LATEST NEWS

पुलिस ने दी जानकारी, पद्मनाभ स्वामी मंदिर से कथित तौर पर कांस्य पात्र चुराने के आरोप मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

केरल केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से कथित तौर पर कांस्य पात्र चुराने के आरोप में हरियाणा से चार लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय भाषा में “उरुली” कहे जाने वाले पारंपरिक बर्तन का उपयोग प्राचीन मंदिर में पूजा और अनुष्ठानों के लिए किया जाता था। पुलिस ने पुष्टि की कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और हरियाणा पुलिस के सहयोग से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपियों में से एक डॉक्टर है, जिसके पास आस्ट्रेलिया की नागरिकता है। पिछले सप्ताह उसके साथ दो-तीन महिलाओं ने दरगाह में जाकर प्रार्थना की थी। यह अपराध कथित तौर पर बृहस्पतिवार को हुआ।’’ सूत्रों ने बताया कि जैसे ही बर्तन गायब हुआ, मंदिर के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसने बाद में सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच के माध्यम से आरोपी की पहचान की। बाद में आरोपियों को हरियाणा से ढूंढ निकाला गया और वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को आज दिन में तिरुवनंतपुरम लाया जाएगा।

यजीदी महिला ने ISIS के कब्जे में रहने के दौरान अपने साथ हुए खौफनाक अत्याचारों को याद किया, खिलाया बच्चों का मांस

गाजा गाजा से इजरायली सेना द्वारा बचाई गई एक यजीदी महिला ने अपनी खौफनाक आपबीती सुनाई है। दो सप्ताह पहले बचाई गई यजीदी महिला फौजिया अमीन सिदो ने ISIS के कब्जे में रहने के दौरान अपने साथ हुए खौफनाक अत्याचारों को याद किया। सिदो ने बताया कि उन्हें उनके भाईयों के साथ नौ साल की उम्र में ISIS के लड़ाकों ने कैद कर लिया गया था। कुछ दिनों बाद मेरे साथ बंधक बनाए गए हजारों लोगों के साथ मुझे सिंजर से ताल अफार तक के बीच पैदल चलने के लिए मजबूर किया गया। तीन दिन तक लगातार भूखा रखने के बाद आतंकियों ने हमें मांस और चावल खाने को दिया गया, हम सभी को मांस का स्वाद अजीब सा लगा, लेकिन तीन दिन से भूखे होने के कारण हम सभी ने वह चावल और मांस खा लिया। यरुशलम पोस्ट को दिए अपने इंटरव्यू में सिदो ने बताया कि जब हम सभी ने वह चावल और मांस खा लिया, तो कुछ लोगों के पेट में दर्द होना शुरू हो गया। आईएसआईएस के लोगों ने हमें बाद में बताया कि उन्होंने हमें खाने के लिए जो मांस दिया था, वह यजीदी बच्चों का था। अपनी बात को साबित करने के लिए उन्होंने हमें सर कटे हुए मासूम बच्चों की तस्वीरें भी दिखाईं और कहा कि यह वही बच्चे हैं जिन्हें तुम लोगों ने अभी खाया है। धार्मिक रूप से अल्पसंख्यक बंधकों को खिलाते थे इंसानी मांस ISIS के लड़ाकों द्वारा अपने यजीदी बंधकों को मानव मांस खिलाने की यह घटना अकेली नहीं है। 2017 में यजीदी सांसद वियान दाखिल ने भी आतंकी संगठन द्वारा शुरू की गई इस प्रथा को सामने लाया था। सिदो ने बताया कि जब आतंकी समूह के लड़ाकों ने हमें बताया कि उन्होंने हमें मानव मांस खिला दिया है तो वहां पर मौजूद कई लोगों को इसका इतना सदमा लगा कि उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी यातना यहीं पर खत्म नहीं हुई। मुझे 200 अन्य यजीदी लड़कियों के साथ एक तहखाने वाली जेल में कई महीनों तक रखा गया। वहां की हालात इतने खराब थे कि कई लड़कियों की मौत तो गंदा खाना खाने और पानी पीने से ही हो गई। 5 लड़ाकों के हाथों बेचा गया सिदो ने बताया कि जब भूमिगत जेल से निकाले जाने के बाद उन्हें 5 बार बेचा गया। उनमें से एक लड़ाके अबू अमर अल-मकदिसी के साथ उनके दो बच्चे भी हुए। सालों तक कैद में रहने के बाद कुछ दिनों पहले इजरायली सेना के नेतृत्व में जब सैन्य अभियान में उन्हें गाजा से बचाया गया तब जाकर वह अपने परिवार के पास इराक लौट सकीं। हालांकि, उनके बच्चे अभी भी बंधक के पास गाजा में ही है, जहां उनका पालन-पोषण अरब मुसलमानों के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक मैं उनकी कैद में रही तब तक मैं ‘सबाया’ ही रही। यहां गाजा में भी मेरी हालत में कोई ज्यादा सुधार नहीं था। जब मैं अपने घर इराक पहुंची तब एक इंसान के रूप में खुल के सांस ले सकी। सबाया एक अरबी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब यौन शोषण के लिए बंधक बना कर रखी गई महिला।

अहमदपुर-अहमदनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल बूथ पर 15 मिनट में दो हादसे, 7 घायल

बीड (महाराष्ट्र) महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार को महज 15 मिनट में दो सड़क हादसे हुए। ये हादसे अहमदपुर-अहमदनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल बूथ पर हुए। टोल बूथ पर हुए इन हादसों में कुल सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक दो महीने की बच्ची भी शामिल है, जिसका हाथ टूट गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले हादसे में एक कार टोल बूथ के पास सड़क पर फेंके गए मिट्टी और सीमेंट के मलबे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार को गंभीर नुकसान पहुंचा, कार के दो या तीन प्लेट्स टूट गए। इसी हादसे में एक बच्ची का हाथ टूट गया और कार चालक के सिर में गंभीर चोट आई। इसके अलावा बच्ची की मां, पांच साल की बहन, दादी और एक चचेरे भाई सहित कार में सवार छह लोग भी घायल हो गए। इस हादसे के महज 15 मिनट बाद ही टोल बूथ के दूसरी तरफ एक और हादसा हुआ। जिसमें चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, टोल बूथ पर काम चल रहा था, लेकिन इस दौरान हाईवे प्राधिकरण और ठेकेदार की ओर से रेडियम बोर्ड या वैकल्पिक मार्ग जैसी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसके कारण यह हादसा हुआ। लोगों की मांग है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। हादसे के बाद टोल बूथ पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। हादसों में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  

आरजी कर मामले में आज भी जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन जारी, 16 से लगातार जारी है हड़ताल

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अपनी सहकर्मी के साथ हुए बलात्कार और हत्या के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन 16वें दिन भी जारी है। हालांकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों के बीच सोमवार को शाम 5 बजे अहम बैठक तय की गई है। मुख्य सचिव मनोज पंत ने शनिवार शाम को पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट (डब्ल्यूबीजेडीएफ) को ईमेल भेजकर मुख्यमंत्री के साथ बैठक के लिए भूख हड़ताल वापस लेने की पूर्व शर्त रखी है। ईमेल में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बैठक में आने वाले जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल में 10 सदस्यों से ज्यादा नहीं होना चाहिए। पंत ने कहा कि डॉक्टरों को मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा। मुख्य सचिव के ईमेल ने प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों को हैरान कर दिया, क्योंकि शनिवार दोपहर को मुख्यमंत्री के साथ उनकी फोन पर हुई बातचीत के दौरान ‘भूख हड़ताल वापस लेने’ की शर्त नहीं रखी गई थी। डब्ल्यूबीजेडीएफ ने मुख्य सचिव के इस ईमेल पर अभी तक फैसला नहीं लिया है। वे देर शाम आपस में बैठक करने के बाद इसकी घोषणा करेंगे। हालांकि, डब्ल्यूबीजेडीएफ के प्रतिनिधि अशफाक उल्ला नैया ने कहा कि भूख हड़ताल वापस लेना बैठक के लिए पूर्व शर्त नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, “भूख हड़ताल सिर्फ बैठक की मांग को लेकर नहीं बल्कि मांगों को पूरा करने के लिए की जा रही है। हालांकि, अंतिम निर्णय हमारी बैठक के बाद ही बताया जा सकेगा।” बता दें कि डब्ल्यूबीजेडीएफ ने शुक्रवार शाम को ममता सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि सोमवार तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो उन्हें मंगलवार से काम बंद करके आंदोलन पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ऐसे में सभी की निगाहें 21 अक्टूबर को होने वाली अहम बैठक पर टिकी हैं।  

बैठक में राजनीतिक दलों के समर्थन पर होगी चर्चा, पाकिस्तान-शहबाज कैबिनेट ला रही संविधान संशोधन का प्रस्ताव

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में सरकार द्वारा लाए जाने वाले संविधान संशोधन प्रस्ताव को लेकर शहबाज शरीफ सरकार ने रविवार को कैबिनेट बैठक बुला ली। बीते कुछ महीनों में प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आम राय बनाने की कोशिश में जुटी पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली सरकार को कोई खास सफलता नहीं मिली। खासकर इमरान की पीटीआई संविधान संशोधन प्रस्ताव का जबरदस्त विरोध कर रही है। वहीं, शहबाज की पार्टी की सहयोगी मानी जाने वाली मौलाना फजलुर रहमान की पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) भी इस प्रस्ताव पर सहमत नहीं हुई है। बताया गया है कि जेयूआई-एफ के प्रमुख रहमान के साथ इस्लामाबाद में उनके आवास पर कई बैठकों के बाद भी इस प्रस्ताव को लेकर सहमति नहीं बन पाई। यह तब हुआ है, जब पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और सीनेट के सत्र देरी से शुरू हुए। चौंकाने वाली बात यह है कि मौलाना फजलुर रहमान की पार्टी इस संविधान संशोधन प्रस्ताव पर इमरान खान की पार्टी की सम्मति भी चाहती है और इसे लेकर पीटीआई से बातचीत जारी है। शनिवार को पीटीआई का नेतृत्व फजलुर रहमान से मिला। उन्होंने बताया कि इमरान की पार्टी रविवार तक इस मुद्दे पर फैसला कर सकती है। दूसरी तरफ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने भरोसा जताया कि फजलुर रहमान पीटीआई को इन संविधान संशोधनों के समर्थन में लाने में कामयाब होंगे। बिलावल ने कहा है कि पीटीआई ने सरकार के प्रस्ताव पर जो चिंताएं जाहिर की थीं, उन पर विचार किया गया और संविधान संशोधन से हटा दिया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोमवार को रहमान खुद ही इस प्रस्ताव को नेशनल असेंबली में पेश करेंगे। संविधान संशोधन पर पीटीआई का क्या है रुख? मामले पर पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर खान ने कहा कि उन्हें पता चला है कि पार्टी के दो सीनेटर जरका तैमूर और फैसल सलीम पार्टी की नीति के खिलाफ जाकर वोट करेंगे। हालांकि, इमरान खान के स्पष्ट निर्देशों के बिना संविधान संशोधनों पर चर्चा में प्रगति नहीं कर पाई है। क्या है संविधान संशोधन, जिसे पेश करना चाहती है शहबाज सरकार? चौंकाने वाली बात यह है कि संविधान संशोधनों को लेकर शहबाज सरकार ने सार्वजनिक तौर पर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, उस पर पीटीआई ने आरोप लगाए हैं कि संविधान संशोधन के जरिए पाकिस्तान सरकार न्यायपालिका पर कब्जा करने की तैयारी कर रही है। उसने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने संबंधी विधेयक के बारे में अटकलों के बीच कुछ और ही योजना बना ली है। बताया जा रहा है कि सरकार संसद में एक व्यापक न्यायिक सुधार पैकेज पेश करने वाली है। इसके तहत मुख्य न्यायाधीश को चुनने का हक प्रधानमंत्री के पास चला जाएगा। प्रस्ताव में जो सबसे अहम बात है वो मुख्य न्यायाधीश की नई नियुक्ति प्रक्रिया है। प्रस्तावित बदलावों के तहत संसदीय समिति और न्यायिक आयोग का विलय किया जा सकता है। इसके अलावा, वरिष्ठतम न्यायाधीश को स्वचालित रूप से नियुक्त करने के बजाय, पांच वरिष्ठ न्यायाधीशों का एक पैनल प्रधानमंत्री के पास भेजा जाएगा, जो अंतिम निर्णय लेंगे। न्यायपालिका के अंदर होने वाली राजनीति पर लगेगी रोक सरकार का मानना है कि वरिष्ठतम न्यायाधीश को नियुक्त करने की मौजूदा प्रथा न्यायपालिका के भीतर पैरवी को बढ़ावा देती है, जिससे मुख्य न्यायाधीश को अपने पसंदीदा उत्तराधिकारियों के पक्ष में वरिष्ठता सूची में हेरफेर करने की अनुमति मिलती है।प्रधानमंत्री को फैसला लेने की यह शक्ति देकर, सरकार न्यायपालिका के भीतर आंतरिक राजनीति पर अंकुश लगाने की उम्मीद कर रही है। न्यायाधीशों के स्थानांतरण करने की भी होगी अनुमति इतना ही नहीं, सुधार पैकेज में एक हाईकोर्ट से दूसरे हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के स्थानांतरण की अनुमति देने का प्रस्ताव भी शामिल है। यह एक ऐसा कदम जो न्यायिक प्रणाली के भीतर लचीलापन बढ़ाएगा।

करवाचौथ पर मेहंदी लगा रही एक महिला के ऊपर चढ़ा ट्रैक्टर, हुआ दर्दनाक हादसा, महिला घायल

पटियाला पटियाला के त्रिपड़ी इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नशे में धुत एक ट्रैक्टर ड्राइवर को कुछ लोग बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। यह सारी पिटाई पुलिस की निगरानी में हो रही है।  मामला यह है कि एक ट्रैक्टर चालक अपने साथी के साथ नशे की हालत में था और तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर बाजार में भगा रहा था। इसी दौरान उसने चौक पर मेहंदी लगा रही एक महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसके बाद घायल महिला के पति ने ट्रैक्टर के ऊपर चढ़कर पुलिस के सामने ही ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। फिलहाल, त्रिपड़ी थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसका मेडिकल कराया गया।

जालंधर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बंबीहा-कौशल गैंग के 5 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार किए गए

जालंधर जालंधर पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब बंबीहा-कौशल गैंग के 5 गुर्गे गिरफ्तार किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गुर्गे पंजाब में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। 3 लोगों को निशाना बनाया जा रहा था, जो आरोपियों की गिरफ्तारी से टल गया। आरोपियों के पास से 8 पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और 15 कारतूस बरामद किए गए हैं। इनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैंय़ उनके बारे में कहा जाता है कि वे जबरन वसूली, हत्या और हथियारों की आपूर्ति जैसे संगठित अपराध में शामिल थे।

अस्पताल में किया भर्ती, असम शोक समारोह में स्नैक्स खाने से 200 लोगों की तबीयत बिगड़ी

गुवाहटी. असम के गोलाघाट जिले में एक शोक समारोह के दौरान स्नैक्स खाने के बाद फूड पॉयजनिंग के कारण लगभग 200 लोग बीमार हो गए। यह घटना शनिवार रात की है। सरूपथार इलाके के उरीआमघाट के पसघोरिया गांव में कई लोग प्रदीप गोगोई की मां के शोक सभा में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए। एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान अतिथियों को पारंपरिक जलपान परोसा गया। अधिकारी ने कहा, जलपान खाने के बाद लोगों ने पेट दर्द, सिर दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की। 53 लोगों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उनमें से दो को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा, पीड़ितों की स्थिति फिलहाल ठीक है। इलाज के बाद कई लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। करीब 150 लोगों, जिनमें मामूली लक्षण दिखे, वे अभी अपने-अपने घरों में हैं। उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। सरूपथार के भाजपा विधायक बिस्वाजीत फुकन ने अस्पताल का दौरा किया और लोगों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा, “जिला प्रशासन ने मुझे सूचित किया कि खाद्य निरीक्षक गांव का दौरा करेंगे और फूड पॉयजनिंग के कारणों की जांच करेंगे।” भाजपा विधायक ने आगे कहा कि गांव के मेडिकल कैंप लगाया गया है और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समारोह में आए सभी लोगों के घर पर मेडिकल टीम भेजी गई है। टीम स्वास्थ्य स्थितियों पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। फिलहाल किसी भी व्यक्ति में कोई गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं।

तेज धमाके की सुनी गई आवाज, मंगलूरू में ट्रेन पलटाने रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर

मंगलूरू. देश में ट्रेनों को बेपटरी करने की साजिशों का खुलासा हो चुका है। ताजा मामला कर्नाटक के मंगलूरू का है, जहां रेलवे ट्रैक पर बजरी और पत्थर रखकर ट्रेन को पलटाने की नापाक साजिश रची गई। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि मंगलूरू-उल्लाल के पास रेलवे ट्रैक पर कुछ बदमाशों ने जानबूझकर बजरी और पत्थर रखे हैं, जिससे इस क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों को गंभीर खतरा पैदा हो गया। शनिवार रात को उल्लाल से करीब 3 किलोमीटर दूर कपिकाड और गणेशनगर के बीच टोक्कोट्टू के पास रेलवे ट्रैक पर पत्थर बिखरे मिले। केरल की ओर आने वाली ट्रेन के उस स्थान से गुजरने पर स्थानीय लोगों ने तेज आवाज सुनी थी। तेज आवाज सुनने के बाद पहले स्थानीय निवासियों ने इसे वाहनों की आवाजाही के कारण होने वाली आवाज समझा, लेकिन आगे की जांच में पता चला कि ट्रैक को अवरुद्ध करने के लिए रखे गए पत्थरों से ट्रेन के टकराने से यह आवाज आई थी। गनीमत रही कि ट्रेन बेपटरी नहीं हुई और बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की जांच में पता चला कि ट्रैक पर पत्थर और बजरी रखकर ट्रेन को पलटने की साजिश रची गई थी। पुलिस घटना की जांच में जुटी घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है। पद्मा नाम की स्थानीय महिला ने शनिवार शाम को रेलवे ओवरब्रिज के पास कुछ अज्ञात संदिग्धों को घूमते भी देखा था। जब वह घर लौटी, तभी उसने तेज धमाके की सी आवाज सुनी। घटना के बाद दक्षिण कन्नड़ की रेलवे सलाहकार समिति के आनंद शेट्टी बागम्बिला और स्थानीय पुलिस के साथ ही जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। वहीं घटना की जांच की जा रही है। 

शपथ समारोह में पहुंचे 40 से अधिक देशों के नेता, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बने प्रबोवो सुबियांतो

जकार्ता. इंडोनेशिया को नया राष्ट्रपति मिल गया है। प्रबोवो सुबियांतो ने आज सुबह आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम बहुल राष्ट्र के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इसी के साथ उन्होंने इंडोनेशिया की सैन्य तानाशाही के काले दिनों के दौरान अधिकारों के हनन के आरोपी एक पूर्व जनरल से राष्ट्रपति भवन तक की अपनी यात्रा पूरी की। 73 साल के पूर्व रक्षा मंत्री सुबियांतो ने सांसदों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में मुस्लिम पवित्र ग्रंथ कुरान पर शपथ ली। इसके बाद हजारों समर्थकों ने सड़कों पर खुशी मनाई। जकार्ता में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन, फ्रांस, अमेरिका, सऊदी अरब, रूस, दक्षिण कोरिया, चीन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों समेत 40 से अधिक देशों के नेता और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। एक लाख जवान तैनात इंडोनेशियाई पुलिस और सेना ने शपथ समारोह की तैयारी के लिए जकार्ता में कम से कम एक लाख कर्मियों को तैनात किया है, जिसमें स्नाइपर और दंगा-रोधी इकाइयां शामिल हैं, जो बुधवार तक तैनात रहेंगे। इस नेता की जगह ली सुबियांतो ने राष्ट्रपति रहे जोको विडोडो की जगह ली है। वह इससे पहले भी विडोडो के सामने दो बार चुनाव लड़ चुके थे, लेकिन हार का ही सामना करना पड़ा। हालांकि, विडोडो ने अपने पुनर्निर्वाचन के बाद सुबियांतो को रक्षा प्रमुख नियुक्त किया था, जिससे उनके प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के बावजूद गठबंधन का रास्ता साफ हो गया। अप्रैल में किया था एलान इंडोनेशिया के चुनाव आयोग ने 24 अप्रैल को एक समारोह में औपचारिक रूप से प्रबोवो सुबियांतो को राष्ट्रपति घोषित कर दिया था। प्रबोवो सुबियांतो पूर्व रक्षा मंत्री हैं। उन्होंने 58.6 फीसदी वोटों या 96 मिलियन से अधिक मतपत्रों के साथ राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने अपने दोनों प्रतिद्वंदियों से भी दोगुने वोट से जीत हासिल की है। हालांकि, उनके प्रतिद्वंद्वियों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने धोखाधड़ी से जीत हासिल की है।

ईरान के खिलाफ किसी भी इजरायली हमले का मतलब खतरे की रेखा पार करना होगा: ईरान के विदेश मंत्री

तेहरान ईरान ने इजरायल को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमला हुआ तो हम भी छोड़ेंगे नहीं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहाकि ईरान के खिलाफ किसी भी इजरायली हमले का मतलब खतरे की रेखा पार करना होगा और इसका माकूल जवाब दिया जाएगा। अरागची ने तुर्की प्रसारक ‘एनटीवी’ को बताया कि ईरान पर किसी भी हमले का मतलब हमारे लिए लाल रेखा को पार करना है। हम ऐसे हमले का जवाब जरूर देंगे। ईरान की परमाणु सुविधाओं या किसी भी तरह के हमले पर प्रतिक्रिया दी जाएगी। गौरतलब है कि अमेरिका से लीक हुए कुछ डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इजरायल ईरान पर हमले की तैयारी में जुटा हुआ है। ईरानी विदेश मंत्री अरागची ने इस दौरान इजरायल पर किए गए हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहाकि हमने उस समय किसी भी आर्थिक या नागरिक सुविधाओं पर हमला नहीं किया था। हमने केवल सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया था। अब हमने इजरायल में अपने सभी लक्ष्यों की पहचान कर ली है। अगर इजरायल हमला करता है, तो हम उनके ठिकानों पर भी इसी तरह का हमला करेंगे। यह पूछे जाने पर कि इजरायल ने अभी तक ईरान के पिछले हमले का जवाब क्यों नहीं दिया है, मंत्री ने पूरी दुनिया द्वारा इजरायल पर डाले जा रहे भारी राजनयिक दबाव का हवाला दिया। अरागची ने कहा कि इस क्षेत्र में पूर्ण पैमाने पर युद्ध छिड़ने की अत्यधिक संभावना है। देश क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण राजनयिक प्रयास कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि इजरायली हमलों और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आपदा को रोकने के लिए कूटनीति का इस्तेमाल और युद्धविराम की घोषणा की जानी चाहिए। इसके बाद ही हम गाजा पट्टी और लेबनान के निवासियों की भलाई के बारे में बात कर सकते हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों लेबनान ने ड्रोन हमले से इजरायली प्रधानमंत्री के घर पर हमला किया गया। इस हमले के पीछे भी ईरान का हाथ बताया गया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। नेतन्याहू ने एक बयान में कहाकि ईरान के एजेंट, जिन्होंने आज मेरी और मेरी पत्नी की हत्या करने की कोशिश की, उन्होंने एक बड़ी गलती की है। उन्होंने लेबनान से ड्रोन हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उसका लक्ष्य उत्तरी शहर कैसरिया में उनके निजी आवास को निशाना बनाना था।

फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम से टिकट, BJP ने महाराष्ट्र के 99 उम्मीदवारों की सूची की जारी

नागपुर. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर साउथ वेस्ट से, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से, मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने श्रीजया अशोक चव्हाण को भोकर से, आशीष शेलार वांड्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से चुनाव लड़ेंगे। कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले को उम्मीदवार बनाया गया है।

अब जयपुर में भी बुलडोजर एक्शन, RSS के 10 कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों के घर गरजा बुलडोजर

जयपुर जयपुर के मंदिर में 10 आरएसएस कार्यकर्ताओं पर चाकू से वार करने के मामले के बाद बुलडोजर ऐक्शन सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के घर पर बुलडोजर चला दिया है। पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक मंदिर में जागरण प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। । इसी दौरान पास में रहने वाले पिता-पुत्र आए और कुछ देर चाकू से हमला कर दिया। उन्हें देर रात चल रहे कार्यक्रम से परेशानी थी। इस वारदात के बाद अब अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए आरोपी नसीब चौधरी के घर पर बुलड़ोजर चल रहा है। इस मामले में नसीब और उसका बेटा पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर 2 कमरों का घर बना लिया था। इसी अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर ऐक्शन लिया गया है। बता दें, जयपुर में करणी विहार इलाके के एक मंदिर में खीर वितरण कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों के हमले में आरएसएस से जुड़े 10 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उसने बताया कि गुरुवार रात शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में जागरण के बाद जब श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर वितरित की जा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले दो लोगों ने देर रात कार्यक्रम करने पर आपत्ति जताई। पुलिस ने बताया कि इस मामले पर कहा-सुनी होने के बाद आरोपियों ने अन्य लोगों को बुलाया और वहां मौजूद लोगों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें 10 आरएसएस कार्यकर्ता घायल हो गए। उसने बताया कि घायलों में से छह को सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नसीब चौधरी और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया गया है और हमले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उसने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है। इससे पहले इस घटना से आक्रोशित कुछ लोगों ने कुछ समय के लिए दिल्ली-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया। हालांकि, उन्होंने गुरुवार देर रात अपना धरना वापस ले लिया।

मैनहट्टन में भारत विरोधी प्रदर्शन-नारेबाजी, जापान की सत्ताधारी पार्टी के मुख्यालय पर बम से हमला

टोक्यो/मैनहट्टन. जापान की सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के मुख्यालय में शनिवार को एक व्यक्ति ने बम से हमला किया और पीएम आवास की दीवार में अपनी कार से टक्कर मार दी। कोई हताहत नहीं हुआ। संदिग्ध हमलावर अत्सुनोबु उसुदा को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। अमेरिका के मिसिसिपी में लेक्सिंगटन शहर में गोलीबारी की खबर है। स्कूल फुटबॉल मैच के बाद दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। होम्स काउंटी के शेरिफ विली मार्च ने बताया कि गोलीबारी की घटना तब हुई जब 200 से ज्यादा लोग मैच खत्म होने के आउटडोर ट्रेल पर जश्न मना रहे थे। गोलीबारी के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में दो की उम्र 19-19 वर्ष थी, जबकि तीसरे की उम्र 25 वर्ष थी। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल पाया है। बाज नहीं आ रहा कनाडा — एक अन्य घटना न्यूयॉर्क की है। यहां खालिस्तान समर्थक आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारत सरकार को दोषी ठहराने वाले प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को मैनहट्टन कोर्टहाउस के बाहर प्रदर्शन किया। एक दर्जन से अधिक सिखों ने प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी का पुतला भी फूंका। मैनहट्टन कोर्ट पन्नू की हत्या की साजिश में आरोपी विकास यादव के सह आरोपी निखिल गुप्ता के केस की सुनवाई कर रही है। उसी दौरान कोर्ट के बाहर अमेरिकी सिखों ने भारत सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कोर्ट हाउस के सामने सड़क के उस पार प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बेड़ियों से बंधा पुतला एक अस्थायी जेल की कोठरी में रखा। बाद में इसे जलाया गया।

जमीन पर उतरीं ‘टोलियां’, हरियाणा में भाजपा को जिताकर अब महाराष्ट्र में सक्रिय हुआ संघ

मुंबई. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में बस एक महीने का समय बचा है, ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू कर दिया है। भाजपा का वैचारिक स्त्रोत माना जाने वाले संघ ने महाराष्ट्र में अपने सभी सहयोगी संगठनों के साथ समन्वय बनाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की शुरुआत कर दी है। हरियाणा में जीत के बाद भाजपा और संघ के हौसले बुलंद हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूरे राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए टोलियां (टीमें) बनाई हैं। इन प्रत्येक टोलियों में 5-10 लोगों की टीम है, जो लोगों के छोटे-छोटे समूहों के साथ बैठक कर सरकार की नीतियों के बारे में बता रहे हैं। संघ की ये टोलियां अपने-अपने इलाकों के मोहल्लों और स्थानीय नेटवर्क के जरिए परिवारों तक पहुंच बना रही हैं। सूत्रों के अनुसार, ये टोलियां सीधे तौर पर भाजपा के लिए वोट अपील नहीं करते, बल्कि राष्ट्रीय मुद्दों, हिंदुत्व, सुशासन, लोक कल्याम और समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करती हैं। हरियाणा की जीत में भी संघ का कमाल सूत्र ने बताया कि टोलियों के गठन से पहले, आरएसएस और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों की बैठकें हुईं, जिनमें चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत में भी संघ की अहम भूमिका रही थी। संघ ने हरियाणा भर में अपने सहयोगियों के साथ समन्वय कर ‘ड्राइंग रूम मीटिंग्स’ की रणनीति बनाई और हर परिवार तक पहुंचने की कोशिश की। संघ की यह कोशिश रंग लगाई और हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर के बावजूद भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता कब्जाने में कामयाब रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा में संघ की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संघ के कार्यकर्ताओं की टोलियों ने पूरे राज्य में 1.25 लाख से  भी ज्यादा छोटी-छोटी बैठकें की। इन टोलियों के जरिए ही हरियाणा के गैर जाट मतदाताओं को ये समझाने की कोशिश की गई कि कैसे भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियां जाट समुदाय केंद्रित होती हैं। साथ ही विभिन्न मुद्दों को उजागर कर हरियाणा में जनमत का आकार देने में भी अहम भूमिका निभाई। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चुकाई थी कीमत भाजपा की जीत में संघ की भूमिका का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते लोकसभा चुनाव में संघ की भूमिका बेहद सीमित रही और इसके नतीजे में भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने एक बयान में कहा था कि भाजपा को शुरुआत में आरएसएस के समर्थन की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब समय के साथ भाजपा खुद चलने में सक्षम हो गई है। माना जा रहा है कि जेपी नड्डा के इस बयान के बाद जमीनी आरएसएस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार में ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया और इसका नतीजा सभी के सामने है। भाजपा जहां 400 पार का नारा दे रही थी, वहां भाजपा बहुमत का आंकड़ा भी छू नहीं पाई। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet