LATEST NEWS

आज देसूरी नाल में खतरनाक मोड पर हो रहे हादसों का डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया निरीक्षण

पाली राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को देसूरी नाल पहुंची और खतरनाक मोड पर हो रहे हादसों का निरीक्षण किया। हाल ही में स्कूली बस हादसे में तीन बच्चियों की मौत हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को जयपुर से बुलाकर सड़क के सुधार और हादसों से बचने के उपायों पर चर्चा की। उपमुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने की बात की कि इस रास्ते पर भविष्य में हादसे न हों। इसके बाद, दिया कुमारी मुंडारा पहुंची, जहां उन्होंने पंचायत राज और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी जी की माताजी के देवलोक गमन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि मैंने खतरनाक मोड पर हो रहे हादसों का निरीक्षण किया। सभी अधिकारियों को भी जयपुर से बुलाया। डीएम समेत यहां के अधिकारी भी आए। वहां सेफ्टी के लिए जो दीवार बनानी पड़ेगी और बैरिकेड लगाने हैं, वह तुरंत किया जाएगा। नेशनल हाईवे को राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआरडीसी) के तहत ट्रांसफर करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, जो मुख्य समस्या ओवरलोडिंग की है, उस पर प्रशासन और पुलिस को ध्यान देना होगा। ओवरलोडिंग रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि रोड को चौड़ा करने और अन्य आवश्यक उपायों पर काम किया जाएगा। यह नेशनल हाईवे को ट्रांसफर किया जाएगा, तब वहां एलिवेटेड रोड बनाने की संभावना भी होगी। हम लोग पूरी तरह से लगे हुए हैं। समय खराब नहीं होगा, क्योंकि वह एक्सीडेंट जोन है। रोड सेफ्टी के लिए जो काम हमें करना है वो महीने या दो महीने में हो जाएगा। उसके बाद जो रोड ट्रांसफर करना है, उसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है वो भी जल्द से जल्द करने का प्रयास करेंगे।  

पिता और बेटों संग भरतपुर पहुंचे, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथ जी मंदिर में की पूजा-अर्चना

भरतपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को भरतपुर के प्रसिद्ध श्रीनाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उनके साथ उनके पिता और दोनों बेटे भी मंदिर पहुंचे, जहां पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। मुख्यमंत्री के इस धार्मिक दौरे में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और डीग-कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान मंदिर प्रबंधन ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और स्थानीय पुजारियों से आशीर्वाद लिया। जनता का उत्साह और स्वागत : मुख्यमंत्री के मंदिर दौरे की खबर से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जनता से संवाद करते हुए प्रदेश के विकास और धार्मिक स्थलों के संरक्षण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर : पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास और उनके सौंदर्यीकरण के लिए विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थलों को संरक्षित किया जाए और उन्हें पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री के साथ गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था से जुड़ा होने के साथ-साथ जनता के बीच विश्वास और संवाद का प्रतीक भी रहा। पूजा-अर्चना के इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और विकास की कामना की।

कांग्रेस पर कसा तंज, राजस्थान-जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

जोधपुर. मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश के एकीकरण में ऐतिहासिक योगदान है। वे भारत के पहले गृहमंत्री थे, जिन्होंने 545 रियासतों का एकीकरण कर देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज हम उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज जब भारत स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर अमृत काल में प्रवेश कर चुका है और भारतीय संविधान को अंगीकार किए हुए भी 75 साल हो चुके हैं, देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, तो हम सभी सरदार पटेल से प्रेरणा लेकर उनके महान योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की इच्छा थी कि कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया जाए। आज 75 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह आकांक्षा पूरी हुई है। इस अवसर पर शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “सरदार पटेल और बाबा साहब अंबेडकर को उनके सही स्थान से वंचित किया गया और उनकी उपलब्धियों को परिवार और पार्टी की राजनीति में दफन कर दिया गया लेकिन अब भारत बदल चुका है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इन महान विभूतियों के योगदान को हमेशा याद करेंगे।” इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण कर रहे हैं। उनका योगदान भारत को एक सूत्र में बांधने और रियासतों को एकजुट करने का था और यह योगदान हम हमेशा याद रखेंगे। हम संकल्प लेते हैं कि हम भारतीय लोकतंत्र और संविधान के संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।”

24 घंटे बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर, राजस्थान-नागौर में सात साल की मासूम से दुष्कर्म कर भागा दरिंदा

नागौर. अर्द्धवार्षिक परीक्षा देकर स्कूल बस से उतरकर अपने घर जा रही सात साल की बच्ची को रास्ते से उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। जिले के थांवला थाना इलाके में हुई इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बच्ची लहूलुहान हालत में रोती हुई घर पहुंची और अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिस पर परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मासूम को थांवला के राजकीय चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा, जहां से गंभीर हालत में उसे अजमेर रैफर कर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस, उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार केम और अन्य थानों के थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लेकर बच्ची से मुलाकात की। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि दोपहर 1 से 2 बजे के बीच घर से आधा किलोमीटर दूर सुनसान खेत में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई गई है लेकिन आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी की मुस्तैदी से तलाश की जा रही है और पुलिस जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

मृत बताकर पेंशन निरस्त करने वालो पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने जताई नाराजगी, 5 सस्पेंड, 48 कर्मचारियों 17 सीसीए के नोटिस

जयपुर राजस्थान में मृत बताकर पेंशन निरस्त करने वाले ग्राम विकास अधिकारियों पर भजनलाल सरकार ने गाज गिरा दी है । इस मामले में मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद राजसमंद कलेक्टर ने 4 दोषी ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि ब्यावर में एक दोषी कार्मिक को निलंबित किया गया है । वहीं अब तक कुल 48 सरकारी कर्मचारियों को 17 सीसीए के नोटिस थमाए गए है । सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव बचनेश कुमार अग्रवाल की तरफ से मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई एक रिपोर्ट से इस कार्रवाई की बात सामने आई है । आपको बता दे कि 2 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में यह मामला सामने आया था। इस मामले पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद राजसमंद और ब्यावर जिला कलेक्टर ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है । इसमें राजसमंद के 29 कार्मिको को आरोप पत्र जारी किए गए है । जबकि ब्यावर के 9 ग्राम विकास अधिकारियों, 5 खण्ड विकास अधिकारियों व 5 अन्य कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा राजसमंद में 4 दोषी ग्राम विकास अधिकारियों और ब्यावर में एक कर्मचारी को निलंबित भी किया गया है । वहीं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग ने इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचने के लिए, सभी जिला कलेक्टरों को विभागीय पत्र जारी किए गए हैं। पत्र के जरिये यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि भविष्य में किसी भी जीवित पेंशनधारी की पेंशन बिना वजह से नहीं रोकी जाए। साथ ही, पेंशनधारियों को समय पर उनकी पेंशन मिले, इसके लिए प्रशासन को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है।

किसानों के हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध: पाली जिला प्रभारी मंत्री, राजस्थान-अजमेर में किसान सम्मेलन में पहुंचे मंत्री झाबर सिंह खर्रा

अजमेर/जयपुर। राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने पर शुक्रवार को पाली जिले में किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार ने इसके लिए कई कदम उठाए है। मुख्य कार्यक्रम अजमेर के कायड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में उन्होंने उधान विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग व अन्य की भागीदारी रही। इस अवसर पर सोजत विधायक शोभा चौहान भी मौजूद रही और संवाद में भाग लिया। इस अवसर पर कृषकों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया गया । आज के कार्यक्रम में उद्यान ,कृषि , सहकारिता आदि विभागों की भागीदारी रही । इस अवसर पर उद्यान विभाग के उप निदेशक मनोज अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम  में 6030 अनुदान राशि सांकेतिक रूप से व ड्रिप व मिनी फव्वारा संयंत्र के  पाली के 239 किसानों को  कुल 30 लाख से ऊपर व 206 प्रशासनिक स्वीकृति  दी व  लाभांश डी बी टी के माध्यम से हस्तांतरण  लाभान्वित  किया गया । इस अवसर पर उधान विभाग से नवाचार के रूप में पाली जिले के बूसी गांव के किसान विजय को अंगूर की खेती के लिये, देवली पाबूजी के किसान नारायण चौधरी को सीताफल खेती के लिये ,सुमेरपुर के किसान मानवेंद्र सिंह को 100 बीघा में सब्जियों की खेती के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार  कृषि विभाग से भी लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से लाभांश दिया गया। संयुक्त निदेशक कृषि प्रदीप कुमार छाजेड़ ने बताया कि  फार्म पौण्ड ,तारबंदी , कृषि संयंत्र, छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, सिंचाई पाईप लाईन राशि की टॉप अप राशि, वर्मी कम्पोस्ट स्थाई संरचना के, गोरधन जैविक उर्वरक योजना के कुल 582 किसानों को 173 लाख 36 की राशि हस्तान्तरण की गयी। 640 को ब्याज मुक्त ऋण दिया— इसी प्रकार सहकारिता विभाग में  ग्राम सेवा सहकारी  समिति गोदाम निर्माण के लिए चेक वितरण, अन्न भंडारण योजना अंतर्गत बजट घोषणा 24 25 के तहत 500 एमटी गोदाम की प्रथम किश्त का चेक वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक निदेशक सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक पूनाराम चोयल ने बताया कि घाणेराव ग्राम सेवा सहकारी समिति लि घाणेराव को  आठ लाख व लापोद ग्राम सेवा सहकारी समिति को 8 लाख का हस्तांतरण किया गया। साथ ही नवीन गोदाम बजट घोषणा 100 एमटी की प्रथम किश्त तख्तगढ ग्राम सेवा सहकारी समिति को 4 लाख रुपये की राशि की गयी। इसी प्रकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना में कुल लक्ष्य 529 के लक्ष्य से अधिक 640 को लोन वितरण किया गया जो ब्याज मुक्त ऋण है। इस दौरान सोजत विधायक शोभा चौहान, पाली जिला कलेक्टर एलएन मंत्री,एसपी चुनाराम जाट, किसान व गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री से किया संवाद, राजस्थान-झुंझुनूं में राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में पहुंचे सामाजिक न्याय मंत्री भाकर

जयपुर। राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में शुक्रवार को झुंझुनूं जिले में आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रभारी मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने किया। उन्होंने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिले में हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉल्स पर उत्पादों की जानकारी भी ली। श्री गहलोत ने खेल विभाग के स्टॉल पर बास्केटबॉल में सब जूनियर प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली बालिकाओं की हौसला अफजाई की। वहीं राजीविका की स्टॉल पर झुंझुनूं विधायक श्री राजेंद्र भांबू को हाथ से बनाई जूतियों की खरीददारी करवाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए उनके कार्य की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने जिला विकास पुस्तिका का लोकार्पण कर प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से मुखातिब होते हुए राज्य सरकार एवं जिले की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने इस दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब भी दिए। प्रभारी मंत्री ने कालीबाई भील स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना की लाभार्थी बालिकाओं को स्कूटी की चाबी भी सौंपी। यह उपलब्धियां गिनाईं— इसके बाद आयोजित किसान सम्मेलन में को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब 15 लाख करोड़ रुपए की हो चुकी है, जिसे अब 30 लाख करोड़ यानी दोगुनी करने पर तेजी से काम किया जा रहा है। गहलोत ने अपील करते हुए कहा कि नए राजस्थान के नवनिर्माण में सभी अपना योगदान देवें। मंत्री गहलोत ने पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए इसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। प्रभारी मंत्री गहलोत ने कहा कि पिछले एक वर्ष में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ग्रोथ रेट में पूरे देश में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। गहलोत ने जानकारी दी कि जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक प्रदेश में अपराधों में 7.5 फीसदी एवं महिला अपराधों में 10.5 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों को बताते हुए कहा कि पिछले 1 वर्ष में 50 हजार से अधिक सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं, वहीं हाल ही में 57 हजार पदों पर वैकेंसीज जारी की गई हैं। उन्होंने जिले में हुए राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू व विभिन्न विकास कार्यों की भी जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने इसके बाद कंबल वितरण भी किया। झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के सुशासन के बारे में बताते हुए कहा कि गत बजट घोषणा के 60 फीसदी से अधिक कार्य पूरे कर लिए गए हैं, शेष पर भी तीव्र गति से काम जारी है, जो मार्च 2025 तक पूरे कर लिए जाएंगे। इससे पहले झुंझुनूं जिला कलक्टर ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पिछले एक वर्ष में राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का सफल प्रयास करने में कोई कोताही नहीं बरती है। सभी विभागों के अधिकारियों ने इसमें अच्छा कार्य कर अपना योगदान दिया है। जिले में प्रभारी सचिव के तौर पर आए आईएएस हर्ष सावन सुखा ने प्रदर्शनी और किसान सम्मेलन की तारीफ करते हुए लाभार्थियों को बधाई देकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के बारे में बताया। कार्यक्रम में अधिकारीगण, कार्यकर्ता, लाभार्थी एवं आमजन मौजूद रहे।  इससे पहले प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने सर्किट हाऊस में स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की और आमजन के परिवाद सुनकर उन पर त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। लाभार्थी ने किया मुख्यमंत्री से संवाद: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने नवलगढ़ की कारी ग्राम पंचायत के धायलों की ढाणी के रामनिवास भाकर से संवाद किया। भाकर राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थी हैं, जिसके तहत उन्हें एक लाख रुपए का ऋण मिला है। उन्हें फार्म पौंड पर भी राज्य सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त हुआ है। भाकर ने राज्य सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

10 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, राजस्थान-भरतपुर में सूबेदार सोनदर सिंह का रिटायर से पहले हार्ट अटैक से निधन

भरतपुर. भरतपुर निवासी सूबेदार सोनदर सिंह, जो भारतीय सेना की आर्म्ड कोर यूनिट 1 हॉर्स में तैनात थे, का 12 दिसंबर को पटियाला में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 20 दिसंबर को सेना से रिटायर होने वाले थे। शनिवार को भरतपुर के सुभाष नगर स्थित श्मशान घाट में उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 10 वर्षीय बेटे आदित्य ने पिता को मुखाग्नि दी, जो पूरे माहौल को भावुक कर गया। ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक सूबेदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोनदर सिंह 38 पटियाला के तारापुर गेट पर तैनात थे। 12 दिसंबर की शाम करीब 8 बजे ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें तुरंत आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ। उन्हें वापस यूनिट लाया जा रहा था, तभी दोबारा उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रात 10 बजे उनका निधन हो गया। परिवार में गम का माहौल सूबेदार सोनदर सिंह भरतपुर के सुभाष नगर इलाके में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, 10 साल का बेटा आदित्य और 16 साल की बेटी अनुष्का हैं। आदित्य पांचवीं कक्षा का छात्र है, जबकि अनुष्का 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उनके छोटे भाई मौनेन्द्र सिंह एयरफोर्स में तैनात हैं और वर्तमान में शिलॉन्ग में कार्यरत हैं।  रिटायरमेंट से पहले निधन सूबेदार सोनदर सिंह 20 दिसंबर को रिटायर होने वाले थे। उनके निधन की खबर ने परिवार और पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया। सोनदर सिंह के पिता राम नगीना भी आर्मी में कार्यरत थे, और अब उनके परिवार ने सेना के एक और जांबाज को खो दिया है। आखिरी विदाई शनिवार को सुबह 10 बजे सोनदर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। सेना के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सूबेदार सोनदर सिंह का योगदान और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में भगवान धैर्य और शक्ति प्रदान करे।

दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

दिव्यांग मनोज के दोनों पैरों में लगाए जयपुर फुट धौलपुर जिला प्रशासन एवं राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार सेठ निनुआ राम चेरिटेबल पब्लिक वेलफेयर सोसायटी धौलपुर व श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर की सहभागिता से तीन दिवसीय निःशुल्क विशाल विशेष योग्यजन सहायक उपकरण वितरण शिविर दूसरे दिन शनिवार को मयूरी विशेष विद्यालय में जिले भर के दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, बैशाखी, ट्राई साईकिल, केलिपर्स, जयपुर फुट मिलने से उनके चेहरों पर एक विशेष सुखी देखने को मिली l मांगरोल के मनोज पिछले आठ माह पूर्व मनिया में रेल से गिरने से दोनों पैर कट जाने से अपाहिज हो गया था शिविर में उसके दोनों पैरों में जयपुर फुट लग जाने के बाद जब वह अपने पैरों पर खड़ा हुआ तो उसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा उसकी आँखों से आँसुओ कि धारा बह निकली l शनिवार को शिविर में राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुर अध्यक्ष  डॉ आर एस गर्ग ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है,दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए इनका आत्मविश्वास बढ़ाते रहना होगा l उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को मिलने वाले सहायक उपकरण उनकी दैनिक दिनचर्या के कामों में सहायता प्रदान करेंगी l भगवान महावीर समिति के प्रभारी मदन शर्मा ने बताया कि संस्था पूरे राज्य में इस प्रकार के शिविरों के आयोजन के माध्यम से दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, ट्राई साईकिल, बैशाखी, केलिपर्स, हियरिंग एड, जयपुर फुट  वितरण जैसा कार्य कर रही है l शिविर का संचालन करते हुए रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने  जानकरी देते हुए बताया की आज शिविर में जिले भर से बड़ी संख्या में दिव्यांगजनो ने भाग लिया, सभी दिव्यांग जनों को शिविर में निःशुल्क भोजन कि व्यवस्था कि गई ल उन्होंने बताया कि आज शिविर में ट्राई साईकिल 56, व्हील चेयर 22,वैशाखी 17,केलिपर्स 7,जयपुर फुट 14, कान की मशीन 20 वितरित की गई ल शिविर में विद्यालय कि सह संचालिका नेहा गर्ग, शिवशंकर गर्ग,नेमीचंद अग्रवाल,रामकुमार गर्ग, मोहित गर्ग, संजीव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिकरवार, नरेन्द्र तोमर, के के बंसल, ऋषि मित्तल, कन्हैया लाल शर्मा, महेंद्र अग्रवाल , रणवीर डंडोतिया, जावेद वेग,उम्मेद सिंह, डॉ भूपेंद्र पाराशर, मुक्ति त्यागी, डॉ पीयूष पाराशर, प्रज्ञा शर्मा,,अमित जादौन,मुकेश गोयल, चन्द्रमोहन पचौरी, नरसिंघ कुशवाह दिनेश यादव, पुष्पेंद्र पाल, राकेश सिंह, ललित शर्मा, कामिनी शर्मा, ललिता शर्मा, मुन्ना लाल, राघवेंद्र राना, मुकेश रावत,सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग मौजूद थे।

‘समृद्ध किसान तो विकसित होगा राजस्थान’, राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे सरकार की पहली वर्षगांठ पर किसान सम्मेलन में

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारा अन्नदाता किसान धरती माता का सच्चा सपूत है। जब किसान खुशहाल समृद्ध होगा तभी विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा। हमारी सरकार किसान-पशुपालक के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए हमने आज किसान सम्मेलन आयोजित किया है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि जब भी किसानों के हित की बात आएगी, राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री शर्मा राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर ‘निभाई जिम्मेदारी-हर घर खुशहाली’ की थीम पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के क्रम में शुक्रवार को अजमेर में आयोजित राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं खुद एक किसान परिवार में जन्मा हूं। मैंने हल चलाया है और खेती का सारा काम किया है। मैं किसानों के दर्द को भली भांति समझता हूं। इसीलिए हमारी सरकार ने वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य तय किया है। प्रधानमंत्री के लिए किसानों का हित सबसे पहली प्राथमिकता— श्री शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लिए किसानों का हित सबसे पहली प्राथमिकता है। उनके मन में किसानों का भला करने की अद्भुत इच्छाशक्ति और संकल्प है। प्रधानमंत्री ने महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया है, जो ये दर्शाता है कि वे किसानों के प्रति कितना सम्मान रखते हैं। श्री शर्मा ने किसानों को किसान दिवस (23 दिसम्बर) की बधाई देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने ही किसान दिवस मनाने की शुरुआत की थी। ईआरसीपी-ताजेवाला से किसानों को मिलेगा पर्याप्त पानी — मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान की पीड़ा और आकांक्षाओं को समझते हुए पिछले एक साल में राज्य सरकार ने किसान हित में अनेक फैसले लिए हैं। हमने ईआरसीपी परियोजना का एमओयू कर इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। शेखावाटी क्षेत्र में भी पानी की कमी को पूरा करने के लिए ताजेवाला से यमुना का पानी लाने के लिए लंबे समय से लंबित एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए हैं। हमारी सरकार अनेक अन्य महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं पर एक साथ काम कर रही है। जिससे राज्य के किसानों की पैदावार बढ़ सके। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही धौलपुर लिफ्ट परियोजना का भी शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही, भूजल के रीचार्ज के लिए प्रवासी राजस्थानी के सहयोग से भी एक नए कार्यक्रम ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ की शुरुआत की जा रही है। किसान के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ले रही लगातार निर्णय— श्री शर्मा ने कहा कि राइजिंग समिट के दौरान कृषि क्षेत्र में 58 हजार करोड़ रुपये निवेश के ढाई हजार से अधिक एमओयू किए हैं। हमारी सरकार द्वारा 30 लाख किसानों को 20 हजार करोड़ रूपये का अल्पकालीन फसली ऋण का वितरण, 8 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 26 हजार सोलर संयंत्रों की स्थापना, 31 स्थानों पर फूड पार्क के लिए भूमि आवंटन, 536 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन, गेहूं, मूंग, मूंगफली तथा सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद, पीएम किसान समृद्धि केन्द्र की स्थापना जैसे निर्णय किए गए हैं। जिससे खुशहाल किसान, समृद्ध किसान के संकल्प को पूरा किया जा सकेगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने चार जातियां बताई हैं, जो कि गरीब, किसान, युवा और महिला है। राज्य सरकार प्रदेश के किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता बदलते समय के साथ खेती-किसानी में नवीन तकनीक को अपनाएं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में श्रीअन्न को बढ़ावा देने की अभिनव पहल की गई है, श्रीअन्न के तहत आने वाली मोटे अनाज की फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने में राजस्थान आगे है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राइजिंग —राजस्थान का सफल आयोजन हुआ है, जिसमें 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं। अजमेर जिले में भी विकास को गति प्रदान करने के लिए 14000 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक-एक कर सभी संकल्पों को पूरा कर रही है। बजट घोषणाएं भी धरातल पर साकार हो रही हैं। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी विजन और प्रदेश के आमजन एवं किसानों की खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों से ईआरसीपी योजना एवं अन्य महत्वपूर्ण जल योजनाएं साकार होने जा रही है। किसान आयोग अध्यक्ष श्री सी.आर. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान के किसानों का सम्मान बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की सौगात दी है। किसानों की पानी और बिजली की जरूरत को पूरा करने के लिए मजबूत फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री ने किसान कल्याणकारी योजनाओं में किसानों को दिया आर्थिक संबल— कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त के रूप में 700 करोड़ से अधिक की राशि का सीधा हस्तान्तरण किया। वहीं, 15 हजार 983 किसानों को ड्रिप/फव्वारा संयंत्रों के लिए 29 करोड़ रूपये से अधिक, 14 हजार 200 से अधिक किसानों को फार्म पौण्ड, पाइपलाइन, तारबन्दी, डिग्गी निर्माण, कृषि यंत्र, जैविक खाद सहित विभिन्न कार्यों के लिए 96 करोड़ से अधिक की राशि व 8 हजार सोलर पंप स्थापना संवेदन के 80 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। शर्मा ने प्रदेश के 3 लाख 25 हजार पशुपालकों को 5 रूपए प्रति लीटर के आधार पर 200 करोड़ रूपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। साथ ही, कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृषि संकाय में अध्ययनरत 10 हजार 500 छात्राओं को 22 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का डीबीटी भी किया गया। उन्होंने केन्द्रीय प्रवर्तित ‘आत्मा’ योजना के तहत खेती में नवाचार कर रहे 10 प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया। किसान कल्याणकारी नई योजनाओं का हुआ शुभारंभ मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, ऊँट संरक्षण एवं विकास मिशन व 100 गौशालाओं में गौ काष्ठ मशीन उपलब्ध करवाने के कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होंने 200 नए बल्क मिल्क कूलर्स, 1000 … Read more

सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों और कर्मचारियों का चेकअप, राजस्थान-आयुष मंत्रालय का प्रकृति परीक्षण अभियान शुरू

जयपुर। भारत सरकार आयुष मंत्रालय और राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, प्रतापनगर जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री विजय पाल सिंह सहित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का शुक्रवार को “प्रकृति परीक्षण” गमोबाइल ऐप के जरिए स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुष मंत्रालय द्वारा यह पहल आयुर्वेदिक सिद्धांतों के आधार पर आमजन की प्रकृति का निर्धारण करने और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए की जा रही है। सचिवालय परिसर में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्साधिकारी प्रभारी वैद्य राजेश शर्मा ने बताया कि समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रकृति परीक्षण नोडल अधिकारी डॉ. कामिनी कौशल के नेतृत्व में डॉ. मीना मीनू व उनकी टीम के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि प्रकृति परीक्षण एक समग्र सर्वेक्षण आधारित मोबाइल एप्लीकेशन है जो उपयोगकर्ता को प्रारंभिक आयुर्वेद सिद्धांत के आधार पर प्रकृति निश्चित करने में मदद करता है। डॉ. शर्मा ने प्रकृति परीक्षण के दौरान हर व्यक्ति के त्रि दोषों (वात ,पित्त और कफ) का पता लगाकर उसके अनुसार खुद को स्वस्थ रखने के लिए दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव लाकर स्वस्थ रहने के लिए मार्गदर्शन दिया। डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रकृति परीक्षण एप्लीकेशन के माध्यम से हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य से संबंधित नई जानकारियां समय- समय पर मिलती रहेंगी और इस महत्वपूर्ण पहल से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ” स्वस्थ जन, स्वस्थ राष्ट्र” का सपना जल्द पूरा हो सकेगा।

‘लघु उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी’, राजस्थान-शिक्षा मंत्री ने किया लघु उद्योग भारती के कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण

जयपुर। लघु उद्योग भारती के नवनिर्मित कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण शुक्रवार को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर और संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चन्द के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री दिलावर ने कहा कि यह केंद्र युवाओं को कुशलता प्रदान कर उन्हें उद्योगों के लिए तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे न केवल क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि मजदूर भी अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। दिलावर ने लघु उद्योगों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि ये 8 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराते हैं और देश के 45% निर्यात में योगदान देते हैं। लघु उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी है। उन्होंने कहा लघु उद्योग भारती न केवल आर्थिक विकास बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने घुमंतू,अर्द्ध-घुमंतू एवं विमुक्त परिवारों के लिए पहचान पत्र और पट्टे जारी कर उनके जीवन को स्थायित्व प्रदान किया गया। संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ और लघु उद्योग कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रदेश के लघु उद्योगों को वैश्विक पहचान दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लघु उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप एमएसएमई नीति लाई गई है। उन्होंने कहा वर्ष 2027 तक प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जाएगा जिससे उद्योगों को आवश्यकता के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। पटेल ने कहा बजट घोषणाओं की क्रियान्वित के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ के एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है प्रत्येक वर्ष के 10 दिसंबर की ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के रूप मनाया जायेगा। आयोजन से भी प्रदेश की छवि और सुदृढ़ होगी। लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री श्री प्रकाश चन्द ने कहा कि भारत सदियों तक अपनी उद्यमिता और श्रेष्ठ उत्पादों के लिए विश्व में अग्रणी था। उन्होंने कहा कि हमारा अतीत गौरवशाली रहा है और अब लक्ष्य है कि अपने श्रेष्ठ उत्पादों के माध्यम से भारत को वैश्विक मंच पर शीर्ष स्थान पर स्थापित करें। उन्होंने भारत की ऐतिहासिक समृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि कपड़ा, हस्तशिल्प और इत्र जैसे उत्पादों का निर्यात कर सोना और चांदी प्राप्त करता था इसलिए विश्व भर में भारत वर्ष सोने की चिड़िया नाम से विख्यात रहा। पराधीनता के दौरान यह गौरव क्षीण हुआ, लेकिन आजादी के अमृतकाल में भारत विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।

प्रदेश को विकास पथ पर आगे बढ़ाने सरकार संकल्पित: मंत्री विश्नोई, जालोर में ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’’ थीम पर मनाई सरकार की पहली वर्षगाँठ

जयपुर। राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जालोर जिले में पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रदर्शनी, किसान सम्मेलन, जिला विकास पुस्तिका विमोचन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन सहित मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विगत एक वर्ष में अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को मूर्त रूप देकर अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिये जाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘‘आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प’’ के साथ ‘‘एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष’’ की थीम पर किसान, श्रमिक, महिला, युवा एवं आमजन के हित के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, सड़क, पेयजल व कृषि सहित सभी विभागों में योजनाबद्ध रूप से राजस्थान को अग्रणी बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान, विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के साथ राइजिंग राजस्थान इनवेस्टर समिट के माध्यम निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को संबोधित किया। जिला स्तरीय समारोह के प्रारंभ में प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई, प्रभारी सचिव विश्वमोहन शर्मा, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे व जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने माँ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत् आगाज किया। कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया। योजनाओं से इन्हें किया लाभान्वित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत चयनित लाभार्थी श्रीमती मीरा देवी, वागाराम, गणपतसिंह, सांवलाराम व गडूकाराम को स्वीकृति ऋण राशि के चैक प्रदान किए। वही किसान सम्मेलन में पिजोपुरा निवासी कृषक मंगलाराम को फॉर्म पौण्ड के लिए 73 हजार, देसू निवासी शंभु सिंह को तारबंदी के लिए 40 हजार, नरवाड़ा निवासी पदमाराम व खेतलावास निवासी मालमसिंह को वर्मी कम्पोस्टर के लिए 50-50 हजार तथा नरवाड़ा निवासी दीपाराम व खारी निवासी जालमसिंह को जैविक गोवर्धन के लिए 10-10 हजार रूपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कार्मिक, किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कृषकों को दिए प्रशस्ति पत्र और आगंतुकों के लिए सजी प्रदर्शनी, राजस्थान-जयपुर कृषि प्रबंध संस्थान में किसान सम्मेलन

जयपुर। राजस्थान सरकार किसानों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने एवं उनकी आमदनी को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान के सभागार में शुक्रवार को किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ  जिसमें जिला प्रमुख श्रीमती रमा देवी चोपड़ा व अन्य अतिथिगण द्वारा प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए, कृषि विभाग की योजनाओं से लाभान्वित कृषकों को वित्तीय स्वीकृति का वितरण किया गया। इसके साथ ही कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई तथा किसानों को गोपाल कार्ड का भी वितरण किया गया। हां सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जयपुर के तत्वावधान में आयोजित  प्रदर्शनी में राजस्थान सरकार की उपलब्धियों एवं एक साल के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। किसान सम्मेलन में आए कृषकों, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में लगे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की स्टाल पर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में लगी राजीविका, विद्युत, पर्यटन, आयुर्वेद, कृषि एवं सरस आदि स्टॉल आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। समारोह में विधायक श्री महेन्द्र पाल मीना, श्री रामावतार बैरवा और  श्री कैलाश वर्मा, जिला प्रमुख श्रीमती रमा देवी चोपड़ा, मेयर (हेरिटेज) श्रीमती कुसुम यादव, जिला प्रभारी सचिव श्रीमती अपर्णा अरोरा, संभागीय आयुक्त श्रीमती रश्मि गुप्ता, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि (वी.) श्री राकेश कुमार पाटनी सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

फॉयसागर रोड पर नहीं होगा जल भराव, राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने 1.40 करोड़ लागत के नाला निर्माण का किया शुभारम्भ

अजमेर/जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को जल भराव की क्षमता से मुक्त करने के लिए 100 साल पुराने मास्टर ड्रेनेज प्लान पर काम किया जा रहा है। शहर में पुराने बंद पड़े नालों को खोलने और उन पर हुए अतिक्रमणों को हटाया जाएगा ताकि हर बार बारिश में अलग-अलग स्थानों पर जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान हो सके। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर में फॉयसागर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित नाले के जीर्णोद्धार व पुर्नर्निमाण कार्य का शुभारम्भ किया। यह नाला 1 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से बनाया जाएगा। इस नाले के निर्माण से फॉयसागर रोड पर जल भराव की समस्या का समाधान होगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को बरसात के दौरान जल भराव की समस्या से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए काम किया जा रहा है। प्रशासन को निर्देश दिए गए है कि आजादी के पहले बने अजमेर के मास्टर प्लान पर काम किया जाए। यह प्लान मूल रूप से अजमेर के मुख्य मार्गों एवं कॉलोनियों से बरसाती पानी को निकालने के लिए बना था। विभिन्न क्षेत्रों में बने इन नालों को पुनर्जीवित कर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजमेर का मास्टर ड्रेनेज प्लान अजमेर की लाइफ लाईन था। यह प्लान शहर के विभिन्न नालों को सीधे एस्केप चैनल से मिलाकर खानपुरा तालाब और आगे की तरफ ले जाता था। लम्बे समय तक देखरेख के अभाव में इनमें से कुछ नाले मिट्टी व मलबे से बंद हो गए और कुछ नाले अतिक्रमण के कारण बंद हुए। इन सभी नालों को पुर्नजीवित कर इन्हें सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फॉयसागर रोड़ का नाला भी निर्माण होने से क्षेत्र में जल भराव व  इससे होने वाली अन्य परेशानियों से निजात मिलेगी। उन्होंने नाले के आसपास के लोगों से आग्रह किया कि यहां पर अतिक्रमण नहीं करे। इसकी नियमित रूप से सफाई करवाई जाएगी। इस अवसर पर अन्य जन प्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet