LATEST NEWS

कृषि फीडरों को 10 घंटे विद्युत आपूर्ति करे सुनिश्चित , अधिकारियों को निर्देश

लखनऊ यूपी पॉवर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने सिंचाई आदि कार्यों के लिए एग्रीकल्चर फीडर पर निर्धारित 10 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बुधवार को डिस्काम की समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि यदि किसी कारण से कृषि फीडरों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती है तो जितनी देर विद्युत बाधित रहती है, उतनी आपूर्ति पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में विद्युत लाइनों, उपकरणों तथा ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने की संभावना अन्य मौसम की तुलना में ज्यादा रहती है। ऐसी स्थिति में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए आवश्यक सावधानियों बरतें। डा. गोयल ने कहा कि सितंबर तक हमें ज्यादा सावधानी बरतनी है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में शिड्यूल के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित हो। विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए विद्युत वितरण निगम मुख्यालय एवं जनपद स्तर पर स्थापित संबंधित नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रभावी अनुश्रवण करें। अध्यक्ष ने विद्युत चोरी को रोकने के लिए निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं को समय से बिल उपलब्ध कराया जाए। बिलिंग में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उपभोक्ताओं को सही रीडिंग का बिल समय से उपलब्ध कराने के लिए मीटर रीडिंग सही ढंग से हो और उपभोक्ताओं को समय से मिले यह सुनिश्चित होना चाहिए। प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने कहा कि भारी वर्षा एवं बाढ़ के कारण बरेली, पीलीभीत एवं लखीमपुर जिलों के कुछ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। इसे सामान्य रखने के लिये पावर कारपोरेशन प्रयासरत है। कई सबस्टेशनों में पानी आ गया है। इन जिलों के हालात पर वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति की जानकारी प्राप्त की गयी और हालात को सामान्य रखने हेतु युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश दिये गये।

बदमाशों के हौसले बुलंद, आए दिन राह चलते लोगों से लूटपाट, पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी को लुटा

फतेहपुर यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन राह चलते लोगों के साथ लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। फतेहपुर में भी लुटेरों ने दिन दहाड़े वारदात को अंजाम दे डाला। यहां लुटेरों ने पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी को भी नहीं छोड़ा और मंगलसूत्र लूटकर भाग निकले। घटना के दौरान पूर्व विधायक की पत्नी आवास विकास कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक के लिए गईं थीं। यहीं पर बाइक पर दो लुटेरे सवार होकर आए और गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। लुटेरे भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। पूर्व भाजपा विधायक करन सिंह पटेल का आवास विकास मोहल्ले में घर हैं। पत्नी के साथ पूर्व विधायक घर में रहते हैं। गुरुवार सुबह करीब पौने सात बजे उनकी 60 वर्षीय पत्नी शांति सिंह रोज की तरह घर के पास ही मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर पीछे से एक बाइक में सवार दो युवक आये और शांति सिंह के गले से मंगलसूत्र छीन फरार हो गए। जब तक शांति देवी शोर मचाती लुटेरे फरार हो चुके थे। हालांकि बदमाश इतने बेखौफ थे कि घटनास्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर ही स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में 470 रुपये का पेट्रोल डलवाया और आबूनगर की तरफ तेज रफ्तार से निकल गए। लूट की सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी वीर सिंह मौके पर पहुंचे। पूर्व  विधायक के आवास के बाहर लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी। बाइक सवार संदिग्ध लुटेरे कैमरे में कैद हुए हैं। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि शातिरों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।  

अतीक अहमद का वकील विजय मिश्रा हिस्ट्रीशीटर घोषित, थानों में दर्ज हैं 9 केस

प्रयागराज  उत्तर प्रदेश में प्रयागराज पुलिस ने गैंगस्टर अतीक अहमद के वकील रहे विजय मिश्रा को कैंटोनमेंट थाने में हिस्ट्रीशीटर के रूप में सूचीबद्ध किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने पहले ही अतीक अहमद के बेटों मोहम्मद उमर और अली अहमद को प्रयागराज जिले के खुल्दाबाद थाने में क्रमश ’48बी’ और ’57बी’ नंबर पर हिस्ट्रीशीटर के रूप में सूचीबद्ध कर दिया है। विजय मिश्रा हिस्ट्रीशीटर के रूप में सूचीबद्ध होने वाले अतीक अहमद का दूसरा वकील है। इससे पहेल जून में एक अन्य वकील खान सौलत हनीफ को हिस्ट्रीशीटर के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। नैनी के सेंट्रल जेल में बंद है विजय मिश्रा पुलिस ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि विजय मिश्रा के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 9 मामले दर्ज हैं। मिश्रा को दरियाबाद के एक लकड़ी व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वह फिलहाल नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। पुलिस ने वकील उमेश पाल हत्याकांड में भी विजय मिश्रा को आरोपी बनाया था। अतीक के गिरोह के लोगों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है और खान सौलत हनीफ को पहले ही उमेश पाल के अपहरण और हमले के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। खान सौलत हनीफ के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले साल हुई थी अतीक, अशरफ की हत्या बता दें कि अतीक अहमद उत्तर प्रदेश का कुख्यात माफिया और नेता था। वह समाजवादी पार्टी से सांसद और उत्तर प्रदेश विधानसभा का सदस्य रह चुका था। पिछले साल जांच के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी व उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। अतीक की हत्या के बाद से उसके गैंग के तमाम लोगों पर शिकंजा कसा गया और कइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अतीक और अशरफ की पत्नियों शाइस्ता परवीन और जैनब की भी तलाश कर रही है और उनके ऊपर इनाम भी घोषित हैं।

चंदौली में आसमानी बिजली का कहर! 6 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल

चंदौली  चंदौली में तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राकृतिक आपदा में दर्जन भर लोग झुलस गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि सभी झुलसे लोगों की हालत अब खतरे से बाहर है। बता दें, बुधवार शाम (10 जुलाई) जिले के अलग अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली से कई लोग हताहत हुए। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भिसौड़ी गांव में मोती सिवान में भैंस चरा रहा था तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ऐसे ही अलीनगर थाना क्षेत्र के बरूईपुर गांव में भैंस चराते समय एक बच्चे समेत दो लोग आकाशीय बिजली की जद में आए और सभी की जान चली गई। वहीं मुगलसराय कोतवाली के ही कुंडा कला गांव में गंगा किनारे दो लोग भी आकाशीय बिजली के शिकार हो गए। इनके अलावा कंदवा थाना क्षेत्र स्थित कोदई गांव निवासी मुनीब बिंद भी आकाशीय बिजली की चपेट में आए और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि 16-17 लोगों को लाया गया था जिसमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी थी और बाकी का इलाज चल जिला अस्पताल में ही चल रहा है। जिला प्रशासन ने भी 6 मौत की पुष्टि की है। अपर जिला अधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया कि बुधवार दोपहर मौसम बहुत खराब था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और जनपद के अलग अलग हिस्सों में 6 लोगों की जान चली गई। इनमें से एक का शव बरामद नहीं किया जा सका है क्योंकि वो उस समय गंगा नदी में था।

रेलवे भर्ती पेपर लीक केस में विधायक वेदी राम और निषाद पार्टी के MLA विपुल दुबे के खिलाफ NBW जारी

लखनऊ रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम (MLA Bedi Ram) और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे (Vipul Dubey) के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी हुआ है. इस मामले में विधायक बेदी राम और विपुल दुबे समेत 19 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है.   गाजीपुर की जखनियां सीट से सुभासपा विधायक बेदी राम और भदोही की ज्ञानपुर सीट से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. विशेष न्यायाधीश पुष्कर उपाध्याय ने दोनों विधायकों समेत एक दर्जन आरोपियों के अदालत में हाजिर न होने पर यह NBW जारी किया है. कोर्ट ने कृष्णा नगर इंस्पेक्टर को 26 जुलाई तक गिरफ्तारी वारंट तामील करने के निर्देश दिए हैं.   एसटीएफ ने फरवरी 2006 में बेदी राम और विपुल दुबे को पेपर लीक मामले में अरेस्ट किया था. इस मामले में दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगा था. एसटीएफ ने आरोपियों के पास से रेलवे भर्ती ग्रुप डी की परीक्षा का प्रश्न पत्र बरामद होने का दावा किया था. जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी. कोर्ट ने बेदी राम और विपुल दुबे की हाजिरी माफी की अर्जी को भी खारिज कर दिया है. 9 में से 8 मामले पेपरलीक से जुड़े हुए फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान बेदी राम द्वारा दिए गए शपथ पत्र से सामने आया था कि विधायक पर राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में रेलवे और पुलिस भर्ती पेपर लीक से जुड़े 8 मुकदमे दर्ज रहे हैं. बेदी राम पर दर्ज कुल 9 मुकदमों में आठ पेपर लीक से जुड़े हैं. 2009 में जयपुर में एसओजी ने रेलवे भर्ती पेपर लीक मामले में बेदी राम पर एफआईआर दर्ज की थी. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का पेपर लीक कराने के मामले में भी एसटीएफ भोपाल ने मामला दर्ज किया था.   2006 में रेलवे पेपर लीक मामले में लगा था गैंगस्टर एक्ट इसी तरह 2006 में रेलवे का पेपर लीक कराने के मामले में लखनऊ के कृष्णा नगर में बेदी राम पर गैंगस्टर एक्ट लगा था. इसके बाद 2008 में रेलवे का पेपर लीक कराने में गोमती नगर में मुकदमा दर्ज हुआ था. फिर 2014 में पेपर लीक कराने के मामले में आशियाना में बेदी राम पर एफआईआर दर्ज हुई थी. इतना ही नहीं 21 अगस्त 2014 को यूपी एसटीएफ गैंगस्टेर एक्ट में बेदी राम की लखनऊ व जौनपुर की 8 प्रॉपर्टी कुर्क कर चुकी है.   पेपर लीक के 8 मामलों में दायर हो चुकी चार्जशीट साल 2010 में भी जौनपुर के मडियाहू में बेदी राम पर पुलिस भर्ती पेपर लीक करने में एफआईआर दर्ज हुई थी. फिलहाल, पेपर लीक से जुड़े सभी आठ मामलों में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है. कोर्ट में चार्जफ्रेम/आरोप तय हो चुके हैं. बेदी राम गाजीपुर की जखनियां विधानसभा सीट से विधायक हैं. वह मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं. बेदी राम को सुभासपा अध्यक्ष और यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर का करीबी माना जाता है.  

स्कूल टाइम में ढाई घंटे चलाया मोबाइल, सवा घंटे खेला कैंडी क्रश… संभल में DM ने निकाली टीचर के मोबाइल की हिस्ट्री

संभल यूपी के संभल जिले के एक सरकारी स्कूल में निरीक्षण पर पहुंचे डीएम ने पाया कि एक टीचर ड्यूटी टाइम में मोबाइल गेम खेल रहे थे. डीएम ने टीचर का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि 5.30 घंटे के स्कूल टाइम में उन्होंने एक घंटा 17 मिनट कैंडी क्रश खेला और इसके अलावा सोशल मीडिया का भी यूज किया. इतना ही नहीं जब डीएम ने टीचर द्वारा चेक की गई कॉपियों को दोबारा देखा तो छह पेज में 95 गलतियां भी सामने आईं. मोबाइल में कैंडी क्रश गेम खेलने वाले टीचर को डीएम के निर्देश के बाद सस्पेंड कर दिया गया है.   संभल के शरीफपुर ग्राम पंचायत के सरकारी स्कूल में डीएम औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे. यहां उन्होंने टीचरों का शिक्षण कार्य देखा और बच्चों के पढ़ाने के तरीके पूछे, उसके बाद शिक्षकों द्वारा जांची गई गृह पुस्तिकाओं को खुद चेक किया. डीएम ने क्लास के 6 छात्रों की कॉपियों के 6 पेज चेक किए तो शिक्षक के द्वारा चेक की गई कॉपियो के 6 पेज में 95 गलतियां देखने के लिए मिली हैं. जिसमें पहले पेज पर 9 गलतियां, दूसरे पर 23 गलतियां, तीसरे पेज पर 11 गलतियां, चौथे पेज पर 21 गलतियां, पांचवे पेज पर 18 गलतियां और छठे पेज पर 13 गलतियां देखने के लिए मिली. इसको लेकर उन्होंने टीचरों को फटकार भी लगाई. इस दौरान उन्होंने एक शिक्षक और एक शिक्षिका की बेहतर कार्यशैली की तारीफ भी की. स्कूल टाइम में ढाई घंटा चलाया मोबाइल इस दौरान डीएम ने शिक्षक प्रेम गोयल के मोबाइल की DIGITAL WELBEING फंक्शन से हिस्ट्री निकाली तो सामने आया कि उन्होंने स्कूल टाइम में करीब दो से ढाई घंटा मोबाइल चलाया. जिसमें एक घंटा 17 मिनट कैंडी क्रश सागा गेम खेला गया. 26 मिनट फोन पर बात की गई. इसके अलावा 17 मिनट फेसबुक, 11 मिनट गूगल क्रोम, 8 मिनट ActionDash, 6 मिनट यूट्यूब, 5 मिनट इंस्टाग्राम और 3 मिनट Read Along ऐप चलाया गया. इनमें से केवल Read Along  ऐप ही विभागीय ऐप है. स्कूल में कुल 101 छात्र, 47 ही मौजूद मिले इस स्कूल में कुल 101 छात्र-छात्राओं का नाम दर्ज है, लेकिन जब डीएम निरीक्षण पर पहुंचे तो स्कूल में 50 फीसदी से भी कम छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई. इस दौरान वहीं कुल 47 छात्र-छात्राएं ही मौजूद थे. हालांकि निरीक्षण के दौरान पांचों शिक्षक मौजूद थे.   स्कूल टाइमिंग में कैंडी क्रश खेल रहे थे टीचर: DM वहीं इस मामले में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा, “स्कूल के निरीक्षण में स्कूल में कायाकल्प का काम चल रहा था. प्रधान कार्य में सहयोग नहीं कर रहे थे. ऐसे में बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि कायाकल्प के काम में सहयोग कराएं. जिन पुस्तिकाओं को टीचर चेक कर चुके थे. उनमें कई कमियां मिलीं है. स्कूल टाइमिंग में एक टीचर कैंडी क्रश सागा गेम खेल चुके थे.” इस दौरान डीएम ने खराब एजुकेशन क्वालिटी को लेकर शिक्षा विभाग से नाराजगी जताई.  

कारपेंटर पति ने पत्नी को पढ़ाया-लिखाया, लेखपाल बनते ही छोड़ा साथ; अब लोग बोल रहे ज्योति मौर्य पार्ट- 2

 झांसी बहुचर्चित पीसीएस ज्योति मौर्या मामला अभी तक लोग पूरी तरह से भुला भी नहीं पाए थे कि ठीक वैसा ही मामला झांसी में भी सामने आया है. यहां एक युवक अपनी पत्नी के लिए दर-दर भटक रहा है. पति की मानें तो उसने लव मैरिज की थी और पत्नी को पढ़ाने के लिए उसने मेहनत मजदूरी की, लेकिन जब वह लेखपाल बन गई तो उसे छोड़कर चली गई. पत्नी के लिए वह पुलिस से लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है लेकिन उसे न्याय नहीं मिला. जब बुधवार को पत्नी को लेखपाल के पद के लिए नियुक्ति पत्र मिल रहा था तो उसे खोजने के लिए वह गया हुआ था, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा. वहीं जब इस बारे में लड़की से फोन पर बात की गई तो उसने कैमरे के सामने आने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी कोई शादी नहीं हुई है. पीड़ित शख्स झांसी की शहर कोतवाली अंतर्गत बाहर बाबा का अटा में रहने वाला नीरज विश्वकर्मा है. नीरज तीन भाई हैं, जिनमें वह सबसे छोटा है. नीरज विश्वकर्मा कारपेंटर का काम करता है. करीब 5 साल पहले झांसी के सत्यम कॉलोनी में रहने वाली रिचा सोनी से दोस्त के घर मुलाकात हुई थी. दोनों ने करीब ढाई साल ओरछा मंदिर में जाकर शादी कर ली. जिसके बाद दोनों घर आ गए और हंसी-खुशी से रहने लगे. इस दौरान लड़की रिचा ने उसे बताया था कि वह आगे पढना चाहती है. रिचा को पढ़ाने के लिए वह मजदूरी करता था. जब रिचा का सरकारी नौकरी लेखपाल में चयन हो गया तो फिर उसके रुख बदल गए. लेखपाल के पद पर चयन होने के बाद वह उसे छोड़कर चली गई. तबसे लेकर अब तक वह लौटकर घर नहीं आई.   अपनी पत्नी को पाने के लिए युवक अधिकारी से लेकर पुलिस तक के चक्कर लगा चुका है, लेकिन पत्नी नहीं मिली. यहां तक कि जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी को कलेक्ट्रेट में नियुक्ति पत्र मिल रहा है तो वह उसकी एक झलक पाने के लिए वहां पहुंच गया, लेकिन वहां से भी खाली हाथ लौटना पड़ा. वह नियुक्ति पत्र लेकर छिपते हुए निकल गई लेकिन उससे मुलाकात नहीं की.   नीरज ने बताया, “मैं 18 जनवरी से परेशान हूं. मेर धर्मपत्नी रिचा सोनी, जोकि अब लेखपाल बन गई हैं. इसलिए मुझे छोड़कर चली गई हैं. जिस कारण मैं दर-दर भटक रहा हूं. मैं अपनी पत्नी के लिए हर जगह जा चुका हूं, लेकिन पत्नी नहीं मिल रही है. आज उसे लेखपाल का नियुक्ति पत्र मिलना था, जब इसकी जानकारी हुई तो मैं कलेक्ट्रेट आया हुआ था. उसे खोजने के लिए हर जगह देखा, लेकिन वह नहीं मिली. वह नियुक्ति पत्र लेकर चली गई. मैने इनके लिए हर कुछ किया.” 2022 में ओरछा मंदिर में की थी शादी उसने कहा, “आज से 5-6 साल पहले इनसे उस समय मुलाकत हुई थी जब यह छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाती थी. यह मुलाकात दोस्ती में बदल गई. करीब छह महीने बाद यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई यह उसे भी पता नहीं हुआ. प्यार होने के बाद दोनों अपनी मर्जी से ओरछा मंदिर में जाकर शादी कर ली. शादी करने के बाद दोनों हंसी-खुशी से रहते थे. इसके बाद उनका कुछ विवाद हुआ था, जिस कारण वह मायके चली गई थी. फैमिली कोर्ट में उसने सेक्शन 9 दायर कर उसे अपने घर बुलाया था. जनवरी महीने में रिचा का लेखपाल पद पर चयन हो गया. लेखपाल के पद पर चयन होने के बाद वह 18 जनवरी को उसे छोड़कर चली गई. इसके बाद उससे मुलाकात नहीं की. एक बार कोतवाली में मिली थी तब यह कहने लगी कि एसडीएम के पास जाओ ओर शपथ पत्र देकर आओ कि कोई शादी नही हुई है. हम कैसे कह दें कि हमारी शादी नही हुई है.” मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया था: पीड़ित पीड़ित पति ने कहा कि हमने रिचा को पढ़ाने के लिए बड़ी मुश्किलों का सामना किया. हम कारपेंटर है. इन्होंने जो चाहा उसने किया. हम 400-500 रुपए प्रतिदिन कमाते थे. उसी से उसकी पढ़ाई कराई, कई बार तो कर्ज भी लेना पड़ा. आज हम दिन रात उसे याद करते हैं. रात में नींद भी नहीं आती है. आज वह कहती है कि हमारी शादी नहीं हुई है. हमारे पास शादी की फोटो और प्रमाणपत्र है, क्या यह फर्जी हैं. हमारी ओरछा में शादी हुई थी फरवरी 2022 में. हम काफी परेशान है, उसके लिए दर-दर भटक रहे हैं. जहां एक ओर पति अपनी पत्नी को वापस पाने के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर लड़की का कहना है कि उसने नीरज के साथ शादी ही नहीं की. उसने कहा कि यह उसे बदनाम करने की साजिश है.    

उत्तर प्रदेश में मानसून का होगा तांडव? आएगा आंधी-तूफान, जमकर बरसेगा आसमान, बारिश बनेगी काल

गोरखपुर उत्तर प्रदेश में रुक-रुककर हल्की बारिश का सिलसिला तो काफी दिनों से जारी है लेकिन आज यानी 11 जुलाई से कई इलाकों में जमकर बरसात के आसार हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, तीन दिनों तक यूपी के ज्यादातर जिलों में खूब बारिश हो सकती है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 11 से 13 जुलाई के मध्य पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में भारी गरज और चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. बीते कई दिनों से बादल आवाजाही कर रहे थे जो अब संपूर्ण प्रदेश पर पूरी तरह छा चुके हैं और ऐसे में अब अत्यधिक बारिश की स्थिति बन रही है. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मोहमद दानिश ने बताया कि मैदानी इलाकों में मॉनसूनी बादल उत्तर दिशा की तरफ बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से तेज बारिश के संयोग बन रहे हैं. इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कुशीनगर, देवरिया, संतकबीर नगर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, लखीमपुरखीरी के आसपास के इलाके में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट है. इसके चलते आवश्यकता से अधिक बारिश हो सकती है. इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में सीतापुर, पीलीभीत, रामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, बरेली, बहराइच, चित्रकूट, प्रयागराज, शाहजहांपुर, मिर्जापुर, फतेहपुर, सोनभद्र और कौशांबी के आसपास के इलाकों में बिजली गिरने के साथ साथ भारी बारिश और बिजली गरजे और चमकने की संभावना है. दिल्ली से सटे यूपी के इलाके यानी नोएडा-गाजियाबाद की बात करें तो यहां भी रुक-रुककर हल्की बारिश का सिलसिला जारी है. आज भी इन इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. लेकिन 12 जुलाई को यहां भी बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी. इसके बाद फिर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 12 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। आंचलिक मौसम केंद्र की चेतावनी के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के तराई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बस्ती, कुशीनगर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, देवरिया, गोंडा, बलरामपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, बिजनौर, हाथरस, मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के वृद्धि होने तथा उसके बाद 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।  

ग्लोबल वार्मिंग के कारण लगातार मौसम परिवर्तन को देखते हुए सभी जिलों में 20 को चलेगा बड़ा अभियान

लखनऊ ग्लोबल वार्मिंग के कारण लगातार मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कहीं इतनी बारिश हो रही है कि सड़क से रेल तक का संपर्क टूट जा रहा है। कहीं लोग बारिश को तरस रहे हैं। जो बारिश एक महीने में होनी चाहिए वह एक दिन में ही कहीं कही हो रही है। यह सभी ग्लोबल वार्मिंग के कारण ही माना जा रहा है। ऐसे में विज्ञानी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने पर जोर दे रहे हैं। यूपी की योगी सरकार भी ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान चलाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर इस अभियान की समीक्षा की। इसी के तहत 20 जुलाई को पेड़ लगाने का रिकार्ड बनाने की तैयारी है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया है। इस अभियान के तहत प्रदेश को इस वर्ष 36.46 करोड़ से अधिक का लक्ष्य मिला है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय से इस लक्ष्य को हर हाल में आगामी 20 जुलाई को पूरा करें। उन्होंने मंत्रियों व विभागाध्यक्षों को दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर प्रकृति व परमात्मा की असीम कृपा है। यहां पौधरोपण अभियान अब जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है। विगत छह वर्ष में यहां 168 करोड़ से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं। जिनमें 2017-18 में 5.72 करोड़, 2018-19 में 11.77 करोड़, 2019-20 में 22.60 करोड़, 2020-21 में 25.87 करोड़, 2021-22 में 30.53 करोड़, 2022-23 में 35.49, 2023-24 में 36.16 करोड़ पौधरोपण किए गए। प्रदेश में 20 जुलाई को लगेंगे 36.46 करोड़ से अधिक पौधे मुख्यमंत्री ने कहा कि एफएसआई रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में 1.98 लाख एकड़ भूमि में हरित आवरण में वृद्धि हुई है। प्रदेश में आगामी 20 जुलाई को 36.46 करोड़ से अधिक पौधे लगेंगे। सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जनपद में उपस्थित रहकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आमजन के साथ मिलकर पौधरोपण करें। इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें। पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 54.20 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। इन पौधों के रोपण के साथ-साथ इनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। निर्देश दिए कि पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग की जाए। यूपी में 19918 सारस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सारस की ग्रीष्मकालीन गणना-2024 की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस बार गणना में 19918 सारस पाए गए हैं। 2023 में यह संख्या 19522, 2022 में 19188 थी। उन्होंने पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जनअभियान-2024 के लोगो का अनावरण भी किया। साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण फ्लिप बुक का भी विमोचन किया। हरित आवरण 15 फीसदी करने का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र को 2021-22 के 9.23 प्रतिशत से बढ़ाकर 2026-27 तक 15 प्रतिशत तक ले जाने का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ‘कार्बन फाइनेंस’ के माध्यम से कृषकों की आय में वृद्धि करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से किसानों को इंसेटिव भी प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सहजन का पौधा उपलब्ध कराएं और आंगनबाड़ी केंद्रों में सहजन का पौधा लगाया जाए। यह कुपोषण से बचाव में काफी कारगर साबित होता है।  

3 युवकों को भारी पड़ा बीएचयू गेट पर रंगबाजी दिखाते हुए सिगरेट पीना

वाराणसी मिर्जापुर वेब सीरीज के थीम संगीत पर रील बनाकर रंगबाजी दिखाना वाराणसी के तीन युवकों को भारी पड़ा। बीएचयू के सिंह द्वार के सामने रील बनाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम वीडियो वायरल होने के बाद लंका पुलिस ने संज्ञान लिया और तत्परता दिखाते हुए घंटे भर के भीतर ही दो युवकों को पकड़ लिया। चिह्नित तीनों युवक बीएचयू के पूर्व छात्र बताये जा रहे हैं। व्हाट्सऐप ग्रुपों पर मंगलवार दोपहर से 15 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इसमें बीएचयू के सिंह द्वार के सामने कुर्सी लगाकर पैर पर पैर चढ़ाकर एक युवक रंगबाजी दिखाते हुए सिगरेट के धुएं का छल्ला बनाकर उड़ा रहा है। इसी के साथ सिंह द्वार के सामने चौराहे पर ही चार पहिया वाहन के डैशबोर्ड पर पैर रखा दिख रहा है। वीडियो के अंत में कुर्सी पर बैठे सिगरेट फूंक रहे युवक के आस-पास दो और युवक आकर खड़े होते हैं। पूरे रील में मिर्जापुर वेब सीरीज की थीम संगीत बज रही है। रील के जरिये भौकाल जमाने का वीडियो वायरल होने के बाद लंका पुलिस सक्रिय हुई। इंस्पेक्टर लंका शिवाकांत मिश्र ने बताया कि पकड़े गये युवक सीर गोवर्धनपुर निवासी वेद प्रकाश यादव और अमन यादव उर्फ कट्टा हैं। रील में वेदप्रकाश कालीन भैया बना और अमन उसका बॉडीगार्ड था। वेदप्रकाश पर पहले से मारपीट, छेड़खानी, धमकी, धोखाधड़ी के तीन मुकदमे दर्ज हैं।  

पति-पत्नी के बीच पिछले एक साल से संबंध नहीं बने थे, गुस्से में पति ने काट डाला अपना प्राइवेट पार्ट

जौनपुर यूपी के जौनपुर से एक हैरान-परेशान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक अधेड़ ने पति की नाराजगी के चलते गुस्से में अपना ही प्राइवेट पार्ट काट डाला। पति-पत्नी के बीच पिछले एक साल से संबंध नहीं बने थे। दोनों के बीच बातचीत भी बंद थी। इसी बात से नाराज होकर पति ने यह कदम उठा लिया। प्राइवेट पार्ट कट जाने के बाद अधेड़ पूरी तरह खून से सन गया। इसके बाद भी अधेड़ की पत्नी घर पर नहीं रुकी और अपने मायके जाकर बैठ गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। खून से लथपथ अधेड़ जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन उसे क्षेत्र के चिकित्सालय में ले गए, जहां उसकी हालत अभी भी गंम्भीर बनी हुई है। हालांकि पुलिस को किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई। घटना सुहवल थाना क्षेत्र के एक गाँव की है। ग्रामीणों के मुताबिक 55 वर्षीय एक व्यक्ति राजमिस्त्री का काम करता है। वह अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा है। लोगों का कहना है कि अधेड़ का अपनी पत्नी के साथ पिछले एक-डेढ़ साल से मनमुटाव चल रहा था। दोनों एक ही घर में रहने के बाद भी बातें नहीं करते थे। एक साल से दोनों के बीच कोई संबंध भी नहीं बना था। इसी बात से अधेड़ काफी परेशान रहता था। बुधवार को अधेड़ ने नाराजगी को सुलझाने के लिए पत्नी से बात करनी चाही लेकिन पत्नी ने कोई बात ही नहीं की और उसे झटकार दिया। इसके बाद गुस्से में अधेड़ ने धारदार हथियार से अपना ही प्राइवेट पार्ट काट लिया। प्राइवेट पार्ट कट जाने के बाद अधेड़ खून से लथपथ हो गया। इसके बाद अधेड़ के घर वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन पत्नी उसे अस्पताल में भी देखने नहीं पहुंची और मायके में अपने भाई के तिलक समारोह में शामिल होने चली गई। दो बेटी और एक बेटा, तीनों की हो चुकी है शादी ग्रामीणों ने बताा कि अधेड़ के एक बेटा और दो बेटियां हैं, तीनों की शादी हो चुकी है। अधेड़ गांव में रहकर ही मजदूरी करता है और अपने परिवार का पेट पालता है। इस घटना पर परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अधेड़ की आज से करीब तीस वर्ष पहले जमानियां क्षेत्र के एक गाँव में शादी हुई थी। पत्नी के कारण ही अधेड़ का उसके भाइयों से भी विवाद हो गया था उनसे भी वह अलग ही रह रहा था।  

अयोध्या में अरबों के भूमि घोटाले हुए हैं, मामले की जांच की जाए : अखिलेश यादव

लखनऊ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या में अरबों रुपये के भूमि घोटाले हुए हैं। यहां पर भू-माफियाओं ने जमीनें खरीदी हैं। उन्होंने मांग की है कि इसकी जांच की जानी चाहिए। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा कि जैसे-जैसे अयोध्या की जमीन के सौदों का भंडाफोड़ हो रहा है उससे ये सच सामने आ रहा है कि भाजपा राज में अयोध्या के बाहर के लोगों ने मुनाफा कमाने के लिए बड़े स्तर पर जमीन की खरीद-फरोख़्त की है। भाजपा सरकार द्वारा पिछले सात सालों से सर्किल रेट न बढ़ाना, स्थानीय लोगों के खिलाफ एक आर्थिक षड्यंत्र है। इसकी वजह से अरबों रुपये के भूमि घोटाले हुए हैं। यहां आस्थावानों ने नहीं बल्कि भू-माफियाओं ने जमीनें खरीदी हैं। इन सबसे अयोध्या-फैजाबाद और आसपास के क्षेत्र में रहनेवालों को इसका कोई भी लाभ नहीं मिला। गरीबों और किसानों से औने-पौने दाम पर जमीन लेना, एक तरह से जमीन हड़पना है। हम अयोध्या में तथाकथित विकास के नाम पर हुई ‘धांधली’ और भूमि सौदों की गहन जांच और समीक्षा की मांग करते हैं।

बाढ़ राहत शिविर में पहुंचे सीएम योगी व मंत्रीगण

पीलीभीत बाढ़ की चपेट में आए पीलीभीत जिले के हालात को परखने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरनपुर के चंदिया हजारा में पहुंचे। वहां पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने शहर का भी हवाई सर्वेक्षण किया। खकरा और देवहा नदियों की बाढ़ से प्रभावित इलाके के ऊपर सीएम का हेलीकाप्टर घूमा। इसके बाद पूरनपुर के अभयपुर गांव में बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतारा। जनप्रतिनिधियों से मिलने के बाद वह बाढ़ग्रस्त गांवों के दौरे पर रवाना हो गए। यहां मुख्यमंत्री बाढ़ ग्रस्त इलाके के लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। 30 गांवों में बाढ़ का पानी शारदा नदी के उफनाने से रविवार रात को नदी किनारे के 30 गांवों में जलभराव हो गया था। हालांकि सोमवार दोपहर बाद से बनबसा बैराज से नदी में पानी पास होने की मात्रा कम होने से नदी का जलस्तर कम होना शुरू हो गया, मगर अधिकांश गांवों में मंगलवार को भी घरों, सड़कों पर जलभराव बना रहा। निचले स्थानों के घरों में तीन से चार फुट तो सड़कों पर दो से ढाई फुट पानी भरा रहा। गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर मजदूर बस्ती, कॉलोनी नंबर छह, शारदा नदी पार के गांव सिद्धनगर, बैल्हा, टाटरगंज, टिल्ला नंबर चार सहित अन्य गांवों में जलभराव को लेकर लोग घरों की छतों और ऊंचे स्थानों पर शरण लिए रहे। हालांकि गांव चंदिया हजारा और आसपास गांवों के कुछ लोगों ने हरीपुर जंगल में ऊंचे स्थानों पर भी शरण ली। इधर, शहर में देवहा और खकरा नदियों की बाढ़ से परेशानियां बढ़ी हैं। मंगलवार रात को बीसलपुर में बाढ़ से हालात बिगड़ गए। नगर के कई मोहल्ले जलमग्न हो गए।   एनडीआरएफ ने 91 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ में फंसे 38 पुरुषों, 27 महिलाओं, 24 बच्चों और दो गर्भवती महिलाओं को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।  

उन्‍नाव हादसा: 18 लोगों की मौत पर CM योगी ने गहरा दुख जताया

उन्‍नाव उन्‍नाव में लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह टैंकर से टक्‍कर के बाद स्‍लीपर बस सवार 18 लोगों की मौत पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा दुख जताया है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है। ऐसी आकस्मिक मृत्यु का शिकार हुए लोगों के परिवार के सदस्यों के प्रति मैं गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त करती हूंं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। सीएम योगी ने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने को कहा है। उधर, प्रशासन दुर्घटना में मारे गए लोगों की शिनाख्त की कोशिशों में जुटा है। अब तक दो मृतकों की पहचान की जा सकी है। इसके साथ ही प्रशासन ने 19 घायलों की एक सूची भी जारी की है। बता दें कि बिहार के मोतिहारी जिले से मंगलवार की शाम पांच बजे एक स्‍लीपर बस दिल्‍ली के भजनपुरा के लिए रवाना हुई थी। बुधवार की सुबह 5 बजे के करीब यह बस उन्‍नाव जिले में बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा -लखनऊ एक्‍सप्रेस-वे पर गढ़ा गांव के पास पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि बस का ड्राइवर काफी लापरवाही से ड्राइविंग कर रहा था। उसने दूध के टैंकर को बाईं ओर से ओवरटेक करने की कोशिश की। इस कोशिश में बस टैंकर से जा टकराई। टक्‍कर में बस का करीब आधा हिस्‍सा बीच बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया। बस और टैंकर दोनों एक्‍सप्रेस वे पर पलट गए। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी तरह बस से निकालकर अस्‍पताल पहुंचाया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीएम ने अधिकारियों को दिया ये आदेश इस बड़े सड़क हादसे पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा दु:ख जताया है। उन्‍होंने अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों के इलाज की समुचित व्‍यवस्‍था करने का निर्देश दिया है। मुख्‍यमंत्री ने अपने एक्‍स अकाउंट में एक पोस्‍ट में लिखा- ‘ ‘जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।” इन मृतकों की हुई शिनाख्‍त हादसे में मारे गए लोगों में एक बच्‍चा, तीन महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। इन लोगों की शिनाख्‍त हुई-   1-बिहार प्रांत जिला शिवगढ के ब्लाक रोड नगर पंचायत सेवपुर वार्ड नंबर 3 के रहने वाले दीपक कुमार (27) पुत्र लाखन लाल साहा 2-बिहार जिला शिवगढ़ के लालगढ़ छावनी मकसूदपुर वार्ड नंबर 8 के रहने वाले शिव दयाल पंडित (28) पुत्र कामेश्वर पंडित 3-बिहार जिला मोतीहारी के केनारा गांव निवासी मोहम्मद अशफाक आलम (45) पुत्र मोहम्मद सफी उल्लाह 4-बिहार जिला मोतीहारी के केनारा गांव निवासी मुनचुन खातून (38) पत्नी मोहम्मद अशफाक 5-बिहार जिला मोतीहारी के केनारा गांव निवासी मोहम्मद सुहेल (3) पुत्र मोहम्मद अशफाक 6-बिहार जिला मोतीहारी के केनारा गांव निवासी गुलनाज (13) पुत्री मोहम्मद अशफाक 7-बिहार जिला मोतीहारी निवासी मोहम्मद एलियास (35) पुत्र मोहम्मद सफीउल्लाह 8-बिहार जिला मोतीहारी निवासी कमरून निशा (30) पत्नी मोहम्मद एलियास 9-बिहार जिला मोतीहारी के मुरदाचक पीएस पिपरा कोठी निवासी सलीम (28) पुत्र मोहम्मद असलम 10-बिहार जिला शिवगढ़ फुलकहन के रामपुर केशो वार्ड नंबर 6 निवासी मुर्तजा (53) पुत्र मोहम्मद जैनुल हक 11-बिहार जिला शिवगढ़ थाना पिपरारी के पकरी गांव निवासी भरत राय (45) पुत्र राम विजय राय 12-बिहार जिला सीतागढ़ी थाना बैरगनिया के जमुआ वार्ड नंबर 10 निवासी सोनी खान (31) पत्नी इसराइल 13-बिहार जिला पूर्वी चम्पारन थाना फेनहरा वार्ड नंबर 11 निवासी सोनू (25) पुत्र सफी मोहम्मद ये हैं घायल हादसे में घायल लोगों को जिला अस्‍पताल रेफर किया गया है। प्रशासन ने उनकी ये लिस्‍ट जारी की है- 1-दिलशाद पुत्र असफाक 17 वर्ष  निवासी डोंलड़ी मोदीपुरम मेरठ 2.साहिल पुत्र असफाक पता डोल्डी मोदीनगर मेरठ 3.कुमाभान पुत्री नसरुल्ला 29 वर्ष निवासी मनीकरीम पेनाटा दिल्ली 4.शलीम पुत्र मोहमद असलम 28 वर्ष निवासी पिनारा कोठी पिपरा सिटी मोतिहारी बिहार 5.चांदनी पत्नी शमसाद 20 वर्ष भजनपुरा दिल्ली 6. सबाना पत्नी शहजाद 40 वर्ष भजनपुरा दिल्ली 7. नगमा पुत्री शहजाद 18 वर्ष निवासी भजनपुरा दिल्ली 8. मोहमद सद्दाम पुत्र खुर्शीद 30 वर्ष निवासी मोहल्ला गंज तरियानी जनपद शिवगढ़ 9. रजनीश कुमार 24 वर्ष पुत्र विनय कुमार निवासी जहागीर पुर श्यामपुर मतहा जनपद शिवहर 10. राजदिवसा प्रसाद पुत्र जैईसा निवासी जंमुआ वगिनिया  सीतामढ़ी 11. लालबाबू दास पुत्र रामसूरत 54 वर्ष निवासी हिरौता हिरममा जनपद शिवहर 12. राम प्रवेश कुमार पुत्र लालबाबु दास निवासी हिरौता हिरम्मा शिवहर 13. भारत भूषण कुमार पुत्रु लालबाबू दास हिरौता हिरम्मा शिवहर 14. शकील पुत्र अब्दुल वजीर 15 वर्ष निवासी बस्ती ख्वाजा मीरदर्द  कमला मार्केट दिल्ली 15. तौफीक पुत्र अब्दुल वजीर पता बस्ती ख्वाजा कमला मार्केट दिल्ली 16. मुन्नी खातून पत्नी मोहमद वजीर 40 वर्ष  निवासी बस्ती ख्वाजा कमला मार्केट दिल्ली 17. उरसेद पुत्र वजीर निवासी चांदनी चौक काजी हाउस दिल्ली 18. नीतू पुत्र राजेंद्र निवासी मनहरा निवासी शाहपुर भतहा शिवहर 19. संतोष कुमार पुत्र राजूराम निवासी अम्बा सैक कैवी पिपरानी शिवहर प्रशासन ने जारी की हेल्‍पलाइन हादसे से प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी के लिए प्रशासन ने हेल्‍पलाइन और टोल फ्री नंबर जारी किए हैं।ये इस प्रकार हैं- 1. 0515-2970766 2. 0515-2970767  3. टोल फ्री नंबर 1077 4. 9651432703 5. 9454417447 6. 8081211297  

सीएम योगी ने लेखपालों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधा

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 की राजस्व विभाग के द्वारा भर्तियों को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की फितरत होती है अच्छे कार्यों में रोड़े अटकाना और गुमराह करना। उन्होंने इस कार्य में भी रोड़े अटकाए लेकिन अधीनस्थ चयन आयोग सुप्रीम कोर्ट तक गया और और आज ये नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरी होते ही प्रदेश में 30837 लेखपालों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोकभवन में 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले 7 वर्षो से नियुक्ति प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से चल रही है। इसकी वजह से 6 लाख से ज्यादा युवा प्रदेश की उन्नति मे सहयोग दे रहे है। पुलिस विभाग ने ही अकेले एक लाख 55 हजार युवा भर्ती किए गए। अब बिना भेदभाव और आरक्षण नियमों का पालन करते हुए युवा योग्यता अनुरूप भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले भर्ती प्रक्रिया में तमाम समस्याएं थीं। एक परिवार आपस में जिले बांट लेता था और चाचा-भतीजे वसूली पर निकल जाते थे लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया में निष्पक्षता से युवाओ में विश्वास आया है। युवाओं का विश्वास ही हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि ये वही प्रदेश है जब यहां का युवा बाहर जाता था तो पहले ही छांट दिया जाता था लेकिन आज युवा का सम्मान होता है। लोग समझ गए हैं ये नया उत्तर प्रदेश है। नए युवा हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों की नीयत साफ नहीं थी। भाई-भतीजावाद हावी होता था। कोर्ट से स्टे होते थे। पैसा सरकार के गुर्गों और दलालों की जेब में जाता था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet