LATEST NEWS

कांग्रेस की न्याय यात्रा गांधी मैदान में समापन, आमसभा में गरजे पायलट

रायपुर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की न्याय यात्रा का समापन गांधी मैदान में आमसभा के साथ हुआ. आमसभा में सरकार के खिलाफ कांग्रेस के सभी बड़े नेता जमकर गरजे. पायलट, बघेल, महंत, बैज, साहू, चौबे और मरकाम जैसे नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सरकार सचेत नहीं हुई तो प्रदेश भर में संग्राम होगा. मणिपुर बना दिया- दीपक बैज दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का हाल भी मणिपुर की तरह हो गया है. प्रदेश में हर तरफ अशांति और आराजकता का माहौल है. समाज में भाईचारा की जगह नफरत बो दिया गया है. हिंसक लड़ाइयां हो रही है. चोरी-लूट की तरह, अब चाकूबाजी, हत्या, बल्तकार की घटनाएं आम हो गई हैं. सरकार प्रदेश में सीरियल किलर की तरह काम कर रही है. 6 दिवसीय यात्रा का अभी समापन नहीं हुआ, हमने इस यात्रा को विराम दिया है. आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से यात्रा निकालेगी. उन्होने कहा कि सरकार हमसे क्षमा यात्रा निकालने को कहती है, क्षमा तो भाजपा सरकार मांगनी चाहिए. झीरम की घटना, झलियमारीकांड, गर्भाशायकांड, नसबंदीकांड, आंखफोड़वाकांड, बलौदाबाजारकांड, लोहारीडीहकांड सब तो भाजपा सरकार में हुई हैं. क्षमा किसे मांगनी चाहिए मुख्यमंत्री को बताना चाहिए. भाजपा ने बिगाड़ा सौहार्द- डॉ. महंत नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम भाजपा ने किया. भाजपा की आदत ही रही दंगा फैलाने की. बलौदाबाजार में घटित घटना इसका प्रमाण है. भाजपा ने कोशिश माहौल खराब करने की और इस कोशिश में भाजपाई काम कामयाब रहे. आज प्रदेश भर में सामाजिक सदभाव बिगड़ चुका है. समाज के लोगों का भरोसा सरकार से उठ गया है. प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं दिख रही है. कबीर और गुरु घासीदास को पूजने वाले लोग कानून अपने हाथ ले रहे हैं, क्यों ? माता-बहनें कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. राखी के दिन सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं घट रही है और सरकार अपराधों को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है. कुशासन वाली सरकार- भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कुशासन वाली सरकार है. छत्तीसगढ़ को भाजपा सरकार ने अपराध का गढ़ बना दिया है. प्रदेश का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा नहीं जहां आपराधिक घटनाएं नहीं हो रही है. प्रदेश में हर वर्ग में डर, भय और असुरक्षा है. रायपुर तो चाकूपुर बन गया है. सरकार का सुशासन तार-तार हो चुका है. सरकार पर जनता को विश्वास नहीं- टीएस सिंहदेव उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार 9 महीने के अंदर ही विश्वास खो चुकी है. राज्य में घटित एक के बाद एक घटनाओं ने सरकार की विफलता को जाहिर कर दिया है. जनता को सरकार पर भरोसा ही नहीं है. बस्तर से लेकर सरगुजा भय और आतंक का माहौल है. कहीं पुलिस हिरासत में तो, कहीं पुलिस की पिटाई से तो कहीं पुलिसिया संरक्षण में हत्याएं और मौतें हो रही हैं. यह बताने के लिए पर्याप्त है सरकारी अन्याय से जनता को न्याय दिलाने कांग्रेस सड़क पर उतर आई है.  

रायपुर में बच्चों के प्रदर्शन का मामला : सरकार से हाईकोर्ट ने पूछा – किसने दी सड़क पर उतरने की अनुमति

बिलासपुर हाईकोर्ट ने रायपुर में प्रयास विद्यालय के छात्रों के सड़क पर उतरकर प्रदर्शन और चक्काजाम करने के मामले में संज्ञान लिया है और जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने चीफ सेक्रेटरी को इसकी जांच कराने के साथ ही शपथ पत्र पेश करने कहा है. कोर्ट ने जिम्मेदारों से सवाल किया है कि बच्चों को इस तरह से सड़क पर उतरने की अनुमति कैसे दे दी जाती है. मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी. दरअसल, रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के 10वीं कक्षा के छात्रों ने अपनी समस्याओं  को लेकर सोमवार को विधानसभा का घेराव करने सड़कों पर उतर आए थे. इस दौरान छात्रों ने चक्काजाम कर दिया और विधानसभा घेरने निकल गए. हालांकि, उन्हें पुलिस ने रोक लिया. इस मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है. मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच को महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत और उप महाधिवक्ता शशांक ठाकुर ने बताया कि मामले की संबंधित अधिकारी ने जानकारी ली और छात्रों की समस्या का समाधान किया जा रहा है. इस पर नाराज हाईकोर्ट ने कहा, प्रबंधन क्या कर रहा है, बच्चे सड़क पर कैसे आ रहे हैं. चीफ जस्टिस सिन्हा ने कहा कि सरकारी संस्थाओं में किताबों और बुनियादी सुविधाओं की कमी क्यों हो रही है. शासन को इसे गंभीरता से देखना चाहिए. आखिर, यह समझ नहीं आ रहा है कि शासन का सिस्टम क्या प्रबंध कर रहा है. छात्रों को इस तरह से सड़क पर आने की अनुमति कैसे दी जा रही है. हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक राज्य सरकार के मुख्य सचिव को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही पूरे मामले में उन्हें अपना हलफनामा पेश करने कहा है.

छात्रों ने भजन गाकर गांधीगिरी से चलाया हस्ताक्षर अभियान, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में महाविद्यालय की मांग

गरियाबंद. अमलीपदर हायर सेकेंडरी के छात्रों ने कॉलेज की मांग को लेकर ‘गांधी गिरी’ शुरू कर दी है. छात्रों का एक समूह ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाते हुए समर्थन जुटा रहा है. अब तक 700 लोगों से हस्ताक्षर करवा कर समर्थन प्राप्त कर चुके हैं, और उनका लक्ष्य 1,000 हस्ताक्षर जुटाने का है. एक हजार हस्ताक्षर पूरे होते ही छात्र कोलेक्टोरेट जाकर अपनी मांग को लेकर ज्ञापन देंगे. छात्रों ने बताया कि वे तब तक अभियान जारी रखेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती. अभियान का नेतृत्व कर रहे छात्र अतुल ताम्रकार, शाहिल मिर्जा, और विशाल मिश्रा ने कहा कि स्थानीय क्षेत्र में प्रति वर्ष 300 से अधिक छात्र कॉलेज की पढ़ाई के लिए निकलते हैं, लेकिन महाविद्यालय की अनुपस्थिति के कारण उन्हें आगे की पढ़ाई में कठिनाई का सामना करना पड़ता है. लंबे समय से हो रही है महाविद्यालय की मांग – अमलीपदर में महाविद्यालय की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं. क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण, बारिश के दौरान 50 गांव अक्सर टापू में तब्दील हो जाते हैं. भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने अपने-अपने कार्यकाल में केवल आश्वासन दिए हैं, लेकिन महाविद्यालय की स्थापना अन्यत्र की गई है. जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों की आवाज को अनसुना किया गया, तो छात्रों ने अब मोर्चा खोल दिया है. 16 अगस्त को छात्रों ने एक विशाल रैली निकालकर तहसीलदार योगेश सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा था. सुनवाई न होने पर उन्होंने गांधी गिरी की राह अपनाई. पूर्व छात्रों का दर्द — अमलीपदर निवासी त्रिभुवन ताम्रकार, मुकेश मांझी और बहरापारा निवासी रुकमन यादव ने 2021 के बाद 12वीं पास की, लेकिन दूरी के कारण वे आगे की पढ़ाई नहीं कर सके. 10 साल पहले 12वीं पास करने वाले अविनाश भोसले ने बताया कि उनकी उच्च शिक्षा की इच्छा थी, लेकिन कॉलेज की दूरी के कारण उन्हें प्राइवेट पढ़ाई करनी पड़ी. पूर्व छात्र और कांग्रेस नेता अनुराग वाघे ने छात्रों की गांधी गिरी का समर्थन करते हुए कहा कि महाविद्यालय की मांग को लेकर पूर्व में किए गए प्रयासों का कोई परिणाम नहीं निकला. तहसीलदार योगेश सिंह राजपूत ने बताया कि ज्ञापन को उच्च कार्यालय भेज दिया गया है. मांग के संबंध में जैसे ही कोई पत्राचार होगा, ज्ञापन दाताओं को सूचित किया जाएगा.

हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर किया तलब, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में घायल युवक के इलाज में लापरवाही

बिलासपुर। एक दुर्घटनाग्रस्त युवक के इलाज में हुई लापरवाही को लेकर मीडिया में आई खबर पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है और जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू की है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को निर्धारित की गई है. दरअसल, 21 वर्षीय जगमीत सिंह बिलासपुर के दयालबंद इलाके में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायल युवक को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुछ युवकों ने जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने के बाद से जगमीत दर्द से कराहता रहा, लेकिन उसके इलाज के लिए कोई डॉक्टर या वार्ड ब्वाय नहीं आया. घटना की जानकारी पाकर पहुंचे जगमीत के 60 वर्षीय पिता अस्पताल में बेटे की हालत देखकर घबरा गए. घायल युवक फर्श पर तड़पता रहा, अस्पताल के स्टाफ ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया, फिर उसका प्राथमिक इलाज कर सिम्स रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल की अव्यवस्था और लापरवाही को लेकर मीडिया की खबरों पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जवाब मांगा है. जिस पर राज्य की ओर से महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत और उप महाधिवक्ता शशांक ठाकुर ने मामले की जानकारी पेश की और कोर्ट से समय मांगा, ताकि आवश्यक निर्देश प्राप्त किए जा सके.

160 लाख मीट्रिक टन धान की करेगी खरीदी, छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ का बढ़ाया टार्गेट

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024-25 खरीफ विपणन सत्र के लिए 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा है। चालू खरीफ विपणन सत्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा करने तथा सुझाव देने के लिए गठित मंत्रिपरिषद उप समिति की मंत्रालय नया रायपुर में बैठक में यह निर्णय लिया गया। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति ने राज्य में किसानों से अनुमानित 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का निर्णय लिया। धान खरीद के विषय में भी हुई चर्चा अधिकारियों ने बताया कि दीपावली के पर्व और राज्य स्थापना दिवस पर राज्योत्सव को ध्यान में रखते हुए धान खरीद 15 नवंबर से शुरू किए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदने का निर्णय भी लिया गया। सभी खरीद केंद्रों को ‘इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन’ की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। बीते मौसम से अधिक खरीद का अनुमान अधिकारी ने बताया कि मंत्रिमंडल उपसमिति ने जूट (पटसन) आयुक्त तथा ‘जेम पोर्टल’ के जरिये जूट बैग खरीदने का भी निर्णय लिया ताकि धान की खरीद सुव्यवस्थित हो सके और किसानों को जूट बैग आसानी से उपलब्ध हो सकें। खरीफ के पिछले मौसम में राज्य में समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी और अनुमान लगाया जा रहा है कि चालू मौसम में यह 160 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच जाएगी। बैठक में शामिल हुए सदस्य बैठक में मंत्री-मंडलीय उप समिति के सदस्य वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और 20 सूत्रीय क्रिर्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। अधिकारी ने बताया कि राज्य में 2,058 सहकारी समितियों और 2,739 धान खरीद केंद्रों के जरिये खरीद की जाएगी।

चाकू की नोंक पर लूट, उच्च अधिकारी के संज्ञान पर दो अज्ञात लोग पर मामला दर्ज

झगराखाण्ड/एमसीबी  झगराखाण्ड थाना के अंंतर्गत खोंगापानी चौकी क्षेत्र में दो अज्ञात लोग ने चाकू की नोंक पर लूटपाट कर घटना को अंजाम दिया। मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय के आमाखेरवा क्षेत्र में अज्ञात चोरों का आतंक लगातार जारी है। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को मीडिया द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, लेकिन पुलिस अब तक चोरों को पकड़ने में असफल रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एमसीबी जिले के कुछ पुलिसकर्मी पिछले 10-15 वर्षों से जिला कोरिया और एमसीबी में तैनात हैं और कहीं अन्यत्र जाने को तैयार नहीं हैं। उनका मानना है कि जब तक यहां स्थानीय पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, अपराधों पर नियंत्रण पाना मुश्किल रहेगा। इसके चलते अवैध गतिविधियों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है और पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही है। इसी कड़ी में, विगत शनिवार रात 1 से 1.30 बजे के बीच, 2 अज्ञात लोग ने नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड नंबर 14, क्वार्टर नंबर 02 में चाकू की नोक पर सेंध लगाकर नगद डेढ़ लाख रुपये और ज्वेलरी लूट की घटना अंजाम दिया गया। आवेदक राजकुमार केवट ने खोंगापानी चौकी में लिखित शिकायत दी, लेकिन चौकी प्रभारी राकेश शर्मा ने मौके पर पहुंचने के बावजूद एफआईआर दर्ज करने में विलम्ब की। मीडिया ने घटनास्थल का दौरा किया, जहां आवेदक की पत्नी ने विस्तार से पूरी घटना की जानकारी दी। सवाल यह उठता है कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा होनी चाहिए। चाकू की नोक पर लूटपाट और फिर शिकायत दर्ज करने में देरी क्या सही है? ऐसे में आम जनता पुलिस पर कैसे भरोसा करेगी? मीडिया द्वारा इस मामले की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगावंकर को दी गई, जिन्होंने चौकी प्रभारी राकेश शर्मा से मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। इसके बाद, उच्च अधिकारी के संज्ञान में आने के 24 घंटे बाद, 30 सितंबर को शाम 7 बजे, खोंगापानी चौकी में अज्ञात दो लोग पर मामला दर्ज किया गया।

कांग्रेस की न्याय यात्रा का समापन आज, गांधी मैदान में आमसभा आयोजित

रायपुर कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस व बीजेपी दोनों ही आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। एक ओर जहां कांग्रेस का कहना है कि न्याय यात्रा से भाजपा की धड़कनें बढ़ गई है और वह बेवजह गलत बयानबाजी कर रही है। वहीं बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ न्याय करें। कांग्रेस की यह न्याय यात्रा पद बचाने की यात्रा है। बीजेपी का कहना है कि इस न्याय यात्रा से कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी गायब है। दोनों पार्टियां जहां एक-दूसरे पर कटाक्ष कर रही है,वहीं न्याय यात्रा के आखिरी दिन बुधवार को इसके समापन पर गांधी मैदान में आमसभा होगी। बीजेपी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने सवाल किया है कि कांग्रेस के तीनों राज्यसभा सांसद इस न्याय यात्रा से कैसे गायब है। पदयात्रा के फ्लाप होने के कारण ही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाने मजबूर हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पायलट, प्रभारी सचिव और वरिष्ठ नेता होंगे शामिल कांग्रेस की न्याय यात्रा रायपुर पहुंच गई है और यात्रा का रात्रि सड्डू में होगा। बुधवार को यह गांधी मैदान में विशाल आमसभा में बदलेगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी सचिन पायलट शास्त्री चौक से यात्रा में शामिल होंगे तथा वे गांधी चौक आमसभा में शामिल होंगे। प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार एवं विजय जांगिड़ एवं जरिता लेफतलांग भी आमसभा में शामिल होंगे। 122 किमी की यात्रा पूर्ण न्याय यात्रा ने पांच दिन में 122 किमी की यात्रा पूरी कर ली है। पांचवे दिन की यात्रा में लोहारीडीह के मृतक प्रशांत साहू, कचरू साहू के परिवार तथा दोंदे के संतोष पटेल के परिवार भी शामिल हुये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा सारागांव से पहला पडाव सेमरिया और उसके बाद रात्रि विश्राम के लिये सड्डू पहुंची। यात्रा के पांचवे दिन में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस के बहुत से वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

रविशंकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन, छत्तीसगढ़-रायपुर के छात्रावास में प्रताड़ना

रायपुर. छत्तीसगढ़ के एक छात्रवास में छात्रों के साथ जातिगत भेदभाव का मामला सामने आया है। छात्रों ने जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना के खिलाफ रात को अर्धनग्न प्रदर्शन किया। यह मामला रायपुर के पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के शहीद चंद्रशेखर आजाद छात्रावास का है। अर्धनग्न प्रदर्शन करने वाले छात्रों का आरोप है कि उन्हें प्रताड़ित किया गया, निजी काम कराया जा रहा है। कुलसचिव ने धमकाया है। वार्डन ने प्रताड़ित किया। छात्रों ने हॉस्टल वार्डन कमलेश शुक्ला पर एफआईआर और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। छात्रों का आरोप है कि कुलसचिव शैलेंद्र पटेल और अधीक्षक कमलेश शुक्ला ने उन्हें धमकाया और प्रताड़ित किया है। उनका कहा है कि वार्डन उन्हें दोनों अधिकारियों की दोस्ती का हवाला देकर धमकाता है। वहीं कुलसचिव शैलेंद्र पटेल ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों, सांसद और मंत्री सहित अन्य प्राधिकरण को पत्र लिखकर छात्रावास अधीक्षक और बायोटेक्निक विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमलेश शुक्ला पर छात्रों के प्रति दुर्व्यवहार और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर प्रोफेसर कमलेश शुक्ला को पद से हटाने की मांग की थी। इसपर उन्हें पद से हटाया दिया गया है, लेकिन छात्र इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि अधीक्षक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज होनी चाहिए। छात्र अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की मांग कर रही है।

शासकीय छुट्टी के बावजूद बच्चों को बुलाया स्कूल, हिंदू संगठन ने इसाई धर्म को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

अंबिकापुर सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की मनमानी का मामला सामने आया है. आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पूरे देश में शासकीय अवकाश होता है, लेकिन इस अवसर पर भी सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए स्कूल प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाया था. इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन ने स्कूल में पहुंचकर पूछताछ की और स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी दी. मामले को लेकर आक्रोशित हिंदू संगठन ने स्कूल प्रबंधन पर इसाई धर्म को बढ़ावा देने के लिए स्कूली बच्चों को धर्म का पाठ पढ़ाने का गंभीर आरोप लगाया है. युवा मोर्चा कार्यकर्ता दीपक यादव ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर कॉन्वेंट स्कूल में पूरा भारत बंद है. हम सफाई अभियान में जुटे हुए थे. इसी दौरान हमें सूचना मिली कि कॉन्वेंट बच्चों को ड्रेस में बुलाया गया है. हमने पूछताछ की, तो स्कूल के गार्ड और प्रिंसिपल ने कहा गया कि हम आज कुछ एक्सट्रा एक्टिविटी के लिए बच्चों को बुलाए हैं. वहीं क्या एक्स्ट्रा एक्टिविटी कराई जा रही है, तो प्रिंसिपल ने जानकारी देने से मना कर दिया और कहा कि हमने सिर्फ अपनी कम्यूनिटी (इसाई) के कुछ बच्चों को ही बुलाया है. जबकि इन बच्चों में हमारी एक परिवार की हिंदू बच्ची भी स्कूल में मौजूद थी. जिसके बाद हमने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग और प्रशासन को जानकारी दी. दीपक यादव ने स्कूल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्मिल स्कूल को लेकर लगातार विवाद बना रहता है. इस स्कूल में धर्म का खेल जारी है यानी बच्चों का ब्रेन वॉश कर उन्हे इसाई धर्म में प्रवेश कर करवाने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल एक इसाई धर्म का स्कूल है, जो अक्सर विवादों में बना रहता है. इस बार भी इसकी मनमानी ने स्कूल प्रबंधन पर कई सवाल उठा दिए हैं. मामले की शिकायत मिलते ही शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें जांच करने स्कूल पहुंची. प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल में उपस्थित बच्चों को वापस घर भेज दिया है. जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बताया कि कलेक्टर के सख्त निर्देश हैं कि आज गांधी जयंती के अवसर पर अगर स्कूल संचालित किया जा रहा है, तो यह गलत है. स्कूल प्रशासन ने भी अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है. वहीं धर्म विवाद को लेकर कहा कि इस मामले को लेकर कहा कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

गंगा के समान मानते हैं कन्हर की महिमा, छत्तीसगढ़-रामानुजगंज में श्राद्ध और तर्पण करने उमड़ी भीड़

रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज पितृ पक्ष के आज चतुर्दशी तिथि को भी बड़ी संख्या में रामानुजगंज सहित आसपास गांव के लोग श्रद्धा एवं तर्पण करने पहुंचे। पंचांग के अनुसार एक दिन और श्रद्धा एवं तर्पण के लिए बचेंगे। पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन पितृपक्ष समाप्त हो जाएगा। गंगा नदी के समान क्षेत्र की जीवनदायनी नदी कन्हर को माना जाता है कन्हर नदी भी उत्तर वाहिनी है गंगा के समान। गौरतलब है कि पितृपक्ष के पहले दिन से ही रामानुजगंज के कन्हर नदी के तट पर श्राद्ध एवं तर्पण करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पितृ पक्ष के बीते 14 दिनों तक श्रद्धा एवं तर्पण करने के लिए भारी भीड़ प्रतिदिन रही। श्राद्ध एवं तर्पण  महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे एवं नरेंद्र मिश्रा सहित अन्य पुजारी के द्वारा कराया गया। महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे ने बताया पितृ पक्ष में श्राद्ध एवं तर्पण करने से ऐसा माना जाता है कि पितरों के द्वारा वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्हीं के आशीर्वाद से कुल में सुख शांति रहती है।पितृ दोष होने पर घर में क्लेश का वातावरण निर्मित होता है। इसलिए सभी लोग को पितृ पक्ष में तर्पण एवं श्राद्ध अवश्य करना चाहिए। शास्त्रों में भी उल्लेख है कि किसी भी यज्ञ पूजा का प्रारंभ तर्पण एवं श्राद्ध से ही शुरू होता है।

छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को प्रोत्साहित करने हेतु 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान और स्वच्छता अभियान से हम सभी को गली-चौराहे, मोहल्ले, स्कूल, कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरणा मिली। स्वच्छता अभियान ने पूरे प्रदेश मेें जनआंदोलन का स्वरूप ले लिया है। छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वच्छता को हम सभी को अपनी आदत में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लेने का आव्हान करते हुए ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी । उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वतंत्रता के साथ ही स्वच्छता भी जरूरी है। बापू के सपने को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाथ में झाडू पकड़कर शुरूआत की। देश के लोग स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें। स्वच्छता को सभी अपने आदत में शामिल करें। कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में एवं स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। इसी तरह मच्छर उन्मूलन के लिए चलित वाहन तथा भव्य सशक्त सैन्य समारोह की गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य में स्वच्छता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए गए हैं। स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सभी की है। हम सभी संकल्प ले कि स्वयं स्वच्छता पर ध्यान देंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे। विगत 10 वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से देश की तस्वीर बदली है। रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गंदगी से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है। इन बीमारियों से बचने के लिए सफाई बहुत जरूरी है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन चलाकर सफाई का संदेश दिया है। गांधी के सपनोँ को पूरा करने हमारी सरकार आत्म निर्भर गांव के साथ साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दे रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा के इस समापन समारोह में सफाईकर्मियों, सफाई दीदियों और सफाई मित्रों का सम्मान किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायकगण श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोती लाल साहू, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता श्रीमती मीनल चौबे, सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग डॉ. बसव राजू एस., सचिव ग्रामोद्योग विभाग श्री यशवंत कुमार, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री कुंदन कुमार, संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, आयुक्त नगर निगम रायपुर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी, सफाई दीदी और सफाई मित्र उपस्थित थे।

सहयोगी महिला सहित तीन गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-चांपा में शादी के बहाने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

चांपा. चांपा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी शिवम मिरी और भागने में सहयोग करने वाली महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार, परिजनों ने चांपा थाने में  एफआईआर दर्ज कराई की 26 सितंबर की रात्रि को नाबालिग लड़की घर में नही थी किसी को कुछ बताए बिना कही चली गई। आसपास तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला जिसपर धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर पता तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चांपा रेलवे स्टेशन में नाबालिग लड़की किसी लड़के के साथ है। जिस पर पुलिस टीम पहुंची और नाबालिग लड़की और युवक शिवम मिरि को पकड़कर चांपा थाना लाया गया। नाबालिग लड़की का महिला अधिकारी के पास से कथन लेने पर बताई कि बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और तुम्हे प्यार करता हूं कहते हुए जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया है। शिवम मिरि (22) को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की। वहीं, नाबालिग लड़की को भागने में उसका सहयोग करने वाली आरोपी महिला राजेश्वरी यादव (24) निवासी पोडिकला , सत्यम कुमार (20), रणबीर पाटले (22) निवासी सुंदरेली जिला सक्ति सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

68.50 लाख के निर्माण कार्यों की दी सौगातें, छत्तीसगढ़-कबीरधाम पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

कवर्धा. कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा मंगलवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने देर शाम तक कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्राम गदहाभाठा, बारदुली, बारदी, गोरखपुर, जिंदा, दुबहा और मिरमिट्टी का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या, मांग व शिकायत सुनीं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लोगों की मांग व कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए 68 लाख 50 हजार रुपये के विभिन्न निर्माण कार्य की घोषणा की है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गांव को विकास की मुख्यधारा में लाया जाए। आपके सहयोग से हम इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। ग्रामीण विकास के लिए विष्णुदेव साय की सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राज्यवार विवरण व लक्ष्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य हर गरीब परिवार को एक सुरक्षित पक्का आवास प्रदान करना है। पीएम आवास योजना के तहत राज्य को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आवास उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति इसके लाभ से वंचित न रहे। सीएम विष्णुदेव साय की सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि आवास निर्माण में कोई भी बाधा न आए। ग्रामीणों ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और इस योजना के तहत मिलने वाले अवसरों के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में ओलंपिक विजेता मनु भाकर बढ़ाएंगी खिलाड़ियों का हौसला

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 का गौरवपूर्ण मेज़बान बनने जा रहा है. इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा. छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं और वन विभाग के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रदर्शित करेगा. इस खेल महोत्सव में देशभर से वन विभाग के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे. प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 20 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक विजेता और विश्वप्रसिद्ध निशानेबाज मनु भाकर की उपस्थिति होगी, जो खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में राज्य की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव और नोडल अधिकारी शालिनी रैना के निर्देशन में राज्य के खिलाड़ी पेशेवर कोचों की देखरेख में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वन परिसर पंडरी, रायपुर में खिलाड़ियों के लिए उच्चस्तरीय आवास और पौष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि वे अपनी फिटनेस बनाए रख सकें और सर्वाेत्तम प्रदर्शन कर सकें. छत्तीसगढ़ की टीम को इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और संस्थानों के खिलाडियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए टीम पूरी तरह से प्रेरित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है. छत्तीसगढ़ के प्रमुख खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी संगीता राजगोपालन का नाम विशेष उल्लेखनीय है, जिन्होंने राज्य के लिए 100 से अधिक स्वर्ण पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है. अरुण प्रसाद, आईएफएस और जगदीशन, आईएफएस, के नेतृत्व में खेल चुकी छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल टीम पिछले नौ टूर्नामेंटों में अविजित रही है. इसी प्रकार, राज्य की क्रिकेट टीम ने भी लगातार सात प्रतियोगिताएं जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुकी है. इस वर्ष भी इन टीमों के खिलाडियों से शानदार प्रदर्शन की अपेक्षा की जा रही है.

नक्सली विरोध और लोकतंत्र का महत्त्व बता रही नाट्य मंडली, छत्तीसगढ़-सुकमा में पुलिस ने छेड़ा अभियान

सुकमा. सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के द्वारा युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, लोगों को नक्सली विचारधारा से जुड़ने से रोकने के लिए भी पुलिस ने तरकीब ढूंढ निकाली है। यह तरकीब बिल्कुल वैसे ही है जैसे नक्सलियों को उनके ही हथियार से मारा जा रहा हो। कहने का मतलब यह है कि पुलिस ग्रामीणों में नक्सली विचारधारा को खत्म करने और सरकार और लोकतंत्र के प्रति विश्वास और जागरूकता बनाए रखने के लिए जन जागरूकता नाट्य मंडली बनाकर लोगों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम नक्सलियों की तर्ज पर चलाए जा रहा है, क्योंकि पिछले दो दशक से बस्तर में पर पसारते नक्सलवाद का ग्रामीणों से विश्वास का एक बड़ा कारण नक्सलियों की जन चेतना नाट्य मंडली को माना जाता है, जिसका कम लोगों में नक्सलवाद के प्रति विश्वास बनाए रखना और सरकार के प्रति आम लोगों में नकारात्मक छवि बनाना होता था और नक्सलियों की जन चेतना नाट्य मंडली अपने इस प्रयास में अक्सर कामयाब होती थी। इसी की तर्ज पर लंबे समय तक पुलिस के द्वारा इस तरह के अभियान चलाए जाते रहे, लेकिन इस अभियान को लंबे समय बाद फिर से नए स्वरूप के साथ शुरू किया गया है। थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गड़गड़मेटा में पुलिस जन-जागरूक कला मंच द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस जन-जागरूक कला मंच के माध्यम से नक्सलियों के विकास विरोधी, अमानवीय, खोखली विचारधारा एवं अत्याचार के विरूद्ध शासन के जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के बारे में आम जनताओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम गड़गड़मेंटा, मुकरम, मोरपल्ली, करकनगुड़ा, सुरपनगुड़ा, ताड़मेटला, कुमोड़तोंग, गोलागुड़ा, कोत्तागुड़ा व आस-पास के अन्य ग्रामों के ग्रामीण उपस्थित हुए। पुलिस जन-जागरूक कला मंच द्वारा लगातार अन्दरूनी ग्रामों के ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। उक्त मंच के जागरूकता अभियान में ग्रामीण लगातार जुड़ रहे है, तथा शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीण, नक्सलियों के विकास-विरोधी विचारधारा से दूर हो रहे है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से मुख्य धारा से भटके हुए युवाओं एवं अन्य ग्रामीणों को मुख्य धारा में वापस आने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet