LATEST NEWS

पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कार में लगी आग बुझाई, चालक को निकाला सुरक्षित

हरिद्वार. हरिद्वार धनौरी कलियर के बीच दो सड़कों पर एक चलती कार में अचानक से आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुची कलियर पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। गाड़ी चला रहे चालक को सुरक्षित बचा लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात को पिरान कलियर निवासी आसिफ कार में सवार होकर धनौरी से कलियर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी कलियर के बीच दो सड़कों पर पहुंचा तो अचानक से उसकी कार में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर चेतककर्मी रविन्द्र बालियान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम और कलियर पुलिस ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक कार जलकर राख हो गई। चालक को सुरक्षित बचा लिया गया है। थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि देर रात एक कार में आग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग और पुलिस टीम ने आग पर काबू पा लिया।

मैदान में घूम रहे थे रूसी सैनिक, दर्जन भर रूसी सैनिकों को यूक्रेनी मिसाइल ने पलभर में उड़ा दिया

रूस रूस और यूक्रेन युद्ध दिन-ब-दिन और खतरनाक होता जा रहा है। यूक्रेन और रूसी सैनिक एक-दूसरे पर लगातार और खतरनाक मिसाइलों से हमले जारी रखे हुए हैं। इस बीच दर्जन भर रूसी सैनिकों को यूक्रेनी मिसाइल ने पलभर में उड़ा दिया। मामला यूं है कि रूसी सैनिक वैन से उतरकर इलाके में पैदल घूम रहे थे, तभी उनके ऊपर यूक्रेन ने मिसाइल दाग दी। यह हमला जहां हुआ है, वहां पिछले नौ महीनों से रूस का कब्जा है। बताया जा रहा है कि इलाके में रूसी सैनिक ट्रेनिंग कर रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है। हमले का वीडियो भी आया है। दक्षिणी यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया ओब्लास्ट इलाके में नागरिक वैन से लगभग एक दर्जन रूसी सैनिक उतरे, उन्हें पता नहीं था कि वे यूक्रेन की निगरानी में हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ही क्षणों में, 92 किलोमीटर दूर स्थित एक हाई-मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) ने एक M30/31 रॉकेट लॉन्च किया और कई रूस सैनिक वहीं ढेर हो गए। हमले में कम से कम पांच सैनिक मारे गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वाले रूसीप्रशिक्षु थे और इलाके में ट्रेनिंग करने उतरे थे। फरवरी से लेकर अब तक ज़ापोरिज्जिया और डोनेट्स्क ओब्लास्ट में यूक्रेन इस तरह के आठ हमलों में सैकड़ों रूसी सैनिकों को मार चुका है। विश्लेषकों का कहना है कि खुले इलाकों में रूसी सैनिकों का प्रशिक्षण आयोजित करना रूस की बड़ी विफलता साबित हो रहा है। रूसी प्रशिक्षुओं पर लगातार घातक हमले दिखाते हैं कि रूसी सैनिक अभी भी इस समस्या का हल नहीं निकाल पाई है।

एक वाहन रास्ते में खड़े एक ट्रक से टकरा गया जिससे वाहन सवार पांच लोगों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

गुवाहाटी असम के बजाली और धुबरी जिलों में शनिवार को सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बजाली जिले में एक वाहन रास्ते में खड़े एक ट्रक से टकरा गया जिससे वाहन सवार पांच लोगों की मौत हो गई । इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में धुबरी जिले में तीन लोगों की तब मौत हो गई जब उनका वाहन अगोमोनी इलाके में गारेहाट के पास रास्ते में एक खड़े ट्रक से जा टकराया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, बजाली में हुए हादसे की चपेट में आए लोग रास उत्सव देखने के बाद नलबाड़ी स्थित अपने घर लौट रहे थे। भबानीपुर में उनका वाहन रास्ते में खड़े एक ट्रक से टकरा गया जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशीष हबीब खान, मिजानुर रहमान, रॉयल खान, मिजानूर खान और मोइनुल हक तथा घायलों की पहचान आमिर खान और काजी चक्रा अहमद के रूप में हुई है। धुबरी में हुए हादसे की चपेट में आए लोग गौरीपुर से पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जारी रास मेला देखने जा रहे थे। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतकों की पहचान धनजंय रॉय, बिकास कलिता और राम रॉय के रूप में हुई है। घायल खानींद्र रॉय को धुबरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

पाकिस्‍तान में शिया मुस्लिमों ने सुन्नियों से लिया बदला, हिंसा के दौरान 47 लोगों की मौत

इस्‍लामाबाद पाकिस्‍तान खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत के कुर्रम स्थित बागन बाजार में शिया और सुन्‍नी मुस्लिमों के बीच भारी हिंसा देखने को मिल रही है। शुक्रवार की रात को शिया मुस्लिमों ने सुन्‍नी इलाकों में भारी हथियारों के साथ हमला बोल दिया। शिया मुस्लिमों ने सुन्नियों के घरों को जला दिया और कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पिछले दो दिनों की हिंसा में अब तक 47 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात ही 20 लोगों की मौत हो गई है। आलम यह है कि शिया मुस्लिमों ने पाकिस्‍तान के एक विशाल झंडे को भी उतारकर उसकी जगह पर अपना झंडा लहरा दिया। इस सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।   पाकिस्‍तानी प्रशासन ने हिंसा को रोकने के लिए इलाके में मोबाइल सेवा को भी बंद कर दिया है। पैराचिनार इलाके में सभी बिजनस और शैक्षण‍िक संस्‍थानों को बंद कर दिया गया है। यह पूरा इलाका अफगानिस्‍तान की सीमा के पास है और यहां पर पहले भी बड़े पैमाने पर शिया-सुन्‍नी हिंसा हो चुकी है। शुक्रवार को हजारों की तादाद में शिया मुस्लिम शहर की सड़कों पर उतर आए। इससे पहले करीब 200 गाड़‍ियों के काफिले के साथ शिया मुस्लिम पेशावर से पैराचिनार जा रहे थे। इस दौरान बगान कस्‍बे में सुन्‍नी हथियारबंद गुटों ने भारी हथियारों से हमला बोल दिया। पाकिस्‍तान में श‍िया बनाम सुन्‍नी हिंसा का इतिहास प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि चारों ओर से सुन्‍नी गुटों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया जिससे बड़ी तादाद में लोग हताहत हो गए। यह पूरा हमला करीब 30 मिनट तक चला। डॉन अखबार के मुताबिक 16 अन्‍य लोग घायल हैं जिसमें से 11 लोगों हालत गंभीर है। इस हिंसा के बाद शिया मुस्लिम गुट भड़के हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि पुलिस इस काफिले के साथ चल रही थी लेकिन सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रही। कुर्रम के डेप्‍युटी कमिश्‍नर ने मरने वालों के आंकड़े की पुष्टि की है।

ओम बिरला के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी बधाई

नई दिल्ली देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी के मुताबिक उन्होंने लोकतांत्रिक मर्यादा का हमेशा मान रखा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत को जानिए’ क्विज में भाग लेने की अपील की है। लोकसभा स्पीकर 23 नवंबर को 62 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने लिखा-अपनी सरल, सहज और सक्षम कार्यशैली से लोकसभा अध्यक्ष के रूप में विशिष्ट पहचान बनाने वाले ओम बिरला जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। लोकतांत्रिक मर्यादा और संसदीय गरिमा की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में बसे भारतीयों से एक अपील की। भारत को जानिए क्विज में हिस्सा लेने को कहा और इसके साथ ही लिंक भी शेयर किया। 3 देश के गुयाना दौरे से लौटे पीएम मोदी ने लिखा- हम प्रवासी समुदाय संग संबंध मजबूत कर रहे हैं! विदेश में रहने वाले भारतीय समुदाय और अन्य देशों के मित्रों से ‘भारत को जानिए क्विज़’ में भाग लेने का आग्रह करता हूं। यह क्विज़ भारत और दुनिया भर में फैले इसके प्रवासी समुदाय के बीच संबंधों को और गहरा करता है। यह हमारी समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति को तलाशने की कोशिश करता है। विजेताओं को अद्वितीय भारत को देखने समझने का अवसर मिलेगा। अपने इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बीकेजे क्विज़ का लिंक भी साझा किया है। भारत को जानिए क्विज़ का मकसद, प्रवासी भारतीयों और विदेशियों को भारत की समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में जानकारी मुहैया कराना है। इस क्विज़ के जरिए, भारत के इतिहास, संस्कृति, विकास, राष्ट्र-निर्माण, और दुनिया में योगदान के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। पांचवा संस्करण 11 नवंबर से शुरू हो चुका है जो आगामी 10 दिसंबर तक जारी रहेगा।  

महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति, झारखंड में भी सोरेन की वापसी के बन रहे समीकरण

मुंबई महाराष्ट्र और झारखंड का सियासी भविष्य आज तय होने वाला है. आज तय हो जाएगा कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार की वापसी होगी या महाविकास अघाड़ी के हाथों में सत्ता जाएगी. पूरे देश की निगाहें इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर है. हालांकि, बिहार, राजस्थान, पंजाब, केरल सहित 16 राज्यों की 48 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आ रहे हैं. केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी सबकी नजर है, क्योंकि यहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में हैं. सभी सीटों पर काउंटिंग 8 बजे शुरू हो गई है. महाराष्ट्र का सियासी गणित महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर 95% से ज्यादा मतदान हुआ. सत्तारूढ़ महायुति में शामिल BJP ने 149 सीट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा. एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101, शिवसेना (UBT) ने 95 और NCP (शरदचंद्र पवार) ने 86 सीटों पर चुनाव लड़ा था. झारखंड में क्या स्थिति झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में वोटिंग हुई. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर 66.65% तो दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर 68.45% मतदान हुआ. राज्य में NDA (भाजपा-एजेएसयू) और INDIA ब्लॉक (झामुमो-कांग्रेस) के बीच मुकाबला है. महाराष्ट्र के रुझानों में महायुति की आंधी महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने रुझानों में INDIA गठबंधन को काफी पीछे छोड़ दिया है. महायुति गठबंधन 196 सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं 78 सीटों पर एमवीए गठबंधन आगे है. वहीं, झारखंड की बात करें तो यहां एनडीए गठबंधन और INDIA ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. यहां 38 सीटों पर एनडीए तो 39 सीटों पर INDIA गठबंधन आगे चल रहा है.  राज ठाकरे के बेटे अमित चल रहे पीछे महाराष्ट्र की मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से सपा नेता अबू आजमी आगे चल रहे हैं. इस सीट से एनसीपी के नवाब मलिक पीछे चल रहे हैं. वहीं, माहिम से शिव सेना (यूबीटी) के महेश सावंत आगे चल रहे हैं. यहां से राज ठाकरे के बेटे अमित अमित ठाकरे पीछे चल रहे हैं.  झारखंड में लगातार बदल रहे हैं रुझान झारखंड में रुझान लगातार बदल रहे हैं. कभी इंडिया ब्लॉक तो कभी एनडीए आगे हो रहा है और दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. ताजा रुझानों में एनडीए जहां 39 सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं इंडिया ब्लॉक 37 सीटों पर आगे है. रुझानों में एनडीए की बनी सरकार झारखंड के ताजा रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है. 81 सीटों में से 43 में बीजेपी नीत एनडीए आगे चल रहा है. वहीं महाराष्ट्र में भी महायुति ने रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है. राज्य की 288 सीटों में से फिलहाल महायुति 150 और महाविकास अघाडी 96 सीटों पर आगे है.  झारखंड में कौन आगे-कौन पीछे निर्वाचन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर रुझान जारी किए हैं, जिसके अनुसार सुबह 9.45 बजे तक विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ 19 सीट पर, राजग 13 सीट पर, एक-एक सीट पर निर्दलीय और जेकेएलएम आगे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के गमलील हेम्ब्रोम से 2,812 मतों से आगे हैं। सरायकेला में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन झामुमो के गणेश महली से 2,986 मतों से पीछे हैं। बेरमो में कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रवींद्र पांडे से 3,610 मतों से आगे हैं। सिमडेगा में भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा आगे हैं। विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को हुआ था। पहले चरण में 43 सीट पर और दूसरे चरण में 38 सीट पर मतदान हुआ हुआ था।।  

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नए एलान ने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी, आवाज से भी तेज स्पीड, 5000 किमी की रेंज

रूस रूस-यूक्रेन युद्ध में हाल के दिनों में काफी तेजी आई है। अमेरिका की ओर से यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की मंजूरी दिए जाने के बाद रूस ने भी खतरनाक मिसाइलों से जवाबी हमला किया है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नए एलान ने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने कहा है कि रूस ने अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलों के इस्तेमाल के जवाब में यूक्रेन पर एक नई हाइपरसोनिक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। ‘ओरेशनिक’ मिसाइल से हमला समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक पुतिन ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन युद्ध वैश्विक संघर्ष की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि अमेरिका और ब्रिटेन ने यूक्रेन को अपनी मिसाइलों से रूस में और भी गहराई तक हमला करने की अनुमति दी है। साथ ही पुतिन ने पश्चिम को चेतावनी दी है कि मॉस्को जवाबी हमला कर सकता है। पुतिन ने कहा कि रूस ने यूक्रेनी शहर द्निप्रो में अपनी लेटेस्ट मध्यम दूरी मिसाइलों में से एक “ओरेशनिक” लॉन्च की है। यूक्रेन का यह शहर मिसाइल और अंतरिक्ष रॉकेट कंपनी पिवडेनमाश का केंद्र है, जिसे रूसियों के लिए युजमाश के रूप में जाना जाता है। क्या है ओरेशनिक मिसाइल? पुतिन ने इस नई मिसाइल की विशेषता बताते हुए कहा कि “ओरेशनिक” एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल थी। उन्होंने कहा कि यह आवाज की गति से 10 गुना अधिक गति से यात्रा करती है और इसलिए इसे रोका नहीं जा सकता। रॉयटर्स ने रूसी सूत्रों के हवाले से बताया कि इसकी सीमा 5,000 किमी (3,100 मील) थी, जिससे रूस यूरोप के अधिकांश हिस्सों और संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर हमला कर सकता था। यूक्रेन में जन्मे एक प्रमुख रूसी समर्थक और सैन्य ब्लॉगर यूरी पोडोल्याका ने रॉयटर्स को बताया कि बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें कई स्वतंत्र रूप से लक्षित करने योग्य पुनः प्रवेश वाहन हैं: अलग-अलग वारहेड, अलग-अलग लक्ष्यों को मारने में सक्षम हैं। रूसी सैन्य विशेषज्ञ अनातोली मतविचुक ने एजेंसी से कहा कि यह छह से आठ पारंपरिक या परमाणु वॉरहेड ले जा सकता है और संभवतः पहले से ही सेवा में था। इससे पहले पेंटागन ने कहा था कि रूस द्वारा दागी गई मिसाइल “RS-26 रुबेज़” अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) पर आधारित थी।

राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस हमारी सरकार का हिस्सा नहीं

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस उनकी सरकार का हिस्सा नहीं है। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उमर अब्दुल्ला ने यह टिप्पणी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की, जब उनसे कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संबंधों के बारे में सवाल पूछा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार स्वतंत्र रूप से काम कर रही है और कांग्रेस का इसमें कोई सीधा दखल नहीं है। जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, “…पहले दिन से ही हम जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं…कुछ चीजें हैं जो लोग चाहते हैं और हम उन्हें पूरा नहीं कर सकते क्योंकि यह एक केंद्र शासित प्रदेश है…महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रस्ताव को खारिज नहीं किया गया। इसे पारित किया गया…एक दरवाजा खोला गया है। कांग्रेस हमारी सरकार का हिस्सा नहीं है, वे हमें बाहर से समर्थन दे रहे हैं। हमारी सरकार ने यह प्रस्ताव लाया है और भाजपा के अलावा, कांग्रेस सहित अधिकांश विधायकों ने इसे पारित किया है। भाजपा ने कांग्रेस को निशाना बनाया…फिर कांग्रेस असहाय हो गई और उन्हें इसे थोड़ा कमजोर करना पड़ा लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज स्कृतिक उत्सव लोकमंथन का उद्घाटन किया

हैदरबाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नागरिकों में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना पैदा करना आवश्यक है। श्रीमती मुर्मू ने शुक्रवार को हैदराबाद में संस्कृतिक उत्सव लोकमंथन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत में एकता के धागे को मजबूत करने का यह एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी नागरिकों को भारत की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को समझना चाहिए और हमारी अमूल्य परंपराओं को मजबूत करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘विविधता हमारी मौलिक एकता को सुंदरता का इंद्रधनुष प्रदान करती है। चाहे हम वनवासी हों, ग्रामीण हों, नगरवासी हों, हम सभी भारतीय हैं। राष्ट्रीय एकता की यही भावना तमाम चुनौतियों के बावजूद हमें एकजुट रखे हुए है।’ उन्होंने कहा कि भारतीय समाज को बांटने और कमजोर करने की कोशिशें सदियों से होती रही हैं। देश की एकता को तोड़ने के लिए कृत्रिम भेद पैदा किये गये हैं, लेकिन, भारतीयता की भावना से ओत-प्रोत नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता की मशाल जला रखी है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय विचारधारा का प्रभाव दुनिया में दूर-दूर तक फैला हुआ है। भारत की धार्मिक मान्यताएँ, कला, संगीत, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा प्रणालियाँ, भाषा और साहित्य की सराहना पूरे विश्व में की गई है। भारतीय दार्शनिक प्रणालियाँ सबसे पहले विश्व समुदाय को आदर्श जीवन मूल्यों का उपहार देने वाली थीं। पूर्वजों की उस गौरवशाली परंपरा को मजबूत करना हमारा दायित्व है। राष्ट्रपति ने कहा कि सदियों से साम्राज्यवाद और औपनिवेशिक शक्तियों ने न केवल भारत का आर्थिक शोषण किया, बल्कि हमारे सामाजिक ताने-बाने को भी नष्ट करने का प्रयास किया। जिन शासकों ने हमारी समृद्ध बौद्धिक परंपरा को हेय दृष्टि से देखा, उन्होंने नागरिकों में सांस्कृतिक हीनता की भावना पैदा की। भारतीयों पर ऐसी परंपराएँ थोप दी गईं, जो हमारी एकता के लिए हानिकारक थीं। सदियों की पराधीनता के कारण नागरिक गुलामी की मानसिकता के शिकार हो गये। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नागरिकों में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना पैदा करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकमंथन इस भावना को मजबूत बना रहा है।  

र्वरक संयंत्र के एक रिएक्टर में विस्फोट के दौरान सांगली में गैस रिसाव से हड़कंप, 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक उर्वरक संयंत्र के रिएक्टर में विस्फोट होने के बाद गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। इस घटना में 2 महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांगली के कडेगांव तहसील के शालगांव एमआईडीसी स्थित म्यांमार केमिकल कंपनी में शाम करीब साढ़े 6 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि उर्वरक संयंत्र के एक रिएक्टर में विस्फोट हो गया, जिससे रासायनिक धुंआ निकला। कडेगांव पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संग्राम शेवाले ने बताया, ‘संयंत्र में गैस रिसाव होने के कारण करीब 12 लोग प्रभावित हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो महिला कर्मचारियों और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई जबकि 9 लोगों का इलाज जारी है।’ सांगली के पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने बताया कि ऐसा संदेह है कि रिएक्टर में विस्फोट होने के बाद अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 7 घायलों को कराड के सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से 5 आईसीयू में भर्ती हैं। मृतक महिलाओं की हुई पहचान अधिकारी ने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान सांगली जिले के येतगांव की सुचिता उथल्ले (50) और सतारा जिले के मसूर की नीलम रेथरेकर (26) के रूप में हुई है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने गुजरात की एक फैक्टरी में जहरीली गैस के रिसाव से 2 श्रमिकों की मौत के मामले में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा अन्य से जवाब मांगा है। एनजीटी ने मीडिया की एक खबर का स्वतः संज्ञान लेकर इस मुद्दे पर सुनवाई की। खबर के अनुसार 27 अक्टूबर को अहमदाबाद के नारोल औद्योगिक क्षेत्र में एक कपड़ा फैक्टरी में जहरीले धुआं से दम घुटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और 7 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गैस का रिसाव उस समय हुआ जब छपाई और रंगाई की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले एसिड को एक टैंक में स्थानांतरित किया जा रहा था।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड की तरह एक और सड़क बनेगी, देहरादून का ट्रैफिक होगा सरल

देहरादून. राजधानी दून में आउटर रिंग रोड की तस्वीर साफ हो जाने के बाद अब बाहरी क्षेत्रों में भी यातायात सुधार की दिशा में सरकारी मशीनरी तेजी से आगे बढ़ रही है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की 12 किमी एलिवेटेड रोड की तरह ही एक और एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है। सड़क परियोजना चारधाम यात्रा के प्रवेश स्थल ऋषिकेश क्षेत्र में नेपाली फार्म से ढालवाला के बीच बनेगी इससे चारधाम यात्रा के दौरान ऋषिकेश क्षेत्र में लगने वाले भारी जाम से भी निजात मिल सकेगी। परियोजना के निर्माण की दिशा में राजमार्ग खंड को बड़ी सफलता भी मिल गई है। इसकी डीपीआर को विभागीय मुख्यालय से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय को भेज दिया गया है। एलिवेटेड रोड का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला करेगा। खंड के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे के अनुसार चारधाम यात्रा के दौरान देहरादून और हरिद्वार की तरफ से आने वाले वाहनों के चक्के ऋषिकेश क्षेत्र में जाम हो जाते हैं। स्थानीय और बाहरी क्षेत्रों के वाहनों को जाम से बचाने के लिए ही परियोजना के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) राज्य स्तर से मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दिए जाने के बाद परियोजना को शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। 1485 करोड़ रुपए होगा परियोजना का बजट राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता के अनुसार एलिवेटेड रोड परियोजना का बजट करीब 1485 करोड़ रुपए है। डीपीआर को स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। दूसरे चरण में तपोवन तक बढ़ेगा आकार राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि ढालवाला के बाद भी परियोजना को विस्तार दिया जाएगा। ताकि पूरे ऋषिकेश क्षेत्र को चारधाम यात्रा या कांवड़ यात्रा के जाम से निजात दिलाई जा सके। यह तीर्थयात्रियों और स्थानीय नागरिकों दोनों के लिए बेहतर है। परियोजना का अगला चरण ढालवाला से गुरु होगा और तपोवन के पास गरुड़चट्टी पर समाप्त होगा। इस भाग पर दो टनल का निर्माण भी किया जाना है। परियोजना की कुल लंबाई 07 किलोमीटर होगी। इसकी डीपीआर अभी अंतिम रूप नहीं ले सकी है। परियोजना पर एक नजर पहला चरण नेपालीमार्फ (हरिद्वार-ऋषिकेश रोड) से ढालवाला तक लंबाई, 10.88 किलोमीटर चौड़ाई, फोरलेन बजट, 1485 करोड़ रुपए दूसरा चरण ढालवाला से तपोवन लंबाई, 07 किलोमीटर चौड़ाई, डबल लेन टनल, दो टनल का निर्माण होगा बजट, अनुमानित 915 करोड़ रुपए इस तरह मिलेगा लाभ चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा या पर्यटन सीजन के दौरान जो वाहन हरिद्वार की तरफ से बदरीनाथ राजमार्ग या गंगोत्री राजमार्ग की तरफ बढ़ेंगे, उन्हें ऋषिकेश के शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी। वह सीधे एलिवेटेड रोड से आगे बढ़ सकेंगे। इससे ऋषिकेश क्षेत्र में वाहनों का का दबाव कम होगा। इसी तरह देहरादून की तरफ से जाने वाले वाहनों को टिहरी की तरफ (गंगोत्री राजमार्ग) बढ़ने पर ऋषिकेश क्षेत्र में जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। भविष्य में टिहरी झील के पूरी तरह विकसित होने के बाद वाहनों के अतिरिक्त दबाव की दशा में भी परियोजना राहत प्रदान करेगी।

यूक्रेन रूस के खिलाफ अमेरिका और ब्रिटेन की मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा, पुतिन बोले- अमेरिका-ब्रिटेन पर भी कर देंगे हमला

रूस रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और ब्रिटेन पर हमले की धमकी दे दी है। यूक्रेन रूस के खिलाफ अमेरिका और ब्रिटेन की मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में रूस ने भी धमकी दी है कि वह इन देशों के खिलाफ बलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी पर संबोधन के दौरान पुतिन ने कहा कि जो लोग यूक्रेन की मदद कर रहे हैं, उनपर भी बड़ा हमला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की चेतावनी पहले ही जारी कर दी जाएगी। पुतिन ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा कि बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर किया गया रूसी हमला, इस हफ्ते की शुरूआत में अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलों से रूसी क्षेत्र पर किये गए यूक्रेन के हमलों के जवाब में किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली रूसी मिसाइलों को रोकने में सक्षम नहीं होगी। यूक्रेन ने गुरुवार को दावा किया कि रूस ने रात में उसके एक शहर पर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि प्रारंभिक आकलन से संकेत मिलता है कि यह हमला मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल से किया गया था। यूक्रेन ने कहा कि आठ अन्य मिसाइलों के साथ निप्रो शहर पर एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई और यूक्रेनी सेना ने उनमें से छह मिसाइलों को नष्ट कर दिया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हमले के परिणामस्वरूप दो लोग घायल हो गए और एक औद्योगिक प्रतिष्ठान तथा दिव्यांग लोगों का एक पुनर्वास केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, आईसीबीएम की मारक परिधि यूक्रेन के खिलाफ उपयोग के लिए अत्यधिक प्रतीत होती है। ऐसी मिसाइलों को परमाणु हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है और इसका उपयोग रूस की परमाणु क्षमता के शक्तिशाली संदेश के रूप में काम करेगा। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा संशोधित परमाणु सिद्धांत पर हस्ताक्षर किए जाने के दो दिन बाद हुआ है जो देश में परमाणु हथियारों के उपयोग की सीमा को औपचारिक रूप से कम करता है। यूक्रेन ने अमेरिका द्वारा भेजी गईं लंबी दूरी की कई मिसाइलें मंगलवार को दागीं और ब्रिटेन निर्मित ‘स्टॉर्म शैडोज’ मिसाइलों का भी बुधवार को कथित तौर पर इस्तेमाल किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने ब्रिटेन निर्मित दो ‘स्टॉर्म शैडो’ मिसाइलों, छह एचआईएमएआरएस रॉकेट और 67 ड्रोन को नष्ट कर दिया। यूक्रेन में ‘विशेष सैन्य अभियान’ के बारे में मंत्रालय द्वारा दैनिक तौर पर प्रदान की जाने वाली जानकारी में यह घोषणा की गई। इसमें यह नहीं बताया गया कि वास्तव में यह घटना कब और कहां हुई या मिसाइलें किसको निशाना बनाने के लिए दागी गई थीं। ‘स्टॉर्म शैडो’ मिसाइलों को गिराने की मॉस्को की यह पहली सार्वजनिक घोषणा नहीं है। रूस ने पूर्व में भी अपने कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप में इस तरह की कुछ मिसाइलों को नष्ट करने की बात कही थी। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब युद्ध के मैदान में रूस की मदद के लिए उत्तर कोरियाई सैनिकों के पहुंचने के साथ युद्ध ने अधिक अंतरराष्ट्रीय आयाम ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि रूस की मदद के लिए उत्तर कोरियाई सैनिकों के पहुंचने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन को लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलें रूस पर दागने को लेकर यूक्रेन को अनुमति देने संबंधी अपनी नीति में बदलाव करना पड़ा। बाइडन के नीति परिवर्तन पर रूस ने धमकी दी कि इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे। पुतिन ने पूर्व में भी अमेरिका और अन्य नाटो सहयोगियों को चेतावनी दी थी कि यूक्रेन को रूसी क्षेत्र पर हमला करने के लिए लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग करने की अनुमति देने का मतलब रूस और नाटो के बीच युद्ध से होगा। मॉस्को का नया सिद्धांत परमाणु शक्ति समर्थित किसी भी राष्ट्र की ओर से रूस पर किए जाने वाले पारंपरिक हमले पर भी रूसी बलों को संभावित तौर पर परमाणु हमला करने की अनुमति देता है।

ट्रूडो सरकार ने अपने ऐलान के बाद पलटी, कनाडा में एयरपोर्ट पर भारतीयों की नहीं होगी अतिरिक्त जांच

ओटावा कनाडा ने भारत जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त जांच के अपने फैसले को वापस ले लिया है। कनाडा की ट्रांसपोर्ट मंत्री अनीता आनंद के कार्यालय ने गुरुवार को सीबीसी न्यूज को बताया कि उन प्रतिबंधों को हटा दिया गया है। नए नियम पिछले सप्ताह ही लागू किए गए थे। कनाडा ने सोमवार को कहा था कि भारत जाने वाले यात्रियों के लिए अत्यधिक सावधानी बरती जा रही है। एयर कनाडा ने भारत जाने वाले यात्रियों के लिए एक नोटिस भी जारी किया था। नोटिस में कहा गया था, “भारत जाने वाले सभी यात्रियों के लिए सुरक्षा संबंधी कड़े आदेशों के कारण आपकी आगामी फ्लाइट के लिए प्रतीक्षा समय अपेक्षा से अधिक होने की उम्मीद है।” सोमवार को एयर कनाडा के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए इस बात की पुष्टि की जिसमें कहा गया कि ट्रांसपोर्ट कनाडा ने भारत जाने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा संबंधी जांच को देखते हुए आदेश जारी किए हैं और एयर कनाडा इनका पालन कर रहा है।” वहीं रविवार को टोरंटो पियर्सन एयरपोर्ट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज शाम टोरंटो पियर्सन में अंतरराष्ट्रीय प्री-बोर्ड स्क्रीनिंग में प्रस्थान करने वाले यात्रियों को सामान्य से ज्यादा वेटिंग टाइम का सामना करना पड़ सकता है। अगर यात्रा कर रहे हैं तो कृपया अपनी एयरलाइन पता करें और अपनी उड़ान पकड़ने के लिए पर्याप्त समय पर पहुंचे।” इससे पहले नवंबर में SFJ प्रमुख आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने सिखों को चेतावनी देते हुए एक वीडियो जारी किया था। इसमें पन्नू ने कहा था, “19 नवंबर के बाद एयर इंडिया की उड़ान न भरें। आपकी जान को खतरा हो सकता है।” उसने कहा था कि वह एयरलाइन के बहिष्कार की अपील कर रहा है और कोई धमकी नहीं दे रहा है। हालांकि उस समय ओटावा में भारत के उच्चायोग ने कनाडा सरकार के आने औपचारिक रूप से मामले को उठाया था और ट्रांसपोर्ट कनाडा ने एयर इंडिया की उड़ानों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी थी।

मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुआ झगड़ा, लड़के ने चाकू से गोदकर मार डाला, मच गया हड़कंप

मुंबई मुंबई में घाटकोपर स्टेशन पर लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए झगड़े में हत्या का मामला सामने आया है। टिटवाला निवासी 16 वर्षीय लड़के पर 35 साल के व्यक्ति पर चाकू से हमला करने का आरोप है, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना 15 नवंबर की है और मृतक की पहचान अंकुश भालेराव के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में चढ़ने के बाद यात्रा के दौरान किशोर से उनकी तीखी बहस हुई। वह लड़का चाकू लिए हुआ था और उसी से हमला कर दिया। हाथापाई के दौरान मृतक ने एक तस्वीर खींची थी जिसके आधार पर पुलिस को आरोपी को पकड़ने में मदद मिली। सरकारी रेलवे पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। इस तरह आरोपी का पता लगाया गया और हत्या के 2 दिन बाद उसे टिटवाला से पकड़ लिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई 25 वर्षीय मोहम्मद सनाउल्लाह को भी गिरफ्तार किया है। उस पर अपने भाई का चाकू छिपाने और उसे पकड़ने से बचाने में मदद करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक दोनों टिटवाला के रहने वाले हैं। 14 नवंबर को दोनों के बीच ट्रेन की सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। पीछे से चाकू से कर दिया हमला रिपोर्ट के मुताबिक, अंकुश भालेराव और उसके 2 दोस्तों ने झगड़े के दौरान नाबालिग के साथ मारपीट की थी। इस दौरान लड़के ने भालेराव को जान से मारने की धमकी दी। इसके अगले दिन आरोपी टिटवाला से एक ट्रेन में चढ़ा और घाटकोपर स्टेशन पर उतर गया। यहां पहुंचकर वह भालेराव के आने का इंतजार करने लगा। करीब 10 बजे भालेराव वहां आया और उस शराब की दुकान की ओर जाने लगा, जहां वह काम करता था। इसी दौरान आरोपी ने छिपकर उसका पीछा किया और पीछे से चाकू मारकर भाग गया। भालेराव को घायल अवस्था में राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पता चला कि उसका लीवर काफी डैमेज हुआ है। आखिरकार इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जम्मू में कश्मीरी पंडितों की दुकानों पर बुलडोजर ऐक्शन से उबाल, अब प्रशासन को भी झुकना पड़ा

जम्मू विस्थापित कश्मीरी पंडितों की दुकानों पर जम्मू में बुलडोजर चलाए जाने से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया है। यह ऐक्शन उन कश्मीरी पंडितों पर हुआ है, जो तीन दशक पहले घाटी से विस्थापित होकर यहां आए थे और छोटे-मोटे कारोबार कर रहे थे। इन लोगों की दुकानें जमींदोज किए जाने से लोग भड़क गए हैं और अब प्रशासन को भी झुकना पड़ा है। लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ ऐक्शन की मांग की है और ऐतराज के बाद वहां रिलीफ कमिश्नर अरविंद करवानी पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमने हालात का जायजा लिया है और पीड़ितों की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही नई दुकानें कश्मीरी पंडित परिवारों को दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये दुकानें जम्मू विकास प्राधिकरण की जमीन पर बनी थीं। यहां पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया है और जल्दी ही यहां 10 दुकानें बनाई जाएंगी। इन दुकानों को कश्मीरी पंडित परिवारों को दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि दुकानें हटाए जाने पर हो रहा विरोध गलत है क्योंकि कश्मीरी पंडितों से इसे लेकर मंजूरी ली गई थी। रिलीफ कमिश्नर ने कहा कि इन लोगों को तीन महीने का समय दिया गया था। इन लोगों ने दुकानों को खुद नहीं हटाया तो फिर प्राधिकरण की ओर से ऐक्शन लिया गया। हालांकि इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा, पीडीपी, अपनी पार्टी समेत कई कश्मीरी पंडित संगठनों ने भी आलोचना की है। इन संगठनों का कहना है कि जल्दी ही नई दुकानें बनाकर दी जाएं ताकि कश्मीरी पंडित परिवारों की आजीविका प्रभावित न हो सके। उमर अब्दुल्ला सरकार पर हमला बोलते हुए एक कश्मीरी पंडित दुकानदार कुलदीप किसरू ने कहा, ‘हमें बेहतर सुविधाएं या आर्थिक मदद देने की बजाय यह सरकार हमारी दुकानों पर बुलडोजर चलाकर आजीविका का सहारा भी छीन रही है।’ एक अन्य दुकानदार जव लाल भट्ट ने कहा कि हम तो इन दुकानों के ही भरोसे थे। अब कैसे हम अपने परिवारों का भरण-पोषण कर सकेंगे। महबूबा मुफ्ती ने भी की उमर अब्दुल्ला से ऐक्शन की मांग उन्होंने कहा कि हमारी एलजी और सीएम साहब से अपील है कि मामले में दखल दें। एक अन्य दुकानदार जवाहर लाल ने कहा कि यह तो गुंडागर्दी है। हमें कोई नोटिस नहीं दिया गया और अचानक ही इस तरह दुकानें ढहा दी गईं। वहीं कश्मीरी पंडितों के एक नेता ने कहा कि रिलीफ डिपार्टमेंट दुकानें तैयार करा रहा है। इसलिए ऐक्शन करने में कुछ देरी करनी चाहिए थी ताकि नई दुकानों में शिफ्ट होने का वक्त मिल सके। अब सवाल है कि नई दुकानें मिलने तक ये लोग कैसे अपना बिजनेस कर सकेंगे। पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने भी इस मामले में ट्वीट किया है और उमर अब्दुल्ला से ऐक्शन की अपील की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet