LATEST NEWS

रेलवे को और अधिक किफायती और गरीबों के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया, अब ट्रेन में सफर होगा आसान: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली रेलवे ने आम यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एसी कोचों के बजाय जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में घोषणा की कि रेलवे जल्द ही अपनी ट्रेनों में 10,000 नए सामान्य डिब्बे जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। इनमें से 1,000 जनरल डिब्बे दिसंबर 2024 के अंत तक जोड़ दिए जाएंगे। यह कदम रेलवे को और अधिक किफायती और गरीबों के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना और सब्सिडी जारी रेल मंत्री ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,300 स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। इनमें से कुछ स्टेशनों पर 700-800 करोड़ रुपये और अन्य पर 100-200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि रेलवे हर टिकट पर 46% सब्सिडी देता है। यदि टिकट का मूल्य 100 रुपये है, तो यात्री केवल 54 रुपये भुगतान करते हैं। यह सब्सिडी भविष्य में भी जारी रहेगी। रेलवे संशोधन विधेयक पेश बुधवार को रेलवे संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया गया। इसके तहत रेलवे अधिनियम 1989 और भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम का एकीकरण किया जाएगा। रेल मंत्री ने इसे रेलवे की कार्यक्षमता बढ़ाने और आधुनिकीकरण के लिए आवश्यक कदम बताया। विपक्ष का निजीकरण का आरोप, मंत्री ने किया खंडन विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने रेलवे के निजीकरण और रोजगार के अवसर घटाने का आरोप लगाया। विपक्ष ने रेल दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर भी सवाल उठाए। इस पर रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य रेलवे का निजीकरण नहीं, बल्कि इसका आधुनिकीकरण और कार्यक्षमता को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रेलवे देश की यातायात का प्राणवायु है, और इसके विस्तार और सुधार के लिए यह कदम जरूरी हैं। तकनीकी उन्नति और सुरक्षा पर जोर मंत्री ने यह भी बताया कि रेलवे ने तकनीकी सुधारों के जरिए दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई है। साथ ही, पटरियों का दोहरीकरण और विद्युतीकरण भी तेज गति से किया जा रहा है। यह कदम रेलवे के व्यापक सुधार और गरीबों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अगले कुछ महीनों में रेलवे नेटवर्क में और सुधार देखने को मिल सकते हैं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही सक्रिय होगा, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है

नई दिल्ली देश में मौसम का रुख तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने सुबह की ठिठुरन में इजाफा किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही सक्रिय होगा, जिससे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। साथ ही उत्तर भारत में घने कोहरे और बारिश के कारण गलन बढ़ने की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत पर चक्रवात ‘फेंगल’ का प्रभाव अभी भी बना हुआ है, जिससे कई राज्यों में बारिश हो रही है। दिल्ली-NCR: ठंड और साफ मौसम का असर दिल्ली में मौसम साफ और ठंडा है। ठंडी हवाओं के साथ ठिठुरन का अहसास हो रहा है। आज अधिकतम तापमान 25.05°C और न्यूनतम 11.05°C रहने की संभावना है। हालांकि कोहरा नहीं छाया है, लेकिन अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट और घने कोहरे का पूर्वानुमान है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता (AQI) में भी सुधार हुआ है। उत्तर भारत: बर्फबारी और बारिश की संभावना 8 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की उम्मीद है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ठंड में इजाफा होगा। पंजाब और हरियाणा में बारिश और घने कोहरे का असर देखा जा सकता है। कश्मीर घाटी में पहले से ही तापमान माइनस में पहुंच चुका है। श्रीनगर में तापमान -2°C, पहलगाम में -4.8°C और गुलमर्ग में -3.5°C रिकॉर्ड किया गया है। दक्षिण और मध्य भारत: चक्रवात ‘फेंगल’ का प्रभाव बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘फेंगल’ का असर दक्षिण और मध्य भारत पर बना हुआ है। पिछले 4-5 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में अगले 2-3 दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों का पूर्वानुमान 8-9 दिसंबर: पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी और उत्तर पश्चिम भारत में बारिश। तटीय क्षेत्र: तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश। उत्तर भारत: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ठंडी हवाओं और कोहरे का असर बढ़ेगा। IMD का संदेश देशभर में मौसम के बदलते रुख को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। ठंड और कोहरे के कारण यातायात पर असर पड़ सकता है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के दौरान सुरक्षित यात्रा के निर्देश दिए गए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में ठंड बढ़ रही है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण मौसम में और बदलाव आने की संभावना है।

ट्रूडो ने संसद में भारत के खिलाफ वोला, भारत ने कनाडा की विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव में हस्तक्षेप किया था

कनाडा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले साल संसद में खड़े होकर खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला था। तब से भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खी बढ़ती ही जा रही है। अब एक बार फिर उन्होंने संसद में खड़े होकर भारत के खिलाफ टिप्पणी की है। ट्रूडो ने एक कनाडाई आउटलेट में छपी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि भारत ने 2022 में कनाडा की विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव में हस्तक्षेप किया था। ट्रूडो ने इसे चिंताजनक कहा है। ट्रूडो ने बुधवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “कंजरवेटिव लीडर की रेस में भारतीय हस्तक्षेप के आरोप चिंताजनक हैं लेकिन ये नए नहीं हैं।” सोमवार को सरकारी फंडिंग से चलने वाली आउटलेट CBC न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में भारत पर ये आरोप लगाए हैं। इसमें अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि भारतीय एजेंटों ने पैट्रिक ब्राउन को उम्मीदवारों की रेस से हटाने की कोशिश की। फिलहाल पैट्रिक ब्रैम्पटन के ग्रेटर टोरंटो एरिया टाउनशिप के मेयर हैं। सरकार समर्थक आउटलेट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय वाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधियों ने ब्राउन के अभियान की सह-अध्यक्ष मिशेल रेम्पेल गार्नर पर पद छोड़ने का दबाव बनाया। उन्होंने उस साल जून में संन्यास ले लिया था। कंजर्वेटिव पार्टी के चुनाव की बाते करे तो उस चुनाव में मौजूदा कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवरे ने आसानी से जीत हासिल की थी और उन्हें लगभग 70 प्रतिशत वोट मिले थे। पोलीवरे इस पद के लिए हमेशा से एक मजबूत दावेदार रहे थे और ब्राउन को कभी भी इस पद के लिए टक्कर में नहीं देखा जा रहा था। इस बीच इन आरोपों से जुड़े व्यक्तियों ने इन आरोपों का खंडन किया है। गार्नर ने सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट को लेकर कहा, “मैंने अपनी इच्छा से पूरी तरह से ब्राउन के अभियान से खुद को अलग किया था। किसी भी मामले में मुझे किसी भी तरह से, किसी भी समय, किसी के द्वारा भी मजबूर नहीं किया गया। यह कहना कि मैं किसी के बहकावे में आया यह हास्यास्पद है।”। वहीं सोमवार को एक बयान में ब्राउन ने कहा, “मेरे पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि इस तरह के हस्तक्षेप के जरिए 2022 के कंजर्वेटिव पार्टी ऑफ कनाडा के चुनाव के अंतिम परिणाम बदल गए।”

अब ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए टेक अरबपति जेरेड इसाकमैन को NASA चीफ नियुक्त किया, सब हुए हैरान

वाशिंगटन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप लगातार अपने फैसलों से सभी को हैरान कर रहे हैं। ट्रंप ने अपनी कैबिनेट में भी कई ऐसे लोगों को शामिल किया, जिनके नाम सुनकर सब चौंक गए। अब ट्रंप ने ऐसा ही एक बड़ा फैसला लेते हुए टेक अरबपति जेरेड इसाकमैन को नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) चीफ नियुक्त किया है। मस्क से है खास नाता इसाकमैन का दिग्गज कारोबारी और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क से भी खास नाता है। दरअसल, इसाकमैन स्पेसएक्स के सहयोग से ही अंतरिक्ष में स्पेसवॉक करने वाले पहले निजी अंतरिक्षयात्री बने थे। ट्रंप ने किया पोस्ट ट्रंप ने एक्स पर कहा, “मैं एक कुशल बिजनेस लीडर, परोपकारी, पायलट और अंतरिक्ष यात्री जेरेड इसाकमैन को नासा चीफ के रूप में नामित करते हुए प्रसन्न हूं। जेरेड नासा के खोज और प्रेरणा के मिशन को आगे बढ़ाएंगे, जिससे अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अन्वेषण में अभूतपूर्व उपलब्धियां मिलेंगी।” इसाकमैन की खूब तारीफ की ट्रंप ने कहा कि इसाकमैन ने एक दशक से अधिक समय तक रक्षा एयरोस्पेस कंपनी ड्रेकन इंटरनेशनल के सह-संस्थापक और सीईओ के रूप में काम किया, जिससे अमेरिकी रक्षा विभाग और हमारे सहयोगियों को सहायता मिली। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूंः इसाकमैन नासा चीफ के लिए नामित होने के बाद इसाकमैन का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वो इस जिम्मेदारी से सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

शरद पवार के नेता करा रहे थे बैलेट पेपर से दोबारा चुनाव, पड़ा भारी, पुलिस ने शुरू किया ऐक्शन, दर्ज हुआ केस

मुंबई महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मरकाडवाड़ी गांव में बैलेट पेपर से अलग ही चुनाव कराना एनसीपी-एसपी के नेता उत्तम जानकार को भारी पड़ा है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और 88 समर्थकों को भी इसमें नामजद किया गया है। गांव में उत्तम जानकार और उनके समर्थकों की ओर से बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराया जा रहा था। कहा जा रहा था कि ईवीएम से चुनाव सही से नहीं हुआ और गड़बड़ी हुई थी। इसलिए उसका अंतर दिखाने के लिए बैलेट पेपर से इलेक्शन हो रहा था। इससे पहले पुलिस ने 200 लोगों के खिलाफ दोबारा अपने मन से चुनाव कराने को लेकर केस दर्ज किया है। उत्तम जानकार ने मालशिरस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की। फिर भी उनका कहना है कि चुनाव से सही नहीं कराया गया और इसीलिए नए सिरे से बैलेट पेपर से इलेक्शन कराने का फैसला लिया गया। मंगलवार को मालशिरस विधानसभा सीट के तहत आने वाले गांव मरकाडवाड़ी में करीब 200 लोग जुटे थे। इन लोगों का कहना था कि वे बैलेट पेपर से वोट डालेंगे। इससे पता चलेगा कि किसने किसका साथ दिया है और फिर ईवीएम में ऐसी तस्वीर क्यों सामने नहीं आई। इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच गई तो प्रक्रिया बंद कराई गई और कई लोगों अरेस्ट किया गया। गांव के काफी लोगों ने वोटिंग के बाद सवाल उठाए थे। उनका कहना कि हमने जिस पार्टी के लोगों को वोट था, बूथ की लिस्ट में वह पीछे हैं। इसके बाद ग्रामीणों का कहना था कि हमें बैलेट पेपर के माध्यम से ही चुनाव करा लेना चाहिए। इससे हम तय कर पाएंगे कि आखिर गांव के वोट गलत जगह ट्रांसफर हो गए या फिर ईवीएम में खामी थी। इसी को लेकर वोटिंग कराई जा रही थी, लेकिन तब तक प्रशासन अपना दल लेकर पहुंचा और कार्यक्रम को रुकवा दिया। बता दें कि ईवीएम को लेकर कांग्रेस, एनसीपी-एनसीप, उद्धव सेना समेत कई दलों ने सवाल उठाए हैं।

चीन ने पाकिस्तान को फिलहाल लगभग 29 बिलियन डॉलर का कर्ज दे रखा है, सबसे बड़ा कर्जदार बन गया पाकिस्तान: रिपोर्ट

इस्लामाबाद पाकिस्तान के लोग बीते कुछ सालों से आर्थिक मंदी और कमर तोड़ देने वाली महंगाई से परेशान हैं। शहबाज शरीफ की सरकार की हालत खराब है और वह अलग-अलग देशों से मदद मांग चुके हैं। इस बीच एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि पाकिस्तान चीन का सबसे बड़ा कर्जदार बन गया है। चीन ने पाकिस्तान को फिलहाल लगभग 29 बिलियन डॉलर का कर्ज दे रखा है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 करोड़ की आबादी वाला पाकिस्तान इस साल अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से कर्ज लेने वाले देशों में भी टॉप 3 में शुमार है। मंगलवार को विश्व बैंक ने इंटरनेशनल डेब्ट रिपोर्ट 2024 जारी किया। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा कर्ज चीन से ले रखा है। कुल कर्ज में चीन का हिस्सा 22 प्रतिशत है। हालांकि पिछले साल यह आंकड़ा 25 प्रतिशत था। इसके अलावा पाकिस्तान ने विश्व बैंक से कारण 23 अरब डॉलर का कर्ज ले रखा है जो कुल कर्ज का लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं कुल लोन में एशियाई विकास बैंक का हिस्सा 15 प्रतिशत है। अन्य देशों की बात करे तो सऊदी अरब कुल कर्ज के 7 प्रतिशत यानी लगभग 9.16 अरब डॉलर के साथ पाकिस्तान को कर्ज देने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश रहा। पिछले साल कुल कर्ज में सऊदी अरब का हिस्सा सिर्फ 2 फीसदी था। विश्व बैंक ने बताया कि 2023 में पाकिस्तान का कुल एक्सटर्नल लोन (IMF सहित) 130.85 बिलियन डॉलर था जो इसके कुल निर्यात का 352 प्रतिशत और ग्रॉस नेशनल इनकम (GNI) का 39 प्रतिशत है। पाकिस्तान का कुल कर्ज GNI का 5 प्रतिशत है। इससे पहले सितंबर में पाकिस्तान के वित्त राज्य मंत्री अली परवेज मलिक ने नेशनल असेंबली स्टैंडिंग कमेटी की एक बैठक में कहा था कि पाकिस्तान को अगले चार सालों में 100 बिलियन डॉलर के कर्ज को चुकाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। यह राशि पाकिस्तान के मौजूदा 9.4 बिलियन डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार से लगभग 10 गुना अधिक है। इस बीच पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को स्वीकार किया है कि आईएमएफ की शर्तों को लागू करने में कई दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि सरकार ने कहा है कि 7 बिलियन डॉलर के पैकेज के लिए इन शर्तों को पूरा करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

चीन ने युवाओं में शादी और रिश्तों पर सकारात्मक विचारों को बढ़ावा की योजना बनाई, जन्म दर बढ़ाने का ढूंढा अनोखा तरीका

बीजिंग चीन इन दिनों देश में गिरती प्रजनन दर को लेकर चिंतित है। अपनी वन चाइल्ड पॉलिसी लाकर चीन ने अपनी बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने की कोशिश की जो अब उस पर बैकफायर कर रही है। देश के युवाओं में शादी-विवाह और रिश्तों को लेकर नकारात्मक छवि बन गई है और वह साथ आने से कतरा रहे हैं। इसे देखते हुए अब चीन ने युवाओं में शादी और रिश्तों पर सकारात्मक विचारों को बढ़ावा की योजना बनाई है। इसके तहत चीन ने विश्वविद्यालयों से अपने कॉलेज के छात्रों को लव एजुकेशन यानी प्यार के पाठ पढ़ाने के निर्देश देने को कहा है। चाइना पॉपुलेशन न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को विवाह और लव एजुकेशन सिलेबस प्रदान करके कॉलेज के छात्रों को विवाह के प्रति दिलचस्पी जगानी चाहिए। चाइना पॉपुलेशन न्यूज द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक यहां के 57% कॉलेज के छात्र रिश्तों को आगे बढ़ाने में इंट्रेस्ट नहीं रखते हैं। इसके लिए वह पढ़ाई और रोमांस के बीच संतुलन बनाने में कठिनाइयों का हवाला देते हैं। सर्वे ने बताया कि प्रेम और विवाह पर व्यवस्थित और साइंटिफिक शिक्षा की कमी के कारण छात्रों के बीच भावनात्मक संबंधों की समझ कम हो गई है। इसने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय छात्रों को जनसंख्या प्रवृत्ति, शादी और बच्चे पैदा करने की आधुनिक अवधारणाओं के बारे में शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। गौरतलब है कि 1.4 बिलियन की आबादी वाला चीन की आबादी बूढी हो रही है जो भविष्य में सरकारी खर्च को बढ़ाएगा और अर्थव्यवस्था पर दबाव डालेगा। आने वाले सालों में प्रजनन दर को बढ़ाने में कॉलेज के छात्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

शपथ ग्रहण समरोह से ठीक पहले फिर बढ़ा सस्पेंस, एकनाथ शिंदे का शपथ लेना तय नहीं

मुंबई शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे का नई सरकार में आज डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेना तय नहीं है। बुधवार रात से खबर थी कि वह उपमुख्यमंत्री बनने के लिए राजी हो गए हैं, लेकिन आज उनकी पार्टी के नेता उदय सामंत ने कहा कि अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे जल्दी ही तय करेंगे कि क्या करना है। शिवसेना नेता और निवर्तमान उद्योग मंत्री ने कहा कि सभी विधायकों ने तय किया है कि यदि एकनाथ शिंदे सरकार का हिस्सा नहीं बनेंगे तो हम भी शामिल नहीं होंगे। सामंत ने कहा कि सभी मंत्री बुधवार की शाम को एकनाथ शिंदे से मिले थे और उन्हें इसके लिए राजी करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि मिलकर काम करेंगे और जिला एवं नगर पंचायत के चुनावों में तीन और धनुष के सिंबल पर जीत दर्ज करेंगे। उदय सामंत ने कहा कि मैंने और अन्य सभी नेताओं ने एकनाथ शिंदे से कहा कि यदि आप डिप्टी सीएम नहीं बने तो फिर हम सब भी सरकार में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि शिवसैनिकों की जरूरत है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनें। वहीं उन्होंने साफ कर दिया कि अब तक एकनाथ शिंदे का शपथ लेना तय नहीं है। सामंत ने कहा कि अगले करीब एक घंटे में एकनाथ शिंदे इसके बारे में फैसला कर लेंगे। उदय सामंत के इस बयान ने महाराष्ट्र की नई सरकार को लेकर जारी सस्पेंस को फिर से बढ़ा दिया है। एकनाथ शिंदे ने बुधवार को राजभवन में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ मीडिया से बात की थी। इस दौरान जब उनसे शपथ के बारे में पूछा गया था तो उनका कहना था कि इतनी क्या जल्दी है। शपथ समारोह तो कल शाम को होना है। हालांकि रात तक जानकारी आई थी कि एकनाथ शिंदे राजी हो गए हैं। वहीं एक बार फिर से स्पेंस बढ़ गया है और उदय सामंत का कहना है कि वह करीब एक घंटे में अपना फैसला बताएंगे कि शपथ लेंगे या नहीं। बता दें कि शपथ समारोह के लिए जो आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है, उसमें सिर्फ देवेंद्र फडणवीस का ही नाम है। शिवसेना के एक अन्य नेता दीपक केसरकर ने कहा कि हम तो साफ कर चुके हैं कि एकनाथ शिंदे नहीं तो फिर कोई नहीं। यानी शिंदे ने यदि डिप्टी सीएम की शपथ नहीं ली तो कोई भी नेता मंत्री नहीं बनेगा। गौरतलब है कि शपथ समारोह को लेकर जो आमंत्रण पत्र साझा किया गया है, उसमें सिर्फ देवेंद्र फडणवीस की शपथ का ही जिक्र है। ऐसे में कयासों को और बल मिल रहा है कि एकनाथ शिंदे आखिर शपथ लेने वाले हैं या नहीं।

बाबा सिद्दीकी से पहले हिटलिस्ट में थे सलमान, शूटर का बड़ा खुलासा

मुंबई बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर शॉकिंग खुलासा हुआ है. एक्टर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कुछ महीने पहले ही NCP लीडर और सलमान के जिगरी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी. अब बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में खुलासा हुआ है की उनसे पहले सलमान खान को मारने की प्लानिंग थी. आरोपियों ने पुलिस से पूछताछ में बताया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की हिटलिस्ट में सलमान खान का भी नाम था. आरोपियों ने ये भी खुलासा किया है, लेकिन सलमान की कड़ी सुरक्षा के कारण शूटर सलमान तक नहीं पहुंच सके. सलमान को लगातार मिल रही धमकियों की वजह से उन्हें हाई सिक्योरिटी दी गई है. एक्टर हमेशा सुरक्षा घेरे में ही कहीं भी आते जाते हैं.   शूटिंग साइट पर पहुंचा संदिग्ध बीते दिन ही खबर आई थी कि सलमान की शूटिंग साइट पर एक अनजान शख्स ने अवैध तरीके से प्रवेश किया था. संदिग्ध पाए जाने पर जब उससे पूछताछ की गई तो शख्स ने कहा- बिश्नोई को बोलूं क्या? इसके बाद उसे पूछताछ के लिए तुरंत शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया. सलमान की शूटिंग दादर वेस्ट में चल रही थी. मौजूदा लोगों के मुताबिक, सलमान का कोई फैन था जिसे शूटिंग देखनी थी, सिक्योरिटीज के रोकने पर झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में लॉरेस बिश्नोई का नाम लिया.      शूटर सलमान खान पर करना चाहते थे हमला जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी जब सलमान खान पर हमला करने में नाकामयाब रहे तो उन्होंने अपना पूरा ध्यान बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी पर केंद्रित कर दिया. 12 अक्टूबर को वे बाबा सिद्दीकी की हत्या करने में सफल रहे, लेकिन जीशान बाल-बाल बच गए, क्योंकि वह हत्या से कुछ मिनट पहले ही अपने कार्यालय से निकल गए थे.  एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान हमें जिस तरह की जानकारियां मिली हैं, वह इस ओर इशारा करती हैं कि आरोपियों ने सलमान खान के घर की एक बार रेकी की थी. तब उन्होंने देखा कि सलमान खान के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. इसके अलावा उन्होंने यह भी पाया कि सलमान खान अपनी बिल्डिंग के अंदर से ही अपनी गाड़ी में बैठकर बाहर निकलते हैं, जिसकी वजह से उनके पास जाना नामुमकिन है. इसके बाद आरोपियों ने सलमान खान से ध्यान हटाकर बाबा सिद्दीकी पर ध्यान केंद्रित कर दिया. लॉरेंस गैंग की धमकियों के कारण अभिनेता पहले से ही वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में थे. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या और बढ़ा दी गई थी. फिलहाल उनकी सुरक्षा में लगभग 50-60 पुलिस अधिकारी तैनात हैं, साथ ही दो एस्कॉर्ट व्हीकल भी हैं.   

भारत का व्यापार प्रदर्शन पहली छमाही में मजबूत रहा, 576 अरब डॉलर हुआ: नीति आयोग

नई दिल्ली भारत का व्यापार प्रदर्शन चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मजबूत रहा है और इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह जानकारी नीति आयोग द्वारा बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का व्यापार 2024 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 5.45 प्रतिशत बढ़कर 576 अरब डॉलर हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापारिक आयात में लगातार वृद्धि देखी गई, वित्त वर्ष 2025 (चालू वित्त वर्ष) की पहली तिमाही में निर्यात 5.95 प्रतिशत बढ़कर 110 अरब डॉलर हो गया और आयात 8.40 प्रतिशत बढ़कर 173 अरब डॉलर हो गया, जिससे व्यापार असंतुलन बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में भारतीय लोहा और इस्पात निर्यात में भारी गिरावट (33 प्रतिशत) देखी गई, जिसका मुख्य कारण कमजोर घरेलू मांग और वैश्विक बाजारों में चीन के कारण इस्पात की अधिक आपूर्ति है। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में भारत के निर्यात में उत्तरी अमेरिका का योगदान 21 प्रतिशत था, उसके बाद यूरोपीय संघ का योगदान 18.61 प्रतिशत था। आयात मुख्य रूप से पूर्वोत्तर एशिया, पश्चिम एशिया (जीसीसी) और आसियान से हुआ, जो कुल आयात का 51 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के दौरान एफटीए साझेदारों देशों को निर्यात में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि इन साझेदारों से आयात में 10.29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नीति आयोग के सीईओ, बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने कहा कि प्रत्येक तिमाही में भारत की व्यापार स्थिति का विस्तृत विश्लेषण प्रदान करके, यह प्रकाशन साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण का समर्थन करेगा। सुब्रह्मण्यम ने कहा, “यह पहल भारत की व्यापार प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के साथ जुड़ी हुई है, जिसका उद्देश्य विकसित भारत (भारत@2047) के लिए भारत की व्यापार क्षमता का लाभ उठाना और तेजी से बदलते वैश्विक व्यापार वातावरण में सतत विकास सुनिश्चित करना है।”

अब लंबी और खुली सीमा के कारण भारतीय पहले कनाडा जाते हैं और वहां से यूएस में एंट्री करते हैं

वॉशिंगटन  भारतीय बड़ी संख्या में ‘अमेरिकन ड्रीम’ के लिए अपना सब कुछ जोखिम में डाल रहे हैं। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (USCBP) के हालिया आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका में अवैध रूप से भारतीयों के जाने में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। अकेले इस साल कनाडाई सीमा पर अवैध रूप से प्रवेश करते हुए पकड़े गए लोगों में 22 फीसदी भारतीय थे। आइए समझें कि भारतीयों की इतनी बढ़ती संख्या के पीछे क्या कारण है? USCBP के डेटा का वित्तीय वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। इसका डेटा कनाडाई सीमा के जरिए अवैध रूप से अमेरिका में घुसते भारतीय अमेरिकियों की बढ़ती संख्या दिखाता है। 2022 में अवैध क्रॉसिंग की कोशिश कर रहे 109,535 लोगों को पकड़ा गया था। इसमें भारतीयों की संख्या 16 फीसदी थी। 2023 में इसमें वृद्धि हुई और 189,402 लोगों में से 30,010 भारतीय पकड़े गए। इस साल आंकड़ों में फिर वृद्धि हुई है। 42764 भारतीयों को अवैध रूप से कनाडा से अमेरिका में घुसते पकड़ा गया। भारतीयों का नंबर बढ़ा BBC की रिपोर्ट के मुताबिक वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक निस्कैनन सेंटर के इमीग्रेशन एनालिस्ट गिल गुएरा और स्नेहा पुरी ने कहा कि ये आंकड़े हालांकि लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई प्रवासियों की तुलना में कम हैं। लेकिन पिछले चार वर्षों में भारतीय पश्चिम गोलार्ध के बाहर अमेरिकी सीमा पर आने वाले प्रवासियों का सबसे बड़ा समूह बन गए हैं। लेकिन बड़ा सवाल है कि अभी तक ज्यादातर लोग मैक्सिको बॉर्डर से अमेरिका में घुसते हैं, तो आखिर कनाडा पहली पसंद क्यों बन गया। आखिर कनाडा क्यों? निस्कैनन सेंटर के मुताबिक कनाडा से अवैध एंट्री बढ़ने का कारण कनाडा की अधिक सुलभ वीजा प्रक्रिया है। कनाडा भारतीयों के लिए अधिक सुलभ एंट्री पॉइंट बनता जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कनाडा का वीजा पाने के लिए औसत 76 दिन लगते हैं। जबकि अमेरिकी वीजा के लिए एक साल से ज्यादा का समय लग जाता है। इसके अलावा मैक्सिको-अमेरिका बॉर्डर की तुलना में यूएस-कनाडा बॉर्डर ज्यादा लंबा और कम संरक्षित है। आने वाले ट्रंप के कार्यकाल में यूस-कनाडा बॉर्डर पर भी सख्ती देखी जा सकती है।

दक्षिण कोरिया की आबादी जिस दर से घट रही, एक समय ऐसा आएगा जब देश के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जाएगा

सियोल  दुनिया में अपने तेज आर्थिक विकास और आधुनिकीकरण के लिए पहचान बनाने वाला दक्षिण कोरिया इस समय एक गंभीर संकट से जूझ रहा है। यह संकट इतना गंभीर है और ऐसे ही जारी रहा तो इस सदी के अंत तक इस देश की आबादी वर्तमान से घटकर एक तिहाई रह जाएगी। पहले से ही दुनिया में सबसे कम चल रह देश की प्रजनन दर में और गिरावट आई है। दक्षिण कोरिया में देश के ‘विलुप्त होने’ को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रजनन दर में 8 फीसदी की गिरावट दक्षिण कोरिया के सांख्यिकी विभाग ने पिछले सप्ताह जो आंकड़े जारी किए हैं, वो बताते हैं कि साल 2023 में देश की प्रजनन दर 2022 की तुलना में 8 प्रतिशत गिर गई है। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि यदि यही ट्रेंड जारी रहा तो साल 2100 तक दक्षिण कोरिया की 5.1 करोड़ की जनसंख्या तिहाई हो सकती है। साल 2023 में दक्षिण कोरिया में राष्ट्रीय जन्म दर प्रति महिला 0.72 बच्चों के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई और इस साल इसके और गिरकर 0.6 होने की उम्मीद है। इस स्थिति ने दक्षिण कोरिया में बड़ी चिंता पैदा कर दी है। द इंडेपेंडेंड की रिपोर्ट के अनुसार, जन्म दर में गिरावट को रोकने के लिए दक्षिण कोरिया की सरकार जन्म दर में गिरावट को रोकने के लिए माता-पिता को प्रत्येक बच्चे के जन्म पर 10 करोड़ वॉन (करीब 59 लाख रुपये) नकद देने पर विचार कर रही है। जन्मदर बढ़ाने के लिए 22 ट्रिलियन वॉन होंगे खर्च इस योजना पर सालाना 22 ट्रिलियन वॉन (लगभग 1317 अरब भारतीय रुपये) खर्च होने की उम्मीद है। योजना को लागू करने के पहले सरकार राष्ट्रीय सर्वेक्षण कर रही है। 17 अप्रैल को शुरू हुए इस सर्वेक्षण में चार मुख्य प्रश्न पूछे गए हैं, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि क्या लोग इस पहल पर सालाना 22 ट्रिलियन वॉन खर्च करने का समर्थन करते हैं। यह प्रस्तावित निधि कम जन्म दर को संबोधित करने के लिए समर्पित राष्ट्रीय बजट का लगभग आधा हिस्सा होगी, जो लगभग 48 ट्रिलियन वॉन है। दक्षिण कोरिया ने जन्म दर को बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं, जैसे कि बच्चों की देखभाल के लिए विदेशी कर्मचारियों की भर्ती करना, कर लाभ देना और यहां तक कि यह सुझाव देना कि 30 वर्ष की आयु तक तीन या अधिक बच्चे वाले पुरुषों को सैन्य सेवा से छूट दी सकती है। हालांकि, इन प्रयासों का अब तक सीमित प्रभाव पड़ा है।

भारतीय रेलवे का बड़ा प्‍लान, ट्रेनों में बढ़ेंगे 1000 कोच, यात्र‍ियों की होगी बल्‍ले-बल्‍ले

नईदिल्ली सरकार ने कहा है कि रेल सुविधा को सबके लिए उपलब्ध कराने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है, जिसके लिए जनरल बोगियों को बढ़ाया जा रहा है और इसके तहत इस साल के अंत तक 1000 अतिरिक्त कोच रेलों में लगाये जाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी देते हुए बताया कि कि देश के हर क्षेत्र में लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिले, इसलिए सरकार जनरल डिब्बों को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है और इसका मकसद ऐसा कर हर नागरिक तक बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराना है। वैष्णव ने कहा कि केरल में रेल नेटवर्क को विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए निधि आवंटित की गई है। उन्होंने स्थानीय सांसदों से राज्य सरकार को भूमि उपलब्ध कराने में मदद करने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सरकार पैसेंजर ट्रेन में यात्रा के लिए बड़ी सब्सिडी दे रही है और इस क्रम में 56993 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी पैसेंजर ट्रेन में दी गयी है। सरकार का फोकस जनरल कोच बढ़ाने पर है और दिसंबर के आखिर तक 1000 अतिरिक्त जनरल कोच बढ़ाने की योजना है। 100 रुपये के टिकट पर खुद कितने वसूलता है रेलवे, सरकार ने दिया पूरा हिसाब पत्रकारों को पहले मिलने वाली सब्सिडी की बहाली की संभावना के बारे में पूछे जाने पर वैष्णव ने कहा, ‘भारत सरकार की ओर से यात्रियों को कुल सब्सिडी 56,993 करोड़ रुपये की दी जाती है। हर 100 रुपये की यात्रा सेवा की कीमत 54 रुपये ली जाती है। सभी श्रेणियों के यात्रियों को 46 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है।’ वैष्णव ने एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह भी कहा कि जिस तरह से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में सड़कों से पूरे देश को जोड़ा गया था, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के छोटे और मझोले रेलवे स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। जोन के अंदर और बाहर आने-जाने में सुव‍िधा होगी रेलवे की तरफ से उठाए गए कदम से जनरल कोच में सफर करने वाले करीब एक लाख यात्र‍ियों को राहत म‍िलेगी. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) की तरफ से इसमें अहम भूमिका निभाई जा रही है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के CPRO कपिनजल किशोर शर्मा ने बताया क‍ि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने पहले ही 36 ट्रेनों / 69 रैक को 276 जनरल कोच के साथ बढ़ा दिया है. इससे यात्री अपने जोन के अंदर और बाहर ज्‍यादा सुव‍िधाजनक तरीके से जा सकेंगे. करीब 370 ट्रेनों में 600 जनरल कोच जोड़े गए उन्होंने यह भी बताया क‍ि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे दिसंबर 2024 के अंत तक 16 जनरल कोच के साथ तीन अतिरिक्त ट्रेनों को बढ़ाने का प्‍लान कर रही है. ये प्रयास NFR की यात्री सेवाओं में सुधार और सभी वर्गों के लिए ट्रेन सफर को ज्‍यादा आरामदायक बनाने के मकसद से क‍िया जा रहा है. उन्‍होंने बताया क‍ि रेल यात्रा में लोगों की बढ़ती रुच‍ि को देखते हुए रेलवे अपने बेड़े का विस्तार करने के साथ ही मौजूदा ट्रेनों में भी जनरल कोच को जोड़ने पर काम कर रहा है. कपिनजल किशोर शर्मा ने बताया क‍ि जुलाई से अक्टूबर के बीच करीब 370 ट्रेनों में 600 जनरल कोच जोड़े गए. 10,000 से ज्‍यादा नॉन-एसी कोच शाम‍िल करने का प्‍लान इसके अलावा अगले दो साल में 10,000 से ज्‍यादा नॉन-एसी कोच शाम‍िल क‍िये जाने का प्‍लान है. इसमें 6,000 से ज्‍यादा जनरल कोच और स्लीपर-क्लास कोच शामिल हैं. रेलवे की तरफ से उठाए जाने वाले कदम से रोजाना करीब 8 लाख यात्रियों को सहूल‍ियत म‍िलेगी. रेलवे की तरफ से तैयार क‍िये जा रहे एलएचबी कोच (LHB) काफी आरामदायक और सुरक्ष‍ित हैं. उन्होंने बताया क‍ि LHB कोच हल्के और मजबूत होते हैं. दुर्घटना होने पर भी इनमें कम नुकसान होता है.

विदेश मंत्री का कहना है कि अब अगली प्राथमिकता तनाव कम करना है, राज्यसभा में दी जानकारी

नई दिल्ली विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वास्तविक नियंत्रण रेखा क्षेत्र से जुड़े भारत-चीन के हालिया घटनाक्रम के बारे में राज्यसभा में जानकारी दी। बुधवार को इस विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2020 से हमारे संबंध असामान्य रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन की कार्रवाई के परिणामस्वरूप तब शांति भंग हुई थी। 2020 के घटनाक्रम के बाद टकराव वाले क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी सुनिश्चित कराना प्राथमिकता थी। ऐसा करना इसलिए भी आवश्यक था ताकि अप्रिय घटना या झड़प न हो। विदेश मंत्री के मुताबिक हाल ही में हुए समझौते में यह हासिल किया गया है। विदेश मंत्री का कहना है कि अब अगली प्राथमिकता तनाव कम करना है। बुधवार को राज्यसभा में बोलते हुए विदेश मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में सैनिकों के डिसएंगेजमेंट और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के हालात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 21 अक्टूबर को बनी सहमति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग की मुलाकात हुई। यह मुलाकात 23 अक्टूबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हुई थी। जयशंकर ने कहा कि चीन के साथ कुछ मुद्दों पर असहमति है, जिसे दूर करने के लिए भारत और चीन समय-समय पर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विशेष प्रतिनिधियों को सीमा मुद्दे का निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान तलाशना है। इसके अलावा शांति और सौहार्द भी रखना है। विदेश मंत्री ने इस संबंध में 18 नवंबर को ब्राजील के रियो डी जेनेरो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी विदेश मंत्री के साथ हुई उनकी चर्चा का भी उल्लेख किया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया कि 21 अक्टूबर को हुए समझौते से पहले उन्होंने इसी वर्ष 4 जुलाई को अस्ताना व फिर 25 जुलाई को वियनतियाने में चीनी विदेश मंत्री के साथ व्यापक संबंधों पर चर्चा की है। इसके अलावा भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चाइनीज समकक्ष के बीच 12 सितंबर को सेंट पीटर्सबर्ग में एक मुलाकात हुई थी। भारत ने चीन के समक्ष गश्त में आ रही रुकावटों का मुद्दा उठाया था। इसके अलावा डेमचोक में खानाबदोश आबादी द्वारा उनके पारंपरिक चरागाहों तक जाने एवं स्थानीय लोगों के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रीय स्थानों तक पहुंच का मुद्दा भी उठाया गया। दोनों पक्षों के बीच गहन बातचीत के उपरांत बीते दिनों सहमति बनी है। इसके बाद से पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त दोबारा शुरू की गई है। राज्यसभा को जानकारी देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि हमारे हालिया अनुभवों के मद्देनजर वास्तविक नियंत्रण रेखा से जुड़े क्षेत्रों पर और ध्यान देने की आवश्यकता है। विदेश मंत्री ने कहा कि इस सब में हम बहुत स्पष्ट थे और हम अब भी बहुत स्पष्ट हैं। उन्होंने कहा कि हर परिस्थितियों में 3 प्रमुख सिद्धांतों का पालन किया जाना चाहिए। इन तीन सिद्धांतों में दोनों पक्षों द्वारा एलएसी का सख्ती से सम्मान व पालन करना शामिल है। किसी भी पक्ष द्वारा यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास न करना। पूर्व में किए गए समझौतों का पूरी तरह से पालन किया जाना शामिल है। विदेश मंत्री ने राज्यसभा में यह भी बताया कि कहा कि नियंत्रण रेखा पर तनाव व अन्य संबंधित घटनाक्रमों का सीधा असर भारत-चीन संबंधों पर पड़ा था। विदेश मंत्री का कहना है कि हमारे द्वारा यह स्पष्ट किया है कि आपसी संबंधों का विकास आपसी संवेदनशीलता, आपसी सम्मान और आपसी हित के सिद्धांतों पर निर्भर करता है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला देंगे हरियाणा के विधायकों को ट्रेनिंग, स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने दिया न्यौता

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष बनने के बाद से ही हरविंद्र कल्याण विधायकी कार्यों को पहले से अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही नए चुनकर आए सदस्यों को ट्रेनिंग देने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले स्पीकर हरविंद्र कल्याण की ओर से विधायकों के लिए एक ट्रेनिंग कैंप का भी आयोजन किया गया था, जिसकी सभी विधायकों की ओर से प्रशंसा की गई थी। अब इसी कड़ी में स्पीकर हरविंद्र कल्याण को विधायी कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विधानसभा के सदस्यों के लिए देश की सबसे बड़ी पंचायत यानि लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला से गुरमंत्र देने की योजना तैयार की है। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के सलाहकार राम नारायण यादव ने बताया कि वैसे तो हाउस के अधिकांश सदस्य अनुभवी है, लेकिन कईं सदस्य पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचे है। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की ओर से कर्मचारियों और विधायकों को ट्रेनिंग देने के लिए योजना तैयार की है। उन्होंने बताया कि विधायकों को ट्रेनिंग देने से लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है, जिसमें उनसे 15 से 31 जनवरी के बीच का समय देने की मांग की है, जिससे वह चंडीगढ़ में आकर हरियाणा विधानसभा के सदस्यों को ट्रेनिंग दे सके। कार्यक्रम स्थल के चयन की तैयारी शुरू यादव ने बताया कि विधायकों को ट्रेनिंग दिलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर होने वाली व्यवस्था को लेकर हरविंद्र कल्याण ने कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ सेक्टर-26 के महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेट का दौरा किया। इस दौरान कल्याण ने इंस्टीच्यूट के महानिदेशक अनिरुद्ध तिवारी के साथ मीटिंग भी की। दोनों के बीच इस दौरान कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। 90 में से 40 नए सदस्य 90 सदस्यों वाली हरियाणा की विधानसभा में इस बार 40 नए सदस्य चुनकर आए हैं। इनमें बीजेपी के 23 और कांग्रेस के भी 13 सदस्य शामिल हैं। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष की ओर से उनके लिए किया जाने वाला ट्रेनिंग कार्यक्रम काफी कारगर हो सकता है। संसदीय समीतियों को प्रभावी बनाने का प्रयास राम नारायण यादव ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद हरविंद्र कल्याण ने सबसे पहले विधानसभा की कमेटियों का गठन किया। इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रुचि देते हुए सभी समितियों के अध्यक्षों के साथ मीटिंग कर उन्हें कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से चर्चा की थी। अब संसदीय समितियों को प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने मुख्य लेखाकार शैलेंद्र विक्रम सिंह के साथ मीटिंग की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने उनके साथ ऑडिट पर विस्तार से चर्चा करने के अलावा पीएसीपीयू कमेटियों की वर्किंग के बारे में चर्चा की। यादव  ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष की सोच है कि संसदीय कमेटियों के कार्य को पहले से अधिक प्रभावी बनाया जाए। जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने की मुलाकात अपनी आधुनिकता को लेकर प्रसिद्ध हरियाणा विधानसभा के बारे में जानने के लिए जम्मू-कश्मीरके मीडिया के कुछ छात्रों ने भी विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने उनके साथ मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की और उन्हें विधानसभा की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet