LATEST NEWS

कोलकाता के डॉक्टरों का समर्थन, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मेकाज के डॉक्टरों ने बांधी ब्लैक रिबन

जगदलपुर. दो माह पहले हुई कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर देश में अनाचारियों के खिलाफ लोगों ने आवाज उठाई। मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही गई, लेकिन मामले को दो माह बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई भी बड़ी कार्रवाई नही हुई। इस मामले को लेकर मेकाज के यूडीएफए ने भी अपना समर्थन देते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध किया। बताया जा रहा है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की वीभत्स घटना के दो माह बाद भी अभी तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कोलकाता के जूनियर डॉक्टर्स भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यूडीएफए छत्तीसगढ़ ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है और भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर्स को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। यूडीएफए छत्तीसगढ़ ने राज्य भर में डॉक्टर्स से अपील की है कि वे सभी मेडिकल कॉलेज एवं अन्य अस्पतालों में ब्लैक रिबन बांधकर एक दिन के लिए काम करें और पीड़िता के लिए न्याय की पुकार का समर्थन करें। स्व. बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में सभी डॉक्टर्स ने इस मुहिम में हिस्सा लिया और ब्लैक रिबन बांधकर काम करते हुए महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। डॉक्टर्स के साथ-साथ महाविद्यालय के छात्र भी ब्लैक रिबन बांध कर कक्षाओं में उपस्थित हुए।

37 मवेशी बरामद, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में दो गोतस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंडागांव. विश्रामपुरी थाना पुलिस ने बुधवार की रात में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गोतस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 37 मवेशियों को बरामद किया है। इन मवेशियों की अनुमानित कीमत 2,95,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुसरपुट्टा साल्हेटोला से भारी संख्या में मवेशियों को अवैध रूप से ओडिशा राज्य की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गौरव शार्दुल और उसके साथियों की मदद से ग्राम हात्मा के पास दो वाहनों से इन तस्करों को रोका। जांच के दौरान वैध लाइसेंस और बिल पर्ची वाले मवेशियों को छोड़ दिया गया, जबकि बिना लाइसेंस वाले 37 मवेशियों को बरामद किया। आरोपियों की पहचान संजय पटेल (27) और पप्पू पटेल (19) के रूप में हुई है। दोनों ओडिशा के निवासी हैं। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान में 36 लाख का आंकड़ा पार, रखा 50 लाख पार करने का लक्ष्य

रायपुर छत्तीसगढ़ में भाजपा अपने सदस्य बनाने के काम में जोर-शोर से जुटी हुई है. नतीजतन प्रदेश में अब तक 36 लाख लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जा चुका है. ये दावा प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने किया है. इनका कहना है कि जल्द ही 50 लाख के आंकड़े को भी पार कर लिया जायेगा. इसके लिए योजना बनाकर जमीनी स्तर पर काम भी शुरू कर दिया गया है. ऑफलाइन सदस्य बनाने का अभियान भी भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व-सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में चल रहे सदस्यता अभियान में 36 दिनों में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के 36 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं. भाजपा के सदस्यता अभियान को प्रदेशभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और जो लोग ऑनलाइन सदस्य नहीं बन पा रहे हैं, उनकी मांग को देखते हुए प्रदेश में अब फार्म भरकर ऑफलाइन सदस्य बनाने का अभियान भी युद्धस्तर पर चल रहा है. लक्ष्य को पार करने में लगातार जुटे हैं प्रदेश संयोजक सिंहदेव ने ये भी कहा कि छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने विशेष अभियान भी चलाकर सदस्यता के लक्ष्य की प्राप्ति में बड़ी छलांग लगाई है.  जिनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्रीअरुण साव व विजय शर्मा समेत प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, सांसद-विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर सदस्यता के लक्ष्य को पार करने में लगातार जुटे हुए हैं. ये तैयारियां भी इधर सदस्यता को गति प्रदान करने प्रदेश के सभी पाँच संभागों से भारतीय जनता युवा मोर्चा की 20 रथयात्राएं शुरु हो चुकी हैं. पार्टी के सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों को भी अभियान की सफलता के लिए लक्ष्य सौंपकर जिम्मेदारी दी गई है. सिंहदेव ने कहा कि नमो ऐप, वेब साइट की लिंक, रेफरल लिंक और मिस्ड कॉल के जरिए सदस्यता अभियान को गति देने के बाद पार्टी कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ जिन क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं है या जिन लोगों को ऑनलाइन सदस्य नहीं बनाया जा सक रहा हो, वहां घर-घर सम्पर्क करके फॉर्म भरकर ऑफलाइन सदस्यता अभियान में जुट गए हैं. ये अभियान भी होगा शुरू भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सिंहदेव ने कहा कि इसी के साथ पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान भी शुरू होने जा रहा है. प्रत्येक मंडल में 200 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है. प्रदेशभर में चलने वाले सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव को सक्रिय सदस्यता अभियान का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर सतत समीक्षा का क्रम भी प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में चल रहा है. अभी हाल ही में भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष एवं जिला सदस्यता प्रभारी और महामंत्रियों से जिलेवार चर्चा करके सदस्यता के लिए लक्ष्य तय किया गया.

चालक और महिला घायल, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में नशे में धुत ड्राइवर ने ट्रेलर को पलटाया

जगदलपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने शराब के नशे में ट्रेलर को पलटा दिया। इस घटना में वाहन में सवार चालक व साथ में बैठी महिला घायल हो गई। वहीं, पांच नए ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी लगते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाने में जुट गए। पुलिस ने बताया कि रायपुर से पांच नए ट्रैक्टर लेकर जगदलपुर के लिए निकला था। दोपहर को तारागांव के पास शराब के नशे में ट्रेलर चालक ने ट्रेलर को ही पलटा दिया। इस घटना में चालक व महिला दोनों घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भेजा। वहीं, ट्रेलर को हटाने के साथ ही जाम को हटाने में जुट गए हैं।

छत्तीसगढ़ आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, छह से अधिक कार्यक्रमों में होंगी शामिल

रायपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे प्रदेश में विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम: 25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन) सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन. सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी. दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात. शाम 6 बजे: राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी. 26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन): सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा. सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान. सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी. दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी.    

धारदार हथियार से की गई हत्या, छत्तीसगढ़-बेमेतरा के फार्म हाउस की छत पर मिला कोटवार का शव

बेमेतरा. बेमेतरा जिले में हत्या का मामला सामने आया है। थानखम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतराम में कोटवार की हत्या कर दी गई। थानखम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार, बेलतरा गांव में अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर ग्राम कोटवार की हत्या कर दी। घटना को फार्म हाउस में बने मकान की छत पर अंजाम दिया गया है। छत पर ही मृतक कोटवार रोहित मानिकपुरी की लाश मिली है। दोपहर में उसके छोटे भाई ने फार्म हाउस पहुंचने पर शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर फोरेंसिक व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या प्रतीत हो रही है। गांव में हत्या की वारदात होने के बाद हड़कंम मचा हुआ है।

सक्ति पिकअप वाहन हादसा: सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन

सक्ति, छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के बरपाली गांव में हुए हादसे में लापता दो और बच्चों का शुक्रवार को शव मिलने से घटना के मृतकों की संख्या बढ़ कर तीन हो गयी। गत बुधवार को पिकअप वाहन के नहर में गिरने से यह हादसा हो गया था। पिकअप में सवार 20 लोग नहर में गिर गए थे, जिसमें से 17 लोगों को तत्काल जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं तीन बच्चे लापता हो गए थे, जिनकी काफी खोजबीन की गई और गुरुवार को एक बच्चे का शव बरामद किया गया। वहीं आज दो दिन बाद दो अन्य लापता बच्चों का शव मिला। पिकअप हादसे में लापता जिन दो बच्चों का आज शव मिला है उनकी पहचान ऋषभ महंत (6) और भुरू महंत (8) के रूप में हुई है। एक बच्चे का शव ग्राम बेलचुआ नहर गेट में फंसा मिला, जबकि दूसरे बच्चे का शव ग्राम रगजा के तालाब में बहकर पहुंच गया था। दोनों बच्चों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को जिस लापता बच्चे का शव मिला था, उसकी पहचान इंद्रा कुमार जायसवाल (9) के रूप में हुई।

फर्जी राशनकार्ड : 8,000 आधार कार्डों की जांच में 2,006 से अधिक मिले फर्जी कार्ड

रायपुर छत्‍तीसगढ़ में राशनकार्डों का सत्यापन और ई-केवाईसी में फर्जी आधार कार्ड से राशनकार्ड बनवाने का राजफाश हुआ है। ई-केवाईसी में महिला के आधार नंबर में पुरुष का नाम लिखकर राशनकार्ड बनवाया गया। राशनकार्ड में सदस्यों के नाम की जगह पर टीएफवाईएच, जीएफएएच, आरजेएस, एनओआरटी और डीजीएफ जैसे फर्जी नाम लिखे हुए मिले हैं। विभाग को संदेह है कि ऐसे ही जिन सदस्यों के नाम पर बोगस कार्ड बनाए गए है वही सत्यापन और ई-केवाईसी नहीं करा रहे हैं। बतादें कि जिले के पांच लाख लोगों ने सत्यापन नहीं कराया। विभाग काे संदेह है कि ऐसे सदस्यों का नाम दर्ज है जिनका अन्य जिलों और प्रदेशों के राशनकार्ड में नाम पहले से लिखा चुके हैं। ऐसे राशनकार्ड की जांच विभाग ने खुद शुरू कर दी है। अभी तक आठ हजार ऐसे सदस्यों के आधार की जांच की गई है। जिसमें से दो हजार छह से ज्यादा सदस्यों के आधार नंबर गलत मिले हैं। जबकि आधार से मिलान हुआ तो दूसरे लोगों के आधार कार्ड होने की पुष्टी हो रही है। बतादें कि जिन लोगों की जानकारी ई-केवाईसी में गलत मिली है, वह बीते पांच साल से चावल उठा रहे थे। छह सदस्यी परिवार में दो लोगों के नाम गलत मिल रहे हैं। अब जब सत्यापन किया जा रहा है तो ऐसे कार्डधारी सामने नहीं आ रहे हैं। विभाग को संदेह है कि ये राशनकार्ड गलत जानकारी देकर बनाए गए हैं। अब ऐसे बोगस राशनकार्ड को 31 अक्टूबर के बाद ब्लाक कर दिया जाएगा। एपीएल राशनकार्डों की संख्या अधिक बतादें कि प्रदेश में एपीएल राशनकार्ड से 50 हजार तक का इलाज मुफ्त है। जिसके कारण दूसरे राज्यों के लोगों ने भी यहां का राशनकार्ड बनवा लिया है। इसके अलावा मजदूर कार्ड के सहारे बीपीएल कार्ड बनवाने वालों की भी जांच की जा रही है। कुछ कार्डधारियों ने अपने दूसरे राज्यों में रहने वाले स्वजनों के नाम दर्ज करवाया है।

जस्टिस प्रशांत मिश्रा बोले – साईबर सुरक्षा व जल संरक्षण के उपायों को लेकर जागरूकता व उसे अमल में लाना बेहद जरूरी

रायगढ़ साईबर जागरूकता एवं जल संरक्षण को लेकर नगर निगम ऑडिटोरियम में से कार्यशाला का आयोजन किया गया। सुप्रीम कोर्ट जस्टिस प्रशांत मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। कार्यशाला में साईबर जागरूकता एवं जल संरक्षण पर प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। जस्टिस प्रशांत मिश्रा अपने आसपास के वाकये बताते हुए कहा कि साईबर ठग लोगों को ज्यूडशरी से जुड़े लोगों के नाम पर भी ठगने का प्रयास करते है। ऐसे मामलों में सतर्कता व सुझबुझ से काम लेना जरूरी है। आज टेक्नालॉजी तेजी से विकसित हो रही है। ऐसे में स्वयं को अपडेट रखना और साईबर अपराधों से जुड़ी जानकारी व उससे बचाव के तरीकों को अमल में लाकर ऐसे अपराधों से बचा जा सकता है।उन्होंने जल संरक्षण को लेकर कहा कि यह ऐसा मामला है जिसमें हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है। जागरूकता के साथ ही जल संरक्षण के उपायों को अमल में लाकर ही हम अपने आसपास एक बेहतर वातावरण निर्मित कर सकते है। इसके लिए सभी को सकारात्मक सोच के साथ काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए एक अच्छा प्रयास किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेकर अपने आसपास दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। यह कार्यशाला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायगढ़ जितेन्द्र कुमार जैन, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, जिला न्यायालय से सभी न्यायाधीश, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। डिजीटल युग मे काम करें समझदारी से : वित्त मंत्री वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि साईबर अपराधों का दायरा जिस तेजी से बढ़ा है, लोगों के बीच सतर्कता का स्तर उसी अनुरूप बढ़ाना आवश्यक है। डिजीटल युग में अगर समझदारी से काम न लिया जाए तो एक क्लिक में आदमी अपनी सारी जमा पूंजी गंवा सकता है। चोरी जैसे अपराधों के मुकाबले अब साईबर ठगी से लोगों को कही ज्यादा आर्थिक नुकसान हो रहा है। शासन-प्रशासन अपने स्तर पर ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने व अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कार्य कर रही है। लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। वही जल संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि रायगढ़ में भू-जल व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर नवा रायपुर में पीपल फॉर पीपुल अभियान चलाकर व्यापक रूप से पीपल के पेड़ लगाने का काम किया जा रहा है। शुरुआत एक घंटा होल्ड आवर डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि किसी भी प्रकार की साईबर ठगी होने पर शुरूआती एक घंटा गोल्ड आवर कहा जाता है। इसलिए कभी भी इस प्रकार की घटना हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। आप 1930 तथा 94792-81934 पर सूचना देकर सहयोग ले सकते है। ताकि अपराधियों ने के चंगुल से बचा जा सके।

विधान मण्डल यात्रा-भत्ता नियम 1957 में हुआ संशोधन, संसदीय कार्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

रायपुर छत्तीसगढ़ के विधायकों को अब प्रति किलोमीटर यात्रा भत्ता 20 रुपए मिला करेगा. अब तक विधायकों को प्रति किलोमीटर 10 रुपए यात्रा भत्ता मिला करता है. इस संबंध में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ विधान मण्डल यात्रा-भत्ता नियम 1957 में संशोधन किया गया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ विधान मंडल यात्रा भत्ता नियम, 1957 के तहत किसी विधायक का निवास स्थान राजधानी रायपुर से 8 किलोमीटर से ज्‍यादा दूर है, तो विधानसभा सत्र या सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपने वाहन से यात्रा करने पर उन्हें भत्ता दिया जाता है. ताजा अधिसूचना के बाद अब विधायकों को 10 रुपए की बजाए 20 रुपए प्रति किलोमीटर यात्रा भत्ता मिला करेगा.

हाईकोर्ट ने शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों के हित में सुनाया महत्वपूर्ण फैसला

रायपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच ने स्टाफ नर्स सरस्वती साहू की याचिका पर सुनवाई करते हुए स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी है. जस्टिस पीपी साहू ने फैसले में कहा कि यदि बहुत जरुरी ना हो तो शैक्षणिक सत्र के बीच में ऐसे कर्मचारी और अधिकारी जिनके बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, उनका स्थानांतरण ना किया जाए. इस फैसले से उन सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है, जिनके बच्चे शैक्षणिक सत्र के दौरान पढ़ाई कर रहे हैं. सरस्वती साहू, जो बालोद जिले के पीपरछेड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत हैं. जिनका डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल, रायपुर में स्थानांतरित कर दिया है. जिसको लेकर नर्स ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. इस मामले की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू के सिंगल बेंच में हुई. याचिकाकर्ता के वकील संदीप दुबे ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता स्टाफ नर्स के दो पदों में से वर्तमान पदस्थापना स्थान पर कार्यरत एकमात्र स्टाफ नर्स है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बालोद ने 7.10.2024 को संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय को पत्र लिखा जिसमें कहा गया कि याचिकाकर्ता के स्थानांतरण के बाद उसके स्थान पर किसी अन्य स्टाफ को नहीं रखा गया है. इससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उचित और सुचारू संचालन प्रभावित हो रहा है. बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा असर याचिकाकर्ता के दो बच्चे स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बालोद, जिला-बालोद में कक्षा-10 वीं और 6 वीं में पढ़ रहे हैं. याचिकाकर्ता का स्थानांतरण शैक्षणिक सत्र के मध्य में हुआ है, इसलिए उन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने तर्क दिया कि याचिकाकर्ता का एक बच्चा कक्षा-10वीं में पढ़ रहा है, जो कि बोर्ड परीक्षा है. अधिवक्ता संदीप दुबे ने स्कूल शिक्षा निदेशक बनाम ओ. करुप्पा थेवन मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया, जिसकी रिपोर्ट 1994 एससीसी सप्लीमेंट (2) 666 में दी गई है. राज्य शासन के अधिवक्ता ने दिया ये तर्क राज्य शासन की ओर से पैरवी करते हुए महाधिवक्ता कार्यालय के विधि अधिकारी ने कहा कि याचिकाकर्ता मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी है. उसे शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया था. याचिकाकर्ता के अनुरोध पर उन्हें स्वास्थ्य सेवा विभाग में पदस्थ किया गया था. अब उन्हें उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दुबे ने कोर्ट से मांग की कि याचिकाकर्ता ने 4.10.2024 को भी अभ्यावेदन प्रस्तुत किया है. लिहाजा अभ्यावेदन पर निर्णय होने तक याचिकाकर्ता का स्थानांतरण ना किया जाए. कोर्ट ने अपने फैसले में ये कहा मामले की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू के सिंगल बेंच में हुई. हाई कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि स्थानांतरण करते समय, इस तथ्य को उचित महत्व दिया जाना चाहिए कि कर्मचारी के बच्चे पढ़ रहे हैं, यदि सेवा की अनिवार्यताएं तत्काल नहीं हैं. इस टिप्पणी के साथ स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सचिव स्वास्थ्य सेवाएं के समक्ष 10 दिनों की अवधि के भीतर नया अभ्यावेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. यदि याचिकाकर्ता अभ्यावेदन प्रस्तुत करता है, तब सचिव स्वास्थ्य सेवाएं को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ध्यान में रखते हुए, कानून के अनुसार चार सप्ताह के भीतर निर्णय लेना होगा. अभ्यावेदन के निराकरण तक स्थानांतरण आदेश पर कोर्ट ने रोक लगा दी है.

मुनाफे का झांसा देकर फंसाने वाला गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग में लाखों रुपये ठगे

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में पुलिस ने ठगी करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुरानी पहचान का फायदा उठाकर ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसा लगाने के लिए कहा। पैसा लगाने के नाम पर करीब एक करोड़ 38 लाख 72 हजार 105 रुपये ठग लिए। एक साल पहले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार, सरकंडा राजस्व कॉलोनी के रहने वाले बसंत पांडेय ने 20.09.23 को थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया था कि उनका कपिल दुबे के परिवार के साथ पहले से परिचय है। कपिल दुबे के पिता हेमंत दुबे उसकी मां मनीषा दुबे सभी मिलकर ऑनलाइन ड्रेडिंग करते हैं। मुनाफे  झांसा देकर नगद और ऑनलाइन माध्यम से कुल एक करोड़ 38 लाख 72 हजार एक सौ पांच रुपये लिए। समय पूरा होने पर 89 लाख सात हजार रुपये वापस कर दिए और 49 लाख 65 हजार 105 रुपये वापस नहीं दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। इसके बाद से सभी लोग फरार थे और पुलिस को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर के आधार पर जानकारी मिली कि आरोपी हेमंत दुबे नवरात्रि पर्व मनाने वापस बिलासपुर आया हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर कतियापारा बिलासपुर में घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ पर अपराध स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मतदाता सूची का 16 से होगा प्रारंभिक प्रकाशन, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में स्थानीय चुनाव की तैयारी शुरू

बेमेतरा. बेमेतरा जिला समेत प्रदेश में इसी साल दिसंबर माह में निकाय व 2025 के जनवरी माह में पंचायत चुनाव होना संभावित है। स्थानीय चुनाव को देखते हुए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत (ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत) व नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिए मतदाता सूची तैयार करने कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जा रहा। निकायों के मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन इसी माह 16 अक्तूबर व पंचायतों के मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्तूबर को किया जाएगा। आयोग द्वारा बेमेतरा जिले के नगर पंचायत बेरला, कुसमी, भिंभौरी, दाढ़ी, नवागढ़, साजा, थानखम्हरिया, देवकर, परपोड़ी व ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। विधानसभा की मतदाता सूची में एक जनवरी 2024 की स्थिति में दर्ज 18 वर्ष व अधिक आयु के मतदाता पंचायत-नगरीय निकाय की नामावली में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र होंगे। विधानसभा की 8 फरवरी को प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर पंचायत-निकाय की प्रारंभिक मतदाता सूची वार्ड वार विभाजित कर तैयार की गई है। 8 फरवरी 2024 के बाद विधानसभा की नामावली में नाम दर्ज कराने वाले ऐसे मतदाता जिनकी आयु एक जनवरी 2024 की स्थिति में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के है, उन्हें निकाय/पंचायत की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए मतदाता पहचान पत्र के साथ निर्धारित फार्म भरकर फोटो समेत प्राधिकृत कर्मचारी के पास जमा करना होगा। इस संबंध मतदाता को जानकारी देने जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा। नगरीय क्षेत्रों में लाउडस्पीकर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवार द्वारा मुनादी कराई जा रही है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने के लिए न छूटे।

दो लाख का इनामी भी शामिल, छत्तीसगढ़-सुकमा में दो स्थाई वारंटी समेत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा. सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है। यहां दो स्थाई वारंटी नक्सलियों सहित चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया। नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआईजी सुकमा रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी), थाना तोंगपाल पुलिस, 02 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 227 वाहिनी के आसूचना शाखा के कार्मिकों का विशेष प्रयास रहा। सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय कुल चार नक्सलियों के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा मे जुड़ने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों ने किया सरेंडर — 1. मिड़ियम भीमा पिता मिड़ियम हुंगा (प्लाटून नंबर 04 का सदस्य ईनामी दो लाख रुपये) उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी राजपेंटा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0)। 2. सोड़ी मुन्ना उर्फ मनोज पिता स्व. कलमू (कामावरम आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी राजपेंटा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0) ने मनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स जिला सुकमा एवं ज्ञानेश प्रताप सिंह सहायक कमाण्डेन्ट 02 री वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। 3. मुचाकी देवा पिता स्व. मुचाकी लखमा (सीएनएम सदस्य) उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी इरपा खासपारा थाना कुकानार जिला सुकमा। 4. सुला मुचाकी उर्फ कवासी चुला पिता स्व. दसरू (सीएनएम सदस्य) उम्र लगभग 33 वर्ष निवासी ग्राम इरपा खासपारा थाना कुकानार जिला सुकमा (छ0ग0)। मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स जिला सुकमा एवं विजयेन्द्र पाल, सहायक कमाण्डेन्ट 227 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना तोंगपाल पुुलिस बल एवं 227 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना षाखा के कार्मिकों की रही है विशेष प्रयास। उपरोक्त सदस्यों प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध बैनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहे है। इसके अतिरिक्त आत्समसमर्पित नक्सली मुचाकी देवा पिता मुचाकी लखमा एवं सुला मुचाकी उर्फ कवासी चुला पिता स्व. दसरू के विरूद्ध पूर्व से थाना तोंगपाल में अपराध क्रमाक 09/2013 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है, उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया है। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

ग्रामीणों में दहशत, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में अलग-अलग दलों में घूम रहे 157 हाथी

रायगढ़. धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज के लोटन-एडूकला परिसर कक्ष क्रमांक 483 RF में हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। बताया जा रहा की यहां एक साथ 36 हाथी एक ही दल मे मौजूद हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है। त्योहार के सीजन के तहत ग्रामीणों का अक्सर गांव से बाहर आना-जाना लगा रहता है, ऐसे मे वे डर के साये मे आवागमन करने पर विवश हैं। वन विभाग के आलावा हाथी मित्र दल के सदस्य हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाये हुए हैं और लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के जंगलों में 157 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं, जिसमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 143 हाथी तो वहीं रायगढ़ वन मंडल में 14 हाथी शामिल हैं। हाथियों के इस दल में 40 नर हाथी, 79 मादा हाथी के अलावा 38 बच्चे शामिल हैं। हाथियों के इस दल ने बीती रात उत्पात मचाते हुए 37 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet