LATEST NEWS

अब कड़ाके की ठंड देगी दस्तक, भारत मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली देश का मौसम आज से करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके कारण तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड दस्तक दे देगी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार को बारिश होने की संभावना है। इससे ठंड में इजाफा होगा। देश के अन्य राज्यों में भी अगले एक-दो दिनों में सर्दी बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। राजधानी में सीजन की सबसे सर्द सुबह दिल्ली में शनिवार को इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, यह इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, सफदरजंग का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध छाई रहेगी मौसम विभाग ने राजधानी में रविवार सुबह और शाम हल्की धुंध के अलावा दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। झारखंड में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश के आसार हैं। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री एवं अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। सीकर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा राजस्थान के सीकर में शुक्रवार रात पारा पांच डिग्री रहा। वहीं राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में भी न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में और गिरेगा तापमान श्रीनगर में शनिवार को तापमान -4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, यहां तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। राज्य में बारिश होने की भी उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से नजर आएगा मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और भारत के उत्तर-पश्चिम के आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा, जिससे सर्दी बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। आईएमडी ने 10 दिसंबर तक के अपने पूर्वानुमान में कहा कि दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

राजनाथ सिंह भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से रूस की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री और रूस के रक्षा मंत्री एंड्री बेलौसोव मंगलवार को मास्को में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। दोनों नेता सैन्य-से-सैन्य और औद्योगिक सहयोग सहित रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा करेंगे। वे आपसी हित के समसामयिक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। रक्षा मंत्री सोमवार को यंत्र शिपयार्ड, कलिनिनग्राद में भारतीय नौसेना के नवीनतम बहुउद्देशीय स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ’आईएनएस तुशिल’ को नौसेना के बेड़े में शामिल करेंगे। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी इस अवसर पर श्री सिंह के साथ होंगे। इसके अलावा, रक्षा मंत्री द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए सोवियत सैनिकों के सम्मान में मास्को में ’अज्ञात सैनिक के मकबरे’ पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे।  

ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स की संख्या में भी 7 करोड़ नेट सब्सक्राइबर्स जुड़े

नई दिल्ली श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा दी गई हालिया जानकारी के अनुसार लेटेस्ट वार्षिक आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) रिपोर्ट में पिछले सात वर्षों के दौरान अनुमानित श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) में वृद्धि दर्ज की गई है। बेरोजगारी दर (यूआर) 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत पीएलएफएस रिपोर्ट के अनुसार, 2017-18 में अनुमानित श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) 46.8 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 58.2 प्रतिशत हो गया है। डब्ल्यूपीआर में यह वृद्धि कोरोना महामारी सहित अवधि में दर्ज हुई है। रोजगार का संकेत देने वाला डब्ल्यूपीआर इस अवधि के दौरान 15 वर्ष और इससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए सामान्य स्थिति में बेरोजगारी दर (यूआर) 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हो गई है। श्रम शक्ति भागीदारी दर (एलएफपीआर) में लगातार वृद्धि पिछले दिनों, महिला रोजगार पर राज्यसभा सांसद सागरिका घोष के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने उच्च सदन को बताया था कि 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) और श्रम शक्ति भागीदारी दर (एलएफपीआर) में लगातार वृद्धि देखी गई है। 2017-18 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए श्रमिक जनसंख्या अनुपात 22 प्रतिशत और श्रम शक्ति भागीदारी दर 23.3 प्रतिशत थी, जो कि 2023-24 में बढ़कर क्रमश: 40.3 प्रतिशत और 41.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है। श्रमिकों की संख्या में वृद्धि केंद्रीय मंत्री करंदलाजे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, असंगठित क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण (एएसयूएसई) ने असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र में श्रमिकों की संख्या में वृद्धि दिखाई है, जो 2021-22 में 9.79 करोड़ से बढ़कर 2022-23 में 10.96 करोड़ हो गई है। एएसयूएसई सर्वेक्षण विशेष रूप से विनिर्माण, व्यापार और अन्य सेवा क्षेत्रों पर केंद्रित है। ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स की संख्या 7 करोड़ केंद्रीय मंत्री ने भारत के रोजगार बाजार को लेकर कहा कि सितंबर 2017 से सितंबर 2024 तक की अवधि में ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स की संख्या में भी 7 करोड़ नेट सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं। आरबीआई डेटा का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि देश में 2014-15 के दौरान रोजगार का आंकड़ा 47.15 करोड़ से 2023-24 में बढ़कर 64.33 करोड़ हो गया है, जो 9 वर्षों में 17.18 करोड़ की वृद्धि को दर्शाता है।  

पाकिस्तान और रूस के बीच रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे, अब दोनों देश सीधी रेलवे लाइन से भी जुड़ने जा रही

मॉस्को  पाकिस्तान और रूस के बीच रिश्ते बीते कुछ समय से लगातार मजबूत होते दिख रहे हैं। अब दोनों देश सीधी रेलवे लाइन से भी जुड़ने जा रहे हैं। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री अवैस अहमद खान लेघारी ने आरटी के साथ एक साक्षात्कार में इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि रूस और पाकिस्तान को नई मालगाड़ी लाइन से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने पर भी बातचीत चल रही है, जिस पर जल्दी ही फैसला लिया जा सकता है। दोनों देशों का बेहतर होता रिश्ता इसलिए ध्यान खींच रहा है क्योंकि रूस ऐतिहासिक रूप से भारत का दोस्त रहा है लेकिन बीते कुछ समय में उसने पाकिस्तान से अपने संबंधों को सुधारने पर जोर दिया है। पाकिस्तान के रूस में राजदूत मुहम्मद खालिद जमाली ने इस साल खांटी-मानसीस्क में हुए अंतरराष्ट्रीय IT फोरम में INSTC (International North-South Transport Corridor) में शामिल होने की इच्छा जताई थी। INSTC एक 7,200 किलोमीटर लंबा परिवहन मार्ग है जो रूस और पश्चिम एशिया को ईरान के रास्ते भारत से जोड़ता है। लेघारी ने बताया कि अगले साल मार्च में पहली बार रूस से पाकिस्तान के लिए मालगाड़ी चलेगी। ये ट्रेन ईरान और अजरबैजान होते हुए रूस से पाकिस्तान का सफर करेगी। रूस-पाक में मजबूत हो रहे आर्थिक संबंध लेघारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने पर भी बातचीत चल रही है। दोनों ही तरफ से इसमें काफी रुचि दिखाई जा रही है और उम्मीद है कि इस मामले में कोई ठोस नतीजा निकलेगा। इसी साल अक्टूबर में रूस के फेडरेशन काउंसिल के एक प्रतिनिधिमंडल की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच परिवहन और रसद परियोजनाओं पर चर्चा हुई थी। लेघारी ने कहा है कि सीधी रेलवे लाइन से दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंध मजबूत होंगे। इस्लामाबाद और मॉस्को दोनों ने व्यापार में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है। दोनों देशों के बीच व्यापार करीब एक बिलियन डॉलर का है। लघारी ने कहा, ‘INSTC प्रोजेक्ट से पाकिस्तान को रूस और पश्चिम एशिया के बाजारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इससे पाकिस्तान के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सीधी हवाई सेवा शुरू होने से दोनों देशों के लोगों के बीच आवाजाही आसान होगी। यह पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। दोनों देशों के बीच बढ़ता सहयोग क्षेत्रीय स्थिरता और विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।’ पाकिस्तान और रूस दोनों ही बीते कुछ समय में अपने रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिश करते दिखे हैं। इसी दिशा में नई कड़ी रेलवे लाइन है।

संबलपुर में ढोंगी बाबा ने इलाज के बहाने लड़की को दी 4 गोलियां, बेहोश होने पर लड़की से रेप, आश्रम से आरोपी अरेस्ट

संबलपुर ओडिशा के संबलपुर जिले के रेढ़ाखोल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां वैष्णव झूली आश्रम के बाबा प्रफुल्ल महला पर एक लड़की को नशीली गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की काफी समय से पेट दर्द और एसिडिटी से परेशान थी. करीब एक महीने पहले उसने इलाज के लिए वैष्णव झूली आश्रम के बाबा से संपर्क किया था. बाबा ने उसे खाने के लिए कुछ गोलियां दीं और एक महीने बाद फिर आने को कहा. इसी बीच गुरुवार को लड़की अपने रिश्तेदार के साथ रेढ़ाखोल अस्पताल आई और इलाज के दौरान दवा लेने के लिए बाबा से फोन पर बात की. बेहोशी की हालत में बाबा ने किया दुष्कर्म इसके बाद बाबा ने उसे आश्रम में बुलाया. लड़की जब आश्रम पहुंची, तो बाबा ने उसे खाने के लिए चार गोलियां दीं. इन गोलियों को खाने के बाद वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की को होश आने पर उसे ऑटो में बैठाकर भेज दिया. जैसे ही लड़की के परिवार को घटना की जानकारी मिली, उन्होंने रेढ़ाखोल थाने में शिकायत दर्ज कराई. बाबा प्रफुल्ल महला पर दर्ज हुई BNS की धारा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाबा प्रफुल्ल महला को आश्रम से गिरफ्तार कर लिया. रेढ़ाखोल के एसडीपीओ ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, बाबा प्रफुल्ल महला पर बीएनएस की धारा 64 (एल) लगाई गई है. अब पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

सरवन सिंह पंढेर ने सरकार पर बातचीत को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया, कहा- कल फिर होगा किसानों का ‘दिल्ली कूच’!

नई दिल्ली किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने एक बार फिर दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया है. शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सरकार पर बातचीत को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि किसानों की मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि कल दोपहर 12 बजे 101 किसानों का जथ्था आगे बढ़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से अब तक कोई बातचीत का प्रस्ताव नहीं आया है. उन्होंने कहा, “सरकार यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि देश विकास कर रहा है, लेकिन विकास का मापदंड किसानों की दुर्दशा को नज़रअंदाज़ करता है.” उनका यह भी कहना है कि सरकार ने बीते दिन जो कदम उठाए,उन पर कई जगहों से प्रतिक्रिया आ रही है. किसानों का आरोप दरअसल, किसानों का आरोप है कि सरकार की नीतियां उनके हितों के खिलाफ हैं और कॉर्पोरेट्स के पक्ष में झुकी हुई हैं. किसान चाहते हैं कि MSP को कानून का दर्जा दिया जाए ताकि उनकी फसल का उचित मूल्य तय हो.किसानों का कहना है कि उन्हें बढ़ते कर्ज और बिजली दरों के कारण गंभीर वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है. ‘दिल्ली कूच’ किसानों की अगली योजना किसानों की अगली योजना दिल्ली कूच करने कहा है. सरवन सिंह पंधेर के अनुसार, रविवार दोपहर 12 बजे 101 किसानों का जथ्था दिल्ली की ओर प्रस्थान करेगा. पंधेर ने साफ किया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेती. सरकार और किसान संगठनों के बीच गतिरोध सरकार और किसान संगठनों के बीच जारी यह गतिरोध लंबे समय से सुलझ नहीं पाया है.सरकार ने दावा किया है कि वह बातचीत के लिए तैयार है और विकास के लिए किसानों के हितों का ध्यान रखा गया है. वहीं, किसान नेताओं का कहना है कि अब तक की बातचीत केवल दिखावे की रही है और उनके वास्तविक मुद्दों को हल करने की कोई कोशिश नहीं हुई है.

मोदी और गौतम अडानी के खिलाफ लक्षित हमलों के पीछे अमेरिकी विदेश विभाग का हाथ, अमेरिका ने दी तीखी प्रतिक्रिया

वाशिंगटन अमेरिका ने आज भारतीय जनता पार्टी के इस आरोप पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय व्यवसायी गौतम अडानी के खिलाफ लक्षित हमलों के पीछे अमेरिकी विदेश विभाग का हाथ है, आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ये “निराशाजनक” हैं. बीजेपी की ओर से “एक्स” पर जारी किए गए सोशल मीडिया पोस्ट की सीरीज के जवाब में, जिसमें यह आरोप भी शामिल था कि यह एक खोजी रिपोर्टिंग पोर्टल ओसीसीआरपी के पीछे था, अमेरिकी सरकार ने कहा कि वह “दुनिया भर में मीडिया की स्वतंत्रता की चैंपियन” रही है और इन संगठनों के संपादकीय निर्णयों को प्रभावित नहीं करती है. क्या कहा अमेरिका ने? रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, “यह निराशाजनक है कि भारत में सत्तारूढ़ पार्टी इस तरह के आरोप लगा रही है.” प्रवक्ता ने कहा, “अमेरिका लंबे समय से दुनिया भर में मीडिया की स्वतंत्रता का समर्थक रहा है. स्वतंत्र और स्वतंत्र प्रेस किसी भी लोकतंत्र का एक अनिवार्य घटक है, जो सूचित और रचनात्मक बहस को सक्षम बनाता है और सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह ठहराता है.” अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने इस आरोप से इनकार नहीं किया कि वह OCCRP जैसे समूहों को वित्त पोषित कर रहा है, लेकिन कहा कि अमेरिकी सरकार “पत्रकारों के लिए पेशेवर विकास और क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का समर्थन करने वाले कार्यक्रमों पर स्वतंत्र संगठनों के साथ काम करती है.” उन्होंने आगे कहा कि यह “कार्यक्रम इन संगठनों के संपादकीय निर्णयों या दिशा को प्रभावित नहीं करता है.” बीजेपी ने क्या लगाया था आरोप? दरअसल, बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि फाइनेंशियल टाइम्स में पीएम मोदी और गौतम अडानी को जोड़ने वाली एक कहानी और केन्या और म्यांमार में अडानी समूह की परियोजनाओं पर ओसीसीआरपी (संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग परियोजना) की एक सीरीज सहित समाचार रिपोर्टों को अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से वित्त पोषित किया गया था. इसके अलावा, बीजेपी ने भारतीय पत्रकारों की निगरानी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर ओसीसीआरपी रिपोर्टों का भी हवाला दिया था. यह पहली बार है जब सत्तारूढ़ पार्टी ने मोदी सरकार की आलोचना करने वाली कहानियों के लिए अमेरिकी सरकार पर सीधे हमला किया है, जिसके बारे में उसने कहा कि इससे “भारत की छवि” पर हानिकारक प्रभाव पड़ा है.

भाजपा सांसद ने कहा, वहां बांग्लादेश के बाशिंदे हिंदुओं पर अत्याचार करें ये बर्दाश्त नहीं, सरकार से एनआरसी लागू करने की मांग की

नई दिल्ली बांग्लादेश में बीते दिनों अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर अत्याचार का विरोध करने वाले इस्कॉन मंदिर के धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसको लेकर पूरे देश में हिंदू संगठनों और बीजेपी के जरिये विरोध हो रहा है. इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य सभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी का बड़ा बयान सामने आया है. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने हिंदुस्तान सरकार से एनआरसी लागू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि एनआरसी के बाद एक-एक बांग्लादेशी को बॉर्डर के बाहर भगा देना चाहिए, अब सिर्फ इसी से काम बनेगा. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को हमारे हजारों सैनिकों ने अपना बलिदान देकर बनाया था और बनने के बाद 15 साल तक मुफ्त राशन खिलाया. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दी चेतावनी राज्य सभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा, “वहां (बांग्लादेश) के बाशिंदे हिंदुओं पर अत्याचार करें ये बर्दाश्त नहीं है. इसलिए हिंदुओं ने सड़क पर उतरकर आक्रोश दिखाया है.” उन्होंने आगे कहा, “जब बांग्लादेश बना था तब पुरी के शंकराचार्य ने मेरठ के संतान धर्म मंदिर पर कहा था कि हिंदुओं खुश मत हो, बांग्लादेश बनने के बाद यही एक दिन बड़ा दुश्मन बनेगा.” लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा, “अमेरिकी संगठनों ने बांग्लादेश में क्रांति कराई है और परसों पार्लियामेंट में उस संगठन के खिलाफ तथ्य रखे गए.” उन्होंने संसद शीतकालीन सत्र का जिक्र करते हुए कहा, “हमारा सदन शुरू होते ही ऐसी बात करते हैं कि सदन बाधित हो.” बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आरोप लगाया कि विपक्ष मुस्लिम तुष्टिकरण के प्रति है समर्पित. उसे हिंदू समाज का नहीं मुसलमान का वोट चाहिए, वो वोटों के सौदागर हैं. दरअसल, डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी मेरठ में बांग्लादेश के खिलाफ हिंदू संगठनों के आंदोलन में पहुंचे थे. ‘मेरठ में बांग्लादेशी कर चुके प्रवेश’ मेरठ में बांग्लादेश के खिलाफ हुए प्रदर्शन में मेयर हरिकांत अहलूवालिया का भी बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि मेरठ से बांग्लादेशियों को चुन-चुन कर बाहर भगाएंगे. उन्होंने दावा किया कि मेरठ में बांग्लादेशियों का प्रवेश हो चुका है. इस मौके पर मेरठ मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने दावा किया कि बांग्लादेश में हिंदुओं को खदेड़ा और मारा जा रहा है, इसलिए अब वे खामोश नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा, “घर-घर से आज मातृशक्ति भी सड़कों पर उतरी है, अब हिंदू बंटने वाला नहीं है. जब तक बांग्लादेश में अत्याचार नहीं बंद होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.” बता दें, सोमवार (7 दिसंबर) को मेरठ में कमिश्नरी पार्क में इकट्ठा होकर बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों प्रदर्शन किया है. इस मौके पर बीच सड़क प्रदर्शनकारियों बांग्लादेश का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध जताया.

40 साल बाद अमेरिकी संसद में उठा भोपाल गैस त्रासदी का मामला, पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग भी की गई

वाशिंगटन आज से 40 साल पहले 1984 में 2 और 3 दिसंबर की रात न केवल भोपाल बल्कि देश के इतिहास की सबसे भयावह रात है। इसी रात को भोपाल में गैस त्रासदी हुई थी। 2 दिसंबर की रात भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड पेस्टिसाइड प्लांट से जहरीली गैस मिथाइल आइसो साइनाइट का रिसाव शुरू हुआ। देखते ही देखते त्रासदी में 3787 लोगों की जान चली गई। मगर यह सरकारी आंकड़ा था। सुप्रीम कोर्ट में पेश रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल त्रासदी में 15,724 से ज्यादा लोगों की जान गई है। राष्ट्रीय रासायनिक आपदा जागरूकता दिवस मनाने का प्रस्ताव भोपाल गैस त्रासदी के 40 साल पूरे होने पर अमेरिकी संसद में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके तहत 3 दिसंबर को अमेरिका में राष्ट्रीय रासायनिक आपदा जागरूकता दिवस के रूप में घोषित करने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव को मर्कले, रॉन वाइडन और पीटर वेल्च ने पेश किया। अब इसे न्यायपालिका संबंधी समिति को भेजा गया है। प्रस्ताव में डॉव इंक और यूनियन कार्बाइड को जिम्मेदार माना गया है। पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग भी की गई है। प्रस्ताव में क्या है प्रस्ताव में कहा गया कि भारत के भोपाल शहर में 3 दिसंबर 1984 को यूनियन कार्बाइड की एक कीटनाशक फैक्ट्री से जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हुआ थाी। इस हादसे के 72 घंटों के भीतर ही 8,000 लोगों की जान चली गई थी और 500,000 से अधिक लोग घायल हुए थे। यह दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक आपदा थी। त्रासदी का लोगों पर पीढ़ीगत प्रभाव प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि भोपाल जैसी त्रासदी का आर्थिक और पीढ़ीगत बुरा प्रभाव पड़ा है। भोपाल में हादसे से बचे लोगों की मृत्यु दर काफी अधिक है। वहीं 150,000 से अधिक बचे लोग दीर्घकालिक बीमारियों से जूझ रहे हैं। लगभग 500,000 लोग शारीरिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। बचे पीड़ितों को कैंसर का खतरा अधिक प्रस्ताव में सैन डिएगो विश्वविद्यालय के एक अध्ययन का भी जिक्र है। इसमें कहा गया है कि जो व्यक्ति आपदा के समय भोपाल में थे। उनमें कैंसर और विकलांगता की दर अधिक है। इसका असर रोजगार और शिक्षा के स्तर पर भी पड़ा है। एंडरसन के प्रत्यर्पण की उठी मांग प्रस्ताव में कहा गया है कि भारत सरकार ने यूनियन कार्बाइड और उसके पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी वॉरेन एंडरसन पर गैर-इरादतन हत्या का आरोप लगाया है। यह अमेरिका के कानून के तहत यह हत्या के बराबर है। ऐसे में एंडरसन का कृत्य एक प्रत्यर्पणीय अपराध है। इसमें यह भी कहा गया है कि यह सुनिश्चित करना अहम है कि दुनिया में किसी भी समुदाय को दोबारा भोपाल जैसे हादसे का सामना नहीं करना पड़े। कंपनी ने भारतीय अदालतों के समन को किया अनदेखा यूनियन कार्बाइड को खरीदने वाली कंपनी डॉव इंक के खिलाफ भारत सरकार के अनुरोध पर समय पर कदम उठाने की मांग भी की गई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि यूनियन कार्बाइड और उसके प्रतिनिधियों ने भारत में अदालत में उपस्थित होने के समनों की अनदेखी की है। भारत और अमेरिका के बीच 1942 में दो प्रत्यर्पण संधियां हुईं। इसके तहत भारत ने आवेदन भी किए। मगर कंपनी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो सकी।

महाराष्ट्र में विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन करीब 173 विधायकों ने ली शपथ, फिर विधानसभा स्थगित

मुंबई नवगठित 15वीं महाराष्ट्र विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन शनिवार को करीब 173 विधायकों ने शपथ ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिलीप वलसे पाटिल, पूर्व मंत्री छगन भुजबल, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, हसन मुश्रीफ, पहली बार विधायक बनी श्रीजया चव्हाण (पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी), सना मलिक (पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी) सहित अन्य ने शपथ ली।इसके बाद विधानसभा स्थगित कर दी गई। विधानसभा रविवार को सुबह 11 बजे फिर से शुरू होगा और शेष विधायक शपथ लेंगे। प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर ने कार्यवाही की अध्यक्षता की। उन्होंने चैनसुख संचेती, जयकुमार रावल, माणिकराव कोकाटे और आशीष जायसवाल सहित पीठासीन अधिकारियों के एक पैनल की घोषणा की। अधिकांश विधायकों ने ईश्वर और अल्लाह के नाम पर शपथ ली, जबकि अजीत पवार सहित कुछ ने भारत के संविधान के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखने की शपथ ली। कुछ विधायकों ने संस्कृत भाषा में शपथ ली। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले और बाद में महायुति विधायकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जय, जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे लगाए। इससे पहले भाजपा विधायकों का एक समूह भारत माता की जय जैसे नारे लगाते हुए विधान भवन में दाखिल हुआ, जबकि पार्टी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में एनसीपी विधायक गुलाबी पगड़ी पहनकर आए। लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले अजित पवार ने गुलाबी जैकेट पहनना शुरू कर दिया था और पार्टी के बैनर और पोस्टर में गुलाबी रंग का इस्तेमाल किया गया था। उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना विधायक भगवा पगड़ी पहनकर आए। इसके बाद फडणवीस, शिंदे और पवार के नेतृत्व में महायुति विधायकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को शपथ न लेने के महाविकास अघाड़ी के कदम की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें रविवार को शपथ लेनी होगी, क्योंकि उसके बाद ही वे सोमवार को कार्यवाही में भाग ले पाएंगे। एमवीए विधायकों ने कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद सदन से वॉकआउट कर दिया। बाद में उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने सोलापुर के मालशिरस निर्वाचन क्षेत्र के मरकडवाड़ी में ग्रामीणों द्वारा आयोजित मॉक पोलिंग की अनुमति न देने के प्रशासन के फैसले के विरोध में शपथ नहीं ली। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार, नाना पटोले, शिवसेना-यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे और एनसीपी-एसपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने भी ईवीएम से मतदान के विरोध में शपथ नहीं ली। अजित पवार ने कहा, “विपक्ष को पूरी विधायी प्रक्रिया पता है। यह उनके द्वारा अपना अस्तित्व दिखाने का एक खराब प्रयास है। ईवीएम को दोष देने का कोई मतलब नहीं है। मैंने महाविकास अघाड़ी में भी काम किया है। जब उन्होंने लोकसभा चुनाव में 31 सीटें जीती तब ईवीएम अच्छी थी। लेकिन विधानसभा के नतीजों के बाद वे ईवीएम को दोष दे रहे हैं।” एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा, “महाविकास अघाड़ी विधायकों को सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए शपथ लेनी होगी। मैं 1985 से विधायक हूं, लेकिन मैंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी। अगर वे सदन में शपथ नहीं लेंगे तो उन्हें स्पीकर के कक्ष में शपथ लेनी होगी।”

मुंबई पुलिस को मिले व्हाट्सएप मैसेज से खलबली, पीएम मोदी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

मुंबई मुंबई पुलिस को आज प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी भरा मैसेज मिला। मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर आए इस मैसेज में लिखा गया था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के दो एजेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बम से उड़ाने की साजिश रच रहे हैं। मैसेज मिलते ही मुंबई पुलिस टीम अलर्ट हो गई। धमकी भरे संदेश पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस नंबर से यह मैसेज मिला था हमने उसकी जांच की थी। हमें पता चला कि यह नंबर अजमेर राजस्थान से संबंधित है। संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने के लिए हमारी एक टीम तुरंत राजस्थान के लिए रवाना हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमारी ट्रैफिक कंट्रोल टीम की हेल्पलाइन पर सुबह तड़के ही धमकी भरा यह मैसेज मिला था। इस मैसेज में आईएसआई के दो एजेंटों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश के बारे में बताया गया था। इस संदेश की मानें तो दोनों एजेंट पीएम मोदी को बम से उड़ाने की साजिश बना रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं को संदेह है कि धमकी देने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान या फिर शराब के नशे में हो सकता है। इस मामले में अभी जांच चल रही है। हालांकि उक्त व्यक्ति के खिलाफ संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुंबई पुलिस की हेल्पलाइन पर पहले भी इस तरह की धमकी भरे फोन और मैसेज आ चुके हैं। सलमान खान को भी आ चुके हैं धमकी भरे मैसेज पिछले दस दिनों में मुंबई पुलिस के पास एक्टर सलमान खान को जान से मारने के 2 मैसेज आ चुके हैं। हालिया मैसेज कल आया था, जिसमें कहा गया था कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहता है तो बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांग ले और साथ ही समाज के लिए वहां 5 करोड़ रुपये का दान करे। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो उसे हम जल्दी ही खत्म कर देंगे। विश्नोई गैंग अभी भी एक्टिव है। सलमान खान को लेकर पहले भी बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकियां मिल चुकी है। धमकियों को लेकर सीनियर ऑफिसर ने बताया कि धमकियां ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन फिर भी हम इन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते। हमारी टीम ने एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम की टीम मैसेज को ट्रेस करने की कोशिश में लगी हुई है। हम यह भी पता कर रहे हैं कि मैसेज भेजने वाला व्यक्ति सच में बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है या फिर बस ऐसे ही मजाक में उसने मैसेज भेज दिया।

आतंकी मसूद अजहर को पाल रहा पाकिस्तान, भारत ने दोगलेपन के लिए PAK को फटकारा

नई दिल्ली भारत ने पाकिस्तान की आतंकवाद के प्रति दोहरी नीति पर कड़ा रुख अपनाया है। जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख और संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी मसूद अजहर के बहावलपुर में सार्वजनिक रूप से भाषण देने की खबरों के बाद, भारत ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा,  “अगर मसूद अजहर पाकिस्तान में है, तो यह उसकी दोगली नीति को उजागर करता है। अजहर एक संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी है और भारत में कई सीमा-पार आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है। भारत ने मांग की कि पाकिस्तान उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और उसे न्याय के कटघरे में लाए।” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान बार-बार यह दावा करता रहा है कि मसूद अजहर उसके देश में नहीं है। लेकिन अगर ये रिपोर्ट सही हैं, तो यह साफ तौर पर पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को दिखाता है।  जैश-ए-मोहम्मद भारत में कई बड़ी आतंकी घटनाओं के लिए जिम्मेदार रहा है। 2019 में जम्मू-कश्मीर में  पुलवामा हमले में कई भारतीय जवान शहीद हुए थे। इस घटना ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को और बढ़ा दिया। यह संगठन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक कुख्यात आतंकवादी संगठन माना जाता है और इस पर पहले से प्रतिबंध लगा हुआ है।   मार्च 2024 में, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान की आतंकवाद-समर्थक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि  “पाकिस्तान आतंकवाद को राजनीति के एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है और इस बात को छिपाने का प्रयास भी नहीं करता।”  उन्होंने सिंगापुर में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान को अस्थिर पड़ोसी करार दिया और इसे क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बताया। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की है कि वह पाकिस्तान पर दबाव बनाए ताकि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो। मसूद अजहर का पाकिस्तान में सार्वजनिक रूप से सामने आना उसकी आतंकवाद-समर्थक छवि को और उजागर करता है।

पिछले 10 वर्षों में पूर्वोत्तर में बजट आवंटन खर्च को लेकर वृद्धि दर्ज हुई, भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रगति की राह पर: सर्बानंद सोनोवाल

नई दिल्ली भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रगति की राह पर है। पिछले 10 वर्षों में पूर्वोत्तर में बजट आवंटन खर्च को लेकर वृद्धि दर्ज हुई है, जो कि 2014 में 36,108 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 94,680 करोड़ रुपये हो गया है। यह वित्तीय बढ़ावा इस क्षेत्र में विकास से जुड़े अंतर को कम करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 2014 के बाद से पूर्वोत्तर क्षेत्र की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए हाल ही में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, परिवहन और जैविक खेती में प्रगति पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) की संख्या को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) की संख्या 2014 में 80 से बढ़कर 2023 में 103 हो गई है। इसके अलावा, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए चालू सड़क परियोजनाएं 4,016 किलोमीटर से अधिक फैली हुई हैं। उन्होंने बताया कि एक दशक की अवधि में राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार को लेकर 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि क्षेत्र में हर साल 193 किलोमीटर से ज्यादा रेल लाइन बिछाई गई हैं। इसके अलावा, ब्रॉड-गेज लाइनों का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पूर्वोत्तर के लिए रेल बजट में 370 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। केंद्रीय मंत्री ने विमानन क्षेत्र को लेकर जानकारी दी कि पूर्वोत्तर में अब 17 हवाई अड्डे कार्यरत हैं, जो एक दशक में हुई बड़ी वृद्धि को दर्शाते हैं। इसी के साथ साप्ताहिक उड़ानों में 113 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की जा रही है और पर्यटन के साथ-साथ व्यापार को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में शिक्षा और जैविक खेती को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा और कृषि से जुड़ी कईं पहल विकास को बढ़ावा देने में अहम रही। पूर्वोत्तर में विश्वविद्यालयों की संख्या में 39 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, 1.55 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि का इस्तेमाल जैविक खेती के लिए किया गया है, जिससे सस्टेनेबल कृषि प्रैक्टिस को बढ़ावा मिला है।  

बांग्लादेश में एक बार फिर इस्कॉन मंदिर को निशाना बनाया गया है और इसमें आग लगा दी, जलकर खाक हुईं मूर्तियां

ढाका बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं अब आम हो गई हैं। बांग्लादेश में एक बार फिर इस्कॉन मंदिर को निशाना बनाया गया है और इसमें आग लगा दी गई। इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने मीडिया को बताया कि शनिवार तड़के ही एक इस्कॉन में आग लगा दी गई। आग की वजह से भगवान कृष्ण की मूर्ति तक जल गई। उन्होंने बताया कि इस्कॉन के एक सेंटर को भी निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार थम नहीं रहा है। हम इसको लेकर बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 2 से तीन बजे के बीच ही मंदिरों मे तोड़फोड़ और आगजनी की गई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, बांग्लादेश में इस्कॉन नामहाट सेंटर को आग लगा दी गई। श्री लक्ष्मी नारायण की मूर्ति जल गई। यह मंदिर ढाका में है। दास ने कहा, सुबह 2 से तीन बजे के बीच ही उपद्रिवियों ने नामहाट संघ के तहत आने वाले राधा कृष्ण मंत्रि और महाभाग्य लक्ष्मी नारायण मंदिर में आगलगा दी। मंदिर के टिन शेड को हटाकर पहले पेट्रोल डाला गया और फिर आग लगा दी गई। बता दें कि बांग्लादेश में इस्कॉन पुजारी चिन्मय दास की गिरफ्तारी के बाद भारत में पहले से ही आक्रोश व्याप्त है। पश्चिम बंगाल में भी इसका विरोध हो रहा है। चिन्मय दास पर राजद्रोह का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया था। इस्कॉन ने पहले भी दावा किया था कि बांग्लादेश में उसके कई केंद्रों और मंदिरों को जबरन बंद करवा दिया गया है। दास ने बांग्लादेश के इस्कॉन पुजारियों को यह भी सलाह दी थी कि खुद को बचाने के लिए वे भगवा वस्त्र पहनना छोड़ दें। माथे पर तिलक ना लगाएं और तुलसी की माला को भी छिपाकर रखें। यह मामला संसद में भी उठा। संसद में सरकार से अपील की गई कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हिफाजत के लिए कोई कदम उठाया जाए।

BRI पर चीन से समझौता करके ज्ञान देने लगा नेपाल, इसमें भारत का भी फायदा

काठमांडू हाल ही में नेपाल ने चीन के साथ बेल्ट एंड रोड समझौते पर साइन किया है। अब नेपाल के पूर्व डिप्टी पीएम रघुबीर महासेठ इसको लेकर भारत को ज्ञान देने लगे हैं। सत्तारूढ़ सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के नेता ने शुक्रवार को कहाकि भारत नेपाल के इस फैसले पर आपत्ति नहीं जतानी चाहिए। नेपाल और चीन के बीच कई अरब डॉलर के ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) समझौते पर बुधवार को हस्ताक्षर किए गए। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हो गया। इस समझौते पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की चीन की आधिकारिक यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किये गए। बीआरआई एक बड़ी संपर्क परियोजना है, जो चीन को दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया, रूस और यूरोप से जोड़ती है। महासेठ ने यहां प्रधानमंत्री ओली की चीन यात्रा के बाद बीआरआई का कार्यान्वयन शीर्षक वाले संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहाकि भारत को नेपाल द्वारा चीन के साथ बीआरआई सहयोग रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर करने पर आपत्ति नहीं जतानी चाहिए क्योंकि इससे भारत को भी लाभ होगा। पूर्व उपप्रधानमंत्री ने कहाकि अगर नेपाल और चीन को जोड़ने के लिए रेलवे व सड़क जैसे बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाता है तो इसका उपयोग भारत द्वारा भी किया जा सकता है। इसलिए भारत को इस तरह के समझौते से डरने की कोई जरूरत नहीं है। महासेठ ने कहा कि अगर नेपाल अपने हितों को ध्यान में रखते हुए चीन से ऋण लेता है तो भी किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल अपने क्षेत्र में दोनों पड़ोसियों भारत और चीन के खिलाफ गतिविधियों की अनुमति नहीं देगा। उल्लेखनीय है कि भारत ने बीआरआई पर आपत्ति जताई है और इस परियोजना के विरोध में दृढ़ता से खड़ा रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की इस परियोजना का उद्देश्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में निवेश के जरिए चीन के वैश्विक प्रभाव को बढ़ाना है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet