LATEST NEWS

मिल्कीपुर उपचुनाव पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- ‘चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा भेंट करना होगा’

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने मिल्‍कीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। गुरुवार को दिल्‍ली में संसद जाने से पहले मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा। इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई गईं। भाजपा और प्रशासन ने कई जगहों पर फर्जी वोटिंग की और जमकर धांधली की। आरोप लगाया कि मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर उनकी पहचान करने के बहाने उन्हें भयभीत और अपमानित किया गया। पुलिस के बड़े अधिकारियों ने भी मतदाताओं का परिचय पत्र चेक किया। अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध किया गया है। अखिलेश ने कहा है कि पुलिस-प्रशासन का रवैया अलोकतांत्रिक रहा। दर्जनों बूथों पर समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंटों को डराया-धमकाया गया। भाजपा ने मिल्कीपुर में बेईमानी के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए। भाजपा ने मिल्कीपुर उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए अराजकता की। पुलिस-प्रशासन का उन्हें खुला संरक्षण मिला। मिल्कीपुर उपचुनाव में कई बूथों पर प्रशासन और बीएलओ ने फर्जी मतदान कराया। भाजपा के सत्ता संरक्षित लोगों ने फर्जी वोटिंग करवाई। बूथ संख्या-158 पर एसडीएम द्वारा खुद बूथ कैप्चरिंग की शिकायत चुनाव आयोग से की गई। अखिलेश ने आयोग से मामले को संज्ञान में लेकर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। अखिलेश ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने मतदाताओं के बीच डर का माहौल बनाकर मतदान को प्रभावित किया। भाजपा के समर्थकों ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने फर्जी मतदान किया है। अकेले एक व्यक्ति ने छह वोट डाले। फर्जी मतदान करते हुए कुछ लोगों को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने स्वयं पकड़ा है। मिल्कीपुर उपचुनाव में रायपट्टी अमानीगंज में फर्जी वोट डालने की बात अपने मुंह से कहने वाले ने साफ कर दिया कि भाजपा सरकार में अधिकारी किस तरह से धांधली में लिप्त है। निर्वाचन आयोग को और क्या सबूत चाहिए।

UP में शराब बिक्री के नियमों में कई अहम बदलाव, यूपी में पियक्कड़ों की मौज, जाने क्या

लखनऊ यूपी में शराब बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव किया जाएगा, इसके नियम के तहत पहली बार अंग्रेजी शराब के छोटे पैक भी मिलेगें. इसके अलावा देसी शराब के मिलावट को कम करने के लिए भी बदलाव किया गया है. आइए जानते हैं विस्तार से… मुख्य बदलाव अंग्रेजी शराब के छोटे पैक: पहली बार 60 एमएल और 90 एमएल की बोतलों की बिक्री की अनुमति दी गई है. प्रीमियम ब्रांड की दुकानें: अब मॉल्स के मल्टीप्लेक्स क्षेत्र में प्रीमियम ब्रांड की दुकानें नहीं खुलेंगी, लेकिन सक्षम स्तर से अनुमति मिलने पर हवाई अड्डों, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों के मुख्य भवन में इन्हें खोला जा सकेगा. होम लाइसेंस का सरलीकरण ज्यादा शराब खरीदने और रखने के लिए व्यक्तिगत होम लाइसेंस लेना अब आसान होगा. सालाना फीस 11000 रुपये और सिक्योरिटी  भी 11000 होगी. सिर्फ तीन साल से  इनकम टैक्स देने वाला व्यक्ति ही लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं. देसी शराब के लिए ब्रिक पैक मिलावट रोकने के लिए अब देसी शराब ब्रिक पैक में बेची जाएगी. भांग की दुकानों की फीस में बढ़ोतरी भांग की दुकानों की लाइसेंस फीस 10% बढ़ा दी गई है. हालांकि, मॉडल शॉप की लाइसेंस फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ई-लॉटरी से दुकानें आवंटित होंगी दुकान आवंटन के लिए तीन चरणों में ई-लॉटरी होगी, इसके बाद ई-टेंडर के जरिए दुकानें आवंटित की जाएंगी. आवेदकों को पोर्टल पर नया पंजीकरण कराना होगा. दुकानों के समय में कोई बदलाव नहीं दुकानें पहले की तरह सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी. डिजिटल पेमेंट और सीसीटीवी अनिवार्य सभी फुटकर दुकानों पर डिजिटल पेमेंट और सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य कर दिए गए हैं. एमआरपी अंकित होगी देसी शराब की बोतलों और टेट्रा पैक पर एमआरपी दर्ज होगी.

बाराबंकी में पुलिस पर बदमाश ने चला दी गोली, मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, 5 गिरफ्तार

बाराबंकी यूपी के बाराबंकी जिले में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चलीं. इस दौरान पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हो गए. वहीं, दो को दौड़ाकर पकड़ लिया गया. इस तरह कुल 5 बदमाश पकड़े गए हैं. घटना जिले के अलग-अलग थानों की है. फिलहाल, घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.    आपको बता दें कि पहली पुलिस मुठभेड़ में कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर कार लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इन पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था. मामले में पीड़ित उमाशंकर यादव ने बताया कि वो थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में रैपिडो टैक्सी में अपनी स्विफ्ट डिजायर कार चलाते हैं.  5 फरवरी की दोपहर को अहिमामऊ चौराहा के पास खड़ा था, तभी एक राइड मिली जिसमें दो व्यक्तियों द्वारा गाड़ी में बैठकर रेलवे स्टेशन बाराबंकी चलने की बात कही गई. लेकिन रास्ते में उन्होंने कार व अन्य समान लूट लिया. जिसके बाद उमाशंकर ने फौरन पुलिस को इनफॉर्म किया तो पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी. बुधवार रात थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सूत मिल रोड के पास 3 बदमाश मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई दिए. पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई. पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विजय कुमार रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह लखनऊ का रहने वाला है. वहीं, दूसरी घटना थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत बुजुर्ग दंपति से हुई लूट की घटना से संबंधित है. इस मामले में फरार अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा थाना सतरिख, जैदपुर, सफदरगंज, फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत अनाज के गोदामों से चोरी की घटना करने वाले 3 अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है. इस बाबत पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस और बदमाशों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है. उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. वहीं, 2 गिरफ्तार हुए हैं. तीनों घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.  

लखनऊ में 11 साल की मासूम से तीन नाबालिगों ने किया दुष्‍कर्म

लखनऊ  यूपी की राजधानी लखनऊ में 11 वर्षीय लड़की के साथ तीन नाबालिगों ने दुष्‍कर्म किया। अपने साथ हुई ज्‍यादती से जब लड़की रोने लगी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे चुप रहने को मजबूर कर दिया। यह घटना बीबीडी थाना क्षेत्र के चिनहट इलाके में हुई। लड़की की मां ने 9, 10 और 11 साल के तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। तीनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी लड़की को खेलने के बहाने अपने साथ घर से बाहर ले जाते थे। पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि पीड़ित लड़की कुछ दिनों से डरी हुई लग रही थी। वह पिछले कुछ दिनों से चुपचाप चल रही थी और उसने हमसे बात नहीं की। बीते 27 जनवरी को वह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान तीनों आरोपी उसके पास आए तो उनको देखकर वह डर गई। हम उसके इस व्‍यवहार से आशंकित थे। किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी मां ने जब बेटी से उसके असमान्‍य बर्ताव के बारे में पूछा, तब जाकर उसने बताया कि तीनों आरोपियों उसके साथ गलत और गंदी चीजें कीं। आरोपियों ने उसे खेलने के बहाने पास के स्‍कूल में ले गए और गलत काम किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मां ने तत्‍काल पुलिस से शिकायत की और तीनों लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

महाकुंभ में स्नानर्थियों की कुल संख्या 40 करोड़ के करीब पहुंच गई, सरकार अनुमानित संख्या के करीब पहुंची

महाकुंभ, प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. कल शाम 4 बजे तक 63.12 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया. संगम में 63.12 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. अब स्नानर्थियों की कुल संख्या 40 करोड़ के करीब पहुंच गई है. इसके साथ ही सरकार का अनुमानित आंकड़ा वास्तविकता की ओर बढ़ रहा है. वहीं महाकुंभ में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कल्पवास किया है. 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान महाकुंभ में इस बार 45 करोड़ श्रद्धालुओं के पवित्र संगम में स्नान करने का अनुमान है. हर 12 साल बाद लगने वाले इस कुंभ में 144 साल बाद खास संयोग बन रहा है, क्योंकि अब तक 12 कुंभ पूरे हो चुके हैं. इसी वजह से इसे महाकुंभ कहा जा रहा है और इसमें आने वाला श्रद्धालुओं की संख्या पहले के किसी भी कुंभ से ज्यादा है. ऐसे में कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की गिनती के लिए यूपी सरकार ने हाईटेक उपकरणों का सहारा लिया है और इस बार AI बेस्ड कैमरे की मदद से लोगों की गिनती की जा रही है. अब तक कौन-कौन कर चुका है स्नान महाकुंभ में अब तक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अखिलेश यादव, रवि किशन, सीएम योगी और उनका पूरा मंत्रिमंडल, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, कवि कुमार विश्वास, 73 देशों के प्रतिनिधिमंडल, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक समेत कई बड़ी हस्तियां संगम में स्नान कर चुकी हैं. वहीं बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी त्रिवेणी संगम में स्नान किया है.

मुख्यमंत्री योगी 3 दिवसीय उत्तराखंड दौरे के चलते कल भतीजी की शादी में होंगे शामिल

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे। वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पौड़ी जिले के अपने पैतृक गांव पंचूर जा रहे हैं। शादी समारोह में भाग लेने के बाद वह अपने गांव के पास आयोजित कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 5 बजे पंचूर पहुंचने की उम्मीद है, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। 6 फरवरी को यमकेश्वर ब्लॉक के बनास तल्ला गांव का दौरा करेंगे CM योगी मिली जानकारी के मुताबिक, 6 फरवरी को वह यमकेश्वर ब्लॉक के बनास तल्ला गांव का दौरा करेंगे। जहां वह यमकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे, और इसके बाद पौड़ी जिले के विथ्याणी गांव स्थित गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित किसान मेले में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाविद्यालय में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन भी करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 8 फरवरी की शाम लखनऊ लौटने का कार्यक्रम है। 2022 में उन्होंने अपनी मां से आशीर्वाद लिया था, लेकिन कोविड महामारी के कारण वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। 5 जून 1972 को पौड़ी के पंचूर गांव में हुआ था सीएम योगी का जन्म योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पौड़ी के पंचूर गांव में हुआ था। उनका असली नाम अजय मोहन सिंह बिष्ट था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चामकोटखाल के स्कूल से प्राप्त की थी और फिर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में स्नातक की डिग्री पूरी की। योगी आदित्यनाथ ने 1990 के दशक में अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में शामिल होने के बाद संन्यास ले लिया था और गोरखपुर स्थित गुरु गोरक्षनाथ मठ में निवास करने लगे। CM के 7 भाई-बहन हैं, जिनमें 3 बहनें और 4 भाई शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 भाई-बहन हैं। उनकी तीन बहनें और चार भाई हैं। उनके बड़े भाई मानवेंद्र मोहन सरकारी कॉलेज में नौकरी करते हैं, जबकि शैलेंद्र मोहन भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं और महेंद्र मोहन एक स्कूल में कार्यरत हैं। यह दौरा योगी आदित्यनाथ के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह अपने पैतृक गांव में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के बाद परिवार और राज्य के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

प्रयागराज में 12 मीटर लंबी यह बस 42 यात्रियों को बैठा सकती है और 600 किमी तक चल सकती है, गंगा पथ पर दौड़ी ये स्पेशल बस

प्रयागराज प्रयागराज में हाईड्रोजन फ्यूल से चलने वाली बस का ट्रायल फाफामऊ से नागवासुकी के बीच सफल रहा। 12 मीटर लंबी यह बस 42 यात्रियों को बैठा सकती है और 600 किमी तक चल सकती है। एनटीपीसी द्वारा लाई गई इस बस को अशोक लीलैंड ने तैयार किया है। यह केवल स्वच्छ जल वाष्प उत्सर्जित करती है जिससे प्रदूषण नहीं होता। महाकुंभ के बाद इसके नियमित संचालन की योजना है। ट्रायल में यह बस फाफामऊ से नागवासुकि के बीच में पर्यावरण संरक्षण व भारत की आधुनिक परिवहन व्यवस्था का खाका खींचती नजर आई। 12 मीटर लंबी बस में एक साथ 42 लोग बैठ सकते हैं। इस बस को एनटीपीसी की ओर से यहां लाया गया है। इसे अशोक लीलैंड कंपनी ने तैयार किया है। प्रयागराज में इसके नियमित संचालन की अब संभावना भी तलाशी जा रही है। सेक्टर 10 में विशेष साज-सज्जा के साथ यह बस अब गंगा पथ के किनारे लोगों को देखने के लिए रखी गई है। यहां तैनात कर्मचारी आगंतुकों को बस की तकनीक, विशेषता व संचालन की बारीकी समझा रहे हैं।

प्रयागराज के बाद अगला पड़ाव बनती है बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी, गंगा तट पर सजेगा मिनी कुंभ

वाराणसी संगम तट पर महाकुंभ में उमड़े अखाड़ों के नागा साधुओं का वसंत पंचमी के स्नान के बाद अगला पड़ाव बनती है बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी। प्राय: वसंत पंचमी की बाद त्रिवेणी तट से उनके शिविर खुलना आरंभ हो जाते हैं और फिर उनका समूह चल देता है भगवान भूतनाथ की नगरी काशी की ओर। यहां गंगा तट पर सजता है मिनी कुंभ। इस पार के घाटों से लेकर उस पार रेती तक और विभिन्न मठाें, आश्रमों, धर्मशालाओं में नागा साधुओं का डेरा पड़ जाता है, सज जाती है तंबुओं की नगरी, हर ओर दिखता है भगवा, भूत-भभूत, जटा-जूट का रेला, अद्भुत लगता है अध्यात्म का मेला। फिर तो होली पर्व तक हजारों नागाओं की छावनी बनी रहती है काशी। गंगा मैया के तट से लेकर बाबा विश्वनाथ के दरबार तक नागा संतों का क्रम निरंतर बना रहता है। अनेक अद्भुत विधियों से साधना करते नागाओं के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश के श्रद्धालु यहां उमड़ते हैं। काशी में होने वाले इस मिनी कुंभ की तैयारियों में प्रशासन व मठ-मंदिर जुट गए हैं।   चार शैव अखाड़ों के मुख्यालय व सभी 13 अखाड़ों की शाखाएं हैं काशी में आदि शंकराचार्य द्वारा धर्म रक्षा के लिए स्थापित किए गए नागा साधुओं के सबसे बड़े अखाड़ों शामिल श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े सहित चार प्रमुख शैव सन्यासी अखाड़ों का मुख्यालय काशी में ही है। इनमें हनुमान घाट पर श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा, दशाश्वमेध घाट पर श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा, हनुमान चैक कपिलधारा में श्री पंच अटल अखाड़ा, शिवाला घाट पर महानिरंजनी अखाड़ा के मुख्यालय हैं। इनके अतिरिक्त राजघाट पर श्रीअग्नि अखाड़ा, कपिलधारा पर आनंद अखाड़ा, पद्मश्री सिनेमा के पास कुरुक्षेत्र पोखरा पर वैष्णव संप्रदाय के बड़ा उदासीन अखाड़ा, निर्मल अखाड़ा निर्मोही अखाड़ा, अनी अखाड़ा आदि सभी 13 अखाड़ों की शाखाएं हैं। इन मुख्यालयों व शाखाओं में हजारों संन्यासी रहते हैं।   आठ फरवरी को होगा जूना अखाड़े का नगर प्रवेश, 12 को शोभायात्रा हनुमान घाट स्थित श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के पुजारी संतोष मिश्र ने बताया कि जूना अखाड़ा के साथ ही अग्नि और आवाहन अखाड़ों के नागा सन्यासी महाकुंभ में वसंत पंचमी पर संगम स्नान के बाद काशी की ओर प्रस्थान करेंगे। इनके साथ ही या बाद में अटल और निरंजनी अखाड़ों के संन्यासी भी आ जाते हैं। वाहनों, घोड़ों के माध्यम से तथा पैदल चलकर काशी सभी सन्यासी काशी पहुंचते हैं। आठ फरवरी को रमता पंच के नेतृत्व में बाजे-गाजे व हाथी-घोड़ों, रथों तथा पैदल सन्यासियों की भव्य शोभायात्रा में पूरे लाव-लश्कर व अस्त्र-शस्त्रों के साथ उनका नगर प्रवेश होगा। स्थानीय साधू-संत व अखाड़े के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशासन के लोग तथा काशीवासी मोहन सराय के पास उनकी अगवानी करेंगे। अधिकांश संन्यासी बैजनत्था स्थित जपेश्वर मठ पर रुक जाते हैं। फिर 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर जपेश्वर मठ से उनकी शोभायात्रा निकलेगी और सभी अपने-अपने लाव-लश्कर अस्त्र-शस्त्र के साथ हनुमान घाट पहुंचेंगे। काशी नगर प्रवेश के बाद सभी संन्यासियों के जत्थे अपने-अपने आश्रमों-मठों के साथ गंगा तट के दोनों ओर पड़े तंबुओं, छावनियों में अपना डेरा जमाएंगे। फिर होली तक यह जमावड़ा काशी में बना रहेगा।

पहली बार एक ही दिन में 11,560 यात्रियों और 87 विमानों का आवागमन हुआ, प्रयागराज एयरपोर्ट ने बनाया नया कीर्तिमान

महाकुंभ नगर। कुंभ 2019 में ही शुरू हुआ प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट पर महाकुंभ का प्रभाव देखिए, प्रयागराज एयरपोर्ट नित नए कीर्तिमान बना रहा है और स्वयं उसे तोड़ भी रहा है। एयरपोर्ट पर 10 हजार से अधिक विमानों के आवागमन का कीर्तिमान मात्र तीन दिनों में ही टूट गया। चार फरवरी को पहली बार एक ही दिन में 11,560 यात्रियों और 87 विमानों का आवागमन हुआ। इसमें 179 विशिष्ट यात्रियों को लेकर 15 चार्टर भी आए-गए। इसी तिथि पर पहली बार दिल्ली के लिए दस और मुंबई के लिए आठ विमानों का संचालन हुआ और अपने आप में यह भी एक नया कीर्तिमान है। 10 जनवरी को 106 साल के विमान सेवा इतिहास में पहली बार प्रयागराज से रात में यात्री विमान उड़ा, जबकि 15 जनवरी को 93 वर्ष बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ान (लारेन पावेल विमान से भूटान गई) प्रयागराज में रवाना हुई। अब कीर्तिमान की सीढ़ी पर चार फरवरी का दिन भी अंकित हुआ। इस दिन समय सारिणी के अनुसार 36 विमान आए, 36 विमान रवाना हुए। यह भी पहली बार हुआ है कि 72 विमानों का आवागमन समय सारिणी के अनुसार हुआ हे। जबकि नान शेड्यूल में सात चार्टर विमान आए और 12 ने उड़ान भरी। संयुक्त रूप से कुल 6006 यात्री आए और 5554 ने यहां से उड़ान भरी। प्रयागराज एयरपोर्ट से इन विमानों का संचालन इंडिगो, एलाइंस एयर, अकासा एयर, स्पाइसजेट, एयर इंडिया ने किया। एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से विमानों का संचालन शुरू हो जाने से अब लगातार विमानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। कब क्या बना कीर्तिमान 14 जनवरी : 43 विमान व 5,250 यात्री 28 जनवरी : 62 विमान व 8,378 यात्री 31 जनवरी : 62 विमान व 6,862 यात्री एक फरवरी : 87 विमान व 10,599 यात्री चार फरवरी : 87 विमानों व 11,560 यात्री चार्टर विमानों का कीर्तिमान 18 जनवरी : 15 चार्टर व 119 विशिष्ट यात्री 31 जनवरी : 19 चार्टर व 101 विशिष्ट यात्री एक फरवरी : 23 चार्टर व 153 विशिष्ट यात्री चार फरवरी : 15 चार्टर व 179 विशिष्ट यात्री तीन दिनों में बाहर भेजी गईं 189 विशेष ट्रेन रेलवे ने वसंत पंचमी के लिए दो से चार फरवरी तक 189 ट्रेनों को प्रयागराज से बाहर भेजा। यह ट्रेनें वापसी की राह आसान करने के लिए चलाई गईं। सिर्फ चार फरवरी को शाम छह बजे तक कुल 37 विशेष ट्रेनें यहां से भेजी गईं। तीन दिनों में प्रयागराज जंक्शन से 95, प्रयागराज छिवकी से 20, नैनी से दो, सूबेदारगंज से 15, प्रयाग से 25, फाफामऊ से चार, रामबाग से 11 व झूंसी से 17 ट्रेनों का परिचालन किया गया।

महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानंद तथा अन्य प्रमुख संतों ने गौतम अदाणी द्वारा महाप्रसाद वितरण की प्रशंसा की

महाकुंभ नगर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के महाकुंभ में अदाणी समूह द्वारा किए गए सेवा कार्यों की संतों ने सराहना की है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानंद तथा अन्य प्रमुख संतों ने गौतम अदाणी द्वारा इस्कॉन के सहयोग से चलाए जा रहे महाप्रसाद वितरण की प्रशंसा करते हुए इसे सबसे बड़ी सेवा बताया है। इस सेवा कार्य ने अदाणी समूह के समाज के प्रति समर्पण भाव को भी उजागर किया है। उल्लेखनीय है कि अदाणी समूह द्वारा इस्कॉन के सहयोग से मेला क्षेत्र में प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोगों को महाप्रसाद वितरण किया जा रहा है, जिससे लाखों श्रद्धालु तृप्त हो रहे हैं। इसके साथ ही, गीता प्रेस के सहयोग से घर-घर आरती संग्रह और गोल्फ कार्ट सेवा से भी श्रद्धालुओं को सहूलियत मिल रही है। अदाणी समूह की यह सेवा महाकुंभ की गरिमा और महत्व को और भी बढ़ा रही है। संतों ने इस्कॉन के सहयोग से चलाए जा रहे महाप्रसाद वितरण पर अपनी राय साझा करते हुए कहा है कि अदाणी समूह द्वारा इस महाकुंभ में की जाने वाली महाप्रसाद सेवा, सबसे बड़ी सेवा है। लाखों लोगों के लिए दिन-रात भोजन की सेवा निस्संदेह प्रशंसनीय है। इस महाप्रसाद से लाखों लोग संतुष्ट हुए हैं। श्री श्री 1008 निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानंद महराज ने भी इन कार्यों की सराहना की और उन्हें साधुवाद दिया है। उन्होंने कहा, “अदाणी समूह द्वारा इस महाकुंभ में दी जा रही सेवा अनुकरणीय है, और यह समाज के प्रति उनके समर्पण का स्पष्ट उदाहरण है।” अदाणी समूह और इस्कॉन मिलकर महाकुंभ मेला क्षेत्र में प्रतिदिन महाप्रसाद का वितरण कर रहे हैं। इस महाप्रसाद को मेला क्षेत्र में स्थित इस्कॉन की तीन रसोइयों में तैयार किया जा रहा है और इसे 40 से भी ज्यादा स्थानों पर वितरित किया जा रहा है। यह सेवा महाकुंभ मेला समाप्त होने तक जारी रहेगी। इसके अलावा, गीता प्रेस के सहयोग से मुफ्त एक करोड़ आरती संग्रह घर-घर पहुंचाए गए हैं, और मेला क्षेत्र में गोल्फ कार्ट की सेवा से श्रद्धालुओं को स्नान में सहूलियत मिली है। अदाणी समूह का यह योगदान महाकुंभ की गरिमा को और बढ़ा रहा है।

सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी, आबकारी नीति को भी मिली मंजूरी

लखनऊ सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. कैबिनेट बैठक में यूपी सरकार ने 2025-26 की आबकारी नीति को मंजूरी दी है. इससे उत्तर प्रदेश में अंग्रेजी शराब की दुकान, बीयर शॉप या अन्य वाइन शॉप का आवंटन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा. आबकारी विभाग की नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया है.

चंदौली जिले में ट्रक और बस की टक्कर से भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ जा रहे दो महिला श्रद्धालुओं की मौत,

चंदौली उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में ट्रक और बस की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पटना से महाकुंभ जा रहे दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं दर्जनभर से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक है। गंभीर हालत होने की वजह से उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज चंदौली के पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं से भरी बस महाकुंभ में स्नान के लिए जा रही थी। इसी दौरान अलीनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर आरटीओ ऑफिस के पास श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे में बस सवार दो महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम और स्थानीय पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची।  

फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद मिल्‍कीपुर में मतदान के बीच राममय हुए अवधेश प्रसाद

मिल्‍कीपुर उत्‍तर प्रदेश की मिल्‍कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इस बीच फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने में हाथ में हनुमान चालीसा लिए पाठ करते नज़र आ रहे हैं। सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद मिल्‍कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार हैं। वीडियो आज सुबह का बताया जा रहा है। इसमें सांसद अवधेश प्रसाद अयोध्‍या के इनायत नगर स्थित अपने घर में पूजा के लिए बैठे दिख रहे हैं। सांसद के घर के इस कोने में देवी-देवताों के सथ हनुमान जी एक बड़ी तस्‍वीर लगी है। सांसद उसके सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते दिख रहे हैं। बता दें कि मिल्‍कीपुर सीट से 2022 के चुनाव में अवधेश प्रसाद ही जीते थे लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में सांसद का चुनाव जीतने के बाद उन्‍होंने इस सीट से इस्‍तीफा दे दिया था। उसके इस्‍तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसी वजह से इस पर उपचुनाव हो रहा है। सपा से उम्‍मीदवार बने अपने बेटे अजीत प्रसाद को जिताने के लिए सांसद अवधेश प्रसाद ने पूरी ताकत लगाई हुई थी। पिछले दिनों सांसद का रोने का एक वीडियो वायरल हुआ था। एक युवती की हत्‍यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सांसद ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेन्‍स बुलाई थी। जैसे ही कैमरे ऑन हुए सांसद फूट-फूट कर रोने लगे थे। युवती की हत्‍या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर‍ लिया।   मतदान के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप जारी मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच भाजपा और सपा के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला जारी है। जहां एक ओर सपा सुबह से ही ईवीएम मशीनों की खराबी और कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी के आरोप लगा रही है वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी सपा प्रत्‍याशी पर सांसद पिता के रसूख का गलत इस्‍तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों ओर से चुनाव आयोग से निष्‍पक्ष चुनाव कराने की मांग की जा रही है।

अखिलेश यादव का मिल्कीपुर में बोगस वोटिंग का आरोप, छ वीडियो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किए

लखनऊ उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चल रहे मतदान में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बोगस वोटिंग का आरोप लगाया है। यादव ने कथित तौर पर बोगस वोटिंग के आरोप वाले कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं और कहा कि चुनाव आयोग को और कोई सबूत चाहिए क्या जिससे पता चले कि भाजपा सरकार में अधिकारी किस तरह धांधली कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने जो तीन वीडियो शेयर किए हैं उनमें दो एक ही आदमी के हैं जबकि तीसरे में एक बुजुर्ग आदमी खुद से दावा कर रहे हैं कि उन्होंने छह वोट डाले हैं। अखिलेश यादव के द्वारा डाले गए एक वीडियो में कथित तौर पर खुद को राम बहोर पांडेय बताने वाले एक बुजुर्ग एक यू-ट्यूब चैनल से बात करते हुए दावा कर रहे हैं कि उन्होंने छह वोट डाला है। बूथ का पूछने पर वो अमानीगंज रायपट्टी बता रहे हैं। अखिलेश यादव ने सुबह भी पुलिस जवानों के द्वारा मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करने और इससे वोटरों के बीच दहशत फैलने का आरोप लगाया था। अयोध्या के एसएसपी राजकरन नय्यर ने अखिलेश के आरोपों का खंडन कर दिया था।

मेडिटेट विद गुरुदेव फ्रॉम महाकुंभ” के माध्यम से गुरुदेव ने पूरी दुनिया को कराया लाइव ध्यान; महाकुम्भ में श्री श्री तत्त्व द्वारा 250 टन खाद्य सामग्री का वितरण

 प्रयागराज   “महाकुम्भ एक ऐसा समय है जब हम क्षणभंगुर से शाश्वत की ओर, व्यक्तिगत चेतना से ब्रह्म चेतना की ओर बढ़ते हैं। यह अपने सत्य को केवल बौद्धिक रूप से नहीं, बल्कि अनुभव के स्तर पर जानने का समय है।” – गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर महाकुंभ मेला, जो भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का एक महान केंद्र है, इस बार एक विशेष आयोजन के साथ और भी खास बन गया। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित “मेडिटेट विद गुरुदेव फ्रॉम महाकुंभ” कार्यक्रम ने महाकुंभ नगरी के अद्भुत वातावरण में एक नई ऊर्जा का संचार किया है । मंगलवार रात 8 बजे महाकुंभ की पवित्र भूमि से गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने दुनिया भर के लाखों लोगों को लाइव निर्देशित ध्यान कराया । यह कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग के निःशुल्क आधिकारिक ध्यान ऐप ‘सत्त्व’ और गुरुदेव के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया जिससे 180 देशों से भक्त और साधक जुड़े। गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के मार्गदर्शन में इस आयोजन ने एक आध्यात्मिक संजीवनी प्रदान की। गुरुदेव ने इस अवसर पर ध्यान और साधना के माध्यम से मानवता को एकता, शांति और करुणा का संदेश दिया। गुरुदेव ने कहा, “कुंभ पर्व का सार है अपने भीतर की पूर्णता को जानना और वह केवल तभी हो सकता है जब ज्ञान, भक्ति और कर्म एक साथ हों। यहां जो गंगा बह रही है वह जान का प्रतीक है, यमुना भक्ति का प्रतीक है और  सरस्वती जो अदृश्य है, वह कर्म का प्रतीक है। ” मंगलवार की सुबह गुरुदेव फिर से एक बार संगम तट पर पवित्र त्रिवेणी स्नान करने पहुँचे जिसके बाद उन्होंने प्रयागराज के प्रसिद्ध बड़े हनुमान जी के दर्शन भी किये । वसंत सप्तमी के अवसर पर गुरुदेव के सान्निध्य में आर्ट ऑफ लिविंग कैंप में रूद्र पूजा और सूर्य सूक्त होम का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर सैकड़ों आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षकों ने भी गुरुदेव से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया । सोमवार की सत्संग संध्या पर जूना अखाड़े के नागा साधू-संतों सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने गुरुदेव से मुलाकात की । महाकुंभ मेले में गुरुदेव की ओर से कई विशेष आयोजन किए गए हैं, जिनमें श्रद्धालुओं के लिए लगातार खाने-पीने की व्यवस्था, आयुर्वेदिक दवाइयों और निःशुल्क नाड़ी परीक्षण जैसी सेवाएं दी जा रही हैं। आर्ट ऑफ लिविंग कैंप में कुम्भ में स्नान के लिए आने वाले लगभग  25,000 से 30,000 श्रद्धालुओं के लिए  प्रतिदिन 2 बार एक टन खिचड़ी तैयार की जा रही है। इसके अलावा श्री श्री तत्त्व के 8 अनुभवी नाड़ी वैद्य, प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं को निःशुल्क नाड़ी परीक्षण परामर्श भी दे रहे हैं। महाकुंभ के सभी 25 सेक्टरों के अखाड़ों और कल्पवासी क्षेत्रों के लाखों साधु संतों और तीर्थयात्रियों के लिए श्री श्री तत्त्व के माध्यम से 250 टन खाद्य सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है, जिसमें घी, मसाले, दालें और बिस्किट जैसी चीजें शामिल हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet