LATEST NEWS

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: विमान हादसे में पुलिश कमिश्नर मलिक ने 204 लोगों की मौत की पुष्टि की

अहमदाबाद  लंदन के लिए उड़ा एयर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद में एयरपोर्ट के पास ही क्रैश हो गया। हादसे में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने इसकी पुष्टि की। इसके अलावा 50 लोगों को इलाज के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही विमान मेघनीनगर के मेडिकल कॉलेज परिसर में जा गिरा। इंटर्न डॉक्टरों के हॉस्टल से विमान का एक हिस्सा टकराने की वजह से कुछ मेडिकल स्टूडेंट के मारे जाने और घायल होने की सूचना है। पुलिश कमिश्नर मलिक ने कहा कि 204 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 204 शव पोस्टमार्टम के लिए लाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि ये सभी लोग विमान में ही सवार थे। उन्होंने कहा कि जो हॉस्टल जद में आया है वहां भी कुछ लोग हताहत हो सकते हैं। जिन लोगों की अभी तक मौत हुई उनमें से कितने विमान में सवार लोग थे और कितने हॉस्टल और आसपास मौजूद रहे लोग, यह अभी साफ होना बाकी है। अहमदाबाद के स्वास्थ्य विभाग के अडिशनल चीफ सेक्रेट्री धनंजय द्विवेदी ने कहा कि एयर इंडिया 171 विमान में 230 पैसेंजर की बुकिंग थी। इसके अलावा क्रू मेंबर भी थे। दोपहर 1.40 बजे के बाद प्लेन टेक ऑफ होने के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुई। जहां प्लेन गिरा है वहां अहमदाबाद सिविल अस्पताल में हॉस्टल, स्टाफ क्वार्टर और आवासीय विस्तार है। वहां के लोग भी जद में आए हैं। 50 घायलों को सिविल अस्पताल में लाया गया है। पहचान के लिए परिजनों से डीएनए सैंपल की मांग द्विवेदी ने कहा कि फ्लाइट के जो पैसेंजर हैं उनसे अपील है कि हमने डीएनए जांच की व्यवस्था अस्पताल में की है। परिजनों से अपील है कि वो अपने डीएनए सैंपल दें ताकि मृतकों की पहचान हो सके। पीड़ितों के परिजनों को यदि कोई पूछताछ करनी है तो हेल्पलाइन 6357373831 और 6357373841 पर संपर्क कर सकते हैं। गुजरात के पूर्व सीएम समेत कुल 242 लोग थे सवार बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) उड़ान भरने के तुरंत बाद तेजी से नीचे आ गिरा। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल हैं। विमान ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के काफी निकट गिरा और इसमें जोरदार धमाका हुआ। डीजीसीए के एक बयान के अनुसार, ‘विमान ने अहमदाबाद से अपराह्न 1:39 बजे रनवे 23 से उड़ान भरी। इसने एटीसी (हवाई यातायात नियंत्रण) को ‘मेडे’ (आपातकालीन संदेश देने के लिए) कॉल किया, लेकिन उसके बाद एटीसी द्वारा की गई कॉल का विमान से कोई जवाब नहीं मिला।’ दुर्घटनास्थल के वीडियो में झुलसे हुए शवों को बाहर निकाले जाते और घायलों को, जिनमें से कई झुलसे हुए थे, नजदीक स्थित शहर के सिविल अस्पताल में ले जाते देखा जा सकता है।  

अफगानों को बेहद कम समय में अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया, कुछ को सिर्फ 45 मिनट तो कुछ को 6 घंटे का वक्त

इस्लामाबाद  पाकिस्तान सरकार की अवैध विदेशियों पर चल रही कार्रवाई के तहत अब अफगानों को बेहद कम समय में अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कुछ को सिर्फ 45 मिनट  तो कुछ को  6 घंटे का वक्त दिया गया  और उसके बाद “हमेशा के लिए पाकिस्तान छोड़ दो”  का सख्त आदेश। 42 वर्षीय अफगान शेर खान, जो पीओके में ईंट भट्ठे में काम करता था, जब काम से लौटा तो पुलिसकर्मी दरवाजे पर खड़ा था। शेर खान और उसकी पत्नी ने नौ बच्चों के लिए कुछ कपड़े और बर्तन समेटे और बाकी सब कुछ पीछे छोड़ दिया। उसने कहा  “हमने बरसों से जो सम्मान और चीजें जोड़ी थीं, वह सब वहीं रह गईं।” शेर खान जैसे लाखों अफगान शरणार्थी, जो पाकिस्तान में पैदा हुए या दशकों से रह रहे थे, अब बेघर हो चुके हैं। अनुमान है कि अक्टूबर 2023 से अब तक 10 लाख से ज्यादा अफगान नागरिक पाकिस्तान छोड़ चुके हैं  और लाखों अभी भी कार्रवाई के डर में जी रहे हैं। अफगान सीमा पर स्थित  तोरखम शिविर में शरणार्थियों की पहली ठहरने की व्यवस्था है। यहां हर परिवार को एक सिम कार्ड और 10,000 अफगानी मुद्रा (करीब ₹12,000) की मदद दी जाती है। शिविर निदेशक मोलवी हाशिम मईवंदवाल के मुताबिक, पहले रोजाना 1,200 परिवार आ रहे थे, अब संख्या घटकर 150 रह गई है लेकिन ईद के बाद फिर भीड़ बढ़ने की आशंका है। स्थानीय संस्था  ‘असील’  स्वच्छता किट, भोजन और अंतिम गंतव्य तक फूड पैकेज मुहैया करवा रही है। लेकिन उनके प्रतिनिधि नजीबुल्ला घियासी ने कहा: “संख्या इतनी ज्यादा है कि हम सबकी मदद नहीं कर पा रहे हैं।”  50 वर्षीय यार मोहम्मद, जो 45 साल से पीओके में रह रहे थे और फर्श चमकाने का व्यवसाय चलाते थे, उन्हें  6 घंटे का वक्त देकर निकाला गया।  “पुलिस आई और कहा- पाकिस्तान छोड़ो। इतने सालों में जो कमाया, वो टेंट में भरकर लाना पड़ा। मशीनें धूप-बारिश में खराब हो रही हैं।” अब मोहम्मद काबुल में किराए पर रह रहे हैं और फिर से काम शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। UNHCR की सख्त चेतावनी  संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के अनुसार,  पाकिस्तान और ईरान ने मिलकर सिर्फ अप्रैल और मई 2025 में करीब 5 लाख अफगानों को निष्कासित किया। ह्यूमन राइट्स वॉच  ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान पुलिस ने घरों में छापे मारे, लोगों को पीटा, दस्तावेज जब्त किए और रिश्वत लेकर रहने की अनुमति दी। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि अफगानों के जरिए सीमा पार से आतंकी हमले कराए जा रहे हैं, हालांकि तालिबान ने इन आरोपों को नकार दिया है। पाकिस्तान का दावा है कि निष्कासन सम्मानजनक ढंग से हो रहा है, लेकिन जमीनी हालात इसकी तस्दीक नहीं करते। शरणार्थी अपने जीवन की फिर से शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी और अनिश्चित भविष्य उन्हें परेशान कर रहा है।  “जो खो गया, उसे अल्लाह यहां भी दे देगा”शेर खान की उम्मीदों की झलक, लेकिन हकीकत उससे कहीं ज्यादा कड़वी है।  

भारत में चीन के राजदूत शू फेइहॉन्ग ने विमान हादसे पर गहरा दुख जताया, अंतर्राष्ट्रीय नेताओं ने जताई संवेदना

रूस अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे पर दुनिया भर से संवेदनाएं आ रही हैं। चीन, जर्मनी, रूस और फ्रांस ने इस दुखद घटना पर भारत के साथ एकजुटता जताई है। भारत में चीन के राजदूत  शू फेइहॉन्ग  ने विमान हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि इस दर्दनाक समय में वह सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं।   जर्मनी के विदेश मंत्री  जोहान वेडफुल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम अहमदाबाद से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की चौंकाने वाली तस्वीरें देख रहे हैं। इस समय मेरी प्रार्थनाएं भारत के लोगों और उन सभी के साथ हैं जो अपने प्रियजनों के लिए चिंतित हैं।” यह हादसा गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171  के साथ हुआ। यह विमान  हमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट  जा रहा था। टेकऑफ के तुरंत बाद  मेघाणीनगर इलाके  में विमान  दुर्घटनाग्रस्त हो गया । विमान में  कुल 242 यात्री  सवार थे।  मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अग्निशमन दल द्वारा आग बुझाने का काम किया जा रहा है और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मदद में जुटा है। 

देखिए एअर इंडिया विमान हादसे की भयावह तस्वीरें, हादसे के बाद विचलित कर रहा मंजर

अहमदाबाद अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद घटनास्थल से विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। एअर इंडिया विमान संख्या- AI171 12 जून दुर्घटनाग्रस्त हुई। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहे विमान हादसे पर एअर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि विवरण का पता लगाया जा रहा है। विमान हादसे की शुरुआती तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धुएं और आग का गुबार उठ रहा है। एअर इंडिया फ्लाइट अहमदाबाद के मेघाणीनगर में क्रैश हुई है। एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने भी विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज एक दुखद हादसे का शिकार हो गई। इस घटना से प्रभावित सभी लोगों और उनके परिवारों के लिए हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर 1338 बजे टेकऑफ हुआ। एअर इंडिया के मुताबिक बोइंग 787-8 मॉडल के इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की है। खबरों के मुताबिक दिल्ली से अहमदाबाद की तरफ जाने वाले विमानों को रद्द किया गया है। घटनास्थल पर राहत औऱ बचावकार्य जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) समेत स्थानीय राहत और बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर तैनात रखा गया है। दुर्घटनाग्रस्त हुई एअर इंडिया की फ्लाइट डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरी है। खबरों के मुताबिक इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। विमान के टेक ऑफ के समय ईंधन पूरा भरा होता है, इसीलिए हादसा अधिक घातक हुआ। विमान में ईंधन अधिक होने के कारण आग ज्यादा भड़की। 

अहमदाबाद में बहुत बड़ी तबाही, डॉक्टरों के हॉस्टल पर विमान क्रैश होकर गिरा, इसमें 50-60 इंटर्न रहते हैं

अहमदाबाद  अहमदाबाद में गुरुवार को बहुत भयावह हादसा हुआ। एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनटों के भीतर विमान एक पांच मंजिला इमारत पर गिर गया। पता चला है कि यह इंटर्न डॉक्टरों का हॉस्टल है। इसमें 50-60 इंटर्न रहते हैं। हादसे के वक्त वे इमारत में थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। दोपहर 1.39 मिनट पर इस विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान में पायलट को गड़बड़ी का अहसास हुआ। एटीएस को इमरजेंसी की सूचना दी गई, लेकिन इससे पहले कि कोई कदम उठाया जाता विमान तेजी से नीचे गिर पड़ा। विमान मेघनीनगर के मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रैश हुआ। गनीमत रही कि विमान हॉस्टल के ऊपर नहीं फटा। इसका एक हिस्सा हॉस्टल परिसर में फंसा जबकि दूसरा हिस्सा पास में ही गिरा जिसमें विस्फोट हो गया। धमाके के बाद इमारत में आग लग गई। विमान में सवार थे कुल 244 लोग विमान एक हॉस्टल विंग से टकराया। विमान का एक हिस्सा हॉस्टल की कैंटीन में जा घुसा। अंदर की तस्वीरों में दिख रहे खाने के प्लेट से प्रतीत होता है कि वहां कुछ लोग उस वक्त खाना खा रहे थे। विमान का एक हिस्सा अब भी इमारत पर लटका हुआ दिख रहा है। जबकि विमान के गिरते ही बहुत बड़ा धमाका हुआ। धमाके की वजह से बहुत बड़ा आग का गोला और आसमान तक उठता काले धुएं का गुबार दिखा। अहमदाबाद प्लेन क्रैश विमान में क्रू मेंबर समेत 244 लोग थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक 50 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं। दर्जनों झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ, एयर फोर्स की टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया।  

अहमदाबाद विमान हादसा : खेल जगत में शोक की लहर, हरभजन-रोहित सहित इन खिलाड़ियों ने जताया दुख

अहमदाबाद  गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के पास स्थित मेघाणी क्षेत्र में एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 जिसमें 242 यात्री सवाल थे, टेकऑफ के बाद ही क्रैश हो गई। हादसे में अब तक 133 लोगों की मौत की जानकारी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस खबर से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई जिसमें खेल जगत भी शामिल है। भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव तक और विदेशी क्रिकेटर्स जिसमें राशिद खान शामिल हैं, ने इस पर दुख प्रगट किया है।  हरभजन सिंह ने लिखा, ‘अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के दुखद समाचार से मैं बहुत स्तब्ध और व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं जो अकल्पनीय दर्द और क्षति को सहन कर रहे हैं। ऐसे क्षणों में, शब्द अपर्याप्त लगते हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि प्रभावित लोगों को शक्ति, साहस और समर्थन मिलेगा। इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।  रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए दुख प्रगट किया है। रोहित शर्मा ने लिखा, ‘अहमदाबाद से बेहद दुखी और विचलित करने वाली खबर आ रही है। उन्होंने मरने वालों और उनके परिवार वालों के लिए प्रार्थना की है।’  भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी इस विमान हादसे से शॉट में है। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए दुख प्रगट किया है। पूर्व क्रिकेटर यूसूफ पठान ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हवाईअड्डे के पास #एयरइंडिया की हवाईअड्डा उड़ान की घटना के बारे में सुनकर बहुत आश्चर्य होता है। सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूँ।  पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार परिवारों और लोगों के लिए प्रार्थनाएं। दुर्घटना की खबर सुनकर मेरा दिल बैठ गया। प्रार्थना कर रहा हूं।’ अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इ्स्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘अहमदाबाद में आज हुए दुखद हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। ईश्वर आपको इस क्षति को सहने की शक्ति दे।’ पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर विमान हादसे पर दुख प्रगट करते हुए लिखा, ‘आज अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना से बहुत दुःखी हूँ। यात्रियों, चालक दल और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।’

विमान हादसे के बाद DNA टेस्ट से होगी शवों की पहचान, कैसे होती है शवों की पहचान, जानिए पूरी प्रक्रिया

अहमदाबाद  अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास गुरुवार को एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये हादसा इतना बड़ा था कि विमान में सवार क्रू मेंबर्स समेत सभी 242 लोगों की मौत । इस विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक थे। विमान टेकऑफ करते ही डॉक्टरों के हॉस्टल पर जा गिरा अहमदाबाद से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद ही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। लंदन जा रहा यह विमान जब शहर के मेघानीनगर इलाके के पास पहुंचा, तो तुरंत ही हादसे का शिकार हो गया। इलाके में अचानक हुए धमाके और आसमान में उठते धुएं के गुबार ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान क्रैश होने के बाद दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्यों में कई एजेंसियां ​​लगी हुई हैंAir India Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान क्रैश होने के बाद दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्यों में कई एजेंसियां ​​लगी हुई हैं DNA टेस्ट से होगी शवों की पहचान एयर इंडिया विमान हादसे में सभी 242 लोगों के मारे जाने की आशंका है। ये हादसा इतना भीषण था कि मरने वाले लोगों के शवों की पहचान तक करना मुश्किल हो रहा है। अब खबर आ रही है कि अहमदाबाद के सिविल अस्पताल ने उन लोगों से DNA सैंपल मांगे, जिनके अपने इस हादसे का शिकार हुए हैं, ताकि शवों की सही तरीके से पहचान की जा सके। तो सही क्या ऊंचाई पर नहीं पहुंच पाया था विमान? अहमदबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया, जिसमें सभी 242 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे के कई वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो विमान के क्रैश होने से ठीक पहले का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारा, वीडियो के विश्लेषण के आधार पर कई एक्सपर्ट ने कहा कि बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, एक ऐसा मॉडल है, जिसका सुरक्षा रिकॉर्ड बेदाग रहा है। ऐसे में वो अहमदाबाद में रनवे से उड़ान भरता है और इसके तुरंत बाद उसे मामूली थ्रस्ट का सामना करना पड़ता है। विशेषज्ञों ने कहा कि पायलट इस समय लिफ्ट और ऊंचाई हासिल करने के कोशिश में योक को खींच रहे होंगे और वीडियो से पता चलता है कि उन्होंने विमान का लैंडिंग गियर भी नीचे छोड़ दिया था। वीडियो को देख कर लगता है कि विमान ऊंचाई हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहा था, इससे पहले कि वह अपने सही ऊंचाई पर पहुंचता, उससे पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग के गोले में बदल गया। कैसे होती है शवों की पहचान, जानिए पूरी प्रक्रिया अचानक ये हादसे का शिकार हो गया. जब किसी विमान हादसे में जान-माल का नुकसान होता है, तो सबसे बड़ी चुनौती होती है मृतकों की पहचान करना. हादसे की भयावहता इतनी होती है कि कई बार शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और पहचानना बेहद मुश्किल हो जाता है. ऐसे में प्रशासन और विशेषज्ञों की एक टीम बेहद सावधानी और साइंटिफिक तरीकों से यह काम करती है. आइए जानते हैं कि किसी विमान हादसे के बाद शवों की पहचान कैसे की जाती है. मौके पर सबसे पहले पहुंचती है रेस्क्यू टीम हादसे के तुरंत बाद पुलिस, एनडीआरएफ, मेडिकल और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचती हैं. सबसे पहले जिन्दा बचे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता है. फिर घटनास्थल पर मौजूद शवों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाता है. डीएनए जांच से होती है पुष्टि अगर शव की हालत इतनी खराब होती है कि चेहरा या शरीर से पहचान संभव नहीं होती, तो वैज्ञानिक तरीका अपनाया जाता है – डीएनए टेस्ट. इसके लिए शव के ऊतक, बाल या हड्डियों से डीएनए सैंपल लिया जाता है और उसकी तुलना परिवार के किसी सदस्य से लिए गए सैंपल से की जाती है. फिंगरप्रिंट और मेडिकल रिकॉर्ड की मदद अगर शव का कोई हिस्सा सुरक्षित होता है, जैसे उंगलियां, तो फिंगरप्रिंट लेकर उसकी पहचान की जाती है. इसके अलावा, शवों के पुराने मेडिकल रिकॉर्ड, जैसे एक्स-रे, दांतों के इलाज की फाइल या सर्जरी के निशान भी पहचान में मदद करते हैं. कपड़े, गहने और सामान भी मददगार कई बार शवों के साथ मिले कपड़े, गहने, घड़ी, मोबाइल, चश्मा या कोई और निजी सामान से भी परिजन पहचान कर लेते हैं. लेकिन यह तरीका केवल प्रारंभिक पहचान के लिए होता है, अंतिम पुष्टि डीएनए या फिंगरप्रिंट से ही की जाती है. परिवार से होता है संपर्क हादसे में मारे गए लोगों की लिस्ट बनाकर उनके परिवार वालों से संपर्क किया जाता है. उन्हें शव की हालत और पहचान प्रक्रिया के बारे में बताया जाता है. परिवार की मौजूदगी में ही पहचान की पुष्टि होती है.

दुनिया में एक चौथाई लोगों का नहीं है कोई धर्म, 10 सालों में तेजी से बढ़े आंकड़े

नई दिल्ली  दुनिया की आबादी 8 अरब के पर पहुंच गई है और एक अनुमान के मुताबिक धरती पर फिलहाल 300 से ज्यादा धर्म हैं। हालांकि इन 8 अरब में से एक चौथाई यानी लगभग 2 अरब लोग किसी भी धर्म में यकीन नहीं रखते हैं। यह आंकड़े हाल ही में प्यू रिसर्च द्वारा जारी एक रिपोर्ट में सामने आए हैं। इस रिपोर्ट को प्यू रिसर्च सेंटर ने जारी किया है और इसे 2,700 से ज्यादा सर्वे और कई तरह के शोध के बाद तैयार किया गया है। रिपोर्ट में 2010 से 2020 तक दुनिया की आबादी और लोगों के धर्म से जुड़े आंकड़ों में बदलावों पर जोर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी धर्म को ना मानने वाले लोगों की संख्या 27 करोड़ से बढ़कर 1.9 बिलियन यानी लगभग 2 अरब हो गई है। यह धरती की कुल आबादी का एक चौथाई हिस्सा है। ईसाई और मुस्लिम धर्म के लोगों के बाद दुनिया में ऐसे लोगों की संख्या सबसे अधिक है जिन लोगों का कोई धार्मिक जुड़ाव नहीं है। प्यू रिसर्च ने बताया है कि ऐसे लोग मुसलमानों के अलावा एकमात्र ऐसी श्रेणी के लोग हैं जिनकी आबादी तेजी से बढ़ी है। क्यों धर्म छोड़ते हैं लोग? किसी भी धर्म को ना मानने वालों को “नोनेस” भी कहा जाता है। इन लोगों ने सर्वेक्षण के दौरान यह कहा है कि उनका कोई धर्म नहीं है या वे नास्तिक हैं। 2010 और 2020 के बीच इनकी संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके कई कारण हो सकते हैं। धर्म से संबंध ना रखने वाले लोगों का जन्म और पालन-पोषण अक्सर किसी धर्म के साथ ही होता है। हालांकि वयस्क होने पर लोग उससे अपनी पहचान से नहीं जोड़ना चाहते। यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी देशों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में इस तरह की विचारधारा आम है। यह जरूरी नहीं कि किसी धर्म से खुद को ना जोड़ने लोग धार्मिक मान्यताओं और प्रथाओं को भी ना मानते हों। रिसर्च से पता चलता है कि कई लोग जो किसी धार्मिक समूह से संबंधित नहीं हैं, वे अब भी कई धार्मिक या आध्यात्मिक मान्यताओं को मानते हैं और धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग भी लेते हैं। हिंदुओं, मुसलमानों की आबादी में भी इजाफा दस सालों में दुनियाभर में हिंदुओं की संख्या 126 मिलियन बढ़कर 1.2 बिलियन हो गई। हिन्दू वैश्विक आबादी का लगभग 14.9% हिस्सा है। वहीं ईसाई दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समूह है। बीते दशक में इस्लाम सबसे तेजी से बढ़ने वाला धार्मिक समूह रहा। मुसलमानों की संख्या में 347 मिलियन यानी 34 करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ है, जो अन्य सभी धर्मों को मिला देने पर भी अधिक है। दुनिया की आबादी में मुस्लिमों की हिस्सेदारी 1.8 फीसदी से बढ़कर 25.6% तक पहुंच गई है। वहीं बौद्ध एकमात्र ऐसा प्रमुख धर्म रहा, जिसकी आबादी 2020 में एक दशक पहले की तुलना में कम हो गई।  

हृदय विदारक आपदा में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली  गुरुवार दोपहर को भारत ने एक गंभीर और हृदय विदारक विमान दुर्घटना का सामना किया, जब एअर इंडिया की लंदन जा रही उड़ान (AI-171), अहमदाबाद हवाई अड्डे से टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य शामिल थे। विमान के मेघाणी नगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। विमान के मलबे से निकाले जा रहे घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की संवेदनाएं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे को “हृदय विदारक आपदा” करार देते हुए, सभी प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पूर्व में ट्विटर पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रपति ने लिखा: “यह एक अत्यंत दुखद विमान दुर्घटना है। इस हृदय विदारक आपदा में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। राष्ट्र इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।” हादसे की जांच और राहत कार्य इस दुर्घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। वहीं एअर इंडिया ने यात्रियों के परिजनों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर – 1800 5691 444 जारी किया है। टाटा समूह और एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने भी कहा कि एयरलाइन सभी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। अंतरराष्ट्रीय यात्री भी थे सवार एयर इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस विमान में सवार 230 यात्रियों में: 169 भारतीय नागरिक 53 ब्रिटिश नागरिक 7 पुर्तगाली नागरिक 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। यह अंतरराष्ट्रीय उड़ान लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए निर्धारित थी। क्या है आगे की स्थिति? मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, स्थानीय प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीमें तैनात हैं। विमान के ब्लैक बॉक्स की बरामदगी के बाद तकनीकी जांच की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सके। इस भयावह हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और अन्य शीर्ष नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राहत कार्य जारी हैं, और उम्मीद की जा रही है कि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सहायता मिलेगी।  

37 साल पहले भी अहमदाबाद में हुआ था प्लेन क्रैश, हादसे में बोइंग 737-200 खराब दृश्यता के कारण हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

अहमदाबाद  अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर बड़ा विमान हादसा हुआ। इस हादसे ने 37 साल पहले हुए विमान हादसे की यादें ताजा कर दी। तब हुए हादसे में कुल 137 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में बोइंग 737-200 खराब दृश्यता के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान नोबल नगर के एक खेत में गिर गया। इस हादसे को भारतीय इतिहास के सबसे घातक विमान दुर्घटना के रूप में देखा जाता है। बात साल 1988 की है। 19 नवंबर को बोइंग 737-200 विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान दृश्यता कम होने के कारण विमान को नीचे उतरने में समस्या हो रही थी। इस दौरान उतरने के प्रयास में प्लेन एयरपोर्ट के पास नोबल नगर के पास एक धान के खेत में गिर गया था। यहां जमीन से टकराने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में प्लेन में सवार 135 लोगों में से 133 की मौत हो गई थी। 2 लोग बच गए थे।  

मोहम्मद यूनुस की 20 दिन में दूसरी इंटरनेशनल बेइज्जती, लंदन में रहते हुए भी ब्रिटिश पीएम ने कर दिया मिलने से इनकार

 ब्रिटेन   बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के हेड मोहम्मद यूनुस को ब्रिटेन में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। ब्रिटिश पीएम कीर स्टारमर ने यूनुस से मिलने से इनकार कर दिया है। ये तब हुआ है, जब यूनुस लंदन में ही हैं। शेख हसीना के समय कथित तौर पर विदेश भेजे अरबों डॉलर की वसूली के प्रयासों के लिए समर्थन जुटाने के लिए यूनुस लंदन की यात्रा पर हैं। उन्होंने स्टार्मर से मिलने का वक्त मांगा था लेकिन उनको इसके लिए समय नहीं मिल पाया। करीब तीन हफ्ते में ये दूसरी बार है, जब किसी बड़े नेता ने यूनुस से मिलने से इनकार किया है। बीते महीने ही फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मोहम्मद यूनुस के साथ द्विपक्षीय बैठक करने से इनकार किया था। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, यूनुस ने बताया है वह कि ब्रिटेन को बांग्लादेश की नई सरकार को पिछली सरकार के चुराए धन को ट्रैक करने में नैतिक मदद करनी चाहिए। यूनुस का कहना है कि शेख हसीना के समय बांग्लादेश को ‘लूटने’ वाले ज्यादातर लोग अब यूके में है। वह इन लोगों को पकड़ने में ब्रिटिश सरकार की मदद चाहते है। यूनुस ने कहा कि कीर स्टार्मर ने फिलहाल उनसे मिलने के लिए सहमति नहीं दी है लेकिन उनको उम्मीद है कि स्टार्मर उनकी सरकार के प्रयासों का समर्थन करेंगे।   बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस का लंदन दौरा सुर्खियों में है. यूनुस चाहते थे कि ब्रिटेन की नई लेबर सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें और शेख हसीना सरकार के कार्यकाल में कथित रूप से विदेश भेजी गई अरबों की रकम को वापस लाने में मदद करें. लेकिन फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यूनुस से मिलने का अनुरोध ठुकरा दिया है. यूनुस ने कहा कि उनसे मेरी कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है लेकिन उन्हें अब भी भरोसा है कि ब्रिटेन उनकी सरकार के साथ खड़ा होगा. क्या है वो मुद्दा जिस पर बातचीत होनी थी? यूनुस का दावा है कि हसीना सरकार के 16 साल के शासन में करीब 234 अरब डॉलर की राशि गलत तरीके से विदेश भेजी गई, जिसमें ब्रिटेन, कनाडा, सिंगापुर, कैरिबियन और मिडल ईस्ट प्रमुख ठिकाने रहे. उन्होंने ब्रिटेन से अपील की कि इस धन को वापस लाने में ब्रिटेन को नैतिक और कानूनी रूप से मदद करनी चाहिए. यूनुस का कहना है कि ये कोई राजनीतिक मामला नहीं, बल्कि एक सीधा-सीधा लूट का मामला है. ब्रिटेन की एजेंसियों ने क्या एक्शन लिया है? ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी ने हसीना सरकार के सहयोगी सलमान एफ रहमान के बेटे की लंदन स्थित दो प्रॉपर्टी पर फ्रीजिंग ऑर्डर लगाए हैं. वहीं, एक और मंत्री सैफुज़्जमान चौधरी की संपत्तियां भी एजेंसी ने जब्त की हैं. हालांकि यूनुस का कहना है कि उन्हें और ज्यादा उत्साही समर्थन की दरकार है. उनका कहना है कि ये दौरा सिर्फ एक शुरुआत है और वे ब्रिटिश बैंकों, कंपनियों और खुफिया एजेंसियों से सहयोग की उम्मीद रखते हैं. तुलिप सिद्दीक ने मांगी यूनुस से मुलाकात हसीना की भांजी और लेबर पार्टी की सांसद तुलिप सिद्दीक़, जो एक समय ब्रिटेन में भ्रष्टाचार निरोधक मंत्री भी थीं, ने यूनुस से मुलाकात की इच्छा जताई थी. लेकिन यूनुस ने इंकार करते हुए कहा कि ये कोई व्यक्तिगत मसला नहीं, बल्कि पूरी तरह कानूनी मुद्दा है. गौरतलब है कि जनवरी 2025 में तुलिप को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था, जब उन पर आरोप लगे कि उन्हें हसीना सरकार के करीबियों से प्रॉपर्टी और अन्य मदद मिली थी. हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया.  

‘हम बड़े दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि एअर इंडिया की फ्लाइट 171 आज हादसे का शिकार हो गई, हॉटलाइन नंबर जारी

अहमदाबाद  प्रधानमंत्री मोदी ने विमान हादसे पर दुख जताते हुए कहा ‘अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं। सभी लोग प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।’ अहमदाबाद विमान हादसे पर एअर इंडिया ने बयान जारी किया है। एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बयान में कहा कि ‘हम बड़े दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि एअर इंडिया की फ्लाइट 171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, वह आज हादसे का शिकार हो गई। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। अभी हमारी प्राथमिकता पीड़ित लोगों और परिवारों की मदद करना है। हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं और आपात टीमों की मदद में जुटे हैं। जैसे ही सही जानकारी मिलेगी, वैसे ही इसे साझा किया जाएगा। पीड़ित परिवारों को जानकारी देने के लिए एक आपात सेंटर बनाया गया है और उसे एक्टिवेट कर दिया गया है।’  एअर इंडिया ने जारी किया हॉटलाइन नंबर सोशल मीडिया हैंडल को किया ब्लैक एअर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि फ्लाइट एआई171 ने 1.38 पर उड़ान भरी थी। विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एअर इंडिया ने जानकारी देने के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। एअर इंडिया ने अथॉरिटीज को पूरा समर्थन देने की बात कही है। एअर इंडिया ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। एअर इंडिया ने हादसे के दुख में अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्क्रीन को ब्लैक कर लिया है।   डॉक्टर हॉस्टल के ऊपर गिरा विमान अहमदाबाद के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट डॉक्टर्स हॉस्टल पर क्रैश हुई। सूचना मिलने के 2-3 मिनट के भीतर ही पुलिस अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। करीब 70-80 प्रतिशत इलाका क्लीयर करा लिया गया है। सभी एजेंसियां काम में जुटी हैं।   अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर बनाया जा रहा है सहायता डेस्क लंदन जाने वाली एयर इंडिया विमान दुर्घटना के यात्रियों के रिश्तेदारों के लिए अस्थायी रूप से बंद अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर एक सहायता डेस्क और सहायता क्षेत्र स्थापित किया जा रहा है। अहमदाबाद सिटी पुलिस ने पुलिस आपातकालीन सेवाओं और अहमदाबाद विमान दुर्घटना के संबंध में जानकारी के लिए आपातकालीन नंबर 07925620359 जारी किया है। AI171 दुर्घटना के मद्देनजर, सभी विवरणों के समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। संपर्क: 011-24610843 | 9650391859। 

पीएम मोदी ने विमान हादसे को लेकर जताया दुख, यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना

नई दिल्ली गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने इसे शब्दों से परे परे और दिल दहला देने वाला हादसा बताया। साथ ही, बताया कि वह अपने मंत्रियों व अधिकारियों से संपर्क में हैं। अहमदाबाद के मेघाणीनगर में हुए विमान हादसे में कई लोगों के जान गंवाने की आशंका है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। यह हादसा गुरुवार दोपहर 1.38 मिनट पर हुआ। पीएम मोदी ने विमान हादसे को लेकर ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।” हादसे के तुरंत बाद पीएम मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे की जानकारी ली। अहमदाबाद से गैटविक (ब्रिटेन)) जा रही उड़ान संख्या एआई 171 का बोइंग 787 विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के 12 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। नागरिक उड्डयन मंत्री के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मोदी ने व्यक्तिगत रूप से नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना की जानकारी ली। कार्यालय के मुताबिक, ”मंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह जमीनी स्तर पर बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं।” एक अधिकारी ने बताया, ”प्रधानमंत्री ने मंत्री को तत्काल सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है तथा स्थिति के बारे में नियमित रूप से जानकारी देने को कहा है।” इसके अलावा, अधिकारी ने बताया कि सभी संबंधित एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने शाह और नायडू दोनों से अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि हवाई दुर्घटना से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।  

डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले का आज दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 100 रन बनाए

लंदन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल मुकाबले का आज दूसरा दिन है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भी स्टंप्स तक 43 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। अब आज दोनों ही टीमें बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरे हैं। दक्षिण अफ्रीका के 100 रन पूरे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 100 रन पूरे कर लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 100 रन बनाए हैं, लेकिन वह अभी कंगारू टीम से 112 रन पीछे चल रही है। फिलहाल क्रीज पर बेडिंघम और वेरेने मौजूद हैं।  बावुमा पवेलियन लौटे पैट कमिंस ने तेंबा बावुमा को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया। बावुमा और बेडिंघम के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी और दोनों बल्लेबाजों ने 64 रन जोड़े। बावुमा 84 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने फिलहाल पांच विकेट पर 94 रन बनाए हैं और वह ऑस्ट्रेलिया से 118 रन पीछे चल रही है।  बावुमा-बेडिंघम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी तेंबा बावुमा और बेडिंघम के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 131 रन पीछे है।  दूसरे दिन का खेल शुरू ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान तेंबा बावुमा और डेविड बेडिंघम ने पारी की शुरुआत की है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भी स्टंप्स तक 43 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल मुकाबले का आज दूसरा दिन है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भी स्टंप्स तक 43 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। अब आज दोनों ही टीमें बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी।  

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहले पायलट ने तीन बार दिया था सिग्नल, MayDay कॉल क्या होता है?

अहमदाबाद गुरुवार दोपहर गुजरात में एक विमान बड़ा हादसा हो गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन से उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान AI171 टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश होकर पांच मंजिला इमारत में गिर गया। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। अब तक 50 शव निकाले जा चुके हैं। रेस्क्यू टीम मौके पर राहत कार्यों में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, टेकऑफ के तुरंत बाद ही पायलट ने ‘मेडे’ (Mayday) कॉल दी थी। इसके तुरंत बाद प्लेन क्रैश हो गया। मौटे तौर पर समझें तो यह किसी भी फ्लाइट के लिए सबसे गंभीर आपातकालीन सिग्नल होता है। पायलट आपातकालीन स्थिति में तीन बार मेडे कॉल का सिग्नल देता है। मेडे कॉल के तुरंत बाद ही एटीसी से संपर्क टूट गया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। Mayday कॉल आखिर होता क्या है और इसका मतलब क्या होता है? क्या है ‘Mayday’ कॉल? ‘Mayday’ एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त आपातकालीन सिग्नल है, जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब किसी विमान या जहाज को तत्काल मदद की जरूरत हो और स्थिति जानलेवा हो सकती हो। पायलट जब रेडियो पर तीन बार “Mayday, Mayday, Mayday” कहता है, तो यह संकेत होता है कि विमान में कोई गंभीर संकट है, जैसे इंजन फेल होना, आग लगना, तकनीकी खराबी आदि कुछ भी हो सकता है। Mayday शब्द कहां से आया? इस शब्द की शुरुआत 1920 के दशक में लंदन के क्रॉयडन एयरपोर्ट से हुई थी। वहां के रेडियो अधिकारी फ्रेडरिक स्टैनली मॉकफोर्ड ने इसे फ्रेंच शब्द maider (जिसका मतलब है “मदद करो”) से प्रेरित होकर बनाया था, ताकि इंग्लैंड और फ्रांस के बीच हवाई यातायात में यह आसानी से समझा जा सके। 1927 में इसे आधिकारिक तौर पर वैश्विक एविएशन सिस्टम में शामिल कर लिया गया। कैसे काम करता है यह सिग्नल? जैसे ही कोई पायलट “Mayday” कहता है, एयर ट्रैफिक कंट्रोल उस कॉल को प्राथमिकता देता है और सभी गैर-ज़रूरी रेडियो कम्युनिकेशन बंद हो जाते हैं। पायलट अपनी स्थिति, समस्या की प्रकृति, सवार लोगों की संख्या और ज़रूरी मदद के बारे में जानकारी देता है। इसके बाद रेस्क्यू और इमरजेंसी सर्विसेज तुरंत एक्टिव हो जाती हैं। अहमदाबाद प्लेन हादसे में क्या हुआ? एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने अहमदाबाद एय़रपोर्ट से 1.39 मिनट पर उड़ान भरी थी और कुछ ही मिनट बाद पायलट ने ‘Mayday’ कॉल दी। माना जा रहा है कि उड़ान भरते ही कोई गंभीर तकनीकी खराबी या सिस्टम फेलियर हुआ, जिसकी वजह से पायलट को इमरजेंसी सिग्नल देना पड़ा। Mayday सिग्नल के बाद विमान रडार से गायब हो गया और शहरी इलाके में एक इमारत पर जा गिरा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet