LATEST NEWS

इंडिया-ए की 18 सदस्यीय टीम के 25 और 26 मई को बैचों में इंग्लैंड के लिए रवाना होने की उम्मीद

नई दिल्ली इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई पहले ही इंडिया-ए के स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है। अब इस टीम के कोचिंग स्टाफ से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। आमतौर पर जूनियर टीम या फिर जिस टूर पर टीम इंडिया के हेड कोच नहीं होते वहां NCA प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण टीम के कोच बनकर जाते थे, मगर इस बार ऐसा नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार ऋषिकेश कानिटकर को भारतीय ए टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। कानिटकर के अलावा, असम के सुभोदीप घोष (फील्डिंग कोच) और ट्रॉय कूली (गेंदबाजी कोच) कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। कौन हैं ऋषिकेश हेमंत? ऋषिकेश हेमंत कानिटकर एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने कुछ समय के लिए टेस्ट और वनडे मैच खेले। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफब्रेक गेंदबाज हैं। जब उन्होंने 2015 में संन्यास लिया, तो वे रणजी ट्रॉफी में 8000 से अधिक रन बनाने वाले केवल तीन बल्लेबाजों में से एक थे और रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एलीट और प्लेट लीग दोनों खिताब जीतने वाले एकमात्र कप्तान भी थे। बता दें, इंडिया-ए की 18 सदस्यीय टीम के 25 और 26 मई को बैचों में इंग्लैंड के लिए रवाना होने की उम्मीद है। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहला चार दिवसीय मैच, जिसे प्रथम श्रेणी मैच के रूप में नामित किया गया है, 30 मई को कैंटरबरी में शुरू होगा। नॉर्थम्प्टन में 6 जून से होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच के बाद, भारत ए टीम 13 से 16 जून तक बेकेनहैम में सीनियर टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी, यह मैच बंद दरवाजे के पीछे खेला जाएगा। जिसे इंट्रा स्क्वॉड मैच भी कहा जा सकता है। बीसीसीआई ने कहा है कि शुभमन गिल और साई सुदर्शन इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे मैच से पहले ए टीम से जुड़ेंगे। बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए सीनियर टीम का ऐलान अभी तक नहीं किया है, रिपोर्ट्स के अनुसार पहले टीम का ऐलान 23 मई को होना था, मगर आईपीएल रिशेड्यूल होने के चलते स्क्वॉड का ऐलान में देरी हो सकती है। भारत ‘ए’ टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (वीसी) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे

दिल्ली का आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ, कई रिकॉर्ड्स भी दांव पर लगे, गिल भी बना सकते हैं इतिहास

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच खेला जाएगा। यह मैच आईपीएल स्थगित होने से पहले धर्मशाला में खेला जा रहा था। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा में तनाव बढ़ने के बाद अचानक यह मैच बीच में ही रोक दिया गया था। उस वक्त पंजाब की टीम 10.1 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में थी। जब यह मैच नए सिरे से खेला जाएगा तो दिल्ली नई उम्मीदों के साथ मैदान में उतरेगी। फिलहाल दिल्ली का आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ है। इस मैच में कई रिकॉर्ड्स भी दांव पर लगे हैं। खास रिकॉर्ड पर केएल राहुल की निगाहें दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने इस आईपीएल सीजन की शानदार शुरुआत की। हालांकि बाद में वह उस टच में नहीं नजर आए। पिछले दो मैचों में उनका स्कोर सात और दस रन ही था। वैसे जब राहुल गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उतरेंगे तो उन्हें अपने टी-20 करियर में 8000 रन पूरा करने के लिए 30 और रन चाहिए। फिलहाल राहुल ने 236 मैचों में 42.15 की औसत और 136.14 के स्ट्राइक रेट से 7967 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। शुभमन गिल भी बना सकते हैं इतिहास गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी अपने टी-20 करियर के खास मुकाम पर हैं। गिल को अपने टी-20 करियर में 5000 रन पूरा करने के लिए मात्र 21 रनों की जरूरत है। अभी तक गिल ने 37.71 की औसत और 138.19 के स्ट्राइक रेट से 4997 रन बनाए हैं। इस दौरान गिल के नाम छह शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं। इनमें से उन्होंने 3724 रन आईपीएल में ही बनाए हैं। अगर इस सीजन की बात करें तो गिल ने 508 रन बनाए हैं। उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए हैं और उनका बेस्ट 90 का है। कुलदीप के नाम दर्ज हो सकते हैं आईपीएल में 100 विकेट दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के नाम भी इस आईपीएल मैच में एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है। कुलदीप यादव अपने आईपीएल करियर में 100 विकेट हासिल करने से मात्र एक विकेट दूर हैं। उन्होंने 26.77 की औसत और 8.03 की इकॉनमी से कुल 99 आईपीएल विकेट लिए हैं। इस दौरान कुलदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर 4 विकेट है। इस सीजन में कुलदीप ने 11 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। हालांकि पिछले तीन मैचों में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। साई सुदर्शन के नाम जुड़ सकता है यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के शानदार ओपनर साई सुदर्शन के नाम पर एक खास रिकॉर्ड जुड़ सकता है। अगर सुदर्शन तीन छक्के और लगा देते हैं वह आईपीएल में 50 छक्के पूरे कर लेंगे। इस सीजन में भी सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 11 पारियों में 509 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 46.27 जबकि स्ट्राइक रेट 153.31 है। सुदर्शन ने अभी तक 5 अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82 रन है। उन्होंने 56 चौके और 16 छक्के लगाए हैं। कुल 36 मैचों में सुदर्शन ने 151 चौके और 47 छक्के लगाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस गुजरात टाइटंस IPL 2025 का 60वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में आज

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस गुजरात टाइटंस IPL 2025 का 60वां मैच आज यानी रविवार, 18 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। दिल्ली बनाम गुजरात मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -अक्षर पटेल और शुभमन गिल- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। शुभमन गिल की अगुवाई वाली जीटी की टीम की नजरें इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने पर होगी। अगर ऐसा होता है तो आरसीबी को भी अगले राउंड का टिकट मिल जाएगा। वहीं दिल्ली की नजरें गुजरात को हराकर प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ाने पर होगी। ऐसे में आज के मैच में दिल्ली और गुजरात के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। आईए एक नजर DC vs GT पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की सतह आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। यहां की छोटी बाउंड्री के चलते असर बड़े-बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। 190 रन से ऊपर का कोई भी स्कोर सुरक्षित माना जा सकता है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के मौसम में बारिश हुई है, लेकिन इससे खेल पर असर पड़ने की उम्मीद काफी कम है। यहां चेजिंग टीम का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर रहा है, ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले फील्डिंग चुन सकता है। अरुण जेटली स्टेडियम IPL रिकॉर्ड्स और आंकड़े मैच- 93 पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 45 (48.39%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 47 (50.54%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 46 (49.46%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 46 (49.46%) बिना परिणाम वाले मैच- 1 (1.08%) हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 187/3 औसत रन प्रति विकेट- 27.48 पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 167.94 DC बनाम GT हेड टू हेड दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का आमना सामना IPL में सिर्फ 6 ही बार हुआ है। हालांकि इस दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। दिल्ली और गुजरात दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। आज भी फैंस को एक रोमांचक मैच की उम्मीद होगी।

आज अंडर19 चैम्पियनशिप 2025 के फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत

यूपिया रिकॉर्ड 10वां सैफ आयु-समूह पुरुष टूर्नामेंट जीतने के लक्ष्य के साथ, भारत आज को गोल्डन जुबली स्टेडियम में दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) अंडर19 चैम्पियनशिप 2025 के फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगा, और मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडीस को उम्मीद है कि उनकी टीम दर्शकों का मनोरंजन कर पाएगी। भारत ने अंडर15, अंडर16 और अंडर17 टूर्नामेंट दो-दो बार जीते हैं, और अंडर18, अंडर19 और अंडर20 टूर्नामेंट एक-एक बार जीते हैं। फर्नांडीस ने उनमें से तीन जीते हैं और आज को अपना चौथा खिताब जीतने की कोशिश में हैं। बांग्लादेश ब्लू कोल्ट्स के लिए जाना-पहचाना प्रतिद्वंद्वी है। दोनों देशों के बीच चार सैफ पुरुष आयु वर्ग के फाइनल में मुकाबला हुआ है, और भारत ने सभी चार में जीत हासिल की है, जिसमें पिछले साल का सैफ अंडर17 फाइनल भी शामिल है, जिसमें मोहम्मद अरबाश और मोहम्मद कैफ ने गोल किए थे, जो दोनों ही मौजूदा अंडर19 टीम का हिस्सा हैं। भारत ने अब तक अरुणाचल प्रदेश की भीड़ के सामने अपना दबदबा दिखाया है, जिसमें उसने ग्रुप चरण में क्रमशः श्रीलंका और नेपाल के खिलाफ 8-0 और 4-0 से जीत दर्ज की है, और शुक्रवार को सेमीफाइनल में मालदीव के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की है। फर्नांडिस और कप्तान सिंगमयुम शमी ने स्थानीय दर्शकों की खूब प्रशंसा की, जो हर भारतीय मैच में बढ़ती संख्या में आए हैं, खासकर सेमीफाइनल के दौरान मूसलाधार बारिश के बीच। फर्नांडीस ने कहा, “कल, हमने इतनी भारी बारिश के बीच बहुत सारे प्रशंसकों को देखा, और कोई भी स्टैंड से बाहर नहीं गया। वे मैच के अंत तक समर्थन करते रहे, और यह आश्चर्यजनक था। मैं प्रशंसकों से कल भी वापस आने का आह्वान करना चाहूंगा। हम मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम कुछ भी पीछे न छोड़ें। मैं वादा करता हूं कि यह एक अच्छा मैच होगा और हम दर्शकों का उसी तरह मनोरंजन करेंगे, जैसा हमने पिछले तीन मैचों में किया है।” मालदीव के खिलाफ मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए मिडफील्डर शमी ने कहा, “अरुणाचल के लोगों को फ़ुटबॉल बहुत पसंद है। हम इतने सारे लोगों को आते और हमारा समर्थन करते देखकर बहुत खुश हैं। खिलाड़ियों के तौर पर, हमें उनके सामने खेलने पर गर्व है। हम फाइनल के लिए तैयार हैं और कल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।” बांग्लादेश ने सेमीफ़ाइनल में नेपाल को 2-1 से हराया। 74 मिनट के शुरुआती संघर्ष के बाद, आशिकुर रहमान ने कॉर्नर पर हेडर से गतिरोध तोड़ा, इसके बाद कप्तान नजमुल हुदा फैसल ने दूसरा गोल किया। नेपाल ने घाटे को आधा कर दिया, लेकिन बांग्लादेश ने जीत हासिल की। फर्नांडीस ने कहा, “हमने टूर्नामेंट में बांग्लादेश के साथ नहीं खेला, लेकिन उन्हें खेलते हुए देखा है और जानते हैं कि वे कितने अच्छे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है, खासकर सेमीफाइनल में, नेपाल को हराकर। हम इसका सम्मान करते हैं, और हम तैयारी करेंगे और खुद को तैयार करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें।” बांग्लादेश के मुख्य कोच गोलम रोबनी चोटन ने कहा, “हमारे लड़कों ने अब तक सभी मैचों में अच्छा फुटबॉल खेला है, उन्होंने बहुत कुछ सीखा है, और अब वे अपनी क्षमताओं में काफी आश्वस्त हैं। हम फाइनल के लिए तैयार हैं।” बांग्लादेश के कप्तान फैसल ने कहा, “किसी भी फाइनल को लेकर हमेशा एक खास स्तर का उत्साह होता है। यह टूर्नामेंट का आखिरी मैच है, और दोनों टीमें इसे जीतना चाहती हैं। हम अपना उद्देश्य पूरा करने के लिए यहां आए हैं, जो ट्रॉफी को वापस घर ले जाना है। उन्होंने कहा, “हमें पहले मैच से लेकर सेमीफाइनल तक अपने प्रत्येक खिलाड़ी पर पूरा भरोसा है, और यह फाइनल तक भी जारी रहेगा। हम यहां अच्छी चीजें हासिल करने आए हैं। चूंकि हम फाइनल में भारत का सामना कर रहे हैं, इसलिए आप कह सकते हैं कि यह थोड़ा अलग प्रस्ताव है। लेकिन हम भारत का बहुत सम्मान करते हैं, वे एक अच्छी टीम हैं। हालांकि, हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यहां आए हैं, और हम इसे हासिल करने के लिए अपना 100 प्रतिशत देंगे।”

सुरेश रैना ने की बड़ी भविष्यवाणी- विराट कोहली के पास सबकुछ है, बस IPL ट्रॉफी बाकी

नई दिल्ली विराट कोहली ने अपने करियर में आपार सफलता हासिल की है। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप और ना जाने आईसीसी के कितने अवॉर्ड जीते हैं, मगर अभी भी IPL ट्रॉफी जीतने की कसक है। विराट कोहली आरसीबी को ट्रॉफी जिताने के लिए पीछले 17 सालों से पसीना बहा रहे हैं, मगर अभी तक उनके हाथ सफलता नहीं लगी है। मगर इस सीजन वह और उनकी टीम जिस तरह खेल रही है उसे देखकर लगता है कि आरसीबी का ट्रॉफी का सूखा इस सीजन खत्म हो जाएगा। ऐसा ही मानना टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट सुरेश रैना का भी है। उन्होंने कहा है कि अगर विराट कोहली ‘विराट’ पारी खेलते हैं तो आरसीबी इस साल ट्रॉफी उठा सकती है। स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बात करते हुए सुरेश रैना ने कहा, “बिल्कुल, उन्होंने अभी-अभी टेस्ट से संन्यास लिया है और अगर वह आरसीबी को ट्रॉफी जिताते हैं तो उन्हें अलग ही खुशी मिलेगी। वह आरसीबी की अपराजेय ताकत हैं। उनके पास जीवन में सब कुछ है, बस आरसीबी की ट्रॉफी नहीं आई है। वह निश्चित रूप से इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे। मुझे लगता है कि अगर विराट कोहली ‘विराट’ पारी खेलते हैं तो आरसीबी इस साल ट्रॉफी उठा सकती है।” रैना ने कहा, “बाकी 10 खिलाड़ियों को उनका साथ देना होगा और उनके साथ बने रहना होगा। वह स्थिति को पढ़ना जानते हैं। हमने उनके क्रिकेटिंग शॉट्स के साथ-साथ विकेटों के बीच दौड़ते हुए भी देखा है। अब एक अलग ऊर्जा देखने को मिलेगी। उन्हें पहले ही ब्रेक मिल चुका है। उनका एक अलग रूप देखने को मिलेगा। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है, तो अब क्यों नहीं? अब वह ऐसा करने के लिए और भी अधिक उत्सुक होंगे।” आज बेंगलुरु को मिल सकता है प्लेऑफ का टिकट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना आज कोलकाता नाइट राइडर्स से है। आरसीबी 11 में से 8 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। अगर आज बेंगलुरु कोलकाता को चित करने में कामयाब रहती है तो वह प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन जाएगी। इसके बाद उनकी नजरें बचे दो मुकाबलों में टॉप-2 में जगह पक्की करने पर होगी। कोहली भी इस सीजन पूरे रंग में नजर आ रहे हैं। वह 11 मैचों में 505 रनों के ऑरेंज कैप की रेस में चौथे पायदान पर हैं।

क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट मैचों के दौरान बच्चों की एंट्री को फ्री की, अब बच्चे स्टेडियम में बैठकर देख पाएंगे टेस्ट मैच

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट का क्रेज इस समय कम हो रहा है। हर कोई इस फॉर्मेट को बढ़ावा देने के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहा है। यही कारण है कि आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की प्राइज मनी को दोगुना से ज्यादा कर दिया है। इस बीच एक क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट मैचों के दौरान बच्चों की एंट्री को फ्री कर दिया है। ये कदम वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उठाया है। सीडब्ल्यूआई ने कहा है कि वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान स्टेडियम में बच्चों की एंट्री फ्री रहेगी। अगले महीने से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला देखने के लिए कैरेबियाई देशों के बच्चों को एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) क्रिस डेह्रिंग ने इसको लेकर खुलासा किया। बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल, ग्रेनेडा के ग्रेनेडा नेशनल स्टेडियम और जमैका के सबीना पार्क में होने वाले आगामी टेस्ट मैचों के लिए सभी बच्चों को निशुल्क प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। केंसिंग्टन ओवल में ‘WI होम – फुल आह एनर्जी’ कैंपेन के आधिकारिक लॉन्च के दौरान बोलते हुए डेह्रिंग ने कहा कि यह पहल CWI की नई नीति के हिस्से के रूप में शुरू की गई है। उन्होंने कहा, “CWI में हम मानते हैं कि हर बच्चे के लिए टेस्ट क्रिकेट तक पहुंच पाना एक मानवाधिकार है। टेस्ट क्रिकेट में आने में सक्षम होना कैरेबियन में एक मानवाधिकार है और इसलिए, इस साल पहली बार हम एक नीति के रूप में सभी बच्चों को मुफ्त में टेस्ट मैच को देखने के लिए सक्षम कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आपको टिकट की जरूरत नहीं है, यह आपका अधिकार है। टिकट सिर्फ पैसे देकर खरीदने वालों के लिए है, आपका अधिकार नहीं है और अगर यह हमारे बच्चों का अधिकार है, तो यह हमारे माता-पिता और हमारे संगठनों और हमारी सरकारों और हर वयस्क का कर्तव्य है कि वे सुनिश्चित करें कि हमारे बच्चों को यह अधिकार मिले।” वहीं, सीडब्ल्यूआई के अध्यक्ष डॉ. शैलो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस कदम से टेस्ट सीरीज के दौरान स्टेडियम पूरी तरह भरे रहेंगे। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि कितनी उम्र तक के बच्चों को एंट्री फ्री मिलने वाली है।

बेंगलुरू की टीम का अपने मैदान पर कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं, आरसीबी को करना होगा कुछ कमाल

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी को आईपीएल 2025 के 58वें लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है। ये मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले रजत पाटीदार के पंटर थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। भले ही टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, लेकिन बेंगलुरू की टीम का अपने मैदान पर कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। यहां तक कि पिछले पांच मैचों में से सिर्फ एक मैच में ही आरसीबी की टीम को जीत मिल सकी है। ऐसे में जान लीजिए कि हेड टू हेड रिकॉर्ड दोनों का क्या है। IPL के इतिहास में आरसीबी और केकेआर की टक्कर अब तक 35 बार हुई है। दोनों के बीच कोई मुकाबला बेनतीजा नहीं रहा है, जबकि 35 में से आरसीबी ने सिर्फ 15 मुकाबले जीते हैं, जबकि 20 मैचों में जीत कोलकाता की टीम को मिली है। इतना ही नहीं, बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में केकेआर का रिकॉर्ड आरसीबी के खिलाफ लाजवाब है। केकेआर ने बेंगलुरू में 12 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 8 मैचों में केकेआर ने जीत दर्ज की है। आरसीबी अपने होम ग्राउंड पर सिर्फ 4 मैच केकेआर के खिलाफ जीत पाई है। इसके अलावा आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 2023 से अब तक खेले गए पांच मुकाबलों की बात करें तो यहां भी केकेआर का पलड़ा भारी है। केकेआर ने पिछले पांच मैचों में से आरसीबी के खिलाफ चार मैचों में जीत दर्ज की है। इनमें से एक ही मैच आरसीबी ने जीता है, जो कि इसी सीजन का पहला मुकाबला था। जीत की लय तो आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ पकड़ ली है, लेकिन बेंगलुरू इस सीजन भी आरसीबी को उतना रास नहीं आया है। बेंगलुरू में आरसीबी ने आईपीएल के 18वें सीजन में अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 3 मैचों में हार मिली है।

RCB-KKR के बीच होने वाले मुकाबले से आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत होगी

बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 फिर से पटरी पर लौट रहा है. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते इस लीग को एक हफ्ते के लिए स्थगित करना पड़ा था. अब शनिवार (17 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइटराइडर्स (RCB) के बीच होने वाले मुकाबले से आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत होगी. बेंगलुरु-कोलकाता का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. कोहली पर होंगी सबकी निगाहें इस मुकाबले में सबकी निगाहें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी, जो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे. स्टेडियम में भी फैन्स ‘कोहली-कोहली’ के नारे निश्चित तौर पर लगाएंगे. वैसे भी ज्यादातर प्रशंसक इस मुकाबले में कोहली के सम्मान में सफेद जर्सी पहनकर मैदान पर आ सकते हैं. किंग कोहली भी टेस्ट करियर से शॉकिंग रिटायरमेंट के बाद इस मुकाबले में दमदार पारी खेलना चाहेंगे. इसमें कोई शक नहीं है कि केकेआर पर आरसीबी का पलड़ा भारी होगा. चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ चोटिल हुए कप्तान रजत पाटीदार फिट हो चुके हैं, जो आरसीबी के लिए अच्छी खबर है. आरसीबी के अधिकांश विदेशी खिलाड़ी भी टीम को जॉइन कर चुके हैं. फिल साल्ट, लुंगी एनगिडी, टिम डेविड, लियाम लिविंगस्टोन और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ी सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं. हालांकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की चोट के कारण गैरमौजूदगी आरसीबी के लिए एक बड़ी समस्या हो सकती है. उधर कोलकाता नाइट राइडर्स को मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा निराश उसके बल्लेबाजों ने किया है. कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा अंगकृष रघुवंशी के अलावा किसी भी बल्लेबाज में निरंतरता नहीं दिखी है. केकेआर को वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह से अब दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वैसे केकेआर को इंग्लिश ऑलराउंडर मोईन अली की कमी खलेगी, जो वायरल बुखार के कारण बाहर हो गए हैं. वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा केकेआर की बॉलिंग की अहम कड़ी रहने वाले हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल साल्ट, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनिगडी, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल. कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती. फैंटेसी इलेवन में ये होंगे बेस्ट: फिल साल्ट, विराट कोहली (उप-कप्तान), रजत पाटीदार, अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नरेन (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, आंद्रे रसेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती. आईपीएल 2025 की अंकतालिका में फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे नंबर पर है. आरसीबी के 11 मैचों में 8 जीत से 16 अंक हैं. इस मुकाबले में जीत उसे प्लेऑफ में जगह पक्की कर देगी. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैचों में 11 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है. आरसीबी के हाथों मुकाबला हारने पर केकेआर प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो जाएगी. IPL में आरसीबी-केकेआर के बीच H2H इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अबतक 35 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान 20 मैचों में कोलकाता की टीम को जीत मिली. वहीं 15 मैच आरसीबी ने जीते. इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ रही हैं. इससे पहले 22 मार्च 2025 को दोनों टीमों के बीच ईडन गार्डन्स में मुकाबला हुआ था. उस मुकाबले में आरसीबी ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख सलाम डार, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह. कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, लवनिथ सिसोदिया, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक, एनरिक नॉर्किया, स्पेंसर जॉनसन.  

नीरज चोपड़ा ने पार किया 90 मीटर का मार्क बोले अब मेरा अगला लक्ष्य..

दोहा  भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा शुक्रवार (16 मई) को दोहा डायमंड लीग 2025 में उतरे. दोहा डायमंड लीग में नीरज ने मेन्स जैवलिन थ्रो स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया. नीरज ने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का बेस्ट थ्रो किया. जर्मनी के जूलियन वेबर 91.06 मीटर के थ्रो के साथ पहले नंबर पर रहे. यह थ्रो वेबर ने छठे प्रयास में किया था. नीरज के अलावा उनके हमवतन किशोर जेना भी मेन्स जैवलिन थ्रो सपर्धा में भाग ले रहे थे, जो आठवें नंबर पर रहे. बता दें कि डायमंड लीग के एक लेग में पहले स्थान पर रहने के लिए एथलीट को 8 अंक मिलते हैं. जबकि दूसरे स्थान पर रहने के लिए 7, तीसरे स्थान पर रहने के लिए 6 और चौथे स्थान पर रहने के लिए 5 अंक दिए जाते हैं. यानी नीरज चोपड़ा को 7, जबकि वेबर को 8 अंक मिले. डायमंड लीग 2025 का समापन 27 और 28 सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल के साथ होना है. डायमंड लीग फाइनल के विजेता को डायमंड ट्रॉफी मिलती है.  नीरज चोपड़ा के कीर्तिमान की तारीफ, बोले- भारत को गर्व है नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार (16 मई) को दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का बैर‍ियर पार कर दिया. जैवल‍िन थ्रो इवेंट में दूसरा स्थान हास‍िल करने के बावजूद नीरज ने इत‍िहास रच द‍िया. नीरज की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की. पीएम मोदी ने नीरज की मेहनत और उनके अनुशासन का भी ज‍िक्र अपने पोस्ट में क‍िया. नीरज ने पहली बार पार किया 90 मीटर का बैरियर दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का पहला अटेम्प शानदार रहा और उन्होंने 88.44 मीटर का थ्रो किया. वहीं नीरज का दूसरा अटेम्प फाउल रहा. नीरज का तीसरा अटेम्प 90.23 मीटर का रहा. पहली बार नीरज ने अपने करियर में 90 मीटर का बैरियर पार किया. देखा जाए तो पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी ने 90 मीटर की दूरी पारी की है. यानी नीरज ने जैवलिन थ्रो में नेशनल रिकॉर्ड बना दिया. नीरज चोपड़ा का चौथा थ्रो उतना अच्छा नहीं रहा और इसमें उन्हें 80.56 मीटर की दूरी मिली. नीरज का पांचवां प्रयास फाउल रहा. जबकि छठे प्रयास में उन्होंने 88.20 मीटर की दूरी हासिल की. दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा के सामने एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा), जैकब वाडलेच (चेक गणराज्य), जूलियन वेबर और मैक्स डेहनिंग (दोनों जर्मनी), जूलियस येगो (केन्या), रोड्रिक डीन (जापान) जैसे खिलाड़ियों की चुनौती थी. पेरिस ओलंपिक 2024 के स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम ने दोहा डायमंड लीग में भाग नहीं लिया. इससे पहले नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 89.94 मीटर था. यह थ्रो उन्होंने साल 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में किया था. नीरज चोपड़ा ने सबसे पहले 2018 में दोहा डायमंड लीग में भाग लिया था और चौथे स्थान पर रहे थे. उन्होंने 2023 में यहां पहला स्थान हासिल किया, जबकि 2024 में वो दूसरे स्थान पर रहे. चोपड़ा ने पार किया 90 मीटर का मार्क बोले अब मेरा अगला लक्ष्य.. आज से ठीक 9 महीने 7 दिन पहले 9 अगस्त 2024 को नीरज ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर जीतने के बाद कहा था, ‘आज मेरा दिन नहीं था। मुझे लग रहा था कि आज वो दिन है, जब 90 मीटर का थ्रो आएगा, लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था।’ 9 महीने 7 दिन में नीरज ने 90 मीटर की बाधा कैसे पार कर ली क्यों खास है 90 मीटर मार्क? जेवलिन में अब तक के इतिहास में दुनिया भर 25 जेवलिन थ्रोअर ही 90 मीटर भाला फेंक सके हैं। एशिया में ऐसा करने वाले 3 प्लेयर ही हैं। इनमें नीरज के अलावा, पाकिस्तान के अरशद नदीम और चीनी ताइपे चाओ-त्सुन चेंग शामिल हैं। 2024 ओलिंपिक से पहले चेंग ही यह कारनामा कर सके थे। 1. वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले जान जेलेजनी से ट्रेनिंग ली नीरज ने वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जान जेलेजनी से ट्रेनिंग लेने का फैसला लिया। उन्होंने नवंबर 2024 में चेक गणराज्य के जेलेजनी को अपना कोच बनाया। दोनों ने फरवरी महीने में कोचिंग शुरू की। जेलेजनी के नाम भाला फेंक का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, उन्होंने 1996 में 98.48 मीटर भाला फेंका था। वे तीन ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। जर्मन बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ डॉ क्लॉस बार्टोनिट्ज की कोचिंग में नीरज ने 2020 में टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता। उसके बाद पेरिस में सिल्वर मेडल भी हासिल किया। इस बीच नीरज डायमंड लीग, वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे टूर्नामेंट में मेडल जीतते रहे, लेकिन 90 मीटर मार्क हासिल नहीं कर सके। 2. नए कोच ने गलतियां बताईं, तकनीकी बदलाव किए नीरज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कोच जेलेजनी ने पेरिस ओलिंपिक के वीडियो देखकर उन्हें 2 कमियां बताई थीं। उन्होंने नीरज की तकनीक में कुछ बदलाव भी किए थे, जिनका जिक्र नीरज ने एक इंटरव्यू में किया था। 3. जेलेजनी के बताए डॉक्टर से इलाज करवाया जेलेजनी से जुड़ने के बाद नीरज ने अपनी कमर की चोट के लिए जेलेजनी के बताए गए डॉक्टर से सलाह ली। नीरज ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं अपनी चोट के कारण अपनी तकनीक में 100 प्रतिशत नहीं दे पा रहा था। मैं प्राग में जेलेजनी के डॉक्टर के पास गया और उन्होंने कुछ एक्सरसाइज बताई।’ नीरज काफी समय से कमर की चोट से परेशान थे। उन्होंने माना कि वे चोट की वजह से पेरिस ओलिंपिक में अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं कर पाए। सिल्वर जीतने के बाद नीरज ने कहा था- ‘मुझे लगता है कि मैं फाइनल में अधिक दूरी तक थ्रो कर सकता था। भले ही मानसिक रूप से मैं तैयार था, लेकिन मेरा शरीर मेरी कमर की चोट के बढ़ने के डर की वजह से पीछे हट रहा था। मैं ट्रैक पर रनअप के साथ संघर्ष कर रहा था, जिसके कारण मेरे कई अटेम्ट फाउल रहे।’ 4. ट्रेनिंग के लिए जल्दबाजी में शादी, रिसेप्सन भी टाला नीरज चोपड़ा को अपनी ट्रेनिंग की शुरुआत करने के लिए जल्दबाजी में शादी करनी पड़ी। इतना ही नहीं, रिसेप्शन को भी टालना पड़ा। नीरज ने अपनी सीक्रेट शादी के सवाल पर एक चैनल से कहा था- ‘मुझे ट्रेनिंग करनी थी, इस वजह से जल्दी में शादी की।’ नीरज ने कहा … Read more

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर रवि शास्त्री ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना, अगर मैं कोच होता तो कभी ऐसा नहीं करने देते

नई दिल्ली रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट पर बातें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खत्म होने के बाद ही शुरू हो गई थी। उस सीरीज में टीम इंडिया को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम ना सिर्फ वह सीरीज हारी थी, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का भी सपना चकनाचूर हुआ था। रोहित ने अपनी खराब फॉर्म को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच से बाहर बैठने का फैसला किया था। रवि शास्त्री ने इस मुद्दे पर कहा कि अगर गौतम गंभीर की जगह वह कोच होते तो रोहित को कभी ऐसा नहीं करने देते। उन्होंने यह बात IPL के दौरान खुद हिटमैन को बताई। रवि शास्त्री ने ICC से बिना गौतम गंभीर का नाम लिए कहा, “मैंने रोहित को टॉस के समय बहुत बार देखा। टॉस के समय आपको बोलने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता। हालांकि मैंने एक मैच में उनके कंधे पर हाथ रखा था। मुझे लगता है कि यह मुंबई में था और मैंने उनसे कहा था, अगर मैं कोच होता तो आप आखिरी टेस्ट मैच से बाहर नहीं बैठते। आप आखिरी टेस्ट मैच खेलते क्योंकि सीरीज खत्म नहीं हुई थी। और मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो 2-1 के स्कोर के साथ हार मान लेता। अगर आपकी मानसिकता ऐसी है कि आपको लगता है कि आप… यह कोई स्टेज नहीं है, तो आप टीम छोड़ देते हैं।” शास्त्री ने आगे कहा, “वह 30-40 रन का मैच था और यही मैंने उनसे कहा था। सिडनी में पिच बहुत तीखी थी। वह जिस भी फॉर्म में हों, वह मैच जीतने वाले खिलाड़ी हैं। अगर वह जाते, स्थिति को समझते और ऊपर 35-40 रन बनाते, तो आप नहीं जानते क्या हो सकता था। वह सीरीज बराबरी पर होती। लेकिन यह हर किसी का अपना होता है। दूसरे लोगों की अलग-अलग शैली होती है। यह मेरी शैली होती और मैंने उन्हें यह बता दिया। यह लंबे समय से मेरे दिल में बैठा हुआ है। मुझे इसे बाहर निकालना था। और मैंने उन्हें यह बताया।” अगर रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट खेलते और कुछ रन बनाकर भारत को जीत दिलाते तो वह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त होती। इस स्थिति में ना तो रोहित शर्मा और ना ही विराट कोहली पर कोई गाज गिरती। हालांकि रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खराब दौरे के बाद भी हार नहीं मानी थी, उन्होंने आखिरी टेस्ट के दौरान कहा था कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। मगर इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने अचानक संन्यास लेकर हर किसी को चौंका दिया। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ही अपनी फॉर्म खो चुके थे, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज में उनका बल्ला शांत था। न्यूजीलैंड के खिलाफ तो टीम इंडिया को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत 2012 के बाद पहली बाहर घर पर कोई सीरीज हारा था।  

10 दिन तक टूर्नामेंट के स्थगित होने के बाद स्टार्क ने भारत वापस आने से इनकार कर दिया, होगा करोड़ों का नुकसान

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने आधिकारिक तौर IPL 2025 से नाम वापस ले लिया है। स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था, मगर लगभग 10 दिन तक टूर्नामेंट के स्थगित होने के बाद स्टार्क ने भारत वापस आने से इनकार कर दिया है। स्टार्क के ना लौटने की वजह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को बताई जा रही है। दरअसल, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने 11 जून से डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। उन्होंने IPL से ऊपर देश के लिए खेलने को प्राथमिकता दी है। अब सवाल यह है कि क्या बीच सीजन में टीम का साथ छोड़ने की वजह से मिचेल स्टार्क की सैलरी पर कोई असर पड़ेगा? तो इसका जवाब है, हां। क्रिकेट डॉट कॉम एयू के अनुसार, अगर दिल्ली की टीम मौजूदा सीजन के फाइनल में पहुंचती है तो स्टार्क को आईपीएल 2025 के अपने वेतन का एक तिहाई हिस्सा छोड़ना होगा। इसका मतलब यह है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को बीच में IPL छोड़ने पर 3.92 करोड़ का नुकसान होगा। अगर ऐसा होता है, तो स्टार्क को IPL सैलरी के रूप में 7.83 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2025 में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अभी तक खेले 11 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं। अगर टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो उन्हें स्टार्क की कमी जरूर खलेगी। नॉकआउट में वह टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते थे। उन्होंने पिछले साल केकेआर के लिए ऐसा करके दिखाया था। कैसा है दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ समीकरण दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। अगर डीसी को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो कम से कम यहां से दो मैच जीतने होंगे। अगर टीम को तीन में से दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ता है तो उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।  

WWE का बड़ा इवेंट मनी इन द बैंक 2025 7 जून को, पैसों के लिए आपस में मार-कुटाई करेंगे रेसलर्स

नई दिल्ली WWE का अगला बड़ा इवेंट, मनी इन द बैंक 2025, 7 जून को होगा। कंपनी इसकी तैयारी कर रही है। WWE के लिए यह एक बड़ा मौका है। इस इवेंट में फैंस को अक्सर चौंकाने वाले सरप्राइज मिलते हैं। ट्रिपल एच के समय में WWE ने बहुत सफलता हासिल की है। मनी इन द बैंक लैडर मैच पर सबकी निगाहें होंगी। WWE मनी इन द बैंक 2025 के लिए बड़े इवेंट आयोजित करने की योजना बना रहा है और लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। मनी इन द बैंक में दिखेंगे कई सितारे रोमन रेंस, सीएम पंक और जॉन सीना जैसे पहलवान इसमें प्रदर्शन करते दिखेंगे। हाल के महीनों में, ट्रिपल एच ने जिन पहलवानों को चुना है, उस वजह से विवाद हुआ है। मनी इन द बैंक 2025 में ट्रिपल एच दर्शकों को इम्प्रेस करने के लिए तीन मुख्य मैच आयोजित कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह तीन मुकाबले कौन-कौन से हैं। ये हैं वो तीन मुकाबले, जिसका आयोजन करवा सकते है ट्रिपल एच     पहला मैच सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच हो सकता है। रेसलमेनिया 41 में सैथ रॉलिंस, सीएम पंक और रोमन रेंस ने एक इवेंट में भाग लिया था। वहां रॉलिंस जीते थे। हेमैन ने पंक और रेंस को धोखा दिया। उस समय, ब्रॉन ब्रेकर उस टीम का हिस्सा बन गए जिसे वे मैनेज करते हैं। पंक रॉलिंस और हेमैन से बदला लेना चाहते हैं। सामी जेन और जे उसो ने अब तक उनकी मदद की है।     दूसरा मैच सोलो सिकोआ और जैकब फातू के बीच हो सकता है। ट्रिपल एच को सोलो सिकोआ और जैकब फातू के बीच के झगड़े पर ध्यान देना चाहिए। फरवरी में दोनों के बीच एक मैच का इशारा मिला था। दोनों ने गलती से एक-दूसरे पर हमला कर दिया था। रेसलमेनिया 41 में, सिकोआ ने यूएस चैंपियनशिप जीती। इन दोनों के बीच अभी तक कोई अच्छी केमिस्ट्री नहीं बनी है।     तीसरा मैच रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच हो सकता है। फैंस लंबे समय से रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। ब्रेकर ने कई बार यह साफ किया है कि वह रेंस से लड़ना चाहते हैं। कंपनी ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेसलमेनिया 41 के बाद पहले रॉ के दौरान, ब्रेकर ने रेंस के खिलाफ दो स्पीयर का इस्तेमाल किया। रोमन बुरी हालत में थे। वह रिंग में लड़ते हुए बेबस दिख रहे थे। ब्रेकर और रोमन के बीच का मुकाबला भविष्य में नई कहानियों को जन्म दे सकता है।

रिपोर्ट: रोहित शर्मा के संन्यास के बाद ‘प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट’ शुभमन गिल का टेस्ट कप्तान बनना लगभग तय

नई दिल्ली रोहित शर्मा के संन्यास के बाद ‘प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट’ शुभमन गिल का टेस्ट कप्तान बनना तय दिख रहा है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट को चलाने वाले कुछ प्रभावशाली नाम गिल के पक्ष में नहीं थे लेकिन युवा बल्लेबाज से गौतम गंभीर की एक लंबी मुलाकात ने तस्वीर साफ कर दी। अभी औपचारिक तौर पर गिल को कप्तानी दिए जाने का ऐलान नहीं हुआ है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद गौतम गंभीर बहुत ही ताकतवर हो चुके हैं। टीम के चयन में भी अब कप्तान से ज्यादा कोच की चलेगी, ऐसी अटकलें लगने लगी हैं। शुभमन गिल के रूप में उनके पास युवा कप्तान है जो उनकी सुनेगा। गिल स्टार हैं लेकिन उनका वह दर्जा नहीं है कि गंभीर के फैसलों और रणनीतियों पर सवाल उठा सके। एक ही खिलाड़ी उस कद का है और वह है जसप्रीत बुमराह लेकिन फिटनेस के खराब रिकॉर्ड खासकर चोट के कारण वह कप्तानी की रेस में पिछड़ गए। ऐसे में गंभीर के पास पूरी ताकत होगी लेकिन वनडे में उन्हें संभलकर काम करना होगा जिसमें रोहित और विराट की नजरें 2027 विश्व कप खेलने पर लगी होंगी। गंभीर और गिल की लंबी मीटिंग और छंट गई धुंध न्यूज एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार को अपनी एक रिपोर्ट में इशारा किया था कि गिल का अचानक उभार ‘भारतीय क्रिकेट को चलाने वाले प्रभावशाली लोगों’ को नागवार लग रही थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ऐसी अटकलें चल रही थीं कि जसप्रीत बुमराह को टेस्ट कप्तानी देने की गुंजाइश अभी भी बची हुई है और चर्चाओं में उनके नाम पर विचार हो सकता है। लेकिन दिल्ली में हुई एक हालिया हाई-प्रोफाइल मीटिंग ने तस्वीर साफ कर दी। यह मीटिंग थी गौतम गंभीर और शुभमन गिल की। इसे मुख्य कोच की भावी टेस्ट कप्तान के साथ मीटिंग के तौर पर देखा जा रहा है। ये मुलाकात एक तरह से टेस्ट कप्तान के तौर पर शुभमन गिल के नाम की पुष्टि है। पीटीआई की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐसी अफवाहें थीं कि शुभमन गिल को कप्तानी सौंपे जाने पर अब भी पेच है। गुरुवार को गौतम गंभीर सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए मुंबई में थे लेकिन कुछ दिन पहले दिल्ली में उन्होंने गिल से लंबी मुलाकात की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मुलाकात के बाद अब कप्तानी को लेकर चयन समिति या गंभीर के मूल रुख से पीछे हटने की बहुत ही कम गुंजाइश है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी अफवाहें थीं कि भारतीय क्रिकेट को चलाने वाले प्रभावशाली लोग शुभमन गिल को अचानक कप्तानी दिए जाने से खुश नहीं थे, लेकिन क्या इन लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया होगा? जो लोग इतने ताकतवर हैं उन्हें गिल की कप्तानी को लेकर भरोसे में नहीं लेने जाने का कोई सवाल ही नहीं है। टीम इंडिया को अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है जो 20 जून से शुरू होगी। उसके लिए इसी महीने टीम इंडिया का चयन होगा और उसमें रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी का औपचारिक तौर पर ऐलान हो जाएगा। 3 जून को आईपीएल फाइनल खेला जाना है और उसके बाद खिलाड़ी लंदन के लिए रवाना होंगे।

RCB vs KKR के मुकाबले के साथ सीजन-18 बहाल होने जा रहा, जानें मैच धुला तो क्या होगा, क्या RCB प्लेऑफ में पहुंचेगी ?

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2025 के 58वें मुकाबले के साथ सीजन-18 बहाल होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते IPL पर एक हफ्ते से भी अधिक दिन तक ब्रेक लग गई थी। RCB vs KKR मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि वहां का मौसम फैंस की एक्साइटमेंट पर पानी फेर सकता है। दरअसल, 17 मई को बेंगलुरु में बारिश होने के 84 प्रतिशत चांसेस है। ऐसे में अगर मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो क्या होगा? आईए जानते हैं- क्या कोलकाता नाइट राइडर्स का कटेगा प्लेऑफ की रेस से पत्ता? अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स फिलहाल 12 मैचों में 11 पॉइंट्स के साथ 6ठे पायदान पर है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की वजह से धुला था। अब उनके पास बचे दो मैच जीतकर अधिकतम 15 अंकों तक पहुंचने का मौका है। अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी उनका मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो KKR टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। जी हां, RCB vs KKR मैच धुलने से कोलकाता को एक अंक मिलेगा, ऐसे में टीम अगर लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच जीत भी जाती है तो वह अधिकतम 14 पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी। टॉप-4 में मौजूद गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस पहले ही ये आंकड़ा छू चुकी है और इन टीमों का नेट रन रेट भी केकेार से बेहतर है। ऐसे में बारिश कोलकाता की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है। क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कर जाएगा प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई? रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खाते में फिलहाल 11 मैचों में 16 अंक है और टीम IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। अगर केकेआर के खिलाफ उनका मैच धुलता है तो उनके 12 मैचों में 17 पॉइंट्स हो जाएंगे और टीम बिना किसी मेहनत के पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। हालांकि इस स्थिति में उन्हें प्लेऑफ का टिकट मिलना मुश्किल होगा क्योंकि उनके अलावा चार टीमें- गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स- 17 या उससे अधिक अंक हासिल कर सकती है।

शैफाली वर्मा 7 महीने के अंतराल के बाद इंगलैंड के खिलाफ शुरू होने श्रृंखला के लिए भारतीय टी-20 टीम में होगी शामिल

हरियाणा आक्रामक सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा की वीरवार 28 जून से ट्रेंट ब्रिज में इंगलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 5 मैच की श्रृंखला के लिए भारतीय टी-20 टीम में वापसी हुई, उन्हें 7 महीने के अंतराल के बाद राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। शैफाली खराब फॉर्म के कारण अक्तूबर 2024 से भारतीय टीम से बाहर थीं पर उन्हें इंगलैंड के खिलाफ 3 मैचों की श्रृंखला के लिए वनडे टीम में जगह नहीं मिली जिसकी घोषणा भी वीरवार को ही की गई। महिला प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनका प्रदर्शन शानदार रहा जिसमें उन्होंने 152 के स्ट्राइक रेट से 9 मैच में 304 रन बनाए। वह डब्ल्यू.पी.एल. में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में नैट-साइवर ब्रंट, एलिस पैरी और हेली मैथ्यूज के बाद चौथे स्थान पर रही थीं और भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। वापसी करने वाली एक अन्य खिलाड़ी विकेटकीपर यास्तिका भाटिया हैं जो महिला बिग बैश लीग के दौरान कलाई की चोट के कारण पिछले नवंबर से बाहर थीं। वह वनडे टीम का भी हिस्सा हैं। यास्तिका के अलावा दोनों टीमों में अन्य विकेटकीपर ऋचा घोष हैं। भारत ने जहां 15 सदस्यीय टी-20 टीम की घोषणा की है, वहीं वनडे टीम में 16 खिलाड़ी हैं और दोनों टीमों की अगुआई हरमनप्रीत कौर करेंगी तथा उप कप्तान स्मृति मंधाना होंगी। सबसे तेज 500 रन बनाकर इतिहास रचने वाली युवा सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल को 50 ओवर की टीम में शामिल किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet