LATEST NEWS

18 अप्रैल का दिन आईपीएल के लिए है बेहद खास, आज के ही दिन हुआ था आगाज, ब्रैंडन मैक्कुलम की चली थी आंधी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के दशकों पुराने इतिहास में 18 अप्रैल का दिन बेहद खास है. इसी दिन साल 2008 में दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई थी. आईपीएल का उद्घाटन मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित उस पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम का जलवा देखने को मिला था. मैक्कुलम की आंधी में ढह गई थी आरसीबी ब्रैंडन मैक्कुलम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग करने उतरे और रनों का अंबार लगा दिया. मैक्कुलम ने सिर्फ 73 गेंदों पर नाबाद 158 रनों की धुआंधार पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 10 चौके निकले. मैक्कुलम की यादगार पारी के दम पर सौरव गांगुली की अगुवाई वाली केकेआर ने तीन विकेट पर 222 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम 15.1 ओवर्स में महज 82 रनों पर ढेर हो गई और उसे 140 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी राहुल द्रविड़ कर रहे थे, जो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) के मौजूदा हेड कोच हैं. मैक्कुलम को उनकी ऐतिहासिक इनिंग्स के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था. आईपीएल का पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स ने जीता था. ऑस्ट्रेलिया के महानतम स्पिनर शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स चैम्पियन बनने में कामयाब रही थी. तब राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 3 विकेट से शिकस्त दी थी. वह मुकाबला 1 जून 2008 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया. उस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी. धोनी मौजूदा आईपीएल सीजन में भी ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स बनी थी आईपीएल की पहली चैम्पियन, फोटो: X आईपीएल का पहला ही सीजन बेहद सफल एवं रोमांचक रहा. आगे चलकर फैन्स का रुझान क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की ओर इस कदर बढ़ा कि यह लीग लोकप्रियता के शीर्ष पर जा पहुंचा. आईपीएल ललित मोदी की सोच थी. ग्लैमर और चकाचौंध के तड़के के बीच इस लीग में इतना पैसा बरसा कि दुनिया देखती ही रह गई. आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की रेवेन्यू में चार चांद लगा दिया. ऐसे में बाकी देशों के बोर्ड आर्थिक तौर पर बीसीसीआई से कोसों पीछे छूट गए. विवादों से भी रहा है आईपीएल का नाता आगे चलकर बाकी देशों ने भी आईपीएल के मॉडल को अपनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें उतनी कामयाबी नहीं मिली. आईपीएल के अबतक 17 सीजन हो चुके हैं और 18वां सीजन जारी है. खास बात यह है कि आईपीएल में आज बेंगलुरु के ही एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टक्कर होनी है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही आईपीएल का आगाज हुआ था. आईपीएल के मुकाबले तो हिट होते चले गए, लेकिन दूसरी तरफ कई विवादों में भी यह लीग घिरी रही. आईपीएल 2010 फाइनल के बाद ललित मोदी को बीसीसीआई से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. ललित मोदी पर पैसे की हेराफेरी सहित कई आरोप लगे थे. बता दें कि ललित मोदी 2008 से 2010 तक यानी पहले तीन सीजन में आईपीएल के चेयरमैन और कमिश्नर रहे थे. फिर सबसे बड़ा विवाद साल 2013 में सामने आया, जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा. उस समय बीसीसीआई के अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद को अवैध सट्टेबाजी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा, फॉर्म में लौटे युजवेंद्र चहल से रहना होगा बचकर

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 34वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही हैं। आईपीएल 2025 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा। पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मैच में कोलका नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के इतिहास का सबसे कम स्कोर डिफेंड किया है, ऐसे में बेंगलुरु के बल्लेबाजों को पंजाब किंग्स के गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना करना होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अभी तक जारी सीजन में घरेलू मैदान पर जीत नहीं दर्ज कर सकी है। आरसीबी के बल्लेबाजों को धीमी पिच पर गुजरात टाइटंस के आर साई किशोर और दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव और विपराज निगम के सामने संघर्ष करना पड़ा था, ऐसे में चहल और ग्लेन मैक्सवेल उसकी इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। यही नहीं चहल और मैक्सवेल लंबे समय तक आरसीबी की तरफ से खेलते रहे हैं और यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। बेंगलुरु को चहल से रहना होगा बचकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट लेकर फॉर्म में लौटने वाले चहल का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता जबकि मैक्सवेल को बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन के बावजूद अंतिम एकादश में जगह मिलना तय है। चहल जादुई गेंदों के बजाय लेंथ के मास्टर हैं। यह लेग स्पिनर ऑफ-स्टंप के बाहर गेंद करके बल्लेबाजों को लंबे शॉट खेलने का लालच देता है जिससे कि वह सीमा रेखा के करीब कैच दे देते हैं। वह अपनी गति में भी काफी चतुराई से बदलाव करते हैं और यदि बल्लेबाजों को उनके खिलाफ छक्के मारने हैं तो उन्हें अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत होती है। मैक्सवेल भी एक ऐसा स्पिनर है, जो बड़े टर्न या डिपर्स के बजाय नियंत्रण पर भरोसा करता है। आरसीबी के पास क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा के रूप में अच्छे स्पिनर हैं और टीम उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। पंजाब टीम के पास अर्शदीप सिंह और मार्को यानसन के रूप में अच्छे तेज गेंदबाज हैं, हालांकि वे आरसीबी के जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जितने अनुभवी नहीं हैं। रजत-श्रेयस ने बतौर कप्तान किया है इम्प्रेस अगर कप्तानों की बात करें तो रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर में बहुत कम समानता है। इस टूर्नामेंट में एक बल्लेबाज के रूप में शानदार रिकॉर्ड रखने वाले अय्यर ने आईपीएल विजेता कप्तान के रूप में अपनी साख साबित की है। दूसरी तरफ पाटीदार आईपीएल में पहली बार कप्तान बने हैं। लेकिन असमानता यहीं पर खत्म हो जाती है, क्योंकि यह दोनों खिलाड़ी शांत रहकर बड़ी कुशलता से अपनी टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अच्छा बल्लेबाज माना जाता है और इसलिए बल्लेबाजी में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कोलकाता के खिलाफ कम स्कोर वाले मैच में जीत दर्ज करने से पंजाब का हौसला बढ़ा होगा लेकिन उसे आरसीबी से सतर्क रहना होगा जिसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में काफी गहराई है और उस पर पार पाना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं होता है। टीम इस प्रकार है : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी। अभिनंदन सिंह, मोहित राठी। पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन। हरनूर सिंह, मुशीर खान, पला अविनाश।

रोहित शर्मा ने 26 रन बनाकर भी इतिहास रच गए… वानखेड़े में पूरा किया ‘स्पेशल शतक’

मुंबई मुंबई इंडियंस ने गुरुवार (17 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम की मुश्किल प‍िच पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर चार विकेट से जीत दर्ज की. विल जैक्स मैच के असली हीरो रहे. ज‍िन्होंने 3-0-14-2 के महत्वपूर्ण स्पेल के बाद 36 (26 गेंद, 3x4s, 3x6s) की शानदार पारी खेलकर निर्णायक भूमिका निभाई. वहीं इस मुकाबले के दौरान मुंबई ने रनचेज करते हुए वानखेड़े स्टेड‍ियम में एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम किया. SRH की टीम ने अब तक के आईपीएल सीजन में यही बात साब‍ित की है कि वो अपने घर में शेर है. रोहित शर्मा ने भी इस दौरान एक ऐसा कीर्तिमान बनाया, जो वानखेड़े में पहली बार बना. सनराइजर्स हैदराबाद ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 162 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 40 रन बनाए, वो पंड्या की गेंद पर कैच आउट हुए. अभ‍िषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन मात्र दो रन पर स्टंप आउट हो गए. जबकि उनके पार्टनर ट्रेव‍िस हेड पूरी पारी में संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. पंड्या के ओवरस्टेपिंग के कारण नो-बॉल पर कैच आउट होने के बावजूद हेड इसका फायदा उठाने में विफल रहे और 29 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए. वानखेड़े स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए ग्रिप और टर्न प्रदान कर रही थी और धीमी गेंदों ने तेज गेंदबाजों को फायदा पहुंचाया, जिसके कारण सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को पारी के अधिकांश समय रन बनाने के ल‍िए संघर्ष करना पड़ा. लेकिन आखिरी पांच ओवरों में 57 रन बनाकर SRH ने संघर्ष लायक स्कोर जरूर बना दिया. MI की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4-0-21-1, ट्रेंट बोल्ट 4-0-29-1 और विल जैक्स ने 3-0-14-2 ने शादार स्पेल फेंका. 18वें ओवर में आया पहला छक्का MI की गेंदबाजी इतनी कमाल थी कि उनकी पारी का पहला छक्का 18वें ओवर में आया. जो SRH की पारी का सबसे बेहतरीन ओवर था. तब हेनरिक क्लासेन (28 गेंदों पर 37 रन, 3x4s, 2x6s) ने 21 रन लेकर चाहर के आंकड़े (4-0-47-0)  खराब कर द‍िए.  अंतिम ओवर में अनिकेत वर्मा ने दो छक्के लगाए और पैट कमिंस ने एक छक्का लगाकर पंड्या के महत्वपूर्ण 22 रन बटोरे. मुंबई इंडियंस की सनराइजर्स हैदराबाद पर धमाकेदार जीत अभिषेक-क्लासेन ने खेली अच्छी पारी सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 162 रन बनाए. हैदराबाद को पहली ही गेंद पर झटका लग जाता, लेकिन विल जैक्स ने दीपक चाहर की गेंद पर अभिषेक शर्मा का कैच टपका दिया. अभिषेक ने इस जीवनदान का फायदा उठाया और कुछ बेहतरीन शॉट्स खेले. शुरुआती 6 ओवरों में हैदराबाद ने बिना विकेट खोए 46 रन बना डाले. मुंबई इंडियंस को पहली सफलता कप्तान हार्दिक पंड्या ने दिलाई, जिन्होंने अभिषेक शर्मा को चलता किया. अभिषेक ने 7 चौके की मदद से 28 गेंदों पर 40 रन बनाए. अभिषेक और हेड के बीच पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 59 रनों की पार्टनरशिप हुई. फिर विल जैक्स ने ईशान किशन (2) को सस्ते में आउट कर दिया. विल जैक्स ने मुंबई को एक और बड़ी सफलता दिलाई, जब उन्होंने ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा. हेड ने तीन चौके की मदद से 29 बॉल पर 28 रन बनाए. नीतीश रेड्डी बिल्कुल भी लय में नहीं दिखे और वो 19 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने. अब हेनरिक क्लासेन पर जिम्मेदारी की थी कि वो हैदराबाद को एक सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाएं. क्लासेन ने निराश नहीं किया और 18वें ओवर में 21 रन बनाए, जो दीपक चाहर ने फेंका था. हालांकि वो अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर पर बोल्ड हो गए. हेनरिक क्लासेन ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 28 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली. क्लासेन के आउट होने के बाद अनिकेत वर्मा (18*) और कप्तान पैट कमिंस (8*) ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए, जिसके चलते हैदराबाद 160 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही. मुंबई इंडियंस के लिए विल जैक्स ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. हार्दिक पंड्या, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला. मुंबई का रनचेज कैसा रहा? रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले इस मुकाबले में अपनी लय दिखाई और 16 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए, वहीं उनके साथी ओपनर रयान रिकेल्टन ने शानदार 31 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने दो छक्के और इतने ही चौके लगाकर 26 रन (15 गेंदों पर) बनाए. कप्तान हार्दिक पांड्या ने सिर्फ नौ गेंदों पर 21 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और MI को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. तिलक वर्मा (नाबाद 21) ने फिर MI को जीत दिलाई, मुंबई ने रनचेज 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन बनाकर कंपलीट कर ल‍िया. आईपीएल में किसी मैदान पर रनचेज करते हुए सबसे ज़्यादा जीत: मुंबई इंडियंस (MI) – 29 जीत (वानखेड़े स्टेडियम, 47 मैच) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – 28 जीत (ईडन गार्डन्स, 40 मैच) राजस्थान रॉयल्स (RR) – 24 जीत (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर, 31 मैच) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – 21 जीत (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, 41 मैच) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – 21 जीत (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद, 32 मैच) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – 20 जीत (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, 31 मैच) इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हैदराबाद से बाहर प्रदर्शन SRH इस सीजन (2025) में अब तक कोई भी अवे मैच (हैदराबाद के अलावा) मैच नहीं जीत पाई है – दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ हार – व‍िशाखापत्तनम – कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ़ हार – कोलकाता – मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार – वानखेड़े, मुंबई MI vs SRH मुकाबले में बने अन्य रिकॉर्ड – रोहित शर्मा आईपीएल में टीम की जीत के दौरान 4000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए. दूसरे भारतीय ख‍िलाड़ी व‍िराट कोहली हैं, ज‍िन्होंने RCB के ल‍िए 120 पार‍ियों में 4492 रन बनाए हैं. -160+ रन का लक्ष्य पीछा करते हुए सबसे ज़्यादा जीत आईपीएल में दर्ज करने वाली टीम मुंबई इंडियंस (MI) बन गई है. पंजाब ने 81 मैचों में 34 बार, RCB ने 77 में से 31 बार और दिल्ली ने 95 में से 31 बार ऐसा किया है. – रोहित शर्मा … Read more

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए, मुंबई को मिला 163 का टारगेट

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। मुंबई के लिए विल जैक्स ने दो विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा को पहले ओवर में जीवनदान मिला। अभिषेक शर्मा 28 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन दो रन ही बना सके। सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड 29 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हेनरिक क्लासेन ने 28 गेंद में 37 रन का योगदान दिया।

पीएसएल में जेम्स विंस को हेयर ड्रायर प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब के तौर पर दिए जाने के बाद, 70 सीसी की एक बाइक चर्चा में आई थी

नई दिल्ली पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का सीजन बहुत मजेदार होता जा रहा है। हर दिन हैरान कर देनी वाली घटना सामने आ रही है। पीएसएल में जेम्स विंस को हेयर ड्रायर प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब के तौर पर दिए जाने के बाद, 70 सीसी की एक बाइक चर्चा में आई थी। अब एक और नया मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें खिलाड़ी को ट्रिमर पुरस्कार के तौर पर दिया गया है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली को PSL 2025 में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ कराची किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन के लिए इनाम के तौर पर ट्रिमर दिया गया। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए। इस वीडियो में टीम के सहयोगी स्टाफ के एक सदस्य को हसन को पुरस्कार देते हुए देखा गया।   खिलाड़ी को दिया गया हेयर ड्रायर हालांकि, मैच में कराची किंग्स 65 रनों से हार गई, लेकिन हसन ने 4 ओवर में 4/28 के गेंदबाजी आंकड़े से सभी को प्रभावित किया। हसन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया और यह इनाम एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हसन को इनाम के रूप में ट्रिमर दिया गया। इससे पहले जेम्स विंस को उनके शानदार प्रदर्शन करने के लिए हेयर ड्रायर दिया गया था। 70 सीसी की बाइक आई चर्चा में बता दें कि बीते शनिवार को कराची किंग्स के जेम्स विंस को मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ उनकी शानदार मैच जिताऊ पारी के लिए हेयर ड्रायर बतौर इनाम के रूप में दिया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। हेयर ड्रायर के बाद 70 सीसी की बाइक चर्चा में आई, जिसे स्टेडियम में देखा गया। इसे लेकर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान की जमकर खिंचाई की थी।

फ्रेंचाइजी में अपना पहला साल बिताने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई: अर्शदीप सिंह

नई दिल्ली पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा कि फ्रेंचाइजी में अपना पहला साल बिताने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है जिससे एक खिलाड़ी और इंसान के रूप में विकसित होने में मदद मिली है। अर्शदीप 2019 IPL से पहले PBKS में शामिल हुए और तब से वह टीम का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं, उन्होंने 71 मैचों में 26.82 की औसत और 9 की इकॉनमी रेट से 84 विकेट लिए हैं। अर्शदीप ने गुरुवार को यूट्यूब पर फ्रेंचाइजी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘जब से मैं पंजाब किंग्स में आया हूं, पहले साल को छोड़कर, मुझे अपनी भूमिका में वरिष्ठता महसूस होने लगी है। मैं पिछले सात सालों से इस टीम से जुड़ा हुआ हूं और टीम के साथ अपना पहला साल बिताने के बाद मुझे लगने लगा कि मुझे टीम में बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इससे मुझे एक खिलाड़ी और इंसान के रूप में विकसित होने में भी मदद मिली।’ अर्शदीप का सफल आईपीएल सीजन 2021 में आया जब उन्होंने 12 मैचों में 18 विकेट लिए। उन्होंने 2022 में 10 विकेट लिए जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर में अपनी हिम्मत बनाए रखना भी शामिल है। इसने उन्हें भारत की टी20आई टीम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया, जहां अर्शदीप उस टीम के सदस्य थे जिसने 2024 पुरुष टी20 विश्व कप जीता और आईसीसी पुरुष टी20आई क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी जीता। अर्शदीप ने आगे बताया कि कैसे इस वरिष्ठता की भावना ने खेल के प्रति उनके दृष्टिकोण को आकार दिया, खासकर उच्च दबाव की स्थितियों में। उन्होंने कहा, ‘मेरी भूमिका और विकास में उन्नति बहुत पहले हुई और इसलिए मुझे पता था कि मैं महत्वपूर्ण चरणों में गड़बड़ नहीं कर सकता क्योंकि उन समय, योजना के अनुसार काम नहीं करने से टीम गंभीर संकट में पड़ सकती है। इसलिए, मैं गंभीर हो गया और बहुत जल्दी ही एक वरिष्ठ की तरह महसूस करने लगा।’ उन्होंने ऑनलाइन ट्रोल का सामना करने के अपने दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए अंत में कहा, ‘मेरे करियर में उतार-चढ़ाव आए हैं। मैंने बहुत ही कम समय में सबसे ऊंचे मुकाम के साथ-साथ सबसे निचले मुकाम को भी देखा है। लेकिन मैं इन ट्रोल्स से बहुत खुश हूं। मैं उनकी रचनात्मकता और मीम्स पर हंसता हूं। पहले, मैं इन मीम्स और संदेशों को सहेज कर रखता था ताकि बाद में उनका इस्तेमाल कर सकूं, लेकिन अब मुझे लगता है कि इनका कोई मतलब नहीं है। हालांकि, मुझे अभी भी लोगों की रचनात्मकता को देखने में मजा आता है।’ पंजाब का अगला मुकाबला शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सुपर ओपर में मिली जीत का श्रेय मिचेल स्टार्क को दिया

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सुपर ओपर में मिली जीत का श्रेय मिचेल स्टार्क को दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने यॉर्कर फेंकने की योजना बनाई थी और इसे काफी अच्छी तरह अंजाम दिया। दिल्ली के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम नितीश राणा (51 रन, 28 गेंद, छह चौके, दो छक्के) और यशस्वी जायसवाल (51 रन, 37 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के अर्धशतक के बावजूद चार विकेट पर 188 रन ही बना सकी जिससे मैच सुपर ओवर तक खिंचा। रॉयल्स की टीम एक समय 14वें ओवर में एक विकेट पर 112 रन बनाकर काफी मजबूत स्थिति में थी। लेकिन दिल्ली की टीम स्टार्क (36 रन पर एक विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से वापसी करने में सफल रही। स्टार्क ने अपने अंतिम दो ओवर में सिर्फ 16 रन दिए। स्टार्क ने इसके बाद सुपर ओवर में भी रॉयल्स को सिर्फ 11 रन पर रोक दिया। काम आया यह प्लान अक्षर ने डेथ ओवरों में लगातार यॉर्कर फेंकने की योजना को बेहद प्रभावी तरीके से लागू करने और बाउंसर आदि का इस्तेमाल करके विविधता लाने का प्रयास नहीं करने के लिए स्टार्क की जमकर तारीफ की। अक्षर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहाकि अंत में जब स्टार्क के दो ओवर बचे हुए थे तो मुझे भरोसा था कि अगर दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन है तो भी स्टार्क अपनी गति से उन्हें छका सकता है। उन्होंने कहाकि वह यॉर्कर अच्छे डाल रहा था लेकिन उसके पास तेज और धीमा बाउंसर भी है। यही बात चल रही थी कि उसे यॉर्कर ही करने चाहिए। उसने भी यही बोला कि हम क्षेत्ररक्षण के साथ खेलेंगे और मैं उसी के हिसाब से गेंदबाजी करूंगा और यॉर्कर तथा वाइड यॉर्कर डालने की ही कोशिश करूंगा। उसने इस योजना को बखूबी अंजाम दिया। इस फैसले से हो रहा फायदा अक्षर ने कहा कि मौजूदा सत्र में गेंद पर लार के इस्तेमाल की स्वीकृति मिलने से गेंदबाजों को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहाकि आईपीएल में अब हम गेंद पर लार का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिस तरह की विकेट हैं, अधिक घास नहीं रहती और लार के इस्तेमाल से आप रिवर्स स्विंग की कोशिश कर सकते हैं, मुझे लगता है कि यह गेंदबाजों के लिए उचित है। अक्षर ने कहाकि विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल हैं। मुझे लगता है कि 180-190 रन बन रहे हैं और मजा भी आ रहा है। अब क्रिकेट प्रतिस्पर्धी हो गया है, ऐसा नहीं है कि गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि लार के इस्तेमाल से रिवर्स स्विंग में मदद मिल रही है लेकिन दबाव के समय ऐसा कर पाना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। मोहित को गेंदबाजी देने के फैसले का बचाव मोहित शर्मा को 19वें ओवर में गेंदबाजी देने के फैसले का भी अक्षर ने बचाव किया। अक्षर ने कहाकि जब हम गेंदबाजी करने आये तो मैंने देखा कि हमारे गेंदबाज उतने प्रभावी नहीं लग रहे। धीमी गेंदबाजी भी काफी प्रभावी नहीं हो रही थी। फिर मैंने योजना में बदलाव किया और मोहित को 19वां ओवर देने का फैसला किया क्योंकि वह पिछले दो साल से गुजरात के साथ काम रहे हैं और मुझे पता है कि वह क्या कर सकते हैं। मुकेश (कुमार) की गेंदबाजी काफी अच्छी नहीं रही थी और ऐसे में स्टार्क के दो ओवर बचते (आखिरी तीन में से)। कुलदीप की चोट पर क्या अपडेट फाफ डु प्लेसी चोट के कारण पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए हैं जबकि रॉयल्स के खिलाफ कुलदीप यादव को भी हल्की चोट लगी। अक्षर ने कहा कि कुलदीप की चोट को लेकर चिंता नहीं है और उन्होंने उम्मीद जताई कि डुप्लेसी गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में 19 अप्रैल को होने वाले टीम के अगले मैच में उपलब्ध हो सकते हैं। अक्षर ने कहाकि मैं पुरस्कार वितरण समारोह से सीधा यहां आया हूं इसलिए कुलदीप को लेकर अधिक जानकारी नहीं है। मुझे लग रहा है कि अगर कुछ गंभीर होता तो अब तक मुझे इस बारे में जानकारी दे दी जाती। फाफ पिछले दो मैच नहीं खेल पाए हैं। पहले कहा गया था कि वह तीन मैच में नहीं खेल पाएंगे लेकिन शायद वह गुजरात के खिलाफ खेल सकते हैं। उनका रिहैबिलिटेशन हालांकि जारी है और फिजियो ही फैसला करेंगे कि वह गुजरात के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं। कप्तानी का उठा रहा हूं लुत्फ अक्षर ने कहा कि अगर कप्तान के रूप में उनका कोई फैसला टीम के पक्ष में नहीं रहता तो उन्हें इसे स्वीकार करने में कोई समस्या नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने कहाकि मैं अपनी कप्तानी का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं जो भी फैसला करता हूं उसका लुत्फ उठाता हूं। अगर कोई फैसला टीम के पक्ष में नहीं रहता तो मुझे ऐसा स्वीकार करने में क्या हर्ज है। इसे आप गलती नहीं कह सकते, यह रणनीतिक फैसला होता है। कभी आपका फैसला काम करता है और कभी-कभी ऐसा नहीं होता। आपको अगर श्रेय मिलता है तो आलोचना के लिए भी तैयार रहना चाहिए।  

BCCI ने सपोर्ट स्टाफ से जुड़े 4 लोगों को हटाया, हेड कोच गौतम गंभीर के खास अभ‍िषेक नायर की भी छुट्टी

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2025 में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त तेवर दिखाए हैं. BCCI ने कड़ा एक्शन लेते हुए टीम के सहयोगी स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है. BCCI ने 4 कर्मचारियों को भारतीय टीम से हटा दिया है, जिनमें अस‍िस्टेंट कोच, फील्डिंग कोच, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच और एक मसाजर शामिल हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें हेड कोच गौतम गंभीर के खास अभ‍िषेक नायर की भी छुट्टी हो गई है. अभ‍िषेक नायर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दिनों से गौतम गंभीर के साथ जुड़े हुए थे. जब गंभीर टीम इंड‍िया के हेड कोच बने तो अभ‍िषेक नायर को भी सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया गया था.अभ‍िषेक नायर टीम में अस‍िस्टेंट कोच की ज‍िम्मेदारी को न‍िभा रहे थे. अभिषेक नायर को 24 जुलाई 2024 को टीम इंडिया का अस‍िस्टेंट कोच बनाया गया. अभ‍िषेक नायर के अलावा टीम इंड‍िया के सपोर्ट स्टाफ से फील्ड‍िंग कोच टी द‍िलीप स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई की भी छुट्टी कर दी गई है. वहीं एक मसाजर (फिजियो सपोर्ट स्टाफ) को भी हटाया गया है. हालांकि इस मसाजर का नाम क्या है, यह बात जाह‍िर नहीं हो पाई है. कोचिंग स्टाफ में था गंभीर का दबदबा राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद बाद कार्यकाल खत्म हुआ था. उसके बाद गौतम गंभीर को भारत का नया हेड कोच 9 जुलाई 2024 को नियुक्त किया गया था. पूर्व भारतीय स्टार ने अपने कोचिंग स्टाफ का एक बड़ा हिस्सा कोलकाता नाइट राइडर्स से लिया, जिसमें अभ‍िषेक नायर, रेयान टेन डोएशेट और मोर्ने मोर्केल (लखनऊ सुपर जायंट्स में जब गंभीर मेंटर थे तो मोर्केल गेंदबाजी कोच) शामिल थे. टीम इंड‍िया के सपोर्ट स्टाफ में अब कौन? न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शर्मनाक 0-3 से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में भारतीय टीम संघर्ष करती दिखी थी. इसके बाद बीसीसीआई ने इस साल की शुरुआत में एनसीए और इंडिया ए कोच सितांशु कोटक को व्हाइट बॉल के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया था. कोटक इंग्लैंड के ख‍िलाफ सीरीज में कोटक टीम इंड‍िया के साथ जुड़े थे. शुरुआती असफलताओं के बावजूद, गंभीर और उनकी कोचिंग टीम ने जोरदार वापसी की और भारत को चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया. नायर, टेन डोशेट, मोर्केल, दिलीप और कोटक सभी विजयी अभियान के दौरान सहयोगी स्टाफ के प्रमुख सदस्य थे. नायर का भारतीय टीम के साथ कार्यकाल समाप्त हो गया है, लेकिन बाकी खिलाड़ी अभी भी टीम में बने रहेंगे और अपने पूर्व साथियों की जगह लेंगे. 20 जून से पहले मिलेगा टीम इंड‍िया का नया स्टाफ भारतीय टीम को नए सहयोगी स्टाफ इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज से पहले मिल सकते हैं. भारत की अगली चुनौती इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में होगी, जहां यह देखना होगा BCCI अभ‍िषेक नायर और टी दिलीप की जगह किसको लेकर आता है.  

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज का नाम इन दिनों काफी सुर्खियों में, विराट कोहली पर भड़क उठे थे जहीर खान?

नई दिल्ली आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जहीर खान हाल ही में पिता बने हैं। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज का नाम इन दिनों काफी सुर्खियों में है। जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका ने अपने बेटे का नाम भी बेहद यूनीक रखा है। आइए आज आपको जहीर खान से जुड़ा किस्सा बताते हैं। यह किस्सा एक अन्य तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और जहीर खान की चर्चा के बीच सामने आया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट सिरीज के दौरान ईशांत और जहीर जियो सिनेमा पर बात कर रहे थे। इसी दौरान ईशांत ने बताया था कि जहीर खान किस तरह से गुस्सा होकर विराट कोहली को डांट लगा दी थी। इसके बाद जहीर ने भी अपना पक्ष रखा। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला। 2014 का है किस्सा यह किस्सा भारत के 2014 के न्यूजीलैंड दौरे का है। तब ब्रैंडन मैकुलम ने भारत के खिलाफ तिहरा शतक लगाया था। इस मैच में विराट कोहली ने मैकुलम का कैच छोड़ दिया था। ईशांत शर्मा ने जियो सिनेमा पर इसके बारे में बताया था। उन्होंने कहाकि हम लोग न्यूजीलैंड में खेल रहे थे। विराट कोहली ने जहीर खान की गेंद पर ब्रैंडन मैकुलम का कैच छोड़ दिया। इसके बाद लंच के वक्त उन्होंने जहीर से सॉरी बोला। तब जहीर ने कहाकि कोई बात नहीं। हम उसे आउट कर लेंगे। मैकुलम खेलते रहे और चाय के वक्त फिर कोहली ने जहीर से माफी मांगी। जहीर ने फिर से चिंता न करने को कहा। लेकिन मैकुलम तीसरे दिन तक भी खेलते ही रहे। तीसरे दिन के खेल में जब चाय के वक्त विराट कोहली ने फिर से जहीर से सॉरी बोला तो वह नाराज हो गए। जहीर ने कोहली पर भड़कते हुए कहा-‘तुमने मेरा करियर खत्म कर दिया।’ जहीर ने दी सफाई इस पर जहीर ने बताया कि उन्होंने इस तरह से नहीं कहा था। मैंने कहा था कि केवल दो खिलाड़ी ऐसे हुए हैं। पहले किरण मोरे, जिन्होंने ग्राहम गूच का कैच छोड़ा और उन्होंने 300 रन बना डाला। इसके बाद विराट कोहली है, जिसने कैच छोड़ा और किसी के 300 रन बन गए। जहीर के मुताबिक इसके बाद विराट ने उनसे इस तरह की बात नहीं करने के लिए कहा था। जहीर ने बताया कि कोहली को यह बात पसंद नहीं आई, क्योंकि कैच छूटने के बाद काफी रन बने थे। यह घटना वेलिंगटन में बेसिन रिजर्व टेस्ट के दौरान हुई थी। यह सिरीज का दूसरा टेस्ट मैच था। यह जहीर खान के करियर का आखिरी टेस्ट मैच साबित हुआ था। हालांकि उन्होंने इस मैच में पांच विकेट चटकाए थे। सफल रही ईशांत-जहीर की जोड़ी बता दें कि एक वक्त में जहीर खान और ईशांत शर्मा की तेज गेंदबाजी जोड़ी काफी सफल हुआ करती थी। दोनों ने मिलकर भारतीय क्रिकेट को कई अहम सफलताएं दिलाई हैं। टेस्ट क्रिकेट जहीर और ईशांत की जोड़ी के नाम 311 विकेट दर्ज हैं। बता दें कि ईशांत शर्मा ने दिसंबर 2021 के बाद से भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि उन्होंने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है।

आज मुंबई इंडियंस को जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं, हार बढ़ाएगी हैदराबाद का संकट

मुंबई आईपीएल 2025 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी होगी। मुंबई की टीम को जीत से कुछ भी मंजूर नहीं होगा। वहीं, हारने पर हैदराबाद का भी काम गड़बड़ हो जाएगा। मुंबई सनराइजर्स हैदराबाद के आक्रामक बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। चोटिल होने के कारण तीन महीने बाद वापसी करने वाले बुमराह अभी तक अपनी वैसी लय हासिल नहीं कर पाए हैं जिसके कारण उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज माना जाता है। वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रही है लेकिन गेंदबाज भी इससे मिलने वाली उछाल का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। दिल्ली के खिलाफ नहीं चले बुमराह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने वापसी मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बुमराह की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एक नहीं चली और उन्होंने 44 रन लुटाए। बुमराह को अपनी यार्कर पर नियंत्रण बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इस मैच में दिल्ली के बल्लेबाज करुण नायर ने उन्हें अपने निशाने पर रखा था। इस 31 वर्षीय तेज गेंदबाज को अब सनराइजर्स के ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों के सामने कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। दूसरी चिंता रोहित पांच बार के चैंपियन मुंबई के लिए अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म भी चिंता का विषय बना हुआ है। रोहित अभी तक पांच मैच में 11.20 की औसत से केवल 56 रन बना पाए हैं। मुंबई अभी तक केवल दो मैच जीत पाया है और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उसकी बल्लेबाजी कुछ हद तक सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पर निर्भर रही है और अगर टीम को अपनी स्थिति में सुधार करना है तो रोहित को बड़ी पारी खेलनी होगी। रोहित ने अभी तक आक्रामक रवैया अपनाया है लेकिन उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करना पड़ा है। इसे देखते हुए सनराइजर्स जयदेव उनादकट को अपने अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है। सूर्या, तिलक और नमन पर निर्भर सूर्यकुमार अभी तक अपना निर्मम रवैया नहीं अपना पाए हैं लेकिन तिलक वर्मा ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ रिटायर्ड आउट दिए जाने के बाद अपने खेल में सुधार किया है। इसके बाद उन्होंने अगले दो मैच में 29 गेंद पर 56 और 33 गेंद पर 59 रन बनाए। मुंबई के लिए नमन धीर का प्रदर्शन भी काफी महत्वपूर्ण होगा जिन्हें डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करने की भूमिका सौंपी गई है। मुंबई अगर दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज कर पाया तो इसमें उसकी शानदार फील्डिंग का अहम योगदान रहा। इससे टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा होगा। सनराइजर्स के सामने क्या संकट जहां तक सनराइजर्स की बात है तो उसकी टीम भी संघर्ष कर रही है। उसने भी अभी तक दो मैच जीते हैं लेकिन मुंबई का नेट रन रेट उससे बेहतर है। सनराइजर्स की टीम अभी नौवें स्थान पर है। सनराइजर्स की टीम अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी बल्लेबाजी पर काफी निर्भर है लेकिन उसके प्रमुख बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिससे टीम 246 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही। इस मैच में अभिषेक ने 141 रन बनाए थे। इस मैच में सनराइजर्स के बल्लेबाज किशन पर भी निगाह होगी जो अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। टीम इस प्रकार हैं: मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह। सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंदू मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

बीसीसीआई ने रेड अलर्ट किया जारी, IPL 2025 पर मैच फिक्सिंग का साया, इस बिजनेसमैन से रहे सचेत

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 की सभी 10 टीमों को चेतावनी दी है. चेतावनी में बताया गया कि हैदराबाद का एक बिजनेसमैन गैरकानूनी काम करवाने के लिए लोगों से संपर्क साध रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार बीसीसीआई ने सभी क्रिकेटर, कोच, कमेंटेटर और सपोर्ट स्टाफ को भी इस बिजनेसमैन से सचेत रहने के लिए कहा है. बताया गया है कि यह बिजनेसमैन कई सारे बुकी के संपर्क में है. यह व्यक्ति टूर्नामेंट में लोगों को महंगे-महंगे गिफ्ट देकर अपनी बात मनवाता है. क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट अनुसार यह बिजनेसमैन आमतौर पर सबसे पहले टीम मालिक, खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ और यहां तक कि कमेंटेटरों के परिवार के सदस्यों के संपर्क में आने का प्रयास करता है. एंटी-करप्शन यूनिट का मानना है कि यह व्यक्ति पहले भी गैरकानूनी गतिविधियों में सम्मिलित रहा है. फैन बनकर देता है झांसा इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हैदराबाद का यह बिजनेसमैन मैदानों में फैन बनकर IPL में भाग ले रहे खिलाड़ियों, कोच और कमेंटेटर्स से संपर्क साधने का प्रयास कर रहा है. उसे टीमों के होटल, मैदान में भी देखा जा चुका है. वो खिलाड़ियों और स्टाफ को प्राइवेट पार्टी में आमंत्रित करता है और ज्वेलरी समेत कई महंगे-महंगे गिफ्ट देता है. BCCI ने इस संदर्भ में IPL 2025 में भाग ले रही सभी टीमों और उनके लिए खेल रहे खिलाड़ियों से साथ मांगा है. बीसीसीआई मैच फिक्सिंग जैसी घटनाओं के बिल्कुल खिलाफ है और क्रिकेट की अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. IPL में पहले भी हो चुकी है मैच फिक्सिंग 2013 में हुई मैच फिक्सिंग घटना को इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कैंडल माना जाता है. मैच फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी, एस श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चौहान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इस मामले में आगे चलकर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के टीम प्रिंसिपल की गिरफ्तारी भी हुई थी.

IPL 2025 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने राजस्थान को किया पराजित किया

नई दिल्ली  IPL का मैच नंबर 32, आमने-सामने दिल्ली कैप‍िटल्स Vs राजस्थान रॉयल्स, मैदान: द‍िल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम. IPL के इस मुकाबले में सुपर ओवर में दिल्ली कैप‍िटल्स ने जीत दर्ज की. इस मैच में द‍िल्ली कैप‍िटल्स की टीम ने सुपर ओवर के ल‍िहाज से एक  महार‍िकॉर्ड भी अपने नाम क‍िया. दरसअल, पांच सुपर ओवर मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स की यह चौथी जीत थी. टूर्नामेंट में किसी भी टीम की सबसे अधिक जीत है. इससे पहले पंजाब किंग्स की टीम ने इस तरह के तीन मुकाबले जीते थे. वहीं इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग के इत‍िहास में कुल मिलाकर 1453 दिनों बाद और 293 मैचों के बाद आईपीएल में सुपर ओवर का रोमांच लौटा था.  दिल्ली के इस जीत के सबसे बड़े हीरो ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ म‍िचेल  स्टार्क रहे. उन्होंने दबाव में शानदार गेंदबाजी की. जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. स्टार्क (4 ओवर में 1/36) ने अंतिम ओवर में नौ रन बचाए और वहीं मैच को सुपर ओवर में ले गए, जबकि ऐसा लग रहा था कि रॉयल्स ने मैच जीत लिया है. इसके बाद स्टार्क ने शानदार सुपर ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने सिर्फ दो चौके दिए. वहीं उन्होंने दो बेहतरीन रन आउट भी किए, जिससे राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 11 रन ही बना पाई. चूंकि उनके दो विकेट सुपर ओवर में गिर गए, इस कारण उनको ऑलआउट भी घोष‍ित कर दिया गया. इसके बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने क्रमश: एक चौका और एक छक्का लगाकर द‍िल्ली को घरेलू मैदान पर पहली जीत दिलाई. इससे पूर्व दिल्ली ने पहले खेलते हुए अभिषेक पोरेल के 49 रन और कप्तान अक्षर पटेल (14 गेंदों पर 34 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (18 गेंदों पर नाबाद 34 रन) की पारियों के दम पर 188/5 का स्कोर बनाया.  वहीं189 रनों को चेज करते हुए जायसवाल (37 गेंदों पर 51 रन) और ‘स्थानीय खिलाड़ी’ नीतीश राणा (28 गेंदों पर 51 रन) ने रॉयल्स जीत के करीब तक ले गए, लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने अंत में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख बदल दिया और अंततः 188/4 के स्कोर पर मैच को बराबरी पर ला दिया. स्टब्स ने छक्का मारकर दिलाई जीत  सुपर ओवर का रोमांच राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी. गेंदबाजी का जिम्मा स्टार्क के पास रहा. जिन्होंने 20वें ओवर में राजस्थान को 9 रन नहीं बनाने दिए थे. बल्लेबाजी के लिए हेटमायर और रियान पराग आए. सुपरओवर की पहली गेंद डॉट रही. दूसरी गेंद पर हेटमायर ने चौका जड़ा. तीसरी गेंद पर हेटमायर को एक रन मिले. चौथी गेंद पर रियान पराग ने चौका जड़ा. ये नो बॉल थी.  फ्री हिट पर पराग रन आउट हो गए. 5वीं गेंद पर हेटमायर दूसरा रन लेने के चक्कर में आउट हो गए. इस तरह से राजस्थान की टीम केवल 11 रन ही बना सकी. दिल्ली को जीत के लिए 12 रन बनाने थे. सुपर ओवर में दिल्ली की बैटिंग 12 रनों के जवाब में जब दिल्ली की टीम उतरी तो पारी का आगाज स्टब्स और केएल राहुल ने किया. गेंदबाजी का जिम्मा संदीप शर्मा के पास था. पहली गेंद पर केएल राहुल ने दो रन निकाले. दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने शानदार चौका जड़ा. तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने सिंगल लिया. अब 3 गेंद में 5 रनों की दरकार थी. चौथी गेंद पर स्टब्स ने शानदार छक्का जड़कर मैच जिता दिया.   ऐसी रही राजस्थान की बल्लेबाजी 189 रनों के जवाब में उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद शानदार रही. संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने आतिशी बल्लेबाजी की.  लेकिन संजू सैमसन जब 31 के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब वह इंजरी के चलते रिटायर हर्ट हो गए. इसके बाद बल्लेबाजी के  लिए रियान पराग उतरे. लेकिन 9वें ओवर में अक्षर पटेल ने उन्हें आउट कर दिया. पराग के बल्ले से केवल 8 रन निकले. लेकिन एक छोर पर यशस्वी टिके रहे. उन्होंने फिफ्टी जमाई लेकिन 14वें ओवर में कुलदीप यादव ने उन्हें आउट कर दिया. इसके बाद नीतीश राणा ने भी फिफ्टी जमाई. आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे. लेकिन स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी की. राजस्थान इसे चेज नहीं कर सकी और मैच सुपर ओवर में चला गया. यह इस सीजन का पहला सुपर ओवर है. ऐसी रही लखनऊ की पहली पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने मैकगर्क को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उनके बल्ले से केवल 9 रन निकले. इसके बाद अगले ही ओवर में करुण नायर रन आउट हो गए.वो अपना खाता भी नहीं खोल सके. हालांकि, इसके बाद केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने दिल्ली को संभाला और एक अच्छी साझेदारी की. लेकिन 13वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने केएल राहुल का विकेट चटका दिया. केएल राहुल के बल्ले से 38 रन निकले. इसके बाद अगले ही ओवर में अभिषेक पोरेल भी आउट हो गए. इसके बाद 17वें ओवर में अक्षर पटेल भी आउट हो गए उनके बल्ले से 34 रन निकले. इसके बाद स्टब्स और आशुतोष ने आतिशी बल्लेबाजी की. इसकी बदौलत दिल्ली ने राजस्थान के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा है. तीन आईपीएल सीजन में नहीं हुआ सुपर ओवर 2022, 2023 और 2024 का आईपीएल सीजन बगैर सुपर ओवर के ही निकल गया. इससे पहले आखिरी बार आईपीएल में सुपर ओवर 2021 सीजन के 20वें मुकाबले में देखने को मिला था. तब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में जीत हासिल की थी. वह मुकाबला 25 अप्रैल 2021 को खेला गया था. 2021 में हुए सुपर ओवर के बाद 293 मैच के बाद कल (DC Vs RR मैच) सुपर ओवर देखने को मिला. जो 1453 दिनों के बाद हुआ. आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 15 बार ही सुपर ओवर खेला गया है. सबसे पहला सुपर ओवर आईपीएल के दूसरे सीजन यानी 2009 में हुआ था. तब राजस्थान रॉयल्स (RR) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को पराजित किया था.   अब तक IPL के सभी सुपर ओवर के नतीजे नंबर     तारीख     सुपर ओवर का नतीजा 1     23/04/2009      राजस्थान ने कोलकाता को … Read more

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में दिल्ली की टीम एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली टीम ने जारी सीजन में 5 मैच खेलते हुए सिर्फ एक मुकाबला गंवाया और 4 में जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान की टीम सिर्फ दो मैच जीत पाई है। संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम ने चार मुकाबला गंवाए हैं और पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम राजस्थान रॉयल्स की समस्या प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। यशस्वी जायसवाल सिर्फ पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक बना सके हैं। कप्तान सैमसन अभी तक एक भी अच्छी पारी नहीं खेल पाये जबकि रियान पराग और ध्रुव जुरेल का बल्ला भी खामोश है।

हरियाणा के झज्जर की बेटियों सुरुचि और मनु भाकर ने लास पालमास शूटिंग रेंज में कमाल कर दिया

नईदिल्ली हरियाणा के झज्जर की बेटियों सुरुचि और मनु भाकर ने लास पालमास शूटिंग रेंज में कमाल कर दिया। सुरुचि ने वर्ल्ड कप में लगातार दो स्वर्ण पदक जीतकर सबको चौंका दिया। वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। जबकि चीन की याओ कियानक्सुन ने कांस्य पदक जीता। इस साल के दूसरे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन चरण के पहले ही दिन 10 मीटर एयर पिस्टल महिला फाइनल में सुरुचि ने 24 शॉट्स में 243.6 अंक हासिल किए। वहीं, मनु उनसे 1.3 अंक पीछे रहीं। भारत पदक तालिका में शीर्ष पर महिला एयर पिस्टल में सुरुचि और मनु की पहले और दूसरे स्थान पर रही जोड़ी ने भारत को एक-एक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिलाया। पुरुषों की स्पर्धा में सौरभ चौधरी ने कांस्य पदक जीता। इस प्रदर्शन से भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा, जबकि चीन दूसरे स्थान पर रहा। 60 शॉट्स की क्वालिफिकेशन राउंड से ही यह साफ हो गया था कि भारतीय निशानेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सुरुचि ने 582 अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया, जबकि मनु 578 के साथ चौथे स्थान पर रहीं। तीसरी भारतीय सैण्यम 571 अंकों के साथ ग्यारहवें स्थान पर रहीं। दूसरी पांच शॉट सीरीज के बाद तीसरे नंबर रहीं सुरुचि फाइनल में भी सुरुचि लगातार शानदार निशाने लगा रही थीं। पहले पांच शॉट के बाद वह दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। याओ ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी और मनु चौथे स्थान पर थीं। उरुग्वे की जूलियट जिमेनेज तीसरे स्थान पर थीं। दूसरी पांच शॉट सीरीज के बाद याओ ने हमवतन मेंग युफेई को पीछे छोड़ दिया, जो सिर्फ 0.1 से पीछे थी, जबकि सुरुचि तीसरे स्थान पर खिसक गई और मनु ने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा। मनु के हाथ से गया स्‍वर्ण इसके बाद सुरुचि और मनु ने शानदार वापसी की, जबकि मेंग की परफॉर्मेंस गिर गई। लगातार कुछ बेहतरीन शॉट्स के बाद भारत की दोनों बेटियां पहले और दूसरे स्थान पर आ गईं। मनु की 16वीं और 17वीं शॉट थोड़ी कमजोर रहीं, जिससे शायद उन्हें स्वर्ण पदक से हाथ धोना पड़ा। सुरुचि पूरे मुकाबले में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रहीं। सुरुचि की शानदार फॉर्म बरकरार अंत में याओ ने अच्छी वापसी की और जूलियट को पीछे छोड़कर कांस्य पदक जीता। लेकिन आखिरी दो शॉट्स से पहले सुरुचि मनु से 0.7 अंक आगे थीं। इन दोनों आखिरी शॉट्स में भी सुरुचि ने मनु से बेहतर प्रदर्शन किया और दिसंबर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता से शुरू हुई अपनी शानदार फॉर्म को बनाए रखा।

जहीर खान बन गए पिता, बेटे का धांसू नाम सुन भूल जाएंगे स्टार किड्स के चर्चे

मुंबई सागरिका घाटगे और जहीर खान ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। दोनों पैरेंट्स बन गए हैं और उन्होंने बेबी के साथ फोटोज सोशल मीडिा पर शेयर की हैं। दोनों का बेटा हुआ है और उन्होंने बेटे के नाम की अनाउंसमेंट भी की है। पहली फोटो में आप देखेंगे कि जहीर ने बेबी को उठाया है और सागरिका ने जहीर को गले लगाया हुआ है। वहीं दूसरी फोटो में सागरिका और जहीर ने बेबी का हाथ पकड़ा हुआ है। सागरिका ने फोटोज शेयर कर लिखा, प्यार और भगवान के आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे छोटे बेटे, फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं। सागरिका के इस पोस्ट को शेयर करते ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी दोनों को बधाई दे रहे हैं और बेबी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले सागरिका के प्रेग्नेंसी की खबर भी आई थी हालांकि एक्ट्रेस ने इस पर कुछ रिएक्ट नहीं किया था। जहीर-सागरिका का रिलेशन जहीर और सागरिका ने कुछ साल के रिलेशन के बाद 2017 में शादी की। शादी काफी प्राइवेट तरीके से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था। जहीर ने एक इंटरव्यू में दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताया था, ‘हम दोनों में से किसी एक को तो लीड लेना था तो मैंने यह फैसला लिया। हम पहले सबके साथ में मिलते थे और एक-दूसरे के साथ एंजॉय करते थे, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह मुझे पसंद करती हैं या नहीं। इसके बाद मैंने सागरिका को कहा कि मैं आपको डिनर पर ले जाना चाहूंगा, लेकिन सिर्फ मैं और आप, कोई और नहीं। पहले सागरिका को लगा मैं मजाक कर रहा हूं। लेकिन फिर उन्हें पता चला कि मैं सीरियस हूं। हम दोनों को लगता था कि हमारे बीच कुछ है, लेकिन कभी बोला नहीं। हम दोनों ने अपना-अपना टाइम लिया फीलिंग्स शेयर करने में।’ सागरिका घाटगे और ज़हीर खान ने 2016 में युवराज सिंह और हेज़ल कीच सिंह की शादी के दौरान अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। सागरिका घाटगे और ज़हीर खान ने 2017 में शादी की थी। तब से वे सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। इसके अलावा, क्रिकेट और बॉलीवुड के जोड़े हमेशा प्रशंसकों के लिए खास रहे हैं। जो लोग नहीं जानते हैं, उनके लिए बता दें कि सागरिका को आखिरी बार 2020 की फ़िल्म फ़ुटफ़ारी में देखा गया था। उन्होंने शाहरुख़ ख़ान की 2007 की स्पोर्ट्स ड्रामा चक दे ​​इंडिया से अपने अभिनय की शुरुआत की। सागरिका, जिन्हें चक दे! इंडिया में प्रीति सभरवाल के रूप में सबसे ज़्यादा याद किया जाता है, ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया और बताया कि क्या उनके परिवारों के लिए धर्म कभी चिंता का विषय रहा है। नहीं, वास्तव में नहीं। यह हमारे आस-पास के अन्य लोगों के बारे में बातचीत करने के बारे में अधिक था। मेरे माता-पिता बहुत प्रगतिशील हैं,” उन्होंने हाउटरफ़्लाई को बताया और फिर कहा, “बेशक, चीजों पर चर्चा हुई, लेकिन मेरे लिए, प्राथमिकता मेरे जीवन को साझा करने के लिए सही इंसान को ढूंढना था।” शुभकामनाओं का लगा तांता जब से उन्होंने यह खबर शेयर की है कमेंट सेक्शन में फैन्स और साथियों के बधाई भरे मैसेजेस की बाढ़ आ गई है. नई नई मां बनीं आथिया शेट्टी ने दिल और बच्चे वाला इमोजी बनाया, जबकि अभिनेता अंगद बेदी ने लिखा, “वाहेगुरु”. हुमा कुरैशी ने भी दिल वाला इमोजी बनाया. फैन्स की बात करें तो एक ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारी दुआएं”. सुरेश रैना ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई”. एक्ट्रेस डायना पेंटी ने लिखा, “बधाई हो, आप लोगों को”. बता दें कि सागरिका और जहीर ने नवंबर 2017 में एक निजी समारोह में शादी की थी. उन्होंने एक संगीत नाइट रखी थी और बाद में दोस्तों के लिए मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा. सागरिका इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं और उनकी कुछ पोस्ट में जहीर के साथ उनकी तस्वीरें भी हैं. काम के मोर्चे पर, सागरिका ने शाहरुख खान अभिनीत चक दे! इंडिया (2007) से बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म की सक्सेस के बाद, उन्होंने फॉक्स, मिले ना मिले हम, रश और इरादा जैसी कई फिल्मों में काम किया, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला. वह मराठी फिल्मों में भी नजर आईं. उन्होंने रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 6 में भी हिस्सा लिया.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet