LATEST NEWS

दिल्ली-हैदराबाद विस्तारा फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जयपुर डायवर्ट हुई फ्लाइट

 जयपुर दिल्ली हैदराबाद जा रही विस्तारा की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हालांकि, थोड़ी देर बाद प्लेन को वापस हैदराबाद के लिये रवाना कर दिया गया. प्लेन को मेडिकल इमरजेंसी के चलते जयपुर में लैंड कराया गया था. जिस फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, वह विस्तारा की UK-829 फ्लाइट थी. बताया जा रहा है कि प्लेन को मेडिकल इमरजेंसी के चलते जयपुर में लैंड कराना पड़ा, जिसके बाद बीमार यात्री को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया. हाल ही में आकासा एयर की एक फ्लाइट को भी मेडिकल इमरजेंसी के बाद मध्य प्रदेश के भोपाल में लैंड कराया गया था. यह फ्लाइट वाराणसी से मुंबई जा रही थी. हालांकि, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भी यात्री की जान नहीं बच सकी थी. घटना 15 अगस्त 2024 को हुई थी. 172 यात्रियों के साथ अकासा एयर की वाराणसी-मुंबई उड़ान की एक यात्री के बीमार पड़ने के बाद भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया था. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से विमानों में बम की झूठी धमकी की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं. पिछले हफ्ते कम 85 विमानों में बम की धमकी मिलीं, जिसमें से अधिकतर अंतरराष्ट्रीय रूट पर उड़ान भरने वाली फ्लाइट शामिल थीं. प्रभावित उड़ानों में एअर इंडिया के 20, इंडगो के 20, विस्तारा के 20 और अकासा के 25 विमान शामिल हैं.  

एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 बनकर तैयार, CM भजनलाल शर्मा 26 को करेंगे उद्घाटन, 27 अक्टूबर से होगा शुरू

जयपुर एयरपोर्ट के अनुमानित यात्री भार में 7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ टर्मिनल-1 का उद्घाटन हवाई अड्डे की समग्र क्षमता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। जयपुर  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 26 अक्टूबर को जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का उद्घाटन करेंगे। 1.5 मिलियन सालाना क्षमता वाले यह टर्मिनल को 27 अक्टूबर की मध्यरात्रि से अंतरराष्ट्रीय विमानों के लिए चालू हो जाएगा। जयपुर में अब दो टर्मिनल होंगे। टर्मिनल-1 पर अक्टूबर 27 की मध्यरात्रि से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा। नया टर्मिनल हेरिटेज स्वरुप में विकसित किया गया हैं। जयपुर एयरपोर्ट के अनुमानित यात्री भार में 7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ टर्मिनल-1 का उद्घाटन हवाई अड्डे की समग्र क्षमता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 2023 में लगभग 5.4 मिलियन यात्रियों ने टर्मिनल-2 से यात्रा की। इस वर्ष यातायात में और वृद्धि होने की संभावना है। हवाई कनेक्टिविटी में सुधार और अयोध्या, बीकानेर, आबूधाबी, कुआलालंपुर में नए मार्गों के खुलने से यात्री यातायात में प्रभावशाली वृद्धि हुई है। 27 अक्टूबर से सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री सांगानेर थाने के पास स्थित टर्मिनल-1 से अपनी उड़ानें भर सकेंगे। जल्द ही यहां पर डमी चेक रन भी शुरू किया जाएगा। सीआरपीएफ ने संभाली सुरक्षा टर्मिनल-1 की सुरक्षा व्यवस्था में लगभग सीआरपीएफ के 100 कर्मचारियों तथा जवानो की ओर से संभाली जाएगी। डिपार्चर क्षेत्र में लगभग 10 इमीग्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं, जबकि अर्रिवाल क्षेत्र में 14 काउंटर स्थापित किए गए हैं। टर्मिनल-1 भवन में 10 चेक-इन काउंटर होंगे। साथ ही एक समर्पित मेडिकल रुम, एम्बुलेंस सेवाएं, लाउन्ज भी सामान्य रुप से संचालित होंगे। पहली फ्लाइट आबूधाबी की 27 अक्टूबर को जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर उतरने वाली पहली फ्लाइट आबूधाबी से एतिहाद एयरवे की होगी। उड़ान रात 2.10 बजे उतरेगी और सभी यात्रियों का टर्मिनल-1 पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

एक आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान-बीकानेर में फुटवियर व्यापारी से मांगी 10 लाख की फिरौती

बीकानेर. शहर के एक फुटवियर व्यापारी से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। फिरौती की रकम नहीं देने पर व्यापारी को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। इस संबंध में व्यापारी ने कोटगेट थाने में मामला दर्ज करवाया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर एक आरोपी को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। दरअसल सुदर्शना नगर में साईं मंदिर के पास रहने वाले मनीष बादलानी के पास मंगलवार को दो अलग-अलग नंबर से कॉल आया। बात पूरी होने से पहले ही फोन कट गया। बाद में उसे एक ऑडियो मैसेज भेजा गया। उस मैसेज में कहा गया कि दस लाख रुपये नहीं देने पर उसे बर्बाद कर दिया जाएगा। जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद मनीष ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही पुलिस को ऑडियो मैसेज भी उपलब्ध करवाया। मनीष सुदर्शना नगर में रहता है और उसकी फड़ बाजार में रुप चप्पल स्टोर के नाम से दुकान है। उससे दस लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले ने दो अलग-अलग नंबरों का उपयोग किया है। मामला प्रकाश मे आने के बाद सीओ सिटी श्रवण दास संत कोटगेट थाना अधिकारी मनोज शर्मा ने मोबाइल नंबर के आधार पर एक आरोपी को धर दबोचा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस की छह स्पेशल टीमें बदमाशों की तलाश में जुटीं, राजस्थान-जयपुर में ज्वेलर्स से लूट

जयपुर. जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में देर रात एक ज्वेलर्स के साथ लूट की घटना सामने आई है। पुलिस की करीब आधा दर्जन स्पेशल टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, ज्वेलर्स रामकरण प्रजापत जब अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी सुनसान इलाके में बदमाशों ने उनकी कार को रोककर लाठी-डंडों से हमला किया और लूटपाट की। हमलावर ज्वेलर्स से सोने-चांदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बैग में करीब एक किलो सोने के आभूषण और 30-35 किलो चांदी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने ए-श्रेणी की नाकाबंदी की, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। वारदात के समय ज्वेलर्स का बेटा भी बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था। हालांकि वह कुछ दूरी पर ही था और वारदात के बाद जब वह मौके पर पहुंचा, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश डीसीपी साउथ दिगंत आनंद के अनुसार मुहाना थानाधिकारी मदन कड़वासरा के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया है, जो घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। इसके अलावा, ऐसी घटनाओं में लिप्त गैंग के बदमाशों के मूवमेंट्स की भी जांच की जा रही है।

4744 रोजगार के आए प्रस्ताव, राजस्थान-सिरोही में ‘राइजिंग इन्वेस्टर्स मीट’ में 1569.64 करोड़ के 80 एमओयू

सिरोही. आबूरोड स्थित सन होटल एवं रिसोर्ट में बुधवार को जिलास्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में 1569.64 करोड़ के निवेश के 80 एमओयू हुए। इसके साथ ही 4744 बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने का भी प्रस्ताव किया गया है। इस दौरान सिरोही जिला प्रभारी एवं उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई मुख्य अतिथि, पंचायतीराज राज्य मंत्री  ओटाराम देवासी एवं जिले की प्रभारी सचिव पूनम विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में प्रभारी मंत्री केके विश्नोई ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ 4 लाख 90 हजार करोड़ का बजट प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार एवं प्रत्येक जिले में उद्योगों की स्थापना के लिए राइजिंग राजस्थान के माध्यम से शानदार कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत एवं राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विकसित राजस्थान के संकल्प को पूर्ण करने में उद्योगपतियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, जिसके तहत सरकार उद्योगपतियों की समस्याओं के निसिरोही स्तारण के लिए सकारात्मक रूप से कार्य कर रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं विभिन्न मंत्रियों द्वारा विश्व भर में विभिन्न देशों की यात्रा कर उद्योगपतियों को प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे प्रदेश में निवेश करें और राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकें। विकसित राजस्थान सबकी सामूहिक संकल्पना उन्होंने बताया कि विकसित राजस्थान सबकी सामूहिक संकल्पना है और हम सभी को इसमें सहयोग करना है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में किए गए विभिन्न प्रयासों से राज्य में शानदार निवेश होने वाला है। साथ ही रोजगार के विभिन्न अवसर भी सृजित होने वाले हैं। वहीं, स्किल्ड युवाओं के लिए विदेश में नौकरियों के भी अवसर मिलने वाले हैं। उन्होंने जिले में हुए विभिन्न एमओयू के लिए सभी निवेशकों का धन्यवाद दिया। साथ ही विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उद्योगपतियों की सुविधा और सहयोग के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर हैं। साथ ही इन्वेस्टमेंट समिट जैसे कार्यक्रमों से क्षेत्र में विकास एवं रोजगार के विभिन्न अवसर पैदा होंगे। निवेशकों को दी शुभकामनाएं उन्होंने जिला स्तरीय इन्वेस्टमेंट समिट के बेहतरीन आयोजन के लिए प्रशासन की प्रशंसा की। साथ ही बताया कि उद्योगों की स्थापना, निवेश सहित विभिन्न प्रक्रियाओं में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार गंभीरता से प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा है राज्य को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त करने की, जिसकी दिशा में सभी सामुहिक रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने सभी निवेशकों को शुभकामनाएं दी। पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने उद्योगपतियों को जनप्रतिनिधियों के साथ सदैव संवाद करने एवं समस्याएं बताने की बात कही ताकि उनका निस्तारण हो सके।उन्होंने उद्योगपतियों को विभिन्न उद्योगों के माध्यम से लोगों को रोजगार देने के लिए धन्यवाद दिया तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने जिले में निवेश के लिए किए गए एमओयू के लिए उद्योगपतियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप सकारात्मक विचारों के साथ कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया।पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने अपने संबोधन में उद्योगपतियों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की बात की। वहीं सुरेश कोठारी ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास के संबंध में निवेशकों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए बताया कि इससे विकास को गति मिलेगी। विभिन्न क्षेत्रों में हुए 80 एमओयू जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सहीराम ने बताया कि राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट के तहत 23 अक्तूबर तक विभिन्न क्षेत्रों में 80 एमओयू हुए है, जिसके तहत एग्रोप्रोसेसिंग और फुड प्रोसेसिंग में 5, बायोएनर्जी में 1, केमिकल और पेट्रोकेमिकल में 3, काॅमर्शियल काॅम्पलेक्स में 1, शिक्षण संस्थओं में 3, इलेक्ट्रोनिक में 1, रिन्यूएबल तथा नाॅन रिन्यूएबल में 5, आयरन और स्टील में 12, मेडिकल और हेल्थ केयर में 3, मांईन्स और मिनरल में 10, फार्मास्यूटिल में 1, प्लास्टिक में 2, रियल स्टेट में 1, रिन्यूएबल एनर्जी में 1, रिटेल में 1, टेक्स टाइल में 2, टूरिजम में 27 तथा वेस्ट मेनेजमेंट में 1 एमओयू के साथ कुल 80 एमओयू किए गए है जिसमें 4744 लोगों को रोजगार के अवसर तथा 1569.64 करोड़ का निवेश प्रस्तावित हैं। दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उसके पश्चात आदर्श विद्या मंदिर की छात्राओं के नेतृत्व में सभी ने वन्देमातरम का गान किया। कार्यक्रम के दौरान सिरोही जिले पे आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। उन्होंने जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट की जानकारी दी। साथ ही जिले में निवेश की संभावनाओं के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान एनआरआई उद्योगपति रमेश पाटीदार, आबू मार्बल एसोसिएशन के प्रतिनिधि भगवान अग्रवाल, मावल स्टील एसोसिएशन के नरपतसिंह, आबू चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रहलाद  चौधरी, लघु उद्योग भारती के वाइस प्रेसिडेंट रमन बंसल एवं केसरपुरा उद्योग संघ के प्रेजिडेंट दिनेश बिंदल ने भी संबोधित किया। वही चार्टर्ड अकाउंटेंट रौनक ओरिया ने टैक्स की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान नगरपालिका चैयरमेन मगनदान चारण, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनिवाल, माउंट आबू उपखंड अधिकारी गौरव रविन्द्र सांलुखे, रीको के ईकाई प्रभारी मनोज त्यागी, उप प्रबंधक वित्त भरत सुथार, क्षैत्रिय प्रबंधक संदीप पंवार, क्षैत्रिय प्रबंधक चेतनराम, वरिष्ठ प्रारूपकार पवनेश आर्य, निजी सचिव दीपक शर्मा सहित उद्योगपति, जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। 

करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, राजस्थान-उदयपुर में रसद अधिकारी के घर एसीबी की छापा

उदयपुर. एसीबी की टीमों ने गुरुवार सुबह उदयपुर के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संभागीय उपभोगता सरंक्षण अधिकारी जयमत सिंह राठौड़ के ठिकानों पर छापा मारा। जयमल सिंह राठौड़ करोड़ों के संपत्ति के मालिक निकले। उनके उदयपुर और राजसमंद में होटल, रिसोर्ट, कई भूखंड, मकान और लग्जरी वाहन हैं। एसीबी टीमें सभी संपत्तियों के दस्तावेज खंगाल रही है और ब्योरा निकात रही हैं। जयमल सिंह राठौड़ के उदयपुर के सरदारपुरा स्थित मकान, सीसारमा स्थित होटल मान विलास रिसोर्ट संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी के ऑफिस एसीबी टीमों की सर्च कार्रवाई जारी है। एसीची महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहराड़ के बताया कि उदयपुर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी संभागीय उपभोका संरक्षण अधिकारी जयमल सिंह राठौड़ के बारे में गोपनीय शिकायत मिली थी कि इन्होंने राजकीय सेवा में रहते हुए आय से कहीं अधिक सम्पत्ति है। सूचना के आधार पर टीम ने शिकायत का सत्यापन किया तो जयमल सिंह राठौड़ का उदयपुर और राजसमंद में विभिन्न भूखंडों, मकान, होटल और लग्जरी वाहनों सहित अन्य परिसंपत्तियों में इनवेस्टमेंट के सबूत मिले। इस पर जयमत सिंह राठौड़ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त कर आज एसीबी टीमों ने जयमल सिंह राठौड़ की इन संपत्तियों पर छापा मारा है।

एससी-एसटी के बीच फंसीं जनरल सीटें, राजस्थान-दौसा से डीडी बैरवा बने कांग्रेस के उम्मीदवार

दौसा. दौसा सहित राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है, जिसमें दौसा विधानसभा उपचुनाव सीट पर कांग्रेस ने दीनदयाल उर्फ डीडी बैरवा के रूप में एससी कार्ड खोल दिया है। उधर, भाजपा एसटी कार्ड खेलते हुए जगमोहन मीणा को चुनावी समर में उतार चुकी है। इन सभी के बीच अब दौसा विधानसभा सामान्य और ओबीसी वर्ग के मतदाता निर्णायक भूमिका में आ गए हैं। ऐसे में दौसा से डीडी बैरवा को कांग्रेस टिकट मिलने के बाद जनरल मतदाताओं साधने के लिए अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। ध्यान रहे देवी सिंह दौसा इस विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। जो कहीं न कहीं भाजपा और कांग्रेस की जीत में रोड़ा बन सकते हैं। लामबंद भी होने लगे मतदाता दौसा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का टिकट लेकर आए डीडी बैरवा जनरल को मतदाताओं को साधने के लिए अच्छा खासा पसीना बहाना पड़ सकता है, क्योंकि सामान्य और ओबीसी वर्ग के मतदाताओं को भाजपा के वोट बैंक के रूप में माना जाता है। दौसा विधानसभा में होने जा रहे इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का टिकट वितरण होने के साथ ही जातिगत समीकरण के हिसाब से मतदाता लामबंद भी होने लगे हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवार हैं बैरवा दीनदयाल बैरवा उर्फ डीडी बैरवा राजनीतिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवार हैं। इनके पिता किशन लाल बैरवा वर्ष 2005 से 2010 तक दौसा पंचायत समिति के कांग्रेस टिकट पर प्रधान रहे हैं। कोरोना काल से पूर्व डीडी बैरवा भी दौसा पंचायत समिति के प्रधान रह चुके हैं। वर्तमान में इनकी धर्मपत्नी बीना देवी लवाण पंचायत समिति की प्रधान हैं। डीसी बैरवा सामान्य और शील प्रभाव के नेता माने जाते हैं और सामाजिक स्तर पर इनकी पकड़ भी है। पहले से थे आश्वस्त डीसी बैरवा साल 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान सिकराय विधानसभा क्षेत्र से खुद के टिकट की दावेदारी की थी, जिसके बाद अब इन्हें दौसा विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस ने भरोसा करके टिकट दिया है। ऐसे में एससी और एसटी के बीच फंसीं यह जनरल सीट किसको मिलेगी फिलहाल यह कहना मुश्किल होगा। इधर, डीडी बैरवा खुद का टिकट आने से पूर्व ही अपने टिकट के प्रति आश्वस्त थे। इसलिए ही तो बीते दिन सुबह देव दर्शन यात्रा के साथ इन्होंने अपने प्रचार की शुरुआत भी कर दी थी, जबकि डीडी बैरवा के हाथ में टिकट देर रात को आया है। अब कल नामांकन की तारीख खत्म होने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बीच फंसी दौसा विधानसभा की यह सामान्य सीट पर कोई नया और मजबूत कैंडिडेट इस चुनावी समर में आएगा या यह मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहेगा।

पांच प्रतिष्ठानों पर 22,500 का जुर्माना, राजस्थान-अजमेर में मिठाई और सूखे मेवों की जांच

अजमेर. दीपावली के त्योहार कपर मिठाई, सूखे मेवे, बेकरी उत्पाद इत्यादि के साथ डिब्बा तौलने, कम माप-तौल एवं पैकेजिंग नियमों में तय मापदंडों के अनुसार बिक्री न करने इत्यादि कृत्यों की रोकथाम के लिए विभाग ने बुधवार को अभियान चलाया। पुष्कर बांसेली आदि स्थानों पर संयुक्त जांच दल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में प्रवर्तन अधिकारी नीरज जैन, विधिक माप अधिकारी भावना दयाल एवं प्रवर्तन निरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे। कन्जयूमर केयर अभियान के जांच दल द्वारा फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया गया। इनमें अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार जुर्माना राशि आरोपित की गई। महेन्द्र गुलकन्द वर्क्स पर 2500 रुपये, अजमेरा गुलकन्द पर 2500 रुपये तथा अजमेर फूड इण्डस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर 7500 रुपये अप्रमाणित कांटा रखने अर्थात कांटे पर सील नहीं लगाने पर जुर्माना किया गया। इसी प्रकार पैकेजिंग नियमों का उल्लंघन करने पर सिंगोदया परफ्यूमर्स पर तथा सुरूचि गुलकन्द पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विधिक माप अधिकारी भावना दयाल ने बताया कि अभियान के तीसरे दिन बुधवार को 5 प्रतिष्ठानों पर 22 हजार 500 रुपये जमा कराने के लिए राशि आरोपित की गई। प्रवर्तन अधिकारी नीरज जैन ने बताया कि खुदरा व्यापारी खुला सामान नहीं बेंचे। किसी भी खाद्य सामग्री के पैकेट में उसके निर्माण तथा अवसान की तारीख, उसकी मात्रा व वजन, उसको बनाने में काम में लिए गए उत्पाद की सूची, मूल्य इत्यादि का अंकन होना आवश्यक है। विधिक माप अधिकारी भावना दयाल ने बताया कि अभियान के तीसरे दिन बुधवार को 5 प्रतिष्ठानों पर 22 हजार 500 रुपये जमा कराने के लिए राशि आरोपित की गई। प्रवर्तन अधिकारी नीरज जैन ने बताया कि खुदरा व्यापारी खुला सामान नहीं बेंचे। किसी भी खाद्य सामग्री के पैकेट में उसके निर्माण तथा अवसान की तारीख, उसकी मात्रा व वजन, उसको बनाने में काम में लिये गए उत्पाद की सूची, मूल्य इत्यादि का अंकन होना आवश्यक है।

दो गुजराती तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान-अजमेर में सूटकेस से अवैध शराब जब्त

अजमेर. अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने सूटकेस में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए दो गुजराती युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के कब्जे से शराब भी बरामद की है। पकड़े गए दोनों युवक अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब भरकर गुजरात ले जाने की तैयारी में थे।अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा के द्वारा आगामी त्योंहारों के चलते जिला अजमेर में अवैध मादक पदार्थों तस्करी कि रोकथाम व धरपकड़ अभियान हेतु जिले के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ और सीओ रूद्रप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए श्रीटाकीज के सामने बाबा गेस्ट में सूटकसों में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब भरकर गुजरात ले जाने की तैयारी में दो व्यक्तियों को गिरफतार किया। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों मे नितिन नरसी चावड़ा पुत्र नरसी चावड़ा जाति वणकर (22) निवासी वीरू भाई की दुकान के पास, दिगजाम सर्किल, खोड़ीयाल कॉलोनी, गणपति नगर पुलिस सीटी सी जामनगर गुजरात व चाणपा नरसी पुत्र हरसु भाई जाति वणकर (25) निवासी सूरज कराड़ी, मीठापुर अम्बेडकर सोसायटी पुलिस थाना मिठापुर जिला द्वारका गुजरात को गिरफ्तार कर धारा 19/54 आबकारी अधिनियम मे मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है । थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपियों से अंग्रेजी शराब के अधे, विस्की के पाउच, बियर की बोतलें सहित अन्य बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ मे जुटी है।

मुख्यमंत्री भी पहुंचेंगे, राजस्थान-अलवर के रामगढ़ उप चुनाव में भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

अलवर. रामगढ़ उप चुनाम में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन दाखिल कर दिए। इस उप चुनाव में भाजपा ने सुखवंत सिंह और कांग्रेस ने आर्यन जुबैर खान को ऊना प्रत्याशी बनाया है। दोनों उम्मीदवार निर्धारित समय पर अपने-अपने नेताओं के साथ उप खंड मजिस्ट्रेट के कार्यालय गए और sdm के समक्ष अपना नामांकन पेश किया। इस अवसर पर दोनों उम्मीदवारों को sdm ने शपथ भी दिलाई। इसमें भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के समय जिले के सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, संजय शर्मा के अलावा विधायक महंत योगी बालक नाथ ओर अन्य पार्टी नेता भी उपस्थित रहे। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महसचिव और असम के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, पार्टी केवजील अध्यक्ष योगेश मिश्रा, विधायक ललित यादव भी मौजूद रहे। बिगड़ी हुई हालत का सबको पता इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल भी अभी आने वाले हैं। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जल जीवन मिशन में घोटाला, सड़कें नहीं बनी और कानून व्यस्था की बिगड़ी हुई हालत का सबको पता है। ये चुनाव इन्हीं मुद्दों पर होगा। दस महीने की सरकार में उन्होंने क्या किया वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जुबेर का इस क्षेत्र से एक पारिवारिक रिश्ता था। पूरा रामगढ़ उनका परिवार था। इस विधान सभा क्षेत्र में जो भी काम हुए वह जुबेर जी की ही देन हैं। भाजपा तो यहां धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ती रही। जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम सबके साथ नामांकन भर रहे हैं, जबकि भाजपा बड़े बड़े नेताओं को यहां ला रही है। जनता उनसे यह पूछने वाली है कि दस महीने की सरकार में उन्होंने क्या किया। कुल मिलाकर भाजपा यहां विचलित है और तभी बड़े नेताओं को यहां ला रही है।

सिरोही जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

 सिरोही राजस्थान में ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (NH-62) पर गुरुवार सुबह करीब 7.15 बजे टायर फटने के कारण बड़ा हादसा हो गया है। कार नाले में गिर गई और एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। कार सवार पिंडवाड़ा से जोधपुर की तरफ जा रहे थे।एसपी सिरोही अनिल कुमार ने बताया है कि कार का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ है। पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक महिला घायल हो गई है। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिरोही में सारनेश्वर ब्रिज के पास यह हादसा हुआ है। कार का टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और यह हादसा हो गया। दूसरी तरफ सिरोही कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान ने बताया कि कार में सवार एक परिवार गुजरात से जोधपुर की तरफ जा रहा था। तभी सारनेश्वर जी पुलिए के पास कार के आगे का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाडर को पार करते हुए नाले में गिर गई। हादसा इतना दर्दनाक था फलोदी के खारा गांव के निवासी दो महिला, दो पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मुकेश चौधरी, कोतवाली थानाधिकारी मय टीम के मौके पर पहुंचे और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। सीआई कैलाशदान ने बताया कि जानकारी में सामने आया है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हो सकते हैं। सभी गुजरात गए थे और वापस अपने गांव खारा लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे में घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। दिवाली मनाने आ रहा था परिवार पुलिस के मुताबिक, फलोदी (राजस्थान) का परिवार 40 साल से गुजरात के दाहोद में रहता था। परिवार दिवाली मनाने गुजरात से फलोदी आ रहे थे। गुरुवार सुबह 7 बजे तेज रफ्तार कार कोतवाली थाना इलाके में ब्यावर-पिंडवाड़ा NH-62 पर थानेश्वरजी पुलिया के पास पहुंची ही थी कि अचानक टायर फट गया। स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे से नीचे नाले में गिर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया। घायल महिला को सिरोही हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में इनकी गई जान एक्सीडेंट में दाहोद (गुजरात) निवासी प्रताप (53) पुत्र कांती लाल भाटी, रामूराम (50) पुत्र प्रेमाराम भाटी, उषा (50) पत्नी प्रताप भाटी, पुष्पा (25) पत्नी जगदीश भाटी और आशु (11 महीने) पुत्र जगदीश भाटी की मौत हो गई। शारदा (50) पत्नी रमेश भाटी घायल हो गईं। परिवार गुजरात का रहने वाला था। आशु, पुष्पा का बेटा था। इस हादसे में दोनों की जान चली गई है।

स्टाइपेंड के लिए रेजीडेंट डॉक्टरों कर रहे हड़ताल, राजस्थान-जयपुर में मरीज हो रहे परेशान

जयपुर. जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पिछले 16 दिनों से जारी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल ने मरीजों के लिए गंभीर संकट पैदा कर दिया है। अस्पताल के बाहर लंबी कतारों में खड़े मरीज दर्द से कराह रहे हैं, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। एसएमएस अस्पताल में रोजाना 8000 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते थे, पर अब यह संख्या 4500 से भी कम हो गई है। मरीजों की तकलीफ को देखते हुए हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं, क्योंकि वार्डों के बेड खाली पड़े हैं और इलाज की प्रक्रिया धीमी हो चुकी है। रेजिडेंट डॉक्टर अपने स्टाइपेंड और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान में रेजिडेंट्स को कई अन्य राज्यों, जैसे मध्य प्रदेश और तमिलनाडु, की तुलना में अधिक स्टाइपेंड मिलता है। उदाहरण के लिए, एमबीबीएस इंटर्न को राजस्थान में 14,000 रुपये स्टाइपेंड मिलता है जो मध्य प्रदेश के 13,409 रुपये से अधिक है। इसी प्रकार, एमडी/एमएस और डीएम/एमसीएच रेजिडेंट्स को भी अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्टाइपेंड मिलता है। मरीजों की स्थिति और अस्पताल का हाल हड़ताल से एसएमएस अस्पताल में ओपीडी सेवाओं पर भी भारी असर पड़ा है। सामान्य दिनों में जहां 8000 से अधिक मरीज ओपीडी में आते थे, अब यह संख्या घटकर 4500 से भी कम हो गई है। इसके बावजूद अस्पताल के गेट तक मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इलाज के लिए दो से तीन घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। भर्ती मरीजों की संख्या भी तेजी से घट गई है। सामान्य दिनों में जहां 550 मरीज रोजाना भर्ती होते थे, अब हड़ताल के चलते केवल 150 मरीज ही भर्ती किए जा रहे हैं। सरकार और डॉक्टरों के बीच तनाव रेजिडेंट्स की मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन सवाल यह है कि जब रेजिडेंट्स को अन्य राज्यों से अधिक स्टाइपेंड मिलता है, तो हड़ताल कितनी जायज है? सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे मरीजों की तकलीफें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं, सीनियर डॉक्टर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे हैं, लेकिन हड़ताल की खबर फैलने के बाद मरीजों की संख्या भी कम हो गई है। मरीजों की जान जोखिम में रेजिडेंट्स की यह हड़ताल पिछले 10 महीनों में पांचवीं बार हो रही है, जबकि प्रदेश में डेंगू, वायरल और अन्य मौसमी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में इस हड़ताल से मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है, और यह सवाल उठता है कि मरीजों के दर्द को हथियार बनाकर हड़ताल करना कितना उचित है? रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर राजस्थान हाईकोर्ट ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग, एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के प्रतिनिधियों को कोर्ट ने तलब किया है। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने इस मामले में आदेश देते हुए कहा कि आज बुधवर दोपहर 2 बजे कोर्ट में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने इस मामले में एडवोकेट अजय शुक्ला और शोभित तिवाड़ी को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है और उनसे रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट में यह जानने की कोशिश की जाएगी कि हड़ताल के कारण चिकित्सा सेवाओं पर कितना असर पड़ा है और इसे जल्द से जल्द कैसे हल किया जा सकता है। आज की सुनवाई में यह तय हो सकता है कि हड़ताल समाप्त करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य स्थिति में कैसे बहाल किया जाएगा।

हरियाणा बॉर्डर पर लगाएंगे चेकपोस्ट, राजस्थान-अलवर में रामगढ़ उपचनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट

अलवर. अलवर में रामगढ़ उपचुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। हरियाणा बॉर्डर पर चेकपोस्ट लगाए जाएंगे,  ताकि कोई अवांछित तत्व आकर चुनाव को प्रभावित न कर सके। अलवर मिनी सचिवालय में पुलिस महानिरीक्षक ने चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला स्तरीय पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें कई दिशा-निर्देश दिए गए। मीडिया से बातचीत में बताया गया कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी विभाग अपने स्तर पर पूरी तैयारी में लगे हुए हैं। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से भी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा की गई, जिसमें चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। इसमें विशेष ध्यान रखा जाएगा कि कोई भी ताकत चुनाव पर प्रभाव न डाल सके, चाहे वह बाहुबल हो या पैसों की ताकत। सभी जगह पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी। रामगढ़ क्षेत्र हरियाणा और मेवात से सटा हुआ है, इसलिए खास ध्यान दिया जाएगा। हरियाणा और अन्य संबंधित क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों से भी इस मामले में बातचीत की जा रही है। भविष्य में उनकी आवश्यकता होने पर सहयोग लिया जाएगा। हर एक क्रॉसिंग और रामगढ़ को जोड़ने वाले पॉइंट्स पर स्थायी और अस्थायी चेकपोस्ट लगाए गए हैं। मुख्य रूप से SST, FST और पुलिस सहायक टीमें पूरे क्षेत्र पर निगरानी रख रही हैं और लगातार गश्त कर रही हैं। पुलिस के लिए चुनाव के दौरान दीपावली के हिंदू त्योहार को लेकर भी एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि इस समय कई लोग अपने व्यवसाय और घरेलू सामान के लिए भारी मात्रा में नकद लेकर यात्रा करते हैं। इसे लेकर आईजी अजय पाल लांबा ने कहा कि आम आदमी नकद लेकर आ-जा सकता है, मामूली पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। हालांकि, इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि इनकी आड़ में कोई बड़ा लेन-देन न हो।

1435 करोड़ के 75 हुए एमओयू, राजस्थान-शाहपुरा इन्वेस्टर मीट में आए लोकल और बाहरी निवेशक

शाहपुरा. राजस्थान सरकार के राइजिंग राजस्थान 2024 कार्यक्रम के तहत जिला शाहपुरा में आयोजित इन्वेस्टर मीट के दौरान कुल 1435 करोड़ रुपये के 75 एमओयू किए गए। इनसे 4465 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। इस कार्यक्रम का आयोजन मणियार कांटेज, शाहपुरा में किया गया। इसमें स्थानीय और बाहरी निवेशकों ने भाग लिया। इसका उद्घाटन 22 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार करेंगी। कलेक्टर शेखावत ने बताया कि इस इन्वेस्टर मीट के दौरान चारभुजा इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शाहपुरा जिले में 1100 करोड़ रुपये की लागत से स्टील प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया है। इस परियोजना से लगभग 2100 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है, जो जिले के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गोलछा ग्रुप ने भी 40 करोड़ रुपये की लागत से टेल्को प्रोसेसिंग और ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही, जिले में टेक्सटाइल, एग्रो-फूड प्रोसेसिंग, स्वास्थ्य, माइन्स, सीमेंट, पर्यटन और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इन एमओयू में 7 टेक्सटाइल प्रोजेक्ट्स के लिए 220.59 करोड़ रुपये, एग्रो-फूड प्रोसेसिंग के लिए 24.05 करोड़ रुपये, और अन्य क्षेत्रों में कुल 99.86 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। महाप्रबंधक के. के. मीना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा रीप्स 2024 योजना लागू कर दी गई है, जिसके तहत नई औद्योगिक नीति, राजनिवेश नीति, एक जिला एक उत्पाद नीति, एमएसएमई नीति, लॉजिस्टिक्स नीति और टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत उद्योगों को लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और अन्य योजनाओं के माध्यम से निवेशकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह इन्वेस्टर मीट शाहपुरा जिले के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए एक बड़ा कदम साबित हो रही है। शाहपुरा जिले में फतेहपुरा समेलिया, जहाजपुर, कोदिया (कोटड़ी), पीपलूंद (जहाजपुर), और पण्डेर (जहाजपुर) में नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की जा रही है, जो भविष्य में और भी अधिक निवेश और रोजगार के अवसर लेकर आएंगे।

तलब लगने पर लाखों का माल चोरी, राजस्थान-भरतपुर में बदमाशों ने शराब की दुकान के तोड़े कैमरे

भरतपुर. चोरों को जब शराब की हुड़क लगी तो उन्होंने शराब की दुकान पर धाबा बोल दिया। बदमाश दुकान के ताले तोड़कर शराब चोरी कर ले गए। चोरी करते की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस शराब की दुकान से एक महीने के अंदर दो बार चोरी हो गई। बदमाश करीब एक लख रुपये की शराब निकाल कर ले गए। मामला भरतपुर जिले के नदबई विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव हंतरा का है। शराब के शौकीनों ने एक शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों की शराब चोरी कर ली। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर दुकान के ताले तोड़ते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं चोर वारदात छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे को तोड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसी शराब की दुकान में एक महीने में यह दूसरी बार चोरी की घटना हुई है। घटना के बाद पीड़ित दुकान मालिक ने लखनपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार हंतरा थाना लखनपुर निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र घनश्याम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पीड़ित की गांव हंतरा  स्थित शराब की दुकान है। रविवार रात करीब एक बजे उसकी शराब की दुकान पर 4-5 अज्ञात व्यक्ति आए और दुकान का ताला तोड़कर लगभग एक लाख रुपये की शराब चुरा ले गए। जब दुकान के सेल्समैन करतार एवं सत्यभान सुबह दुकान पर पहुंचे। तो चोरी की वारदात का पता चला। जिसके बाद पीड़ित दुकान मालिक ने तुरंत सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तो पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे देख पीड़ित के होश उड़ गए। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात चोरों के सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली सकी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि उसकी दुकान में 17 सितंबर को भी चोरी की वारदात हो चुकी है। यहां चोर 60 हजार रुपये नकद एवं 50 हजार रुपये की शराब चोरी कर ले गए थे, लेकिन उस चोर की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet