LATEST NEWS

भड़काऊ बयान पर आईजी ने दिए कार्रवाई के निर्देश, राजस्थान-जोधपुर विधायक अभिमन्यु पूनिया पर मुकदमा दर्ज

जोधपुर. एनएसयूआई के “नशा नहीं, नौकरी दो” कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर से विधायक अभिमन्यु पूनिया द्वारा दिए गए विवादित बयान पर पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बाड़मेर एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। गौरतलब है कि विधायक अभिमन्यु पूनिया ने अपने भाषण में कहा था, “बाड़मेर के युवा जवान हैं और अगर कोई अधिकारी काम नहीं करता है तो ठोंक दिया करो।” सार्वजनिक मंच से दिए गए इस बयान ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो दिए थे। आईजी विकास कुमार ने इस बयान को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। शिकायतों के लिए संवैधानिक प्रक्रियाएं और मंच मौजूद हैं। इस तरह के भड़काऊ बयान अस्वीकार्य हैं। मामले में बाड़मेर एसपी को आईजी द्वारा मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने विधायक पर युवाओं को भड़काने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है। इस पूरे मामले में विधायक अभिमन्यु पूनिया का अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।आईजी विकास कुमार ने स्पष्ट किया है कि कानून का पालन सभी के लिए समान है और किसी को भी भड़काऊ बयान देकर अशांति फैलाने का अधिकार नहीं है।

ट्रेलर चालक के पैर टूटने पर डंपर ड्राइवर पर केस दर्ज, राजस्थान-हनुमानगढ़ में भिड़ा ट्रेलर और डंपर

हनुमानगढ़. पल्लू थाना क्षेत्र के केलनिया गांव में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में चालक कालूराम बलाई के दोनों पैर टूट गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जयपुर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक कालूराम बलाई 25 अक्टूबर की रात रतनगढ़ से नोहर की ओर खाली ट्रेलर लेकर जा रहा था, इसी दौरान रावतसर तहसील के केलनिया गांव के पास सामने से आ रहे डंपर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल कालूराम को पहले पल्लू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। घटना के संबंध में गजानंद चौधरी ने पल्लू पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई राजवीर सिंह को सौंपी गई है।

हत्या-लूट-डकैती-फायरिंग में तीन साल से फरार, राजस्थान-करौली में इनामी बदमाश गिरफ्तार

करौली. जिला स्पेशल पुलिस टीम (डीएसटी) ने पिछले तीन साल से हत्या, लूट, डकैती, फायरिंग जैसे मामलों में फरार चल रहे 35 हजार रुपये के इनामी बदमाश तिमनसिंह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर आरेनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि जिला पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत डीएसटी टीम ने तिमन सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भरतपुर जिले में पांच मामले दर्ज हैं और उस पर करौली एसपी द्वारा 25 हजार रुपये तथा भरतपुर एसपी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। 3 दिन पूर्वी ही आरोपी के एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस तिमन सिंह से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके अन्य आपराधिक मामलों और गैंग के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आठ महीनों से एडहॉक के जिम्मे कामकाज: चांदना, राजस्थान-जयपुर में कौन करवाएगा आईपीएल मैच?

जयपुर. राजस्थान में इस बार होने वाले आईपीएल मैचों का आयोजन क्रिकेट संघ करवाएगा या सरकार? यह एक बड़ा सवाल है, जिसका फिलहाल कोई जवाब नहीं मिल रहा है। इसकी वजह यह है कि क्रिकेट एसोसिएशन में होने वाले चुनाव को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। बीते 8 महीनों से राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का संचालन सरकार की बनाई गई एडहॉक कमेटी ही कर रही है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से वैभव गहलोत को हटाने के बाद एसोसिएशन में नागौर जिला क्रिकेट संघ से ताल्लुक रखने वाले और प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पुत्र धनंजय सिंह खींवसर को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन कुछ समय बाद ही सरकार ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर एडहॉक कमेटी बना दी, जो फिलहाल राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को संचालित कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर राजस्थान में आयोजित होने वाले आईपीएल के मुकाबले सरकार की ओर से ही आयोजित किए जाएंगे, मामले को लेकर पूर्व खेलमंत्री अशोक चांदना का कहना है कि भाजपा सरकार चुनाव में विश्वास नहीं रखती, उन्होंने कहा कि जब वैभव गहलोत राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुने हुए अध्यक्ष थे तो उन्हें बिना चुनाव करवाए क्यों हटाया गया? यदि सरकार को राजस्थान के क्रिकेट चलानी थी तो चुनाव करवाने चाहिए थे। चांदना ने यह भी कहा कि मौजूदा समय में राजस्थान में खेलों के हालात कुछ अच्छे नहीं हैं, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में कार्यकारिणी नहीं बनने से खिलाड़ियों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सिर्फ 3 महीने के लिए बनाई थी एडहॉक सरकार ने 28 मार्च 2024 में राजस्थान क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी को भंग करके एडहॉक कमेटी का गठन कर दिया था, उस समय यह कमेटी सिर्फ 3 महीने के लिए बनाई गई थी और इसका काम राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव करवाना था लेकिन सरकार ने इस कमेटी को दो बार एक्सटेंशन दे दिया यानी बीते 8 महीने से राजस्थान में क्रिकेट का संचालन एडहॉक कमेटी द्वारा किया जा रहा है। राजस्थान के क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब एडहॉक कमेटी ने इतने लंबे समय तक राजस्थान के क्रिकेट को चलाया है। मौजूदा कमेटी का कार्यकाल 28 दिसंबर को खत्म होगा लेकिन माना जा रहा है कि सरकार एक बार फिर कमेटी को एक्सटेंशन देने की तैयारी कर रही है, फिलहाल बीजेपी से विधायक जयदीप बिहानी को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। फंड की कमी से जूझ रहे हैं एडहॉक कमेटी के गठन के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के वित्तीय हालत लगातार बिगड़ने लगे हैं। फंड की उपलब्धता नहीं होने के कारण राज्य स्तरीय टूर्नामेंट समय पर आयोजित नहीं हो पाए, ऐसे में कमेटी के सदस्य जब बीसीसीआई के पदाधिकारी से मिले तब कुछ फंड उपलब्ध करवाया गया। इतना ही नहीं दिवाली के मौके पर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के कर्मचारियों को 4 महीने बाद तनख्वाह दी गई। मौजूदा समय में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के हालात जयपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की तरह हो गए हैं क्योंकि जयपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन में भी पिछले 3 सालों से एडहॉक कमेटी काम कर रही है और अभी तक इसके चुनाव नहीं हो पाए हैं। सदस्यों पर सवाल उठे इस दौरान एडहॉक कमेटी पर कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं। गंगानगर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी ने कमेटी के कुछ सदस्यों पर आरोप लगाए थे और कहा था कि खिलाड़ियों के सिलेक्शन में भेदभाव किया जा रहा है। सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो कमेटी के सदस्य हैं। साथ ही कोच के सिलेक्शन के समय भी कमेटी पर कई तरह के सवाल उठाए गए थे।

सीएम का पहला संकल्प है सोलर एनर्जी, राजस्थान-जयपुर समिट में रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस

जयपुर. राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट में राजस्थान सरकार का सबसे ज्यादा फोकस रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को लेकर है। अब तक ऊर्जा सेक्टर की 30 कंपनियों के साथ 6.57 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के एमओयू साइन किए हैं। इनमें सौर, पवन, हरित हाइड्रोजन, हाइब्रिड, पंप भंडारण, बैटरी भंडारण और हरित अमोनिया परियोजनाएं शामिल हैं। ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट की तैयारियों में जुटे मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा है कि वे समिट शुरू होने तक 10 बड़े संकल्प लेंगे। उनका पहला संकल्प सौर ऊर्जा से जुड़ा है। भजनलाल ऐलान कर चुके हैं कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट सौर ऊर्जा से चलेगी। सौर ऊर्जा पर फोकस इसलिए इसी साल गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हुई चौथी ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इंवेस्टर्स मीट एंड एक्सपो में राजस्थान को सौर ऊर्जा क्षमता में देश पहला स्थान मिला। इसके साथ ही राजस्थान को ओवर ऑल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता में देश में दूसरा स्थान मिला है। राज्य में 28 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं से लगभग 470 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादित हो रही है और 32 गीगावाट की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क हमारे यहां राजस्थान 22860.73 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ सौर ऊर्जा में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश कुसुम योजना में पहले पायदान पर है, यहां इस योजना में 121 मेगावाट क्षमता के 92 संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। जोधपुर के भड़ला में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क है। इसकी कुल स्थापित क्षमता 2245 मेगावाट है। इनके अलावा फलौदी-पोकरण सोलर पार्क-750 मेगावाट, फतेहगढ़ फेज-1 बी : 1500 मेगावाट, नोखा सोलर पार्क(जैसलमेर)- 925 मेगावाट व  पूगल सोलर पार्क (बीकानेर) -2450 मेगावाट जैसी बड़ी परियोजनाएं भी यहां चल रही हैं। 2027 तक ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य सीएम भजनलाल ने अपने पहले संकल्प पर कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट का उद्घाटन दिवस पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होगा। उन्होंने कहा कि यह समिट सूरज की ताकत से प्रदेश के विकास में नया सवेरा लाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि प्रदेश में निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाए। राज्य सरकार की अनुकूल निवेश नीतियों से राजस्थान अक्षय ऊर्जा में निवेशकों की पसंद बना हुआ है तथा आज राजस्थान भारत में अक्षय ऊर्जा उत्पादन में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश को 2027 तक ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। रिन्यूएबल एनर्जी की नई नीति होगी लॉन्च ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट में राजस्थान सरकार अक्षय ऊर्जा क्षमता को 125 गीगावाट तक बढ़ाने के लिए राजस्थान एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति-2024 भी जारी करेगी। कैबिनेट की बैठक में इसके मसौदे को मंजूरी मिल चुकी है। नई नीति में 2030 तक अक्षय ऊर्जा क्षमता को 125 गीगावाट तक बढ़ाने, फ्लोटिंग, रिजर्वायर टॉप और कैनाल टॉप सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने, पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट सहित बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं और 8 मार्च 2019 के बाद शुरू हुई छोटी जल विद्युत परियोजनाओं को शामिल करने और नेट मीटरिंग व्यवस्था में 80 प्रतिशत ट्रांसफार्मर क्षमता तक सोलर रूफटॉप लगाने की अनुमति दी गई है। सभी अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं और पार्कों को राजकीय भूमि आवंटन, वर्चुअल पीपीए आधारित सौर ऊर्जा परियोजनाओं, कार्बन ट्रेडिंग, ऊर्जा दक्षता तथा नेट जीरो बिल्डिंग को बढ़ावा देने के प्रावधान भी नई नीति में हैं। राजस्थान एक नजर में – 1:  राज्य की कुल स्थापित विद्युत क्षमता में नवीकरणीय ऊर्जा का योगदान लगभग 20.3% है, तथा शेष 78.79% पारंपरिक स्रोतों से प्राप्त होता है। 2:  राजस्थान 22860.73 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ सौर ऊर्जा में प्रथम स्थान पर है, तथा यहां वर्ष में 325 से अधिक दिन साफ धूप वाले होते हैं। 3:  5195.82 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ राजस्थान पवन ऊर्जा में तीसरे स्थान पर है। सभी प्रमुख राज्यों में राजस्थान ने नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता में सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि (18.63%) दर्ज की है। 4: 2023 में ग्रिड से जुड़ी अक्षय ऊर्जा की सबसे अधिक स्थापित क्षमता राजस्थान (22,398 मेगावाट) में थी, जिसके बाद गुजरात (19,436 मेगावाट) का स्थान था, जो मुख्य रूप से पवन और सौर ऊर्जा के कारण था। 5:  साल  2024 की शुरुआत तक राज्य ने 18 गीगावाट की स्थापित सौर क्षमता को पार कर लिया, जिससे यह सौर ऊर्जा उत्पादन के मामले में भारत में अग्रणी राज्य बन गया।

सुसाइड नोट में पार्टनर्स और पंडित से धोखाधड़ी का खुलासा, राजस्थान-जयपुर में बिजनेसमैन ट्रेन के आगे कूदा

जयपुर। सांगानेर निवासी 45 वर्षीय बिजनेसमैन बालकृष्ण माथुर ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को मृतक के ऑफिस से लाल रंग की एक डायरी और जेब में एक पर्ची मिली, जिनमें आत्महत्या के कारणों का उल्लेख है। सुसाइड नोट में बालकृष्ण ने अपने बिजनेस पार्टनर्स और एक कथित पंडित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बालकृष्ण ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वे अपने बिजनेस पार्टनर्स—मुकेश यादव, राकेश यादव, जोरावर सिंह, भुनेश जागीड़, और राहुल यादव—की धोखाधड़ी से मानसिक रूप से टूट चुके थे। उन्होंने बताया कि इन पार्टनर्स ने उन्हें 40 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया, उनका मकान बिकवा दिया, और व्यापार में हेराफेरी की। बालकृष्ण ने अपने परिवार से माफी मांगते हुए लिखा, “इन चोरों से आहत होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। मेरी प्रशासन से अपील है कि मेरे परिवार को न्याय दिलाया जाए।” पंडित पर ठगी का आरोप दूसरे सुसाइड नोट में बालकृष्ण ने बताया कि मानसिक परेशानियों के चलते उन्होंने टीवी पर दिखने वाले एक पंडित से संपर्क किया। पंडित ने पूजा-पाठ के नाम पर उनसे 2 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने लिखा कि इस ठगी ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दीं। घटना का विवरण और पुलिस की जांच मालपुरा गेट थाना पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात बालकृष्ण फैक्ट्री से घर लौटने के बाद अचानक बाहर निकले और करीब 100 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। मौके से मिली लाल डायरी और पर्ची ने पूरे मामले को उजागर किया। पत्नी ने दर्ज करवाई FIR बालकृष्ण की पत्नी कल्पना माथुर ने पति के सुसाइड नोट के आधार पर मालपुरा गेट थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि उनके पति पिछले कुछ महीनों से बेहद तनाव में थे। परिवार के पूछने पर वे केवल इतना कहते थे, “पार्टनर्स के कारण परेशान हूं।” प्रशासन से न्याय की गुहार मृतक के परिवार ने प्रशासन से अपील की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनकी हड़पी गई रकम वापस दिलाई जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

जवाहर सिंह बेढम ने आस्था और संस्कृति बचाने के लिए बताया जरूरी, राजस्थान-भजनलाल कैबिनेट का ऐतिहासिक धर्मांतरण बिल

जयपुर। राजस्थान कैबिनेट में धर्मांतरण रोकने के लिए बिल को मंजूरी मिल गई है। इस विषय पर प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रविवार को आईएएनएस से करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा की। जवाहर सिंह बेढम ने कहा, धर्मांतरण पर कानून बनाने को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्णय का स्वागत और अभिनंदन करता हूं। इसकी आवश्यकता थी, क्योंकि बहला-फुसला कर, प्रलोभन देकर या जबरदस्ती धर्मांतरण की शिकायत जगह-जगह से आ रही थी। भाजपा नेता ने कहा कि किसी की आस्था और संस्कृति बचाने के लिए इसकी आवश्यकता थी। ऐसे में कल भजनलाल शर्मा की कैबिनेट ने जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है, वो स्वागत योग्य है। यह बिल भजनलाल शर्मा के स्वयं के विवेक, सोच और राज्य के हित में लिए गए फैसले का आधार है। बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में ‘द राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन बिल 2024’ को मंजूरी दी गई। कानून मंत्री जोगाराम पटेल इस बिल को राजस्थान के आगामी विधानसभा सत्र में पेश करेंगे। उन्होंने इस संबंध में पत्रकार वार्ता कर कहा, “ जिस तरह प्रदेश में धर्मांतरण के मामले प्रकाश में आए हैं, उसके मद्देनजर यह बिल विधानसभा में पेश किए जाने का फैसला किया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में 2021, मध्य प्रदेश में 2021, उत्तराखंड में 2018, गुजरात में 2021, हिमाचल प्रदेश में 2019, झारखंड में 2017 में, कर्नाटक में 2022, ओडिशा में 1967 में धर्मांतरण के विरुद्ध कानून बनाया जा चुके हैं। इसके अलावा, कई अन्य प्रदेशों में भी धर्मांतरण के विरुद्ध कानून बनाए गए हैं। इसे देखते अब हमने भी यह कदम उठाने का फैसला किया है।” उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2008 में वसुंधरा सरकार में धर्मांतरण बिल लाया गया था। 16 साल से यह बिल केंद्र के पास अटका हुआ था। जिसे अब तक राष्ट्रपति ने मंजूरी नहीं दी थी। लेकिन, अब वसुंधरा सरकार में पारित हुआ धर्मांतरण बिल भी भजनलाल सरकार वापस लेगी और धर्मांतरण पर नया बिल पेश करेगी।

लापरवाही पर प्रशासन को दिए निर्देश, राजस्थान-अजमेर के राजकीय अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी

अजमेर. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने शनिवार को किशनगढ़ मुख्यालय स्थित राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी को आमजन और मरीजों ने बताया कि अस्पताल में चार एक्स-रे मशीनें उपलब्ध होने के बावजूद केवल एक मशीन का उपयोग किया जा रहा है। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को मरीजों एवं उनके परिजनों ने बताया कि एक्स-रे मशीनें सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चालू होनी चाहिए, लेकिन इनका संचालन केवल सुबह 9 से 1 बजे तक ही किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में मरीजों को समय पर जांच कराने में परेशानी हो रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने तुरंत अस्पताल के प्रबंधन (पीएमओ) से स्पष्टीकरण मांगा। जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने पीएमओ को फटकार लगाई और तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। केंद्रीय मंत्री ने खुद खुलवाया एक्स-रे रूम जब केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया, तो दिन के 11:30 बजे भी एक्स-रे रूम बंद पाया गया। इस स्थिति से आहत होकर उन्होंने तुरंत एक्स-रे रूम की चाबियां मंगवाईं और कमरे को खुलवाया। इसके बाद उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि सभी चार एक्स-रे मशीनों को तुरंत चालू किया जाए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अस्पताल प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा सामने आई, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शीतकालीन सत्र के बीच क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दिल्ली में शीतकालीन सत्र के दौरान व्यस्त होने के बावजूद केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सूर्यप्रकाश शर्मा भी साथ में मौजूद रहे।

911 किलो डोडा चूरा बरामद, राजस्थान-कोटा की नारकोटिक्स टीम ने ड्रग तस्करों को चित्तौड़गढ़ में पकड़ा

चित्तौड़गढ़. नारकोटिक्स जावरा की टीम के कोटा जिले में चित्तौड़गढ़-बारां हाईवे स्थित टोल नाके पर जान हथेली पर रख कर तस्करों के वाहन को रोका। यहां नाकाबंदी के दौरान भागने का प्रयास कर रहे तस्करों ने नारकोटिक्स के अलावा यात्री वाहन को भी टक्कर मार दी, जिससे हड़कंप की स्थिति हो गई। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार इनके वाहन को जब्त किया है। वाहन में नो क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा भरा हुआ था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। मौके पर तस्करों के वाहनों को टक्कर मारने के वीडियो भी सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार मादक द्रव्य विरोधी अभियान के क्रम में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन), जावरा सेल के अधिकारियों को एक गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर नारकोटिक्स की टीम ने कोटा हैंगिंग ब्रिज के पास चित्तौड़गढ़-बारां राजमार्ग पर नयागांव टोल प्लाजा पर पिकअप को उसके सवारों के साथ रोका। नारकोटिक्स को सूचना थी कि राजस्थान पंजीकरण वाली पिकअप में दो व्यक्ति मनासा (मध्यप्रदेश) क्षेत्र से बीकानेर क्षेत्र में डोडा चूरा ले जा रहे हैं। इस पर सीबीएन जावरा सेल के अधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया और रात में भेजा गया। टीम ने संदिग्ध मार्ग पर 36 घंटे से अधिक समय तक कड़ी निगरानी रखी गई। नयागांव टोल प्लाजा, कोटा, राजस्थान में वाहन की पहचान की गई। तड़के वाहन की सफल पहचान होने पर सीबीएन अधिकारियों ने वाहन को रुकने का इशारा किया। लेकिन मादक पदार्थ तस्कर विभागीय वाहन से टकरा गए। फिर तस्करों ने भागने के लिए वे पलटे और उसके पीछे एक यात्री वाहन को टक्कर मार दी। इससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आगे बढ़ते हुए फिर से ड्रग तस्कर सीबीएन वाहन से टकरा गए, जो उनका रास्ता रोक रहा था और उन्हें भागने से रोक रहा था। मादक पदार्थ तस्करों ने मौके से भागने की भी कोशिश की लेकिन सीबीएन अधिकारियों ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी। वाहन की गहन तलाशी ली तो इसमें 911.540 किलोग्राम वजन की 45 बोरी डोडा चूरा की बरामद हुई। नारकोटिक्स के पिकअप सहित बरामद डोडा चूरा को जब्त कर लिया गया है और दो आरोपियों एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।

‘अधिकारी न मानें तो ठोक दो, बाकी हम देख लेंगे’, राजस्थान-बाड़मेर के कांग्रेस विधायक का विवादित बयान

बाड़मेर. बाड़मेर के सांगरिया से कांग्रेस विधायक और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया के बाड़मेर में आयोजित एक कार्यक्रम में बिगड़े बोल देखने को मिले हैं। संबोधन के दौरान कांग्रेस नेता ने युवाओं से कहा कि अधिकारी नहीं सुने तो ठोक दिया करो आगे हम देख लेंगे। अभिमन्यू पुनिया के इस बयान से राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। दरअसल, ‘नशा नहीं नौकरी दो’ कार्यक्रम को लेकर सेड़वा में चल रही सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अभिमन्यु पुनिया ने विवादित बयान देते कहा कि अगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ कोई अधिकारी मनमानी करता हैं तो उसे ठोक दिया करो, बाद में हम निपट लेंगे। जब कांग्रेस विधायक ने ये बयान दिया, उस दौरान मंच पर पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गफूर अहमद, बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के साथ कहीं कांग्रेसी नेता मौजूद थे। विवादित बयानों से रह चुका है कांग्रेसी नेताओं का नाता राजस्थान में कांग्रेसी के नेताओं के कई विवादित बयान सामने आ चुके है। अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाले धीरज गुर्जर ने हाल ही एक विवादित बयान दिया था। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने अपने विवादित बयान से हंगामा खड़ा कर दिया। कांग्रेस नेता ने सार्वजनिक मंच से अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकी भरे अंदाज में चेतावनी दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कोई प्रेम से नहीं मानता है, तो जरबे मेलने (जूते मारने) लिए आपका बेटा धीरज तैयार है।

38160 परिक्षार्थी देंगे परीक्षा, राजस्थान-पशु परिचर भर्ती परीक्षा में कड़ी जांच के बाद एंट्री

नागौर. नागौर जिला मुख्यालय पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित पशु परिचय भर्ती परीक्षा 2023 के नागौर जिला मुख्यालय पर कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 9:00 बजे से शुरू होगी वहीं परीक्षा के 1 घंटे पहले यानी 8 बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया है। नागौर में आज पहले दिन कुल 6360 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं कल 3 दिनों तक कुल 38160 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं सुबह 8:00 बजे पुलिस के कड़ी सुरक्षा के बीच जिला ट्रेजरी से पेपर अतिरिक्त जिला कलेक्टर की मौजूदगी में रवाना किया गया। अतिरिक्त कलेक्टर चंपालाल जीनगर ने बताया है कि हमने यहां से पेपर रवाना कर दिया गया है। नागौर जिला मुख्यालय पर 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और परीक्षा 9 बजे से शुरू होगी। एंट्री 8:00 बजे बंद हो जाएगी। 8:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं अजमेर से भर्ती बोर्ड परीक्षा से ऑब्जर्व अभी यहां पर आए हुए हैं और जिला प्रशासन यहां पूरी तरह मुस्तैद हैं।

6-1 से जीत का किया था दावा, राजस्थान-दौसा में किरोड़ी के भाई जगमोहन ने भितरघात को बताया हार का जिम्मेदार‘

दौसा. उपचुनाव में राजस्थान में 7 में से 5 सीट जीतने वाली बीजेपी दौसा में क्यूं हार गई इसे लेकर सियासत में बहुत से सवाल तैर रहे हैं। बीजेपी सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा व दौसा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े उनके भाई जगमोहन हार के लिए भितरघात को जिम्मेदार बता चुके हैं। किरोड़ी लाल मीणा ने बयान दिया था कि जल्द ही इस बारे में बड़ा खुलासा करेंगे। लेकिन, इसी बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की बर्थ-डे पार्टी में 3 नेताओं के बीच हुई सियासी गप-शप चर्चाओं में आ गई है। पार्टी में मौजूद कांग्रेस नेता और पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व विधायक बलजीत यादव तथा संयम लोढ़ा उपचुनाव को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान धर्मेंद्र राठौड़ संयम लोढ़ा से उपचुनाव को लेकर कुछ सवाल पूछ रहे हैं। इसमें संयम लोढ़ा ने सीएम भजनलाल शर्मा का नाम लेते हुए कहा कि एक सीट(दौसा) उनकी वजह से कांग्रेस को मिली है। वीडियो में धर्मेंद्र राठौड़ से बातचीत करते हुए संयम लोढ़ा कहते सुनाई दे रहे हैं…सुनो मेरी बात, मैंने तो इनको पहले ही रिजल्ट बता दिया था, 6-1 रहेगा। वो तो भजनलाल की वजह से तुम्हारी एक सीट आ गई। संयम लोढ़ा से जब अमर उजाला ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली के जन्मदिन पर वे कांग्रेस के नेताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनकी बातचीत किसी ने रिकॉर्ड कर ली। उन्होंने कहा कि मैंने जो बात कही वह किसी से छुपी नहीं है। यह सभी जानते हैं कि दौसा सीट पर बीजेपी किसलिए हारी। दौसा का नतीजा आने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने खुलकर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था। भितरघाती मेरे सीने में वाणों की वर्षा कर देते तो मैं दर्द को सीने में दबा सारी बातों को दफन कर देता लेकिन उन्होंने मेघनाथ बनकर मेरे लक्ष्मण जैसे भाई पर शक्ति का बाण चला डाला।

अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की 33वीं आमसभा हुई आयोजित, इस बार नहीं होंगे भाव काम

अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि इस आमसभा में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह था कि इस सहकारी वर्ष के अंत तक दूध का भाव कम नहीं किया जाएगा और भाव 54.47 रुपए प्रति लीटर ही रहेगा। अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की 33वीं आमसभा आयोजित की गई, जिसमें डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने सभी को संबोधित किया और दुग्ध पालकों व उनके मवेशियों के हित में वार्ता की। यह कार्यक्रम पुष्कर की जात विश्रामस्थली में हुआ। आमसभा में सरस डेरी को सर्वश्रेष्ठ बनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।   डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि इस आमसभा में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह था कि इस सहकारी वर्ष के अंत तक दूध का भाव कम नहीं किया जाएगा और भाव 54.47 रुपए प्रति लीटर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि सर्दियों में आमतौर पर दूध के भाव गिरते हैं, लेकिन इस बार दूध के भाव में कोई गिरावट नहीं होगी। आगामी वित्तीय बजट में 1677 करोड़ का बजट रखा गया है, जिसके तहत अगले साल 1 अप्रैल से दूध का भाव 60 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा और पशुपालकों की आय दोगुनी हो जाएगी। पशुपालकों को एक वर्ष के अंतर्गत 1017 करोड़ रुपए का भुगतान प्रतिवर्ष किया जाएगा। डेयरी अध्यक्ष ने बताया कि पशुपालकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना दूध सरस डेरी को दें, ताकि उन्हें अधिक लाभ प्राप्त हो सके। आने वाले सहकारी वर्ष के अंतर्गत दूध की मात्रा को 3 लाख लीटर से बढ़ाकर 5 लाख लीटर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, एक संकल्प के तहत अजमेर डेयरी के अंदर जो भी अधूरे काम हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। अजमेर डेयरी के अंदर व्याप्त रिक्त पदों को भी भरा जाएगा, और अजमेर डेयरी को डेनमार्क की तरह विकसित करने की हमारी कोशिश रहेगी। अजमेर शहर छोटे क्षेत्रफल वाला शहर है, जिसके कारण गरीब तबके के पशुपालकों के लिए जल्द से जल्द लोन की व्यवस्था की जाएगी।

‘कांग्रेस का चाल-चरित्र बेनकाब, जनता कभी अवसर नहीं देगी’, राजस्थान-जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत

जोधपुर. केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र चुनाव में सीएम के सवाल पर कहा कि मुझे लगता है कि हो सकता मीडिया को जनता, कार्यकर्ताओं और पार्टी वर्कर से ज्यादा जल्दी है जानने की। थोड़ा इंतजार करें इंतजार का फल मीठा होता है। वहीं धर्मांतरण के मामले में शेखावत ने कहा कि किसी का भी प्रलोभन के आधार पर जबरन धर्मांतरण ना हो सके। राजस्थान सरकार के इस फैसले पर हम सब लोग साथ में हैं। वहीं कांग्रेस के ठीकरा फोड़ने पर उन्होंने कहा कि जो लोग जीते हैं, पहले वह लोग अपना स्पष्टीकरण दे। खिसियानी बिल्ली खंबा नोचने वाली स्थिति बनी हुई है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मैंने भी कहा था कि महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम के बाद शाम तक EVM बदनाम हो जाएगी। वहीं प्रयागराज में कुंभ के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत के वर्ल्ड हेरिटेज व विश्व धरोहर सूची में शामिल है। हमारी कुंभ को लेकर यूपी सरकार के साथ कई बार बातचीत हुई है। इस तरह की अपेक्षा की है कि लगभग 45 करोड़ लोग 45 दिन में आएंगे। हर आने वाले व्यक्ति के कम्युनिकेशन, काॅम्यूटेशन व सेनिटेशन और इसका एक्सपीरियंस इन चारों चीजों को लेकर भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर कम कर रही है, इसके साथ-साथ मैं कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का और भारत को एक साथ एक ही जगह पर देखने आने वाले पर्यटकों का स्वागत करूंगा। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने कहा मैंने आपको पहले भी कहा था उपचुनाव से पहले हम एक से अनेक होने वाले हैं। हम प्रचंड बहुमत के साथ अधिकतम विधानसभा के चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस को देश और प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है।

गांव में दो दिन से दहशत, राजस्थान-केकड़ी में पागल कुत्ते ने 12 लोगों को काटा

केकड़ी. केकड़ी जिले के सांपला गांव में इन दिनों एक कुत्ते ने आतंक मचाया हुआ है। कुत्ते ने दो दिनों में 12 से भी ज्यादा जनों को काटकर जख्मी कर दिया है। यह कुत्ता पागल बताया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार यह कुत्ता किसी पर भी झपट पड़ता है और हाथ, पैर या पिंडलियों पर काट लेता है। अब तक 12 जने इस कुत्ते का शिकार बन कर जख्मी हो चुके हैं। कई लोगों के तो कुत्ते के काटने से गहरे घाव हो गए हैं। गांव वालों का कहना है कि उन्हें घावों की चिंता नहीं है, वे तो देर सवेर भर जाएंगे, मगर कुत्ते के पागल होने की आशंका से वे भयभीत हैं। उन्हें कुत्ते का शिकार हुए लोगों को रेबीज या हाइड्रोफोबिया से ग्रस्त हो जाने का डर सता रहा है। हालांकि सांपला के राजकीय अस्पताल में कुत्ते के काटने का शिकार हुए लोगों का इससे संबंधित उपचार शुरू कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने परामर्श के बाद घायलों को निर्धारित चक्र के अंतर्गत एंटी रेबीज इंजेक्शन की डोज देना शुरू कर दिया है। बताया गया कि गांव के चंद्रप्रकाश शर्मा, कृष्ण गोपाल सोनी, आरुषि, प्रिया, कमरुद्दीन, जगनारायण सिंह राठौड़, मगनाराम बलाई, कृष्ण गोपाल सहित अन्य को पागल कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया। उन्हें राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। अस्पताल के डॉ राधेश्याम चौधरी और डॉ जितेंद्र जाट ने इन सभी को कुत्ते के काटने के इंजेक्शन लगाकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ते के काटने पर यह मान कर इलाज शुरू कर देना चाहिए कि वह कुत्ता रेबीज से संक्रमित है। समय पर एंटी रेबीज डोज शुरू हो जाने पर इस विषाणु से संक्रमण का खतरा टल सकता है। फिलहाल सांपला में पागल कुत्ते के काटने से लोगों में दहशत का माहौल है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet