LATEST NEWS

हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी निशाने पर, सिर्फ सिम्पैथी और अटैंशन के लिए खेल रहे हैं आईपीएल, फूटा फैंस का गुस्सा

नई दिल्ली चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने घर में चेपॉक में एक और हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को चेन्नई को 25 रनों से हरा दिया। ये दिल्ली की चेपॉक में 15 साल बाद मिली पहली जीत है। इस हार के बाद चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी निशाने पर हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि माही अब सिर्फ सिम्पैथी और अटैंशन के लिए खेल रहे हैं। धोनी इस मैच में 12वें ओवर में बल्लेबाजी करन आए और फिर भी मैच नहीं जिता सके। वह 26 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 183 रन बनाए थे। चेन्नई पूरे ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी।

दिल्ली कैपिटल्स ने चेपॉक का किला ध्वस्त किया, चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हराया

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने चेपॉक का किला ध्वस्त कर दिया है। आईपीएल 2025 के 17वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हराया। दिल्ली की यह इस सीजन लगातार तीसरी जीत है। वहीं, दिल्ली ने 15 साल बाद पहली बार चेपॉक में जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना सकी। एमएस धोनी 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी टॉस जीतकर पहले अक्षर पटेल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फॉफ डु प्लेसिस की गैर मौजूदगी में केएल राहुल और जैक फ्रेजर मैक गर्ग ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली। हालांकि, खलील ने पहले ही ओवर में जैक का विकेट लेकर दिल्ली की शुरुआत खराब करने की कोशिश की। हालांकि, इसके बाद अभिषेक पोरेल और राहुल के बीच 36 गेंद पर 54 रन की साझेदारी की। पोरेल 20 गेंद पर 33 रन की कैमियों पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने 21 रन की पारी खेली। वहीं, दूसरे छोर पर खड़े केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना पहला आईपीएल अर्धशतक जड़ा और समीर रिजवी के साथ 33 गेंद पर 56 रन की साझेदारी की। केएल राहुल 51 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 12 गेंद पर 24 रन की तेज फारी खेली। चेन्नई के लिए खलील अहमद ने 2 विकेट लिए। शुरुआत से ही लड़खड़ाई चेन्नई 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। टीम ने 14 के स्कोर पर रचिन रविंद्र (3) का विकेट गंवा दिया। मुकेश कुमार ने फॉलो थ्रू में कैच लपका। अभी स्कोर में 6 रन और ही जुड़े थे कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (5) अपना विकेट गंवा बैठे। कॉनवे भी 13 रन बनाकर चलते बने। 15 साल बाद चेन्नई में जीती दिल्ली शिवम दुबे ने 15 गेंद पर 18 रन की पारी खेली, लेकिन विप्रज निगम ने उन्हें अपनी स्पिन के जाल में फंसाया। जडेजा मात्र दो रन की पारी खेल सके। विजय शंकर ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और एमएस धोनी के बीच 57 गेंद पर नाबाद 84 रन की साझेदारी की। हालांकि, यह जोड़ी भी चेन्नई को जीत नहीं दिला सकी। साल 2010 के बाद दिल्ली ने पहली बार चेपॉक पर जीत दर्ज की है। इससे पहले आरसीबी ने 17 साल के बाद पहली बार चेपॉक में जीत दर्ज की थी।

आशुतोष को बिजली की रफ्तार से किया रन आउट, धोनी-जडेजा की जोड़ी ने चेन्नई में किया कमाल

चेन्नई विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की संन्यास को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान धोनी का पूरा परिवार मैच देखने के लिए आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी के माता-पिता पहली बार स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने के लिए आए हैं। धोनी विकेट के पीछे हमेशा की तरह इस मैच में भी काफी एक्टिव दिखे। उन्होंने पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को रन आउट करवाने में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें पंजाब किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में आशुतोष राणा दो रन चुराने का प्रयास कर रहे थे। पाथिराना की यार्कर गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद डीप स्क्वायर लेग की तरफ गई, जहां जडेजा ने दौड़ लगाकर गेंद को पकड़ा और तेज थ्रो धोनी की ओर फेंका। धोनी ने गेंद को कलेक्ट किया और बिजली की रफ्तार से स्टंप उड़ा दिया। आशुतोष ने क्रीज में पहुंचने के लिए डाइव भी मारी लेकिन पहुंच नहीं सके। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 183 रन बनाए। राहुल ने एक छोर संभालते हुए अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के जड़े। ट्रिस्टन स्टब्स ने 12 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए लेकिन बाद मथीश पथिराना (31 रन पर एक विकट) ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली की टीम को और बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

नई दिल्ली पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 18वां मुकाबला शनिवार को महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान के संजू सैमसन पहली बार कप्तानी करते हुए दिखेंगे। पंजाब किंग्स ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। राजस्थान रॉयल्स के तुषार देशपांडे हल्की चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे, जिससे उनकी जगह अंतिम एकादश में युद्धवीर सिंह को शामिल किया गया। राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत के लिए संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर पहुंच गए हैं। पंजाब की ओर से अर्शदीप पहला ओवर कर रहे हैं। बतौर कप्तान पहली बार खेलेंगे संजू सैमसन राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा “ पहले बैटिंग करने और एक अच्छा टोटल बनाने को लेकर काफी खुश हूं। पिछले मैच में हमने लगभग परफेक्ट गेम खेला। तुषार देशपांडे को छोटी सी चोट है, इसलिए वह आज के मैच में नहीं खेलेंगे और उनके स्थान पर युधवीर आएंगे।” संजू सैमसन पहली बार आईपीएल 2025 में कप्तानी करते हुए दिखेंगे।

पाकिस्तान के क्रिकेटर खुशदिल शाह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के बाद फैन से भिड़ गए, हुई भयंकर लड़ाई

नई दिल्ली पाकिस्तान के क्रिकेटर खुशदिल शाह शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के बाद फैन से भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लड़ाई और गाली गलौच हुई। नौबत यहां तक आ गई की दोनों हाथापाई पर उतर आए। मैदान पर मौजूद पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों ने दोनों को अलग किया और लड़ाई शांत की, लेकिन इस हैरान करने वाले वीडियो को वायरल होने में देर नहीं लगी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगनुई में तीसरा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान को 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के बाद खुशदिल शाह और फैंस के बीच हाथापाई हो गई। पाकिस्तान को इस सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा है।   सिक्योरिटी गार्ड को देना पड़ा दखल इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खुशदिल शाह और फैन के बीच जुबानी जंगो हो रही है। फैन काफी दूर से खुशदिल शाह को कुछ कह रहा है। वहीं खुशदिल उनको मारने तो दौड़ रहे हैं। तभी सिक्योरिटी गार्ड खुशदिल को रोकते हैं। वहीं फैन को दो लोग दूर ले जाते हैं और मैदान के बाहर भी। इसी बीच पाकिस्तान टीम का सदस्य उस फैन को बुलाता है और कहता है कि, ‘बात क्या है’। हालांकि, लोग उस फैन को बाहर ले जाते हैं और फिर लड़ाई शांत होती है।

महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता मैदान पर आए नजर, मैच में कुछ ऐसे संकेत मिले जो संन्यास के हो सकते है, फैंस में हलचल

नई दिल्ली भारतीय टीम के स्टार कप्तान और देश को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। हर आईपीएल में धोनी के संन्यास को लेकर खबरें उठती हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं है। हालांकि, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जिससे लगने लगा है कि ये धोनी की आखिरी मैच हो सकता है। दिल्ली और चेन्नई के बीच आईपीएल-2025 का मैच चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान 12वें ओवर की शुरुआत से पहले धोनी के माता-पिता को दिखाया गया। पहले कभी ऐसा देखने को नहीं मिला है। उनके माता-पिता को कभी भी मैच में नहीं देखा गया है। इसी कारण ये सवाल उठ रहे हैं क्या आज धोनी आखिरी आईपीएल मैच खेल रहे हैं। धोनी ने कही थे ये बात धोनी ने एक बार कहा था कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के घरेलू मैदान पर खेलेंगे क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए ये अच्छा नहीं होगा जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं। आज का मैच चेन्नई के चेपॉक में ही है। धोनी हमेशा से जो करते हैं उसके बारे में किसी को भनक भी नहीं लगने देते। 2020 में जब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था तब भी किसी को उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन्होंने ये फैसला किया था। टीम इंडिया के लिए टेस्ट से संन्यास भी धोनी ने साल 2014 में अचानक ही लिया था। टीम इंडिया की सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने का फैसला भी धोनी ने एकदम से लिया था। पुराने रंग में नहीं हैं धोनी धोनी विकेट के पीछे से अभी भी उसी फुर्ती से विकेटकीपिंग कर रहे हैं जिस तरह से पहले करते थे। हालांकि, उनकी बैटिंग में वो पैनापन नहीं दिखा है जिसके लिए वो जाने जाते थे। इसी कारण वह इस बार नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भी दिखे हैं और अपने से पहले उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को भेजा था। उनके इस फैसले की आलोचना भी हुई थी।

मिशेल हे ने वनडे में रचा इतिहास, 47 पारियों में 2000 वनडे रन बनाये

माउंट माउंगानुई  न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने शनिवार को इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह न्यूजीलैंड के सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 43 रन की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की. ​​मिशेल ने महज 47 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. ​​उन्होंने एंड्रयू जोन्स के 52 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने के रिकॉर्ड को तोड़ा. मिशेल ने पूरे किए 2000 वनडे रन इसके अलावा, मिशेल सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं. वह इंग्लैंड के जोनाथन ट्रॉट और वेस्टइंडीज के शाई होप के साथ इस मुकाम पर हैं. इन दोनों ने भी 47 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. बता दें कि, भारत के उपकप्तान शुभमन गिल सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने महज 38 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में रचा इतिहास मिशेल ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में फहीम अशरफ का सामना करते हुए 20वें ओवर की पहली गेंद पर अपनी पारी का दूसरा रन बनाते हुए यह उपलब्धि हासिल की. ​​उन्होंने गेंद को मिडिल और लेग के आसपास मिड-ऑन की ओर मारा और एक रन लिया. मिचेल ने अब तक 47 पारियों में 48.59 की औसत से 2041 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 265 का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने बारिश से प्रभावित तीसरे वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की. मैच को 42 ओवर का कर दिया गया और मेजबान टीम ने कुल (264/8) का स्कोर बनाया. राइस मारियू और माइकल ब्रेसवेल ने अर्धशतक बनाए और अपनी टीम की 250 से अधिक का स्कोर बनाने में मदद की. पाकिस्तान की ओर से आकिफ जावेद ने 4 विकेट लिए. न्यूजीलैंड ने जीती टी20I और वनडे सीरीज बता दें कि, न्यूजीलैंड ने सीरीज के पहले दो वनडे जीते हैं और 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. मेजबान टीम क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य बना रही है, जबकि पाकिस्तान की नजरें दौरे के अंतिम मैच को जीतकर अपनी लाज बचाने पर है. इससे पहले, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को टी-20 सीरीज में 4-1 से हराया था.

दिग्वेश राठी को मिली इस करतूत की सजा, ऋषभ पंत पर BCCI ने ठोका लाखों का फाइन

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर मोटा जुर्माना बीसीसीआई ने ठोका है। इसके अलावा लखनऊ की टीम के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी भी फाइन लगा है। स्लो ओवर रेट के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को मैच के दौरान भी सजा मिली थी और अब कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का फाइन लगा है। वहीं, दिग्वेश राठी पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा है। उन्होंने गेंदबाजी के दौरान बल्लेबाज को आउट करने के बाद अभद्र इशारा किया था। पिछले मैच में भी उनको इसी करतूत की वजह से सजा मिली थी। वे विकेट लेने के बाद बल्लेबाज की तरफ ऐसे इशारा करते हैं, जैसे उनका हिसाब-किताब निपटा रहे हैं। आईपीएल की ओर से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर शुक्रवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 16वें मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित है, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी पर भी भारी जुर्माना लगा है। शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन किया। इसके लिए उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह इस सीजन में अनुच्छेद 2.5 के तहत उनका दूसरा लेवल 1 अपराध था और इसलिए उन्होंने दो डिमेरिट अंक अर्जित किए हैं। इससे पहले एक डिमेरिट अंक भी वे उनके खाते में जुड़ चुका है, जो उनको 1 अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए एलएसजी के मैच के दौरान मिला था। आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सीएसके के खिलाफ टॉस जीता, चुनी बल्लेबाज़ी

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम में दो बदलाव किए हैं। डेवन कॉन्वे को जेमी ओवरटन और राहुल त्रिपाठी की जगह मुकेश कुमार को मौका दिया गया है। वहीं, दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि फाफ डु प्लेसी आज मैच नहीं खेल रहे हैं। चेन्नई की टीम अभी तक आईपीएल में बहुत प्रभावशाली नजर नहीं आई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम बिल्कुल बदले हुए अंदाज में दिख रही है। चेन्नई के बल्लेबाज अभी तक चल नहीं पाए हैं। वहीं, इस मैच में उसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की उपलब्धता भी संदिग्ध है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में चेन्नई की कप्तानी संभालेंगे? DC की प्लेइंग इलेवन 1. केएल राहुल 2. जैक फ्रेजर मैक्गर्क 3. अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर) 4. अक्षर पटेल (कप्तान) 5. ट्रिस्टन स्टब्स 6. समीर रिजवी 7. आशुतोष शर्मा 8. विपराज निगम 9. कुलदीप यादव 10 मिचेल स्टार्क 11. मोहित शर्मा इंपैक्ट प्लेयर्स: मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवाना फरेरा, त्रिपूर्ण विजय CSK की प्लेइंग इलेवन 1. डेवन कॉन्वे 2. रचिन रविंद्र 3. ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान) 4. विजय शंकर 5. रविंद्र जडेजा 6. एमएस धोनी (विकेटकीपर) 7. आर अश्विन 8. नूर अहमद 9. मुकेश चौधरी 10 खलील अहमद 11. मथीशा पथिराना इंपैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटि, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, नाथन एलिस दिल्ली को झटका, चेन्नई के लिए गुड न्यूज चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम में दो बदलाव किए हैं। डेवन कॉन्वे को जेमी ओवरटन और राहुल त्रिपाठी की जगह मुकेश कुमार को मौका दिया गया है। वहीं, दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि फाफ डु प्लेसी आज मैच नहीं खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सीएसके के खिलाफ टॉस जीत लिया है। अक्षर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 43 रनो से हराया, फिर हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, न्यूजीलैंड ने किया वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ

माउंट माउंगानुई न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। पहले टी20 सीरीज में 4-1 से हराया। फिर वनडे सीरीज में 3-0 से हराया। इस तरह न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। बारिश के कारण तीसरा वनडे 42-42 ओवर का हुआ। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 264/8 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 40 ओवर में 221 रन पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने यह मैच 43 रन से जीत लिया। माइकल ब्रेसवेल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। खराब रही पाकिस्तान की बल्लेबाजी पाकिस्तान की बैटिंग अच्छी नहीं रही। बाबर आजम के अलावा कोई और बल्लेबाज नहीं चला। इमाम-उल-हक चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए। अब्दुल्लाह शफीक और बाबर आजम ने मिलकर स्कोर को 73 तक पहुंचाया। शफीक ने 56 गेंदों में 33 रन बनाए। उस्मान खान ने सिर्फ 12 रन बनाए। बाबर ने अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 58 गेंदों में 50 रन बनाए। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 37 और तैय्यब ताहिर ने 33 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। पाकिस्तान की टीम 2 ओवर पहले ही ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड के बेन सियर्स ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। जैकब डफी को दो विकेट मिले। माइकल ब्रेसवेल समेत तीन गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। पाकिस्तान का घटिया प्रदर्शन पाकिस्तान के लिए यह दौरा बहुत निराशाजनक रहा। टीम टी20 और वनडे दोनों सीरीज हार गई। बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने निराश किया। टीम को अपनी गलतियों से सीखना होगा। न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हर विभाग में पाकिस्तान को हराया। टीम ने दिखाया कि वे कितने मजबूत हैं। इस हार के बाद पाकिस्तान टीम की काफी आलोचना हो रही है। न्यूजीलैंड की शानदार बल्लेबाजी इससे पहले, मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 264 रन का स्कोर बनाया। राइस मारियू ने अपना पहला अर्धशतक बनाया और माइकल ब्रेसवेल ने भी अर्धशतक जड़ा। डेरिल मिचेल ने 2,000 रन पूरे किए। बारिश के कारण मैच को 42 ओवर का कर दिया गया था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन न्यूजीलैंड ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। बारिश की वजह से मैच थोड़ा देर से शुरू हुआ। मैदान गीला होने के कारण खेल 90 मिनट की देरी से शुरू हुआ। पाकिस्तान ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। राइस मारियू ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने 61 गेंदों में 58 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का पहला अर्धशतक था। डेरिल मिचेल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 43 रन बनाए। इस मैच में उन्होंने वनडे क्रिकेट में 2,000 रन भी पूरे किए। अब उनके 52 मैचों में 2,041 रन हो गए हैं, जिसमें उनका औसत 49.7 है। माइकल ब्रेसवेल ने तेजी से बनाए रन कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने अंत में तेजी से रन बनाए। उन्होंने 40 गेंदों में 59 रन बनाए। उनकी पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने आखिरी 19 ओवरों में 99 रन जोड़े। ब्रेसवेल ने 6 छक्के लगाए। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। लेकिन ब्रेसवेल ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड को एक अच्छा स्कोर तक पहुंचाया। मारियू ने निक केली के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन केली जल्दी आउट हो गए। इसके बाद मारियू ने हेनरी निकोल्स के साथ 74 रनों की साझेदारी की। मारियू को सुफियान मुकीम ने LBW आउट किया। मुकीम ने अपनी फिरकी से मारियू को चकमा दिया। पाकिस्तान के आकिफ जावेद ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल ने टिम सीफर्ट के साथ मिलकर 61 रनों की साझेदारी की। न्यूजीलैंड ने 32 ओवरों में 165 रन बनाए थे। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान के गेंदबाज न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर रोक देंगे। लेकिन ब्रेसवेल ने तेजी से रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। पाकिस्तान ने इस सीरीज में तीसरी बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन यह रणनीति उनके लिए सफल नहीं रही। न्यूजीलैंड ने पहले दो मैच 73 और 84 रनों से जीते थे। पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में तीसरी बार टॉस जीता और पहले गेंदबाजी की। यह रणनीति पहले दो मैचों में असफल रही, जिसे न्यूजीलैंड ने 73 और 84 रनों से जीता।

हार्दिक पांड्या के इस फैसले से नाखुश दिखे आकाश अंबानी, हार के बार पहुंच गए MI के डगआउट

नई दिल्ली आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मैच में खूब ड्रामा देखने को मिला। मैच के आखिरी क्षणों में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए। इनमें से ही एक फैसले पर मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी भी नाखुश नजर आए। इससे पहले हार्दिक ने तिलक वर्मा को रिटायर कर दिया था। इस फैसले को लेकर पूर्व क्रिकेटर भी हैरानी जता रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की खूब आलोचना हो रही है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस को इस मैच में 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। आखिरी ओवर में ऐसा था हाल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को चार गेंदों में 14 रनों की जरूरत थी। उस वक्त हार्दिक पांड्या ने मिचेल सैंटनर को सिंगल से मना कर दिया। अगर यह सिंगल लिया गया होता तो मुंबई इंडियंस को तीन गेंदों में 13 रनों की ही जरूरत होती। हार्दिक के सिंगल मना करने पर एमआई के टीम मालिक आकाश अंबानी हैरान नजर आए। हालांकि उन्होंने कोई गुस्से वाला रिएक्शन तो नहीं दिया, लेकिन उनके चेहरे पर उभरे भाव बता रहे थे कि वह हार्दिक के फैसले से खुश नहीं थे। हालांकि मुंबई की हार के बाद आकाश अंबानी टीम के डगआउट में पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। हताश नजर आए हार्दिक पांड्या अंतिम ओवर में मुंबई इंडियंस को कुल 22 रनों की जरूरत थी। हार्दिक ने आवेश खान की पहली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का मारा। अगली गेंद को उन्होंने मिडविकेट की दिशा में फ्लिक किया और डबल लिया। मुंबई इंडियंस को बाउंड्रीज की जरूरत थी और हार्दिक को लगा कि उनके लिए यह आसान होगा। इसीलिए उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर सैंटनर को सिंगल लेने से मना कर दिया। उस वक्त सैंटनर स्ट्राइकर एंड के करीब थे, लेकिन हार्दिक ने उन्हें वापस भेज दिया। आखिर में हार्दिक भी दो गेंदों पर छक्का नहीं लगा पाए। मैच हारने की निराशा हार्दिक पांड्या के चेहरे पर भी साफ नजर आई। उन्होंने फ्रस्टेशन में अपना बल्ला भी फेंक दिया। तिलक वर्मा के फैसले पर आलोचना इससे पहले तिलक वर्मा को रिटायर करके उनकी जगह मिचेल सैंटनर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया था। इस फैसले की जमकर आलोचना हुई है। तिलक वर्मा इस मैच में बहुत धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी नहीं कर रहे थे। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि वह टी20 के आजमाए हुए बल्लेबाज हैं। ऐसे में उनके ऊपर भरोसा नहीं करके मुंबई ने गलत किया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए थे। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 12 रन से मैच हार गई।

चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स होंगे आमने- सामने

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 17वां लीग मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स जीत के रथ पर सवार है, जबकि चेन्नई जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा, लेकिन पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है, ये हर कोई जानना चाहता है। अगर आप भी चेन्नई की पिच के बारे में जानना चाहते हैं तो आप सही जगह आए हैं। यहां आप जानेंगे कि चेन्नई की पिच पर गेंदबाज हावी होंगे या फिर बल्लेबाज अपना दमखम दिखाएंगे और मैच में रोमांच पैदा करेंगे? चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां आईपीएल के अब तक 87 मैच खेले गए हैं। इनमें से 48 मैच उस टीम ने जीते हैं, जिसने पहले बल्लेबाजी की है, जबकि 37 मैचों में उस टीम को जीत मिली है, जिसने रन चेज किया है। ऐसे में फायदा यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को होने वाला है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच डे गेम है तो इसमें ओस कोई फैक्टर पैदा नहीं करेगी, लेकिन एक बात तय है कि इस मैच में गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। चेन्नई में पहली पारी की औसत स्कोर 164 है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 150 है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रन चेज मुश्किल है। गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो गेंदबाजों को यहां मदद मिलती है। तेज गेंदबाज 61 फीसदी से ज्यादा विकेट निकालते हैं, जबकि स्पिनरों को विकेट मिलने के चांस 39 फीसदी के करीब होते हैं। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना मुश्किल होता है। ये डे गेम है तो विकेट भी ड्राई होगा और रन बनाने में शुरुआत में दिक्कत नहीं होगी, लेकिन बाद में स्पिनर हावी हो सकते हैं।

आईपीएल: हार्दिक नहीं, इस शख्स ने किया तिलक वर्मा को रिटायर, क्या बोला मुंबई इंडियंस की हार का ‘विलेन’

नई दिल्ली आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस मुंबई इंडियंस के मैच की सबसे बड़ी हाईलाइट तिलक वर्मा रहे। तिलक वर्मा को रिटायर आउट कर दिया गया था। उस वक्त मुंबई इंडियंस को सात गेंदों में 24 रनों की जरूरत थी। तिलक की जगह बल्लेबाजी करने आए मिचेल सैंटनर। हालांकि सैंटनर भी कुछ खास नहीं कर सके और मुंबई की टीम यह मैच हार गई। अब तिलक वर्मा को रिटायर आउट करने के फैसले की खूब आलोचना हो रही है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर सोशल मीडिया पर यह मुद्दा खूब छाया हुआ है। माना जा रहा था कि तिलक वर्मा को रिटायर करने के पीछे कप्तान हार्दिक पांड्या की भूमिका है। लेकिन अब वह शख्स सामने आया, जिसने तिलक वर्मा को रिटायर करने का फैसला लिया। खुद किया स्वीकार तिलक वर्मा को रिटायर करने का फैसला मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने लिया था। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में जयवर्धने ने खुद यह बात स्वीकार की है। इसके साथ ही जयवर्धने ने तिलक की तारीफ की है। उन्होंने कहाकि तिलक ने बीच के ओवरों में सूर्यकुमार यादव को सेटल होने का मौका दिया। मुंबई इंडियंस के कोच ने कहाकि तिलक ने हमारे लिए शानदार बैटिंग की। सूर्या के साथ तिलक की भागीदारी ने सुनिश्चित किया कि हम मैच में बने रहें। उन्होंने यह कहकर अपने फैसले का बचाव किया यह मन-मुताबिक फैसला पाने के लिए लिया गया एक टैक्टिकल डिसीजन था। हालांकि सबकुछ हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसलिए लिया फैसला इसके साथ ही जयवर्धने ने वह वजह भी बताई, जिसके चलते उन्होंने तिलक को रिटायर करने का फैसला किया। महेला ने कहाकि मैंने करीब आखिरी ओवर तक इंतजार किया। मुझे लग रहा था कि वह लंबे समय से बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन तिलक बड़े शॉट्स लगाने के लिए स्ट्रगल करते नजर आ रहे थे। ऐसे में मुझे लगा कि कोई नया बल्लेबाज जाएगा तो आसानी से बड़े शॉट्स लगा सकेगा। मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 22 रनों की जरूरत थी। हार्दिक ने आवेश खान की पहली ही गेंद पर छक्का मारकर मुंबई के लिए उम्मीदें बढ़ाईं। लेकिन लखनऊ की टीम वापसी करने में कायमाब रही। उसने अंतिम पांच गेंदों में मात्र तीन रन ही खर्च किए। ऐसा रहा मैच का हाल गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने टी20 क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लिए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 67 रन की तेजतर्रार पारी खेली। लेकिन यह नाकाफी साबित हुआ और लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार को आईपीएल में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया। लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आठ विकेट पर 203 रन बनाए। जीत के लिए 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी।

धोनी के बारे में कोई शब्द नहीं है, वास्तव में भगवान की तरह, मथीशा, जिस तरह से वह अपने पिता का सम्मान करता है

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को टीम के ही एक खिलाड़ी ने अपना क्रिकेटिंग फादर बताया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के पेसर मथीशा पथिराना हैं। मथीशा पथिराना ने आईपीएल 2022 में डेब्यू किया था। वे एडम मिल्ने के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जुड़े थे और इसके बाद से लगातार सीएसके के लिए खेल रहे हैं। मथीशा पथिराना उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। सीएसके द्वारा जारी एक डॉक्यूमेंट्री में, पथिराना की मां ने 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से सीएसके के दिग्गज धोनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “धोनी के बारे में कोई शब्द नहीं है। वास्तव में भगवान की तरह। मथीशा, जिस तरह से वह अपने पिता का सम्मान करता है, उसी तरह से वह धोनी का भी सम्मान करता है।” यह कोई अतिशयोक्ति नहीं है। पथिराना परिवार के लिए धोनी पिता की तरह हैं। 2022 में जब वे सीएसके का हिस्सा बने तब तक उन्हें अपने देश में भी ज्यादा लोग नहीं जानते थे। अब वे बड़ा नाम और पैसा कमा चुके हैं। पथिराना इस डॉक्यूमेंट्री में कहते हैं, “धोनी मेरे पिता की तरह हैं, क्योंकि जब मैं CSK में होता हूं तो वे मुझे बहुत समर्थन, मार्गदर्शन और सलाह देते हैं। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा मेरे पिता ने मेरे घर में किया था। इसलिए मैं धोनी को अपना क्रिकेट पिता मानता हूं।” पथिराना ने वह समय भी याद किया जब वह पहली बार धोनी से मिले थे और धोनी ने उनकी ओर मुड़कर पूछा था, “हाय, माली। आप कैसे हैं?” “माली” शब्द पथिराना के क्रिकेट उपनाम यानी बेबी मलिंगा से आया है, क्योंकि उनका अपना गेंदबाजी एक्शन श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा जैसा है।

रोमांचक मैच में जीती लखनऊ, मुंबई की तीसरी हार, सूर्यकुमार की कोशिश गई बेकार

 लखनऊ  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-16 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ. 5 अप्रैल (शुक्रवार) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 रनों से रोमांचक जीत हासिल की. मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 204 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वो 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन ही बना सकी. आवेश-शार्दुल ने की शानदार गेंदबाजी देखा जाए तो इस मुकाबले के आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 22 रन बनाने थे, लेकिन तेज गेंदबाज आवेश खान ने मुंबई के मंसूबों पर पानी फेर दिया. आवेश ने उस ओवर में सिर्फ 9 रन दिए और हार्दिक पंड्या को परेशान करके रखा. उससे पहले पारी का 19वां ओवर शार्दुल ठाकुर ने डाला था, जिसमें केवल सात रन बने थे. वो ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट रहा. मुंबई इंडियंस की मौजूदा सीजन में यह चार मैचों में तीसरी हार रही. वहीं लखनऊ की इतने ही मैचों में ये दूसरी जीत रही. ऐसा रहा मैच का आखिरी ओवर पहली गेंद- 6 रन (हार्दिक पंड्या) दूसरी गेंद- 2 रन (हार्दिक पंड्या) तीसरी गेंद- 0 रन (हार्दिक पंड्या) चौथी गेंद- 0 रन (हार्दिक पंड्या) पांचवीं गेंद- 1 रन (हार्दिक पंड्या) छठी गेंद- 0 रन (मिचेल सेंटनर)  छह गेंद पर चाहिए 22 रन तिलक वर्मा रिटायर होकर पवेलियन लौट गए हैं। तिलक ने 23 गेंदों पर 25 रन बनाए। मुंबई और लखनऊ के बीच मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है और मुंबई को जीत के लिए छह गेंदों पर 22 रनों की जरूरत है। सूर्यकुमार यादव आउट आवेश खान ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर मुंबई इंडियंस को चौथा झटका दिया है। सूर्यकुमार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन वह 43 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए।  सूर्यकुमार का पचासा सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। सूर्यकुमार ने नमन धीर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी निभाई और अब अर्धशतक लगाकर टीम की उम्मीदें बनाई रखी है। मुंबई ने 14 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 36 गेंदों पर 71 रन बनाने हैं।  टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 17 रनों के स्कोर तक 2 विकेट खो दिए. पहले इंग्लिश खिलाड़ी विल जैक्स (5) को आकाश दीप ने आउट किया. फिर दूसरे ओपनर रियान रिकेल्टन (10) को शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन रवाना किया. दो विकेट गिरने के बाद नमन धीर और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर पारी को मोमेंटम प्रदान किया. नमन और सूर्यकुमार के बीच तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप हुई. नमन धीर 24 बॉल पर 46 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 4 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. नमन को स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी ने बोल्ड किया. नमन धीर के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और ‘इम्पैक्ट सब’ तिलक वर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए 66 रनों की पार्टनरशिप हुई. सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों पर 67 रन बनाए, जिसमें 9 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. आवेश खान ने सूर्यकुमार यादव को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. सूर्या के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या से मुंबई को तूफानी बैटिंग की उम्मीद थी. हालांकि तिलक वर्मा बिल्कुल लय में नहीं दिखे, ऐसे में उन्होंने 19वें ओवर में रिटायर्ड आउट होने का फैसला किया. तिलक ने 24 गेंदों पर 25 रन बनाए. इसके बाद आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या ने पूरी कोशिश की, लेकिन वो मैच को मुंबई के कब्जे में नहीं कर पाए. हार्दिक ने 16 बॉल पर नाबाद 28 रन बनाए, जिसमें दो चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet