LATEST NEWS

राज्यपाल बोले- 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण है विवाह संस्कार

बड़वानी  भारतीय संस्कृति में विवाह एक श्रेष्ठ और पवित्र संस्कार है यह 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण है जिसे ‘‘ पाणिग्रहण संस्कार ‘‘ भी कहा जाता है। हमारे समाज में बेटी के माता-पिता को उनके बड़े होने पर सबसे अधिक चिंता उनके विवाह की होती है। सरकार की इस योजना के माध्यम से उन सभी गरीब अभिभावकों की इस चिंता को खत्म किया है। जिससे वे बेटियों की शादी को बोझ नहीं वरदान समझे। अब उन्हे विश्वास है कि उनकी बेटी का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हो जायेगा। योजनान्तर्गत मिलने वाली 49 हजार रुपये की राशि से बेटियां अपनी मर्जी अनुसार गृहस्थी बसा सकती है।     कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचन्द्र गेहलोत एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री तथा बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री श्री इन्दरसिंह परमार ने उक्त बाते शनिवार को कृषि उपज मण्डी प्रांगण बड़वानी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हुए सामूहिक विवाह समारोह के दौरान कन्याओं को आर्शीवाद देते हुए कही। इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अजय यादव, कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोबर, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कु चौहान ने कन्याओं को 49 हजार रुपये की राशि का चेक का वितरण कर सुखी दाम्पत्य जीवन का आर्शीवाद भी दिया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत दिलवाई शपथ मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने उपस्थितों को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई एवं संवर्धन की शपथ भी दिलवाई।     कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अजय यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कु चौहान, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुभाष भावसार, श्री भगवती प्रसाद शिन्दे, भागीरथ कुशवाह, समस्त पार्षदगण, सहित वर-वधु के परिजन उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दतिया में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

दतिया उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि अक्टूबर माह तक डॉक्टर्स की नई भर्ती सुनिश्चित कर सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। प्राथमिक, उप-स्वास्थ्य एवं सामुदायिक केंद्रों सहित आरोग्य मंदिरों की अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु पर्याप्त बजट की व्यवस्था की जा रही है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दतिया जिले के अपने अल्प प्रवास के दौरान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने टेलीमेडिसिन सेवा से जिले के सभी प्राथमिक एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों तक उन्नत विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं के प्रदाय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन के माध्यम से जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टर गाँव-गाँव में बैठकर मरीजों को परामर्श दे सकेंगे। इससे मरीजों को बार-बार जिला अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उनके समय एवं धन की भी बचत होगी। इस अवसर पर कलेक्टर संदीप कुमार माकिन ने उप मुख्यमंत्री शुक्ल को बताया कि जिला अस्पताल में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिंक अलार्म जैसी नवीन पहल प्रारंभ की गई है। उन्होंने नव निर्मित दतिया एयरपोर्ट की व्यस्थाओं के संबंध में भी अवगत कराया। माँ पीताम्बरा के दर्शन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दतिया के अल्प प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा शक्तिपीठ पहुंचकर माँ पीताम्बरा के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्राचीन वन खण्डेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक भी किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने माँ पीताम्बरा शक्तिपीठ परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्र सरकार की “प्रसाद योजना” के अंतर्गत शक्तिपीठ परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु स्वीकृत 44.24 करोड़ रूपए की परियोजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।  

फतेहगढ़ में शादी समारोह में भोजन के बाद 125 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, स्कूल को बनाया अस्पताल

मंदसौर  जिले के ग्राम फतेहगढ़ में शादी समारोह में भोजन के बाद लगभग 125 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। मंदसौर जिला अस्पताल से पहुंची टीम ने गांव के शासकीय स्कूल को ही अस्पताल बनाकर लोगों का उपचार किया। दोपहर तक लोगों की हालत में सुधार होने लगा था। बताया जा रहा है कि रस मलाई मिठाई खाने वाले लोग बीमार हुए हैं। इधर पहले विधायक विपिन जैन व बाद में सांसद सुधीर गुप्ता भी गांव में पहुंचे। सांसद गुप्ता ने सीएमएचओ के मौके पर नहीं पहुंचने पर नाराजगी भी जताई। 2 घंटे के इलाज में सुधरी हालत     जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह ग्राम फतेहगढ़ में एक शादी समारोह में भोजन का कार्यक्रम हुआ। यहां भोजन के बाद महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को जी घबराने, मितली आने, उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी।     तत्काल गांव में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं से उपचार की कोशिश के बाद विधायक विपिन जैन की सूचना पर जिला अस्पताल से टीम पहुंची। फतेहगढ़ गांव के स्कूल को अस्थायी अस्पताल बनाया गया।     लगभग दो घंटे उपचार के बाद अधिकांश लोग ठीक होने लगे। ग्राम फतेहगढ़ पहुंचे सांसद सुधीर गुप्ता ने भी मरीजों से मुलाकात की। सीएमएचओ और उनके उच्च स्टाफ के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल मेडिकल सुविधा बढ़ाने को कहा।  

मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अब शिक्षकों की लापरवाही सामने आने पर होगी वेतन में कटौती

 भोपाल  शिक्षा विभाग कार्यालय मे काम कर रहे शिक्षकों को अब स्कूल भेजे जाएंगे. इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. वहीं ट्रांसफर के बाद ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ जांच के भी निर्देश दिए गए हैं. दरअसल,  स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने कहा कि कई शिक्षक लोक शिक्षण संचालनालय, राज्य शिक्षा केंद्र, बोर्ड ऑफिस, जिला शिक्षा कार्यालय, बीआरसीसी और जनशिक्षक कार्यालयों में अटके हुए हैं. इन्हें कार्यमुक्त कर स्कूलों में भेजा जाएगा. इसके अलावा सभी शिक्षकों को अपने दैनिक कार्य समय और उपस्थिति को दर्ज करने के लिए शिक्षा पोर्टल 3.0 का उपयोग करना होगा. बिना पोर्टल पर उपस्थित के वेतन नहीं मिलेगा. जो शिक्षक निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करते हैं, उनके खिलाफ आवश्यक जांच और कार्रवाई की जाएगी. ट्रांसफर के बाद ज्वाइन नहीं करने वालों की होगी जांच     बैठक में निर्देश दिए गए कि ऐसे शिक्षकों की सूची भी बनाई जाए, जिनका पहले ट्रांसफर हो चुका है या जो अतिशेष में थे, लेकिन उन्होंने स्कूल ज्वाइन नहीं किया। मंत्री ने साफ कहा कि इन मामलों में अब और लापरवाही नहीं चलेगी।     अब पोर्टल पर उपस्थिति, तभी वेतन : शिक्षकों के लिए यह भी अनिवार्य कर दिया गया है कि वे अपनी पूरी उपस्थिति शिक्षा पोर्टल 3.0 पर दर्ज करें। बिना उपस्थिति फीड किए वेतन नहीं मिलेगा। अब सरकारी स्कूलों से शिक्षक गायब नहीं रह पाएंगे मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। स्वयं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी यह स्वीकार कर चुके हैं कि प्रदेश के कुछ जिलों में शिक्षक नियमित रूप से स्कूल नहीं जाते, बल्कि उनकी जगह अन्य लोग पढ़ाने जाते हैं। इसके अलावा, कई शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं। इस स्थिति में सुधार लाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है ऐसे करेंगे सख्ती     शिक्षकों की उपस्थिति अब बायोमेट्रिक सिस्टम से दर्ज की जाएगी।     ‘सार्थक’ ऐप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन ट्रैक की जाएगी।     इस ऐप की मदद से न सिर्फ लोकेशन की निगरानी होगी, बल्कि अन्य जरूरी गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जाएगी।     निर्देशों की अनदेखी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ वेतन में कटौती जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे। गैर हाजिरी पर लगेगी लगाम सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की गैरहाजिऱी पर लगाम लगाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने इस दिशा में एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत प्रदेश के लगभग चार लाख शिक्षकों की उपस्थिति अब ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसके लिए विभाग “सार्थक एप” का उपयोग करेगा। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी जुलाई में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जैसे ही स्कूल दोबारा खुलेंगे, शिक्षकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया जाएगा। इस बार उपस्थिति दर्ज करने के लिए चेहरा पहचान प्रणाली (फेस रिकग्निशन) का उपयोग होगा, जिससे उन शिक्षकों पर रोक लगेगी जो अपनी जगह किसी और को पढ़ाने भेजते हैं। उज्जैन और नरसिंहपुर जिलों में सबसे पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह प्रणाली सबसे पहले उज्जैन और नरसिंहपुर जिलों में लागू की जाएगी। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए हर जिले से दो-दो प्रोग्रामरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति प्रदेश के कुल 99,145 स्कूलों में से सिर्फ 8,051 स्कूलों में ही विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही है। इसका मतलब है कि 91,094 स्कूल अब भी इस अनिवार्य प्रणाली का पालन नहीं कर रहे हैं, जबकि यह व्यवस्था ऐच्छिक नहीं बल्कि आवश्यक रूप से लागू की गई थी। असफलता के पीछे का कारण ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की यह व्यवस्था तीन बार यानि साल 2017, 2020 और 2022 में शिक्षा मित्र एप के माध्यम से लागू की गई, लेकिन हर बार असफल रही। शिक्षकों ने कभी स्मार्टफोन की कमी का हवाला दिया तो कभी नेटवर्क की समस्या का, जिससे यह प्रणाली कभी पूरी तरह से लागू नहीं हो सकी। अब नहीं होगी गड़बड़ी, उपस्थिति होगी सटीक ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पहले एम शिक्षा मित्र एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जाती थी। यह एप नेटवर्क न होने की स्थिति में भी उपस्थिति दर्ज कर लेता था और जैसे ही नेटवर्क मिलता, डेटा अपडेट हो जाता था। हालांकि, इस प्रक्रिया में कई बार गड़बडय़िां सामने आईं। अब इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शिक्षकों की उपस्थिति सार्थक एप के माध्यम से दर्ज की जाएगी, जिसमें चेहरा पहचान कर उपस्थिति ली जाएगी। जुलाई से अनिवार्य होगी “सार्थक एप”   स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति “सार्थक एप” से सुनिश्चित की जाएगी। इसे इस बार बेहतर ढंग से लागू किया जाएगा और जुलाई से इसका उपयोग अनिवार्य कर दिया जाएगा। छुट्टी के लिए भी एप पर कर सकेंगे आवेदन सार्थक एप केवल उपस्थिति दर्ज करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे शिक्षक अपनी लोकेशन की जानकारी के साथ-साथ अन्य ज़रूरी कार्य भी कर सकेंगे। अब कर्मचारी व शिक्षक अवकाश के लिए आवेदन भी इसी एप के माध्यम से कर सकेंगे और शासन से होने वाला पत्राचार भी यहीं से किया जा सकेगा।

बेटी के नाम जमीन करने पर नाराज बेटा, मरने के बाद अंतिम संस्कार से इनकार; 22 घंटे पड़ी रही पिता की लाश

टीकमगढ़  मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के एक गांव में शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग की मौत हुई। उनके जाने के बाद उनका बेटा अंतिम संस्कार करने से इनकार करने लगा। वह ऐसा इसलिए कर रहा था क्योंकि उसके पिता ने पैतृक जमीन उसकी बहन के नाम कर दी थी। इस वजह से पूरे गांव में तनाव का माहौल था और पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। युवक मानने को तैयार ही नहीं हो रहा है। ताल मऊ गांव में चिन्ना अहिरवार नाम के एक बुजुर्ग शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे इस दुनिया को छोड़ चले गए। गांव के लोग उनके अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए उनके घर पहुंचने लगे। पर वहां तो विवाद की स्थिति देखने को मिली। शनिवार दोपहर 2:00 बजे तक अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था। क्योंकि चिन्ना अहिरवार के इकलौते बेटे राजू अहिरवार ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। जिसके नाम जमीन वही करे क्रियाकर्म- बेटा राजू का कहना था कि उसके पिता ने पैतृक जमीन उसकी बहन के नाम कर दी है। इसलिए अब उनका अंतिम संस्कार करना उसकी जिम्मेदारी नहीं है। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजू को समझाने की कोशिश की। इस कारण अर्थी 22 घंटे तक घर के बाहर रखी रही। पुलिस और समाज के लोग बेटे को समझाने की कोशिश कर रहे थे, पर उसपर कोई असर नहीं हुआ। उसका कहना है कि जिसके नाम जमीन है वही अंतिम संस्कार करेगा। तीन साल पुराना है विवाद गांव के बुजुर्ग रामकिशोर ने बताया कि चिन्ना अहिरवार ने करीब तीन साल पहले अपनी बेटी के नाम जमीन की रजिस्ट्री करवा दी थी। तभी से राजू इस बात से नाराज था और पिता से बातचीत तक बंद कर दी थी। अब पिता की मृत्यु के बाद भी वह अपनी नाराजगी नहीं छोड़ रहा है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस लगातार मौके पर डटी हुई है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। तीन साल से नाराज है बेटा गांव के लोगों ने बताया कि करीब 3 साल पहले चिन्ना अहिरवार ने अपनी बेटी के नाम जमीन की रजिस्ट्री करा दी थी। तभी से उनका इकलौता बेटा राजू अहिरवार नाराज है।

खंडवा के कलेक्टर गुप्ता को सीएम भोपाल में करेंगे सम्मानित

भोपाल  खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार वर्ष 2022-23 से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार उन्हें उनके प्रशासनिक नवाचारों के लिए प्रदान किया जाएगा। देवास के बाद खंडवा में पदस्थ हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने यहां भी नवाचारों की श्रृंखला जारी रखी है। हाल ही में उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए चेयर्स प्रतियोगिता और कोडिंग प्रोग्राम जैसी अभिनव पहल शुरू की है। वहीं, लंबे समय से लंबित दादाजी मंदिर ट्रस्ट का मामला भी सफलतापूर्वक  सुलझाया गया है। इस पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से कुल 14 अधिकारियों का चयन किया गया है। भोपाल में होने वाले एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कलेक्टर ऋषव गुप्ता को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार’ मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए घोषित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार की सूची में खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता का नाम भी शामिल  है। उन्हें यह पुरस्कार देवास जिले में उनके कार्यकाल के दौरान शिक्षा क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण नवाचार के लिए दिया जाएगा। उन्होंने देवास के स्कूलों में स्मार्ट टीवी के माध्यम से डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जिसे मानव संसाधन विकास की श्रेणी में श्रेष्ठ नवाचार के रूप में चुना गया है। मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा सम्मानित खंडवा में पदस्थ होने के बाद से ही कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जनहितकारी योजनाओं और नवाचारों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अनिल सुचारी के अनुसार पुरस्कार स्वरूप ऋषव गुप्ता को 1 लाख की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल में आयोजित एक विशेष समारोह में दिया जाएगा। प्रदेशभर से कुल 14 अधिकारियों को इस पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में ही जारी होने की संभावना

 इंदौर  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE Result 2025) की बोर्ड परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है। 21 अप्रैल को बची हुई 20 हजार कॉपियां भी जांच ली जाएंगी। बता दें कि इस बार मूल्यांकन केंद्र मालव कन्या उमावि में 10वीं और 12वीं की कुल तीन लाख चार हजार 511 कॉपियां जांच के लिए अन्य जिलों से आई थीं। 84 हजार कॉपियां जांची जा चुकी हैं इसमें शुक्रवार तक दो लाख 84 हजार एक कॉपियां जांची जा चुकी हैं। इस बार मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूरा किया जाना था, जिसे चार दिन पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। इस बार परीक्षा मूल्यांकन कार्य 13 मार्च से शुरू हुआ था। इन विषयों की कॉपियां हो गईं चेक मूल्यांकन केंद्र प्रभारी बबीता हयारण ने बताया कि इस बार 10वीं में कुल एक लाख 78 हजार 721 कॉपियां जांच के लिए आई थीं। इनमें से हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, आईटी, प्रायवेट सिक्यूरिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस और ऑटोमेटिव विषय की सभी कॉपियां जांची जा चुकी हैं। 12वीं की एक लाख से ज्यादा कॉपियां आईं थी अब विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषय की कुल 18 हजार 900 कॉपियां जांची जाना शेष हैं। इसी तरह 12वीं में कुल एक लाख 25 हजार 790 कॉपियां जांच के लिए आई थीं। इसमें से अकाउंट, आईपी और क्राप प्रोडक्शन की एक हजार 610 कॉपियां जांची जाना शेष हैं। पूरा मूल्यांकन कार्य तय समय से चार दिन पहले यानी 21 अप्रैल को पूरा कर लिया जाएगा। शुक्रवार को कुल नौ हजार 435 कॉपियां जांची गई हैं। वरिष्ठ अफसरों ने बताया कि अधिकांश जिलों में कार्य पूरा होने को है। संभावना है कि मई के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित हो जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्व. शिवम गोस्वामी को दी श्रद्धांजलि, परिजन को बंधाया ढांढस

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल दतिया के गंज राजगढ़ मार्ग में दिवंगत युवा संगीतकार शिवम गोस्वामी के निवास पहुँचे। उन्होंने सड़क दुर्घटना में असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल दुर्घटना में घायल आदित्य तिवारी के निवास भी पहुँचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।  

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बड़ा ऐलान- प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, दो इसी साल

दतिया डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे. उन्होंने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए. साथ ही पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया. मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने नेशनल हेराल्ड मामले में कहा, जब कोई गड़बड़ी घोटाला करता है और पकड़ा जाता है, तो वह ये स्वीकार नहीं करता कि उसने गलत किया है. कांग्रेस के नेता भी ऐसा कर रहे हैं. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि जिला अस्पताल में आगजनी और अन्य घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी रखी जाएगी. दमोह अस्पताल जैसा मामला सामने आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि कोई गलत काम करने का दुस्साहस न कर सके. सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रकिया चल रही है. इस साल दो जगह मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएंगे. प्रदेश के लिए 12 जगह टेंडर हो चुके हैं, शेष बचे जिलों में भी भविष्य में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. अस्पतालों में मरीजों को टेली मेडिसिन सुविधा मिले, इसके लिए भी शासन प्रयास कर रहा है. प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज- शुक्ल मीडिया से बातचीत में शुक्ल ने कहा कि जिला अस्पतालों में आगजनी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। दमोह जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। इस वर्ष दो नए मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे। 12 स्थानों पर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को टेलीमेडिसिन की सुविधा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। राजेंद्र शुक्ल महाकौशल एक्सप्रेस से सुबह लगभग साढ़े 4 बजे दतिया पहुंचे। सुबह 6 बजे पीतांबरा पीठ में दर्शन के बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। ग्वालियर में उनके स्थानीय कार्यक्रम और मेडिकल कॉलेज में जिला प्रशासन के साथ बैठक का कार्यक्रम है। ‘प्रसाद योजना’ से संवरेगी मां पीतांबरा की नगरी गौरतलब है कि पीतांबरा पीठ अब आध्यात्मिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है. क्योंकि केंद्र सरकार ने इस दिशा में ‘प्रसाद योजना’ के तहत 44.24 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की है. इस योजना से धार्मिक स्थलों का कायाकल्प होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण होगा. योजना का उद्देश्य भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक बनाना है.

सागर में लड़का ले भाग लड़की को, दुकानों में आगजनी और तोड़फोड़, पुलिस ने किया बल प्रयोग

 सागर सागर जिले के सानौधा गांव में शनिवार को दो पक्षों में विवाद के बाद उग्र हुई भीड़ ने एक दुकान में आग लगा दी। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ भी कर दी। उपद्रव की सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाइश देकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी। मौके पर लगातार बढ़ती भीड़ और हालात बिगड़ते देख यहां आसपास के थानों का पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हलका बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा गया। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन से एसपी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। वहीं सूचना लगने पर गांव में नरयाबली विधायक प्रदीप लारिया भी पहुंच गए। ये है मामला मामले में सानोधा पहुंचे नरयावली विधायक प्रदीप लारिया का कहना है कि गांव की एक युवती को वर्ग विशेष का युवक अपने साथ ले गया, जिसको लेकर विवाद गरमाया हुआ है। आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। उन्होंने कहा कि इस तरह का यह पांचवां मामला है। उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र आरोपी को खोजने की मांग की है। पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। फिलहाल गांव में हालात तनावपूर्ण पर नियंत्रण में हैं। सागर एसपी विकास शाहवाल, एएसपी लोकेश सिन्हा, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। स्थिति पर मुस्तैदी से नजर रखी जा रही है। आस-पास के थानों से बुलाई पुलिस लड़की को भगा ले जाने वाले लड़के की गांव में स्थित दुकान को आग लगा दी गई है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायर भी करना पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर सागर पुलिस अधीक्षक सहित आस-पास के थाना बल को बुलाया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची है, जिसने लड़के की जल रही दुकान को बुझाने का प्रयास किया है। गांव में तनाव की स्थिति है। फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। आक्रोशित भूल को खरीदने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया है। विधायक भी पहुंचे मौके पर मौके पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया भी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाइए देकर शांत कराया है। विधायक ने कहा कि आरोपित अपराधी किस्म का युवक है, जो जो विभिन्न अपराधी गतिविधियों में संलिप्त है। विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि आरोपित ने पुरातत्व विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, जिसे तत्काल हटाया जाना चाहिए। साथ ही आरोपित के मकान सहित उसके समाज के अन्य मकानों की भी तलाशी ली जानी चाहिए, जहां अवैध हथियारों का जखीरा भी मिल सकता है। आज बाने वाली थी बारात बताया जा रहा है कि जिस लड़की को युवक भगाकर ले गया है, उसकी शनिवार को बरात आने वाली थी, लेकिन शादी के पहले ही लड़की को आरोपित बहला फुसला कर भगा ले जाया गया है। लड़की के स्वजन ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ मामला कायम करने की मांग भी की थी, लेकिन पुलिस ने केवल गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। इस वजह से भी लड़की के घर और समाज के लोग आक्रोशित थे।

इंडिया टीम में चैन होने पर अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति मंडला ने दी बधाई

मंडला सूची उपाध्याय का टीम इंडिया में चयन होने पर अधिमान पत्रकार नेतृत्व समिति के अध्यक्ष प्रीतम वर्मन एवं जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अनवर खान एवं उनके पदाधिकारी वअन्य सदस्यों ने भेंट कर बधाई दी.

ग्वालियर इटावा हाईवे को सिक्स लाइन बनाने को लेकर अनशन कर रहे संतों के पास नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला पहुंचे

भिंड ग्वालियर इटावा हाईवे को सिक्स लाइन बनाने को लेकर अनशन कर रहे संतों के पास 9वें दिन शुक्रवार को नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला पहुंचे. जहां उन्होंने संत के चरणों मे नतमस्तक होकर आंदोलन खत्म करने को कहा. बता दें कि, ग्वालियर इटावा नेशनल हाईवे 719 को चौड़ा करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संत समिति के नेतृत्व में 100 से अधिक संतों का भिंड में 9 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है. मंत्री से बोले संत, देर से आए हो दरअसल, भिंड शहर के खंडा रोड पर साधू संत पिछले 9 दिनों से ग्वालियर-इटावा हाईवे को सिक्स लाइन बनाने को लेकर अनशन कर रहे हैं. शुक्रवार को संतों से मिलने नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला पहुंचे. मंत्री से संत समिति के अध्यक्ष कालीदास महाराज ने कहा, ”आप बहुत देर से आए हो.” इस पर मंत्री शुक्ला ने मुस्कराते हुए कहा, ”हां, कुछ व्यस्तता के कारण देर हो गई. मैं संतों का आशीर्वाद लेने आया हूं. आपकी मांगें सरकार तक पहुंचाई जा चुकी हैं. सरकार ने हाईवे निर्माण को लेकर वचन दिया है, जो निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा. इसमें थोड़ा समय जरूर लग रहा है, लेकिन सरकार पर भरोसा रखें और आंदोलन समाप्त करें.” गोहद में पूर्व सैनिक अर्धनग्न हुए साधू संत के समर्थन में समाजसेवी और पूर्व सैनिक उतर आये. जहां उन्होंने संतों की मांग को जायज ठहराते हुए अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नायब तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में महेश सिंह करारिया, अंतराम प्रजापति, धर्मेंद्र तोमर, बंटी, सोनू शर्मा समेत कई लोग शामिल रहे. बिगड़ गई थी संत की तबीयत प्रदर्शन के दौरान ही समाजसेवी बंटी जादौन और अंतराम प्रजापति बड़े हनुमान मंदिर से 40 डिग्री गर्मी और चिलचिलाती सड़क पर दंडवत करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. वहीं बीते मंगलवार को भूख हड़ताल के दौरान संत प्रेमदास महाराज की तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी. जिसके बाद वह वापस आंदोलन स्थल पर पहुंच भूख हड़ताल पर बैठ गए थे.

परिवहन चेक पॉइंट की नई गाइडलाइन जारी, वर्दी और बॉडी वॉर्न कैमरे के बिना वाहनों की नहीं होगी जांच, POS मशीन से बनेंगे चालान

भोपाल  मध्य प्रदेश की परिवहन चौकियों में मिल रहीं भ्रष्टाचार की शिकायतों पर रोक लगाने मोहन सरकार ने सख्त निर्णय लिया है। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने वाहन चेकिंग के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। कहा, बिना वर्दी और बॉडी वॉर्न कैमरे के बिना वाहनों की जांच नहीं की जा सकेगी। पॉइंट ऑफ सेल से चालानी कार्रवाई की जाएगी। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा के मुताबिक, नई गाइडलाइन पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुछ जिलों में पहले से लागू की थी। इससे न सिर्फ पारदर्शिता बनी रहती है, बल्कि वाहन चालकों को भी आसानी होती है। पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा। 15 मई से यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी। गाइडलाइन के अनुसार जांच के समय कम से कम एक सहायक परिवहन उप निरीक्षक का मौजूद होना जरूरी होगा। सभी स्टाफ को वर्दी पहनना अनिवार्य है और वर्दी पर नाम की प्लेट भी होनी चाहिए। जांच कार्यवाही में केवल विभागीय अधिकारी व कर्मचारी ही शामिल रहेंगे, किसी भी निजी व्यक्ति की भागीदारी पूरी तरह वर्जित है। चालान की प्रक्रिया केवल POS मशीन के माध्यम से ही की जाएगी। जहां POS मशीन उपलब्ध नहीं है, वहां इसके उपयोग की व्यवस्था प्राथमिकता से की जाएगी। एक बार में एक ही वाहन की जांच की जाएगी, और उसके बाद ही अगला वाहन रोका जाएगा। किसी भी वाहन को 15 मिनट से अधिक बिना कारण के नहीं रोका जा सकेगा। रात्रिकालीन जांच के लिए अच्छी रोशनी वाले सुरक्षित स्थान का चयन अनिवार्य होगा। स्टाफ को LED बैटन और रिफ्लेक्टिव जैकेट उपलब्ध कराई जाएंगी। बॉडी वॉर्न कैमरे जांच की पूरी अवधि के दौरान सक्रिय रहेंगे। कम से कम दो कैमरे चालू रहेंगे, जिनमें से एक लाइव मोड में होगा। कैमरे संबंधित अधिकारी या कर्मचारी को ही आवंटित किए जाएंगे। कैमरों की रिकॉर्डिंग और स्टोरेज की निगरानी भी यूनिट प्रभारी की जिम्मेदारी होगी। यदि जांच के दौरान किसी वाहन चालक या अन्य व्यक्ति से विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी रिकॉर्डिंग अनिवार्य रूप से की जाएगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन की पूरी जिम्मेदारी संबंधित यूनिट प्रभारी की होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक या दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। यह दिए दिशा निर्देश     कम से कम एक सहायक परिवहन उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी की मौजूदगी में ही चेकिंग की जाएगी।     चेकिंग के समय पूरा स्टाफ वर्दी में होना चाहिए। सभी की वर्दी पर नेम प्लेट भी लगी होनी चाहिए।     यूनिट के साथ अटैच ड्राइवर के अलावा कोई भी प्राइवेट व्यक्ति चेकिंग की कार्यवाही के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं होना चाहिए।     बॉडी वॉर्न कैमरा उपलब्ध होते ही चेकिंग की पूरी अवधि के दौरान कम से कम दो बॉडी वॉर्न कैमरा चालू रहे।     कम से कम एक बॉडी वॉर्न कैमरा लाइव मोड में होना चाहिए। का उपयोग वही करेंगे।     चेकिंग के दौरान रिकॉर्डिंग मोड के दो कैमरों के अलावा बाकी दूसरे कैमरे स्टैंड बाय मोड में रहेंगे।     चालानी कार्यवाही केवल पॉइंट ऑफ सेल मशीन ही की जाएगी।     यूनिट द्वारा एक बार में एक ही वाहन को रोका जाए और उसकी चेकिंग, उसके खिलाफ कार्यवाही के बाद ही किसी दूसरे वाहन को रोका जाए।     किसी भी वाहन को बिना किसी विशेष कारणों के 15 मिनट से ज्यादा न रोका जाए। अन्यथा ये माना जाएगा कि वाहन को रोकने के संबंध में यूनिट की मंशा सही नहीं हैं।     रात के समय अगर चेकिंग जरूरी हो तो ऐसे स्थान को चेकिंग के लिए चुना जाए, जहां रोशनी के अभाव में कोई दुर्घटना न हो। अंधेरे के समय स्टाफ के पास एलईडी बैटन और रिफ्लेक्टिव जैकेट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो। ये प्रभारी सुनिश्चित करेंगे। चौकियां बंद, 45 चेक प्वाइंट में वसूली मध्य प्रदेश में गुजरात की तर्ज पर एक साल पहले परिवहन चौकियों को बंद कर दिया है। उनकी जगह पर अंतरराज्यीय सीमा पर 45 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं, लेकिन ट्रकों और वाहनों से अवैध वसूली की लगातार शिकायतें मिलती रहती हैं। इसके बाद परिवहन आयुक्त ने नया आदेश जारी किया है। प्रभारी के खिलाफ होगी कार्रवाई परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने बताया कि चेकिंग पाइंट पर पारदर्शिता लाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इससे वाहन चालकों चेकिंग के दौरान होने वाली समस्या भी दूर हुई है। इन निर्देशों का पालन करने में चूक होने पर प्रभारी पर अनुशासनात्मक, दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।  

स्कूल की छात्रा को हुआ टीचर से प्यार, गुपचुप तरीके से कर ली शादी

अशोकनगर  देश में जहां गुरु को भगवान की संज्ञा दी जाती है और सम्मान के नजर से देखा जाता है ऐसे में अशोकनगर जिले में इस संबंध को बदनामी का मुंह देखना पड़ा। शहर के एक 35 वर्षीय शिक्षक ने अपने से लगभग आधी उम्र की छात्रा को स्कूल से भगा कर कोर्ट मैरिज कर ली। बाद में जब छात्रा के परिजन थाने पहुंचे तो मामला सामने आया। मामला शहर के वर्धमान स्कूल का है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को उसी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक से प्रेम हो गया। दोनों ने मन ही मन शादी का भी प्लान कर लिया। जिसके बाद जैसे ही छात्रा 18 वर्ष की उम्र पार की तो स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक विनीत जैन ने उस भगा कर कोर्ट मैरिज कर ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा स्कूल से घर नहीं पहुंची। परेशान परिजन थाने पहुंचे तो वहां उन्हें मैरिड सर्टिफिकेट बता दिया गया कि दोनों शादी कर चुके हैं। परिजनों का कहना मामले पर छात्रा की मां बोली जब स्कूल के शिक्षक ही छात्राओं के साथ ऐसा करेंगे तो गरीब अपनी बेटियों को कैसे पढ़ाएंगे। इस मामले के शहर में फैलने के बाद सोशल मीडिया पर छात्र के माता और पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें छात्रा के परिजन कहते दिख रहे हैं शिक्षक विनीत जैन लंबे समय से उनकी बच्ची के पीछे पड़ा था। उन लोगों ने उसे समझाया भी था लेकिन जैसे ही लड़की 18 वर्ष की आयु पार हुई तो उसने लड़की से भागकर शादी कर ली। ऐसे में यदि स्कूलों में शिक्षक ही बेटियों के साथ ऐसा करेंगे तो फिर गरीब अपनी बेटियों को किसके भरोसे स्कूल भेजेंगे। छात्रा के माता-पिता ने शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. पांडुरंग वामन काणे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न एवं संस्कृत के विद्वान डॉ. पांडुरंग वामन काणे जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा है कि संस्कृत के विद्वान, कई ग्रंथों के रचयिता भारत रत्न डॉ. पांडुरंग वामन काणे जी की अमूल्य एवं प्रेरणादायी रचनाएं सदैव साहित्य जगत को आलोकित और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। भारत रत्न डॉ. पांडुरंग वामन काणे की विश्वप्रसिद्ध कृति ‘धर्मशास्त्र का इतिहास’ पांच खंडों में प्रकाशित हुई थी, जो भारतीय विधि, परम्पराओं और सामाजिक व्यवस्था की गहरी समझ प्रदान करती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet