LATEST NEWS

रेलवे स्टेशन के पास बनी मस्जिद ‘शत्रु संपत्ति’ घोषित, पाकिस्तान के पहले PM लियाकत अली खान से जुड़ी है संपत्ति

मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मस्जिद और चार दुकानों को जांच के बाद शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया है। यह संपत्ति पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली के परिवार की बताई जा रही है, और इसके कब्जे को लेकर विवाद पैदा हो गया है। क्या है पूरा मामला? यह मामला 10 जून 2024 को तब सामने आया जब राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के संयोजक संजय अरोड़ा ने तत्कालीन जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगाली को शिकायत दी। शिकायत में अरोड़ा ने आरोप लगाया कि यह संपत्ति अवैध तरीके से कब्जा कर मस्जिद और दुकानों का निर्माण किया गया है। उनका कहना था कि यह संपत्ति पाकिस्तान के लियाकत अली के परिवार की है और इस पर अवैध कब्जा किया गया है। वहीं, मुस्लिम पक्ष का कहना था कि यह संपत्ति 1930 में वक्फ बोर्ड के नाम पर दर्ज की गई थी। उनके मुताबिक, इस संपत्ति पर बनाई गई मस्जिद और दुकानों का किराया वक्फ बोर्ड के मुतवल्ली को जमा किया जा रहा है। इसके अलावा, मुस्लिम पक्ष ने 10 नवंबर 1937 का एक पत्र भी जांच टीम को पेश किया, जिसमें इस संपत्ति को वक्फ की संपत्ति के रूप में दर्ज किया गया था। जांच और शत्रु संपत्ति का फैसला संजय अरोड़ा की शिकायत के बाद तत्कालीन जिला अधिकारी की ओर से इस मामले की जांच कराई गई। एडीएम राजस्व गजेंद्र कुमार, एमडीए सचिव, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, सीओ सिटी और नगर पालिका ईओ की एक टीम ने इस संपत्ति की जांच की। इस टीम ने अपनी रिपोर्ट शत्रु संपत्ति कार्यालय, दिल्ली को भेजी, जिसके बाद भारत सरकार के शत्रु संपत्ति अभिकरण ने एक टीम भेजकर मामले की जांच की। इसके बाद दोनों पक्षों की सुनवाई की गई, और जांच के बाद शत्रु संपत्ति अभिकरण ने इस संपत्ति को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया। अब अधिकारियों का कहना है कि इस संपत्ति के कब्जेदारों को नोटिस भेजा जाएगा, और अगर नोटिस के बावजूद संपत्ति खाली नहीं की जाती, तो कानूनी कार्रवाई के तहत इसे खाली कराया जाएगा। संपत्ति के बारे में जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि यह संपत्ति खसरा नंबर 930 के तहत 8 बिस्वा जमीन पर बनी हुई है, जिसमें एक मस्जिद और चार दुकानें हैं। दोनों पक्षों की प्रतिक्रिया मुस्लिम पक्ष के लोगों ने दावा किया कि यह संपत्ति वक्फ बोर्ड की है और इसे रुस्तम अली खान ने वक्फ के नाम पर छोड़ा था। इस मामले में दुकानें चलाने वाले मोहम्मद अतहर ने कहा कि यह संपत्ति शत्रु संपत्ति नहीं है, बल्कि यह रुस्तम अली खान की थी, जिन्होंने इसे वक्फ के नाम कर दिया था। उन्होंने सरकार से यह भी आग्रह किया कि इस मामले में सही और निष्पक्ष निर्णय लिया जाए। वहीं, हिंदू पक्ष के शिकायतकर्ता संजय अरोड़ा ने इसे “डबल स्वाभिमान का दिन” बताया। उनका कहना था कि यह संपत्ति 1918 से लियाकत अली खान के परिवार की थी और सरकार से उनकी मांग पूरी हो गई है कि यह शत्रु संपत्ति घोषित की जाए। आगे की प्रक्रिया अब इस संपत्ति के कब्जेदारों को शत्रु संपत्ति कार्यालय से नोटिस भेजा जाएगा। अगर नोटिस के बावजूद संपत्ति खाली नहीं की जाती, तो फिर कानूनी कार्रवाई के तहत इसे खाली कराया जाएगा। शत्रु संपत्ति क्या होती है? भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद, पाकिस्तान जाने वाले लोगों की छोड़ी हुई संपत्तियों को शत्रु संपत्ति कहा जाता है। यह संपत्तियां भारत सरकार के नियंत्रण में होती हैं, और इनके बारे में शत्रु संपत्ति अभिकरण द्वारा निर्णय लिया जाता है। इस फैसले के बाद अब इस संपत्ति को लेकर विवाद और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी।

कानपुर रामा विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

कानपुर सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर पहुंचे और रामा विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 80 छात्रों को स्वर्ण और 41 छात्रों को रजक पदक प्रदान किया। दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 के कुल 1935 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। इस दौरान राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति को मानद उपाधि प्रदान की गई लेकिन निजी कारणों की वजह से वो कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री के साथ दीक्षांत समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे। इधर, सीएम के कानपुर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। विश्वविद्यालय के चप्पे-चप्पे पर 800 जवान तैनात किए गए है। इसके अलावा जीटी रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। बताया जा रहा है कि सीएम करीब डेढ़ घंटे तक कानपुर में रहेंगे।

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, बिहार पुलिस के तीन जवान 7 लोग घायल

फिरोजाबाद यूपी के फिरोजाबाद जिले के मटसेना थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां, एक कार को ट्रक ने टक्कर मारी और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए, जिनमें बिहार पुलिस के तीन जवान भी शामिल है। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस गाजियाबाद से एक युवती को बरामद कर लौट रही थी। गाड़ी में युवती के परिजन भी सवार थे। पुलिस के मुताबिक बिहार के दरभंगा जिले के लहरिया सराय इलाके से एक युवती लापता हो गई थी। इस युवती की लोकेशन गाजियाबाद में मिली थी, लिहाजा लहरिया सराय थाने के उपनिरीक्षक दीपक कुमार,प्रिया और मुकेश कुमार युवती को बरामद करके लौट रहे थे। पुलिस की गाड़ी को मटसेना इलाके में एक ट्रक ने टक्कर मार दी और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बिहार पुलिस के जवानों के साथ युवती और उसके परिजन भी घायल हुए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं मौके से ट्रक ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

मां श्रृंगार गौरी के दर्शन समेत सात मुकदमों की सुनवाई करते हुए जिला जज ने अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी

वाराणसी ज्ञानवापी स्थित मां श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन पूजन की मांग समेत सात मुकदमों की सुनवाई जिला जज संजीव पांडेय की अदालत में हुई। मां श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की मांग करने वाली महिलाओं के वकील सुधीर त्रिपाठी ने जिला जज को बताया कि ज्ञानवापी से जुड़े सभी मामलों को हाई कोर्ट में स्थानांतरित करने के लिए अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है, जिस पर 17 दिसंबर को सुनवाई होनी है। सात मुकदमों की सुनवाई 21 दिसंबर को होगी इस पर जिला जज ने सभी मामलों में अगली सुनवाई के लिए 21 दिसंबर की तिथि मुकर्रर कर दी। वहीं, ज्ञानवापी में नए मंदिर के निर्माण व हिंदुओं को पूजा-पाठ करने का अधिकार देने की मांग को लेकर 1991 में स्वर्गीय पंडित सोमनाथ व्यास एवं अन्य द्वारा दाखिल मुकदमे में पुनरीक्षण याचिका पर अपर जिला जज (चतुर्दश) अभय कृष्ण तिवारी की अदालत में सुनवाई हुई। पुनरीक्षण याचिका वाराणसी के मुख्तार अहमद अंसारी की ओर से दाखिल की गई है। याचिका सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) प्रशांत कुमार सिंह की अदालत ने दो मई को खारिज कर दी थी। मुकदमे में मूल पत्रावली न मिलने से अदालत ने सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तिथि तय कर दी है।

संसद में दोनों दल संभल हिंसा की आड़ में मुस्लिम वोट बैंक को साधने में लगे हैं: मायावती

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख व पूर्व मुख्य मुख्यमंत्री मायावती ने संभल हिंसा को लेकर कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संसद में दोनों दल संभल हिंसा की आड़ में मुस्लिम वोट बैंक को साधने में लगे हैं, जबकि वंचितों पर हो रहे अत्याचार की आवाज कोई नहीं उठा रहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में वंचित समाज पर अत्याचार किया जा रहा है। मायावती ने इसके लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि देश के बंटवारे से पहले बंगाल के जेस्सोर खुलना क्षेत्र से डॉ. भीमराव आंबेडकर को संविधान सभा में भेजा गया था, लेकिन कांग्रेस ने षड्यंत्र के तहत पहले इस क्षेत्र को पाकिस्तान को दे दिया, जो बाद में बांग्लादेश का हिस्सा बन गया। संभल मुद्दे पर हंगामा, बांग्लादेश मामले में चुप्पी क्यों- मायावती बहुजन समाज पार्टी मुख्यालय में शनिवार को मायावती ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में वंचितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर कांग्रेस व समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष के अन्य दलों ने चुप्पी साध रखी है, जबकि संभल के मुद्दे पर लगातार संसद में हंगामा किया जा रहा है।   मायावती ने केंद्र से बांग्लादेश के वंचितों की मदद की मांग की उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ-साथ वंचितों की भी सुरक्षा का इंतजाम करें। बांग्लादेश में हो रही हिंसा में पिस रहे वंचितों को भारत लाने का प्रबंध किया जाना चाहिए। बसपा प्रमुख ने कहा कि अगर केंद्र सरकार बांग्लादेश के वंचितों की सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाती है तो इससे सिद्ध हो जाएगा कि वह भी कांग्रेस जैसी ही है। कांग्रेस और सपा वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं- मायावती उन्होंने कहा कि संसद में कांग्रेस व सपा दलितों व देशहित के मुद्दों को उठाने की बजाय संभल-संभल चिल्ला रहे हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि जिस प्रकार कांग्रेस व सपा संभल में तुर्क व गैर तुर्क मुसलमानों को बांटकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है, उससे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने वंचित समुदाय के सांसदों पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले ऐसे सांसदों ने भी अपनी पार्टियों के आकाओं को खुश करने के लिए वंचितों के मुद्दों को लेकर चुप्पी साध रखी है।

एक कार ने बाइक सवार दो भाईयों को टक्कर मार दी, एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अमरोहा उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में एक कार ने बाइक सवार दो भाईयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। युवक की मौत से परिजनों कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर हुआ। कार ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि, घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी है, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर मुरादाबाद का है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि अमरोहा में छह दिसंबर को एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। हादसे में ई-रिक्शा चालक शाहिद (34) की मौके पर मौत हो गई थी। उसमें सवार दो लोग भी घायल हुए थे। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। हादसे से गुस्साए परिजनों को पुलिस ने समझा कर शांत किया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। ई-रिक्शा चालक शाहिद नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के पंजू सराय गांव के रहने वाले थे। इससे पहले नवंबर में अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र में खेतापुर गांव के पास हुई थी। थाना क्षेत्र के हादीपुर कलां गांव के तीन युवक बेलदारी का काम करने के लिए पास के गांव रजाकपुर गए थे। तीनों युवक अपनी-अपनी बाइकों पर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ था।  

बसपा मुखिया मायावती ने कहा- सपा और कांग्रेस मुस्लिम वोट को रिझाने में लगे हैं, अन्य मुद्दों से कोई लेना देना नहीं

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संभल हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों दल मुस्लिमों को आपस में लड़ा रहे हैं। बसपा मुखिया मायावती ने शनिवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सपा और कांग्रेस मुस्लिम वोट को रिझाने में लगे हैं। उन्हें अन्य कोई मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है। यह दोनों पार्टियां संभल में मुस्लिम समाज के तुर्क और नॉन तुर्क को आपस में लड़ा रही हैं। इससे मुस्लिमों को सतर्क रहना है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू बड़ी संख्या में अपराधों का शिकार हो रहे हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस चुप है। अब केवल मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्ला रही है। इस मामले में कांग्रेस, सपा के समर्थक एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। उन्होंने कहा सबसे ज्यादा दुख की बात है कि जिनकी बदौलत से ससंद में दलित वर्ग के सांसद पहुंचे हैं, वो भी अपनी अपनी पार्टी के आकाओं को खुश करने के लिए दलित उत्पीड़न के मुद्दे पर चुप हैं। चाहे वो मामला अपने देश का या पड़ोसी देश बांग्लादेश का हो। मायावती ने कहा कि बांग्ला देश में प्रताड़ि‍त हिंदुओं में अधिकांश संख्या उन दलितों और कमजोर तबके के लोगों की है जिनकी भारत देश में बहुलता होते हुए भी बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को संविधान सभा में चुनने की सजा के तौर पर बंटवारे में पाकिस्ताभन को दे दिया गया था। इस प्रकार बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर संविधान सभा में बंगाल के जिस जैसोर क्षेत्र से चुनकर आए उसे हिंदू बहुल क्षेत्र होने के बावजूद षड्यंत्र पूर्वक पाकिस्तान के हवाले कर दिया गया जो अब बांग्लाददेश में है। इसी के चलते बाबा साहेब डॉ.भीम राव अंबेडकर वहां से इस्तीफा देकर भारत वापस आ गए। ये सब जातिवादी खेल कांग्रेस पार्टी का था और अब जब वहां इनका शोषण हो रहा है तो भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस चुप है। अब वह केवल मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्लाु रही है।  

हत्या के मामले में वांछित आरोपी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

देवरिया उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सुरौली क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित आरोपी बदमाश को पुलिस ने शनिवार की सुबह एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के पैर में गोली लगी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह ने यहां बताया कि 07 नवम्बर को सुरौली क्षेत्र में एक युवक शुभम उर्फ निहाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार पांचों बदमाशों को भी पैर में गोली लगी थी और वे इस समय जेल में हैं। उन्होंने बताया कि इस हत्या में वांछित एक आरोपी दीपक मिश्रा फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सुबह वांछित बदमाश दीपक मिश्रा को एक सूचना के आधार पर सुरौली क्षेत्र के विशुनपुर मोड़ तिराहे के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। जिसके पैर में गोली लगी है, उसकी स्थिति सामान्य है। उसके पास से अवैध शस्त्र आदि बरामद हुए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।  

‘हर काम देश के नाम होना चाहिए, हमारा कोई व्यक्तिगत अस्तित्व नहीं , यदि हमारा राष्ट्र सुरक्षित है, तो हमारा धर्म भी सुरक्षित रहेगा – CM योगी

 वाराणसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के स्वर्वेद महामन्दिर धाम में आयोजित ‘विहंगम योग संत-समाज’ की स्थापना के शताब्दी समारोह महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘हर काम देश के नाम होना चाहिए, हमारा कोई व्यक्तिगत अस्तित्व नहीं है. यदि हमारा राष्ट्र सुरक्षित है, तो हमारा धर्म भी सुरक्षित रहेगा, यदि हमारा धर्म सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित रहेंगे.’ योगी आदित्यनाथ ने शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश गुलामी की बेड़ियों से जकड़ा हुआ था. गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपनी आध्यात्मिक साधना के साथ-साथ सदगुरु सदाफल महाराज ने आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया. उन्होंने कहा, ‘अकेले चुपचाप नहीं बैठ जाना है. एक कार्य पूरा हुआ तो अगले कार्य की शुरुआत कर देनी है, लेकिन हर कार्य देश के नाम, सनातन धर्म के नाम पर होना चाहिए. एक सच्चा संत देश और समाज की परिस्थितियों से हाथ पर हाथ रखकर चुपचाप बैठा नहीं रह सकता है.’ आगामी प्रयागराज महाकुंभ का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘एक कुंभ यहां पर है, तो दूसरा महाकुंभ प्रयागराज में 13 जनवरी से प्रारंभ होने वाला है. प्रयागराज महाकुंभ को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दिला दी है. यही नहीं यह वर्ष हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी, 2024 को 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करते हुए अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला फिर से विराजमान हुए हैं.’ पीएम मोदी के कार्यकाल में वाराणसी में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आप देख रहे होंगे कि आज काशी एक नई काशी है. प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों में काशी को चमका दिया है. आज काशी में नमो घाट है. देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा घाट है, जहां हेलीपैड भी है. काशी में देव मंदिरों का कायाकल्प हुआ है. इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य- चाहे सड़क, रेल और वायु सेवा की कनेक्टिविटी हो, जो 2014 से पहले था उससे 100 गुना बेहतर अब है. अब काशी से हल्दिया के बीच जलमार्ग का उपयोग करते हुए भी अपनी यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं.’  

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, तीन बाइक के बीच जोरदार टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

 गोरखपुर गोरखपुर के मोहद्दीपुर बिजली घर के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब 11:45 बजे मोहद्दीपुर नहर रोड पर हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दो बाइक की टक्कर में 5 लोगों की मौत पुलिस ने मृतकों की पहचान सूरज, मोनू, विक्रम और विक्रम की बेटी लाडो और परी के रूप में की है। जानकारी के मुताबिक देर रात बाइक पर सवार मोनू और सूरज नाम के दो युवक मुंडन कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर विक्रम अपनी पत्नी और उनके तीन बच्चे के साथ सवार थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि विक्रम ने नहर रोड पर जाने के लिए जैसी ही अपनी बाइक मोड़ी उसी दौरान कूड़ाघर की तरफ से आ रहे मोनू और सूरज की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इतना ही नहीं इसी दौरान एक तीसरी बाइक की भी इनसे टक्कर हो गई। हादसे में विक्रम की पत्नी, पांच साल का बेटा और एक अन्य शख्स घायल हो गए। इन तीनों को इलाज के लिए इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक विक्रम एक सफाईकर्मी था और मृतक मोनी एंबुलेंस चालक था। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया जाएगा।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और गरीबों और वंचितों का शोषण हो रहा है, अब ढोंग करने वाले मौन क्यों : सीएम योगी

लखनऊ आज बांग्लादेश में हिंदुओं, बौद्ध और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को कट्टरपंथी मार रहे हैं। उन्हें जलाया जा रहा है। उनकी संपत्तियों को लूटा जा रहा है। इतना ही नहीं माता और बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जब तक वहां जिन्ना का जिन्न रहेगा तब तक इस तरह की अराजकता होती रहेगी। उन्होंने कहा कि वहां पर गरीबों और वंचितों का शोषण हो रहा है। यह पाप 1947 में देश के विभाजन के रूप में सभी के सामने आया था। उसी का बदसूरत स्वरूप बांग्लादेश के रूप में फिर हमारे सामने है। बाबा साहेब ने 1946-47 में ही जनता को इसे लेकर आगाह कर दिया था, उन्होंने कहा था कि देश का बंटवारा मत होने दीजिए। अगर यह हो गया तो आर-पार की लड़ाई शुरू हो जाएगी, जो आज हमारे सामने है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा मार्ग स्थित आंबेडकर महासभा परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज कुछ लोग समाज को धोखा दे रहे हैं। वह समाज में झूठ फैला रहे हैं। यह वही लोग हैं, जो उस समय हैदराबाद के निजाम और उनके रजाकारों द्वारा दलितों के गांव जलाए जा रहे थे तो चुप थे। उस दौरान उनका शोषण हो रहा था। उन पर अत्याचार किया जा रहा था। उस समय भी बाबा साहेब आंबेडकर ने खुला पत्र लिखा था कि हैदराबाद के निजाम की रियासत के सभी दलितों, जिन पर अत्याचार हो रहा है, वह निजाम की रियासत को छोड़कर महाराष्ट्र की ओर चले जाएं, लेकिन अपना धर्म और मत न बदलें। सीएम योगी ने आगे कहा कि वहीं, हैदराबाद के निजाम और पाक परस्त जिन्ना के लोगों ने अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए बाबा साहेब को प्रलोभन देने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने आदर्शों से टस से मस नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा भारतीय ही रहूंगा। मैंने भारतीय के रूप में जन्म लिया है और मेरी अंतिम यात्रा भी भारतीय के रूप में ही निकलेगी। उन्होंने आजीवन इस व्रत का पालन भी किया। वह लगातार दलित और वंचितों के लिए काम करते रहे। जिन लोगों ने बाबा साहेब की बात मानी, वह आज भारत में सुरक्षित हैं और आरक्षण का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। हमारी सरकार उन सभी का सम्मान करने के साथ उन्हें हर सुविधा उपलब्ध करा रही है। सीएम योगी ने कहा कि योगेंद्र नाथ मंडल की बातों में आकर जो लोग बहक गए थे, वह आज पाकिस्तान और बांग्लादेश में अत्याचार सह रहे हैं। यह दृश्य आज हम सभी के सामने है। 1947 में पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की बड़ी तादाद में आबादी थी। बांग्लादेश में 1971 तक 22 पर्सेंट हिंदू रहते थे, आज वह घटकर 6 से 8 फीसदी रह गए हैं। आज वहां जो कुछ भी हो रहा है, अगर इसी तरह नरसंहार चलता रहा तो यह संख्या बहुत सीमित रह जाएगी। जो लोग हमेशा दलितों को अपना वोट बैंक बना करके उनका शोषण करते आए हैं, वह बांग्लादेश की घटना पर मौन हैं। उनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकल रहा है क्योंकि वह सच स्वीकार नहीं कर सकते हैं और सच बोल भी नहीं सकते हैं। उनमें बोलने का सामर्थ्य नहीं है इसलिए वह बांग्लादेश के दृश्य पर मौन हैं। यह लोग सिर्फ संविधान की प्रति दिखाकर ढोंग कर रहे हैं। उन्हें बाबा साहेब के मूल्यों से कोई लेना-देना नहीं है। इससे पहले भी इन्होंने बाबा साहेब के मूल संविधान पर कुठाराघात करके उसकी हत्या करने का प्रयास किया था। सीएम योगी ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना उसकी आत्मा होती है। कांग्रेस ने संविधान की प्रस्तावना से उसकी आत्मा हटाने का काम किया है। वर्ष 1975 में देश में इमरजेंसी लागू करके बाबा साहेब का अपमान किया था। आज भी कांग्रेस यही कर रही है। इन्होंने मूल संविधान की प्रस्तावना में संशोधन करके वह शब्द डालने का काम किया था, जो बाबा साहेब ने मूल संविधान में डाले ही नहीं थे। ऐसे में जो यह ढोंग कर रहे हैं, उसका वास्तविक चेहरा जनता और देश के सामने लाने की आवश्यकता है। बाबा साहेब हमेशा वंचित, पीड़ित और शोषित के लिए काम करते रहे। उन्होंने ही समाज को नई दिशा दिखाते हुए खुशहाल समाज की परिकल्पना दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए बाबा साहेब के सपने को साकार करते हुए लगातार काम कर रही है। हमारी सरकार उन्हें फ्री टॉयलेट, आवास, जमीन के पट्टे उपलब्ध करा रही है। उन्हें पेंशन की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। एससी-एसटी वर्ग के छात्रों स्कॉलरशिप और शुल्क प्रतिपूर्ति दी जा रही है। वर्तमान में हम जीरो पावर्टी के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में गरीबी को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। सभी वंचितों को राशन, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, हर घर तक पानी समेत अनेक सुविधाओं को लाभ दिया जाएगा। हमारी सरकार बाबा साहेब पर शोध हो सके, जीवन दर्शन को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाया जा सके, इसके लिए लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना करने जा रही है। अंबेडकर महासभा की मांग पर इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना की जा रही है, जहां पर भव्य ऑडिटोरियम के साथ लाइब्रेरी भी होगी। यहां पर छात्राओं के लिए छात्रावास और अतिथि गृह के साथ बाबा साहेब का भव्य स्मारक भी होगा।

गुरु तेग बहादुर के बलिदान और स्मृतियों को किया नमन, दिया बड़ा बयान, कहा- उन्होंने कश्मीरी पंडितों को धर्म परिवर्तन से बचाया

लखनऊ सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहियागंज स्थित गुरुद्वारा में उन्होंने गुरु तेग बहादुर के बलिदान और स्मृतियों को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सिख पंथ के अनुयायियों ने अपनी साधना और सामर्थ्य से अपने कौम के साथ-साथ पूरे देश को और पूरे सनातन धर्म को न केवल सुरक्षा प्रदान की बल्कि एक लंबे समय के लिए उन्हें अभय भी प्रदान किया। कश्मीरी पंडितों को धर्म परिवर्तन से बचाया – योगी कश्मीरी पंडितों पर कश्मीर में हुए अत्याचार को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी महाराज ने उस समय कश्मीर को बचाया था जब वहां के सनातन धर्मावलंबियों को विदेशी आक्रांताओं द्वारा धर्म परिवर्तन करने का आदेश मिला था। गुरु तेग बहादुर ने धर्म परिवर्तन के आदेश के बाद सुरक्षा के लिए भटक रहे कश्मीरी पंडितों को न सिर्फ नया जीवन दिया था बल्कि उनसे कहा था कि अत्याचारियों से कह दो कि पहले हमारे गुरु को इस्लाम स्वीकार कराओ। सीएम योगी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने हमेशा देश और धर्म को प्राथमिकता दी और किसी विदेशी आक्रांता के सामने सिर नहीं झुकाया। ‘मुख्यमंत्री आवास पर वीर बाल दिवस मनाया जाना मेरा सौभाग्य है’ मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने कहा कि गुरु तेग बहादुर अपनी शहादत के पहले सनातन धर्म की रक्षा के लिए, देश और धर्म की रक्षा करने के लिए गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जैसा सशक्त शक्तिपुंज भी देश को दिया। उनके चार-चार साहिबजादे बलिदान हो गए। सीएम योगी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी जी के आभारी हैं, जिन्होंने 26 दिसंबर की तिथि को वीर बाल दिवस के रूप में आयोजित करने की घोषणा की। यह मेरा सौभाग्य है कि वीर बाल दिवस साल 2020 से लगातार मुख्यमंत्री आवास में पूरी भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है। पूरा संत समाज इसमें शामिल होता है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत, 8 की मौत, दर्जनों यात्री घायल

कन्नौज यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए. दरअसल, एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस एक ट्रक में जा घुसी, जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हो गया. बस में कुल 40 यात्री सवार बताए गए. मौके पर डीएम-एसपी पहुंचे और हालात का जायजा लिया. फिलहाल, राहत-बचाव कार्य पूरा किया जा चुका है. सड़क को क्लियर करा लिया गया है. ये हादसा आज दोपहर कन्नौज जिले के सकरावा थानाक्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस 141 पर औरैया बॉर्डर के पास हुआ. इस बीच रास्ते से गुजर रहे यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी घायलों की मदद के लिए रुक गए. उन्होंने फौरन घायलों को अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया. फिलहाल, हादसे में घायल यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज व तिर्वा के लिए भेजा गया है. जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चलती बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई और पलट गई. हादसे के बाद बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला. सूचना पाकर मौके पर यूपीडा की टीम और पुलिस भी पहुंच गई. एक्सीडेंट इतना भीषण था कि रेस्क्यू में कई घंटे लग गए. इस पूरे मामले में कन्नौज के एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस हादसे में मरने वालों की संख्या 6 से बढ़कर 8 हो गई है और घायलों की संख्या 19 है. फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है. घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है. मृतकों के परिजनों को भी खबर दी जा रही है. आपको बता दें कि इससे पहले पीलीभीत में भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी. जबकि, चित्रकूट सड़क हादसे में छह लोगों को जान गवांनी पड़ी थी. सीएम योगी ने सड़क हादसे पर दुख जताया है.

डायल 112 पीआरवी पुलिस वाहन खाई में गिरा, इस हादसे में एक महिला पुलिसकर्मी की मौत

रामपुर उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के पटवाई क्षेत्र में इवेंट को जा रही डायल 112 पीआरवी पलट कर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पटवाई क्षेत्रान्तर्गत यूपी 112 पीआरवी पर तैनात सब कमाण्डर आरक्षी आकाश दिवाकर, आरक्षी चालक सुमित पंवार, महिला आरक्षी पिंकी, महिला आरक्षी रूचि बीती रात करीब पौने दस बजे एक इवेन्ट पर जा रहे थे। ईवेन्ट पर जाते समय पटवाई शाहबाद रोड पर पैट्रोल पम्प के पास पीआरवी अनियन्त्रित होकर सडक किनारे पानी के नाले में पलट गयी। पीआरवी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि उपचार के दौरान महिला आरक्षी रूचि की मृत्यु हो गयी। घटना के चलते एसपी विद्या सागर मिश्र और एएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे।  

6 दिसंबर और जुमे की नमाज पर ड्रोन से निगरानी, संभल-मुरादाबाद से लेकर मेरठ-बागपत तक अलर्ट

अयोध्या/ संभल आज बाबरी विध्वंस की 32वीं बरसी है. साथ ही जुमे की नमाज भी है. संभल हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पूरे प्रदेश को हाई अलर्ट में रखा गया है. अयोध्‍या, मथुरा-काशी के अलावा संभल और सहारनपुर में चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. संभल में जुमे की नमाज पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी. संभल की शाही जामा मस्जिद में दोपहर डेढ़ बजे नमाज अदा की जाएगी. पीएसी की 10 कंपनी तैनात की गई है. जामा मस्जिद के आसपास इलाके को छावनी में तब्‍दील कर दिया गया है. दो दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संभल हिंसा को लेकर जरूरी समीक्षा के निर्देश दिए थे. सीएम ने सख्ती से कहा था कि चाहे कोई भी दिन हो, कैसे भी हालात हों किसी तरह का बवाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने राज्य पुलिस को निर्देश दिया था कि वे बबालियों से सख्ती से निपटें. इस बीच राज्य के सभी धार्मिक और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर भी विशेष सतर्कता बरतने को का गया है. मुरादाबाद में संवेदनशील इलाकों पर खास नजर सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश के बाद मुरादाबाद में भी पुलिस सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है. चौराहे पर पीएसी की फोर्स तैनात की गई है. मुरादाबाद में देर रात्रि भी चेकिंग चलती रही. मथुरा में डीएम ने सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है. संवेदनशील इलाके पर खासकर नजर रखने को कहा गया है; मथुरा में एक हजार अतिरिक्‍त पुलिस फोर्स बुलाई गई है. मऊ जिला प्रशासन भी सतर्क है. लोगों को घरों में और मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने को कहा है. ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी. संभल में धर्मगुरुओं से शांति बनाए रखने की अपील संभल के एसपी कृष्‍ण कुमार विश्‍नोई ने बताया कि जुमे की नमाज और छह दिसंबर को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है. जामा मस्जिद के पास और शहर में जगह-जगह पुलिस, पीएसी, आरएएफ व आरआरएफ तैनात कर दी है. दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोग और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की गई. उन्‍होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि वह जुमा नमाज अपने क्षेत्र की मस्जिदों में ही अदा करें. जिले में धारा 163 लागू है, इसलिए भीड़ एकत्र नहीं की जा सकती है. किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है. बाबर के युग की एक और मस्जिद पर विवाद संभल जिला एसपी कृष्णा कुमार बिश्नोई ने 6 दिसंबर को लेकर जिले में अलर्ट जारी किया था. असल में यहां भी बाबर युग में बनी शाही जामा मस्जिद को लेकर विवाद शुरू हो गया है, जिसको लेकर बीते दिनों जिले में हिंसा भी हुई. यही वजह है कि प्रशासन को यहां हाई-अलर्ट पर रखा गया है. इनके अलावा आज जुमा भी है और हिंसक घटनाओं के बाद से प्रत्येक जुमे के दिन इस जिले को अलर्ट पर रखा जाता है. इनके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी सिक्योरिटी टाइट रखी जाती ैहै, ताकि किसी तरह का कोई विरोध-प्रदर्शन न हो सके. संभल में आरएएफ-पीएसी की तैनाती 6 दिसंबर की तैयारियों के बारे में एसपी ने कहा, “संभल जिला पूरी तरह से तैयार है. आरएएफ की एक कंपनी, पीएसी की 9 कंपनियां और अतिरिक्त आरआरएफ कर्मियों को तैनात किया गया है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि दिन शांतिपूर्ण तरीके से गुजरे, पुलिस हर कोने पर तैनात रहेगी.” मथुरा में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. यहां शाही ईदगाह को लेकर विवाद है, जहां हिंदू संगठनों ने जलाभिषेक की अपील की है. इसके लिए यहां आसपास कहा जा रहा है कि एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. बाबरी मस्जिद का विध्वंस दिवस भी है और इसके लिए भी सुरक्षा टाइट की गई है. पुलिस अधिकारी पैदल गश्त कर रहे हैं और एसटीएफ से लेकर एलआईयू तक अलर्ट मोड में हैं. मथुरा शहर के एसपी अरविंद कुमार का कहना है, “हमने इलाके को 4 जोन में बांटा है. संवेदनशील जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है. ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी…”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet