LATEST NEWS

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई में खेलेगी, मेजबान पाकिस्तान की होगी महा बेइज्जती?

मुंबई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने  अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में होगा. मगर शेड्यूल जारी होने के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की टेंशन बढ़ गई है. यह टेंशन किसी और को लेकर नहीं, बल्कि फाइनल मुकाबले को लेकर बढ़ी है. आईसीसी ने शेड्यूल में फाइनल के वेन्यू का नाम लाहौर लिखा है. यह देखकर पाकिस्तानी फैन्स खुश जरूर होंगे, लेकिन उसके साथ ब्रेकेट में एक शर्त भी लिख दी है, जिसे पढ़कर उनका दिल टूटा है दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही साफ कर दिया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. ऐसे में यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा. यह बात शेड्यूल जारी होने से पहले पाकिस्तान को पता थी. भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई में खेलेगी इसी को ध्यान में रखते हुए ICC ने शेड्यूल में 4 वेन्यू तय किए हैं. इसमें एक वेन्यू UAE का दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम रखा है, जिसमें भारतीय टीम अपने सभी मैच खेलेगी. दुबई में भारतीय टीम के 3 ग्रुप मुकाबले शेड्यूल होने के साथ ही एक सेमीफाइनल भी रखा गया है. यहां तक तो बात ठीक है, मगर असली मामला चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल को लेकर है. ICC ने खिताबी मुकाबला भी एक शर्त के साथ दुबई में शेड्यूल किया है. शर्त यह है कि यदि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तब उस स्थिति में यह खिताबी मुकाबला दुबई में होगा. मेजबान पाकिस्तान की होगी महा बेइज्जती? यदि भारतीय टीम क्वालिफाई नहीं कर पाती है, तो उस स्थिति में फाइनल लाहौर में होना तय है. यही पाकिस्तान के लिए असली टेंशन वाली बात है. यदि भारतीय टीम फाइनल खेलती है, तो पाकिस्तान से खिताबी मुकाबले की मेजबानी छिन जाएगी. यह उसके लिए बड़ा तगड़ा नुकसान होगा. हालांकि यदि भारत के साथ पाकिस्तान भी फाइनल में पहुंचता है, तो PCB के लिए यह किसी बुरे सपने या महा बेइज्जती से कम नहीं होगा. इसका बड़ा कारण है कि फाइनल में एंट्री करते ही पाकिस्तानी टीम को अपना देश छोड़ना पड़ जाएगा. उसे मेजबान होने के बावजूद यह खिताबी दुबई में जाकर खेलना होगा. बतौर मेजबान यह उसके लिए किसी महा बेइज्जती से कम नहीं होगी. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे. सभी टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है. सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. पहला सेमीफाइनल दुबई, जबकि दूसरा लाहौर में होगा. इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में यदि कोई टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेलेगी. टूर्नामेंट में इस प्रकार होंगे 2 ग्रुप ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल… 19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची 20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई 21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची 22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर 23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई 24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी 25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी 26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर 27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी 28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर 1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची 2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई 4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई 5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर 9 मार्च, फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा) 10 मार्च- रिजर्व डे

19 फरवरी को कराची से शुरू होगा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, 9 मार्च को खेला जायेगा फाईनल मैच

नई दिल्ली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फिक्स्चर और ग्रुप की घोषणा आईसीसी ने कर दी है। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी को कराची में शुरू होगा और फाइनल 9 मार्च को होगा। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे और यह प्रतियोगिता पाकिस्तान और दुबई में खेली जाएगी। पाकिस्तान में, रावलपिंडी, लाहौर और कराची में तीन जगहों पर मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान में प्रत्येक जगह पर तीन ग्रुप गेम होंगे, जिसमें लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी भी करेगा। जबकि भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैचों के साथ-साथ पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा। 9 मार्च को लाहौर में फाइनल होगा। लेकिन अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, उस स्थिति में यह दुबई में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल में रिजर्व डे होंगे। पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में ग्रुप ए टूर्नामेंट ओपनर में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारत और पाकिस्तान के मैच के साथ दुबई लेग अगले दिन से शुरू होगा। ग्रुप बी की शुरुआत 21 फरवरी को होगी, जब अफगानिस्तान कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगा। शनिवार (22 फरवरी) को लाहौर में प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे, और अगले दिन (23 फरवरी) बहुप्रतीक्षित पाकिस्तान-भारत मैच होगा। यह मैच दुबई में खेला जाएगा। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में प्रतिस्पर्धा करने वाली आठ टीमें आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के अंकों की तालिका में शीर्ष आठ स्थानों पर रही टीमें हैं। टूर्नामेंट के ग्रुप ए में मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी धारक और मेजबान पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में क्रिकेट विश्व कप 2023 के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम: 19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची, पाकिस्तान 20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई 21 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची, पाकिस्तान 22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर, पाकिस्तान 23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई 24 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी, पाकिस्तान 25 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी, पाकिस्तान 26 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर, पाकिस्तान 27 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी, पाकिस्तान 28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर, पाकिस्तान 1 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची, पाकिस्तान 2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई 4 मार्च: सेमीफाइनल 1, दुबई 5 मार्च: सेमीफाइनल 2, लाहौर, पाकिस्तान 9 मार्च: फाइनल, लाहौर (जब तक भारत क्वालीफाई नहीं करता, तब तक यह दुबई में खेला जाएगा) 10 मार्च: रिजर्व डे

मनु भाकर ने खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची से नाम हटने पर दी प्रतिक्रिया, जाने क्या बोला

पेरिस पेरिस ओलंपिक की दोहरी कांस्य पदक विजेता मनु भाकर ने खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची से उन्हें बाहर रखे जाने को लेकर उठे विवाद के बीच मंगलवार को स्वीकार किया कि इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन दाखिल करते समय शायद उनकी ओर से कोई चूक हुई है। खेल मंत्रालय ने नुकसान की भरपाई के लिए कदम उठाते हुए कहा था कि पुरस्कार के लिए नामांकन की सूची को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है जिसके एक दिन बाद 22 वर्षीय स्टार पिस्टल निशानेबाज ने देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए नामांकन नहीं मिलने पर सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। शायद मेरी ओर से कोई चूक हुई- मनु मनु ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सबसे प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार के लिए मेरे नामांकन को लेकर चल रहे मुद्दे के संबंध में मैं यह कहना चाहूंगी कि एक खिलाड़ी के रूप में मेरी भूमिका अपने देश के लिए खेलना और प्रदर्शन करना है।” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि नामांकन दाखिल करते समय शायद मेरी ओर से कोई चूक हुई है जिसे ठीक किया जा रहा है।” हरियाणा की इस निशानेबाज ने कहा कि उनका लक्ष्य देश के लिए प्रदर्शन करना है और इसमें बदलाव नहीं आएगा, फिर चाहे उन्हें पुरस्कार मिले या नहीं। कृपया इस पर अटकलें न लगाएं इससे पहले उनके निजी जसपाल राणा और पिता रामकिशन भाकर ने खेल मंत्रालय और चयन समिति पर उनकी शानदार उपलब्धियों के बावजूद उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘पुरस्कार और मान्यता मुझे प्रेरित करते हैं, लेकिन ये मेरा लक्ष्य नहीं हैं।” मनु ने कहा, ‘‘पुरस्कार मिले या नहीं, मैं अपने देश के लिए और अधिक पदक जीतने के लिए प्रेरित रहूंगी। सभी से अनुरोध है कि कृपया इस पर अटकलें न लगाएं।” राणा और रामकिशन ने खेल मंत्रालय और चयन समिति पर उनकी शानदार उपलब्धियों के बावजूद उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। हालांकि खेल मंत्रालय के अनुसार सूची को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। खेल रत्न के लिए किन्हें चुना गया? खेल मंत्रालय ने कहा कि कुछ दिनों में जब नामों का खुलासा होगा तो उनका नाम उसमें शामिल होने की संभावना है। विश्वसनीय रूप से पता चला है कि पुरुष हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक स्वर्ण विजेता ऊंची कूद खिलाड़ी प्रवीण कुमार को खेल रत्न के लिए चुना गया है। इसके अलावा 30 अर्जुन पुरस्कार विजेताओं के नाम शामिल है जिसमें 17 पैरा खेलों से हैं। पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम हैं और इसमें पूर्व महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल, मुक्केबाज विजेंदर सिंह और पूर्व महान क्रिकेटर अनिल कुंबले भी शामिल हैं। मनु भाकर दो पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी समिति को उन लोगों के नाम पर विचार करने का अधिकार है जिन्होंने आवेदन किया हो। लेकिन यदि आवश्यक हो तो समिति उन नामों पर चर्चा करने के लिए भी अधिकृत है जो उस सूची में शामिल नहीं हैं। मनु ओलंपिक के एक ही सत्र में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी हैं। उन्होंने पेरिस में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम (सरबजोत सिंह के साथ) स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते।

कोहली अपने रन बनाने का रास्ता खुद ढूंढ लेंगे: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा

मेलबर्न मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर भरोसा जताया है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के बचे हुए मैचों में मजबूत वापसी करेंगे। कोहली ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद के तीन पारियों में उनके स्कोर 7, 11 और 3 ही रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली की फॉर्म पर सवाल पूछे जाने पर रोहित ने कहा, “आधुनिक दौर के महान खिलाड़ी अपनी राह खुद तलाशते हैं।” दूसरी ओर, रोहित ने खुद को मिडिल ऑर्डर में भेजा है, लेकिन पिछले दो टेस्ट में वे केवल 19 रन बना सके। उन्होंने पहले टेस्ट में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण हिस्सा नहीं लिया था। साथ ही, न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, जहां भारत 3-0 से हार गया था और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कमजोर पड़ गई थीं। फिलहाल पांच मैचों की यह सीरीज़ 1-1 से बराबर है। भारत को आखिरी दो टेस्ट जीतने होंगे ताकि अगले साल लॉर्ड्स में चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा सके। इस दौरे में भारत की बल्लेबाजी, गेंदबाजी की तुलना में बड़ी चिंता बनी हुई है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने रोहित को मिडिल ऑर्डर में भेजने पर मजबूर किया है, जिससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा है। रोहित ने माना कि बल्लेबाजी क्रम में संघर्ष हो रहा है, लेकिन उन्होंने किसी बदलाव पर खुलासा करने से इनकार किया और कहा कि मैच के दिन फैसला लिया जाएगा। रोहित ने कहा, “कौन कहां बल्लेबाजी करेगा, इसकी चिंता न करें। यह टीम के लिए सबसे अच्छा क्या है, उस पर निर्भर करेगा।” रविवार को एक प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित को चोट लगने का डर भी था, जब थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट की एक गेंद उनके बाएं घुटने पर लगी। हालांकि, कुछ देर बल्लेबाजी जारी रखने के बाद उन्हें मेडिकल मदद की ज़रूरत पड़ी। लेकिन उन्होंने फिटनेस को लेकर चिंता दूर करते हुए कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं और बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ” सब कुछ ठीक है। पिछले कुछ दिनों से हम जिन पिचों पर अभ्यास कर रहे हैं, वे पुरानी थीं, शायद बिग बैश के लिए इस्तेमाल हुई थीं। आज हमें नई पिच पर अभ्यास करने का मौका मिलेगा, तो हम देखेंगे और उसके हिसाब से तैयारी करेंगे।”  

ऑस्ट्रेलिया का रहा है दबदबा, भारत ने भी चखा है जीत का स्वाद, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न में

मेलबर्न भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। पर्थ टेस्ट भारत के नाम रहा, जबकि एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए पिंक बॉल टेस्ट में दमदार जीत हासिल की। तीसरा मैच बारिश के कारण ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। वहीं चौथा मैच सीरीज के लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया का काफी दबदबा रहा है और पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो ऑस्ट्रेलिया की टीम मेलबर्न में विपक्षी टीम पर हावी रही है। पैट कमिंस के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एडिलेड और ब्रिसबेन में भारत पर दबाव बनाया था और ज्यादातर समय खेल में आगे रही थी। हालांकि ब्रिसबेन में भारतीय टीम ने दमदार वापसी की थी और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 100 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिए थे। हालांकि मेलबर्न में रोहित की टीम के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। वहीं चौथे मैच से पहले कई विवादों ने भी भारतीय खेमे में हलचल पैदा की है। विराट कोहली का एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को तस्वीर लेने से रोकना, फिर जडेजा का इंग्लिश रिपोर्ट को जवाब ना देना और फिर प्रैक्टिस के लिए दी गई यूज्ड पिच को लेकर भी सवाल उठे हैं। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इस मैदान पर 116 टेस्ट मैच खेले हैं। यहां पर पहला टेस्ट 1877 में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 67 मैच जीते हैं और 32 में उसे हार मिली है, जबकि 17 मैच ड्रॉ रहे हैं। 2010 से ऑस्ट्रेलिया ने कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें नौ में उसे जीत मिली है और तीन गंवाए हैं, दो ड्रॉ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में पिछले 14 साल में तीन मैच गंवाए हैं और उनमें से दो मैच भारत ने जीते हैं। 2018 और 2020 में भारत ने जीत हासिल की थी। इससे पहले 2010 में ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस मैदान पर पारी और 157 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत मौजूदा अंडर-19 महिला चैंपियन है और इस बार भी खिताब बचाने का प्रयास करेगा, अंडर-19 टीम का किया ऐलान

मुंबई आगामी महिला विश्व कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम का नेतृत्व निकी प्रसाद करेंगी। भारत मौजूदा अंडर-19 महिला चैंपियन है और इस बार भी खिताब बचाने का प्रयास करेगा। एशिया कप विजेता टीम की कप्तान निकी प्रसाद की अगुवाई में टीम इंडिया अपने अभियान को आगे बढ़ाएगी। निकी की कप्तानी में हाल ही में भारत ने मलेशिया के कुआलालंपुर में पहला अंडर-19 महिला एशिया कप खिताब जीता। दिलचस्प बात यह है कि अंडर-19 महिला विश्व कप भी मलेशिया में 18 जनवरी से 2 फरवरी, 2025 तक आयोजित होगा। 2023 में, शैफाली वर्मा की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले अंडर-19 महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। एशिया कप की विजेता टीम से वैष्णवी एस को मुख्य टीम में शामिल किया गया है, जबकि नंधना एस को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है। टीम में सानिका चालके उप-कप्तान होंगी, और कमलिनी व भाविका अहीर को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। टूर्नामेंट में 4 ग्रुप हैं, और हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी। भारत को ग्रुप ए में मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ रखा गया है। भारत के ग्रुप मैच कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत अपना पहला मैच 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप से 3 टीमें सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर सिक्स में 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप 1 में ग्रुप ए और ग्रुप डी की टॉप 3 टीमें होंगी। जबकि ग्रुप 2 में ग्रुप बी और ग्रुप सी की टॉप 3 टीमें शामिल होंगी। सुपर सिक्स में, टीमें अपने पिछले पॉइंट्स, जीत और नेट रन-रेट के साथ आगे बढ़ेंगी। हर टीम सुपर सिक्स में 2 मैच खेलेगी। सुपर सिक्स के दो ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 31 जनवरी, 2025 को होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 2 फरवरी, 2025 को खेला जाएगा। भारत की टीम : निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी तृषा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहीर (विकेटकीपर), ईश्वरी आवसरे, मिथिला विनोद, जोशिता वी जे, सोनम यादव, परिणीता सिसोदिया, केसरी दृष्टि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस रिजर्व खिलाड़ी: नंधना एस, इरा जे, अनादी टी  

बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू के लिए कोन्स्टास के डेब्यू की पुष्टि, हेड की फिटनेस पर फैसला बाकी

मेलबर्न युवा खिलाड़ी सैम कोन्स्टास बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वहीं, स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का फिटनेस टेस्ट अब तक क्लियर नहीं हुआ है। यह अहम मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा। टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने पुष्टि की है कि 19 वर्षीय कोन्स्टास अपना पहला टेस्ट खेलेंगे। वह एलन क्रेग, मौजूदा कप्तान पैट कमिंस और टॉम गैरेट के बाद बैगी ग्रीन कैप पहनने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। बाकी प्लेइंग XI का ऐलान क्रिसमस के दिन किया जाएगा, जब कप्तान पैट कमिंस अपनी प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने मंगलवार सुबह एमसीजी में ट्रेनिंग के दौरान बताया कि कोन्स्टास गुरुवार को भरे हुए स्टेडियम के सामने अपनी कैप प्राप्त करेंगे। इस दिन कोन्स्टास 468वें ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टेस्ट खिलाड़ी बन जाएंगे। कोच मैकडॉनल्ड ने कहा, “हम चाहते थे कि टीम मीटिंग से पहले बल्लेबाजी क्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट हो। आमतौर पर हम ऐसा नहीं करते, लेकिन इस बार लगा कि टीम को पहले से पता होना चाहिए। कोन्स्टास टीम में भी वैसे ही हैं जैसे बाहर दिखते हैं – शांत, संयमित और अपने खेल को समझने वाले।” उन्होंने आगे कहा, “कोन्स्टास ने अपने शॉट्स की विविधता और विरोधी टीम पर दबाव डालने की क्षमता दिखाई है। उन्हें मौका मिल रहा है, और हम उनके लिए बेहद उत्साहित हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट सबसे बड़ा मंच होता है, और यह डेब्यू के लिए परफेक्ट मौका है।” हालांकि, ट्रेविस हेड का खेलना अभी तय नहीं है। कोच ने पुष्टि की कि हेड को तीसरे टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते हुए मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था। इसके बावजूद उम्मीद है कि वह मेलबर्न में खेल पाएंगे।  

क्रिकेटर विनोद कांबली के स्वास्थ्य में सुधार

मुंबई विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कांबली को बेचैनी महसूस होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि कांबली निम्न रक्तचाप और मूत्र मार्ग के संक्रमण (यूटीआई) सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, लेकिन उन पर इलाज का असर हो रहा है। उनकी हालत “स्थिर” हो रही है। डॉक्टरों ने बताया कि सोडियम और पोटैशियम में असंतुलन के कारण उनमें जकड़न और गतिशीलता संबंधी समस्याएं देखी गईं। उन्होंने कहा कि उनके मस्तिष्क में पिछले स्ट्रोक के कारण बने थक्के भी पाए गए, जिससे न्यूरोडीजेनेरेटिव परिवर्तन हुए। इसके कारण उनकी याददाश्त और अंगों का समन्वय प्रभावित हुआ है।  

मुंबई के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर तनुष कोटियन को भारतीय टीम में शामिल किया गया

नई दिल्ली  बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अगले दो मुकाबलों के लिए टीम में बड़ा बदलाव हुआ। रविचंद्रन अश्विन के अचानक रिटायरमेंट की वजह से खाली हुई जगह को भरने के लिए टीम इंडिया में मुंबई के ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान को बुलाया गया है। वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए। मेलबर्न में वह अपने सीनियर साथी रोहित शर्मा की टीम से जुड़ जाएंगे। कोटियान वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मुंबई की रणजी ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, उन्हें तब निराश होना पड़ा, जब उन्हें आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन में अनसोल्ड रहना पड़ा। बीसीसीआई ने कोटियान को लेकर एक बयान में कहा, ‘पुरुष चयन समिति ने हरफनमौला तनुष कोटियान को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चुना है।’ भारत ए दौरे का हिस्सा रहे 26 वर्ष के कोटियान को वॉशिंगटन सुंदर के कवर के तौर पर टीम में रखा गया है। बोर्ड के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘कोटियान को सुरक्षा कवर के तौर पर टीम में रखा गया है। अगर वाशी या जड्डू (रविंद्र जडेजा) को चोट लगती है तो ही उन्हें खेलने का मौका मिलेगा।’ ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से ठीक पहले उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ विजय हजारे मैच में मुंबई के लिए नाबाद 39 रन बनाए और दो विकेट लिए। उन्होंने एमसीजी पर भारत ए के लिये आठवें नंबर पर उतरकर 44 रन बनाए थे। वैसे सूत्रों के अनुसार अक्षर पटेल को ऑस्ट्रेलिया जाना था, लेकिन उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दो मैचों के बाद पारिवारिक व्यस्तताओं के कारण ब्रेक मांगा है। बत दें कि 2023/24 रणजी ट्रॉफी में कोटियन ने 10 मैचों में 16.96 की औसत से 29 विकेट लिए। उन्होंने मुंबई की 42वीं रणजी ट्रॉफी की खिताबी जीत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अर्जित करने के लिए बल्ले से 502 रन भी बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक और एक शतक शामिल है। कुल मिलाकर कोटियन ने 33 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 41.21 की औसत से 2,523 रन बनाए हैं, जबकि 101 विकेट लिए हैं और 25.7 की औसत से विकेट लिए हैं, जिसमें तीन बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। विजय हजारे ट्रॉफी के सोमवार को ग्रुप सी के मैच में कोटियन को 2-38 के ऑलराउंड प्रदर्शन और बल्ले से 37 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिससे मुंबई को तीन विकेट से जीत मिली।

बॉक्स‍िंग-डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेल‍िया टीम में होंगे 2 बदलाव, ट्रेविस हेड चोट‍िल?

मेलबर्न भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT ) का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर (बॉक्स‍िंग डे) से मेलबर्न में होना है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में होने वाले इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेल‍िया की टीम में बड़े फेरबदल देखने को मिलेंगे. इस ‘बॉक्स‍िंग डे’ टेस्ट मैच के लिए सैम कोंस्टास ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेंगे. वहीं ट्रेव‍िस हेड को अपनी चोट के कारण फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा, लेकिन कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को विश्वास है कि उनका स्टार बाएं हाथ का बल्लेबाज खेलने के लिए फिट होगा. हालांक‍ि प्लेइंग 11 कल (25 द‍िसंबर) तय होगी. सैम कोंस्टास भारत के खिलाफ ‘बॉक्सिंग-डे’ पर 19 वर्ष और 85 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले चौथे सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाएंगे, उनसे कम उम्र में केवल इयान क्रेग, वर्तमान कप्तान पैट कमिंस और टॉम गैरेट ने ही डेब्यू किया है. मैकडोनाल्ड ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्लेइंग 11 की पुष्ट‍ि क्रिसमस के दिन की जाएगी, जब कमिंस मैच से पहले एक बार फ‍िर से पत्रकारों को संबोध‍ित करेंगे. मैकडोनाल्ड ने कहा- हेड की फिटनेस को लेकर चिंता हैं क्योंकि वह 100% फिट नहीं हैं. ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते समय हेड को बहुत मामूली क्वाड स्ट्रेन का सामना करना पड़ा और बारिश के कारण मैच समाप्त होने से पहले ऑस्ट्रेलिया की बहुत ही संक्षिप्त दूसरी गेंदबाजी पारी में उन्होंने फील्डिंग नहीं की. हेड ने मंगलवार को नेट पर शॉर्ट रन‍िंग की. वहीं आउटफील्ड पर फील्ड‍िंग करने के बाद प्रैक्ट‍िस की, जबकि सोमवार के ऑप्शनल सेशन में उन्होंने कुछ नहीं किया था. मैकडोनाल्ड ने कहा- फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है, क्या उसे (हेड) आधिकारिक तौर पर बाहर कर दिया गया है? अभी इस पर वह श्योर नहीं हैं, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वह खेलेगा. वह दौड़ने में सक्षम है, इसलिए मुझे लगता है कि मैच के समय वो पूरी तरह से एक्ट‍िव हो जाएगा. ऑस्ट्रेल‍िया की टीम में होंगे 2 बदलाव मैकडोनाल्ड ने पुष्टि की कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में कम से कम दो बदलाव होंगे. जिसमें कोंटास नाथन मैकस्वीनी की जगह लेंगे और स्कॉट बोलैंड चोटिल जोश हेजलवुड की जगह लेंगे. मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘अगर हमने यहां स्कॉटी (स्कॉट बोलैंड) को नहीं चुना, और मुझे टीम घोषित करने की अनुमति नहीं है, क्योंकि यह कल पैट (कम‍िंस) का काम है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं बॉक्सिंग डे पर स्कॉटी टीम में नहीं होंगे.’   मैकडोनाल्ड ने इसके अलावा इस बात की पुष्ट‍ि करने से इनकार कर दिया कि टीम में और क्या बदलाव होंगे. मिचेल मार्श पूरी तरह से फिट हैं. उन्होंने मंगलवार को नेट पर गर्मियों में अपना सबसे लंबा गेंदबाजी स्पेल किया और सितंबर में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे में ऐंठन के बाद से पीठ की समस्या से उबरने के बाद अब वो ठीक दिख रहे हैं. मैकडोनाल्ड ने कहा- मार्श पूरी तरह से फिट हैं और गेंदबाजी के लिए उपलब्ध हैं. ऐसे में ब्यू वेबस्टर या जोश इंगलिस बॉक्सिंग डे पर अपना टेस्ट डेब्यू नहीं करेंगे. इंगलिस ने सोमवार और मंगलवार को एमसीजी में टीम के साथ बिल्कुल भी ट्रेनिंग नहीं की है, क्योंकि उन्होंने सोमवार रात को पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए बीबीएल मैच में मार्वल स्टेडियम में खेला था. क्या सीन एबॉट को मिलेगा मौका? मैकडोनाल्ड तेज गेंदबाज सीन एबॉट के टीम में शामिल होने पर खुश दिखे. वह बोले- अगर मेलबर्न टेस्ट पांच दिन तक चलता है और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों पर दबाव पड़ता है तो सिडनी में उनकी जरूरत पड़ सकती है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए दोनों टीमें भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, तनुष कोटियन. ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड (उप-कप्तान), स्टीव स्मिथ (उप-कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, म‍िचेल मार्श, झाय रिचर्डसन, म‍िचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर. मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड कुल टेस्ट मैच: 116 जीत: 67 हार: 32 ड्रॉ: 17 मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया h2h कुल टेस्ट मैच: 14 भारत जीता: 4 ऑस्ट्रेलिया जीता: 8 ड्रॉ: 2 टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा 22-25 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ (भारत 295 रनों से जीता) 6-8 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया की 10 विकेट से जीत) 14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन (ड्रॉ) 26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न 03-07 जनवरी: पांचवां टेस्ट, सिडनी

पीवी सिंधु ने वेंकट दत्ता साई से रचाई शादी, सिंधु और वेंकट की शादी की फोटो सामने आई

उदयपुर  बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने शादी कर ली। उन्होंने हैदराबाद के उदमी वेंकट दत्ता साई के साथ उदयपुर में रविवार को सात फेरे लिए। परिवार और दोस्तों के बीच पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी हुई। सोशल मीडिया पर शादी की कुछ झलकियां देखने को मिलीं। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई जोड़ी को आशीर्वाद दिया और शादी की एक तस्वीर भी शेयर की। फोटो शेयर करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा- कल शाम उदयपुर में हमारी बैडमिंटन चैंपियन ओलंपियन पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साईं के विवाह समारोह में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई और मैंने जोड़े को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। 20 दिसंबर को शुरू हुआ था कार्यक्रम सिंधु और दत्ता साई 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक रिसेप्शन भी देंगे। शादी की रस्में 20 दिसंबर से संगीत समारोह के साथ शुरू हुईं, उसके बाद हल्दी, पेलिकुथुरु और मेहंदी की रस्में हुईं। सिंधु ने क्रीम रंग की साड़ी पहनी, जबकि दत्ता साई ने मैचिंग क्रीम रंग की शेरवानी पहनी। सिंधु के पिता ने बताया कि दोनों परिवार एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं, लेकिन शादी की तैयारी एक महीने में ही पूरी हो गई। सिंधु के व्यस्त प्रशिक्षण और प्रतियोगिता शेड्यूल को देखते हुए शादी की तारीख तय की गई। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट हैं सिंधु पीवी सिंधु भारतीय स्पोर्ट्स इतिहास की सबसे बड़ी महिला एथलीट में गिनी जाती हैं। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता था। वह ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इसके बाद 2020 तोक्यो ओलिंपिक में सिंधु के खाते में ब्रॉन्ज मेडल आया। उन्होंने 2019 में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था।  

मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारत पर ट्रैविस हेड का खतरा मंडरा रहा

नई दिल्ली मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारत पर ट्रैविस हेड का खतरा मंडरा रहा है। संजय बांगर और चेतेश्वर पुजारा ने मेहमान टीम को सलाह दी है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज को बड़े रन बनाने से कैसे रोका जाए। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज़ की अपनी पहली पारी में सिर्फ़ 11 रन पर आउट होने के बावजूद, हेड ने अपनी अगली तीन पारियों में 89, 140 और 152 रन बनाए हैं। 140 रनों की पारी ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घरेलू मैदान एडिलेड ओवल में दस विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हेड ने इससे पहले 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल और वनडे विश्व कप फ़ाइनल में भारत के ख़िलाफ़ शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को खिताबी जीत दिलाई थी। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच बांगर ने हेड के क्रीज पर फ्रेश होने पर भारत को राउंड-द-विकेट बॉलिंग एंगल आजमाने के लिए कहा। “अगर वह पहली 15-20 गेंदों में सफल रहता है, तो प्लान ए यह है कि आप राउंड द विकेट से आएं, इसे चौथे स्टंप या ऑफ स्टंप पर रखें। अगर आप इसमें सफल नहीं होते हैं, तो तुरंत ओवर द विकेट जाएं, और दूसरे फील्डर को ऑन-साइड ले जाएं, और डीप थर्ड मैन लें। “आपको मिडिल स्टंप में भी लाइन डालनी होगी, आपको इसे लगातार डालना होगा ताकि वह कुछ अलग करे। आपको बीच-बीच में शॉर्ट बॉल भी डालनी होगी। अगर आप ये सब करते हैं, तो आप उसे दोनों तरह से मजबूर करेंगे। “सबसे पहले, उसे आसान रन नहीं मिलेगा। अगर आपको आसान रन नहीं मिलता है, तो वह कुछ अलग करने की कोशिश करेगा। फिर शॉर्ट बॉल के खिलाफ, उसकी बल्लेबाजी जारी रहती है। इसलिए, अगर कोई डीप थर्ड मैन है, तो यह कैचिंग पोजीशन बन जाती है। एक डीप स्क्वायर और एक डीप फाइन लेग लें। इसलिए, तीन क्षेत्ररक्षक कैचिंग पोजीशन में हैं। बांगर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए स्टार स्पोर्ट्स वीडियो में कहा, “तब तक, आप रन बना चुके होते हैं। भारतीय टीम को लंबे समय तक इस योजना पर बने रहना होगा। यदि आप उस योजना पर जाल बिछाते हैं, और थोड़ा धैर्य रखते हैं, तो ट्रैविस हेड का सिरदर्द कम हो सकता है।” अनुभवी भारतीय बल्लेबाज पुजारा, जो ऑस्ट्रेलिया में भारत की 2-1 टेस्ट सीरीज़ जीत के सदस्य रहे हैं, ने गेंदबाजों से हेड को गेंदबाजी करते समय टाइट लाइन रखने का आह्वान किया। “लाइन बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। लाइन को मिडिल और लेग स्टंप पर रखें। भले ही आप राउंड द स्टंप के साथ खेल रहे हों, लाइन ऑफ स्टंप के बीच में होनी चाहिए। जब लाइन होती है, तो यह बहुत असहज लगती है। साथ ही शॉर्ट बॉल के लिए, आपको एक क्षेत्ररक्षक की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा, “अब यह वैरिएशन गेम है, इसलिए आपको हर गेंद को शॉर्ट डिलीवरी के तौर पर नहीं डालना है। आपको ज़्यादातर गेंदें स्टंप पर डालनी हैं, जबकि एक शॉर्ट गेंद मिडिल पर डालनी है। अगर यह रणनीति अपनाई जाए, तो सफलता मिलने की संभावना ज़्यादा है।”  

रोहित छठे नंबर पर बल्लेबाजी करे तो सफेद गेंद की सफल रणनीति को अपनाने की जरूरत है : शास्त्री

नई दिल्ली भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सुझाव दिया है कि कप्तान रोहित शर्मा को गुरुवार से मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते समय अपनी सफेद गेंद की सफल रणनीति को अपनाने की जरूरत है। रोहित ने पर्थ में 295 रनों की जीत में सलामी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल के अच्छे प्रदर्शन के बाद नंबर छह पर कदम रखा, यह मैच वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण नहीं खेल पाए थे। लेकिन बल्लेबाजी क्रम में छठे नंबर पर आने के बाद, रोहित ने अब तक चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में 10, तीन और छह रन बनाए हैं। “मुझे लगता है कि उसे अपनी मानसिकता में बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि वह मैदान पर जाए और विपक्ष पर आक्रमण करे और किसी और चीज की चिंता न करे। आखिरी चीज जो आप चाहते हैं वह यह है कि वह दो दिमागों में रहे कि बचाव करना है या आक्रमण करना है। उसके मामले में, यह आक्रमण होना चाहिए। वह तेजी से लेंथ पकड़ लेता है, उसे इस नंबर पर विपक्षी टीम का सामना करना चाहिए। “क्योंकि अगर वह पहले 10-15 मिनट में आउट हो जाता है, तो वह 15-20 मिनट, आधे घंटे से आगे नहीं बढ़ पाता। तो आप एक स्वाभाविक खेल क्यों नहीं खेलते, विपक्षी टीम पर आक्रमण करते हैं और फिर आगे बढ़ते हैं? क्योंकि मुझे लगता है कि यह न केवल फॉर्म में वापस आने का, बल्कि भारत के लिए मैच जीतने का भी उसका सबसे अच्छा तरीका है। “क्योंकि वह नंबर एक महत्वपूर्ण नंबर है। दुनिया में सबसे अच्छे नंबर 6 वे लोग हैं जो जानते हैं कि जवाबी हमला कैसे करना है। वे स्थिति को अच्छी तरह समझते हैं। हां, अगर बहुत सारे विकेट गिर गए हैं, तो शायद थोड़ी देर के लिए। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा, “आपको सावधान रहना होगा, लेकिन इरादा जल्द से जल्द होना चाहिए। खासकर तब जब आपके पास उस तरह की क्षमता हो और खासकर तब जब आप भारत के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करते हैं और आपके पास ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के लिए सभी शॉट होते हैं।” पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी के साथ, शास्त्री ने राहुल की भी तारीफ की, जो छह पारियों में 47 की औसत से 235 रन बनाकर दौरे पर भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं और यशस्वी जायसवाल के साथ मजबूत ओपनिंग साझेदारी की है। ब्रिस्बेन में राहुल की 84 रन की पारी ने भी भारत को फॉलोऑन से बचने में मदद की थी। “मैं उनसे (रोहित) आखिरी टेस्ट मैच में ओपनिंग करने के लिए कहता, लेकिन जिस तरह से राहुल ने बल्लेबाजी की, मेरा मतलब है कि उन्हें देखना मजेदार था और जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि उन्होंने शानदार फॉर्म हासिल किया है। “यह एक ऐसी स्थिति हो सकती है जिसे वह बनाए रखना चाहते हैं और जिस तरह से वह खेल रहे हैं, उसमें सुधार करना चाहते हैं क्योंकि उनकी तकनीक में कोई खामी नहीं है। जिस तरह से उन्होंने गेंद को छोड़ा, जिस तरह से उन्होंने गेंद को बल्ले पर आने दिया, मेरा मतलब है कि उनके कुछ कवर ड्राइव इस समय विश्व क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेले गए कवर ड्राइव जितने अच्छे थे। शास्त्री ने निष्कर्ष निकाला, “और इसलिए मुझे लगता है कि जब इतना आत्मविश्वास होता है, तो आप जानते हैं, इसे होने दें। मैं रोहित शर्मा को देखना चाहूंगा, उनकी रणनीति में थोड़ा बदलाव आएगा क्योंकि वह अभी भी उस नंबर (छह) पर बेहद खतरनाक हो सकते हैं।”  

मानसिकता योगदान देने की थी, फॉलो-ऑन बचाने के बारे में नहीं सोच रहा था : आकाश दीप

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले, भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने खुलासा किया कि ब्रिसबेन में तीसरे टेस्ट के चौथे दिन बल्लेबाजी करते समय उनकी मानसिकता आउट न होने की थी और उन्हें खुशी है कि उनके प्रयासों से मेहमान टीम को फॉलो-ऑन टालने में मदद मिली। ब्रिसबेन में, आकाश उस समय बल्लेबाजी करने आए जब भारत का स्कोर 213/9 था, और उन्होंने 44 गेंदों पर 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे मेहमान टीम को फॉलो-ऑन से बचाया जा सका, जबकि उन्होंने अंतिम विकेट के लिए जसप्रीत बुमराह के साथ 47 रन की साझेदारी की। आकाश दीप ने कहा,“हम निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए हैं, इसलिए 20-25-30 रनों का योगदान बहुत मूल्यवान है। मेरी मानसिकता सिर्फ योगदान देने की है। मैं उस दिन फॉलो-ऑन बचाने की नहीं सोच रहा था; मैं सिर्फ आउट न होने की सोच रहा था। मेरी मानसिकता यही थी कि, भगवान की इच्छा से, हम फॉलो-ऑन बचाने में सफल रहे।” रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में आकाश ने पत्रकारों से कहा, “जब आप मैच को ऐसी स्थिति से बचाते हैं, तो पूरी टीम को आत्मविश्वास मिलता है और हमारे ड्रेसिंग रूम में भी यही बात देखने को मिली। हर कोई मौज-मस्ती कर रहा था।” ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट मैच में गेंदबाजी करने के अपने अनुभव के बारे में पूछे जाने पर आकाश ने कहा, “यह थोड़ा मुश्किल है। मैंने अपना अधिकांश क्रिकेट भारत में खेला है। हम वहां छोटी लेंथ की गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन यहां यह थोड़ी चुनौती है। कभी-कभी आपको लगता है कि आप वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। जो भी विकेट या कंडीशन हो, एक तेज गेंदबाज के तौर पर अनुशासन में रहना काफी जरूरी होता है।” उन्होंने यह भी बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुमराह किस तरह से तेज गेंदबाजों के लिए मार्गदर्शक रहे हैं। उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया में खेलने का यह मेरा पहला मौका है। जस्सी भाई हमें बताते रहते हैं कि हमें अपना काम कैसे करना चाहिए; इससे हमारा काम आसान हो जाता है। उन्होंने मुझसे एक बात कही, ‘ज्यादा उत्साहित मत हो। बस अपने अनुशासन पर ध्यान दो। भारतीय परिस्थितियों में तुम अपना काम कैसे करते हो, इसे यहां दोहराओ।’ उन्होंने मुझसे बस यही कहा।” फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। आकाश ने कहा कि ब्रिसबेन में ड्रॉ से भारत को काफी आत्मविश्वास मिला है और इससे उन्हें गुरुवार से मेलबर्न में शुरू होने वाले मैच में मदद मिलेगी। “सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैच 50-50 के बराबर हैं। उन्होंने कहा, “पिछले टेस्ट मैच में हम अधिकांश समय पीछे थे, लेकिन आखिरी दिन हमें जो आत्मविश्वास मिला, वह मायने रखता है और बॉक्सिंग डे पर हम 50-50 की बराबरी पर हैं।”  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन को शानदार करियर के लिए हार्दिक बधाई दी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले ऑफ-स्पिन मास्टर रविचंद्रन अश्विन को उनके शानदार करियर के लिए हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि क्रिकेट के मैदान में उनकी “जर्सी नंबर 99” की कमी खलेगी”। गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन करते हुए, अश्विन ने भारत के सबसे महान मैच विजेताओं में से एक के रूप में एक समृद्ध विरासत छोड़ी है। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट था, जहां उन्होंने अपने 18 ओवरों में 1-53 विकेट लिए और बल्ले से 29 रन बनाए। अपने पत्र में, पीएम मोदी ने अश्विन के संन्यास को एक आश्चर्यजनक मोड़ बताया और इसे प्रत्याशित ऑफ-ब्रेक के बजाय एक अप्रत्याशित कैरम बॉल के बराबर बताया। “अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से आपके संन्यास की घोषणा ने भारत और दुनिया भर के प्रशंसकों को चौंका दिया। ऐसे समय में जब हर कोई कई और ऑफ-ब्रेक की उम्मीद कर रहा था, आपने एक कैरम बॉल फेंकी जिसने सभी को चकमा दे दिया। हालांकि, हर कोई समझता है कि यह आपके लिए भी एक कठिन निर्णय रहा होगा, खासकर भारत के लिए खेलते हुए आपके शानदार करियर के बाद।” पत्र में लिखा है, “कृपया एक ऐसे करियर के लिए मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें जो प्रतिभा, कड़ी मेहनत और टीम को हर चीज से ऊपर रखने से भरा रहा है। “जब आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं, तो जर्सी नंबर 99 की बहुत याद आएगी। क्रिकेट प्रेमियों को उस उम्मीद की कमी खलेगी जो उन्हें तब महसूस होती थी जब आप गेंदबाजी करने के लिए क्रीज पर उतरते थे – हमेशा ऐसा लगता था कि आप विरोधियों के चारों ओर एक ऐसा जाल बुन रहे हैं जो किसी भी क्षण किसी को भी फंसा सकता है। आपके पास अच्छी पुरानी ऑफ-स्पिन के साथ-साथ अभिनव विविधताओं के साथ बल्लेबाजों को मात देने की एक अनोखी क्षमता थी, जैसा कि स्थिति की मांग थी “ पत्र में आगे कहा गया है। अश्विन का अंतरराष्ट्रीय करियर 2010 में शुरू हुआ जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया। एक साल बाद, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने सभी प्रारूपों में 765 विकेट लिए। “सभी प्रारूपों में आपके द्वारा लिए गए 765 अंतरराष्ट्रीय विकेटों में से प्रत्येक विशेष था। टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड रखना पिछले कई सालों में टेस्ट में टीम की सफलता पर आपके प्रभाव को दर्शाता है। “एक युवा खिलाड़ी के रूप में, आपने टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लिए और 2011 में वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बने। जब आपने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाई, तब तक आप टीम के अहम सदस्य बन चुके थे। बाद में, आपने खेल के सभी प्रारूपों में कई जीत के ज़रिए टीम में एक वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक खिलाड़ी के रूप में जो आईसीसी क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर रहा है, आपने अंतरराष्ट्रीय ख्याति और सार्वभौमिक सम्मान भी जीता है। अश्विन ने भारत के 12 साल के घरेलू दबदबे और ऑस्ट्रेलिया में 2020/21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई। वह 3000 टेस्ट रन और 300 विकेट के साथ 11 ऑलराउंडरों में से एक हैं और मुथैया मुरलीधरन के साथ 11 प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज़ पुरस्कारों का रिकॉर्ड साझा करते हैं। “आपने कई बार एक ही मैच में शतक बनाकर और पांच विकेट लेकर अपनी हरफनमौला क्षमता का परिचय दिया है। हाथ में बल्ला लेकर भी आपने हमारे देश को कई यादें दी हैं, जिसमें 2021 में सिडनी में खेली गई बहादुरी भरी मैच बचाने वाली पारी भी शामिल है। “अक्सर लोगों को उनके द्वारा खेले गए किसी बेहतरीन शॉट के लिए याद किया जाता है। लेकिन आपको 2022 में विश्व टी20 के महान मैच में शॉट और लीव दोनों के लिए याद किए जाने का अनूठा गौरव प्राप्त है। आपके विजयी शॉट ने लोगों का खूब उत्साहवर्धन किया। जिस तरह से आपने गेंद को उसके पहले ही छोड़ दिया, जिससे वह वाइड बॉल बन गई, उससे आपकी सूझबूझ का पता चलता है। “विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी ईमानदारी और प्रतिबद्धता सामने आई। हम सभी को याद है कि कैसे आप अपनी मां के अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी टीम में योगदान देने के लिए वापस आए और जब आप चेन्नई में बाढ़ के दौरान अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पाए, तब भी आप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते रहे। “जैसा कि कोई आपके करियर को देखता है, आपका लचीलापन और अनुकूलनशीलता सबसे अलग है। जिस तरह से आपने खेल के विभिन्न प्रारूपों के अनुरूप अपने दृष्टिकोण को ढाला, वह टीम के लिए एक संपत्ति थी। मुझे आश्चर्य है कि एक इंजीनियर के रूप में आपकी शिक्षा ने आपको उस सावधानीपूर्वक और विस्तार-उन्मुख दृष्टिकोण में मदद की, जिसके लिए आप प्रसिद्ध हैं। कई विश्लेषकों और साथियों ने आपके तेज क्रिकेट दिमाग की प्रशंसा की है। मुझे विश्वास है कि इस तरह का ज्ञान भविष्य की पीढ़ियों के युवाओं के काम आएगा। “आपकी बातचीत में जो बुद्धि और गर्मजोशी है, उसे प्रशंसकों ने सराहा है। मुझे उम्मीद है कि आप क्रिकेट, खेल और सामान्य जीवन पर ‘कुट्टी स्टोरीज’ पोस्ट करना जारी रखेंगे। पीएम मोदी ने कहा,“खेल के राजदूत के रूप में, मैदान पर और मैदान के बाहर, आपने देश और अपने परिवार को गौरवान्वित किया है। मैं इस अवसर पर आपके माता-पिता, आपकी पत्नी प्रीति और आपकी बेटियों को भी बधाई देना चाहता हूं। मुझे यकीन है कि उनके त्याग और समर्थन ने आपके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet