LATEST NEWS

दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद आग लग गई, दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत

हमीरपुर हमीरपुर के सुमेरपुर में नेशनल हाईवे-34 पर हुए भीषण हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद आग लग गई, जिससे दोनों चालकों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुमेरपुर थाना क्षेत्र के मंडी के पास नेशनल हाईवे 34 स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ. यहां दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई और धू-धूकर लपटें उठने लगीं. हादसे के बाद दोनों ट्रक चालक ट्रकों में ही फंस गए. भीषण आग की दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई. इस घटना की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. घटना की वजह से हाइवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों ट्रक जलकर खाक हो गए. ट्रकों में लगी आग पेट्रोल पंप तक पहुंचने का खतरा भी बना हुआ था. ट्रकों की टक्कर के बाद ट्रक का डीजल टैंक फटने से विस्फोट हो गया, जिसके बाद आग लगी. कुछ ही देर में दोनों ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई. लोग घटना का वीडियो बनाते रहे. पुलिस ने ट्रक में फसकर जिंदा जले ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी बेल मिलने का मनाया ऐसा जश्न, फिर जेल पहुंचा

बुलंदशहर 25 हजार के इनामी व अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई का आरोपी रिज़वान अंसारी जमानत पर छूटा तो बुलंदशहर जनपद के खुर्जा स्थित घर पर जमकर जश्न मना. इस दौरान आतिशबाजी व डीजे बजाकर हर्ष फायरिंग भी हुई. जिसका वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को पुत्र सहित गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से 7 अवैध तमंचे व दो अवैध पिस्टल और कार भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिजवान रिहा हुआ था. वह अपने घर पहुंचकर जश्न मना रहा था. रिजवान पर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियार भी सप्लाई किए जाने का आरोप लगा था. पूर्व में NIA की टीम भी रिज़वान के घर दबिश दी थी. साथ ही जनपद की पुलिस को भी उसकी तलाश थी. इन्हीं आरोप में उसे गिरफ्तार करके दिल्ली के तिहाड़ जेल भेजा गया था. जब गुरुवार को वह खुर्जा अपने घर पहुंचा था तो जमकर आतिशबाजी हुई थी और हवाई फायरिंग भी की गई. साथ ही डीजे बजाकर नाच-गाना भी हुआ. जिससे भय का माहौल पैदा हो गया. इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल होने पर बुलंदशहर की खुर्जा पुलिस सतर्क हो गई. आरोपी के विरुद्ध मुकदमा कायम कर खुर्जा देहात थाने व खुर्जा नगर पुलिस ने पकड़ने के लिए दबिश दी तो वह घर से फरार हो गया. फिर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कार से भागने के दौरान रिज़वान को पुत्र अदनान के साथ गिरफ्तार कर लिया.   जनपद बुलंदशहर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि थाना खुर्जा नगर के खुर्जा कस्बा का निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया गया है. उसके साथ उसके पुत्र को भी गिरफ्तार किया गया है. 26 दिसंबर को वह जमानत पर रिहा हुआ था.  दोनों के पास से अवैध पिस्टल, तमंचा और कार भी बरामद हुई है. 

कुंभ में निमंत्रण नहीं दिया जाता है, कुंभ में लोग अपने आप आस्था से आते हैं: अखिलेश यादव

प्रयागराज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाकुंभ को लेकर दिए जा रहे निमंत्रण पर बयान दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेस में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, “कुंभ में निमंत्रण नहीं दिया जाता है. कुंभ में लोग अपने आप आस्था से आते हैं. मैं किसी के बारे में कुछ कहना नहीं चाहता. हमने अपने धर्म में सीखा और पढ़ा है कि ऐसे आयोजनों में लोग खुद आते हैं. जो करोड़ो लोग आएंगे क्या उन्हें निमंत्रण दिया जाता है? ये सरकार अलग है.” अखिलेश यादव ने कहा कि कुम्भ सही से हो हम सहायता देने के लिये तैयार हैं. मैंने भी हकीकत चेक कराई है, PDA पत्रकार ने कुंभ की हकीकत चेक की और सब उजागर हुआ है. वहीं VHP के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, मैं तो कहता हूँ कि ये जो रोज खुदाई चल रही है. CM हाउस में भी करें वहाँ शिव मंदिर है, CM के घर में भी खुदाई हो शिवलिंग मिलेगा. अवैध निर्माण राज्यपाल के हाउस में भी हो रहा है. जर्मनी में बैलेट से डाले जाते हैं वोट-अखिलेश यादव वहीं सपा सांसद अखिलेश यादव ने जर्मनी के संसद सदस्य राहुल कंबोज को लेकर उन्होंने कहा कि उनसे लगातार बात हो रही थी. मुझे खुशी है कि हमलोग आज लखनऊ में मिल रहे हैं. आज की पीढी को सबसे ज्यादा पढ़ाई की जरूरत है. वो भी अपने परिवार को खुशहाल बनाना चाहता है. सपा मुखिया ने कहा कि जर्मनी जैसा देश जहां अभी भी बैलट से वोट डाले जाते हैं और हर स्तर पर बैलेट से चुनाव होते हैं. हमें भी अपने वोटिंग प्रक्रिया पर वो भरोसा वापस पैदा करना होगा. हम लोग अपनी संस्थाओं पर भरोसा खो रहे हैं, हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में जनता बदलाव लाने का काम करेगी. अखिलेश यादव ने कहा कि वहां की सु्प्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर आप ईवीएम की मांग करेंगे वोटिंग के लिए तो वो असंवैधानिक होगा. जब जर्मनी जैसा देश ये मान रहा है तो ये एक लंबी बहस है. हम भले हार जाएं लेकिन हमें भरोसा होना चाहिए कि हम हारे हैं. हम हारने के बाद भरोसा नहीं कर पा रहे हैं और जीतने वाला जीतने के बाद भरोसा नहीं कर रहा है. अंतिम चरण पर हैं महाकुंभ की तैयारियां बता दें कि प्रयागराज में अगले साल 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ को लेकर तैयारियां लगभग अंतिम चरण पर हैं. महाकुंभ की तैयारियों को लेकर यूपी सरकार ने युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं. खुद सीएम योगी महाकुंभ की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

संभल: मंदिर और शिवलिंग होने के दावे किए जा रहे, अब अखिलेश ने कहा-सीएम आवास के नीचे भी शिवलिंग, खुदाई कराएं

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों मंदिर खोजने और खुदाई का मामला छाया हुआ है। संभल के बाद से शहर-शहर नए मंदिर मिल रहे हैं और जगह-जगह मंदिर और शिवलिंग होने के दावे किए जा रहे हैं। इन दावों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एक दावा कर दिया है। अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि लखनऊ में सीएम योगी जिस मुख्यमंत्री आवास में रहते हैं उसके नीचे भी शिवलिंग है। अखिलेश ने उसकी भी खुदाई की मांग कर दी। अखिलेश यादव सपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के नीचे शिवलिंग है। यह हमारी जानकारी है। इसकी भी खुदाई होनी चाहिए। अखिलेश यादव के इस दावे के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अखिलेश इससे पहले भी संभल में हो रही खुदाई को लेकर निशाना साध चुके हैं। अब मुख्यमंत्री आवास की खुदाई कराने की मांग के पीछे की उनकी रणनीति और मंशा को सीधे संभल में चल रही खुदाई से जोड़ा जा रहा है। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद से प्रशासन मुस्लिम इलाकों में लगातार बिजली चोरी और मंदिर के जीर्णोद्वार कराने में जुटा है। यहां पर कई पुराने कुओं को दोबारा खुदाई कर नया जीवन दिया जा रहा है। जमीन के अंदर चली गईं बावड़ियों पर भी खुदाई चल रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं जब नए घर में जा रहा था तो पीआईएल हुआ थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों के पीआईएल करने वालों को मैं जानता हूं। अखिलेश यादव ने अवैध अतिक्रमण बुलडोजर एक्शन को लेकर राजभवन के बाहर हुए कंस्ट्रक्शन का मामला उठाया। पूछा कि उसका नक्शा क्या पास है? वहां बुलडोज़र कब जाएगा? अखिलेश यादव पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ की तैयारियों को लेकर चल रही अव्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। एक्स पर इसे लेकर कई वीडियो पोस्ट किए हैं। इसे लेकर अखिलेश ने कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगे तो कुम्भ मेले में अव्यवस्था की पूरी पोल खोल देंगे। वहीं सीएम योगी का दिल्ली जाकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित साह समेत तमाम लोगों को कुंभ का न्योता देने पर भी अखिलेश ने सवाल खड़ा किया। अखिलेश ने कहा कि कुंभ मे आने का किसी को आमंत्रण नहीं दिया जाता है। लोग स्वयं कुंभ मे आते है। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने गंगा एक्सप्रेस वे कुंभ से पहले शुरू होने की बात कही थी, लेकिन कहां यह चालू हुआ। अखिलेश ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाया और कहा कि यहां ईवीएम के कारण हारने वाले को हार का और जीतने वाले को जीत का विश्वास नहीं होता है। इसलिए हम मांग करते हैं कि बैलेट से ही चुनाव कराया जाए।

प्रयागराज नगरी के साथ-साथ ट्रेन की बोगियों को महाकुंभ की थीम पर किया जा रहा तैयार

लखनऊ जनवरी में होने वाले महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की बोगियों को महाकुंभ की थीम पर तैयार किया जा रहा है। इससे बोगियों का लुक बदल गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि महाकुंभ को लेकर युद्घस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। शनिवार को डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने प्रयाग स्टेशन का दौरा किया। वहां कराए जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा तय समय से पहले काम पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर लखनऊ या अन्य रूटों से प्रयागराज की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों को नया लुक दिया जा रहा है। बोगियों को महाकुंभ की थीम की विनाइल कोटिंग की गई है, जो यात्रियों को महाकुंभ की ओर आकृष्ट करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को लेकर प्रयाग के स्टेशनों पर काफी काम किया जा रहा है। 3200 रेलकमी, अधिकारी संभालेंगे मोर्चा सीनियर डीसीएम ने बताया कि 700 कॉमर्शियल डिपार्टमेंट के अधिकारी, कर्मचारी महाकुम्भ के दौरान ड्यूटी देंगे। वहीं अन्य विभागों के अधिकारियों ने बताया कि आरपीएफ, ऑपरेटिंग, मैकेनिकल सहित कुल 32 सौ कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। महाकुम्भ के दौरान प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। कुल 1680 एचडी सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जीआरपी व आरपीएफ के जवानों को अतिरिक्त रूप से तैनात किया जाएगा। 5400 यात्रियों के लिए बनेंगे तीन होल्डिंग एरिया सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए तीन होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे, जो कलर कोडेड होंगे। होल्डिंग एरिया में 5400 यात्रियों के रुकने के इंतजाम होंगे। होल्डिंग एरिया यात्रियों की आवाजाही के अनुसार बनेंगे। पांच गुने तक रेलयात्रियों की होगी आवाजाही सीनियर डीसीएम ने बताया कि स्टेशनों पर पांच गुने तक रेलयात्रियों के आने की संभावनाएं हैं। बता दें कि वर्ष 2019 में हुए कुम्भ मेले में प्रयागराज, प्रयागराज संगम व फाफामऊ स्टेशनों पर कुल 2,62,000 यात्रियों की आवाजाही हुई थी, यह संख्या टिकटों की बिक्री से निकाली गई है। जबकि इस बार पांच गुना वृद्घि की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जिला मुख्यालय के लगभग सभी होटल बुक, दर्शन का समय बढ़ाया

अयोध्या नए साल के आगमन के साथ ही भगवान श्रीरामलला की जन्मभूमि अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जिला मुख्यालय के लगभग सभी होटल बुक हो गए हैं। इस बीच, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के दर्शन का समय बढ़ा दिया है और अपेक्षित भीड़ को प्रबंधित करने के लिए व्यापक व्यवस्था लागू की है। इस साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। कुछ होटलों और लॉज में अब भी कमरे उपलब्ध अयोध्या जिला मुख्यालय में लगभग सभी होटलों के कमरे बुक हो चुके हैं। अयोध्या में एक स्थानीय होटल के मालिक अंकित मिश्रा ने कहा, “हम इस नए साल में श्रद्धालुओं का स्वागत करने को लेकर उत्सुक हैं। हमारे सभी कमरे 15 जनवरी तक के लिए पहले से बुक हो चुके हैं।” शनिवार सुबह जब जांच की गयी, तो एक ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म ने दिखाया कि कुछ होटलों और लॉज में अब भी कमरे उपलब्ध हैं, हालांकि कुछ होटल मांग में वृद्धि के कारण प्रति रात एक कमरे का 10,000 रुपये से अधिक शुल्क ले रहे हैं। इस साल की शुरुआत में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से अयोध्या में धार्मिक पर्यटन में वृद्धि देखी गई है, जबकि चैत्र (मार्च-अप्रैल) में हिंदू नववर्ष का पारंपरिक महत्व है। सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजकरण नैयर ने कहा, “राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, लता चौक, गुप्तार घाट, सूरजकुंड और अन्य लोकप्रिय स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।” मंदिर ट्रस्ट ने भी खासकर 30 दिसंबर से जनवरी के पहले दो हफ्तों के बीच बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए व्यापक तैयारी की है। ट्रस्ट के एक व्यक्ति ने कहा, “सभी भक्तों के लिए एक सहज अनुभव सुनिश्चित करने के लिए दर्शन का समय बढ़ाया गया है और विशेष व्यवस्था की गई है।”

2025 में बदलने वाली है सूरत, मेरठ को नमो भारत-वंदे भारत और सड़कों के नेटवर्क की मिलेगी सौगात

मेरठ दिल्ली-एनसीआर का हृदय स्थल बनकर उभर रहा मेरठ समृद्धि और भव्यता की नींव रख चुका है। देरी से ही सही, लेकिन उपलब्धियों का गुलदस्ता सजाते हुए सुहाने सफर पर निकल चुका है। गति से प्रगति के ध्येय वाक्य से देश की पहली रीजनल रैपिड रेल शुरू कर चुके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इस साल मेरठ की सीमा तक (मेरठ साउथ -भूड़बराल स्टेशन से) भी नमो भारत ट्रेन के संचालन का शुभारंभ 18 अगस्त से कर दिया। आधुनिक हो रहे रेलवे के लिए क्रांति बनकर आई वंदेभारत ट्रेन 31 अगस्त से मेरठ-लखनऊ के बीच यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दी गई। दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से मेरठ होते हुए देहरादून तक मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के रास्ते देहरादून तक 29 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस भी शुरू हुई। मेरठ-नजीबाबाद और मेरठ-बागपत हाईवे पूरी तरह से शुरू हुआ तो वहीं गंगा एक्सप्रेसवे से प्रयागराज तक सफर का वास्तविक कार्य होते हुए दिखा। सभी हाईवे को जोड़ने वाला कनेक्टर यानी आउटर रिंग रोड भी लगभग तैयार हो गया। वहीं, देहरादून बाईपास पर परतापुर से सिवाया टोल प्लाजा तक एलिवेटेड रोड की स्वीकृति मिलने की खुशखबर भी मिली। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण भी नए साल में तैयार हो जाएगा। इस तरह से नया साल उन्नति के पथ पर सुहाने सफर के लिए स्वागत कर रहा है। मेरठ साउथ तक पहुंची देश की पहली रीजनल रैपिड रेल रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम आरआरटीएस परियोजना का पहला कारिडोर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तैयार हो रहा है। इस साल यह सुखद रहा कि मेरठ साउथ यानी भूड़बराल स्टेशन से इस परियोजना पर संचालित ट्रेन नमो भारत की सेवा 18 अगस्त से शुरू हो गई। मेरठ के भूड़बराल स्टेशन से साहिबाबाद तक यात्रा का शुभारंभ हो गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम एनसीआरटीसी के आंकड़ों के अनुसार अब तक 50 लाख लोग यात्रा कर चुके हैं। इनमें सबसे अधिक यात्रा गाजियाबाद और मेरठ साउथ स्टेशन से की गई। नए साल में जून में मोदीपुरम तक नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। इससे मेरठ मेट्रो जहां शहर के अंदर यात्रा कराएगी, वहीं नमो भारत दिल्ली पहुंचाएगी। लखनऊ के साथ अयोध्या, बनारस पहुंचाएगी वंदेभारत वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत मेरठ से लखनऊ के बीच 31 अगस्त से सेवा शुरू की गई थी। इसने जहां लखनऊ तक यात्रा सुहाना किया वहीं अब इस ट्रेन का विस्तार अयोध्या और बनारस तक करने की घोषणा भी साल के अंत तक हो गई। बड़ी संख्या में लोग अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन करने जाते हैं, ऐसे लोगों को सहूलियत मिल जाएगी। वहीं काशी विश्वनाथ का दर्शन करने व पूर्वांचल के लोगों को भी सुविधा मिल जाएगी। उम्मीद है कि नए साल के शुरुआती एक-दो महीने में ही ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। क्योंकि इसकी संभावित समय सारिणी भी सार्वजनिक हो चुकी है। प्रयाग के तट पहुंचाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, कम करेगा पूरब की दूरी महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे नए साल में शुरू हो जाएगा। प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का प्रोजेक्ट पश्चिम से पूरब की दूरी कम करेगा। दोनों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक यात्रा का सेतु की तरह काम करेगा। उम्मीद है कि जून तक इस पर यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। इसका निर्माण प्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहा है। यह मेरठ से प्रयागराज के बीच बनाया जा रहा है। एलिवेटेड रोड बनते ही देहरादून हाईवे पर बढ़ेगी गति एनएच-58 यानी दिल्ली-देहरादून हाईवे का बाईपास सबसे व्यस्त रहता है। इसके आसपास कालेज, मंडप, होटल व व्यावसायिक गतिविधि बढ़ने से वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसलिए हाल ही में जनप्रतिनिधियों ने मांग रखी थी कि परतापुर में जहां से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज बनाया गया है, वहीं से एक एलिवेटेड रोड बाईपास पर बनाया जाए। यह एलिवेटेड रोड मोदीपुरम से आगे सिवाया टोल प्लाजा के पास उतारा जाए। इस मांग को केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकृति प्रदान कर दी थी। उम्मीद है कि नए साल में इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। इससे इस हाईवे पर जाम कम हो जाएगा और वाहनों की गति बढ़ेगी। जोड़े जा रहे हाईवे, बाहर से निकल जाएंगे वाहन शहर में छह हाईवे हैं। इनमें से चार हाईवे और एक राज्य मार्ग को जोड़ने के लिए कनेक्टर यानी आउटर रिंग रोड बनाई जा रही है। इसका अधिकांश कार्य पूर्ण होने वाला है। यह दिल्ली-देहरादून हाईवे, मेरठ-नजीबाबाद हाईवे, किला रोड, मेरठ-गढ़ हाईवे, मेरठ-हापुड़-बुलंदशहर हाईवे को आपस में जोड़ रहा है। बिजौली-जाहिदपुर, सिवाया और परतापुर सफर के बड़े केंद्र मेरठ-हापुड़-बुलंशहर हाईवे पर जाहिदपुर से बिजौली तक तीन नए मार्गों को जोड़ा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे, आउटर रिंग रोड और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण यहीं पर जोड़ रहा है। परतापुर में दिल्ली रोड, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, देहरादून बाईपास व नमो भारत का भूड़बराल स्टेशन है। वहीं सिवाया से मोदीपुरम के बीच में एनएच-58, आउटर रिंग रोड, नमो भारत ट्रेन का मोदीपुरम डिपो स्टेशन, प्रस्तावित बस अड्डा व प्रस्तावित ट्रांसपोर्टनगर होने से प्रमुख परिवहन केंद्र बन जाएगा। उम्मीदें 2025 गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होगा। प्रयागराज तक सफर होगा सुहाना। दिल्ली-दून हाईवे के बाईपास पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू होगा। दिल्ली-दून हाईवे से मवाना रोड, किला रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड को जोड़ने वाले कनेक्टर का निर्माण कार्य पूर्ण होगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होगा। इससे मेरठ के आधे हिस्से को जाम से निजात मिलेगी। दिल्ली पहुंचना आसान होगा। जून तक तय लक्ष्य के अनुसार नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का संचालन मोदीपुरम तक शुरू हो जाएगा।  

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई का विशेष अभियान शुरू किया

गुरुग्राम  बिना पुलिस को सूचना दिए गुरुग्राम में विदेशियों को फ्लैट किराये पर दिए जा रहे हैं। पुलिस जांच में पहले इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। एक बार फिर गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत, वेरिफिकेशन के बिना रहने वाले किरायेदारों और मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। गुरुग्राम में विशेष अभियान चलाया जाएगा पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर गुरुग्राम में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को चेक किया जा रहा है। झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, होटलों में विशेष रूप से चेकिंग की जा रही है। अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। यदि किसी ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किरायेदार रखा होता तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी से अपील कर रही है कि किरायेदारों, घरों में काम करने वालों, होटल में काम करने वालों का वेरिफिकेशन जरूर कराएं। रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या बढ़ती जा रहीवहीं सरकार को शक है कि मुस्लिम बाहुल्य मेवात (नूंह) में रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या बढ़ती जा रही है। मेवात में कुछ लोग इन रोहिंग्या मुसलमानों को शरण दे रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद ने भी सरकार के आगे शिकायत की कि यह रोहिंग्या देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इनके बारे में पूरी जानकारी के बगैर इन्हें रोकना मुमकिन नहीं। ऐसे में इन्हें बाहर निकाला जाना चाहिए और तब तक पूरी सख्ती बरती जानी चाहिए। हरियाणा सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे प्रदेश में 600 से 700 परिवार रोहिंग्या मुसलमानों के हैं। अकेले मेवात में करीब दो हजार रोहिंग्या रहते हैं।

कलेक्ट्रेट के पास हुई फायरिंग, लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़े, ड्राइवर के पैर में लगी गोली

संभल किराए पर दिए गए टेंपो के हिसाब को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसमें टेंपो और बाइकों पर सवार करीब एक दर्जन लोगों पर एक बोलेरो कार पर लाठी डंडों के प्रहार से शीशे तोड़कर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। कार ड्राइवर के पैर में गोली लगी है। यह है पूरा मामला चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरौआ के सचिन कुमार शर्मा पुत्र कुंवरपाल अपने चार साथियों के साथ बोलेरो कार से बहजोई आए थे। शनिवार की शाम करीब चार बजे कलेक्ट्रेट के निकट बड़े मैदान के सामने उन्होंने एक व्यक्ति को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वह व्यक्ति अपने साथ करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को लाया और आते ही उसने कार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जैसा ही कार दौड़ाई तो उन्होंने पीछा किया और चलती कार पर फायर किया, जिस गोली कार की बाडी को पार करते हुए ड्राइवर नितिन कुमार पुत्र बदन सिंह निवासी पतरौआ के पैर में जा लगी जबकि सचिन शर्मा को भी चोट आई है, अन्य लोग हमलावरों से बचने के लिए गाड़ी से उतरकर भाग गए, जिसमें एक ग्राम विकास अधिकारी भी बताए जा रहे हैं जो कि पंवासा ब्लाक में तैनात है। इस दौरान आसपास में भी लोग मौजूद थे, शोर मचाया, इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। इस संबंध में बहजोई के सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर पहुंच रहे हैं। जल्द ही जानकारी करके कार्रवाई करेंगे। फायरिंग की सूचना मिली है। गोली लगने की बात अभी सामने नहीं आई है। किराए पर दिया था टेंपो बताया जा रहा है कि सचिन शर्मा ने कई महीने पूर्व बहजोई क्षेत्र के गांव पाठकपुर के एक अमन शर्मा को टेंपो खरीद कर किराए पर दे दिया था। काफी दिनों से उसका किराया भी नहीं दिया था और टेंपो भी गायब कर दिया था। शनिवार को पुलिस से शिकायत की गई तो पुलिस ने अमन शर्मा को हिरासत में लिया हालांकि बाद को दोनों पक्षों में समझौता हुआ, जिसके बाद दोनों पक्ष पाठकपुर से चले गए। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बताया जा रहा है। सचिन कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में हुए समझौता में अमन शर्मा पर कुछ रुपयों की देनदारी निकलती थी, जिन्हें देने से वह इनकार करने लगा और इसी के विरोध को लेकर उसने हमला कराया।

प्रयागराज में रिंग रोड निर्माण कार्य के चलते पुराने टावरों को हटाकर नए टावर लगाए जा रहे हैं, तभी ब्रिज टावर गिरने से 7 मजदूर घायल

प्रयागराज सहसों के समीप रिंग राेड निर्माण का कार्य चल रहा है। इसे लेकर रेहंडम का तार नया टावर लगाकर ऊंचा किया जा रहा है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे मजदूर मशीन के माध्यम से तार खींच रहे थे। इसी बीच अचानक ब्रिज टावर गिर गया, जिसके चपेट में आने से सात मजदूर घायल हो गए। ग्रामीण सभी को अस्पताल ले गए, जहां दो की हालत नाजुक देखकर उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यह है पूरी घटना रिंग रोड निर्माण कार्य के चलते पुराने टावरों को हटाकर नए टावर लगाए जा रहे हैं। रेहंडम के तार को भी नए टावरों में लगाकर ऊंचा किया जा रहा है। शनिवार दोपहर लगभग दो बजे मशीन के माध्यम से मजदूर ब्रिज टावर पर तार खींच रहे थे। इसी दौरान टावर गिर पड़ा। मौजूद अन्य मजदूरों के साथ ही राहगीरों व आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद टावर के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। इसमें पश्चिम बंगाल के जिला मालदा टाउन के रहने वाले मजदूर आमिर पुत्र भोंदू, कासिम पुत्र इदुवा, अनिरुद्ध सिंह पुत्र सत्तर, अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, पुतुल शेख पुत्र भद्दू शेख, सलीम व छोट्टन शामिल थे। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर सलीम व आमिर की स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटनास्थल पर कार्य करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि दोनों तरफ से तार को मशीन से खींचा जा रहा था। कुछ मजदूर टावर के नीचे काम कर रहे थे। टावर गिरा तो नीचे काम कर रहे मजदूर चपेट में आ गए। सलीम के पैर दब गया था, जिस कारण गंभीर चोट आई है। वहीं आमिर के भी हाथ व पैर में गंभीर चोट है।

अमेठी में बहन के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने भाई पर किया धारदार हथियारो से हमला

अमेठी उत्तर प्रदेश के अमेठी के जगदीशपुर इलाके में बहन के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध करने पर 26 वर्षीय एक शख्स आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित व्यक्ति की बहन कक्षा 9 की छात्रा है. उसके साथ कुछ लड़कों का समूह अक्सर छेड़छाड़ करके परेशान किया करता था. पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. आलाधिकारियों के दखल के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को हुई है. उस वक्त रंजीत (26) नामक युवक पर लड़कों के एक समूह ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. उसे इलाज के लिए जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया. लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. पीड़ित के परिवार का दावा है कि उन्होंने पहले भी जगदीशपुर पुलिस में उत्पीड़न के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. पीड़िता की बहन जब भी स्कूल जाती, तो लड़कों का एक समूह उसके साथ छेड़खानी किया करता था. पीड़ित छात्रा ने बताया, “जब भी मैं स्कूल जाती, तो लड़कों का एक समूह मेरे साथ दुर्व्यवहार करता था. मुझे अक्सर परेशान किया करता था. मैंने अपने परिवार को इस बारे में बताया, लेकिन जब उन्होंने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गई थीं.” पीड़िता के परिजनों ने जगदीशपुर थाना प्रभारी और एक कांस्टेबल लापरवाही का आरोप लगाया. हालांकि, पुलिस ने पीड़ित के परिजनों के आरोपों का खंडन किया है. लड़की ने आरोप लगाया कि कांस्टेबल प्रवीण कुमार और थाना प्रभारी ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उत्पीड़न का सबूत मांगा. पुलिस उपाधीक्षक (मुसाफिरखाना) अतुल कुमार सिंह ने कहा, “हमें घटना की जानकारी मिली है. मौके पर पुलिस बल तैनात है. घायल व्यक्ति रंजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. औपचारिक शिकायत मिलते ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी.” लापरवाही के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर जगदीशपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने पीटीआई को बताया कि इस मामले शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन मामले की जांच की गई तो प्रथम दृष्टया शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप झूठे पाए गए. पुलिस ने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पूरी जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. पुलिस उपाधीक्षक खुद इस मामले की देखरेख कर रहे हैं. इस घटना से लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है.

चाचा ने अपनी पांच साल की मासूम भतीजी को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया, घटना के बाद आरोपी फरार

लखनऊ उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक चाचा ने अपनी पांच साल की मासूम भतीजी को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर मासूम का इलाज चल रहा है। जानिए पूरी घटना जानकारी के मुताबिक, यह घटना हरदत नगर गिरण्ट क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की निवासी पांच साल की मासूम गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार पढ़ने गई थी। जहां पहुंचा आरोपी चाचा 21 वर्षीय गोकुल ने उसे घर ले जाने के बहने अपने साथ विद्यालय के पीछे स्थित गोमती प्रसाद की बाग में ले गया। बाग ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर छोड़कर फरार हुआ आरोपी मासूम बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बनाकर आरोपी घर और गांव छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मासूम को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी की तलाश के लिए एसपी ने टीम को लगाया है। संभल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके पिता ममलूकुर्रहमान बर्क को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके घर के केयरटेकर कामिल द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में इस धमकी की बात सामने आई है। आरोप है कि एक युवक, जो दूसरे संप्रदाय का है, पहले 20 दिसंबर को जामा मस्जिद में घुसने की कोशिश कर चुका था, और अब वह सांसद के घर पहुंचकर उन्हें धमकी दे गया।

एक बार फिर से गूगल मैप ने दिखाया गलत रास्ता, कार सवार लोगों को निर्माणाधीन हाइवे पर भेज दिया, टला हादसा

हाथरस उत्तर प्रदेश में पिछले एक महीने में गूगल मैप की वजह से कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। गूगल मैप लोगों गलत रास्ता दिखा कर भटका देता है। जिसके चसते बीते दिनों कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अब हाथरस में गूगल मैप की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक बार फिर से गूगल मैप ने गलत रास्ता दिखाया और कार सवार लोगों को निर्माणाधीन हाइवे पर भेज दिया। जिस वजह से कार मिट्टी के टीले से टकरा गई और कार चालक बुरी तरह चोटिल हो गए। मिट्टी के टीले से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार हादसा निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे पर हुआ है। जहां एक परिवार एक परिवार कार में सवार होकर बदायूं से मथुरा जा रहा था। इसी दौरान गूगल मैप ने निर्माणाधीन हाइवे पर बंद पड़े रास्ते को दिखाया। जिस वजह से राहगीरों ने कार को उस ओर मोड़ लिया। कार वहां मौजूद मिट्टी के टीले से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। कार का एयरबैग खुलने की वजह से परिवार की जान बच गई। जानें कैसे हुआ हादसा शुक्रवार रात एक कार मैप के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए। बरेली के विमलेश श्रीवास्तव और कुशल कुमार कार से मथुरा जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। कार सवार लोगों को सर्विस रोड से हाथरस की तरफ जाना था, लेकिन मैप ने उन्हें हाईवे पर चढ़ा दिया। हाथरस जंक्शन क्षेत्र में रोड ब्लाक के रिफ्लेक्टिंग बोर्ड न होने के कारण उनकी कार मिट्टी के ढेर से टकरा गई।  इससे कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने कार सवार लोगों को सकुशल बाहर निकल लिया। पूरा मामला कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र का है। निर्माणाधीन हाईवे हैं राहगीरों के लिए मुसीबत बता दें कि निर्माणाधीन हाईवे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। एनएचएआई की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। उसपर गूगल मैप अलग राहगीरों को रास्ता भटका कर उनपर कहर बरपा रहा है। गूगल मैप राहगीरों को गुमराह कर देता है। जिसके चलते वाहन अधबने हाईवे पर दौड़ते हैं।

अखिलेश महाकुंभ मेले में आकर संगम स्नान करें, उनकी नकारात्मक मानसिकता धुल जाएगी व मां गंगा उन्हें सद्बुद्धि देंगी: नकवी

प्रयागराज प्रयागराज में जनवरी 2025 से महाकुंभ का आयोजन होने वाला है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार महाकुंभ की तैयारियों को लेकर वर्तमान बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं. उनका आरोप है कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन के लिए अभी तक सारी तैयारियां हो जानी चाहिए थीं, लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार इसमें काफी पीछे है. अखिलेश यादव की इस आलोचना पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्यतार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जिनकी मानसिकता नकारात्मक हो उन्हें काम नहीं दिखता. नकवी ने कहा, ‘दुनिया का बड़ा आयोजन है महाकुंभ. वहां मजबूत व्यवस्था होती है. अफसोस है कि कुछ लोग नकारात्मक हैं और भय फैलाते हैं. सपा के मुखिया  भी भय फैलाते हैं. वह महाकुंभ मेले में आकर संगम स्नान करें, उनकी नकारात्मक मानसिकता धुल जाएगी व मां गंगा उन्हें सद्बुद्धि देंगी.’ मुख्तार अब्बास नकवी ने ये बातें प्रयागराज सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले का काम बड़ी तेजी से हो रहा है और समय रहते सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी. नकवी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण भी किया. बीजेपी नेता ने कहा, ‘महाकुंभ मेले पर पूरे विश्व की नजर है. योगी सरकार इसे दिव्य और भव्य बनाने में जुटी है. सुरक्षा के सारे प्रबंध किए गए हैं. इस बार पूरा विश्व महाकुंभ की दिव्य और भव्य छवि को देखेगा.’ संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर पूछे गए सवाल पर मुख्तार अब्बास नकवी ने सहमति जताते हुए कहा कि हर धार्मिक स्थल के नीचे मंदिर नहीं खोजना चाहिए, इससे आपसी सौहार्द और सद्भावना बिगड़ेगी. मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘कुछ विदेशी आक्रांताओं ने देश में जो किया उस कलंक को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. राम मंदिर का जिस तरह से समाधान निकला, उसी प्रकार ऐसे विवादित मामलों का संवाद के जरिए शांतिपूर्ण समाधान होगा. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का कहना ठीक है कि ऐसे मामलों का संवाद से समाधान होना चाहिए.’ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया. नकवी ने कहा कि मनमोहन सिंह आर्थिक संकट के दौर में भारत की अर्थव्यवस्था की प्राणवायु बने थे. उनके निधन से भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता खो दिया. इसकी भरपाई असंभव है.  

800 साइनेजेस महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को घाट और आश्रमों तक पहुचायेंगे, अब श्रद्धालुओं को भटकना नहीं पड़ेगा

प्रयागराज इस बार महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को घाट और आश्रमों तक पहुंचने में भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेला प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप महाकुंभ नगर के रास्तों की सटीक जानकारी श्रद्धालुओं को मिल सके, इसके लिए सिर्फ मेला क्षेत्र में 800 साइनेजेस लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक कुल मिलाकर 400 से अधिक साइनेजेस की स्थापना कर दी गई है, जबकि 31 दिसंबर तक सभी 800 साइनेजेस लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रतिदिन 100 साइनेजेस की स्थापना का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। महाकुंभ में देश के अलग-अलग प्रांतों से करोड़ों लोग आएंगे। इसके अतिरिक्त दुनिया के कई अन्य देशों से भी श्रद्धालु यहां संगम में आस्था की डुबकी लगाने और पुण्य कमाने के लिए आएंगे। ऐसे में भाषायी समस्या न आने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी ने सीएम योगी के निर्देश पर विभिन्न भाषाओं में साइनेजेस स्थापित किए हैं। इसमें हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं के साथ अन्य राज्यों की भाषाओं को भी प्रमुखता दी गई है। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ने बड़ी संख्या में लोगों के प्रयागराज आने की संभावनाओं को देखते हुए भाषायी समस्याओं को दूर करने के लिए निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी की ओर से यह कदम उठाया गया है। इन साइनेजेस की मदद से किसी भी राज्य से आने वाले श्रद्धालुओं को घाट और आश्रमों तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। पीडब्ल्यूडी प्रयागराज के मुख्य अभियंता एके द्विवेदी ने बताया कि विभागीय टीम युद्ध स्तर पर साइनेजेस लगाने के कार्य में जुटी है। केवल मेला क्षेत्र में 800 साइनेजेस लगाने का लक्ष्य है, इसमें से 400 साइनेजेस स्थापित कर दिए गए हैं। प्रतिदिन 100 साइनेजेस स्थापित करने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है। हर हाल में पूरे मेला क्षेत्र में सभी 800 साइनेजेस लगाने का कार्य 31 दिसंबर से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। इसी तरह पांटून ब्रिजों को भी तेजी से क्रियाशील किया जा रहा है। गुरुवार शाम तक 28 पांटून ब्रिज पूर्ण कर लिए गए हैं। कुछ ब्रिज में थोड़ा बहुत काम बाकी है, लेकिन जल्द ही सभी को क्रियाशील कर दिया जाएगा। शेष 2 ब्रिज भी 31 द‍िसंबर से पहले पूर्ण कर लिए जाएंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet