LATEST NEWS

पर्थ टेस्ट के पहले दिन गिरे 17 विकेट, भारतीय तेज गेंदबाज चमके, ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट गंवाकर 67 रन पर

पर्थ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ स्टेडियम में पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का पहला मैच पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 7 विकेट गंवाकर 67 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया अभी 83 रन से पीछे है। जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट अपने नाम किए जिसमें दोनों ओपनरों उस्मान ख्वाजा (8), नाथन मैकस्वीनी (10), चौथे नम्बर पर उतरे स्टीव स्मिथ (0) और पैट कमिंस (3) का का विकेट शामिल था। एक विकेट हर्षित राणा के नाम रहा जिन्होंने ट्रेविस हेड को 11 रन पर अपना शिकार बनाया। मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट अपने नाम किए जिसमें मिशेल मार्श (6) और मार्नस लाबुशाने (2) शामिल थे। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और जोश हेजलवुड के चार विकेटों की बदौलत भारतीय टीम पहली पारी में 150 रन पर ढेर हो गई। ऋषभ पंत और नीतिश कुमार रेड्डी ने क्रमशः 37 और 41 रन की पारियां खेली जो सबसे बड़ी थी जबकि ओपनिंग पूरी तरह से विफल रहा।   ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी मैच के तीसरे सत्र में चायकाल के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के तीन शीर्ष बल्लेबाजों को 19 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। नेथन मैकस्वीनी (10), उस्मान ख्वाजा (आठ) और स्टीव स्मिथ (शून्य) बुमराह का शिकार बने। मार्नस लाबुशेन (दो) को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। लाबुशेन ने टेस्ट इतिहास की सबसे धीमी पारी खेलते हुए 52 गेंदों में मात्र दो रन बनाए। ट्रैविस हेड (11) को हर्षित राणा ने बोल्ड आउट किया। मिचेल मार्श (छह) और पैट कमिंस (तीन) रन बनाकर आउट हुए। 25वें ओवर भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कप्तान पैट कमिंस को पंत के हाथों कैच आउट करा कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने 27 ओवर में सात विकेट पर 67 रन बना लिए है और एलेक्स कैरी (नाबाद 16) और मिचेल स्टार्क (नाबाद छह) क्रीज पर मौजद है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह (चार विकेट), मोहम्मद सिराज (दो विकेट) और हर्षित राणा (एक विकेट) लिया। भारत की पहली पारी टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले नीतिश रेड्डी (41 रन) और ऋषभ पंत (37)के अलावा कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और पहले टेस्ट के पहले दिन आस्ट्रेलिया ने चाय ब्रेक तक भारत को पहली पारी में 150 रन पर आउट कर दिया। कप्तान जसप्रीत बुमराह ने उछालभरी हरी भरी पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का अजीब फैसला लिया। पंत (78 गेंद में 37 रन) और रेड्डी ने सातवें विकेट के लिये 48 रन की साझेदारी की। पंत ने आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर शानदार छक्का भी लगाया।

IPL Mega Auction 2025 का शेड्यूल आया सामने, जानें कब से कब तक होगा टूर्नामेंट

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को होना है। इस ऑक्शन से पहले आईपीएल 2025 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया। आईपीएल के अगले तीन सीजन की तारीखें अब घोषित कर दी गई हैं। आईपीएल की डेट सामने आने के बाद से ही फैंस बेहद उत्साहित हैं। जानें कब शुरू होगा टूर्नामेंट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत 14 मार्च 2025 से शुरू होकर 25 मई 2025 तक चलने की संभावना है। वहीं आईपीएल 2026 सीजन का आयोजन 15 मार्च 2026 से लेकर 31 मई 2026 तक किया जाएगा। जबकि आईपीएल 2027 का सीजन 14 मार्च 2027 से शुरू होकर 30 मई 2027 तक चलेगा। खेले जाएंगे कुल इतने मैच आईपीएल 2025 सीजन में कुल 74 मैचों का आयोजन होने की संभावना है। जैसा कि पिछले तीन सीजनों में भी किया गया था। हालांकि, आईपीएल के अगले दो सीजन 2026 और 2027 में मैचों की संख्या में इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 में 84 मैच हो सकते हैं, और 2027 में यह संख्या बढ़कर 94 तक जा सकती है। बीसीसीआई ने उठाया बड़ा कदम पहले आईपीएल शेड्यूल की घोषणा हमेशा रोमांचक तरीके से डेट के करीब आने पर होती थी। जिसमें फैंस को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। आईपीएल की शुरुआत से लेकर अब तक शेड्यूल की घोषणा का समय हमेशा ही चर्चा का विषय रहा है। लेकिन इस बार बीसीसीआई और आईपीएल अधिकारियों ने एक बड़ा कदम उठाते हुए शेड्यूल की जानकारी फ्रेंचाइजी को पहले ही दे दी है। फैंस और टीम को होगा फायदा इससे न सिर्फ टीमों को अपनी तैयारी के लिए अधिक समय मिल सकेगा, बल्कि फैंस के लिए भी यह अच्छी खबर हो सकती है। क्योंकि वे पहले से ही आने वाले सीजन के मैचों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। यह बदलाव आईपीएल की लगातार बढ़ती लोकप्रियता का असर हो सकता है। जानिए कहां होगा मेगा ऑक्शन आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने जा रहा है। इस बार कुल 574 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिनमें से 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी हैं। यह ऑक्शन खास है क्योंकि इसमें क्रिकेट की दुनिया के कुछ बड़े और मशहूर नाम शामिल हैं। स्टार खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गज शामिल हैं, जो इस बार अपनी टीमों के लिए बोली में हिस्सा लेंगे।

ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी नाथन लियोन और मिचेल मार्श भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत की टांग खींचते हुए दिखे

पर्थ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। पहले दिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। जोश हेजलवुड सहित अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने ऑप्टस स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच में भारतीय पारी को 150 के स्कोर पर समेट दिया है। भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। भारत के लिए नीतीश रेड्डी और ऋषभ पंत ने सर्वाधिक रन बनाए। भारतीय पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी नाथन लियोन और मिचेल मार्श भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत की टांग खींचते हुए दिखे। भारतीय पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर नाथन लियोन ने ऋषभ पंत का ध्यान भटकाने की कोशिश की। वह उनसे आगामी आईपीएल मेगा नीलामी को लेकर बातचीत करते दिखे। यह मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होगी, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच के तीसरे और चौथे दिन के दौरान होगी। नाथन लियोन ने ऋषभ पंत से पूछा कि वह आईपीएल नीलामी के बाद किस टीम की तरफ जा रहे हैं। पंत ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पता है कि पंत अगर क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक गए तो वह खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसलिए नाथन के साथ-साथ मिचेल भी बातचीत करते दिखे। ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने अक्षर पटेल (16.5 करोड़), कुलदीप यादव (13.5 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़) और अभिषेक पोरेल को 4 करोड़ में टीम में शामिल किया। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल संभल कर खेलते हुए स्कोर में अभी 12 रन जोडे थे कि मिचेल मार्श ने ध्रुव जुरेल (10) को मार्सन लाबुशन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पांचवां झटका दिया। इसके बाद 32वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर (चार) को भी मिचेल मार्श ने अपना शिकार बना लिया। एक समय भारत ने 73 रन पर अपने छह विकेट गवां दिये थे। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये नीतीश कुमार रेड्डी ने ऋषभ पंत के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिये 48 रनों की साझेदारी हुई है। 46वें ओवर में पैट कमिंस ने ऋषभ पंत (37) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद हर्षित राणा (सात) और कप्तान जसप्रीत बुमराह (आठ) को जॉश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया। भारत का दसवां विकेट नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में गिरा उन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक (41) रन बनाये। भारत की पूरी टीम 49.4 ओवर में 150 के स्कोर पर सिमट गई।

डेल स्टेन के बाद जसप्रीत बुमराह महज दूसरे ऐसे गेंदबाज हो गए हैं, जिन्होंने स्मिथ को टेस्ट में गोल्डन डक पर आउट किया

पर्थ ऑस्ट्रेलिया के स्टार टेस्ट बैटर स्टीव स्मिथ को शून्य पर आउट करना कितना मुश्किल है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अपने 14 साल के टेस्ट करियर में वह महज 11 बार ही बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं, उसमें से महज दो बार ऐसा हुआ है कि स्मिथ गोल्डन डक का शिकार हुए हैं, इसका मतलब पहली ही गेंद पर आउट होकर वह महज दो बार गए हैं। 2014 के बाद जाकर आज ऐसा हुआ है। डेल स्टेन के बाद जसप्रीत बुमराह महज दूसरे ऐसे गेंदबाज हो गए हैं, जिन्होंने स्मिथ को टेस्ट में गोल्डन डक पर आउट किया है। डेल स्टेन ने 2014 में पोर्ट एलिजाबेथ में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट किया था। जिसके 10 साल बाद जाकर बुमराह को यह करने का मौका मिला है। स्मिथ की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक 110 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 56.63 की औसत से उन्होंने 9685 रन बनाए हैं। स्मिथ 32 टेस्ट शतक लगा चुके हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है, जहां तेज गेंदबाजों ने अभी तक दमदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया के स्टैंडइन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। भारतीय टीम महज 150 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार विकेट चटकाए, वहीं मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने दो-दो विकेट चटकाए। नाथन लायन ने कुछ ओवर जरूर किए, लेकिन कोई विकेट नहीं चटका पाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की हालत भी खस्ता ही नजर आई। ऑस्ट्रेलिया ने 60 रन से पहले ही सात विकेट गंवा दिए, जिसमें से चार विकेट बुमराह के नाम, दो विकेट मोहम्मद सिराज के नाम और एक विकेट हर्षित राणा के नाम रहा। बुमराह ने अभी तक फ्रंट से लीड किया है।

पर्थ टेस्ट : ‘विवादित’ डीआरएस कॉल आउट होने से निराश हुए केएल राहुल

पर्थ पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के दौरान भारतीय ओपनर केएल राहुल विवादित तरीके से आउट हो गए। राहुल 23वें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर डिफेंड करने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने डीआरएस लिया, क्योंकि उन्हें लगा कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई थी। रिव्यू में थर्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने अल्ट्रा-एज पर एक स्पाइक देखकर माना कि राहुल के बल्ले का किनारा गेंद से लगा था। हालांकि, यह भी दिखा कि बल्ला पैड से टकरा सकता था। इलिंगवर्थ ने फ्रंट-ऑन एंगल मांगा, लेकिन उन्हें यह नहीं दिया गया। मजबूरी में उन्हें पीछे से मिले अधूरे एंगल के आधार पर फैसला करना पड़ा। जब “आउट” का फैसला स्क्रीन पर दिखा, तो राहुल हैरान रह गए और ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए उन्होंने अपना सिर हिला दिया। उन्होंने पहली पारी में 74 गेंदों पर 26 रन बनाए थे। इस फैसले पर कमेंटेटर भी चकित रह गए। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने फॉक्स स्पोर्ट्स पर कहा, “मुझे नहीं लगा कि तीसरे अंपायर के पास मैदानी अंपायर का फैसला पलटने के लिए पर्याप्त सबूत थे।” ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज केरी ओ’कीफ ने भी सहमति जताई। उन्होंने कहा, “राहुल बदकिस्मत रहे। शायद बल्ला पैड से टकराया होगा। हॉट स्पॉट तकनीक होती, तो यह साफ हो जाता। राहुल का रिएक्शन बता रहा था कि वह निराश थे।” चैनल 7 पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने कहा, “गेंद गुजरने के समय बल्ला और पैड साथ नहीं थे। स्निको ने जो आवाज पकड़ी, वह शायद बल्ला-पैड के टकराने की थी, गेंद के किनारे की नहीं।” लेकिन पूर्व अंपायर साइमन टॉफेल ने कहा, “थर्ड अंपायर ने नतीजे पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सभी कैमरा एंगल नहीं मिले। मुझे लगता है, गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा छुआ।” उन्होंने यह भी कहा कि “साइड-ऑन शॉट में दिखा कि बल्ला पैड से दूर था और आरटीएस पर पहली आवाज गेंद के बल्ले से टकराने की थी। अगर फुटेज और आगे दिखाई जाती, तो शायद दूसरी आवाज (बल्ला-पैड की) भी साफ हो जाती।”  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद प्रभावित हुए क्लाइव लॉयड, कहा- उनके जैसे और पीएम चाहिए

जॉर्जटाउन वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर क्लाइव लॉयड ने जॉर्जटाउन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद अपनी खुशी जताई। दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान ने पीएम मोदी की क्रिकेट को बढ़ावा देने की कोशिशों की सराहना की और कहा कि ऐसे और नेता होने चाहिए। गुयाना के प्रमुख क्रिकेटरों ने गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात की और इसे “सुखद बातचीत” बताया। पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “क्रिकेट के जरिए जुड़ाव! गुयाना के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ एक शानदार बातचीत हुई। इस खेल ने हमारे देशों को करीब लाया है और हमारी सांस्कृतिक कड़ी को मजबूत किया है।” क्लाइव लॉयड ने 1966 से 1985 तक वेस्टइंडीज के लिए 110 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने इस मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भारत में उनके 11 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है और पीएम मोदी के क्रिकेट प्रेम से वे प्रभावित हैं। लॉयड ने कहा, “हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई। मुझे लगता है कि अब हमारे 11 खिलाड़ी भारत में प्रशिक्षण लेंगे। यह एक बेहतरीन कदम है। हम इसके लिए उनके आभारी हैं… पीएम मोदी क्रिकेट में रुचि रखते हैं, जो बहुत अच्छी बात है। वह क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हमें ऐसे और प्रधानमंत्री चाहिए।” पूर्व वेस्टइंडीज ऑलराउंडर एल्विन कालीचरण भी इस बैठक में शामिल थे। वह भी पीएम मोदी के क्रिकेट ज्ञान से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, “भारत में हर कोई क्रिकेट जानता है, लेकिन उनका ज्ञान खास है। उन्हें पता है कि हम भारत कब गए थे और वे हमें पहले नाम से जानते हैं। प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलना अद्भुत अनुभव है। युवा क्रिकेटरों के लिए भारत की ओर से जो मदद दी जा रही है, वह बहुत सराहनीय है।” पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के तीसरे चरण में गुयाना पहुंचे थे। यह पिछले 50 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली गुयाना यात्रा है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं के साथ दूसरे इंडिया-कैरिकॉम सम्मेलन में भी भाग लिया।  

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दिवंगत फिलिप ह्यूज को 10वीं वर्षगांठ पर सम्मानित करेगा

मेलबर्न क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया फिलिप ह्यूज के निधन की 10वीं बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि देने की तैयारी कर रहा है। इस मौके पर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झंडे आधे झुके रहेंगे, खिलाड़ी काले आर्मबैंड पहनेंगे और ह्यूज की याद में मौन रखा जाएगा। ह्यूज का जीवन 2014 में, उनके 26वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही एक हादसे में खत्म हो गया था। ह्यूज को याद करने का सिलसिला इस शनिवार से शुरू हो रहे शेफील्ड शील्ड मैचों से शुरू होगा। उनकी असमय मौत 27 नवंबर 2014 को हुई थी। साउथ ऑस्ट्रेलिया, जो ह्यूज की पुरानी टीम थी, एडिलेड में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। वहीं, न्यू साउथ वेल्स, जो उनकी बचपन की टीम थी, एससीजी में तस्मानिया की मेजबानी करेगी। क्वींसलैंड और विक्टोरिया की टीमें भी हिस्सा लेंगी। मैचों के चौथे दिन से पहले काले आर्मबैंड पहनकर और मौन रखकर उन्हें याद किया जाएगा। सिडनी और ब्रिस्बेन में होने वाले मैचों के अंतिम दिन, जो ह्यूज की बरसी के दिन होगा, खिलाड़ी, अधिकारी और प्रशंसक उनके जीवन और करियर को याद करेंगे। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में 6 दिसंबर से शुरू हो रहे टेस्ट मैच को इस राष्ट्रीय श्रद्धांजलि का केंद्र बनाया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ह्यूज के परिवार के साथ मिलकर उनके जीवन, विरासत और उपलब्धियों पर एक डॉक्यूमेंट्री तैयार की है। इसे मैच से पहले दिखाया जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली ने कहा, “हम जानते हैं कि यह समय उन सभी लोगों के लिए भावुक होगा, जो फिलिप ह्यूज को जानते और पसंद करते थे। हमने यह सुनिश्चित किया है कि ह्यूज परिवार को इन श्रद्धांजलि आयोजनों से संतुष्टि मिले और हम उनके जीवन और उपलब्धियों को सही ढंग से सम्मान दें।” फिलिप ह्यूज एक शानदार युवा क्रिकेटर थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट खेले थे और राष्ट्रीय टीम में लंबे समय तक जगह बनाने की ओर बढ़ रहे थे। दुर्भाग्यवश, एससीजी पर बल्लेबाजी के दौरान एक बाउंसर से गर्दन पर चोट लगने के दो दिन बाद उनका निधन हो गया। ज्ञात हो कि मौजूदा समय में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत पर्थ टेस्ट से हो चुकी है।  

सहवाग ने एक्स पर लिखा, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, अच्छा खेला, आर्यवीर सहवाग

नई दिल्ली भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शुक्रवार को अपने बेटे आर्यवीर सहवाग की सराहना की, जिन्होंने शिलांग के पोलो में एमसीए ग्राउंड पर अंडर-19 पुरुष कूच बिहार ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच में मेघालय के खिलाफ दिल्ली के लिए खेलते हुए 297 रन बनाए। सहवाग ने एक्स पर लिखा, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था,”अच्छा खेला, आर्यवीर सहवाग। 23 रन से फेरारी चूक गए। लेकिन शाबाश, जोश बनाए रखो और आप और भी कई बड़े शतक तथा दोहरे और तिहरे शतक बनाएं। खेल जाओ..।” 297 रन की मैराथन पारी के दौरान, किशोर ने 51 चौके और तीन छक्के जमाए और दिल्ली को 623/5 पर पहली पारी घोषित करने से पहले विशाल स्कोर तक पहुंचाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेघालय ने अपनी पहली पारी में 260 रन बनाए। जवाब में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर और अर्नव बुग्गा ने पहले विकेट के लिए 180 रन जोड़े, जबकि बाद में आर्यवीर 108 गेंदों पर 19 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 114 रन बनाकर आउट हो गए। विकेटकीपर-बल्लेबाज वंश जेटली ने 43 रन जोड़े, जिसके बाद धन्या नाकरा और आर्यवीर ने पारी को आगे बढ़ाया और गुरुवार को खेल समाप्त होने तक 468/2 के स्कोर पर 208 रन की बढ़त हासिल कर ली। मेघालय के कप्तान दीपांकर बरुआ ने दिल्ली की गति को रोकने के लिए विभिन्न गेंदबाजी संयोजनों की कोशिश की, लेकिन मेहमान टीम ने सपाट पिच का पूरा फायदा उठाया। मेघालय के पहली पारी के 260 रन के स्कोर को पार करने के बाद, दिल्ली ने आर्यवीर और धन्या के बीच तीसरे विकेट के लिए 188 रन की शानदार साझेदारी करके अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जिससे मेजबान टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं। इससे पहले दिन में मेघालय ने 239/7 से अपनी पारी फिर से शुरू की, लेकिन केवल 21 रन और जोड़ पाए। क्षितिज सिंघानिया, जो रात भर 52 रन बनाकर नाबाद थे, 62 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उधव मोहन ने 4/88 का आंकड़ा पार किया। आउट होने से पहले अंगकित तमांग ने अपने रात के स्कोर 29 में सात और रन जोड़े। आर्यवीर ने अक्टूबर में वीनू मांकड़ ट्रॉफी में पदार्पण किया, जिसमें मणिपुर के खिलाफ 49 रन बनाकर दिल्ली को छह विकेट से जीत दिलाई। वीरेंद्र सहवाग ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “मेरा बेटा 15 साल का है और आईपीएल में खेलने का मौका पाने के लिए पहले से ही कड़ी मेहनत कर रहा है।” “आईपीएल ने युवा प्रतिभाओं को सबसे अधिक लाभ पहुंचाया है। पहले, रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन पर किसी का ध्यान नहीं जाता था और इसलिए वे भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाते थे। लेकिन अब, अगर आप आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अपनी प्रतिभा दिखाते हैं, तो आपको तुरंत भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिलता है।” उन्होंने कहा, “आईपीएल की वजह से देश के छोटे राज्यों के कई बच्चे क्रिकेट को गंभीरता से लेने लगे हैं और आईपीएल में भाग लेने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।”  

आर्चर को सूची में शामिल करने की सूचना फ्रेंचाइज़ियों को अनौपचारिक रूप से दी

नई दिल्ली इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जोफ़्रा आर्चर को आईपीएल नीलामी सूची में फिर से शामिल कर लिया गया है। कुछ दिन पहले ही उनका नाम उस शॉर्टलिस्ट में नहीं था, जो पिछले सप्ताह के अंत में फ्रेंचाइज़ियों को भेजी गई थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो को जानकारी मिली है कि आर्चर को सूची में शामिल करने की सूचना फ्रेंचाइज़ियों को अनौपचारिक रूप से गुरुवार को दी गई। दो दिवसीय आईपीएल मेगा नीलामी 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित की जाएगी। आईपीएल ने अभी तक इस ख़बर को सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन फ्रेंचाइज़ियों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि आर्चर किस सेट में आते हैं। अपने इंग्लैंड टीम के साथी मार्क वुड के साथ, आर्चर भी उन प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल थे, जो आईपीएल द्वारा फ्रेंचाइज़ियों को भेजी गई 574 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में शामिल नहीं थे। उनका नाम उस लिस्ट में नहीं होने से काफ़ी सवाल भी उठे थे, क्योंकि दोनों ही तेज़ गेंदबाज आईपीएल की मूल लिस्ट का हिस्सा थे। आर्चर ने नीलामी के लिए 2 करोड़ रुपये का अधिकतम बेस प्राइस तय किया था। ईएसपीएन क्रिकइंफो को जानकारी मिली है कि आर्चर और उनके प्रतिनिधि इस सप्ताह ईसीबी और बीसीसीआई के साथ चर्चा कर रहे थे, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि अगर उनका नाम शॉर्टलिस्ट में शामिल नहीं होगा, तो इसका क्या असर होगा। आर्चर के पास इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी ) के साथ एक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट है, जिसके कारण उनके कार्यभार की देखभाल ईसीबी भी करता है। आर्चर ने 2021 की शुरुआत के बाद से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन इंग्लैंड को उम्मीद है कि वह अगले साल भारत और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट खेलेंगे। इंग्लैंड क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने पिछले सप्ताह संडे टाइम्स को बताया, “जोफ़्रा के साथ सबकुछ योजना के मुताबिक चल रहा है। क्या वह अगले गर्मियों में टेस्ट खेल सकते हैं? मेरी सभी उंगलियां क्रॉस हैं, शायद हां।” आईपीएल में अप्रैल और मई का समय बिताना आर्चर के लिए इसे कठिन बना देगा, क्योंकि इससे वह काउंटी चैम्पियनशिप के शुरुआती चरण में ससेक्स के लिए नहीं खेल पाएंगे। पिछले साल ईसीबी ने आर्चर को आईपीएल नीलामी में शामिल होने से रोक दिया था ताकि वह चोट से जल्दबाज़ी में वापसी न करें। हालांकि इस साल अगर उन्हें रोका जाता, तो वह 2027 तक आईपीएल में हिस्सा लेने में असमर्थ हो जाते। आईपीएल ने इस नीलामी चक्र के लिए नए नियम पेश किए हैं, जिनके अनुसार ऐसे खिलाड़ी, जिन्होंने पहले लीग में हिस्सा लिया है, लेकिन मेगा-नीलामी के लिए रजिस्टर नहीं किया, उन्हें अगले मिनी-नीलामी के लिए रजिस्टर करने की अनुमति नहीं होगी। एक अन्य नियम के तहत, यदि कोई खिलाड़ी नीलामी में ख़रीदा जाता है और बिना उचित कारण अपना नाम वापस लेता है, तो उसे दो साल के लिए प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा। 29 वर्षीय आर्चर ने इस साल लंबी चोट के बाद वापसी की थी और पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल सीरीज़ में हिस्सा लिया था। उन्होंने हाल ही में कैरेबियाई दौरे पर तीनों वनडे मैच खेले। 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने आर्चर पर 8 करोड़ रुपये ख़र्च किए थे। हालांकि वह उस सीजन में खेलने के लिए फ़िट नहीं थे। आर्चर ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए पांच मैच खेले और दो विकेट लिए थे। आर्चर को उनके पिछले पूरे आईपीएल सीज़न (2020) में सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुना गया था। उस सीज़न में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 20 विकेट लिए थे, जो यूएई में आयोजित हुआ था।  

मार्नस लाबुशेन ने स्लिप में एक ऐसा दमदार कैच पकड़ा जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की खतरनाक बॉलिंग के आगे मात्र 150 रनों पर ढेर हो गई है। जोश हेजलवुड ने इस दौरान सर्वाधिक 4 विकेट लिए। हालांकि इनमें से एक विकेट का क्रेडिट नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन को जाता है क्योंकि उन्होंने स्लिप में एक ऐसा दमदार कैच पकड़ा जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान था। यह कैच भारतीय पारी के 47वें ओवर की है। ओवर की चौथी गेंद हर्षित राणा के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में नाथन मैकस्वीनी के पास गई। नाथन मैकस्वीनी ने अपने बाईं ओर डाइव लगाते हुए कैच को पकड़ना चाहा, मगर गेंद उनके हाथ पर लगकर छिटक गई। हालांकि वहां मौजूद मार्नस लाबुशेन ने शानदार प्रेजेंस ऑफ माइंड दिखाया और गेंद को जमीन पर लगने से पहले कैच पकड़ा। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के इस रिले कैच को देखने के बाद हर कोई हैरान दिखा। भारतीय पारी का आगाज करने उतरे यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल भी खाता नहीं खोल पाए। भारत को तीसरा झटका जोश हेजलवुड ने विराट कोहली को 5 के निजी स्कोर पर आउट करके दिया। लंच के ऐलान से पहले स्टार्क की गेंद पर केएल राहुल विवादास्पद तरीके से 26 के स्कोर पर आउट हुए। लंच ब्रेक के बाद मिचेल मार्श ने ध्रुव जुरेल (11) और वॉशिंगटन सुंदर (4) को अपना शिकार बनाया। वहीं पंत के रूप में बहुमूल्य विकेट पैट कमिंस ने हासिल किया जो 37 रन बना पाए। इसके बाद हर्षित राणा 7 तो कप्तान जसप्रीत बुमराह 8 रन बनाकर आउट हुए। भारत को आखिरी झटका नीतिश राणा के रूप में आउट हुए। जोश हेजलवुड के अलावा पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श को 2-2 विकेट मिले।

भारतीय टीम पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी: जसप्रीत बुमराह

पर्थ कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि भारतीय टीम पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी और पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में हार का कोई बोझ नहीं उठा रही है। भारत ऑस्ट्रेलिया का सामना करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड सीरीज में हाल ही में मिली हार ने जटिलताएं बढ़ा दी हैं। टीम को कीवी टीम के हाथों 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा, जिसमें वानखेड़े स्टेडियम में 25 रन से हार भी शामिल है। यह 2000 के बाद से घरेलू टेस्ट सीरीज में भारत की पहली क्लीन स्वीप हार और तीन या उससे अधिक मैचों की सीरीज में उनकी पहली हार थी। भारत पांच मैचों की सीरीज में एक स्पष्ट उद्देश्य के साथ उतरेगा: चार मैच जीतना और लगातार तीसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचना। बुमराह ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जब आप जीतते हैं, तो आप शून्य से शुरुआत करते हैं, लेकिन जब आप हारते हैं, तो भी आप शून्य से शुरुआत करते हैं। हम भारत से कोई बोझ नहीं उठा रहे हैं। हां, हमने न्यूजीलैंड सीरीज से कुछ सीखा है, लेकिन वहां परिस्थितियां अलग थीं और यहां हमारे नतीजे अलग रहे हैं।” नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की अगुआई करने वाले बुमराह ने आगे कहा, “हमने अपनी प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप दे दिया है और आपको कल सुबह मैच शुरू होने से पहले पता चल जाएगा। भारतीय तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया में अपने ऐतिहासिक प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए टीम की तैयारियों पर भी भरोसा जताया। पर्थ की पिच, जो अपनी उछाल और गति के लिए जानी जाती है, गेंदबाजों के अनुकूल होने की उम्मीद है, जो श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले में एक दिलचस्प मोड़ लाएगी। पहला टेस्ट 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होगा। एडिलेड 6 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा, इसके बाद 14 दिसंबर को ब्रिसबेन होगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर को मेलबर्न में होगा और पांचवां अंतिम टेस्ट 3 जनवरी, 2025 को सिडनी में शुरू होगा। यह पहली बार होगा जब भारत और ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में मिली हार के बाद आगामी सीरीज भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत का अंक प्रतिशत वर्तमान में 58.33 प्रतिशत है और वह तालिका में शीर्ष पर चल रही ऑस्ट्रेलिया से पीछे है। लगातार तीसरे डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए, भारत को पांच में से कम से कम चार टेस्ट जीतने होंगे।  

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास ‘सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी चौकड़ी’ है

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलिया की अग्रणी गेंदबाजी चौकड़ी यकीनन देश की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ है और भारत के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की जीत की कुंजी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी, जो 2018/19 और 2020/21 में खेली गई थी। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया ने 2014-15 के बाद से सीरीज नहीं जीती है, जब उन्होंने घरेलू धरती पर 2-0 से जीत हासिल की थी। वॉन ने एसईएन 1170 मॉर्निंग्स को बताया, “हमने पर्थ में पाकिस्तान के खिलाफ एक दिवसीय मैच में देखा कि काफी उछाल है और दोनों तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ा एक्शन होगा। यह इस समय की सबसे अच्छी सीरीज है, क्योंकि दोनों टीमें बेहतरीन हैं। पिछले छह या सात सालों में ऑस्ट्रेलिया और भारत लगातार दो सर्वश्रेष्ठ टेस्ट मैच टीमें रही हैं।” उन्होंने कहा, ”पिछली कुछ सीरीज में भारत का पलड़ा भारी रहा है, उन्होंने कुछ अच्छी क्रिकेट खेली है, वे कई बार आक्रामक रहे हैं और कई बार वे डटकर मुकाबला करने में सफल रहे हैं… इसलिए मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि ऑस्ट्रेलिया कैसे वापसी करता है।” लियोन (530 विकेट), स्टार्क (358 विकेट), हेजलवुड (273 विकेट) और कमिंस (269 विकेट) सभी ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में लिए गए टेस्ट विकेटों के मामले में शीर्ष 10 में शामिल हैं। वॉन ने कहा, ”यह ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहतरीन है, खासकर गेंदबाजी आक्रमण। आप कह सकते हैं कि यह चौकड़ी ऑस्ट्रेलिया की अब तक की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी चौकड़ी है। इसलिए मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि पर्थ में बल्लेबाज किस तरह से उछाल का सामना करेंगे और उन्हें किस तरह की गुणवत्ता का सामना करना पड़ेगा।” आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुक्रवार को पर्थ में शुरू होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 2014-15 के बाद से 10 वर्षों में पहली बार सीरीज जीतने की कोशिश करेगा।  

बीसीसीआई ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एक दिन पहले भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को किया शामिल

नई दिल्ली बीसीसीआई ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एक दिन पहले भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया है। ऐसा माना जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा और नंबर तीन के बल्लेबाज शुभमन गिल पहला टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं। रोहित दूसरी बार पिता बने हैं तो वहीं, गिल चोटिल हैं। इन दोनों की गैर-मौजूदगी में बीसीसीआई ने बल्लेबाजी यूनिट को मजबूत करने के लिए देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया है। देवदत्त पडिक्कल इंडिया-ए के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आए थे। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पडिक्कल ने दमदार पारी खेलकर अपनी काबिलियत साबित की थी। इसके दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच में पडिक्कल ने मुश्किल हालात में इंडिया ए के लिए 86 रन की उम्दा पारी खेली थी। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ही रुकने के लिए कहा गया। शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद देवदत्त की प्लेइंग इलेवन में भी जगह बनती हुई दिख रही है।   बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा गया, देवदत्त पडिक्कल टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में शामिल हो गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट से पहले टीम के साथ प्रशिक्षण के अपने अनुभव और उत्साह को साझा किया। बीसीसीआई ने इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें देवदत्त पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के अब तक के अनुभवों को बताया है। दलीप ट्रॉफी में मचाया है धमाल गौरतलब हो कि 24 साल के कर्नाटक के बल्लेबाज ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, जहां उन्होंने एक पारी में 65 रन बनाए थे। पडिक्कल ने इंडिया डी के लिए तीन दलीप ट्रॉफी मैच में तीन अर्द्धशतक भी लगाए और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत ए टीम में जगह बनाई। हालांकि, प्रबंधन को पहले मैच में अनकैप्ड अभिमन्यु ईश्वरन को डेब्यू का मौका देने की उम्मीद है। केएल राहुल तीसरे नंबर की भूमिका के लिए दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन पडिक्कल के शामिल होने से पर्थ टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए बहुत जरूरी प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।

पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ ने कहा कि विराट कोहली पर ऑस्ट्रेलिया में खेलने का दबाव भारत की तुलना में कम होगा

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ ने कहा कि विराट कोहली पर ऑस्ट्रेलिया में खेलने का दबाव भारत की तुलना में कम होगा, क्योंकि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियां पसंद हैं और उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। कोहली खराब फॉर्म के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। उन्होंने अपनी दस हालिया टेस्ट पारियों में 20.62 की औसत से रन बनाए, जो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में उनके 54.08 के औसत और उनके कुल करियर औसत 47.83 से काफी कम है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में अपने कुछ ऐतिहासिक शतक लगाने और 2018/19 में भारत को यहां 2-1 से सीरीज जिताने के बाद, 22 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में शुरू होने वाली आगामी पांच मैचों की सीरीज में उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है। वॉ ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, “ऑस्ट्रेलिया में उनका रिकॉर्ड शानदार है, उन्हें परिस्थितियां पसंद हैं। मुझे लगता है कि वह स्पिन की तुलना में तेज गेंदबाजी के बेहतर खिलाड़ी हैं। हालांकि, उनके मानकों के अनुसार, उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उनका औसत काफी गिर गया है, ‘। “शायद पर्थ उनके लिए एक अच्छी शुरुआत होगी, क्योंकि उन्होंने (2018 में) एक बहुत ही मुश्किल पिच पर शानदार शतक बनाया था। जब आपके पास कुछ खास मैदानों पर अच्छी यादें होती हैं तो यह हमेशा अच्छा होता है।” उन्होंने कहा, “भारत की तुलना में ऑस्ट्रेलिया में होने पर उन पर कम दबाव होगा। भारत में अपनी घरेलू धरती पर खेलना बहुत ही रोमांचक होता है। यह सीरीज उनके लिए नई शुरुआत होगी।” दिसंबर 2014 के बाद पहली बार कोहली आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष 20 से बाहर हो गए हैं, लेकिन आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी उन्हें अपने संघर्षरत टेस्ट करियर को फिर से पटरी पर लाने का मौका देगी। वॉ ने आगे कहा, “ऑस्ट्रेलियाई लोग अभी भी उन्हें एक बड़ा विकेट मानते हैं।वे जानते हैं कि वह क्या करने में सक्षम हैं और ऑस्ट्रेलिया में उनका रिकॉर्ड बहुत अच्छा है और उन्हें बड़े मंच से प्यार है। वॉ ने कहा, “भारत ने हमें पिछली चार सीरीज में हराया है, इसलिए मुझे लगता है कि इससे कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आएगा। वह रन बनाने के लिए पर्याप्त अच्छे और तकनीकी रूप से अच्छे हैं या नहीं, यह एक अलग कहानी है।” पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली को भी भरोसा है कि कोहली इस गर्मी में ऑस्ट्रेलिया में फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और मेजबान टीम के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। “उनकी मानसिकता ऑस्ट्रेलियाई है, कभी हार न मानने वाला रवैया। उन्हें किसी लड़ाई में उलझने से कोई गुरेज नहीं है। हाल ही में उनके फॉर्म को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन मैं इससे चिंतित नहीं हूं। मैं जानता हूं कि कोहली के पास काफी अनुभव है।” ली ने कहा, “उन्होंने भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में सिर्फ 90 रन बनाए हों, लेकिन किसे परवाह है? जब वह यहां आते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया में उनका रिकॉर्ड शानदार होता है।”  

थोड़ा ज्ञान अपने भविष्य के लिए बचा लो: शमी ने आईपीएल नीलामी की भविष्यवाणी पर मांजरेकर को आड़े हाथों लिया

नई दिल्ली भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईपीएल नीलामी पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर की टिप्पणी पर उन्हें आड़े हाथों लिया है, उन्हें “बाबा” कहा है, जिनसे लोग अपना भविष्य जानने के लिए संपर्क कर सकते हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी में, शमी ने एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें तेज गेंदबाज की नीलामी कीमत पर मांजरेकर की राय दिखाई गई है, जिसमें सुझाव दिया गया है कि आगामी मेगा नीलामी में उनकी बोली में संभावित कमी हो सकती है। “बाबा की जय हो। थोड़ा ज्ञान अपने भविष्य के लिए भी बचा लो काम आएगा संजय जी? शमी ने लिखा, “किसी को भविष्य जानना हो तो सर से मिले। अपने भविष्य के लिए भी कुछ ज्ञान बचाकर रखें, यह काम आएगा। अगर किसी को भविष्य जानना है तो सर से मिलें।” इससे पहले स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए मांजरेकर ने कहा था कि शमी की चोट के इतिहास के कारण आगामी आईपीएल नीलामी में इस तेज गेंदबाज की कीमत में गिरावट आ सकती है। “टीमों की दिलचस्पी निश्चित रूप से होगी, लेकिन शमी की चोट के इतिहास को देखते हुए – और हाल ही में हुई चोट को ठीक होने में काफी समय लगा – सीज़न के दौरान संभावित ब्रेकडाउन के बारे में हमेशा चिंता रहती है,” मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा था। “अगर कोई फ्रेंचाइजी भारी निवेश करती है और फिर उसे बीच सीज़न में खो देती है, तो उनके विकल्प सीमित हो जाते हैं। उन्होंने कहा, “इस चिंता के कारण उनकी कीमत में कमी आ सकती है।” शमी, जो 2023 विश्व कप फाइनल से बाहर रहे हैं, चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं, जिसके कारण वह एक साल से अधिक समय तक बाहर रहे, उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए पेशेवर क्रिकेट में वापसी की। 34 वर्षीय तेज गेंदबाज, जो 2018 के बाद से अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं, ने अपनी क्लास और अनुभव दिखाया, पिछले हफ्ते 19 ओवरों में 4-54 के आंकड़े के साथ बंगाल के स्टैंडआउट गेंदबाज के रूप में समाप्त हुए। शमी को चोट के कारण पूरे 2024 सीज़न से बाहर रहने के बाद आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले गुजरात टाइटन्स ने रिलीज़ कर दिया था। पिछले साल, शमी 17 मैचों में 28 विकेट लेकर सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet