LATEST NEWS

मुंबई के विभिन्न स्थानों में जशप्योर ब्रांड के उत्पादों की लगाई गई स्टॉल

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सार्थक प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय आदिवासी स्व-सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार उत्पादों को मुम्बई में भी पसंद किया जा रहा है। प्रदर्शनी का अवलोकन करके बड़ी मात्रा में खरीदी भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जशप्योर ब्रांड का मुंबई के विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाई गई है। जहॉ जशपुर जिले के स्थानीय कच्चे माल से बने उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। जशपुर की आदिवासी महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद अपनी शुद्धता और स्वास्थ्य लाभ के कारण उच्च मांग में हैं, क्योंकि इनमें कोई रसायन नहीं होते हैं, जिससे वे बाजार के अन्य उत्पादों की तुलना में स्वस्थ विकल्प बन जाती हैं। इन स्टॉल गतिविधियों को महाराष्ट्र के जवाहर जिले के स्थानीय आदिवासी किसानों द्वारा निष्पादित किया जाता है। जिला प्रशासन की इस पहल से जशपुर जिले के आदिवासियों के साथ-साथ जवाहर जिले के आदिवासियों को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। खाद्य प्रसंस्करण सलाहकार एवं युवा वैज्ञानिक श्री समर्थ जैन ने कहा कि महुआ सेंटर आॅफ एक्सीलेंस के उत्पाद, जैसे महुआ सिरप (शहद का महुआ आधारित विकल्प), महुआ आधारित चीनी मुक्त च्यवनप्राश विकल्प फॉरेस्टगोल्ड वन्यप्राश और बाजरा पास्ता के नियमित ग्राहक खरीदी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त छिन्द घास के हाथ से बने टोकरियॉ त्यौहारी मौसम के दौरान मांग बढ़ी हुई हैं।   जशप्योर ब्रांड का स्टॉल डीसीबी बैंक मुख्यालय, मुंबई कैफे लीप लॉजिस्टिक्स, कांदिवली पश्चिम, गेब्स कैफेटेरिया, साकी नाका, अंधेरी वेस्ट, आदित्य बिड़ला अहुरा सेंटर वेस्ट, आईआईटी-मुंबई, पवई, सेंट्रल सबर्ब, गोरेगांव वेस्ट, वीवर्क-एक्सप्रेस टावर्स, नरीमन पॉइंट, दक्षिण, आनंद मेला, विक्रोली, सेंट्रल सबन, पवई, केंद्र,  लोअर परेल, मुंबई, लीप लॉजिस्टिक्स, कांदिवली मुंबई, गेब्स-अंधेरी, साकी नाका, वीवर्क-स्पेक्ट्रम टावर्स, वेस्ट सबअर्ब मुंबई, वीवर्क-जेनिया बिल्डिंग ठाणे मुंबई सहित अन्य जगहों में लगाए गए हैं। स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और जशपुर और जवाहर जिले के दोनों के आदिवासियों को स्थायी रोजगार प्रदान करने में जिला प्रशासन के प्रयास सराहनीय हैं। यह पहल न केवल आदिवासी समुदायों को सशक्त बना रही है बल्कि इन अद्वितीय, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के माध्यम से उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी बढ़ावा दे रही है।

एक घंटे तक लगा जाम, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में नेशनल हाईवे पर ट्रक में अचानक लगी आग

बेमेतरा. सिमगा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम जेवरा में एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक में अचानक आग लग गई। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया। ट्रक में लगी आग के कारण जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद जाम खुला है। दरअसल, ट्रक के चक्के में आग लगने के कारण इसके फटने का अंदेशा था, जिससे और खतरा था। यही कारण है कि दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जब ट्रक में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया, तब वाहनों का आना-जाना शुरू हो सका। पुलिस के अनुसार अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वाहन चालक से जानकारी ली जा रही है। राहत की बात है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं है।

सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद में हुआ विशेष मेंटल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम

रायपुर वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के अवसर पर सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा सेंट्रल लाइब्रेरी में गुरूवार को विशेष मेंटल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूपीएससी और पीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। आर जे अनिमेष ने युवाओं को प्रेरित करते हुए महात्मा गांधी के विचारों का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि कैसे गांधी जी आचरण में शांत रहते थे और कठिनाइयों का सामना करते समय मानसिक संतुलन बनाए रखते थे। अनिमेष ने युवाओं से अपील की कि वे अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें। इसके बाद संस्था की अध्यक्ष दीप्ती दुबे ने राइट टू बर्न थेरेपी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि इस थेरेपी के माध्यम से नकारात्मक विचारों को लिखकर उन्हें समाप्त किया जा सकता है, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होती है। दीप्ती ने युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत रखने के लिए ध्यान, व्यायाम और सकारात्मक सोच को अपनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में सायकोलाजिस्ट प्रियंका, डेविड और सुषमा भी उपस्थित थे, जिन्होंने युवाओं को विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य सुधार तकनीकों से अवगत कराया। युवाओं ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को प्रेरित करना था, ताकि वे अपने जीवन में मानसिक स्वास्थ्य को एक महत्वपूर्ण पहलू मानें।

ओडिशा से पंजाब ले जाते समय पकड़ा, छत्तीसगढ़-जशपुर में पांच तस्करों से 26 किलो गांजा बरामद

जशपुर. जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने होंडा जैज कार (PB 13 AQ 1759) से कुल 26 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई है। तस्करी में उपयोग की गई कार भी जब्त कर ली गई है, जिसकी कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से गांजा तस्करी कर पंजाब ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर चौकी उपरकछार, थाना तपकरा की पुलिस टीम को तत्काल नाकाबंदी के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान एक होंडा जैज कार को रोका गया, जिसमें तीन पुरुष और दो महिलाएं सवार थे। तलाशी में कार की सीट और डिक्की से गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान कपिल कुमार (26), संदीप सिंह (27), राजेश कुमार (21), कीरती देवी (24) और तान्या कुमारी (19) के रूप में हुई है। सभी पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे ओडिसा के संबलपुर से गांजा लाकर उसे पंजाब में बेचने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में शामिल पुलिस टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा, “गिरफ्तार तस्करों का किसी आपराधिक गैंग से संबंध है या नहीं, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। हम नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखेंगे। जनता से अपील है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को तुरंत दें।”

कल मानाया जाएगा यूरोलॉजी जागरूकता दिवस, लोगों को करेंगे जागरूक

रायपुर यूरोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया ने 13 अक्टूबर को यूरोलॉजी जागरूकता दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य सामान्य जनता को यूरोलॉजी की जानकारी देने के साथ ही यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों के होने पर एक यूरोलॉजिस्ट से ही उचित परामर्श लेकर जांच व उपचार करने के लिए जागरूक किया जाएगा। आमतौर पर देखा जाता है कि लोगों को यह जानकारी ही नहीं रहती की किसी भी तरह की बीमारी होने पर उनके विशेषज्ञ डॉक्टर के पास ही जाना चाहिए ताकि समय में उचित इलाज प्राप्त किया जा सके। पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. प्रशांत भागवत प्रेसिडेंट छत्तीसगढ़ यूरोलॉजी सोसायटी, डॉ योगेश बारापात्रे सेक्रेटरी छत्तीसगढ़ यूरोलॉजी सोसायटी, डॉ आशीष शर्मा, डॉ अमित शर्मा, डॉ राहुल कपूर, डॉक्टर अजय पाराशर, डॉ हर्ष जैन, डॉ दीपक बिस्वाल, डॉ सत्यदेव शर्मा, डॉ मलय, डॉ राजेश अग्रवाल, डॉक्टर संदीप अग्रवाल, डॉक्टर सूरज जाजू, डॉक्टर सुरेश सिंह, डॉक्टर तुषार दानी, डॉक्टर वरुण शर्मा ने बताया कि 13 अक्टूबर को यूरोलॉजी जागरुकता दिवस के माध्यम से आमजनों को मूत्र संबंधी रोगों के बारे में समझाने और जागरूक करने के लिए मूत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा महती भूमिका निभाई जाएगी। इंटरनेट क्रांति के इस युग में लोगों में जागरूकता का आभाव है। मूत्र संबंधी बीमारियां लोगों के जीवन में प्रभाव डाल सकती हैं। इस सम्बंध में आज जागरूकता सीमित है। इस क्षेत्र में पेशेवरों के रूप में, हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता को विभिन्न मूत्र संबंधी विकारों के बारे में सूचित करें, जिनमें मूत्र पथ के संक्रमण जैसे सामान्य मुद्दों से लेकर प्रोस्टेट कैंसर या गुर्दे की पथरी जैसी अधिक जटिल स्थितियां शामिल हैं। रोगियों के लिए योग्य विशेषज्ञों से समय पर उपचार लेने के महत्व को समझना आवश्यक है। यूरोलॉजी जागरूकता दिवस उन योग्यताओं को भी स्पष्ट करने के लिए है जो एक सक्षम मूत्र रोग विशेषज्ञ की पहचान कराती है। हममें से जो लोग यूरोलॉजी में एमसीएच या डीएनबी या एफआरसीएस रखते हैं, उन्होंने कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया है और अपने रोगियों को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान करने के लिए आवश्यक कौशल से लैस हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हम इसे जनता तक पहुंचाएं, यह सुनिश्चित करते हुए कि उन्हें पता हो कि उन्हें अपनी मूत्र संबंधी स्वास्थ्य आवश्यकताओं के लिए किसके पास जाना है।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया

रायपुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में 10 अक्टूबर 2024 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एनआईटी रायपुर की निदेशक (प्रभारी ) डॉ. ए.बी सोनी रही। इस कार्यक्रम में ह्यूमैनिटीज एवं सोशल साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ समीर बाजपाई और साइकोलॉजिकल काउंसलर डॉ हीना चावड़ा उपस्थित रही। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे जागरूकता फैलाना था. एवं डिप्रेशन और नकारात्मक विचारों से कैसे स्वयं को सुरक्षित रखना हैं यह जानकारी प्रदान करना था. जिससे छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल अच्छा रहे और वे डिप्रेशन से दूर रह सके। कार्यक्रम में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र मौजूद रहे और मूल्य शिक्षा क्लास के महत्व को बताया की यह कैसे मानसिक रुप से स्वास्थ्य रहने मे मदद करती हैं. इस पर अपने विचार प्रस्तुत किए । इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की छात्रा तृप्ति पटेल ने एक कविता प्रस्तुत की और छात्रों को डिप्रेशन से दूर रहने के बारे में मोटिवेट किया । शुयस, स्नेहिल, भविष्य, प्रकाश, समीक्षा ने मूल्य शिक्षा क्लास के महत्व को बताते हुए मानसिक स्वास्थ्य पर अपने विचार प्रस्तुत किये। एनआईटी रायपुर की साइकोलॉजिकल काउंसलर एवं मूल्य शिक्षा की अध्यापिका डा. हीना चावड़ा ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को बताया कि हमें नकारात्मक विचारों से कैसे दूर रहना चाहिए हम प्रतिदिन अपने शरीर कपड़े की सफाई का ख्याल रखते हैं उसी तरह हमें अपने नकारात्मक विचारों को भी कैसे दूर रखना हैं यह तकनीक उन्होंने बताई और हमें कभी भी आत्म संदेह नहीं करना चहिए। उन्होंने कहा कि अतीत और भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए क्योंकि यह डिप्रेशन लाता हैं। उन्होंने बताया की हमें अपने विचारो और भावनाओं को दूसरों (परिवार , दोस्तों और काउंसलर )के साथ साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुख का मूल कारण पैसे और समझ की कमी और रिश्तों मे शिकायतों का आना है। जिन्हे सही समझ से दूर कर सकते हैं उन्होंने कहा कि मनुष्य तीन तरीकों से खुश रहने की कोशिश करते हैं झ्र रुचि-आधारित, मूल्य-आधारित, और लक्ष्य-आधारित, जिसमे हमें रुची आधारित अर्थात संवेदना आधारित को सही समझ से नियंत्रण करना हैं,अच्छी मानसिकता को बदलने के लिए हमें संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी को अपनाना होगा। उन्होंने बताया की डिप्रेशन से अगर खुद को दूर रखना है तो हमें अपने विचारो को एक दूसरे के साथ साझा करना चाहिए और वर्तमान में जीना चाहिए।उन्होंने मानवीय नौ मूल्यों के महत्व,आत्मविश्वास के महत्व और दूसरों का सम्मान करने के बारे में बताया ।

डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के दशहरा मैदान में 101 फीट का रावण व 70-70 फीट के मेघनाथ व कुंभकरण का होगा दहन

रायपुर डब्ल्यूआरएस कॉलोनी दशहरा उत्सव आयोजन समिति का यह अंतिम आयोजन होगा और इसके बाद अगले साल से यहां पर दशहरा के दिन श्रीराम विजय दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस साल डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के दशहरा मैदान में 101 फीट का रावण व 70-70 फीट के मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा। इससे पहले रामलीला का आयोजन होगा और उसके बाद भव्य आतिशबाजी की जाएगी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, डब्ल्यूआरएस नेशनल क्लब के जी. स्वामी ने बताया कि इस वर्ष मुख्य अतिथि के रुप में महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका के साथ अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव, विशेष अतिथि के रुप में प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश के मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्रीगण, रायपुर विधानसभा के चारों विधायकगण और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में मनने वाला दहशरा उत्सव पूरे छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है और यहां दूर-दूर से लोग दशहरा उत्सव मनाने आते है। आयोजन का यह आखिरी वर्ष है और डब्ल्यूआरएस कॉलोनी दशहरा उत्सव आयोजन समिति पिछले 53 सालों से यह आयोजन करते आ रहा है। लेकिन अगले साल से हम यहां पर श्रीराम विजय दिवस के रुप में दहशरा उत्सव मनाएंगे। आयोजन वैसे ही होगा जैसे पहले हुआ करते थे लेकिन बदला सिर्फ नाम ही हैं। इसका उद्देश्य यह है कि जब हम सत्य पर विजय पा लेते है तब उसे भव्य रुप में मनाते है वैसे ही अगले साल से हम श्रीराम विजय दिवस के रुप में मनाएंगे। जहां इस साल की अपेक्षा अगले साल से छत्तीसगढ़ की जनता को भव्य आतिशबाजी तो देखने को मिलेगा वहीं वे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के अच्छाईयों के बारे में जान सकेंगे।

राज्यपाल डेका से डॉ. शर्मा ने सौजन्य भेंट की

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विभागाध्यक्ष  डॉ. दीपक शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्रीमती अनामिका चौधरी, श्री मनोज चौधरी भी उपस्थित थे।

ठेकेदार ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलीभगत कर किया अवैध खनन, मिला 4 करोड़ 25 हजार रुपए की वसूली का नोटिस

गरियाबंद वक्त बदल गए, हालात बदल गए. यह बात आपने कई जगह देखी, सुनी होगी, लेकिन यह परसदा जोशी के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए हकीकत है. कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ठेकेदार ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलीभगत कर रेत खदान की लीज अवधि खत्म होने के बाद भी अवैध खनन कर डाला. बीती सरकार ने तो मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन सरकार बदलने के बाद अब जिम्मेदारों को 4 करोड़ 25 हजार रुपए की वसूली का नोटिस थमा दिया है. राजिम तहसील के परसदा जोशी पंचायत क्षेत्र के घाट में हुए बहुचर्चित अवैध रेत खनन के मामले में प्रशासन अब दोषियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. अवैध खनन के खिलाफ माइनिंग विभाग ने कार्रवाई करते हुए 4 अक्टूबर को खदान के तत्कालीन ठेकेदार संकल्प जनघेल, पूर्व सरपंच परसदा जोशी और सुनीता सोनी, सरपंच पति व पंच बेनराज सोनी, ग्रामीण हार्दिक सोनवानी के नाम नोटिस तामिल किया है. नोटिस में गौण खनिज अधिनियम के उल्लंघन के कारण गरियाबंद कलेक्टर द्वारा 4 करोड़ 25 हजार रुपए अर्थ दंड अधिरोपित किया गया है, जिसे पटाना सुनिश्चित करें. दरअसल, माइनिंग विभाग द्वारा परसदा जोशी खदान का लीज पट्टा 17/11/21 से16/11/23 तक के लिए जारी किया गया था, लेकिन ठेकेदार व पंचायत प्रतिनिधियों ने मिलीभगत कर लीज अवधि खत्म होने के बावजूद 80 हजार घन मीटर की अवैध खुदाई कर डाली. मामले की शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने 10 जनवरी 2024 को मौका जांच किया था. विभाग के प्रतिवेदन में स्वीकृत रेत खदान क्रमांक1 व 2 के लिए चिन्हांकित रकबा में 80 हजार घन मीटर का अवैध खनन बताया गया. यह मामला तत्कालीन कांग्रेस सरकार की विदाई बेला में सामने आया था. तब मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई थी. नई सरकार के आने के बाद विधायक धरमलाल कौशिक ने ध्यान आकर्षण सूचना के माध्यम से 13 फरवरी को मामला सदन के पटल में रखा था. जिसके बाद प्रशासन हरकत में तो आई, लेकिन कार्रवाई करने में आठ माह का वक्त लगा दिया. कलेक्टर के निर्देश पर भेजा नोटिस मामले में जिला माइनिंग अधिकारी फागुलाल नागेश ने कहा कि राजस्व विभाग के कार्रवाई में बहुत कुछ स्पष्ट नहीं था, दोबारा पत्राचार किया गया. 24 सितंबर को दोबारा तहसील राजिम का प्रतिवेदन आया, जिसे कलेक्टर के समक्ष रखा गया. उनके निर्देश के आधार पर अर्थ दंड वसूली हेतु संबंधित को नोटिस जारी किया गया है.

कालरात्रि माँ की पूजा करने बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, श्रीराम मंदिर प्रांगण गूंज उठा माता की जयकीरों से

रायपुर राजधानी सहित पूरा छत्तीसगढ़ में शारदीय नवरात्रि की अराधना में डूबा हुआ है। शांति नगर में स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में श्रीराम दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा विराजमान है जहां कालरात्रि माँ की पूजा करने बड़ी संख्या में श्रद्धालू उमड़ पड़े और पूरा मंदिर प्रांगण माता की जयकारों से गूंज उठा। वैसे मां कालरात्रि को काली, महाकाली, भद्रकाली और भैरवी के नाम से भी जाना जाता है और मां कालरात्रि अपने भक्तों को नकारात्मक शक्तियों और गुप्त शत्रुओं से बचाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि बेहद उग्र दिखने वाली देवी कालरात्रि का मन बहुत ही निर्मल है। ऐसे में जो साधक उनकी विधि अनुसार पूजा करते हैं और उनके लिए व्रत रखते हैं उन्हें मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। पंडित पंडा ने बताया कि जो भक्त मां की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं और कठिन व्रत का पालन करते हैं मां उनकी सारी इच्छा पूरी करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कालरात्रि की पूजा रात में ज्यादा शुभ मानी जाती है। इस अवसर पर श्रीराम दुर्गा उत्सव समिति शांति नगर के सदस्य एंव कॉलोनी के गणमान्य नागरिक उपस्थिति थे।

पिछले साल भर्ती सरकारी शिक्षकों पर संकट, छत्तीसगढ़-कवर्धा में डिप्टी सीएम व सांसद से लगाई गुहार

कवर्धा. प्रदेश में वर्ष 2022-23 में भर्ती हुए नवनियुक्त सरकारी शिक्षकों की नौकरी संकट में चल रही है। ऐसे में इन शिक्षकों ने कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा, राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पूर्व कवर्धा विधायक डॉ.सियाराम साहू के पास गुहार लगाई है। बीएड प्रशिक्षित नवनियुक्त सहायक शिक्षकों का पद सुरक्षित रखे जाने की मांग की है। शिक्षकों ने बताया कि शिक्षक भर्ती नियम 2019 के राजपत्र में पारित नियम के आधार पर सभी मानकों पर खरा उतरते हुए डीएड अभ्यर्थी के साथ लगभग 2900 बीएड अभ्यर्थी को प्रावीण्य सूची में स्थान पाने के बाद सहायक शिक्षक के रूप में प्रदेश के बस्तर व सरगुजा संभाग के सुदूर अंचल में पदस्थ किया गया है। वर्तमान में एक वर्ष से अधिक समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस बीच उच्च न्यायालय ने बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक को 2 अप्रैल 2024 को अमान्य कर दिया है, जिससे बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक व उनके परिवार की आजीविका के साथ मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ रहा है। प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा का ध्यान आकर्षण कराते हुए न्यायालय की अवमानना किए बगैर बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों की आजीविका के साथ इससे प्रभावित परिवार के लगभग 30 हजार लोगों की ऊपर मंडरा रहे आर्थिक संकट को दूर कर सेवा को सुरक्षित रखने के लिए निवेदन किया है।

गरज चमक के साथ जल्द होगी बूंदाबांदी, छत्तीसगढ़ में बारिश थमने से बढ़ने लगा तापमान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की वापसी हो सकती है। गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधि बनने रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके वजह से प्रदेश में गरज चमक गतिविधि जारी रहने की संभावना है। साथ ही हल्की मध्यम बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में बारिश थमने से तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को मेघ गर्जन की गतिविधि जारी रहेगी। इसके बाद गतिविधि में कमी आने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आज एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगह पर बिजली गिर सकती है। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के वापसी की रेखा 29°N और 84°E, नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना नर्मदापुरम, खरगांव, नंदूरबार, नवसारी और 20°N और 70°E से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही अगले दो-तीन दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के साथ महाराष्ट्र और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

रंजिश पर साथियों के साथ मिलकर मारा, छत्तीसगढ़-दुर्ग में प्रेमिका के पति की हत्या

दुर्ग. उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव में प्रेम संबध और पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की पिटाई कर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान द्वारिका सिन्हा के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव निवासी द्वारिका सिन्हा की पत्नी छोटू नाम के बड़े भाई के यहां सिलाई सीखने जाती थी। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हो गई। इसके बाद से दोनों में बातचीत होती थी। गांव में दोनों के अवैध संबंध की अफवाह उड़ी। छोटू अक्सर महिला के घर के पास घूमता रहता था और द्वारिका सिन्हा की पत्नी को भी फोन पर बात करता था। इसकी जानकारी द्वारिका को लगी। इसके बाद द्वारिका ने छोटू को समझाने के लिए तालाब के पास बुलाया। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी छोटू ने अपने साथी जयसिंह बांधे और गणेश नायक को तालाब के पास बुलाया, जिसके बाद द्वारिका से मारपीट की और कटर से कई बार हमला कर दिया। इस घटना में द्वारिका को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए उतई अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। द्वारिका राजमिस्त्री का काम करता था।

नीचे से निकलकर बाल-बाल बचे प्रोफेसर, छत्तीसगढ़-कोरबा में हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर

कोरबा. सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटीखार मुख्य मार्ग पर राखड़ से भारे हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया। वहीं, बाइक पहिए में फंस गई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और गुस्सा आए लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग तीन किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ भारी वाहन जाम में फंस गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए चक्का जाम समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और भारी वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया जहां देखते ही देखते वाहनों की जाम लग गई। बताया जा रहा कि 26 वर्षीय बाइक सवार वेद प्रकाश सोनी सेंदरीपाली नावाडीह करतला थाना निवासी हैं, जो मिनी कॉलेज में प्रोफसर हैं। सुबह बाइक पर सवार होकर कोरबा से अपने गृहग्राम जा रहे थे। इस दौरान गोढ़ी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने ओवरटेक करने के फेर में बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पहिए के नीचे आ गई। वहीं, बाइक सवार वाहन के बीच से निकल गया। चालक हाइवा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

कार से 2 करोड़ 27 लाख रुपए सहित पकड़े गए दो युवक

कवर्धा कार से करोड़ों की राशि ले जाते हुए चिल्फी पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक कार से 2 करोड़ 27 लाख लेकर मध्यप्रदेश के मंडला से रायपुर जा रहे थे. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दोनों युवकों को धर दबोचा. यह मामला कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र का है. दोनों युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही. कैश को गिनने के लिए मशीन भी मंगाई गई है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet