LATEST NEWS

नकली व मिलावटी कलाकंद जब्त, राजस्थान-अलवर में खाद्य सुरक्षा दल की छापामारी

अलवर. अलवर में खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने नकली व मिलावटी कलाकंद पकड़ा है। मौके पर कार्रवाई के दौरान मिल्क पाउडर के कटटे रिफाइंड तेल के पीपे, सूजी की बोरियां मिली है। खाद्य सुरक्षा दल द्वारा प्रतिष्ठा के मालिक को फोन पर बात करके मौके पर आने को कहा गया, लेकिन प्रतिष्ठान का मालिक मौके पर नहीं पहुंचा। वहां उपस्थित हलवाई और कर्मचारियों द्वारा यह बताया गया की कि उनके द्वारा मिल्क पाउडर सूजी और रिफाइंड तेल मिलाकर कलाकंद बनाया जा रहा है जोकि आसपास के होटल एवं रेस्टोरेंटों पर दूध से निर्मित कलाकंद के नाम पर बेचा जाता है। प्रतिष्ठान के मालिक सहीराम पुत्र राम सिंह निवासी जनकपुर नीमराना द्वारा मिलावटी कलाकंद को 150 से 160 रुपए किलो में आसपास के सभी होटल एवं रेस्टोरेंटों पर सप्लाई किया जा रहा था जोकि दूध निर्मित कलाकंद बता कर 400 से 450 रुपए किलो भाव में बेचा जा रहा है। मौके पर कलाकंद एवं मावे का सैंपल लिया गया। इसको जांच के लिए जयपुर प्रयोगशाला में भेजा गया है। मौके पर मिला 50 किलो दूषित कलाकंद एवं 60 किलो बदबूदार मावे को मौके पर ही नष्ट कराया गया। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन लाल यादव एवं महिपाल गुर्जर उपस्थित रहे। यह मिलावटी ओर नकली कलाकंद बड़े पैमाने पर तैयार हो रहा था और इसकी सप्लाई बसों के जरिये दिल्ली और राजस्थान के विभिन्न शहरों में धड़ल्ले से हो रही थी।

पुलिस ने कार सवार बदमाशों से दो घंटे में छुड़ाया, राजस्थान-झुंझुनूं में युवक का दिनदहाड़े अपहरण

झुंझुनूं. झुंझुनूं शहर के अग्रसेन सर्किल से दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण किया गया था, जिसकी तलाश में झुंझुनूं पुलिस की टीम ने पूरे शहर में नाकाबंदी की। जिसके बाद युवक बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया गया। जानकारी के अनुसार, किठाना निवासी युवक अंकित नेहरा अपनी एक दोस्त से मिलने के लिए झुंझुनूं आया था। अंकित कार लेकर झुंझुनूं पहुंचा, लेकिन जब उसने अपनी दोस्त से संपर्क किया, तो उसने कार में साथ चलने से मना कर दिया। इसके बाद अंकित ने अपने दोस्त मंदीप को बाइक लेकर बुलाया और फिर अपनी दोस्त से मिलने चला गया। दोस्त को फोन कर कहा- मुझे बचा लो दोस्त से मिलने के बाद जब अंकित वापस अग्रसेन सर्किल पहुंचा तो एक सफेद कार में सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहीं, अंकित ने अपने दोस्त मंदीप को फोन कर बताया कि उसका अपहरण हो गया है और उसे बचा लो। सीसीटीवी में संदिग्ध कार नजर आई पुलिस ने अंकित की तलाश तेज कर दी है। कोतवाली की टीमों के अलावा डीएसटी भी इसमें लगी हुई है। अंतिम बार अंकित की लोकेशन चिड़ावा इलाके में मिली है। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास आ गए हैं, जिनमें अंकित को बाइक पर अपनी दोस्त से मिलने जाते देखा जा सकता है। इसके बाद एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में वह संदिग्ध कार दिखाई दे रही है, जिसमें बैठे लोगों द्वारा अंकित का अपहरण किए जाने की बात सामने आई है। कार की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगाया हुआ था बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कार की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा रखा था, जिससे नंबर की पहचान नहीं हो पा रही थी। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया। अपहरण की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है। कोतवाली, डीएसटी और अन्य टीमें युवक की तलाश में जुट गईं और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया गया। अपहरण की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है। कोतवाली, डीएसटी और अन्य टीमें युवक की तलाश में जुट गईं और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया गया।

गंभीर हालत में जयपुर रेफर, राजस्थान-टोंक में लेपर्ड ने पांच लोगों पर किया हमला

टोंक. टोंक जिले के घाड़ थाना क्षेत्र के ठीकरिया कला गांव में बीती देर शाम को खेत पर काम कर रहे पति-पत्नी समेत पांच जनों पर लेपर्ड ने हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद लोगों में चींख पुकार मच गई। घटना के बाद घायलों को परिजन दूनी और टोंक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए है। वहीं गंभीर घायल महिला को जयपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी सहित कई भाजपा नेता सआदत अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं। वहीं मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने लेपर्ड के अटैक के बाद उदयपुर की घटना को याद करते हुए कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि हमारे यहां भी आदमखोर हो जाए। लेपर्ड को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं और जल्द से जल्द लेपर्ड को काबू करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि हमला करने के बाद लेपर्ड पास ही गन्ने के खेत में छुप गया। उधर इसकी सूचना मिलने के बाद घाड़ थाना पुलिस, देवली एसडीएम, दूनी तहसीलदार भी पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। ताज्जुब की बात तो यह है कि घटना के करीब तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके लेपर्ड को पकड़ने के लिए पहुंची है। कब किया हमला ठीकरिया कला निवासी बद्रीलाल गुर्जर ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव के पीछे की ओर करीब पचास मीटर दूर खेत पर ज्वार काटी जा रही थी। उसी दौरान लेपर्ड ने हमला कर दिया। कुछ ही दूरी पर दूसरे खेत में भैंस चरा रही प्रियंका व गांव के ही हेमराज धाकड़ पर उसने हमला कर दिया। फिर वह जानवर आगे के खेत पर मक्का काट रहे पति मुकेश पुरी और उसकी पत्नी मैना पर पंजे से हमला कर दिया। उसके बाद खेत के पास से पैदल गुजर रहे बूंदी जिले के सीताराम धाकड़ पर भी हमला कर दिया। मामले को लेकर डीएफओ मरियम शाहीन ने बताया कि साढ़े पांच बजे इसकी सूचना मिली थी। उसके बाद 100 बड़े कैमरे समेत अन्य जरूरी सामान लेकर 15 जनों की टीम रवाना कर दी थी। घटनास्थल थोड़ा दूर है, इसलिए पहुंचने में थोड़ा देरी हो गई होगी। प्रारंभिक तौर पर पैंथर ही लग रहा है। सुबह मैं भी ड्रोन लेकर जाऊंगा।

नगर पंचायत में लगे हैं बांस के खम्भे, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में लग रहे बिजली के पोल

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज में आजादी के 75 वर्ष के बाद नगर में पहली बार ऐतिहासिक स्तर पर विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर नगर के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 15 तक के वार्डों में 1000 से अधिक नए विद्युत खंभे लगाए जा रहे है। दीपावली के पूर्व विद्युत खंभे लगाए जाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि नगर के वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 15 तक कई ऐसे जगह है जहां दशकों से विद्युत पोल लगाने की मांग की जा रही थी। परंतु अब तक विद्युत पोल नहीं लग पाया था लकड़ी और बांस के सहारे घरों तक विद्युत आपूर्ति के लिए तार लगे हुए थे। साथ ही कई वार्डों में विद्युत तार करीब 5 दशक पुराना था जिस कारण तार भी जर्जर स्थिति में होते जा रहा था यहां तक की तार भी लूज होकर झूलने लगा था जिससे आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। वार्डवासियों के द्वारा हमेशा विद्युत पोल लगवाने एवं तार को बदलवाए जाने की मांग की जाती रही थी। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर 1000 से अधिक नए विद्युत पोल एवं नए केबल वाले तार लगाए जा रहे है। जिससे नगरवासियों को लूज तार एवं पोल की समस्या से निजात मिल पाएगा। मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का नगर पंचायत अध्यक्ष ने माना आभार  नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि जब 2015 में में पहली बार अध्यक्ष बना था। तब से ही मैं प्रयास कर रहा था कि नगर में जितने भी जर्जर विद्युत पोल और तार हैं उन्हें बदलवाया जाए साथ ही जहां-जहां नए विद्युत पोल की आवश्यकता हैं वहा नए विद्युत पोल लग जाए आज मुझे बहुत खुशी है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम के सहयोग से नगर में 1000 से अधिक नए विद्युत पोल लग रहे हैं जिससे अब नगर में विद्युत पोल एवं जर्जर तार की समस्या नहीं रहेगी।

48 नोडल अधिकारी किये गए नियुक्त, राजस्थान के सभी 557 कॉलेजों में लगेंगे सौर ऊर्जा संयंत्र

केकड़ी. प्रदेश के समस्त राजकीय महाविद्यालय अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा की ओर से कॉलेजों को सौर ऊर्जा युक्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रदेश भर में 48 नोडल अधिकारी नियुक्त कर कॉलेजों में सौर ऊर्जा की वर्तमान स्थिति सहित अन्य जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसके अंतर्गत राज्य के सभी 557 यूजी पीजी कॉलेज में रूफटॉप सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना की जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए अक्षय ऊर्जा निगम को अधिकृत किया है। राज्य सरकार द्वारा पारंपरिक हाइड्रो और तापीय बिजली के अलावा सरकार ने सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कुसुम योजना, पीएम सूर्योदय सहित कई योजनाएं चालू की हैं। इसके जरिए आम उपभोक्ता भी अपने घर व प्रतिष्ठान को सौर ऊर्जा युक्त कर सकता है। राज्य के 20 प्रतिशत कॉलेजों में है सौर ऊर्जा वर्तमान में प्रदेश के महज 20 प्रतिशत कॉलेज में ही रूफटॉप सौर पैनल लगे हैं। अभी भी 80 प्रतिशत कॉलेज जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम की बिजली पर निर्भर हैं। सरकार ने सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सभी कॉलेज में रूफटॉप सौर पैनल लगाने की घोषणा की है। हालांकि बीते एक-दो सालों में आमजन में सौर ऊर्जा उत्पादन के प्रति जागरूकता बढ़ी है, लेकिन इसका दायरा अभी भी बहुत सीमित है। इसी दायरे को बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने अब कॉलेज शिक्षा निदेशालय के अधीन 557 यूजी-पीजी कॉलेज में रूफटॉप सौर ऊर्जा पैनल स्थापित करने का फैसला किया है। 48 नोडल अधिकारी नियुक्त आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के संयुक्त निदेशक डॉ. विजेंद्र कुमार शर्मा ने रूफटॉप सौर पैनल लगाने के लिए प्रदेश के 48 कॉलेज को नोडल बनाया है। नोडल अधिकारी विभिन्न कॉलेज में सौर ऊर्जा पैनल, प्लांट, लोड क्षमता और अन्य जानकारी देंगे। सरवाड़ व टांटोती कॉलेज में लगेंगे संयंत्र यह जानकारी देते हुए राजकीय महाविद्यालय केकड़ी के कार्यवाहक प्राचार्य चेतनलाल रैगर ने बताया कि केकड़ी जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में पहले से ही सौर ऊर्जा का संयंत्र स्थापित है, लेकिन नोडल कॉलेज होने के कारण जिले के सावर, सरवाड़ गर्ल्स कॉलेज, टांटोटी व कादेड़ा कॉलेज भी इसके अधीन आते हैं। इनमें सरवाड़ व टांटोटी की खुद की बिल्डिंग होने से कॉलेज प्रशासन को सौर ऊर्जा संयंत्र का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि कादेड़ा व सावर में कॉलेज की खुद की बिल्डिंग नहीं है, इसलिए यहां फिलहाल सौर ऊर्जा का संयत्र स्थापित नहीं हो सकेगा।

प्रियंका गांधी की हैं करीबी, राजस्थान-भरतपुर में खेत से भूसा उठा रहीं सांसद संजना

जयपुर. राजस्थान की एक महिला सांसद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपनी सास के साथ खेत में काम करती नजर आ रहीं हैं। वीडियो में दिख रहा है कि देश की संसद में बैठने वाली सांसद खेत में पड़ा पशुओं का चारा इकठ्ठा कर रही हैं। ऐसे में सांसद की सादगी की जमकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस सांसद का नाम संजना जाटव है और ये भरतपुर की लोकसभा सीट से सांसद हैं। संजना जाटव देश की सबसे कम उम्र की महिला सांसद हैं। वे सिर्फ 26 साल की उम्र में सांसद बनकर संसद में पहुंची हैं। संजना जाटव ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप कोली को मात दी थी। पहली बार सांसद बनने के कारण संजना जाटव सुर्खियों में आई थीं। इससे पहले संजना ने 2023 के विधानसभा चुनाव में अलवर की कठूमर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें इस दौरान हार का सामना करना पड़ा था। संजना 409 वोटों से चुनाव हार गईं थी। इससे पहले संजना अलवर में जिला परिषद की सदस्य भी रह चुकीं हैं। प्रियंका गांधी की गुडबुक में शामिल हुईं कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान से जुड़ने के बाद संजना की खूब चर्चा हुई थी और वे प्रियंका गांधी की गुडबुक में भी शामिल हो गई थीं। संजना जाटव सचिन पायलट गुट की नेता मानी जाती हैं। यही कारण रहे कि विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद भी कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में संजना जाटव को प्रत्याशी बनाया था। वे पार्टी के भरोसे पर खरी उतरीं और जीत भी दर्ज की। गांव की साधारण महिला कांस्टेबल की पत्नी सांसद संजना जाटव एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके कप्तान सिंह राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल हैं। बीते दिनों कप्तान सिंह को उनकी पत्नी सांसद संजना जाटव की सुरक्षा में  पब्लिक सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) तैनात किया था। इस दौरान भी दोनों सुर्खिंया में रहे। 18 साल की उम्र में हुई थी शादी बताया जाता है कि सांसद संजना जाटव की शादी 18 साल की उम्र में हो गई थी। उनके ससुर हरभजन सिंह के कारण संजना की राजनीति में एंट्री हुईं और अब वे सांसद हैं। हालांकि, संजना का कहना है कि सांसद बनने के बाद भी मेरी जिंदगी में कुछ नहीं बदला है। आज भी मैं अपने घर के काम करती हूं, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का ध्यान रखती हूं। जिस जनता ने मुझे यहां तक पहुंचाया है, उसके लिए पूरी ईमानदारी से काम भी करती हूं।

150 कैमरों के फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में चेन स्नेचिंग के दो आरोपी पकडे

चित्तौड़गढ़. शहर के सदर थाना इलाके में फव्वारा चौक में गत दिनों हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनमें से एक के खिलाफ इससे पहले भी 34 प्रकरण दर्ज हैं तथा महाराष्ट्र की तीन वारदातों में भी वह वांछित चल रहा है। फिलहाल चित्तौड़गढ़ पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि शहर के सदर थाना इलाके में बीती 6 अक्टूबर को चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी, इसमें अज्ञात बदमाश प्रताप नगर निवासी रतनदेवी खाब्या की चेन झपटकर ले गए थे। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर वारदात के खुलासे के लिए सदर थाना पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया, जिसने वारदात के खुलासे के लिए विभिन्न तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए करीब 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्ध बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने मामले में बेगूं के आखरिया चौक निवासी रणजीत उर्फ राजवीर पुत्र बंशीलाल खटीक तथा निम्बाहेड़ा के राठाजना हाल बेगूं निवासी चंद्रसिंह उर्फ चिंटू पुत्र शंकरसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है तथा आरोपियों से पूछताछ कर चेन बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपित रणजीत शातिर चेन स्नेचर व बाइक चोर है। इसने अलग-अलग राज्यों में 40 वारदातें कबूल की हैं, वहीं महाराष्ट्र के तीन प्रकरणों में भी यह वांछित चल रहा है।

त्योहारी सीजन में चिकित्सा विभाग ने छेड़ा अभियान, राजस्थान-अजमेर में दो सौ किलो सड़े ड्राईफ्रूट किए नष्ट

अजमेर. त्योहारी सीजन में यदि आप ड्राईफ्रूट की कोई मिठाई खरीदकर खाते हैं या उपहार स्वरूप किसी को भेंट करते हैं तो हो जाएं सावधान क्योंकि बाजार में सड़े-गले ड्राई फ्रूट का व्यापार धड़ल्ले से किया जा रहा है। आज खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अजमेर के केसरगंज स्थित थोक व्यापारी मेड़ता ट्रेडर्स फर्म के प्रोपराइटर रामबाबू काबरा की दुकान पर कार्रवाई कि. खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान पर कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलो खराब हो चुके बादाम, 50 किलो काजू टुकड़ी, 30 किलो बादाम कटिंग और 20 किलो एक्सपायर अखरोट को विभाग ने मौके पर ही टीम के साथ नष्ट करवाया। खाद्य सुरक्षा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर इस प्रकार के खराब हो चुके ड्राईफ्रूट्स को सस्ते दामों पर खरीदकर मिठाई विक्रेता इन्हें कटिंग के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इस संभावना के मद्देनजर टीम ने इन्हें मौके से जब्त कर नष्ट करवाया और काजू टुकड़ी का एक नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में लिया गया, जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग कंट्रोल आयुक्त इकबाल खान एवं अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आने वाले दिनों में दीपावली को ध्यान में रखकर यह कार्रवाई की जा रही है।

10 लाख की फिरौती मांगकर बनाया अश्लील वीडियो, राजस्थान-जयपुर में दिल्ली के नर्सिंग ऑफिसर का अपहरण

जयपुर. नर्सिंग ऑफिसर राजीव जयपुर आकर बदमाशों के बीच घिर गया था। उसका अपहरण कर लिया गया, राजीव काफी घबरा गया। उसके साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट की और उसी युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाए गए और 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। डरे सहमे राजीव ने जैसे तैसे ने 1 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर और 5 लाख रुपए नकद देकर अपनी जान बचाई। दरअसल, 10 अक्तूबर 2024 की देर रात को राजीव दिल्ली से जयपुर आया। जिस लड़की ने राजीव को रुपए लेकर बुलाया, उसने खुद को जगतपुरा रहने की बात कही। फेसबुक मैसेंजर पर ही लड़की ने राजीव को लोकेशन भेजी। राजीव ने देर रात 2 बजे उबर कैब बुक की ओर प्रताप नगर के लिए रवाना हो गया। दिए गए पते पर पहुंचा। एक बहुमंजिला इमारत के नीचे राजीव टैक्सी से उतरा तो एक लड़की उसे रिसीव करने के लिए आई। टैक्सी चालक लौट गया और राजीव उस लड़की के साथ फ्लैट में चला गया। वह काफी खुश था कि सोशल मीडिया पर बनी दोस्त ने उसे घर बुलाया है। मौज मस्ती करने की बातें कही थी, लेकिन कुछ ही मिनट बाद राजीव की खुशी गम में बदल गई, क्योंकि उसी फ्लैट में 4-5 लड़कों ने एंट्री की। उन लड़कों ने राजीव और उस लड़की पर गलत काम करने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। राजीव को बंधक बना लिया गया। कैसे हुई थी दोस्ती बता दें कि राजीव के पास फेसबुक मैसेंजर से एक मैसेज आया। वह मैसेज किसी लड़की के नाम से था। लड़की ने राजीव को दोस्ती का ऑफर दिया जिसे राजीव ने स्वीकार कर लिया। दोनों के बीच कुछ दिनों तक चेटिंग होती रही। एक लड़की ने राजीव से आर्थिक मदद मांगी। उसने कहा कि उसके परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। ऐसे में उसे 40-50 हजार रुपयों की जरूरत है। राजीव ने मदद करने के लिए हां कर दी लेकिन ऑनलाइन ट्रांसफर करने के बजाय ऑफलाइन यानी घर आकर नकद रुपए देने की बात कही थी। मामला हुआ दर्ज पूरे मामले को लेकर जयपुर आयुक्तालय के डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पहले डर के मारे पीड़ित ने पूरी बात नहीं बताई। केवल अपहरण, मारपीट और लूट की बात बताई थी। पुलिस ने जब राजीव के द्वारा 10 अक्तूबर की रात को बुक कराई गई उबेर कैब के चालक को हिरासत में लिया तो कहानी कुछ और ही सामने आई। राजीव ने कैब चालक को भी अपहरणकर्ताओं में शामिल बताया, लेकिन पूछताछ में सामने आया कि कैब चालक की वारदात में कोई भूमिका नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि लड़की सहित 5 अन्य बदमाशों को नामजद कर लिया है।

मौत की अचानक खबर सुन परिजनों ने किया बवाल, राजस्थान-अलवर के युवक को तिहाड़ जेल ले गयी दिल्ली पुलिस

अलवर. साइबर फ्रॉड के मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से अलवर के तूलेड़ा से गिरफ्तार कर ले गए एक युवक की वहां मौत हो गई। सोमवार की रात 11 बजे तक मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने सदर थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस अफसर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों से समझाइश कर बताया कि युवक को दिल्ली पुलिस ही लेकर गई थी। सदर पुलिस की इसमें कोई भूमिका नहीं है। मामला साइबर फ्रॉड का था और पुलिस ने इस युवक को जेल भी भेज दिया था, जहां युवक की मौत हो गई। ASP प्रियंका ने बताया कि दिल्ली में द्वारका थाने की साइबर टीम अलवर आई थी। साइबर फ्रॉड के एक मामले में तूलेड़ा गांव निवासी टिंडू पुत्र भंवरदास को वह टीम लेकर गई थी। वहां तिहाड़ जेल में आरोपी युवक बंद था। जेल के अंदर ही युवक की मौत हुई है। अभी कारण सामने नहीं आए हैं, लेकिन इस मौत को लेकर गांव वालों और परिजनों में भारी गुस्सा है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में सुसाइड जैसी बात सामने आई थी। अर्थात युवक ने जेल में आत्महत्या कर ली थी। दूसरी तरफ मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने रात को सदर थाने पर हंगामा कर दिया। कहा कि युवक पूरी तरफ स्वस्थ था। जो टाइल्स लगाने का काम करता था। वैसे जिस युवक को साइबर फ्रॉड में पकड़ा गया, उसके घरवालों के कहना है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया कि जो पुलिस उसे पकड़े और दिल्ली ले जाए। यदि ऐसा होता तो अलवर में भी इसके खिलाफ यहां मुकदमा दर्ज होता। घरवाले यह नहीं बता रहे कि इसके खिलाफ अलवर में भी कोई मुकदमा दर्ज था या नहीं। कुल मिलाकर गांव वालों और घरवालों ने सदर थाने को घेर लिया और उसका बड़ा कारण यह था कि दिल्ली पुलिस के साथ सदर पुलिस भी गांव में गई थी।

‘उखाड़ ले मेरा जो उखाड़ेगा…समझे’, राजस्थान-झुंझुनू में पूर्व मंत्री गुढ़ा की अधिकारियों से दादागिरी

झुंझुनू. अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने सुर्खियां बटोरी झुंझनू में। दरअसल, राजेंद्र गुढ़ा एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसी बीच वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। फिर क्या था…पूर्व मंत्री जी आग बबूला हो गए और अधिकारियों को धमकी डे डाली कि ‘उखाड़ ले मेरा जो उखाड़ेगा। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, झुंझुनू नगर परिषद सभापति नगमा बानो के परिवार की चूरू रोड पर स्थित एक बिल्डिंग पर नगर परिषद आयुक्त अनीता खीचड़ कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई। इसके बाद एक बारगी मामला मानो नगर परिषद सभापति नगमा बानो और आयुक्त अनीता खीचड़ के बीच का हो गया। सभापति ने इस कार्रवाई का विरोध किया। बता दें कि डीएलबी द्वारा इस बिल्डिंग को लेकर नगर परिषद सभापति को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। वहीं झुंझुनू नगर परिषद आयुक्त सोमवार शाम को पूरे लवाजमें के साथ कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंच गई। इसके बाद वहां पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी पहुंचे और उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को दोगली करार दिया। कौन है राजेंद्र गुढ़ा झुंझुनूं के उदयपुरवाटी से बसपा के टिकट पर विधायक बने राजेंद्र गुढ़ा पहले सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाते थे। हालांकि मंत्री बनने के बाद अपना मनपसंद विभाग नहीं मिलने पर गुढ़ा गहलोत से नाखुश चल रहे थे। गहलोत और पायलट के बीच विवाद के बाद गुढ़ा ने पाला बदलते हुए पायलट का पक्ष लेना शुरू कर दिया था।

भारतीय संस्कृति देख लोगों ने की तारीफ, राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी जर्मनी में देसी परिधान में दिखीं

जयपुर. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ राइजिंग राजस्थान सबमिट के लिए जर्मनी के दौरे पर हैं। म्यूनिख में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दीया कुमारी देसी परिधान के अंदर नजर आई। जिसको देखकर वहां पर उपस्थित प्रवासी भारतीय एवं जर्मनी के व्यापारियों ने भी दिल खोलकर उपमुख्यमंत्री के संस्कार देश की संस्कृति के प्रति प्रेम एवं लगाओ की जमकर तारीफ की। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जर्मनी प्रवास के दौरान जर्मन-इंडियन बिज़नेस फोरम के तत्वावधान में म्यूनिख में बसे एनआरआर (नॉन-रेजिडेंट राजस्थानी) समुदाय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मुलाकात की और उन्हें राजस्थान के विकास में सहयोग के लिए आमंत्रित किया और आगामी सम्मेलन भाग लेने के लिए प्रेरित किया। दीया कुमारी ने म्यूनिख में दिए अपने संबोधन में कहा कि यह गौरव का पल है, जब भारत पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है और ऐसे समय में राजस्थान और राजस्थान की सरकार प्रवासी भारतीय और जर्मन के व्यापारियों को राजस्थान में निवेश करने के लिए न्योता देने आई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज राजस्थान में निवेश कर हर व्यापारी भारत की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन सकता है और पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ सकता है।

लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी, राजस्थान-अजमेर के अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़

अजमेर. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के करीबी मानें जाने वाले गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़ को इलाज के लिए अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से अस्पताल लाया गया। विक्रम सिंह बराड़ उर्फ विक्रमजीत सिंह बराड़ को हाई सिक्योरिटी जेल से मंगलवार को जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका चेकअप किया। कुख्यात गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़ को बीमारी के कारण मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में हाई सिक्योरिटी जेल से अजमेर जेएलएन अस्पताल लाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से कई स्थानों का जाब्ता भी अस्पताल में तैनात रहा। विक्रम सिंह बराड़ कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का करीबी माना जाता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने आरोपी विक्रम बराड़ को यूएई से गिरफ्तार किया था और उसे भारत लेकर आई थी। जानकारी के मुताबिक विक्रम सिंह बराड़ ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की मदद की थी। कई मामले हैं बराड़ के खिलाफ एनआईए की जांच में सामने आया कि विक्रम बराड़ लॉरेंस की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली के मामलों में शामिल था। बराड़ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, अवैध हथियार समेत दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं। विक्रम बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का विक्रम बराड़ सदस्य है। विक्रम बराड़ पर राजस्थान समेत कई राज्यों में उनके खिलाफ 2 दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। उसने बॉलीवुड के दबंग खान और एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

पांच सीटों पर दशकों से हावी रहे ‘परिवार’, राजस्थान-उपचुनाव के दावेदारों के पैनल तैयार

दौसा. राजस्थान में विधानसभा के उपचुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। बीजेपी ने सभी 7 सीटों पर 3-3 नामों का पैनल तैयार कर लिया है। कांग्रेस भी अपने नामों को लेकर पहले बैठक कर चुकी है। नवंबर में सातों सीटों पर चुनाव करवाए जा सकते हैं। रामगढ़ और सलूंबर के अलावा उपचुनाव के लिए प्रस्तावित पांच सीटों वो हैं, जहां के विधायक लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के टिकट पर सांसद बन गए हैं। इनमें खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा और चौरासी हैं। हालांकि कांग्रेस और बीजेपी में नामों की दावेदारी शुरू हो गई है, लेकिन इन 7 सीटों में से 5 सीट ऐसी हैं जहां भाजपा या कांग्रेस से जुड़े सियासी परिवारों का दबदबा है। यहां दिखेगी विरासत की सियासत — दौसा- कांग्रेस विधायक मुरारी लाल मीणा अब सांसद है। उनके परिवार में पत्नी सविता मीणा और बेटी दावेदार हैं। सविता 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इधर, भाजपा के दिग्गज नेता डॉ.किरोड़ लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा भी दावेदारी में नजर आ रहे हैं। झुंझुनूं- कांग्रेस के ओला परिवार के सियासी गढ़ में विधायक चुने गए बृजेन्द्र ओला अब सांसद बन चुके हैं। पुत्र अमित ओला टिकट की कतार में हैं। फिलहाल पंचायत समिति सदस्य हैं। भाजपा से 2023 का चुनाव हारे निशित चौधरी फिर दावा कर रहे हैं। सलूंबर- दिवंगत विधायक अमृत लाल मीणा के बाद चर्चा है कि भाजपा उनके परिवार में ही टिकट देकर सहानुभूति लहर का फायदा ले सकती है। मीणा की पत्नी अभी सरपंच हैं और राजनीति में सक्रिय हैं। कांग्रेस की ओर से परंपरागत तौर पर दिग्गज नेता रघुवीर मीणा की दावेदारी है। खींवसर- सांसद हनुमान बेनीवाल की परंपरागत सीट पर फिर बेनीवाल परिवार का दावा है। भाई नारायण बेनीवाल पहले विधायक रह चुके हैं। इस बार हनुमान की पत्नी की चर्चा भी है। नागौर के दिग्गज सियासी परिवार मिर्धा फैमिली से ज्योति मिर्धा फिर एक बार दौड़ हैं। पूर्व में वह विधानसभा और लोकसभा का चुनाव हार चुकी हैं। चौरासी- चौरासी सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी का दबदबा है। यहां से विधानसभा चुनाव जीते बीएपी के राजकुमार रोत अब सांसद बन चुके हैं। इसलिए यह सीट चुनाव के लिए खाली हुई है। बीएपी ने इस सीट पर अपनी कैंपेनिंग शुरू भी कर दी है। राजकुमार रोत लगातार इस सीट पर दौरे कर रहे हैं। बीएपी सिर्फ यहीं नहीं बल्कि कुछ अन्य एसटी बाहुल्य सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतार सकती है। रामगढ़- हाल में रामगढ़ से विधायक रहे जुबेर खान का निधन हो गया था। इसके बाद यह सीट उपचुनाव के लिए खाली हो गई। बीते 3 दशक से कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में इस सीट पर परिवारवाद हावी रहा है। कांग्रेस ने जहां 1990 से यहां जुबेर खान को ही प्रत्याशी बनाया वहीं। बीजेपी ने हर बार ज्ञानदेव आहूजा को उनके सामने उतारा। इस बार यहां कांग्रेस से इमरान टिकट के बड़े दावेदार हैं वहीं बीजेपी अपने बागी सुखविंदर पर दांव लगा सकती है।

40 प्रिंसिपल के किये तबादले, राजस्थान-दौसा के 35 प्राचार्य इधर से उधर

दौसा. राजस्थान में आज जब उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने वाला है, उससे ठीक पहले  दौसा से बड़ी संख्या में प्रिंसिपल को बांसवाड़ा और बाड़मेर ट्रांसफर कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी 40 प्रिंसिपल के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें से 35 दौसा से हैं। ऐसे में इन तबादलों को सीधे उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। काबिले गौर यह भी है कि लोकसभा चुनाव के दौरान दौसा सीट पर पार्टी की स्थिति बहुत मजबूत नहीं दिख रही थी और उस समय बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सार्वजनिक तौर पर कुछ सरकारी कर्मचारियों को चेताया भी था कि दौसा में सरकारी कर्मचारी जो कर रहे हैं उसके लिए उन्हें बोरिया बिस्तर बांध कर तैयार रहना चाहिए। ऐसे में इस लिस्ट को उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। जिन प्रिंसिपल के ट्रांसफर किए गए है उनमे अधिकांश एसटी कम्युनिटी से हैं। ऐसे में ये तबादले चुनावी मुद्दा भी बन सकते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet