LATEST NEWS

मॉक ड्रिल के लिए पूरे प्रदेश में रहा 15 मिनट का ब्लैक आउट, 575 मेगावाट बिजली की मांग घटी

जबलपुर  पहलगाम के आतंकी हमले को लेकर हुए माॅक ड्रिल और ब्‍लैक आउट में मध्‍य प्रदेश में जनता का सहयोग मिला। सार्वजनिक स्थानों की लाइट को जहां बिजली विभाग ने बंद किया वहीं घर,दुकान और कारखानों की बिजली लोगों ने खुद से बंद कर एकता जाहिर की। बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे प्रदेश में 10711 मेगावाट बिजली की मांग थी वहीं 15 मिनट के अंधेरे से करीब 575 मेगावाट बिजली की मांग कम हो गई। जबलपुर में 82 मेगावाट बिजली की खपत घट गई थी। स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर के मुख्य अभियंता प्रदीप सचान ने बताया कि शाम 7.26 मिनट पर लाइट बंद होने से पहले तक मांग 10711 मेगावाट थी। वहीं 7.42 बजे तक यह मांग घटकर 10130 मेगावाट आ गई। इससे करीब 575 मेगावाट बिजली की मांग कम हो गई। इधर पूर्व क्षेत्र कंपनी के अधीक्षण यंत्री संजय अरोरा ने कहा कि शहर में भी शाम को 270 मेगावाट के आसपास मांग थी जो करीब 82 मेगावाट कम हो गई।

सीहोर में गांव की बेटियों ने किया कमाल, कलेक्टर ने किया सम्मानित

सीहोर माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले सीहोर जिले के विद्यार्थियों ने कलेक्टर के बालागुरु तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन से भेंट की। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा बधाई दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कलेक्टर तथा जिला पंचायत सीईओ से करियर और भविष्य में सफलता के संबंध में सवाल किए। कलेक्टर के बालागुरु ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है। कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास के बिना सफलता हासिल करना मुश्किल है। सफलता के लिए, मेहनत, लगन, और दृढ़ संकल्प आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम वही सफल होगा जो सही दिशा में किया जाए। उन्होंने कहा कि आपने अपने जीवन का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, बस उसी दिशा में निरंतर प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण भी आवश्यक है। हमें अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहना चाहिए और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी यह सिर्फ एक पड़ाव है। जीवन में ऐसे कई पड़ाव आएंगे। उन्होंने कहा कि जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होगा, लेकिन विषम परिस्थितियों में भी अपने आप पर विश्वास बनाए रखना है और आपने प्रयास को जारी रखना है। कलेक्टर बालागुरु ने कहा कि हमेशा सीखने की ललक होना चाहिए। ज्ञान चाहे छोटे या बड़े किसी भी व्यक्ति मिले, तो उसे लेना चाहिए। सीखने की ललक हमारे कौशल और ज्ञान को बढ़ाने, नए विचार और दृष्टिकोणों को अपनाने तथा अपनी क्षमता को अधिकतम करने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि हर दिन नियमित अखबार-मैगजीन अवश्य पड़ें। यह आपको पूरी दुनिया की खबरों से अपडेट रखेगा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई की ललक बनाए रखें। शिक्षा और ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता, बल्कि कभी भी कहीं भी काम ही आता है। कलेक्टर बालागुरु ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, दृष्टिकोण बड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जिस क्षेत्र में भी करियर बनाना चाहते हैं, उस क्षेत्र में अधिकतम करने का लक्ष्य बनाएं। जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि अगर कहीं हम असफल रहते हैं तो निराश न होते हुए उसमें भी हमें बेहतर खोजने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जहां से नई शुरुआत करते हैं, वहीं से नया जीवन शुरू होता है। इसलिए जीवन में कभी कुछ समाप्त नहीं होता। कलेक्टर बालागुरु तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने विद्यार्थियों से अपने आईएएस बनने तक के सफर का अनुभव भी साझा किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, डीपीसीरमेशराम उइके, संबंधित स्कूलों प्राचार्य तथा बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे। हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन में जिले के तीन छात्र हायर सेकेंडरी परीक्षा जीव विज्ञान समूह में जिले के तीन छात्रों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। न्यू मोनालिसा स्कूल सीहोर के छात्र पार्थ राठौर ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। पार्थ के पिता रीतेश राठौर शिक्षक हैं तथा माता कल्पना राठौर गृहणी हैं। सीएम राइज स्कूल आष्टा के छात्र गोविंद ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में आठवां स्थान तथा सीएम राइज स्कूल आष्टा के ही छात्र नकुल प्रजापति ने भी जीव विज्ञान समूह में दसवां स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन में जिले के तीन छात्र हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जिले के तीन छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया है। दीनदयाल कॉन्वेंट हाई स्कूल सीहोर के छात्र ऋषभ पंवार तथा होली एंजल्स हाईस्कूल आष्टा के छात्रा भूमिका मेवाड़ा ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, होली एंजल्स हाईस्कूल आष्टा के ही छात्र अरहम जैन ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है।  

ब्लैक आउट का पालन करने के दौरान ब्याह करने के लिए तोरण मारने जा रहे दूल्हे की घोड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी

इंदौर  बुधवार को ब्लैक आउट के अभ्यास के दौरान नागरिकों की सहभागिता से अनोखा दृश्य इंदौर में साकार हुआ। ब्लैक आउट का पालन करने के दौरान ब्याह करने के लिए तोरण मारने जा रहे दूल्हे की घोड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी गई। नाचते हुए बाराती भी थम गए और बैंड से लेकर बरात को रोशन कर रही बत्तियां भी बुझा दीं। ब्लैक आउट के पालन का अनोखा नजारा कनाड़िया क्षेत्र में आलोक नगर रोड पर दिखा। विद्या पैलेस निवासी नामेश सोलंकी का विवाह नेहा गोयल से हुआ। बरात का समय और ब्लैक आउट का समय समान था। बराती एडवोकेट नमन द्विवेदी ने बताया कि पहले तय हुआ था कि बरात ब्लैक आउट होने से पहले विवाह स्थल शगुन पैलेस पहुंच जाएगी। दूसरा सायरन बजने के बाद बराती आगे बढ़े हालांकि मैरिज गार्डन से 200 मीटर पहले ही ब्लैक आउट का समय हो गया। आसपास की सभी बत्तियां बुझ रही थीं, यह देख बरातियों को भी ध्यान आया कि ब्लैक आउट होना है। इसके बाद बरात ने भी ब्लैक आउट का पालन किया। 12 मिनट तक बत्तियां और संगीत बंद कर दिया। दूल्हा और बराती सड़क पर खड़े रहे। दूसरा सायरन बजने और ब्लैक आउट खत्म होने के बाद बरात आगे बढ़ी। बाजार में दुकानें बंद इंदौर के बाजारों में ब्लैक आउट का पूर्णतया पालन किया गया। दरअसल बाजारों में दोपहर से ही ग्राहकी सुस्त हो गई। सियागंज जैसे बड़े थोक बाजार में ज्यादातर दुकानें शाम साढ़े छह बजे ही बंद कर दी गईं। दूसरी ओर एमटी क्लाथ मार्केट में दुकानें तो खुली रहीं, लेकिन व्यापारियों ने निर्देशों का पालन करते हुए बत्तियां बुझा दीं। निगरानी : भ्रामक मैसेज पर होगी कार्रवाई पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के लिए चेतावनी जारी की है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून) अमितसिंह ने कहा कि वॉट्सएप, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर अनर्गल टिप्पणी और भ्रामक संदेश प्रसारित करने वालों पर पुलिस की नजर है। संवेदनशील मुद्दों पर भी भ्रामकता परोसने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री डंडौतिया का एक्सीडेंट, बस ने कार को मारी टक्कर

 मुरैना मुरैना में एक तेज रफ्तार यात्री बस ने पूर्व राज्य मंत्री और दिमनी से विधायक रहे गिर्राज दंडोतिया की कार को टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर की हड्‌डी दो-तीन जगह से टूट गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।वहीं, इस घटना के बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही कैलारस पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया को तत्काल मुरैना जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवारीलाल धाकड़ के शादी समारोह से लौटकर मुरैना की ओर वापस जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस ने टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दंडोतिया को गंभीर चोटें आईं. सिंधिया के हैं करीबी पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं. वे वर्ष 2018 में कांग्रेस से दिमनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे. 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. उन्हें  कृषि राज्यमंत्री का दर्जा मिला था. रॉन्ग साइड से आ रही थी बस बताया जा रहा है कि यात्री बस ने रॉन्ग साइड से आकर पूर्व मंत्री की स्कॉर्पियो में सामने से टक्कर मार दी। इससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया के साथ उनका ड्राइवर विजयशंकर, गौरव दुबे और पवन सेंगर सवार थे। इनमें दो लोगों के ज्यादा चोटें आई हैं। उनके पीएसओ के भी पैर में चोट आई है। अस्पताल में नहीं मिल सकी एंबुलेंस पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर सका। अस्पताल प्रबंधन ने जैसे-तैसे दो सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था की, लेकिन एक में लाइट नहीं थी और दूसरे में स्टेपनी नहीं थी। इसलिए अब उनके लिए बाहर से एंबुलेंस बुलवाई गई है। उसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। 2020 में भाजपा में हुए थे शामिल गिर्राज दंडोतिया 2018 में कांग्रेस से दिमनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। हालांकि, उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया डंडौतिया से फोन पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया से बात की तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन मुरैना जिला अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिली। पहले जिस एंबुलेंस को जाना था, उसमें डीजल नहीं था। अस्पताल प्रबंधन ने डीजल की व्यवस्था करवाई, उसके बाद पता चला कि इस एंबुलेंस में स्टेपनी ही नहीं है। कहीं टायर पंचर हुआ तो रास्ते में ही एम्बुलेंस खड़ी रह जाएगी। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन उसमें हेडलाइट खराब थी। इस अव्यवस्था पर घायल पूर्व मंत्री और उनके समर्थक जमकर नाराज हुए। अंत में पूर्व मंत्री के लिए ग्वालियर से एंबुलेंस बुलानी पड़ी। ढाई घंटे इंतजार के बाद वह दिल्ली रवाना हो सके।

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 126 वीं बैठक की अध्यक्षता कर परियोजनाओं को दी मंजूरी

तय समय पर पूरी हों सभी वृहद परियोजनाएं : मुख्यमंत्री डॉ यादव दो वृहद परियोजनाओं को मिली मंजूरी बी.पी.सी.एल. पेट्रोकेमिकल परियोजना के लिए महुता घाट के डाउनस्ट्रीम में बनेगा बैराज: मुख्यमंत्री डॉ यादव गोठड़ा से शनि मंदिर तक कान्ह नदी के दोनों तटों पर बनेंगे घाट एवं क्षिप्रा नदी के बाएं एवं दाएं तट पर शनि मंदिर से नागदा बायपास तक होगा घाटों का निर्माण मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 126 वीं बैठक की अध्यक्षता कर परियोजनाओं को दी मंजूरी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य की सभी विकास परियोजनाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लक्ष्यों की प्राप्ति में गति लायी जाए और हर स्तर पर नियोजन की स्पष्टता हो। मुख्यमंत्री डॉ. ने कहा कि परियोजनाओं की सफलता का मूल मंत्र समर्पण, पारदर्शिता और समय प्रबंधन है। उन्होंने कहा कि अधूरी अथवा लंबित परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य में तेजी लायी जाए, जिससे जनहित में समय रहते लाभ पहुंचाया जा सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 126 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जल संसाधन डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी सहित जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में प्रदेश में चल रही विभिन्न वृहद परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के हर पहलू को प्राथमिकता दे रही है। सरकार के प्रयासों का जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिले, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इन 2 वृहद परियोजनाओं को मिली मंजूरी इसके तहत वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 वृहद परियोजनाओं को मंजूरी दी। टर्न की पद्धति पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) पेट्रोकेमिकल परियाजना के लिए महुता घाट के डाउनस्ट्रीम में बैराज एवं संबंधित कार्यों का निर्माण कराया जाएगा। विदिशा एवं सागर जिले में इस परियोजना के तहत 42.94 मिलियन घन मीटर जल संग्रहण क्षमता वाला बांध निर्माण किया जाएगा। कुल 229.78 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली इस वृहद परियोजना में 6.6 कि.मी. लम्बाई की पाइप लाइन बिछाने का काम, पम्प हाउस एवं इंटेकवेल के निर्माण सहित 1.25 मेगावाट के पम्प हाउस का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। यह सम्पूर्ण कार्य अगले 33 माह में पूरा किया जाएगा। उज्जैन जिले के गोठड़ा से शनि मंदिर तक कान्ह नदी के दोनों ओर तटों पर घाटों का निर्माण (कुल लम्बाई लगभग 29.21 किमी) एवं क्षिप्रा नदी के बाएं एवं दाएं तट पर शनि मंदिर से नागदा बायपास तक घाट निर्माण कार्य एवं कान्ह नदी पर पंथ पिपलई, जमालपुरा, गोठड़ा स्टॉप डेम, पिपलिया राधौ बैराज नम, रामवासा बैराज नं. 2 का स्टॉप डेम का निर्माण कार्य एवं क्षिप्रा नदी पर किथोदाराव बैराज का निर्माण कार्य एवं उन्डासा और जस्ताखेड़ी तालाब का मरम्मत कार्य तथा दुर्गादास की छतरी के पास सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जाएगा। कुल 593.62 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली यह वृहद परियोजना अगले 30 माह में पूरी की जाएगी।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं एवं देश की प्रगति के ये आधार हैं। इनको उचित मार्गदर्शन दें और अच्छा स्वास्थ्य देकर आगे बढ़ाएं ताकि वे पढ़-लिखकर देश, प्रदेश का नेतृत्व करें।उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की उचित व्यवस्था करना सरकार का संकल्प है। हम स्कूल, अस्पताल को मंदिर जैसा पवित्र बनाएं। बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि, ऊंचाई पर पहुंचना आसान होता है परन्तु ऊंचाई पर बने रहना कठिन। इसके लिए सतत प्रयास करते रहें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में बेटियों ने बाजी मारी है इसी प्रकार आज देश में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बीना में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थियों को असफलता से नहीं डरना चाहिए क्योंकि असफलता ही सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाती है और अपना परचम फहराती है। उन्होंने  सिविल सेवा परीक्षा में देश में पहला स्थान रखने वाली सुशक्ति दुबे का उदाहरण देते हुए कहा कि सुशक्ति दुबे ने 4 बार यूपीएससी परीक्षा में असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी और 5वीं बार में देश में पहले नंबर पर आकर अपना नाम, अपने परिवार, अपने प्रदेश का नाम रोशन किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश में जल जीवन मिशन के माध्यम से जो अभियान चलाया जा रहा है इससे घर-घर में पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि भारत का भविष्य बेहतर और सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रदूषित पानी बीमारी की जड़ होता है। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत हम सभी जल को संरक्षित और जल स्रोतों का संवर्धन करने का कार्य करें और शुद्ध पेयजल का सेवन करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुम्बल खान, अभय कुर्मी, धैर्य चौबे, नमन राय, गौरव राठौर, विद्या यादव, श्वेता कुर्मी, भूमिका ठाकुर, साक्षी, आदित्य राय, प्रिंसी, यशोदा, मयंक को फूलमाला पहनाकर, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती पूजन एवं वंदना की गई। विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे कलेक्टर संदीप जी आर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं जनसमुदाय उपस्थित था।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बीना अस्पताल का किया निरीक्षण

 बीना उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सागर ज़िले के बीना अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर टेली-मेडिसिन से जिला चिकित्सालय एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टरों से परामर्श लें एवं संबंधित पीड़ित व्यक्ति की वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा कराकर, स्वास्थ्य परीक्षण करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सौ बिस्तरों वाले अस्पताल की सभी अनापत्तियां पूर्ण कर शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले व्यक्तियों का अच्छे से अच्छा स्वास्थ्य परीक्षण हो इसके लिए सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ समय पर अस्पताल में मौजूद रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था रहे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विकास खंड चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त मेडिसिन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाये। विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी मौजूद थे।  

जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन से 30 मार्च को किया था, जो 30 जून तक जारी रहेगा

भोपाल प्रदेश में 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन से 30 मार्च को किया था, जो 30 जून तक जारी रहेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की नदियों, तालाबों, झीलों, पुराने कुओं, बावड़ियों और जलधाराओं को सहेज कर उन्हें पुनर्जीवन देना है। नदियों, नालों, तालाबों, कुओं और बावड़ियों एवं अन्य जल स्रोतों की गाद निकासी, सफाई, सीमांकन और पुनर्जीवन की कार्य योजना बनाई गई है। जल गंगा संवर्धन अभियान को केन्द्रीय नीति आयोग की जल संरक्षण और सतत कृषि को बढ़ावा देने की पहल ‘आकांक्षी -ब्लॉक’ योजना से बड़ा लाभ मिला है। खरगोन जिले के झिरन्या को देश के 25 चिन्हित आकांक्षी ब्लॉक्स में शामिल किया गया है। झिरन्या में जल निकायों को पुनर्जीवित किया जाएगा। झिरन्या ब्लॉक के 63 तालाबों को चिन्हित कर मानसून से पहले उनका गहरीकरण और गाद निकासी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे वर्षा जल का अधिकतम संचयन संभव हो सकेगा और जल संकट से राहत मिलेगी। तालाबों से निकलने वाली उपजाऊ गाद किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इससे खेतों की उर्वरता में सुधार होगा और रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता में कमी आएगी। गाद को खेत तक ले जाने का व्यय किसान स्वयं वहन करेंगे। आकांक्षी-ब्लॉक परियोजना में आगा खान फाउंडेशन को तकनीकी सहयोगी के रूप में जोड़ा गया है। फाउंडेशन की जल निकाय प्रबंधन के क्षेत्र में विशेषज्ञता का लाभ भी परियोजना को मिलेगा। आप पानी बचाओ, पानी आपको बचाएगा आप पानी बचाओ, पानी आपको बचाएगा। सरकार और समाज दोनों मिलकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जल संरक्षण के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचा सकते हैं। शहडोल में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले की समस्त जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में नागरिक श्रमदान कर रहे हैं। शहडोल को घरौला मोहल्ला स्थित तालाब की सफाई और गहरी करण में स्व-सहायता समूह की जल मित्रों ने श्रमदान किया। छतरपुर के पहाड़ गांव में ‘ललई की बेर हनुमान जी’ मंदिर की बावड़ी में हुई सफाई छतरपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों के जीर्णोद्धार एवं साफ सफाई की श्रृखला में जन अभियान परिषद की सहायता से पहाड़ गांव में ललई की बेर हनुमान जी के मंदिर प्रांगण में बनी बावड़ी की साफ-सफाई की गई। परिषद ने मंदिर प्रांगण में ही जन जागरूकता के लिए स्थानीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों को जल गंगा संवर्धन अभियान के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। छिंदी स्थित माँ सीता रेवा नदी के उद्गम स्थल पर किया गया स्वच्छता कार्य श्रमदान से मां सीता रेवा नदी के उद्गम कुंड का हुआ गहरीकरण छिंदवाड़ा के तामिया विकासखंड में गांव छिंदी स्थित मां सीता रेवा नदी के उद्गम स्थल पर वैदिक मंत्रों से पूजा-अर्चना के बाद उद्गम कुंड की जन सहयोग से सफाई की गई। कुंड में जमा गाद और मलबे को मानव श्रृंखला बनाकर निकाला गया। श्रमदान के बाद स्थानीय श्रमदाताओं को जन सहभागिता,श्रमदान और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। पौराणिक आख्यानों के अनुसार मां सीता के आंसू जमीन पर गिरने से माँ सीता रेवा नदी का उद्गम हुआ। इसका जल बड़ा ही स्वादिष्ट है। क्षेत्र वासियों के लिए यह नदी जीवनदायी और आस्था से जुड़ी हुई है। नर्मदा परिक्रमा करने वाले सभी सहायक नदियों की भी परिक्रमा करते हुए सीता रेवा के उद्गम स्थल पर पूजा कर यहां लगे इमली के पेड़ के नीचे विश्राम करते हैं। इसके बाद दूधी नदी के दर्शन कर परिक्रमा आगे बढ़ाते हैं। बुरहानपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर दिया जल संरक्षण का संदेश बुरहानपुर नगर परिषद शाहपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर अभियान में भागीदारी की। रंगोली के माध्यम से नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने ‘‘जल है तो कल है’’, ‘‘जल बचाओ एवं वृक्ष बचाओ’’ जैसी विषयों की रंगोली सजा कर जागरूकता का संदेश दिया गया। नागरिकों को अनावश्यक रूप से जल प्रवाहित नहीं करने, दैनिक जीवन में पानी का उचित उपयोग करने और मकानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सोकपिट बनाकर वर्षा जल संचयन के विषय में जागरूक बनाया जा रहा है। श्रमदान कर मोक्ष धाम नदी की सफाई जल गंगा संवर्धन अभियान में छिंदवाड़ा के गांव डूंगरिया में मोक्ष धाम के नदी पर स्वच्छता अभियान संचालित किया या गया। नदी स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुये ग्रामीणों को जल संरक्षण की की शपथ दिलाई गई। जबलपुर में नर्मदा स्वच्छता के लिए श्रमदान जबलपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद ने मां नर्मदा की निर्मलता और स्वच्छता के लिए तिलवारा घाट पर श्रमदान किया। श्रमदान में सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वैच्छिक संगठनों, नवांकुर संस्थाओं के मेंटर्स और सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने भाग लिया।  

मध्यप्रदेश में एमबी पावर की 1600 मेगावाट विस्तार योजना को मिला स्थानीय समर्थन

सकारात्मक जैतहरी एमबी पावर (मध्यप्रदेश) लिमिटेड की प्रस्तावित 1600 मेगावाट ताप विद्युत विस्तार परियोजना को उस समय महत्वपूर्ण गति मिली, जब मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित अनिवार्य जनसुनवाई का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के दिशा-निर्देशों के तहत यह जनसुनवाई आयोजित की गई थी, जिसमें दो अतिरिक्त 800 मेगावाट इकाइयों के निर्माण का प्रस्ताव स्थानीय हितधारकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनसुनवाई में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहडोल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री मुकेश श्रीवास्तव एवं अनुपपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप पांडे उपस्थित रहे। यह जनसुनवाई शासकीय महाविद्यालय, लहरपुर में आयोजित की गई, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कई ग्रामीणों ने परियोजना के प्रति सशर्त समर्थन जताया। जहां एक ओर रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास में संयंत्र की भूमिका को सराहा गया, वहीं दूसरी ओर पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों को लेकर जागरूकता भी सामने आई। स्थानीय लोगों ने उत्सर्जन में संभावित वृद्धि, जल स्रोतों के उपयोग और निगरानी तंत्र की पारदर्शिता को लेकर कंपनी से सवाल पूछे। इन बिंदुओं पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने पर्यावरणीय मानकों के सख्त पालन का आश्वासन दोहराया और स्वास्थ्य, शिक्षा व कौशल विकास में निवेश की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। वहीं स्थानीय वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों ने मौजूदा थर्मल पावर प्लांट में 2×800 MW के कोयला आधारित अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के वृद्धि के लिए अपने समर्थन  की बात कही, इन प्रतिनिधियों में विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बीजेपी वरिष्ठ नेता श्री अनिल गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य, श्री भूपेंद्र सिंह, बीजेपी नेता श्री जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व नगर परिषद जैतहरी अध्यक्ष श्री राम अग्रवाल, नगर परिषद जैतहरी के उपाध्यक्ष एवं बीजेपी नेता श्री रवि राठौर शामिल थे। पर्यवेक्षकों ने यह विशेष रूप से नोट किया कि अब ग्रामीण समुदाय के लिए सूचित भागीदारी कर रहे हैं और उत्तरदायित्व की भी अपेक्षा कर रहे हैं। जैसे-जैसे परियोजना आगे बढ़ेगी, उसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी किस हद तक अपने विकासात्मक लक्ष्यों को टिकाऊ और समावेशी विकास के साथ संतुलित कर पाती है।

मप्र सड़क विकास निगम की 46वीं संचालक मंडल बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

सड़क निर्माण में गुणवत्ता और दीर्घकालिक जरूरतों पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में सड़कों का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जाए मप्र सड़क विकास निगम की 46वीं संचालक मंडल बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में सड़कों का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जाए और उसमें दीर्घकालिक जरूरतों को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाएं। उन्होंने कहा कि सड़कें प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास की रीढ़ हैं। उनका निर्माण टिकाऊ, सुरक्षित और आधुनिक मानकों के अनुरूप हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता सुनिश्चित की जाएं। साथ ही सड़क परियोजनाओं के निर्माण में तय समय-सीमा का पालन किया जाए, ताकि जनता को जल्द से जल्द बेहतर आवागमन सुविधाएं मिल सकें। बैठक में प्रदेश में चल रही प्रमुख सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्य योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सड़क निर्माण में नवीन तकनीकों को अपनाया जाए और पर्यावरणीय मानकों का पालन कर पारिस्थितिकीय संतुलन का भी ध्यान रखा जाए। बैठक में लोक निर्माण मंत्री एवं मप्र सड़क विकास निगम के उपाध्यक्ष राकेश सिंह, मुख्य सचिव एवं मप्र सड़क विकास निगम के उपाध्यक्ष अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय कुमार शुक्ल, प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव खनिज साधन उमाकांत उमराव, प्रबंध संचालक मप्र सड़क विकास निगम भरत यादव, निगम में स्वतंत्र संचालक एवं संचालक मंडल के विशेष सदस्य वेंकटेश बालासुब्रमण्यम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में निगम के प्रबंध संचालक यादव ने बताया कि निगम द्वारा गत वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 1586 करोड रुपए की लागत से 1127 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराया गया। इसी दौरान सड़क विकास के पूंजीगत कार्यों पर 2761.47 करोड रुपए एवं संधारण व मरम्मत कार्यों पर 280.79 करोड रुपए इस प्रकार कुल 3042.29 करोड रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जारी वित्त वर्ष के लिए 1425 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य लिया गया है। इस पर 3134 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा चिन्हित मार्गो के पुनर्निर्माण, संधारण, डामरीकृत नवीनीकरण, सुदृढ़ीकरण, रेगुलर कॉन्ट्रैक्ट एवं उपभोक्ता शुल्क संग्रहण के लिए निविदा आमंत्रित की गयीं। निविदा समिति के अनुमोदन उपरांत 35 प्रकार के सड़क निर्माण कार्यों के लिए 3443.72 करोड रुपए की निविदाएं स्वीकृत कर न्यूनतम दर वाले निविदाकारों को निविदा स्वीकृति पत्र जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 46 में नवीन प्रस्तावित एकरेखण (एलाईनमेंट) के लिए कार्यवाही की जा रही है। इससे भोपाल-जबलपुर मार्ग की दूरी कम हो जाएगी।  

संकटकाल से निपटने के लिए किए गए अभ्यास की हुई सराहना

नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता है, प्रदेश में सफलतापूर्वक हुआ मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट का पूर्वाभ्यास : मुख्यमंत्री डॉ.यादव मुख्यमंत्री डॉ ने प्रदेश के 5 नगरों में मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट की जानकारी कलेक्टर्स से की प्राप्त संकटकाल से निपटने के लिए किए गए अभ्यास की हुई सराहना भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर और कटनी में केंद्र सरकार के निर्देशों के पालन में निर्धारित समय पर किए गए ब्लैक आउट और मॉक ड्रिल गतिविधियों की जानकारी संबंधित जिलों के कलेक्टर्स से प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिलों के कलेक्टर्स के नेतृत्व में किए गए कार्य की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक प्रबंधन की तैयारी के लिए यह मॉक ड्रिल की गई। नागरिक सुरक्षा की प्राथमिकता और संकटकालीन परिस्थिति की चुनौती को देखते हुए इस तरह की मॉक ड्रिल के माध्यम से न सिर्फ आपदा प्रबंधन के अमले बल्कि नागरिकों को भी सजग और सतर्क करने के प्रयास आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार शाम पुलिस मुख्यालय पहुंच कर सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आपातकालीन स्थिति के लिए की गई मॉक ड्रिल की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। जानकारी दी गई कि सभी जिलों में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यवाही संपन्न हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आज संपन्न मॉक ड्रिल और उसकी पूर्व की तैयारियों का विस्तृत विवरण दिया गया। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव गृह जे एन कंसोटिया, एडीजीपी ए. साई मनोहर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पुलिस मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिलेवार जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर्स ने बताया कि नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरी उपाय अपनाने के लिए जिलों के शिक्षित और सजग किया गया है। कलेक्टर भोपाल ने बताया कि निर्धारित समय पर समूचे शहर में प्रकाश व्यवस्था बंद करने की कार्रवाई की गई। ड्रोन द्वारा शूटिंग भी करवाई गई है। कलेक्टर जबलपुर ने बताया कि एक पुरानी बिल्डिंग से लोगों को बचाने की रेस्क्यू की कार्रवाई की गई। ब्लैक आउट की कार्यवाही भी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इंदौर कलेक्टर ने जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेज के नजदीक एक भवन में अग्निकांड से बचाव की मॉकड्रिल की गई। आकस्मिक चिकित्सा केंद्र भी बनाया गया। ब्लैक आउट की कार्रवाई भी की गई। ग्वालियर कलेक्टर ने भी ब्लैक आउट और अन्य बचाव गतिविधियों के अभ्यास की जानकारी दी। कटनी कलेक्टर ने बताया कि निर्धारित 12 मिनट अवधि के लिए ब्लैक आउट किया गया। इसके अलावा रेस्क्यू कार्य का अभ्यास भी किया गया।  

हेडक्वार्टर लौट रहे सैनिक ट्रेन में टाॅयलेट के पास या अन्य भीड़भाड़ वाली जगह खड़े देखें तो सम्मानपूर्वक अपनी रिजर्व सीट पर बिठाएं-IAS अनुराग चौधरी

भोपाल  पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की सफलता के बाद हर कोई भारतीय सेना के शौर्य का सलाम कर रहा है। सैनिकों का गुणगान कर रहा है। ऐसे माहौल में एमपी के एक आइएएस ने देशवासियों से बड़ी अपील की है। उन्होंने लोगों से हेडक्वार्टर जा रहे सैनिकों का सफर आसान बनाने का आग्रह किया है। सेना ने सभी सैनिकों की छुट्टी निरस्त कर दी है। उन्हें हर हाल में अपने हेडक्वार्टर लौटने के लिए कहा गया है। ऐसे सैनिकों के लिए एमपी के आइएएस IAS अफसर अनुराग चौधरी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने ट्रेन या बस से जा रहे सैनिकों का सम्मान करने और उनका सफर सुविधाजनक बनाने का प्रयास करने का आग्रह किया है। अनुराग चौधरी ने बाकायदा सोशल मीडिया पर यह अपील की प्रदेश के अपर सचिव अनुराग चौधरी ने बाकायदा सोशल मीडिया पर यह अपील की। उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा- वर्तमान स्थिति को देखते हुये छुट्टियों पर आए सैनिक बिना रिजर्वेशन ट्रेन से अपने बटालियन हेडक्वार्टर लौट रहे हैं। उनको ट्रेन में टाॅयलेट के पास या अन्य भीड़भाड़ वाली जगह खड़े देखें तो सम्मानपूर्वक अपनी रिजर्व सीट पर बिठाएं। वह हमारे राष्ट्र रक्षक हैं। यदि सैनिक रोड से जाते दिखें तो उनको अपने वाहन से अगले मुकाम तक पहुंचाएं।

नरसिंहपुर में जल प्रदाय परियोजना से तीनों कस्बों की 44,000 से अधिक आबादी को प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त होगा

 नरसिंहपुर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा नरसिंहपुर जिले के सॉईखेडा, सालीचौका और चिचली में जल प्रदाय परियोजना का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस परियोजना से इन तीनों कस्बों की 44,000 से अधिक आबादी को प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त होगा। जलप्रदाय परियोजना की लागत लगभग 52 करोड़ 80 लाख रुपए है। परियोजना में मध्यप्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली माँ नर्मदा नदी पर 6.50 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र स्थापित किया गया है। इससे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। परियोजना के अन्‍तर्गत व्‍यापक वितरण नेटवर्क बिछाया गया है।  इसमें सॉईखेडा में 33 किलोमीटर, सालीचौका में 41 किलोमीटर और चिचली में 40 किलोमीटर पाइप लाईन बिछाई गयी है। जल संग्रहण के लिए सॉईखेडा में 2 और चिचली में भी 2 ओवर हेड टैंक निर्मित किए गए हैI  तीनों कस्‍बों में नागरिकों को  प्रस्तावित कनेक्शन 7232 में से अब तक  6348 प्रदान किए जा चुके हैं। पेयजल परियोजना से हर घर तक पाइपलाइन के जरिए शुद्ध जल पहुँचाया जाएगा, जिससे नागरिकों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। अब तक परियोजना का 86 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य तेज गति से किया जा रहा है। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा संचालित यह परियोजना “हर घर जल” संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले वर्षों में शहरी जीवन की गुणवत्ता में स्थायी परिवर्तन लाने में सफल होगा।

ग्वालियर-चंबल अंचल में बढ़ रहा अग्निवीर बनने का जुनून, जून में होने वाली है लिखित परीक्षा

ग्वालियर  भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने वाले युवाओं का जुनून बढ़ता जा रहा है। इस बार 33 प्रतिशत अभ्यर्थी बढ़े हैं। सेना भर्ती से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह आंकड़े बेशक ग्वालियर- चंबल अंचल के 10 जिलों के हैं, लेकिन कमोवेश देश के अन्य भर्ती कार्यालयों की भी यही स्थिति है। इस बार लिखित परीक्षा में पिछली भर्ती के मुकाबले अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जून माह में आयोजित कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। 32 हजार से ऊपर पहुंची संख्या अग्निवीर बनने का जुनून ग्वालियर-चंबल अंचल में अभूतपूर्व है, जहां अग्निपथ योजना लागू होने के बाद सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। इस बार लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ गई है। 2023 में लिखित परीक्षा में 21 हजार 646 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि यह संख्या इस बार 32 हजार 708 तक पहुंच गई है। लिखित परीक्षा जून महीने में प्रस्तावित तीन साल में सबसे ज्यादा आवेदन इस बार हुए हैं। लगातार अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश के 10 जिलों ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, छतरपुर, निवाड़ी, सागर, श्योपुर, शिवपुरी, टीकमगढ़ के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा जून माह में प्रस्तावित है। अब सेना के अधिकारी लिखित परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। आंकड़ों की बात करें तो 10 जिलों में पहले स्थान पर मुरैना, दूसरे स्थान पर भिंड और तीसरे स्थान पर ग्वालियर है। सबसे ज्यादा अभ्यर्थी इन्हीं तीन जिलों से हैं। लगातार बढ़ रही अभ्यर्थियों की संख्या     अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जून माह में होगी। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या 33 प्रतिशत तक बढ़ गई है। तीन साल में इस साल सबसे ज्यादा आवेदन किए गए हैं। लगातार अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ रही है और चयन प्रतिशत भी बढ़ रहा है। अभ्यर्थियों के लिए सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी माक टेस्ट भी कर सकते हैं। – कर्नल पंकज कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर।  

आतंकियों पर किए गए स्ट्राइक के बाद ग्वालियर का महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन अलर्ट पर, ग्वालियर एयरपोर्ट दो दिन के लिए बंद

ग्वालियर मध्य प्रदेश ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से दो दिन के लिए सभी उड़ानों को बंद रखा गया है। एयरपोर्ट के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की गई है। दरअसल पाकिस्तान में आतंकियों पर किए गए स्ट्राइक के बाद ग्वालियर का महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन अलर्ट पर है। महाराजपुरा एयरफोर्स बेस (Maharajpura Airbase Alert) सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। जानकारी के मुताबिक पिछले बार बालाकोट में की गई स्ट्राइक के दौरान यहीं से फायटर प्लेन को भेजा गया था। इसी एयरफोर्स बेस पर ही फाइटर पायलट ट्रेनिंग भी लेते हैं, इसके साथ ही यह फाइटर प्लेन की डॉग फाइट के लिए भी पहचाना जाता है। इस एयरबेस पर राफेल, मिग-21, मिराज और सुखाई फाइटर प्लेन की पायलट ट्रेनिंग लेते हैं। (Gwalior airport news update) सबसे खास बात यह भी है कि महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन देश के उन तीन एयरबेस में शामिल हैं, जहां भारतीय वायुसेना के सबसे अनुभवी पायलटों को ट्रेनिंग दी जाती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet