LATEST NEWS

सीएम योगी मथुरा में वर्चुअली करेंगे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

मथुरा तीर्थनगरी मथुरा के कोसीकलां में बुधवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार पहुंचे। वह सबसे पहले श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन करके मंदिर का भ्रमण किया। मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी और डीएम ने उनको मंदिर की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर मंडलायुक्त रितु महेश्वरी, एसएसपी शैलेस पांडेय सहित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के दौरे को देखते हुए जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। आज कोसीकलां में बने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन कार्यक्रम है। सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअली इसका उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर डीजीपी और मुख्य सचिव यहां मौजूद रहेंगे। दोनों अधिकारी धार्मिक पर्यटन के बिंदुओं पर विकास को लेकर स्थानीय अधिकारियों संग बैठक भी करेंगे। 

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस और कंटेनर भिड़े…18 की मौत व 37 घायल

उन्नाव उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टैंकर और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई, जिसके बाद बस कई बार पलट गई. इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.   जानकारी के मुताबिक, डबल डेकर बस (UP95 T 4720) बिहार के मोतिहारी से दिल्ली आ रही थी. जब बस सुबह करीब 5.15 बजे उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार दूध से भरे टैंकर ने ओवरटेक किया और इसी दौरान बस से टक्कर हो गई. यह हादसा इतना भीषण था कि डबल डेकर बस के परखच्चे उड़ गए. जहां हादसा हुआ, उस जगह लाशों का अंबार लग गया. तड़के हुए इस हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. उन्नाव के डीएम गौरंग राठी ने बताया, “यह हादसा सुबह करीब 5.15 बजे हुआ था. बिहार के मोतिहारी से आने वाली एक प्राइवेट बस की दूध से भरे टैंकर से टक्कर हो गई. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हैं. शुरुआती जांच से पता चलता है कि बस ओवर स्पीड में थी. सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.”   मृतकों में 14 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल इस हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी. सूचना मिलते ही बांगरमऊ के इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने 18 लोगों को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पर रेफर किया है. मरने वालों में 14 पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं. दिल्ली से बिहार जा रही बस का यूपी के अमेठी में एक्सीडेंट, 5 यात्रियों की मौत, 11 घायल हादसे में जान गंवाने वालों का विवरण- 1. दिलशाद (22) पुत्र अशफाक निवासी थाना मोदीपुरम, मेरठ    2. बीटू (9) पुत्र राजेन्द्र निवासी थाना भादूर, शिवहर, बिहार 3. रजनीश पुत्र रामविलास निवासी जनपद सिवान, बिहार   4. लालबाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार   5. रामप्रवेश कुमार निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार   6. भरत भूषण कुमार पुत्र लाल बहादुर दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार   7. बाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार   8. मो. सद्दाम पुत्र पुत्र मो. बशीर निवासी गमरोली थाना शिवहर, बिहार   9. नगमा पुत्री मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली 10. शबाना पत्नी मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली 11. चांदनी पत्नी मो. शमशाद निवासी शिवोली, मुलहारी 12. मो. शफीक पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी 13. मुन्नी खातून पत्नी अब्दुल बसीक निवासी शिवोली, मुलहारी 14. तौफीक आलम पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी और अन्य 04 अज्ञात उन्नाव हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख इस हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने ‘X’ पर लिखा, “जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.” यूपी के परिवहन मंत्री ने भी जताया शोक यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी इस हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने कहा, “जनपद उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दे दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.”  

सीएम योगी ने मोहर्रम के मौके पर अस्त्र रहित जुलूस निकालने का आह्वान किया था, इसका मुस्लिम जमात ने किया स्वागत

बरेली ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मोहर्रम के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का स्वागत किया है। दरअसल, सीएम योगी ने मोहर्रम के मौके पर अस्त्र रहित जुलूस निकालने का आह्वान किया था। इसी पर अब मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मोहर्रम का महीना शुरू हो चुका है। यह इस्लामिक साल का पहला महीना है। मैं सभी मुस्लिम भाइयों-बहनों को नए साल की शुभकामाएं देता हूं। मैं मोहर्रम के मौके पर जुलूस निकालने वाले लोगों से अपील करता हूं कि वो लोग असलहे का उपयोग ना करें। इस्लाम हमें शांति का पैगाम देता है। अल्लाह ने पूरी दुनिया को शांति का पैगाम दिया है। अगर आप में से कोई भी अपने जुलूस में असलहा का इस्तेमाल करेगा, तो इससे हिंसा की तस्वीर लोगों के बीच में पेश होगी। इसलिए मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि ऐसा करने से बचें। ऐसा करने से कट्टरपंथी सोच उभरकर सामने आती है। हमें ऐसा करने से बचना चाहिए। हम सभी को इस्लाम की मंशा को समझना होगा। पैगंबर के पैगाम को आप लोग समझिए और हथियार का प्रदर्शन आप लोग कहीं पर किसी भी जुलूस में ना करें। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो फरमान जारी किया है, मैं उसका समर्थन करता हूं। उन्होंने बिल्कुल सही आदेश दिया है। यह आदेश उनका अधिकार है और इस्लाम भी हमें अमन और शांति कायम करने के लिए कहता है कि हथियार का प्रदर्शन ना किया जाए। किसी पर शक ना किया जाए। किसी भी व्यक्ति को कोई काम करने के लिए बाध्य ना किया जाए। इस्लाम एक प्रकार से हमें जीवन जीने का संस्कार सिखाता है। प्यार मोहब्बत के साथ अल्लाह का पैगाम पूरी दुनिया में फैलाया जाए। बता दें कि इसी महीने कांवड़ यात्रा और मोहर्रम भी है। इसको लेकर यूपी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे में जुलूस और यात्रा में किसी तरह के हथियार के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

बाबा का चमत्कार कहां गया? हर बात पर अपना चमत्कार दिखाते थे, इस भगदड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी: पीड़ित

हाथरस हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग के बाद हुई भगदड़ में सौ से ज्यादा लोगों की मौत के बाद सरकार ने छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद सरकार ने ये फैसला किया। इस बीच पीड़ितों के परिजनों से बात की। पीड़ितों के परिजनों ने कहा कि पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया, जिसके चलते भगदड़ मची। पीड़ितों के परिजनों में से एक ने कहा कि मेरा तो पूरा परिवार ही उजड़ गया साहब, अब मैं कहां जाऊं? बाबा के चमत्कार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि बाबा का चमत्कार कहां गया? वो तो हर बात पर अपना चमत्कार दिखाते थे। बाबा को इस भगदड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। लोगों ने कहा कि सरकार से मात्र दो लाख रुपये की मदद मिली है। इस विषय पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। मुआवजा के नाम पर सिर्फ लॉलीपॉप थमाया गया है। कहते कुछ हैं और करते कुछ और। सरकार ने एक की मौत पर चार लाख रुपये देने की बात कही थी। प्रशासन के पास जाओ तो वो भी सुनने को तैयार नहीं। प्रशासन हर बात पर सबूत मांगता है। मैं गरीब आदमी हूं, कितना चक्कर लगाउं। हादसे को लेकर एसआईटी टीम ने अपनी जांच के रिपोर्ट में कहीं भी बाबा का नाम अंकित नहीं किया, जिसके वजह से पीड़ित परिवारों में काफी रोष है। वहीं, कुछ परिवार खुश भी नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि सारी जिम्मेदारी प्रशासन की थी, इसमें बाबा का कोई हाथ नहीं था। दूसरी तरफ आक्रोशित परिवारों का कहना है कि बाबा को इतना बड़ा हादसा होने के बाद वहां रुकना चाहिए था, उन्हें यह जानना चाहिए था कि कितने भक्तों की मौत हुई, और कितने घायल हुए। वहां मरने वाले सभी बाबा के भक्त थे। आपको बताते चलें, एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम, सीओ व तहसीलदार समेत 6 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। अब हाथरस हादसे को लेकर गहन जांच के लिए न्यायिक आयोग ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

अग्निवीर योजना ठीक नहीं है, सेना में सभी को समान सम्मान मिलना चाहिए: शहीद की मां मंजू सिंह

रायबरेली लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। राहुल से मुलाकात के बाद अंशुमान सिंह की मां मंजू सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अग्निवीर योजना ठीक नहीं है। सेना में सभी को समान सम्मान मिलना चाहिए। राहुल गांधी से मिलने के बाद शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां और पिता रवि प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। रवि प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने परिवार के बारे में पूछा। देश के लिए आपके बेटे ने शहादत दी है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। राहुल ने भरोसा दिया कि उन्हें हर संभव मदद मिलेगी। अंशुमान सिंह की मां मंजू सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना ठीक नहीं है। सेना में सभी को सम्मान मिलना चाहिए। मंजू ने कहा कि उन्हें पक्ष और विपक्ष दोनों से सहयोग मिल रहा है। सरकार अच्छा काम कर रही हैं। लेकिन और बेहतर काम करने की जरूरत है।अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचते ही राहुल गांधी ने हर वर्ग के लोगों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने डॉक्टर, वकील, उद्यमी और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया। राहुल गांधी इसके बाद शहीद स्मारक में पौधरोपण करने जाएंगे। इसके अलावा वह लालगंज भी जा सकते हैं। गौरतलब है कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भी राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना की मुद्दा उठाया था। उन्होंने इसे सैनिकों को अपमानित करने वाला भी कहा था। अग्निवीर योजना की तुलना राहुल गांधी ने ठेका मजदूरी से की थी। इसका विरोध रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तब संसद में ही किया भी था। इसे लेकर बाद में काफी हो हल्ला भी मचा। भाजपा और कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया पर इसे लेकर कैंपेन भी चलाया गया है।  

आजम खान के रिजॉर्ट पर चल रहा बुलडोजर, भाजपा विधायक ने खाद के गड्‌ढों पर कब्जा का लगाया था आरोप

 रामपुर समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां के हमसफर रिसॉर्ट पर एक बार फिर प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की है।मंगलवार को जेसीबी लेकर पहुंची एसडीएम ने सरकारी जमीन पर बनी दीवार और भवन के ध्वस्तीकरण का काम शुरू कर दिया है।प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई है। शहर विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत पर यह मामला तेजी से आगे बढ़ा। कुछ दिन पहले आकाश सक्सेना ने कार्रवाई के लिए पत्र लिखकर रिमाइंडर भी भेजा था। इसके बाद बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, सपा के प्रदेश सचिव ओमेंद्र चौहान ने कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की है। जिला प्रशासन ने तहसीलदार सदर की कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें कहा गया था कि रिसोर्ट में खाद के गड्ढों की 0.038 हेक्टेयर जमीन है, जिसकी गाटा संख्या 164 है। कोर्ट के आदेश पर पैमाइश कराई गई। इसमें पुष्टि हुई कि यह जमीन खाद के गड्ढों की है। यह रिजॉर्ट आजम की पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्लाह के नाम है। रिजॉर्ट ग्राम समाज की जमीन पर बनाया गया था। प्रशासन ने इसे ढहाने का नोटिस दिया, तो तंजीन फातिमा कोर्ट चली गईं थीं। बाद में वह कोर्ट में केस हार गई थीं। आजम खान सीतापुर जेल में बंद है। रिजॉर्ट की बाउंड्रीवाल ढह चुकी है। प्रशासन अब अंदर कार्रवाई कर रहा है। रिजॉर्ट की 380 स्क्वायर मीटर में किए गए निर्माण कार्य को ढहाया जाएगा। इसमें बाउंड्री वॉल, एक इमारत और लॉन शामिल हैं। सरकारी जमीन पर बना दिया रिजॉर्ट जिला प्रशासन ने तहसीलदार सदर की कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें कहा गया था कि रिसोर्ट में खाद के गड्ढों की 0.038 हेक्टेयर जमीन है, जिसकी गाटा संख्या 164 है। कोर्ट के आदेश पर पैमाइश कराई गई। इसमें पुष्टि हुई कि यह जमीन खाद के गड्ढों की है। इसके बाद यह एक्शन लिया गया है। BJP विधायक आकाश सक्सेना ने की थी शिकायत रामपुर के शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर हमसफर रिजॉर्ट बनाने के मामले में शिकायत की थी। उन्होंने इस रिजॉर्ट को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन पर प्रेशर बनाया था। इसके बाद प्रशासन ने मंगलवार को ये कार्रवाई की। 2019 में हमसफर रिजॉर्ट में सामुदायिक उपयोग की जमीन कब्जा करने का आरोप लगा था। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने जांच और पैमाइश के बाद एक गाटा संख्या की भूमि कूड़े से खाद बनाने वाले गड्ढों के लिए तथा दो गाटा संख्या के भूभागों पर सरकारी रास्ता दर्ज होने की रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में कहा गया था कि ये सरकारी भूमि हमसफर रिजॉर्ट के अंदर है। दाखिल हो चुकी है चार्जशीट इस रिपोर्ट के आधार पर नायब तहसीलदार केजी मिश्रा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा और दोनों बेटों अबदुल्ला आजम और अदीब आजम को नामजद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में डॉ.तंजीन फात्मा, अब्दुल्ला आजम, अदीब आजम खां के खिलाफ सरकारी जमीन कब्जाने के साथ ही लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की थी। भाजपा विधायक बोले- सरकारी जमीनों पर आजम का कब्जा है विधायक आकाश ने कहा- हमसफर रिजॉर्ट से खाद के गड्‌ढों से अवैध निर्माण हटाया गया है। प्रशासन की आंखें बहुत देर से खुली हैं। मैं यहीं चाहता हूं कि ये आंखें ऐसे ही खुली रहें। अभी बहुत सी जमीनों पर आजम खान के अवैध कब्जे में हैं। उन्होंने फर्जी कागजात लगाकर इन जमीनों को कब्जाया है। मुझे उम्मीद है कि उन जमीनों से भी अवैध कब्जा हटवाया जाएगा। कोर्ट ने अवैध कब्जा हटाने और क्षतिपूर्ति वसूलने के आदेश दिए थे। लेकिन तब से यह कार्रवाई धीमी हो गई थी। तीन दिन पहले जब शहर विधायक आकाश सक्सेना ने तहसील प्रशासन से नाराजगी जताते हुए रिमांइडर भेजा तो प्रशासन अलर्ट हो गया। कोर्ट के आदेश के पालन में प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर हमसफर रिसोर्ट पहुंची और कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माणों और कब्जों को हटाया गया।

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम योगी, तैयारियों में जुटे जिले के अफसर

पीलीभीत पीलीभीत में बारिश के बाद देवहा और शारदा नदियां उफान पर बह रही हैं। शहर से लेकर देहात तक बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। गांव-घरों में पानी भर गया है। राहत और बचाव कार्य में एनडीआरएफ और वायुसेना की मदद ली गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं। इसको लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडे मंगलवार को पूरनपुर के रामलीला मैदान का जायजा लेने पहुंचे। यहां पर हेलीपैड बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि रामलीला मैदान में ही मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर उतरेगा। यहीं से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।   शहर में बिगड़े हालात शारदा नदी के बाद सोमवार रात नानक सागर से पानी छोड़ने से खकरा और देवहा नदी भी उफना गई। बाढ़ से शहर के अधिकांश इलाकों के हालत बिगड़ गए। रातभर तेजी से जलस्तर बढ़ा। दहशत के बीच लोगों ने रात जागकर काटी। मंगलवार सुबह बाढ़ से सड़कों से लेकर घरों तक पांच फीट तक पानी घुस गया। जरूरी सामान समेत लोग छतों पर चढ़ गए। पूरनपुर क्षेत्र में शारदा नदी की बाढ़ में फंसे लोगों को वायुसेना ने एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। वायुसेना के जवानों ने किया एयरलिफ्ट पूरनपुर के चंदिया हजारा क्षेत्र में शारदा की बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर पहुंचे। एयरलिफ्ट कर कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं, कलीनगर क्षेत्र में पानी कम होने से राहत मिली है। बाढ़ की चपेट में आए अधिकांश इलाकों में खाने पीने का संकट आ गया है। शारदा नदी के किनारे बसे गांवों के लोग खाने के लिए तरस रहे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने बताया कि जिले के करीब 35 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। जिले भर में मंगलवार को पानी के बीच फंसे करीब दो सौ लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।  

हाथरस कांड में भोले बाबा का जिक्र ही नहीं, SDM समेत 6 अफसर सस्‍पेंड, 10 पाइंट में समझिए SIT रिपोर्ट

हाथरस  यूपी के हाथरस में 2 जुलाई को सत्‍संग के दौरान मची भगदड़ में 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। हादसे के एक हफ्ते के भीतर एसआईटी की 300 पन्‍नों की जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। मंगलवार को यह रिपोर्ट मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के सामने पेश की गई। रिपोर्ट में भोले बाबा के नाम का जिक्र तक नहीं है। आयोजकों और अफसरों को जिम्‍मेदार माना गया है। योगी सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदरामऊ के एसडीएम, सीओ और तहसीलदार समेत छह लोगों को सस्‍पेंड कर दिया है। इनमें चौकी इंचार्ज कचौरा और चौकी इंचार्ज पोरा भी शामिल हैं। एसआईटी रिपोर्ट में कहा गया है कि आयोजक मुख्‍य जिम्‍मेदार हैं। स्‍थानीय प्रशासन की भी जवाबदेही तय की गई हे। दो सदस्‍यीय जांच समिति ने कहा कि हादसे के पीछे साजिश से इन्‍कार नहीं किया जा सकता है। गहन जांच की जरूरत है। आयोजकों की लापरवाही से हाथरस दुर्घटना हुई है। भीड़ को आमंत्रण देकर पर्याप्त इंतज़ाम नहीं किया गया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन को गंभीरता से नहीं लिया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को समुचित जानकारी नहीं दी। जांच समिति ने कार्यक्रम आयोजक तथा तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया है। स्थानीय एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज द्वारा अपने दायित्व  का निर्वहन करने में लापरवाही के जिम्मेदार हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ द्वारा बिना कार्यक्रम स्थल का मुआयना किये आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया। आयोजकों ने तथ्यों को छिपाकर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति ली। अनुमति के लिए लागू शर्तों का अनुपालन नहीं किया गया। आयोजकों द्वारा अप्रत्याशित भीड़ को आमंत्रित कर पर्याप्त एवं सुचारु व्यवस्था नहीं की गई। न ही कार्यक्रम के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों का पालन किया गया। आयोजक मंडल से जुड़े लोग अव्यवस्था फैलाने के दोषी पाए गए हैं। इनके द्वारा जिन लोगों को बिना विधिवत पुलिस वेरिफिकेशन के जोड़ा गया, उनसे अव्यवस्था फैली। आयोजक मंडल द्वारा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया। स्थानीय पुलिस को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण से रोकने का प्रयास किया गया। सत्संगकर्ता और भीड़ को  बिना सुरक्षा प्रबंध के आपस में मिलने की छूट दी गई। भारी भीड़ के दृष्टिगत यहां किसी प्रकार की बैरीकेटिंग अथवा पैसेज की व्यवस्था नहीं बनाई गई थी और दुर्घटना घटित होने पर आयोजक मंडल के सदस्य घटना स्थल से भाग गए। ये अधिकारी सस्‍पेंड हुए रावेंद्र कुमार उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ , आनंद कुमार सीओ सिकंदराराऊ, सुशील कुमार तहसीलदार सिकंदराराऊ, आशीष कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंदराराऊ, कचौरा चौकी प्रभारी मनवीर सिंह।     एसआईटी ने प्रारंभिक जांच में चश्मदीद गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के लिए कार्यक्रम आयोजकों को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना है।     जांच समिति ने अब तक हुई जांच और कार्यवाही के आधार पर हादसे के पीछे किसी बड़ी साजिश से भी इन्‍कार नहीं किया है और गहन जांच की जरूरत बताई है।     जांच समिति ने कार्यक्रम आयोजक और तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया है। स्थानीय एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन करने में लापरवाही के जिम्मेदार हैं।     उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ द्वारा बिना कार्यक्रम स्थल का मुआयना किये आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया।     अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को गंभीरता से नहीं लिया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया गया। एसआईटी ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है।     उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराऊ, थानाध्यक्ष सिकन्दराराऊ, तहसीलदार सिकन्दराराऊ, चौकी इन्चार्ज कचौरा एवं चौकी इन्चार्ज पोरा को निलंबित कर दिया गया है।     आयोजकों ने तथ्यों को छिपाकर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति ली। अनुमति के लिए लागू शर्तों का अनुपालन नहीं किया गया। आयोजकों द्वारा अप्रत्याशित भीड़ को आमंत्रित कर पर्याप्त एवं सुचारु व्यवस्था नहीं की गई। न ही कार्यक्रम के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों का पालन किया गया।     आयोजक मंडल से जुड़े लोग अव्यवस्था फैलाने के दोषी पाए गए हैं। इनके द्वारा जिन लोगों को बिना विधिवत पुलिस वेरिफिकेशन के जोड़ा गया, उनसे अव्यवस्था फैली।     आयोजक मंडल द्वारा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया। स्थानीय पुलिस को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण से रोकने का प्रयास किया गया।     सत्संगकर्ता और भीड़ को बिना सुरक्षा प्रबंध के आपस में मिलने की छूट दी गई। भारी भीड़ के दृष्टिगत यहां किसी प्रकार की बैरीकेटिंग अथवा पैसेज की व्यवस्था नहीं बनाई गई थी और दुर्घटना घटित होने पर आयोजक मंडल के सदस्य घटना स्थल से भाग गए।     एसआईटी में शामिल रहे ये अफसर     यूपी के सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि एसआईटी ने राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। हालांकि, उन्होंने रिपोर्ट के बारे में विस्तार से नहीं बताया। घटना के पीछे की वजहों की जांच के लिए गठित एसआईटी में आगरा जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनुपम कुलश्रेष्ठ और अलीगढ़ मंडल आयुक्त शामिल थे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त आईपीएस हेमंत राव और सेवानिवृत्त आईपीएस भवेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक अलग न्यायिक आयोग भी हाथरस भगदड़ मामले की जांच कर रहा है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण बस हादसा, पांच लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक

अमेठी अमेठी जिले के बाजारशुकुल थाने से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह दिल्ली से बिहार के सीवान जा रही प्राइवेट बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तो 11 अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर एसपी समेत अन्य अफसरों ने घायलों के उपचार की जानकारी ली। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने के साथ वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह करीब दो बजे दिल्ली से सिवान जा रही प्राइवेट बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। एसपी अनूप सिंह मौके पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। सूचना के बाद सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह भी अस्पताल पहुंचकर मरीजों का बेहतर उपचार कराने में जुट गए। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मृतकों के पहचान करवाने में जुटी है। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर यातायात को चालू करवा दिया गया है। हादसा करने वाली गाड़ी मौके से फरार हो गई है। जिसकी तलाश की जा रही है।

राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली में पोस्टर, पूछा- क्या आपको वोट देने वाला हिंदू हिंसक है

 रायबरेली  कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को एकदिवसीय दौरे पर रायबरेली में हैं। इस बीच, संसद में हिंदू धर्म को लेकर दिए गए उनके बयान के विरोध में यहां पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में कांग्रेस नेता से एक या दो नहीं, बल्कि कई सवाल पूछे गए हैं। पोस्टर में राहुल गांधी से पूछा गया कि आपको वोट देने वाला क्या हिन्दू मतदाता हिंसक है? आप किस धर्म के हो, स्पष्ट करो? रायबरेली का मतदाता भविष्य में आपको वोट क्या गाली खाने के लिए देगा? इन पोस्टरों पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह ओछी मानसिकता वाले लोगों की करतूत है। दरअसल, बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में हिंदू धर्म पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “जो अपने आपको हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटे नफरत और हिंसा करते हैं।“ राहुल के इस बयान पर पीएम मोदी ने सदन में खड़े होकर विरोध जताते हुए कहा था, “इस तरह से नेता प्रतिपक्ष द्वारा पूरे समुदाय को हिंसक बताना उचित नहीं है।” इस पर फिर राहुल गांधी ने कहा था, “पीएम मोदी और आरएसएस हिंदू समाज नहीं है। मैं उन लोगों की बात कर रहा हूं, जो कि हिंदू धर्म के नाम पर दिन-रात राजनीति करते हैं।“ कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को एकदिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे हैं। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत पूजन-अर्चन से की। पूजा के बाद वो भूमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां वो कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद यह उनका दूसरा दौरा है। इससे पहले, वो कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने रायबरेली पहुंचे थे। रायबरेली उनकी मां सोनिया गांधी की परंपरागत सीट रही है, लेकिन इस बार वो राजस्थान सीट से राज्यसभा पहुंच गई हैं। इसके बाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा ।

बाबा हरिओम महाराज का पानी व लौंग से कैंसर से शुगर तक के इलाज का दावा

कानपुर यूपी के कानपुर में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चैन का पुरवा गांव में एक बाबा अलौकिक शक्तियों का दावा प्राप्त होने का दावा करने के साथ अंध विश्वास फैला रहा है। उसका दावा है कि उनके एक बोतल पानी व लौंग से गंभीर बीमारियां दूर हो जाती हैं जबकि उसकी भूतों से भी बात होती है। कैंसर से शुगर तक के इलाज का दावा कर रहा है। उसके फैलाए गए अंध विश्वास से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग उसके तथाकथित दरबार में पहुंच रहे हैं। चैन के पुरवा गांव में स्थित शक्तिपीठ पर अंधविश्वास का खेल चल रहा है। यहां रहने वाले बोतल वाले बाबा का दावा है कि वह भूतों से से सीधे बात करते है। उनको काली देवी की कृपा से उनको अलौकिक शक्तियां प्राप्त है। शक्तिपीठ के सर्वराकार खुद को श्री श्री 1008 हरिओम महाराज बताते है, और आस्था की आड़ में उनका अंधविश्वास का खेल चर्चा का विषय बना हुआ है। उनका कहना है कि जब डॉक्टर किसी मरीज को ठीक नहीं कर पाते, तो यहां आने वाले श्रद्धालु एक बोतल पानी अमृत का काम करती है, यही नहीं जब किसी व्यक्ति पर भूतों का साया होता हैं तो बाबा उन्हें भी ठीक करते दिखते हैं। मां काली की शक्ति के सहारे एक बोतल पानी, लौंग व तेल देकर लोगों की सभी तरह की बीमारियों  से मुक्त करा देते हैं। सप्ताह में दो दिन महाराज जी की गद्दी लगती हैं जहां बड़ी संख्या में हज़ारों लोग यहां आते हैं। एसडीएम भोगनीपुर सर्वेश कुमार सिंह का कहना है कि शक्तिपीठ के बाबा को अंध विश्वास फैलाने से बचने तथा हाथरस की घटना के मद्देनजर बेवजह भीड़ एकत्र नहीं करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।  

रायबरेली में राहुल गांधी ने चुरुवा मंदिर में हनुमान जी के दर्शन कर दौरा शुरू किया

रायबरेली विपक्ष के नेता एवं रायबरेली के सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। लखनऊ से उनका काफिला निकला तो रायबरेली बॉर्डर पर स्थित चुरुवा मंदिर में रुका। यहां बजरंगबली के दर्शन किए मंदिर में पूजा अर्चना की। कुछ लोगों से मुलाकात भी की। रायबरेली के सांसद राहुल गांधी चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे हैं। पहले उन्हें फुरसतगंज में उतरना था, लेकिन बाद में कार्यक्रम बदला और वह लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से वह रायबरेली के लिए निकल पड़े। उनका काफिला रायबरेली लखनऊ बॉर्डर पर स्थित चुरुवा मंदिर में रुका। यह मंदिर बजरंगबली का है। उन्होंने यहां पर पूजा अर्चना की। भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। राहुल गांधी के आने की खबर मिलते ही कांग्रेसी और उनके समर्थक वहां पहुंचने लगे थे। राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर दिखे। राहुल ने एक दो लोगों से बातचीत भी की। मंदिर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी भी अपनी टीम के साथ पहुंच गए थे। यहां उन्होंने राहुल गांधी की अगवानी की। इसके बाद वह रायबरेली के भुएमऊ में गेस्ट हाउस के लिए निकल पड़े। यहां वह शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा कई प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलेंगे और पूरे संसदीय क्षेत्र के बारे में जानकारी देंगे।  

पीलीभीत से लेकर लखीमपुर तक पानी ही पानी, रास्‍ते ठप, बाढ़ के हालात देख जिले में स्‍कूल किए बंद

पीलीभीत पिछले एक हफ्ते से ज्‍यादा समय से जारी मूसलाधार बारिश के बीच मंगलवार को पीलीभीत और लखीमपुर जिले में आफत आ गई। टनकपुर-बरेली हाईवे पर भी पानी आ गया है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व जाने वाली सड़क पर पानी ही पानी है। अधिक पानी में जाते ही गाड़‍ियां बंद हो जा रही हैं। पीलीभीत में मौसम के मद्देनज़र दो दिन के लिए स्‍कूल बंद किए जा चुके हैं। उधर, लखीमपुर में भी हाल खराब हैं। पलिया के सभी रास्‍ते बंद हो गए हैं। शारदा नदी की बाढ़ ने पलिया तहसील मुख्यालय का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से काट दिया है। मंगलवार की सुबह पलिया-निघासन रोड पर भी शारदा का पानी आ गया। इसके बाद प्रशासन ने इस सड़क पर भी आवागमन बंद कर दिया है। पलिया-भीरा रोड को एक दिन पहले ही वाहनों के लिए बंद किया जा चुका है। पुलिस ने दोनों सड़कों पर बैरियर लगाकर इन रास्तों को ब्लॉक कर दिया। पलिया से सटी शारदा नदी में उफान आ गया है। शारदा नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। नदी के करीबी 25 से ज्यादा गांव में पानी भर चुका है। हर साल बाढ़ के दौरान पलिया शहर महफूज रहता था लेकिन इस बार बाढ़ का पानी पलिया शहर में भी घुस गया। सोमवार को पलिया भीरा रोड पर 2 फीट तक पानी आ गया था। वहीं मंगलवार की सुबह पानी-निघासन रोड पर पानी चलने लगा। इसके बाद प्रशासन ने इस रोड को ब्लॉक कर दिया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे लखीमपुर से पलिया आने के लिए किसी भी तरह के वाहन का प्रयोग ना करें। जब तक बाढ़ की स्थिति सामान्य नहीं होती जिला मुख्यालय के अधिकारी भी पलिया नहीं आ सकते। इसके पहले सोमवार तड़के बनबसा बैराज से शारदा नदी में पानी छोड़ते ही पीलीभीत और लखीमपुर जिले में आफत आ गई थी। पीलीभीत में नवनिर्मित माला-शाहगढ़ रूट पर बनी पुलिया पानी में बह गई थी। सोमवार को यहां पूरा रेलवे ट्रैक हवा में लटका नजर आया। वहीं, कलीनगर और बरखेड़ा में सड़क कट जाने से कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। ट्रांस शारदा क्षेत्र में 20 से अधिक गांवों में पानी भर गया। उधर, देहरादून से टनकपुर जा रही ट्रेन को पीलीभीत में शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया जबकि टनकपुर से पीलीभीत होकर मथुरा जाने वाली ट्रेन को रद कर दिया गया। एनडीआरएफ ने बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को बचाया सोमवार की रात लखीमपुर के पलिया के पटिहन इलाके में बाढ़ के पानी में फंसे पांच लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पलिया तहसील में शारदा नदी जोर उफान पर है। नदी का पानी कई गांव में घुस चुका है। प्रशासन पिछले चार दिनों से लोगों से अपील कर रहा था कि निचले इलाकों से निकालकर लोग ऊंचे स्थान या बढ़ चौकिया में चले जाएं। इसके बाद भी खेती किसानी के काम के चक्कर में लोग गांव नहीं छोड़ पा रहे हैं। इंस्पेक्टर पलिया विवेक उपाध्याय ने बताया कि सोमवार की रात 12:15 बजे प्रशासन को सूचना मिली कि देवीपुर गांव में पांच लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। वह घर की छतों पर बैठे हुए थे। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम के साथ पलिया पुलिस मोटर बोट के जरिए गांव तक पहुंची और वहां के पांच लोगों को सुरक्षित निकालकर लाई।  

यूपी पावर कारपोरेशन ने कमर्शिलय कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने का खींच खाका

लखनऊ उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने राज्य में वाणिज्यिक (कमर्शिलय) कनेक्शन की संख्या बढ़ाने का खाका खींच लिया है। इस काम में बिजली विभाग अन्य विभागों जैसे वाणिज्य कर, नगर निगम, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे करीब दर्जन भर विभागों की मदद लेगा। इन विभागों के यहां पंजीकृत दुकानों, संस्थानों की सूची लेकर विभाग उनके कनेक्शन की विधा की जांच करेगा। जहां भी घरेलू कनेक्शन पर ये कारोबारी गतिविधियां होती नजर आएंगी, उनके कनेक्शन की विधा कामर्शिलय कर दी जाएगी। यूपी में कनेक्शन राष्ट्रीय औसत तक ले जाने की तैयारी पावर कारपोरेशन के शीर्ष प्रबंधन ने वर्ष 2024-25 के लिए तय लक्ष्यों में इसे प्रमुखता से शामिल किया है। जिसमें लिखा गया है कि यूपी में कुल उपभोक्ताओं के मुकाबले बामुश्किल 10 से 12 फीसदी ही कामर्शिलय उपभोक्ता हैं जबकि इस विधा के कनेक्शन में राष्ट्रीय औसत 16 फीसदी है। प्रबंधन ने कामर्शिलय कनेक्शन औसतन 24 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य लिया है। जीएसटी देने वालों पर नजर वाणिज्य कर विभाग से जीएसटी पंजीकृत संस्थानों की सूची, नगर निगम और विकास प्राधिकरणों से पंजीकृत व आवंटित वाणिज्यिक गतिविधि वाले परिसरों, दुकानें व आफिस की सूची तथा मेडिकल स्टोर भी जांचें जाएंगे। सरकारी कार्यालयों के कनेक्शन की जांच भी होगी शिक्षा विभाग से प्राथमिक स्कूलों की सूची के साथ बैंक, इंश्योरेंस एजेंसी, सामुदायिक केंद्र, पंचायत भवन, विकास खंड कार्यालय तथा अन्य सरकारी कार्यालय जो घरेलू विधा की बिजली से संचालित हैं, उनकी जांच करते हुए कनेक्शन कमर्शिलय करने के लिए कहा गया है। श्रम विभाग में पंजीकृत संस्थानों व ठेकेदारों, खाद्य पदार्थ तथा राशन की बिक्री के लिए संचालित दुकानों की सूची, शराब की दुकानों व गोदामों की सूची, गैस एजेंसियों से वाणिज्यिक सिलिंडर प्रयोग करने वाले व्यक्तियों की सूची की जांच की जाएगी।  

हाथरस हादसा: सीएम योगी ने लिया बड़ा ऐक्शन, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष, तहसीलदार समेत 6 अफसर सस्पेंड

लखनऊ हाथरस हादसे में सीएम योगी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। एसआईटी ने प्रारंभिक जांच में चश्मदीद गवाहों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के लिए कार्यक्रम आयोजकों को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना है। अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को गंभीरता से नहीं लिया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया गया। एसआईटी ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है। इस पर उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराऊ, थानाध्यक्ष सिकन्दराराऊ, तहसीलदार सिकन्दराराऊ, चौकी प्रभारी कचौरा एवं चौकी प्रभारी पोरा को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। हाथरस के सिकन्दराराऊ में बीते 02 जुलाई को सत्संग के दौरान घटित दुर्घटना के तत्काल बाद गठित एडीजी जोन आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ की एसआईटी ने 02, 03 और 05 जुलाई को घटना स्थल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कुल 125 लोगों का बयान लिया गया, जिसमें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आम जनता एवं प्रत्यक्षदर्शियों का बयान भी लिया गया। इसके अलावा, घटना के संबंध में प्रकाशित समाचार की प्रतियां, स्थलीय विडियोग्राफी, छायाचित्र, विडियो क्लिपिंग का संज्ञान लिया गया।  जांच समिति ने अब तक हुई जांच व कार्यवाही के आधार पर हादसे के पीछे किसी बड़ी साजिश से भी इंकार नहीं किया है और गहन जांच की जरूरत बताई है। जांच समिति ने कार्यक्रम आयोजक तथा तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया है। स्थानीय एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज द्वारा अपने दायित्व  का निर्वहन करने में लापरवाही के जिम्मेदार हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ द्वारा बिना कार्यक्रम स्थल का मुआयना किये आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया। आयोजकों ने तथ्यों को छिपाकर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति ली। अनुमति के लिए लागू शर्तों का अनुपालन नहीं किया गया। आयोजकों द्वारा अप्रत्याशित भीड़ को आमंत्रित कर पर्याप्त एवं सुचारु व्यवस्था नहीं की गई। न ही कार्यक्रम के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों का पालन किया गया। आयोजक मंडल से जुड़े लोग अव्यवस्था फैलाने के दोषी पाए गए हैं। इनके द्वारा जिन लोगों को बिना विधिवत पुलिस वेरिफिकेशन के जोड़ा गया, उनसे अव्यवस्था फैली। आयोजक मंडल द्वारा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया। स्थानीय पुलिस को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण से रोकने का प्रयास किया गया। सत्संगकर्ता और भीड़ को  बिना सुरक्षा प्रबंध के आपस में मिलने की छूट दी गई। भारी भीड़ के दृष्टिगत यहां किसी प्रकार की बैरीकेटिंग अथवा पैसेज की व्यवस्था नहीं बनाई गई थी और दुर्घटना घटित होने पर आयोजक मंडल के सदस्य घटना स्थल से भाग गए।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet