LATEST NEWS

मुख्यमंत्री ने की पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा योजना की समीक्षा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हर जीवन अमूल्य है, आपातकालीन चिकित्सकीय परिस्थितियों में व्यक्ति को उन्नत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सुविधा प्रदेश में आरंभ की गई है। इस सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार और जिला स्तर पर बेहतर विभागीय समन्वय से क्रियान्वयन आवश्यक है। ऐसे क्षेत्रों में जहां उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां पीपीपी मोड पर चिकित्सालय बनाने के प्रस्ताव तैयार किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा योजना की वृहद समीक्षा की। उन्होंने योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग और विमानन विभाग की समन्वय पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि सेवाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित कर अमूल्य जीवन का संरक्षण किया जा सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपातकालीन स्थितियों में जैसे सड़क दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा में, ट्रॉमा यूनिट और प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम को घटना स्थल तक एयर एम्बुलेंस द्वारा पहुंचाया जाना चाहिए। इसके साथ ही एयर एम्बुलेंस सेवा के बेहतर उपयोग के लिए सेंसिटिव क्षेत्रों में प्राथमिकता से आवश्यक लैंडिंग अधोसंरचना का विकास करने पर उन्होंने जोर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐसे क्षेत्र जहाँ सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं उन्हें चिन्हित करने और इन क्षेत्रों से ट्रॉमा सेंटर तक जल्दी पहुंचाने के लिए सुनियोजित योजना पर कार्य करने के निर्देश दिये, ताकि शीघ्रता से पीड़ित को चिकित्सकीय सेवाएं मुहैया कराई जा सकें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिविल सर्जन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कलेक्टर, और पुलिस प्रशासन को सतत संपर्क में रहने और आवश्यकता पड़ने पर एयर एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला स्तर पर योजना के प्रावधानों और सेवाओं के प्रति विभागीय अधिकारियों को जागरूक करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने बैठक में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और आपदाओं में गोल्डन ऑवर ट्रीटमेंट अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इसके लिए भारत सरकार सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से आवश्यक सेवाओं के प्रावधान किए जा रहे हैं। मंत्रालय से संपर्क कर सेवाओं के बेहतर उपयोग और प्रबंधन को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, अपर मुख्य सचिव गृह श्री जे. एन. कंसोटिया, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री संदीप यादव, आयुक्त विमानन श्री चंद्रमौली शुक्ला सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अब तक 61 रोगियों को मिली पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का लाभ बैठक में बताया गया कि अब तक 61 मरीजों को पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का लाभ प्राप्त हुआ है। इनमें से 52 मामलों में निःशुल्क सेवा प्रदान की गई है, जबकि 9 मामलों में सशुल्क सेवा दी गई। इन 61 मामलों में, रीवा जिले से 19 रोगियों का एयर एम्बुलेंस से परिवहन किया गया, जिनमें से 17 को निःशुल्क सेवा मिली। इसके अलावा जबलपुर से 11, भोपाल से 8, छतरपुर से 6, ग्वालियर और दिल्ली से 3-3 मरीजों को एयर एम्बुलेंस सेवा प्राप्त हुई। बालाघाट, इंदौर, और पन्ना से 2-2 रोगियों को और बैतूल, कटनी, नरसिंहपुर, सतना और उज्जैन से 1-1 मरीजों को यह सेवा प्राप्त हुई। इन 61 मामलों में सबसे अधिक 14 प्रकरण हृदय रोग से संबंधित थे। इसके अतिरिक्त श्वसन रोग के 10, सड़क दुर्घटनाओं के 7, और हेड इंजरी एवं स्पाइनल इंजरी के 6 मामले रहे। इसके अलावा, लिवर रोग और अंग दान से जुड़े 3-3, किडनी रोग और बर्न के 2-2 मरीजों को एयर एम्बुलेंस सेवा से उच्च स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुँचाया गया। अन्य 14 गंभीर प्रकरणों में त्वरित रेफरल की आवश्यकता थी। पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से प्रदेश में कहीं भी चिकित्सा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में प्रदेश के दूरस्थ अंचलों तक पहुंचकर, उन्नत आपातकालीन चिकित्सा सेवा द्वारा मरीजों को स्थिर कर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक एयर लिफ्ट किया जाता है। सेवा के तहत 1 हेली एम्बुलेंस और 1 फिक्स्ड विंग कन्वर्टेड फ्लाइंग एम्बुलेंस का संचालन किया जा रहा है। इसमें उच्च स्तरीय प्रशिक्षित चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीम हमेशा तैनात रहती है। एयर एम्बुलेंस सेवा पात्रता सड़क एवं औद्योगिक दुर्घटना अथवा प्राकृतिक आपदा में पीड़ित व्यक्तियों को राज्य में एवं बाहर शासकीय या निजी चिकित्सालय में निःशुल्क एयर एम्बुलेंस सेवा प्रदाय कर पहुँचाया जाता है। आयुष्मान कार्डधारी को राज्य में और बाहर शासकीय एवं आयुष्मान संबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जाती है। अन्य हितग्राही जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनके लिए राज्य में शासकीय अस्पताल में निःशुल्क और राज्य के बाहर अनुबंधित दर पर सशुल्क परिवहन की व्यवस्था है।  

नाबालिग लड़की से दो आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता का गर्भपात हुआ, तो उसने घटना की जानकारी अपनी मां को दी

शिवपुरी मायापुर थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता का गर्भपात हुआ, तो उसने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। उसके बाद पूरे घटनाक्रम का राजफाश हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की दोस्ती ग्राम गिटौरा निवासी जितेंद्र चंदेल व विवेक यादव के साथ हो गई थी। दोनों ही युवक उससे फोन पर बात किया करते थे। करीब तीन महीने पहले आरोपियों ने उसे बात करने के बहाने नर्सरी में बुलाया। उसको नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने दोनों की इस हरकत के बारे में गांव के लोगों को बताने के लिए कहा, तो दोनों ने उसे धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया, तो वह उसे जान से मारकर फेंक देंगे। डर के कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया था। गर्भपात होने पर खुला राज 24 अप्रैल को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। परिजन उसे खनियाधाना स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे शिवपुरी रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने पीड़िता के गर्भपात हो जाने की पुष्टि की।

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस, कल भोपाल बंद का किया आव्हान

भोपाल पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश गुस्से में है। लोग जगह-जगह सड़क पर उतरकर अपना विरोध जता रहे है। इस बीच भोपाल चेंबर ऑफ कॉर्मर्स ने शनिवार को भोपाल बंद का आव्हान किया है। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने कहा कि पहलगाम, कश्मीर में निहत्थे व बेकसूर हिंदुओं की जिनके धर्म की जानकारी लेने के पश्चात उनके परिवारजनों के सामने बर्बरता से हत्या कर दी गई। इस निर्मम हत्याकाण्ड के मद्देनज़र मृतकों के परिवारजनों के साथ खड़े होने एवं इस निर्मम आतंकी हमले के विरोध प्रदर्शन स्वरूप भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भोपाल बंद का ऐलान करता हैं। वह आगे कहते है कि भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भोपाल के समस्त व्यापारियों एवं भोपाल के समस्त व्यापारिक संगठनो से आग्रह करता है कि पहलगाम आतंकी हमले के कड़े विरोध हेतु दिनांक 26 अप्रैल दिन शनिवार को पूरे भोपाल को बंद करने की अपील करता हैं। एव समस्त व्यापारिक समाज से आग्रह करता है कि अपना पूर्ण सहयोग दें। मशाल जुलूस निकाल कर जताया विरोध- वहीं पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार शाम भाजपा ने न्यू मार्केट इलाके में मशाल जुलूस निकाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अगुवाई में निकले मशाल जुलूस में भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने न्यू मार्केट के नानके पेट्रोल पंप से रोशनपुरा चौराहे तक पैदल मार्च किया औऱ रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचकर आतंकवादी घटना का विरोध जताया और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर अंतिम कील ठोकने का कार्य होगा। पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किया गया कायराना हमला भारत की आत्मा पर हमला है, जिसे भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। पूरा भारत हमले के विरोध में एक साथ खड़ा है। पूरा देश इस हमले को लेकर आक्रोशित है। प्रधानमंत्री मोदी ने तय कर लिया है कि अब भारत में आतंकवाद का अंतिम समय आ गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि पहलगाम में हुआ कायराना आतंकी हमला भारत की आत्मा पर हमला है। यह भारत की संप्रभुता पर आक्रमण है। उन्होंने साफ कह दिया है कि अब इस देश के अंदर आतंकवाद के सफाए का समय आ गया है। ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी जो आतंकवाद को समर्थन देते हैं और उनका हिसाब किया जाएगा।  

इटारसी स्टेशन पर ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग: 190 यात्री पकड़े गए, ₹1.11 लाख जुर्माना वसूला

भोपाल मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने एवं अनियमित यात्राओं पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 25 अप्रैल 2025 को इटारसी स्टेशन पर सुबह 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक वाणिज्य विभाग द्वारा किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन श्री के.के. उइके, मुख्य टिकट निरीक्षक के नेतृत्व में 20 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से किया गया। इस दौरान स्टेशन के सभी बाहर जाने वाले मार्गों की घेराबंदी की गई ताकि कोई भी यात्री बिना टिकट जांच के बाहर न निकल सके। इस अभियान के अंतर्गत कुल 39 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। जांच के दौरान 104 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए, जिनसे ₹68,505/- की राशि वसूली गई। वहीं, 86 यात्री अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे ₹43,175/- वसूले गए। इस प्रकार कुल 190 मामलों से ₹1,11,680/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह अभियान यात्रियों को जागरूक करने और टिकट नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस प्रकार के सघन चेकिंग अभियानों से न केवल रेलवे के राजस्व में वृद्धि होती है, बल्कि यह यात्रियों के लिए एक सुरक्षित, अनुशासित एवं स्वच्छ यात्रा अनुभव भी सुनिश्चित करता है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले वैध टिकट अवश्य लें। प्रतीक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं है। यात्री IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप अथवा UTS ऐप का उपयोग कर स्वयं टिकट बुक कर सकते हैं।

सरकार जल्द बढ़ा सकती है प्रदेश के 7 लाख नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता

भोपाल प्रदेश के 7 लाख नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता सरकार जल्द बढ़ा सकती है। अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को 1 जनवरी 2025 से 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देने का निर्णय हाल ही में लिया है। प्रदेश के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की दर से ही महंगाई भत्ता मिल रहा है। कर्मचारी संगठन लंबे से भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता 17 अप्रैल को जारी आदेश में एक जनवरी 2025 से 53 से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया गया है। जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर अप्रैल के वेतन में दिया जाएगा। उधर, राज्य के कर्मचारियों को अभी भी 50 प्रतिशत की दर से ही महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसकी घोषणा भी अक्टूबर 2024 में की गई और 9 माह का एरियर तीन किस्तों में दिया गया। इस बीच केंद्र सरकार ने अपने कर्मियों का दो बार महंगाई भत्ता बढ़ा दिया। इसका लाभ पेंशनरों को भी मिला। मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलने का इंतजार सूत्रों का कहना है कि वित्त विभाग ने अपनी ओर से महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की हरी झंडी मिलते ही एकमुश्त 5 प्रतिशत भत्ता बढ़ा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बजट में 64 प्रतिशत महंगाई भत्ते के हिसाब से विभागों के स्थापना व्यय में प्रविधान करके रखा गया है, जिससे वित्त के प्रबंधन में कोई परेशानी न हो। वाहन और दिव्यांग भत्ता बढ़ाने के आदेश नहीं हुए जारी प्रदेश सरकार ने लंबे समय बाद कर्मचारियों के वर्षों से लंबित विभिन्न भत्ते बढ़ाने का निर्णय लिया है। कुछ भत्तों में वृद्धि के आदेश भी जारी हो गए पर सामान्य प्रशासन विभाग ने वाहन और दिव्यांग भत्ते में वृद्धि के अभी तक आदेश जारी नहीं किए हैं। जबकि, वित्त विभाग ने आदेश का प्रारूप तक उपलब्ध करा दिया है। सूत्रों का कहना है कि अब अगले सप्ताह दोनों भत्तों में वृद्धि के आदेश जारी करने की तैयारी हो गई है।  

रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी सभा की बैठक का किया गया आयोजन

आष्टा आज माननीय विधायक महोदय जी की उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी आष्टा की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी सभा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे माननीय विधायक महोदय जी के भागीरथी प्रयास से सिविल अस्पताल आष्टा में 05 महा से बंद सी. टी. स्कैन मशीन की एक्स रे ट्यूब के लिये राज्य शासन से 24 लाख रू की राशि स्वीकृत करा कर उक्त राशि रोगी कल्याण समिति आष्टा के खाते में हस्तांतरित कराने का पत्र प्राप्त हुआ, जिसके परिपेक्ष में आदरणीय विधायक महोदय जी द्वारा आज मीटिंग आयोजित कर उक्त कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु संबंधित फर्म को तत्काल कार्य आदेश देने हेतु कहा गया, साथ की अस्पताल में सेंटर वाटर प्यूरिफिकेशन  सिस्टम के साथ चिलर, अस्पताल में प्रसूति महिला को एम्बुलेंस से उतारने के स्थान पर टीनशेड का निर्माण कार्य, अस्पताल की टूटी फूटी टाइल्स, दरवाजे, खिड़की आदी की मरम्मद कार्य, छत पर पानी भराव को रोकने की लिए लेवल करने के कार्य, अस्पताल की आवश्यक सामग्री क्रय करने आदि के प्राप्त एस्टीमेंट का अवलोकन कर भंडार क्रय नियमनानुसार कार्य पूर्ण करने की स्वीकृति प्रदान की गई ! साथ ही आष्टा में ट्रामा सेंटर स्थापित करने हेतु पशु चिकित्सालय और वन विभाग की जमीन को अस्पताल कार्य के लिए उपयोग करने हेतु तहसीलदार महोदय आष्टा को जल्द भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु कहा गया, साथ ही रोगी कल्याण से संचालित दुकानों के वार्षिक अनुबंध को नियमानुसार सही करने के निर्देश दिए गए, उक्त मीटिंग में माननीय विधायक महोदय जी, अनुविभागीय अधिकारी महोदय, तहसीलदार महोदय, विधायक प्रतिनिधि श्री उत्थान जी धारवा, श्री सुरेश जी जैन, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी महोदय एवम अस्पताल स्टाफ आदि उपस्थित रहे !

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अचानक भड़की आग, दूसरे प्लेटफ़ॉर्म से डायवर्ट कर निकाली ट्रेन

ग्वालियर  ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर एक पर बने वीआईपी वेटिंग रूम में आज भीषण आग लग गई, आज लगते ही स्टेशन पर हडकंप मच गया, तेज काला धुंआ उठता देश अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड की सूचना दी और रेलवे अधिकारियों से बात की जिसके बाद नगर निगम के अमले ने मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया, आग लगने की वजह वेटिंग रूम में लगे एसी में ब्लास्ट होना बताया जा रहा है, घटना के चलते ग्वालियर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों को दूसरे प्लेटफ़ॉर्म से डायवर्ट कर निकाला गया। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आज दोपहर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब लोगों ने वीआईपी वेटिंग रूम से धुंआ उठते देखा, स्टेशन निदेशक के कमरे के पास में बने वीआईपी वेटिंग रूम में आग की सूचना मिलते ही स्टेशन स्टाफ एक्शन में आया और आग की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। डिप्टी, स्टेशन निदेशक एके तिवारी ने मीडिया को बताया कि उन्हें एक कुली ने आग लगने की सूचना दी थी, सूचना मिलते ही उन्होंने वीआईपी रूम का ताला खोला तो अन्दर से बहुत तेज  धुंआ बाहर निकला उन्होंने बहुत मुश्किल से दरवाजा बंद किया फिर आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को दी। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू सूचना पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड गाड़ियाँ स्टेशन पहुंची और पानी की बौछार शुरू की, उप आयुक्त नगर निगम ग्वालियर सतपाल सिंह चौहान ने बताया कि स्टेशन पर आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद तत्काल गाड़ियाँ रवाना की गई और तीन गाड़ी पानी फेंककर आग पर काबू कर लिया गया। निर्माण कार्य के चलते नहीं थी भीड़, बड़ा हादसा टला आपको बता दें कि वीआईपी  वेटिंग रूम प्लेटफ़ॉर्म नम्बर एक पर बना है इन दिनों ग्वालियर स्टेशन पर जीर्णोद्धार का काम चल रहा है तो वीआईपी रोम अधिकतर बंद ही रहता है अज भी बंद ही था, निर्माण कार्य के चलते इस क्षेत्र में यात्रियों की भीड़ भी कम ही रहती है वर्ना कोई बड़ा बड़ा हादसा हो सकता था। यातयात रोका, ट्रेनों को दूसरे प्लेटफ़ॉर्म से निकाला   घटना के चलते दिल्ली से झाँसी से तरफ जाने वाली और झाँसी से दिल्ली की तरफ जाने वाली यानि दोनों रूट को सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए रोक दिया, फिर आग पर काबू होने के बाद सभी ट्रेनों को प्लेटफ़ॉर्म नंबर 2, 3, 4 से डायवर्ट कर उनके गंतव्य की तरफ रवाना किया, अभी ट्रेफिक सामान्य कर दिया गया है , आग लगने का कारण  वीआईपी वेटिंग रूम में लगे एसी में ब्लास्ट बताई जा रही है हालाँकि असली वजह और नुकसान जांच के बाद ही मालूम चल सकेगा।

रामानंद संप्रदाय के प्रधान आचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य अचानक ट्रेन से लापता हो गए

भोपाल रामानंद संप्रदाय के प्रधान आचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य अचानक ट्रेन से लापता हो गए है। वह ट्रेन के जरिए भोपाल से जबलपुर आ रहे थे। उनकी आखिरी लोकेशन पिपरिया मिली है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों के द्वारा उन्हें काफी देर तक ढूंढा गया। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ को लापता होने की सूचना दी गई।  दरअसल, वह गुरुवार को भोपाल से जबलपुर के लिए श्रीधाम एक्सप्रेस से रवाना हुए थे। स्वामी रामनरेशाचार्य का जबलपुर में एक हफ्ते का कार्यक्रम था। जिसमें वह यहां के गौरीघाट, जिलहरीघाट स्थित प्रेमानंद आश्रम में एक हफ्ते तक रुकने वाले थे। जैसे ही उनके लापता होने की खबर फैली। वैसे ही हड़कंप मच गया। बता दें कि, उन्हें विशेष सुरक्षा प्राप्त थी। संत रामनरेशाचार्य को ढूंढने के लिए पिपरिया स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। कौन हैं स्वामी रामनरेशाचार्य जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य रामानंदी वैष्णवों की मूल आचार्यपीठ श्रीमठ के पीठाधीश्वर हैं। उन्होंने अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर राममंदिर निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हाराव द्वारा गठित रामालय ट्रस्ट के संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस ट्रस्ट में द्वारका पीठ और ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती तथा शृंगेरी पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी भारती तीर्थ जी भी शामिल थे।

शिवपुरी के पिछोर में प्लेन से गिरा रहस्यमयी गोला, मकान क्षतिग्रस्त

शिवपुरी पिछोर तहसील मुख्यालय पर ठाकुर बाबा कॉलोनी में रहने वाले मनोज सागर के मकान पर शुक्रवार को एक भारी वस्तु गिरी और उनके मकान में विस्फोट हो गया। इससे उनके घर में रहने वाली एक महिला घायल हो गई है, जब विस्फोट हुआ उसे समय घर में चार सदस्य मौजूद थे। मकान के दो कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अचानक हुए विस्फोट से कॉलोनी में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलने ही शिवपुरी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आसमान से जेट जैसा हवाई जहाज निकला बताया जाता है कि पिछोर ठाकुर बाबा कॉलोनी में रहने वाले मनोज सगर पुत्र भागचंद सगर की मकान पर अचानक आसमान से एक भारी वस्तु आकर गिरी और इससे विस्फोट हो गया जिसके कारण दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। मकान मालिक मनोज सगर ने बताया कि घर में उनके समय चार सदस्य मौजूद थे, अचानक हुए विस्फोट से अफरातफरी मच गई। घर के लोग अचानक विस्फोट के बाद बाहर निकल आए। इस दौरान घर में रहने वाली एक महिला घायल हो गई। कैसे विस्फोट हुआ पता नहीं चला मनोज सगर ने बताया कि अचानक यह विस्फोट कैसे हुआ हमें पता नहीं चला लेकिन आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया है कि आसमान से भारी वस्तु गिरी है। उस समय आसमान से कोई प्लेन भी उड़ता दिखा उसी से वस्तु नीचे आकर गिरी और इससे विस्फोट हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू पिछोर के ठाकुर बाबा कॉलोनी में अचानक हुए इस विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों ने बताया है कि मकान में जब विस्फोट हुआ उससे पहले आसमान में एयर फोर्स का कोई विमान निकला है और उससे ही यह भारी वस्तु नीचे अगर गिरी जिसके बाद घर में विस्फोट हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, शिवपुरी के एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा गया है और इस मामले में ग्वालियर एयरफोर्स के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।

CM यादव ने कहा विक्रम उद्योगपुरी को मेगा इन्वेस्टमेंट जोन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया जाए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विक्रम उद्योगपुरी को मेगा इन्वेस्टमेंट जोन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया जाए। उज्जैन में आईटी पार्क के द्वितीय चरण का कार्य समय सीमा निर्धारित कर पीपीपी मोड पर तत्काल आरंभ किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएसआईडीसी) के संचालक मंडल की बैठक में निर्देश दिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने औद्योगिक कम्पनियों को दीर्घकालीन, अल्पकालीन ऋण, पूंजीगत सब्सिडी आदि के रूप में दी जाने वाली वित्तीय सहायता के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए ऋणों की वसूली की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कार्पोरेशन के प्रबंधकीय तथा लेखा संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।  

नारायणगंज ने राष्ट्रीय स्तर पर एक करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि की अर्जित, नीति आयोग ने की सराहना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंडला जिले का नारायणगंज विकासखंड जमीनी स्तर पर समावेशी और परिणाम आधारित विकास का प्रतीक बनकर उभरा है। समग्र विकास के प्रमुख मानकों पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नारायणगंज ने राष्ट्रीय स्तर पर एक करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि अर्जित की है। यह स्थानीय शासन की सक्रियता, समुदाय की भागीदारी और सटीक कार्यान्वयन का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि नीति आयोग ने नारायणगंज के इस नवाचार, समर्पण और समन्वय को विशेष रूप से सराहते हुए इसे सामूहिक उत्तरदायित्व और सुशासन का एक आदर्श उदाहरण बताया है। नारायणगंज की उपलब्धि के मूल में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, बाल विकास, शिक्षा और कृषक कल्याण जैसे क्षेत्रों में किया गया निरंतर प्रयास रहा है। विकासखंड स्तर पर 98.66 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का शीघ्र एएनसी पंजीकरण सुनिश्चित किया गया। इससे सुरक्षित गर्भावस्था और नवजात स्वास्थ्य को प्राथमिकता मिली। बच्चों के पोषण और प्रारंभिक विकास को सशक्त बनाने की दिशा में आंगनवाड़ी केंद्रों पर 98.48 प्रतिशत बच्चों का नियमित विकास मापन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में भी नारायणगंज ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए उच्च प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक छात्रों के 100 प्रतिशत स्थानांतरण को संभव बनाया गया। किसान हितैषी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर 99.74 प्रतिशत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के लाभार्थियों की भूमि जानकारी सत्यापित कर आधार इनेबल्ड भुगतान प्रणाली से जोड़ा गया है। इससे पारदर्शिता और सटीकता दोनों सुनिश्चित हुई हैं। नीति आयोग ने कहा है कि यह सफलता दर्शाती है कि जब नीतियाँ समुदाय की वास्तविक ज़रूरतों से जुड़ती हैं, तो परिवर्तन न केवल संभव होता है, बल्कि स्थायी भी बनता है।  

सोमवार 28 अप्रैल को प्रभारी मंत्री करेंगे विभागीय योजना की समीक्षा

अनूपपुर  मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण विभाग के राज्य मंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार सोमवार 28 अप्रैल 2025 को प्रातः 11.00 बजे से संयुक्त कलेक्ट्रेट सभागार अनूपपुर में विभागीय समीक्षा बैठक ली जाएगी उक्ताशय की जानकारी कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली में देते हुए समस्त जिलाधिकारियों को बैठक में आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

भोपाल में जुमे की नमाज में पहलगाम हमले में मारे गए लोंगो को श्रद्धांजलि, मुस्लिमों में काली पट्टी बांध पढ़ी नमाज

भोपाल जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश और शोक की लहर फैल गई है। इस हमले में कई निर्दोष पर्यटक मारे गए, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पूरे देश ने इस हमले को इंसानियत पर हमला बताया है। इसको लेकर 25 अप्रैल 2025 को राजधानी भोपाल के इमामी गेट चौराहे पर दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकवादी घटना के विरोध में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया । इस दौरान प्रदर्शनकारी काली पट्टी बांधकर आतंकवाद का पुतला दहन हुआ । सोशल एक्टिविस्ट अनवर पठान एवं उनके साथियों ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर देशभक्ति का परिचय दें और आतंक के विरुद्ध एकजुटता दिखाएं। इसके अलावा, शहर के कई मुस्लिम युवक जुमे की नमाज़ के दौरान हाथों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगे। पहलगाम अटैक, उलेमा बोर्ड बोला-पाकिस्तान का बहिष्कार हो भोपाल स्थित मसाजिद कमेटी के अंतर्गत आने वाले दारुल क़ज़ा और दारुल इफ्ता ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने मुस्लिम समाज की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री से मांग की कि हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील भी की। पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ देश भर में भारी गुस्सा और आक्रोश है। लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शहरों में बाजार बंद कर विरोध जताया जा रहा है। इस बीच, ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन (AIIO) के प्रमुख डॉ इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों से काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज पढ़ने की अपील की है। आतंकवादी शैतान होता है-इलियासी इलियासी ने कहा, ‘यह बहुत ही दुखद हमला है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। हम सबको एक होकर इसका मुकाबला करना होगा। हमने तमाम मस्जिदों से खास तौर पर जामा मस्जिदों से, मदरसों से गुजारिश कर दी है कि जुमे की नमाज में उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी जो लोग इस हमले में शहीद हो गए। उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की जाएगी। तमाम इमाम आतंकवाद के खिलाफ खड़े होकर ऐलान करेंगे। आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता है। आतंकवादी शैतान होता है। पाकिस्तान भारत में जिस तरह आतंकवाद फैलाता है, उसे जवाब देने के लिए भारत तैयार है। जवाब जरूर दिया जाएगा। देश को एक होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना होगा।’

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि शाह कलयुग में भगवान शिव का अवतार हैं। वह शांत रहते हैं, मौन रहते हैं और तांडव भी दिखाते

भोपाल मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए गृहमंत्री अमित शाह को भगवान शंकर का अवतार बताया है। मिश्रा ने कहा कि शाह कलयुग में भगवान शिव का अवतार हैं। वह शांत रहते हैं, मौन रहते हैं और तांडव भी दिखाते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि वह आंतकवादियों का अंत करेंगे। मिश्रा ने यह भी कहा कि हिंदुओं को अब जागना चाहिए और घर में शास्त्र हो या ना हो लेकिन शस्त्र चालना आना चाहिए। प्रदीप मिश्रा ने शिव महापुराण कथा के दौरान पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र किया और वहां लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि अमित शाह आंतकवादियों का नाश करके बदला लेंगे। उन्होंने शाह को भगवान शंकर का अवतार तक बता डाला। मिश्रा ने कहा, ‘हमारे भारत के गृहमंत्री अमित शाह जी कलयुग में शिव का अवतार हैं। शांत भी रहते हैं, मौन भी रहते हैं और तांडव भी दिखाते हैं। भारत की भूमि के गृहमंत्री शिव का एक रूप हैं, मुझे पूर्ण भरोसा है कि उनकी मौनता और बाद में उनका तांडव जरूर देखने को मिलता है। मुझे भरोसा है कि उन आतंकियों का अंत होगा।’ प्रदीप मिश्रा ने कहा कि वहां वर्ण पूछकर नहीं बल्कि, धर्म पूछकर गोली मारी गई। उन्होंने कहा, ‘समझने वाला विषय है कि वह आतंकी हिंदू पूछकर, उन्होंने ब्राह्मण नहीं पूछा, क्षत्रिय नहीं पूछा, शूद्र नहीं पूछा, उन्होंने तो पूछा हिंदू है, और गोलियों से भून दिया। एक लड़के की शादी तो आठ दिन पहले हुई थी। कश्मीर घूमने गए थे। उसकी पत्नी रोती बिलखती रही।’ मिश्रा ने कथा में मौजूद महिलाओं से कहा कि घर में शस्त्र रखें और बच्चों को इसे चलाना सिखाएं। उन्होंने कहा,’मेरा निवेदन है तुम्हारे घर में शास्त्र है या नहीं हमें उससे मतलब नहीं है, लेकिन तुम्हारे बेटा-बेटी को शस्त्र चलाना आना चाहिए। बेटी को भी चलाना सिखाओ। हमारे सनातन धर्म का कोई देवता बिना शस्त्र के नहीं है। हमारा घर बिना शस्त्र के नहीं होना चाहिए। जब वक्त पड़े उन शस्त्र को निकालो और सामने खड़े हो जाओ।’ ‘उन सांसदों को कश्मीर घाटी में सौंप दो’ प्रदीप मिश्रा ने वक्फ संशोधन कानून का जिक्र करते हुए सांसदों पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन कानून का विरोध करने वाले सांसदों को कश्मीर घाटी में सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘कितनी दुखद घटना कि पूछा जा रहा है कि तू हिंदू है और गोली मारी जाती है। बंगाल में देखा जा रहा है कि हिंदू है और घर से बाहर निकालकर मारा जा रहा है। संसद में बैठे हुए वो 200 सांसद वक्फ बोर्ड पर रातभर बहस करते हैं, हिंदुओं के नाम पर कलंक बैठे हैं, ले जाकर कश्मीर की घाटी में उनको सौंप दो। जो सनातन धर्म को छोड़कर, हिंदू होकर हिंदू धर्म को अपशब्द करते हैं, क्या जरूरत है इसकी, क्या जरूरत है उसकी।’

सूदखोरी के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही, जरूरतमंदो को कर्ज के जाल में फंसाकर लाखों ब्याज वसूलने वाले आरोपी गिरफ्तार

अनुपपुर पुलिस अधीक्षक अनुपपुर मोती उर रहमान जी को अनूपपुर में कई जरूरतमंदो को कर्ज के जाल में फंसाकर सूदखोरी कर ब्याज वसूलकर शोषण किये जाने की शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें शिकायतकर्ता शिवदास राठौर पिता तुलसीदास राठौर उम्र करीब 28 साल निवासी वार्ड न. 01 सामतपुर जिला अनूपपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से मिलकर शिकायत की गई कि आर्थिक तंगी के चलते हुए मजबूरीवश चेतना नगर, अनूपपुर में आरसीएम दुकान के संचालक सुरेश सिहं पंवार से अक्टूबर 2022 में पचास हजार रूपये का कर्ज लिया जो उसके बदले सुरेश सिंह पंवार ने बैंक एकाउण्ट के कोरे चेकों पर हस्ताक्षर कराकर ले लिये थे जो अब तक 95000 रूपये देने के बाद भी सुरेश सिहं पंवार द्वारा मूलधन 50000 रूपये बकाया होना कहकर डराया धमकाया जाता है और साथ में बैंक चेक को न्यायालय में लगाकर कोर्ट से नोटिस भी करा दिया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जाकर सूदखोरी के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया जो शिकायतकर्ता शिवदास राठौर निवासी सामतपुर की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 198/25 धारा 420 भादवि. 3,4 म.प्र. ऋणियो का संरक्षण अधिनियम दर्ज किया जाकर सूदखोर सुरेश सिहं पंवार पिता जयकरण सिहं पंवार उम्र 52 साल निवासी वार्ड न. 14 चेतना नगर अनूपपुर की आर.सी.एम. दुकान एवं बंगले पर रेड कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही में 37 पीड़ित कर्जदारों के आरोपी द्वारा अपने पास जमा कराये गये विभिन्न बैंको के कोरे चेक तथा कर्ज लिये जाने के संबंध में कर्जदारों से लिखवाये गये कई शपथ पत्र जप्त किये गये है, साथ ही आरोपी के घर से कर्जदारो की खड़ी कराई गई 07 वाहन 1. मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलण्डर एम.पी. 65 एम डी 6404, 2. मोटर सायकल बजाज डिस्कवर एम.पी. 18 एम. डी 8284, 3. मोटर सायकल बजाज प्लेटिना एम.पी. 54 एम 3027, 4. मोटर सायकल हीरो साईन एम.पी. 65 एम ई 8382, 5. मोटर सायकल होण्डा सी जी 31 डी 3401, 6. मोपेड होंडा एमपी 65 S 7299 7. मारूती सुजुकी जेन कार एम.पी. 18 सी 1965 को जप्त किया गया है। आरोपी के कब्जे से सूदखोरी का हिसाब किताब रखने में प्रयुक्त स्कूली कापियां भी जप्त की गई है जिसकी जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है कि अब तक आरोपी सूदखोर सुरेश सिहं पंवार द्वारा कितने जरूरतमंदो को कर्ज के जाल में फंसाकर ब्याज वसूला जाकर शिकार बनाया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी सुरेश सिहं पंवार का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ जारी है।  आरोपी सूदखोर के विरुद्ध दूसरा अपराध भी दर्ज पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के दौरान श्यामसुन्दर मिश्रा पिता स्व. शिवप्रसाद मिश्रा उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड न. 09 बाबा कालोनी अनूपपुर द्वारा थाना कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कोरोना महामारी के समय आर्थिक तंगी के चलते वर्ष 2021 में आरसीएम दुकान के संचालक सुरेश सिहं पंवार से 500000 रूपये का कर्जा लेकर अपने बैंक के कोरे चेक रख दिये थे जो अब तक 750000 रूपये व्याज करने के बाद भी सुरेश सिहं पंवार द्वारा मूलधन 500000 रूपये बकाया होना बताकर परेशान किया जा रहा है जो उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्र. 201/25 धारा 318(4) बी.एन.एस. एवं 3.4 म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर की आम जनता से अपील पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के द्वारा गुरुवार की रात्रि थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर गिरफ्तार आरोपी सुरेश सिहं पंवार से स्वयं पूछताछ की गई।  आरोपी सूदखोर ने कोरोना महामारी की आपदा को अवसर बनाया जाकर अपना सूदखोरी का काम किया गया । पुलिस को जांच में उजागर हुआ कि  आरोपी द्वारा कोराना महामारी के समय कई लोगो का व्यापार एवं काम ठप हो जाने पर उनकी मजबूरी एवं परेशानियां का लाभ उठाकर ऊंची ब्याज दर पर लोगों को कर्जा दिया जिसके बदले में उनकी मोटर सायकल, कार एवं सोना  – चांदी के जेवर गिरवी रखवाया जाकर ब्याज वसूला जाने लगा, जो अब तक जप्त रिकार्ड के अनुसार करीब 57,48,000 की राशि ब्याज में आरोपी सूदखोर के द्वारा की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि जो भी नागरिक इस तरह के कर्ज एवं ब्याज के जाल में फंसकर सूदखोरों से परेशान चल रहे हो अपनी परेशानी को छुपायें नहीं बल्कि कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस की मदद लें। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के द्वारा सूदखोरी के विरुद्ध उक्त बड़ी कार्यवाही में टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के साथ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, शेख रसीद, महेन्द्र सिहं राठौर, चालक प्रधान आरक्षक खेमराज सिहं, आरक्षक प्रकाश तिवारी, अब्दुल कलीम, दीपक बुन्देला, महिला आरक्षक जानकी की टीम को पुरुष्कृत किये जाने की घोषणा के साथ जिले में अन्य सूदखोरी के शिकार नागरिकों  की मदद किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet