LATEST NEWS

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध, साधु संत सैनिकों की शक्तियां बढ़ाने के लिए मंत्रोच्चार कर रहे

इंदौर भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। भारतीय सेना सीमा पर तैनात है और दिन रात दुश्मनों से लोहा ले रही है। एेसी स्थिति में भारतीय सेना की शक्तियां बढ़ाने के लिए इंदौर के घरों, मंदिरों में यज्ञ हवन शुरू किए गए हैं। साधु संतों का कहना है कि सृष्टि में किए गए हर कार्य का महत्व होता है और दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर यदि किसी के लिए प्रार्थना की जाए तो वह उस तक जरूर पहुंचती है। ठीक इसी तरह से मंत्रों की शक्तियां सही जगह पहुंचकर उसका असर करती हैं। रावण से युद्ध के पहले भगवान राम ने शिव स्तुति की थी पंचकुइया पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रामगोपाल दास महाराज के सानिध्य में श्री राम मंदिर पंचकुइया आश्रम में यज्ञ किया जा रहा है। महाराज ने बताया कि मंत्रों की शक्तियां न सिर्फ हमारा मनोबल बढ़ाती हैं बल्कि हमारे मनोरथ भी पूर्ण करती हैं। भगवान राम ने रावण से युद्ध के पहले शिव स्तुति की थी। रावण शिव भक्त था और भगवान राम ने शिवजी को प्रसन्न करने के लिए रामेश्वरम में शिवलिंग की स्थापना की और उनकी पूजा की। युद्ध में यह मंत्र देते हैं शक्तियां 1. हनुमान मंत्र: मंत्र: ॐ हं हनुमते नमः। लाभ: हनुमान जी को बल, पराक्रम और साहस का प्रतीक माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से शक्ति, साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। 2. दुर्गा मंत्र: ॐ धिम्मया विहं भवं देवी नमस्ते। लाभ: दुर्गा देवी को शक्ति और साहस की देवी माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से शत्रु पर विजय प्राप्त करने में मदद मिलती है। 3. राम मंत्र: मंत्र: श्री राम जय राम जय जय राम। लाभ: राम को मर्यादापुरुषोत्तम और विजय का प्रतीक माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से शत्रु पर विजय प्राप्त करने में मदद मिलती है और मन में शांति और स्थिरता आती है। 4. शिव मंत्र: मंत्र: ॐ नमः शिवाय। लाभ: शिव को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से शत्रु पर विजय प्राप्त करने में मदद मिलती है और मन में शक्ति और साहस का संचार होता है। 5. अपराजिता मंत्र: मंत्र: ॐ अपराजितायै नमः। लाभ: अपराजिता को अजेय माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से किसी भी परिस्थिति में विजय प्राप्त करने में मदद मिलती है।  

महू की एक महिला ने कई सालों तक जुल्म सहने के बाद चुप्पी तोड़ी, ‘लव जिहाद’ की शिकार बेटी का दर्द झकझोर देगा

महू मध्य प्रदेश के महू की एक महिला ने कई सालों तक जुल्म सहने के बाद चुप्पी तोड़ी है। उसने जो दर्द उजागर किया है वह झकझोरने वाला है। लड़की ने बताया है कि किस तरह पहले ‘बहन’ कहकर उससे दोस्ती की गई, धोखे से रेप किया गया, पहले शादी और फिर निकाह किया गया। फिर धर्म बदलवा गया और जंजीरों में बांधकर उसे मारा-पीटा जाता रहा। उस पर जुल्म की सारी हदें पार कर दी गईं। अब पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 28 साल की युवती की शिकायत पर महू पुलिस ने संजय खान पिता बाबू खान, नाहरु खान, शेरो बी पति बाबू खान, बाबू खान पिता अहमद खान चारों निवासी आलोट जिला रतलाम और राज खान निवासी दावतखेड़ी मंदसौर के खिलाफ दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन सहित आधा से ज्यादा धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह 2013 में राऊ स्थित एक निजी कंपनी में काम करती थी। वहीं पर उसकी मुलाकात संजय से हुई थी। तब उसने अपना पूरा नाम संजय कुमावत बताया था। क्रिश्चियन एमिनेंट स्कूल और कॉलेज का संचालक समीर मीर लव जिहादी निकला। आरोपी ने अपने आप को हिंदू बात कर ब्राह्मण समाज की युवती को अपने जाल में फंसा, धोखे से शादी कर धर्म परिवर्तन करने का दवा बनाया। जब पीड़िता विरोध करती तो आरोपी समीर उसके साथ मारपीट कर जान से खत्म करने की धमकी देता। एमआईजी थाना प्रभारी सीबीसिंह के मुताबिक तुलसी नगर निवासी युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी समीर ने अपने आप को ब्राह्मण परिवार का बात कर उनसे 2006 में शादी की थी। जिसके बाद दांपत्य जीवन से 2010 में बेटा और 2013 में बेटी का जन्म हुआ। करीब चार साल पूर्व समीर का बर्ताव बदलने लगा,वह मुस्लिम समाज की तरह पहनावा कर नमाज पढ़ने मस्जिद जाने लगा। उसी वक्त पता चला कि समीर का असली नाम समीर मीर है और वह मुसलमान है। इस्लाम धर्म अपनाने के लिए आरोपी बनाता दबाव पीड़िता ने बताया कि लव जिहादी समीर ने भगवान की मूर्तियां घर के बाहर फेंक दी और कहने लगा कि इस्लाम धर्म अपनाना पड़ेगा। इस्लाम धर्म नहीं अपनाने को लेकर जब उन्होंने विरोध किया तो समीर ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। समीर उससे कहता कि उन्हें उसके साथ रहना है तो हमारे धर्म के अनुसार बुर्का पहन नमाज पढ़नी पड़ेगी। बच्चों पर भी रोजा रखने और नमाज पढ़ने का दबाव बनाता था। जब उन्होंने धर्म नहीं अपनाया तो 2020 में समीर ने बच्चों के साथ पीड़िता को घर से निकाल दिया। इसके बाद वह निपानिया क्षेत्र में रहने लगी। बीच-बीच में समीर मिलने आता था और इस्लाम स्वीकारने के लिए कहता था। 2024 में समीर की मां और भाई समझा-बुझा कर घर ले आए लेकिन दूसरे दिन समीर ने इस्लाम कबूलने की शर्त रख दी। इसके बाद पीड़िता निपानिया में रहने लगी। आखिरी बार 13 मार्च को समीर मिलने आया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने हिंदू रिवाज से हुई शादी के फोटो भी प्रस्तुत किए । इस आधार पर पुलिस ने समीर मीर पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (लव जिहाद) व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने कहा, ‘हमारे बीच दोस्ती होने के बाद हम बात करने लगे। वह मुझे बहन कहकर पुकारता था। एक दिन मेरी तबियत खराब हो गई थी वह मुझसे मिलने मेरे रूम पर आया और नाश्ता कराने के बहाने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। मेरे बेसुध होने पर दुष्कर्म किया। होश आया और विरोध किया तो बोला तेरी वीडियो और फोटो खींच लिए हैं। डर के मारे किसी को घटना नहीं बताई। वह शादी के लिए खजराना मंदिर ले गया। वहां मांग में सिंदूर भरी और माला पहना दी गई। बाद में मंदसौर, कोटा और भवानी मंडी जैसे अलग-अलग स्थानों पर रखा। कोटा में एक मौलाना की मौजूदगी में निकाह पढ़वाया गया। यहां विरोध करने पर बेरहमी से पीटा गया। उस समय मैं गर्भवती भी थी।’ जंजीरों से बांधकर रखा, पढ़वाते थ कलमा पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि शादी के बाद उसे रोजाना कलमा पढ़वाया जाता था। जबरन गोमांस खिलाया जाता था। जंजीरों से बांधकर कमरे में बंद रखा गया। एक बार भागने की कोशिश की तो पकड़कर इतना पीटा की अधमरी हो गई। तीन दिन तक खाना-पानी नहीं दिया। यातनाओं के बीच मेरे बेटे का नाम जबरन ‘जुनैद’ और बेटी का नाम ‘जोया’ रखवाया गया।

भारत आतंकवाद को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है और दुनिया को संदेश दिया है कि वह आतंकवाद को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा.BJP नेता ने ग्वालियर दौरे के दौरान कहा, “यह आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध है…आतंकवाद को खत्म करने के लिए. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है और पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि भारत आतंकवाद को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा.” उन्होंने कहा, “जिस सटीकता के साथ हमारी वायुसेना, ड्रोन और अन्य हथियारों ने आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली हर जगह को चुन-चुनकर नष्ट किया है, वह इस बात का सबूत है कि आज भारत की रक्षा प्रणाली वैश्विक स्तर पर कैसे उभरी है.” सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार आतंकवादियों का सफाया करने के लिए काम करेगी. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमने आतंकवादियों के 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया है, जहां से आतंकवाद पनपता था. आज भारत ने दुनिया को यह स्पष्ट कर दिया है कि उसका एकमात्र लक्ष्य आतंकवाद का सफाया करना है.” सिंधिया ने कहा कि इन नौ स्थानों पर आतंकवादी शिविरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया. उन्होंने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा, “सशस्त्र बलों ने हमारी बहनों के ‘सिंदूर’ को मिटाने वाले आतंकवादियों का सफलतापूर्वक सफाया कर दिया है.” सीमा पर जारी गोलाबारी के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से निर्दोष परिवारों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. हमें अपनी सेना और प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है. भारत इस युद्ध को जीतने के बाद ही चैन की सांस लेगा.  

प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग की हुई मौत, सिरफिरे ने थाने में घुसकर मारी थी गोली

 रीवा  सतना जिले के जैतवारा थाने में एक सिरफिरे ने थाने में घुसकर प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को गोली मार दी थी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों को शॉर्ट एनकाउंट में पकड़ लिया है। प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को इलाज के लिए पहले रीवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत होने के बाद भी यहीं उनका इलाज होता था, जब स्थिति ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। प्रधान आरक्षक को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार मध्य प्रदेश के सतना जिले के जैतवारा थाना परिसर स्थित बैरक में प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने वाले आरोपी अच्छू गौतम उर्फ आदर्श को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कोटर थाना छेत्र स्थित ईंट भट्ठे के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी की तलाश में जुटी थी दस पुलिस टीमें जानकारी के अनुसार, अच्छू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दस अलग-अलग टीमों को सर्चिंग में लगाया था। बीती रात लगभग ढाई बजे टिकुरी-अकौना मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास उसकी मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस दल आगे बढ़ा, अच्छू ने एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि मिश्रा ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता रात में ही अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। नशे का आदि है आरोपी पुलिस के अनुसार, अच्छू गौतम एक सिरफिरा और सनकी अपराधी है जिसे दहशत फैलाने की सनक थी। पूर्व में वह बदखर स्थित एक पेट्रोल पंप में सैकड़ों लीटर पेट्रोल फैलाकर सिगरेट पीता पाया गया था। वह नशे का आदी है और अपने घर को भी आग लगा चुका है, जिससे डरकर उसकी दादी घर छोड़ चुकी है।पुलिस के लिए अच्छू को पकड़ना किसी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि वह न सिर्फ बेखौफ था बल्कि निर्दोष लोगों के बीच छिपा बैठा था। पुलिस ने बिना किसी आम नागरिक को नुकसान पहुंचाए उसे पकड़ने के लिए पूरी योजना के साथ कार्रवाई की। सूचना मिलने पर एक ओर से कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा और दूसरी ओर से रामपुर थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने अपनी-अपनी टीमों के साथ घेराबंदी की। मुठभेड़ के बाद जब आरोपी घायल हुआ, तब मौके पर मौजूद जवानों ने उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और हथियारों की आपूर्ति के स्रोत की जांच कर रही है।

प्रदेश की साढ़े 7 लाख ट्रक सेना के लिए तैयार: ट्रासंपोर्ट एसोसिएशन ने PM मोदी को लिखा पत्र, ड्राइवरों की छुट्टियां भी निरस्त

इंदौर.  भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच मध्य प्रदेश की साढ़े 7 लाख ट्रक सेना के परिवहन के लिए तैयार है. जिसे लेकर ट्रक और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इसके अलावा ड्राइवरों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई है. ट्रक एंड ट्रासंपोर्ट एसोसिएशन ने पीएम मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बधाई देते हुए लिखा- हमारी भारतीय सेनाओं को सलाम जिन्होंने कंधार से पहलगाम तक के जख्मों को और उजड़ी मांगों के सिंदूर का बदला लिया और आतंकवादियों, पाकिस्तान सेनाओं को घर में जाकर मारा. यह हमारे लिए गर्व का पल है. एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सेना के ट्रांसपोर्ट के लिए अपने ट्रक उपलब्ध कराने की पहल की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में 8 मई को पत्र जारी किया है। संगठन के अध्यक्ष सीएल मुकाती का कहना है कि प्रदेश के साढ़े सात लाख ट्रक सेना के परिवहन के लिए तैयार हैं। हमने कारगिल युद्ध में भी सेना को तब एक हजार ट्रक उपलब्ध कराए थे। अब साढ़े 7 लाख ट्रक युद्ध में सेना के की हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने ड्राइवरों और कंडक्टरों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी हैं। एसोसिएशन का कहना है कि हम 24 घंटे आपात स्थिति के लिए तैयार हैं। पत्र में आगे लिखा- महोदय, हमारे ट्रक देश सेवा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेनाओं के सामान को परिवहन करने के लिए तत्पर हैं और उपलब्ध कराना चाहते है. हम सब आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्यक्ष रूप से ट्रक लेकर खड़े हैं आप का आदेश सर आंखों पर रखकर हम आपके खड़े हैं. यह लिखा है पत्र में हमारे देश की आन-बान-शान एवं मां, बहन, बेटी के सिंदूर की लाज रखने के लिए किए गए “ऑपरेशन सिंदूर की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही हमारी भारतीय सेनाओं की सलाम, जिन्होंने कंधार से पहलगाम तक के जख्मों का एवं उजड़ी मांगों के सिंदूर का बदला लिया और आतंकवादियों, पाकिस्तान की सेनाओं को घर में जाकर मारा। यह हमारे लिए गर्व का पल है। हमारे ट्रक देश सेवा में “ऑपरेशन सिंदूर” के लिए भारतीय सेनाओं के सामान को परिवहन करने के लिए तत्पर हैं एवं उपलब्ध कराना चाहते हैं। हम सब आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्यक्ष रूप से ट्रक लेकर खड़े हैं। आप का आदेश सर आंखों पर रखकर हम आपके साथ खड़े हैं। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहलगाम हमले में मारे गए इंदौर के सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर ने कहा, भारत ने सही समय पर बदला लिया, अब खौफ आतंकियों के चेहरे पर दिखना चाहिए। शहरवासियों ने सेना के एक्शन का समर्थन किया और कहा कि आतंकवाद को भारत से जड़ से खत्म करना चाहिए। जीत इस की खुशी में 56 दुकान पर आज मिठाइयां बांटी गई और दिनभर खाना भी फी मिलेगा। वहीं शहर के रीगल चौराहे पर संतों शंखनाद किया। पाकिस्तानी झंडे को जलाकर बोले, निर्दोषों की हत्या का बदला सेना ने लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर किया पुण्य स्मरण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उनका पु्ण्य स्मरण किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर महाराणा प्रताप के शौर्य और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित महाराणा का जीवन प्रत्येक भारतीय युवा को राष्ट्र निर्माण में सर्वोच्च योगदान के लिए प्रेरित करता रहेगा।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी गोखले की जयंती पर किया नमन

भोपाल    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर नमन किया है।      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि गोपाल कृष्ण गोखले जी ने भारतीय जनमानस के हृदय में राष्ट्रभक्ति की पवित्र ज्योत जलाई थी, जिससे ब्रिटिश सरकार के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा और गति मिली। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष की आजादी के लिए समर्पित गोखले जी का व्यक्तित्व सदैव भारतीय नागरिकों में देशभक्ति की ऊर्जा का संचार करेगा।

महाकाल मंदिर में भस्मआरती में बैठने वालों की संख्या कम की जाएगी, चलित भस्मआरती के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे

उज्जैन महाकाल मंदिर में भस्मआरती में बैठने वालों की संख्या कम की जाएगी। चलित भस्मआरती के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। गुरुवार को मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर और समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने की। अभी भस्मआरती में 1700 श्रद्धालु शामिल होते हैं। मंदिर में दान किए गए सोने-चांदी के आभूषणों का मूल्यांकन अब मंदिर में ही होगा। इसके लिए मशीन और ऑपरेटर लगाए जाएंगे। दान में मिली ई-कार्ट के लिए चार्जिंग स्टेशन और पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। मंदिर की सभी सुविधाओं की जानकारी अब रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मंदिर गेटों पर मिलेगी। महाराजवाड़ा और महाकाल परिसर को जोड़ने के लिए रिटेनिंग वॉल बनेगी। हर प्रवेश द्वार पर सुरक्षा गेट लगाए जाएंगे। उज्जैन में गीता भवन की स्थापना को समिति ने मंजूरी दी।  

विश्वविद्यालयों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण एवं विश्वविद्यालयीन प्राध्यापकों की नियुक्ति आदि के लिए गठित समितियों ने अंतिम प्रतिवेदन सौंपा

भोपाल उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने गुरुवार को मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में मंत्रि-परिषद के निर्णय के परिपालन में गठित “विश्वविद्यालयों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के संबंध में गठित समिति” एवं “विश्वविद्यालयीन प्राध्यापकों की भर्ती, नियुक्ति, पेंशन आदि के लिए गठित समिति” की बैठक लेकर विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की। “विश्वविद्यालयों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के संबंध में गठित समिति” ने विश्वविद्यालय की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ करने एवं अन्य बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श कर, अनुशंसाओं के अंतिम प्रतिवेदन का प्रस्तुतीकरण किया। परमार ने कहा कि समिति द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन में निहित अनुशंसाओं पर, विभागीय परीक्षण उपरांत प्रभावी क्रियान्वयन का प्रयास किया जाएगा। बैठक में “विश्वविद्यालयीन प्राध्यापकों की भर्ती, नियुक्ति, पदोन्नति, पेंशन आदि के लिए गठित समिति” ने, महाविद्यालयों की तरह विश्वविद्यालयीन प्राध्यापकों की भर्ती, नियुक्ति, पदोन्नति, पेंशन आदि से जुड़े विविध विषयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मापदंडों के अनुसार एकरूपता रखी जाने को लेकर व्यापक चिंतन-मंथन कर, अंतिम प्रतिवेदन का प्रस्तुतीकरण किया गया। मंत्री परमार ने प्रस्तुत अंतिम प्रतिवेदन के विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाना, सम्पूर्ण देश का प्रण है। शिक्षा के माध्यम से ही देश को पुनः विश्वमंच पर सिरमौर बनाया जा सकता है। इसके लिए विश्वविद्यालयों को सशक्त एवं सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है। उच्च शिक्षा को उत्तरोत्तर बेहतर बनाने के लिए, विश्वविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय, स्वायत्त आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए आदर्श रेवेन्यू मॉडल तैयार करें। निधि का, लघु अवधि एवं दीर्घ अवधि के लिए निवेश करने की कार्ययोजना बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। परमार ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय रिक्त पदों पर भर्ती एवं नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों को रिक्त पदों में, नियमानुरूप एवं समस्त आवश्यक मापदंडों एवं मानकों का पालन करते हुए यथाशीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन, “विश्वविद्यालयों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के संबंध में गठित समिति” के अध्यक्ष प्रो. आर.पी. तिवारी, कुलपति, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं “विश्वविद्यालयीन प्राध्यापकों की भर्ती, नियुक्ति, पेंशन आदि के लिए गठित समिति” के अध्यक्ष और महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. भरत मिश्रा सहित 11 सदस्यीय उक्त दोनों समितियों के विभिन्न सदस्य कुलगुरुगण, उनके प्रतिनिधि एवं समन्वय अधिकारी उच्च शिक्षा अनिल पाठक उपस्थित रहे।  

पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने करोड़ों मुस्लिम आज पढ़ेंगे नमाज, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने जारी की अपील

भोपाल भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने देशभर की मस्जिदों से एक विशेष अपील की है। बोर्ड ने कहा कि 9 मई को जुमे की नमाज के बाद भारत की जीत और पाकिस्तान की हार और उसे नेस्तनाबूद करने के लिए सामूहिक दुआ कराई जा जाएगी। बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ाज़ी सैय्यद अनस अली द्वारा गुरुवार को जारी पत्र में मस्जिदों की प्रबंध समितियों और इमामों से कहा गया कि पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले के बाद भारत-पाक युद्ध जैसे हालात बन चुके हैं। ऐसे में अब समय आ गया है कि देशभर की मस्जिदों से भारत की सलामती, तरक्की और कामयाबी के लिए दुआ की जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि देश की खुशहाली, अमन और स्थायित्व के लिए भी विशेष प्रार्थना की जाए। क़ाज़ी अनस अली ने मस्जिदों से राष्ट्रहित में एकजुटता दिखाने और आतंकी मानसिकता के खिलाफ मजहबी मंच से संदेश देने की अपील भी की है। बोर्ड के अध्यक्ष क़ाज़ी सैय्यद अनस अली द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में लिखा गया है कि “पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित कायराना हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हो चुका है। अब यह समय है कि हम मस्जिदों से भारत की कामयाबी और दुश्मन की शिकस्त के लिए दुआ करें। पत्र में यह भी अपील की गई है कि मस्जिदों में नमाज के बाद भारत की खुशहाली, अमन और स्थायित्व के लिए भी विशेष दुआ मांगी जाए। ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में जोश गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इसमें जैश और लश्कर के 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

अग्निवीर भर्ती में दौड़ का समय बढ़ाने से अधिक अभ्यर्थियों को मौका, सेना की नई पहल

 ग्वालियर  सेना की भर्ती प्रक्रिया में अब ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक अग्निवीर मिल सकें। इसके लिए दो साल पहले लिखित परीक्षा पहले कराने का प्रयोग हुआ, ताकि उसे उत्तीर्ण करने वालों को ही शारीरिक दक्षता निकालने का मौका मिल सके। पहले शारीरिक दक्षता निकालने करने के बाद लिखित परीक्षा में बैठने वालों को उत्तीर्ण न होने की स्थिति में बेहद अफसोस होता था। इस नियम के बाद अब इस बार दौड़ का समय 30 सेकंड तक बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने के लिए छह मिनट 15 सेकंड का समय मिलेगा, जो पहले पांच मिनट 45 सेकंड तक था। हालांकि जैसे-जैसे दौड़ का समय पांच मिनट 30 सेकंड से ऊपर जाएगा, वैसे-वैसे प्राप्तांक कम होंगे। थोड़े अधिक समय में दौड़ पूरी करेंगे पहले पांच मिनट 30 सेकंड से लेकर पांच मिनट 45 सेकंड तक की समयावधि में 1600 मीटर दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को ही क्वालिफाई माना जाता था। इसके बाद जो छह मिनट या इससे थोड़े अधिक समय में दौड़ पूरी करेंगे। उन्हें भी बाहर नहीं किया जाएगा। पहले सिर्फ दौड़ इस अवधि में पूरी न करने पर कई अच्छे शारीरिक शौष्ठव वाले और अच्छे बौद्धिक स्तर वाले नवयुवक भी बाहर हो जाते थे। अब ऐसा नहीं होगा। अब 6.15 मिनट तक 1600 मीटर दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को भी बाहर नहीं किया जाएगा। बस इनके अंक कम हो जाएंगे, जिन्हें वे आगे के चरणों में बढ़ाकर चयन पा सकते हैं। चयन प्रतिशत बढ़ेगा इस नियम से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब चयन प्रतिशत बढ़ जाएगा। जब दौड़ में अधिक संख्या में अभ्यर्थी चयनित हो जाएंगे तो सिर्फ 5.30 मिनट से लेकर 5.45 मिनट में दौड़ न पूरी करने की वजह से ही अभ्यर्थी बाहर नहीं होंगे। अब शारीरिक परीक्षा में समूह ग्रुप बनाए जाएंगे, खासकर दौड़ और पुलअप में। इसमें दौड़ पूरी करने के समय और पुलअप की संख्या के आधार पर समूहों में बांटा जाएगा। अच्छे अभ्यर्थी बाहर नहीं होंगे     सेना में चयन प्रतिशत बढ़े, इसके लिए लिखित परीक्षा पहले की गई। अब दौड़ का समय 30 सेकंड तक बढ़ाया है। इसमें अंक कम रहेंगे, लेकिन अच्छे अभ्यर्थी सिर्फ 5.45 मिनट में दौड़ पूरी न कर पाने की वजह से बाहर नहीं होंगे। – कर्नल पंकज कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर  

उज्जैन पुलिस ने लव जिहाद के किसी भी अपराध के बारे में सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा

 उज्जैन  उज्जैन में हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाकर उनसे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह से जुड़े आरोपितों का पुलिस ने  उनके गांव में जुलूस निकाला, वहीं, उज्जैन पुलिस ने लव जिहाद के किसी भी अपराध के बारे में सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पीड़िताओं से भी अपील की है कि वे ऐसे मामलों को छुपाएं नहीं बल्कि सामने आकर शिकायत दर्ज कराएं। उनकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इसके साथ ही आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर उनको कानूनी संरक्षण प्रदान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को लव जिहाद की घटनाओं को बेहद गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।     बता दें कि भोपाल के बाद उज्जैन जिले में भी लव जिहाद में हिंदू लड़कियों को संगठित रूप से फंसाकर उनका शरीरिक शोषण करने के संगठित मामले सामने आए हैं।     पिछले दिनों घट्टिया थाना क्षेत्र के बिछड़ौद गांव निवासी आरोपित मुस्लिम युवकों ने एक पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपितों के घरों में तोड़फोड़ की।     एक घर में आगजनी की तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। चार पीड़िताएं सामने आईं। उनकी ओर से पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर छह मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया।     इनमें एक नाबालिग आरोपित भी है। गुरुवार को पुलिस आरोपित इकरार, उजैर पठान, राजा रंगरेज, जुबेर मंसूरी, जुनेद मंसूरी को लेकर उनके गांव बिछड़ौद पहुंची और उनका सार्वजनिक जुलूस निकाला।     इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सभी पीड़िताओं के बयान कोर्ट में दर्ज करवाए गए हैं।     वहीं, मुख्य आरोपित फरमान के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया गया है।     दरअसल, पुलिस हिरासत में एक पुलिस कर्मी की रायफल छीनकर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।     पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर कर उसके पैर में गोली मारी। उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा भी दर्ज किया है।  

जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में आठ साल बाद फिर से लाइट फील्ड गन का उत्पादन शुरू

जबलपुर  आयुध क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी और पुरानी गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) या आयुध निर्माणी ने भारतीय सेना की ताकत सारंग और धनुष तोप के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए इनके उत्पादन में तेजी ला दी है। जीसीएफ करीब आठ साल के लंबे इंतजार के बाद अब फिर से लाइट फील्ड गन (एलएफजी) का उत्पादन भी कर रही है। जीसीएफ के पास इस वर्ष करीब 2300 करोड़ रुपये के आयुध उत्पादन का लक्ष्य है। इसमें टैंक टी-70 और टी-92 का निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा सैन्य उपयोगी सारी प्रमुख गन के कलपुर्जे भी जीसीएफ बना रही है। फिलहाल सारंग, धनुष तोप सहित अन्य हथियारों के उत्पादन और आपूर्ति तय समय से पूर्व करने पर जोर दिया जा रहा है। सैन्य सामान की यहीं से होती है आपूर्ति जीसीएफ वर्ष 2010 के बाद से ही सारंग तोप, धनुष तोप और एलएफजी का उत्पादन करती रही है। विभिन्न सैन्य साजो-सामान के कलपुर्जे की आपूर्ति भी यहीं से होती रही है। भारतीय सेना की ताकत धनुष तोप आधुनिक दौर में और भी उन्नत व महत्वपूर्ण हो चली है। यह बोफोर्स का अपग्रेड वर्जन भी है। इसकी तकनीक को जीसीएफ ने उन्नत किया और इसे स्वदेशी तकनीक के आधार पर विकसित किया गया। इसी तरह, हल्की होने के कारण एलएफजी का परिवहन हमेशा से आसान रहा है। बता दें, जीसीएफ की शुरुआत वर्ष 1904 में अंग्रेजों ने की थी। यह भारतीय सेना, सशस्त्र बलों की आयुध संबंधी जरूरतों को पूरा करती है। इन हथियारों में यह है खास धनुष तोप : धनुष तोप 40 से 42 किमी तक दूर स्थित निशाने को सटीक तरीके से भेद सकती है। पहाड़ियों पर या आमने-सामने के युद्ध में यह सेना की बड़ी ताकत है। सारंग तोप : पहले जहां इसकी क्षमता 28 किमी दूर तक मार करने की थी। अब इसे बढ़ाकर 32 किमी तक कर लिया गया है।

प्रदेश में ऐसी व्यवस्था बनाएं, जिससे पूरे शहर को सचेत करने के लिए एक संकेत पर सभी सायरन बजें

भोपाल /इंदौर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर में बिना अनुमति सभी तरह के आयोजन बैन कर दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार ने गुरुवार को इसका आदेश जारी किया, जो 4 जुलाई 2025 तक लागू रहेगा। भोपाल में शुक्रवार सुबह लोगों ने बड़े तालाब किनारे बोट क्लब पर खड़े सुदर्शन चक्र टैंक पर चढ़कर तिरंगा फहराया। वंदे मातरम के नारे लगाए। उन्होंने कहा- अब समय आ गया है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाए। भारत की सेना लगातार जवाब दे रही है। जल्द ही पाकिस्तान का नाम तक नहीं बचेगा। इससे पहले ग्वालियर में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के निर्देश के बाद कमिश्नर मनोज खत्री ने शहर के सभी 66 वार्डों की मैपिंग कर पर्याप्त सायरन लगवाने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा- ऐसी व्यवस्था बनाएं, जिससे पूरे शहर को सचेत करने के लिए एक संकेत पर सभी सायरन बजें। उधर, इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सेना के ट्रांसपोर्ट के लिए अपने ट्रक उपलब्ध कराने की पहल की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में 8 मई को पत्र जारी किया है। संगठन के अध्यक्ष सीएल मुकाती का कहना है कि प्रदेश के साढ़े सात लाख ट्रक सेना के परिवहन के लिए तैयार हैं। इंदौर पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोषकुमार सिंह ने भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

एनएचएलएमएल के सहयोग से रोपवे का निर्माण कराया जाएगा- अब मध्यप्रदेश में बनेंगे 17 नए रोपवे

भोपाल भारत सरकार की पर्वतमाला परियोजना के तहत मध्य प्रदेश में 17 स्थानों पर रोपवे बनाए जाएंगे। रोपवे परियोजनाओं में रानी रूपमति पवेलियन मांडू, सिद्धवारकट जैन मंदिर (ओमकारेश्वर), सैलानी आइलेंड खंडवा, रायसेन किला, पातालकोट तामिया, रामराजा मंदिर ओरछा, रनेह फाल खजुराहो, चौरागढ़ महादेव मंदिर पचमढ़ी और दुग्ध धारा अमरकंटक में रोपवे निर्माण किया जाएगा। नेशनल हाइवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के सहयोग से रोपवे का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर एमपीआरडीसी ने टेंडर की तैयारी शुरू कर दी है। मप्र सड़क विकास निगम रोपवे निर्माण में एनएचएआइ के साथ समन्वय का काम करेगा। जहां भूमि की आवश्यकता है तो राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। पहले चरण में जबलपुर, सागर, उज्जैन सहित चार जगहों पर रोपवे बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें उज्जैन में रोपवे को लेकर काम शुरू हो गया हैं। सिंहस्थ से पहले इसे पूरा करने की योजना है। प्रदेश में ये सभी रोपवे पर्वतमाला परियोजना के तहत बनाए जाएंगे। इनके लिए रेलवे से भूमि अधिग्रहण भी किया जा रहा है। उज्जैन के अलावा टिकिटोरिया माता मंदिर सागर में फनीकुलर रोपवे, एमपायर स्टेडियम से गुरुद्वारा जबलपुर एवं सिविक सेंटर से बलदेव बाग जबलपुर में रोपवे निर्माण किया जाएगा। शेष प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं में रानी रूपमति पवेलियन मांडू, सिद्धवारकट जैन मंदिर (ओमकारेश्वर), सैलानी आइलेंड खंडवा, रायसेन किला, पातालकोट तामिया एवं राजवाड़ा चौराहा इंदौर, ग्वालियर किले से फूलबाग चौराहा, रामराजा मंदिर ओरछा, भोपाल में गोल जोड तिराहा से न्यू मार्केट, कोकता ट्रांसपोर्ट नगर से नादरा बस स्टैंड, रनेह फाल खजुराहो, चौरागढ़ महादेव मंदिर पचमढ़ी और दुग्ध धारा अमरकंटक में रोपवे निर्माण किया जाएगा। नेशनल हाइवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के सहयोग से रोपवे का निर्माण कराया जाएगा। प्रथम चरण निर्मित किए जाने वाले रोपवे उज्जैन रेलवे स्टेशन से श्री महाकाल मंदिर तक रोपवे निर्माण परियोजना में 199 करोड़ रुपये से 1.762 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाया जा रहा है। सागर जिले के टिकिटोरिया माता मंदिर पर फनिकुलर रेलवे स्टेशन तक रोपवे निर्माण परियोजना में 17.28 करोड़ रुपये से 15 मीटर लंबा रोपवे निर्मित किया जाएगा। जबलपुर के एमपायर स्टेडियम से गुरुद्वारा तक एवं सिविक सेंटर से बलदेव बाग तक रोपवे निर्माण परियोजना के लिए प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet