LATEST NEWS

युवराज का रिकॉर्ड तोड़ चर्चा में आया रतलाम का यह क्रिकेटर, IPL में दिल्ली ने बरसाए करोड़ों

रतलाम रतलाम के प्रतिभावान खिलाड़ी आशुतोष शर्मा को आईपीएल ऑक्शन 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 3.80 करोड़ में खरीदा है. आशुतोष अपने आक्रामक खेल की बदौलत 20 लाख की प्राइस मनी से 3.80 करोड़ की एक्शन वैल्यू तक पहुंचे हैं. एमपी के छोटे शहर रतलाम के आशुतोष ने पंजाब किंग्स की तरफ से पहला आईपीएल खेलते हुए 11 मैचों में 189 रन बनाए थे. आशुतोष का स्ट्राइक रेट 167 था. आशुतोष शर्मा के भाई अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया “आशुतोष वर्तमान में रेलवे की टीम से खेलते हैं. पूर्व में वह मध्य प्रदेश रणजी टीम के साथ भी खेल चुके हैं. आईपीएल ऑक्शन में आशुतोष को अच्छी प्राइज मनी मिलने की उम्मीद थी. दिल्ली कैपिटल द्वारा खरीदे जाने के बाद आशुतोष के परिवार के लोग काफी खुश हैं.” आशुतोष ने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स टीम से किया था डेब्यू गौरतलब है कि आशुतोष का चयन आईपीएल 2024 के लिए पंजाब किंग्स टीम ने किया था. पंजाब किंग्स ने आशुतोष को बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपनी टीम में लिया था. इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ आशुतोष ने डेब्यू मैच खेलते हुए 17 गेंद में 31 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय आईपीएल के बड़े मंच पर दिया था. इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गई अर्धशतकीय पारी के बाद आशुतोष ने अपने विस्फोटक खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया था. रतलाम और उज्जैन संभाग से आईपीएल खेलने वाले पहले खिलाड़ी आशुतोष शर्मा ने रतलाम के रेलवे ग्राउंड और आरपीएफ ग्राउंड पर क्रिकेट खेलना शुरू किया. क्रिकेट कोच भूपेंद्र सिंह चौहान और लोकपाल सिंह सिसोदिया की कोचिंग में खेलते हुए उन्होंने एमपी की रणजी टीम और रेलवे की टीम में जगह बनाई. अपनी आक्रामक पारियों की बदौलत आशुतोष ने आईपीएल 2024 में सभी टीमों का ध्यान आकर्षित किया. इस साल होने वाले आईपीएल ऑक्शन के लिए हर टीम ने उन्हें अपनी टीम में खरीदे जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया था. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 3 करोड़ 80 लाख रुपये की बोली लगाकर आशुतोष को अपनी टीम में शामिल किया है. रतलाम के आशुतोष शर्मा अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम से 2025 आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करते नजर आएंगे.  

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: गौतम गंभीर फैमिली इमरजेंसी के कारण ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रहे

नई दिल्ली टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत दमदार अंदाज में की और पर्थ में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीत लिया। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और अब दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है। इससे पहले खबर है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भारत लौट रहे हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में मुख्य कोच का भारत लौटना चौंकाने वाला है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि वे दूसरे टेस्ट मैच से पहले फिर से टीम के साथ जुड़ जाएंगे। रिपोर्ट की मानें तो गौतम गंभीर फैमिली इमरजेंसी के कारण ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रहे हैं। हालांकि, एडिलेड में पिंक बॉल से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले वे फिर से ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएंगे। पर्थ के ऑप्टस में भारत की ऐतिहासिक जीत का गवाह बने गौतम गंभीर बुधवार को कैनबरा पहुंचने वाले हैं, जहां दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच पिंक बॉल से भारत को खेलना है। हालांकि, इस प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम को अपने हेड कोच का साथ नहीं मिलेगा, क्योंकि गंभीर उस समय भारत में होंगे। शनिवार 30 नवंबर से कैनबरा में दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ इंडिया को खेलना है। एक दिन टीम बल्लेबाजी करेगी और एक दिन टीम फील्डिंग करेगी। पिंक बॉल टेस्ट काफी कठिन है और इसकी तैयारियों के देखते हुए पहले और दूसरे टेस्ट मैच के बीच में काफी अंतर रखा गया है। थोड़ा सा गैप है तो गौतम गंभीर फैमिली इमरजेंसी के कारण अपने परिवार को समय दे सकते हैं और फिर एडिलेड टेस्ट मैच से पहले फिर से टीम को जॉइन कर सकते हैं। प्लेइंग इलेवन का सिरदर्द जिस तरह पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन चुनने का सिरदर्द भारतीय मैनेजमेंट के सामने था। उसी तरह का सिरदर्द भारतीय टीम मैनेजमेंट को दूसरे टेस्ट मैच में भी झेलना होगा। इस बार रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी हो रही है। ऐसे में किसे टीम से बाहर किया जाए और किसे किस नंबर पर खिलाया जाए, ये एक समस्या होगी। रोहित शर्मा ओपन करेंगे, लेकिन केएल राहुल फिर कहां खेलेंगे, क्योंकि अगर रोहित ओपन करते हैं तो यशस्वी उनके साथ होंगे। केएल नंबर तीन पर जा नहीं सकते, क्योंकि वहां शुभमन गिल खेलते हैं। ऐसे में केएल को शायद फिर से मिडिल ऑर्डर में जाना पड़ सकता है और ध्रुव जुरेल की जगह उनको मौका मिल सकता है।

पर्थ टेस्ट मैच के बाद रवि शास्त्री समेत 9 दिग्गजों की भविष्यवाणी फेल

नई दिल्ली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 से पहले कई दिग्गजो ने इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर भविष्यवाणी की थी। उन्होंने बताया था कि इंडिया और ऑस्ट्रेलिया में से कौन सी टीम कहां पर मुकाबला जीतने वाली है। हालांकि, पर्थ टेस्ट मैच के बाद रवि शास्त्री समेत 9 दिग्गजों की भविष्यवाणी फेल हो गई। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिर्फ दो ही ऐसे कमेंटेटर थे, जिन्होंने पर्थ टेस्ट मैच को लेकर सबसे सटीक भविष्यवाणी की। हालांकि, किसी ने भी ये नहीं कहा था कि ये मैच ड्रॉ होगा। दो कमेंटेटर्स ने भारत की जीत और 9 कमेंटेटर्स ने ऑस्ट्रेलिया की जीत की भविष्यवाणी पर्थ टेस्ट को लेकर की थी। ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर्स के कमेंटेटर्स इसमें शामिल हुए थे कि कौन सी कब और कहां मुकाबला जीत सकती है। इसमें फॉक्स क्रिकेट, 7 क्रिकेट, एबीसी स्पोर्ट और स्टार स्पोर्ट्स के 11 कमेंटेटर्स ने भाग लिया। यहां तक कि फोक्स क्रिकेट के लिए कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने भी पर्थ टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की जीत की भविष्यवाणी की थी, लेकिन उनका ये प्रिडिक्शन फेल रहा। उनके अलावा ग्रेग बेलवेट, ट्रेंट कोपलैंड, एरोन फिंच, डैमियन फ्लेमिंग, माइक हसी, ब्रेंडन जूलियन, साइमन कैटिच और ग्लेन मैकग्रा की भविष्यवाणी फेल रही। वहीं, चैनल 7 की कमेंटेटर कैटी मार्टिन और स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के कमेंटेटर जतिन सप्रू ने ही पर्थ में भारतीय टीम के जीतने की भविष्यवाणी की थी। इन्हीं दो कमेंटेटर्स का प्रिडिक्शन सटीक रहा। भारत ने पर्थ में 295 रनों से विशाल जीत दर्ज की। आपको बता दें, इन सभी कमेंटेटर्स ने एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट मैच के लिए भी भविष्यवाणी की है और कहा कि ये मुकाबला सिर्फ और सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की टीम जीतने वाली है। अगर भारत इस मुकाबले को जीतने में सफल हो जाता है तो इस बार 11 के 11 कमेंटेटर्स का प्रिडिक्शन फेल हो जाएगा। ड्रॉ होने पर भी इनकी भविष्यवाणी धरी की धरी रह जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में एकता की कमी, जोश हेजलवुड के बयान से मचा बवाल

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व हेड और मौजूदा कमेंटेटर रवि शास्त्री और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ये मुद्दा उठाया है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम में एकता की कमी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच को हारने के बाद जोश हेजलवुड ने जिस तरह का बयान दिया है। उससे ऑस्ट्रेलिया की टीम की यूनिटी पर सवाल उठ रहे हैं। जोश हेजलवुड ने पर्थ टेस्ट मैच में मिली हार का जिम्मेदार बल्लेबाजों को बताया है। भारत ने ये मैच 295 रनों के अंतर से जीता। सीरीज में 1-0 की बढ़त भारत ने बना ली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रन बनाकर ढेर हो गई थी। जोश हेजलवुड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आपको शायद यह सवाल बल्लेबाजों में से किसी से पूछना होगा, मैं आराम कर रहा हूं और थोड़ा आराम पाने की कोशिश कर रहा हूं और मैं मुख्य रूप से अगले टेस्ट पर ध्यान दे रहा हूं।” इस पर हाल ही में रिटायरमेंट लेने वाले डेविड वॉर्नर ने चैनल 7 पर कहा, “मुझे लगता है कि एक सीनियर प्लेयर के रूप में, जब आप टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो आपका यह कर्तव्य होता है कि आप बल्लेबाजों के लिए कुछ ऐसा रखें जो वे चाहते हों, सभी बल्लेबाज मैदान पर जाकर बल्लेबाजी करने के बारे में सोचते हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बहुत अधिक रन नहीं बनाए हैं, लेकिन एक सीनियर गेंदबाज से उनको समर्थन मिलना चाहिए। ऐसे कमेंट उचित नहीं हैं।” माइकल वॉन ने टीम के ड्रेसिंग रूम में संभावित विभाजन पर भी संदेह जताया और कहा कि उन्होंने किसी ऑस्ट्रेलियाई से ऐसा कुछ नहीं सुना है। वॉन ने फॉक्स क्रिकेट पर कहा, “सार्वजनिक रूप से, मैंने कभी किसी ऑस्ट्रेलियाई को आकर टीम को बल्लेबाजों और गेंदबाजों में विभाजित करते नहीं सुना। 11 बल्लेबाज हैं, जो कभी नहीं बदलेंगे, हर खिलाड़ी को बल्लेबाजी करनी होगी। दुनिया का कोई भी खिलाड़ी, लेकिन विशेष रूप से एक ऑस्ट्रेलियाई… मैं हमेशा हर टीम में छोटी-छोटी बातों पर गौर करता हूं…एकजुटता और आउटफील्ड में उत्साह की कमी, आप ऑस्ट्रेलिया के बारे में अक्सर ऐसा नहीं कहते हैं।” रवि शास्त्री ने इस मुद्दे पर कहा, “भारतीय ड्रेसिंग रूम में जब ऐसा कुछ सुनने को मिलता है तो वे क्या सोचते हैं, उन्हें पता है कि पिच पर कुछ क्रैक्स हैं, लेकिन कुछ मानसिक दरारें भी हैं। 30 या 40 साल से ऑस्ट्रेलिया आने के बाद, यह पहली बार है जब कोई भारतीय टीम ऐसा महसूस कर रही है। आप जानते हैं, हम अपने घर में विपक्षी टीमों से बेहतर हैं। चुपचाप वे सोच रहे होंगे ‘हमें यहाँ हारना होगा।”

ऋषभ पंत ने इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल्ली कैपिटल्स के साथ सफर शानदार से कम नहीं रहा

नई दिल्ली ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू मैच 2016 में खेला था। दिल्ली कैपिटल्स का नाम तब दिल्ली डेयरडेविल्स हुआ करता था। पंत और दिल्ली कैपिटल्स का साथ आईपीएल में उसी तरह देखा जाने लगा था, जैसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और विराट कोहली का साथ या चेन्नई सुपरकिंग्स और एमएस धोनी का साथ… आईपीएल में पंत कभी किसी और जर्सी के लिए खेलेंगे, यह तो कभी दिल्ली कैपिटल्स के फैन्स ने सोचा भी नहीं होगा, लेकिन 2025 में ऐसा ही कुछ होता नजर आने वाला है। ऋषभ पंत को 2025 आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रिटेन नहीं किया गया, पहले लगा पंत खुद नहीं चाहते होंगे रिटेन होना या फिर पैसों को लेकर बात नहीं बनी होगी, हालांकि पंत ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले क्लियर कर दिया था कि मसला पैसों का था ही नहीं। खैर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले जो प्रिडिक्ट किया जा रहा था कि पंत कमाई के सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डालेंगे, वैसा ही कुछ हुआ और पंत को लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। इस तरह से पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ने का दुख उनको कितना है, इसका अंदाजा आप उनकी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से लगा सकते हैं। पंत ने इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल्ली कैपिटल्स के साथ सफर शानदार से कम नहीं रहा। मैदान के रोमांच से लेकर उसके बाहर के मजेदार पलों तक, मैं उस तरह से ग्रो किया हूं जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं यहां एक टीनएजर के तौर पर आया था और हम पिछले नौ सालों में एक साथ बढ़े हैं। जिस एक चीज ने इस पूरे सफर को सबसे ज्यादा यादगार बनाया है, वह आप हैं, The fans… आपने मुझे गले लगाया, मेरा हौसला बढ़ाया और मेरी जिंदगी के सबसे कठिन दौर में से एक में मेरे साथ खड़े रहे। जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मैं आपके प्यार और सपोर्ट को अपने दिल में रखता हूं। जब भी मैं मैदान पर उतरूंगा तो आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार रहूंगा। मेरा परिवार बनने और इस सफर को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद।’ पंत ने आज तक कुल 111 आईपीएल मैच में 110 पारियां खेली हैं। इस दौरान उन्होंने 35.31 की औसत से और 148.93 की औसत से कुल 3284 रन बनाए हैं। पंत एक शतक और 18 अर्धशतक लगा चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स और पंत के बीच क्या मनमुटाव हुआ, यह किसी को नहीं पता लेकिन यह वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे कि पंत के लिए दिल्ली कैपिटल्स का साथ कितना खास था।

बुरी खबर बीच सीरीज ऑस्ट्रेल‍िया से भारत लौट रहे कोच गौतम गंभीर, फैम‍िली इमरजेंसी है वजह

पर्थ   बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का जीत के साथ धमाकेदार आगाज करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर अचानक ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भारत लौटने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनके घर पर कोई मेडिकल इमरजेंसी है जिसके चलते गंभीर को जाना पड़ रहा है।र्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक जीत के सूत्रधार रहे गंभीर हालांकि एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले वापस लौट आएंगे। मामले से जुड़े सूत्रों ने पहले टेस्ट मैच में भारत की जीत के कुछ घंटों बाद इस घटनाक्रम की पुष्टि की। पर्थ में 295 रनों की जीत के साथ भारत 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है, जिससे वे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए आखिरी समय में प्रयास कर रहे हैं। प्रेक्टिस सेशन में नहीं रहेंगे गंभीर भारतीय टीम बुधवार को दो दिवसीय पिंक-बॉल टूर गेम के लिए कैनबरा जाने वाली है। हालांकि, गौतम गंभीर शनिवार से शुरू होने वाले इस अभ्यास मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। टीम एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट की तैयारी कर रही है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। प्लेइंग 11 को लेकर फंसा पेंच रोहित शर्मा और शुभमन गिल की प्लेइंग इलेवन में वापसी के कारण भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट मैच के लिए चयन में परेशानी होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन रोहित शर्मा को भारतीय ड्रेसिंग रूम में गंभीर के साथ बैठे देखा गया। रोहित को सोमवार को नेट्स में गुलाबी गेंद से अभ्यास करते हुए भी देखा गया।

सिरी ए में नेपोली ने रोमा को हराकर बनाई बढ़त

रोम. रोमेलु लुकाकु के गोल की मदद से नेपोली ने रविवार को यहां रोमा को 1-0 से हराकर सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली। लुकाकु ने अपने पूर्व क्लब के खिलाफ मैच का एकमात्र गोल 54वें मिनट में कप्तान जियोवानी डि लोरेंजो के क्रॉस पर दागा। रोमा के पास बराबरी हासिल करने का मौका था लेकिन आर्टेम डोवबिक का हैडर क्रॉस बार से टकरा गया। नेपोली के 13 मैच में 29 अंक हैं और उसने अटलांटा, इंटर मिलान, फायोरेंटिना और लाजियो पर एक अंक की बढ़त बना रखी है। फायोरेंटिना ने कोमो को 2-0 से हराकर लगातार सातवीं जीत दर्ज की जबकि लाजियो ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे बोलोग्ना को 3-0 से हराया।

हाओ रान ने जीती ग्वांगडोंग-हांगकांग-मकाओ रोड साइकिलिंग रेस

झुहाई. अगले वर्ष होने वाले 15वें चीनी राष्ट्रीय खेलों के लिए एक परीक्षण कार्यक्रम, 2024 ग्वांगडोंग-हांगकांग-मकाओ रोड साइकिलिंग रेस, रविवार को यहां इनर मंगोलिया के हाओ रान के खिताब जीतने के साथ संपन्न हुई। 230 किलोमीटर की यह रोमांचक रेस, जिसमें हांगकांग-झुहाई-मकाओ ब्रिज को पार करना भी शामिल था, झुहाई संग्रहालय के बाहर शुरू हुई और यहीं पर आकर समाप्त हुई। 67 एथलीटों ने मकाओ में प्रवेश करने से पहले झुहाई में 17 किलोमीटर की राइड के साथ शुरुआत की। इसके बाद वे हांगकांग-झुहाई-मकाओ ब्रिज को पार करके हांगकांग पहुंचे, हांगकांग डिजनीलैंड में वापस लौटे और हेंगकिन द्वीप के चारों ओर तीन चक्कर पूरे करते हुए झुहाई वापस लौटे। अंतिम दो किलोमीटर में, हाओ ने बढ़त हासिल की और 5 घंटे, 15 मिनट और 18 सेकंड के समय के साथ अपनी जीत सुनिश्चित की। शेडोंग के मियाओ चेंगशुओ दूसरे स्थान पर रहे, दोनों राइडर्स ने लगभग समान समय में फिनिश लाइन पार की। तियानजिन के वांग रुइदोंग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाओ ने अपनी जीत के बाद कहा, यह पहली बार था जब मैंने समुद्री पुल पर 60 किलोमीटर से अधिक की राइड की। प्रकृति की विशालता का अनुभव करना वास्तव में विस्मयकारी था। पुल पर साइड विंड कठिन थे, लेकिन कई क्षेत्रों को पार करना इसे और भी रोमांचक बनाता है। हांगकांग-झुहाई-मकाओ ब्रिज दुनिया का सबसे लंबा क्रॉस-सी ब्रिज है, जो ग्वांगडोंग प्रांत को हांगकांग और मकाओ से जोड़ता है। हांगकांग और मकाओ दोनों ने ही तीन-तीन एथलीट प्रतियोगिता में भेजे। विन्सेंट वान याउ लाउ हांगकांग के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता रहे, जो आठवें स्थान पर रहे। हांगकांग टीम के मुख्य साइकिलिंग कोच हर्वे डागोर्न ने आयोजकों की खूब प्रशंसा की। फ्रांस और कजाकिस्तान की राष्ट्रीय टीमों का प्रबंधन करने वाले डागोर्न ने कहा, मैंने जो देखा वह एकदम सही था। मैं अगले साल के बारे में बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं। यह निश्चित रूप से एक बेहतरीन संगठन होगा। पुरुषों की रोड साइक्लिंग स्पर्धा एकमात्र प्रतियोगिता है जो अगले वर्ष के राष्ट्रीय खेलों के लिए तीन सह-मेजबानों गुआंग्डोंग, हांगकांग और मकाऊ के बीच होगी, जो 9 से 21 नवंबर, 2025 के बीच आयोजित होंगे।

भारतीय खिलाड़ियो में कोच गंभीर के निर्णयों से लौटा आत्मविश्वास

नई दिल्ली. भारत ने यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल टीम इंडिया के लिए शानदार रहा, जिसने महज 4.2 ओवर में तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और मेहमान टीम अब पांच मैचों की सीरीज में पहला मैच जीतने की ओर अग्रसर है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में घरेलू सीरीज के बाद धैर्य और लचीलापन दिखाया है, और रविवार को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त हासिल की। ​​कुछ दबाव में होने के बावजूद, भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने सीरीज की तैयारी के दौरान अपने खिलाड़ियों का पूरा समर्थन किया है। विराट कोहली की बल्लेबाजी और सीरीज से पहले उनके फॉर्म पर सवाल उठाए जा रहे थे। हालांकि, गंभीर ने पूरे समय अनुभवी खिलाड़ी का साथ दिया और कोहली ने उन पर दिखाए गए भरोसे को सही साबित किया। उन्होंने अपने करियर का 30वां टेस्ट शतक जड़ा और भारत को ऑस्ट्रेलिया के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखने में मदद की। कोहली ने जैसे ही 143 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, भारत की पारी घोषित कर दी गई। इसके बाद बीसीसीआई द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किए गए वीडियो में उन्हें पारी के बाद ड्रेसिंग रूम में अपने मुख्य कोच को गले लगाते हुए देखा गया। गंभीर ने बल्लेबाजी क्रम बदलने और केएल राहुल को जायसवाल के साथ ओपनिंग करने के लिए भेजने का फैसला भी कारगर साबित हुआ। दोनों ने 383 रनों में 201 रनों की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। केएल राहुल ने अपनी भूमिका निभाई और क्रीज पर डटे रहे, जिससे पारी की शुरुआत से ही लय बनी रही, जबकि जायसवाल ने भी अपना शतक पूरा किया। गंभीर पर सीरीज से पहले हर्षित राणा और नितीश रेड्डी को मौका देने पर भी सवाल उठाए गए थे, लेकिन मैदान पर उनके प्रदर्शन से उन सवालों के भी जवाब मिल गए हैं। हर्षित ने दूसरी पारी में तीन विकेट लिए और अपने डेब्यू मैच में ही सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दूसरी ओर, नितीश ने दोनों पारियों में बल्ले से अपनी पकड़ बनाए रखी। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 38 रन की पारी खेली और भारत को 500 रन के पार ले जाने में मदद की। पहले टेस्ट में दो दिन बचे हैं और भारत सीरीज में शुरुआती बढ़त लेने के लिए तैयार है। न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू धरती पर लगातार तीन हार झेलने के बाद, गंभीर की अगुआई वाली भारत ने फिर से कहानी बदलने और टेस्ट प्रारूप में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए बहुत ताकत और दृढ़ संकल्प दिखाया है।

पर्थ में मिली जीत के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल पॉइंट्स टेबल में तगड़ा फायदा

मुंबई भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 295 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पर्थ में मिली इस जीत के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल पॉइंट्स टेबल में तगड़ा फायदा पहुंचा है। वहीं इस मैच में मिली हार के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पहले नंबर पर आया भारत ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया एक बार फिर से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आ गई है। इससे पहले टीम इंडिया को घर पर न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी फाइनल पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर खिसक गई थी। इसके अलावा भारत की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर आई गई थी, लेकिन अब फिर से कंगारू टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत पर्थ टेस्ट के बाद 61.11 फीसदी हो गया है। जिसके चलते टीम इंडिया नंबर-1 के पायदान पर पहुंची है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 57.59 रह गया है। इसके बाकी टीमें अभी भी अपनी-अपनी जगह बनी हुई है। तीसरे नंबर पर श्रीलंका 55.56 फीसदी, नंबर-4 पर न्यूजीलैंड 54.55 फीसदी जीत प्रतिशत के साथ बनी हुई है। इसके अलावा नंबर-5 पर साउथ अफ्रीका की टीम है। भारत ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त पर्थ टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने 150 रन बनाए थे। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 104 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 487 रन बनाए थे। दूसरी पारी में भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने 161, विराट कोहली ने 100 और केएल राहुल ने 77 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 238 रन पर ढेर हो गई थी। अब टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। पॉजिशन टीम मैच अधिकतम पॉइंट्स पॉइंट्स पर्सेंटाइल खेले गए मैच जीत हार 1 भारत 15 9 5 1 180 110 61.11 2 ऑस्ट्रेलिया 13 8 4 1 156 90 57.69 3 श्रीलंका 9 5 4 0 108 60 55.56 4 न्यूजीलैंड 11 6 5 0 132 72 54.54 5 साउथ अफ्रीका 8 4 3 1 96 52 54.16 6 इंग्लैंड 19 9 9 1 228 93 40.79 7 पाकिस्तान 10 4 6 0 120 40 33.33 8 बांग्लादेश 10 3 7 0 120 33 27.5 9 वेस्टइंडीज 9 1 6 0 108 20 18.52 भारत ने तीन बार खेला है फाइनल भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 और 2023 का फाइनल खेला था। उन्हें 2021 में साउथैंप्टन के रोज बाउल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली। वही बीते साल द ओवल में खेले गए टेस्ट मैच में पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने ही भारत को 209 रन से हराया था। भारत की कोशिश है कि अब वह तीसरी बार डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेले और इस बार जीत हासिल करे। अगले साल का फाइनल 2025 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका फाइनल खेलने के प्रबल दावेदार हैं।  

वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश ने बचाया फॉलोआन

नॉर्थ साउंड (एंटीगा). बांग्लादेश की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन फॉलोआन से बचने में सफल रही लेकिन टीम अब भी 181 रन से पीछे है जबकि उसका सिर्फ एक विकेट बचा है। खराब रोशनी के कारण जब खेल रोका गया तब बांग्लादेश ने पहली पारी में नौ विकेट पर 269 रन बना लिए थे। वेस्टइंडीज ने पहली पारी नौ विकेट पर 450 रन बनाकर घोषित की थी। दिन का खेल खत्म होने पर तास्किन अहमद 11 जबकि शरीफुल इस्लाम पांच रन बनाकर खेल रहे थे। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने 69 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि वेस्टइंडीज की पारी में शतक जड़ने वाले जस्टिन ग्रीव्स (34 रन पर दो विकेट) और जेडन सील्स (42 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट हासिल किए। बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 40 रन से की और उसकी तरफ से जाकिर अली (53) और मोमीनुल हक (50) ने अर्धशतक जड़े। लिटन दास ने भी 40 रन की उपयोग पारी खेली लेकिन कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया।

डेनियल विटोरी बोले- ईशान किशन को खरीदना हमारे लिए बड़ा करार लेकिन नटराजन की भरपाई नहीं को सकती

जेद्दा. सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी आईपीएल की बड़ी नीलामी के पहले दिन इशान किशन को अपने साथ जोड़कर सबसे ज्यादा उत्साहित थे लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि टी नटराजन का दिल्ली कैपिटल्स के पास जाना उनके लिए नुकसान था। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले किशन को रविवार को सनराइजर्स ने 11 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा। बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए यह साल उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलने के बोर्ड के आदेश की अवहेलना करने के कारण भारतीय टीम में अपनी जगह के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का केंद्रीय अनुबंध भी खो दिया। हालांकि उनकी रणजी ट्रॉफी में वापसी हुई है। सनराइजर्स ने नीलामी के पहले दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (10 करोड़ रुपये) और हर्षल पटेल (आठ करोड़ रुपये) सहित आठ खिलाड़ियों को खरीदा। हालांकि वे टी नटराजन को वापस नहीं खरीद पाए और विटोरी ने कहा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के नुकसान की भरपाई कोई नहीं कर सकता। नीलामी से पहले सनराइजर्स ने कप्तान पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी सहित पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था। विटोरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘नट्टू (नटराजन) के जाने की भरपाई कोई नहीं कर सकता (मुस्कुराते हुए)। हर टीम इससे गुजरती है, चाहे आप खिलाड़ियों को जल्दी से जल्दी खोजने की कोशिश करें और मौकों पर झपटें या फिर आप आखिरी मौके का इंतजार करें।’’ नटराजन को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। विटोरी ने कहा, ‘‘हमने आज मौका मिलने पर उसे अपने पक्ष में करने का फैसला किया और मोहम्मद शमी उनमें से एक थे और फिर हर्षल पटेल, वे दो ऐसे खिलाड़ी थे जिनके बारे में हमने सोचा भी नहीं था कि वे इन कीमतों (कम कीमत) पर बिकेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और फिर इशान किशन हमारे लिए बहुत बड़ी डील थी। हम उसे अपने साथ जोड़ना चाहते थे और हमें लगा कि वह अधिक कीमत पर बिकेगा। इसलिए इन तीन खिलाड़ियों और बाकी खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने की खुशी है।’’ विटोरी भारत के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए कोचिंग की अपनी जिम्मेदारी से समय निकालकर नीलामी के लिए आए हैं। विटोरी ने कहा कि चुने गए खिलाड़ियों से कप्तान कमिंस सहमत हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर ने कहा, ‘‘हां, हां (कमिंस से सुझाव) मिले थे। आज रात कप्तान दुखी था (पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के पीछे रहने का जिक्र करते हुए), उसके लिए एक कठिन दिन था। मैंने आज (रविवार) सुबह उससे बात की और उसने उन खिलाड़ियों के तर्क को समझा जिन्हें हमने चुना था और फिर उसके पास बाकी टीम को तैयार करने के लिए कुछ विचार थे।’’

भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की वसीम अकरम ने की प्रशंसा

लाहौर. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारतयी बल्लेबाज केएल राहुल की जमकर सराहना की है। अकरम ने कहा कि उन्हें राहुल के स्ट्रेट ड्राइव देखकर सचिन तेंदुलकर की याद आ जाती है। अकरम ने कहा कि कहा, राहुल की बल्लेबाजी के कारण ही भारतीय टीम पहले क्रिकेट टेस्ट में बेहतर हालत में पहुंची है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय उनके बल्लेबाजोंराहुल और यशस्वी जायसवाल को जाता है। इन दोनो ने ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का प्रभावहीन कर दिया। राहुल के शानदार स्ट्रेट ड्राइव देखकर मुझे सचिन की याद दिला आ गयी। अकरम ने आगे कहा, ऑस्ट्रेलिया में उपमहाद्वीप की टीम का आना और मेजबान टीम पर दबाव बनाना मुझे हमेशा ही अच्छा लगता है1 भारतीय टीम लंबे समय से ऐसा कर रहा है, मुझे पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम यह टेस्ट मैच जीत सकती है।पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत शानदार स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राहुल ने रोहित शर्मा, कपिल देव, गौतम गंभीर, रवि शास्त्री को भी पीछे छोड़ दिया है।  

इटली ने जीता लगातार दूसरा डेविस कप खिताब

मलागा (स्पेन). इटली ने डेविस कप खिताब के लिए लगभग 25 साल इंतजार किया लेकिन यानिक सिनर की मौजूदगी में रविवार को टीम ने इस प्रतिष्ठित टेनिस पुरुष टीम प्रतियोगिता का लगातार दूसरा खिताब जीता। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सिनर ने टेलोन ग्रीक्सपूअर को 7-6, 6-2 से हराकर इटली को नीदरलैंड पर 2-0 की जीत दिलाई और अपने शानदार सत्र का अंत जीत के साथ किया। सिनर ने कहा, ‘‘गत चैंपियन के रूप में वापस आना और फिर से खिताब जीतना – यह हम सभी के लिए सबसे अच्छे अहसास में से एक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस ट्रॉफी को उठाकर बहुत खुश हैं।’’ माटियो बेरेटिनी ने इससे पहले बोटिक वेन डि जेंडस्कल्प को 6-4, 6-2 से हराकर इटली को फाइनल में शानदार शुरुआत और 1-0 की बढ़त दिलाई। लगभग 9,200 प्रशंसकों की मौजूदगी में इटली की टीम 2012 और 2013 में चेक गणराज्य के बाद लगातार दो बार डेविस कप जीतने वाली पहली टीम बन गई। इटली की महिला टीम ने भी बुधवार को स्लोवाकिया को हराकर बिली जीन किंग कप जीता था। सिनर ने मलागा में अपने चारों मुकाबले जीते जिसमें क्वार्टर फाइनल में अर्जेन्टीना के खिलाफ बेरेटिनी के साथ मिलकर युगल मुकाबले में मिली जीत भी शामिल है।

इंटरनेशनल T20 मैच में नाइजीर‍िया के ख‍िलाफ मुकाबले में आइवरी कोस्ट हुई 7 रनों पर ऑलआउट

नईदिल्ली 7 रन पर टीम ऑल आउट… वो भी इंटरनेशनल मैच में, सुनने में यह बात थोड़ा सरप्राइज कर सकती है. लेकिन नाइजीरिया के खिलाफ आइवरी कोस्ट (Nigeria vs Ivory Coast) ने इस शर्मनाक रिकॉर्ड को अपने नाम किया. वहीं र‍िकॉर्ड जीत भी रनों के ल‍िहाज से दर्ज की. यह टी20 इत‍िहास का सबसे कम स्कोर है. वहीं टी20 इंटरनेशनल में भी सबसे कम स्कोर है.  इस मुकाबले में नाइजीरिया ने 264 रनों से जीत दर्ज की. यह मुकाबला लागोस के तफवा बालेवा स्क्वायर क्रिकेट ओवल मैदान (Tafawa Balewa Square Cricket Oval, Lagos) में हुआ. आइवरी कोस्ट ने लागोस में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड  कप सब-रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर ग्रुप-सी के मैच में नाइजीरिया के खिलाफ महज 7 रनों पर ढेर हो गई और उसे 264 रनों से हार झेलनी पड़ी. यहां ध्यान देने वाली बात है क‍ि इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉप 5 सबसे कम स्कोर में से 4 स्कोर साल 2024 में बने हैं. स‍िंगल ड‍िज‍िट टीम स्कोर का पहला उदाहरण यह पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल मैच में सिंगल डिजिट टीम स्कोर का पहला उदाहरण है. इस फॉर्मेट में इससे पहले का न्यूनतम स्कोर 10 रन था. इस स्कोर पर दो बार टीम ढेर हुई है. एक तो इसी वर्ष सितंबर में मंगोलिया की टीम सिंगापुर के खिलाफ 10 रनों पर सिमटी थी, जबकि पिछले साल आइल ऑफ मैन (Isle of Man) की टिम स्पेन के खिलाफ इसी स्कोर पर ऑल आउट हुई थी. पुरुष टीम 20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत की बात करें, तो नाइजीरिया की 264 रनों से जीत तीसरी बड़ी जीत है.पिछले महीने जिम्बाब्वे ने गाम्बिया को 290 रनों से हराया था, जबकि नेपाल ने सितंबर 2023 में हांगझोऊ एश‍ियन गेम्स में मंगोलिया को 273 रनों से हराया था. टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर 1. आइवरी कोस्ट- 7 रन, विरुद्ध नाइजीरिया (नवंबर, 2024) 2. मंगोलिया- 10 रन, विरुद्ध सिंगापुर (सितंबर, 2024) – आइल ऑउ मैन – 10 रन, विरुद्ध स्पेन (फरवरी, 2023) 3. मंगोलिया- 12 रन, विरुद्ध जापान (मई, 2024) 4. मंगोलिया- 17 रन, विरुद्ध हॉन्ग कॉन्ग (अगस्त, 2024) 5. माली- 18 रन, विरुद्ध तंजानिया (सितंबर, 2024) टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत (रनों से) 1. जिम्बाब्वे- 290 रनों से, विरुद्ध गाम्बिया (अक्टूबर, 2024) 2. नेपाल- 273 रनों से, विरुद्ध मंगोलिया (सितंबर, 2023) 3. नाइजीरिया- 264 रनों से, विरुद्ध आइवरी कोस्ट (नवंबर, 2024)

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet