LATEST NEWS

ममेरे भाई की मौत और पांच घायल, राजस्थान-सिरोही में ट्राले की टक्कर से दूल्हे की कार नाले में गिरी

सिरोही. सिरोही-पाली फोरलेन पर पालड़ी एम थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप सोमवार सवेरे करीब सवा छह बजे हुए एक सड़क हादसे में 8 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य घायल हो गए। कार में सवार लोग आबूरोड से बारात लेकर रानी के लिए रवाना हुए थे। सिरोही जिले के पालड़ी एम थाना क्षेत्र से गुजरते समय पीछे चल रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरे नाले में गिर गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। उधर, सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पालडीएम पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सिरोही के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां पर गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग सवेरे करीब पांच बजे आबूरोड के आकराभट्टा से बारात लेकर रानी के लिए रवाना हुए थे। सवेरे करीब सवा छह बजे पालड़ी एम थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप से थोड़ा सा आगे ही निकले थे कि पीछे चल रहे एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई तथा रोड से सटे 15 फीट गहरे नाले में गिर गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। उधर कार के नाले में गिरने के बाद वह क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसके फाटक जाम हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तथा पालडीएम पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों एवं ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर सिरोही पहुंचाया। जहां उनका तत्काल इलाज शुरू किया गया। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही अन्य बाराती भी यहां पहुंच गए। दूल्हे के साथ आधा दर्जन बारातियों को रानी भेजा गया है। जबकि, बस में सवार अन्य बाराती वापस अपने घर लौट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना में दूल्हे के ममेरे भाई की मौत, दूल्हे सहित ये 5 लोग हुए घायल दुर्घटना में कार में सवार आकराभट्टा, पीएस आबूरोड सदर निवासी आकाश बंजारा, मुकेश बंजारा, आंचल, वर्षा, सचिन और चेतन घायल हो गए। इसमें प्राथमिक इलाज के बाद आकाश को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मुकेश, सचिन एवं चेतन को अग्रिम इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में दूल्हे आकाश के ममेरे भाई अनंत (10) पुत्र मुकेश बंजारा की मौत हो गई।

अगले तीन दिन एक दर्जन जिलों में चलेगी शीतलहर, राजस्थान-बर्फीली हवाओं से तापमान लुढ़का

जयपुर. उत्तर से चल रही बर्फीली हवालों के प्रभाव से राजस्थान में अचानक बहुत तेज ठंड पड़नी शुरू हो गई है। रात के साथ दिन के तापमान में भी तेज गिरावट आई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में 12 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। इसमें आज मंगलवार को इन 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनू, अलवर, करौली, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जालौर और जैसलमेर शामिल हैं। सर्द हवा के कारण शहरों में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे गिर गया। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों के प्रभाव के चलते दिन में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है। इसके चलते प्रदेश के कई शहरों में दिन के अधिकतम तापमान में भी 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान सीकर में सबसे ठंडा दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हनुमानगढ़, फतेहपुर में भी दिन का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सबसे ज्यादा तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। जयपुर में कल देर रात तेज सर्द हवा चलने से जबरदस्त सर्दी रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों-बुजुर्गों के साथ सांस और दिल की बीमारी से जुड़े मरीजों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इन लोगों को सुबह और शाम को सूरज ढलने के बाद घरों से बाहर न निकलने के लिए कहा गया है। साथ ही सुबह-शाम हल्के गुनगुने पानी का सेवन करने की सलाह दी है, ताकि शरीर का तापमान नियंत्रित रह सके।

खुद भी घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में गनमैन ने महिला कांस्टेबल को मारी गोली

चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना इलाके में पुलिस उप अधीक्षक के गनमैन ने महिला कांस्टेबल को उसके घर के पास गोली मारकर घायल करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों को गंभीर अवस्था में श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेगूं थाने में सोमवार शाम रोल कॉल के बाद महिला कांस्टेबल पूनम अपने किराए के मकान पर पहुंची तो यहां कांस्टेबल सियाराम ने उसे गोली मार दी। बाद में उसने खुद को भी गोली मारकर घायल कर लिया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी बेगूं पुलिस को दी और दोनों को बेगूं चिकित्सालय पहुंचाया। घटना के बारे में सूचना मिलने पर बेगूं डिप्टी अंजली सिंह, सीआई आदि भी बेगूं चिकित्सालय पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चित्तौड़गढ़ रैफर कर दिया, जहां जिला चिकित्सालय में इनका इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने मय जाप्ता जिला चिकित्सालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फिलहाल गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी गई है। प्रारंभिक रूप से मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इसकी अधिकृत पुष्टि पुलिस के आला अधिकारियों ने नहीं की है।

ओम बिरला ने महाभक्ति यज्ञ में डाली आहुति, राजस्थान-भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण की जन्मस्थली पर 500 ड्रोन का मेगा शो

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले के आसींद उपखंड स्थित भगवान श्री देवनारायण जी की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी पर रविवार देर सायं को महाभक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भगवान देवनारायण के दर्शन किए और मंदिर में आयोजित यज्ञ में आहुति दी। कार्यक्रम का आयोजन मुंबई की श्री जालवाला नाथ फाउंडेशन द्वारा किया गया इसमें लोकसभा अध्यक्ष के साथ दक्षिण दिल्ली सांसद राजवीर विधूड़ी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चैधरी, राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, और कई अन्य मंत्री व विधायक उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन में राजस्थान, मुंबई, गुजरात, और दिल्ली से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की खासियत शाम को आयोजित किया गया प्रदेश का पहला 500 ड्रोन का मेगा शो रहा। इस शो में भगवान देवनारायण के अवतरण की आकृतियां आसमान में बनाईं गईं, जो भक्तों के लिए एक अद्वितीय दृश्य अनुभव था। भगवान देवनारायण के दर्शन के बाद इस दौरान आयोजित सभा को समारेाह को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भगवान देवनारायण ने समाज में समरसता, अध्यात्म और लोक कल्याण का संदेश दिया। उनका जीवन हमें सत्य, सद्भाव, और वचन पालन की प्रेरणा देता है। उनके दर्शन से मनुष्य का कल्याण होता है और सभी को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। बिरला ने अपने संबोधन में भगवान श्री विष्णु के अवतार श्री देवनारायण जी की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि मालासेरी डूंगरी, जो भगवान देवनारायण की जन्मस्थली और माता साडू की तपोभूमि है, एक दिव्य स्थान है। यहां आकर अपार हर्ष का अनुभव हुआ। श्री देवनारायण जी की फड़, लोकगीत, और कथाएं हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। इससे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने मंदिर परिसर में चल रहे यज्ञ में पूर्णाहुति दी और भगवान से सबके कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस पवित्र स्थान पर आने और भगवान के दर्शन करने का अवसर मिला। बिरला ने कहा, मालासेरी डूंगरी पर आकर मन को शांति और प्रेरणा मिली। भविष्य में यहां लौटकर आने की मेरी इच्छा है। भगवान देवनारायण जी की कृपा से समाज में समरसता और सभी का कल्याण हो। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की। ड्रोन शो और महाभक्ति कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया।

गौमाता के आशीर्वाद का बताया महत्व, राजस्थान-सिरोही की अर्बुदा गौनंदीशाला पहुंचे पथमेड़ा के गौ ऋषि अवधेश चैतन्य

सिरोही. सूरजकुंड के महाराज अवधेश चैतन्य रविवार को अर्बुदा गौनंदी तीर्थ पहुंचे। यहां पर गौ भक्तों ने महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अर्बुदा गौ नंदीशाला में पहुंचकर गोष्ठ का निरीक्षण किया और गौ माता का पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मातृ शक्ति और गोभक्त मौजूद रहे। सूरजकुंड के महाराज ने गौभक्तों को संबोधन करते हुए कहा कि गौ माता का हमारे जीवन में क्या महत्व है उसके बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि गौ माता को माँ के समान पूजनीय माना जाता है। हमें गौमाता के लिए जितना भी सहयोग हो सके उतना करना चाहिए। गौमाता का आशीर्वाद हमेशा परिवार पर बना रहता है। पथमेड़ा के संस्थापक गोऋषि दत्तशरणानंद महाराज के सानिध्य में सूरजकुंड के महाराज अवधेश चैतन्य, श्रीपतिधाम के महाराज गोविंद वल्लभदास, ब्रह्मचारी मुकुंद प्रकाश महाराज, ब्रह्मचारी पीयूष सहित दर्जनभर संतों ने गोपूजन कर गौमाता से आशीर्वाद लिया। इसके बाद पथमेड़ा के महाराज ने विभिन्न गोष्टों का निरीक्षण कर संस्था के पदाधिकारी से कार्य की प्रगति जानकारी ली। इस अवसर पर पथमेड़ा के सीईओ आलोक सिंहल, नंदगांव के मैनेजिंग ट्रस्टी ब्रह्मदत्त पुरोहित, अर्बुदा  गोशाला अध्यक्ष भूराराम पुरोहित,अर्बुद गोनंदी तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी श्रवण पुरोहित, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, केसुआ ठाकुर हरिसिंह, समाजसेवी रघुभाई माली, समाजसेवी चंपत मिस्त्री, विभाग सहप्रचारक अनिल कुमार, जयगोपाल पुरोहित, भाजपा मीडिया जिला प्रभारी रोहित खत्री, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, अनिल प्रजापत, मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली, प्रवासी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खेताराम माली, शांतिलाल माली, जगदीश माली, राकेश पुरोहित, अशोक पुरोहित, जब्बर सिंह, विक्रम सिंह इंदा, प्रकाश पुरोहित अमलारी, पूर्व लोकअभियोजक दिनेश पुरोहित, एडवोकेट दिलीप राजपुरोहित, किशन प्रजापत सहित सैकड़ों गोभक्त मौजूद रहे।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही में खेत से रास्ता निकालने के विवाद में चचेरे भाई की हत्या

सिरोही. पिंडवाड़ा पुलिस ने अजारी गांव के सारणफली में खेत में रास्ते के विवाद को लेकर चचेरे भाई की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर वारदात को अंजाम दिया था। पिंडवाड़ा पुलिस थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी की अगुवाई में टीम द्वारा की गई। इस मामले में सारणफली, अजारी, पुलिस थाना पिंडवाड़ा जिला सिरोही निवासी वीरमाराम पुत्र भुराजी गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 5 दिसंबर को सारणफली वासी तलसाराम पुत्र देवाराम गरासिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके परिवार में भाई वीरमाराम पुत्र भूराजी गरासिया के घर पर आने-जाने के लिए उनका पुश्तैनी रास्ता है लेकिन दो-तीन दिन से वीरमाराम उनके खेत में से अपने घर पर आने-जाने के लिए रास्ते की मांग कर रहा था, जिसके लिए प्रभुराम ने मना कर दिया था। इसी बात से नाराज वीरमाराम और उसके बेटे विक्रम ने खेत पर सिंचाई करने गए प्रभुराम के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे प्रभुराम के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई थी।

दो की मौत और 21 घायल, राजस्थान में जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर मिनी बस और ट्रेलर की टक्कर

जोधपुर. जोधपुर जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना आगोलाई क्षेत्र के भाटों की ढाणी के पास हुई, जब यात्रियों से भरी मिनी बस और ट्रेलर की आपस में जबरजस्त भिड़ंत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब सवा नौ बजे जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर यह हादसा हुआ। मिनी बस में सवार सभी यात्री पोखरण स्थित आशापुरा माताजी के दर्शन कर लौट रहे थे। यात्रियों में से अधिकांश एक ही परिवार के सदस्य थे, जो शादी के बाद जात लगाने की परंपरा निभाने मंदिर गए थे। दुर्घटना के बाद बस में सवार शिवप्रसाद और रक्षिता नाम के लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 21 लोग घायल हो गए। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जोधपुर के अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही बालेसर थाना प्रभारी नरपतदान चरण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। ट्रेलर ड्राइवर दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जवाई में मनाएंगे शादी की सालगिरह, राजस्थान-जोधपुर एयरपोर्ट पर विक्की कौशल और कैटरीना को देखने जुटी फैन्स की भीड़

जोधपुर. बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने जोधपुर पहुंचे। 9 दिसंबर को अपनी शादी की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर यह जोड़ा सड़क मार्ग से पाली जिले के जवाई रिसॉर्ट के लिए रवाना हुआ। मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे विक्की और कैटरीना को एयरपोर्ट पर देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही यह जोड़ा एयरपोर्ट बिल्डिंग में पहुंचा, यात्रियों के बीच उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई। पिंक कलर के सलवार सूट में कैटरीना बेहद खूबसूरत नजर आईं। विक्की उनका हाथ पकड़कर एयरपोर्ट से बाहर आए और जवाई के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार जवाई के खूबसूरत प्राकृतिक वातावरण के बीच यह कपल अपने खास पल सेलिब्रेट करेगा।

साढ़े 8 लाख का माल रास्ते में किया खुर्दबुर्द, राजस्थान-अलवर में प्याज की हेराफेरी का आरोपी गिरफ्तार

अलवर. अलवर से पटना के लिए प्याज लेकर रवाना हुए ट्रक की रास्ते में ही हेराफेरी करके फरार हुए आरोपी को N.E.B. थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को समी खां निवासी लूहरवाड़ी ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसने आरोपी तस्लीम खान को प्याज का ट्रक लेकर पटना के लिए रवाना किया था। लेकिन उसने गाजीपुर में ही ट्रक में भरी प्याज को खुर्दबुर्द कर दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि प्याज की कीमत साढ़े आठ लाख रुपये के करीब थी, लेकिन जांच में आरोपी के खाते में केवल चार लाख रुपये जमा हुए हैं। बहरहाल N.E.B. थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गडुरी से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी के खाते में चार लाख रुपये होल्ड करवा दिए हैं, जबकि बाकी की रकम के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रक भी बरामद कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

देर रात पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह शामिल, राजस्थान-जोधपुर में BSF का स्थापना दिवस समारोह

जोधपुर. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर  उनका स्वागत केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल सहित कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने किया। शाह आज जोधपुर में सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस और सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। उनके स्वागत के दौरान केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात के दौरान गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। शेखावत ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान का विकास लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और विजन के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए कार्य शुरू कर दिए हैं और आगामी चार सालों में एमओयू के तहत योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। बैरवा ने उपचुनाव और घोटालों के सवालों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति हमेशा एकजुट रहने की रही है और पार्टी के कार्यों के आधार पर जनता ने उपचुनाव में फैसला दिया है। वहीं घोटालों पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी घोटाले को बर्दाश्त नहीं करेगी और जो गलत हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रणथंभौर में टाइगर सफारी का उठाया लुत्फ, राजस्थान-सवाई माधोपुर की तीन दिवसीय निजी यात्रा पर पहुंचीं प्रियंका

सवाई माधोपुर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों तीन दिवसीय निजी दौरे पर रणथंभौर में हैं। शनिवार शाम उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी का आनंद लिया। इस दौरान जोन नंबर तीन में बाघिन रिद्धि और उसकी बेटी माही अठखेलियां करती नजर आईं। टाइगर सफारी के दौरान प्रियंका गांधी और बाघिन रिद्धि व माही के बीच करीब दो से तीन घंटे तक लुकाछिपी चलती रही। प्रियंका और दूसरे पर्यटकों ने बाघिन रिद्धि और माही की शिकारी हरकतों का भी लुत्फ उठाया। माही ने जहां चीतल के शिकार की कोशिश की वहीं रिद्धि ने सांभर का पीछा करते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की जिसमें उसे सफलता नहीं मिल पाई। प्रियंका के बेटे रेहान वाड्रा ने शनिवार सुबह भी अपने दोस्तों के साथ सफारी की थी, लेकिन उन्हें कोई टाइगर नहीं दिखा था। बाघिन रिद्धि और माही की हरकतों को देखकर प्रियंका गांधी खासा अभिभूत नजर आईं। वे शुक्रवार शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से रणथंभौर पहुंची थीं। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट व गाइड विजय सिंह मीणा ने बताया- प्रियंका गांधी ने शनिवार को दूसरी पारी में सफारी की थी। इस दौरान सेंचुरी के जोन-3 में उन्हें बाघिन रिद्धि ओर उसकी बेटी माही दिखी। माही ने टूरिस्ट के सामने ही चीतल के शिकार की भी कोशिश की। इससे पहले नवंबर में भी प्रियंका गांधी ने परिवार के साथ रणथंभौर में टाइगर सफारी की थी। उस दौरान भी जोन नंबर-3 में बाघिन ऐरोहेड और उसके तीन शावकों की साइटिंग हुई थी। रणथंभौर नेशनल पार्क 1700 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और यहां बाघों की संख्या 75 हो चुकी है। राहुल भी आज राजस्थान में गौरतलब है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी आज सवेरे ही जयपुर पहुंचे हैं। वे यहां सामोद में आयोजित कांग्रेस के ‘नेतृत्व संगम’ कैंप में शामिल होने के लिए आए हैं।

नवल सागर झील के किनारे बैठकर विकास को लेकर लोगों से की चर्चा, राजस्थान-बूंदी पहुंचे ओम बिरला

बूंदी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने बूंदी प्रवास के दौरान रविवार को नवल सागर झील के किनारे शहरवासियों और प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर शहर के समग्र विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री एवं बूंदी जिला प्रभारी हीरालाल नागर भी उनके साथ उपस्थित थे। बिरला ने बूंदीवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और पर्यटन को बढ़ाने के लिए हो रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालचंदपाड़ा और नाहर का चौहट्टा क्षेत्र में गर्मियों के दौरान बिजली की अनियमित आपूर्ति को देखते हुए ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण करवाया जा रहा है। जमीन आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी होने के बाद इसका कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने पुराने शहर के हैरिटेज लुक को बनाए रखने के लिए झूलते बिजली तारों को भूमिगत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि बूंदी शहर पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं रखता है। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी और बोटिंग जैसी सुविधाओं की शुरुआत की गई है, जिससे यह देश का एक प्रमुख टाइगर रिजर्व बनेगा। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध विकास कार्यों से बूंदी को पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बिरला ने कहा कि नवल सागर झील को पर्यटन का प्रमुख आकर्षण बनाने के लिए इसके सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। झील में गिरने वाले गंदे पानी की समस्या का समाधान करने और कैचमेंट एरिया को पक्का करने के बाद इसे और आकर्षक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से झील देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए एक खास आकर्षण बन जाएगी। अपने प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मंत्री हीरालाल नागर ने पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत के निवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना देते हुए दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की बात कही। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक डोगरा, जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा, नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर, और अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उनके साथ उपस्थित रहे।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं जांच, राजस्थान-बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

बीकानेर. बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र के 26BD खेत में शनिवार को संदिग्ध हरे और सफेद रंग का गुब्बारा मिला, जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा हुआ था। यह गुब्बारा भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत में मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई है। ग्रामीणों ने यह संदिग्ध गुब्बारा देखकर तुरंत खाजूवाला पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और BSF की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे की जांच शुरू की। सुरक्षा एजेंसियां इसे किसी साजिश या संदेश का हिस्सा मानकर जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में इसी क्षेत्र में हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की गई थी। उस घटना में पुलिस और BSF ने सतर्कता दिखाते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गुब्बारे की जांच के लिए BSF और जी ब्रांच की टीमें सक्रिय हो गई हैं। पुलिस इसे सीमा पार से किसी संभावित साजिश के तहत भेजा गया संदेश मानकर विभिन्न कोणों से इसकी जांच कर रही है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने की भी कोशिश कर रही हैं कि गुब्बारा सीमा पार से आया है या इसे किसी अन्य उद्देश्य से यहां छोड़ा गया। इस घटना ने सुरक्षा बलों को अलर्ट पर ला दिया है और क्षेत्र में निगरानी और कड़ी कर दी गई है। खाजूवाला पुलिस और BSF अधिकारियों ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, और सुरक्षा की दृष्टि से हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

पाली में हादसे के समय मानकदेह स्कूल के छात्र और छात्राएं बस में सवार थे, स्कूल बस पलटने से 3 बच्चों की मौत

पाली राजस्थान के पाली जिले के देसूरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा पाली के देसूरी थाना क्षेत्र में स्थित पंजाब मोड के पास, देसूरी की नाल के नजदीक हुआ। यहां एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय मानकदेह स्कूल के छात्र और छात्राएं बस में सवार थे। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई हादसा होने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिससे आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। परशुराम महादेव जा रहे थे छात्र बताया जा रहा है कि ये छात्र पिकनिक मनाने के लिए परशुराम महादेव जा रहे थे। हादसे के बाद राजसमंद के एसपी और कलेक्टर ने घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की है और अन्य जरूरी कदम उठाए हैं।

पुलिस पर झूठा फंसाने का लगाया आरोप, राजस्थान-जोधपुर में रंगदारी केस में लॉरेंस ने 8 साल बाद कोर्ट में दिए बयान

जोधपुर. पंजाब के कुख्यात और हार्डकोर बदमाश लॉरेंस बिश्नोई और उनके गुर्गों पर ट्रैवल्स कंपनी के मालिक को धमकाने और रंगदारी के मामले में महानगर मजिस्ट्रेट संख्या-7 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लारेंस के बयान दर्ज किए गए। साबरमती जेल से वीसी के जरिए मजिस्ट्रेट हर्षित आडा के समक्ष लारेंस के बयान दर्ज किए गए। अधिवक्ता संजय विश्नोई ने बताया कि ट्रैवल्स एजेंसी के मालिक मनीष जैन से रंगदारी और डराने धमकाने एवं फायरिंग करने के मामले में साल 2017 में सरदारपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। लंबे समय से इस मामले में सुनवाई चल रही थी। लारेंस के बयान नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में फिजिकली लारेंस को लाना संभव नहीं होने पर पिछली सुनवाई पर वीसी के जरिए बयान करवाने थे, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से बयान नहीं हो पाए थे। आज वीसी के जरिए साबरमती जेल से लारेंस ऑनलाइन कोर्ट के समक्ष पेश हुआ और उसके बयान दर्ज किए गए। लारेंस ने कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराए। करीब 55 सवाल लारेंस के सामने रखे गए जिन पर उससे जवाब लिए गए। लारेंस ने सभी का जवाब दिया और कहा कि पुलिस ने इस मामले में उसे झूठा फंसाया है, क्योंकि घटना से तीन साल पहले से वह जेल में था। ऐसे में पुलिस केवल उसे फंसाने का प्रयास कर रही है। उसका कहा कि घटना के वक्त जेल में होने से वह घटना को कैसे अंजाम दे सकता है। अधिवक्ता विश्नोई ने कहा कि अभी उसके बयान पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में अगली पेशी पर उसके बयान होने के बाद इस मामले में बयानों पर जिरह होगी। उसके बाद ही इस मामले में कोर्ट की आगे की प्रोसेडिंग होने के साथ फैसला होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet