LATEST NEWS

पंत ने महज 62 पारियों में बनाये 2500 टेस्ट रन, धोनी को पीछे छोड़ा

बेंगलुरु  ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट के वर्षा प्रभावित चौथे दिन शनिवार को रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया, वे सबसे तेज 2500 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए। पंत ने महज 62 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 69 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। भारतीय क्रिकेट के एक अन्य दिग्गज फारुख इंजीनियर ने इससे पहले 82 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था। पंत की यह उल्लेखनीय उपलब्धि तब आई जब भारत ने जोरदार वापसी करते हुए बारिश के कारण लंच जल्दी होने के बावजूद 344/3 का स्कोर बनाया। भारत न्यूजीलैंड की पहली पारी के 356 रन की बढ़त से सिर्फ 12 रन पीछे है। पंत की 56 गेंदों पर 53 रनों की आक्रामक पारी ने भारत के पुनरुत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, साथ ही सरफराज खान ने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। भारत ने चौथे दिन 231/3 से आगे खेलना शुरू किया और पंत और सरफराज को भारत को लक्ष्य के करीब ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। तीसरे दिन कीपिंग करते समय घुटने में चोट लगने के बावजूद, पंत ने असहजता के कोई लक्षण नहीं दिखाए और अपनी खास आक्रामक शैली के साथ कमान संभाली। सतर्क शुरुआत के बाद, उन्होंने जवाबी हमला किया, बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल की गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाए और शानदार ड्राइव और स्वीप लगाए। पंत ने ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर शानदार कवर ड्राइव के साथ 55 गेंदों में अपना 12वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने अपने नियंत्रित आक्रामकता का परिचय दिया। सरफराज के साथ उनकी साझेदारी ने 22 ओवर में 113 रन बनाए और भारत को शुरुआती झटकों से उबारकर संभावित बढ़त की ओर अग्रसर किया। अपने पांचवें टेस्ट में सरफराज ने शानदार शतक जड़कर सुर्खियां बटोरीं, लेकिन पारी को स्थिर करने में पंत का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा। 26 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज 2018 में अपने पदार्पण के बाद से ही भारत की टेस्ट लाइनअप का आधार बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में यादगार प्रदर्शन सहित विदेशी परिस्थितियों में कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं।  

आईएसएल: ईस्ट बंगाल पर दबदबा बरकरार रखने उतरेगा मोहन बागान सुपर जायंट

कोलकाता सिटी ऑफ जॉय आज शाम विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में एक और प्रतिष्ठित कोलकाता डर्बी का गवाह बनने जा रहा है, जब मोहन बागान सुपर जायंट सुपर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 सीजन में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल पर दबदबा बरकरार रखने के लिए उतरेगा। दोनों क्लबों को इस आईएसएल सीजन में की शुरुआती चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। ईस्ट बंगाल एफसी अकेली टीम है जो अपने चारों मैच हारी है, जबकि मैरिनर्स ने आक्रामक कौशल दिखाया है लेकिन वे अब तक खेले चार मैचों में सात गोल खाकर रक्षात्मक रूप से लडखड़ा रहे हैं। मोहन बागान मोहम्मडन एससी पर 3-0 की जीत के बाद मैदान पर उतरेगा। स्पेनिश हेड कोच जोस मोलिना का लक्ष्य इस सीजन में पहली बार लगातार जीत और क्लीन शीट पाना होगा। मोहन बागान ने 2024 में अपने 12 घरेलू आईएसएल मैचों में से प्रत्येक में गोल दागा है, उनमें से 11 मैचों में कम से कम दो गोल किए हैं। उन्होंने 2024 में साल्ट लेक स्टेडियम में 29 गोल किए हैं। वहीं, ईस्ट बंगाल एफसी मैरिनर्स के खिलाफ अपने पिछले आठ आईएसएल मुकाबलों में जीत से दूर है और हर मुकाबले में कम से कम दो गोल खाए हैं। रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड अभी भी सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में है। मोहन बागान सुपर जायंट के स्पेनिश हेड कोच जोस मोलिना ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग के खिलाफ हालिया जीत पर विश्वास जताया है, और आश्वासन दिया कि मैच में क्या होगा, अब वो ही मायने रखता है। उन्होंने कहा, “हमने कुछ दिनों तक आराम किया। अब, हमारे खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं। मेरा मानना है कि हम पिछले मैच के बाद अच्छी स्थिति में हैं। लेकिन अब, महत्वपूर्ण मैच है और हमारा ध्यान उसी पर केंद्रित है।” ईस्ट बंगाल एफसी के रणनीतिकार बिनो जॉर्ज ने इस सीजन में मजबूत टीम तैयार करने के लिए प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम अपनी योजनाओं पर टिके रहेंगे। प्रबंधन ने इस बार एक अच्छी टीम बनाई है। अब बतौर कोच योजना बनाना हमारा काम है। हम अपना 100% देंगे।”  

भारतीय टीम ने फिर ऐसा कारनामा किया, जो केवल भारतीय टीम ही कर सकती है, की शानदार वापसी, सरफराज का नाबाद शतक

बेंगलुरु दो दिन पहले शायद हर किसी के जेहन में चल रहा था कि भारतीय टीम को पारी की हार का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में केवल 46 रन पर समेटने के बाद 402 रन बनाकर 356 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली थी, और तब शायद न्यूजीलैंड ने सोचा था कि जीत उनसे केवल कुछ ही कदम दूर है, लेकिन भारतीय टीम ने फिर ऐसा कारनामा किया, जो केवल भारतीय टीम ही कर सकती है। हालांकि भारतीय टीम मैच में अभी पीछे है, लेकिन पारी की हार को टीम ने टाल दिया है। भारतीय टीम ने यहां एम. चिन्नास्वामी में न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन 3 विकेट पर 344 रन बना लिए हैं। सरफराज खान शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 125 रन बनाकर नाबाद हैं, उनके साथ ऋषभ पंत 45 रनों की अर्धशतकीय पारी के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। बारिश के कारण जब खेल रोका गया, तब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के स्कोर से केवल 12 रन दूर हैं। दूसरी पारी में रोहित और यशस्वी ने भारत को दिलाई अच्छी शुरुआत दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। यशस्वी 52 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रोहित ने टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक जड़ा। रोहित अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वह अजीब तरीके से आउट हो गए। दरअसल, रोहित ने गेंद को अच्छे से डिफेंड कर लिया था, लेकिन गेंद पीछे की ओर गई और स्टम्प्स में जा लगी। इस तरह रोहित आउट हो गए। रोहित ने 63 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। दो विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और सरफराज खान ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरे। इस दौरान सरफराज ने अपने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। फिर इसके बाद कोहली ने भी पचासा जड़ दिया। इस दौरान कोहली टेस्ट में नौ हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। कोहली और सरफराज दोनों 100 रन से अधिक साझेदारी कर भारतीय टीम को मुश्किल से निकाल रहे थे, लेकिन तीसरे दिन के खेल की अंतिम गेंद पर कोहली ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए। चौथे दिन सरफराज और पंत ने कराई भारत की वापसी चौथे दिन सुबह जब सरफराज और पंत बल्लेबाजी करने उतरे तो भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर 125 रनों से पीछे थी, दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत में संभलकर खेला, लेकिन इसके बाद अपने हाथ खोलने शुरु किये. सरफराज ने 110 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में उनका पहला शतक था। हालांकि इसके बाद पंत ने भी अपने हाथ खोले और 55 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 71 ओवर में 3 विकेट पर 344 रन बना लिए थे, तभी बारिश शुरु हो गई और अंपायरों ने लंच की घोषणा कर दी। सरफराज 125 और पंत 53 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 132 गेंदों पर 113 रनों की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 402 रन, रचिन रवींद्र का शतक, साउथी ने लगाया अर्धशतक इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने 134 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 157 गेंदों का सामना किया और 13 चौके व 4 छक्के लगाए। उन्होंने चिम साउथी के साथ मिलकर आठवें आठवें विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी भी की, जिसमें साउथी की 65 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी भी शामिल थी। साउथी ने 73 गेंदों का सामना किया और 5 चौके और 4 छक्का लगाया। इन दोनों के अलावा डेवोन कॉन्वे ने 91 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की तरफ से कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 3-3, मोहम्मद सिराज ने 2, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिया। भारत की पहली पारी 46 रन पर सिमटी, पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की टीम केवल 46 रनों पर सिमट गई। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 20 रन बनाए, जबकि पांच बल्लेबाजों ने खाता भी नहीं खोला और तीन बल्लेबाज तीन रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। ऋषभ पंत के अलावा यशस्वी जयसवाल (13) ही दहाई का आंकड़ा छू सके, जबकि विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा और रविंचंद्रन अश्विन खाता भी नहीं खोल सके। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 5 विकेट झटके, जबकि विलियम ओ’रूर्के ने 4 विकेट लिए, वहीं टिम साउथी को 1 विकेट मिला।  

न्यूजीलैंड के खिलाफ सरफराज खान ने मारा अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक

बेंगलुरु सरफराज खान ने शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। ऐसा करने में उन्हें सात पारियां लगीं। सरफराज ने 110 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के लगाकर यह पारी खेली। वह 154 गेंदों में 16 चौके और 3 छक्के की बदौलत 125 रन बनाकर नाबाद हैं उन्होंने शुभमन गिल की जगह ली, जो गर्दन की समस्या से जूझ रहे हैं। 26 वर्षीय सरफराज ने इस साल की शुरुआत में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। कीवी टीम के खिलाफ पहली पारी में वे शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार वापसी की, जिससे यह 22वां मौका बन गया जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने एक ही टेस्ट में शून्य और शतक बनाया। सलामी बल्लेबाजों के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने विराट कोहली (70) के साथ तीसरे विकेट के लिए शतक से अधिक की साझेदारी की, लेकिन कोहली आउट हो गए। इसके बाद वे पंत (नाबाद 53) के साथ मिलकर अब तक 113 रन जोड़ चुके हैं। सरफराज ने इस महीने की शुरुआत में शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप में मुंबई के लिए दोहरा शतक जड़ा था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 15 शतक लगाए हैं।  

मेजबान तेलुगु टाइटंस ने बेंगलुरू बुल्स को 37-29 से हराया

हैदराबाद कप्तान पवन सेहरावत (13 अंक) के बेहतरीन प्रदर्शन और कृष्ण ढुल के हाई-5 की बदौलत मेजबान तेलुगु टाइटंस ने गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के पहले मैच में बेंगलुरू बुल्स को 37-29 से हरा दिया। परदीप नरवाल ने किया निराश आज यहां खेले गये मुकाबले में उम्मीद थी कि बुल्स बेहतर प्रदर्शन करेंगे लेकिन कप्तान परदीप नरवाल (तीन अंक) की नाकामी के कारण उसे सीजन की शुरुआत में हार का सामना करना पड़ा। बुल्स ने शुरुआती 20 मिनट में नौ अंक से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए एक समय स्कोर 23-24 कर दिया था लेकिन अंतिम 10 मिनट में टाइटंस ने जोरदार वापसी करते हुए बुल्स को मैच पर पकड़ बनाने से रोक दिया। बुल्स के लिए सुरेंदर सिंह ने हाई-5 लगाया। शुरुआत दस मिनट में तेलगु की टीम थी हागे शुरुआती 10 मिनट में स्कोर मेजबान टाइटंस के पक्ष में 9-6 था। हाईफ्लायर नाम से मशहूर पवन ने सीजन की पहली रेड का आगाज दो अंक से की औऱ 10 मिनट में चार अंक का योगदान दिया लेकिन इस दौरान वह दो बार आउट हुए। एक समय बुल्स ने अंकों का फासला सिर्फ एक कर दिया था लेकिन डुबकी किंग परदीप नरवाल को रोकने में सफलता हासिल कर टाइटंस ने बढ़त फिर मजबूत कर ली। डू ओर डाई रेड पर परदीप का शिकार होने के बाद मैट पर वापस आए पवन रेड पर गए औऱ स्कोर 10-6 कर दिया। फिर टाइटंस के डिफेंस ने जय भगवान का शिकार कर बुल्स को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया। फिर बुल्स को पहली बार आलआउट कर टाइटंस ने 16-8 की बढ़त ले ली। बुल्स ने बढ़त ली आलइन के बाद पवन हालांकि लपके गए। बुल्स ने डिफेंस से लगातार दो अंक लेकर स्कोर 10-17 कर दिया। टाइटंस भी कम नहीं थी। उसने डिफेंस और रेड से एक-एक अंक लेकर स्कोर 19-10 कर दिया। बुल्स ने अगली रेड पर पवन का शिकार कर अपने इरादे जाहिर किए। हाफ टाइम तक हालांकि बुल्स 11-20 से पीछे थे औऱ नौ अंकों का फासला उनके लिए चिंता का सबब था। बुल्स की चिंता, परदीप अंक लाने में रहे विफल हाफ टाइम के बाद अंजिंक्य ने पवन को रिवाइव कराया। वह हालांकि दूसरी रेड पर सुरेंदर द्वारा लपक लिए गए। फिर बुल्स के डिफेंस ने मंजीत का शिकार कर स्कोर 14-21 कर दिया। कृष्ण ने हालांकि पवन को फिर रिवाइव करा लिया। बुल्स के चिंता की बात यह थी कि परदीप अंक नहीं ले पा रहे थे लेकिन अच्छी बात यह थी कि उसका डिफेंस पवन को रोके हुए था। परदीप ने कराई बेंगलुरु की वापसी इसी बीच सुशील ने डू ओर डाई रेड पर कृष्ण को बाहर कर स्कोर 16-22 कर दिया। फिर बुल्स के डिफेंस ने विजय का शिकार कर टाइटंस को पहली बार सुपर टैकल की स्थिति में और फिर आलआउट की स्थिति में डाल दिया। फिर परदीप ने एक शिकार के साथ टाइटंस को आलआउट कर स्कोर 22-25 कर दिया। लास्ट दस मिनट में टाइटंस थे आगे अंतिम 10 मिनट बचे थे और टाइटंस 24-23 से आगे थे। आलइन के बाद हालांकि टाइटंस ने लगातार दो अंक लेकर स्कोर 26-23 कर दिया। परदीप का शिकार हो चुका था। इसी बीच पवन ने सीजन-11 का पहला सुपर-10 पूरा किया। अगली डू ओर डाई रेड पर हालांकि वह चार के डिफेंस में लपके गए। डिफेंस हालांकि अपना काम कर रहा था। उसने परदीप का शिकार कर फासला छह का कर दिया। पवन ने पार किया 1200 रेड का आकड़ा सुपर टैकल की स्थिति में पवन एक शिकार कर लौटे। वह 1200 रेड अंकों का आंकड़ा पार कर चुके थे। अब बुल्स पर आलआउट का खतरा था, जिसे अंजाम देकर टाइटंस ने 35-26 की लीड ले ली। कृष्ण ने इसी बीच हाई-5 पूरा किया और पवन के साथ अपनी टीम की जीत के नायक बने। शीर्ष प्रदर्शनकर्ता तेलुगु टाइटन्स सर्वश्रेष्ठ रेडर – पवन सहरावत (13 रेड पॉइंट) सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर – कृष्ण (6 टैकल पॉइंट) बेंगलुरु बुल्स सर्वश्रेष्ठ रेडर – जय भगवान (3 रेड पॉइंट) सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर – सुरिंदर देहल (5 टैकल पॉइंट)  

दबंग दिल्ली केसी ने यू मुंबा को 36-28 से हराया

हैदराबाद चोट के बाद वापसी कर रहे नवीन कुमार को बेशक यू मुंबा के डिफेंस ने नहीं चलने दिया लेकिन आशू मलिक (10 अंक) दबंग दिल्ली केसी खेवनहार बने और गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के रोमांचक मैच में अपनी टीम को 36-28 के अंतर से शानदार जीत दिलाई। यू मुंबा ने मौके को गंवाया  यहां खेले गये मुकाबले में आशू ने कुल 19 रेड की लेकिन 13 रेड के बाद भी नवीन सिर्फ दो अंक ले सके। आशू ने कई मौकों पर दिल्ली को आलआउट से बचाया। मुंबा के पास अंतिम पांच मिनट में कई मौकों पर दिल्ली को आलआउट कर वापसी का मौका मिला था लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सकी। मुंबा के डिफेंस पर सबकी नजरें थीं लेकिन वह सिर्फ तीन शिकार कर सके। नवीन पर मुंबा के डिफेंस ने कसा शिंकजा मुंबा के डिफेंस ने पहली रेड पर ही नवीन का शिकार कर लिया और शुरुआती 20 मिनट में उन्हें सिर्फ एक अंक लेने दिया। आशू ने हालांकि दिल्ली के लिए रेडिंग की कमान संभाली लेकिन अजीत चव्हाण के सीजन के पहले सुपर रेड और आमिरमोह्म्मद जफरदानेश के 6 अंकों की बदौलत यू मुंबा ने अच्छी वापसी की लेकिन हाफ टाइम तक दिल्ली ने 19-15 की ले रखी थी। 10वें मिनट में दिल्ली की 11-6 की लीड दिल्ली ने 10वें मिनट में रेडिंग में कमजोर दिख रही मुंबा को आलआउट कर 11-6 की लीड ले ली थी। मुंबा ने एक समय 9-12 की स्कोर हासिल कर ली थी और पिर अजीत के सुपर रेड की बदौलत स्कोर 12-14 कर दिया। नवीन ने 17वें मिनट में बोनस के साथ खाता खोला। इसी बीच जफरदानेश ने डू ओर डाई रेड में दो अंक की रेड के साथ स्कोर 14-16 कर दिया। जफरदानेश ने पहले हाफ के पहले शानदार खेल दिल्ली के लिए सुपर टैकल आन था। जफरदानेश बिना टच के लाबी में गए और इस तरह दिल्ली न सिर्फ खुद को इस स्थिति से निकाला बल्कि पहले हाफ की समाप्ति चार अंक की लीड के साथ की। अजीत का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था। वह हर रेड में अंक ले रहे थ। मुंबा ने जल्द स्कोर 18-21 कर लिया था। दूसरी ओर आशू लगातार अंक ले रहे थे। इसी बीच अजीत ने डेब्यू में सुपर-10 पूरा किया। अजीत का दूसरी बार शिकार कर दिल्ली ने 25-19 की अच्छी लीड ले ली। मुंबा ने इसके बाद डिफेंस से दो और रेड से एक अंक साथ फासला 3 का कर दिया लेकिन संदीप देसवाल ने जफरदानेश का सुपर टैकल कर फासला फिर 5 का कर दिया। नवीन की वापसी हो चुकी थी। नवीन ने पहले रनिंग हैंड टच के साथ फासला 6 का कर दिया। 30 मिनट बाद स्कोर 28-22 से दिल्ली के हक में था। ब्रेक के बाद अजीत पांच के डिफेंस में डू ओर डाई रेड पर आए और लपके गए। फिर दिल्ली के लिए आशीष आए। चार के डिफेंस में वह लपके गए। फिर जफर ने अपने आठवें अंक के साथ स्कोर 25-29 कर दिया। नवीन की अगली रेड पर जफर ने उनका शिकार कर लिया। इसी बीच जफर का सुपर टैकल हो गया। मुंबा करीब आते-आते एक बार फिर 6 अंकों से दूर हो गए। साढ़े तीन मिनट बचे थे औऱ दिल्ली 32-26 से आगे थे। अंतिम समय में यू मुंबा ने मौके गंवाए अंतिम पांच मिनट में मुंबा के पास दिल्ली को आलआउट कर मैच में वापसी के कई मौके आए लेकिन वह उसे भुना नहीं सकी। आशू ने उसे हर बार रोका और इस तरह जफरदानेश (11 अंक) तथा डेब्यू कर रहे अजीत (10 अंक) के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद सीजन के पहले मैच में हार को मजबूर हुई। टॉप परफॉर्मर दबंग दिल्ली के.सी. बेस्ट रेडर – आशु मलिक (10 रेड पॉइंट) बेस्ट डिफेंडर – आशीष (3 टैकल पॉइंट) यू मुंबा बेस्ट रेडर – अजीत चव्हाण (10 रेड पॉइंट) बेस्ट डिफेंडर – रिंकू (3 टैकल पॉइंट)  

बेंगलुरु टेस्ट में सरफराज की सेंचुरी, पंत की फिफ्टी; दोनों के बीच 100+ रन की साझेदारी

 बेंगलुरु भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु में खेला जा रहा है. आज मुकाबले का चौथा द‍िन है. भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. इस समय ऋषभ पंत और सरफराज खान बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारतीय टीम का स्कोर 344 रन है और उसके 3 व‍िकेट ग‍िरे हैं. सरफराज खान ने इस दौरान मैच में अपना पहला शतक जड़ा. वहीं ऋषभ पंत भी अर्धशतक जमा चुके हैं. भारत न्यूजीलैंड से सिर्फ 12 रन पीछे है. बारिश के चलते लंच जल्दी ले लिया गया है. बारिश के चलते मैच थमा, सरफराज-पंत छाए, भारत अब न्यूजीलैंड से सिर्फ 12 रन पीछे विपरित हालातों से पार पाते हुए भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 344 रन बना लिए हैं। बारिश के चलते फिलहाल मैच रोका गया है। सरफराज खान 125 और ऋषभ पंत 53 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड की लीड अब सिर्फ 12 रन ही रह गई है। भारत 356 रन की लीड खत्म करते ही अपने टेस्ट इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी बढ़त कवर कर लेगा। ऋषभ पंत ने ठोकी फिफ्टी सरफराज खान के शतक के बाद ऋषभ पंत ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। भारत तेजी से न्यूजीलैंड की लीड उतारने के करीब जा रहा है। घुटने में चोट के चलते विकेटकीपिंग नहीं करने वाले पंत विपरित हालातों में आकर टीम को बखूबी संभाल रहे हैं। भारत के पहली पारी के 46 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड की टीम को 356 रनों की भारी बढ़त म‍िली है. न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 134 रनों की पारी खेली. इस मैच से जुड़े अपडेट और लाइव स्कोर के ल‍िए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. न्यूजीलैंड की टीम अब तक भारतीय जमीन पर कोई भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. इस बार दोनों टीमों के बीच 13वीं टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है. जबकि कीवी टीम की कमान टॉम लैथम संभाल रहे हैं. दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही. कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े. यशस्वी सेट हो चुके थे, लेकिन वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. यशस्वी को स्पिनर एजाज पटेल ने स्टम्प आउट कराया. यशस्वी के आउट होने के कुछ देर बाद रोहित शर्मा ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. हालांकि रोहित फिफ्टी जड़ने के कुछ देर बाद ही एजाज पटेल की बॉल पर आउट हो गए. रोहित ने 8 चौके और एक सिक्स की मदद से 63 गेंदों पर 52 रन बनाए. रोहित के आउट होने के समय भारत का स्कोर 95/2 रन था. दो विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और सरफराज खान ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला. कोहली और सरफराज ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. सरफराज ने सिर्फ 42 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. वहीं कोहली ने अर्धशतकीय आंकड़े तक पहुंचने के लिए 70 गेंदें लीं. कोहली-सरफराज के बीच तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की पार्टनरशिप हुई. कोहली तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए. कोहली को ग्लेन फिलिप्स ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच आउट कराया. कोहली ने 102 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और एक सिक्स शामिल रहा.

रणजी में बल्लेबाज साई सुदर्शन ने मचाया तहलका, ठोका दोहरा शतक; तमिलनाडु ने बनाए 379 रन

नई दिल्ली  दिल्ली के कप्तान हिम्मत सिंह को परिस्थितियों को सही से नहीं पढ़ पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा जिससे तमिलनाडु ने बी साई सुदर्शन ने नाबाद दोहरा शतक ठोका। इसकी बदौलत ग्रुप डी रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन स्टंप तक एक विकेट गंवाकर तमिलनाडु ने 379 रन बना लिये थे। सुदर्शन 202 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं, उन्होंने एन जगदीशन (101 गेंद में 65 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 168 रन और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 96 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए अभी तक 211 रन की शतकीय साझेदारियां निभाईं। दिल्ली के कप्तान से हो गई चूक दिल्ली के कप्तान हिम्मत पिच पर बहुत घास होने के कारण सही फैसला नहीं कर सके जबकि यह सपाट निकली। इससे तमिलनाडु के बल्लेबाजों ने दिल्ली के गेंदबाजों की खूब धुनाई की। नवदीप सैनी (17 ओवर में 65 रन देकर एक विकेट) और हिमांश चौहान (17 ओवर में 50 रन देकर कोई विकेट नहीं) ने शुरूआती स्पैल में प्रभाव डाला लेकिन सुदर्शन और जगदीशन ने खराब स्पिन गेंदबाजी पर तेजी से रन बटोरे। दिल्ली के टीम प्रबंधन ने बायें हाथ के स्पिनर सुमित माथुर को अंतिम 11 में नहीं चुना जिन्होंने पिछले सत्र में अपने पदार्पण में नौ विकेट झटके थे। गुजरात टाइटन्स के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी अपने खिलाड़ियों का खेल देख रहे थे और सुदर्शन के स्ट्रोक्स से वह प्रभावित दिखे। साई सुदर्शन ने 249 बॉल में ठोका दोहरा शतक सुदर्शन ने दिन के अंत में हर्ष त्यागी पर तेजी से एक रन लेकर 249 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा किया। फिलहाल, सुदर्शन 77 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 202 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 23 चौके और 1 छक्का भी लगाया है। 23 साल के सुदर्शन लगातार अपने नाम का डंका बजा रहे हैं। उन्होंने डॉमेस्टिक क्रिकेट में खुद को साबित किया है। रेड बॉल क्रिकेट में साई लगातार अच्छा कर रहे हैं। अगर इस तरह से वह खेलते रहे। तो जल्द ही उनकी भारत की टेस्ट टीम में जगह बन सकती है। वहीं साई ने भारत के लिए 3 वनडे और 1 टी20 भी खेला है। वनडे में उन्होंने 63.50 की औसत से 127 रन ठोके हैं, जिसमें 2 फिफ्टी शामिल हैं।

स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंगे

नई दिल्ली गर्मियों की शुरुआत में चोटों से परेशान रहने के बाद स्कॉट बोलैंड मैदान में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वो शेफील्ड शील्ड में वापसी करने के साथ और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला से पहले स्कॉट बोलैंड अपनी फॉर्म और ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं। बोलैंड एमसीजी में शील्ड में वापसी करेंगे, जहां उनकी विक्टोरिया टीम स्टार-स्टडेड मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स से भिड़ेगी। 35 वर्षीय यह तेज गेंदबाज चोटिल होने के कारण टीम से बाहर है। लेकिन अब यह तेज गेंदबाज टीम में जगह बनाने और यह साबित करने के लिए बेताब है कि वह भारत के खिलाफ खेलने का मौका पाने का हकदार है। बता दें, टीम इंडिया के खिलाफ स्कॉट पहले ही बड़े मैचों में अपनी क्षमता दिखा चुके हैं। बोलैंड ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, “पहले मैच में वापसी के बाद शायद थोड़ी थकान महसूस हो, लेकिन कोई बात नहीं। मुझे पता है कि एक बार जब मैं अपने लय में आ जाऊंगा तो चीजें बदल जाएंगी। मैंने पिछले चार या पांच महीनों में अपने शरीर पर काफी काम किया है। मुझे शील्ड गेम में आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम होना चाहिए।” बोलैंड की वापसी पर सबकी नजर रहेगी, खासकर तब जब वह ऑस्ट्रेलिया में भारत की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच, एमसीजी में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए संभावित कॉल-अप पर नजर रखते हैं। उन्होंने 2022 एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर 6-7 का रिकॉर्ड बनाया था। उन्हें उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ भी वही कारनामा दोहराएंगे। बोलैंड की सबसे हालिया अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के यूके दौरे के दौरान हुई थी, जहां उन्होंने टीम को भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।    

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम आज 12वें सुल्तान जोहोर कप के शुरुआती मैच में जापान से भिड़ेगी

जोहोर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम शनिवार को यहां 12वें सुल्तान जोहोर कप के शुरुआती मैच में जापान से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य पूर्व दिग्गज गोलकीपर और अपने सम्मानित कोच पीआर श्रीजेश से प्रेरणा लेना होगा। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता श्रीजेश के लिए कोच के तौर पर यह पहला कार्यकाल होगा। उन्होंने इस साल अगस्त में पेरिस ओलंपिक के बाद खिलाड़ी के तौर पर खेल को अलविदा कहा था। भारत ने मई 2023 में जूनियर एशिया कप में अपने आखिरी मुकाबले में जापान पर 3-1 से जीत हासिल की और 2022 के सुल्तान जोहोर कप में भी इस टीम को 5-1 से हराया था। कप्तान आमिर अली ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टीम नए मुख्य कोच पीआर श्रीजेश के नेतृत्व में अच्छी ट्रेनिंग कर रही है और हम उनके साथ अपना पहला टूर्नामेंट खेलने के लिए उत्साहित हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार जर्मनी से हारने के बाद, हम अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके थे। इस बार हमारी तैयारी अच्छी है और हम प्रतियोगिता में किसी भी टीम से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।’’ जापान के बाद भारतीय टीम 20 अक्टूबर को ग्रेट ब्रिटेन, 22 अक्टूबर को मेजबान मलेशिया और फिर 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी। भारतीय टीम ग्रुप चरण में 25 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी। लीग चरण में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें 26 अक्टूबर को फाइनल में भिड़ेंगी। भारतीय उपकप्तान रोहित ने कहा, ‘‘हम सुल्तान जोहोर कप से पहले सर्वश्रेष्ठ स्थिति में पहुंचने के लिए पिछले कुछ दिनों से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बार टीम में कई नए खिलाड़ी हैं जो मैदान पर अपनी क्षमता दिखाने के लिए उत्साहित हैं। सभी खिलाड़ी अपने खेल में सुधार के साथ एक-दूसरे को प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमारी नजरें इस प्रतियोगिता के साथ नवंबर में मस्कट में खेले जाने वाले जूनियर पुरुष एशिया कप पर भी हैं।’’    

शार्दुल : इस बार भी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में गाबा जैसा झटका देगी

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को उम्मीद है कि इस बार भी भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर मेजबानों को हैरान करेगी। शार्दुल ने पिछली बार ब्रिस्बेन टेस्ट भारतीय टीम की जीत में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से निर्णायक भूमिका निभाई थी। शार्दुल ने उक्त मुकाबले में सात विकेट लेने के अलावा शानदार 67 रन भी बनाए थे। वहीं दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम से उन्हें बाहर कर दिया गया था पर मुंबई की पिछले सीज़न की रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 255 रन बनाने के अलावा पांच मैचों में 16 विकेट लेकर अच्छी वापसी की। शार्दुल का कहना है कि इस बार भी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में गाबा जैसा झटका देगी। शार्दुल 2020-21 सीरीज की यादें अब भी ताजा हैं। ताजा हो जाएंगी। इस खिलाड़ी ने कहा, मैं केवल एकदिवसीय टीम का हिस्सा था, लेकिन मैंने तीनों प्रारूप खेले और आखिरी टेस्ट भी खेला। कोच को अहसास हुआ और उन्होंने अचानक मुझे फ्लाइट में बुलाया और कहा, शार्दुल, तुम एकदिवसीय टीम का हिस्सा हो, लेकिन मैं तुम्हें बता रहा हूं, तुम ऑस्ट्रेलिया नहीं छोड़ रहे हो, तुम आखिरी दिन तक रुक रहे हो। मुझे लग रहा है कि तुम दौरे पर कुछ बदलाव लाओगे। शार्दुल ने कहा कि हमने देखा कि टेस्ट श्रृंखला कैसी रही, हर खेल में कोई न कोई घायल हो रहा था। ऐसे में मुझे ब्रिस्बेन में खेलने का अवसर मिला। तब मैंने जो किया वह शायद मेरे करियर का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। टीम की जीत में योगदान देना हमेशा ही अच्छा होता है। मानसिक रूप से भी मैं इन रणजी खेलों में ऑस्ट्रेलिया के लिए भी तैयारी कर रहा हूं और इस बार भी अवसर मिलने पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूं। कैमरन ग्रीन की अनुपस्थिति ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के समीकरण बदल देगी : स्टार्क सिडनी  स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का मानना है कि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की अनुपस्थिति से भारत के खिलाफ होने वाले पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के समीकरण बदल जाएंगे और इससे स्पिनर नाथन लियोन का कार्यभार बढ़ सकता है। ग्रीन अपनी पीठ संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सर्जरी कराएंगे जिसके कारण वह कम से कम छह महीने तक खेल से दूर रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पास मिशेल मार्श के रूप में एक और ऑलराउंडर है लेकिन स्टार्क का मानना है कि ग्रीन की अनुपस्थिति से ऑस्ट्रेलिया का संयोजन प्रभावित होगा। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार स्टार्क ने कहा, ‘‘जब आपको कैमरन ग्रीन जैसे अदद ऑलराउंडर की सेवाएं नहीं मिलती हैं या जब बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टीम में नहीं होते हैं तो इससे समीकरण बदल जाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब आपके पास वह अदद ऑलराउंडर होता है जो कुछ समय से टीम का हिस्सा रहा हो। उसके बाहर होने से आप गेंदबाजी में नए विकल्पों की तलाश में जुट जाते हैं।’’ स्टार्क ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि हमारा गेंदबाजी संयोजन कैसा होगा। मिच (मार्श) की गेंदबाजी को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है।’’ इस तेज गेंदबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया इससे पहले भी इस तरह की परिस्थितियों से गुजर चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए नया मुद्दा नहीं है। हमने अतीत में भी ऐसी श्रृंखलाएं खेली हैं जब हमारे पास कोई ऑलराउंडर नहीं था। हमें अपना कार्यभार बढ़ाना पड़ सकता है और गाज़ (नाथन लियोन) को शायद कुछ अतिरिक्त गेंदबाजी भी करनी होगी।’’  

भारत ने तीसरे दिन दूसरी पारी में 231 रन बना लिए, भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम, रोहित-कोहली, सरफराज की फिफ्टी

नई दिल्ली बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका, लेकिन दूसरे दिन टीम इंडिया ने 46 रनों पर घुटने टेक दिए थे और न्यूजीलैंड ने 130 रनों से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली थी। वहीं, तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने फिर से दमदार खेल दिखाया और रचिन रविंद्र के शतक, टिम साउदी और डेवन कॉनवे के अर्धशतकों की बदौलत टीम ने 402 का स्कोर हासिल किया और 356 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। इसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन 49 ओवर में तीन विकेट खोकर 231 रन बना लिए हैं। विराट कोहली आखिरी गेंद पर आउट हुए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर सरफराज (70) क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की। रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी हुई। यशस्वी 52 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कप्तान रोहित शर्मा 63 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली और सरफराज के बीच शतकीय साझेदारी हुई। कोहली 102 गेंद में 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सरफराज 78 गेंद में 70 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने बनाए 231 रन सरफराज खान और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी से भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट 231 रन बनाकर मैच में अच्छी वापसी की। पहली पारी में 356 रन से पिछड़ने वाली भारतीय टीम अब भी न्यूजीलैंड से 125 रन से पीछे है और उसके सात विकेट शेष है। विराट कोहली आखिरी गेंद पर हुए आउट भारत को पहले टेस्ट के तीसरे दिन आखिरी ओवर में बड़ा झटका लगा। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 102 गेंद में 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलिप ने उन्हें आउट किया।

विराट कोहली टेस्ट में 9000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने, सचिन-द्रविड़ और गावस्कर के क्लब में मारी एंट्री

बेंगलोरे भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी के अर्धशतकीय पारी खेलकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 9,000 रन पूरे कर लिए हैं। इस मैच से पहले उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 53 रनों की जरूरत थी, पहली पारी में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने संभलकर शुरुआत की और 15वीं गेंद पर पहला रन लिया। कोहली ने 70 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली टेस्ट में 9000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए सचिन, द्रविड़ और सुनील गावस्कर ये कारनामा कर चुके हैं। हालांकि कोहली सबसे ज्यादा पारियां खेलने के बाद इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं। उन्होंने 197वीं पारी में ये कारनामा किया। वह टेस्ट में नौ हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले 18वें बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 116 मैच खेलते हुए 9000 से ज्यादा रन बनाए है जिसमें 29 शतक और सात दोहरा शतक शामिल है। उन्होंने 31 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 254 है।

ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए चोटिल, तीसरे दिन नहीं करेंगे विकेटकीपिंग: बीसीसीआई

बेंगलुरु भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। दूसरे दिन के खेल के आखिरी सत्र में, न्यूजीलैंड की पहली पारी के 37वें ओवर में डेवोन कॉनवे को स्टंप करने की कोशिश करते समय रवींद्र जडेजा की तेज टर्निंग डिलीवरी से दाएं घुटने पर चोट लगने के बाद पंत लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। उनकी अनुपस्थिति में, स्थानापन्न कीपर ध्रुव जुरेल भारत के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दिसंबर 2022 में जानलेवा कार दुर्घटना में घायल होने के बाद पंत के दाहिने घुटने का ऑपरेशन किया गया था, उसके बाद वह आईपीएल 2024 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। बीसीसीआई की ओर से शुक्रवार को जारी अपडेट में कहा गया, “ऋषभ पंत भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है।” भारत बेंगलुरू में अपनी पहली पारी में 46 रन पर आउट हो गया, जो घरेलू मैदान पर उसका सबसे कम टेस्ट स्कोर और लंबे प्रारूप में उसका तीसरा सबसे कम स्कोर था, जिसमें पंत ने 20 रन बनाकर शीर्ष स्कोर किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने जडेजा की गेंद पर पंत के दाहिने घुटने में सूजन की पुष्टि की थी। “दुर्भाग्य से, गेंद सीधे उनके घुटने की टोपी पर लगी, उसी पैर पर जिस पर उनकी सर्जरी हुई है। इसलिए उनके घुटने में थोड़ी सूजन है। यह वही घुटना है जिस पर उनकी सर्जरी हुई है। रोहित ने कहा, “इस समय मांसपेशियां काफी कोमल हैं, इसलिए यह एहतियाती उपाय है। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। ऋषभ जोखिम नहीं लेना चाहते क्योंकि उनके उस पैर की सर्जरी हुई है। यही कारण है कि उन्हें मैदान में उतरना पड़ा।”  

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्विएटेक के कोच बने विम फिसेट

वारसॉ बेल्जियम के विम फिसेट विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्विएटेक के कोच बन गए हैं। डब्ल्यूटीए फाइनल्स की तैयारी कर रहीं स्विएटेक ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में उक्त जानकारी दी। अक्टूबर की शुरुआत में, स्विएटेक ने कोच टॉमस विक्टरोव्स्की से नाता तोड़ लिया था। उन्होंने वुहान ओपन से यह बताते हुए नाम वापस ले लिया था कि वह अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करने पर ध्यान केंद्रित कर रही थीं। स्विएटेक ने सियोल और बीजिंग में टूर्नामेंट भी मिस किए थे। उन्होंने आखिरी बार सितंबर की शुरुआत में खेला था, जब वह यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में जेसिका पेगुला से हार गई थीं। 23 वर्षीय स्विएटेक ने बयान में कहा, मैं विम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि उनका दृष्टिकोण, विजन बहुत अच्छा है, और उनकी अतिरिक्त संपत्ति टेनिस में उच्चतम स्तर पर विशाल अनुभव है। बेशक, एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानना हमेशा महत्वपूर्ण होता है, लेकिन हमारे सहयोग की शुरुआत बहुत अच्छी रही है। मैं प्रतिस्पर्धा में वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, मैं वर्तमान में डब्ल्यूटीए फाइनल की तैयारी कर रही हूं, लेकिन मेरे करियर के बारे में मेरा दृष्टिकोण हमेशा दीर्घकालिक रहा है। मैंने कई बार उल्लेख किया है कि यह मेरे लिए मैराथन है, स्प्रिंट नहीं। मैं इसी सोच को ध्यान में रखते हुए काम करती हूं और निर्णय लेती हूं। फिसेट ने पहले एंजेलिक कर्बर और कई अन्य शीर्ष खिलाड़ियों के साथ काम किया है। जर्मन ने 2018 में उनके मार्गदर्शन में विंबलडन जीता। 44 वर्षीय ने नाओमी ओसाका के करियर को विकसित करने में भी मदद की, जिन्होंने 2020 में यूएस ओपन और 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता। फिसेट ने कहा, मैं इगा के साथ काम करने और उनकी टीम में शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित हूं। वह जिस निरंतर तीव्रता के साथ खेलती है और काम पर ध्यान केंद्रित करती है, उसके कारण वह कई महिला खिलाड़ियों के लिए एक आदर्श हैं। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों सुधार करेंगे और अपने खेल के सपनों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।      

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet