LATEST NEWS

पीलीभीत में तालाब की जमीन पर बना था मदरसा, अवैध पाए जाने के बाद उसे तोड़ने का आदेश दिया, जांच के बाद खुला राज

पीलीभीत उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों को धवस्त करने का सिलसिला जारी है। इसी बीच पीलीभीत में भी एक मदरसा अवैध पाने जाने के बाद उसे तोड़ने का आदेश दिया गया है। दरअसल, ये मदरसा तालाब की जमीन को आवंटित कराकर बनाया गया था। जांच के दौरान इसके निर्माण का राज खुल गया और प्रशासन ने इसे अवैध ठहरा दिया और तोड़ने का आदेश दिया। तालाब की जमीन पर नहीं बन सकता मदरसा जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद कस्बे में मुहल्ला विलई पसियापुर में करीब एक दशक पहले तत्कालीन नगर पंचायत बोर्ड ने श्रेणी-छह तालाब की तीन बीघा जमीन मदरसा निर्माण के लिए आवंटित कर दी थी, जबकि तालाब की जमीन पर कोई निर्माण नहीं कराया जा सकता। कुछ दिन पहले अवैध मदरसों की जांच कराई जा रही थी, जिसमें ये खुलासा हुआ कि मदरसा अवैध है और तालाब की जमीन पर बनाया गया है। खुद ही तोड़ने लगा संचालक मदरसे के अवैध पाए जाने पर प्रसाशन द्वारा इसे तोड़ने का आदेश दिया गया। इस बात की जानकारी के बाद मदरसा संचालक ने खुद ही इसे तोड़ने का फैसला लिया। उसने मदरसा तोड़ना शुरू कर दिया। उसने प्रसाशनिक अधिकारियों से कहा कि खुद ही भवन को तोड़कर मलबा हटाने के बाद जमीन को खाली कर दी जाएगी। 

बसपा के वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग में बसपा प्रमुख माावती ने आकाश आनंद को बनाया BSP का मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर

लखनऊ बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मायावती ने आकाश आनंद को बसपा का मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया है। रविवार को दिल्ली में हुई बसपा के वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग में बसपा प्रमुख माावती ने इसकी घोषणा कर दी। आकाश आनंद को तीन नेशनल कोआर्डिनेटर रिपोर्ट भी करेंगे। आकाश आनंद आगामी चुनाव में प्रचार-प्रसार की कमान भी संभालेंगे। बैठक में मायावती आकाश को प्रोत्साहित करने और पार्टी के मिशन के लिए समर्पित रहने की बात कही। उन्होंने कहा, आकाश की वापसी के बाद बसपा में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही मायावती ने यह भी स्पष्ट किया कि वह फिलहाल किसी को उत्तराधिकारी नहीं बनाएगी। बतादें कि बसपा में तीन नेशनल कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं। इनमें राज्यसभा सांसद रामजी गौतम, रणधीर बेनीवाल और राजाराम शामिल है। रामजी गौतम बिहार प्रदेश के प्रभारी भी हैं। सूत्रों के अनुसार रविवार को हुई इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। मार्च में बसपा से निकाले गए थे आकाश आनंद मार्च में बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था। साथ ही उन्हें नेशनल कॉर्डिनेटर समेत सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। इसी के साथ मायावती ने कहा था कि अब उनके जीते-जी कोई भी उत्तराधिकारी नहीं होगा। मायावती ने आकाश आनंद को बसपा से निकाले जाने की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी जानकारी दी थी। इस पोस्ट में मायावती ने लगातार तीन पोस्ट लिखकर आकाश आनंद को खूब सुनाया था। माफी मांगने के बाद मायावती ने भतीजे की बसपा में कराई थी वापसी भतीजे आकाश आनंद द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती से माफी मांगे जाने के करीब सात घंटे बाद रविवार की शाम 8.21 बजे मायावती ने उनकी माफी को मंजूर कर लिया और उन्हें पार्टी में एक और मौका दे दिया था। इसी के साथ आकाश आनंद का बसपा में वापसी हो गई। 13 अप्रैल की दोपहर करीब 1.15 बजे सोशल मीडिया एक्स पर आकाश आनंद ने अपनी बुआ व बसपा सुप्रीमो मायावती ने माफी मांगते हुए कहा था कि उन्हें पार्टी में काम करने के लिए एक मौका दिया जाए। आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों और खासकर अपने ससुराल वालों को कतई बाधा नहीं बनने दूंगा। आकाश आनंद का डा. भीमराव अंबेडकर जयंती से ठीक एक दिन पहले सोशल मीडिया एक्स पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग कर यह साफ कर दिया था कि वह किसी बहकावे में आने वाले नहीं हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी आकाश आनंद से छिनी थी जिम्मेदारियां मायावती का भतीजे आकाश आनंद को लेकर रुख चौंकाने वाला रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी आकाश आनंद पर कार्रवाई हो चुकी है। जनसभाओं में विवादित बयानबाजी को लेकर मायावती ने भतीजे को बसपा में उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। कुछ दिन बाद ही उनकी फिर से वापसी कराई गई थी। लेकिन 2025 में एक बार फिर ऐक्शन ले लिया गया है। इस बार मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से ही बाहर कर दिया और उनके पिता यानी अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कॉर्डिनेटर बना दिया।

बारातियों की स्वागत की तैयारी चल रही थी, इस बीच वधू की तबीयत बिगड़ी, दवा खाने के कुछ ही देर वधू की मौत

कन्नौज यूपी के कन्नौज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शनिवार देर शाम एक युवती की शादी थी। बारातियों की स्वागत की तैयारी चल रही थी। इस बीच वधू की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे गांव के ही छोलाछाप डॉक्टर के यहां ले गए। दवा खाने के कुछ ही देर वधू की मौत हो गई। इससे शादी के घर पर मातम पसर गया। परिजनों नें चीख पुकार मच गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है। ये घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के किसवापुर गांव का है। यहां के रहने वाले महेश बाथम की बेटी रिंकी की शादी उमर्दा के सुखी गांव के नरेश के बेटे राहुल से तय हुई थी। शनिवार को राहुल बारात लेकर किसवापुर पहुंचने ही वाले थे। इससे पहले रिंकी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जसोदा के डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसका इलाज करना शुरू किया। कुछ देर चले इलाज के दौरान रिंकी की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाया है। परिजनों की माने तो डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे रिंकी की मौत हो गई। रिंकी के घर बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। उधर, बारात कुछ ही देर में पहुंचने वाली थी। घर पर रिश्तेदारों और परिवार के साथ ही गांव के लोगों की भीड़ जमा थी। इसी बीच अचानक रिंकी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। वहां करुण क्रंदन और चीख पुकार मच गई । वहीं, ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 PCS अफसरों के तबादले, इन अधिकारियों की तैनाती में हुआ फेरबदल

लखनऊ यूपी में एक बार फ‍िर अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं. इस बार योगी सरकार ने 18 पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं. पीसीएस अफसर गंभीर सिंह को गाजियाबाद से आजमगढ़ तबादला कर दिया गया है. वहीं, हनुमान प्रसाद को लखनऊ से रामपुर भेज दिया गया है. अंबरीश कुमार बिंद को प्रयागराज से बरेली ट्रांसफर कर दिया गया है.  तबादले की सूची के मुताबिक, अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाया गया है. अपर जिलाधिकारी (न्‍यायिक) लखनऊ से अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है. अंबरीश कुमार बिंद अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम प्रयागराज को नगर मजिस्‍ट्रेट बरेली बनाया गया है. राजीव कुमार राय अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम वाराणसी से उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है. सुभाष सिंह को वाराणसी तबादला शुभी काकन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ को उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है. राजीव कुमार शुक्‍ला नगर मजिस्‍ट्रेट बरेली को अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम प्रयागराज बनाया गया है. सुभाष सिंह अपर जिलाधिकारी (न्‍यायिक) बागपत को अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम वाराणसी बनाया गया है. राजेश कुमार गुप्‍ता अपर जिलाधिकारी ब‍िलिया को अपर जिलाधिकारी लखनऊ बनाया गया है. हेम सिंह का रामपुर से अयोध्‍या ट्रांसफर   हेम सिंह अपर जिलाधिकारी रामपुर को सचिव विकास प्राधिकरण अयोध्‍या बनाया गया है. वंदना श्रीवास्‍तव द्वितीय को सचिव विकास प्राधिकरण बरेली बनाया गया है. सत्‍येंद्र सिंह सचिव विकास प्राधिकरण अयोध्‍या को अपर जिलाधिकारी शामली बनाया गया है. विनय कुमार सिंह द्वितीय अपर जिलाधिकारी प्रयागराज को अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद बनाया गया है. योगेंद्र कुमार सचिव विकास प्राधिकरण बरेली को उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है. नम्रता सिंह को लखनऊ भेजा गया पंकज कुमार श्रीवास्‍तव अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम लखनऊ को अपर जिलाधिकारी बागपत बनाया गया है. राजित राम गुप्‍ता उपजिलाधिकारी रायबरेली को अपर जिलाधिकारी बलिया बनाया गया है. नम्रता सिंह उपजिलाधिकारी उन्‍नाव को अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम लखनऊ बनाया गया है. रोशनी यादव उपजिलाधिकारी ललितपुर को अपर जिलाधिकारी लखनऊ बनाया गया है. 

नौ साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, दरिंदगी की आशंका

बुलंदशहर यूपी के बुलंदशहर जिले में नौ साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के साथ दरिंदगी की भी आशंका जताई गई है। पुलिस ने बच्ची का शव मिलने के तीन घंटे बाद ही मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, अनूपशहर थाना इलाके में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची गत 16 मई की शाम से लापता थी। पुलिस ने 17 मई की दोपहर को परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तो एक फुटेज में किशोरी के परिजनों का परिचित युवक नरेश निवासी गांव गोठना थाना गिन्नौर जिला संभल बच्ची को बाइक पर ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को देर रात करीब एक बजे बच्ची का शव गांव करनपुर के बाग के पास एक घेर में पड़ा मिला। पुलिस ने गंगापुल पर वाहन चेकिंग में आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार की है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात स्पष्ट होगी। बच्ची की मां ने बताया कि वह गिन्नौर तहसील के एक गांव के रहने वाले हैं। तीन चार माह पहले ही अनूपशहर आए थे।  अहा रोड पर एक कालोनी में किराये पर रह रहे थे। मृतका की मां पुल पार गंगाघाट पर प्रसाद बेचने और पिता खेती करने का काम करते हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जाैनपुर में पुलिस टीम को कुचलने वाला बदमाश ढेर, दो साथी घायल

जौनपुर जाैनपुर में बीत रात में पशु तस्करों ने पिकअप से थाना जलालपुर की चौकी प्रभारी पराउगंज प्रतिमा सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों को जान मारने की नियत से टक्कर मारा था। हादसे में प्रतिमा को गंभीर चोट आने पर ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में ईलाज चल रहा है। जिले में सतर्कता के साथ गोतस्करों के खिलाफ चेंकिग अभियान के निर्देश दिए गए थे। 17 मई को प्रभारी निरीक्षक चंदवक सत्य प्रकाश सिंह ने खुज्जी मोड़ पर अपने फोर्स के साथ चेंकिग कर रहे थे। रात करीब 11.50 बजे आजमगढ़-वाराणसी रोड़ पर आजमगढ़ की तरफ से गोतस्कर एक पिकअप में सवार होकर वाराणसी की तरफ जा रहे थे। रोकने का इशारा करने पर वे भागने लगे। घटना की सूचना पर  समस्त पुलिस बल को सक्रिय किया गया। जिले की एसओजी टीम के साथ आसपास के थाने की पुलिस बल ने पिकअप (UP 65 PT 9227) का पीछा किया। पिकअप व गोतस्करों की तलाश और पीछा करते हुए पुलिस गांव ताला बेला, थाना चोलापुर (वाराणसी) पहुची जहां पर गोतस्करों ने पिकअप को छोड़ दो मोटर साइकिल से चंदवक की तरफ भागने लगे। इसी दाैरान पुलिस टीम पर मोटर साइकिल पर बैठे एक गोतस्कर ने जान मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। नरेंद्र यादव पुत्र हौसिला प्रसाद यादव निवासी रमना चौबेपुर (वाराणसी) गोलू पुत्र संकठा यादव निवासी टड़िया थाना अलीनगर (चंदाैली) के पैर में गोली लगी है। इसके साथ ही सलमान पुत्र मुसाफिर निवासी मुथरापुर कोटवा थाना जलालपुर (जौनपुर) को सीने में गोली लगने के कारण गंभीर रुप से घायल होने पर सीएचसी डोभी बीरीबारी भर्ती कराया गया। यहां से डाक्टरों बेहतर ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय जौनपुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी माैत हो गई। वहीं दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश राहुल यादव पुत्र तहसीलदार निवासी तालाबेला थाना चोलापुर (वाराणसी) राजू यादव आजाद यादव भाग गए। इनकी गिरफ्तारी हेतु टीमें लगाई गई हैं।  

भारतीय दस्तावेज फर्जी रूप से बनाकर काफी दिन से रह रहे थे खुफिया एजेंसी की बड़ी कार्रवाई, 90 बंग्लादेशी मुस्लिम अरेस्ट

मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में मथुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. खुफिया एजेंसी ने करीब 90 बांग्लादेशी मुस्लिमों को पकड़ा है. पकड़े गए बांग्लादेशियों में पुरुष, महिला और बच्चे भी शामिल हैं. नौहझील थाना क्षेत्र के अलग-अलग ईंट भट्टो से इनकी गिरफ्तारी हुई है. जानकारी के मुतबिक ये सभी अवैध रूप से भारत की सीमा में प्रवेश कर रह रहे थे. जो कि भारतीय दस्तावेज फर्जी रूप से बनाकर काफी दिन से यहां रह रहे थे. पुलिस जांच में सामने आया कि ये लोग 10 से 15 साल पहले भारत में घुसे थे और हरियाणा, नोएडा, दिल्ली, अलीगढ़ जैसे क्षेत्रों में काम करते रहे. पिछले 6-7 महीनों से वे मथुरा के भट्ठों पर ईंट-पताई का काम कर रहे थे. इन अवैध नागरिकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है.   लगातार चल रहा अभियान बता दें कि केंद्र सरकार लंबे समय से देशभर में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और निष्कासन को लेकर अभियान चला रही है. अनुमान है कि बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक फर्जी पहचान बनाकर रह रहे हैं.

एक ही जगह मिलेगी सभी पद्धतियों की दवाएं, हर मंडल में आयुष महाविद्यालय; CM योगी का निर्देश

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आयुष विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि प्रदेश के प्रत्येक मंडल में एक इंटीग्रेटेड आयुष महाविद्यालय की स्थापना सुनिश्चित की जाए, जिसमें आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी समेत आयुष की सभी पद्धतियों को एक ही परिसर में उपलब्ध कराया जाए। यह कदम न केवल आयुष चिकित्सा पद्धति को सुदृढ़ करेगा, बल्कि भविष्य की स्वास्थ्य-आधारित शिक्षा प्रणाली को भी सशक्त बनाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आयुष संस्थानों में नेचुरोपैथी और योग सेंटर की स्थापना अनिवार्य रूप से की जाए और सभी स्वीकृत शैक्षणिक व चिकित्सकीय पदों को शत-प्रतिशत भरने की कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए। प्रदेश के हर जनपद में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्रारंभ किए जाएं, जो सरकारी या पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में संचालित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से हो और प्रदेश भर में आयुष विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं को भी प्राथमिकता से पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने निजी क्षेत्र को भी इस क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि निजी निवेशकों को आयुष सेक्टर में निवेश के लिए आकर्षित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निजी क्षेत्र में संचालित आयुष महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों के बुनियादी ढांचे, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, फैकल्टी एवं स्टाफ की गुणवत्ता का गहन परीक्षण कराया जाए ताकि कोई कमी न रह जाए। आयुर्वेद में पंचकर्म जैसी विशिष्ट पद्धतियां गंभीर बीमारियों के उपचार में अत्यंत प्रभावी हैं, इसलिए इन पद्धतियों को प्रदेश के सभी आयुष संस्थानों में बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सा की लोकप्रियता को देखते हुए यह समय है जब भारत की परंपरागत चिकित्सा को वैज्ञानिक रूप से प्रस्तुत कर वैश्विक मंच पर स्थापित किया जाए। उन्होने कहा कि डाबर, वैद्यनाथ और पतंजलि जैसी आयुर्वेदिक उत्पादक संस्थाओं के साथ एमओयू कर सभी आयुष चिकित्सालयों में आवश्यक दवाओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी मरीज को चिकित्सकीय उपचार के लिए दवा की कमी न हो। बैठक के दौरान आयुष विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि वर्तमान में प्रदेश में 2,127 आयुर्वेदिक, 259 यूनानी और 1,598 होम्योपैथिक चिकित्सा संस्थान संचालित हैं, जो आयुष सेवाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इन संस्थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जाए और आवश्यकतानुसार संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

इंतजार खत्म : कोर्ट ने दरगाह जेठ मेला लगाने की अनुमति दी, मसूद गाजी की दरगाह पर लगेगा जेठ मेला

बहराइच सैय्यद सालार मसूद गाजी दरगाह पर लगने वाले जेठ मेले को लेकर हाईकोर्ट का फैसला आ गया है। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने दरगाह जेठ मेला लगाने की अनुमति दे दी है। प्रशासन के रोक लगाने के बाद दरगाह कमेटी ने याचिका दायर की थी। दरगाह कमेटी की याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यह फैसला सुनाया है।   प्रशासन ने लगाई थी रोक बता दें कि हजरत सय्यद सालार मसूद गाज़ी की दरगाह पर लगने वाले पारंपरिक मेले पर प्रशासन ने रोक लगाई थी। ऐसे में इस रोक के खिलाफ दरगाह शरीफ प्रबंध समिति की ओर से चेयरमैन समेत 6 लोगों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर परमिशन देने की मांग की थी। जिस पर लखनऊ पीठ ने सुनवाई की। दरगाह शरीफ के जेठ मेला की गिनती उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में होती है। 1375 ई. में स्थापित दरगाह शरीफ में मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में भारत और विदेशों से लाखों श्रद्धालु आते हैं, जो धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते हैं। हालांकि इस वर्ष मेले की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन दरगाह के अंदर धार्मिक गतिविधियां जारी रहेंगी।

जुमे की नमाज पढ़ने के बाद दोनों पक्ष मस्जिद के बाहर ही आमने-सामने हो गए और जमकर लाठी-डंडे चले, पांच लोग घायल

मेरठ अब्दुल्लापुर में कई दिनों से दो पक्षों के बीच सुलग रही बदले की आग ने शुक्रवार को खूनी रंजिश का रूप ले लिया। दोपहर को जुमे की नमाज पढ़ने के बाद दोनों पक्ष मस्जिद के बाहर ही आमने-सामने हो गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पूरी वारदात मस्जिद के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। भावनपुर के अब्दुल्लापुर स्थित नईबस्ती निवासी चार दिन पहले अदनान और समद के बीच में विवाद हो गया था। इसी दौरान वहीं पास में खड़े अरसलान के हाथ पर अदनान का डंडा लग गया था। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों का बीच-बचाव करा दिया था। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर भी दी थी। इसके बावजूद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ था। शुक्रवार को दोपहर को एक पक्ष से फारुक, सारुन पुत्रगण ताहिर और इनका चाचा नूरहसन और दूसरे पक्ष से अरसलान पुत्र रशीद, फरहान और शाहरुख अबू बकर मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे थे। नमाज के बाद जैसे ही उक्त लोग मस्जिद से बाहर आए तो उनके बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। पथराव होते ही गली में भगदड़ मच गई। मारपीट में अरसलान, फरहान, फारुक, शाहरुख और नूरहसन घायल हो गए। सूचना मिलते ही भावनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से घायलों की हालत गंभीर होने के चलते मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि अभी तक किसी की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। तहरीर आने पर आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।

संविदाकर्मी की मौत पर मुआवजे का दिया था आदेश, इस आदेश को चुनौती देना पावर कारपोरेशन को पड़ा महंगा

लखनऊ ट्रांसफार्मर बनाते समय एक संविदाकर्मी की मौत पर मुआवजे को लेकर यूपी पावर कारपोरेशन गाढ़े में पड़ गया। संविदाकर्मी की मौत पर स्थाई लोक अदालत ने मुआवजे का आदेश दिया था। इस आदेश को चुनौती देना यूपी पावर कॉरपोरेशन को महंगा पड़ गया। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने न सिर्फ याचिका खारिज की बल्कि लोक अदालत द्वारा दिए गए 13 लाख 15 हजार रुपये के मुआवजे के आदेश को बढ़ाकर 23 लाख 78 हजार रुपये कर दिया। साथ ही मुआवजे से इंकार कर, मुकदमा दाखिल करने पर 50 हजार रुपये का अतिरिक्त हर्जाना भी लगाया है। हाईकोर्ट के इस आदेश से संविदाकर्मी के परिवार ने बड़ी राहत महसूस की है। यह निर्णय न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन की याचिका पर पारित किया। न्यायालय ने टिप्पणी की कि यह एक दुखद मामला है, जिसमें एक पब्लिक यूटिलिटी सर्विस ने यह याचिका दाखिल की है और ऐसे तर्क प्रस्तुत कर रही है जो उस जनकल्याण के उद्देश्य के अनुकूल नहीं हैं जिसके लिए उसकी स्थापना की गई है। कॉर्पोरेशन ने यह स्वीकार किया था कि मृतक उसका संविदाकर्मी था जिसकी मृत्यु एक ट्रांसफार्मर ठीक करते हुए हो गई थी। हालांकि कॉर्पोरेशन की ओर से लोक अदालत द्वारा मुआवजे का आदेश देने की शक्ति पर सवाल उठाया गया। वहीं न्यायालय ने पाया कि मृतक संविदाकर्मी के परिवार को मुआवजे की जो धनराशि निर्धारित की गई है, वह तय मानकों से कम है। न्यायालय ने इस सम्बंध में विस्तृत आदेश और गणना करते हुए, 24 लाख 78 हजार रुपये की धनराशि को उपयुक्त माना जिसमें से एक लाख रुपये कॉर्पोरेशन द्वारा पूर्व में ही दिए गए। न्यायालय ने कहा कि बाकी की 23 लाख 78 हजार रुपये की रकम तीन माह में लोक अदालत के समक्ष जमा करायी जाय जो संविदाकर्मी की परिवार को दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफियाओं पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ  उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर अपमिश्रित ज़हरीली शराब का धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह का सरगना सुखविंद्र सिंह उर्फ सेठी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह ENA/Rectified Spirit की अवैध आपूर्ति कर ज़हरीली शराब बनाने में लिप्त था। गिरफ्तार आरोपियों में सरगना सुखविंद्र सिंह उर्फ सेठी को उधमसिंह नगर, उत्तराखंड से पकड़ा गया, जबकि उसके साथी गुड्डू, रामसिंह और सुनील कुमार को बिजनौर से दबोचा गया। शराब बनाने के लिए स्प्रिट का करते थे प्रयोग एसटीएफ ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में रेक्टिफाइड स्प्रिट, अपमिश्रित शराब से भरे केन, खाली कांच की बोतलें, तीन चारपहिया वाहन और अन्य सामान बरामद किया है। एसटीएफ को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली, जब टीम को जानकारी मिली कि काशीपुर-हरिद्वार रोड स्थित मां जगदम्बा ढाबे पर रेक्टिफाइड स्प्रिट कंटेनरों से निकाली जा रही है। यह स्प्रिट दवा कंपनियों को भेजी जानी थी, लेकिन मिलभगत से इसे अवैध शराब निर्माण में प्रयोग किया जा रहा था। पूछताछ में खुले ये राज STF की पूछताछ में सरगना सुखविंद्र ने बताया कि वह मूल रूप से बस चालक था और अपने परिचित सतनाम सिंह से इस अवैध धंधे में जुड़ा। सतनाम की मृत्यु के बाद उसने खुद इसका संचालन शुरू किया। ट्रैकर चालक गुड्डू, जो IGL केमिकल फैक्ट्री से स्प्रिट लाता था, इस धंधे में उसका सहयोगी बन गया। स्प्रिट को अवैध तरीके से निकालकर ढाबे के पास उतारा जाता था, जहां से रामसिंह और अन्य सहयोगी इसे फैला देते थे। रामसिंह ने कबूल किया कि वह पहले भी कच्ची शराब बनाने के मामलों में जेल जा चुका है और अब सेठी से स्प्रिट लेकर स्वयं शराब बनाता और बेचता था। वहीं, गुड्डू ने बताया कि वह कंपनी कर्मचारी भूप सिंह से मिलीभगत कर स्प्रिट की निर्धारित मात्रा से अधिक लोड करवाता था और इसे ढाबे पर बेचता था।

यूपी में आसमान से बरस रही आग, अगले 3 दिन हीटवेव का अलर्ट, हीटवेव के बीच पड़ीं बारिश की बूंदें

लखनऊ यूपी के कई शहरों में आसमान से आग बरस रही है। शुक्रवार को मौसम ने दो रूपों में कहर बरपाया। बांदा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी और हमीरपुर लू में झुलसे तो कुशीनगर में आंधी-बारिश से प्रदेश में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बलरामपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 13 वर्षीय किशोरी की मौत हुई है। एक तरफ कुल 12 शहरों में भीषण गर्मी रही तो कई शहरों में बदली के बीच बूंदाबांदी या बौछार पड़ी। बांदा 46. 2 डिग्री तापमान के साथ पूरे देश में सबसे गर्म रहा, जबकि कानपुर (आईएफ) में 45.2, वाराणसी में 45, प्रयागराज में 45.4, हमीरपुर में 45.0 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। लखनऊ में बादलों की आवाजाही से तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों ने अगले तीन दिन हीटवेव की चेतावनी दी है। हीटवेव के बीच पड़ीं बारिश की बूंदें ब्रज में हीटवेव के बीच चंद सेकंड की बारिश ने लोगों को भिगोया। यहां आगरा का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 मई के बीच बारिश और बादल छाए रहने के आसार हैं। कुशीनगर में आंधी-पानी के साथ बिजली गिरी कुशीनगर में शाम को आंधी-पानी के साथ ओले भी गिरे। इस दौरान बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, आंधी में पेड़ की डाल गिरने से दबकर साइकिल सवार ने दम तोड़ दिया। गोरखपुर हल्के बादल से तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। बिजली गिरने से किशोरी की मौत शुक्रवार दोपहर दो बजे आई तेज धूल भरी आंधी के साथ नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में 15 मिनट तक बारिश भी हुई है। बलरामपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 13 वर्षीय किशोरी की मौत हुई है। श्रावस्ती में सिर पर पेड़ की डाल गिरने से महिला गंभीर घायल हो गई है। आंधी बारिश से तापमान दो डिग्री नीचे आ गया। बहराइच में आंधी बारिश से चक्रवात से बिजली पोल, पेड़ उखड़ गए। आधे जिले की बिजली ठप हो गई।

अगले पांच से छह दिनों के बीच भारी से बहुत भारी बरसात होने वाली है, यूपीवासियों के लिए अच्छी खबर: मौसम विभाग

नई दिल्ली यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, कई राज्यों में बारिश की गुड न्यूज सामने आई है। पूर्वी यूपी के इलाके में 17-23 मई (सात दिन) और पश्चिमी यूपी में 19-21 मई के बीच बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वोत्तर भारत और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले पांच से छह दिनों के बीच भारी से बहुत भारी बरसात होने वाली है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में भी तेज रफ्तार के साथ अगले पांच से सात दिनों के बीच तेज बारिश होगी। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में 17-23 मई, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में 17-19 मई, जम्मू डिविजन में 17, 18 मई को हीटवेव रहने वाली है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 17-21 मई, असम, मेघालय में 17-22 मई, त्रिपुरा में 17 और 18 मई, असम को भारी बारिश होने वाली है। दक्षिण भारत कीक बात करें तो तटीय कर्नाटक, केरल, माहे में 18-23 मई, इंटीरियर कर्नाटक में 18-21 मई, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17-20 मई के बीच बारिश होगी। पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 17, बिहार, झारखंड में 18 और 19 मई, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 19-21 मई को 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 17-21 मई, गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार में 18 मई को भारी बरसात होने वाली है। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में 17-23 मई, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 और फिर 19-21 मई के बीच बारिश होगी। इसके अलावा, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश में 19 मई को ओले गिर सकते हैं। हरियाणा में 17 मई को धूलभरी आंधी आने का अनुमान है।

हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर अनुष्का ने इंजीनियर की मौत के बाद क्लीनिक बदलकर दूसरी जगह प्रैक्टिस करने लगी

लखनऊ हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर अनुष्का पांच महीने पहले तक आवास विकास रोड पर एक कार शोरूम के नीचे अपना क्लीनिक चला रही थी। इसी क्लीनिक पर अनुष्का ने फर्रुखाबाद के इंजीनियर मंयक का हेयर ट्रांसप्लांट किया था। ट्रांसप्लांट के 24 घंटे बाद मंयक की मौत हो गई थी। मंयक के परिजन लगातार क्लीनिक में जाकर डॉक्टर अनुष्का से संपर्क का प्रयास कर रहे थे। इसी से घबराकर अनुष्का क्लीनिक बदलकर दूसरी जगह प्रैक्टिस करने लगी थी। केशवपुरम में क्लीनिक चलाने वाली हेयर ट्रांसप्लांट डॉक्टर अनुष्का पर गलत इलाज के चलते पनकी पावर हाउस के सहायक अभियंता विनीत और फर्रुखाबाद के इंजीनियर मंयक की मौत का आरोप लगा है। फर्रुखाबाद निवासी मयंक कटियार ने 18 नवंबर को डॉक्टर अनुष्का से हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। 24 घंटे बाद ही हालत बिगड़ने पर मयंक की मौत हो गई थी। छोटे भाई कुशाग्र ने बताया कि भाई की मौत के बाद वह लगातार डॉक्टर अनुष्का से संपर्क करते रहे। लेकिन उन्होंने पीड़ित पक्ष का मोबाइल नंबर ही ब्लॉक कर दिया था। क्लीनिक जाकर भी डॉक्टर अनुष्का से संपर्क का प्रयास किया गया। वहीं इस बवाल से घबराई डॉक्टर अनुष्का ने इस क्लिनिक को बदलकर पास में ही केशवपुरम इलाके में अपना नया क्लीनिक बना लिया। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम डॉ. अनुष्का के पुराने क्लिनिक गई। जहां पर पुलिस टीम को ताला लटका मिला। साथ ही वहां पर डॉक्टर अनुष्का का बोर्ड लगा था। बिल्डिंग में मौजूद गार्ड ने पुलिस को बताया कि दो महीने से यहां पर कोई नहीं आया है। क्लीनिक का पूरा सामान भी यहां से शिफ्ट कर लिया गया है। कल्याणपुर एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि आरोपित डॉक्टर की तलाश में दबिशें दी जा रही है। घटना से जुड़े सभी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। सीएमओ की रिपोर्ट भी इस घटना में महत्वपूर्ण साक्ष्य बनेंगी। सहायक अभियंता की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर अनुष्का ने अपनी पहचान छुपाते हुए विनीत की पत्नी जया को फोनकर मामले की जानकारी दी थी। इस मामले में जया ने भी डॉक्टर अनुष्का को फोन कर पूरी जानकारी ली थी। इस दौरान जया ने डॉक्टर अनुष्का पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खरी-खोटी भी सुनाई थी। जया और डॉ. अनुष्का के बीच हुई बातचीत के ऑडियो को भी पुलिस अपनी विवेचना में शामिल करेगी। बनारस में पुलिस की छापेमारी जारी रावतपुर पुलिस बनारस समेत कई स्थानों पर डॉक्टर अनुष्का की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस डॉक्टर अनुष्का के करीब नहीं पहुंच सकी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet