LATEST NEWS

राइजिंग राजस्थान में अधिकारियों के साथ की संभावनाओं पर चर्चा, राजस्थान-सऊदी अरब ने खनन और पेट्रोलियम सेक्टर में दिखाई रुचि

जयपुर। सऊदी अरब के उप मंत्री शेख अब्दुल मजीद फलाह के नेतृत्व में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट में हिस्सा ले रहे प्रतिनिधिमण्डल ने राज्य में खनिज और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में निवेश में रुचि दिखाई है। प्रमुख शासन सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम श्री टी. रविकान्त ने बताया कि  माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सउदी अरब के उप मंत्री शेख श्री अटुल मजीद फलाह और शेख श्री अब्दुला के साथ राज्य में इस क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। टी. रविकान्त ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक माइंस श्री बीएस सोढ़ा ने सउदी अरब दल के सदस्यों को विस्तार से प्रदेश में उपलब्ध मिनरल्स, एक्सप्लोरेशन और निकट भविष्य में होने वाले मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान में डेकोरेटिव स्टोन्स के साथ ही क्रिटिकल व स्ट्रेटेजिक मिनरल्स के भण्डार हैं और चरणबद्ध तरीके से इनके ब्लॉक्स तैयार कर नीलाम किए जा रहे हैं। अतिरिक्त निदेशक पेट्रोलियम श्री अजय शर्मा ने राजस्थान रिफाइनरी और उसके आसपास के क्षेत्र में पेट्रोकेमिकल जोन विकसित होने की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में उपलब्ध क्रूड ऑयल और गैस के भण्डारों की खोज और दोहन के संबंध में अवगत करवाया। सऊदी अरब के उप मंत्री शेख श्री अब्दुल मजीद फलाह और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेख श्री अब्दुला ने खनिज के साथ ही रिफाइनरी के आस पास के क्षेत्र में विकसित हो रहे पेट्रोकेमिमल जोन में औद्योगिक निवेश में रुचि दिखाई है। गौरतलब है कि शासन सचिव वित्त व्यय श्री नवीन जैन सउदी अरब से निवेश के संबंध में राज्य सरकार के प्रभारी अधिकारी हैं और वह राज्य सरकार और सउदी अरब के प्रतिनिधियों के बीच समन्वय कर प्रदेश में अधिक से अधिक विदेशी निवेश लाने का प्रयास कर रहे हैं। खनिज विभाग के प्रतिनिधिमण्डल में अतिरिक्त निदेशक श्री एमपी मीणा, एडीजी श्री आलोक जैन, एसजी श्री सुनील वर्मा, श्री राजकुमार मीणा व अन्य अधिकारी थे। ————-

निवेश के लिए यही समय है: उद्योग राज्य मंत्री, राजस्थान-‘सस्टेनेबल फाइनेंसः पब्लिक एंड प्राइवेट इन्वेस्टमेंट’ में चर्चा

जयपुर। उद्योग राज्य मंत्री श्री के.के. विश्नोई ने कहा कि विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की दिशा में ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट‘ की महत्वपूर्ण भूमिका साबित होगी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं को निवेशकों तक पहुंचा रही हैं। इसी का परिणाम है कि समिट में 30 लाख करोड़ रुपए से अधिक निवेश के एमओयू हस्ताक्षर हुए हैं। विश्नोई राइजिंग राजस्थान के दूसरे दिन थीमैटिक सेशन- सस्टेनेबल फाइनेंसः पब्लिक एंड प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही हैं ताकि निवेशकों को अपने प्रोजेक्ट धरातल पर उतारने में देरी नहीं हो। उन्होंने निवेशको से कहा कि निवेश कर इंडस्ट्री लगाने का यही और सही समय है। उद्योग राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही 9 पाॅलिसी एक साथ लाॅन्च कर सरकार की प्राथमिकता को दर्शाया है। अब हमें मिलकर राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित करने होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बैटरी स्टोरेज, स्मार्ट ग्रिड, ग्रीन हाइड्रोजन जैसी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा दे रही हैं। सेशन में वित्त (बजट) सचिव श्री देबाशीष पृष्टी ने राज्य सरकार के प्रयासों और भविष्य के लिए रोडमैप की जानकारी दी। उन्होंने रिप्स पाॅलिसी 2024, एमएसएमई पाॅलिसी 2024, एक जिला एक उत्पाद पाॅलिसी, मिनरल्स पाॅलिसी सहित अन्य पाॅलिसियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार राजस्थान में ग्रीन बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 में पेश किया जाएगा। इस सेशन में पैनलिस्ट आरईसी लिमिटेड के चेयरमैन श्री विवेक कुमार, ड्यूश बैंक डायरेक्टर श्री पंकज ओझा, विश्व बैंक के सलाहकार डॉ. रामबाबू परवस्तु, बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ श्री देबदत्त चंद, यूएनडीपी प्रतिनिधि एंजेला लुसिगी, एशियन डवलपमेंट बैंक की कंट्री डायरेक्टर मिओ ओका, भारतीय रिजर्व बैंक के चीफ जनरल मैनेजर श्री सुनील नायर, हुडको अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री संजय कुलश्रेष्ठ ने राजस्थान में वित्तीय संसाधनों, इंडस्ट्री ग्रोथ और निवेश के बदलते माहौल पर चर्चा की। इस अवसर पर गुजरात सरकार में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री जे. पी. गुप्ता ने भी विचार रखे।

राज्य का बुनियादी ढांचा मजबूत कर रही सरकार: भजनलाल, राजस्थान-जयपुर में ’इन्फ्रास्ट्रक्चर-एन इम्पोर्टेन्ट लिंक इन द सप्लाई चेन’ सेशन में पहुंचे गडकरी

जयपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। उनके इस संकल्प को साकार करने तथा भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन की बनाने के लिए केन्द्र सरकार कार्य कर रही है। गडकरी मंगलवार को जेईसीसी में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत आयोजित ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर-एन इम्पोर्टेन्ट लिंक इन द सप्लाई चेन’ सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए पानी, ऊर्जा, परिवहन और संचार मूलभूत आवश्यकताएं हैं। इन चारों क्षेत्रों को विकसित करने से देश-प्रदेश की प्रगति सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर श्री गडकरी ने राजस्थान को कई सौगातें देते हुए 30 हजार करोड़ रुपये लागत की 800 किमी. लम्बी 9 परियोजनाओं की घोषणा की। इन परियोजनाओं में 6500 करोड़ रु. की लागत से उत्तरी जयपुर रिंग रोड, 6800 करोड़ रु. की लागत से कोटपूतली से आगरा ग्रीनफील्ड हाइवे, 12 हजार करोड़ रु. की लागत से जयपुर-किशनगढ़-जोधपुर से अमृतसर ग्रीनफील्ड हाइवे निर्माण, 538 करोड़ रु. की लागत से पाली में रायपुर से जस्साखेड़ा तक एलीवेटेड रोड, 1400 करोड़ रु. की लागत से नागौर से नेत्रा तक सड़क निर्माण, 500 करोड़ रु. से सीकर-लक्ष्मणगढ़-फतेहपुर में बाइपास, 1400 करोड़ रु. की लागत से झुन्झुनूं-चिड़ावा-सिंघाना-पचेरी सड़क निर्माण, 600 करोड़ रु. की लागत से सिंघाना-खेतड़ी-जसरापुर-नगलीसलेदी-भाटीवाड़ सड़क निर्माण, 400 करोड़ रु. की लागत से कुंडल-झाड़ौद खण्ड के भू-स्खलन क्षेत्र में सुधार कार्य शामिल हैं। डबल इंजन की सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे की बदल रही तस्वीर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सड़क, रेलवे, हवाई अड्डे, सिंचाई परियोजना और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में हमारी डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से राज्य के बुनियादी ढांचे की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुनियादी सड़क तंत्र को विकसित करने में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का भी विशेष सहयोग है। प्रदेश के मरुस्थलीय क्षेत्र में 2 हजार किलोमीटर लंबाई के राजमार्गों का निर्माण तथा कई कस्बों और शहरों में बाइपास एवं रिंग रोड का निर्माण कर यातायात को सुगम बनाया है। राज्य में 3 लाख किलोमीटर से अधिक लंबा रोड नेटवर्क श्री शर्मा ने कहा कि दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे का 58 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान में है, इसलिए भारत के 40 प्रतिशत बाजार तक प्रदेश की सीधी पहुंच है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां भारत का तीसरा सबसे बड़ा हाईवे नेटवर्क है, जो देश के प्रमुख शहरों और औद्योगिक केंद्रों को सीधे जोड़ता है। आज राजस्थान में 3 लाख किलोमीटर से अधिक लंबा रोड नेटवर्क है। सड़क निर्माण, रेल नेटवर्क और हवाई संपर्क का किया जा रहा विस्तार मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में देश का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। 6 हजार किलोमीटर लंबा रेल नेटवर्क राज्य में और राज्य के बाहर माल ढुलाई को आसान बना रहा है। साथ ही, जयपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित प्रदेश में 7 हवाई अड्डे हैं। हम हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दो मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क परिवहन के विभिन्न माध्यमों को जोड़कर लॉजिस्टक्स को आसान बना रहे हैं। हमारे राज्य में 8 इनलैंड कंटेनर डिपो हैं, जो कार्गों हैंडलिंग में मदद देने के साथ बंदरगाहों पर दबाव कम कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार 53 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कर रही है। साथ ही, प्रदेश में पहली बार 2 हजार 750 किलोमीटर लंबे 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव, प्रमुख शासन सचिव, सार्वजनिक निर्माण श्री प्रवीण गुप्ता, बीसीडी ग्रुप के सीईओ श्री अशविंदर आर. सिंह सहित बड़ी संख्या में सार्वजनिक निर्माण उद्योग से जुड़े निवेशक एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

‘राज्य की असीम संभावनाएं साकार करने की दिशा में कदम’, उद्योग मंत्री कर्नल राठौड़ ने थीमेटिक सत्र में डिजिटल परिवर्तन पर की चर्चा

जयपुर। उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा है कि राइजिंग राजस्थान सिर्फ एक आयोजन नहीं है, यह राज्य की असीम संभावनाओं को साकार करने और इसे दुनिया से जोड़ने की दिशा में एक कदम है। वे राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के दूसरे दिन आयोजित थीमेटिक सत्र ‘डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: शेपिंग द फ्यूचर ऑफ स्टार्ट अप्स में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उद्योग मंत्री कर्नल राठौड़ ने इस दौरान योर स्टोरी की संस्थापक और सीईओ श्रद्धा शर्मा के साथ संवाद करते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से हम राजस्थान के प्रतिभाशाली युवाओं और कुशल कार्यबल के सपनों और संभावनाओं में निवेश करना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य राज्य की विविध क्षमताओं रिफाइनरी और माइनिंग से लेकर व्यापार गलियारों और इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रदर्शित करना है। इस सत्र में भारत के अग्रणी उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं ने भी भाग लिया। पेटीएम के संस्थापक श्री विजय शेखर शर्मा ने कहा कि डिजिटल तकनीकों और एआई को अपनाना स्टार्टअप्स के लिए नवाचार और विकास के लिए जरूरी है। एआई भविष्य है और व्यावहारिक समस्याओं को हल करने और प्रतिस्पर्धी बाजार में वृद्धि को बढ़ावा देने की अपार क्षमता रखता है। ओयो के संस्थापक और सीईओ श्री रितेश अग्रवाल ने कहा कि प्रौद्योगिकी अब वैकल्पिक नहीं है, यह परिवर्तन के लिए अनिवार्य है। एआई स्टार्टअप्स के संचालन को पुनर्परिभाषित करने, दक्षता बढ़ाने और नवाचार को सक्षम करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करता है। कारदेखो के संस्थापक श्री अनुराग जैन और श्री अमित जैन ने ‘राजस्थान: शेपिंग द फ्यूचर ऑफ स्टार्टअप्स नामक पैनल चर्चा में भाग लिया। उन्होंने राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला और राज्य में अपनी सफलता की यात्रा साझा की। पैनलिस्ट्स ने राजस्थान के फलते-फूलते स्टार्टअप इकोसिस्टम पर भी चर्चा की। इस सत्र में डीओआईटीसी की शासन सचिव एवं आयुक्त श्रीमती अर्चना सिंह और डाटा इंजीनियस ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ श्री अजय डाटा ने भी भाग लिया।

अधिकारियों से शिकायत के बाद पकड़ा मामले ने तूल, राजस्थान-टोंक में मंडी सचिव ने काटे हरे पेड़

टोंक. टोंक जिले में निवाई कृषि मंडी सचिव कमल किशोर सोनी की मनमानी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिलेभर के किसानों ने राष्ट्रीय किसान महापंचायत युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर डॉ सौम्या झा को ज्ञापन सौंपकर निलंबित करने की मांग उठाई है। प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति निवाई सचिव द्वारा पद का दुरपयोग, महिला किसानों के खिलाफ षड्यंत्र, मंडी समिति के पैसों का दुरपयोग, उच्चाधिकारियों को गुमराह, असत्य, किसान विरोधी गतिविधियों एवं विभाग की छवि को धूमिल कर रहे है। मंडी सचिव कमल किशोर सोनी महिला किसान के खिलाफ झूठा प्रकरण रच रहे हैं। प्रशासन द्वारा पुलिस थाने में प्राथमिक सूचना दर्ज करावें तथा हस्ताक्षर की जांच मंडी समिति के कार्मिकों व सचिव क़ृषि उपज मंडी समिति की जांच कराने की मांग उठाई है। चौधरी ने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति निवाई (अ) श्रेणी होने के उपरांत भी सचिव द्वारा मंडी समिति के पैसों का दुरपयोग, नियमों के विरुद्ध एवं उच्चाधिकारियों को गुमराह, हरे-भरे वृक्षों को जानबूझकर समाप्त करना, चहितो को लाभान्वित करने एवं महिलाओं किसानों के प्रति षड्यंत्र सहित विभिन्न गतिविधियों करतें नजर आ रही है। कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्णाबाई जाट पर मंडी सचिव द्वारा षड्यंत्र रचते हुए घोटालों का आरोप लगाया है। मंडी परिसर में गेट पास उन्हीं किसानों के काटे जाते हैं, जो कृषि जींस लेकर मंडी परिसर में आता है। मंडी परिसर में किसी भी किसान से जमीन हैं या नहीं इसकी कोई जानकारी भी नहीं ली जाती है। क्योंकि मंडी समिति की आय किसान की जिंस आने पर ही निर्भर है। किसान से भी मंडी में 50 पैसे किसान सुविधा शुल्क के नाम से लिये जातें हैं। महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा मंडी परिसर में जींस का बेचान ई-नाम योजना के माध्यम से करने पर सावित्रीबाई फुले योजना के माध्यम से महिलाओं को 50,000 रूपए 1,00,000 रूपए पर प्रोत्साहन राशि 500 रूपये व 1000 रूपये दिये जाते हैं। कृष्णा बाई जाट एक जागरूक किसान भी है, इस कारण उसने पूर्व में भी प्रोत्साहन राशि जारी की गई थी, जिस पर किसी भी किसान की और से कोई आपत्ति नहीं थी। सचिव द्वारा 05-12-2024 को गेट पास नंबर 156 मूंगफली की जींस लाने के उपरांत भी कृषि मंडी सचिव ने ई-नाम योजना का फायदा एवं ऑनलाइन भुगतान नहीं करने दिया। जिस कारण महिला कृष्णा बाई जाट को प्रोत्साहन राशि से वंचित रहना पड़ा। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री राजस्थान को जिला कलेक्टर के माध्यम से की गई थी। मंडी सचिव निवाई ने स्वयं के कंप्यूटर (लैपटॉप) में प्रार्थना-पत्र लिखते हुए। विधायक, ज़िलास्तर प्रमुख, जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, सचिव के नाम रामलाल चौधरी निवासी डांगरथल तहसील निवाई बताते हुए हस्ताक्षर सहित आरोप लगाया जब किसानों ने मंडी सचिव से मुलाकात की तों शिकायत को पढ़कर किसानों को सुनाया एवं वीडियो भी बनाया। जब यह जानकारी वीडियोग्राफी से किसान महापंचायत यूथ प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी को प्राप्त हुई तो गांव डांगरथल पहूंचकर रामपाल चौधरी की जानकारी की तो इस नाम से कोई वहां व्यक्ति ही। सरपंच द्वारा इस नाम के व्यक्ति नहीं होने की पुष्टि उनके लेटर हेड पर लिखित में भी निदेशक कृषि विपणन बोर्ड सहित जिला कलेक्टर एवं प्रमुख शासन सचिव के नाम भी पत्र जारी किया।

राजस्थान बना ऑलवेज राइजिंग निवेशिस्तान, जयपुर में ‘राइजिंग राजस्थान’ की सुहानी शाम में बिखरे सुरीले सुर

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के सफल नेतृत्व में गुलाबी नगरी जयपुर की गुलाबी ठण्ड के बीच राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट के तहत आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार की शाम होटल जयमहल पैलेस में पधारे विदेशी निवेशकों, देशी -विदेशी मेहमानों, डेलीगेट्स व पावणों के बीच हर्ष और आनंद से सराबोर रही। गायन, वादन और नृत्य के सुमधुर सांगीतिक समन्वय के बीच पधारो म्हारे देश की थीम पर बिखरे सुरों से सजी यह निराली शाम खम्मा घणी ओ लाडी सा…पधारो रे सुहानी सा…आदि गानों और दीर्घ स्क्रीन पर दृश्य श्रव्य धुनों के बीच निवेशकों को लुभाती सी नजर आई। राजस्थानी संगीत से समृद्ध धोरां वाले देश राजस्थान में निवेश को प्रोत्साहित करती सांझ में सुरम्य वातावरण और शानदार प्रदर्शन ने हर किसी का मन तो मोहा ही, तालियां भी खूब बटोरी। दीर्घ स्क्रीन्स पर हज़ारों की संख्या में दर्शक-दीर्घा में विराजे जयपुराइट्स, यूथ एवं निवेशक आगन्तुकों ने पुष्कर और पिछोला झील के मनमोहक दृश्य, यूनेस्को की संरक्षित प्रादेशिक धरोहरों, दुर्गों, कुएं-बावड़ियों के शिल्प-स्थापत्य की आभा, प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर खनिजों के अजायबघर के नाम से सुविख्यात राजस्थान प्रदेश में वन, वन्य जीवों, अभयारण्यों आदि की छटा, आन -बान और शान की मरुधरा के व्यापक दिग्दर्शन कर हर कोई भाव विभोर हो उठा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में विकसित राजस्थान की तर्ज पर औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 11 दिसंबर तक तीन दिवसीय राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जा रहा है। समिट में शिरकत करने आए देशी-विदेशी मेहमानों को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, गौरवान्वित विरासत और सभ्यता से रूबरू करवाने की कड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविन्द्र उपाध्याय ने चक दे इंडिया.. जय हो.. धरती धोरां री..चूड़ी चमके…चिरमी…लगन लगी..घूमर….केसरिया बालम, आवो नी पधारो म्हारे देश…आदि गाने गाकर सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया, वहीं गिर्राज धरण के जयकारों के उद्घोष से दर्शकों में जोश भर दिया। रंगीलो राजस्थान की रंग-बिरंगी उत्सवी बिसात भी इस दौरान बिछी और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सभ्यता, संस्कृति के रंग ने सबको अपने रंग में रंग दिया। अनिल मारवाड़ी ने मारवाड़ी गानों से सबको मंत्रमुग्ध किया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारीगण, गणमान्यजन, आमजन आदि के साथ ही इस अवसर पर देश-विदेश से आये डेलीगेट्स, उद्योगपति व निवेशक भी मौजूद रहे।

अब खोदी जा रही तिरछी टनल, राजस्थान-दौसा में 44 घंटों से मौत के मुंह में मासूम आर्यन

दौसा. दौसा के नांगल के कालीखांड गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जहां 5 साल का मासूम आर्यन गहरे बोरवेल में गिर गया। 44 घंटे से अधिक समय से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जिसमें 150 फीट की गहराई पर फंसे 5 साल के आर्यन को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीती रात दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा अल सुबह दिल्ली से दौसा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आर्यन के स्वास्थ्य और आगे की अपडेट बारे में जानकारी ली। दूध की बोतल लेकर इंतजार करते रहे पिता घटनास्थल पर बच्चे के लिए दूध की बोतल और दूध पाउडर लाया तो गया, लेकिन उसे बच्चे तक भेजा नहीं जा सका। ऐसे में गिरने के बाद से अभी तक मासूम को पानी भी नहीं पिलाया गया। मंगलवार को बच्चे के माता-पिता दूध की बोतल लेकर केवल इंतजार करते रहे, लेकिन उसे पहुंचाया नहीं जा सका। परिवार और प्रशासन की चिंता बढ़ी 5 वर्षीय आर्यन को बोरवेल से निकालने के सारे प्रयास अब तक फेल साबित हुए हैं। बीते 44 घंटे से भी ज्यादा समय से आर्यन बोरवेल में फंसा हुआ है और इस दौरान इसे खाना और पानी कुछ भी नहीं पहुंचाया जा सका है। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के 6 देसी जुगाड़ बच्चे को निकालने में फेल रहे हैं। वहीं, ऑपरेशन में लगी 10 जेसीबी और दूसरी मशीनों की खुदाई को भी खास असर नहीं हुआ है। इधर, परिवार और प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है। अब तक 6 देसी जुगाड़ फेल हुए सोमवार शाम से मंगलवार देर रात तक एनडीआरएफ ने 6 देसी जुगाड़ से बच्चे को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सभी फेल रहे। पांचवें प्रयास में बोरवेल में अम्ब्रेला उपकरण को इन्स्टॉल किया गया था। देर रात छठे प्रयास में रिंग डालकर बच्चे के हाथ और पैर में रस्सी फंसाकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन रस्सी अपनी पकड़ नहीं बना सकी। इससे मासूम बोरवेल में ही फंसा हुआ है किरोड़ी लाल मीणा ने जताई चिंता दौसा के ग्राम कालीखाड़ में 5 वर्षीय आर्यन खुले बोर में गिरने के अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुए जो बहुत ही चिंताजनक है। सूचना मिलते ही संबधित विभाग से दस लाख रुपए जिला प्रशासन को दिए गए है, और जिला कलेक्टर सहित सभी अधिकारी बेटे आर्यन को सकुशल बाहर निकालने के लिए लगातार 1/2 pic.twitter.com/TCeJ4rSDUd — Dr. Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) December 10, 2024

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने विशेष सत्र में की चर्चा, राजस्थान-अब केवल रेगिस्तानी नहीं बल्कि उभरते अवसरों की भूमि है

जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दूसरे दिन मंगलवार को अमेरिका (यूएसए) कंट्री सेशन में सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग पर गहन चर्चा हुई। इस सत्र को राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान अब केवल एक रेगिस्तानी राज्य नहीं, बल्कि उभरते हुए अवसरों की भूमि है। उन्होंने भारत-अमेरिका साझेदारी को आर्थिक समृद्धि और रोजगार सृजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।  उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और भारत जल्द ही तीसरा सबसे बड़ा आर्थिक लोकतंत्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने उल्लेख किया कि अमेरिकी कंपनियां पहले ही भारत में 1000 से अधिक उद्योग संचालित कर रही हैं और Apple जैसी कंपनियों ने भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। राजस्थान की भूमिका पर जोर देते हुए, उन्होंने बताया कि राज्य दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का 30% हिस्सा कवर करता है और भौगोलिक स्थिति उद्योग और लॉजिस्टिक्स के लिए आदर्श है।  निवेश के लिए आदर्श राज्य है राजस्थान— मंत्री श्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान में एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी, भारतमाला योजना, और पीएम गतिशक्ति पोर्टल जैसे प्रोजेक्ट्स ने निवेशकों के लिए शानदार आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराया है। उन्होंने राज्य के युवा कार्यबल और प्रतिभा के भंडार पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की प्रतिबद्धता  ने इस समिट को संभव बनाया है। तकनीकी नवाचार और वैश्विक साझेदारी पर जोर— सत्र की शुरुआत में, यूडीएच के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया ने सप्लाई चेन प्रबंधन में तकनीकी नवाचार, जीएसटी कार्यान्वयन, और लॉजिस्टिक्स में राजस्थान की क्षमता पर चर्चा की। इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए— चंद्रकांत सलुंखे ने SMEs के लिए निवेश और अनुबंध निर्माण के अवसरों पर प्रकाश डाला। राजिंदर सिंह भाटिया ने मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन में रणनीतिक पहलुओं पर बात की। डॉ. अनिर्बाण अधिकारी ने सप्लाई चेन में स्थिरता चुनौतियों पर चर्चा की। डॉ. बृजेश बारसे ने स्वास्थ्य और कृषि सप्लाई चैन में स्थिरता पर विचार प्रस्तुत किए। संयुक्त समृद्धि की ओर बढ़ता राजस्थान— सत्र के अंत में वक्ताओं ने राजस्थान को एक महत्वपूर्ण रक्षा विनिर्माण क्षेत्र और वैश्विक निवेश का केंद्र बनाने के लिए साझा रणनीतियों पर जोर दिया। अंत में श्री गालरिया ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट ने न केवल राज्य को निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित किया, बल्कि भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक सहयोग को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए नवीन अवसर पैदा किए है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, राजस्थान-बीकानेर में घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चुराकर बाइक सवार फरार

बीकानेर. जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के खतूरिया कॉलोनी में एक बाइक सवार ने घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चोरी करके फरार हो गया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिनदहाड़े हुई इस घटना की पूरी वारदात कैद हो गई है। मकान मालिक के अनुसार घटना के वक्त घर में मौजूद महिला ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया. वह उसकी बाइक के पीछे भी दौड़ी, लेकिन वह तेजी से फरार हो गया। इस घटना की शिकायत जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह घटना समाज में मौजूद विकृत मानसिकता को उजागर करती है। महिलाओं के कपड़ों की चोरी जैसी घटनाएं न केवल असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं, बल्कि यह भी सवाल उठाती हैं कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की अपील की है।

कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस, राजस्थान-केकड़ी में दो मासूमों के पिता ने लगाई फांसी

केकड़ी. शहर के काजीपुरा निवासी भागचन्द खींची (32) पुत्र रामेश्वर खींची ने रविवार देर रात फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना का पता सोमवार सुबह चला। परिजनों के अनुसार भागचन्द जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया, तो उन्होंने ऊपर कमरे में जाकर देखा जहां युवक का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। परिजनों की सूचना पर सिटी थाना पुलिस के एएसआई राकेश कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से नीचे उतरवाकर राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रात को खाना खाने के बाद युवक ऊपर के कमरे में चला गया, जहां उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के माता-पिता दिव्यांगजन हैं तथा मृतक के एक भाई की कुछ सालों पहले हादसे में मौत हो चुकी है। मृतक के दो बच्चे हैं।

‘सिन्धी भाषा हमारी पहचान, इसे संरक्षित रखना जिम्मेदारी है’, राजस्थान-भीलवाड़ा में संत मायाराम ने किया नोट बुक का विमोचन

भीलवाड़ा. हरि सेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद द्वारा प्रकाशित विशेष नोट बुक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित संत और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सिन्धी भाषा के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के लिए इस पहल की सराहना की गई। कार्यक्रम में संत मायाराम जी, भारतीय सिन्धु सभा के कोटा संभाग प्रभारी जय चंचलानी और भीलवाड़ा संभाग प्रभारी वीरुमल पुरसानी ने संयुक्त रूप से नोट बुक का विमोचन किया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सिन्धी भाषा और संस्कृति के उत्थान के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। हरि सेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद द्वारा प्रकाशित विशेष नोट बुक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित संत और गणमान्य लोगों ने सिन्धी भाषा के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के लिए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में संत मायाराम जी, भारतीय सिन्धु सभा के कोटा संभाग प्रभारी जय चंचलानी और भीलवाड़ा संभाग प्रभारी वीरुमल पुरसानी ने संयुक्त रूप से नोट बुक का विमोचन किया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सिन्धी भाषा और संस्कृति के उत्थान के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। सभा के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुलाबानी ने जानकारी दी कि यह नोट बुक राजस्थान में संचालित सिन्धी भाषा अधिगम केंद्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नि:शुल्क वितरित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को सिन्धी भाषा के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसे सीखने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में अखिलेश व्यास, मोहनलाल शर्मा, रोमा नोतानी, अनीता चंचलानी, डॉ. रूपा पारीक, उमा वैष्णव, और निशि डोड़वानी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रयास की सराहना की और इसे सिन्धी भाषा के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद का यह कदम आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने का माध्यम है। कार्यक्रम में अधिगम केंद्रों की संख्या बढ़ाने, शिक्षकों को प्रोत्साहित करने, और पाठ्य सामग्री को और अधिक आकर्षक बनाने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम के अंत में  संत मायाराम जी ने कहा कि भाषा हमारी पहचान है और इसे संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित संतों और गणमान्य व्यक्तियों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे अपनी भाषा और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए आगे आएं।

18 घंटे से लड़ रहा मौत से जंग, राजस्थान-दौसा में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम आर्यन

दौसा. 5 साल का छोटा सा आर्यन इस वक्त जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रहा है, 150 फीट गहराई में आर्यन जिस तरह डरा सहमा बैठा है, उसका अंदाजा आप लगा सकते होंगे की कैसे घुटन भरी छोटी सी जगह में वह हिम्मत दिखा रहा है और सांसे ले रहा है। परिजनों को पल पल भारी हो रहा है वो पूछ रहे हैं हमारा बच्चा कब बाहर आएगा। बच्चे पर लगातार रखी जा रही है नजर जिला परिषद के सीओ नरेंद्र कुमार मीणा का कहना है कि कल दोपहर बाद बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर मिलने के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। सीओ का कहना है कि बच्चे पर कैमरे से लगातार नजर रखी जा रही है। सीओ का कहना है कि रेस्क्यू के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं लेकिन बच्चा बीच में फंसा हुआ है और उसके नीचे पानी है, इसलिए रेस्क्यू टीमों ने बच्चे के नीचे जाल लगाया है ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।  सीओ का कहना है कि एनडीआरएफ की टीमें लगातार लगी हुई हैं और बच्चे को जल्द से जल्द बाहर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर हैं एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें जिले के कालीखाड़ गांव में चल रहे इस ऑपरेशन में जयपुर से एसडीआरएफ, अजमेर से पहुंची एनडीआरएफ की टीमों के साथ दूसरे एक्सपर्ट भी मौके पर हैं। सोमवार शाम करीब 4 बजे शुरू हुए इस ऑपरेशन में टीमों को दो सफलता हाथ लगी हैं। इनमें एक तो यह कि बच्चे की मूवमेंट कैमरे पर देख पाने में वे सफल रही हैं। दूसरा बच्चे ने रस्सी पकड़ने की भी कोशिश की है। एनडीआरएफ देसी जुगाड़ से भी बच्चे को निकालने में जुटी है। जानकारी के अनुसार 5 साल का आर्यन अपनी मां के सामने ही घर से करीब 100 फीट दूर बोरवेल में गिर गया था। ये बोरवेल परिवार ने करीब 3 साल पहले खुदवाया था, लेकिन काम नहीं आ रहा था। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी दौसा जिले के कालीखाड गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आर्यन नाम का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। तब से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। NDRF की टीम समेत कई लोग बच्चे को बचाने में जुटे हैं। बोरवेल के पास एक गड्ढा भी खोदा जा रहा है। बच्चे को सीधे बोरवेल से निकालने की भी कोशिश हो रही है।

‘कलाकारों का अपमान ठीक नहीं’, राजस्थान-जयपुर में कार्यक्रम के बीच से जाने वाले राजनेताओं से नाराज हुए सोनू

जयपुर. होटल रामबाग में आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ इवेंट में मशहूर गायक सोनू निगम राजनेताओं के व्यवहार से खासे नाराज नजर आए। कार्यक्रम के दौरान कुछ राजनेताओं के बीच में उठकर चले जाने पर सोनू निगम ने नाराजगी जताई और इसे कलाकार और सरस्वती का अपमान बताया। सोनू निगम ने कहा कि यदि राजनेताओं को बीच कार्यक्रम में उठकर जाना होता है तो उन्हें कार्यक्रम में आना ही नहीं चाहिए। आप महान हो सकते हैं, आपके पास समय नहीं हो सकता लेकिन इस तरह कलाकार और सरस्वती का अपमान ठीक नहीं है। मुझे ऐसे शो नहीं करने चाहिए। अमेरिका से की तुलना सोनू निगम ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर अमेरिका में कोई कार्यक्रम हो रहा हो और वहां के राष्ट्रपति उसमें शामिल हों, तो वे इस तरह बीच में उठकर नहीं जाएंगे। यदि उन्हें जाना होता है तो वे इशारे से अपनी बात बताकर निकलते हैं लेकिन हमारे देश में इस तरह का व्यवहार कलाकारों और कला का अपमान है। वीडियो में व्यक्त की नाराजगी सोनू निगम ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उन्हें कई लोगों ने मैसेज भेजकर ऐसे आयोजनों में शामिल न होने की सलाह दी है, जहां राजनेता इस तरह का असम्मानजनक व्यवहार करते हैं। गायक का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं। कई यूजर्स ने राजनेताओं से आग्रह किया कि वे कलाकारों और कला के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाएं।

23 ग्राम स्मैक जब्त, राजस्थान-सिरोही में एंबुलेंस से तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार

सिरोही. पिंडवाड़ा पुलिस एवं डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मोरस चौकी के बाहर एंबुलेंस से 23 ग्राम स्मैक जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह एंबुलेंस उदयपुर से पिंडवाड़ा की ओर आ रही थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इस मामले में सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पिंडवाड़ा थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी की अगुवाई में उपनिरीक्षक पन्नालाल, डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम, पुलिस थाना पिंडवाड़ा के कांस्टेबल आईदान सिंह, कांस्टेबल अरजी, शैलेश एवं गजेन्द्र सिंह की टीम द्वारा उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर सोमवार को मोरस चौकी के बाहर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उदयपुर से पिंडवाड़ की ओर आ रही टवेरा एंबुलेस को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें 23 ग्राम स्मैक पाया गया। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर स्मैक एवं एम्बुलेंस को जब्त कर स्कोन प्लाजा, सिरोही निवासी शहजाद शाह पुत्र अकबर शाह, घांचीवाड़ा सिरोही निवासी शाहरूख खान पुत्र निसार मोहम्मद एवं सरफराज खान पुत्र निसार मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर यह स्मैक कहां से लाई गई थी तथा उसे कहां ले जाया जा रहा था इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है एंबुलेंस में तस्करी मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोग पुलिस को चकमा देने के लिए रोजाना नए तरीके अपनाते रहते हैं। इसमें एंबुलेंस का उपयोग भी करने लगे है। अपवादस्वरूप छोड़ दे तो पुलिसकर्मी भी उन्हें रोकने से बचते है। इसका ये लोग फायदा उठाते है। पूर्व में भी एंबुलेस में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आ चुके है। ऐसे में पुलिस को और सतर्क रहकर इन पर कारवाई करने की आवश्यकता है।

एक्सपर्ट ने शुरू की जांच, राजस्थान-अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में सफाई के दौरान मिला ड्रोन

अजमेर. प्रदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में सोमवार सुबह सफाई कार्य के दौरान एक छोटा ड्रोन मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जेल प्रशासन ने तुरंत अपने सीनियर ऑफिसर को इसकी जानकारी दी। फिलहाल ड्रोन को सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जेल प्रशासन द्वारा दी गई लिखित शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने ड्रोन की एक्सपर्ट से जांच शुरू करवा दी है। जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह जेल परिसर के पिछले हिस्से में जहां किसी का भी मूवमेंट नहीं होता, वहां एक ड्रोन लावारिस अवस्था में पड़ा मिला था, जिसकी सूचना सफाई कर्मचारियों ने जेल प्रशासन को दी। इस पर प्रशासन ने इस संबंध में अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। उसके बाद अजमेर रेंज डीआईजी ओमप्रकाश के दिशा-निर्देश के बाद ड्रोन सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अजमेर रेंज डीआईजी ओमप्रकाश मेघवाल खुद इसके पीछे के कारणों की जांच कर रहे हैं। कहीं ड्रोन के जरिये रेकी तो नहीं की जा रही थी? पुलिस के उच्च अधिकारी जांच कर रहे हैं कि ड्रोन के जरिये हाई सिक्योरिटी जेल की रेकी की जा रही थी या फिर ड्रोन के मार्फत जेल के अंदर कुछ संदिग्ध वस्तु पहुंचाई जा रही थी। इन सभी पहलूओं पर पुलिस प्रशासन जांच कर रहा है। ये भी माना जा रहा है कि आसपास में किसी शादी समारोह में ड्रोन से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही हो और उसकी बैटरी खत्म होने के बाद वह जेल परिसर में गिर गया हो। पुलिस ने फिलहाल ड्रोन को जप्त कर उसकी कंपनी और ड्रोन में लगे मेमोरी कार्ड की एक्सपर्ट से जांच कराई जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet