LATEST NEWS

SF जवान नेऑन ड्यूटी खुद को मारी गोली, गर्दन पर राइफल रख दबाया ट्रिगर, 11 दिन पहले हुई थी पोस्टिंग

खरगोन  मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गोगांवा में शुक्रवार के दिन दुखद घटना हुई है। इंदौर निवासी एसएफ के जवान ने ड्यूटी के दौरान खौफनाक कदम उठा लिया। उसने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के चलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी धर्मराज मीणा सूचना मिलने पर तत्काल खरगोन से करीब 16 किलोमीटर दूर गोगांवा पहुंचे। उन्होंने बताया कि 38 वर्षीय एसएफ फर्स्ट बटालियन सी कंपनी के जवान राज कुमार शर्मा ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से भिंड क्षेत्र के थे। लेकिन उनका परिवार फिलहाल अंबिका नगर इंदौर में निवासरत है। शीतला माता मंदिर में लगी थी ड्यूटी एसपी ने बताया कि शीतला माता मंदिर के सामने चौकी पर 24 घंटे की गार्ड ड्यूटी होती है। सीसीटीवी फुटेज में आये समय के मुताबिक 4:56 बजे राजकुमार शर्मा ने अपनी ठोड़ी पर बंदूक रखकर गोली चला ली। गोली उनके सर से आरपार हो गई। साथ ही सात फीट ऊपर चद्दर के पार हो गई। इससे मौके पर ही जवान की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद गार्ड ड्यूटी भी बदलने वाली थी। घटना के पहले मृतक जवान बिना राइफल के चौकी के गेट पर खड़ा होकर आने जाने वालों पर नजर रख रहा था। अचानक वह अंदर गया और कुछ सेकंड के बाद उसने गोली मार ली। घटना के वक्त एक पुलिस जवान करीब 15 फीट की दूरी पर मौजूद था। गोली की आवाज सुनकर उसने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी। किसी परेशानी का नहीं किया जिक्र पुलिस अधीक्षक ने एसएएफ अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजकुमार शर्मा ने कोई शिकायत या आवेदन अथवा किसी प्रकार की परेशानी का जिक्र नहीं किया था। उन्होंने 7 अप्रैल को ही ड्यूटी ज्वाइन की थी। एफएसएल के अधिकारियों ने घटना क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना आरंभ कर दी गई है।

गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, खजुराहो का पारा 44° पार, अगले 5 दिन के लिए बड़ा अलर्ट

भोपाल प्रदेश में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. शुक्रवार को कई जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. खजुराहो, गुना और नौगांव सबसे ज्यादा गर्म रहा. मौसम विभाग की मानें तो अगले दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार से अगले तीन दिन प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा. करीब 2 से 3 डिग्री तक पारा बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग ने मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है. अप्रैल-मई में 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है. अगले तीन ऐसे रहेगा मौसम का हाल 19 अप्रैल से दिन के पारे में बढ़ोतरी जारी रहेगी. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में भी गर्मी का अहसास रहेगा. 20 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर में दिन का तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रह सकता है. रात में पारा 25 डिग्री के आसपास रहेगा. अन्य शहरों में भी गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. 21 अप्रैल को दिन में गर्म हवाएं चल सकती है. जिसका असर राजस्थान से जुड़े जिलों में देखने को मिलेगा. भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी पारा बढ़ा हुआ रहेगा. 22 अप्रैल को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. ठंडी हवा आने से पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. जानें शुक्रवार को कहां कितना डिग्री रहा तापमान शुक्रवार को छतरपुर के खजुराहो और नौगांव में पारा 44.6 डिग्री और 44 डिग्री दर्ज रहा. जबकि गुना में 44.3, रतलाम, सागर-सीधी में 43.8, दमोह में 43.6, सतना-शाजापुर में 43.1, नर्मदापुरम-रीवा में 42.6, टीकमगढ़ में 42.3 डिग्री, शिवपुरी-रायसेन में 42, मंडला में 42, धार में 41.9, उमरिया में 41.7, खरगोन में 41.4, सिवनी में 40.4, बैतूल में 40.2, खंडवा में 40.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. जानें अपने जिलों का तापमान राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां शुक्रवार दिन का तापमान बीते दिन के मुकाबले 42.2 डिग्री के करीब दर्ज किया गया. गुरुवार के मुकाबले इसमें 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई. वहीं, रात के तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट के साथ पारा 27.2 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में पारा सामान्य से 1.6-3 डिग्री अधिक रहा. साथ ही भोपाल और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. हालांकि, अशोकनगर जिले के आंवरी में रात का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. खजुराहो में पारा सबसे ज्यादा पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खजुराहो (छतरपुर) में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके अलावा गुना में 44.3 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 44 डिग्री, रतलाम/सागर/सीधी जिले में 43.8 डिग्री और दमोह में 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में पारा सबसे कम 20.2 डिग्री, कल्याणपुर (शहडोल)/नरसिंहपुर में 22.2 डिग्री, देवरा (सिंगरौली) में 22.3 डिग्री, छिंदवाड़ा में 22.6 डिग्री और मंडला में 22.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. 5 बड़े शहरों का हाल प्रदेश के पांच बड़े शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो बुधवार को ग्वालियर का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. यहां पारा 43 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा उज्जैन का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री, जबलपुर में 42.1 डिग्री और इंदौर में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. प्रदेश में सबसे गर्म रहा छतरपुर शुक्रवार को छतरपुर जिला सबसे गर्म रहा। यहां के दो शहर खजुराहो और नौगांव में पारा क्रमश: 44.6 डिग्री और 44 डिग्री दर्ज किया गया। गुना में 44.3 डिग्री रहा। इसी तरह रतलाम, सागर-सीधी में 43.8 डिग्री, दमोह में 43.6 डिग्री, सतना-शाजापुर में 43.1 डिग्री, नर्मदापुरम-रीवा में 42.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 42.3 डिग्री, शिवपुरी-रायसेन में 42 डिग्री, मंडला में 42 डिग्री, धार में 41.9 डिग्री, उमरिया में 41.7 डिग्री, खरगोन में 41.4 डिग्री, मलाजखंड में 41 डिग्री, सिवनी में 40.4 डिग्री, बैतूल में 40.2 डिग्री, खंडवा में 40.1 डिग्री और छिंदवाड़ा में पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर भी सीजन के सबसे गर्म रहे। ग्वालियर में सबसे ज्यादा 43 डिग्री, उज्जैन में 42.8 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री, जबलपुर में 42.1 डिग्री और इंदौर में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 28 शहरों में पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। ऐसा सीजन में पहली बार हुआ, जब इतने अधिक शहरों में भीषण गर्मी पड़ी हो। 3 दिन बाद पारे में गिरावट मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि तीन दिन के बाद पारे में हल्की गिरावट हो सकती है, लेकिन इससे पहले भीषण गर्मी रहेगी।

इंदौर में अरिजीत सिंह का लाइव कंसर्ट, यातायात व्यवस्था बदली गई, दस्तूर चौराहे से देवास नाका तक बंद रहेगा मार्ग

इंदौर  सिंगर अरिजीत सिंह के लाइव कंसर्ट शो के चलते शनिवार दोपहर 12 बजे से पटेल नगर क्रासिंग हाईवे से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। सी-21 एस्टेट ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्सन और पार्किंग तक की व्यवस्था का प्लान तैयार किया है। कनाड़िया की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश पटेल नगर कट से होते हुए हाईवे से बेस्ट प्राइज और वेलवेट गार्डन, लाभगंगा, आरई 2 रोड से होगा। वहीं पटेल नगर कट से बाएं मुड़कर खजराना मार्ग से पॉकीजा कॉलोनी के समीप से दाहिने मुड़कर आरई 2 रोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल पार्किंग में पहुंचेंगे। रेडिसन चौराहे की ओर से आने वाले वाहन साईं कृपा कट, स्टार चौराहा, लाभगंगा होते हुए आरई 2 रोड से निर्धारित पार्किंग में आ सकेंगे। देवास की ओर जाने वाले वाहनों के लिए ये रूट देवास की ओर से आने वाले वाहन चालक डीपीएस अंडरब्रिज से टीसीएल से दाहिने मुड़कर वेलवेट गार्डन तिराहा, लाभगंगा होते हुए आरई 2 मार्ग से प्रवेश कर पार्किंग में पहुंच सकेंगे। यह रूट होगा डायवर्ट रेडिसन की ओर से आने वाली बसें स्टार चौराहे से लेफ्ट लेकर एडवांस एकेडमी होते हुए बेस्ट प्राइज से बायपास पर जा सकेंगी। इंटरस्टेट बसों को मूसाखेड़ी चौराहा व तीन इमली से पालदा रोड होते हुए हाईवे पर भेजा जाएगा। व्हाइट चर्च की ओर से पिपल्याहाना होकर चलने वाली बसों का भी रूट डायवर्ट किया गया है। ये बसें स्कीम नं. 140, अग्रवाल स्कूल चौराहा, बिचौली अंडरब्रिज होकर हाईवे पर आ-जा सकेंगी। इसके अलावा लवकुश चौराहा, बापट, स्कीम नंबर-136 से आने वाले भारी वाहन देवास नाका से मांगलिया, सेंट्रल पाइंट होकर बायपास पर प्रवेश कर खंडवा-मुंबई की ओर जा सकेंगे। खंडवा-देवगुराड़िया की ओर से आने वाले भारी वाहन सीधे बायपास से होकर सेंट्रल पाइंट मांगलिया से देवास नाका होते हुए बापट एवं लवकुश चौराहे से उज्जैन-धार की ओर जा सकेंगे। शो से पहले जमा किया टैक्स लाइव कंसर्ट से पहले आयोजकों ने मनोरंजन कर के रूप में 30 लाख रुपये का टैक्स एडवांस जमा करवा दिया है। शुक्रवार को आयोजकों ने नगर निगम में टैक्स की राशि का चेक सौंप दिया। निगम ने करीब 50 लाख रुपये के टैक्स का अनुमान लगाया है। शेष टैक्स की गणना आयोजन के बाद कर जमा करवाने पर सहमति बनी है।

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने 300 से ज्यादा आरक्षकों के तबादलों का आदेश जारी

भोपाल मध्य प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस दौड़ रही है, राज्य शासन लगातार तबला आदेश लगातार जारी कर रहा है इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय भोपाल ने भी थोकबंद तबादला आदेश जारी किये हैं , पीएचक्यू ने 300 से ज्यादा आरक्षकों की तबादला सूची जारी की है। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने  गुरुवार को विभागीय स्तर पर थोकबंद तबादले किये इसमें उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, कार्यवाहक उप निरीक्षक, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक और कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों के नाम शामिल हैं। PHQ ने 343 आरक्षकों के तबादले किये   इन तबादलों के बाद पुलिस ने एक और सूची जारी की जिसमें पुलिस आरक्षकों के तबादला आदेश हैं, पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के बाद जारी आदेश में 343 आरक्षकों को एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है। ट्रांसफर नीति के मुताबिक निर्धारित अवधि में कार्यमुक्त करने के आदेश आदेश में कहा गया है कि ट्रांसफर किये गए आरक्षक को तबादला नीति के अनुसार निश्चित समयावधि में कार्य मुक्त किया जाये, यदि ट्रांसफर किया गया कर्मचारी निलंबित है तो उसे कार्यमुक्त ना किया जाये और उसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को दी जाये। तबादला नीति और प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा जारी स्थानांतरण नीति ( Transfer Policy ) के अनुसार, तबादला होने वाले कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि के भीतर कार्यमुक्त किया जाएगा। हालांकि, अगर कोई आरक्षक निलंबित स्थिति में है, तो उसे कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा और उसकी सूचना पुलिस मुख्यालय (PHQ) को भेजी जाएगी। क्या है इस तबादले का उद्देश्य? इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य पुलिस विभाग की कार्यक्षमता में सुधार लाना और विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती को संतुलित करना है। यह कदम प्रशासन की ओर से पुलिस कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए उठाया गया है ताकि जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।

कलेक्टर नेहा मीना ने अनुभवी महिलाओं को जोड़ते हुए ‘मोटी आई’ का अभियान चलाकर 1130 बच्चों को कुपोषण से बाहर निकाला

झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने कुपोषण दूर करने व पोषण आहार को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल की। उन्होंने गांव की अनुभवी महिलाओं को जोड़ते हुए उन्हें ‘मोटी आई’ का नाम दिया। इनके माध्यम से अभियान चलाकर कुपोषण से जंग लड़ी गई। इसके लिए कलेक्टर को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 मिला है। 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में कलेक्टर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरस्कार देंगे। देश के कुल 16 सिविल सेवकों को यह पुरस्कार मिलने जा रहा है। जनजातीय क्षेत्र झाबुआ के लिए यह गौरव की बात है। मोटी आई अवधारणा राष्ट्रीय स्तर पर पसंद की गई है। पांच चरणों की विस्तृत प्रक्रिया के बाद कलेक्टर मीना का चयन किया गया। इसी साल चार अप्रैल को कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी ने इंटरव्यू के बाद कलेक्टर को चयनित किया। गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद पुरस्कार की घोषणा की गई। यह पुरस्कार आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के तहत मिला है। पुरस्कार का लक्ष्य अच्छे प्रशासन को पहचान देना और दूसरों को लिए प्रेरणा बनाना है। ऐसे चलाया कार्यक्रम     ग्रामीण भारत को मुख्यधारा से जोड़ने का यह कार्यक्रम आधुनिक मॉडल है। इसके तहत जिले में जनता को सीधे जोड़ा गया है और योजनाओं को जमीन तक पहुंचाया गया है।     जुलाई 2024 के आंकड़े के अनुसार जिले में 1950 बच्चे कुपोषण के शिकार थे, जिनमें से करीब 1130 बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाया गया है।     1325 मोटी आई जिले में प्रशिक्षित की गईं और उन्होंने घर-घर जाकर कुपोषण से लड़ने में महती भूमिका अदा की। इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड भी मिल चुका है उल्लेखनीय है कि इसी साल 25 जनवरी को कलेक्टर मीना को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024-25 से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने सम्मानित किया था। स्थानीय संस्कृति को जोड़कर मतदाता जागरूकता बढ़ाई गई थी। चुनावी काका- काकी, शुभंकर आदि का उपयोग किया गया था।

CM यादव ने कहा PM मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश की धरती पर चीता प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश की धरती पर चीता प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। भारत और लगभग सम्पूर्ण एशिया महाद्वीप से विलुप्त हो चुके चीतों का पुनर्वास कर राज्य सरकार प्रकृति से प्रगति और प्रगति से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज ही केन्द्रीय पर्यावरण, वन एनं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा की है। इसमें तय किया कि मध्यप्रदेश में चीता प्रोजेक्ट का विस्तार किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने कूनो नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाए जाने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, जिन पर राज्य सरकार शिद्दत से अमल करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क के बाद मंदसौर में गांधीसागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान होगा, जहां चीतों को बसाया जा रहा है। हम चीता प्रोजेक्ट के विस्तार की स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के आभारी हैं। आगामी 20 अप्रैल को गांधीसागर अभयारण्य से मध्यप्रदेश में चीता प्रोजेक्ट का‍विस्तार करने जा रहे हैं। यह वन्य जीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। साथ ही वन्य जीव संरक्षण प्रेमियों और देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए भी यह उत्साह का अवसर है।  

प्रदेश की सभी शालाओं में 22 अप्रैल को दिन पृथ्वी दिवस का आयोजन किया जायेगा

भोपाल प्रदेश की सभी शालाओं में 22 अप्रैल 2025 मंगलवार के दिन पृथ्वी दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन के संचालन के लिए संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिंदर सिंह ने समस्त जिला कलेक्टर्स को पत्र लिखकर निर्देश जारी किये हैं। विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा ‘’इको क्लब फॉर मिशन लाइफ’’ कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जा रही हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए विद्यालयों में इको क्लब का गठन भी किया गया है। प्रदेश में विद्यालयों में गठित इको क्लब से “फ्लोरा (वनस्पति) के लिए क्यूआर कोड” नामक एक शैक्षिक पहल की शुरूआत की गई है। इसका प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल का विकास करना, क्यूआर कोड निर्माण और डिजिटल जानकारी प्रदान करना है। पृथ्वी दिवस के आयोजन में विद्यालय द्वारा ‘’इको क्लब फॉर मिशन लाईफ’’ पोर्टल पर पंजीयन किया जायेगा। विद्यालय के इको क्लब प्रभारी द्वारा विद्यार्थियो के समूह बनाएँ जाकर स्कूल परिसर एवं आस-पास के बाग बगीचों इत्यादि में उपलब्ध पेड़-पौधों का सर्वेक्षण कर सूची तैयार की जायेगी। विद्या‍र्थी सूची अनुसार पेड़-पौधों से संबंधित जानकारी एकत्रित कर डिजिटल डेटाबेस भी तैयार करेंगे। इसके आधार पर प्रत्येक पेड़-पौधों के लिए स्थिर (स्टेटिक) क्यूआर कोड बनायेंगे। क्यूआर कोड वाले लेबल को विद्यार्थियों द्वारा संबंधित पेंड़ पौधों के समक्ष प्रदर्शित किया जायेगा, जिससे अन्य विद्यार्थी एवं जन सामान्य भी उस पेड़ पौधे से संबंधित जानकारी सहजता से प्राप्ते कर सकेंगे। क्यू्आर कोड में उस पेड़ पौधे से संबंधित जानकारी यथा पेड़ (फ्लोरा) का नाम एवं स्थानीय नाम, पेड़ का वैज्ञानिक नाम, पेड़ का प्रकार, फलदार / औषधि / सजावट / अन्य, वनस्पति के बारे में जानकारी जैसे पोषण मूल्य, लाभ, उपयोग आदि भी उपलब्ध होगी।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- प्रसाद योजना से संवरेगी माँ पीताम्बरा की नगरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि माँ पीताम्बरा की नगरी को प्रदेश का प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल बनने के लिये सुविधा संपन्न बनाया जाएगा। केंद्र सरकार की “प्रसाद योजना” (Pilgrimage Rejuvenation and Spiritual Augmentation Drive) के अंतर्गत मंदिर परिसर और उससे जुड़े क्षेत्र के विकास के लिए 44.24 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस योजना से धार्मिक स्थलों का कायाकल्प होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण होगा। “प्रसाद योजना” का उद्देश्य भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक बनाना है। धार्मिक विरासत को मिलेगा आधुनिक स्वरूप प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्‍ला ने बताया कि पीतांबरा पीठ में पर्यटन सेवाओं के विस्तार से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। सुविधाएं बढ़ने से यह विकास तीर्थयात्रियों को आसानी होगी। “प्रसाद योजना” के तहत पीताम्बरा पीठ, दतिया में होने वाले प्रमुख विकास कार्य ब्रीदिंग स्पेसेज (खुले स्थान) हाइवे से मंदिर की ओर लगभग 2 कि.मी. के मार्ग पर पैदल आने वाले दर्शनार्थियों एवं वरिष्‍ठ जनों को ताजी हवा, खुला वातावरण और आराम प्रदान करने के लिए विशेष रूप से खुले स्थानों का विकास किया जाएगा। इन क्षेत्रों में हरियाली, बेंच, पेड़-पौधे और विश्राम करने के लिए स्थान होंगे। इससे पर्यटकों को ताजगी का अनुभव होगा। सार्वजनिक सुविधाएं शहर के नागरिकों और पर्यटकों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और अन्य सार्वजनिक सेवाओं को उन्नत किया जाएगा। इससे शहर अधिक सुविधाजनक और सुगम बनेगा।         इंटरप्रिटेशन सेंटर मंदिर प्रबंधन ने उत्तर गेट के समीप इसके लिये लगभग 1000 वर्ग मी० की भूमि उपलब्‍ध कराई है, उत्तर गेट भविष्‍य का मुख्‍य द्वार होगा। उत्तर द्वार से मंदिरों में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक इंटरप्रिटेशन सेंटर (व्याख्या केंद्र) बनाया जाएगा, जहां मंदिर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी जाएगी। प्रथम तल पर मंदिर ट्रस्‍ट का कार्यालय एवं भीड़ नियंत्रण कक्ष भी होगा।         रोटरी डिजाइन ग्‍वालियर एवं झॉसी से आने वाले वाहनों/यात्रियों हेतु यातायात प्रबंधन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बम-बम भोले एवं हनुमान चौक पर रोटरी की डिज़ाइन की जायेगी। यह न केवल ट्रैफिक नियंत्रण में मदद करेगा बल्कि सौंदर्यीकरण में भी योगदान देगा।         मल्टी-लेवल कार पार्किंग बढ़ती यातायात समस्या को ध्यान में रखते हुए, मंदिर के समीप बहु-स्तरीय कार पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इससे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या कम होगी और सड़कें अधिक व्यवस्थित रहेंगी। पार्किंग के भूतल पर दुकानों की व्‍यवस्‍था होगी। इससे दुकान व्‍यवस्थित हो सकेगी एवं श्रृद्धालुओं के लिये भी सुविधाजनक होगी। भविष्‍य में मल्‍टीलेवल पार्किंग को सीधे मंदिर पाथ-वे से जोड़ा जावेगा।         फुटपाथ विकास पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सुगमता को सुनिश्चित करने के लिए फुटपाथों का पुनर्विकास किया जाएगा। इसमें समतल और मजबूत फुटपाथ, प्रकाश व्यवस्था, छाया के लिये शेड, पौध-रोपण और बैठने की सुविधाएं जोड़ी जाएंगी ताकि लोग आराम से चल सकें।         स्मार्ट डिस्प्ले और संकेतक शहर में प्रमुख स्थानों, पर्यटन स्थलों, मंदिरों और सार्वजनिक सुविधाओं के बारे में जानकारी देने के लिए स्मार्ट डिस्प्ले और संकेतक लगाए जाएंगे। डिजिटल और इंटरैएक्टिव बोर्ड की मदद से यात्री और नागरिक आसानी से दिशाओं, सूचनाओं और आवश्यक सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आधुनिकता के साथ आस्था का संगम इन सभी कार्यों का लक्ष्य दतिया स्थित मां पीताम्बरा पीठ को एक ऐसा धार्मिक गंतव्य बनाना है, जहाँ आस्था और आधुनिकता का समन्वय हो। इससे न केवल तीर्थयात्रियों को एक बेहतर अनुभव मिलेगा, बल्कि दतिया को सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन की दृष्टि से भी नई ऊंचाइयाँ मिलेंगी। पहले भी मिल चुकी है सफलता मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर और अमरकंटक जैसे धार्मिक स्थलों को भी इस योजना के अंतर्गत क्रमशः 44.81 करोड़ और 50 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हो चुकी है। ओंकारेश्वर में विकास कार्य पूर्ण हो गये है। अमरकंटक में विकास कार्य अप्रैल 2025 तक पूरे हो जायेंगे।  

सामान्य प्रशासन विभाग की ट्रांसफर पॉलिसी 2025 बनाकर तैयार, किसको कितना रहेगा ट्रांसफर का पावर

भोपाल  तबादलों के लिए इंतजार कर रहे मध्य प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारियों के लिए यह राहत भरी खबर है। तबादलों से बैन हटाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने ट्रांसफर पॉलिसी 2025 बनाकर तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सलाह पर कुछ आंशिक बदलावों के बाद अप्रैल माह में ही कैबिनेट में तबादला नीति लाने की तैयारी चल रही है। पिछले 3 साल से तबादले की बाट जोह रहे सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस को जल्द ही हरी झंडी मिलने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला नीति का मसौदा तैयार कर लिया है। सीएम डॉ मोहन की सलाह पर कुछ बिंदुओं में बदलाव किया जा सकता है। इस माह के अंत तक तबादला नीति को राज्य शासन की मंजूरी मिल सकती है। अप्रैल माह में ही मंत्री परिषद की बैठक में तबादला नीति 2025 का अनुमोदन किया जा सकता है। पॉलिसी के अनुसार, करीब 15 दिन से एक महीने तक तबादलों से प्रतिबंध हटाया जा सकता है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में आखिरी बार तबादला नीति 2021-22 में लागू की गई थी। उसके बाद अब तक कोई नई नीति नहीं आई है। अब डॉ मोहन सरकार में नई तबादला नीति 2025 लागू होगी। तबादला नीति में ये बिंदू हो सकते हैं शामिल     तबादला नीति में इस बात का प्रावधान रहेगा कि 3 साल से ज्यादा समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों को हटाया जाए। ऐसे अधिकारियों को दूसरे जिलों में भी भेजा जाएगा।     माना जा रहा है कि किसी भी विभाग में अधिकतम 10 फीसदी कर्मचारियों के तबादले ही हो सकेंगे।     जो अधिकारी-कर्मचारी स्वयं के व्यव पर ट्रांसफर करवाएंगे, उन्हें किसी भी प्रकार का भत्ता नहीं दिया जाएगा।     प्रशासनिक आधार पर होने वाले तबादले में सरकार भत्ता प्रदान करेगी।     मंत्रियों को उनके विभाग के कर्मचारियों के तबादले को लेकर अधिकार प्रदान किए जाएंगे।     जिले के अंदर ट्रांसफर करने का अधिकार प्रभारी मंत्री को दिया जाएगा। प्रभारी मंत्री की अनुशंसा के आधार पर जिला कलेक्टर जिले के अंदर ट्रांसफर कर सकेंगे।     जिले के बाहर तबादला विभागीय मंत्रियों की अनुशंसा पर होंगे, लेकिन राजपत्रित अधिकारियों का तबादला करने के लिए मुख्यमंत्री समन्वय की प्रक्रिया अपनाना होगी।     स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से जुड़े तबादलों में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।     विशेष परिस्थितियों में कर्मचारियों को मांगी गई लोकेशन पर ट्रांसफर दिया जाएगा।  

26 ट्रेनें अप्रैल और मई में रहेंगी कैंसल, तीसरी लाइन के इंटरलाकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा

भोपाल उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर मंडल के अंतर्गत तीसरी लाइन के इंटरलाकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इस कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली 26 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में निरस्त किया है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार ये ट्रेनें 17 अप्रैल से 7 मई तक अलग-अलग दिनों में निरस्त रहेंगी। प्रभावित ट्रेनों में पुणे, कोचुवेली, सिकंदराबाद, यशवंतपुर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ओखा, पनवेल, बांद्रा टर्मिनस तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस जैसे गंतव्यों से चलने वाली प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं।   ये ट्रेनें रहेंगी कैंसल पुणे-गोरखपुर तीन मई, गोरखपुर-कोचुवेली 27 अप्रैल, 1, 2, 4 मई, कोचुवेली-गोरखपुर 30 अप्रैल, 4, 6, 7 मई, गोरखपुर-सिकंदराबाद 30 अप्रैल। सिकंदराबाद-गोरखपुर एक मई। गोरखपुर-यशवंतपुर 26 अप्रैल। सिकंदराबाद-गोरखपुर 28 अप्रैल। गोरखपुर-एलटीटी 22 एवं 29 अप्रैल। एलटीटी-गोरखपुर 23, 30 अप्रैल। एलटीटी-गोरखपुर 27 अप्रैल से तीन मई। गोरखपुर-एलटीटी 27 अप्रैल से तीन मई। गोरखपुर-यशवंतपुर 22 व 29 अप्रैल। यशवंतपुर-गोरखपुर 24 अप्रैल व एक मई। गोरखपुर-पुणे 24 अप्रैल व एक मई। पुणे-गोरखपुर 26 अप्रैल व तीन मई। गोरखपुर-ओखा 24 अप्रैल व एक मई। ओखा-गोरखपुर 27 अप्रैल व चार मई तक निरस्त रहेगी। इधर… मौसम साफ, फिर भी देरी से चल रहीं ट्रेनें भोपाल में गुरुवार को रेलवे यात्री मौसम साफ होने के बावजूद परेशान हुए। कई प्रमुख ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 2 घंटे तक की देरी से भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचीं। वहीं, कुछ ट्रेनों की लेटलतीफी तो 3 से 6 घंटे तक दर्ज की गई, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ देखने को मिली, लेकिन जानकारी के अभाव और ट्रेनों के अनिश्चित आगमन समय ने उनकी परेशानी को और बढ़ा दिया। यात्रियों ने शिकायत की कि प्लेटफार्म पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के संबंध में समय पर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की जा रही थी, जिससे उन्हें घंटों तक दुविधा में रहना पड़ा।   ट्रेनें देरी से पहुंची भोपाल     12138 पंजाब मेल : एक घंटा     12406 गोंडवाना : 24 मिनट     11058 अमृतसर : डेढ़ घंटा     12920 मालवा : 2 घंटे 06 मिनट     12156 भोपाल एक्स : आधा घंटा     12722 दक्षिण एक्स: 28 मिनट     18237 छत्तीसगढ़ : 28 मिनट     12853 अमरकंटक : 30 मिनट     22537 कुशीनगर : 35 मिनट यात्री भी हो रहे परेशान भोपाल स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान यात्री जब वेटिंग एरिया में बैठे तो वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। प्लेटफार्म एक पर बने छह नंबर वेटिंग एरिया में वाशरूम की हालत खस्ता है। वाशरूम में पानी की व्यवस्था नहीं है।

मंत्री राजपूत ने किया 815.64 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार को गुना जिले के शासकीय महाविद्यालय चाचौड़ा बीनागंज में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण/ शहरी सशक्तिकरण और जनकल्याण को साकार करने 815.64 लाख लागत के विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभांरभ कन्या पूजन के साथ हुआ। मंत्री राजपूत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत आंगनवाडी भवन निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, सीसी रोड निर्माण, पंचायत भवन ग्राम पंचायत झुकरा, सामुदायिक शौचालय, स्टॉपडेम निर्माण ग्राम पंचायत नारायणपुरा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत नल जल योजना तथा पोस्टल सब ऑफिस कुंभराज सहित कुल 26 कार्यो के लागत राशि 815.64 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास /लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री राजपूत द्वारा 5 दिव्यांगों को ट्राइसाईकिल एवं व्हीलचेयर भी वितरित की गयी। इस अवसर पर विधायक चाचौडा़ श्रीमति प्रियंका पेंची अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित जनपद एवं पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।  

पीथमपुर के भस्मक संयंत्र परिसर में रखे 307 टन कचरे को नष्ट करने का अंतिम चरण दो सप्ताह बाद शुरू होगा

इंदौर धार जिले के पीथमपुर में विगत दिनों ट्रायल रन के तहत यूनियन कार्बाइड  के 30 टन कचरे को जलाकर नष्ट किया जा चुका है। अब पीथमपुर के भस्मक संयंत्र परिसर में रखे 307 टन कचरे को नष्ट करने का अंतिम चरण दो सप्ताह बाद शुरू होगा। यह संभावना जताई जा रही है कि 1 मई से संयंत्र में 270 किलो प्रति घंटे की दर से यूका के कचरे को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस संबंध में 21 अप्रैल को भोपाल में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भस्मक संयंत्र संचालित करने वाली कंपनी एनर्जी एनवायरो के प्रतिनिधियों की बैठक भी होने वाली है।   72 दिन में नष्ट करना है पूरा कचरा हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, 72 दिन में इस पूरे कचरे को नष्ट करने का कार्य पूर्ण किया जाएगा। गौरतलब है कि पीथमपुर के भस्मक संयंत्र में 28 फरवरी से 9 मार्च के बीच 30 टन यूका के कचरे को ट्रायल रन के तहत नष्ट किया जा चुका है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने एनर्जी इन्वयारों कंपनी को 307 टन यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने से पूर्व अपने प्लांट में आटोमेशन सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत यूका के कचरे को तौलकर निर्धारित मात्रा में भस्मक में डालने की प्रक्रिया ऑटोमेटिक वजन मापी यंत्र लगाने के लिए कहा गया है। पिछले ट्रायल रन में कचरे को मैन्युअली तौलकर कर्मचारी भस्मक संयंत्र में डाल रहे थे। वही भस्मक संयंत्र में ऑटोमेटिक मॉनिटरिंग सिस्टम भी लगाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि अभी भस्मक संयंत्र की चिमनी पर ही ऑटोमेटिक मॉनिटरिंग सेंसर के माध्यम से निगरानी की गई थी। इसके माध्यम से कचरा जलने के बाद उत्सर्जित होने वाली गैसों की मात्रा का पता चलता था। 900 टन निकलेगी राख, लैंडफिल के लिए अनुमति लेने का प्रयास अभी 30 टन कचरा नष्ट करने के बाद 75 टन राख निकली है। 307 टन यूका का कचरा जलाने के बाद करीब 900 टन राख निकलेगी। ऐसे में इस राख को लैंडफिल में सुरक्षित तरीके से दबाया जाएगा। वर्तमान में भस्मक संयंत्र का संचालन करने वाली कंपनी के पास पांच लैंडफील साइट है। यूका के कचरे के जलाने के बाद बची राख को जमीन में दबाने के लिए अलग से लैंडफिल तैयार किया जाना है। ऐसे में कंपनी इस संबंध के नया लैंडफिल तैयार करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति लेने का प्रयास कर रही है। अनुमति मिलने के बाद लैंडफिल तैयार करने के लिए खुदाई की जाएगी। तब तक एनर्जी इनवायरो कंपनी अपने परिसर में ही शेड में यूका कचरा जलाने के बाद बची हुई राख को रखेगी।

संकल्प फाउंडेशन के सेवायज्ञ में अनुभव, ऊर्जा और राष्ट्रधर्म का सशक्त संगम

संकल्प फाउंडेशन के सेवायज्ञ में अनुभव, ऊर्जा और राष्ट्रधर्म का सशक्त संगम नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय मिलन समारोह में देशभर से जुड़ी विभूतियों की प्रेरणादायक उपस्थिति नई दिल्ली यह दृश्य केवल एक औपचारिक मिलन समारोह भर नहीं था, बल्कि धर्म, दर्शन, संस्कृति, सेवा और राष्ट्रनिष्ठा की समवेत चेतना का सजीव दर्शन था। यह आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली में संकल्प फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न हुआ—जिसका उद्देश्य केवल संवाद नहीं, बल्कि संघर्ष से संकल्प तक की उस चेतना को साकार करना था, जिसने आज देशभर में नवयुवकों के हृदय में सेवा और नेतृत्व की लौ प्रज्वलित कर दी है। संस्थापक संतोष तनेजा जी: संकल्प के वटवृक्ष के मूल प्रेरणास्रोत इस अवसर पर पावन उपस्थिति रही परम आदरणीय श्री संतोष तनेजा जी की—जिन्होंने वर्षों पूर्व संकल्प फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना एक छोटे बीज की भाँति की थी, जो आज एक सशक्त महा वटवृक्ष का रूप ले चुका है। इस वटवृक्ष की छाया में आज हजारों युवक-युवतियाँ अपने जीवन के उद्देश्य की दिशा में अग्रसर हैं। तनेजा जी का जीवन दर्शन स्वयं में त्याग, तपस्या और कर्मयोग की प्रतिमूर्ति है। वे केवल संस्थापक नहीं, बल्कि संस्था की आत्मा हैं। उनकी प्रेरणा से आज यह ट्रस्ट न केवल UPSC, राज्य सेवा, और अन्य उच्च प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी में मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है, बल्कि युवाओं के हृदय में राष्ट्रधर्म, संवेदना, और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी जाग्रत कर रहा है। हरिश्चंद्र अग्रवाल जी: मध्यप्रदेश संकल्प का संयम, समर्पण और संगठन इस भव्य मिलन में मध्यप्रदेश संकल्प फाउंडेशन के समन्वयक श्री हरिश्चंद्र अग्रवाल जी की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। वे संस्था के संतुलन और संवेदनशीलता के केंद्र हैं। उनका विनम्र स्वभाव, अद्वितीय संगठन कौशल और नवयुवाओं के प्रति अपार अनुराग संस्था के संचालन में ऊर्जस्विता का संचार करता है। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में संकल्प फाउंडेशन ने ऐसे सैकड़ों युवाओं को दिशा दी है, जो न केवल सेवा की तैयारी कर रहे हैं, बल्कि समाज की नींव को सुदृढ़ करने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उपस्थित दिव्यस्वरूप महानुभावों का परिचय इस आयोजन को गरिमा प्रदान करने हेतु अनेक विशिष्टजनों की पावन उपस्थिति रही: 1. श्री राहुल देव जी – वरिष्ठ पत्रकार, जिनकी वाणी में धर्म, सत्य और सामाजिक चेतना की प्रखरता है। 2. श्री अनिल जोशी जी – साहित्य और समाज के सजग साधक, विचारशील एवं प्रेरक व्यक्तित्व। 3. श्री संतोष तनेजा जी – संस्थापक, संकल्प फाउंडेशन; कर्मयोग के प्रतीक, युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत। 4. डॉ. प्रसन्ना कुमार जी – सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव, प्रशासनिक सादगी और नैतिक नेतृत्व के जीवंत उदाहरण। 5. श्रीमती मधु प्रभाकर जी – नारी शक्ति और समर्पित नेतृत्व की प्रतीक, संस्था की सक्रिय स्तंभ। 6. श्री सिरोही जी – सामाजिक संकल्प कार्यों में समर्पित, गंभीर दृष्टिकोण और विनम्रता के साथ अग्रणी। 7. श्री अंकुर अग्रवाल जी – युवा नेतृत्व के प्रतीक, संस्था के भविष्य की ऊर्जा। 8. श्री हरिश्चंद्र अग्रवाल जी – समन्वयक, मध्यप्रदेश संकल्प फाउंडेशन; संस्था की रीढ़, विनम्रता और समर्पण के जीवंत स्वरूप।   स्थान: नई दिल्ली – भारत की राजधानी, जहाँ विचारों की गंगा और संस्कृति की यमुना एकत्रित होकर संकल्प की सरस्वती को साकार करती हैं।   विचार-संदर्भ: यह केवल एक औपचारिक मिलन नहीं था, यह था – श्रद्धा और कर्म का संगम, संघर्ष और समाधान का संवाद, प्रेरणा और परिवर्तन का संकल्प। यह वह क्षण था जहाँ अतीत का अनुभव, वर्तमान की सजगता, और भविष्य की आकांक्षा – एक ही मंच पर एकात्म हो उठी। यह आयोजन इस बात का प्रमाण था कि जब अनुभव, उत्साह और उद्दीपन एकत्र होते हैं, तब राष्ट्र, समाज और संस्कृति एक नई दिशा की ओर बढ़ते हैं।   समापन संदेश: यह आयोजन सभी महानुभावों के तप, त्याग और सत्कर्मों से सुशोभित रहा। यह संकल्प केवल एक संस्था नहीं, अपितु एक राष्ट्रीय चेतना है। इन सभी विभूतियों को कोटिशः नमन, जिनके कारण यह क्षण न केवल स्मरणीय रहा, अपितु युगों तक प्रेरणा देने वाला बन गया

स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकेशन आधारित उपस्थिति की तैयारी की शुरू, अब टीचर्स की अटेंडेंस चेहरा दिखाकर लगेगी

भोपाल अब सरकारी स्कूलों से शिक्षक गायब नहीं रह पाएंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। प्रदेश के करीब चार लाख शिक्षकों की उपस्थिति सार्थक एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज होगी। यह एप शिक्षकों की लोकेशन दर्ज करेगा साथ ही आनलाइन चेहरा दिखाई देने पर ही उपस्थिति लगेगी। गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलेंगे तो जुलाई से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य कर दी जाएगी। प्रदेश के 99,145 स्कूलों में से केवल 8,051 स्कूलों में ही शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति एम शिक्षा मित्र एप से दर्ज की जा रही है यानी 91,094 स्कूलों में इसका उपयोग ही नहीं हो रहा है। जबकि यह व्यवस्था अनिवार्य की गई थी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर सवाल खड़े होते रहते हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी इस बात को कई बार स्वीकार कर चुके हैं कि प्रदेश में कुछ जिलों में शिक्षक स्कूल नहीं जाते हैं। उनके स्थान पर दूसरे लोग पढ़ाने जाते हैं। वहीं कुछ शिक्षक स्कूलों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचते हैं। तीन बार व्यवस्था बनाई गई लेकिन फेल हो गई। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2017, वर्ष 2020 और वर्ष 2022 में प्रयास किया। ऑनलाइन उपस्थिति एम शिक्षा मित्र एप के जरिए शुरू की गई थी। लेकिन शिक्षकों ने इस प्रक्रिया का विरोध किया।    कभी स्मार्ट फोन न होने तो कभी नेटवर्क न मिलने का बहाना बनाया गया। ऑनलाइन उपस्थिति से कन्नी काटी जाती रही। कई कारणों से यह प्रक्रिया ठीक से लागू नहीं हो पाई।   नए एप में गड़बड़ियों को किया गया दूर एम शिक्षा मित्र एप से उपस्थिति लगानी अनिवार्य की गई थी लेकिन इसके माध्यम से नेटवर्क मिलने पर ही उपस्थिति लगती थी। इसमें लोकेशन व चेहरा पहचान कर उपस्थिति लगाने का विकल्प नहीं होने से बहुत गड़बड़ियां होती थीं। सार्थक एप में इन्हें दूर कर लिया गया है। अवकाश के लिए भी कर सकेंगे आवेदन सार्थक एप की नई व्यवस्था में कर्मचारी व शिक्षक छुट्टी के लिए भी आवेदन कर सकेंगे और शासन से किसी भी प्रकार का कार्यालयीन पत्राचार इस एप से हो जाएगा। दरअसल, सार्थक एप मध्य प्रदेश सरकार के पोर्टल से जुड़ा नवीनतम मोबाइल एप्लीकेशन है।  

अंबेडकर परिसर निर्माण हेतु विधायक ने 15 लाख देने की घोषणा की

संविधान की प्रति हाथों में लहराने वालो की कांग्रेस ने ही बाबा साहब को दो बार चुनाव में हराने का किया था कार्यगोपालसिंह इंजीनियर सिद्दीकगंज में मनाई गई अंबेडकर एवं ज्योतिबा फुले जी की संयुक्त जयंती अंबेडकर परिसर निर्माण हेतु विधायक ने 15 लाख देने की घोषणा की आष्टा  जो कांग्रेस के युवराज,उनकी पार्टी के नेता दिनरात,सोते बैठते,खाते पीते हर जगह,हर स्थान पर बाबा साहब के लिखे संविधान की प्रति लहराते दिखते है,संविधान,संविधान चिल्लाते है,जरा उनसे केवल इतना पूछा जाये की संविधान की रक्षा की इतनी इतनी बड़ी बड़ी बातें चिल्ला चिल्ला कर करते हो तो आजादी के बाद देश मे हुए लोकसभा के चुनाब में उस ही संविधान के निर्माता,रचियता बाबा साहब भीमराव जी अंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस ने,कांग्रेस का उम्मीदवार खड़ा करके उनेह हरवाने का काम एक बार नही दो बार क्यो किया था.? ये कांग्रेस का दोहरा ओर दोगला चरित्र है । बाबा साहब ने जो संविधान हमे दिया आज उस संविधान के कारण ही आज गरीब,पिछड़े,अनुसूचित जाति,जनजाति,गरीब का देश का,समाज का उत्थान,विकास हुआ है । उक्त उदगार आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आज सिद्दीकगंज में डॉ बीआर अंबेडकर समिति द्वारा अंबेडकर जी एवं ज्योतिबा फुले जी की संयुक्त जयंती समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि कांग्रेस के दोहरे चेहरे को हम सब को पहचानना होगा,कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को धोखा दिया है । पहले उनेह दो बार चुनाव में हरवाया,फिर उनेह कांग्रेस के शासन के होते हुए भारत रत्न नही दिया गया । जब भाजपा के समर्थन वाली केंद्र में सरकार आई तब बाबा साहब को भारत रत्न दिया,आज पूरे देश मे पंचतीर्थ का विकास आपके सामने है जो भाजपा की ही देन है। कांग्रेस की निगाह हमेशा आपके वोट पर ही रहती है,अब आपको कांग्रेस को पहचानना होगा और यह भी तय करना होगा । भाजपा ने बाबा साहब के लिये देश मे ओर विदेश में क्या क्या किया उसको भी आपको देखना समझना होगा । इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने समिति की मांग पर अंबेडकर परिसर के साथ धर्मशाला भवन निर्माण हेतु 15 लाख की राशि देने की घोषणा की जिसका उपस्तिथ सभी नागरिको ने स्वागत किया । इस अवसर पर ग्राम में विशाल रैली निकाली गई । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर परिसर में लगाई गई बाबा साहब की प्रतिमा का लोकार्पण किया । कार्यक्रम में जोरावरसिंह दूधी,आत्माराम पचलासिया,बुलचन्द मालवीय,बलवंतसिंह बगाना,प्रेमनारायण सोलंकी महेंद्रसिंह काजले,विजय नागेश्वरी,राजाराम दूधी,सोहन देलमी,सुनील चौहान सहित समिति के सभी सदस्यो ने विधायक का स्वागत सम्मान किया

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet