LATEST NEWS

परीक्षा में समाधि को मकबरा लिखे जाने पर ABVP ने जताया विरोध

जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद मच गया. विश्वविद्यालय ने बीएससी सेकंड ईयर के क्वेश्चन पेपर में पूछा कि रानी दुर्गावती का ‘मकबरा’ कहां स्थित है? इस सवाल को लेकर छात्रों और सामाजिक संगठनों ने जमकर विरोध किया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने रानी दुर्गावती की समाधि को मकबरा कहे जाने पर कड़ा विरोध जताया है. ABVP का आरोप क्या है? ABVP ने कहा है कि हिंदू धर्म में मकबरा शब्द का इस्तेमाल बलिदान स्थल के लिए नहीं किया जाता है. ऐसा करके हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया गया है. ABVP ने क्वेश्चन पेपर बनाने वालों, जांचने और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मध्य प्रदेश के ABVP के सचिव माखन शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को जो सवाल पूछा गया वो रानी दुर्गावती का अपमान है. रानी दुर्गावती के नाम पर ही विश्वविद्यालय है. रानी दुर्गावती वो वीरांगना थीं जिन्होंने मुगल शासक के खिलाफ जंग लड़ी थी और अपने राज्य की रक्षा की थी. सचिव माखन शर्मा ने बताया कि रानी दुर्गावती के समाधि को मकबरा कहे जाने को लेकर ABVP की जबलपुर इकाई ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. विश्वविद्यालय ने क्या कहा? क्वेश्चन पेपर को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति आर.के. वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह एक गलती है. कुलपति ने भविष्य में ऐसी गलतियों से बचने की बात कही.

भोपाल मंडल में लूप लाइन संरक्षा को लेकर प्रभावी प्रयास, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

भोपाल रेल यात्रियों की संरक्षा और निर्बाध परिचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा स्टेशन यार्डों और लूप लाइनों के उन्नयन एवं निरीक्षण कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। रेलवे यार्ड न केवल गाड़ियों के ठहराव और पारगमन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, बल्कि मालगाड़ियों और बिना ठहराव वाली तेज गति की ट्रेनों के संचालन की दृष्टि से भी इनका बड़ा योगदान होता है। भोपाल मंडल में कुल 2224 किलोमीटर ट्रैक परिचालन हेतु उपलब्ध है, जिसमें 88 स्टेशन यार्ड सम्मिलित हैं। इन यार्डों में मेन लाइन के अतिरिक्त लूप लाइनें होती हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य ट्रेनों के सुगम संचालन को सुनिश्चित करना है। एक लूप लाइन की औसतन लंबाई लगभग 700 मीटर होती है, और यह मेन लाइन या अन्य लूप लाइन से टर्नआउट के माध्यम से जुड़ी रहती है। मंडल के यार्डों में 204 पैसेंजर रनिंग लाइनें और 256 नॉन-पैसेंजर रनिंग लाइनें कार्यरत हैं। इन लाइनों पर संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से ट्रैक पैरामीटर की तीन माह और छह माह की आवृत्तियों पर जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान पाए गए दोषों को त्वरित गति से ठीक करने की प्रक्रिया भी पूरी पारदर्शिता के साथ अपनाई जा रही है। संरक्षा के इसी क्रम में मंडल ने यार्ड संरचना को आधुनिक बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। वर्तमान में 83 यार्डों में से 35 यार्डों का उन्नयन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष यार्डों पर कार्य प्रगति पर है। उन्नयन कार्यों में फ्री रेल जॉइंट्स को हटाना, पुराने टर्नआउट को प्रतिस्थापित करना, गिट्टी की छनाई, ड्रेनेज सुधार और ट्रैक फिटिंग्स का प्रतिस्थापन जैसे कार्य प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं। भोपाल मंडल ने वर्ष 2024-25 में यार्डों की सुरक्षा और कार्यकुशलता को बढ़ाने हेतु लगभग 244 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इसके अंतर्गत 11 महत्वपूर्ण यार्डों की पहचान की गई है, जिनमें से 4 यार्डों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और शेष यार्डों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। भोपाल रेलवे प्रशासन का सतत प्रयास है कि प्रत्येक यार्ड की संरचना यात्रियों की सुरक्षा, ट्रेनों की गति, समयबद्धता और परिचालन सुविधा के अनुसार उच्च मानकों पर आधारित हो। लूप लाइन और यार्ड अपग्रेडेशन के ये प्रयास रेल संरक्षा अभियान के अंतर्गत यात्रियों को एक संरक्षित, सहज और भरोसेमंद यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए संजय सोनी ने ठोकी दावेदारी

अनूपपुर संजय सोनी मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में अनूपपुर जिलाध्यक्ष के पद पर नामांकन दाखिल किये है।संजय सोनी विगत 15 सालों से कांग्रेस के छात्र संगठन इकाई (एनएसयूआई) से जुड़कर छात्र तथा युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ते रहे कांग्रेस की छात्र संगठन में रहते हुए विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं  शैक्षणिक एवं राजनीतिक सफर शैक्षणिक योग्यता – 1. एलएलबी – 2024 ! 2. एमएससी बॉटनी – 2015 3. बीएससी – 2013 4. हायर सेकेंडरी -2010 राजनीतिक गतिविधि – 1. 2010 एनएसयूआई से जुड़ा ! 2. 2011 से NSUI महावि. अध्यक्ष पद कार्य किया! 3. 2013 से जिला महासचिव के पद पर कार्य किया! 4. 2015 से जिला उपाध्यक्ष के पद कार्य किया ! 5. 2018 से प्रदेश सचिव के पद पर कार्य किया! 6. 2020 से 2023 तक एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पद पर कार्य किया! 7. 2023 से मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव के पद पर कार्य कर रहा हूं।

छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत के दर्शन कराएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

भोपाल   हैरिटेज स्पेशल टूर में पर्यटकों को रायगढ़ किला, पुणे (लाल महल, कसबा गणपति और शिवसृष्टि), शिवनेरी किला, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, प्रतापगढ़ किला और कोल्हापुर (महालक्ष्मी मंदिर और पन्हाला किला) दिखाए जाएंगे।     भारतीय रेल पहली बार ‘छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट’ पर हैरिटेज टूर का आयोजन करने जा रही है। इस टूर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों को कवर किया जाएगा। भारत गौरव ट्रेन अपनी यात्रा की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से करेगी, और कोंकण रेलवे नेटवर्क पर स्थित मनगांव रेलवे स्टेशन पहुंचेगी — जो रायगढ़ किले का सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है। रायगढ़ वही ऐतिहासिक स्थल है, जहां शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था और बाद में उनकी राजधानी भी बना। रायगढ़ किला घूमने के बाद पर्यटक ट्रेन पर वापस आएंगे और पुणे के लिए रवाना होंगे, जहां रात के खाने और होटल में रात्रि विश्राम की व्यवस्था होगी। यात्रा के दूसरे दिन पर्यटकों को पुणे के प्रमुख स्थलों – लाल महल, कसबा गणपति और शिवसृष्टि – दिखाए जाएंगे। लाल महल का निर्माण 1630 ई. में शाहजी भोंसले ने अपनी पत्नी जीजाबाई और पुत्र शिवाजी के लिए करवाया था। वर्तमान संरचना 1984 में पुनर्निर्मित हुई है और इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़ी तैल चित्रों की एक विशाल श्रृंखला लगी है। कसबा गणपति मंदिर, पुणे के ग्रामदेवता के रूप में प्रसिद्ध है जिसे 1893 में स्थापित किया गया। माना जाता है कि इस स्थान को छत्रपति शिवाजी की माता जीजाबाई द्वारा चुना गया था। इसके बाद से ही पुणे को भगवान गणेश का नगर कहा जाने लगा। पर्यटक यहां से शिवसृष्टी जाएंगे, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित भारत का सबसे बड़ा थीम पार्क है। यहां पर्यटक 3D में शिवाजी के जीवन दर्शन और अन्य इंटरैक्टिव सेशंस का आनंद लेंगे। पुणे में रात्रि विश्राम के बाद पर्यटक यात्रा के तीसरे दिन पुणे से लगभग 95 किलोमीटर दूर स्थित शिवनेरी किले की यात्रा करेंगे, जो जुन्नार सिटी के पास एक पहाड़ी पर स्थित है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मस्थान और मुस्लिम शासन के खिलाफ मराठा गौरव का प्रतीक है। इसी दिन दोपहर के भोजन के बाद पर्यटक 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए पर्यटक पुणे लौटेंगे। ‘छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट टूर’ के लिए बहुप्रतीक्षित ट्रेन यात्रा 09 जून 2025 को प्रस्थान करेगी। 5 रात और 6 दिन की इस यात्रा की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन से होगी। अत्याधुनिक भारत गौरव एसी टूरिस्ट ट्रेन, स्लीपर, सेकेंड एसी और थर्ड एसी कोच के साथ कुल 748 पर्यटकों को समायोजित करने की क्षमता रखती है। पर्यटक इस टूरिस्ट ट्रेन में दादर और ठाणे रेलवे स्टेशनों से भी सवार हो सकते हैं। इस विरासत यात्रा के टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक किए जा सकते हैं जो पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन उपलब्ध है। चौथे दिन पर्यटक भारत गौरव ट्रेन के साथ सतारा के लिए प्रस्थान करेंगे और प्रतापगढ़ किले का भ्रमण करेंगे। यह वही ऐतिहासिक किला है जहाँ 1659 में अफ़ज़ल खान और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच युद्ध हुआ था, जिसने मराठा साम्राज्य की नींव रखी। दिन में लंच के बाद ट्रेन अपने अंतिम गंतव्य कोल्हापुर के लिए रवाना होगी। पांचवें दिन की सुबह ट्रेन छत्रपति शाहू जी महाराज टर्मिनस, कोल्हापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां होटल में नाश्ते और तैयारियों के बाद पर्यटक महालक्ष्मी मंदिर (अंबाबाई) और फिर पन्हाला किला जाएंगे। सह्याद्री पर्वत पर स्थित यह किला कई ऐतिहासिक लड़ाइयों का साक्षी रहा है। यहीं शिवाजी महाराज 500 दिनों तक रुके और फिर सफलतापूर्वक निकल भागे थे। पन्हाला किला अपने साँप- जैसे आकार के कारण ‘फोर्ट ऑफ स्नेक्स’ भी कहलाता है। यह किला शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के जीवन से जुड़ा है। यह स्थल शिवाजी महाराज के कमांडर बाजी प्रभु देशपांडे की वीरता के लिए भी याद किया जाता है। यहां से देर शाम को ट्रेन मुंबई के लिए वापसी यात्रा पर निकलेगी और छठे दिन सुबह मुंबई पहुंचेगी। इस यात्रा का आयोजन भारतीय रेल के टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें होटल में रात्रि विश्राम, शाकाहारी भोजन, बसों के जरिए दर्शनीय स्थल भ्रमण, यात्रा बीमा और टूर एस्कॉर्ट आदि की सुविधाएं मिलेंगी।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मीडिया सलाहकार ताहिर अली को 40वीं वैवाहिक वर्षगाँठ पर दी शुभकामनाएँ

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने मीडिया सलाहकार ताहिर अली को उनकी विवाह की 40वीं वर्षगाँठ के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ताहिर अली को मंत्रालय भोपाल में पुष्पगुच्छ भेंट कर सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ताहिर अली और उनकी धर्मपत्नी को इस पावन अवसर पर हार्दिक बधाई दी और प्रेम, विश्वास और सौहार्द से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करने की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल के विशेष सहायक चन्द्रप्रताप गोहल, निज सचिव आनंद भट्ट, ओएसडी अशोक शर्मा और जनसंपर्क अधिकारी अंकुश मिश्रा उपस्थित थे। सभी ने ताहिर अली को पुष्पगुच्छ प्रदान कर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उल्लेखनीय है कि ताहिर अली विगत 21 वर्षों से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के साथ मीडिया समन्वय एवं जनसंपर्क गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व, लेखन क्षमता एवं मीडिया के प्रति सजग दृष्टिकोण ने उन्हें एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय सलाहकार के रूप में स्थापित किया है। उप मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अली को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शास्त्री नगर की छात्रा सुहानी को 500 में से 497 अंक (99.4%) मिले, उज्जैन की बेटी ने किया कमाल

उज्जैन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर की छात्रा सुहानी को 500 में से 497 अंक (99.4%) मिले हैं। सुहानी ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल-कोचिंग के शिक्षकों, माता-पिता और बड़ी बहन को दिया। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम आज मंगलवार को घोषित हो गए। उज्जैन की सुहानी प्रजापति ने कक्षा दसवीं में मध्यप्रदेश के टॉप फाइव में चौथा स्थान प्राप्त कर उज्जैन के साथ ही अपने माता-पिता और गुरुजनों का भी मान बढ़ाया है। आज रिजल्ट से पहले सुहानी सुबह से ही थोड़ी टेंशन में थी, लेकिन जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ और जब उसने प्रदेश के टॉप फाइव विद्यार्थियों में अपना नाम देखा तो वह खुश हो गई। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली सुहानी प्रजापति नीलगंगा चौराहा शास्त्री नगर क्षेत्र में ही रहती हैं। वो सामान्य परिवार से हैं। उसके पिता उत्तम प्रजापति ऑटो चलाते हैं, जबकि मां कविता प्रजापति ग्रहणी हैं। बड़ी बहन सिद्धि प्रजापति वर्तमान में कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही है। कक्षा दसवीं की टॉप फाइव में चौथा स्थान पाने वाली सुहानी प्रजापति को 500 में से कुल 497 अंक मिले हैं और उन्हें 99.4% प्राप्त हुए हैं। सुहानी अपने इस सफलता का श्रेय स्कूल और कोचिंग के टीचर को देने के साथ ही अपने माता-पिता और बड़ी बहन को भी देती हैं, क्योंकि टीचर के साथ ही माता-पिता और बहन ने भी इस उपलब्धि के लिए उसके साथ काफी मेहनत की है। सोशल मीडिया से बनाई दूरी पढ़ाई के लिए किया मोबाइल का उपयोग सुहानी ने बताया कि प्रदेश में टॉप चार में आने के लिए मैंने शुरू से ही प्रयास करना शुरू कर दिए थे। मैं प्रतिदिन 2 से 3 घंटे पढ़ाई करती थी। इसके साथ ही मैंने पूरे साल सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। मोबाइल का उपयोग में सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई के लिए ही करती थी। अगर मुझे पढ़ाई के दौरान कोई भी परेशानी आती तो स्कूल और कोचिंग पर टीचर और घर पर बड़ी बहन मेरी हर मुश्किल को आसान कर देती थी। इंजीनियरिंग करना चाहती हैं सुहानी कक्षा दसवीं में प्रदेश की टॉप फाइव की सूची में शामिल सुहानी ने बताया की वह आगे चलकर मैथ्स सब्जेक्ट लेना चाहती है और फिर इंजीनियरिंग के साथ ही आईआईटी जे ई ई के माध्यम से अपना करियर बनाना चाहती है।

10वीं-12वीं बोर्ड परिणाम: बेटियों ने श्रेष्ठता सिद्ध कर MP को किया गौरवान्वित, असफल छात्रों का बढ़ाया मनोबल: सीएम

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों को बधाई दी है। वहीं असफल होने वाले छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें असफल होने की जरुरत नहीं है। विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा का मौका दिया जाएगा। बेटियों ने श्रेष्ठता सिद्ध कर प्रदेश को किया गौरवान्वित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,  “आज माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल 10th एवं हायर सेकेण्डरी 12th परीक्षा के परिणामों को घोषित कर सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह सफलता लक्ष्य के प्रति समर्पण, अथक परिश्रम और लगन का सुफल व प्रमाण है।प्रदेश की प्रतिभाशाली बेटियों ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर अपने अभिभावकों, शिक्षकों के साथ मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है।” 15 सालों का टूटा रिकॉर्ड सीएम ने आगे कहा, “इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 76.22% एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 74.48% विद्यार्थियों ने पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सफलता हासिल की है। हाईस्कूल में बेटी प्रज्ञा जायसवाल ने 500/500 शत प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान और हायर सेकेण्डरी में भी बेटी प्रियल द्विवेदी ने 492/500 (विज्ञान – गणित समूह) अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।” असफल विद्यार्थियों का बढ़ाया मनोबल सीएम ने असफल होने वाले विद्यार्थियों का मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने कहा, “जो विद्यार्थी आज असफल रहे, उन्हें निराश नहीं होना है, नई शिक्षा नीति 2020 के तहत असफल विद्यार्थियों को एक बार फिर परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा और जो विद्यार्थी अपना स्कोर बढ़ाना चाहते है वह भी दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकते है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकगण एवं शिक्षकगणों को ढेर सारी बधाई।” गौरतलब है कि आज 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षा का परिणाम जारी हुआ है। समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। 10वीं कक्षा में जहां 76.22 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं 12वीं में 74.48 परीक्षार्थी पास हुए हैं।

नक्सलियों से निपटने के लिए विशेष सहयोगियों की भर्ती की जाएगी, आज कैबिनेट बैठक में लग सकती है मुहर

भोपाल पचमढ़ी वन्यजीव अभयारण्य से शहरी क्षेत्र के कुछ हिस्से को बाहर कर सामान्य वन क्षेत्रों को शामिल करके उक्त अभयारण्य का दायरा बढ़ाया जाएगा। जबकि नक्सलियों से निपटने के लिए विशेष सहयोगियों की भर्ती की जाएगी, जो कि पुलिस के लिए अधिकृत तौर पर काम करेंगे। ये दोनों प्रस्ताव मंगलवार को राजधानी भोपाल में होने वाली मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में लाए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, पचमढ़ी का दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अभयारण्य क्षेत्र होने के कारण विकास करने में कई अड़ंगों सामना करना पड़ रहा है। आसानी से अनुमति नहीं मिल पा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने यह विषय मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया था, जिसके बाद शहरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों को हटाया जाना प्रस्तावित है। उधर, केंद्र की गाइडलाइन के तहत नक्सलवाद को समय से खत्म करने की कवायद के बीच सरकार ने विशेष भर्ती करने का प्रस्ताव तैयार किया है। कर्मचारियों को संतुष्ट करने के बाद आएगी पदोन्नति नीति कर्मचारी जगत में पदोन्नति नीति का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी इसको लेकर कई दौर की चर्चा कर चुके थे इस बीच कर्मचारी संगठनों के प्रमुखों की ओर से अलग-अलग फार्मूलों को लेकर दावे किए जाने लगे। जब इस बात का अहसास हुआ कि कर्मचारियों के साथ अफसरों ने ठीक से विचार-विमर्श नहीं किया है तो नीति संबंधी प्रस्ताव लाए जाने को टाल दिया है। हालांकि ऐन वक्त पर यदि सहमति बनती है तो प्रस्ताव बैठक में शामिल भी किया जा सकता है।

नेशनल हाइवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र समेत चार की मौत, पांच लोग घायल

भिंड नेशनल हाइवे 719 पर देर रात कार और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत  में पिता-पुत्र और भतीजे सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क किनारे दोनों तरफ खंती में 50 मीटर के क्षेत्रफल में मृतकों के शव बिखर गए। ग्वालियर में शादी समारोह से लौट रहे विधायक नरेंद्र सिह कुशवाह ने हाइवे पर गाड़ी रोककर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।   रात 12.30 बजे पिढौरा गांव के पास मेहगांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने भिण्ड की ओर से आ रही बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार हाइवे पर उछलकर गिरे, वहीं कार रोड से गुलाटी खाते हुए करीब 40 मीटर की दूरी पर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 4 की मौत, 5 घायल हादसे बाइक पर सवार सुजान सिंह (50) पुत्र कुंदन सिंह बघेल, ऋषिकेश बघेल (22) पुत्र सुजान सिंह, बिहारी लाल बघेल (40) पुत्र रामदूज बघेल व कार चालक महमूद खान(19) पुत्र हमीद खान की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार सूरज (19) पुत्र मुन्नालाल, बल्लू (22) पुत्र फरियाद, अंशू (22) पुत्र जाफत खान, चालू (22) पुत्र मुनव्वर खान, सकील खान (24) घायल हुए हैं। जिनका उपचार ग्वालियर में चल रहा है। मोबाइल की रोशनी से उठाए मृतक व घायल हाइवे पर कार और बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि दुर्घटना के बाद हाइवे किनारे घायल और मृतकों के शव 50 मीटर में बिखर गए। पुलिस ने मोबाइल की रोशनी में पहले घायलों को उठाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। उसके बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस भेजा।

पिता की जमीन के फौती नामांतरण पर बेटे से 50 लाख रुपए मांगे गए, कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

इंदौर जमीन के नामांतरण को लेकर इंदौर में अब तक की सबसे बड़ी रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। पिता की जमीन के फौती नामांतरण पर बेटे से 50 लाख रुपए मांगे गए। पटवारी ने रेसीडेंसी कोठी पर मिलने बुलाकर डिमांड की। यह सुनने के बाद आवेदक की जमीन खिसक गई। बाद में वकील ने कलेक्टर को फोन लगाकर सबूत सहित घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर पटवारी को तुरंत सस्पेंड कर तहसीलदार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई। जमीन की कीमते आसमान पर, भ्रष्टाचार लगातार इंदौर में जमीन की कीमत आसमान छू रही है। उससे जुड़े कामों में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बगैर लेन-देन के नामांतरण, बटांकन और सीमांकन नहीं होते। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया, जिसमें नायब तहसीलदार नागेंद्र त्रिपाठी पर 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगा। वैभव पिता अशोक ने मल्हारगंज तहसील के जाख्या की 31 हजार वर्ग फीट जमीन के फौती नामांतरण का आवेदन वकील राहुल दवे के माध्यम से लगाया था। इस पर पहले पटवारी ओम त्रिपुरेश मिश्रा ने वकील दवे से संपर्क कर 50 लाख रुपए साहब के देने के साथ दो दिन में नामांतरण का दावा किया था, जिस पर उन्होंने इनकार कर दिया। बाद में सीधे वैभव को फोन लगाकर रेसीडेंसी पर बुलाया गया और 50 लाख की मांग की गई। यह सुनकर उसने कहा कि इतने मैं तो दूसरी जमीन आ जाएगी। ये जमीन पिता की है, जिसका नामांतरण करना है। इसमें गलत क्या है? जब गलत नहीं करा रहा हूं तो रिश्वत किस बात की। कलेक्टर को लगाया फोन वैभव ने रेसीडेंसी से निकलते ही वकील दवे को घटनाक्रम बताया। उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह से बात कर घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर का कहना था कि नामांतरण भी होगा और दोषियों पर कार्रवाई भी। उन्होंने तुरंत पटवारी को सस्पेंड कर दिया और नायब तहसीलदार त्रिपाठी की विभागीय जांच बैठाकर एसडीएम निधि वर्मा को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। पटवारी का हो चुका तबादला मजेदार बात ये है कि नामांतरण आवेदन आने पर पटवारी मिश्रा सक्रिय हो गया। उसका कहना था कि मैं तो आवेदक को जानता हूं। मैं काम कर दूंगा और ‘व्यवहार’ निभाते हुए रिपोर्ट बनाकर दे दी। कहना था कि आगे का काम तहसीलदार से समझ लेना। तहसीलदार त्रिपाठी ने शान पटेल नाम का एक एवजी बैठा रखा है, जिसने 50 लाख मांगे और दो दिन बाद छुट्टी पर जाने की बात कही। इधर, दवे ने साफ इनकार कर दिया। संवाद केंद्र पर थोकबंद शिकायत नामांतरण व सीमांकन के आवेदकों से बात करने के लिए कलेक्टर ने संवाद केंद्र शुरू किया है। इस पर ऑपरेटर सीधे आवेदक से बात करते हैं और पूछते हैं कि काम करने के एवज में आपसे रिश्वत तो नहीं मांगी जा रही? चौंकाने वाली बात ये है कि कई पटवारियों के खिलाफ शिकायतें आ चुकी हैं। शिकायत आई है नामांतरण को लेकर एक शिकायत आई, जिसमें रिकॉर्डिंग भी पेश की गई। उसके आधार पर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की व नायब तहसीलदार के खिलाफ जांच की जा रही है। एसडीएम की रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। आशीष सिंह, कलेक्टर

ग्वालियर-चंबल, मुरैना सहित 10 जिलों में बिजली गिरने की संभावना, तीन दिन तक बारिश का अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश में अचानक बदले मौसम ने प्रदेशभर में तबाही मचा दी। इंदौर में सबसे तेज आंधी 111 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली, जबकि शहर में 70.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के 50 से अधिक शहरों में आंधी, बारिश और कई स्थानों पर ओलावृष्टि की घटनाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही, तो कहीं शादी समारोह प्रभावित हुए। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान से लेकर उत्तर बंगाल तक द्रोणिका सक्रिय है। इसके असर से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला। आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल, मुरैना, विदिशा, शिवपुरी व पन्ना में आकाशीय बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटा तक आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। तेज हवाओं ने मचाई तबाही     इंदौर में 111 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली, जिससे कई जगहों पर पेड़ और होर्डिंग्स गिर गए। भोपाल में भी तेज आंधी और बारिश से सड़कें लबालब हो गईं। सीहोर और शाजापुर में ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं।     गुना में एक शादी समारोह का टेंट तेज हवा में उड़ गया। रायसेन में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं मनासा, नीमच और भितरवार जैसे इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण पेड़ गिरने और यातायात बाधित होने की घटनाएं सामने आईं। अलग-अलग शहरों में मौसम का हाल     भोपाल– दोपहर के बाद बादल छाए और ढाई बजे से तेज बारिश शुरू हुई।     इंदौर– रिकॉर्ड 111 किमी प्रतिघंटा की आंधी, 70.2 मिमी बारिश दर्ज।     सीहोर– चने के आकार के ओले गिरे, फसलों को नुकसान।     शाजापुर– आधे घंटे तक ओलावृष्टि, पानी भरने की स्थिति बनी।     ग्वालियर– दोपहर में तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज हुईं।     गुना– आंधी से शादी का टेंट उड़ा, अफरा-तफरी का माहौल रहा।     नीमच– पेड़ गिरने से रामपुरा-भानपुरा रोड पर यातायात बाधित।     मनासा– आंधी और ओलावृष्टि से टीन शेड उड़ गईं।     रतलाम– रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ।     भिंड– तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गए। कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रायसेन, डबरा और मनासा जैसे स्थानों पर तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ों की टहनियां टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कहां कितनी रही बारिश पिछले 24 घंटों में दर्ज बारिश इस प्रकार रही:     इंदौर – 70.2 मिमी     उज्जैन – 18.0 मिमी     खंडवा – 17.0 मिमी     रायसेन – 5.0 मिमी     ग्वालियर – 3.0 मिमी     जबलपुर – 2.8 मिमी     भोपाल – 1.4 मिमी     बैतूल – 0.6 मिमी तापमान में आई गिरावट से गर्मी से राहत मौसम परिवर्तन के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट आई। इससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। भोपाल का अधिकतम तापमान 35.5°C, इंदौर का 35.0°C, ग्वालियर का 36.2°C और जबलपुर का 36.7°C दर्ज किया गया। आगामी तीन दिन सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे तेज हवाओं और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए खुले स्थानों पर जाने से परहेज करें। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम कर रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है: बड़ोनिया ।

A healthy mind resides in a healthy body: Bardoniya हरिप्रसाद गोहेआमला । मध्य प्रदेश शासन खेल ऑर युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के शुभारम्भ अवसर पर खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला ने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है,समर कैंप के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर तो मिलता ही है साथ ही इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से खिलाड़ी न केवल खेलो की बारीकियां सीखते है बल्कि श्रेष्ठ प्रशिक्षको के माध्यम से सही दिशा मिलती है उक्त आशय के विचार शैलेन्द्र बड़ोनिया एस डी एम आमला ने समर कैंप के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए । बड़ोनिया ने कहा कि शिविर में प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाएगा।खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा समर कैंप का आयोजन रेलवे स्टेडियम रेलवे कालोनी आमला में शुरू हुआ।आज शुभारंभ के अवसर पर शैलेन्द्र बड़ोनिया एस डी एम आमला मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरिमोहन निरंजन थाना प्रभारी आर पी एफ रेलवे आमला उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिमोहन निरंजन ने कहा की इस प्रकार खेलकूद के आयोजन के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर मिलते है।ओर खेलो के माध्यम से वे अपना कैरियर भी संवारते है।कार्यक्रम को अन्य अतिथि प्रकाश चौधरी,रविशंकर पटेल सी आर एम एस, एम के ठेपे एन आर एम यू ने भी संबोधित किया,इस अवसर पर पत्रकार सतीश बौरासी,सुनील अग्रवाल,पत्रकार अजय बचले,नितेश साहू मप्र जन अभियान परिषद आमला,इमरान खान,समाजसेवी मनोज विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। समर कैंप की जानकारी देते हुए रामनारायण शुक्ला ने बताया की इस समर कैंप में खो खो,हाकी सहित अन्य खेलो का प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण एक माह का प्रशिक्षण रहेगा यह प्रशिक्षण निःशुल्क है तथा प्रशिक्षण उपरांत विभाग द्वारा प्रमाणपत्र भी प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए जाएंगे।यह कैंप रेलवे स्टेडियम रेलवे कालोनी आमला 5 मई से 5 जून तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक ओर शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा,प्रसिद्ध प्रशिक्षक हरिभाऊ झरबडे,आशीष रितिक प्रजापति,आशीष,दुर्गेश आदि प्रशिक्षण देंगे।इच्छुक खिलाड़ी इसमें जरूर भाग ले।आभार प्रदर्शन रामनारायण शुक्ला ने किया।

कार पर दुल्हे का स्टंट, सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में एक दूल्हा-दुल्हन ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं

ग्वालियर मौजूदा वक्त में युवाओं में रील बनाने का ऐसा नशा छाया है कि वे वायरल होने की कोशिश में नियम कानूनों को भी तोड़ने से नहीं हिचक रहे हैं। ग्वालियर में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में एक दूल्हा-दुल्हन ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं। कार पर खतरनाक स्टंट करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना तानसेन ओवरब्रिज की बताई जा रही है। अब कार पर खतरनाक स्टंट करते हुए दूल्हा दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुल्हन कार के बोनट पर बैठी डांस कर रही है। दूसरी ओर दूल्हा कार की छत पर खड़ा होकर तलवार लहरा रहा है। यह घटना हाल में हुई एक शादी के बाद की बताई जा रही है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि सोमवार को यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस के पास पहुंचा तब पुलिस अधिकारी एक्टिव हुए। अब पुलिस इस दूल्हा दुल्हन और शादी समारोह की जानकारी जुटा रही है। पुलिस पता कर रही है कि ये दूल्हा दुल्हन कहां के रहने वाले हैं और इनकी शादी कहां पर हुई है। एडिशनल एसपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार की नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति के बयान भी लिए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में तथ्य सामने आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भोपाल में लव जिहाद का अड्डा बने कैफे- क्लब-90 के रिसार्ट वाले हिस्से को बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त

भोपाल हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करके उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले में भोपाल शहर के उस कैफे- क्लब-90 के रिसार्ट वाले हिस्से को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया, जिसे मुस्लिम युवाओं ने लव जिहाद का अड्डा बना रखा था। यह कार्रवाई यहां जांच के लिए झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम के पहुंचने के दो घंटे बाद की गई। जिला-प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने बुलडोजर चलाकर इसका ध्वस्तीकरण कराया। हालांकि यह कैफे नगर निगम का है, जिसे लीज पर दिया गया है, लेकिन इसके संचालक ने यहां छह अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराकर उन्हें रिसार्ट में तब्दील कर दिया था। इसे अवैध निर्माण मानकर कार्रवाई की गई।   महिला आयोग ने नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार     पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म का आरोपी फरहान का गिरोह हिंदू छात्राओं को इन्हीं कमरों में लेकर आता था। एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम की लीज निरस्त करने के बाद क्लब-90 के कैफो को भी सील कर दिया गया है।     सूत्रों का कहना है कि महिला आयोग के जांच टीम ने यहां अवैध हिस्से में बनाए गए कमरों को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई थी। जांच दल ने पूछा कि अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। यदि लंबे समय से यहां संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं तो लीज निरस्त करनी चाहिए थी।     सकल हिंदू समाज की महिलाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन देकर सारिक मछली नाम के व्यक्ति पर कैफे क्लब-90 संचालन की आड़ में गिरोह संचालन का आरोप लगाया था।   फरहान को स्कॉलरशिप मिलती थी राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने टेक्नोक्रेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (टीआईटी) कॉलेज का भी दौरा किया। उनकी जांच में कालेज में महिला सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी मिले, वहां छात्राओं के उत्पीड़न की शिकायतों के लिए विशाखा कमेटी सिर्फ नाम के लिए बनी पाई गई। टीम यह जानकार चौंक गई कि यहां पढ़ने के दौरान दुष्कर्म के मुख्य आरोपी फरहान को कॉलेज की ओर से 55 हजार रुपये की स्कॉलरशिप भी मिल रही थी, जबकि उसकी हाजिरी बहुत कम थी, फिर भी उसे परीक्षा में बैठने दिया गया।   वहीं, आयोग की टीम ने तीन पीड़िताओं को होटल में बुलाकर उनके बयान लिए। आयोग की जांच टीम ने सुबह डीपी कैलाश मकवाना और भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र से करीब एक घंटे मुलाकात की। पूरे प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। आयोग की टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों को पीड़ित छात्राओं को प्रतिकर राशि दिलवाने का भी निर्देश दिया है।

प्रज्ञा जयसवाल बनी राज्य की टॉपर, सिंगरौली जिले के नगरी ग्राम की रहने वाली है छात्रा

सिंगरौली 100% अंक मध्य प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रज्ञा जायसवाल पिता श्री विनय जायसवाल (उच्च माध्यमिक शिक्षक) कक्षा 10 ग्लोरियस ‌पब्लिक स्कूल निवास जिला सिंगरौली की रहने वाली छात्रा है प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और समाज का गौरव बढ़ाया है शुभचिंतकों ने दी बधाई !

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet