LATEST NEWS

Border Gavaskar series में चेतेश्वर पुजारा की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एंट्री, अब बरसेगा पैसा ही पैसा

नई दिल्ली  भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होगी. चेतेश्वर पुजारा इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में कमेंटेटर के तौर पर हिस्सा लेंगे. वह इस सीरीज के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल में शामिल होंगे. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी जानकारी दी गई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि चेतेश्वर पुजारा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में हिंदी कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे. वह हिंदी कमेंट्री पैनल के साथ जुड़ेंगे. इससे पहले पुजारा ने कभी कॉमेंट्री नहीं की है. देखना दिलचस्प होगा कि पुजारा के लिए कमेंट्री का यह पहला सीजन कैसा होता है. फैंस भी उनकी कॉमेंट्री सुनने के लिए उत्साहित हैं. बता दें कि पुजारा पिछले सीजन में इसी सीरीज का हिस्सा थे. उन्होंने 6 सीरीज में कुल 140 रन बनाए थे. उनका उच्चतम स्कोर 59 का रहा था. अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. पुजारा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट साल 2023 में ही खेला था. चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी बार जून 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था. वह पहली पारी में 14 और दूसरी पारी में 27 रन ही बना सके थे. उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से कुल 7195 रन बनाए हैं जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन है. इसके अलावा उन्होंने 5 वनडे में 51 रन बनाए हैं.

WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए पर्थ टेस्ट भारत के लिए अहम, रोहित की जगह बुमराह करेंगे कप्तानी

मुंबई टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में 0-3 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. अब भारतीय क्रिकेट टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. इस दौरे पर भारतीय टीम को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलने हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से भी भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज काफी अहम है. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर (शुक्रवार) से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाना है. हालांकि इस मुकाबले से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. आजतक को मिली जानकारी के अनुसार कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. रोहित दूसरी बार पिता बने हैं और वो अभी कुछ दिन फैमिली के साथ रहना चाहते हैं. हालांकि रोहित एडिलेड टेस्ट से पहले या पर्थ टेस्ट के दौरान टीम के साथ जुड़ जाएंगे. अब रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. रोहित के अलावा शुभमन गिल के भी पर्थ टेस्ट से बाहर होने की पूरी संभावना है. प्रैक्टिस मैच में दूसरे स्लिप पर कैच लेने के दौरान शुभमन गिल के बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी. वह चोट के बाद काफी दर्द में दिख रहे थे और स्कैन के लिए तुरंत मैदान से बाहर चले गए थे. एडिलेड में दूसरा टेस्ट छह दिसंबर से शुरू हो रहा है. उम्मीद की जा रही है कि शुभमन उस मैच के लिए समय पर फिट हो जाएंगे. इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री! मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को बैकअप के तौर पर मुख्य टीम में शामिल किया है. देवदत्त हाल में भारत-ए की टीम का हिस्सा थे, जिसने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबले खेले थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 36, 88, 26 और एक रन की पारी खेली थी. पडिक्कल ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने शानदार 65 रन बनाए थे. पहले टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वॉड: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल*, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर. पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क. भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा (नवंबर 2024 – जनवरी 2025) 22-26 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ 6-10 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड 14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन 26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न 03-07 जनवरी: पांचवा टेस्ट, सिडनी  

विराट कोहली पर दबाव बनाने पर अधिक फोकस करने के लिए कहा: ग्लेन मैक्ग्रा

नई दिल्ली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर टीम इंडिया और मेजबान ऑस्ट्रेलिया एक्शन मोड में है। इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर और महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम को एक खास सलाह दी है। उन्होंने 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया से विराट कोहली पर दबाव बनाने पर अधिक फोकस करने के लिए कहा है। विराट कोहली ने इस साल अपने छह टेस्ट मैचों में सिर्फ 22.72 की औसत से रन बनाए हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में उनके टेस्ट मैचों के औसत 54.08 से काफी कम है। कोहली इस महीने की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर भारत की 0-3 की सीरीज हार में सिर्फ 91 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आए हैं। ऐसे में कोहली पहले से ही अपने खामोश बल्ले के कारण दबाव में हैं और वह हर हाल में ऑस्ट्रेलिया में कमबैक करना चाहेंगे। शुभमन गिल के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण पहले टेस्ट से बाहर होने की संभावना है, ऐसे में कोहली पर पर्थ की उछाल भरी और तेज पिच पर भारत के लिए एक बड़ी पारी खेलने का दबाव अधिक होगा। सीओडीई स्पोर्ट्स ने मैकग्रा के हवाले से कहा, “अगर वह कोहली के खिलाफ कड़ी मेहनत करते हैं, अगर वह भावनाओं में बह जाएंगे, अगर मैदान पर थोड़ी बहुत बातचीत हो जाएगी, तो शायद वह खुद को संभाल लें। लेकिन मुझे लगता है कि विराट शायद थोड़ा दबाव में हैं और अगर मेजबान टीम शुरुआत में उन पर लगाम लगाती है, तो वह और अधिक दबाव में आ सकते हैं। वह काफी भावुक खिलाड़ी हैं। जब वह फॉर्म में होते हैं, तो वह अलग हैं, और जब वह अपनी लय में नहीं होते हैं, तो विराट थोड़ा संघर्ष करते हैं।” पूर्व पेसर का यह भी मानना है कि अगर ऑस्ट्रेलिया को भारत को जीत की हैट्रिक लगाने से रोकना है, तो उन्हें अपनी आक्रामकता बढ़ानी होगी। ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है, खासकर न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से हारने के बाद भारत अभी दबाव में है। हमारे पास इसका फायदा उठाने का मौका है। इसलिए उन पर दबाव डालें और देखें कि वे इसके लिए तैयार हैं या नहीं।” पर्थ में सीरीज के पहले मैच के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया एडिलेड (गुलाबी गेंद वाला मैच), ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में बाकी चार टेस्ट मैच खेलेंगे। यह 1991/92 सीजन के बाद से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी होगी।  

मॉक ऑक्शन में ऋषभ पंत को बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा दाम मिला, पंजाब ने ऋषभ पंत को 29 करोड़ में खरीदा

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होगा. इससे ठीक पहले कई मॉक ऑक्शन हो रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने भी एक मॉक ऑक्शन करवाया. इसमें ऋषभ पंत को बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा दाम मिला. पंत को पंजाब किंग्स ने 29 करोड़ रुपए में खरीदा. वहीं राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी जोस बटलर पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा दांव लगाया. अर्शदीप सिंह को भी मोटी रकम मिली. दरअसल श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक मॉक ऑक्शन करवाया. इसमें पंत सबसे महंगे बिगे. उन्हें पंजाब ने खरीदा. ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया था. जोस बटलर की बात करें तो उन्हें राजस्थान ने रिटेन नहीं किया. बटलर और पंत को मेगा ऑक्शन में मोटी रकम मिल सकती है. हालांकि ये कहना मुश्किल कि उन्हें कौनसी टीम खरीदने में कामयाब होगी. लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी मॉक ऑक्शन में काफी महंगे बिके. बटलर को 15.50 करोड़ में खरीदा गया. शमी से महंगे बिगे अर्शदीप सिंह – मॉक ऑक्शन में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, शमी से ज्यादा महंगे बिके. अर्शदीप सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 करोड़ रुपए में खरीदा. जबकि शमी को गुजरात टाइटंस ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा. गुजरात ने शमी को इस बार के लिए रिटेन नहीं किया है. शमी इंजरी की वजह से बाहर चल रहे थे. लेकिन अब वे मैदान पर वापसी कर चुके हैं. उन्होंने हाल ही में एक घरेलू मैच में घातक गेंदबाजी की. अय्यर-राहुल को भी मिली मोटी रकम – श्रीकांत के मॉक ऑक्शन में श्रेयस अय्यर को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. उन्हें 16 करोड़ रुपए मिले. वहीं राहुल पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दांव लगाया. केएल राहुल को आरसीबी ने 20 करोड़ रुपए में खरीदा. श्रीकांत के मॉक ऑक्शन में किसे-कितना मिला दाम –     ऋषभ पंत – पंजाब किंग्स – 29 करोड़ रुपए     केएल राहुल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 20 करोड़ रुपए     श्रेयस अय्यर – दिल्ली कैपिटल्स – 16 करोड़ रुपए     जोस बटलर – कोलकाता नाइट राइडर्स – 15.50 करोड़ रुपए     अर्शदीप सिंह – चेन्नई सुपर किंग्स – 13 करोड़ रुपए     मोहम्मद शमी – गुजरात टाइटंस – 11 करोड़ रुपए  

राफा के फेयरवेल मैच में उनके साथ होने को लेकर उत्साहित : कार्लोस अल्काराज

मलागा (स्पेन) कार्लोस अल्कराज ने कहा है कि राफेल नडाल के लिए डेविस कप जीतना उनके लिए ‘बहुत बड़ी प्रेरणा’ है और वह राफा के फेयरवेल मैच में उनके साथ होने को लेकर उत्साहित हैं। नडाल ने पुष्टि की है कि डेविस कप उनके शानदार करियर का अंतिम टूर्नामेंट होगा और अल्कराज स्पेन के महानतम खेल आइकनों में से एक को शानदार फेयरवेल मैच देने के लिए बेताब हैं। अल्कराज ने डेविस कप फाइनल 8 मैच के लिए स्पेनिश टीम में शामिल होने के लिए मलागा में उतरने पर कहा, “यह शायद मेरे करियर का सबसे खास टूर्नामेंट है, क्योंकि जो हो रहा है, वह बहुत बड़ी चीज है। डेविस कप हमेशा से एक ऐसा टूर्नामेंट रहा है जिसे मैं एक दिन जीतना चाहता हूं। मैं स्पेन का प्रतिनिधित्व करने के लिए जुनूनी हूं। मैंने कई बार कहा है यह दुनिया की सबसे बड़ी चीजों में से एक है और किसी भी क्षेत्र में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होना खास है। राफा का मेरे साथ होना, यह जानते हुए कि यह उसका आखिरी टूर्नामेंट है, इसे और भी खास बना देगा।” उन्होंने कहा, “मैं टीम के लिए हर संभव तरीके से योगदान देने और मदद करने की कोशिश करूंगा। अपने लिए, स्पेन के लिए और खास तौर पर राफा के लिए। कोई भी खिलाड़ी अपने अविश्वसनीय करियर को खिताब के साथ खत्म करने के लिए इससे अधिक का हकदार नहीं है। मैं जानता हूं कि डेविस कप उनके लिए कितना खास है। यह एक कठिन चुनौती होगी लेकिन राफा के लिए इसे जीतना एक बड़ी प्रेरणा है।” नडाल को मालागा में होने वाले डेविस कप फाइनल 8 के लिए स्पेन की टीम में शामिल किया गया था। वह इस प्रतियोगिता में अपने शानदार रिकार्ड को बरकरार रखना चाहेंगे, जिसमें उन्होंने 30 में से 29 एकल मैच और 12 में से आठ युगल मैच जीते हैं। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल ने चोटों के कारण पिछले दो सत्रों में मुश्किल से ही कोई मैच खेला है और 2024 सत्र के अंत में वे खेल से संन्यास ले लेंगे। अल्कराज और उनके 17 साल सीनियर हमवतन नडाल ने इस साल पेरिस में हुए ओलंपिक में युगल में साथ मिलकर खेला था, हालांकि क्वार्टर फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। स्पेन ने छह डेविस कप खिताब जीते हैं। जिनमें से चार में नडाल ने भूमिका निभाई है। स्पेन अब मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड का सामना करेगा। नडाल अब तक के दूसरे सबसे सफल पुरुष एकल खिलाड़ी के रूप में रिटायर हो रहे हैं, जो केवल उनके चिर प्रतिद्वंद्वी नोवाक जोकोविच से पीछे हैं, जिन्होंने अब तक 24 मेजर जीते हैं।  

नेशंस लीग : जर्मनी ने हासिल की रिकॉर्ड जीत, नीदरलैंड भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

फ्रीबर्ग जर्मनी ने नेशंस लीग में सबसे बड़ी जीत दर्ज करके पहला स्थान हासिल किया। जूलियन नागेल्समैन की टीम ने बोस्निया और हर्ज़ेगोविना को 7-0 से हराया। जर्मनी ने नेशंस लीग के छह साल के इतिहास में पहली बार एक मैच में सात गोल किए। इस जीत से पहले ही जर्मनी ने क्वार्टर-फाइनल में जगह पक्की कर ली थी, लेकिन इस जीत ने उन्हें ग्रुप विजेता बना दिया। अब मार्च में अगले चरण में उनका मुकाबला किसी रनर-अप टीम से होगा। पहले हाफ में जमाल मुसियाला के हेडर, टिम क्लाइनडीनस्ट के डिफ्लेक्शन (जो उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था) और काई हावर्ट्ज़ के शानदार फिनिश से जर्मनी ने बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में भी जर्मनी का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। वहीं, इस हार ने बोस्निया-हर्जेगोविना को लीग ए से बाहर कर दिया है। हार के बाद बोस्निया-हर्जेगोविना नेशंस लीग के दूसरे स्तर पर चला जाएगा। दूसरी तरफ, तुर्किये और वेल्स के मैच में 0-0 का ड्रॉ रहा। अब ग्रुप बी4 में पहले और दूसरे स्थान की टीमों के बीच सिर्फ दो अंकों का अंतर है। वहीं, स्वीडन ने स्लोवाकिया को 2-1 से हराकर लीग बी में प्रमोशन पक्का कर लिया। इसके अलावा एक दूसरे मैच में नीदरलैंड ने हंगरी पर शानदार 4-0 की जीत के साथ यूईएफए नेशंस लीग के क्वार्टर-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले हाफ में वाउट वेघोर्स्ट और कोडी गक्पो ने दो पेनल्टी गोल करके मेजबान टीम को बढ़त दिलाई। फिर डेंजल डम्फ्रीज ने 60वें मिनट के बाद तीसरा गोल कर दिया। इसके बाद आखिरी क्षणों में सब्स्टीट्यूट ट्यून कूपमाइनर्स ने डम्फ्रीज के सटीक क्रॉस पर हेडर से चौथा गोल कर मैच का स्कोर 4-0 कर दिया। इस तरह नीदरलैंड ने 4-0 की जीत के साथ नेशंस लीग क्वार्टर-फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। हंगरी के स्टाफ मेंबर एडम सालाई अचानक बीमार पड़ने के कारण जोहन क्रुइजफ एरिना में खेले गए इस मैच को शुरुआत में कुछ समय के लिए रोका गया था। हालांकि, उनकी हालत स्थिर होने के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ।  

रुड को हराकर एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में पहुंचे सिनर

ट्यूरिन जैनिक सिनर अपने शानदार सत्र का अंत करने से एक कदम दूर हैं। उन्होंने कैस्पर रुड को 6-1, 6-2 से हराकर लगातार दूसरे साल एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। अपने ऐतिहासिक सत्र की 69वीं जीत के साथ 23 वर्षीय खिलाड़ी 2002 में 20 साल के लेटन हेविट के बाद वर्ष के अंत में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कई खिताबी मुकाबले तक पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। एटीपी की रिपोर्ट के अनुसार, सिनर और 2024 में आठवें टूर-लेवल खिताब के बीच अमेरिकी टेलर फ्रिट्ज खड़े हैं। अपने पिछले 26 मैचों में से 25 मैच जीतने वाले सिनर ने राउंड-रॉबिन चरण में फ्रिट्ज को सीधे सेटों में हराया है और इस इवेंट में अपराजित चैंपियन बनने की कोशिश कर रहे हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी 2018 में रिकॉर्ड सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच के बाद से बिना कोई सेट गंवाए फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। एक साल पहले, सिनर ने राउंड-रॉबिन चरण में जोकोविच को हराया था लेकिन ट्यूरिन में फाइनल में सर्बियाई खिलाड़ी से हार गए थे। तब से, उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन में मेजर जीते हैं और पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचने वाले इतिहास के पहले इटालियन बन गए हैं। सिनर को उम्मीद है कि वह रविवार को फ्रिट्ज के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेंगे और अगले सप्ताह मैलागा में डेविस कप फाइनल के साथ वर्ष का समापन करेंगे। रूड ट्यूरिन में तीसरी बार सेमीफाइनल में भाग ले रहे थे, इससे पहले 2022 में फाइनल में जोकोविच से हार गए थे। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने सीजन का अंत पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में छठे स्थान पर किया, जिसमें बार्सिलोना में उनका पहला एटीपी 500 खिताब शामिल है।  

हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने जीता खिताब, उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर

चेन्नई 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी हरियाणा पर जीत हासिल कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस बीच तीसरे स्थान के लिए संघर्ष में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर हॉकी को हरा दिया। रोमांचक फाइनल में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी हरियाणा को 5-1 से हराया। रजत आकाश टिर्की (11′) ने बॉक्स के अंदर सुदीप चिरमाको की एक चतुर चाल के बाद करीब से गोल करके हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को बढ़त दिलाने का शुरुआती मौका भुनाया। तीसरे क्वार्टर में प्रताप लाकड़ा (39) ने बढ़त को दोगुना कर दिया। चौथे क्वार्टर में, शिलानंद लाकड़ा (48′, 57′, 60′) ने 12 मिनट के अंतराल में तीन गोल करके हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा की जीत सुनिश्चित की। इस बीच, जोगिंदर सिंह (55′) ने फाइनल में हॉकी हरियाणा के लिए सांत्वना गोल किया। खेल के मिनट.तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में उत्तर प्रदेश हॉकी ने मणिपुर हॉकी को 2-1 से हराया। उत्तर प्रदेश हॉकी के कप्तान ललित कुमार उपाध्याय (6′) ने पहले क्वार्टर में गतिरोध तोड़ा। राजकुमार पाल की एक सटीक लंबी गेंद इक्तिदार इशरत को मिली जिन्होंने उसे स्क्वायर कर दिया। ललित कुमार उपाध्याय ने तेजी से टैप किया। तीसरे क्वार्टर में डीप, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह (43′) ने पेनल्टी कॉर्नर के परिणामस्वरूप मणिपुर हॉकी के लिए बराबरी हासिल की। अंतिम क्वार्टर में उत्तर प्रदेश हॉकी ने राजकुमार पाल की बढ़त दोबारा हासिल कर ली (54′) रेशमी स्टिकवर्क के साथ दाहिने फ्लैंक से टकराया और उत्तर प्रदेश की जीत सुनिश्चित करने के लिए नेट के पिछले हिस्से को ढूंढ लिया।  

इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल के अगले दो सीजन नहीं खेल पाएंगे

नई दिल्ली इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं है, जो आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए चुने गए हैं। 1574 खिलाड़ियों में से बीसीसीआई ने 574 खिलाड़ियों का नाम फाइनल किया है, जिनमें से 200 के करीब खिलाड़ी 10 टीमों द्वारा चुने जाएंगे। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को होगा। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके जोफ्रा आर्चर अगले दो आईपीएल सीजन नहीं खेल पाएंगे। इसके पीछे का कारण है इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड। बोर्ड नहीं चाहता कि वे आईपीएल खेलें। दरअसल, जोफ्रा आर्चर का नाम उन 574 खिलाड़ियों में शामिल नहीं है, जो ऑक्शन के लिए फाइनल किए गए हैं। आर्चर ने रजिस्ट्रेशन तो कराया था, लेकिन बाद में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने नाम वापस ले लिया था। ऐसे में जोफ्रा आर्चर पर दो साल का बैन लगेगा। वे आईपीएल 2025 के अलावा 2026 के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे। ईसीबी ने ऐसा क्यों किया? इसके पीछे का कारण क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि जोफ्रा आर्चर टेस्ट क्रिकेट में भी वापसी करें। इंग्लैंड की टीम को अपनी सरजमीं पर भारत से 2025 में टेस्ट सीरीज खेलनी है। ईसीबी चाहता है कि जोफ्रा आर्चर अगले होम समर सीजन के लिए पूरी तरह फिट रहें और टेस्ट क्रिकेट खेलें। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अगले साल 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी। आर्चर ने आखिरी टेस्ट फरवरी 2021 में खेला था। आर्चर बीच-बीच में कई बार चोटों का सामना कर चुके हैं। यहां तक कि पिछले तीन आईपीएल सीजन में वे बहुत कम मैच खेल पाए हैं। 2022 और 2024 के सीजन में वे उपलब्ध ही नहीं थे। 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए वे कुछ मैच खेले, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए वे काफी मैच खेल चुके हैं। बीसीसीआई ने पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि अगर किसी ओवरशीज प्लेयर ने 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर नहीं किया है तो वह 2026 के मिनी ऑक्शन में भी भाग नहीं ले सकता। उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। अगर जोफ्रा आर्चर ने रजिस्ट्रेशन किया है और बोर्ड ने उनका नाम बाद में वापस ले लिया है तो फिर उनको दो साल आईपीएल से दूर रहना पड़ेगा, क्योंकि वे फिट हैं और फिट होने के बाद ऑक्शन के लिए उपलब्ध नहीं है तो वे अगली बार भी आईपीएल नहीं खेल पाएंगे।

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 22 नवंबर से शुरू, टीम इंडिया में हो सकती है इन 2 खिलाड़ियों की सरप्राइज एंट्री

नई दिल्ली भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 22 नवंबर से शुरू होने वाला है, मगर इससे पहले खिलाड़ियों की चोट ने टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ाई हुई है। केएल राहुल, विराट कोहली, सरफराज खान के बाद अब शुभमन गिल के चोटिल होने की खबर सामने आई है। गिल को लेकर तो रिपोर्ट्स यह भी आई है कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है और वह पहले टेस्ट में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं दूसरे बच्चे के जन्म के चलते रोहित शर्मा का भी पहला टेस्ट खेलना तय नहीं है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट दो अन्य खिलाड़ियों को बतौर बैकअप ऑस्ट्रेलिया में रोकने का मन बना रही है। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 18 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान किया था, वहीं तीन खिलाड़ी इस दौरान रिजर्व में भी थे। हालांकि ये तीनों रिजर्व खिलाड़ी गेंदबाज थे। ऐसे में अपने बल्लेबाजों को इस तरह चोटिल होता देख टीम मैनेजमें साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल को ऑस्ट्रेलिया में ही रोकने का मन बना रहा है। घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने कहा, “अंतिम फैसला कोच, कप्तान और चयनकर्ताओं को करना है, लेकिन इस बात की प्रबल संभावना है कि प्रबंधन शीर्ष क्रम के एक विशेषज्ञ बल्लेबाज को सीरीज के पहले मैच में रुकने के लिए कहे। अभिमन्यु ईश्वरन पहले से ही टीम में हैं, लेकिन साई या देवदत्त में से कोई एक भी रुक सकता है।” बता दें, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। साई सुदर्शन ने शतक जड़ा था जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 88 रनों की शानदार पारी खेली थी। इंडिया ए की टीम अभी सीनियर टीम के साथ इंट्रा स्क्वॉड सिमुलेशन मैच खेल रही है। आज मैच का आखिरी दिन है। रिपोर्ट्स है कि साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल को छोड़कर इंडिया ए के सभी खिलाड़ी आज ही भारत लौट आएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी जनवरी के महीने में भारत आएगी, आईसीसी ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर लगातार रिपोर्ट्स पर रिपोर्ट्स आ रही हैं। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड यानी आईसीसी ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी जनवरी के महीने में भारत आएगी। इसका मेजबानी से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि बड़े टूर्नामेंट से पहले आईसीसी एक ट्रॉफी टूर आयोजित करती है। इसी के तहत पाकिस्तान से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भारत आने वाली है। इसी का ऐलान आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर किया है। आईसीसी ने मीडिया रिलीज में बताया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी टूर 16 नवंबर से शुरू हो गया है, जो 26 जनवरी 2025 तक चलेगा। सबसे आखिर में चैंपियंस ट्रॉफी भारत आएगी। 16 से 25 नवंबर तक पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में ट्रॉफी टूर होगा, जबकि अगले दिन ट्रॉफी अफगानिस्तान पहुंच जाएगी। अफगानिस्तान में 26 से 28 नवंबर तक ट्रॉफी टूर होगा और फिर 10 से 13 दिसंबर तक ट्रॉफी बांग्लादेश में रहेगी। वहीं, 15 से 22 दिसंबर तक चैंपियंस ट्रॉफी का टूर साउथ अफ्रीका में होगा। साउथ अफ्रीका के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी टूर ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगा, जहां 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ट्रॉफी देश के अलग-अलग शहरों में जाएगी। वहीं, 6 जनवी से 11 जनवरी तक ट्रॉफी न्यूजीलैंड में रहेगी और फिर 12 से 14 जनवरी तक इंग्लैंड में ट्रॉफी घूमेगी। इसके बाद आएगा भारत का नंबर। भारत में चैंपियंस ट्रॉफी 15 से 26 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद ट्रॉफी पाकिस्तान जाएगी। पाकिस्तान में 27 जनवरी को एक इवेंट रखा गया है। इसके बाद टूर्नामेंट की बाकी तैयारियां शुरू हो जाएंगी। फरवरी-मार्च में ये टूर्नामेंट खेला जाना है। हालांकि, अभी तक जो रिपोर्ट सामने आ रही हैं कि उनके मुताबिक पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल पर इस टूर्नामेंट को आयोजित करना पड़ेगा। भारत के तीन लीग मैच, एक सेमीफाइनल और फाइनल मैच दुबई में खेले जा सकते हैं।

आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में शामिल होने वाले 574 खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की: बीसीसीआई

नई दिल्ली बीसीसीआई ने सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 मेगा नीलामी में शामिल होने वाले 574 खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की। शॉर्ट-लिस्ट किए गए खिलाड़ियों में से 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में 318 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। 10 फ्रैंचाइजी के रोस्टर में अधिकतम 204 स्लॉट भरे जाने बाकी हैं। विदेशी खिलाड़ियों के लिए 70 स्लॉट उपलब्ध हैं, जबकि 2 करोड़ रुपए उच्चतम आरक्षित मूल्य है, जिसमें 81 खिलाड़ी उच्चतम ब्रैकेट में रहना पसंद करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि टीमों के चयन के लिए सूची में अनुभवी सितारों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों का भी नाम शामिल किया गया है। आईपीएल 2025 नीलामी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी इस साल की शुरुआत में अपना आखिरी टी20 मैच खेलने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के 10 साल बाद पहली बार आईपीएल नीलामी में शामिल होने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन आईपीएल 2025 नीलामी में शामिल होने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। इनका बेस प्राइज 1.25 करोड़ है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस, इंग्लैंड के जेमी ओवरटन और अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के साथ 40 साल से अधिक उम्र के केवल तीन अन्य क्रिकेटरों ने इस सूची में जगह बनाई है। आईपीएल के अनुभवी सितारे डेविड वार्नर और रविचंद्रन अश्विन इस सूची में अगले स्थान पर हैं, जो 38 साल की उम्र में इस मेगा नीलामी में शामिल हुए हैं। इनमें ओवरटन और नबी का बेस प्राइज 1.5 करोड़ जबकि, डु प्लेसिस, वार्नर और अश्विन का बेस प्राइज  2 करोड़ है। आईपीएल 2025 नीलामी में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी दूसरी ओर बिहार के 13 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी 16 वर्षों में आईपीएल नीलामी सूची में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। हाल ही में इस युवा खिलाड़ी ने तब सुर्खियां बटोरीं जब वह अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए, उन्होंने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ भारत अंडर-19 के लिए एक युवा टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। हाल ही में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण करने और 2 शतक लगाने वाले ​​मुंबई के सनसनीखेज खिलाड़ी आयुष म्हात्रे 17 साल की उम्र में आईपीएल 2025 की नीलामी में दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। तमिलनाडु के आंद्रे सिद्धार्थ और दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज क्वेना मफाका शीर्ष 4 में हैं, दोनों की उम्र 18 साल है। इन सबका बेस प्राइज 30 लाख है।

कोहली-सरफराज, राहुल के बाद अब गिल भी हुए इंजर्ड, स्लिप में कैच लेने के दौरान अंगुली में चोट लगी

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़त हुई नजर आ रही हैं। खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल होते जा रहे हैं। सरफराज खान, विराट कोहली और केएल राहुल के बाद शनिवार को शुभमन गिल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। गिल को स्लिप में कैच लेने के दौरान अंगुली में चोट लगी। रेवस्पोर्ट्स के मुताबिक वाका स्टेडियम में इंट्रा-स्क्वाड मैच सिमुलेशन के दूसरे दिन के दौरान फील्डिंग करते समय शुभमन गिल को अंगुली में चोट आई है। हालांकि टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर कुछ दिन नजर रखेगा, उसके बाद उनकी उपलब्धता को लेकर फैसला होगा। तीन दिन वाका के नेट्स में बिताने के बाद भारत ने सीरीज की शुरुआत से एक हफ्ते पहले ऑप्टस स्टेडियम में अपने मुख्य खिलाड़ियों को मैदान पर उतारकर अपनी तैयारियों पर जोर दिया है। इस इंट्रा-स्क्वाड मैच सिमुलेशन में विरोधी टीम के रूप में भारत ए और कुछ अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक तीन दिन तक शुभमन गिल की चोट पर नजर रखी जाएगी, जिसके बाद उनपर फैसला किया जाएगा। केएल राहुल मैच सिमुलेशन के पहले दिन 29 रन बनाकर खेल रहे थे जब तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की उठती गेंद उनकी कोहनी पर लगी। इस बल्लेबाज ने फिजियो से सलाह मशविरा करने के बाद मैदान छोड़ दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अगर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाते हैं तो राहुल टीम में उनकी जगह लेने की दौड़ में शामिल हैं। सिडनी मार्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का अज्ञात चोट के लिए गुरुवार को स्कैन कराया गया था। इस बल्लेबाज ने हालांकि शुक्रवार को टीम के बीच आपस में खेले गए मैच में हिस्सा लिया और 15 रन बनाए।

ICC का बड़ा ऐलान, भारत आएगी चैंपियंस ट्रॉफी, शेड्यूल जारी

मुंबई आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ट्रॉफी टूर जारी कर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आपत्ति के बाद चैपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नहीं जाएगी. आईसीसी ने पीओके का प्लान पाकिस्तान से कैंसिल करवा दिया है. चैंपियंस ट्रॉफी का टूर 16 नवंबर से इस्लामाबाद से शुरू होगा. वहीं इसका आखिरी शेड्यूल भारत के लिए ही रखा गया है. इसके बाद ट्रॉफी फिर से पाकिस्तान चली जाएगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी को पीओके में भी ले जाना चाहता था. लेकिन बीसीसीआई की आपत्ति के बाद उसके मंसूबों पर पानी फिर गया. अब आईसीसी ने ट्रॉफी टूर का नया शेड्यूल जारी किया है. इसका आगाज 16 नवंबर से होगा और यह 26 जनवरी तक चलेगा. ट्रॉफी 26 जनवरी के मौके पर भारत में ही रहेगी. भारत के लिए 26 जनवरी का दिन काफी अहम होता है. यह इस दिन गणतंत्र दिवस होता है. भारत में कब पहुंचेगी चैंपियंस ट्रॉफी – चैंपियंस ट्रॉफी का टूर भारत के लिए भी फिक्स हुआ है. यह भारत में 15 जनवरी को आएगी और यह 26 जनवरी तक रहेगी. आईसीसी ने इसका पूरा शेड्यूल जारी किया है. चैंपियंस ट्रॉफी का टूर पाकिस्तान में 16 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा. ट्रॉफी इस्लामाबाद के बाद एबटाबाद, मुर्री, नथिया गली और कराची में जाएगी. इसके बाद यह 26 से 28 नवंबर तक अफगानिस्तान में रहेगी. बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड समेत इन देशों में भी होगा चैंपियंस ट्रॉफी टूर – अफगानिस्तान के बाद चैंपियंस ट्रॉफी बांग्लादेश जाएगी. यह 10 से 13 दिसंबर तक रहेगी. इसके बाद 15 से 22 दिसंबर के लिए दक्षिण अफ्रीका का शेड्यूल रखा गया है. ट्रॉफी 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया में रहेगी. इसके बाद 6 से 11 जनवरी तक न्यूजीलैंड में रहेगी. ट्रॉफी इंग्लैंड में 12 से 14 जनवरी तक रहेगी. इसके बाद भारत पहुंचेगी. पाकिस्तान के इन शहरों में जाएगी ट्रॉफी भारत को पाकिस्तान का ये फैसला पसंद नहीं आया। जिसके बाद बीसीसीआई ने आपत्ति जताई और आईसीसी ने इस पर तुरंत एक्शन ले लिया है। अब चैंपियंस ट्रॉफी का टूर PoK में नहीं जाएगा। इसके लिए आईसीसी ने नए शहरों का चुनाव किया है। जिसमें ट्रॉफी 16 नवंबर को इस्लामाबाद, 17 नवंबर को तक्षशिला और खानपुर, 18 नवंबर को एबटाबाद, 19 नवंबर को मुरी, 20 नवंबर को नथिया गली, और 22 से 25 नवंबर तक कराची का टूर करेगी। इसके बाद ट्रॉफी को अफगानिस्तान ले जाए जाएगा। आईसीसी ने जिन नए शहरों के चुनाव किया है उसमें PoK का कोई भी शहर इस बार शामिल नहीं है। ट्रॉफी टूर का पूरा शेड्यूल :     16 नवंबर – इस्लामाबाद, पाकिस्तान     17 नवंबर – तक्षशिला और खानपुर, पाकिस्तान     18 नवंबर – एबटाबाद, पाकिस्तान     19 नवंबर- मुर्री, पाकिस्तान     20 नवंबर- नथिया गली, पाकिस्तान     22 – 25 नवंबर – कराची, पाकिस्तान     26 – 28 नवंबर – अफगानिस्तान     10 – 13 दिसंबर – बांग्लादेश     15 – 22 दिसंबर – दक्षिण अफ्रीका     25 दिसंबर – 5 जनवरी – ऑस्ट्रेलिया     6 – 11 जनवरी – न्यूजीलैंड     12 – 14 जनवरी – इंग्लैंड     15 – 26 जनवरी – भारत     27 जनवरी – टूर्नामेंट स्टार्टिंग प्लेस – पाकिस्तान  

भारतीय टीम के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने सूर्य कुमार यादव की कप्तानी के कायल हुए, मुझे गर्व है

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जीत को विशेष करार दिया। भारत ने शुक्रवार को जोहान्सबर्ग में चौथे और अंतिम मैच में 135 रन से जीत दर्ज करके चार मैच की सीरीज 3-1 से अपने नाम की। इस सीरीज में बल्लेबाज तिलक वर्मा और संजू सैमसन तथा गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। लक्ष्मण ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जिस तरह से हमारे खिलाड़ी पूरी सीरीज में खेले उससे मुझे वास्तव में उन पर बहुत गर्व है। सीरीज में 3-1 से जीत विशेष प्रयास का परिणाम है। सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन कप्तानी की। संजू सैमसन और तिलक ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया तो गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन असाधारण रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरी टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया और एक दूसरे की सफलता का आनंद उठाया, उससे मुझे इन खिलाड़ियों पर गर्व है। इस यादगार जीत के लिए बधाई।’’ कप्तान सूर्यकुमार ने भी सीरीज में जीत को विशेष बताया। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में अपने साथियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘शाबाश मेरे साथियो। हर किसी को बधाई। हर कोई जानता है कि विदेशों में श्रृंखला जीतना कितना मुश्किल है। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। प्रत्येक खिलाड़ी को श्रेय जाता है। हमने टीम के रूप में यह सीरीज जीती है।’’ सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘यह जीत विशेष है और मुझे पूरा विश्वास है कि हर कोई इससे खुश होगा। इसके साथ ही हमें यहां काफी कुछ सीखने को भी मिला जो आगे काम आएगा। जो साथी अब घरेलू क्रिकेट में खेलेंगे उन्हें शुभकामनाएं।’’ सैमसन (नाबाद 109) और तिलक (नाबाद 120) की धमाकेदार नाबाद शतकीय पारियों के दम भारत ने चौथे टी20 में 283/1 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक का विदेशी सरजमीं पर और दक्षिण अफ्रीकी धरती पर किसी भी देश द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। सैमसन और तिलक के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 210 रन की अटूट साझेदारी हुई। अर्शदीप सिंह (20 रन देकर तीन विकेट) के शानदार शुरुआती स्पैल की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 10 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे और फिर पूरी टीम 18.2 ओवर में 148 रन पर सिमट गई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet