LATEST NEWS

RCB की नजरें KKR को बाहर करने पर, कोहली टेस्ट रिटायरमेंट के बाद पहली बार होंगे एक्शन में, सभी की निगाहें कोहली पर

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और सैन्य टकराव के कारण स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच होने वाले मुकाबले के साथ फिर से शुरू होगा, जिसमें सभी की निगाहें हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले विराट कोहली पर होंगी। 10 दिनों के अप्रत्याशित रूकावट के बाद आरसीबी और केकेआर दोनों अपने-अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरा जोर लगायेंगे। आरसीबी 11 मैचों में 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और यहां जीत टीम के लिए प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की कर देगी। केकेआर 12 मैचों में 11 अंकों के साथ छठे स्थान पर है और एक भी हार मौजूदा चैंपियन की नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को खत्म कर देगी। लीग की रुकावट से पहले दोनों टीमें शानदार लय में थी। आरसीबी ने जहां अपने पिछले चारों मैचों में जीत दर्ज की है वहीं केकेआर की टीम लगातार दो जीत के साथ इस मैच में उतरेगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ये टीमों अपनी लय को किस तरह से बनाये रखती है। कागजों पर दोनों टीमों की तुलना करें तो इसमें कोई शक नहीं की केकेआर पर आरसीबी का पलड़ा भारी होगा। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ चोटिल हुए कप्तान रजत पाटीदार ने अभ्यास सत्र में बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी की। पाटीदार को उंगली में चोट लगी थी लेकिन नेट सत्र में उन्होंने धाराप्रवाह बल्लेबाजी की। मेजबान टीम के अधिकांश विदेशी खिलाड़ी भी भारत-पाक सैन्य टकराव के बाद स्वदेश लौट आए हैं। फिल साल्ट, लुंगी एनगिडी, टिम डेविड, लियाम लिविंगस्टोन और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ी टीम के लिए उपलब्ध हैं। देवदत्त पडिक्कल और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की चोट के कारण गैरमौजूदगी हालांकि एक बड़ी समस्या हो सकती है। आरसीबी पडिक्कल की जगह लेने वाले मयंक अग्रवाल से इस मौके को भुनाने की उम्मीद करेगी। हेजलवुड के कंधे में चोट है और फ्रेंचाइजी ने अभी तक उनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी है। मैच में हालांकि सबकी नजरें कोहली पर होगी। स्टेडियम में भी दर्शक उनके नाम का सबसे ज्यादा नारा लगायेंगे। इस दिग्गज बल्लेबाज ने इस सप्ताह की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर अगर गौर करें तो प्रशंसक खेल के पारंपरिक प्रारूप को सबसे ज्यादा महत्व देने वाले इस बल्लेबाज को सम्मानित करने के लिए सफेद जर्सी पहनने की योजना बना रहे हैं। शानदार लय में चल रहे कोहली भी टेस्ट करियर के अचानक समाप्त होने के बाद बल्ले से कुछ प्रभावशाली पारियां खेलना चाहेंगे। केकेआर को मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा निराशा अपने बल्लेबाजों से हुई है। कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा अंगकृष रघुवंशी के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने निरंतरता नहीं दिखायी हैं। टीम के लिए लीग चरण के सभी मैच करो या मरो की तरह है ऐसे में उसे वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह से प्रभावी पारियों की उम्मीद होगी। टीम को इंग्लैंड के अनुभवी हरफनमौला मोईन अली की कमी खलेगी। मोईन वायरल बुखार के कारण लीग से बाहर हो गये हैं। वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा की केकेआर की गेंदबाजी लाइन-अप ने कई मौकों पर महंगे साबित होने के बावजूद अपनी पकड़ बनाए रखी है। टीमें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, लवनिथ सिसोदिया, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, एनरिक नॉर्किया, स्पेंसर जॉनसन।

आकाश चोपड़ा ने भारतीय प्लेइंग XI को चुनकर देने की कोशिश की, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर जताया भरोसा

नई दिल्ली IPL 2025 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया को 20 जून से इंग्लैंड का दौरा करना है। इस टूर से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के अचानक रिटायरमेंट ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। भारतीय टेस्ट टीम को दो स्तंभ माने जाने वाले रोहित-कोहली के संन्यास के बाद टीम इंडिया के सामने कई सवाल खड़े हैं। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी किसे मिलेगी, कौन यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करेगा और सबसे बड़ा सवाल यह है कि नंबर-4 पर कौन विराट कोहली की कमी पूरी करेगा। इन सभी सवालों के जवाब आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय प्लेइंग XI को चुनकर देने की कोशिश की है। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय प्लेइंग XI को चुनते हुए कहा, “मैं यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को साथ लेकर चल रहा हूं। ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। दोनों ने ही BGT में अच्छा प्रदर्शन किया था। यशस्वी का यह पहला इंग्लैंड दौरा होगा। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पिछला इंग्लैंड दौरा केएल राहुल के लिए अच्छा रहा था, लेकिन आप दौरे की शुरुआत अच्छी करके खराब अंत नहीं कर सकते। नंबर 3 पर साई सुदर्शन या देवदत्त पडिक्कल में से कोई एक हो सकता है। शायद देवदत्त पडिक्कल इस दौड़ में आगे हैं, क्योंकि उन्हें हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए देखा गया था और उससे पहले धर्मशाला में डेब्यू किया था। साई सुदर्शन थोड़े अलग हैं, लेकिन आपको लगता है कि वह नंबर 3 पर खेल सकते हैं, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में हैं। इसका मतलब है कि कप्तान शुभमन गिल नंबर 4 पर उतरेंगे। सबसे पहले, मैं कह रहा हूं कि वह कप्तान बनेंगे। रिपोर्ट्स यही बता रही हैं। मैं उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नीचे जाते हुए देखता हूं। यहीं पर वह टेस्ट मैचों में भारत के लिए नंबर 4 बल्लेबाज के रूप में स्थापित होंगे। पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत और छठे नंबर पर नितीश कुमार रेड्डी के बारे में मैं सोच रहा हूं। इस स्थान के लिए कई दावेदार हैं। करुण नायर, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल दावेदारों में शामिल हैं, लेकिन मैं नितीश कुमार रेड्डी के पक्ष में हूं, क्योंकि उन्होंने मेलबर्न में शतक बनाया था। मैं नंबर 7 पर रविंद्र जडेजा को रख रहा हूं। चूंकि अश्विन अब टीम में नहीं हैं, इसलिए आपको रविंद्र जडेजा को चुनना चाहिए। वह लीड्स में रक्षात्मक भूमिका निभा सकते हैं। टीम वाशिंगटन सुंदर को खिला सकती है, क्योंकि विपक्षी टीम में कई बाएं हाथ के खिलाड़ी होंगे, लेकिन मैं जडेजा को नंबर 7 पर रख रहा हूं। नंबर 8 पर मैं शार्दुल ठाकुर या दीपक चाहर के बारे में सोच रहा हूं। आपको बल्लेबाजी में भी गहराई मिलेगी। दोनों को ऐसी परिस्थितियां पसंद आएंगी। मूल रूप से वे गेंदबाज हैं जो थोड़ी बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन आप गेंदबाजी से समझौता नहीं कर सकते। इसके बाद जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी, अगर वह फिट और उपलब्ध हैं, या फिर मैं प्रसिद्ध कृष्णा के बारे में सोचूंगा। इस बात पर सवाल होगा कि क्या आप बाएं हाथ के गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह के बारे में सोच सकते हैं और आकाश दीप और हर्षित राणा के बारे में क्या? वे सभी मिश्रण में होंगे, लेकिन मैं इस तरह की एक XI देखता हूं।”

IPL के लिए विदेशी खिलाड़ियों के लौटने पर खुश नहीं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जॉनसन, पैसे से ज्यादा सुरक्षा अहम, मैं होता तो…

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र के बाकी हिस्से के लिए विदेशी खिलाड़ियों की वापसी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि विदेशी खिलाड़ियों का भारत लौटने का फैसला विवेकपूर्ण नहीं है। उन्हें मौजूदा परिस्थितियों में वेतन से ज्यादा सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष और सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया था। इस वजह से दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग को 9 मई को निलंबित कर दिया गया था। इसके निलंबन के एक दिन बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की गई। इससे शनिवार से आईपीएल के फिर से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया। जॉनसन का हालांकि मानना है कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए बाकी बचे मैचों में भाग न लेना समझदारी होगी। उन्होंने ‘वेस्ट ऑस्ट्रेलिया’ के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि खिलाड़ियों को अपने निर्णय लेने का अधिकार दिया है, लेकिन उनके लिए विकल्पों का चयन करना मुश्किल हो सकता है।’ बायें हाथ के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘क्रिकेट में इन दिनों बहुत ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं, लेकिन यह अब भी एक खेल ही है और इस सप्ताह इंडियन प्रीमियर लीग के बंद होने के बाद इस बात पर काफी ध्यान गया है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे अगर यह फैसला करना पड़े कि भारत वापस लौटकर टूर्नामेंट खत्म करूं या नहीं, तो यह एक आसान फैसला होगा। मैं इसका जवाब नहीं में देना पसंद करूंगा। जिंदगी और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण चीज है, वेतन नहीं।’ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को कहा कि उसने व्यापक विचार-विमर्श करने और सरकार से आवश्यक मंजूरी हासिल करने के बाद लीग को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इसका फाइनल पहले से तय 25 मई की जगह अब 3 जून को खेला जायेगा। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक प्लेऑफ में भाग लेने वाले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को 11 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारी के लिए काफी कम समय मिलेगा। जॉनसन ने कहा, ‘यह एक व्यक्तिगत फैसला है। किसी को भी वापस जाने के लिए मजबूर या दबाव महसूस नहीं करना चाहिये। भले ही आईपीएल और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) इसके लिए कड़ी मेहनत करें। दोनों टूर्नामेंटों को अभी समाप्त कर देना चाहिए या स्थानांतरित करने पर विचार करना चाहिए।’ उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह मत भूलिए कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के कुछ खिलाड़ियों को आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए तैयारी करने की जरूरत होगी। आईपीएल फाइनल अब 3 जून तक टाल दिया गया है, जो लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी फाइनल शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले है। टेस्ट क्रिकेट के सबसे अहम मैच में से एक के लिए खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित होना भी एक बड़ा मुद्दा है।’

टेस्ट में कप्तानी के जसप्रीत बुमराह थे सबसे बड़े दावेदार, ऐसा क्या हुआ जो कट गया पत्ता?

नई दिल्ली जसप्रीत बुमराह को टेस्ट कप्तानी में रोहित शर्मा का स्वाभाविक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा था। दिसंबर-जनवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान 2 मैचों में उन्होंने कप्तानी भी की। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टेस्ट कप्तान के तौर पर बुमराह का पत्ता आखिर क्यों कट गया? कप्तानी की रेस का फ्रंटरनर अचानक रेस से ही बाहर क्यों हो गया? औपचारिक ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन रिपोर्ट बता रहीं कि बीसीसीआई ने शुभमन गिल को रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी चुन लिया है। वही गिल जिनकी टेस्ट के प्लेइंग इलेवन तक में पक्की जगह नहीं मानी जाती थी। कम से कम दिग्गज पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत का तो यही मानना है। महान सुनील गावस्कर और अनिल कुंबले जैसे एक्सपर्ट भी जसप्रीत बुमराह को टेस्ट कप्तानी सौंपे जाने के पैरोकार थे। हाल ही तक उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन भी उन्हें ही अगला कप्तान देख रहे थे। फिर बुमराह का पत्ता कैसे कटा? इसका कनेक्शन इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट से है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए जसप्रीत बुमराह टीम के उपकप्तान चुने गए थे। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उन्होंने कप्तानी भी क्योंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा उस मैच को नहीं खेल पाए थे। वह दूसरी बार पिता बने थे। बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया ने पर्थ टेस्ट 295 रन के विशाल अंतर से जीता था। वहां जीत के लिए भारत का 47 साल का इंतजार खत्म हुआ था। बुमराह ने सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट में भी कप्तानी की थी क्योंकि रोहित शर्मा ने खुद को ड्रॉप कर दिया था। मैच के दूसरे ही दिन 4 जनवरी को जसप्रीत बुमराह बैक इंजरी के शिकार हो गए और उसके बाद वह फील्ड पर नहीं लौटे। मैच भी तीन दिन में ही समाप्त हो गया और ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। सीरीज में भारत की शर्मनाक हार हुई। तब बीसीसीआई ने नए कप्तान पर विचार शुरू कर दिया लेकिन बुमराह की बैक इंजरी उनकी दावेदारी के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हुई। उसके बाद बुमराह 3 महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे। चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं ले पाए। आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों में भी वह नहीं खेल पाए। फिटनेस और चोट की इन्हीं चुनौतियों की वजह से अगले टेस्ट कप्तान के तौर पर बुमराह का पत्ता कट गया। वैसे यह कोई पहली बार नहीं था जब बुमराह इंजरी की वजह से लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से बाहर रहे और आईसीसी टूर्नामेंट तक मिस किया हो। यह वजह है कि चयनकर्ताओं ने कप्तानी के लिए बुमराह से इतर चेहरे को तलाशना शुरू किया। अब ये तलाश गिल के रूप में खत्म होती दिख रही है। उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान के तौर पर अपनी नेतृत्व क्षमता साबित भी की है। वनडे और टी-20 दोनों में वह टीम इंडिया के उपकप्तान हैं।

TATA IPL 2025 की वापसी 17 मई से, फिर होगा धमाल, मयंक यादव फिर चोटिल

मुंबई आईपीएल 2025 को फिर से वापसी को तैयार है. भारत-पाक‍िस्तान के बीच तनाव के बाद इसको एक सप्ताह के ल‍िए टाल द‍िया गया था. अब नए शेड्यूल के मुताब‍िक  शन‍िवार (17 मई) से इसकी शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच बेंगलुरु के एम च‍िन्नास्वामी स्टेडियम में होगी. आईपीएल का फाइनल मुकाबला 3 जून को होगा. सभी मैच 6 वेन्यू, पर 18 दिन के बीच होंगे, इस दौरान कुल 17 मैच खेले जाएंगे. संशोधित शेड्यूल  दो डबल-हेडर शामिल हैं, जो दो रविवार को खेले जाएंगे. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष की वजह से IPL को सस्पेंड किया गया था. बीसीसीआई ने यह फैसला सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से चर्चा के बाद लिया था. सभी प्रमुख हितधारकों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि मौजूदा सीजन के शेष मुकाबले अब पूरे किए जाएंगे. ध्यान रहे भारत-पाक‍िस्तान के बीच हुए टकराव के बाद 8 जून को पंजाब और द‍िल्ली के बीच हो रहा आईपीएल मुकाबला रोक द‍िया गया था. आईपीएल 2025 का रोमांच एक बार फिर लौट रहा है। टूर्नामेंट के बचे हुए 17 मैच शनिवार यानी 17 मई से शुरू होंगे। भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते बीसीसीआई ने 9 मई को अचानक इसे स्थगित कर दिया था। अब जब टूर्नामेंट फिर से शुरू हो रहा है तो सभी टीमों में हलचल मची हुई है। टीमें अलग-अलग वजहों से बदलाव कर रही हैं। इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है क्योंकि युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव एक बार फिर चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं पंजाब किंग्स ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को टीम में शामिल किया है, जो पूरे चार साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। लगातार दूसरी बार चोट के शिकार बने मयंक आईपीएल के दोबारा शुरू होने से ठीक दो दिन पहले 15 मई को लीग ने प्रेस रिलीज जारी कर मयंक यादव के टूर्नामेंट से बाहर होने की पुष्टि की। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को पीठ में चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा। यह खबर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि पिछले सीजन में मयंक सिर्फ 4 मैच खेलकर ही चोटिल हो गए थे। मौजूदा सीजन में भी वे शुरुआती 9 मैच नहीं खेल पाए और वापसी के बाद सिर्फ 2 मैच ही खेल पाए। लगातार दूसरी बार चोटिल होने के बाद मयंक और फ्रेंचाइजी दोनों के लिए यह बेहद निराशाजनक स्थिति है। इन दो दिन होगा डबल हेडर मैच संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, आईपीएल 2025 के बचे हुए 17 मुकाबले 6 अलग-अलग स्थानों पर खेले जाएंगे. इस दौरान दर्शकों को दो ‘डबल हेडर’ यानी एक ही दिन दो मुकाबले देखने को मिलेंगे. ये डबल हेडर रविवार को आयोजित किए जाएंगे. यानी 18 और 25 मई को ये दो मैच दर्शक देख सकते हैं. प्लेऑफ मुकाबलों का कार्यक्रम जारी आईपीएल 2025 के प्लेऑफ राउंड का भी पूरा शेड्यूल हमेशा टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक हिस्सा होता है, जिसमें टॉप 4 टीमें खिताब की दौड़ में उतरती हैं. प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल इस तरह है. क्वालिफायर 1 – 29 मई 2025 एलीमिनेटर – 30 मई 2025 क्वालिफायर 2 – 1 जून 2025 फाइनल – 3 जून 2025 इन चारों मुकाबलों के वेन्यू की घोषणा बीसीसीआई द्वारा बाद में की जाएगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह मुकाबले प्रमुख महानगरों या तटवर्ती सुरक्षित स्थानों पर आयोजित किए जा सकते हैं. प्लेऑफ मैचों के स्थल का विवरण बाद में घोषित किया जाएगा, वही फाइनल मुकाबला जहां पहले कोलकाता में होना था, उसकी वेन्यू भी बदल गई है. यह बाद में तय होगी.

जोस बटलर गुजरात टाइटन्स के आखिरी तीन लीग मैच खेलने के नहीं खेलेंगे, प्लेऑफ में कमी खलेगी

नई दिल्ली इंग्लैंड के टी20 स्टार खिलाड़ी जोस बटलर गुजरात टाइटन्स के आखिरी तीन लीग मैच खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए रवाना हो जाएंगे क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) प्लेऑफ उनके देश की 29 मई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही सफेद गेंद की श्रृंखला के दौरान ही होंगे। गुजरात टाइटन्स 11 मैच में 16 अंक के साथ लीग चरण के बाद शीर्ष दो टीमों में शामिल रहेगी क्योंकि उसके दिल्ली कैपिटल्स (18 मई), लखनऊ सुपर जायंट्स (22 मई) और चेन्नई सुपर किंग्स (25 मई) के खिलाफ तीन मैच बचे हैं। रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के कुसल मेंडिस प्लेऑफ चरण के दौरान बटलर की जगह लेंगे। इंग्लैंड के अन्य मुख्य खिलाड़ियों में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मोईन अली के अलावा जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स), सैम करन और जेमी ओवरटन (दोनों चेन्नई सुपर किंग्स) भी वापस नहीं आ रहे हैं। हालांकि लियाम लिविंगस्टोन ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड के साथ टूर्नामेंट के बचे हुए हिस्से के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में शामिल हो रहे हैं। पता चला है कि मोईन अली चोट से जूझ रहे हैं। बुधवार को पीटीआई ने बताया था बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का आईपीएल में खेलना संदिग्ध बना हुआ है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें जेक फ्रेजर मैकगुर्क के जगह शामिल किया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर को अभी तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला है और वह इस समय 17 से 30 मई के बीच संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान के खिलाफ पांच टी20 मैच खेलने के लिए यूएई में हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्धता का उल्लघंन नहीं किया जा सकता है जिससे यह देखना दिलचस्प होगा कि BCB मुस्तफिजुर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अनुपस्थिति को मंजूरी देता है या नहीं। हालांकि अब भी कुछ समय बचा है और दिल्ली कैपिटल्स को उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मदद से एक निश्चित समझौते पर पहुंचा जा सकता है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन पंजाब किंग्स टीम में फिर से शामिल होंगे। पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पहले बचे हुए लीग मैच में ही खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका के सभी खिलाड़ियों को उनके क्रिकेट बोर्ड ने फाइनल की पूर्व तारीख के एक दिन बाद 26 मई तक वापस रिपोर्ट करने के लिए कहा था। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल को एक सप्ताह के निलंबित करने बाद 17 मई से फिर शुरू किया गया है जिससे अब आईपीएल फाइनल तीन जून को होगा।

आईसीसी ने WTC फाइनल की विजेता को मिलेंगे 30 करोड़, आईसीसी ने किया बंपर प्राइज मनी का एला

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल की बंपर प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। इस बार विजेता टीम को पिछले दो टूर्नामेंट के मुकाबले दोगुनी इनामी राशि मिलने वाली है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून से लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को इस बार करीब 30 करोड़ रुपये मिलेंगे और उपविजेता टीम भी मालामाल हो जाएगी, जिसको करीब साढ़े 18 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। लंदन के ऐतिहासिक स्टेडियम में खेले जाने वाले एकमात्र मैच में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत 11 जून से होगी। इस मैच के लिए आईसीसी ने 5.76 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब सवा 49 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर बांटने का फैसला किया है। पिछले दो एडिशन्स के मुकाबले इस बार की प्राइज मनी दोगुनी से भी ज्यादा है। इसमें से खिताबी जीत हासिल करने वाली टीम को 3.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब पौने 31 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, हारने वाली टीम को 2.16 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब साढ़े 18 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें 2021 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की विजेता न्यूजीलैंड और 2023 के WTC फाइनल की विजेता ऑस्ट्रेलिया को 1.6-1.6 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब साढ़े 13-13 करोड़ रुपये मिले थे। दोनों बार भारतीय टीम मुकाबले हारी थी। दोनों बार भारत को 8-8 लाख अमेरिकी डॉलर मिले थे। भारतीय मुद्रा में ये रकम पौन सात करोड़ के आसपास बैठती है। इस तरह इस बार आईसीसी ने दिल खोलकर इस फॉर्मेट की चैंपियन टीम के लिए इनामी राशि देने का फैसला किया है। सिर्फ विजेता-उपविजेता ही नहीं, बल्कि आईसीसी ने तीसरे से नौवें नंबर तक वाली टीम को भी प्राइज मनी में से हिस्सा दिया है। तीसरे नंबर पर इस बार भारत रहा है, जिसे 1.44 मिलियन यूएस डॉलर (12 करोड़ 32 लाख रुपये) और नंबर चार रहने वाली न्यूजीलैंड की टीम को 1.2 मिलियन यूएस डॉलर यानी 10 करोड़ 26 लाख रुपये मिलने वाले हैं। पांचवें नंबर पर इंग्लैंड थी, जिसे 9 लाख 60 हजार यूएसडी, छठे नंबर वाली श्रीलंका की टीम को 8 लाख 40 हजार यूएसडी, सातवे नंबर वाली बांग्लादेश की टीम को 7 लाख 20 हजार यूएसडी, 8वें नंबर पर विराजमान रहने वाली वेस्टइंडीज की टीम को 6 लाख यूएसडी और नौवें नंबर पर रहने वाली पाकिस्तान की टीम को 4 लाख 80 हजार यूएसडी मिलेंगे।

भारतीय टीम नए सितारों और गेंदबाजों की खोज करेगी और दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक बनी रहेगी: मांजरेकर

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट संजय मांजरेकर का मानना ​​है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टेस्ट टीम को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। कोहली और रोहित, जो भारतीय टेस्ट टीम के दो स्तंभ रहे हैं, उन्होंने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया। उनके इस फैसले के बाद टीम और फैंस काफी घबराए हुए हैं कि इन दो सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में कैसे अनुभवहीन टीम इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों का सामना करेगी।   रोहित और कोहली के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया के सामने कई सवाल है। रोहित की गैरमौजूदगी में कौन कप्तानी का भार संभालेगा और पारी का आगाज करेगा, वहीं विराट कोहली की जगह नंबर-4 पर कौन बैटिंग करेगा? अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो में बोलते हुए मांजरेकर ने कहा कि इस समय घबराहट की भावना होगी, लेकिन उन्होंने बताया कि कैसे भारत ने भारतीय क्रिकेट के प्रसिद्ध फैब 4 सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली के संन्यास से वापसी की। संजय मांजरेकर ने कहा, “मुझे पता है कि कुछ फैंस चिंतित होंगे। जब फैब 4 ने एक साथ खेल छोड़ दिया तो घबराहट की भावना थी, लेकिन अंदाजा लगाइए क्या हुआ? कुछ साल बाद, भारत दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बन गई। इसलिए, जब तक मैं इस पर दृढ़ता से विश्वास करता हूं, जब तक यह खेल भारत में लोकप्रिय है और भारत के लिए खेलने के लिए पर्याप्त युवा खिलाड़ी, युवा हैं, और भारत में हजारों हैं, इसका मतलब है कि जो कोई भी इस तरह की मेहनत से आता है, वह गुणवत्तापूर्ण प्रतिभा वाला होना चाहिए।” मांजरेकर ने कहा कि टीम नए सितारों और गेंदबाजों की खोज करेगी और दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक बनी रहेगी। हालांकि, मांजरेकर ने कहा कि उभरती हुई टीम के साथ समय की आवश्यकता होगी क्योंकि विदेशी परिस्थितियों में बल्लेबाजी लंबे समय से एक मुद्दा रही है। पूर्व क्रिकेटर ने यह भी कहा कि नई टीम के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। मांजरेकर बोले, “तो हां, इसमें थोड़ा समय लगेगा, लेकिन हमें घबराना नहीं चाहिए। याद रखें कि फैब 4 के बाद क्या हुआ, भारतीय गेंदबाजी की क्वालिटी में सुधार हुआ। ऐसा ही यहां भी हो सकता है। आप नए सितारों और नए गेंदबाजों की खोज करेंगे, और भारत दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक बना रहेगा। फिर आपको कुछ समय चाहिए। क्योंकि विदेशी परिस्थितियों में बल्लेबाजी बहुत महत्वपूर्ण है और यहीं हमारी वर्तमान कमजोरी है।” वह आगे बोले, “लेकिन अंदाजा लगाइए क्या? मौजूदा भारतीय टीम को देखने का एक और तरीका भी है, जिसमें रोहित और विराट कोहली भारतीय टीम का हिस्सा थे। भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-3 से हारा और ऑस्ट्रेलिया में भी बुरी तरह से हारा। तो अंदाजा लगाइए क्या? इस टीम के साथ, हमें बस ऐसा खेलना है जिसमें खोने के लिए कुछ भी न हो। नई भारत को शुभकामनाएं।”

पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल, शोएब मलिक ने मेंटर का पद छोड़ दिया, इन 4 दिग्गजों की भी छुट्टी तय!

इस्लामाबाद पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. पूर्व पाकिस्तान शोएब मलिक ने मेंटर का पद छोड़ दिया है. शोएब समेत पांच खिलाड़ियों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने घरेलू प्रतियोगिताओं के लिए मेंटर नियुक्त किया था. पांचों खिलाड़ियों ने 3-3 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन शोएब ने लगभग एक साल बाद ही पद छोड़ दिया. शोएब मलिक ने बतया है कि उन्होंने दो सप्ताह पहले बोर्ड को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. मलिक ने कहा कि वो अपने बाकी कॉन्ट्रैक्ट संबंधी दायित्वों को पूरा करेंगे, लेकिन अगले सत्र के लिए मेंटर नहीं होंगे. बाकी चारों मेंटर्स की भी हुई छुट्टी? शोएब मलिक का इस्तीफा ऐसे समय में हुआ है, जब बाकी चारों मेंटर के भविष्य को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं. बता दें कि शोएब के अलावा मिस्बाह उल हक, सकलैन मुश्ताक, सरफराज अहमद और वकार यूनुस को भी पीसीबी ने मेंटर बनाया था. इधर शोएब ने अपना इस्तीफा सार्वजनिक किया, उधर पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि पीसीबी ने सभी पांच मेंटरों को हटाने का फैसला किया है क्योंकि वे पिछले साल काफी व्यस्त रहे घरेलू सत्र को कम करना चाहते हैं. पीसीबी के प्रवक्ता के मुताबिक चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आधिकारिक रूप से अपने निर्णय के बारे में नहीं बताया है. पिछले साल अगस्त में इन पांचों की नियुक्ति हुई थी. हालांकि इन मेंटरों की नियुक्ति विवादास्पद रही. बताया जाता है कि इन मेंटरों को प्रति महीने लगभग 15 लाख रुपये (18,000 डॉलर) की सैलरी पर अनुबंधित किया गया. इसने लोगों को चौंका दिया क्योंकि इनकी सैलरी बाबर आजम, शाहीन शाह आफरीदी और मोहम्मद रिजवान को छोड़कर बाकी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से अधिक है. इसके अलावा ये भी सवाल उठे कि ये पांचों वास्तव में क्या करेंगे. शुरुआत में ये पांचों चैम्पियंस कप में भाग लेने वाली टीमों के मेंटर नियुक्त किए गए. चूंकि प्रत्येक टीम के पास एक अलग कोचिंग सेटअप था, ऐसे में मेंटरों को कोचिंग क्वालिफिकेशन की आवश्यकता नहीं थी. शोएब मलिक ने अपने इस फैसले पर कहा, ‘यह कोई आसान विकल्प नहीं था, लेकिन अपनी प्रतिबद्धताओं पर विचार करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि कई जिम्मेदारियों को एक साथ निभाने के चलते मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने में असमर्थ हो जाऊंगा. मेरा मानना ​​है कि यह बदलाव का सही समय है. पाकिस्तान के कुछ सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के साथ काम करना काफी फायदेमंद अनुभव रहा है, जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा.’ शोएब मल‍िक ने साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. फिर 2019 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. हालांकि शोएब टी20 फॉर्मेट में अब भी सक्रिय हैं. 43 वर्षीय शोएब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मौजूदा सीजन में क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम का हिस्सा पार्ट हैं. शोएब मल‍िक का इंटरनेशनल कर‍ियर 35 टेस्ट, 1898 रन, 32 विकेट 287 वनडे, 7534 रन, 158 विकेट 124 टी20, 2435 रन, 28 विकेट  

IPL पर दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने कुर्बान कर दी WTC फाइनल मैच की तैयारी, बदल दी प्रैक्टिस की डेट

नई दिल्ली क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कुछ ही घंटे पहले इस बात का ऐलान किया था कि उनके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के लिए टीम में शामिल खिलाड़ियों को IPL 2025 के प्लेऑफ्स के मुकाबले छोड़कर नेशनल ड्यूटी पर लौटना होगा। 26 मई तक वे आईपीएल में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, अब इस फैसले को बोर्ड ने पलट दिया है और फाइनल तक खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 जून से लंदन के लॉर्ड्स में होने वाले WTC Final के लिए टीम 3 जून से ट्रेनिंग शुरू करेगी। बीसीसीआई ने 12 मई को इस बात की जानकारी दी थी कि 17 मई से आईपीएल फिर से शुरू होगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को लेकर असमंजस की स्थिति थी, क्योंकि उनको 11 जून से WTC फाइनल खेलना था। ये स्थिति उस सम और गहरा गई, जब आईपीएल 2025 फाइनल को 25 मई से सीधे 3 जून तक खींच दिया गया। सीएसए ने पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारियों के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उन्होंने बीसीसीआई को बताया था कि खिलाड़ी 26 मई को लौट आएंगे। सीएसए के नेशनल टीम और हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर एनोच एनक्वे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “वापस लौटना, खेलना या जारी रखना, यह स्पष्ट रूप से एक व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन एक बात हमने स्पष्ट कर दी है, और हम आईपीएल और बीसीसीआई के साथ इस पर अंतिम रूप दे रहे हैं कि डब्ल्यूटीसी की तैयारियों के मामले में हम अपनी मूल योजना पर कायम रहेंगे। टेस्ट खिलाड़ियों के वापस आने की आखिरी तारीख 26 मई है। मूल योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है, क्योंकि नंबर 1 प्राथमिकता WTC फाइनल है।” हालांकि, वेस्ट ऑस्ट्रेलियन टुडे की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एनक्वे अपने बयान से पलट गए और कहा कि वापसी की तारीख बदल दी गई है। एनक्वे ने कहा कि सीएसए, बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी के बीच कार्यकारी और बोर्ड स्तर पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा, “टीम अब 3 जून को खेल के लिए ट्रेनिंग शुरू करेगी। इस मामले पर मुझसे ऊपर चर्चा की जा रही है। जमीनी स्तर पर, हम WTC फाइनल की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।” साउथ अफ्रीका के करीब एक दर्जन खिलाड़ी आईपीएल 2025 का हिस्सा हैं। इनमें से 8 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो WTC फाइनल के लिए चुने गए हैं। इनमें कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटन्स), लुंगी एनगिडी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स), एडेन मार्करम (लखनऊ सुपर जायंट्स), रयान रिकेल्टन (मुंबई इंडियंस), कॉर्बिन बॉश (एमआई), मार्को जेनसन (पंजाब किंग्स) और वियान मुल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद) का नाम शामिल है। वियान मुल्डर 25 मई को फ्री हो जाएंगे, क्योंकि उनकी टीम प्लेऑफ्स की रेस से बाहर है। इसके अलावा 26 मई को ये पता चल जाएगा कि कौन-कौन सी टीम आगे बढ़ रही है। उस हिसाब से कुछ और खिलाड़ी फ्री हो जाएंगे। एलिमिनेटर के बाद भी कुछ खिलाड़ियों के फ्री होने की उम्मीद होगी। आईपीएल 2025 के प्लेऑफ्स 29 मई से 3 जून तक हैं।

ICC का ऐलान- WTC फाइनल से चूका भारत फिर भी हुई छप्परफाड़ कमाई, फिसड्डी पाकिस्तान भी हुआ मालामाल

नई दिल्ली ICC ने आज यानी गुरुवार, 15 मई को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। इस बार की प्राइज मनी देख हर कोई हैरान है। दरअसल, यह पिछले दो संस्करणों की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। ICC ने WTC 2023-25 फाइनल के लिए कुल 5.76 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी का ऐलान किया है जो भारतीय रुपए के हिसाब से 49 करोड़ 29 लाख रुपए से भी अधिक बैठती है। WTC के फाइनल में इस बार साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम पहुंची है। खिताबी मुकाबला लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर 11 जून से खेला जाना है। WTC फाइनल के अलावा भी ICC ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 9 टीमों के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया है। विजेता टीम को 3.6 मिलियन डॉलर डॉलर (लगभग 30.79 करोड़) की प्राइज मनी से नवाजा जाएगा, वहीं उप-विजेता को 2.16 मिलियन डॉलर (लगभग 18.47) मिलेंगे। वहीं तीसरे नंबर पर रही टीम इंडिया की भी छप्पड़फाड़ कमाई हुई है। भारतीय टीम WTC 2023-25 के फाइनल में पहुंचने से चूक गई और टीम तीसरे पायदान पर रही। भारत को 1.44 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी से नवाजा गया है जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 12.31 करोड़ रुपए बैठती है। वहीं इस संस्करण की सबसे फिसड्डी टीम रही रही पाकिस्तान पर भी पैसों की बरसात हुई है, 9वें नंबर पर रहने के बावजूद टीम की 0.48 मिलियन डॉलर (लगभग 4.10 करोड़) की कमाई हुई है।

शशांक सिंह का ‘इंडिगो एयरलाइंस’ पर फूटा गुस्सा, IPL बहाल होने से पहले हो गया खेला, ऐसे निकाली भड़ास

नई दिल्ली 17 मई से IPL बहाल होने वाला है, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते BCCI ने टूर्नामेंट को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था। ऐसे में नए शेड्यूल के अनुसार खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ तय वेन्यू पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह के साथ खेला हो गया। दरअसल, पंजाब किंग्स का 18 मई को मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में है। टीम इस मैच के लिए वहां पहुंच गई है। हालांकि शाशांक सिंह के साथ खेला यह हुआ कि वह तो जयपुर पहुंच गए मगर उनका सामान जयपुर की जगह बेंगलुरु पहुंच गया। यह गलती एयरलाइंस से हुई जिसकी वजह से वह भड़क गए। शशांक सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना गुस्सा निकलते हुए लिखा, “बहुत बढ़िया @indigo.6e! हमारे देश की सबसे खराब एयरलाइन्स में से एक। मेरा सामान जयपुर पहुंचना था और फिलहाल वह बैंगलोर में है। मुझे नहीं पता कि वे इतनी चालाकी से काम कैसे कर सकते हैं।” उन्होंने आगे लिखा, “जब बात कम्युनिकेशन की आती है तो मैनेजमेंट बिल्कुल खराब है और बेशक जब अहंकार की बात आती है तो वे अव्वल दर्जे के हैं। साथ ही, जयपुर इंडिगो के कर्मचारी संपर्क से बाहर हो गए हैं। वे न तो मेरी कॉल रिसीव कर रहे हैं और न ही मुझे मेरे सामान की स्थिति के बारे में बता रहे हैं। मुझे हैरानी है कि ऐसी अक्षमता कैसे कायम रहती है!” पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 प्लेऑफ के बेहद नजदीक है। अभी तक टीम ने खेले 11 में से 7 मैच जीते हैं और 15 पॉइंट्स के साथ पंजाब तीसरे पायदान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका जो मैच रद्द हुआ था उसे रिशेड्यूल किया गया है। ऐसे में उनके पास अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के साथ-साथ टॉप-2 में जगह बनाने का मौका है।

17 मई से फैंस को एक बार फिर वही धूम धड़ाका देखने को मिलेगा, चौथी टीम के लिए होगी असली जंग

नई दिल्ली एक हफ्ते के अंतराल के बाद IPL बहाल होने जा रहा है। 17 मई से फैंस को एक बार फिर वही धूम धड़ाका देखने को मिलेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए BCCI ने लीग को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था। अब बोर्ड ने सीजन-18 के बचे मैचों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार 25 मई को फाइनल होना था, मगर अब खिताबी मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। हालांकि प्लेऑफ की दौड़ में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। CSK, RR और SRH टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, वहीं 7 टीमों के बीच अभी भी टॉप-4 में जगह बनाने की जंग जारी है। आईए एक नजर डालते हैं सभी टीमों के प्लेऑफ समीकरण पर- गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने अभी तक खेले 11 में से 8 मैच जीते हैं, वहीं तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात के खाते में फिलहाल 16 अंक है। टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए बचे 3 में से कम से कम एक और मैच जीतना होगा। हालांकि जीटी की नजरें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के साथ-साथ टॉप-2 में बने रहने पर होगी। टीम अगर दो मैच जीतती है तो उनकी जगह टॉप-2 में भी पक्की हो सकती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- IPL बहाल होने के बाद आरसीबी अपना पहला मैच केकेआर के खिलाफ खेलेगी। उस मैच को जीतकर आरसीबी प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन सकती है। टीम के खाते में 11 मैचों में 16 अंक है, कोलकाता को हराकर आरसीबी 18 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर की टीम के खाते में 11 मैचों में 7 जीत के साथ 15 अंक है, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। वहीं दिल्ली के खिलाफ रद्द हुआ उनका मैच रिशेड्यूल हो चुका है। पंजाब की टीम को यहां से तीन में से 2 मैच जीतने होंगे। अगर टीम एक जीत दर्ज करती है तो उन्हें प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए इंतजार करना होगा। मुंबई इंडियंस- एमआई के खाते में 12 मैचों में 14 पॉइंट्स है, हालांकि उनका नेट रन रेट (+1.156) अभी भी टूर्नामेंट में सबसे बेहतर है। मुंबई के अगले दो मुकाबले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है, जो करो या मरो साबित हो सकते हैं। मुंबई अगर यहां से एक भी मैच हारती है तो उनकी गाड़ी 16 पॉइंट्स पर अटक जाएगी ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के पास टॉप-4 में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा। दिल्ली कैपिटल्स- शानदार अंदाज में सीजन का आगाज करने वाली दिल्ली की टीम अब अपनी लय खो चुकी है। 11 मैचों में 6 जीत के साथ टीम पांचवें पायदान पर है। हालांकि डीसी के पास अभी भी सर्वाधिक 19 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका है, मगर इसके लिए उन्हें बचे सभी मैच जीतने होंगे। अगर टीम दो मैच जीतती है तो उन्हें दुआ करनी होगी कि मुंबई अपना एक मैच हार जाए। लखनऊ सुपर जाएंट्स- ऋषभ पंत की टीम अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है क्योंकि उनके पास अभी भी सर्वाधिक 16 अंकों तक पहुंचने का मौका है, मगर एक हार अब उनका टूर्नामेंट में सफर समाप्त कर सकती है। एलएसजी के खाते में फिलहाल 11 मैचों में 10 पॉइंट्स है। उन्हें अगले तीन मैच आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने हैं। इसके अलावा उन्हें एमआई, डीसी और केकेआर के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त विराट कोहली को टेस्ट कप्तानी का इशारा किया था लेकिन बाद में उसके सुर बदल गए

नई दिल्ली दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का टेस्ट से अचानक संन्यास चर्चा में है। जो खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद और आईपीएल शुरू होने से पहले रणजी ट्रॉफी में खुशी से खेला, ऐसा आखिर क्या हुआ जो उसने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट को अलविदा कह दिया? विराट कोहली के संन्यास के संभावित कारणों को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त विराट कोहली को फिर टेस्ट कप्तानी का इशारा किया था लेकिन बाद में उसके सुर बदल गए। विराट कोहली ने 12 मई को एक इंस्टा पोस्ट में टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान किया। उनके इस ऐलान की टाइमिंग काफी अहम थी। 5 दिन पहले ही कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया था। कुछ ही दिन में इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के चयन के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की बैठक होनी थी। भारत को जून में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। स्पोर्ट्स तक के एक वीडियो रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिसंबर-जनवरी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान विराट कोहली को इशारा दिया गया था कि उन्हें फिर से टेस्ट टीम की कमान दी जा सकती है। यह तब हुआ था जब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हार गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कम से कम उनके (विराट कोहली) जो करीबी लोग हैं उनका तो यही कहना है कि एडिलेड टेस्ट के बाद उन्हें फिर से कप्तानी सौंपे जाने का इशारा किया गया था। बाद में चीजें बदल गईं।’ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जब भारत को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा तब टीम मैनेजमेंट का रुख बदल गया। अब वह किसी युवा को कप्तान बनाना चाहते थे। उस वीडियो रिपोर्ट में यह भी जिक्र है कि उसके बाद भी विराट कोहली कप्तानी मिलने को लेकर उम्मीद लगाए हुए थे और उन्होंने फरवरी में दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी का एक मैच भी खेला। लेकिन अप्रैल में उन्हें दो टूक कह दिया गया कि सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर ही उनकी भूमिका पर विचार किया जाएगा। इसी के बाद विराट कोहली ने रिटायरमेंट का मन बना लिया। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसे भी दावे किए गए हैं कि बीसीसीआई और कुछ दूसरे बड़े नामों ने कोहली को इंग्लैड दौरे पर खिलाड़ी के तौर पर खेलने के लिए मनाने की खूब कोशिशें की, लेकिन वह नहीं माने। पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता और दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने भी दावा किया था कि कोहली तो इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे थे। कुछ ऐसी ही बात पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि विराट कोहली इंग्लैंड में खेलना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने रणजी का भी मैच खेला। कैफ ने कहा कि कोहली को बीसीसीआई और चयनकर्ताओं का सपोर्ट नहीं मिला। पूर्व क्रिकेटर ने तो यहां तक कहा कि हो सकता है कि अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने कोहली से यह कहा हो कि अब आपका टेस्ट करियर पूरा हो गया, जिसके बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान किया हो।

विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट से निराश जावेद अख्तर, बोले- ‘आपमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है’

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के ऐलान ने हर क्रिकेट प्रेमी को निराश कर दिया है। हर कोई उनके संन्यास पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दे रहा है। इस कड़ी में दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया, और कहा कि उन्हें लगता है कि विराट में अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। जावेद अख्तर ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा- ”जाहिर है विराट को बेहतर पता है, लेकिन इस महान खिलाड़ी के प्रशंसक के रूप में मैं टेस्ट क्रिकेट से उनके समय से पहले संन्यास लेने से निराश हूं। मुझे लगता है कि उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। मैं उनसे ईमानदारी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।” जावेद के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इससे पहले, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट के रिटायरमेंट पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी सेक्शन में अपने विचार साझा करते हुए लिखा, ”इसलिए टेस्ट क्रिकेट में वही सफल हुए जिनके पास कुछ कहने को कोई कहानी थी। लंबी कहानी जो गीली, सूखी, देशी, विदेशी हर पिच पर लिख कर भी खत्म न हो।” इससे पहले एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट की थी जिसमें वह और विराट स्टेडियम में नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट है। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, ”लोग आपके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों की बात करेंगे… लेकिन मुझे वो आंसू याद रहेंगे जो आपने कभी नहीं दिखाए, वो संघर्ष जो किसी ने नहीं देखे… और वह अटूट प्यार, जो आपने इस खेल को दिया। मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया। हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े और समझदार, थोड़े और विनम्र होकर लौटे। आपको इस सबके बीच आगे बढ़ते देख मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं। मुझे हमेशा लगता था कि आप इंटरनेशनल क्रिकेट से सफेद कपड़ों (टेस्ट फॉर्मेट) में विदा लेंगे… लेकिन आपने हमेशा दिल की सुनी है, और इसलिए मैं बस कहना चाहती हूं कि मेरे प्यार, आपने अपने संन्यास के हर पल को कमाया है।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet