LATEST NEWS

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे में 5 की मौत, दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में टक्कर से आधा हिस्सा उड़ गया

अमेठी  उत्तर प्रदेश की अमेठी में आज भोर के समय में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दिल्ली से सिवान जा रही बस को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस पर सवार चार यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी शुक्ल बाजार इलाज के लिए भेजा, जहां 3 यात्रियों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल यात्रियों का हालचाल जाना। वहीं पुलिस मृतक के शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी। दरअसल यह घटना शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 68.8 के पास का है। यहां दिल्ली से सिवान जा रही बस को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और बस का बायां हिंसा क्षतिग्रस्त हो गया। बस पर बैठे यात्रियों में से चार की मौत हो गई और 1 दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घायल यात्रियों को शुक्ल बाजार सीएचसी में इलाज के लिए भेजा। वहां डॉक्टरों ने 3 यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस सभी मृतक यात्रियों के शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है। इस सड़क हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल जाकर घायल यात्रियों का हाल चाल जाना।

निठारी कांड की फाइल अब सुप्रीम कोर्ट में खुली, कोर्ट सुनवाई को सहमत

नई दिल्ली  उच्चतम न्यायालय ने 2006 के सनसनीखेज निठारी हत्याकांड में सुरेंद्र कोली को बरी करने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने उच्च न्यायालय के 16 अक्टूबर, 2023 के फैसले के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अलग-अलग याचिकाओं पर कोली से जवाब मांगा। शीर्ष अदालत ने मई में उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाले एक पीड़ित के पिता की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई थी। पीठ ने कहा कि सीबीआई की याचिकाएं उक्त याचिका के साथ सुनवाई के लिए आएंगी। राष्ट्रीय राजधानी से लगे नोएडा के निठारी में 29 दिसंबर, 2006 को एक घर के पीछे नाले से आठ बच्चों के कंकाल के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई थी। घर के आसपास इलाके में नालों की और खुदाई तथा तलाशी में और कंकाल मिले। इनमें से अधिकतर कंकाल उन गरीब बच्चों और लड़कियों के थे जो इलाके से लापता थे। सीबीआई ने 10 दिन के अंदर मामले में जांच संभाली थी और उसकी तलाशी में और कंकाल बरामद हुए थे।   निठारी कांड क्या था नोएडा के निठारी गांव में साल 2006 में हुई एक वारदात ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली की वजह से नोएडा का छोटा सा गांव निठारी (Nithari Case) देशभर में पहचाना जाने लगा. वारदात के 18 साल बाद भी निठारी गांव का नाम सुनते ही लोग डर सहम से जाते हैं. निठारी कांड का नाम आते ही लोग इस वाकये को फिर से याद करने लगते हैं, जब न्यूज चैनलों और न्यूज पेपर्स में निठारी कांड हेडलाइन में छाया रहता था. आज इस कांड की चर्चा फिर से हो रही है और आखिर साल 2006 में निठारी में ऐसा क्या हुआ था जो आज भी लोगों के जहन से बाहर निकल नहीं पा रहा है? क्या है निठारी कांड? नोएडा के सेक्टर 31 की कोठी नंबर D-5 में  रहने वाले मोनिंदर सिंह पंढेर पर 2005 से लेकर 2006 तक बच्चों की हत्या का आरोप था. इस मामले का खुलासा पायल नाम की लड़की की हत्या की जांच से हुआ था. पहले 31 बच्चों की हत्या के आरोप पंढेर और उसके नौकर कोली पर लगे थे लेकिन जांच में 19 लोगों की हत्या ,यौन शोषण और सबूत मिटाने की बात सामने आई थी. इनमें 10 लड़कियां शामिल थीं. लेकिन इनमे से कुछ के डीएनए सैंपल मैच नहीं हुए और कुछ मामलों में आरोपी बरी हो गए. मोनिंदर सिंह पंढेर के घर के पीछे नाले से पुलिस को 19 नरकंकाल मिले थे. ये कंकाल बच्चों और महिलाओं के थे. इस घटना के बाद मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरिंदर कोली को गिरफ्तार कर लिया था. सीबीआई को इंसानी हड्डियों के कुछ हिस्से और 40 इस तरह के पैकेट मिले थे जिनमें मानव अंगों को भरकर नाले में फेंका गया था. मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में नोएडा पुलिस के 3 सीनियर अफसरों समेत कई पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए थे.     निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली को आज यानी कि 16 अक्टूबर 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरी करने का आदेश दे दिया है. दोनों को मिली फांसी की सजा भी अदालत ने रद्द कर दी है.     सुरेंद्र कोली और पंढेर को पिंकी की हत्या और रेप की कोशिश में 24 जुलाई 2017 को सीबीआई कोर्ट ने दोषी ठहराया था. दोनों के खिलाफ हत्या के 16 में से आठवें मामले में कोर्ट ने यह फैसला सुनाया था.     सीबीआई कोर्ट ने 22 जुलाई 2017 को मोनिंदर सिंह पंढेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली को दोषी ठहराते हुए सजा के लिए  24 जुलाई की तारीख मुकर्रर की थी.     रिम्पा हलदर हत्या मामले में सुरेंद्र कोली की फांसी की सजा को जनवरी 2015 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उम्र क़ैद में तब्दील कर दिया था.     आरोपी सुरेंद्र कोली की फांसी पर पुनर्विचार याचिका अक्टूबर 2014 में सुप्रीम कोर्ट से खारिज कर दी गई थी. रिम्पा की हत्या मामले में उसे मौत की सजा सुनाई गई थी. हालांकि अदालत ने सुरेंद्र कोली की फांसी की सज़ा पर अक्तूबर 29 तक के लिए रोक लगा दी थी.       सीबीआई की एक विशेष अदालत ने मई 2010 में सुरेंद्र कोली को सात साल की आरती की हत्या का दोषी करार दिया था. लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट पंढेर को सितंबर में ही बरी कर चुका था, जबकि कोली की सजा को बरकरार रखा गया था.     सीबीआई ने मई 2007 में अपनी चार्जशीट में पढ़ेर को 15 साल की रिम्पा हलदर नाम की बच्ची के किडनैप,रेप और हत्या के  मामले में आरोपमुक्त कर दिया था. लेकिन कोर्ट की फटकार के बाद सीबीआई ने पंढेर को इस मामले में सह-अभियुक्त बनाया. पंढेर और कोली को दोषी क़रार देते हुए सजा-ए-मौत सुनाई गई थी.     निठारी हत्याकांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली को जनवरी 2007 में पुलिस नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर ले कर पहुंची थी. मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली से पूछताछ के बाद सीबीआई  कुछ ही दिनों में जांच करने के लिए नोएडा के निठारी गांव पहुंच गई. यहां से और भी हड्डियां बरामद की गईं थी. इसी महीने में दोनों को पेशी के लिए गाजियाबाद की एक कोर्ट में ले जाया गया था, जहां इनके साथ परिसर में ही मारपीट की गई थी. फरवरी से 20 अप्रैल के बीच दोनों आरोपियों को 14 दिन के लिए सीबीआई की कस्टडी में भेजा गया था. वहीं गुमशुदा लड़की के कंकाल की पहचान उसके कपड़ों से की गई थी.     12 नवंबर 2006 को एक लड़की कोठी में सफाई के लिए अपने घर से गई तो लेकिन वापस घर नहीं लौटी. परिवार के खूब तलाशने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो मामले की शिकायत वह पुलिस थाने में करने पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की. वहीं मोनिंदर सिंह पंढेर के घर के पीछे बने नाले में नई कंकाल पाए गए थे. इस मामले में पुलिस ने 19 केस दर्ज किए थे.  

नेपाल का पानी यूपी में मचाएगा तबाही, प्रदेश के दो जिले बाढ़ की चपेट में, श्रावस्ती से 11 और कुशीनगर से 76 लोगों को किया गया रेस्क्यू

 कुशीनगर  उत्तर प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बीच नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है और कुशीनगर, बलरामपुर तथा श्रावस्ती जिलों के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. राज्य सरकार की ओर से रविवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण श्रावस्ती और कुशीनगर में बाढ़ में फंसे 87 लोगों को राहत अभियान चलाकर सुरक्षित निकाला गया है. सीएम ने दिए ये निर्देश बयान के अनुसार श्रावस्ती जिले में बाढ़ में फंसे 11 और कुशीनगर जिले के 76 लोगों को बाहर निकाला गया है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुस्तैदी बढ़ाने के आदेश के बाद अधिकारियों ने राहत अभियान चलाकर लोगों की जान बचायी. श्रावस्ती जिले में 18 गांव के करीब 400 ग्रामीणों को बाढ़ को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया जबकि कुशीनगर में बचाव अभियान के दौरान फंसे हुए मवेशियों को भी सुरक्षित निकाला गया. योगी ने जिलाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त फसल की सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये और प्रशासन स्तर के अधिकारियों को सर्वेक्षण रिपोर्ट मिलते ही मुआवजा प्रदान करने को कहा है. नेपाल से अचानक छोड़े गए पानी में 11 लोगों के फंसे होने की सूचना राहत आयुक्त जी एस नवीन ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे राज्य स्तरीय आपातकालीन अभियान केंद्र को श्रावस्ती के तहसील जमुनहा की ग्राम पंचायत गजोभरी के ग्राम मोहनपुर भरथा एवं केवटन पुरवा में नेपाल से अचानक छोड़े गए पानी में 11 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली, जिसमें तीन बच्चे, पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे. सूचना मिलते ही तत्काल श्रावस्ती के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को इस संबंध में जानकारी दी गयी. इसके बाद लगभग आठ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और सभी का चिकित्सकों की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार भी कराया गया. साथ ही सभी पीड़ितों को राप्ती बैराज स्थित गेस्ट हाउस में पहुंचाया गया. वहीं, रविवार को बाढ़ से प्रभावित श्रावस्ती जिले के 18 गांवों के करीब चार सौ लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है, जहां पर उन्हें पौष्टिक भोजन के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं. राहत आयुक्त ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे राज्य स्तरीय आपातकालीन अभियान केंद्र को नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद देवघाट बैराज से 5,71,850 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना मिलने पर कुशीनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को बड़ी गंडक में बाल्मीकि नगर बैराज द्वारा तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की संभावना पर तहसील खड्डा के गांवों के प्रभावित होने की तत्काल जानकारी दी गयी. इसके बाद प्रशासन ने तहसील खड्डा के प्रभावित 13 गांवों का निरीक्षण किया और राहत अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद 76 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. इस दौरान टीम ने 20 मवेशियों को भी सुरक्षित बचाया. इसके पहले, राहत आयुक्त कार्यालय से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि कुशीनगर में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और खड्डा तहसील के 13 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ की वजह से जिले के नारायणपुर के एक टापू पर 66 लोग फंस गए थे जिनमें से अब तक 62 लोगों को निकाला जा चुका है बाकी को निकालने का काम जारी है. श्रावस्ती में 18 गांव प्रभावित राप्ती नदी श्रावस्ती में खतरे के निशान को पार कर गई है. यहां 18 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक और पीएसी की दो टीम तैनात हैं. जिले में 19 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं और राप्ती बैराज पर लगातार निगरानी की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक श्रावस्ती जिले में शनिवार रात बाढ़ के पानी से घिरीं 12 श्रमिक महिलाओं और उनके बच्चों को बचाने के लिए अभियान चलाया गया और उन सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. तड़के करीब तीन बजे यह अभियान संपन्न हुआ. रिपोर्ट के अनुसार बलरामपुर में भी बाढ़ की स्थिति है. यहां भी राप्ती नदी खतरे के निशान को पार कर गई है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और बाढ़ पीएसी की एक-एक टीम तैनात हैं. इसके अलावा 32 चिकित्सा दल भी गठित किए गए हैं. बस्ती में भी बारिश के आसार उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में मानसून जोर पकड़ चुका है और इन इलाकों के विभिन्न जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी तथा उसके आसपास के जिलों में रविवार को भी भारी बारिश होने का अनुमान है.

22 जुलाई से शुरू हो रही है श्रावण कांवड़ यात्रा, CM योगी ने कांवड़ यात्रा के दौरान हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाई

लखनऊ आगामी 22 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास में शिवभक्त कांवड़ यात्रा के लिए निकलते हैं, लेकिन श्रावण में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले कांवड़ियों को लेकर यूपी प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसके मुताबिक अब कांवड़िए कांवड़ा यात्रा के दौरान हथियारों का प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे. 22 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास में शिव भक्त कांवड़ यात्रा करते हैं, लेकिन नई एडवाइजरी में कांवड़ यात्रा के दौरान हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है. यही नहीं,1 महीने तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िए डीजे व धार्मिक गाने भी तय सीमा के भीतर बजा सकेंगे. 22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी श्रावण मास कृष्ण प्रतिपदा की शुरूआत 21 जुलाई को आरंभ हो रहा है, लेकिन उदयातिथि में श्रावण मास का शुरूआत 22 जुलाई से होगी. इसी दिन शिवभक्त गंगा जल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं. यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. वहीं, कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. कांवड़ियों को भाला और त्रिशूल जैसे हथियार लेकर नहीं चलने की सलाह कांवड़ियों को भाला, त्रिशूल या किसी भी तरह का हथियार लेकर नहीं चलने की सलाह दी गई है. हालांकि कांवड़ यात्रा मार्ग पर डीजे बजाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा, लेकिन ध्वनि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार तय सीमा के भीतर होनी चाहिए. यात्रा मार्गों पर शराब और मांस की दुकानें भी बंद रहेंगी. कांवड़ यात्रा पर सीसीटीवी और ड्रोन से प्रशासन रखेगी नजर कांवड़ यात्रा पर सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखी जाएगी और अयोध्या-बस्ती मार्ग पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा. इस पर केवल एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को ही जाने की इजाजत होगी. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पुलिस अधिकारी पंजीकृत संगठनों और श्रद्धालुओं के साथ समन्वय कर रहे हैं.

गाजीपुर में धारदार हथियार से गला रेतकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई

गाजीपुर यूपी के गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. धारदार हथियार से गला रेतकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनका 20 वर्षीय बेटा शामिल है. घटना देर रात की है. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल, जांच-पड़ताल की जा रही है. हत्या किसने की और किस वजह से की, अभी यह नहीं पता चल सका है. पूरा मामला नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव का है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा गया. स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना का पता रात करीब 2 बजे चला, जब मृतक के परिजनों ने सूचना दी. थानाध्यक्ष नंदगंज द्वारा बताया गया कि थानांतर्गत ग्राम कुसम्ही कला निवासी मुंशी बिंद (45), राम आशीष बिंद (20) और देवंती बिंद (40) की हत्या की खबर मिली थी. सूचना पाकर मौके पर टीम पहुंची. जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं. हत्यारे की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं. मौके पर पुलिस फ़ोर्स मौजूद है. फिलहाल, अज्ञात के विरुद्ध प्रार्थना पत्र लेकर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है. वर्तमान में शांति-व्यवस्था कायम है. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी ओमवीर सिंह- क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुंशी बिंद और पत्नी देवंती घर के बाहर झोपड़ी में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे. जबकि, बड़ा बेटा राम आशीष घर में सो रहा था. वहीं, छोटा बेटा गांव में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखने गया था. देर रात जब वो घर आया तो देखा कि बाहर सो रहे माता-पिता लहूलुहान मृत अवस्था में पड़े हैं. जिसपर वह शोर मचाते हुए घर में सो रहे बड़े भाई को जगाने गया तो उसे भी मृत देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई.  

साजिश के एंगल पर ही पुलिस की जांच, हाथरस में जानबूझकर भीड़ के बीच से निकाली गई ‘भोले बाबा’ की गाड़ी

हाथरस हाथरस में सूरजपाल जाटव उर्फ भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत के मामले में कई स्तरों पर जांच चल रही है। रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच और पूछताछ में ऐसी बातें सामने आ रही हैं जो साजिश की तरफ ही इशारा कर रही हैं। सीएम योगी ने भी हाथरस दौरे के दौरान साजिश की आशंका जताते हुए न्यायिक आयोग को जांच सौंपी है। हाथरस पुलिस के अनुसार पूछताछ में यह प्रकाश में आया है कि सेवादारों द्वारा प्रवचनकर्ता की गाड़ी को भीड़ के बीच से निकाला गया, जबकि इनको इस तथ्य की जानकारी थी कि भीड़ से गाड़ी निकालने के समय चरणरज के लिए भगदड़ मचने से भयानक दुर्घटना हो सकती थी। इसके अलावा इस तथ्य की भी गहराई से जांच की जा रही है कि यह घटना आयोजक सेवादारों द्वारा किसी के कहने या दुष्प्रेरित करने से तो नहीं कराई गई है? गिरफ्तार सेवादारों व आयोजकों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर इस बारे में पूछताछ की जाएगी। मधुकर की गिरफ्तार के बाद मीडिया से बात करते हुए हाथरस के एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मधुकर को एसओजी द्वारा शुक्रवार को देर शाम नजफगढ़ (दिल्ली) से गिरफ्तार किया गया था, जबकि सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा शनिवार को अभियुक्त राम प्रकाश शाक्य को कैलोरा चौराहा से तथा अभियुक्त संजू यादव को गोपालपुर कचौरी से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त मधुकर काफी दिनों से जुड़े होने के कारण संगठन का ‘फंड रेजर’ बन गया था और संगठन को संचालित करने तथा सत्संग इत्यादि कराने के लिए पैसे इकट्ठा कर रहा था। अब तक की पूछताछ से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई राजनीतिक दल अपने राजनीतिक व निजी स्वार्थ्य के लिए उससे जुड़ा हुआ है। मधुकर से जुड़े सभी बैंक खातों, उसकी चल-अचल सम्पत्ति व मनी ट्रेल इत्यादि की जांच की जा रही है जिसमें आवश्यकतानुसार अन्य एजेन्सियों से भी सहयोग लिया जाएगा। भीड़ को संभालने का नहीं किया गया कोई प्रयास पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में मधुकर ने बताया कि वह एटा जिले में वर्ष 2010 से मनरेगा में जूनियर इंजीनियर के पद पर संविदा पर कार्यरत है। वह इस संगठन से वर्षों से जुड़ा है और इस संगठन के कार्यक्रम आयोजित कराना तथा संगठन के लिए फंड इकट्ठा करने का काम करता है। वह दो जुलाई को ग्राम फुलरई में आयोजित सत्संग के कार्यक्रम का मुख्य आयोजक था तथा इस कार्यक्रम की अनुमति उसी के द्वारा ली गई थी। मधुकर एवं अन्य सेवादारों द्वारा पुलिस प्रशासन को कार्यक्रम स्थल के अंदर किसी भी तरह के हस्तक्षेप से रोका गया। कार्यक्रम स्थल पर किसी भी व्यक्ति को वीडियोग्राफी अथवा फोटोग्राफी करने से रोका जाता था। प्रशासन द्वारा निर्गत अनुमति पत्र में वर्णित अनेक शर्तों का उल्लंघन करते हुए यातायात व्यवस्था इत्यादि को प्रभावित किया गया। पूछताछ से यह भी स्पष्ट हुआ है कि इनके द्वारा भीड़ को संभालने का कोई प्रयास नहीं किया गया तथा सभी मौके से फरार हो गए। हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी के बाद उसके राजनीतिक संपर्कों की भी जांच शुरू कर दी गई है। मधुकर की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पुलिस ने दो अन्य अभियुक्तों राम प्रकाश शाक्य व संजू यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह अब तक हाथरस पुलिस ने कुल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। हाथरस पुलिस के अनुसार अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला है कि कुछ समय पूर्व कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा उसने संपर्क किया गया था। यह जानकारी सामने आने के बाद आयोजन के लिए फंड इकट्ठा करने के संबंध में गहराई से जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इस तरह के कार्यक्रम किसी राजनीतिक पार्टी से पोषित तो नहीं हैं?  

भविष्य में कभी भी भोले बाबा के सत्संग का आयोजन होगा तो वह फिर से वहां जाएंगे, भक्तों को ‘भोले बाबा’ पर जताया पूरा भरोसा

हाथरस हाथरस में हुए भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी भोले बाबा के भक्त उन्हें दोषी मानने को तैयार नहीं हैं। सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के भक्तों का कहना है कि इस घटना के पीछे पुलिस और प्रशासन की लापरवाही है। इतना ही नहीं, इन भक्तों ने यहां तक कहा कि अगर भविष्य में कभी भी भोले बाबा के सत्संग का आयोजन होगा तो वह फिर से वहां जाएंगे। कुछ लोगों ने यहां तक दावा किया कि हम भोले बाबा को मसीहा की तरह से मानते हैं। कुछ भी हो जाए, हमारा भरोसा उनके ऊपर से नहीं डिगने वाला है। कासगंज के नागला खांजी गांव के रहने वाले सोनपाल जाटव दो जुलाई को हुए हादसे में अपनी पत्नी सीमा को खो चुके हैं। इसके बावजूद भोले बाबा में उनकी आस्था में रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक वह दो दशक से ज्यादा समय से बाबा से जुड़े हुए हैं। इसी तरह हादसे में सोनपाल की साली बिरमा और उसकी बेटी कुसुम भी घायल हो गईं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बिरमा देवी भी हादसे के लिए पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदारी मानती हैं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस पर्याप्त संख्या में मौजूद होती और सुरक्षा उपायों का ध्यान रखा गया होता तो यह हादसा नहीं होता। कासगंज के गोढ़ा गांव की रहने वाली मीरा देवी भी हाथरस में हुए सत्संग के दौरान अपनी जान गंवा चुकी हैं। मीरा के पति प्रेमशंकर बताते हैं कि तीन टेम्पो में सवार होकर गांव के करीब 30 लोग वहां पर गए थे। उन्होंने बताया कि बाबा के जाने के तुरंत बाद ही वह भी वहां से चले गए थे। लेकिन पत्नी मीरा देवी चरण रज लेने के चक्कर में गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। इस दौरान उनकी साली सारिका और ढाई साल की पोती रिंकी भी घायल हो गईं। इसी तरह प्रेमशंकर दो साल से बाबा के सत्संग में जा रहे हैं। उन्होंने हादसे के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि वहां पर एंबुलेंस नहीं थी। कोई भी सीनियर अधिकारी मौजूद नहीं था।  

अगले पांच दिनों के लिए पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी तटों और उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ उत्तर भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने आज (रविवार) बहुत से बहुत भारी बारिश की डराने वाली चेतावनी जारी की है। लोगों को घरों के भीतर या फिर सुरक्षित जगहों पर ही रुकने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, अगले पांच दिनों के लिए पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी तटों और उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गोवा, कोंकण, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, पू्र्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, असम, मेघालय, तेलंगाना, केरल, माहे, इंटीरियर कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बरसात हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य भारत, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान में अगले पांच दिनों तक भारी बरसात होने वाली है। इसके अलावा, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में 7, 10 और 11 जुलाई, उत्तराखंड में 8, 10 और 11 जुलाई, पंजाब में आठ जुलाई, हरियाणा, चंडीगढ़ में 7 और 11 जुलाई, उत्तर प्रदेश में 8 और 9 जुलाई, मध्य प्रदेश में 7-11 जुलाई, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 7-9 जुलाई के बीच ज्यादा ही भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा, यूपी में 7, 10 और 11 जुलाई को बहुत भारी बरसात होने वाली है। पूर्वोत्तर भारत के लिए क्या अलर्ट? मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश व कई जगह तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी चेतावनी दी गई है। अरुणाचल प्रदेश में 7 और 11 जुलाई, बिहार में सात और आठ जुलाई, ओडिशा में आठ जुलाई, असम, मेघालय में 7, 10 और 11 जुलाई, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में 7 से 11 जुलाई के बीच भारी बारिश होगी। अन्य राज्यों की बात करें तो कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, मराठवाड़ा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। यूपी में भारी बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, अनेक गांवों में बाढ़ उत्तर प्रदेश में मॉनसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बीच नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है और कुशीनगर, बलरामपुर तथा श्रावस्ती जिलों के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक कुशीनगर में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और खड्डा तहसील के 13 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ की वजह से जिले के नारायणपुर के एक टापू पर 66 लोग फंस गए थे जिनमें से अब तक 62 लोगों को निकाला जा चुका है बाकी को निकालने का काम जारी है। राप्ती नदी श्रावस्ती में खतरे के निशान को पार कर गई है। यहां 18 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक और पीएसी की दो टीम तैनात हैं। जिले में 19 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं और राप्ती बैराज पर लगातार निगरानी की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रावस्ती जिले में शनिवार रात बाढ़ के पानी से घिरीं 12 श्रमिक महिलाओं और उनके बच्चों को बचाने के लिए अभियान चलाया गया और उन सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। तड़के करीब तीन बजे यह अभियान संपन्न हुआ। भारी बारिश की चेतावनी के कारण चारधाम यात्रा रोकी गई उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में सात और आठ जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने संबंधी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर चारधाम यात्रा रविवार को अस्थायी रूप से रोक दी गई। गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल में सात और आठ जुलाई को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है, इसके मद्देनजर सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया जाता है कि वे सात जुलाई को ऋषिकेश से आगे चारधाम यात्रा के लिए रवाना न हों। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर निकल चुके हैं उन्हें मौसम ठीक होने तक उसी स्थान पर रुकना चाहिए जहां वे अभी हैं। पिछले कुछ दिन से उत्तराखंड के विभिन्न भागों में भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो रहा है तथा बद्रीनाथ जाने वाला राजमार्ग कई स्थानों पर पहाड़ी से नीचे गिर रहे मलबे के कारण अवरुद्ध हो गया है। चमोली जिले में शनिवार को भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। दोनों मोटरसाइकिल से बद्रीनाथ से लौट रहे थे। उत्तराखंड में नदियां भी उफान पर हैं।  

बेरोजगारी से तंग आकर MBA डिग्री धारी ने की आत्महत्या, पति ने बनारस तो पत्नी ने गोरखपुर में दी जान

वाराणसी गोरखपुर एमबीए जैसी प्रोफेशनल डिग्री लेने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने और बेरोजगारी के कारण अवसाद में आ गए एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। युवक बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला है। उसने जान देने के लिए बनारस को चुना और यहां के होटल में आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने बनारस को ही क्यों चुना फिलहाल यह पता नहीं चल पा रहा है। युवक ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। उसका ससुराल गोरखपुर में है। वहीं, पति के बनारस में जान देने की खबर लगते ही पत्नी ने भी गोरखपुर में छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि युवक पिछले कुछ समय से ससुराल में ही रहता था। पुलिस को शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है। उपनिरीक्षक संदीप शर्मा ने बताया कि 27 वर्षीय हरीश बगेश पटना के बाढ़ का रहने वाला था। दो साल पहले उसने गोरखपुर की संचिता श्रीवास्तव से लव मैरिज की थी। वह एमबीए की पढ़ाई कर मुंबई में एक प्राइवेट बैंक में नौकरी कर रहा था। पत्नी संचिता की तबीयत खराब होने की वजह से वह नौकरी छोड़कर वापस आ गया था। गोरखपुर स्थित ससुराल में अपने ससुर राम शरण श्रीवास्तव के यहां ही पत्नी साथ रहने लगा था। ससुर से अपने गांव बाढ़ जाने के लिए कहकर गोरखपुर से निकला था। इस दौरान पटना न जाकर बनारस आ गया। यहां सारनाथ के पास स्थित अटल नगर कालोनी मवइया में आनलाइन होम स्टे में कमरा बुक किया। शुक्रवार की रात आठ बजे उसने होम स्टे में चेक इन किया। इसी बीच उसने होम स्टे में ही आनलाइन खाना मंगाया। खाने का मैसेज पत्नी के मोबाइल पर आया तो पता चला कि वह बनारस में है। इसके बाद उसने फोन मिलाना शुरू किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बनारस में मौजूद एक परिचित को होम स्टे भेजा गया तो कमरे में फांसी से लटका इसका शव मिला। अभी परिवार वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही पति के खुदकुशी की जानकारी मिलते ही पत्नी ने भी गोरखपुर में छत से कूदकर जान दे दी।   गोरखपुर में मानसिक रोग के बड़े डॉक्टर और युवक के ससुर राम शरण श्रीवास्तव ने बताया कि नौकरी छूटने के बाद बेरोजगारी की वजह से अवसाद में आ गया था। इससे नशे का लती हो गया था। बताया कि ऐसी संभावना है कि बेरोजगारी व अवसादग्रस्त होने की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने कमरे से मादक पदार्थ (गांजा), सिगरेट, लाइटर, मोबाइल व पर्स व फांसी में इस्तेमाल रस्सी बरामद की है।  

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कपल से लूट, डीएमई की सुरक्षा को लेकर सवाल

गाजियाबाद. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (डीएमई) पर शुक्रवार देर रात एक लूट की घटना ने इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह एक्सप्रेस-वे, जो 24 घंटे यात्रा के लिए सुरक्षित माना जाता था और सीसीटीवी कैमरों से लैस है। इस वारदात ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या इस वारदात को देखते हुए यह एक्सप्रेसवे अब उतना सुरक्षित है, जितना आम आदमी सोचते हैं। दिल्ली के उत्तम नगर निवासी सन्नी और उनकी मंगेतर आशिका शुक्रवार रात अपनी स्विफ्ट कार में हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। मेरठ पहुंचने से पहले ही खराब मौसम के कारण उन्होंने अपनी यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया और मेरठ के परतापुर टोल प्लाजा से वापस दिल्ली की ओर मुड़ गए। वापसी यात्रा के दौरान कुशलिया गांव के निकट एक पुल पर उन्होंने शौचालय के लिए अपनी कार रोकी। इसी दौरान चार अज्ञात बदमाश पैदल ही उनकी ओर आए और सन्नी की कनपटी पर पिस्टल तान दी। बदमाशों ने सन्नी के गले से सोने की चेन और आशिका का पर्स छीन लिया, जिसमें 80,000 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। घटना के तुरंत बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों का बयान दर्ज किया। मसूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मसूरी के एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना ने डीएमई की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसीपी ने आम जनता से अपील की है कि वे रात्रि यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने सलाह दी कि लोग केवल सुरक्षित स्थानों पर ही वाहन रोकें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह एक्सप्रेस-वे पर गश्त बढ़ाए और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।  

ब्रिटेन के युवा सांसदों में से एक नवेन्दु का गोरखपुर में ननिहाल है, माना जा रहा है नई सरकार में मिल सकती है अहम जिम्‍मेदारी

गोरखपुर ब्रिटेन में सर्वोच्च सदन के चुनाव से लगातार दूसरी बार गोरखपुर का कनेक्शन जुड़ा है। ग्रेटर मैनचेस्टर के स्टॉकपोर्ट से लेबर पार्टी से एक बार फिर नवेन्दु मिश्रा सांसद चुने गए हैं। उन्होंने 15 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है। ब्रिटेन के युवा सांसदों में से एक नवेन्दु का गोरखपुर में ननिहाल है। माना जा रहा है कि नई सरकार में नवेन्दु को पार्टी सरकार में अहम जिम्मेदारी दे सकती है। मूलत: कानपुर के रहने वाले नवेंदु मिश्रा की मां मीनू मिश्रा का मायका गोरखपुर शहर में काली मंदिर के पास है। नवेंदु महानगर के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी त्रिपाठी के भांजे हैं। मामा नीलेन्द्र पाण्डेय व ममेरे भाई आकाश ने बताया कि वर्ष 1989 में नवेन्दु का जन्म हुआ। पिता पेट्रोलियम कंपनी में बड़े अधिकारी थे। करीब 25 साल पहले उनके पिता ने ब्रिटेन की पेट्रोलियम कंपनी को ज्वाइन किया। बाद में उनका परिवार ब्रिटेन में जाकर बस गया। नवेन्दु के साथ छोटे भाई दिव्येन्दु और बहन मिताली की शिक्षा-दीक्षा ब्रिटेन में ही हुई है। पढ़ाई पूरी करने के साथ ही नवेन्दु ने लेबर पार्टी ज्वाइन कर ली। भारत से रिश्ते और होंगे मजबूत नवेन्दु ने बताया कि भारत और ब्रिटेन के रिश्ते काफी पुराने हैं। दोनों देशों की प्रगाढ़ता बढ़ रही है। यह रिश्ता और मजबूत होगा। दोनों देशों के बीच साझेदारी में कला, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन में अपार संभावनाएं हैं। इस साझेदारी में यूपी की भी हिस्सेदारी है। यूपी में निवेश की अपार संभावना है। यूपी इन्वेस्टर्स समिट के 10 साझेदार देशों में ब्रिटेन शामिल है। उत्तर प्रदेश में निवेश को ब्रिटिश कंपनियां इच्छुक हैं। उन्हें यहां बड़ी संभावनाएं दिख रही हैं। यह दोनों देशों को सामान्य तौर पर फायदा पहुंचाएगा। 57 फीसदी से अधिक मत मिले नवेन्दु मिश्रा ने 15 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है। इस सीट पर सात प्रत्याशी मैदान में थे। अकेले नवेन्दु को 57 फीसदी से अधिक 21787 मत मिले। दूसरे स्थान पर रिफार्म पार्टी के लिन्न स्कोफिल्ड रहे। भारत में विवाह करेंगे नवेन्दु मिश्रा वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी त्रिपाठी ने बताया कि नवेन्दु के दिल में हिन्दुस्तान बसता है। वह अब तक अविवाहित हैं। वह भारत में ही विवाह करने के इच्छुक हैं। वह हर छह से आठ महीने में एक बार अपने घर व ननिहाल जरूर आते हैं। चार महीने पहले ही गोरखपुर आए थे।  

दुष्कर्म पीड़िता मौत मामले में संविदाकर्मी को हटाया, चिकित्सक की रिपोर्ट शासन को भेजी

गाजियाबाद. गाजियबाद के मोदीनगर में किशोरी दुष्कर्म पीड़िता छात्रा की मौत मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संविदाकर्मी को हटा दिया गया। रात में तैनात चिकित्सक की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्म पीड़िता का संयुक्त अस्पताल में रात में मेडिकल न होने और अगले दिन मेडिकल के दौरान छात्रा से बदसलूकी के आरोप लगे थे। पीड़ित छात्रा ने मेडिकल होने के बाद खुदकुशी कर ली थी। आरोप था कि मेडिकल के दौरान हुई बदसलूकी से आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया था। घटना के बाद सीएमओ ने जांच बैठाई थी, जिसमें संयुक्त अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच की थी। जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में सीएमओ को भेज दी गई थी। जांच रिपोर्ट भेजने के पांच दिनों के बाद शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए संविदा स्टाफ को हटा दिया गया है। संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडे ने बताया कि रात में मेडिकल ना करने की दोषी डॉ. रिन्नी की रिपोर्ट शासन क भेज दी गई है। उनके खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि रिपोर्ट मिल गई थी। सीएमएस को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुसार कार्रवाई हुई है।

अयोध्‍या में जल्द ही पुरोहितों को मिलना शुरू होगा मानदेय, बढ़ेगी पुजारियों की सख्यां

अयोध्‍या राम मंदिर परिसर में मंदिरों की संख्‍या बढ़ने से अब पुजारियों की संख्‍या भी बढ़ाई जा रही है। मंदिर की धार्मिक समिति के पुजारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरा कर अब 20 पुजारियों का बैच तैयार है जिनकी रविवार से विधिवत जॉइनिंग हो जाएगी। बताया गया कि इसी के साथ ही नए पुजारियों को 15 हजार रुपये तक का मानदेय भी मिलने लगेगा। मंदिर ट्रस्‍ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्‍ता ने बताया कि राम मंदिर परिसर मे रामलला मंदिर के अलावा 15 अन्‍य मंदिरों का भी निर्माण हो रहा है जिसमें भी पुजारियों की जरूरत पड़ेगी। वहीं मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने बताया कि सहायक स्‍थायी पुजारियों को इस समय 3,1960 रुपये मासिक वेतन मिल रहा है। वहीं प्रधान पुजारी का वेतन करीब 35 हजार रुपये के करीब है। जूनियर पुजारी हालां‍कि मंदिर में पूजा में सहयोग कर रहे हैं पर उनकी जाइनिंग रविवार से बताई गई है। प्रशिक्षित पुजारियों को प्रशिखण के दौरान 2 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा था। उनका प्रशिक्षण का कार्यकाल छह माह का रहा है। बताया गया कि पुजारियों के प्रशिक्षण का अगला बैच भी शुरू होगा । अब ड्रेस कोड में आना होगा पुजारियों को संतोष तिवारी ने बताया कि मंदिर ट्रस्‍ट का निर्देश है कि पुजारियों को भगवा पगड़ी कुर्ता धोती व चौबंदी के ड्रेस में आना पड़ेगा। उन्‍होंने बताया कि यह ड्रेस कोड रविवार से लागू होगा। पुजारियों पर मोबाइल को गर्भ गृह में ले जाने पर रोक नहीं है पर वे फोन पर वार्ता गर्भ गृह से बाहर आकर ही कर सकेंगे। मोबाइल से फोटो खींचना भी मना है। अब पुजारी किसी से कोई दानराशि न लेकर उसे दान पात्र में डालने के लिए कहेंगे। प्रकाश गुप्‍ता ने बताया कि रामलला के मंदिर में मोबाइल प्रतिबंधित होने पर ट्रस्ट ने परिसर के पास पीएफसी के सामने दर्शन मार्ग के दोनों तरफ सेल्फी पॉइंट स्‍थापित किया है। सेल्फी पॉइंट को हूबहू गर्भगृह की तरह सजाया और संवारा गया है जहां श्रद्धालुओं की बड़ी संख्‍या रोजाना मोबाइल से सेल्‍फी ले रहे हैं। श्रद्धालुओं की मांग पर ट्रस्ट ने वैकल्पिक रास्ता निकाला है। हुई थी पुरोहित कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में मंदिर हैं. मंदिर के पुजारियों के पद छोड़ने पर उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं रहती है. इसलिए योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पहले पुरोहित कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा की थी. अब मुख्यमंत्री ने इसमें तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं. इसके लिए ग्राउंड वर्क कर लिया गया है. इसी के ज़रिए पुरोहित-अर्चकों की मदद की जाएगी. इस योजना में ‘सनातन’ से जुड़े सभी पंथों सिख, जैन आदि को भी शामिल किया जाएगा. एक क्लिक में मिलेगी मंदिरों की जानकारी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ समय से धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की गयी हैं. राम मंदिर के लोकार्पण के बाद से यूपी में धार्मिक पर्यटन करने वालों की संख्या बहुत ज़्यादा बढ़ी है. इसके लिए अब सभी धर्मस्थलों और मंदिरों की जानकारी एक क्लिक में मिलेगी. इसके लिए सेंट्रलाइज्ड पोर्टल पर तेज़ी से काम चल रहा है. इसमें न सिर्फ़ प्रदेश के बड़े मंदिरों बल्कि हर ज़िले के प्रमुख मंदिरों की पौराणिक मान्यता, इतिहास और अन्य जानकरियां उपलब्ध करायी जाएंगी. मंदिरों के जीर्णोद्धार की योजना योगी सरकार की इस पहल पर विश्व पुरोहित परिषद ने भी खुशी जताई है. साथ ही, यह कहा है कि सनातन की रक्षा करने वाले पुरोहितों के हितों को देखना ज़रूरी है. उत्तर प्रदेश में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. 100 साल से ज़्यादा पुराने मंदिरों जीर्णोद्धार के लिए अलग से योजना तैयार की गयी है. अब पुरोहितों के लिए मानदेय और आर्थिक मदद की व्यवस्था कर सरकार एक नयी शुरुआत करने वाली है.

हाथरस हादसा : मुख्य आरोपी को प्रकाश मधुकर को कोर्ट ने 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया

हाथरस हाथरस में सत्संग के बाद हुई भगदड़ में 121 लोगों के मारे जाने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को प्रकाश मधुकर को कोर्ट ने 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। आरोपी को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। हाथरस में हुई भगदड़ की घटना के मामले में हाथरस SP निपुण अग्रवाल ने बताया, “जनपद हाथरस की SOG ने मधुकर को शुक्रवार देर शाम दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया था। पुछताछ की गई है, इनकी फंडिंग अभी जांच के दायरे हैं… फंडिंग कहां से आ रही है, डोनर की लिस्ट का संकलन किया जा रहा है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

पंकज चौधरी और कमलेश पासवान ने CM योगी से की मुलाकात, योगी ने दी बधाई, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की तथा मुख्यमंत्री ने दोनों केंद्रीय राज्यमंत्रियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी महराजगंज के 7वीं बार सांसद चुने गए मिली जानकारी के मुताबिक, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी महराजगंज के 7वीं बार सांसद चुने गए हैं और उन्हें मोदी सरकार में दूसरी बार केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बनाया गया है जबकि बांसगांव से लगातार चौथी बार सांसद चुने गए कमलेश पासवान को पहली बार केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनाया गया है। दोनों राज्यमंत्रियों ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। मोदी सरकार में मंत्री बनने पर CM योगी ने कमलेश व पंकज को दी बधाई योगी ने पंकज चौधरी और कमलेश पासवान को केंद्र सरकार में मंत्री बनने पर बधाई दी। इस दौरान उनके मध्य पूर्वांचल और समूचे उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वार्ता हुई। दोनों राज्यमंत्रियों ने लोकसभा चुनाव में सतत मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet