LATEST NEWS

हम नियंत्रण बनाने के बावजूद हार गए इसलिए 5 बार की चैंपियन अब से बचे हुए हर मैच को ‘प्लेऑफ’ की तरह लेगी: जयवर्धने

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि उनकी टीम ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान क्रियान्वयन में गलती की। उन्होंने कहा कि हम नियंत्रण बनाने के बावजूद हार गए इसलिए 5 बार की चैंपियन अब से बचे हुए हर मैच को ‘प्लेऑफ’ की तरह लेगी। गुजरात टाइटन्स ने बारिश से प्रभावित मैच में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। गुजरात की टीम ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि मुंबई को अब ‘प्लेऑफ’ के लिए क्वालिफाई करने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। जयवर्धने ने मैच के बाद मीडिया से कहा, ‘मुझे लगता है कि इस हार से सब पता चल जाता है। दोनों टीमों ने कुछ गलतियां कीं। लेकिन हमने शायद उनसे कहीं ज्यादा गलतियां कीं।’ उन्होंने कहा, ‘हम ऐसी स्थिति में थे जब हमारे पास पांच मैच में चार हार और एक जीत थी। लेकिन उसके बाद से हम लगभग हर मैच में जीत की स्थिति में थे। हमने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया।’ जयवर्धने ने कहा, ‘हमने इस विकेट पर 30 रन कम बनाए। गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की, कई मौके बनाए, अच्छी फील्डिंग की, हमने सबकुछ किया इसलिए यह अच्छा संकेत है। अब से हम प्रत्येक मैच को प्लेऑफ की तरह लेंगे।’

11 मई को मैच: धर्मशाला से बाहर स्थानांतरित होने की संभावना, इंडियन प्रीमियर लीग के PBKS vs MI मैच पर संकट

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) मैच को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम से स्थानांतरित किए जाने की संभावना है। पंजाब और मुंबई के बीच मैच रविवार 11 मई को होगा।   भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल है। यह कार्रवाई पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई जिसमें 26 लोग मारे गए थे और अधिकांश पर्यटक थे। इसी के साथ ही भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति के कारण हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है जिससे दोनों टीमों की यात्रा प्रभावित होना तय है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच धर्मशाला से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्थानांतरित करने के बारे में चर्चा हो रही है। पंजाब और मुंबई के बीच होने वाले मैच के लिए मुंबई के खिलाड़ियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की तलाश भी जारी है क्योंकि पंजाब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के लिए पहले से ही धर्मशाला में है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है जिससे यह कहा जा सकता है कि आईपीएल का शेड्यूल जैसा चल रहा है वैसे ही चलेगा।

CSK ने दर्ज की सीरीज की तीसरी जीत, केकेआर को दो विकेट से हराया; ब्रेविस और शिवम चमके

कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 57वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 2 विकेट से हराया. इस हार के बाद केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी लगभग टूट गई है. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 180 रनों का टारगेट दिया था.जिसे चेन्नई ने 20वें ओवर में 2 विकेट रहते चेज कर लिया. प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही तीन टीमें बाहर हो चुकी हैं और 7 मई की रात की हार के बाद केकेआर के भी उनमें शामिल होने की पूरी संभावना है. नूर ने झटके चार विकेट, ब्रेव‍िश ने खेली ताबड़तोड़ पारी कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट पर 179 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. रहाणे ने 33 गेंदों की पारी में 4 चौके और दो छक्के लगाए. वहीं आंद्रे रसेल ने 4 चौके और तीन छक्के की मदद से 21 बॉल पर 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वहीं अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे ने नाबाद 36 और सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन ने 26 रनों का योगदान दिया. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से स्पिनर नूर अहमद ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. जबकि तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और स्पिनर रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता हासिल हुई. इसके जवाब में उतरी सीएसके ने उर्विल पटेल (11 गेंद 31 रन), डेवाल्ड ब्रेविश (25 गेंद 52 रन ) और श‍िवम दुबे (45 रन 40 गेंद) की पारी के दम पर इसे चेज कर लिया. धोनी 17 रन पर नाबाद लौटे. इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच नूर अहमद रहे. नूर ने 4 विकेट झटके थे.  नूर अहमद ने खुद को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया मैन ऑफ द मैच कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में 23 दिनों बाद कोई मुकाबला अपने नाम किया। चेन्नई के लिए इस मैच में हीरो स्टार स्पिनर नूर अहमद रहे, जिन्होंने कोलकाता के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनकी गेंदबाजी का ही कमाल था कि कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में 179 रन ही बना सकी और अंत में चेन्नई ने इसे 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए इस सीजन ये तीसरी जीत है। तो वहीं कोलकाता इस हार के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। नूर ने इस मुकाबले में अपने फिरकी का जादू बिखेरा और उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ अहमद पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उसके बाद इस स्टार गेंदबाज ने पर्पल केक को लेकर पड़ा बयान दिया है। KKR vs CSK: मैन ऑफ द मैच बनने के बाद नूर अहमद ने दिया बड़ा बयान पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बात करते हुए अहमद ने कहा, “हमारे लिए ये एक बहुत ही शानदार जीत है। हम एक टीम के रूप में मुकाबला जीते हैं और इस वजह से बहुत खुश हूं। डेवाल्ड ब्रेविस ने बहुत ही बेहतरीन खेल और जिस तरह से हमने अंत में मैच को फिनिश किया वो बहुत ही शानदार था। मेरा ध्यान पर्पल कैप पर था लेकिन टीम के लिए अच्छा करना चाहता था और ये चीज मेरे काम आई। अंगकृष रघुवंशी की विकेट आज की सबसे पसंदीदा विकेट है।”

मुशीर खान, आयुष म्हात्रे , सूर्यांश शेडगे और अंगकृष रघुवंशी को टी20 मुंबई लीग नीलामी में अच्छे दाम मिले

नई दिल्ली टी-20 मुंबई लीग के लिए बुधवार को हुई नीलामी में कुछ युवा क्रिकेटरों को अच्छी कीमत मिली है। मुशीर खान, आयुष म्हात्रे , सूर्यांश शेडगे और अंगकृष रघुवंशी को टी20 मुंबई लीग के तीसरे सत्र के लिए शुरुआती दौर की नीलामी में अच्छे दाम मिले हैं। यह लीग 26 मई से 8 जून तक खेली जाएगी। इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे 20 वर्ष के मुशीर को आर्क्स अंधेरी ने 15 लाख रुपये में खरीदा। मुंबई के लिए इस साल रणजी क्रिकेट में डेब्यू करने वाले म्हात्रे ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू किया। उसे ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थईस्ट ने 14 . 75 लाख रुपये में खरीदा। शेडगे को भी इसी टीम ने 13 . 75 लाख रूपये में खरीदा । केकेआर के लिए खेलने वाले रघुवंशी को सोबो मुंबई फाल्कंस ने 14 लाख रुपये में खरीदा। वहीं तनुष कोटियान को नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा। टी20 मुंबई लीग के लिए टीमों ने पहले ही अपने-अपने आइकन प्लेयर चुन लिए हैं। इनमें सूर्यकुमार यादव (ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट), अजिंक्य रहाणे (बांद्रा ब्लास्टर्स), श्रेयस अय्यर (सोबो मुंबई फाल्कन्स), पृथ्वी साव (नॉर्थ मुंबई पैंथर्स), शिवम दुबे (एआरसीएस अंधेरी), शार्दुल ठाकुर (ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स), सरफराज खान (आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स) और तुषार देशपांडे (मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स) शामिल हैं।

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान, टीम इंडिया को भंवर में छोड़ा

नई दिल्ली रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करना है. जहां टीम इंडिया मेजबानों से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में दो दो  हाथ करेगी.  इस अहम सीरीज से पहले रोहित का संन्यास का ऐलान करना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है.  भारत को जून में इंग्लैंड दौरे पर जाना है. हिटमैन ने टेस्ट से रिटायरमेंट की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी.  उन्होंने बताया कि वह वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. रोहित शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किए गए फोटो पर लिखा सभी को हेलो. मैं ये शेयर करना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मैंने टेस्ट में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया. आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया. मैं वनडे में खेलता रहूंगा.’   रोहित ने टेस्ट में ओपनर के तौर पर बनाए 9 शतक टेस्ट में बतौर ओपनर रोहित शर्मा ने 66 पारियों में 9 शतक जड़े हैं. उन्होंने इस दौरान 8 अर्धशतक लगाए हैं जबकि 42.81 की औसत से 2697 रन बनाए हैं. रोहित ने साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा जबकि साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट को छोड़ा. रोहित वनडे में खेलना जारी रखेंगे और 2027 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे. रोहित का टेस्ट करियर 38 वर्षीय रोहित शर्मा अपने करियर के दूसरे भाग में भारत के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज थे. जिन्होंने 67 टेस्ट में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में भारत की कप्तानी की और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज़ और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में पिछली दो सीरीज़ को बचाया. इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत को नया टेस्ट कप्तान मिलेगा. जिसके संभावित उम्मीदवार केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत हैं. बयान में क्या कहा रोहित ने अपने बयान में कहा है कि आप सभी को सूचित कर रहा हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो रहा है। सफेद गेंद के प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में बेहद सम्मान की बात रही है। इस दौरन आप सभी से जो प्यार और समर्थन मिला, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। रोहित ने आगे लिखा है कि वह वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते रहेंगे। बता दें कि हाल ही में भारत ने रोहित की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इससे पहले भारत ने साल 2024 उन्हीं की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था। साल 2023 में भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था। कुछ समय से कर रहे थे संघर्ष रोहित शर्मा पिछले कुछ अरसे से टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रहे थे। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाओं में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले। इसके बाद दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके लिए भूलने लायक ही रहा। इस पूरे दौर में आठ टेस्ट मैचों में रोहित की औसत 10.93 रहा और वह मात्र एक बार 50 का स्कोर पार कर पाए। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट जीते थे, लेकिन न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराया था। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी भारत 3-1 से हार गया था। टेस्ट डेब्यू से ऐन पहले लगी थी चोट रोहित शर्मा के डेब्यू को लेकर एक दिलचस्प कहानी है। उन्हें साल 2010 में नागपुर टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करना था। लेकिन टॉस से ऐन पहले रोहित को चोट लग गई। इसके चलते वहां पर उनका डेब्यू टल गया। फिर रोहित शर्मा ने तीन साल बाद साल 2013 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में डेब्यू किया था। रोहित ने शतक के साथ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस मैच में 177 रन बनाए थे। कौन बनेगा नया कप्तान? इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए भारत के पास एक नया टेस्ट कप्तान होगा। इसके संभावित उम्मीदवार जसप्रीत बुमराह, लोकेश राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत हो सकते हैं। फिलहाल बुमराह टेस्ट में उपकप्तानी कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित की अनुपस्थिति में बुमराह ने ही वहां पर कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी।  

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स से है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में हो रहा है। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। जहां एक तरफ अजिंक्य रहाणे के रणबांकुरे प्लेऑफ की बची-खुची उम्मीदों के लिए खेलेंगे। वहीं, धोनी ब्रिगेड का ध्यान आत्मसम्मान बचाने पर होगा। यह धोनी का ईडन गार्डंस में अंतिम मुकाबला भी हो सकता है। धोनी का जलवा अभी पहले की तरह बरकरार है। केवल उनकी उपस्थिति से ही नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान पीले रंग में रंग सकता है। चेन्नई की प्लेइंग इलेवन आयुष म्हात्रे, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, रविचंद्रन अश्विन, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना। इंपैक्ट सब: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटि, रामकृष्णा घोष, जेमी ओवरटन, दीपक हूडा। केकेआर की प्लेइंग इलेवन रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, मोइन अली, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। इंपैक्ट सब: हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, लवनीत सिसोदिया, एनरिक नॉर्खिया, मयंक मारकंडे। केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता की टीम ने एक बदलाव किया है।

कोलकाता टीम को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उन्हें बचे तीनों मुकाबले जीतने होंगे, खाते में 11 मैचों में इतने ही अंक हैं

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2025 का 57वां मैच आज यानी बुधवार 7 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। केकेआर वर्सेस सीएसके मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -अजिंक्य रहाणे और एमएस धोनी- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। चेन्नई की टीम टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है, ऐसे में उनकी नजरें दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ने पर होगी। ऐसे में उनका पहला शिकार केकेआर बन सकती है। कोलकाता के खाते में 11 मैचों में इतने ही अंक हैं। टीम को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उन्हें बचे तीनों मुकाबले जीतने होंगे तभी वह अधिकतम 17 अंकों तक ही पहुंच पाएगी, वहीं एक मुकाबला हारने पर उनकी गाड़ी 15 पॉइंट्स पर रुक सकती है। तो आईए KKR vs CSK पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं- KKR vs CSK पिच रिपोर्ट जैसा कि पिछले कुछ सालों में रहा है इस सीजन भी ईडन गार्डन्स की पिचें बल्लेबाजी के लिए अच्छी रही हैं। हालांकि, कुछ मैचों में स्पिनरों के लिए थोड़ी मदद देखने को मिली। नरेन और चक्रवर्ती जैसे गेंदबाजों के लिए यहां काफी ग्रिप थी। आज के मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है, स्पिनर्स इस मैच का रुख बदल सकते हैं। इस सीजन यहां 6 में से 4 मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। ऐसे में टॉस जीतकर दोनों कप्तान पहले बैटिंग ही करना चाहेंगे। ईडन गार्डन्स IPL रिकॉर्ड्स और आंकड़े मैच- 99 पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 42 (42.42%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 56 (56.57%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 51 (51.52%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 47 (47.47%) हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 262/2 प्रति विकेट औसत रन- 28.07 पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 165.16 KKR बनाम CSK हेड टू हेड कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के हेड टू हेड की बात करें तो यहां सीएसके ने केकेआर पर अपना दबदबा बनाया हुआ है। दोनों टीमों के बीच हुए 31 मुकाबलों में चेन्नई 19 तो कोलकाता 11 मैच जीती है। इस सीजन की यह दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है। जब पहली बार सीएसके और केकेआर का आमना सामना हुआ था तो कोलकाता ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया था।

मुंबई के बचे दो मुकाबले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है, एक हार और MI बाहर!

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस से IPL 2025 के 56वें मुकाबले में हारने के बाद मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ समीकरण थोड़ा गड़बड़ा गया है। MI के खाते में अब 12 मैचों में 14 अंक है और टीम आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। मुंबई के बचे दो मुकाबले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। अगर अगले दो मुकाबलों में से किसी एक में भी कुछ ऊंच-नीच हो जाती है तो मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो सकती है। जी हां, 5 बार की चैंपियन टीम पर एक हार से टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। आईए समझते हैं कैसे- अगर मुंबई इंडियंस की टीम अपने बचे दो मुकाबलों में से एक भी मैच हारती है तो उनकी गाड़ी 16 पॉइंट्स तक रुक जाएगी। ऐसे में दिल्ली और कोलकाता के पास उनके आगे निकलने का मौका होगा। वहीं लखनऊ उनकी बराबरी कर सकती है। लखनऊ से मुंबई को ज्यादा डर नहीं है क्योंकि उनका नेट रन रेट एलएसजी से काफी बेहतर है। डर है तो दिल्ली और कोलकाता का, एक और मैच हारने पर मुंबई इंडियंस को इन टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा और दुआ करनी होगी कि यह टीमें 16 अंकों से आगे नहीं बढ़ पाए। मुंबई इंडियंस का एक मैच धुला तो क्या होगा? मुंबई के बचे दो मुकाबले धर्मशाला और मुंबई में हैं, अगर यहां एक भी मैच बारिश की वजह से धुलता है तो मुंबई की गाड़ी 17 अंकों पर अटक जाएगी। वहीं अगर उन्हें अन्य मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो MI 15 अंकों से भी आगे नहीं बढ़ पाएगी। ऐसे में मुंबई की स्थिति ज्यादा खराब हो जाएगी।

ऑपरेशन सिंदूर पर क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन, वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘धर्मो रक्षति रक्षत, जय हिंद की सेना’

नई दिल्ली पहलगाम हमले का बदला भारत ने आज ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया। तीनों सेनाओं ने मिलकर यह अटैक लॉन्च कर पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तहस-नहस किया। सेना के इस शौर्य प्रदर्शन की हर जगह तारीफ हो रही है। ऐसे में क्रिकेटर्स भी पीछे नहीं रहे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर और वरुण चक्रवर्ती समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने इस ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना की तारीफ की। आईए जानते हैं किसने क्या कहा- सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘एकता में निडर। शक्ति में असीम। भारत की ढाल उसके लोग हैं। इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम एक टीम हैं! जय हिंद।’   गौतम गंभीर ने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘जय हिंद’ वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘धर्मो रक्षति रक्षत, जय हिंद की सेना’ वहीं वरुण चक्रवर्ती ने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी हैशटैग ऑपरेशन सिंदूर और जय हिंद के साथ यही तस्वीर शेयर की। आपको बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए सख्त जवाबी कार्रवाई में मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंक ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तहत भारत की ओर से यह सैन्य कार्रवाई की गई। पहलगाम हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। रक्षा मंत्रालय ने देर रात एक बजकर 44 मिनट पर एक बयान में कहा, “कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में उन आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ शुरू किया जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों का मंसूबा बनाया गया और इसे निर्देशित किया गया।”

आशीष नेहरा ने मैच के दौरान ‘खेल भावना’ का उल्लंघन किया, लगा जुर्माना, BCCI ने हार्दिक पांड्या को भी सुनाई सजा

नई दिल्ली MI vs GT रोमांचक मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी पूरी टीम सहित गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर कड़ी कार्रवाई की है। आईपीएल की प्रेस रिलीज के अनुसार आशीष नेहरा ने मैच के दौरान ‘खेल भावना’ का उल्लंघन किया, वहीं हार्दिक पांड्या एक बार फिर स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए हैं। दूसरी बार स्लो ओवर रेट के चलते कप्तान समेत पूरी टीम पर जुर्माना लगाया गया है। IPL की प्रेस रिलीज के अनुसार, “मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 56 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी। चूंकि यह आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत सीजन का उनकी टीम का दूसरा अपराध था, इसलिए पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर और कन्कशन सब्सटीट्यूट सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया। गुजरात टाइटन्स के हेड कोच आशीष नेहरा पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है। उन्होंने अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया – जो खेल की भावना के विपरीत आचरण से संबंधित है – और मैच रेफरी की सजा को स्वीकार किया। आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।” कैसा रहा MI बनाम GT मैच? टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने विल जैक्स के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जैक्स के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 35 और कोर्बिन बॉश ने 27 रनों की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई मुंबई का बल्लेबाद दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। गुजरात के लिए साई किशोर ने 2 विकेट चटकाए, वहीं बाकी गेंदबाजों को 1-1 सफलता मिली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 46 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। बारिश से बाधित इस मैच में गुजरात ने 19 ओवर में 147 (DLS) रनों को हासिल कर जीत दर्ज की। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

मुंबई इंडियंस को IPL 2025 के प्लेऑफ क्वालीफिकेशन करने दोनों लीग मैच जीतने चाहिए: अनिल कुंबले

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस से मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदों को थोड़ा झटका लगा है। MI 12 मैचों में 14 पॉइंट्स के साथ टॉप-4 में बनी हुई है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले का मानना ​​है कि मुंबई इंडियंस को IPL 2025 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफिकेशन सुनिश्चित करने के लिए बिना किसी अन्य परिणाम पर निर्भर हुए अपने बचे हुए दोनों लीग मैच जीतने चाहिए। मुंबई अगर यहां से एक मैच हारती है तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएगी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के लिए टॉप-4 के दरवाजे खुल जाएंगे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार के बाद अनिल कुंबले ने जियोस्टार के शो पर कहा, “18 पॉइंट्स प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकते हैं। GT को वहां पहुंचने के लिए अपने बचे हुए तीन में से सिर्फ एक जीतना होगा। मुंबई के लिए, उन्हें आने वाले दोनों मैच जीतने होंगे। 16 अंकों पर, चीजें मुश्किल हो सकती हैं, आप दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर नहीं रहना चाहते। लगातार छह जीत से लेकर आज हारने तक, MI इसे अंत तक नहीं ले जाना चाहेगी। अगर उन्हें अपनी किस्मत अपने हाथों में रखनी है तो दोनों मैच जरूर जीतने होंगे।” बात मैच की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने विल जैक्स के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जैक्स के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 35 और कोर्बिन बॉश ने 27 रनों की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई मुंबई का बल्लेबाद दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। गुजरात के लिए साई किशोर ने 2 विकेट चटकाए, वहीं बाकी गेंदबाजों को 1-1 सफलता मिली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 46 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। बारिश से बाधित इस मैच में गुजरात ने 19 ओवर में 147 (DLS) रनों को हासिल कर जीत दर्ज की। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

WWE Backlash :रैंडी ऑर्टन बैकलैश में जॉन सीना से लड़ने की तैयारी कर रहे

नई दिल्ली रेसलमेनिया के बाद वाला मंडे नाइट रॉ (Monday Night Raw) बहुत ही धमाकेदार रहा। इसमें पुरानी दुश्मनी फिर से शुरू हुई। एक बड़ा उलटफेर हुआ, नए चैंपियन बने, एक बड़ा सितारा वापस आया और WWE ने अपने सबसे बड़े आकर्षण को मेन इवेंट में शामिल किया। रेसलमेनिया 41 के बाद वाला मंडे नाइट रॉ यादगार रहा। बैकलेश पर फैंस की निगाहें अब सबकी निगाहें आगे आने वाले मुकाबलों पर हैं। रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) कुछ ही हफ्तों में होने वाला है। उसके कुछ हफ्तों बाद सैटरडे नाइट्स मेन इवेंट (Saturday Night’s Main Event) होगा। ऐसे आइए बैकलेश मुकबलों की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में जानते हैं। बैकलेश मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारियां     बैकलैश कब है? WWE बैकलैश का आयोजन शनिवार, 10 मई को होगा।     बैकलैश किस समय शुरू होगा? भारतीय दर्शकों के लिए यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार सुबह 3:00 बजे से शुरू होगा। वहीं मेन इवेंट शुरू होने से पहले एक घंटे के प्री शो का आयोजन किया जाएगा।     बैकलैश कहां हो रहा है? बैकलैश का आयोजन सेंट लुईस के एंटरप्राइज सेंटर में होगा।     भारत में कहां देख सकेंगे बैकलेश के मुकाबले? भारतीय दर्शकों के लिए यह कार्यक्रम नेटफ्लिक्स पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। बैकलेश में होंगी दमदार कहानियां मंडे नाइट रॉ में बहुत कुछ हुआ। एक पुरानी दुश्मनी फिर से शुरू हो गई। इसका मतलब है कि कुछ पुराने दुश्मन एक बार फिर आमने-सामने होंगे। कुछ बड़े उलटफेर हुआ, जिससे कई लोग हैरान रह गए। नए चैंपियन बने, जिन्होंने अपने विरोधियों को हराकर खिताब जीता। एक बड़ा सितारा वापस आया, जिसे देखकर दर्शक बहुत खुश हुए। अब देखते हैं कि बैकलैश में कौन-कौन से पहलवान लड़ सकते हैं। मंडे नाइट रॉ के बाद यह कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ संभावित नाम सामने आ रहे हैं। रेसलमेनिया 41 के बाद वाला मंडे नाइट रॉ बहुत ही रोमांचक था। अब देखना यह है कि बैकलैश में क्या होता है।

कल टी20 मुंबई लीग में नीलामी, 8 टीमें, 280 खिलाड़ी, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर पहले ही आइकन प्लेयर

नई दिल्ली टी20 मुंबई लीग की नीलामी में बुधवार को जब 280 खिलाड़ियों की बोली लगेगी तो उभरते सितारे आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी और तनुश कोटियन आकर्षण का केंद्र होंगे। आठ टीमों वाली लीग का तीसरा सत्र 26 मई से आठ जून तक वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। आईपीएल के वर्तमान सत्र में शानदार प्रदर्शन करके क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले 17 वर्षीय म्हात्रे के अलावा रघुवंशी, कोटियन और मुशीर खान पर भी बड़ी बोली लगने की संभावना है। इस पूल में घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सिद्धेश लाड और शम्स मुलानी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। टीमों ने पहले ही आइकन खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीम में शामिल कर लिया है, जिसमें सूर्यकुमार यादव (ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट), अजिंक्य रहाणे (बांद्रा ब्लास्टर्स), श्रेयस अय्यर (सोबो मुंबई फाल्कन्स), पृथ्वी शऑ (नॉर्थ मुंबई पैंथर्स), शिवम दुबे (एआरसीएस अंधेरी), शार्दुल ठाकुर (ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स), सरफराज खान (आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स) और तुषार देशपांडे (मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स) शामिल हैं।

लाडली लक्ष्मी बेटी क्रांति गौंड ने सीनियर महिला क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट और डब्ल्यूपीएल टीम में अपनी जगह बनाई

छतरपुर कहते है लड़कियां लड़कों से कम नहीं है। ऐसा ही कमाल मध्यप्रदेश के छतरपुर की क्रांति ने कर दिखाया है। जिले के घुवारा की 21 वर्षीय क्रांति का इंडियन क्रिकेट टीम में सिलेक्शन हुआ है। क्रांति ने वूमेंस प्रीमियर लीग में जोरदार प्रदर्शन की दम पर इंडियम टीम में अपनी जगह बनाई है। छतरपुर जिले से खेल के क्षेत्र में नई-नई प्रतिभाएं उभर कर आ रहीं है। जिले के खिलाड़ी उच्च प्रदर्शन कर जिले का नाम देशभर में रोशन कर रहे है। हाल ही में छतरपुर जिले की लाडली लक्ष्मी बेटी क्रांति गौंड ने मध्यप्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट और डब्ल्यूपीएल (WPL) टीम में अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद उनका चयन इंडियन सीनियर वूमेन टीम में किया गया। क्रांति अब इंग्लैंड में जाकर क्रिकेट खिलेंगी और जिले सहित प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। क्रांति जिले के घुवारा की रहने वाली है और यह लाडली लक्ष्मी योजना से भी लाभान्वित है।

IPL 2025 के प्लेऑफ्स की रेस में 7 टीमों में से 2 टीमें ऐसी हैं, जिन पर प्लेऑफ्स की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है

नई दिल्ली IPL 2025 के प्लेऑफ्स की रेस से अब तक तीन टीमें बाहर हो चुकी हैं, जिनमें राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का नाम शामिल हो गया है। मौजूदा समय में 7 टीमें चार पायदानों के लिए लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन इन 7 टीमों में से 2 टीमें ऐसी हैं, जिन पर प्लेऑफ्स की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। वैसे तो तीन टीमों को इनमें से बाहर होना पड़ेगा, क्योंकि टॉप 4 टीमों को ही क्वॉलिफायर्स और एलिमिनेटर मैच खेलने का मौका मिलता है। जिन टीमों पर इस समय प्लेऑफ्स की रेस से बाहर होने का सबसे ज्यादा खतरा है, उनमें लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम शामिल है। एलएसजी 16 और केकेआर 17 अंकों तक पहुंच सकती है, लेकिन ये अंक इस सीजन कम भी पड़ सकते हैं, क्योंकि इस समय टॉप 5 टीमें 19 या इससे ज्यादा अंक हासिल कर सकती हैं। अगर उन टीमों ने 18 या इससे ज्यादा अंक हासिल किए तो फिर लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का पत्ता कटना तय है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी आगे की राह बहुत ज्यादा कठिन है। भले ही 11 मैचों के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 13 अंक हैं, लेकिन अगले तीन मैच दिल्ली को टॉप की 4 टीमों के खिलाफ खेलने हैं, जिनमें एक मैच पंजाब किंग्स, एक मैच गुजरात टाइटन्स और एक मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। दिल्ली कैपिटल्स एक भी मैच हारती है तो फिर प्लेऑफ्स में पहुंचना कठिन हो जाएगा, क्योंकि एक मैच हारने पर टीम 17 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। वहीं, अगर बात उन टीमों की करें जो प्लेऑफ्स में सबसे पहले पहुंच सकती हैं तो उनमें आरसीबी का नाम सबसे ऊपर जाएगा, जो एक मैच जीतकर प्लेऑफ्स में पहुंच जाएगी। उसके खाते में इस समय 16 अंक हैं। पंजाब किंग्स को भी एक मैच जीतने के बाद प्लेऑफ्स का टिकट मिल सकता है, क्योंकि पंजाब के खाते में इस समय 15 अंक हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet