LATEST NEWS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे विश्व का सबसे सफल चीता पुनर्वास अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालवा क्षेत्र के मंदसौर में गाँधी सागर अभयारण्य की भूमि पर प्रभास और पावक चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा। चीतों के फर्राटे के साथ 20 अप्रैल, रविवार का दिन मालवा की भूमि के लिए ऐतिहासिक दिवस के रूप मे दर्ज हो गया। देश में पहली बार अंतर्राज्यीय स्तर पर चीतों का पुनर्वास हुआ है। यह दोनों चीते आज श्योपुर कूनो से मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह पूर्वक इन चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा। यहां पर्याप्त संख्या में चीतल चिंकारा और छोटे जानवर हैं। दोनों 6 वर्षीय युवा चीते कूनो राष्ट्रीय उद्यान में खुले में ही घूम कर शिकार कर रहे थे। इसलिए इन्हें सीधे खुले बाड़े में छोड़ा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीता प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में सबसे अधिक सफल मध्यप्रदेश में हुआ है। पुनर्वास के बाद श्योपुर के कूनो में दुनिया में सबसे अधिक चीतों का जन्म हुआ है। मालवा की भूमि पर हम चीतों का स्वागत करते हैं। चीतों के आने से मंदसौर और नीमच जिलों मे पर्यटन की संभावनाओं को पंख लग जायेंगे। राजस्थान और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे, उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा। वन्य पर्यावरण की दृष्टि से मध्यप्रदेश की धरा पर चीतों का सफलतापूर्वक पुनर्वास किया गया है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू, श्री हरदीप सिंह डंग, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सत्य नारायण जटिया, अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक वर्नवाल, संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री असीम श्रीवास्तव के साथ बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। प्रभास और पावक का कूनो से गाँधी सागर अभयारण्य का सफर श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से गांधीसागर अभयारण्य के लिए दो नर चीते प्रभास और पावक को 20 अप्रैल, रविवार की सुबह रवाना किया गया था। सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा और डॉक्टर ओंकार अचल सहित 20 लोगों की टीम चीतों के साथ गाँधी सागर अभयारण्य पहुंची। यह टीम गांधी सागर में 7 दिन रुकेगी। इस दौरान वह स्थानीय स्टाफ को चीतों की देख-रेख के गुर सिखाएगी। इन चीतों को अलग-अलग वाहनों में लाया गया है, जो श्योपुर, बारां, कोटा और झालावाड़ होते हुए मंदसौर पहुंचे। वाहन और पिंजरे को कूनो नेशनल पार्क में सैनिटाइज किया गया था। गांधी सागर अभयारण्य में 37 किमी का एक बाड़ा बनाया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी सुविधाओं वाला वाहन और मेडिकल टीम भी साथ रहीl  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा नीमच में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जारी विकास प्रक्रिया से मध्यप्रदेश का परिदृश्य निरंतर बदल रहा है। स्कूल शिक्षा हो, पर्यटन हो या औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार सभी क्षेत्रों में प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है। सभी जिलों में विकास और जनकल्याण गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण विद्यमान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच जिले के रामपुरा में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीमच-मंदसौर क्षेत्र राजस्थान का द्वार है और रामपुरा का प्राकृतिक सौंदर्य अभिभूत करने वाला है। औषधीय वनस्पति की राजधानी नीमच- मंदसौर को चीता प्रोजेक्ट और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर मध्यप्रदेश में चीतों का पुनर्वास आरंभ हुआ। गांधी सागर क्षेत्र में चीतों के आने से मंदसौर-नीमच क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर निर्मित होंगे, गांवों में होमस्टे जैसी सुविधाएं विकसित होंगी। स्थानीय व्यंजनों की पहचान वैश्विक स्तर पर बनेगी। इन सब गतिविधियों की ओर विश्व, आशा और जिज्ञासा से देख रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच और मानसा में छोटे ट्रैक्टरों को स्वच्छता रथ के रूप में विकसित करने की पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि औषधीय वनस्पतियों की खेती के लिए मंदसौर, नीमच राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है, इसके लिए यहां के किसान अभिनंदनीय हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों से 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है। यह किसानों की बेहतरी के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है। प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है, इसी का परिणाम है कि वर्तमान में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1,53,280 रुपए है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ-सबका विकास” की भावना से चलने का परिणाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांधी सागर डैम का निर्माण 1960 में हुआ। जिसके कारण कई गांव डूबे, लेकिन डैम के आसपास के गांव को न तो पानी लेने की सुविधा दी गई और न ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई। राज्य सरकार ने गांधी सागर डैम के जल से सब ओर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। जनता की बेहतरी के हर संभव प्रयास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और रोजगार के अवसर निर्मित करने के लिए संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। सरकार के प्रयासों से 12 प्रतिशत की तेज गति से औद्योगिक विकास दर चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र के नवीन भवन निर्माण एवं रामपुरा नगर की सभी आंतरिक सड़कों के निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि रामपुरा में रेस्ट हाउस भी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा विकास के बदलते दौर में अब प्रदेश में जंगल भी आबाद हो रहे हैं। जियो और जीने दो की भावना विकसित हो रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश मे चीता प्रोजेक्ट सफल हो रहे हैं। दुनिया में सबसे अधिक टाइगर देश में है और देश में भी सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में है। गांधी सागर अभयारण्य में आज दो चीते आजाद किये जा रहे हैं। अगले महीने चार चीते और लाकर छोड़ें जाएंगे। चीतों की बढ़ती संख्या के साथ ही क्षेत्र के पर्यटन में भी अभूतपूर्व वृद्धि होगी। क्षेत्र के युवाओं और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। स्वराज शूटिंग की वस्त्र निर्माण इकाई का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेसर्स स्वराज शूटिंग द्वारा नीमच में 150 करोड़ की लागत से स्थापित वस्त्र निर्माण इकाई का लोकार्पण किया। प्रथम चरण में इस वस्त्र निर्माण इकाई में 750 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। 3 साल में 32 लाख किसानों को सोलर पंप देंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार द्वारा आगामी 3 साल में प्रदेश के 32 लाख किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए सोलर पंप दिए जाएंगे। किसानों को 5 रूपये में बिजली कनेक्शन भी देंगें। आयुष्मान योजना के तहत कार्डधारी परिवारों को पीएमश्री एअर एंबुलेंस की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। प्रदेश में हो रहे हैं रोजगार परक उद्योग स्थापित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में रोजगार परक उद्योग स्थापित हो रहे हैं। इसमें वस्त्र निर्माण, धागा निर्माण उद्योगों में प्रति श्रमिक 5 हजार रूपये प्रतिमाह सरकार संबंधित उद्योगों को देगी। इससे महिलाओं के लिए रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रामपुरा का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर हर किसी की की आखें चौंधिया जाती है। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के लिए ग्राम पंचायतों को स्वच्छता रथ प्रदान करने की सराहना भी की। साथ ही ग्राम पंचायतों के सरपंचों को स्वच्छता रथ की चाबियां प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न हितग्राही मूलक स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। मुख्यमंत्री के रामपुरा आगमन पर लोकनृत्य कलाकारों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर लगी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।  

पावर ग्रिड के विस्थापितों ने कंपनी पर लगाये आवश्यक सुविधाएं नहीं प्रदान करने का आरोप

सिंगरौली ग्राम खम्हरिया परसदेही के पॉवर ग्रिड कम्पनी से प्रभावित विस्थापितों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी सिंगरौली जिला उपाध्यक्ष सुधरमन सिंह यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर पहुंचकर माड़ा तहसीलदार ने शुक्रवार को ज्ञापन लिया। विस्थापितों का कहना है कि पावर ग्रिड कंपनी ने उनकी जमीनें तो ली परन्तु किसी तरह की सुविधाएं उन्हें प्रदान नहीं की गयी हैं। ग्राम खम्हरिया व परसदेही के विस्थापित परिवारों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने मांग किया है कि शिक्षा स्वास्थय पानी नौजवानों को रोजगार और म, प्र, की जमीन का मुआवजा रजिस्ट्री उन्हें उपलब्ध कराया जाये। इस दौरान युवजन सभा के प्रदेश सचिव स्वारथ सोनी, श्याम सुन्दर साकेत, वेंकटरमण सिंह ठाकुर, अंजनी सिंह गोड़, सवाई लाल यादव, रामानंद यादव, विनोद कुमार यादव सहित समस्त किसान एवं विस्थापित मौजूद रहे।

विपक्ष के हमलों का जवाब देने बीजेपी मैदान में, वक्फ कानून में हुए बदलावों को बताएंगे कार्यकर्ता, ‘वक्फ सुधार जागरूकता’ अभियान शुरू

भोपाल भाजपा अब वक्फ संशोधन कानून को लेकर विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए मैदान में उतर चुकी है. यानी आज से भाजपा देशभर में ‘वक्फ सुधार जागरूकता’ अभियान चलाएगी. जिसके तहत कार्यकर्ता वक्फ कानून में हुए बदलावों को को बताएंगे. 20 अप्रैल से 25 मई तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत बीजेपी नेता और कार्यकर्ता विशेष रूप से मुस्लिम समाज के बीच जाकर यह समझाएंगे कि नए वक्फ संशोधन में ऐसा कुछ नहीं है. जो किसी धार्मिक स्थल को प्रभावित करता हो या समुदाय की आस्था को चोट पहुंचाता हो. इसके अलावा कानून में के जरिए से मुसलमानों कैसे विकास होगा. पसमांदा और महिलाओं को कानून से क्या लाभ होगा. इस बारे में बीजेपी जमीनी स्तर पर उतकर लोगों को बताएगी. गौरतलब है कि 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित किया गया था. इसके बाद 5 अप्रैल को वक्फ अधिनियम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी थी. 8 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम देश में लागू हो गया.

टीकमगढ़ के कु्डेश्वरधाम रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियों की टक्कर, माता-पिता व दो वर्षीय बेटे ने दम तोड़ा

टीकमगढ़ टीकमगढ़ के कु्डेश्वरधाम रोड पर एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें पति-पत्नी सहित एक दो वर्षीय मासूम भी शामिल है। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे लोग लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे। आसपास के लोगों ने गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां पर सभी की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए स्कार्पियों वाहन को जब्त किया है। अस्तोन गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर सुनकर गांव में गमहीन माहौल बन गया है।   तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने मारी टक्कर     कोतवाली टीआइ पंकज शर्मा ने बताया कि टीकमगढ़ से बाजार करने के बाद एक बाइक पर संजय साहू (25) और उनकी पत्नी रीता साहू (23) के साथ ही दो वर्षीय मासूम रुद्र साहू निवासी अस्तोन सवार होकर टीकमगढ़ से अस्तोन की ओर जा रहे थे।     पास से एक बाइक पर सवार प्रतीक राय (30) अपने गांव खिरिया नाका की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ललितपुर की ओर से एक तेज रफ्तार स्कार्पियों वाहन आया। पीजी कॉलेज के पास दोनों ही बाइकों को टक्कर मार दी। कार तेज स्पीड में थी।     दोनों बाइकों को इतनी जोरदार टक्कर लगी कि दो वर्षीय मासूम रुद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य को गंभीर हालात में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों की टीम ने संजय साहू और पत्नी रीता साहू के साथ प्रतीक राय को मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक को जल्द करेंगे गिरफ्तार टीआइ ने कहा कि शवों के पीएम के बाद शव परिजनों को दिए जाएंगे। स्कार्पियों वाहन को जब्त कर लिया है। अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया। जल्द ही आरोपी चालक को हिरासत में लिया जाएगा। पुलिस की टीम बनाई है, जाे आरोपी को चिंहित करेगी।

जल ही जीवन है-जल सेवा से बड़ा पुण्य का और कोई दूसरा काम नहीं हो सकता: गोपालसिंह इंजीनियर विधायक

भीषण गर्मी में आम नागरिकों एवं यात्रियों को 24 घंटे मिलेगा ठंडा शीतल जल किराना व्यापारी संघ ने नवीन बस स्टैंड पर लगाया आरओ वाटर कूलर विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने किया लोकार्पण आष्टा किराना व्यापारी संघ आष्टा ने आज नगर के नागरिकों, आम जनता एवं बस स्टैंड पर आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए जो यह ठंडा शुद्ध शीतल पेयजल की व्यवस्था आरओ वाटर कूलर लगा कर की है,निश्चित रूप से यह जल सेवा किसी पूण्य कार्य से काम नहीं है । हमारी भारतीय संस्कृति में भी कहा गया है प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा पुण्य लाभ अर्जित होता है । जल ही जीवन,जल के बिना सब सुना है, इसे आज वाटर कूलर लगा कर किराना व्यापारी संघ ने चरितार्थ किया है,इस पुण्य कार्य के लिये में आष्टा के किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को बधाई देता हूं, उक्त उदगार आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने किराना व्यापारी संघ द्वारा नवीन बस स्टैंड यातायात पुलिस चौकी परिसर में लगाए गए आरओ वाटर कूलर के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कहे ।  विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि आज पूरे देश ही नहीं विश्व में जल संरक्षण को लेकर,पानी को बचाने,उसके अपव्यय को रोकने,वृक्षारोपण को लेकर, जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न स्थितियों से निपटने के लिए जल संरक्षण को लेकर जन अभियान, पेड़ पौधे लगाने एवं बहते पानी को रोकने तथा पानी के व्यर्थ अपव्यय को रोकने के लिए पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं । इसी के तहत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भी मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत ग्रामो में शहरों,कस्बो में जहां पर भी पुराने कुएं, बावड़ी,तलाई या तालाब है उनकी साफ सफाई, एवं जनभागीदारी से उनके गहरीकरण तथा उनमें किस तरह से पानी का संग्रहण अधिक से अधिक हो को लेकर गांव गांव,शहर शहर अभियान चलाया जा रहा है । नगर के नागरिकों से भी विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने अपील कि है की वे भी बारिश में अपने घरों की छतों का जो पानी बह कर जाता है उस पानी को किस तरह से जमीन के अंदर पहुंचाया जाए इसके लिए ठोस प्रयास किए जाएं तथा जो नवीन भवन बने उनमें भी इस तरह का सिस्टम लगाया जाए की पानी बह कर ना जाए और वह पूरा बारिश का पानी जमीन में जाए ताकि गिरते  जमीनी जल स्तर का वाटर स्तर बड़े और जो समस्याएं हम सभी के सामने गर्मी में आती है उस समस्या का निदान हो सके । इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाडा ने फुटकर किराना व्यापारी संघ द्वारा लगाए गए आरो वाटर कूलर की व्यवस्था के प्रति किराना व्यापारी संघ का आभार व्यक्त किया तथा इस अवसर पर रायसिंह मेवाड़ा ने नगर के नागरिकों से अपील की कि वह बहते पानी को रोकने एवं  बारिश का उक्त पानी को जमीन में पहुचाये उसके लिए घरो पर व्यवस्था सुनिश्चित करे । ऐसी व्यवस्था होने से बारिश का पानी जब जमीन में पहुचेगा तब निश्चित जमीनी जल स्तर भी बढ़ेगा । नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि भीषण गमी में मूक पशुओं के लिए भी स्थान स्थान पर संस्थाओ,संगठनों को आगे आ कर जिन घरों में भी पानी की उपलब्धता है वह अपने घरों के बाहर ऐसे कुंडे पानी के रखें जिससे मूक पशुओं को, जानवरों को पीने का पानी भीषण गर्मी में सहजता से उपलब्ध हो सके । वही घरो पर पेड़ो पर पानी के सकोरे भी लगाये जाए ताकि पक्षियों को भी पीने का पानी मिल सके । नपा इस कार्य मे जो भी सहयोग होगा करेगी । कार्यक्रम को किराना व्यापारी संघ के संरक्षक सुशील संचेती,पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी,व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रूपेश राठौर,प्रवचनकार कुमेरसिंह मिठ्ठूपुरा सरकार आदि ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि गोपालसिंह इंजीनियर विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा,अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,नगर भाजपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया एसडीओपी आकाश अमलकर, नगर निरीक्षक गिरीश दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी, समाजसेवी विनीत सिंगी, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रूपेश राठौर का, किराना व्यापारी संघ के संरक्षक सुशील संचेती, अध्यक्ष शैलेन्द्र शैलू मेहता, महामंत्री लोकेंद्र धारवा,हुंदल मोटवानी, सहित सभी वरिष्ठ व्यापारियों ने रामनामी अंग वस्त्र पहनकर एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन रूपेश राठौर द्वारा किया गया एवं  अंत में आभार महामंत्री लोकेन्द्र धारवा द्वारा व्यक्त किया गया । कार्यक्रम में किराना व्यापारी संघ के सुशील संचेती,संजय सिंघवी ,शैलेन्द्र मेहता,लोकेन्द्र धारवा,हरीश मोटवानी, कुमेंर सिंह  मिट्ठूपुरा ,मुफद्दल भाई ,राजेंद्र राठौर, नारायण बत्रा, मेहरबान सिंह  विश्वकर्मा, पंकज  राठी,संजय रांका,सुमित मेहता,अक्षित झंवर, गौरव कोठारी, मनीष जैन, संजय जैन, अशोक यादव, जिम्मी राठौर, गौरव बोहरा, लड्डू यादव, कुलदीप चौरसिया, अथर्व मेहता, दिनेश रैकवार, प्रवीण मेवाड़ा, दीपक मेवाडा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी,जवान, यातायात पुलिस का स्टॉफ आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

बड़ा भाई पानी में डूब रहा था, तो उसे बचाने के लिए छोटा भाई गया, इसी दौरान दोनों पानी में डूब गए, हुई मौत

शिवपुरी खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम चमरौआ में रविवार की दोपहर अपने दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने गए चचेरे भाईयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई पानी में डूब रहा था, तो उसे बचाने के लिए छोटा भाई गया। इसी दौरान दोनों पानी में डूब गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम चमरौआ निवासी करण पुत्र रघुवर केवट (उम्र 18 साल) व उसका चचेरा भाई अभिषेक पुत्र विक्रम केवट (उम्र 13 साल) के खेतों से सटा हुआ पंचायत का तालाब है। दोपहर में वह दोनों खेत पर थे, तभी गर्मी अधिक होने के चलते दोनों अपने दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने के लिए चले गए। बताया जा रहा है कि करण को तैरना नहीं आता था, जबकि अभिषेक तैरना जानता था। सभी दोस्त तालाब में नहा रहे थे। उसी दौरान करण अचानक से गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा। अभिषेक ने अपने भाई को पानी में डूबता हुआ देखा, तो वह उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला     इसी दौरान करण ने अभिषेक के हाथ-पैर पकड़ लिए। दोनों भाई पानी में डूब गए। उनके दोस्तों ने दौड़कर पूरा घटनाक्रम खेतों पर मौजूद लोगों को बताया, तो सभी लोग तालाब पर पहुंचे।     पानी के अंदर जाकर दोनों को तलाशने का प्रयास किया गया। दोनों को पानी से बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। इधर गांव में एक और चर्चा हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बीच गांव में एक और चर्चा भी है कि गांव के तालाब में मछलियां हैं। गांव के लड़के अक्सर घर पर मछली बनाने के लिए तालाब में से मछली पकड़ कर लाते रहते हैं। इसी क्रम में आज भी गांव के लड़के मछली पकड़ने के लिए तालाब में गए हुए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे पानी में डूब गए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मंदसौर और नीमच जिले के हर खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंदसौर और नीमच जिले के हर खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई दो बड़ी राष्ट्रीय नदी जोड़ों परियोजना से पूरा मालवा क्षेत्र भी लाभान्वित होगा। किसानों को सोलर पम्प देकर उन्हें बिजली बिल से मुक्ति दिलाई जायेगी। किसान अब खुद सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन करेंगे। अधिक बिजली उत्पादन होने की स्थिति में किसानों से सरकार बिजली भी खरीदेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को नीमच जिले के जावद में महर्षि सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 785 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जावद में बने महर्षि सांदीपनि विद्यालय का भवन बहुत ही अद्भुत और सर्व सुविधा युक्त हैं। सांदीपनि विद्यालय परियोजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी विश्व-स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रधानमंत्री श्री मोदी के विज़न के साथ प्रारंभ की गई है। सांदीपनि विद्यालयों में सर्व संसाधन युक्त अधोसंरचना विकसित की गई है। इस विद्यालय में 1 कि.मी. से 15 कि.मी. दूरी से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषयवार शिक्षकों के साथ-साथ संगीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, कॅरियर काउंसलर आदि भी नियुक्त किये गये है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट मोरवन, का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड का भूमि-पूजन किया। इस परियोजना से नीमच को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह परियोजना 31 हेक्टेयर क्षेत्र में 350 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित की जाएगी, जिससे लगभग 2000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। यह इकाई “फार्म टू फैशन” की अवधारणा को रूप देगी, जिसमें कच्चे माल की खरीद किसानों से लेकर फिनिश्ड फैब्रिक तक की संपूर्ण प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर संपन्न होगी। यह एक पूर्णतः एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा, जिसमें 168 आधुनिक लूम्स, 30,000 स्पिंडल्स और तीन प्रोसेसिंग हाउस स्थापित किए जाएंगे। नीमच अब टेक्सटाइल क्षेत्र में नया इतिहास लिखने को तैयार है, जो मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर भारत के सपने की ओर अग्रसर करेगा।” मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि सुखानंद तीर्थ स्थल को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। थड़ोद स्थित हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा। सिंगोली स्थित स्वास्थ्य केंद्र का परीक्षण कर उन्नयन की कार्यवाही होगी। जावद में स्थित स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तरीय कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एशिया में चीते प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। मध्यप्रदेश ने इस प्रोजेक्ट में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्राणियों के लिए भी सरकार ने चिंता की है। चीते की मध्यप्रदेश में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। गांधीसागर में वन्य प्राणियों से लोगों को रोजगार मिलेगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इको सिस्टम अच्छा बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए। सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश नई दिशा की तरफ आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक सप्ताह कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। आज नागरिकों के लिए बहुत ही खुशियों का अवसर है। शिक्षा के क्षेत्र में भारी बदलाव हुए हैं। सनातन संस्कृति, कृषि, उद्योग, शिक्षा के लिए सरकार ने काम किया है। साइबर तहसील के माध्यम से सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित किये गये। इसके साथ ही चीता आने से गांधी सागर अभयारण्य में पर्यटन की संभावना को नए पंख लगे हैं। पर्यटन का खजुराहो एक मार्ग था, अब दूसरा मार्ग नीमच से शुरू हुआ है। जवाद विधायक श्री ओमप्रकाश ने कहा कि जावद की विकास परंपरा हमेशा आगे बढ़ने की रही है। आज जीवन में सबसे बड़ी खुशी का अवसर है। नीमच में उद्योग के निवेश से रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेगी। और यह सब सरकार की प्रयासों संभव हुआ है। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

गाँधी सागर अभयारण्य में 2 चीते छोड़े जाने का अवसर प्रसन्नता का विषय है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के गांधी सागर अभयारण्य में चीतों के छोड़े जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गाँधी सागर अभयारण्य में 2 चीते छोड़े जाने का अवसर प्रसन्नता का विषय है। इस लुप्त प्रायः प्रजाति के वन्य प्राणी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से सितंबर 2022 में मध्यप्रदेश में पहली बार लाया गया था। अब इन चीतों का कुनबा बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदसौर जिले के गाँधी सागर अभयारण्य में 2 चीतों को छोड़ा जाना एक महत्वपूर्ण कदम है। “चीता प्रोजेक्ट” मध्यप्रदेश की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य भारत में चीतों की संख्या बढ़ाना और उनकी प्रजाति को बचाना है। इसमें हमें सफलता भी मिल रही है। गाँधी सागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान है, जहाँ चीतों को बसाया जा रहा है। वन्य जीव पर्यटन की दृष्टि से आज एक ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीतों की संख्या बढ़ाने के लिए दक्षिण अफ्रीका, केन्या और बोत्सवाना से चीतों को लाकर मध्यप्रदेश के जंगलों में बसाया जा रहा है। श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 26 चीते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुनिया के अन्य देशों में भी चीता पुनर्स्थापन के प्रयास हुए लेकिन उतनी सफलता नहीं मिल सकी। भारत में यह प्रोजेक्ट सफल हो रहा है। यहां चीतों की सर्वाइवल की दर अन्य देशों की अपेक्षा सर्वाधिक है। मध्यप्रदेश के वन और वातावरण चीतों के अनुकूल है। प्रदेश में कूनो के बाद गांधी सागर भी इनका घर बन रहा है। गाँधी सागर पश्चिमी मध्यप्रदेश में स्थित एक वन्य अभयारण्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अभयारण्य प्रदेश के उज्जैन संभाग में मंदसौर और नीमच जिले में फैला हुआ है। कई सौ साल पहले क्षेत्र में जरूर चीते रहे भी होंगे। विलुप्त होने के वर्षों बाद अब उनका पुनः आगमन वन्य जीव पर्यटन के लिए भी शुभ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांधी सागर अभयारण्य शैल चित्रों के लिए विश्व प्रसिद्ध चतुर्भुज नाला का हिस्सा है। निश्चित ही क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विरासत के संरक्षण के साथ-विकास के मंत्र पर मध्यप्रदेश कार्य कर रहा है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु अर्जन देव के प्रकाश पर्व पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के पांचवें गुरु, संत शिरोमणि गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का संपूर्ण जीवन सेवा, त्याग और मानव कल्याण का प्रतीक है। उनके विचार सर्वदा हम सभी को सत्य, सहिष्णुता और धर्मनिष्ठा के मार्ग पर दृढ़तापूर्वक अग्रसर होने की प्रेरणा देते रहेंगे।  

झाबुआ जिले के मेघनगर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

झालावाड़ घटना स्थल पर ही बालिका की मौत हो गई, जबकि महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। झाबुआ जिले के मेघनगर में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे। घटना इतनी भयानक थी कि टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेघनगर पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर यह भीषण हादसा हुआ। हादसे में तेज रफ्तार ट्रॉले ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक बालिका की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर घायल एक महिला और युवक को पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना के बाद तत्काल मेघनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला एवं बालिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।  

भोपाल मंडल द्वारा लोको पायलटों की कार्य स्थितियों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास

वातानुकूलित लोको, उन्नत प्रशिक्षण, और बेहतर कार्य वातावरण के साथ लोको पायलटों के लिए सुविधा संपन्न वातावरण का निर्माण भोपाल भारतीय रेलवे के समर्पित लोको पायलट भारतीय रेल परिचालन व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो देशभर में यात्री एवं मालगाड़ियों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं कुशलता से उनके गंतव्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके कार्य वातावरण को और अधिक सहज, सुरक्षित और सुविधा युक्त बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा अनेक पहलें की जा रही हैं, जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे अग्रणी भूमिका निभा रहा है। वर्ष 2024-25 के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे ने लोको पायलटों की सुविधा के लिए 27 और लोकोमोटिव्स में वातानुकूलन सुविधा प्रदान की है। इस प्रकार, मार्च 2025 तक कुल 562 लोको को एयर कंडीशनर से सुसज्जित किया जा चुका है। यह सुविधा न केवल गर्मी में राहत देती है, बल्कि लंबे समय तक ट्रेनों का संचालन करते समय ड्राइवर की एकाग्रता और दक्षता को भी बनाए रखती है। रेलवे द्वारा लोकोमोटिव्स की केबिनों को एर्गोनोमिक सीटों और आधुनिक तकनीकों से युक्त कर उन्हें “क्रू फ्रेंडली” बनाया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे के तहत 858 लोकोमोटिव्स को क्रू-फ्रेंडली कैबिन के रूप में विकसित करने की दिशा में सतत कार्य जारी है। लोको पायलटों की दक्षता और प्रतिक्रिया समय को बेहतर बनाने के लिए सिम्युलेटर आधारित प्रशिक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। रनिंग स्टाफ के लिए विशेष सुरक्षा सेमिनार, परिवारों के साथ संवाद और परामर्श शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि उनके मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सतर्कता में सुधार हो सके। भारतीय रेलवे के सभी नए लोकोमोटिव्स में शौचालय की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है और पुराने इंजनों में रेट्रोफिटिंग के माध्यम से यह सुविधा जोड़ी जा रही है। डिज़ाइन में आवश्यक संशोधन कर इन्हें अधिक उपयोगी बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, भारी ट्रैफिक वाले मार्गों पर नए रनिंग रूम स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे रनिंग स्टाफ को विश्राम के लिए पर्याप्त समय मिल सके और उनकी कार्य अवधि में भी संतुलन बना रहे। वर्तमान तकनीकी प्रगति के अनुरूप, फॉग सेफ्टी उपकरण, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम, ‘कवच’ तकनीक और उन्नत ब्रेकिंग सिस्टम जैसी सुविधाओं से लोको पायलटों को कोहरे या विषम परिस्थितियों में भी सुरक्षित संचालन में सहायता मिल रही है। इसके अलावा, ऑनबोर्ड सुविधाओं, वॉकी-टॉकी संचार व्यवस्था और स्टेशनों पर नाश्ते तथा टॉयलेट ब्रेक की सहूलियत ने लोको पायलटों की कार्य संतुष्टि में वृद्धि की है। विभिन्न श्रेणियों की ट्रेनों — जैसे मालगाड़ी, पैसेंजर, मेल/एक्सप्रेस एवं मेट्रो/सबअर्बन सेवाओं — में कार्यरत लोको पायलटों को शेड्यूल के अनुसार विश्राम और सुविधा का ध्यान रखा जाता है। स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के समय वे शौचालय एवं नाश्ते की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं और इस दौरान स्टेशन स्टाफ भी पूरा सहयोग प्रदान करता है।

बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बीयुक्त तेल और घी मिलाने के तार ग्वालियर से जुड़ते नजर आ रहे

ग्वालियर देश के सबसे चर्चित तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद की जांच अब ग्वालियर तक पहुंच गई है। इस मामले में CBI और SIT की चार सदस्यीय टीम ग्वालियर के दाल बाजार पहुंची है, जहां उन्होंने तेल और घी व्यापारियों से पूछताछ की और नोटिस देकर तलब किया। देश के सबसे चर्चित तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बीयुक्त तेल और घी मिलाने के तार ग्वालियर से जुड़ते नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर दक्षिण भारत से CBI और SIT की जांच टीम ग्वालियर पहुंची है। बताया जा रहा है कि इस जांच में चार सदस्य हैं और वह सबसे पहले ग्वालियर के दाल बाजार में स्थित कारोबारियों के पास पहुंचे, जब इस बात की सूचना का पता लगा तो हड़कंप मच गया। सीबीआई की ये चार सदस्यीय टीम ने दाल बाजार के कुछ तेल और घी कारोबारी को नोटिस देकर तलब किया है। बता दें कि सीबीआई और एसआईटी टीम दो दिन से ग्वालियर में है। कुछ व्यापारी सीबीआई की एसआईटी के बुलाने पर भी नहीं आए तो इंदरगंज थाना पुलिस की मदद से उनको थाने लाकर पूछताछ की गई है। सीबीआई के ग्वालियर आने के बाद से दाल बाजार में कई फर्म के दफ्तर तक नहीं खुले हैं। कुछ खुले हैं तो वहां के मालिक लापता हैं। दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक जांच तिरुपति बालाजी प्रसाद कांड में सीबीआई दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक कार्रवाई कर रही है। दो दिन से सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की एसआईटी ग्वालियर के दाल बाजार के आसपास डेरा जमाए हुए है। पता लगा है कि सीबीआई सीपी ट्रेडिंग कंपनी मैना वाली गली के नितिन अग्रवाल उर्फ मोनू, व्यापारी मोहित अग्रवाल, अजीत कुमार राकेश कुमार के वारंट लेकर आई है। इन सभी कारोबारियों का घी और तेल का व्यवसाय है। अभी जारी रहेग छानबीन दक्षिण भारत से आई सीबीआई टीम ने पहले दिन कुछ व्यापारियों को नोटिस देकर तलब किया था, लेकिन व्यापारी डर के चलते नहीं पहुंचे। अपने प्रतिष्ठान से गायब भी हो गए। इस पर सीबीआई ने ग्वालियर के इंदरगंज सर्कल के सीएसपी रोबिन जैन और कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी मिश्रा से संपर्क कर मदद के लिए कहा। जिस पर इंदरगंज थाना और कोतवाली थाना पुलिस की मदद से इन व्यापारियों को सीबीआई के सामने पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम ग्वालियर में अभी दो से तीन दिन और छानबीन करेगी। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए वह अपने साथ भी ले जा सकती है।  

भोपाल में सड़क हादसा : डंपर से टकराया तेल से भरा ट्रक, एक मौत, तेल के पीपे लूटने मची होड़

भोपाल मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला राजधानी भोपाल बिलखरिया इलाके का है जहां तेल से भरे ट्रक और डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में जहां क्लीनर की मौत हो गई वहीं चालक को भी चोट आई है। हादसे के बाद तेल के पीपे लूटने आस पास के लोगों में होड़ मच गई। जिसको जो मिला वे लेकर चलते बने। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि ट्रक ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। डंपर से टकराने के बाद ट्रक का तेल जमीन पर फैल गया। तेल के पीपे को आसपास के लोग अपने अपने घर ले गए। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक में फंसे क्लीनर को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर को भी चोट आई है। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गया है। वहीं हादसे के बाद वहां पर कुछ देर तक जाम के हालात रहे।

मानसिक रोगियों को बिजली के झटके देना बंद, विद्युत झटकों की बजाय अब इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स के माध्यम से इलाज

इंदौर बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय में अब मानसिक रोगियों का इलाज पारंपरिक तरीकों की जगह आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा पद्धति से किया जा रहा है। यहां विद्युत झटकों की बजाय अब इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स के माध्यम से इलाज किया जाता है। इसके साथ ही म्यूजिक थेरेपी, डांस, गायन और रचनात्मक गतिविधियों के जरिये मरीजों का मानसिक उपचार किया जा रहा है। गेम्स खिलाकर भी रोगियों की मानसिक स्थिति का आकलन किया जाता है। इन उन्नत तकनीकों और पद्धतियों की वजह से यह संस्थान एक मॉडल मानसिक चिकित्सालय के रूप में उभर कर सामने आया है, जहां अत्याधुनिक मशीनें भी उपलब्ध हैं। डीन ने किया चिकित्सालय का निरीक्षण   मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद यंघोरिया ने मानसिक चिकित्सालय का दौरा किया और यहां की सुविधाओं का जायजा लिया। प्रभारी डॉक्टर वी.एस. पाल ने जानकारी दी कि पहले गंभीर मानसिक रोगियों का इलाज बिजली के झटकों से किया जाता था, जिसमें मरीज को कुर्सी से बांधकर इलाज किया जाता था। लेकिन अब इस पुरानी पद्धति को छोड़ते हुए इलेक्ट्रो-कन्वल्सिव थेरेपी (ईसीटी) की आधुनिक तकनीक अपनाई गई है, जो विद्युत चुम्बकीय तरंगों के माध्यम से होती है और अधिक सुरक्षित व प्रभावी मानी जाती है। टेली मानस सेवा से चौबीसों घंटे मुफ्त परामर्श   मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए इंदौर के बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय में टेली मानस सेवा भी उपलब्ध है, जो 24 घंटे निशुल्क परामर्श प्रदान करती है। मरीज या उनके परिजन टोल फ्री नंबर 14416 या 1800-891-4416 पर कॉल कर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। अस्पताल के ऑक्यूपेशनल थेरेपी कक्ष में मरीजों को कागज से फूल, दीये और ग्रीटिंग कार्ड जैसे रचनात्मक आइटम बनाने को प्रोत्साहित किया जाता है। इन गतिविधियों से रोगियों में रचनात्मकता के साथ-साथ मानसिक सुधार भी तेजी से होता है। म्यूजिक और गेम्स से मिल रहा मानसिक संतुलन चिकित्सालय में म्यूजिक थैरेपी के माध्यम से भी रोगियों का इलाज किया जा रहा है। गायन और नृत्य के दौरान मरीजों की शारीरिक भाषा और चेहरे के भावों से उनकी मानसिक स्थिति को समझा जाता है। डॉक्टर पाल के अनुसार, म्यूजिक थैरेपी के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसके साथ ही, स्टाफ की निगरानी में मरीजों को विभिन्न गेम्स भी खिलाए जाते हैं, जिससे उनकी मानसिक एकाग्रता और स्थिरता में सुधार होता है। ये नवाचार मरीजों को न सिर्फ उपचार देते हैं, बल्कि उन्हें जीवन की ओर भी वापस लाते हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet