LATEST NEWS

‘प्रेम से न मानें तो जबरे मेलकर कराएंगे काम’, राजस्थान-भीलवाड़ा में कांग्रेस सचिव की धमकी

भीलवाड़ा. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक धीरज गुर्जर एक बार फिर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में हैं। शनिवार देर रात शाहपुरा जिले के कोठाज गांव में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को इशारों में धमकी दी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कोठाज में हुए समारोह का है। इस विडियो में गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि अगर कोई आपकी बात प्रेम से नहीं मानता तो जरबे मेलने (जूते मारकर) के लिए आपका बेटा धीरज तैयार है। उनके इस बयान के दौरान पंडाल में मौजूद जनता ने तालियों के साथ इसका समर्थन किया। गुर्जर ने भजन संध्या के दौरान कोठाज और कोटड़ी गांव के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जवानी भी आपके नाम है और बुढ़ापा भी। जब तक धीरज गुर्जर जिंदा है, तब तक आपकी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। अपने चेहरे पर कमजोरी मत लाओ। आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए धीरज गुर्जर आपके साथ खड़ा है। कार्यक्रम में गुर्जर ने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को निशाना बनाते हुए कहा कि जनता को राहत देने में यह सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर सरकार की आलोचना की और दावा किया कि कांग्रेस ही जनता की असली हितैषी है। गुर्जर के बयानों पर जहां एक ओर पंडाल में मौजूद लोग ताली बजाकर उनका समर्थन करते दिखे। वहीं उनके इस आक्रामक और विवादित अंदाज ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उनके विरोधियों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। कांग्रेस से इस पर स्पष्टीकरण की मांग विधानसभा 2023 का चुनाव हारने के बाद भी धीरज गुर्जर अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं और लगातार जनता से जुड़े मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाते हैं। हालांकि, उनके बयान अक्सर विवाद का कारण बनते हैं। क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने गुर्जर के इस बयान को अराजकता भड़काने वाला और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। उन्होंने कांग्रेस से इस पर स्पष्टीकरण की मांग की है। उल्लेखनीय है कि धीरज गुर्जर का यह बयान एक बार फिर उनके आक्रामक राजनीतिक शैली को उजागर करता है। जहां यह उनकी लोकप्रियता का प्रतीक है। वहीं उनके बयानों ने उनकी आलोचना भी बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में उनके बयान का राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है। पूर्व में भी दे चुके हैं विवादित बयान यह पहला मौका नहीं है, जब धीरज गुर्जर ने इस तरह का बयान दिया हो। करीब दो महीने पहले भी उन्होंने भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले की पुलिस को टारगेट करते हुए कहा था। अगर पुलिस में दम है तो गुर्जर लिखी गाड़ी पकड़कर थाने में डालकर दिखाए। अगर ऐसा हुआ तो मेरा जूता बात करेगा। गुर्जर का यह बयान वाहनों की नंबर प्लेट पर गुर्जर लिखे होने के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आया था। उन्होंने थानेदारों को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर किसी कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल को हाथ लगाया, तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

युवक की हत्या में दो गिरफ्तार, राजस्थान-झुंझुनू में मां को पीटने से रोकने पर नशे में गला दबाया

झुंझुनू. छावसरी गांव के युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मृतक के साथ मजदूरी करते थे। तीनों ने पहले शराब पार्टी की फिर उनका झगड़ा हो गया। झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी के छावसरी गांव के युवक की हत्या के मामले में थानाधिकारी राम मनोहर ने बताया कि सीथल से छावसरी जाने वाले रास्ते पर छावसरी निवासी सुनील पुत्र नाथूराम कुमावत का शव सड़क किनारे मिला था। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर अनुसंधान शुरू किया। साइबर टीम की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान कर हिरासत में लिया गया। हत्या के आरोप में छावसरी निवासी जितेंद्र (37) पुत्र मोहर सिंह और मनोज कुमार (32) पुत्र शीशराम को गिरफ्तार किया गया है। मनोज, जितेंद्र और सुनील तीनों गांव में साथ-साथ मजदूरी करते थे। तीनों ने गांव के ठेके से शराब ली और सीथल रोड पर बैठकर तीनों ने पार्टी की। इस दौरान मनोज और जितेंद्र दोनों ने सुनील से कहा कि तू अच्छा आदमी नहीं है, अपनी मां को मारता है। इसी बात को लेकर तीनों में बहस हो गई। इस बीच मनोज और जितेंद्र ने सुनील के साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में तीनों स्कूटी पर बैठ कर आगे निकल गए। आगे जाकर फिर सुनील के साथ मारपीट की गई। इसके बाद फिर शराब पीने लग गए। वहां जब सुनील ने कहा कि मेरी मां के बारे में बोलने वाले आप कौन होते हो…तो मनोज और जितेन्द्र ने तैश में आकर सुनील का गला दबा दिया। वह बेहोश होकर गिर गया। इस पर मनोज और जितेंद्र दोनों सुनील को वहीं पड़ा छोड़ कर घर चले गए। रात को सुनील की मौत हो गई। शव मिलने की बात सुनी तो हुये फरार सुबह गांव में चर्चा हुई कि सड़क पर किसी का शव पड़ा है और पुलिस आई हुई है तो मनोज और जितेंद्र स्कूटी लेकर घर से निकल गए। मनोज ने अपना फोन बंद कर लिया, लेकिन जितेंद्र का फोन चालू था। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से ट्रेस किया तो बलवन्तपुरा के एक होटल की लोकेशन आई। पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। होटल में दोनों आरोपी शराब पी रहे थे।

खोए फोन वापस पाकर खिले चेहरे, राजस्थान-अजमेर में जीआरपी थाना पुलिस ने लौटाए 52 मोबाइल

अजमेर. जीआरपी थाना अजमेर के क्षेत्राधिकार में अलग-अलग घटनाओं में गुम हुए 52 मोबाइलों को बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिया गया है। गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल पाकर मालिकों के चेहरे पर खुशी से खिल गए। गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए पिछले एक महीने से विशेष अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें थाना पुलिस ने 40 मोबाइल बरामद किए। जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों से यात्रियों के गुम और चोरी हुए 52 मोबाइलों को बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बरामद मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा, जिस पर मोबाइल मालिकों ने जीआरपी थाना पुलिस को धन्यवाद दिया। जीआरपी थाना के सब इंस्पेक्टर सोमेंद्र कुमार ने बताया कि CEIR पोर्टल और गुमशुदा मोबाइलों के आईएमईआई ट्रैकिंग के माध्यम से मोबाइलों की बरामदगी संभव हो पाई है। 52 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिनमें विभिन्न कंपनियों और मॉडल के मोबाइल शामिल हैं, जिसमें एक आईफोन और एंड्रॉइड भी है। सोमेंद्र कुमार ने बताया कि समस्त मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5-6 लाख रुपये आंकी गई है। एक महीने के अभियान में 40 मोबाइलों की बरामदगी से पहले इस वर्ष में 12 मोबाइलों को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा जा चुका है। मोबाइलों की बरामदगी के बाद 40 मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को दूरभाष संपर्क के जरिए सूचना देकर मोबाइल सुपुर्द किए गए हैं। ये मोबाइल धारक राजस्थान राज्य के अलावा अन्य राज्यों के निवासी हैं।

अनुच्छेद 370 का काला टीका वापस नहीं होगा’, राजस्थान-जोधपुर में केंद्रीय मंत्री शेखावत की दो टूक, ‘स्वर्ग से इंदिरा भी आ जाएं

जोधपुर. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को अनुच्छेद 370 को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अनुच्छेद 370 को देश के मस्तक पर एक “काले टीके” के समान बताया। उन्होंने कहा कि इस काले टीके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सक्षम नेतृत्व में समाप्त कर दिया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भले ही इंदिरा गांधी स्वर्ग से लौट आएं, लेकिन ये अनुच्छेद अब कभी वापस लागू नहीं होगा। वक्फ कानून को लेकर हो रही बहस पर उन्होंने ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि यह मामला अभी ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के अध्ययन के अधीन है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई प्रगतिशील कानून बनाने की बात होती है, कुछ लोगों को क्यों परेशानी होती है, इसका पता लगाना चाहिए। विकास परियोजनाओं का दिया ब्योरा इस दौरान शेखावत ने जोधपुर के विकास परियोजनाओं का ब्योरा भी दिया। उन्होंने कहा कि 968 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एलिवेटेड रोड का टेंडर अगले दो महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। यह पहला चरण होगा, जिसे आगे चौपासनी तक विस्तारित किया जाएगा। एयरपोर्ट नया टर्मिनल भी तीन-चार महीनों में तैयार हो जाएगा, जिससे जोधपुर में आवागमन सुगम होगा। रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण को लेकर उन्होंने जानकारी दी कि 500 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जा रहा है। शेखावत ने राजस्थान में डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जोधपुर लोकसभा क्षेत्र को राज्य के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल रखने का प्रयास किया जा रहा है।

नाडियाड में कल से होंगे मुकाबले, राजस्थान-केकड़ी से राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम गुजरात रवाना

केकड़ी. गुजरात के नाडियाड में होने जा रही राष्ट्रीय स्तर की 68वीं 14 वर्षीय स्कूली छात्र-छात्रा तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान के 22 खिलाड़ियों का दल केकड़ी से नाडियाड के लिए रवाना हुआ। स्कूली विद्यार्थियों के राष्ट्रीय तीरंदाजी के मुकाबले गुजरात-नाडियाड में 19 और 20 नवंबर को होने जा रहे हैं, जिसमे देशभर के तीरंदाज बच्चे अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के साथ तीर चलाकर निशाने का कौशल दिखाएंगे। राजस्थान की टीम में 22 खिलाड़ी चुने गए हैं, जो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नाडियाड के लिए रवाना हुए शिविराधिपति भागीरथ बगालिया ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केकड़ी ग्रामीण (रामनगर) में 11 और 12 नवंबर को चयन शिविर लगाया गया, जिसमें सर्वोत्तम प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान की विभिन्न स्कूलों के 22 छात्र-छात्रा खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किया गया। टीम के गठन के बाद 13 से 16 नवंबर तक इन खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के पश्चात यहां एक समारोह आयोजित कर गुजरात जाने वाली टीम के सदस्यों का अभिनंदन किया गया और अतिथियों द्वारा शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल के शहर अध्यक्ष अनिल राठी और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, पीईईओ मोलकिया गायत्री शर्मा और पार्षद कैलाश चौधरी शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता शिविराधिपति व प्रधानाध्यापक भागीरथ बगालिया ने की। समारोह के पश्चात टीम को नाडियाड (गुजरात) के लिए रवाना किया गया। प्रशिक्षण शिविर में सत्यनारायण चौधरी, महेश शर्मा, सुरेश आचार्य, किशन लाल जाट, द्वारका प्रसाद बैरवा, रंजीत गुर्जर, राकेश व्यास, रामधन कुमावत, कृष्ण गोपाल चौधरी, शंकर खटीक, लक्ष्मण मीणा, पीयूष गर्ग, प्रहलाद मीणा, रीतू रानी, बिंटू कोली और देवन गुर्जर का विशेष का सहयोग रहा।

गुजरात के तीन युवकों की मौत, राजस्थान-जालौर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की भिड़ंत

जालौर. राजस्थान के जालौर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। वाहनों की तेज रफ्तार के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया। हादसे में ट्रक और बाइक की तेज गति से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सांचौर निकटवर्ती पलादर सरहद नेशनल हाईवे 68 पर में एक ट्रक और मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार तीन में से दो व्यक्तियों की मौके मौत हो गई, जबकि बाइक सवार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सांचौर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने गंभीर घायल हुए युवक को सांचौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसने भी इलाज के दम तोड़ दिया और उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक सवार तीनों युवक सांचौर की तरफ से गुजरात की ओर जा रहे थे। वहीं गुजरात से एक ट्रक राजस्थान की तरफ आ रहा था। इस दौरान सरहद पलदार में नेशनल हाईवे 68 पर दोनों वाहनों के बीच टक्कर हुई, जिसमें बाइक पर सवार तीनों युवक की घटना में मौत हो गई। घटना में बाइक सवार गुजरात के धानेरा के डोवा गांव निवासी भीमाराम पुत्र चनाराम जाति भील व दिनेश पुत्र माधाराम भील और गणेशाराम पुत्र दानाराम देवासी निवासी डोवा गुजरात की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सांचौर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की जांच शुरू की। हालांकि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तेज गति की वजह से यह हादसा हुआ जिसमें बाइक पर तीन युवक सवार थे जिनके हेलमेट नहीं थे। सिर में गंभीर चोट लगने से तीनों की मौत हो गई।

डिजिटल प्रक्रिया से होगी खरीदारी, राजस्थान-अजमेर मंडल में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 150 रुपये बढ़ाया

अजमेर/केकड़ी. गेहूं की फसल उगाने वाले किसानों के लिए खुशखबरी। भारतीय खाद्य निगम ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य गत वर्ष की तुलना में 150 रुपया बढ़ाकर 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की घोषणा की है। घोषणा के मुताबिक 2025 में मार्च माह से जून माह तक अजमेर मंडल के 11 केंद्रों पर सरकार की ओर से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जाएगी। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह योजना अजमेर, भीलवाड़ा, पाली और नागौर जिलों में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल बेचने की सुविधा प्रदान करने के लिए बनाई गई है। इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 150 रुपये अधिक है। 11 केंद्रों पर होगी खरीद प्रक्रिया भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय अजमेर के प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि गे की खरीद के लिए एफसीआई की ओर से 11 खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। प्रस्तावित खरीद केंद्र केकड़ी सहित विजयनगर, कादेड़ा, सुमेरपुर, भीलवाड़ा, गुलाबपुरा, शाहपुरा, जहाजपुर, कोटड़ी, नागौर और मांडलगढ़ में स्थापित किए जाएंगे। ई-प्रोक्योरमेंट प्रक्रिया से होगी खरीदारी उन्होंने बताया कि खरीदारी प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए ई-प्रोक्योरमेंट मोड्यूल का उपयोग किया जाएगा। किसानों को पंजीकरण के लिए mspproc.rajasthan.gov.in पोर्टल का उपयोग करना होगा। यह पंजीकरण ई-मित्र, अटल सेवा केंद्र या अन्य माध्यमों से भी किया जा सकता है। खरीदारी प्रक्रिया मार्च-अप्रैल 2025 में शुरू होगी और जून 2025 के अंत तक चलेगी। किसानों को अपनी फसल बेचने से पहले पंजीकरण पोर्टल से टोकन जारी करना अनिवार्य होगा। रविवार और सरकारी अवकाश के दिन टोकन जारी नहीं होंगे। किसानों के लिए जरूरी निर्देश जन आधार कार्ड और बैंक खाते में किसी भी त्रुटि को ठीक करवा लें। जमीन की हकदारी और गिरदावरी से संबंधित विसंगतियों को समय रहते सही कर लें। फसल बुवाई प्रमाणिकता के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। एफसीआई ने आश्वासन दिया है कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान गेहूं बेचने के 48 घंटों के भीतर सीधे उनके बैंक खाते में कर दिया जाएगा। किसानों को जागरूक करने के लिए सभी केंद्रों पर बैनर, मुनादी, पोस्टर चिपकाने और पंप्लेट वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। समस्या समाधान के लिए हेल्पलाइन उन्होंने बताया कि यदि किसानों को किसी प्रकार की समस्या हो तो वे 18001806030 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय, ब्यावर रोड, अजमेर पर जाकर मदद प्राप्त कर सकते हैं। यह कदम सरकार की ओर से किसानों की भलाई और उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए उठाया गया है। इससे न केवल किसानों को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

‘सूट-पैंट वालों के इशारों पर प्रशासन’, राजस्थान-जैसलमेर विधायक रविंद्र भाटी पर केस दर्ज

जैसलमेर. शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ झिनझिनयाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। ये मामला राजकीय कार्य में बाधा डालने और मार्ग अवरुद्ध करने से संबंधित हैं। जैसलमेर जिले के बईया गांव में ओरण-गोचर जमीनों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने और निजी कंपनी को काम से रोकने के आंदोलन के बीच शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ ये कार्रवाई हुई है। भाटी एक विधायक हैं, इस वहज से मामले की जांच सीआईडी-सीबी को सौंपी गई है। बता दें कि गत शुक्रवार को भाटी ने दो ग्रामीणों को पुलिस वाहन से उतरवा दिया था। इसके बाद शनिवार को उन पर मामला दर्ज किया गया। उस दिन शिव विधायक और जिला प्रशासन के बीच वार्ता विफल हो गई। वहीं आंदोलनकारियों ने ओरण-गोचर जमीनों को संरक्षित करने और निजी कंपनियों को कार्य से रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज कर दिया है। विधायक भाटी बोले दबाव में नहीं झुकेंगे पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए भाटी ने कहा कि प्रशासन मुकदमों के जरिए जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि दो ग्रामीणों को किस आधार पर हिरासत में लिया गया था। भाटी ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जयपुर और अहमदाबाद में बैठे सूट-पैंट वालों के इशारों पर ये मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा हम जनता की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे। मुकदमे दर्ज होने से हम डरने वाले नहीं हैं। यह मामला बईया गांव में ओरण-गोचर भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने और उसके संरक्षण को लेकर चल रहे संघर्ष से जुड़ा है।

कृत्रिम अंग और उपकरण देगी सरकार, राजस्थान-केकड़ी में दिव्यांगता जांच शिविर लगेंगे

केकड़ी. सरकार की ओर से दिव्यांगजनों को 20 हजार रुपयों तक के कृत्रिम अंग और अन्य उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में केकड़ी जिले की सरवाड़, भिनाय, सावर, केकड़ी व टोडारायसिंह पंचायत समितियों के मुख्यालय पर 18 से 20 नवम्बर तक शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनमें चिकित्सा विशेषज्ञों की ओर से दिव्यांगजनों की जांच कर आवश्यकतानुसार उपकरणों की अभिशंषा की जाएगी। राजस्थान सरकार की वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा में दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर एवं आसान बनाने के उद्देश्य से उन्हें 20 हजार रुपये तक के कृत्रिम अंग और व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, वॉकिंग स्टिक, बैसाखी, सीपी चेयर, ब्लाइंड स्टिक आदि अन्य उपकरण उपलब्ध करवाया जाना प्रस्तावित है। इसके चिह्निकरण के लिए 18 से 20 नवंबर तक केकड़ी जिले की पांचों पंचायत समितियों के मुख्यालय पर स्थित सभागार में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शिविर लगाए जाएंगे। ये जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिला केकड़ी में ब्लॉक स्तर पर शिविरों का आयोजन कर दिव्यांगजनों को चिह्नित किया जाएगा। कृत्रिम अंग एवं उपकरण के लिए उनसे आवेदन भरवाए जाएंगे। इसके अलावा उनसे ऐसी अन्य योजनाओं के भी आवेदन भरवाए जाएंगे, जो विशेष योग्यजन निदेशालय द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत 18 नवंबर को भिनाय और सावर, 19 नवंबर को केकड़ी और सरवाड़ तथा 20 को टोडारायसिंह पंचायत समिति में शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सक दल द्वारा दिव्यांगजनों की दिव्यांगता की जांच कर आवश्यक कृत्रिम अंग उपकरण की अभिशंशा की जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित उपखंड अधिकारियों को शिविर का प्रभारी तथा विकास अधिकारी को सह प्रभारी बनाया गया है। अतः सभी दिव्यांगजन, जिनको भी अंग उपकरण की आवश्यकता है, वे अपना यूडीआईडी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, दिव्यांगता दर्शाती हुई 2 फोटो एवं पेंशन पीपीओ की काॅपी लेकर अपने क्षेत्र के निर्धारित दिवस को ब्लॉक के पंचायत समिति सभागार में सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच पहुंचे।

पुलिस ने किया सामान बरामद, राजस्थान-सिरोही के मंदिर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

सिरोही. सिरोही जिले की शिवगंज पुलिस ने बडगांव के गोपेश्वर महादेव मंदिर में करीब पौने दो माह पूर्व हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए 2 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चुराया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल राणा की अगुवाई में टीम ने खाराफली, बसंतगढ़, पुलिस थाना पिंडवाड़ा के क्षेत्रों में कार्रवाई की। टीम ने जिला पाली निवासी महेन्द्रकुमार पुत्र देवाराम नाथ कालबेलिया और जिला पाली निवासी प्रवीणकुमार उर्फ किरणकुमार पुत्र लालाराम कालबेलिया को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से चुराया गया सामान भी जब्त कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने प्रेमनाथ पुत्र ढालनाथ नाथ कालबेलिया और जिला पाली निवासी पप्पुनाथ पुत्र पोपटनाथ नाथ कालबेलिया को गिरफ्तार किया था। 26 सितंबर 2024 को दिनदहाड़े हुई थी चोरी पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2024 को बडगांव पुलिस थाना शिवगंज निवासी देवीसिंह पुत्र तखतसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया गया कि 25 सितंबर को दोपहर 1:05 बजे गोपेश्वर महादेव मंदिर बडगांव में 5 चोरों ने त्रिशूल, दानपात्र, घंटियां और अन्य तांबे और पीतल के पूजा में काम आने वाला सामान चुरा लिया था। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गोपेश्वर महादेव मंदिर एक प्राचीन शिव मंदिर है और धार्मिक आस्था का केंद्र है। चोरों द्वारा दिनदहाड़े ऐसी वारदात करना, यह दर्शाता है कि उन्हें कानून का बिल्कुल भय नहीं है। फुटेज के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई थी, क्योंकि पहले भी कई बार मंदिर में चोरी हुई थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका है।

19 की दम घुटने से मौत, राजस्थान-केकड़ी में 77 गोवंश से भरा कंटेनर पुलिस ने जब्त किया

केकड़ी. केकड़ी जिले के सरवाड़ क्षेत्र में एक गोवंश से भरा कंटेनर पुलिस ने जब्त किया। कंटेनर में 77 गोवंश इतनी बुरी तरह से ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे, दम घुटने से 19 की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, केकड़ी जिले के सरवाड़ थाना क्षेत्र में ग्राम खीरिया के पास शनिवार रात पुलिस ने अवैध रूप से भरा गया एक कंटेनर जब्त किया। इसमें 58 गोवंश जीवित और 19 मृत अवस्था में पाए गए। आरोपी रात का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीवित गोवंश को सरवाड़ की नंदी गोशाला में रखवाया गया है। थाना प्रभारी जगदीश चौधरी ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल मोहनलाल को मुखबिर से सूचना मिली कि खीरिया चौराहे पर एक कंटेनर में अवैध रूप से गोवंश भरा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कंटेनर खड़ा मिला। कंटेनर के आस-पास कोई चालक मौजूद नहीं था। ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे गोवंश अंधेरा होने के कारण कंटेनर को सरवाड़ की नंदी गोशाला लाया गया। वहां जांच करने पर पशुओं के साथ हुई क्रूरता का हृदयविदारक दृश्य सामने आया। कंटेनर में गोवंश ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि कुल 77 गोवंश भरे गए थे, जिनमें 45 बछड़े, 6 बैल, 4 गायें और 3 बछड़ियां जीवित थीं, जबकि 18 बछड़े और एक बछड़ी मिलाकर 19 गोवंश मृत पाए गए।  दम घुटने से 19 की मौत जीवित गोवंश का मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें नंदी गोशाला को सौंप दिया गया। मृत गोवंश का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों अशोक सुवालका, अनिल जांगिड़ और पंकज झारोटिया की टीम ने किया। इसके बाद मृत पशुओं का अंतिम संस्कार किया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सुवालका ने बताया कि 19 गोवंश की मौत दम घुटने से हुई है। वहीं, 8 गोवंश घायल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक कंटेनर को जब्त कर बिना लाइसेंस और बिना परमिट के गोवंश का परिवहन करने के मामले में गौवंश अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर मालिक की तलाश कर रही है। बंद वाहनों में अवैध गोवंश परिवहन गौ तस्करों द्वारा अब बंद वाहनों का उपयोग किया जा रहा है ताकि किसी को शक न हो। पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की नियमित जांच नहीं किए जाने के कारण तस्करों के हौसले बुलंद हैं। तस्कर बंद वाहनों में गोवंश को भरकर धड़ल्ले से इनका परिवहन कर रहे हैं।

सलामी देकर अर्पित की श्रद्धांजलि, राजस्थान-जोधपुर में परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह को नमन

जोधपुर. 1962 के भारत-चीन युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह का सोमवार को बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जोधपुर के पावटा चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यहां नागरिकों, प्रशासन सेवा के सेवानिवृत्त एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों ने परमवीर मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और पुष्प चक्र अर्पित कर उनके शौर्य को सलाम किया। इस अवसर पर मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री की टुकड़ी ने पाइप बैंड के साथ मातमी और सलामी धुन के बीच शस्त्र उल्टे कर सलामी दी। चौपासनी विद्यालय के छात्रों ने केसरिया साफा पहनकर मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जोधपुर कर्नल दलीप सिंह खंगारोत ने बताया कि परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान कुमाऊं रेजिमेंट की 13वीं बटालियन के साथ चुशूल सेक्टर में तैनात थे। उनकी कमान के तहत सी कंपनी रेजांग ला में एक पोस्ट पर तैनात थी। 18 नवंबर 1962 की सुबह चीनी सेना ने हमला कर दिया। कई असफल हमलों के बाद चीनी सेना ने पीछे से हमला किया। भारतीयों ने आखिरी तक लड़ा, लेकिन अंततः चीनी सेना हावी हो गई। युद्ध के दौरान मेजर शैतान सिंह लगातार पोस्टों के बीच सामंजस्य और पुनर्गठन बनाए रखते हुए जवानों का हौसला बढ़ाते रहे। चूंकि वह एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट पर बिना किसी सुरक्षा के जा रहे थे, इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए और वीर गति को प्राप्त हो गए। उनके इन वीरता भरे देशप्रेम को सम्मानित करते हुए भारत सरकार ने वर्ष 1963 में उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया।

राजस्थान: उपचुनाव के 23 नवंबर को आने वाले परिणाम से कई नई तस्वीरें उभरकर सामने आने की संभावना

जयपुर राजस्थान में इस बार गत 13 नवंबर को हुए सात विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के 23 नवंबर को आने वाले परिणाम से कई नई तस्वीरें उभरकर सामने आने की संभावना हैं और इसका असर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, सांसद हनुमान बेनीवाल एवं अन्य कुछ सांसदों सहित कई नेताओं की राजनीतिक प्रतिष्ठा पर पड़ेगा। अगर भाजपा उपचुनाव की अधिकतर सीटे जीत जाती है तो मुख्यमंत्री श्री शर्मा की राजनीतिक प्रतिष्ठा के चार चांद लग जायेंगे और वह प्रदेश में नये जादूगर साबित होंगे वहीं भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष श्री राठौड़ का भी कद बढ़ जायेगा। अगर कांग्रेस उपचुनाव हारती है तो जहां इसके प्रदेश में सबसे वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जादूगरी विफल मानी जायेगी वहीं कांग्रेस के उभरते प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की राजनीतिक प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगेगा। कांग्रेस के उपचुनाव हारने से यह भी साबित हो जायेगा कि प्रदेश में राज्य सरकार के खिलाफ कोई असंतोष की लहर नहीं थी और लोगों ने भाजपा की केवल 10-11 महीने की सरकार के पक्ष में मतदान कर पहली बार के विधायक बनने के बाद मुख्यमंत्री बने श्री भजन लाल शार्मा का कद और बढ़ जायेगा। उपचुनाव में अगर कांग्रेस चुनाव जीत जाती है तो उसके उपचुनाव में किए गये दावे सही साबित होंगे और यह भी माना जायेगा कि कहीं न कहीं लोगों में सरकार के खिलाफ असंतोष की लहर भी थी। लेकिन कांग्रेस के चुनाव हारने पर जहां सरकार के दावे तो सही साबित होंगे वहीं यह भी माना जायेगा कि सियासी जादूगर श्री गहलोत के उपचुनाव में गैर मौजूदगी तथा पार्टी में तालमेल एवं गुटबाजी का असर भी पड़ा हैं। इसके अलावा उपचुनाव में हार-जीत का असर सांसद बृजेन्द्र ओला, हरीश मीणा, मुरारी लाल मीणा की राजनीतिक प्रतिष्ठा पर भी पड़ेगा। उपचुनाव की सबसे चर्चित सीट खींवसर से अगर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) की प्रत्याशी एवं सांसद हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल चुनाव हार जाती हैं तो रालोपा के अस्तित्व पर बड़ा संकट आ सकता है और उपचुनाव में श्री बेनीवाल कह भी चुके है कि अगर उनकी पत्नी चुनाव हारती है तो वह पार्टी को समाप्त कर देंगे। अगर खींवसर में रालोपा जीत जाती है तो न केवल उनका शुरु से इस क्षेत्र में चला आ रहा दबदबा बरकरार रहेगा साथ ही उनकी राजनीतिक साख में और इजाफा होगा वहीं राज्य के चिकिस्ता मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर को अपना सिर और मूंछ मुंडवानी पड़ जायेगी। उपचुनाव के प्रचार में श्री खींवसर ने चुनाव सभा में ऐलान किया था कि अगर भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा चुनाव हार जाते है तो वह अपना सिर और मूंछ दोनों यहां मूंडवा लेंगे। उपचुनाव मतदान के बाद में उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह जरुरत भी पड़ी तो वह तिरुपति में जाकर करेंगे। पिछला विधानसभा चुनाव हार चुके पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के भी उपचुनाव हार जाने से उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा पर गहरा असर पड़ेगा। इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला के चुनाव हारने पर बृजेन्द्र सिंह ओला की राजनीतिक प्रतिष्ठा में भी गिरावट आयेगी और ओला परिवार का विधानसभा क्षेत्र स्तर पर उनका राजनीतिक दबदबा समाप्त हो जायेगा। इसी तरह डूंगरपुर जिले की चौरासी सीट से भारत आदिवासी पार्टी (बाप) का प्रत्याशी अनिल कटारा चुनाव हार जाते है तो बाप नेता एवं सांसद राजकुमार रोत की राजनीतिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचेगी और उनकी भी विधानसभा स्तर पर राजनीतिक दबदबा कमजोर हो जायेगा। इसके अलावा दौसा से अगर भाजपा के प्रत्याशी जगमोहन मीणा चुनाव हार जाते है तो उनके भाई एवं कृषि मंत्री डा किरोड़ी लाल मीणा की राजनीतिक प्रतिष्ठा को गहरा धक्का पहुंचेगा और इसके बाद श्री किरोड़ी मीणा क्या राजनीतिक फैसला लेंगे, वह देखने वाली बात होगी। क्योंकि गत लोकसभा चुनाव में जब उनके राजनीतिक प्रभाव वाली कुछ सीटे भाजपा के हार जाने पर उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा भेज दिया था हालांकि इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ लेकिन वह इस दौरान कुछ महीनों तक मंत्री के रुप में काम भी नहीं किया। अब दौसा उपचुनाव में अगर उनका भाई चुनाव हार जाते हैं तो वह क्या करेंगे, यह देखने वाली बात होगी लेकिन उनके भाई के चुनाव जीत जाने पर डा किरोड़ी का कद और बढ़ जायेगा। उपचुनाव के परिणाम का देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में भी गहरा असर देखने को मिल सकता है और मतदान के दौरान उपखंड अधिकारी के थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा चुनाव जीत जाते हैं तो सबसे चौकाने वाले परिणाम होंगे और उनकी नई राजनीतिक पारी शुरु होगी। अगर वह चुनाव हार जाते है तो राजनीतिक भविष्य शुरु होने से पहले ही समाप्त भी हो सकता है। कांग्रेस के कस्तूर चंद मीणा जीतते है तो कांग्रेस की साख बच जायेगी जबकि पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी जीतते है तो उनकी एवं भाजपा की क्षेत्र में फिर राजनीतिक प्रतिष्ठा कायम होगी। उपचुनाव परिणाम का रामगढ़ में पूर्व विधायक जुबैर खान एवं सलूंबर में पूर्व विधायक अमृतलाल मीणा परिवार की राजनीतिक प्रतिष्ठा पर भी पड़ने वाला हैं जहां दोनों जगह इन परिवारों पर अपनी राजनीतिक प्रतिष्ठा बरकरार रखने की चुनौती थी। उपचुनाव के मतदान के बाद भाजपा, कांग्रेस, रालोपा, बाप पार्टी एवं कुछ निर्दलीय अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं लेकिन चुनावी किस्मत का पिटारा 23 नवंबर को खुलने पर ही हकीकत सामने आयेगी।  

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित माताजी मंदिर से लौट रही बस पलटी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 13 घायल

बूंदी राजस्थान के बूंदी जिले में लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर रविवार को तीर्थयात्रियों से भरी एक निजी बस के खंभे से टकराने के बाद पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब दो बजे हुई जब तेज रफ्तार बस 43 यात्रियों को लेकर सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित माताजी मंदिर से लौट रही थी। पुलिस के अनुसार यह घटना तब घटी जब बस चालक एक खाई से बचने की कोशिश कर रहा था। इस दुर्घटना में अरविंद सिंह (62), अंतिम कुमार वैष्णव (28) और बस कंडक्टर मांगीलाल राठौर (60) की मौत हो गई। एक तीर्थयात्री ने संवाददाताओं को बताया कि बस तेज गति से चल रही थी, तभी चालक ने सड़क पर एक खाई से बचने की कोशिश की, जिससे बस नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गई। डीएसपी आशीष भार्गव ने बताया कि अरविंद सिंह और अंतिम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर ने कोटा के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि दो महिलाओं समेत तीन घायलों की हालत गंभीर है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गांव पहुंचकर किए बड़े ऐलान, राजस्थान-ब्यावर का बेस्ट टूरिस्ट विलेज बना देवमाली गांव

अजमेर. राजस्थान के ब्यावर जिले में मसूदा उपखंड में आने वाला देवमाली गांव अब अपनी ग्लोबल पहचान बनाएगा। इस साल देवमाली को देश के बेस्ट विलेज का दर्जा मिला है। यहां लोगों के पास लग्जरी कारें तो हैं, लेकिन मकान कच्चे हैं। फर्श, छत, दीवारें, रसोई से बाथरूम तक सब कच्चे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गांव का हर शख्स करीब 1100 साल पुराना भगवान देवनारायण को दिया वचन निभा रहा है। आज डिप्टी सीएम और राजस्थान की पर्यटन मंत्री दीया कुमारी इस देवमाली गांव पहुंची। यहां उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। इस दौरान दीया कुमारी से स्थानीय विधायक ने मंदिर के लिए रोप-वे तथा ब्यावर से मसूदा तक फोरलेन सड़क की मांग की है, जिससे देवमाली आने वाले श्रृद्धालुओं को सुविधा मिल सके। उपमुख्यमंत्री से ग्रामीणों ने मोबाइल टॉवर नहीं होने और कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं होने की बात कही, जिस पर उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत दिशा-निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देवमाली गांव हमारी सदियों पुरानी पंरपराओं को आज भी जीवित रखे हुए है। ऐसे में ये हम सब की जिम्मेदारी है कि इस गांव के विकास के लिए हरसंभव प्रयास हो तथा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाए। दीया कुमारी ने गांव के मुख्य चौराहे पर मौजूद ‘आई लव देवमाली’ के पास खड़े हो कर सभी पर्यटकों को देवमाली आने का निमंत्रण भी दिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet