LATEST NEWS

पाकिस्तान पूर्व दिग्गज विकेटकीपर ने पीसीबी चीफ का मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में पाकिस्तान को क्या रौंदा, पड़ोसी देश में खलबली मच गई है। एक पूर्व दिग्गज विकेटकीपर ने तो पीसीबी चीफ का ही इस्तीफा मांग लिया है। कामरान अकमल इतना ज्यादा भड़के हुए हैं कि उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसीन नकवी पर जमकर भड़ास निकाली है। उनसे कहा है कि अगर वह पुरुष टीम की मौजूदा हालत में कोई सुधार नहीं कर सकते तो इस्तीफा दे दें। अकमल ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘यह शर्मनाक है। पीसीबी चेयरमैन को सोचना चाहिए कि अगर वह कंट्रोल नहीं कर सकते तो उन्हें इस्तीफा देकर चला जाना चाहिए। अपनी इज्जत खराब मत करो। अगर आप यह नहीं करना चाहते तो मौजूदा टीम की स्थिति में सुधार कीजिए।’ अकमल पाकिस्तान की न्यूजीलैंड के हाथों वनडे सीरीज में बुरी तरह हार पर भड़के हुए हैं। मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैच के सीरीज के पहले दोनों मैच हार चुकी है। दूसरे मैच में तो उसे 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वनडे सीरीज की हार से पहले पाकिस्तान ने टी-20 सीरीज में भी बहुत ही लचर प्रदर्शन किया था। उससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में भी पाकिस्तान का बहुत ही बुरा हाल रहा। अकमल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में पाकिस्तान गेंदबाजों के प्रदर्शन से भी निराश हैं। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि टीम में नए चेहरों को जगह दी जाए। उन्होंने कहा, ‘अगर पाकिस्तानी गेंदबाज इस तरह के टर्फ पर गेंदबाजी नहीं कर सकते तो कहां करेंगे? एशिया में वे कहते हैं कि गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है। क्या उन्हें हमारे खिलाफ दिव्यांग खिलाड़ियों को उतारना चाहिए? हम नहीं जानते कि गेंद कहां फेंकी जाए। इसका मतलब है कि बदलाव किया जाना चाहिए।’

साई सुदर्शन ने बताया- आईपीएल में मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने से टी20 में बेहतर बल्लेबाज बनने में मदद मिली

बेंगलुरु गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस की तरफ से मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने से उन्हें टी20 क्रिकेट में बेहतर बल्लेबाज बनने में मदद मिली। सुदर्शन में बुधवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल कर अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सुदर्शन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘यह (आईपीएल में) मेरा चौथा साल है, इसलिए मुझे लगता है कि इससे मुझे काफी अनुभव मिला है। मुझे कुछ मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए नेट्स में मुझे काफी तेज गेंदबाजी का सामना करना पड़ा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण चीज जिसने मेरे खेल को बेहतर बनाने में मदद की है या जिस तरह से मैंने अपनी टी20 बल्लेबाजी में सुधार किया है, वह खेल का समय है जो मुझे यहां मिलता है और टाइटंस के साथ मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के साथ अभ्यास का मौका मिलता है।’’ आईपीएल के मौजूदा सत्र में अभी तक 186 रन बनाने वाले सुदर्शन ने कहा, ‘‘इन तीन सालों में मैंने बहुत कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि इससे मुझे खेल को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली है और खेल की बुनियादी बातों को भी समझने में मदद मिली है।’’ इस बीच आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा कि पहले सात ओवरों में चार विकेट खोने से उनकी टीम के लिए परिस्थितियां मुश्किल हो गई थी। फ्लावर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी की लेकिन इस बीच हमने कुछ महत्वपूर्ण विकेट गंवाए। इससे मैच का पासा पलट गया। अगर आप पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो इससे आपके लिए परिस्थितियां मुश्किल हो जाती हैं।’’

होम ग्राउंड पर खेलने के बाद भी उन्हें फायदा नहीं मिल रहा, बीसीसीआई ने दी ये हिदायत

नई दिल्ली इस आपीएल सीजन में अबतक 14 मैच हुए हैं लेकिन कई मौके ऐसे भी आए हैं जब टीमें पिच की शिकायत करती दिखीं। शिकायत ये कि होम ग्राउंड पर खेलने के बाद भी उन्हें फायदा नहीं मिल रहा क्योंकि पिच उनके मनमाफिक क्यूरेट नहीं हुई है। ताजा मामला मंगलवार को हुए लखनऊ बनाम पंजाब मैच का है। हार के बाद लखनऊ के मेंटॉर जहीर खान तो यहां तक बोल गए कि ऐसा लगा जैसे हमारे होम ग्राउंड की पिच को पंजाब के क्यूरेटर ने तैयार किया है। अब इन शिकायतों को लेकर बीसीसीआई ने फ्रैंचाइजियों को ही हिदायत दी है कि वे अपनी जरूरतों को लेकर पिच क्यूरेटर को पहले ही बताएं, सीजन के बीच में नहीं। ऐसा लगता है कि बीसीसीआई आईपीएल मैचों की पिच को लेकर संतुष्ट है और उसे इनसे कोई दिक्कत नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बोर्ड का कहना है कि फ्रैंचाइजी पिच को लेकर अपनी जरूरतों के बारे में क्यूरेटर को अडवांस में बताएं क्योंकि ये एक हफ्ते के भीतर तो हो नहीं जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ‘पिचें अबतक अच्छी रही हैं। वे ऐसी पिच की मांग कर सकते हैं जो गेंदबाजों को ज्यादा फायदा पहुंचाए लेकिन इसके लिए फ्रैंचाइजी और क्यूरेटर्स के बीच में बेहतर संवाद की जरूरत है। यह आईपीएल सीजन में एक हफ्ते के भीतर नहीं हो सकता।’ बीसीसीआई की गाउडलाइंस के मुताबिक, पिच का नेचर क्या हो, इसमें न तो किसी फ्रैंचाइजी की चलेगी और न ही किसी खिलाड़ी की। क्यूरेटर को ऐसी पिच तैयार करनी है जिससे तेज गेंदबाजों को भी मदद मिले और स्पिनर्स को भी यानी इनमें अच्छा संतुलन बना रहे। कुछ टीमें होम पिच को लेकर शिकायत कर रही हैं तो इसके पीछे कहीं न कहीं, पिच क्यूरेटर्स को बीसीसीआई की तरफ से दिए गए ये निर्देश ही हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन के शुरुआती दौर में ही होम ग्राउंड की पिच को लेकर कई फ्रैंचाइजी ने असंतोष जताया है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी मांग की है कि ईडन गार्डन्स की पिच ऐसी हो जो स्पिनर्स को मदद पहुंचाए। दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट भी अपने शुरुआती दो होम मैचों की पिच को लेकर क्यूरेटर से नाखुश है। कुछ ऐसा ही हाल चेन्नई सुपर किंग्स का भी जो होम पिच को लेकर खुश नहीं है। पंजाब के खिलाफ हार के बाद लखनऊ ने मेंटॉर जहीर खान ने तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही पिच को लेकर अपनी नाखुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि वह इस बात से निराश हैं कि लखनऊ के क्यूरेटर वास्तव में यह नहीं सोच रहे थे कि यह हमारा होम मैच है। ऐसा लगा जैसे पंजाब के क्यूरेटर ने पिच तैयार की हो।

जायसवाल ने मुंबई छोड़ने को लेकर कहा- मैंने अपने घरेलू क्रिकेट के सफर को जारी रखने के लिए गोवा जाने लेने का फैसला किया

नई दिल्ली टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मुंबई छोड़ने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि क्यों वह मुंबई का साथ छोड़ अब डोमेस्टिक क्रिकेट में गोवा की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। पिछले दिनों ऐसी खबर सामने आई थी कि इस सलामी बल्लेबाज ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से आगामी घरेलू सत्र के लिए गोवा से जुड़ने के लिए एनओसी मांगा है। जायसवाल ने अब इसकी पुष्टि कर दी है कि वह मुंबई का साथ छोड़ गोवा के लिए खेलने वाले हैं। जायसवाल ने कहा कि मुंबई छोड़ने का फैसला ‘बहुत कठिन’ था और वह अपने करियर में आज जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए वह MCA के ‘ऋणी’ रहेंगे। यशस्वी जायसवाल ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “यह मेरे लिए बहुत कठिन फैसला था। मैं आज जो कुछ भी हूं, वह मुंबई की वजह से हूं। इस शहर ने मुझे वह बनाया है जो मैं हूं और मैं जीवन भर एमसीए का ऋणी रहूंगा।” जायसवाल ने कन्फर्म किया कि गोवा ने उन्हें लीडरशिप रोल की पेशकश की है जिस वजह से वह मुंबई की टीम को छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “गोवा ने मुझे एक नया अवसर दिया है और इसने मुझे लीडरशिप की भूमिका प्रदान की है। मेरा पहला टारगेट भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा और जब भी मैं राष्ट्रीय टीम में नहीं रहूंगा, मैं गोवा के लिए खेलूंगा और टूर्नामेंट में उन्हें आगे ले जाने की कोशिश करूंगा। यह एक (महत्वपूर्ण) अवसर था जो मेरे पास आया और मैंने इसे स्वीकार कर लिया।” रिपोर्ट के अनुसार, 23 साल के इस भारतीय सलामी बल्लेबाज ने एनओसी प्राप्त कर ली है और अगले सत्र में गोवा की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। एम.सी.ए. को लिखे अपने पत्र में, जायसवाल ने अपने निर्णय के पीछे “करियर आकांक्षाओं” और “व्यक्तिगत परिस्थितियों” का हवाला दिया। जायसवाल ने लिखा, “मुझे घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है और एसोसिएशन द्वारा प्रदान किए गए अवसरों से मुझे बहुत लाभ हुआ है। हालांकि, अपने करियर की आकांक्षाओं और व्यक्तिगत परिस्थितियों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, मैंने अपने घरेलू क्रिकेट के सफर को जारी रखने के लिए गोवा जाने लेने का फैसला किया है।”

विराट कोहली के आउट होने पर क्यों अरशद वारसी को पड़ी गालियां?, कौन है ये लोग, कहां से आते हैं…

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला बुधवार, 2 अप्रैल की रात बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस सीजन आरसीबी फैंस अपने घरेलू मैदान पर विराट कोहली के बल्ले से धूमधड़ाका देखने के लिए बेताब थे। हालांकि उनकी उम्मीदों पर पानी तब फिरा जब दूसरे ही ओवर में विराट पवेलियन लौट गए। फिर क्या था हुआ वही जो हर बार होता है, कोहली के आउट होने के बाद उनके फैंस गेंदबाज के सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स की बौछार कर देते हैं। हालांकि इस बार उन्होंने गेंदबाज को नहीं बल्कि एक्टर अरशद वारसी को लपेट दिया। दरअसल, विराट कोहली को आउट करने वाले गेंदबाज का नाम अरशद खान था, मगर नासमझ फैंस ने उनकी जगह एक्टर अरशद खान की प्रोफाइल पर अभद्र कमेंट करना शुरू कर दिए। कुछ देर बाद अरशद वारसी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे और फिर मजे लेने का सिलसिला शुरू हो गया। आप भी देखें मजेदार कमेंट्स- कुछ फैंस कमेंट कर रहे हैं कि ऐ सर्किट तू कोहली का विकेट क्यों लिया…वहीं कुछ ने विराट कोहली के फैंस की इस हरकत के लिए अरशद वारसी से माफी भी मांगी। कैसा रहा आरसीबी वर्सेस जीटी मैच? आरसीबी को सीजन की पहली हार का सामना गुजरात टाइटंस के हाथों ही करना पड़ा। इस मैच में विराट कोहली के फेल होने के बाद बेंगलुरु का टॉप ऑर्डर भी ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाया। लियाम लिविंगस्टोन के अर्धशतक के दम पर टीम 169 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। हालांकि इस स्कोर को मेहमान टीम ने 13 गेंदें और 8 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया। गुजरात के लिए जोस बटलर ने 73 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।

अब पछता रहे होंगे चैलेंजर्स, पिछले साल भी प्लेयर ऑफ द मैच थे सिराज, लेकिन इस बार बदल गई टीम

मुंबई मोहम्मद सिराज का ‘मियां मैजिक’ एक बार फिर चला है। इस बार शिकार हुई है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। वही आरसीबी जिसका वह 7 साल तक हिस्सा रहे थे। वही आरसीबी जिसके इतिहास के सिराज तीसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे। 87 मैचों में 83 विकेट चटकाए थे। बुधवार के मैच में गुजरात की तरफ से खेलते हुए सिराज ने बहुत ही किफायती गेंदबाजी की और आरसीबी के 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस जानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिलचस्प बात ये है कि पिछले सीजन में जब गुजरात और आरसीबी का पहला मुकाबला हुआ था तब भी मोहम्मद सिराज ही प्लेयर ऑफ द मैच थे। फर्क ये था कि तब वह आरसीबी का हिस्सा थे और गुजरात को हराने में अहम भूमिका निभाई थी। अभी गुजरात का हिस्सा हैं और इस बार अपनी पूर्व टीम आरसीबी को घुटने टेकने को मजबूर किया। अब शायद आरसीबी को अपनी गलती का अहसास हो रहा होगा और सिराज को रीटेन नहीं करने पर शायद पछतावा भी हो रहा हो। आरसीबी ने इस बार सिराज को रिलीज कर दिया था। ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 12.5 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें खरीद लिया। हैरानी वाली बात है कि आरसीबी ने नीलामी के दौरान न तो सिराज के लिए कोई बोली लगाई और न ही राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया। बुधवार के मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। गुजरात के लिए सिराज ने सबसे ज्यादा तीन, साई किशोर ने 2, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्ण और ईशांत शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किए। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने जोस बटलर और साई सुदर्शन की विस्फोटक पारियों की बदौलत 18वें ओर में ही 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। बटलर ने 39 गेंद में 73 तो सुदर्शन ने 36 गेंद में 49 रन की पारी खेली। मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अगर पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच हुए पहले मुकाबले की बात करें तो उस मैच में मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए थे। तब सिराज आरसीबी की तरफ से खेल रहे थे और उस मैच को आरसीबी ने 4 विकेट से जीता था। 4 मई 2024 को हुए उस मैच में गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए थे। जवाब में आरसीबी ने 14वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। विराट कोहली ने 42 और फाफ डु प्लेसिस ने 64 रनों की पारियां खेली थी। मोहम्मद सिराज शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

आईपीएल 2025 में पहली जीत की राह तलाश रही KKR आज सनराइजर्स करेगी सामना

कोलकाता तीन में से दो मैच हार चुकी गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और पिछले साल फाइनल खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद आज आईपीएल मैच में आमने सामने होंगी तो उनका लक्ष्य जीत की राह पर लौटने का होगा। KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सत्र के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से मिली हार के बाद कहा था कि अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन तीन मैचों में दो हार के बाद अब टीम का मनोबल थोड़ा गिरा होगा। पिछले सत्र में KKR ने सिर्फ तीन मैच गंवाए थे। अब फोकस एक बार फिर ईडन गार्डंस की पिच पर होगा चूंकि RCB से 7 विकेट से मिली हार के बाद इसकी काफी आलोचना हुई है। KKR के पूर्व सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और विराट कोहली ने 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 51 गेंद में 95 रन की साझेदारी करके RCB को जीत दिलाई थी। बंगाल क्रिकेट संघ पर दबाव है कि स्पिनरों से भरी KKR टीम के अनुकूल पिच बनवाई जाए। KKR के पास सुनील नारायण, मोईन अली और वरूण चक्रवर्ती जैसे धुरंधर स्पिनर हैं। पिछले महीने चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके आए स्पिनर चक्रवर्ती ने RCB के खिलाफ 10.75 प्रति ओवर की दर से रन दिए। रिपोर्ट की मानें तो ईडन गार्डंस के पिच क्यूरेटर सुजन मुखर्जी ने पहले मैच में स्पिनरों की मददगार पिच बनाने का KKR का अनुरोध खारिज कर दिया था और यह फैसला टीम पर भारी पड़ गया। चक्रवर्ती ने उस मैच में 45 रन दिए। मुखर्जी ने अपने फैसले को सही ठहराया लेकिन अब कैब अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली खुद क्यूरेटर के साथ पिच का मुआयना कर रहे हैं जिससे आगामी मैचों में पिच में बदलाव देखा जा सकता है। पिच के अलावा KKR टीम संयोजन को लेकर भी काफी सवाल हैं। उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में तालमेल नजर नहीं आ रहा और स्टार खिलाड़ी चल नहीं रहे हैं। KKR ने जिन चार खिलाड़ियों को नीलामी से पहले रिलीज किया था, उन सभी ने आईपीएल के पहले 10 दिन में शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स), उपकप्तान नीतिश राणा (राजस्थान रॉयल्स), फिल साल्ट (RCB) और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स) शामिल हैं। स्टार्क के जाने से KKR की तेज गेंदबाजी काफी कमजोर हुई है। वहीं स्टार्क ने दिल्ली के लिये सनराइजर्स के खिलाफ 35 रन देकर 5 विकेट लिए। स्टार्क की जगह आए स्पेंसर जॉनसन प्रभावित नहीं कर सके हैं जबकि एनरिच नॉर्किया चोट के कारण बाहर हैं। मोटे दाम पर खरीदे गए वेंकटेश अय्यर दो मैचों में 9 रन ही बना सके हैं। रिटेन किये गए खिलाड़ियों में रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह फॉर्म में नहीं हैं। वहीं पहले मैच में छह विकेट पर 286 रन बनाने वाली सनराइजर्स पिछले दो मैचों में 200 रन भी नहीं बना पाई। बेहद आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति नाकाम रही है और पिछले दो मैचों में लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने उसे हराया। पैट कमिंस की टीम को पिछले आईपीएल फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने के लिए अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। ईडन गार्डंस पर कमिंस और मोहम्मद शमी खतरनाक हो सकते हैं। घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिये खेलने वाले शमी का यह घरेलू मैदान है। संभावित प्लेइंग 11 : सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, वियान मुल्डर कोलकाता नाइट राइडर्स : सुनील नरेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे समय : शाम 7:30 बजे।

GT ने 18वें ओवर में ही आरसीबी के 170 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया, सुदर्शन का जलवा

बेंगलुरु आईपीएल 2025 के 14वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम ने 18वें ओवर में ही आरसीबी के 170 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन का पहला मैच खेल रही थी. जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा.  गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए थे. 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने 17.5 ओवर में ही इसे चेज कर लिया. आरसीबी बिना बदलाव के मैदान पर उतरी थी. जबकि गुजरात में एक बदलाव हुआ है. कगिसो रबाडा बाहर हुए और उनकी जगह अरशद खान को जगह दी गई थी.   ऐसे रही आरसीबी की बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही. दूसरे ही ओवर में आरसीबी को विराट कोहली के रूप में पहला झटका लगा.कोहली केवल 7 रन बनाकर अरशद खान का शिकार हुए. इसके बाद तीसरे ही ओवर में देवदत्त पडिक्कल को सिराज ने बोल्ड किया. फिर 5वें ओवर में खतरनाक दिख रहे फिल सॉल्ट को सिराज ने आउट किया. 7वें ओवर में कप्तान रजत पाटीदार को ईशांत ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद जितेश शर्मा ने मोर्चा संभाला और 33 रनों की पारी खेली. लेकिन वो भी 13वें ओवर में आउट हो गए. लेकिन इसके बाद लिविंगस्टन ने तूफानी पारी खेली और अर्धशतक जड़ा. वहीं, टिम डेविड ने भी शानदार बल्लेबाजी की. इसके दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 170 रन बनाए. ऐसी रही गुजरात की बल्लेबाजी 170 रनों के जवाब में उतरी गुजरात की शुरुआत काफी शानदार रही. गिल और साई सुदर्शन ने ठोस शुरुआत दिलाई. हालांकि, गिल 14 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद साई सुदर्शन और जोश बटलर ने मोर्चा संभाला. साई सुदर्शन 49 रन बनाकर आउट हुए लेकिन उन्होंने मोमेंटम गुजरात की ओर शिफ्ट कर दिया. इसके बाद बटलर ने शानदार फिफ्टी जड़ी. बटलर ने नाबाद 73 रनों की पारी खेली और 18वें ओवर में ही गुजरात ने ये मैच जीत लिया. आईपीएल 2025 के 14वें मैच में गुजरात टाइटन्स की टीम ने  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 8 विकेट से हराया. इस मैच के हीरो साई सुदर्शन और जोश बटलर रहे. जोश बटलर नाबाद रहे और उन्होंने 73 रनों की पारी खेली. लेकिन साई सुदर्शन ने गुजरात का मोमेंट सेट किया और 49 रनों की पारी खेली. लेकिन साई सुदर्शन आईपीएल में लगातार अपना जलवा बिखेर रहे हैं. पिछली 7 पारियों पर डालें नजर साई सुदर्शन की पिछली सात आईपीएल पारियों पर अगर नजर डालेंगे तो उन्होंने इसमें एक शतक जड़ा और 4 फिफ्टी लगाई है. जबकि एक बार वो फिफ्टी से चूके हैं. यानी सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब साई 10 से कम स्कोर पर आउट हुए हैं. 7 पारियों में साई सुदर्शन ने 444 रन बनाए हैं. यानी साई ने 8.5 करोड़ की कीमत में आईपीएल में वो कमाल किया है, जो मोटी-मोटी रकम में भी बड़े क्रिकेट के सितारे नहीं कर सके हैं. यहां देखें पिछली 7 पारियां 65(39) 84*(49) 6(14) 103(51) 74(41) 63(41) 49(36) इस सीजन  दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन इस सीजन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो साई सुदर्शन दूसरे नंबर पर हैं. पहले नंबर पर लखनऊ के निकोलस पूरन हैं. जिन्होंने 3 मैच में अबतक 189 रन बनाए हैं. जिसमें दो फिफ्टी जड़ी है. वहीं साई सुदर्शन ने 3 मैच में 186 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर जोश बटलर हैं जिन्होंने 166 रन बनाए हैं.

आरसीबी ने जीटी के सामने 170 रनों का टारगेट रखा, लिविंगस्टोन ने ठोकी फिफ्टी, सिराज चमके

बेंगलुरु आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच आईपीएल 2025 का 14वां मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों की बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ंत हो रही। आरसीबी ने जीटी के सामने 170 रनों का टारगेट रखा है। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन जोड़े। लियाम लिविंगस्टोन ने फिफ्टी ठोकी। उन्होंने 40 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौका और पांच सिक्स शामिल हैं। टिम डेविड ने 17 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। विराट कोहली (7), देवदत्त पडिक्कल (4) और क्रुणाल पांड्या (5) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। जीटी के लिए मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। साई किशोर ने दो जबकि अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा ने एक-एक शिकार किया। जीटी को मिला 170 का टारगेट जीटी को 170 रनों का टारगेट मिला है। आरसीबी ने प्रसिद्ध द्वारा डाले गए 20वें ओवर में 16 रन बटोरे। डेविड ने दो चौकों और एक छक्के समेत यह रन बनाए। वह 32 रन बनाने के बाद आखिरी गेंद पर बोल्ड हुए। भुवनेश्वर कुमार ने नाबाद एक रन बनाया।

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

नई दिल्ली आईपीएल में आज भारतीय क्रिकेट के वर्तमान और भविष्य का मुकाबला है। मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अपने घर में भारत का भविष्य माने जाने वाले शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस से टकराएगी। विराट कोहली को किंग कहा जाता है तो गिल को प्रिंस। आज प्रिंस अपने किंग के घर में जंग जीतने के इरादे से उतरेंगे। गुजरात ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को मात दी थी। वहीं आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े अंतर से हराया था। इस सीजन आरसीबी की टीम शानदार लय में नजर आ रही है और गुजरात भी अच्छा खेल दिखा रही है। नजरें इस बात पर होंगी कि किंग के घर में प्रिंस हावी हो पाते हैं या नहीं। गुजरात टाइटंस की प्‍लेइंग 11 शुभमन गिल (कप्‍तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अर्शद खान, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्‍मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्‍णा और ईशांत शर्मा। बेंच – शेरफेन रदरफोर्ड, ग्‍लेन फिलिप्‍स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वॉशिंगटन सुंदर। आरसीबी की पहले बैटिंग गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात ने एक बदलाव किया है। कगिसो रबाडा बाहर गए हैं और अरशद खान की टीम में एंट्री हुई है। आरसीबी बिना बदलाव के साथ उतरी है। चिन्नास्वामी में किंग के सामने प्रिंस बेंगलुरू के एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में आज मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना गुजरात टाइटंस से होना है। इस मैच को किंग बनाम प्रिंस के मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है। मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन गिल के सामने होंगे। इस मैच में किसका बल्ला ज्यादा रन उगलता है और किस टीम को जीत मिलती है, इस पर सभी की नजरें हैं।

घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम का साथ छोड़ेंगे यशस्वी, अब मुंबई के बजाए गोवा के लिए खेलने की इच्छा जताई

मुंबई मुंबई क्रिकेट संघ ने यशस्वी की इस मांग को स्वीकार कर लिया है। यशस्वी आखिरी बार मुंबई के लिए जम्मू कश्मीर के खिलाफ 23-25 जनवरी के बीच रणजी ट्रॉफी के लीग मैच में खेले थे। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम का साथ छोड़ने का फैसला लिया है। यशस्वी इसी टीम की बदौलत राष्ट्रीय टीम में अपनी पहचान स्थापित कर सके हैं। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए मुंबई टीम छोड़ने का फैसला लिया है। यशस्वी ने मंगलवार को मुंबई क्रिकेट संघ को पत्र लिखा और मुंबई के बजाए गोवा के लिए खेलने की इच्छा जताई। मुंबई क्रिकेट संघ ने मांग स्वीकार की मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने यशस्वी की इस मांग को स्वीकार कर लिया है। 23 वर्षीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी अब 2025-26 सीजन में गोवा के लिए खेलेंगे। मुंबई क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, हां, यह आश्चर्यजनक है। उसने कुछ सोचकर ही यह कदम उठाया होगा। उसने हमने कहा कि उसे रिलीज कर दिया जाए और हमने उसका अनुरोध मान लिया।   जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले आखिरी मैच यशस्वी आखिरी बार मुंबई के लिए जम्मू कश्मीर के खिलाफ 23-25 जनवरी के बीच रणजी ट्रॉफी के लीग मैच में खेले थे। उन्होंने चार और 26 रन बनाए, जबकि मुंबई को टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार जम्मू कश्मीर ने पांच विकेट से हराया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी भारतीय खिलाड़ियों से राष्ट्रीय जिम्मेदारी से मुक्त रहने पर घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए कहा था जिसके बाद यशस्वी मुंबई के लिए खेले थे। यशस्वी जायसवाल ने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और तभी से वह ओपनर के तौर पर पहली पसंद बने हुए हैं। यशस्वी ने डेब्यू करने के बाद से भारत के लिए 19 मैच खेले हैं और बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन किया है। टेस्ट में उनका 52 से ज्यादा का है और उन्होंने इस प्रारूप में भारत के लिए खेलते हुए चार शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं।  

जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हैं, जानिए लेटेस्ट फिटनेस अपडेट

नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हैं। इस वजह से वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं दिखे थे और न ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते दिख रहे हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते तक उनके पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद थी लेकिन अब इसकी संभावना बहुत कम है। फैंस को अपने पसंदीदा गेंदबाज को फिर से ऐक्शन में देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। इसकी वजह ये है कि बुमराह की चोट को पहले जितना गंभीर समझा गया था, असल में वह उससे कहीं ज्यादा गंभीर है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम किसी जल्दबाजी में भी नहीं दिखना चाहती क्योंकि वह नहीं चाहेगी कि मैदान पर वापसी के बाद इस स्टार गेंदबाज की दिक्कतें फिर बढ़ जाएं। वैसे अच्छी खबर ये है कि बुमराह ने नेट पर गेंदबाजी शुरू कर दी है लेकिन अभी वह पूरी ताकत और क्षमता से गेंद नहीं फेंक रहे हैं। फिलहाल, सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में बीसीसीआई की मेडिकल टीम बहुत सावधानी से उनकी निगरानी कर रही है। टीम उनकी क्रिकेट के मैदान पर वापसी को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं है क्योंकि इसके दीर्घकालिक नुकसान हो सकते हैं। जल्दबाजी हुई तो बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्टर का शिकार हो सकते हैं। दरअसल, हड्डी में बहुत ही मामूली क्रैक होने को स्ट्रेस फैक्चर बोलते हैं जो आम तौर पर लगातार दौड़ने, ऊपर-नीचे कूदने की वजह से होता है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम पूरी तरह मुतमईन हो जाना चाहती है कि बुमराह 100 प्रतिशत फिट हैं और चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। मीडिया ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, ‘बुमराह की चोट थोड़ी ज्यादा गंभीर है। मेडिकल टीम ये सुनिश्चित करना चाहती है कि वह स्ट्रेस फैक्चर का शिकार न हों। बुमराह खुद भी बहुत सावधान हैं। वह सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन पूरी क्षमता से गेंदबाजी में अभी और समय लग सकता है। इसके लिए कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि वह अप्रैल के मध्य तक वापसी कर सकते हैं।’ जसप्रीत बुमराह पिछले साल टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलते दिखे हैं। क्रिकेट फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल के ठीक बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलने हैं।

वेस्टइंडीज की टीम ने लॉर्ड्स ग्राउंड पर 21 जून 1975 को क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था, अब 50वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाला है

नई दिल्ली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 1975 की गोल्डन जुबली यानी 50वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाला है। वेस्टइंडीज की टीम ने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 21 जून 1975 को क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। ये क्रिकेट की दुनिया में पहला वैश्विक टूर्नामेंट था। वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड ने ट्रॉफी उठाई थी। फाइनल में क्लाइव लॉयड ने शतक जड़ा था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मैच में टीम को 17 रनों से जीत मिली थी। क्रिकबज को क्रिकेट वेस्टइंडीज ये सीईओ क्रिस डेहरिंग ने बताया, “हां, यह (गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन) सच है, लेकिन निश्चित रूप से हम सेलिब्रेशन की विशिष्ट तिथि और विवरण की घोषणा आने वाले समय में करेंगे।” स्मृति समारोह बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच के साथ मनाया जा सकता है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 25 जून से किंग्स्टन ओवल में मुकाबला शुरू होगा। इस पर माइकल होल्डिंग ने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक बढ़िया विचार है। मुझे स्पष्ट रूप से समारोह का विवरण नहीं पता है, लेकिन हमारी उपलब्धियों को सम्मानित करना एक बढ़िया विचार है।” होल्डिंग 1975 की विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इसके बाद के विश्व कप में वे शामिल रहे। 1979 में जब वेस्टइंडीज ने अपना दूसरा खिताब जीता था तो वे टीम का हिस्सा थे। 1983 में भी वे खेल, जब भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराया था. विश्व कप की जीत कैरेबियाई क्रिकेट इतिहास के सबसे महान क्षणों में से एक थी, जो विश्व क्रिकेट में वेस्टइंडीज के वर्चस्व के चरम पर थी। उनका दबदबा एक और दशक तक जारी रहा, उसके बाद उनका पतन शुरू हो गया और तब से वे पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। बाद में दो टी20 वर्ल्ड कप जीते, लेकिन बावजूद इसके टीम उस दर्जे की नजर नहीं आती, जो पहले हुआ करती थी।

आज गेंदबाजों की आएगी शामत, बल्लेबाज दिखाएंगे अपना बाहुबल, बेंगलुरू में चौके और छक्कों की होगी बारिश

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन का कारवां आज यानी बुधवार 2 अप्रैल को बेंगलुरू पहुंचने वाला है। यहां के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना गुजरात टाइटन्स से होगा। बेंगलुरू में चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिलती है। ऐसे में अगर बेंगलुरू में फिर से हाई स्कोरिंग मुकाबला हो तो हैरान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां अक्सर 200 प्लस के स्कोर बनते हैं। एक सीजन में आधे से ज्यादा बार भी ऐसा होता रहता है। यहां हमेशा बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होती रही है। गेंदबाजों के लिए इस मैदान को कब्रगाह माना जाता है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां हमेशा से बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। अब तक यहां आईपीएल के 96 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 41 मैचों में जीत उस टीम को मिली है, जिसने पहले बल्लेबाजी की, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम 49 मुकाबले जीती है। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 171 रन है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हाई स्कोरिंग वेन्यू है, क्योंकि इसकी बाउंड्री भी छोटी हैं। वहीं, अगर गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो 69 फीसदी के करीब विकेट तेज गेंदबाजों को मिलते हैं और स्पिनरों को 31 फीसदी विकेट मिलते हैं। स्पिनरों ने यहां 300 से ज्यादा विकेट निकाले हैं, जबकि पेसर्स को 700 के करीब विकेट मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेसर्स को विकेट तो मिलते हैं, लेकिन स्पिनर भी मैच में अपना थोड़ा बहुत योगदान जरूर देते हैं। आरसीबी और जीटी के अब तक के आईपीएल अभियान की बात करें तो बेंगलुरू की टीम ने दो मुकाबले घर के बाहर जीते हैं, जबकि गुजरात ने अब तक घर पर दो मैच खेले हैं। इनमें से एक मैच में टीम को हार मिली, जबकि एक मैच में जीत मिली। ऐसे में यहां मुकाबला कड़ा होगा, क्योंकि आरसीबी की नजर जीत की हैट्रिक पर होगी और गुजरात जीत की लय बरकरार रखना पसंद करेगी।

भारतीय पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल की सगाई हुई सगाई, ताइक्वांडों खिलाड़ी का थामा हाथ

जींद विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल की सगाई शहर के एक निजी होटल में जींद निवासी ताइक्वांडों की नैशनल खिलाड़ी अंशुल श्योकंद से हुई। इस सगाई समारोह में दोनों पक्षों के 70 नजदीकी लोग शामिल हुए। अंशुल के पिता कुलदीप किसान हैं और उनकी मां सीमा नर्सिंग आफिसर हैं। पहले अंशुल की मां सीमा की ड्यूटी रोहतक पीजीआई में रही। इस दौरान परिवार के सदस्य रोहतक ही रहते थे। वहीं पर अमित के पिता के साथ कुलदीप की जान-पहचान हुई थी। अब अंशुल का परिवार जींद के विजयनगर में रह रहा है।   बता दें कि अमित पंघाल का भाई अजय विदेश में गया हुआ है और वह अक्टूबर माह तक लौटेगा, उसके बाद नवंबर में अमित और अंशुल की शादी का प्लान परिवार के लोगों ने किया है। अंशुल इंडियन एयरफोर्स की तैयारी कर रही है और हाल ही में उसने एयरफोर्स का एग्जाम क्लीयर भी किया है। रोहतक जिले के गांव मायना निवासी अमित पंघाल अंशुल को काफी सालों से जानते हैं।   बड़े भाई को देख रोहतक के साथ लगते गांव मायना के निवासी अमित पंघाल अपने बड़े भाई अजय पंघाल को मुक्केबाजी करते देख रिंग में उतरे थे। अजय पंघाल सेना में हैं, लेकिन वो ओलंपिक में नहीं जा सके। अमित ने उनका सपना पूरा किया। गांव में ही कोच अनिल धनखड़ ने रिंग में मुक्केबाजी के पंच सिखाए। देखते ही देखते अमित ने रिंग में बेहतर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। 2016 में नेशनल गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2018 में सेना को ज्वाइन किया था। कॉमनवेल्थ में सिल्वर और गोल्ड, वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर, एशियन गेम्स में गोल्ड, एशियन चैंपियनशिप में ब्रांज, सिल्वर और गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं। अमित पंघाल की मां उषा पंघाल गृहणी हैं, जबकि पिता विजेंद्र पंघाल एक छोटे किसान हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet