LATEST NEWS

खुले बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सरकार एवं जनता मिलकर अभियान चलाएं: गहलोत

जयपुर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुले बोरवेल में गिरने से होने वाली जनहानि पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार से ऐसे बोरवेल को बंद करवाने के लिए अभियान चलाने की मांग की। हाल में दौसा जिले में खुले बोरवेल में गिरे पांच साल के आर्यन की मौत हो गई थी। गहलोत ने इसे दुखद बताया है। गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दौसा में एक खुले बोरवेल में गिरने से मासूम आर्यन की मृत्यु बेहद दुखद है। तमाम चुनौतियों के बावजूद जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा की टीम ने अच्छा कार्य किया।’’ उन्होंने कहा कि खुले बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटनाएं लगातार होती रहती हैं। राज्य सरकार द्वारा कई बार इन्हें बंद करने के आदेश जारी किए जाते रहे हैं। इसके बावजूद गांवों में खुले बोरवेल सामान्य तौर पर मिल जाते हैं। इस तरह के बोरवेल के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘खुले बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सरकार एवं जनता मिलकर अभियान चलाएं क्योंकि दूर-दराज के इलाकों में ऐसे बोरवेल की जानकारी प्रशासन को बिना जन सहयोग के नहीं चल सकती है। इसके लिए सरकार जिलावार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करे एवं सर्वे करवाकर खुले बोरवेल बंद करवाने का अभियान चलाए जिससे भविष्य में ऐसी जनहानि ना हो।’’  

मौसम विभाग ने बताया- राजस्थान में कड़ाके की ठंड, फतेहपुर में पारा शून्य से नीचे

जयपुर राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है और फतेहपुर में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में एक दो स्थानों पर अत्यंत शीतलहर तथा कहीं कहीं शीतलहर दर्ज की गई। बृहस्पतिवार रात को न्यूनतम तापमान फतेहपुर में शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा, यह चुरू में 3.1 डिग्री, करौली में 3.6 डिग्री, पिलानी में 4.0 डिग्री, संगरिया में 4.3 डिग्री, सीकर व सिरोही में 5.0 डिग्री, अलवर में 5.8 डिग्री, गंगानगर में 6.4 डिग्री व बीकानेर में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगभग पूरे राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी गई। मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में आगामी दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने की संभावना है। आगामी दो तीन दिन में राज्य के उत्तरी भागों व शेखावटी इलाके में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने व न्यूनतम तामपान दो से छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।  

हमारी सरकार किसान-पशुपालक के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

अजमेर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारा अन्नदाता किसान धरती माता का सच्चा सपूत है। जब किसान खुशहाल समृद्ध होगा तभी विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा। हमारी सरकार किसान-पशुपालक के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए हमने आज किसान सम्मेलन आयोजित किया है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि जब भी किसानों के हित की बात आएगी, राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी मिलेगी। मुख्यमंत्री शर्मा राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर ‘निभाई जिम्मेदारी-हर घर खुशहाली’ की थीम पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के क्रम में शुक्रवार को अजमेर में आयोजित राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं खुद एक किसान परिवार में जन्मा हूं। मैंने हल चलाया है और खेती का सारा काम किया है। मैं किसानों के दर्द को भली भांति समझता हूं। इसीलिए हमारी सरकार ने 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य तय किया है। प्रधानमंत्री के लिए किसानों का हित सबसे पहली प्राथमिकता शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किसानों का हित सबसे पहली प्राथमिकता है। उनके मन में किसानों का भला करने की अद्भुत इच्छाशक्ति और संकल्प है। प्रधानमंत्री ने महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया है, जो ये दर्शाता है कि वे किसानों के प्रति कितना सम्मान रखते हैं। श्री शर्मा ने किसानों को किसान दिवस (23 दिसम्बर) की बधाई देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने ही किसान दिवस मनाने की शुरुआत की थी।   ईआरसीपी-ताजेवाला से किसानों को मिलेगा पर्याप्त पानी मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान की पीड़ा और आकांक्षाओं को समझते हुए पिछले एक साल में राज्य सरकार ने किसान हित में अनेक फैसले लिए हैं। हमने ईआरसीपी परियोजना का एमओयू कर इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। शेखावाटी क्षेत्र में भी पानी की कमी को पूरा करने के लिए ताजेवाला से यमुना का पानी लाने के लिए लंबे समय से लंबित एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए हैं। हमारी सरकार अनेक अन्य महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं पर एक साथ काम कर रही है। जिससे राज्य के किसानों की पैदावार बढ़ सके। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही धौलपुर लिफ्ट परियोजना का भी शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही, भूजल के रीचार्ज के लिए प्रवासी राजस्थानी के सहयोग से भी एक नए कार्यक्रम ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ की शुरुआत की जा रही है। किसान के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ले रही लगातार निर्णय शर्मा ने कहा कि राइजिंग समिट के दौरान कृषि क्षेत्र में 58 हजार करोड़ रुपये निवेश के ढाई हजार से अधिक एमओयू किए हैं। हमारी सरकार द्वारा 30 लाख किसानों को 20 हजार करोड़ रूपये का अल्पकालीन फसली ऋण का वितरण, 8 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 26 हजार सोलर संयंत्रों की स्थापना, 31 स्थानों पर फूड पार्क के लिए भूमि आवंटन, 536 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन, गेहूं, मूंग, मूंगफली तथा सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद, पीएम किसान समृद्धि केन्द्र की स्थापना जैसे निर्णय किए गए हैं। जिससे खुशहाल किसान, समृद्ध किसान के संकल्प को पूरा किया जा सकेगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार जातियां बताई हैं, जो कि गरीब, किसान, युवा और महिला है। राज्य सरकार प्रदेश के किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता बदलते समय के साथ खेती-किसानी में नवीन तकनीक को अपनाएं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में श्रीअन्न को बढ़ावा देने की अभिनव पहल की गई है, श्रीअन्न के तहत आने वाली मोटे अनाज की फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने में राजस्थान आगे है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राइजिंग राजस्थान का सफल आयोजन हुआ है, जिसमें 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं। अजमेर जिले में भी विकास को गति प्रदान करने के लिए 14000 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक-एक कर सभी संकल्पों को पूरा कर रही है। बजट घोषणाएं भी धरातल पर साकार हो रही हैं। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी विजन और प्रदेश के आमजन एवं किसानों की खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों से ईआरसीपी योजना एवं अन्य महत्वपूर्ण जल योजनाएं साकार होने जा रही है। किसान आयोग अध्यक्ष श्री सी.आर. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान के किसानों का सम्मान बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की सौगात दी है। किसानों की पानी और बिजली की जरूरत को पूरा करने के लिए मजबूत फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री ने किसान कल्याणकारी योजनाओं में किसानों को दिया आर्थिक संबल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त के रूप में 700 करोड़ से अधिक की राशि का सीधा हस्तान्तरण किया। वहीं, 15 हजार 983 किसानों को ड्रिप/फव्वारा संयंत्रों के लिए 29 करोड़ रूपये से अधिक, 14 हजार 200 से अधिक किसानों को फार्म पौण्ड, पाइपलाइन, तारबन्दी, डिग्गी निर्माण, कृषि यंत्र, जैविक खाद सहित विभिन्न कार्यों के लिए 96 करोड़ से अधिक की राशि व 8 हजार सोलर पंप स्थापना संवेदन के 80 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का पिटारा खोला, जिसमें 75,125 पदों पर भर्ती की घोषणाएं की गई

जयपुर  राजस्थान की भजनलाल सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। पिछले साल 15 दिसंबर को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार को राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सीएम भजनलाल शर्मा ने 15 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। शुक्रवार को अजमेर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जहां 70 लाख किसानों को 700 करोड़ रुपए की किसान सम्मान निधि वितरित की जाएगी। मंगलवार 17 दिसंबर को जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे। युवाओं के लिए खोला नौकरियों का पिटारा डबल इंजन सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम भजनलाल ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का पिटारा खोल दिया। राज्य सरकार की ओर से न केवल सरकारी नौकरियों की घोषणा की गई, बल्कि वित्तीय स्वीकृति के बाद भर्ती विज्ञप्तियां भी जारी कर दी गई है। आरपीएससी और कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 75,125 पदों पर भर्ती की अलग अलग विज्ञप्तियां जारी की है जबकि बिजली विभाग और राजस्थान रिक्रूटमेंट बोर्ड ने भी अलग अलग पदों पर भर्तियां निकाली है। कुछ भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया इसी महीने शुरू होने जा रही है जबकि कई भर्ती प्रक्रियाएं ऐसी है जिनके लिए मार्च 2025 से आवेदन शुरू होंगे। टीचर, लाइब्रेरी समेत सभी भर्तियों की आवेदन तिथि   भर्ती आवेदन तिथि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती (पद 2129) 26 दिसंबर से 24 जनवरी वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी ( पद 14) 19 दिसंबर से 17 जनवरी सहायक आचार्य चिकित्सा (पद 329) 31 दिसंबर से 29 जनवरी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (पद 52,453) 21 मार्च 2025 से 19 अप्रैल 2025 प्रहरी भर्ती (पद 803) 24 दिसंबर से 22 जनवरी संविदा चिकित्सा (पद 10882) 18 फरवरी 2025 से 19 मार्च 2025 लाइब्रेरियन (पद 548) 5 मार्च 2025 से 3 अप्रैल 2025 सर्वेयर (पद 30 18 दिसंबर से 16 जनवरी खनि कार्यदेशक (पद 42) 18 दिसंबर से 16 जनवरी कनिष्ठ तकनीकी सहायक संविदा (पद 2200) 8 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2025 लेखा सहायक संविदा (पद 400) 8 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2025 पशुधन सहायक (पद 2041) 31 जनवरी 2025 से 1 मार्च 2025 वाहन चालक (पद 2756) 27 फरवरी 2025 से 28 मार्च 2025 परिचालक (पद 500) 27 मार्च 2025 से 25 अप्रैल 2025 पहली बार निकली है इतनी बड़ी संख्या में भर्तियां अलग अलग विभागों में बड़ी संख्या में होने वाली भर्तियों से बेरोजगार युवाओं के चेहरे पर मुस्कान आई है। युवा वर्ग लंबे समय से भर्तियों का इंतजार कर रहे थे। राष्ट्रीय रोजगार संघ के अध्यक्ष भरत बेनीवाल का कहना है कि यह पहला मौका है जब किसी सरकार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ भर्तियां करने का ऐलान किया और कई भर्तियों की विज्ञप्तियां भी जारी की। राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन मेजर आलोक राज का कहना है कि बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियों की भर्तियां होने जा रही है और सबसे ज्यादा भर्तियों के आयोजन की जिम्मेदारी बोर्ड को मिली है। बोर्ड ने त्वरित गति से कार्य शुरू कर दिया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने किया आर्ट गैलरी का लोकार्पण, राजस्थान-अजमेर का सूचना केन्द्र होगा जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर विकसित

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के सूचना केन्द्र को जयपुर के जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सूचना केन्द्र अजमेर की सामाजिक, सांस्कृतिक, कला, शैक्षिक और सह शैक्षिक गतिविधियों का केन्द्र बनेगा। इसके लिए जल्द प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा। सूचना केन्द्र और आर्ट गैलेरी शहर के प्रबुद्ध एवं कलाकार वर्ग के लिए शहर के बीचों बीच एक कल्चरल सेंटर के रूप में स्थापित होगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को सूचना केन्द्र में स्मार्ट सिटी योजना के तहत निर्मित आर्ट गैलेरी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर का सूचना केन्द्र कई दशकों से शहर की शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और सह शैक्षिक गतिविधियों का केन्द्र रहा है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत सूचना केन्द्र का पुनरुद्धार किया गया है। इसे जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सूचना केन्द्र में बनी आर्ट गैलेरी में एक संविधान गैलेरी, विकास गैलेरी, प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम और ऎसी ही अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विधानसभा अध्यक्ष ने अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी, स्मार्ट सिटी के अधिकारियों व सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस सम्बन्ध में एक विस्तृत योजना तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाएं। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सूचना केन्द्र में सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ी सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसे अजमेर के प्रबुद्ध वर्ग, कलाकारों, रंगकर्मियों, फोटोगाफर्स और अन्य वर्गों के लिए विकसित किया जाएगा। देवनानी ने आर्ट गैलेरी का लोकार्पण करने के बाद पूरे भवन का निरीक्षण किया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कार्यालय में बनी इस आर्ट गैलेरी के निर्माण में स्मार्ट सिटी योजना के तहत 4.34 करोड़ रूपए खर्च किए गए है। योजना में बेसमेंट सहित 4 मंजिला भवन का निर्माण किया गया है। इसमें 30 हजार स्क्वायर फीट में 3 बड़ी कला दीर्घाएं, गेस्ट हाउस, लाइब्रेरी, कार्यालय कक्ष, उपनिदेशक, जनसम्पर्क अधिकारी, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी एवं अन्स स्टाफ के कक्ष, वाचनालय एवं अन्य कक्ष तैयार किए गए हैं। मीडिया क्लब सहित विभिन्न संस्थानों ने जताई खुशी— सूचना केन्द्र में आर्ट गैलेरी शुरू होने पर अजमेर मीडिया क्लब सहित विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है। मीडिया क्लब के अध्यक्ष श्री अभिजीत दवे, श्री अशोक सिंह भाटी एवं श्री शुभम जैन सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि सूचना केन्द्र में नई आर्ट गैलेरी के निर्माण से शहर में सांस्कृतिक, कला एवं शैक्षिक गतिविधियों के लिए एक नया मंच उपलब्ध होगा। यहां निरंतर आयोजन होने से शहर में शैक्षिक एवं सह शैक्षिक गतिविधियों का भी विकास होगा।

‘गीता में सनातन संस्कृति का सार, प्रत्येक सनातनी अनुसरण अवश्य करे’, राजस्थान-अजमेर में गीता जयंती समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि गीता युगों-युगों से सनातन संस्कृति का सार है। प्रत्येक सनातनी को अपने जीवन में गीता को आत्मसात करना चाहिए। गीता इस दुनिया की सभी तरह की समस्याओं का समाधान है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अजमेर शहर में विविध स्थानों पर गीता जयंती समारोह में भाग लिया। देवनानी के निवास पर गीता जयंती पर भव्य धार्मिक आयोजन किए गए। इस आयोजन में अजमेर में 150 से अधिक मंदिरों के पुजारियों ने भाग लिया। उन्होंने गीता की शिक्षाओं को समाज में प्रचारित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में श्री देवनानी ने कहा कि गीता विश्व का सबसे महत्वपूर्ण एवं पवित्र ग्रन्थों में से एक है। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिया, शिक्षा दी वह मानव जीवन का सार है। प्रत्येक मनुष्य अगर अपने जीवन में गीता की शिक्षाओं का अनुसरण कर ले, उसे आत्मसात कर ले तो विश्व की समस्त समस्याओं का समाधान हो सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज सबसे अधिक जरूरत युवा पीढ़ी को सनातन के संस्कारों से परिचित कराने एवं उसका अनुसरण कराने की है। हमने अपने शिक्षा मंत्री काल में राज्य की प्रत्येक विद्यालय में गीता पढ़ने के लिए रखवाई थी। देवनानी ने अपने निवास पर आए अजमेर के सभी प्रमुख मंदिरों के पुजारियों को गीता भी भेंट की। उन्होंने सूचना केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीता की प्रस्तुतियों पर उन्हें शाबासी और बधाई दी।

‘विकास के लक्ष्य पर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री’, राजस्थान-राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण प्रदेश में 15 दिसम्बर एवं 17 दिसम्बर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर युवा, महिला, किसान, मजदूर सहित विभिन्न वर्गों को विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास एवं योजनाओं का शुभारम्भ कर विशेष सौगातें दी जाएगी। शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में ’रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ के आयोजन में युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 दिसम्बर को ही जोधपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन में 1 लाख नियुक्तियां एवं भर्ती की सौगात दी जाएगी। युवाओं को 1 लाख सरकारी नियुक्ति और भर्ती की सौगात 12 दिसम्बर को जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर मे आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री शर्मा प्रदेशभर में 15 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए 85 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत करेंगे। युवाओं के रोजगार के सपने को पूरा करने में ये नियुक्तियां एवं विज्ञप्तियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और ‘सुराज संकल्प’ की दिशा में अहम कदम साबित होंगी। साथ ही, श्री शर्मा 4 हजार 10 स्कूलों में 8 हजार 20 स्मार्ट क्लास रूम, ई-पाठशाला एवं विद्या समीक्षा केन्द्र, लर्न, अर्न एण्ड प्रोग्रेस प्रोग्राम, राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना, स्पोर्टस लाइफ इंश्योरेंस स्कीम एवं बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम का शुभारम्भ करेंगे। इससे प्रदेश में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जुड़ने के सुअवसर मिल सकेंगे। उत्सव के दौरान श्री शर्मा 155 स्टार्टअप को फंडिंग, 1 लाख 25 हजार छात्राओं को साइकिल, 75 हजार 325 विद्यार्थियों को व्यवसायिक टूल किट, 23 हजार 100 विद्यार्थियों को टैबलेट और 21 हजार बालिकाओं को स्कूटी भी वितरित करेंगे। किसानों को मिलेगी सम्मान निधि की दूसरी किस्त शर्मा ने कहा कि 13 दिसम्बर को अजमेर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन के अंतर्गत मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त के साथ ही अन्य योजनाओं के तहत डीबीटी हस्तांतरण किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के किसानों को कृषि में नवाचारों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही, उन्होंने पशुपालकों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड वितरण सहित कृषि कल्याण की अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। महिला सम्मेलन में बनेगी 1 लाख लखपति दीदी मुख्यमंत्री ने 14 दिसम्बर को उदयपुर में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन के तहत 1 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड और कम्यूनिटी इन्वेस्टमेंट फंड से आर्थिक सहायता देने, स्वयं सहायता समूह सदस्यों को आर्थिक सम्बल देने के क्रम में राजसखी पोर्टल की शुरूआत करने, मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना का शुभारंभ करने, लाड़ो प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रथम किश्त का हस्तांतरण सहित विभिन्न योजनाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने श्रमिक कल्याण की दिशा में भवन एवं अन्य संनिर्माण से जुड़े श्रमिकों को राशि हस्तांतरण, स्कूटी वितरण, निःशक्तजनों को सहायक सामग्री व सहायता उपकरण उपलब्ध कराने संबंधी कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। शर्मा ने 15 दिसम्बर को जयपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी, प्रदेशभर में अन्त्योदय सेवा शिविर के कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। उन्होंने 17 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लोकार्पण एवं शिलान्यास किए जाने वाले विकास कार्यों, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, पार्किंग, पेयजल एवं बैठक व्यवस्था की जानकारी लेकर दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक श्री उत्कल रंजन साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन श्री अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्री कुलदीप रांका, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रीमती श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री आनंद कुमार, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री आलोक गुप्ता सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

27 फरवरी को होगी रीट की परीक्षा, राजस्थान-सरकार ने 56,720 पदों पर भर्ती का जारी किया नोटिफिकेशन

जयपुर. राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट 2024 27 फरवरी को कराने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। वहीं राज्य सरकार ने 7 विभागों में 56,720 पदों पर भर्ती की घोषणा भी कर दी है। राजस्थान में रीट भर्ती परीक्षा का लंबे समय से इंतजार चल रहा था। करीब 25 से 30 लाख युवा इस परीक्षा में भाग लेते हैं। रीट के परिणाम के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अध्यापक भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, इसके लिए रीट की पात्रता रखने वालों को आवेदन करना होगा। बोर्ड अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा। हालांकि पदों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। 16 तक ऑनलाइन आवेदन – रीट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 दिसंबर से प्रारंभ होगी, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। रीट परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को दो पारियों में किया जाएगा। पहली पारी सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक होगी, दूसरी पारी अपराह्न 3 बजे से 5:30 बजे तक होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदकों की संख्या अगर अधिक हुई तो परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता को देखते हुए परीक्षा का आयोजन आगे की तिथियों में भी रखा जा सकता है। लेवल वन और टू के लिए 750 रुपए शुल्क – रीट लेवल वन के लिए शुल्क 550 रुपये, रीट लेवल टू के लिए शुल्क 550 रुपये और दोनों लेवल के लिए आवेदन करने पर शुल्क 750 रुपये रखा गया है। रीट का आयोजन दो साल बाद हो रहा है। पिछली बार रीट के प्रमाण पत्र की वैधता अवधि आजीवन कर दी गई थी लेकिन 6.69 लाख अभ्यर्थी रीट की पात्रता प्राप्त नहीं कर पाए थे। इस बार बीएड-डीएलएड विद्यार्थियों को मिलाकर 10 से 12 लाख आवेदन हो सकते हैं। भर्ती की जरूरी तारीखें — चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती : चयन बोर्ड की भर्ती में 52453 पद हैं। ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से, अंतिम तिथि 19 अप्रैल रहेगी। प्रहरी भर्ती : चयन बोर्ड की भर्ती में 803 पद हैं। आवेदन 24 दिसंबर से 22 जनवरी तक। अध्यापक भर्ती : राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती कराएगा। कुल 2129 पद हैं। आवेदन 26 दिसंबर से 24 जनवरी तक। चिकित्सा शिक्षा विभाग : असिस्टेंट प्रोफेसर के ब्रॉड स्पेशियलिटी व सुपर स्पेशियलिटी के 329 पदों पर भर्ती। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती : 14 पदों के लिए 19 दिसंबर से 17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। ऊर्जा विभाग : विभिन्न संवर्गों में 487 पदों के लिए भर्ती। आवेदन संबंधित निर्देश अगले माह जारी होंगे। आरसीडीएफ : विभिन्न संवर्गों में 505 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन और संबंधित प्रक्रिया अगले माह शुरू होगी।

सरकार की पहली वर्षगांठ पर 15 हजार युवाओं को मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र, राजस्थान-जोधपुर में राज्य स्तरीय रोजगार सम्मेलन आज

जोधपुर/जयपुर। राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के क्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा गुरूवार (12 दिसम्बर) को जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन में शिरकत करते हुए युवाओं को कई बड़ी सौगातें देंगे। इस उत्सव में मुख्यमंत्री श्री शर्मा प्रदेशभर में 15 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए 85 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत करेंगे। युवाओं के रोजगार के सपने को पूरा करने में ये नियुक्तियां एवं विज्ञप्तियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और ‘सुराज संकल्प’ की दिशा में अहम कदम साबित होंगी। उल्लेखनीय है कि निरंतर रोजगार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के क्रम में राज्य सरकार द्वारा पूर्व में आयोजित दो मुख्यमंत्री रोजगार उत्सवों में हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। शर्मा 4 हजार 10 स्कूलों में 8 हजार 20 स्मार्ट क्लास रूम, ई-पाठशाला एवं विद्या समीक्षा केन्द्र, लर्न, अर्न एण्ड प्रोग्रेस प्रोग्राम, राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना, स्पोर्टस लाइफ इंश्योरेंस स्कीम एवं बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम का शुभारम्भ करेंगे। इससे प्रदेश में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जुड़ने के सुअवसर मिल सकेंगे। उत्सव के दौरान श्री शर्मा 155 स्टार्टअप को फंडिंग, 1 लाख 25 हजार छात्राओं को साइकिल, 75 हजार 325 विद्यार्थियों को व्यवसायिक टूल किट, 23 हजार 100 विद्यार्थियों को टैबलेट और 21 हजार बालिकाओं को स्कूटी भी वितरित करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण के साथ ही युवाओं, किसानों, महिलाओं व श्रमिकों को विशेष सौगातें देने जा रही है। इन सौगातों से इन वर्गों का सशक्तीकरण होने के साथ-साथ विकसित राजस्थान-2047 की मजबूत नींव भी तैयार होगी।

5 दिनों में और तीखे होंगे तेवर, राजस्थान में शीतलहर के कहर से सीकर-चूरू में जमी बर्फ

जयपुर. राजस्थान शीतलहर की चपेट में है। आज 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इनमें जयपुर, कोटा, झुंझुनू, सीकर, चूरू, सिरोही, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर और गंगानगर शामिल हैं। इनमें चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, सिरोही, झुंझुनू में दिन में भी तेज शीतलहर  जारी रहने की चेतावनी दी गई है। इसी बीच प्रदेश में इस सप्ताह बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में और ज्यादा गिरावट तथा कोहरे का प्रभाव बढ़ने की आशंका है। प्रदेश में न्यूनतम पारा तेजी से नीचे आ रहा है। राज्य में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री से 10 डिग्री के बीच चल रहा है। सीकर, झुंझुनू, चुरू में पारा जमाव बिंदू के पास पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में सीकर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 1.8 डिग्री सेल्सियस व झुंझुनू में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई शहरों में पारा 2 डिग्री तक और गिरेगा। इसके साथ ही अगले 5 दिनों तक प्रदेश में जबरदस्त शीतलहर चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश का तापमान राज्य में सर्वााधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सीकर में दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आई है। प्रदेश के अन्य शहरों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही है। अजमेर में अधिकतम तापमान तापमान 22 व न्यूनतम 8.2 डिग्री रहा, भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान तापमान 23.3 व न्यूनतम 5.6 डिग्री, अलवर में 20.2 व न्यूनतम 5.0 डिग्री, जयपुर में 22.8 व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा, पिलानी का 22.7 व न्यूनतम 2.8 डिग्री, कोटा में 23 डिग्री व न्यूनतम 7.7 डिग्री, गंगानगर में अधिकतम 23.4 व न्यूनतम 5.2 डिग्री और संगरिया में अधिकतम 22.8 व न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

रीट बना कारण, राजस्थान-मार्च के पहले हफ्ते में हो सकती हैं बोर्ड की परीक्षाएं

अजमेर. अब राजस्थान बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं की परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। इनकी तारीखें आगे बढ़ा दी गई है। अब मार्च के पहले हफ्ते में बोर्ड की परीक्षाएं हो सकती हैं। पूर्व में ये परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होनी थीं। राजस्थान बोर्ड  रीट की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को कर रहा है। इस वजह से बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाओं का कार्यक्रम आगे खिसका दिया गया है। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि रीट के लिए बोर्ड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसकी वजह से अब दो जिम्मेदारियां बोर्ड को निभाना है। सभी परीक्षाएं बेहतर ढंग से आयोजित हो सके। इस वजह से बोर्ड 10वीं और 12 वीं की परीक्षाओं को आगे बढ़ा रहा है। दोनों परीक्षाएं एक ही समय पर करवाना संभव नहीं है। दोनों ही परीक्षाओं में लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं।  बोर्ड की सेकेंडरी  और सीनियर सेकेंडरी  की परीक्षा में करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। 5 से 10 मार्च के बीच शुरू होंगी परीक्षा बोर्ड की परीक्षा अब 5 से 10 मार्च के बीच शुरु हो सकती हैं।  फिलहाल बोर्ड ने  परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया  है। ये केवल संभावना है, जो बोर्ड सूत्र बता रहे हैं।  सीनियर सेकेंडरी  की प्रेक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2025 में ही शुरू करवाकर पूरी करवा ली जाएंगी। इस अवधि में रीट के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रहने से बोर्ड को तैयारी करने में भी कोई खास परेशानी नहीं होगी। पूर्व में बोर्ड परीक्षा का यह था कार्यक्रम बोर्ड द्वारा पूर्व में सालाना मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत सीनियर सेकेंडरी एवं वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाएं 20 फरवरी और सेकेंडरी व प्रवेशिका की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू करने का कार्यक्रम जारी किया गया था, लेकिन अब इसे भी बदल दिया गया है।

देरी से आए 9 अधिकारियों/कर्मचारियों को थमाया नोटिस, राजस्थान-गोपालन विभाग का सचिव ने किया औचक निरीक्षण

जयपुर। पशुपालन, मत्स्य एवं गौ-पालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बुधवार को सुबह 9ः30 बजे गोपालन निदेशालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निदेशालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। गोपालन विभाग और गौ सेवा आयोग में  30 प्रतिशत कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। डॉ. शर्मा ने विलंब से आने वाले 5 अधिकारियों और 4 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को कार्य समय में कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के कार्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति को गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति नही होनी चाहिए। शासन सचिव ने अधिकारियों/कर्मचारियों को अनुशासन, सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता, सेवा भावना और समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। सुशासन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर कार्य में किसी तरह की अनियमितता या कोताही नही होनी चाहिए। डॉ. शर्मा ने कहा कि कार्यालय में किसी प्रकार की अनुशासन हीनता और कार्य के प्रति लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान गोपालन विभाग के निदेशक भी शासन सचिव के साथ रहे।

डेयरी सहकारी समिति की सदस्यता शर्त को किया शिथिल, राजस्थान- 35 हजार गोपालक महिलाओं को मिलेगा ऋण

जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने बुधवार को बताया कि राजस्थान सरकार 5 लाख गोपालक किसानों को राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना का लाभ देने के लिये कृतसंकल्प है। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा 150 करोड रुपये का ब्याज अनुदान दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में डेयरी व्यवसाय में महिला गोपालकों की महती भूमिका को देखते हुये राजीविका महिला समूह की गोपालक महिलाओं को भी योजना के तहत अल्पकालीन ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है। दक ने बताया कि राजीविका समूह की महिला गोपालकों को ब्याज मुक्त ऋण मिलने से उनमें उद्यमशीलता का विकास होगा तथा आत्मनिर्भर बन ग्रामीण अर्थव्यवस्था में और अधिक योगदान दे पायेगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 35 हजार गोपालक महिलाओं को राजस्थान महिला निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव फैडरेशन के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। सहकारिता मंत्री ने बताया कि ऐसे गोपालक जो सहकारी डेयरी सोसायटी के सदस्य नहीं है, को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस परेशानी को देखते हुए इस शर्त को शिथिल किया गया है। अब ऐसे गोपालक जो दुग्ध विपणन का कार्य कर रहा है और स्थानीय सहकारी डेयरी का सदस्य नहीं है, उन्हें भी अन्य सभी पात्रता पूर्ण करने पर इस योजना के तहत ऋण मुहैया कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि ऋण की सुरक्षा के लिये 1.5 गुणा मूल्य की स्थायी सम्पत्ति को रहन रखने की शर्त को भी विलोपित कर मात्र दो व्यक्तियों की जमानत प्राप्त करने का प्रावधान किया गया है। दक ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर सभी गोपालकों के पास पैन कार्ड उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तथा वे पैक्स एवं डेयरी सोसायटियों के माध्यम से लेन-देन करते हैं, परन्तु पैक्स एवं डेयरी सोसायटियां क्रेडिट स्कोर बताने वाली कम्पनी की सदस्य नहीं हैं। इससे गोपालकों का क्रेडिट स्कोर अपर्याप्त या ऋणात्मक आ जाता था और वे योजना के तहत ऋण प्राप्त करने के लिये पात्र नहीं हो पा रहे थे। इस समस्या को दूर करने के लिये इस शर्त को विलोपित कर दिया गया है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि राजीविका की गोपालक महिला सदस्यों को योजना का निरन्तर लाभ मिलता रहे को सुनिश्चित किया गया है। इसके लिये राजस्थान राज्य सहकारी बैंक राजस्थान महिला निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव फैडरेशन को 90 प्रतिशत तक की राशि पुनर्वित्त करेगा।

एमओयू प्रगति की समीक्षा होगी सार्वजानिक: मुख्यमंत्री, राजस्थान-जयपुर में ‘राइजिंग समिट’ में पहुंचे केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

जयपुर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत दुनिया का सबसे ताकतवर अर्थनीति बनेगा तथा राजस्थान भारत का अग्रणी राज्य होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के प्रत्येक कोने में राजस्थान का उद्यमी मौजूद है तथा प्रत्येक राजस्थानी अब आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रधान ने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य के प्रमुख शैक्षणिक शिक्षा आईआईटी जोधपुर, केन्द्रीय विश्व विद्यालय जैसे संस्थान में एडवांस टैक्नोलॉजी लैब को स्थापित करने में मदद करेगी। राजस्थान की विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद 11 प्रतिशत की विकास दर प्रदेशवासियों की मेहनत को दर्शाती है। प्रधान बुधवार को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने पहले ही वर्ष में राइजिंग राजस्थान समिट का सफल आयोजन किया है तथा उनके नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राजस्थान के व्यक्ति में उद्यमिता के गुण जन्म से ही मौजूद- केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान केवल पूंजी निर्माता ही नहीं बल्कि नॉलेज बेस्ड इकोनोमी है। यहां आईआईटी, आईआईएम, एम्स सहित सभी विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश को जॉब सीकर्स से ज्यादा जॉब क्रिएटर्स की जरूरत है। लेकिन राजस्थान के व्यक्ति को उद्यमिता सिखाने की जरूरत नहीं है उसमें यह खूबी जन्म से ही होती है। उन्होंने कहा कि जैसे खाड़ी देश विश्व अर्थनीति के केन्द्र हैं, वैसे ही भविष्य में जयपुर-जैसलमेर दुनिया के अर्थनीति के केन्द्र बनना तय हैं तथा यह समिट इसको दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधान ने कहा कि मुझे बताया गया है कि इस समिट में ऊर्जा के क्षेत्र में सर्वाधिक एमओयू साइन हुए हैं जोकि एक प्रोग्रसिव पहल है। दुनिया में ऊर्जा की खपत अमरीका और चीन के बाद भारत में सर्वाधिक होती है। उन्होंने कहा कि भारत भविष्य में ग्रीन एनर्जी तथा न्यू एनर्जी भी सृजित करेगा तथा राजस्थान इस क्षेत्र में लीडर पॉजिशन पर आ गया है। यहां हुए निवेशों से लोगों को संसाधन मिलेंगे, आय का सृजन होगा तथा आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी जिससे पूरा राज्य विकास की दौड़ में अग्रणी बन सकेगा। श्री प्रधान ने कहा कि पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में ‘आर’ राजस्थान को माना जाता था लेकिन अब वही ‘आर’ राजस्थान राइजिंग की तरफ बढ़ रहा है। राजस्थान नवाचार व निवेश का बना नया केंद्र-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार राइजिंग समिट में हुए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए पूरी शक्ति के साथ काम करेगी तथा अगले वर्ष 11 दिसंबर को इन सभी एमओयू के जमीन पर उतरने की कार्यवाही की समीक्षा कर जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान का आयोजन 2026 में फिर से होगा। उन्होंने कहा कि असीम संभावनाओं से भरपूर राजस्थान में उद्यमिता एवं विकास के शिखर को छूने की क्षमता है। राजस्थान नवाचार व निवेश आकर्षण के एक नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इस समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किए गए हैं। उद्यमों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने की कई पहल— मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 11 औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति, पांच नवीन औद्योगिक क्षेत्रों को भूखंड आवंटन, रीको द्वारा 8 औद्योगिक क्षेत्र नियोजित किए गए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर लाने के लिए हम अगले तीन साल में जीआई टैग की संख्या को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जीआई टैग वाले उत्पाद गांव से ग्लोबल की तरफ बढ़ेंगे जो यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास भी विरासत भी’ विजन को साकार करेंगे। राजस्थान एमएसएमई नीति-2024 सहित 10 नीतियों से निवेश को मिलेगा बढ़ावा—  शर्मा ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग प्रदेश के औद्योगिक ढांचे की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र राजस्थान की जीएसडीपी में करीब 25 प्रतिशत योगदान दे रहा है। साथ ही, निर्यात में भी अहम भूमिका निभा रहा है। ये उद्योग समावेशी आर्थिक विकास, इनोवेशन और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान निवेश प्रोत्साहन नीति-2024 एवं अन्य 9 नीतियां जारी की हैं। नए उद्यमियों को निर्यातक बनाने के लिए नई निर्यात नीति— मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘निर्यात वृद्धि, सर्व समृद्धि’ में विश्वास करती है जो निर्यातकों की समृद्धि और उनके सशक्तीकरण पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजस्थान निर्यात संवर्धन नीति 2024 जारी की है। इसके तहत मुख्यमंत्री निर्यात वृद्धि अभियान में नए उद्यमियों को निर्यातक बनाने के लिए निर्यात प्रक्रिया एवं दस्तावेजीकरण के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि एकीकृत क्लस्टर विकास योजना 2024 के माध्यम से हमने कच्चे माल के बैंक स्थापित कर हस्तशिल्पियों, बुनकरों और हथकरघा क्लस्टरों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद नीति 2024 लागू कर वोकल फोर लोकल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। यह नीति हमारी पारंपरिक कला के संरक्षण और विकास में भी मददगार होगी। मुख्यमंत्री ने किया सभी का धन्यवाद— मुख्यमंत्री ने एतिहासिक आयोजन के लिए सभी मंत्रिगण, निवेशकों, उद्योगपतियों, अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि समिट में विशेषज्ञों द्वारा आए नए आइडियाज से राजस्थान के भविष्य को उज्ज्वल एवं मजबूत बनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अनुसार राजस्थान राइजिंग के साथ रिलायबल एवं रिसेप्टिव भी है जो खुद को रिफाइन करना भी जानता है। मोदी जी के राइजिंग राजस्थान के उद्घाटन सत्र में दिए गए वक्तव्य से टीम राजस्थान को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान पहले केवल पर्यटन के लिए जाना जाता था। लेकिन अब इस समिट के सफल आयोजन से प्रदेश उद्योग क्षमताओं के … Read more

रोंग साइट से आई एक कार सीएम भजनलाल के काफिले में घुसी और पुलिस की गाड़ी से भिड़ गई, 3 पुलिसकर्मी घायल

जयपुर एनआरआई सर्किल के पास बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में एक गंभीर हादसा हुआ। रोंग साइट से आई एक कार काफिले में घुसी और पुलिस की गाड़ी से भिड़ गई। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्वयं गाड़ी से उतरकर उनका इलाज करवाने की पहल की। हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल ने घायल पुलिसकर्मियों को अपनी गाड़ी में बैठाकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल भेजा, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जीवन रेखा अस्पताल रेफर किया गया। इलाज की प्रक्रिया अभी भी जारी है। सीएम भजनलाल शर्मा इस घटना के बाद अपनी यात्रा रद्द कर दी और अब वह लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में नहीं जा पाएंगे। घायलों में से एक पुलिसकर्मी की पहचान एएसआई सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जबकि बाकी दो पुलिसकर्मियों के नाम फिलहाल सामने नहीं आए हैं। उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए उपचार जारी है, और अधिकारियों की ओर से हादसे की पूरी जांच की जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet