LATEST NEWS

नोएडा में रीलबाज़ों को झटका, 53 हजार रुपये का कटा चालान

ग्रेटर नोएडा  दिल्ली-एनसीआर के सबसे व्यस्त एक्सप्रेसवे में से एक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक प्रेमी जोड़े का अतरंगी स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कपल बाइक पर रोमांस करता नजर आ रहा है. इस दौरान दोनों ने ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाईं. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तगड़ा एक्शन लिया है.  वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार बाइक चला रहा है और युवती उसे आगे से कसकर गले लगाए बैठी है. इतना ही नहीं, दोनों ने हेलमेट तक नहीं पहना हुआ है. यह वीडियो एक्सप्रेसवे से गुजर रही एक कार में बैठे राहगीरों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में बाइक का नंबर भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है.  वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी और ट्रैफिक पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की.  वहीं, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बाइक के मालिक पर ₹53,500 का भारी-भरकम चालान ठोंक दिया है. नोएडा पुलिस अब वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान करने में जुटी हुई है.  गौरतलब है कि बाइक पर बैठे इस कपल ने न केवल अश्लीलता के हद पार की, बल्कि ट्रैफिक नियमों की भी खुलकर धज्जियां उड़ाईं. और तो और हाइवे पर अपनी और दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाला. अगर बाइक का संतुलन बिगड़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस ‘इश्कबाज’ के घर 53,500 का चालान भेज दिया है.  अपोजिट साइड मुंह करके बाइक पर बैठी लड़की इस कपल की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में युवक बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा है। बाइक में युवक के आगे, सामने की तरह से उसकी गर्लफ्रेंड बैठी थी। जो युवक को कसकर गले लगाए हुए है। गर्लफ्रेंड अपने पैर बाइक के पीछे सीट पर रखे हुए है। वह दोनों हाथों से युवक को पकड़कर बैठी है। रोमांसबाजी के इस सीन को एक्सप्रेस वे से गुजरने वाली हर गाड़ी में बैठा शख्स देख रहा था। तभी पीछे से कार में आ रहे लोगों ने इन्हें देखते ही इनका वीडियो बनाया। फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से जुर्माने की कार्रवाई की। कई लोगों ने इस वीडियो को रीपोस्ट किया, जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। ‘हमारे गांव में मिलना छोड़ो देखना भी नसीब नहीं होता’ गर्लफ्रेंड को गोद में बैठाकर एक्सप्रेस-वे पर बाइक से फर्राटा भर रहे युवक का वीडियो देखकर X यूजर हिमांशु नीमा ने लिखा- नोएडा पुलिस ने इस ‘इशकजादे’ का 53500 रुपए का चालान व्हीकल एक्ट में काटकर ‘प्रेम पत्र’ घर भिजवा दिया है। एक और X यूजर शिवराज यादव ने लिखा- ये कौन लोग हैं जो खुलेआम आशिकी कर लेते हैं? हमारे गांव में तो सिर्फ एक दीवार का फासला होता है, लेकिन बीच में पूरा मोहल्ला होता है। मिलना छोड़ो, देखना भी नसीब नहीं होता। X यूजर महिमा यादव ने लिखा- धाकड़ के बाद रोड पर इश्कबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, नोएडा पुलिस ने इस इश्कबाज के घर 53000+ का चालान घर भेजा है। इतने में तो थाइलैंड ट्रिप की वापसी हो जाती। पुलिस ने काटा 53,500 रुपए का चालान नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे पर कपल के इस वीडियो को लेकर तत्काल कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि बाइक चलाने वाले युवक ने तमाम ट्रैफिक रूल्स तोड़े हैं। जिसमें बिना हेलमेट, एक्सप्रेस वे पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाना और आने-जाने वाले लोगों की यातायात सुरक्षा को खतरे में डालना शामिल है। पुलिस ने बाइक मालिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए 53,500 का चालान जारी किया है। यह राशि कई नियमों का उल्लंघन करने पर लगाई गई है। जोकि बाइक पर सवार कपल को काफी भारी पड़ गया। …………………  

मोदी के नेतृत्व में विकास और विरासत के साथ देश को मिल रही पहचान: सीएम योगी

अंबेडकरनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम नए भारत में रह रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नया भारत विकास के साथ विरासत पर गौरव की अनुभूति भी करता है। आज विकास और विरासत का अदभुत संगम हमारे देश को पहचान दे रहा है। सरकार लगातार कुछ न कुछ नया करने का काम रही है। भाजपा सरकार से पहले नौकरी की बोली लगती थी, लूट-खसोट थी। एक परिवार का बोल-बाला हुआ करता था। योग्यता के आधार पर प्रदेश के सभी युवाओं को नौकरी पर अधिकार मिल रहा है। 60244 युवाओं का प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अंबेडकरनगर के शिव बाबा धाम तपोस्थली से कृषक दुर्घटना बीमा योजना में प्रदेश के 11690 लाभार्थियों को 561 करोड़ धनराशि आवंटन की शुरुआत की। सीएम ने कहा कि 2025-26 के लिए 1050 करोड़ की व्यवस्था की है, ताकि अन्नदाता किसानों को कोई संकट न आए। सिपाही भर्ती में बिना किसी लूट खसोट के हर वर्ग को लाभ मिला, 12045 बेटियां भी भर्ती हुई हैं। यह 2017 से पहले संभव नहीं था। सरकार बेहतर सुरक्षा देने का काम कर रही है।                                                                    राजस्व वादों के समाधान की दिशा में सरकार के उठाए गए कदमों का परिणाम है कि चाहे कोई भी मामला हो एक समय सीमा तय हो गई है। हर बेटी सुरक्षित हो, हर व्यापारी सुरक्षित हो। सरकार इस  दिशा में काम कर रही है। कोई भी बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में खतरा पैदा करेगा, तो कानून का डंडा उस पर चलेगा। आने वाली उसकी सात पीढि़यां याद करेंगी कि कानून के साथ खिलवाड़ व किसी गरीब को परेशान करने की कीमत क्या हाेती है। सीएम ने कहा कि पहले प्रदेश की पहचान दंगों, गुंडागर्दी के लिए होती थी। अर्थव्यवस्था के मोर्चे  पर बीमारू राज्य माना जाता था। पिछले आठ वर्षों में प्रदेश दंगा मुक्त हुआ। बीमारी से अग्रणी अर्थव्यवस्था के राज्य का सफर तय किया और देश के ग्रोथ इंजन के रूप में पहचान बनाई। कुछ लोगों को परिवार का विकास ही सब कुछ होता है, जाति के नाम पर सत्ता में आते हैं और नग्न तांडव करते हैं। इस मौके पर सीएम ने नियुक्ति पत्र के साथ अलग-अलग विभागों के लाभार्थियों को डेमो चेक प्रमाण पत्र दिए। साथ ही 1184 करोड़ रुपये की 194 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया।

विमान की लैंडिंग के दौरान पहिए से अचानक नकली चिनगारियां, टला बड़ा हादसा

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी-3112 में तकनीकी खराबी आ गई। विमान की लैंडिंग के दौरान पहिए से अचानक चिनगारियां निकलने लगी। जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना दी और आनन फानन में फायर टीम मौके पर पहुंची। फिर फोम और पानी का छिड़काव करके आग को बुझाया। 20 मिनट की मेहनत के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि विमान SV 3112 रात 10:45 बजे जेद्दा से रवाना हुआ था। बह 6:30 बजे विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचा। रनवे पर लैंडिंग के बाद जब विमान टैक्सी-वे पर आ रहा था, तभी यह घटना हुई। इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत 250 यात्री सवार थे ।

बरेली में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव से लोगों, रेल सेवा ठप

 बरेली बरेली में बारिश का क्रम जारी है। रविवार को पहले सुबह करीब एक घंटे तक बारिश हुई। फिर रात में करीब दो बजे से जोरदार बारिश शुरू हो गई। बिजली कड़कने से लोगों की नींद उड़ गई। वहीं बारिश के दौरान शहर की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। सोमवार सुबह छह बजे तक बारिश का क्रम जारी रहा। बरेली सिटी और जंक्शन के बीच रेल लाइन पर चार फुट तक पानी भर गया। इससे बरेली-कासगंज लाइन पर पांच ट्रेनों को रास्ते में खड़ा किया गया। कुछ और ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। दुकानों और घरों में भी बारिश का पानी भर गया। बरेली में तेज हवा और घंटेभर तक हल्की व तेज बारिश से रविवार का मौसम सुहाना हो गया था। तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत महसूस की। दिन में भी बारिश के आसार थे, लेकिन अनुकूल माहौल नहीं बन सका। आधी रात बाद जोरदार बारिश हुई। सुबह लोग जागे तो घरों और दुकानों में पानी भरा मिला। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शनिवार आधी रात के बाद निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से तेज हवा चली और बादल मंडराने लगे। रविवार तड़के ही जिले में बूंदाबांदी होने लगी। पांच से छह बजे के बीच अच्छी बारिश हुई। रात में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। सप्ताहभर तक अनुकूल माहौल पर बारिश होगी। बिजली गिरने से दो लोगों की मौत जिले में बारिश के बीच रविवार सुबह बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए हैं। बहेड़ी और सदर तहसील क्षेत्र में ये घटनाएं हुई। सदर तहसील क्षेत्र में दुर्गा प्रसाद और बहेड़ी में फरदीन अंसारी की बिजली गिरने से मौत हो गई।   बारिश से आधे शहर की बत्ती गुल बरेली के 11 बिजली उपकेंद्र ठप होने के कारण रविवार को इनसे जुड़े इलाकों के एक लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को आठ घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली न आने से लोग पानी तक के लिए तरस गए। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने की वजह से गर्मी के चलते घर में रुकना मुश्किल हो रहा था। इसको लेकर हरूनगला उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने हंगामा भी किया।

योगी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से रबी फसल में पहली बार सीधे मक्का की खरीद कर रही

लखनऊ   योगी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से रबी फसल में पहली बार सीधे मक्का की खरीद कर रही है। विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत किसानों से मक्का की खरीद 2225 रुपए प्रति कुंतल पर हो रही है। यह खरीद 15 जून से शुरू हो गई है। खरीद 31 जुलाई तक चलेगी। क्रय केंद्रों पर सुबह 9 से शाम छह बजे तक खऱीद की जाएगी। गौरतलब है कि विगत दिनों औरैया पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मक्का किसानों द्वारा की जा रही मक्का की खेती की जानकारी ली थी और उन्हें आश्वस्त किया था कि सरकार नियमित रूप से उनकी उन्नति व खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी। इन जनपदों में होगी मक्का खरीद बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल, रामपुर, अयोध्या व मीरजापुर मक्का की बिक्री के लिए किसानों को fcs.up.gov.in या मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकृत किसानों से ही मक्का क्रय किया जाएगा। इससे उन्हें एमएसपी का भी लाभ मिलेगा। किसान प्रयोगरत मोबाइल नंबर से ही पंजीकरण कराएं, जिससे प्राप्त ओटीपी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकें। किसान का बैंक खाता आधार से लिंक हो। बैंक द्वारा एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) पोर्टल पर मैप्ड व सक्रिय होना आवश्यक मक्का का भुगतान पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में करने की व्यवस्था किसानों की सुविधा के लिए नॉमिनी की व्यवस्था किसान किसी भी सहायता/समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर- 18001800150 या संबंधित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर, करेंगे समीक्षा बैठक

वाराणसी सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे। आज शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री योगी वाराणसी पहुंचेंगे। उसके बाद सर्किट हाउस में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार की खामी पाए जाने पर वे अधिकारियों को तत्काल समाधान के लिए निर्देश देंगे। सम्मेलन में अमित शाह सहित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन प्रस्तावित दौरे के मुताबिक समीक्षा बैठक करने के बाद योगी शाम 7 बजे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उसके बाद श्री काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ दर्शन-पूजन करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद सीएम योगी मंगलवार सुबह 9:30 बजे वाराणसी से रवाना होंगे। सीएम योगी के वाराणसी दौरे को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समीक्षा बैठक मद्देनजर सभी अधिकारियों ने अपने स्तर पर तैयारियां कर ली है।

यूपी सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी खुशखबरी: देगी 1 लाख रुपये की सौगात

लखनऊ   कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है. यह सहायता उन लोगों को मिलेगी जो अपनी यात्रा के समय उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी हैं. यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी.  कैलाश मानसरोवर यात्रा के बाद मिलेंगे 1 लाख रुपये रविवार को आगरा में पर्यटन और विकास योजनाओं की समीक्षा करने के दौरान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर लौटने वाले उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को यूपी सरकार की ओर से 1,00,000 रुपये की धनराशि दी जाएगी. यह रकम श्रद्धालुओं के सीधे खाते में भेजी जाएगी. धार्मिक मामलों के विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने शुक्रवार को बताया कि यह सहायता राशि सिर्फ भारत सरकार के आधिकारिक कैलाश मानसरोवर यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों तक ही सीमित नहीं होगी. वास्तव में, निजी ट्रैवल एजेंसियों या व्यक्तिगत व्यवस्थाओं के माध्यम से तीर्थयात्रा पूरी करने वाले व्यक्ति भी इसके पात्र होंगे. कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 50 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना यूपी के पर्यटन मंत्री ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो चुका है. इसमें 50 श्रद्धालु शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि शिवाजी स्मारक और म्यूजियम का कार्य जल्द पूरा होगा. आगरा जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा. सिविल एविएशन की सुविधाएं बढ़ेंगी. सरकार आगरा में विकास कार्यों को लेकर गंभीर है. यात्रा पूरी करने के बाद करना होगा अप्लाई कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालुओं को 90 दिनों के भीतर विभाग की वेबसाइट पर जाकर जरूरी डाक्युमेंट्स की स्कैन कॉपी के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा. फार्म भरने के लिए चाहिए होंगे ये जरूरी डाक्युमेंट्स लेटेस्ट फोटो आधार कार्ड पैन कार्ड निवास प्रमाण पत्र पासपोर्ट वीजा बैंक अकाउंट डिटेल यात्रा पूरी करने का सर्टिफिकेट अन्य जरूरी डाक्युमेंट्स की स्कैन कॉपी के साथ ध्यान देने वाली बात 1 लाख रुपये की सहायता रकम पाने के लिए यात्रा से लौटने वाले श्रद्दालुओं को 90 दिनों के भीतर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन करना होगा. ऑफलाइन आवेदनों स्वीकार नहीं किए जाएंगे. अगर आप कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए हैं या जाने वाले हैं और लौटकर राज्य सरकार से 1 लाख रुपये की सहायता चाहते हैं, तो तय समय के भीतर आवेदन करना होगा. इस दौरान अपलोड किए गए डाक्युमेंट्स की जांच उत्तर प्रदेश के धार्मिक कार्य निदेशालय, लखनऊ द्वारा की जाएगी. सभी दस्तावेज सही पाए जाने और वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने पर एक लाख रुपये की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी. लेकिन अगर किसी तरह की गड़बड़ी या फर्जी दस्तावेज़ मिले, तो आपका आवेदन कैंसिल कर दिया जाएगा और इसकी जानकारी आपको मोबाइल या ईमेल के ज़रिए दी जाएगी. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दी जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आगरा के सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यटन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की. इसी दौरान उन्होंने यह महत्वपूर्ण घोषणा की कि मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सरकार की ओर से 1 लाख रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि यह कदम श्रद्धालुओं को उत्साहित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है. पहला जत्था हो चुका है रवाना पर्यटन मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि मानसरोवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था पहले ही रवाना हो चुका है. इस जत्थे में कुल 50 श्रद्धालु शामिल हैं जो इस पुण्य यात्रा पर निकले हैं. सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि का लाभ इन्हें भी मिलेगा. धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा यह घोषणा धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के बढ़ते कदम का हिस्सा है. कैलाश मानसरोवर यात्रा भारत के सबसे पवित्र और कठिन यात्राओं में से एक मानी जाती है. सरकार का मानना है कि इससे श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ेगा और राज्य की धार्मिक पहचान को भी नई ऊंचाई मिलेगी. आगरा में विकास योजनाएं होंगी तेज जयवीर सिंह ने यह भी कहा कि आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं. शिवाजी स्मारक और म्यूजियम का निर्माण कार्य तेज़ी से किया जा रहा है और जल्द ही उसे पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा. इसके साथ ही आगरा को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा, जिससे एयर कनेक्टिविटी बेहतर होगी. सिविल एविएशन सेक्टर की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी. सरकार पर्यटन को लेकर गंभीर पर्यटन मंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. आने वाले समय में राज्य के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन को लेकर बड़ी योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. सरकार की ओर से श्रद्धालु को यह सहायता राशि जीवन में सिर्फ एक बार मिलेगी. अगर किसी यात्री की मृत्यु हो जाती है, तो उसका जीवनसाथी या परिवार का कोई सदस्य अनुदान के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन उस पर जांच के बाद ही फैसला होगा. यह राशि उसी वित्त वर्ष के बजट से दी जाएगी जिसमें आवेदन किया गया हो. अगर आवेदन अगली वित्त वर्ष में पहुंचता है, तो उस पर विचार नहीं होगा. यदि कोई व्यक्ति झूठ बोलकर या दस्तावेज छिपाकर अनुदान लेता है, तो उससे पैसे की वसूली की जाएगी और कानून के अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी.

शादी के10 दिन बाद एक नवविवाहिता पति के साथ बाजार गई और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई

चंदौली उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने पति के साथ बाजार गई और मौके का फायदा उठाकर अचानक गायब हो गई। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पति शमशेर चौहान सैदपुरा गांव का रहने वाला है। उसकी शादी 4 जून को मवई खुर्द गांव की रहने वाली खुशी नाम की युवती से पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन 14 जून को अचानक सब कुछ बदल गया। शॉपिंग के बहाने बाजार पहुंची, फिर हुई लापता शमशेर ने बताया कि 14 जून को उसकी पत्नी ने सिरदर्द की शिकायत की और डॉक्टर के पास चलने को कहा। इलाज के बाद खुशी ने बाजार में शॉपिंग करने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) बाजार पहुंचे। बाजार में कुछ खरीदारी के बाद वे काली माता मंदिर के पास एक रेस्टोरेंट में नाश्ता करने पहुंचे। वहां समोसे का ऑर्डर देने के बाद खुशी ने वॉशरूम जाने की बात कही और ऊपर चली गई। लेकिन काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं आई, तो शमशेर ने उसे ढूंढना शुरू किया। शमशेर ने रेस्टोरेंट के तीसरे फ्लोर तक जाकर तलाश की, लेकिन खुशी का कोई पता नहीं चला। आसपास के इलाके में भी खोजबीन की, पर वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद वह घर लौट आया और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। रूस से छुट्टी लेकर आया था घर शमशेर चौहान रूस में काम करता है और कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव लौटा था. परिजनों ने रजामंदी से उसकी शादी करवाई थी. शुरुआत में सब ठीक चला, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी पत्नी अजीब व्यवहार करने लगी. वह बार-बार बाहर घूमने जाने का दबाव डालने लगी, जिससे शमशेर को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है. समोसे की आड़ में लाखों का खेल शमशेर ने बताया कि शनिवार को पत्नी ने कहा कि उसे काली मंदिर दर्शन करने हैं. दर्शन के बाद उसने नाश्ता करने की इच्छा जताई, तो वह उसे पास के होटल में समोसा खिलाने ले गया. तभी पत्नी ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और फिर कभी नहीं लौटी. शमशेर ने बताया कि वो काफी देर तक पत्नी को खोजता रहा, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. ‘गहने, रुपये, सब ले गई… मैं तो बच गया’ शमशेर का कहना है कि उसकी पत्नी खुशी घर से सभी गहने, कैश और कीमती सामान लेकर भागी है. उसने लोकल18 से बातचीत में कहा, “मुझे न ड्रम में जाना है, न खाई में गिरना है, मैं तो बच गया. अब मुझे सिर्फ अपना पैसा और गहने वापस चाहिए, खुशी जैसी लड़की से कोई रिश्ता नहीं रखना.” पुलिस ने शमशेर की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद रविवार सुबह शमशेर अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला की पृष्ठभूमि और संपर्कों की जानकारी निकाली जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है. गांव में बना चर्चा का विषय सैदपुरा गांव में यह मामला लोगों की जुबान पर है. नई-नई दुल्हन का इस तरह अचानक गायब हो जाना और घर से कीमती सामान ले जाना इलाके में हैरानी और गुस्से का माहौल बना रहा है. लोग कह रहे हैं कि आजकल लुटेरी दुल्हनों का गिरोह सक्रिय हो गया है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, मायके भी नहीं पहुंची खुशी शमशेर अपने परिवार के साथ थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही जब ससुराल पक्ष से संपर्क किया गया तो पता चला कि खुशी अपने मायके भी नहीं पहुंची है। डिप्टी एसपी राजीव सिसोदिया ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है, ताकि महिला का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। 

अमरोहा में पटाखा फैक्टरी में धमाका, चार से ज्यादा की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

 अमरोहा अतरासी गांव के जंगल में चल रही पटाखा फैक्टरी में अचानक धमाका हो गया। तेज धमाके के साथ फैक्टरी की बिल्डिंग और टीनशेड ध्वस्त हो गई। मलबे में दबाकर चार से ज्यादा लोगों की मौत जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुट गए हैं। मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले एक मई को गांव भावली में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया था। इसकी चपेट में आकर एक बच्चा झुलस गया था। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने माैके पर पहुंचकर जांच की थी। बताया गया कि पिछले कई माह से रहरा क्षेत्र के गांव भावली में नदी के पास एक मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी का संचालन हो रहा था। इसमें फुलझड़ी से लेकर कई तरह के पटाखों की पैकिंग व निर्माण कराया जा रहा था। इसमें गांव व आसपास के लोगों मजदूरी पर काम भी प्रतिदिन दिया जाता था। गांव की एक महिला अपने बच्चे को लेकर मजदूरी करने गई थी। बताते हैं कि बच्चा फुलझड़ी जलाने लगा, जिससे विस्फोट हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उस पर काबू कर लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध पटाखा फैक्टरी संचालित की जा रही थी।

कांवड़ यात्रा में 65 डॉक्टर और 172 पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे

गाजियाबाद कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। तीन मार्गों पर 20 स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। इनमें 65 डॉक्टर और 172 पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। कांवड़ यात्रा 11 से 23 जुलाई तक होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-58, पाइपलाइन रोड और मेरठ तिराहा से आनंद विहार की ओर 20 स्थानों का चयन किया गया है। यहां पर चिकित्सा शिविर की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, सभी राजकीय और निजी चिकित्सालय पर स्वास्थ्य शिविर के साथ दवाओं और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी। कांवड़ मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी पर 24 घंटे डॉक्टर और स्टाफ तैनात रहेगा। सरकारी और 20 निजी अस्पतालों में 180 बेडों को आरक्षित किया गया है। 18 मोबाइल टीम में शिवभक्तों को चिकित्सा सेवा देंगी। दूधेश्वर नाथ मंदिर में 24 घंटे चिकित्सा शिविर और एंबुलेंस तैनात रहेगी। सभी शिविरों में दर्द निवारक स्प्रे समेत जरूरी दवाएं और ओआरएस पाउडर, बीटाडिन लोशन, बैंडेज आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर पर एंटी स्नेक वेनम, एंटी रेबीज और टिटनेस वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। आपातकालीन स्थिति के लिए सभी सीएचसी पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो लगातार निगरानी करेंगे।  

गोरखपुर से पटना तक 20 जून से चलेगी वंदेभारत, इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं

गोरखपुर गोरखपुर से बेतिया होते हुए पटना तक वंदेभारत चलाने का रास्ता साफ हो गया है। बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद अब इसे 20 जून से चलाने की तैयारी है। पटना में इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार वंदेभारत गोरखपुर से सुबह 6.20 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.30 बजे पटना पहुंचेगी। जबकि वापसी में 2.25 बजे चलकर रात 9.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। दो महीने पहले गोरखपुर और बेतिया दौरे पर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी गोरखपुर से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा कर चुके हैं। उसी आदेश के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। नई वंदे भारत के संचलन को लेकर अब रेलवे प्रशासन ने रखरखाव, मरम्मत व सफाई-धुलाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र के पीछे वंदे भारत के डिपो निर्माण का भी प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही इसपर भी मुहर लग जाएगी। जानकारों के अनुसार, गोरखपुर से दिल्ली और आगरा के बीच स्लीपर वंदे भारत के अलावा वाराणसी के रास्ते प्रयागराज सहित कुल सात वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है। आने वाले दिनों में मुख्यालय गोरखपुर सहित लगभग सभी प्रमुख रूटों पर अब वंदे भारत ट्रेनें ही चलाई जाएगी। स्लीपर वंदेभारत भी जल्द संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में गोरखपुर से दिल्ली के बीच भी गुलाबी रंग की स्लीपर वंदे भारत जल्द चलने लगेगी। रेलवे के अफसरों का कहना है कि 26 हजार करोड़ से हवाई जहाज जैसी सुविधा वाली 200 स्लीपर वंदे भारत तैयार की जा रही हैं। इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने दो वित्तीय वर्ष में वंदे भारत के और 3200 कोच तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इन कोचों से वर्ष 2027 तक कम से कम आठ कोचों वाली 400 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें तैयार हो जाएंगी। यह सभी कोच इंटीग्रल कोच फैक्टी (आइसीएफ) चेन्नई, रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) कपूरथला और माडर्न कोच फैक्ट्री राय बरेली में बनाए जा रहे हैं। 20 जून को लिंक एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे सीएम गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का लोकार्पण समारोह 20 जून को होगा। इसके पहले 17 जून को लोकार्पण कराने की तैयारी थी, लेकिन तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है। अधिकारियों ने बदली हुई तिथि के अनुसार तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का लोकार्पण अब 20 जून होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ में जहां गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे आपस में जुड़ रहे हैं, वहां जनसभा व लोकार्पण करेंगे। उसके बाद एक्सप्रेस वे पर सड़क मार्ग से होते हुए गोरखपुर में भगवानपुर टोल प्लाजा पहुंचेंगे, जहां जनसभा होगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पूरी 91 किमी एक्सप्रेस वे की यात्रा भी शामिल है। फोरलेन पर मंच बनाया जा जाएगा।  

सिपाहियों को लेटर देकर बोले शाह- हर नागरिक को प्राथमिकी दर्ज होने के तीन साल के अंदर न्याय मिल सके

लखनऊ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि सरकार अगले पांच साल में ऐसी व्यवस्था बनाने जा रही है जिससे हर नागरिक को प्राथमिकी दर्ज होने के तीन साल के अंदर न्याय मिल सके। शाह ने यह भी दावा किया कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। गृह मंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस में 60,244 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर अपने संबोधन में कहा, ‘भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, यह तीनों कानून…. मैं आज आप सबके सामने बोलकर जा रहा हूं कि पांच साल के अंदर देश में ऐसी व्यवस्था बन जाएगी कि कोई भी प्राथमिकी दर्ज हुई तो नागरिक को उच्चतम न्यायालय तक तीन साल के अंदर न्याय मिल जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘सीसीटीएनएस, आईसीजेएस और फॉरेंसिक साइंस की सारी सुविधाओं और तकनीक के आधार पर न्याय को आगे बढ़ाने की व्यवस्था करनी है।’ शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल में देश सुरक्षित हुआ है। उन्होंने कहा, ‘सबसे बड़ी बात है कि मोदी जी के 11 साल में देश सुरक्षित हुआ है। देश के 11 राज्यों में नक्सलवाद हुआ करता था। अब 11 सालों में 11 राज्यों में से नक्सलवाद तीन जिलों में बचा है….और मेरी बात याद रखना, 31 मार्च 2026 को यह देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।’ गृह मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान और उसके द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को करारा जवाब दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा, ‘कांग्रेस के शासन में आए दिन आतंकवादी हमले होते थे। अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, जयपुर, कोयंबटूर और कश्मीर की तो बात ही छोड़ दें। मोदी जी के शासन में पाकिस्तान ने जब उरी में हमले का प्रयास किया तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक की, पुलवामा में किया तो हमने एयर स्ट्राइक की और पहलगाम में किया तो ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवादियों के मुख्यालय को चूर-चूर कर दिया।’ उन्होंने कहा, ‘नरेन्द्र मोदी जी ने पूरी दुनिया में एक संदेश भेजा है कि भारतीयों का खून जमीन पर बहाने के लिए नहीं है और जो भी यह हिमाकत करेगा उसको दंड दिया जाएगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने एक सख्त संदेश पूरी दुनिया को भेजने का काम किया है।’ केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘हमारी सेना के वीर जवानों की सटीक मारक क्षमता ने जहां आतंकवादी बैठकर गरजते थे, इंटरव्यू देते थे, बयान देते थे उन्हीं अड्डों को जमींदोज कर दिये। अब उनके रोते हुए इंटरव्यू आ रहे हैं। यह सशक्त भारत का एक नया युग शुरू हुआ है।’ शाह ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को कहा, ‘आपका डर गुंडागर्दी करने वालों और माफिया पर सख्त से सख्त होना चाहिए और गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों को आप में मसीहा दिखाई पड़ना चाहिए। इस तरह से उत्तर प्रदेश के माध्यम से आप देश की सेवा करेंगे, इसका मुझे भरोसा है।’ इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने 15 नवचयनित पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण किये। इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक और उनके तमाम मंत्रिमंडलीय सहयोगियों तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने हवाई अड्डे पर गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी की। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने भी संबोधित किया।  

मौसम में आया कुछ बदलाव, जल्द आने वाला है मॉनसून, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलेगी

नई दिल्ली  उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। मौसम में कुछ बदलाव आया है, लेकिन आने वाले दिनों में मॉनसून के आने से और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। इसके अलावा, गुजरात के कुछ हिस्सों, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में अगले 24 घंटे में मॉनसून आने की उम्मीद है, जबकि पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में अगले तीन दिनों में मॉनसून आ जाएगा। वहीं, दक्षिण भारत में और कोंकण व गोवा में 16 जून तक भारी से बहुत भारी बरसात होने वाली है। इसके अलावा, तमिलनाडु, कराईकल में 17 जून, केरल, माहे में 18 व 19 जून, लक्षद्वीप, तेलंगाना में 15 जून, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 15 व 16 जून, कर्नाटक में 16-18 जून को भारी बारिश होगी। पश्चिमी भारत की बात करें तो कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ में 18-21 जून, गुजरात में 18 और 19 जून को भारी बारिश होगी। वहीं, कोंकण, गोवा में 15-18 जून के बीच भी बारिश होने वाली है। पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो झारखंड में 15 जून, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 और 16 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश में 16-19 जून, छत्तीसगढ़, बिहार में 15 और 16 जून को बरसात होगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15, 20, 21 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 16-20 जून, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार में 15-21 जून, झारखंड, ओडिशा में 16-20 जून के बीच भारी बरसात का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 15, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 जून, झारखंड, ओडिशा में 17 और 18 जून, बिहार में 18 व 19 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 और 20 जून को भारी बरसात होने वाली है। उत्तर पश्चिम भारत को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में 15 जून, हरियाणा में 15 और 21 जून, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और फिर 18-21 जून, पूर्वी राजस्थान में 15 और 16, 20 व 21 जून, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18-21 जून, पश्चिमी राजस्थान में 16 जून, हिमाचल प्रदेश में 20 व 21 जून को भारी बरसात होने वाली है। इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान में 15 जून को धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है। हरियाणा में 15 जून को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।  

मुख्यमंत्री योगी ने कहा – आप सभी लोग यह ध्यान रखें कि ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, ड्यूटी पर उतना कम खून बहेगा

लखनऊ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। इस दौरान गृहमंत्री और सीएम ने नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों की भर्ती एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब प्रधानमंत्री मोदी के देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष के कार्यकाल ने नए भारत के रूप में प्रत्येक भारतीय के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोग यह ध्यान रखें कि ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, ड्यूटी पर उतना कम खून बहेगा। उन्होंने अच्छी पुलिस का उदाहरण बनने की सीख दी। चाहे दलित हो, पिछड़ा हो, महिला हो, पुरुष हो, आज सभी को बिना भेदभाव पुलिस भर्ती में मौका मिला है। उन्होंने कहा कि पहले पैसा दिए बिना किसी का चयन नहीं हो सकता था। लेकिन, आज आरक्षण की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पारदर्शिता के साथ भर्ती की गई। हमने आठ साल में दो लाख से ज्यादा भर्ती की। आज हमने यूपी के अंदर ट्रेनिंग क्षमता की सुविधा को 60 हजार से अधिक कर दिया है। आठ वर्षों में डबल इंजन सरकार ने राज्य के युवाओं को साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। इसके जरिए उदाहरण पेश किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता क्या हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज यूपी पुलिस बल में 60,244 युवाओं की भर्ती संपन्न हुई है। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता के साथ भर्ती करके एक नया आयाम स्थापित किया है। आज शासन में हिस्सेदारी का लाभ गरीब, वंचित सभी को प्राप्त हो। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है। आबादी की दृष्टि से यूपी सबसे बड़ा राज्य है, तो चुनौतियां भी अधिक थीं। लेकिन, आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया। गरीब से गरीब परिवार का बेटा भी इस पुलिस भर्ती में शामिल हुआ। वे भी सिपाही बनकर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा में योगदान दे पाएंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से संबोधित किया। उन्होंने नवनियुक्त सिपाहियों से पूछा कि क्या किसी ने आपसे एक रुपया लिया? सभी ने एक साथ जवाब दिया- नहीं। इसके बाद मौर्य ने कहा कि पहले की सरकारों में बिना घूस के नौकरी नहीं मिलती थी। जब हम उत्तर प्रदेश सरकार में नहीं थे, तो राज्य में गुंडागर्दी और हिंसा व्याप्त थी। आज आप ऐसे दौर में पुलिस सेवा में शामिल हुए हैं, जहां आपको अच्छी कानून-व्यवस्था और सुशासन मिलेगा। हम सबका एक ही संकल्प है- उत्तर प्रदेश की जनता की सुरक्षा, भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती और ‘नकल माफिया’ से मुक्ति।  

पत्नी के निधन के 3 दिन बाद रामकथा के लिए काशी पहुंचे मोरारी बापू का विरोध शुरू, बोले- सूतक में ठीक नहीं

वाराणसी कहते हैं जब लालच मन में होता है तो रीति-रिवाज ओर परंपराओं को भी ठेंगा दिखा दिया जाता है। कथावाचक मुरारी बापू पर भी कुछ इसी तरह के आरोप लग रहे हैं। बापू की मानस सिंदूर कथा से पहले ही काशी में विवाद शुरू हो गया है। पत्नी के निधन के 3 दिन बाद रामकथा के लिए काशी पहुंचे मोरारी बापू का विरोध शुरू हो गया है। सूतक में बाबा विश्वनाथ का स्पर्श दर्शन करने और व्यासपीठ से रामकथा का काशी का शंकराचार्य, संत समाज, काशीतीर्थ पुरोहित और वैष्णव संतों में आक्रोश है। इस पूरे मामले अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने अपनी बात रखी। कहा- सूतक काल में कथा वाचक मोरारी बापू का कथा कहना घोर निंदनीय है। उन्हें इस काल में राम कथा नहीं कहनी चाहिए। उन्होंने धर्म से ऊपर उठकर अर्थ की कामना से इस तरह का कृत्य करना गलत है। ये समाज के लिए निंदनीय है। इससे पहले उन्होंने यह जानते हुए भी कि 32 प्रकार की अग्नि होती है, उन्होंने चिता की अग्नि के सामने फेरे डलवाए थे। व्यास पीठ पर बैठकर अल्लाह-मौला करना उचित नहीं। मंगल का अमंगल से कनेक्शन जोड़ते हैं।  वहीं मोरारी बापू का कहना है कि वह वैष्णव साधु हैं और उन पर यह नियम लागू नहीं होता है। रविवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में रामकथा के दूसरे दिन मोरारी बापू ने दो मत के भेद को बताया। उन्होंने कहा- बहुत से शब्द ऐसे हैं जिसका मत अलग-अलग होता है। तुलसी दास ने सिंदूर तो कहीं संदूर शब्द का भी प्रयोग किया है। उन्होंने कहा-काशी में लोग विद्वान हैं। उनको मैं प्रणाम करता हूं। स्वामी जितेंद्रानंद ने सवाल उठाए कि ब्रह्मनिष्ठ, ब्रह्मचारी और राजा को सूरत नहीं लगता, तो मोरारी बापू को बताना चाहिए वो किसमें आते हैं? सिर्फ संन्यास परंपरा में ही जीवित खुद का पिंडदान करता है। मोरारी बापू समाज को धोखा न दें, धर्म को धंधे में न बदलें, यही बेहतर होगा। बता दें, शनिवार को रामकथा वाचक मोरारी बापू ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। जलाभिषेक के बाद वह मंदिर परिसर में 30 मिनट तक रहे। मंदिर प्रबंधन ने उन्हें पूरे कैंपस के बारे में बताया। उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद दिया गया। मोरारी बापू 22 जून तक सिगरा के कन्वेंशन सेंटर में कथा सुनाएंगे। यह बापू की 958वीं राम कथा है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet