LATEST NEWS

मैट हेनरी और विलियम ओ’रुर्के ने नौ विकेट चटकाए, भारत का सबसे कम टेस्ट स्कोर

बेंगलुरु मैट हेनरी और विलियम ओ’रुर्के ने गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले टेस्ट के दूसरे दिन गुरूवार को सामूहिक रूप से नौ विकेट चटकाए और भारत को सिर्फ 46 रन पर आउट कर दिया। इसके साथ ही भारत ने घरेलू मैदान पर अपना सबसे कम स्कोर और कुल मिलाकर तीसरा सबसे कम टेस्ट स्कोर दर्ज किया है। बादल छाए रहने की स्थिति में, हेनरी ने लाइन और लेंथ पर बेहतरीन नियंत्रण दिखाया और 5-15 विकेट चटकाए और 100 टेस्ट विकेट लेने का कीर्तिमान भी हासिल किया। भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे ओ’रुर्के ने अपनी अजीबोगरीब उछाल और लेंथ के मिश्रण से शानदार प्रदर्शन किया और 4-22 विकेट चटकाए, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने एक विकेट लिया। इससे पहले भारत का घरेलू मैदान पर सबसे कम टेस्ट स्कोर दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन था। भारत का घरेलू टेस्ट में सबसे कम स्कोर 46 है, वहीं विदेशी टेस्ट में भारत का सबसे कम स्कोर और भी कम है। 2020 में एडिलेड में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 36 रन पर ढेर हो गया था, जो न केवल विदेशी टेस्ट में उनका सबसे कम स्कोर है, बल्कि ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में भी उनका सबसे कम स्कोर है। भारत की बल्लेबाजी का आलम यह रहा कि उसके पांच बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भारत की तरफ से सर्वाधिक स्कोर 20 रन ऋषभ पंत का रहा। भारत की ओर से ऋषभ पंत (20) और यशस्वी जायसवाल (13) ही ऐसे दो बल्लेबाज थे जिन्होंने दोहरे अंकों में स्कोर बनाया। पांच भारतीय बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए, जिससे टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए एक अनचाही उपलब्धि दर्ज हुई। कुल मिलाकर, यह टेस्ट में भारत का तीसरा सबसे कम स्कोर था, इससे पहले 2020 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 और 1974 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन का स्कोर था। यह भारत में टेस्ट मैच में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर भी था।  

आईपीएल की फ्रैचाइजी एसआरएच के गेंदबाजी कोच का पद डेल स्टेन ने छोड़ा

नयी दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रैचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ दिया हैं। स्टेन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “आईपीएल में गेंदबाजी कोच के रूप में मेरे कुछ वर्षों के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को बहुत-बहुत धन्यवाद, दुर्भाग्य से मैं आईपीएल 2025 के लिए वापस नहीं आऊंगा।” उन्होंने कहा, “हालांकि, मैं दक्षिण अफ्रीका में एसए-20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ काम करना जारी रखूंगा। एसए-20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप दो बार विजेता रहा है आइए इसे लगातार तीन बार विजेता बनाने का प्रयास करें।” उल्लेखनीय है कि स्टेन को वर्ष 2021 के आखिर में हेड कोच टॉम मूडी के अधीन एसआरएच का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था। इसके बाद 2023 में ब्रायन लारा ने मूडी से पदभार संभाला और 2024 सीजन से पहले, डेनियल विटोरी को नया हेड कोच के रूप में घोषित किया गया। विटोरी के नेतृत्व में एसआरएच ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हारने से पहले 2018 के बाद से अपना पहला फाइनल खेला था। स्टेन ने आईपीएल में एसआरएच, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और अन्य कई टीमों की फ्रैंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है।  

भारतीय टीम 46 रन पर ढेर, 5 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए, बना सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

 बेंगलुरु भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु में खेला जा रहा है. आज (17 अक्टूबर) मैच का दूसरा द‍िन है. भारतीय टीम महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गई. यह भारत का अपना तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है. अब न्यूजीलैंड टीम अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है. डेवोन कॉन्वे और टॉम लैथम बल्लेबाजी कर रहे हैं. न्यूजीलैंड का स्कोर 30 रन के करीब है. 46 रन भारत की धरती पर क‍िसी का सबसे कम टीम का स्कोर है. भारतीय टीम के पांच बल्लेबाज 0 पर आउट हुए. वहीं न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी सबसे सफल गेंदबाज रहे. ज‍िन्होंने कुल 5 व‍िकेट हास‍िल क‍िए. विलियम ओरोर्के को कुल 4 सफलताएं म‍िली. इस मैच से जुड़े अपडेट और स्कोरकार्ड  लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहे. न्यूजीलैंड की टीम अब तक भारतीय जमीन पर कोई भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. इस बार दोनों टीमों के बीच 13वीं टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है. जबकि कीवी टीम की कमान टॉम लैथम संभाल रहे हैं. बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय टीम ने बेहद शर्मनाक खेल द‍िखाया और पूरी टीम महज 46 रनों पर 31.2 ओवर्स में ऑलआउट हो गई.  यह भारत का अपना तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है. वहीं भारत की धरती पर यह सबसे कम क‍िसी टीम का स्कोर है. इसके बाद ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल (13) ने कुछ देर तक पारी संभाली. लेकिन जायसवाल विलियम ओरोर्के की गेंद पर एजाज पटेल को कैच थमा बैठे. भारतीय टीम को इस तरह 31 रन पर चौथा झटका लगा. इसके कुछ देर बाद ही केएल राहुल (0) भी पांचवे विकेट के रूप में 33 रन पर आउट हो गए. टीम इंड‍िया के स्कोर में महज 1 रन और जुड़ा था और गैरज‍िम्मेदाराना शॉट खेलकर रवींद्र जडेजा भी डक पर आउट हो गए. लंच के बाद आए रव‍िचंद्रन अश्व‍िन (0) पहली ही गेंद पर मैट हेनरी की गेंद पर ग्लेन फ‍िल‍िप्स को कैच दे बैठे. भारत के 5 बल्लेबाज खाता ही नहीं खोल सके भारतीय पारी में 5 बल्लेबाज ऐसे रहे, जो खाता ही नहीं खोल सके। किकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली शून्य पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे, जबकि सरफराज खान, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन भी बिना स्कोर किए पवेलियन लौट गए। विराट को विलियम ओ राउरकी ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया, जबकि उन्हीं की गेंद पर केएल राहुल को टॉम ब्लंडेल ने कैच किया। रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को दो लगातार गेंदों पर मैट हेनरी ने आउट किया। भारतीय टीम का टेस्ट में सबसे छोटा स्कोर-टॉप-10 स्कोर ओवर विपक्षी ग्राउंड कब 36 21.2 v ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 17 दिसंबर 2020 42 17 v इंग्लैंड लॉर्ड्स 20 जून 1974 58 21.3×8 v ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन 28 नवंबर 1947 58 21.4 v इंग्लैंड मैनचेस्टर 17 जुलाई 1952 66 34.1 v दक्षिण अफ्रीका डरबन 26 दिसंबर 1996 67 24.2×8 v ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 6 फरवरी 1948 75 30.5 v वेस्टइंडीज दिल्ली 25 नवंबर 1987 76 20 v दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद 3 अप्रैल 2008 78 40.4 v इंग्लैंड लीड्स 25 अगस्त 2021 81 35.5 v वेस्टइंडीज ब्रिजटाउन 27 मार्च 1997

IPL 2025 में Rishabh Pant Delhi Capitals छोड़कर जाएंगे, नए कप्तान का प्लान

 नई दिल्ली IPL 2025 के मेगा ऑक्शन और रिटेंशन से पहले दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। दिल्ली कैपिटल्स के दो मालिक हैं और दोनों दो-दो साल टीम चलाते हैं। ऐसे में कुछ फैसले कई बार अधर में लटके रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को सबसे ज्यादा कीमत पर रिटेन तो कर सकती है, लेकिन कप्तानी से हाथ खींच सकती है। आईपीएल 2024 में टीम के कप्तान ऋषभ पंत ही थे, लेकिन अगले सीजन में कोई और दिल्ली की टीम का कप्तान हो सकता है। ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स 18 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है, लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी जा सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल पर दांव खेल सकती है या फिर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से किसी कैप्टेंसी मैटेरियल प्लेयर को अपने साथ जोड़ सकती है और उसे नया कप्तान बना सकती है। सूत्र ने बताया, “हां, दिल्ली कैपिटल्स नई कप्तान के लिए देख रही है। संभावना है कि अक्षर पटेल नए कप्तान की जिम्मेदारी संभालें या फिर फ्रेंचाइजी देख सकती है कि आईपीएल ऑक्शन में कौन कप्तानी करने वाला अच्छा प्लेयर है। पंत दिल्ली के लिए टॉप रिटेंशन हैं, लेकिन लीडरशिप ग्रुप का मानना है कि वे कप्तानी के दबाव के बिना अच्छा खेलेंगे।” कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत का कार्यकाल दिल्ली कैपिटल्स के साथ अच्छा नहीं गुजरा। अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रही दिल्ली की टीम ने एक बार ही आईपीएल फाइनल खेला है, जो साल 2021 में था। उस समय श्रेयस अय्यर कप्तान थे। इसके अगले साल अय्यर चोटिल हो गए तो फिर पंत को दिल्ली की कप्तानी सौंप दी गई। यहां तक कि जब दूसरे भाग के लिए श्रेयस अय्यर उपलब्ध थे तो भी पंत ही टीम के कप्तान रहे। 2023 का सेशन पंत कार एक्सीडेंट के कारण खेले नहीं। 2024 में वापसी की और कप्तानी की तो टीम छठे स्थान पर रही।

आस्ट्रेलिया का पलड़ा दक्षिण अफ्रीका पर भारी, आज होगी महाभिड़ंत

दुबई आठवीं बार फाइनल में प्रवेश की कोशिश में जुटी आस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी तो उसका पलड़ा भारी रहेगा। आस्ट्रेलिया 2009 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में सभी नौ सत्रों में सेमीफाइनल खेल चुका है। छह बार की चैम्पियन टीम का सामना दक्ष्ज्ञिण अफ्रीका से होगा। दोनों के बीच 2023 सत्र का फाइनल खेला गया था जिसमें आस्ट्रेलिया ने 19 रन से जीत दर्ज की थी। आंकड़ों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका टीम आस्ट्रेलिया के आगे कहीं नहीं ठहरती। आस्ट्रेलिया ने उसके खिलाफ दस महिला टी20 मैचों में से नौ जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका ने एकमात्र जीत जनवरी में दर्ज की। महिला टी20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया ने उसके खिलाफ सातों मुकाबले जीते हैं। मौजूदा आस्ट्रेलियाई टीम का कोर ग्रुप बरसों से साथ खेल रहा है, सिर्फ मेग लानिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। बाकी सभी दस खिलाड़ियों ने 2023 का फाइनल खेला था। एलिसा हीली, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शट, एशले गार्डनर के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी। दुबई के धीमे विकेट पर आस्ट्रेलिया की ताकत उसकी बल्लेबाजी की गहराई साबित हुई है। फोबे लिचफील्ड और अनाबेल सदरलैंड आक्रामक बल्लेबाजी में माहिर हैं। दक्षिण अफ्रीका की ताकत उसकी स्पिनर नोंकुलुलेको एमलाबा है जो अभी तक चार ग्रुप लीग मैचों में दस विकेट ले चुकी है। कप्तान लौरा वोल्वार्ट, सलामी बल्लेबाज तजनीम ब्रिट्ज और अनुभवी मियानो काप सभी मैच विनर हैं। लेकिन इस बार सामना हीली एंड कंपनी से है और दक्षिण अफ्रीकी खेमा दुआ कर रहा होगा कि इस बार वे सारे मिथक तोड़कर जीत दर्ज करेंगे।  

BCCI हरमनप्रीत कौर को हटाने की तैयारी में ? टीम इंडिया की हार समेत सामने आई 5 बड़ी वजह

मुंबई महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. इस टूर्नामेंट को जीतने का प्रबल दावेदार मानी जा रही थी. लेकिन भारतीय टीम नॉक स्टेज तक भी नहीं पहुंच पाई और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई जल्द ही हेड कोच अमोल मजूमदार के साथ मीटिंग करके हरमनप्रीत को कप्तानी से हटा सकती है. इसके अलावा टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी आलोचना करते हुए कहा है कि पिछले 2 से 3 साल में टीम में कोई ग्रोथ देखने नहीं मिला है. उन्होंने भी नए कप्तान की मांग की है. न्यूजीलैंड सीरीज से पहले तय होगी किस्मत भारतीय महिला टीम को 24 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले बीसीसीआई टीम इंडिया के हेड कोच अमोल मजूमदार के साथ मीटिंग कर सकती है. इस दौरान हरमनप्रीत के भविष्य का फैसला किया जाएगा. 2025 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई अब उन्हें हटाकर नया कप्तान लाना चाहती है. बता दें भारतीय महिला टीम 2016 में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी थी. इसके बाद हरमनप्रीत कौर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया नॉक आउट स्टेज तक जाती रही. 2020 के एडिशन में तो फाइनल में पहुंच गई थी. हालांकि, कभी भी टूर्नामेंट को जीतने में कामयाब नहीं हो सकी. हरमनप्रीत को क्यों हटाना चाहती है BCCI? हरमनप्रीत कौर को कप्तानी से हटाने के पीछे कुछ वजहें सामने निकलकर आई है. सबसे बड़ी वजह तो यही है कि इस बार भारतीय टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी, जबकि स्क्वॉड काफी मजबूत था. वहीं टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीतने प्रबल दावेदार भी माना जा रहा था. लेकिन पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया से हारकर सेमीफाइनल का सपना चकनाचूर हो गया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया का फिटनेस और फील्डिंग भी बहुत बड़ी समस्या रही है. टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 कैच ड्रॉप किए थे. वहीं कुछ मौके ऐसे थे जिन्हें कैच में बदला जा सकता था. टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी टीम के फिटनेस को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि 11 में से सिर्फ 2 फिट खिलाड़ियों के दम पर बड़े टूर्नामेंट्स नहीं जीते सकते हैं. उनके मुताबिक जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव के अलावा दूसरी खिलाड़ी फील्ड पर तेज नहीं हैं. हरमनप्रीत के रहते हुए नए खिलाड़ियों को मौका नहीं देने पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. मिताली के मुताबिक पिछले कुछ सालों से टीम में कोई ग्रोथ नहीं हुआ है. लगातार पुराने खिलाड़ी ही खेलते आ रहे हैं. मिताली ने मेंस टीम का उदाहरण देते हुए कहा कि हर बड़े टूर्नामेंट के बाद नए खिलाड़ियों मौका देने की वजह से वह ज्यादा सफल हैं. जबकि हरमनप्रीत की कप्तानी में नए खिलाड़ी नहीं तैयार हो सके हैं. वहीं बड़े टूर्नामेंट्स से पहले टीम मैनेजमेंट की प्लानिंग भी ठीक नहीं रही है. यूएई में जारी टी20 वर्ल्ड कप के लिए एशिया कप तैयारी एक बड़ा मौका था. लेकिन भारतीय टीम सिर्फ उसी टूर्नामेंट को जीतने के लिहाज से खेलती रही. जब यूएई में टूर्नामेंट शुरू हो तो नंबर 3 और नंबर 4 के पोजिशन पर बल्लेबाजी को लेकर कन्फ्यूजन देखने को मिला.  

महिला टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद टीम की कप्तान पर एक्शन लिया जा सकता है

मुंबई आईसीसी इवेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया सबसे बड़ी परेशानी का सबब बन चुकी है। पिछले कुछ वर्षों से भारत और ट्रॉफी के बीच यह टीम एक ऐसी दीवार बन गई है, जिसे लांघना हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम के लिए नामुमकिन बन गया। अब महिला टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद टीम की कप्तान पर एक्शन लिया जा सकता है। बीसीसीआई जल्द ही उन्हें हटाकर एक नई कप्तान चुन सकती है। इसके लिए दो खिलाड़ी सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं। हरमनप्रीत कौर की उत्तराधिकारी वैसे तो स्मृति मंधाना हैं, लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स को उनसे भी बड़ा दावेदार माना जा रहा है। मिताली राज ने इस नाम को सपोर्ट कर क्रिकेट जगत में हलचल तेज कर दी है। महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम के बाहर होने के बाद पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा कि अगर भारतीय टीम नए कप्तान की ओर देख रही है, तो निर्णय लेने का यही सही समय है। हरमनप्रीत कौर ने टी20 विश्व कप के चार संस्करणों में टीम की अगुवाई की है, लेकिन ताजा संस्करण प्रदर्शन के लिहाज से काफी खराब था। मिताली ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा, “अगर चयनकर्ता बदलाव का मन बना रहे हैं तो मैं एक युवा कप्तान के साथ जाऊंगी। बदलाव का यही समय है क्योंकि अगर आप और देर करेंगे, तो अगले अक्टूबर में वनडे विश्व कप भी है। अगर आप अभी कप्तान नहीं बदलेंगे तो बाद में कप्तान बदलने का कोई तुक नहीं होगा।” उन्होंने आगे कहा, “स्मृति मंधाना 2016 से उपकप्तान हैं और वह एक अच्छा विकल्प हैं लेकिन मैं जेमिमा रोड्रिग्स के साथ जाना चाहूंगी क्योंकि वह अभी 24 वर्ष की हैं और काफी युवा हैं। वह अधिक समय तक टीम का नेतृत्व कर सकती हैं। वह एक ऐसी खिलाड़ी हैं जो मैदान पर अपने साथ काफी ऊर्जा लेकर आती हैं। वह हर किसी से बात करती हैं। मैं इस टूर्नामेंट में उनसे काफ़ी प्रभावित हुई।” मंधाना की उम्र अभी 28 साल है और वह वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट खेल चुकी हैं। इसका मतलब है कि वह युवा होने के साथ-साथ अनुभव भी रखती हैं और ज्यादा समय तक टीम का नेतृत्व कर सकती हैं। हालांकि, मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को मंधाना से भी बड़ा दावेदार माना जा रहा है। दोनों में कौन कप्तान बनेगा, यह देखने वाली बात होगी। लेकिन कप्तानी को लेकर बीसीसीआई फेरबदल कर सकती है, यह तय माना जा रहा है।

वर्ल्ड कप विनर पारस म्हाम्ब्रे की आईपीएल में ‘घर वापसी’ हुई, मुंबई इंडियंस ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली वर्ल्ड कप विनर पारस म्हाम्ब्रे की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ‘घर वापसी’ हुई है। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने आईपीएल 2025 से पहले म्हाम्ब्रे को बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। वह पहले भी एमआई के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। वह एमआई के मौजूदा बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे। 53 वर्षीय म्हाम्ब्रे टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के बॉलिंग कोच थे। एमआई ने बुधवार को एक बयान में कहा, ”पारस म्हाम्ब्रे और लसिथ मलिंगा की जोड़ी बहुत ही खतरनाक है। म्हाम्ब्रे ने भारत के तेज गेंदबाजी विभाग को दुनिया की सबसे बेहतरीन लाइनअप में बदलने में अहम भूमिका निभाई। वह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली कोचिंग टीम का हिस्सा रहे और अब मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे हैं। वह हेड कोच महेला जयवर्धने के नेतृत्व में कोचिंग टीम में मलिंगा के साथ काम करेंगे।” बता दें कि म्हाम्ब्रे साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एमआई की कोचिंग टीम का हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस ने जब 2013 में पहली आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और चैंपियंस लीग टी20 (2011, 2013) जीती, तब भी म्हाम्ब्रे फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ से जुड़े थे। मुंबई में जन्मे म्हाम्ब्रे ने भारत के लिए 1996-98 में दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले। उन्होंने कुल पांच इंटरनेशल विकेट चटकाए। पांच बार की आईपीएल चैंपियन एमआई ने हाल ही में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जयवर्धने को फिर से अपना हेड कोच नियुक्त किया। वह 2017-2022 तक मुंबई के हेड कोच रहे। फ्रेंचाइजी ने 2017, 2019 और 2020-21 में आईपीएल खिताब जीता था। जयवर्धने ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर को रिप्लेस किया, जो दो साल तक एमआई के मुख्य कोच थे। मुंबई का पिछले सीजन में प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

ICC ने तीन दिग्गज खिलाड़ियों को बड़ा सम्मान दिया, हॉल ऑफ फेम में एंट्री, भारतीय क्रिकेटर को भी सम्मान

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को तीन दिग्गज खिलाड़ियों को बड़ा सम्मान दिया है। साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर एबी डिविलियर्स, इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक और भारत की पूर्व स्पिनर नीतू डेविड को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई है। भारत के कई खिलाड़ी हॉल ऑफ फेम का हिस्सा हैं, जिसमें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, डायना एडुल्जी और वीरेंद्र सहवाग का नाम शामिल है। आईसीसी हॉल ऑफ फेम की शुरुआत जनवरी 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के शताब्दी सेलिब्रेशन के रूप में की गई थी। तब से अनेक दिग्गज खिलाड़ियों को लिस्ट में शामिल कर सम्मानित किया गया है। डिविलियर्स ने अपने करियर में 114 टेस्ट मैचों में 8,765, 228 वनडे में 9,577 और 78 टी20 इंटरनेशनल मैच में 1,672 रन बनाए। उन्होंने 47 सेंचुरी और 109 फिफ्टी जमाईं। उन्होंने कुल 463 कैच लपके और 17 स्टंपिंग की। वह 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए। एलेस्टेयर कुक साल 2006 से 2018 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे। उन्होंने 161 टेस्ट, 92 वनडे और चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें क्रमश: 12,472, 3,204 और 61 रन जुटाए। कुक ने 38 इंटरनेशनल शतक लगाने के अलावा 76 अर्धशतक जड़े। वहीं, नीतू डेविड ने 10 टेस्ट में 41 विकेट चटकाए जबकि 97 वनडे मुकाबलों में 141 शिकार किए। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए आखिरी मैच 2006 में खेला। नीतू ने आईसीसी हॉल ऑफ फेम में एंट्री मिलने के बाद कहा कि इस लिस्ट में शामिल होना वाकई सम्मान की बात है। यह इस महान खेल के लिए जीवन भर के समर्पण के बाद मिला है। इस मुकाम तक पहुंचना मेरे लिए एक बहुत ही खास यात्रा है। अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों के साथ हॉल ऑफ फेमर के रूप में शामिल होना विनम्र करने वाला है। मैं इस खास क्लब का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मैं इस सम्मान के लिए आईसीसी के साथ-साथ बीसीसीआई, मेरे साथियों, कोचों, परिवार और दोस्तों को धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्होंने मेरे करियर में लगातार सपोर्ट किया।

कामरान गुलाम के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने पहली पारी में बनाए 366 रन, जैक लीच ने झटके 4 विकेट

नई दिल्ली कामरान गुलाम के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 366 रन बनाए। पहले दिन पांच विकेट पर 259 के स्कोर से आगे खेलते हुए पाकिस्तान की टीम ने दूसरे दिन 107 रन बनाकर अपने बाकी के विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की ओर से कामरान गुलाम ने सर्वाधिक 118 कन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने चार विकेट झटके। गुलाम ने 224 गेंद में 118 रन की पारी खेली और चौथे नंबर पर ठोस बल्लेबाज की तलाश कर रहे पाकिस्तान की समस्या को कुछ हद तक हल किया। गुलाम पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ने वाले पाकिस्तान के 13वें बल्लेबाज और इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज हैं। ऑफ स्पिनर शोएब बशीर ने पहले दिन के अंतिम ओवरों में दूसरी नई गेंद से गुलाम को बोल्ड किया। बाबर आजम को अंतिम दो टेस्ट की टीम से बाहर किए जाने के बाद गुलाम को पदार्पण का मौका मिला। उन्होंने अंतिम सत्र में जो रूट पर अपने नौवें चौके के साथ 192 गेंद में शतक पूरा किया। पाकिस्तान ने अंतिम सत्र में सऊद शकील का विकेट भी गंवाया जिन्हें ब्राइडन कार्स ने पवेलियन भेजा। इससे पहले पाकिस्तन की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले 45 मिनट में 19 रन के स्कोर तक ही सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक (07) और कप्तान शान मसूद (03) के विकेट गंवा दिए। दोनों विकेट बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच के खाते में गए। गुलाम ने इसके बाद सलामी बल्लेबाज सैम अयूब (77) के साथ तीसरे विकेट के लिए 149 रन जोड़कर पारी को संभाला। अयूब ने चार टेस्ट में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। मैथ्यू पॉट्स ने चाय के विश्राम से पहले अयूब को शॉर्ट मिड ऑफ पर कप्तान बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।

कप्तान मोहम्मद हारिस ने किया खुलासा- पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में भारत के बारे में बात करने पर लगा बैन

इस्लामाबाद 18 अक्टूबर से शुरु होने वाले पुरुष टी-20 इमर्जिंग एशिया कप में तिलक वर्मा इंडिया ए का नेतृत्व करेंगे। भारत 19 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। इस ग्रुप में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस को हमेशा रहता है, चाहे वो किसी फॉर्मेट या प्रतियोगिता में हो। इस बीच पाकिस्तान ए के कप्तान मोहम्मद हारिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि टूर्नामेंट के दौरान टीम को ड्रेसिंग रूम में भारत के बारे में बात करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पाकिस्तान ए के कप्तान मोहम्मद हारिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा, ”आपको एक बात बताता हूं, पहली बार होगा कि इस ड्रेसिंग रूम में भारत पर बात करने पर पाबंदी है।” पाकिस्तान के कप्तान हारिस ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में केवल भारत के बारे में बात करने से टीम पर अनावश्यक दबाव बढ़ता है, उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में अन्य टीमें भी हैं जिनके साथ उन्हें खेलना है। उन्होंने आगे कहा, ”आपको भारत के बारे में सोचना नहीं है, हमें अन्य टीमों के बारे में भी सोचना होगा। मैं पाकिस्तान की सीनियर टीम में रहा हूं, पिछला विश्व कप भी खेला है। इससे इतना दबाव बनता है कि मानसिक रूप से आप भारत, भारत के बारे में सोचते रहते हैं। हमें दूसरी टीमों का भी सामना करना है।” यह पहली बार होगा जब यह टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा। इसके पिछले पांच संस्करण एकदिवसीय प्रारूप में खेले गए थे। भारत ने 2013 में इसका प्रथम संस्करण अपने नाम किया था जबकि पिछले दो बार से पाकिस्तान यह ट्रॉफी जीतता आ रहा है। 2023 में भारत को फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था।

महिला टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टामों का ऐलान, इंग्लैंड बाहर

नई दिल्ली  आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का नॉकआउट दौर शुरू हो चुका है। सेमीफाइनल के लिए चार टीमें तय हो गई है। इस टूर्नामेंट के लीग चरण में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले, जिसमें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा इंग्लैंड दूसरी बड़ी टीम रही जिसे अंतिम चार में नहीं मिली। सेमीफाइनल की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी। ऐसे में आइए जानते महिला टी20 विश्व कप में कौन-कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची है और कब किसके बीच टक्कर होगी। पहला सेमीफाइनल- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप ए में थी जबकि साउथ अफ्रीका ने ग्रुप बी से सेमीफाइनल में एंट्री मारी है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैदान पर उतरेगी। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की टीम लीग स्टेज में अपने चारों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रही थी। वहीं साउथ अफ्रीका ने चार में से अपने तीन मुकाबलों को जीता था और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी। पहले सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम रविवार, 20 अक्टूबर को खेले जाने वाले फाइनल में पहुंचेगी। फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दूसरा सेमीफाइनल- न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 18 अक्टूबर को शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टक्कर होगी। न्यूजीलैंड की टीम ने ग्रुप ए में चार में से अपने चीन मैच को जीता था और 6 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया के बाद वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी। वहीं वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप बी की टॉप टीम है। वेस्टइंडीज ने भी अपने चार में से तीन मैच जीते थे, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका के बराबर अंक होते हुए वह पहले स्थान पर रही। ऐसा है सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल 17 अक्टूबर, गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. फिर दूसरा सेमीफाइनल वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इसके बाद फाइनल मैच 20 अक्टूबर, रविवार को खेला जाएगा, जिसमें दोनों सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें खिताब के लिए मैदान पर होंगी. खराब प्रदर्शन के बाद बाहर हुई टीम इंडिया बता दें कि महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को खराब प्रदर्शन के कारण बाहर होना पड़ा. टूर्नामेंट टीम इंडिया की शुरुआत ही खराब रही थी. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलकर टूर्नामेंट का आगाज किया था. पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम को 58 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. फिर पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 6 विकेट जीत हासिल की, जो टूर्नामेंट में भारत की पहली जीत रही. इसके बाद टीम इंडिया ने अगले मुकाबले में श्रीलंका को 82 रनों के बड़े मार्जिन से हराया. फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए ग्रुप चरण के आखिरी मैच में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ टीम इंडिया का सारा खेल बिगड़ गया.

एशेज सीरीज का जारी हुआ शेड्यूल, 43 साल में पहली बार होगा ऐसा, ऑस्ट्रेलिया ने चली बड़ी चाल

 मेलबर्न क्रिकेट की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी टेस्ट सीरीज यानी एशेज सीरीज के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. क्रिकेट की दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों ऑस्ट्रेल‍िया-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज अगले साल नवंबर के अंत में पर्थ में शुरू होगी. खास बात यह है कि 43 साल में पहली बार पर्थ किसी एशेज सीरीज के पहले मैच की मेजबानी करने जा रहा है. पांच मैचों की सीरीज 21 नवंबर को पर्थ में शुरू होगी, जबकि शेष चार टेस्ट मैच ब्रिस्बेन (दिन-रात्रि टेस्ट), एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे. इंग्लैंड ने 2010-11 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में कोई सीरीज नहीं जीती है, दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच सबसे हालिया सीरीज इंग्लैंड की धरती पर खेली गई थी. जो 2-2 से बराबरी पर छूटी थी. यह सीरीज अगले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप अवधि (2025-27) का हिस्सा होगी. वहीं इस सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट पर भी सभी निगाहें होंगी, क्योंकि दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 35 बार शतक तक पहुंचने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अभी तक शतक नहीं बनाया है. इंग्लैंड ने 2015 में पूर्व सलामी बल्लेबाज एल‍िएस्टर कुक की कप्तानी में घरेलू धरती पर जीत हासिल करने के बाद से एशेज पर कब्जा नहीं किया है. वैसे इस साल भारतीय टीम ऑस्ट्रेल‍िया का दौरा करने जा रही है. इस दौरान वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 टेस्ट मैच खेलेगी. यहां गौर करने वाली बात यह है कि 22 नवंबर से ही पहला टेस्ट मैच पर्थ में ही होगा. ऑस्ट्रेलिया में एशेज अभियान पिछली बार ब्रिस्बेन के अलावा किसी अन्य शहर में 1982-83 में शुरू हुआ था। पर्थ के वाका स्टेडियम में मैच खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पिछले आठ एशेज टेस्ट जीते हैं। इनमें से दो में उसे पारी से जीत मिली थी। 2013-14 में इंग्लैंड की 150 रन की हार थी, जब ऑस्ट्रेलिया ने फिर से एशेज ट्रॉफी जीती थी। गाबा में दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन का तीसरा डे-नाइट मेंस टेस्ट होगा, इससे पहले उसने पाकिस्तान (2016) और श्रीलंका (2019) के खिलाफ मैच खेले थे। एशेज सीरीज 2025-26 का शेड्यूल पहला टेस्ट: पर्थ स्टेडियम, 21-25 नवंबर दूसरा टेस्ट: गाबा, 4-8 दिसंबर तीसरा टेस्ट: एडिलेड ओवल, 17-21 दिसंबर चौथा टेस्ट: मेलबर्न (एमसीजी), 26-30 दिसंबर पांचवां टेस्ट: स‍िडनी (एससीजी), 4-8 जनवरी

वेस्टइंडीज छह विकेट की जीत के साथ इंग्लैंड को किया बाहर, सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया

दुबई कप्तान हेली मैथ्यूज के हरफनमौला खेल के दम पर वेस्टइंडीज ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण के आखिरी मैच में इंग्लैंड को छह विकेट से हरा कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। मैथ्यूज गेंदबाजी में दो विकेट चटकाने के बाद 50 रन की पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच किआना जोसेफ (52 रन) के साथ 74 गेंद में 102 रन की साझेदारी कर लक्ष्य का पीछा करते हुए दबदबा कायम किया। इंग्लैंड को छह विकेट पर 141 रन पर रोकने के बाद वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पिछले 14 मैचों में यह इंग्लैंड पर वेस्टइंडीज की पहली जीत है। इस जीत के साथ ही 2016 की चैम्पियन टीम ग्रुप तालिका में पहले स्थान के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गयी। दक्षिण अफ्रीका ने भी अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली जबकि ग्रुप तालिका में तीसरे स्थान पर रहने वाली इंग्लैंड की टीम का सफर खत्म हो गया। वेस्टइंडीज के सामने दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड जबकि पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी। वामहस्त बल्लेबाज जोसेफ ने 38 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के जड़े तो वहीं मैथ्यूज ने इतनी ही गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगा कर अपने 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को यादगार बनाया। डिएंड्रा डॉटिन ने 19 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आखिरी ओवरों में इंग्लैंड को वापसी का मौका नहीं दिया। इंग्लैंड के लिए नैट सिवर ब्रंट, सोफी एकलेस्टोन और सारा ग्लेन ने एक-एक विकेट चटकाये। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर इंग्लैंड के लिए सिवर ब्रंट ने 50 गेंद की नाबाद पारी में पांच चौके की मदद से 57 रन बनाये। उन्होंने चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुई कप्तान हीथर नाइट के साथ चौथे विकेट के लिए 36 गेंद में 46 रन की अहम साझेदारी की। इंग्लैंड की कप्तान ने 13 गेंद की पारी में तीन चौके की मदद से 21 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए एफी फ्लेचर चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिये। डॉटिन को एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए मैथ्यूज ने पहले ओवर में लौरिन बेल के खिलाफ छक्का और दो चौके लगाये जबकि जोसेफ ने नैट सिवर के खिलाफ दो चौके और शार्ली डीन के खिलाफ छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिये। जोसेफ ने चौथे ओवर में सोफी एकलेस्टोन के खिलाफ भी लगातार गेंदों पर चौके के साथ इंग्लैंड के गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया। इस बीच इंग्लैंड के क्षेत्ररक्षकों ने दोनों बल्लेबाजों के कैच को टपका कर जीवन दान भी दिये। मैथ्यूज ने छठे ओवर में डीन के खिलाफ तीन चौके लगाये जिससे पावर प्ले में वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 67 रन बना लिये। पावर प्ले के बाद टीम की रन गति थोड़ी कम हुई लेकिन जोसेफ ने 10वें ओवर में डीन के गेंद को दर्शकों के पास भेज कर अपनी पारी का दूसरा छक्का जड़ा। उन्होंने 11वें ओवर में सारा ग्लेन के खिलाफ एक रन के साथ अपना पचासा पूरा किया। वेस्टइंडीज ने 12वें ओवर में अपने रनों का शतक पूरा किया। अगले ओवर में माया बूशेर ने जोसेफ का एक और आसान कैच टपकाया लेकिन सिवर ब्रंट की अगली गेंद पर डैनियल वायट ने उनके कैच को लपकने में कोई गलती नहीं की। इसी ओवर में मैथ्यूज ने एक रन के साथ 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि अगले ओवर मे ग्लेन की गेंद पर डेनियल गिब्सन को कैच थमा बैठी। दो विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज मैच पर पकड़ बनाने लगे थे लेकिन डॉटिन ने डीन के खिलाफ 16वें ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़कर मैच को पूरी तरह से वेस्टइंडीज की झोली में कर दिया। इससे पहले माया बूशेर (14) और  वायट (16) ने इंग्लैंड को सधी हुई शुरुआत दिलायी। बूशेर ने तीसरे ओवर में शिनेल हेनरी के खिलाफ पारी का पहला चौका जड़ा तो वहीं वायट ने मैथ्यूज की गेंद को सीमा के पार भेजा। मैथ्यूज ने इसी ओवर में वायट को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। टीम ने पांच रन के अंदर दो और विकेट गंवा दिये। एलिस कैप्सी (एक रन) पांचवें ओवर में रन आउट हो गयी तो वहीं फ्लेचर ने अपनी पहली गेंद पर ही सातवें ओवर में बूशेर को पवेलियन की राह दिखाई। महज 34 रन पर तीन विकेट गंवाकर इंग्लैंड की टीम मुश्किल में थी लेकिन सिवर ब्रंट और नाइट ने रन गति को बनाये रखते हुए इंग्लैंड पर दबाव को हावी नहीं होने दिया। नाइट ने इस दौरान फ्लेचर और डॉटिन के खिलाफ तो वहीं सिवर ब्रंट ने अश्मिनी मुनिसार और आलिया ऑलेन के खिलाफ शानदार चौके लगाये। नाइट हालांकि मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 13वें ओवर में मैदान से बाहर चली गयी। उस समय टीम का स्कोर तीन विकेट पर 79 रन था। एक छोर से विकेटों के पतन के बीच सिवर ब्रंट ने दूसरा छोर संभाले रखा। इंग्लैंड ने 15वें ओवर में रनों का शतक पूरा किया। सिवर ब्रंट ने 18वें ओवर में ऑलेन के खिलाफ दो चौके लगाकर 45 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। सोफी एकलेस्टोन (सात) ने आखिरी ओवर में छक्का तो वहीं सिवर ब्रंट ने चौका लगाकर टीम के स्कोर को 140 के पार पहुंचाया।  

गोल नहीं कर सके रोनाल्डो, पुर्तगाल ने स्कॉटलैंड से ड्रॉ खेला

मैड्रिड स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल नहीं कर सके और पुर्तगाल ने नेशंस लीग में स्कॉटलैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला। पुर्तगाल ने क्रोएशिया, स्कॉटलैंड और पोलैंड से पहले तीन मैच जीते थे लेकिन ग्लासगो में तीसरे मैच में गोल करने में नाकाम रही। अब तक 133 अंतरराष्ट्रीय गोल कर चुके रोनाल्डो के पास कई मौके आये लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सके। पुर्तगाल इस ड्रॉ के बावजूद ग्रुप एवन में शीर्ष पर है जबकि क्रोएशिया दूसरे स्थान पर है। वहीं स्पेन ने सर्बिया को 3.0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। क्रोएशिया ने पोलैंड से 3.3 से ड्रॉ खेला। कोसोवो ने साइप्रस को ग्रुप सी के मैच में 3.0 से हराया जबकि रोमानिया ने लिथुआनिया को 2.1 से मात दी। बेलारूस ने लक्जेमबर्ग से 1.1 से ड्रॉ खेला।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet