LATEST NEWS

सवाई मानसिंह स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने धमकी, मचा हड़कंप, जिसको देखते हुए कड़ी की गई सुरक्षा

जयपुर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को महज सात दिनों में चौथी बार बम की धमकी मिली है, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजस्थान खेल परिषद की आधिकारिक आईडी पर भेजे गए नवीनतम धमकी भरे ईमेल में विषय पंक्ति ‘एचएमएक्स बम विस्फोट सवाई मानसिंह स्टेडियम ऑपरेशन प्रभाकर दिविज’ थी और इसमें एक भयावह संदेश भी शामिल था, जिसमें चेतावनी दी गई थी, “पाकिस्तान से पंगा मत लो। हमारे पास भारत में स्लीपर सेल हैं। ऑपरेशन सिंदूर के लिए आपके अस्पताल भी उड़ा दिए जाएंगे।” अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है और इन बार-बार आने वाली धमकियों को अत्यंत गंभीरता से ले रहे हैं।   विदेशी स्लीपर सेल और आतंकवाद विरोधी अभियानों के प्रतिशोध का हवाला देते हुए दहशत फैलाने के संगठित प्रयास की संभावना की जांच की जा रही है। मेट्रो स्टेशनों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि आईपीएल मैचों के जल्द ही होने के कारण सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना राजस्थान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है। घटना की पुष्टि करते हुए खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन ने कहा कि बम की धमकियों के मद्देनजर राज्य सरकार ने इस बार अतिरिक्त सावधानी बरती है। उन्होंने कहा, “हम चार-चरणीय सुरक्षा उपाय बढ़ा रहे हैं। हम अतिरिक्त पुलिस और बाउंसर तैनात करेंगे। हमने कैमरों की संख्या बढ़ा दी है और खराब कैमरों की मरम्मत कर दी है।” इस बीच, राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि स्टेडियम को निशाना बनाकर यह चौथी ऐसी धमकी है। उन्होंने कहा कि ई-मेल में न केवल स्टेडियम को धमकी दी गई है, बल्कि अस्पतालों पर हमले का भी जिक्र किया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और साइबर क्राइम विशेषज्ञ भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच में जुट गए हैं। इस बीच, स्टेडियम में चौबीसों घंटे सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। हाल ही में जयपुर में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 8 मई, 12 मई और 13 मई को स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 9 मई को जयपुर मेट्रो को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसमें मेट्रो स्टेशन और ट्रेनों में विस्फोट की चेतावनी दी गई थी, जिसमें फिर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र था। 20 फरवरी को एसएमएस मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी, जिसका पता 22 फरवरी को चला। इसी तरह 4 अक्टूबर 2023 को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत पूरे भारत के 100 से ज्यादा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। सीआईएसएफ अधिकारियों को भेजे गए संदेश में कहा गया था, “आइए हम दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों से अकेले ही मुकाबला करें। हर जगह धमाका होगा…धमाका होगा…धमाका होगा।”

नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि मिली

नई दिल्ली ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई है। नीरज चोपड़ा भाला फेंक में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं नीरज टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए जेवेलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। अब उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया है। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। वह देश के लिए व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने थे। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल कर गोल्ड अपने नाम किया था। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड जीता था। नीरज चोपड़ा इससे पहले आर्मी में सूबेदार के पद पर थे। चोपड़ा की वजह से जैवलिन थ्रो को लोग भारत में जानने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि 2020 टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता था। उसके बाद से ही वह लाइमलाइट में आ गए थे। उन्होंने 2024 के पेरिस ओलंपिक में भी सिल्वर मेडल जीता था। नीरज चोपड़ा बेंगलुरू में अगले हफ्ते प्रस्तावित एनसी क्लासिक के स्थगित होने के बाद 23 मई को पोलैंड के चोरजोव में 71वें ओरलेन जानुस्ज कुसोसिन्सकी मेमोरियल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। दोहरे ओलंपिक पदक विजेता नीरज को एनसी क्लासिक में विश्व भर और भारत के कुछ अन्य स्टार खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लेना था और उन्हें 24 मई को इस प्रतियोगिता की मेजबानी भी करनी थी लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। चोरजोव में नीरज को दो बार के विश्व चैंपियन और पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के जूलियन वेबर और पोलैंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक मार्सिन क्रुकोवस्की के अलावा साइप्रियन मर्जिग्लोड और डेविड वेगनर जैसे स्थानीय खिलाड़ियों की चुनौती का सामना करना होगा। पोलैंड में होने वाली यह प्रतियोगिता नीरज के लिए सत्र का तीसरा टूर्नामेंट होगा। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका में की और अब 16 मई को दोहा डाइमंड लीग में हिस्सा लेंगे जहां उन्होंने 2023 (88.67 मीटर) में खिताब जीता और 2024 (88.36 मीटर) में दूसरे स्थान पर रहे। दोहा में भी नीरज को पीटर्स की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। पीटर्स को एनसी क्लासिक में भी 2016 के ओलंपिक चैंपियन जर्मनी के थॉमस रोहलर और 2015 के विश्व चैंपियन कीनिया के जूलियस येगो के साथ हिस्सा लेना था।

मैक्गर्क ने दिल्ली आईपीएल के बचे हुए मैचों से दूरी बना ली, रिप्लेसमेंट में मुस्ताफिजुर रहमान की चमकी किस्मत

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। मुस्ताफिजुर को ऑस्ट्रेलियाई जैक फ्रेजर मैक्गर्क की जगह टीम में शामिल किया गया है। मैक्गर्क ने दिल्ली आईपीएल के बचे हुए मैचों से दूरी बना ली है। उनके इस फैसले को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ‘धोखेबाजी’ की तरह देखा जा रहा है, जिसने खराब फॉर्म के बावजूद मैक्गर्क को 9 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का कहना है कि उन्होंने निजी वजहों से आईपीएल से हटने का फैसला लिया है। छह करोड़ रुपए में जोड़ा अपने साथ दिल्ली कैपिटल्स ने मुस्ताफिजुर रहमान को छह करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। बांग्लादेश का यह तेज गेंदबाज अभी तक आईपीएल में 57 मैच खेल चुका है। इस दौरान उन्होंने कुल 61 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा मुस्ताफिजुर ने बांग्लादेश के लिए खेलते हुए 106 टी-20 मैचों में कुल 132 विकेट लिए हैं। मुस्ताफिजुर रहमान के लिए यह दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करने जैसा है। उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू तो 2016 में किया था, जब वह सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े थे। फिज की दिल्ली कैपिटल्स में ‘घर वापसी’ इसके बाद यह बांग्लादेशी पेसर 2022-23 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल था। मुस्ताफिजुर रहमान ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से भी आईपीएल में हिस्सा लिया है। आईपीएल 2023 में वह महेंद्र सिंह धोनी की टीम के साथ थे। जहां तक जैक फ्रेजर मैक्गर्क का सवाल है, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शुरुआती मैचों में ओपनर के रूप में मौका दिया। हालांकि पिछले सीजन के विपरीत वह इस सीजन में कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।  

डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग (आईएलटी20) का चौथा सत्र दो दिसंबर से होगा शुरू

नई दिल्ली डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग (आईएलटी20) का चौथा सत्र दो दिसंबर से शुरू होगा। आयोजकों ने बुधवार को इसकी घोषणा की। यह लीग चार जनवरी 2026 तक चलेगी। आम तौर पर यह टूर्नामेंट जनवरी फरवरी में खेला जाता है लेकिन अगले साल फरवरी मार्च में आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप होना है। पिछले सत्र में दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर्स को हराकर खिताब जीता था। अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष और आईएलटी20 के चेयरमैन खालिद अल जरूनी ने कहा , ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग टी20 का चौथा सत्र यूएई के राष्ट्रीय दिवस ईद अल एतिहाद से शुरू होगा।’ पिछले सत्र में सैम कुरेन, शाइ होप, फजलहक फारूकी, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, डेविड वॉर्नर और राशिद खान समेत कई सितारा खिलाड़ियों ने भाग लिया था।  

रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह, जेम्स एंडरसन का बड़ा दावा, क्या बोला इंग्लिश क्रिकेटर

लंदन भारत के दो महान क्रिकेटरों रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। इस पर दुनिया भर के क्रिकेटर अपनी राय दे रहे हैं। इसी क्रम में इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का भी बयान सामने आया है। एंडरसन का मानना है कि भारत के पास बेखौफ और आक्रामक क्रिकेट खेलने वाले अगली पीढ़ी के क्रिकेटर हैं। इन क्रिकेटरों में इतनी क्षमता है कि वह विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं। यह भी बता दें कि इन दोनों का संन्यास ऐसे समय पर हुआ है, जब भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाना है। 20 जून से शुरू होने वाले इस दौरे पर इंग्लैंड को पांच टेस्ट मैचों की सिरीज खेलनी है। यह टेस्ट सिरीज, नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र 2025-27 की शुरुआत भी होगी। हफ्ते भर के अंतराल में संन्यास गौरतलब है कि सबसे पहले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान किया। इसके कुछ ही दिनों के बाद विराट कोहली ने भी क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट को टा-टा, बाय-बाय बोल दिया। इसके बाद ही भारत की टेस्ट टीम के भविष्य को लेकर तरह-तरह की चिंताएं जताई जा रही हैं। यह दोनों दिग्गज पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 फॉर्मेट को भी अलविदा कह चुके हैं। इसके बाद यह दोनों दिग्गज वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे। आक्रामक और बेखौफ क्रिकेटर जेम्स एंडरसन ने ‘टॉकस्पोर्ट’ से कहा कि महान खिलाड़ी। कोहली टेस्ट क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं। भारतीय टीम के पास अब एक नया कप्तान होगा और टीम में दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी नहीं होंगे। एंडरसन ने कहाकि शर्मा के संन्यास के बाद एक नया कप्तान होगा। विराट और रोहित की जगह लेना मुश्किल है, लेकिन भारत के पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहाकि आप आईपीएल देखिए। अब आईपीएल से टेस्ट टीम में ऐसे क्रिकेटर आ रहे हैं जो आक्रामक हैं, बेखौफ क्रिकेट खेलते हैं।  

इस कारण कोलकाता से छिन सकती है IPL फाइनल की मेजबानी …

कोलकाता एक हफ्ते के विराम के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने IPL 2025 के नए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। 27 मई तक लीग स्टेज के मैच होंगे। वहीं इसके बाद 29 मई से प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगे और फाइनल 3 जून को होगा। पहले के कार्यक्रम के अनुसार खिताबी मुकाबले की मेजबानी कोलकाता को करनी थी, मगर नए शेड्यूल में बीसीसीआई ने प्लेऑफ के वेन्यू तय नहीं किए हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि कोलकाता से फाइनल मुकाबले की मेजबानी छिन सकती है। वहीं प्लेऑफ मुकाबले होस्ट करने की रेस में दिल्ली का नाम भी शामिल किया जा सकता है। पहले के शेड्यूल के अनुसार क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर हैदराबाद में तो क्वालीफायर-2 और फाइनल कोलकाता में होने थे। मगर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए बीसीसीआई शेष टूर्नामेंट के लिए 7 ही वेन्यू चुने हैं जिसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरु, जयपुर और अहमदाबाद शामिल है। KKR लीग स्टेज के अपने 7 मुकाबले होम ग्राउंड पर खेल चुकी है, जिस वजह से 7 वेन्यू में कोलकाता शामिल नहीं है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि दिल्ली भी आईपीएल-2025 के चार प्लेऑफ मैचों की मेजबानी करने की दौड़ में है, साथ ही अहमदाबाद (जो फाइनल का संभावित स्थल है) और मुंबई भी। सूत्र ने कहा, “फाइनल के लिए तय की गए दिन, 3 जून के आसपास कोलकाता में भारी बारिश के पूर्वानुमान है, इस वजह से इसे कोलकाता से शिफ्ट कर दिया गया है। अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली के लिए मौसम का पूर्वानुमान फिलहाल साफ है।” IPL 2025 का नया शेड्यूल इस प्रकार है- 17 मई, 2025 – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु 22 मई – शाम 7:30 बजे – गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, अहमदाबाद 23 मई – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु 24 मई – शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर 25 मई – दोपहर 3:30 बजे IST – गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद 25 मई – शाम 7:30 बजे IST – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली 26 मई – शाम 7:30 बजे IST – पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, जयपुर 27 मई – शाम 7:30 बजे IST – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ आईपीएल 2025 प्लेऑफ शेड्यूल 29 मई – शाम 7:30 बजे IST – क्वालीफायर 1 30 मई – शाम 7:30 बजे IST – एलिमिनेटर 1 जून – शाम 7:30 बजे IST – क्वालीफायर 2 3 जून – शाम 7:30 बजे IST – फाइनल

मैच के दौरान विराट कोहली को स्पेशल ट्रिब्यूट देंगे फैंस, चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिखेगा सबसे अलग नजारा

मुंबई भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के बाद आईपीएल 2025 कुछ दिनों में फिर से शुरू होने जा रहा है। 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टकराएंगी। आरसीबी बनाम केकेआर मैच को लेकर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के फैंस ने एक तगड़ा प्लान बनाया है। फैंस चिन्नास्वामी में आरसीबी की जर्सी नहीं पहनेंगे। फैंस ने सफेद जर्सी पहनने का फैसला किया है, जिसका मकसद कोहली को स्पेशल ट्रिब्यूट देना है। कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है और फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर के लिए कुछ यादगार करने की कोशिश में जुटे हैं। फैंस ने इस संबंध में कैंपेन शुरू किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही। कैंपेन में आरसीबी और कोहली के सभी फैंस से मैच के दौरान स्टेडियम में आरसीबी की लाल और काली जर्सी के बजाय सफेद जर्सी पहनने की अपील की गई है। इसका उद्देश्य विराट के प्रति सम्मान जताना है, जिन्होंने 12 मई को खेल के सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास ले लिया। वायरल पोस्ट में कहा गया, ”क्या आप इस बात को फैलाने में मदद कर सकते हैं कि अगले आरसीबी मैच में फैंस टेस्ट की सफेद जर्सी पहनकर स्टेडियम आएं? विराट कोहली को ट्रिब्यूट देने के लिए ऐसा करें। कोहली ने हममें से बहुत से लोगों को टेस्ट क्रिकेट से प्यार करवाया है। मैं भले ही उन्हें सफेद जर्सी में खेलते हुए कभी नहीं देख पाऊंगा लेकिन मैं बस यह बताना चाहता हूं कि उनके पसंदीदा फॉर्मेट में उन्हें कितना प्यार किया जाता था।” पोस्ट में आगे कहा गया, ”यह दमदार जेस्चर साबित करेगा कि उनकी विरासत आंकड़ों से कहीं आगे है। यह फैंस के दिलों में बसती है। प्लीज इसके बारे में सोचें और इसे हकीकत बनाने में हमारी मदद करें। यह हममें से बहुतों के लिए बहुत मायने रखेगा। मैंने एक टेम्प्लेट भी बनाया है। मुझे यह भी लगता है कि हम चिन्नास्वामी के बाहर जर्सी देने के लिए फंड जुटा सकते हैं। यह हमारा सबसे अच्छा मौका है। भले ही जर्सी न हो, लेकिन सादे सफेद टी-शर्ट से काम चल सकता है।” सोशल मीडिया पर भले ही मुहिम चलाई जा रही हो लेकिन ऐसा होगा या नहीं, ये देखने वाली बात होगी। 36 वर्षीय कोहली ने 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेल, जिसमें 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 30 शतक जमाए। कोहली ने इंस्टाग्राम पर संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, ”जब मैं खेल के इस प्रारूप से दूर जा रहा हूं तो यह आसान नहीं है। लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसे अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे उम्मीदों से कहीं अधिक दिया है।” उन्होंने कहा, ”मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभार लेकर जा रहा हूं जिसने मुझे इस दौरान खेलते हुए देखा।”

मध्यप्रदेश ने एथेलेटिक्स में 1 रजत और कलारिपयट्टू खेल में 1 कांस्य पदक सहित कुल 2 पदक प्राप्त किये

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025 भोपाल खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में 4 से 15 मई 2025 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी खेल का शानदार प्रदर्शन कर रहें है। प्रतियेागिता में मध्यप्रदेश 9 स्वर्ण, 6 रजत और 11 कांस्य सहित कुल 26 पदक के साथ सातवें स्थान पर है। आज मध्यप्रदेश ने एथेलेटिक्स में 1 रजत और कलारिपयट्टू खेल में 1 कांस्य पदक सहित कुल 2 पदक प्राप्त किये। प्रतियोगिता में आज एथेलेटिक्स खेल में मध्यप्रदेश के अवदेश ने बालक यूथ अंडर 18 वर्ग के 1500 मी. रन इवेन्ट में 3:56.78 सेकेण्ड का समय लेकर रजत पदक प्राप्त किया। कलारिपयट्टू में म.प्र की खिलाड़ी कु. प्रियांशी जामलिया और समृद्धि पटेल ने स्वर्ड एण्ड शील्ड और फ्लेक्सिबल स्वार्ड टीम इवेन्ट में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। कुश्ती के 65 कि.ग्रा. फ्री स्टाइल इवेन्ट के मुकाबले में खेल अकादमी के खिलाड़ी निशित जायसवाल ने हरियाणा के खिलाड़ी रोहित को परास्त कर फायनल मुकाबले में प्रवेश किया। इसी तरह बॉक्सिंग खेल में 65 किग्रा. भार वर्ग में जरसित ने हरियाणा के खिलाड़ी को हराकर फायनल मुकाबले में प्रवेश किया। दोनो ही फायनल मुकाबले कल खेले जायेंगें। 14 मई को एथेलेटिक्स, बॉक्सिंग, फेंसिंग, वेट लिफ्टिंग, योगासन, कुश्ती, थांग-ता, बास्केटबाल और हॉकी के मुकाबले खेले जायेंगे। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बिहार में आयोजित खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना की है, उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों बधाई देते हुये, खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।  

रिपोर्ट: विराट कोहली 7 मई को लेना चाहते थे संन्‍यास, BCCI ने ऑपरेशन सिंदूर के कारण इंतजार करने को कहा

नई दिल्‍ली विराट कोहली का टेस्‍ट करियर 12 मई 2025 को समाप्‍त हुआ। पूर्व भारतीय कप्‍तान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर एक इमोशनल पोस्‍ट के साथ टेस्‍ट क्रिकेट से विदाई ली। कोहली ने 123 टेस्‍ट में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। याद दिला दें कि विराट कोहली ने 2024 में टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास लिया था। अब वो केवल वनडे प्रारूप में खेलते हुए नजर आएंगे। पता हो कि 7 मई को रोहित शर्मा ने टेस्‍ट प्रारूप से संन्‍यास की घोषणा की थी। रिपोर्ट के मुताबिक कोहली भी इसी दिन संन्‍यास की घोषणा करना चाहिते थे। हालांकि, रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कोहली को अपना फैसला सार्वजनिक करने से पहले इंतजार करने की सलाह दी गई थी क्‍योंकि ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्‍तान के साथ सेना विवाद छाया हुआ था। भारत और पाकिस्‍तान के बीच 10 मई को सीजफायर की घोषणा हुई।   कोहली को क्‍यों रोका गया रिपोर्ट में बताया गया कि कोहली ने बीसीसीआई और चयनकर्ताओं से कहा था कि वो जल्‍द ही अपना फैसला सार्वजनिक करना चाहते हैं और सोमवार को टेस्‍ट संन्‍यास की घोषणा की। रिपोर्ट की मानें तो कोहली अपने परिवार के साथ ज्‍यादा समय बिताना चाहते हैं, जो उनके फैसले की प्रमुख वजह है। पिछले एक साल में कोहली को अधिकांश अपनी पत्‍नी और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा व बच्‍चों के साथ इंग्‍लैड में समय बिताया है। BGT गंवाने के बाद बीसीसीआई ने निर्देश दिए कि परिवार के सदस्‍य खिलाड़‍ियों के साथ सीमित समय तक रुक सकते हैं। कोहली शायद इस फैसले से संतुष्‍ट नहीं थे। विराट कोहली ने क्‍या कहा कोहली ने आईपीएल 2025 के दौरान एक इवेंट में कहा था, ‘लोगों को यह बता पाना मुश्किल है कि परिवार की भूमिका क्‍या है। यह बता पाना मुश्किल है कि जब बाहर कुछ बहुत बड़ा घटा हो और उसमें काफी ऊर्जा खर्च हुई हो, तब परिवार के पास लौटकर आने में क्‍या महसूस होता है।’ उन्‍होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि लोगों में समझ है कि परिवार के रहने से क्‍या वैल्‍यू आती है। मैं अपने कमरे में अकेले बैठे नहीं रहना चाहता। मैं भी आम लोगों की तरह रहना चाहता हूं। अगर ऐसा नहीं हो पाता तो फिर आप अपने खेल को जिम्‍मेदारी समझकर खेलने लगते हो। कुछ बुरा तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन सच्‍चाई है कि आप अपना काम खत्‍म करके घर लौटना चाहते हो ताकि परिवार के साथ रहे और आम जिंदगी चलती रहे।’

नए कप्तान की कठिन परीक्षा होगी, क्योंकि भारत को जून में इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है

नई दिल्ली रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद सिलेक्शन कमेटी के सामने नया कप्तान चुनने की चुनौती है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज शुभमन गिल और विकेटकीपर ऋषभ पंत कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं। नए कप्तान की कठिन परीक्षा होगी क्योंकि भारत को जून में इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए जाना है। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सिलेक्शन कमेटी को तगड़ा सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि बुमराह को ऑटोमैटिकली भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनना चाहिए। गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक से कहा, ”मुझे लगता है कि सिलेक्शन कमेटी को जसप्रीत बुमराह से बात करनी चाहिए। कमेटी को उनसे पूछना चाहिए कि आप क्या चाहते हैं? अगर बुमराह ने कहा कि वह कप्तानी के लिए तैयार हैं तो फिर उन्हें कप्तान बनाया जाना चाहिए। वह फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं। ऑटोमैटिकली उनको कप्तानी मिलनी चाहिए। सिलेक्शन कमेटी बुमराह से पूछे कि 6 हफ्तों में पांच टेस्ट मैच होने हैं और क्या आप कर पाएंगे?” बता दें कि 31 वर्षीय बुमराह ने अभी तक तीन टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है। उनके साथ फिटनेस की समस्या रही है। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पर्थ में कप्तानी करते हुए भारत को 295 रनों से जीत दिलाई थी। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने पांचवें और आखिरी टेस्ट में रोहित के बाहर होने पर भी कमान संभाली थी लेकिन पीठ की परेशानी के कारण पूरा मैच नहीं खेल सके। इसके बाद, वह अनफिट होने के कारण तीन महीने भारतीय टीम से बाहर रहे और आईपीएल 2025 में वापसी की। हाल ही में स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट में दावा किया गया कि बुमराह ने वर्कलोड को देखते हुए कप्तानी से दूर रहने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह ने भारत का अगले टेस्ट कप्तान बनने से इनकार कर दिया, जिसके बाद गिल और पंत इस दौड़ में सबसे आगे हैं। रोहित के बाद बुमराह कप्तानी के लिए पसंदीदा खिलाड़ी थे लेकिन कार्यभार के कारण वह सीरीज के सभी मैचों में नहीं खेलना चाहते। बुमराह के इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में खेलने की संभावना कम है और चयनकर्ता ऐसे कप्तान को प्राथमिकता देंगे जो पूरी सीरीज में लगातार खेल सके।  

इंग्लैंड के दौरे पर रोहित-विराट के बिना ऐसी हो सकती है भारत की बैटिंग लाइनअप, भारतीय टीम में नंबर 4 के लिए हैं 3 दावेदार

नई दिल्ली भारतीय खिलाड़ी इस समय तो 17 मई से फिर से आईपीएल 2025 में व्यस्त होंगे, लेकिन सभी के दिमाग में इंग्लैंड का दौरा चल रहा होगा। इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने वाली है। इस बड़ी सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रिटायरमेंट ले लिया है। वे आगे भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से भी दोनों ने साथ में संन्यास लिया था, लेकिन वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। ऐसे में इन दोनों दिग्गजों की अनुपस्थिति में भारत की बैटिंग लाइनअप इंग्लैंड के दौरे पर कैसी होगी? ये जान लीजिए। दरअसल, रोहित शर्मा पिछले कई सालों से ओपन करते आ रहे थे। हालांकि, अब वे नहीं होंगे तो यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत केएल राहुल करते हुए नजर आएंगे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सब्र के साथ बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा इंग्लैंड में केएल राहुल ने पहले कुछ रन भी बनाए हैं। ऐसे में ओपनिंग जोड़ी सेट है। नंबर तीन पर संभावित तौर पर कप्तानी करने जा रहे शुभमन गिल होंगे, जो काफी समय से इस पोजिशन पर खेल रहे हैं। नंबर चार की जगह विराट कोहली के जाने से खाली हो गई है। विराट कोहली की जगह के लिए इस समय तीन बड़े दावेदार हैं, जिनमें साई सुदर्शन, करुण नायर और श्रेयस अय्यर का नाम शामिल है। साई सुदर्शन अभी तक टेस्ट क्रिकेट खेले नहीं हैं, जबकि करुण नायर करीब 8 साल से टेस्ट नहीं खेला है। श्रेयस अय्यर भी करीब 15 महीने से टेस्ट क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। ऐसे में सिलेक्टर्स, कोच और कप्तान को इनमें से किसी एक को चुनने के लिए माथापच्ची करनी होगी। पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत, छठे नंबर पर नितीश कुमार रेड्डी, सातवें पर रविंद्र जडेजा और 8वें पर वॉशिंगटन सुंदर या शार्दुल ठाकुर खेल सकते हैं। इस तरह भारत के पास कम से कम 8 नंबर तक अच्छी बैटिंग होगी। हालांकि, अभी टीम का सिलेक्शन नहीं हुआ है। भारत की संभावित बैटिंग लाइनअप 1. यशस्वी जायसवाल, 2 केएल राहुल, 3, शुभमन गिल, 4. साई सुदर्शन/करुण नायर/ श्रेयस अय्यर, 5. ऋषभ पंत, 6. नितीश कुमार रेड्डूी, 7. रविंद्र जडेजा और 8 वॉशिंगटन सुंदर/शार्दुल ठाकुर  

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद वृंदावन पहुंच संत प्रेमानंद महाराज से की भेंट, साथ में दिखीं पत्नी अनुष्का

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की। इस दौरान दोनों ने संत महाराज से आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। संन्यास के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति मानी जा रही है। संन्यास के बाद सीधे आध्यात्मिक शांति की तलाश में वह वृंदावन पहुंचे।   विराट ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था विराट ने सोमवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने एक भावुक पोस्ट के जरिये अपने 14 साल के टेस्ट करियर पर विराम लगाने की पुष्टि की थी। विराट ने कहा था कि उन्होंने इस प्रारूप से काफी सबक लिया है। विराट टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे में खेलते दिखाई पड़ेंगे। विराट आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का भी हिस्सा हैं और कुछ दिनों बाद वह आरसीबी टीम से जुड़ जाएंगे और पहली बार टीम को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे।   संत प्रेमानंद के आश्रम में साढ़े तीन घंटे रहे कोहली-अनुष्का कोहली और अनुष्का ने संत प्रेमानंद के आश्रम में साढ़े तीन घंटे से भी ज्यादा समय बिताया। दोनों सुबह करीब छह बजे आश्रम पहुंचे और करीब साढ़े नौ बजे वहां से निकल गए। यह पहली बार नहीं है जब विराट संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे हैं। वह इससे पहले जनवरी 2023 में इसी साल जनवरी में भी मिलने पहुंचे थे। अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने संत प्रेमानंद से गहन चर्चा की। इस दौरान विराट ने पूछा कि असफलता से कैसे बाहर निकला जाए? इस पर प्रेमानंद ने कहा कि अभ्यास करना जारी रखें। 

पुजारा कह गए बड़ी बात- कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया, कोहली का रिप्लेसमेंट मिलना क्यों आसान नहीं?

नई दिल्ली स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। कोहली लंबे समय से नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत ने 2013 में सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद से 115 टेस्ट खेले, जिसमें कोहली ने 99 मैचों में चौथे स्थान पर बैटिंग की। कोहली के रिटायरमेंट के बाद अब यह सवाल उठ रहा कि कौन उनकी जगह नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतरेगा? वैसे, तो कई नाम चर्चा में हैं लेकिन दिग्गज भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि कोहली का रिप्लेसमेंट मिलना आसान नहीं। उन्होंने कहा कि कुछ सीरीज के बाद ही यह तय होगा। वह 25 वर्षीय शुभमन गिल को भी ऑप्शन मानते हैं, जो टेस्ट कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं। भारत को जून में इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जाना है। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे पुजारा ने कोहली के रिप्लेसमेंट को लेकर ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ”हमें यह पता लगाने के लिए कुछ सीरीज की जरूरत होगी कि नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए कौन सबसे उपयुक्त है, क्योंकि यह एक अहम स्थान है। आपको नंबर-4 पर बैटिंग के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की जरूरत होती है। और इस समय मुझे लगता है कि यह एक ऐसा स्थान है जहां टीम प्रबंधन को यह पता लगाना होगा कि नंबर-4 पर सबसे उपयुक्त खिलाड़ी कौन है।” उन्होंने कहा, “ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी ने भी अपनी जगह पक्की नहीं की है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कुछ समय लगेगा।” पुजारा ने आगे कहा, “अभी कोई भी फैसला करना जल्दी है लेकिन यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इंग्लैंड में कौन अच्छा प्रदर्शन करता है, क्योंकि जो इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, वह चौथे नंबर पर खेल सकता है।” वहीं, पुजारा ने गिल के बारे में कहा, ”वह निश्चित रूप से एक ऑप्शन हैं। लेकिन वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्या वह अपना स्थान बदलना चाहते हैं? क्या वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना चाहते है? हमें देखना होगा।” दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, “शुभमन ऐसे खिलाड़ी है जो नई गेंदों को खेलने में अधिक सक्षम है। नंबर-3 पर बल्लेबाजी शुरू करने से पहले वह ओपनिंग करते थे। वह तब बल्लेबाजी करना पसंद करते है जब गेंद थोड़ी सख्त और नई हो। क्या वह पुरानी गेंद से खेल पाएंगे? इस समय यह एक बड़ा सवाल है।” दिसंबर 2020 में सबसे लंबे फॉर्मेट में डेब्यू करने के बाद से गिल ने अब तक 32 टेस्ट में टॉप तीन से बाहर बल्लेबाजी नहीं की है। उन्होंने 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र की शुरुआत में नंबर-3 पर खेलने से पहले ज्यादातर ओपनिंग की। पुजारा का मानना ​​है कि गिल शीर्ष क्रम में बने रहने के लिए सबसे उपयुक्त हैं लेकिन नंबर-4 पर जाने की संभावना को खारिज नहीं किया। पुजारा ने कहा, “चूंकि उन्होंने नई गेंद से अच्छी बल्लेबाजी की है, इसलिए मैं अब भी कहूंगा कि उन्हें शीर्ष तीन में बल्लेबाजी करनी चाहिए, जो उनकी आइडियल पोजीशन है। यह उनके लिए उपयुक्त है।”  

टेस्ट संन्यास : खटक रहा विराट कोहली और रोहित शर्मा का यूं संन्यास लेना या मजबूर होना, कहीं तो कुछ गड़बड़ है!

नई दिल्ली विराट कोहली और रोहित शर्मा। दो दिग्गज। बतौर कप्तान या खिलाड़ी, दोनों भारतीय क्रिकेट के एक युग की धुरी रहे हैं। एक-डेढ़ दशक से वे भारत में क्रिकेट के पर्याय रहे हैं। दोनों ने अचानक 5 दिन के अंतराल में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। संन्यास तो एक न एक दिन लेना ही था, लेकिन तरीका अलग हो सकता था। भारतीय क्रिकेट की नई परिभाषा गढ़ने वाले इन दोनों महान खिलाड़ियों को ग्राउंड में विदाई मिलनी चाहिए थी। कुछ ऐसा ही महान स्पिनर आर अश्विन के भी साथ हुआ था जिन्होंने अनगिनत मौकों पर बल्ले और गेंद से टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। कोहली और रोहित का यूं संन्यास लेना खटक रहा है। फेयरवेल मैच तो होना ही चाहिए था। फैंस और दर्शकों को भी तो पता चले कि वे इन दोनों महान खिलाड़ियों को आखिरी बार सफेद जर्सी में खेलते हुए देख रहे हैं। अफसोस, ऐसा नहीं हुआ। क्यों नहीं हुआ, इसके कुछ जवाब हो सकते हैं लेकिन ऐसी विदाई सम्मानजनक और गरिमापूर्ण तो कतई नहीं है। यह दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट में कहीं न कहीं कुछ तो गड़बड़ है। क्रिकेट के कर्ताधर्ताओं को, बीसीसीआई को इस पर सोचना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को दो टूक कह दिया था कि अब आप हमारे टेस्ट प्लान में फिट नहीं बैठते। अगर प्रदर्शन की कसौटी पर वह खरे नहीं उतरे थे तो ऐसा कहने में कोई हर्ज नहीं। लेकिन यह बात तो ऐसे भी कही जा सकती थी कि अगला मैच आपका आखिरी टेस्ट होगा। आप उस कप्तान को ये बता रहे कि आपका टेस्ट करियर तत्काल प्रभाव से खत्म हो चुका है, जिसने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कप्तान होते हुए भी टीम के हित में खुद को ड्रॉप कर दिया था। अगर बीसीसीआई ने, चयनकर्ताओं ने मान ही लिया था कि रोहित शर्मा का टेस्ट करियर पूरा हो चुका है तो वे उन्हें इसकी जानकारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी तो दे सकते थे। हिटमैन सीरीज के दौरान ही संन्यास का ऐलान कर दिए होते। जहां तक विराट कोहली की बात है तो उन्होंने खुद ही बीसीसीआई को अपनी इच्छा बताई थी कि वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने उनसे गुजारिश भी की थी कि इंग्लैंड दौरे के मद्देनजर वह अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करें लेकिन बोर्ड ने जोर देकर दबाव नहीं डाला। फैसला कोहली पर छोड़ दिया। अगले महीने टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर जाना है। उसे 20 जून से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सवाल लाजिमी है कि कोहली जब खुद इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास पर अडिग थे तो इसमें बीसीसीआई क्या कर सकती थी? वह तो उन्हें ग्राउंड पर खेलते हुए विदाई का मौका दे ही रही थी, विराट ही नहीं माने। लेकिन यह बात गले नहीं उतरती कि बीसीसीआई ने कोहली को मनाने की गंभीर कोशिश की। दिल्ली के रणजी कोच और पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता सरणदीप सिंह ने तो दावा किया है कि कोहली इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी कर रहे थे। इतने उत्साहित थे कि 3-4 शतक मारने का लक्ष्य रखे थे। किसी एक टेस्ट सीरीज में 4 शतकों का कारनामा वह 2014-15 में कर भी चुके हैं। फिर आखिर ऐसा क्या हुआ जो उन्हें अचानक संन्यास लेना पड़ा? 2024-25 के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी। विराट कोहली ने 5 मैच की 9 पारियों में एक शतक के साथ 190 रन बनाए जो उनकी ख्याति के अनुरूप तो बिल्कुल नहीं था। उसके बाद कोहली ने इस साल जनवरी में रेलवे के खिलाफ रणजी मैच में दिल्ली की तरफ से खेला। अगर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में खराब प्रदर्शन के दबाव से वह संन्यास के बारे में सोचते तो फिर उसके बाद घरेलू क्रिकेट क्यों खेलते?  

6 शहरों में खेले जाएंगे आईपीएल के शेष मुकाबले, कहां होगा आपकी टीम का मैच, क्या लिस्ट में है …

मुंबई टाटा आईपीएल 2025 को फिर से शुरू करने की घोषणा हो गई है. 17 मई 2025 से शुरू होकर 3 जून 2025 को फाइनल तक 6 स्थानों पर कुल 17 मैच खेले जाएंगे. संशोधित कार्यक्रम में दो डबल-हेडर शामिल हैं, जो दो रविवार को खेले जाएंगे. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष की वजह से IPL को सस्पेंड किया गया था. बीसीसीआई ने यह फैसला सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से विस्तृत विचार-विमर्श के बाद लिया है. सभी प्रमुख हितधारकों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि मौजूदा सीजन के शेष मुकाबले अब पूरे किए जाएंगे. 17 मई से 3 जून तक चलेगा क्रिकेट का रोमांच संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आईपीएल 2025 के बचे हुए 17 मुकाबले 6 अलग-अलग स्थानों पर खेले जाएंगे. ये मुकाबले 17 मई 2025 से शुरू होंगे और अंतिम मुकाबला यानी फाइनल 3 जून 2025 को खेला जाएगा. इस दौरान दर्शकों को दो ‘डबल हेडर’ यानी एक ही दिन दो मुकाबले देखने को मिलेंगे. ये डबल हेडर रविवार को आयोजित किए जाएंगे. प्लेऑफ़ मुकाबलों का कार्यक्रम जारी आईपीएल 2025 के प्लेऑफ़ चरण का भी पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. यह चरण हमेशा की तरह लीग का सबसे रोमांचक हिस्सा होता है, जिसमें शीर्ष 4 टीमें खिताब की दौड़ में उतरती हैं. प्लेऑफ मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार है: क्वालिफायर 1 – 29 मई 2025 एलीमिनेटर – 30 मई 2025 क्वालिफायर 2 – 1 जून 2025 फाइनल – 3 जून 2025 इन चारों मुकाबलों के स्थल की घोषणा बीसीसीआई द्वारा बाद में की जाएगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह मुकाबले प्रमुख महानगरों या तटवर्ती सुरक्षित स्थानों पर आयोजित किए जा सकते हैं. देश के सशस्त्र बलों को बीसीसीआई का सलाम बीसीसीआई ने इस अवसर पर देश की सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व करने वाले भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और दृढ़ संकल्प को सलाम किया है. बोर्ड ने अपने बयान में कहा, “हम भारत की सशस्त्र सेनाओं के साहस और समर्पण को नमन करते हैं, जिनकी बदौलत क्रिकेट की सुरक्षित वापसी संभव हो पाई है. बीसीसीआई राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है और उसी भावना के साथ आईपीएल को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.” प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है 3 टीमें आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बाहर हो चुकी है. इसके अलावा टूर्नामेंट खेल रही सभी 7 टीमें अब भी फाइनल का सपना देख रही हैं. गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की टीम की दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत है. दोनों टीम के पास 16 अंक हैं और अभी 3-3 मुकाबला खेलना बाकी है. पंजाब किंग्स ने भी 11 मैच ही खेले हैं और उसके 15 अंक हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम तकनीकी तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. 12 मैच खेलकर टीम ने 5 जीत 6 हार और 1 बेनतीजा मैच से महज 11 अंक हासिल किए हैं. आखिरी 2 मैच जीतकर भी टीम 15 अंको तक ही पहुंच सकती है. ऐसे में नेट रन रेट आगे की राह तय करेगा. अंक तालिका का हाल इस वक्त अंक तालिका में पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम है. उनके बराबर 16 अंक लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू दूसरे स्थान पर है. पंजाब किंग्स तीसरे जबकि मुंबई इंडियंस की टीम चौथे नंबर पर है. दिल्ली कैपिटल्स 5 और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम छठे स्थान पर है. सातवां नंबर लखनऊ सुपर जायंट्स का है तो वहीं प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैदराबाद आठवें नंबर पर है. ऐसे ही राजस्थान रॉयल्स 9वें जबकि चेन्नई सुपर किग्स सबसे नीचे 10वें स्थान पर है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet