LATEST NEWS

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा ने- अय्यर बीच के ओवरों में सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज है

नई दिल्ली पंजाब किंग्स (PBKS) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक उच्च स्कोरिंग मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) पर एक संकीर्ण जीत हासिल की। ​​243/5 के मजबूत स्कोर का बचाव करते हुए पंजाब ने गुजरात को 232/5 पर रोक दिया जिससे रोमांचक 11 रन की जीत दर्ज की गई। मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर की पारी के असाधारण पहलू पर अपने विचार साझा किए, उन्होंने कहा कि यह एक शानदार पारी थी और खासकर स्पिन के खिलाफ क्लीन हिटिंग थी। चोपड़ा ने यह भी कहा कि जब स्पिनरों को हिट करने की बात आती है तो श्रेयस बीच के ओवरों में सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज हैं। आकाश चोपड़ा ने जियो हॉटस्टार पर कहा, ‘यह सिर्फ साफ-सुथरी, तीखी हिटिंग थी–खासकर स्पिन के खिलाफ। मेरा मानना ​​है कि जब स्पिनरों को हिट करने की बात आती है तो वह बीच के ओवरों में सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज है। अक्सर बल्लेबाजों को ओवर टॉप हिट करने से पहले गति बनाने के लिए आगे आना पड़ता है, लेकिन श्रेयस को इसकी जरूरत नहीं है। इससे गेंदबाजों के लिए उनके अगले कदम का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है।’ चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर की बेहतर बल्लेबाजी तकनीक पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अय्यर ने अपना रुख थोड़ा खोला है, जिससे उन्हें उन क्षेत्रों तक पहुंचने में मदद मिली है जहां वे पहले नहीं पहुंच पाते थे और शॉर्ट गेंदों को ज़्यादा प्रभावी ढंग से हैंडल कर पाते हैं। यह संतुलित रुख उन्हें गतिशील और नियंत्रण में रखता है, जिससे उनकी शॉट बनाने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ उनके फ्रंट-फुट के खेल की बात नहीं है; वे क्रीज की गहराई का इस्तेमाल करके मिड-विकेट फील्डर के ऊपर से गेंद को हिट करते हैं। एक मुख्य अवलोकन यह है कि उन्होंने अपना रुख थोड़ा खोला है। परंपरागत रूप से बल्लेबाजी एक साइड-ऑन गेम है, लेकिन श्रेयस ने अपने पिछले पैर को इस तरह से समायोजित किया है कि यह अब पॉपिंग क्रीज के समानांतर नहीं है, बल्कि थोड़ा खुला है, पॉइंट और कवर के बीच कहीं।’ चोपड़ा ने कहा, ‘उनका बल्ला, जो पहले लगभग ऑफ-स्टंप के ऊपर से नीचे आता था, अब थोड़ा बाहर की ओर है, जिससे उन्हें उन क्षेत्रों तक पहुंचने में मदद मिलती है, जहां वे पहले नहीं पहुंच पाते थे। इस समायोजन ने शॉर्ट बॉल को संभालने की उनकी क्षमता में भी सुधार किया है। अगर कोई बल्लेबाज सिर्फ शॉर्ट बॉल पर ध्यान केंद्रित करता है और उसका सारा वजन पिछले पैर पर होता है, तो वे शॉट को मिसटाइम करने का जोखिम उठाते हैं। हालांकि, श्रेयस के संतुलित रुख के साथ, वे गतिशील और नियंत्रण में रहते हैं, जो उनकी शॉट बनाने की क्षमता को काफी हद तक बढ़ाता है।’

सेंचुरी मायने रखती है, लेकिन टीम के हित से ऊपर कुछ भी नहीं! यही दिखाया पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर ने

नई दिल्ली पर्सनल माइलस्टोन मायने रखता है। सेंचुरी मायने रखती है। लेकिन टीम के हित से ऊपर कुछ भी नहीं! यही दिखाया पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर ने। मंगलवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अय्यर ने महज 42 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके पास आईपीएल में अपना पहला शतक लगाने का भरपूर मौका था। पहले बल्लेबाजी करते हुए 19वें ओवर के खात्मे पर पंजाब किंग्स का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन था। अय्यर 97 रन बना चुके थे तो शशांक सिंह 10 गेंदों पर ताबड़तोड़ 22 रन बटोर चुके थे। सामने कोई रन का टारगेट नहीं था। चेज नहीं कर रहे थे। आखिरी ओवर में स्ट्राइक शशांक के पास थी। सिंगल से छोर बदलते ही अय्यर सेंचुरी पूरी कर सकते थे लेकिन उन्होंने आखिरी ओवर की शुरुआत से ठीक पहले शशांक से कहा- मेरी सेंचुरी की चिंता मत करो। जितना ज्यादा हो सके, रन बनाओ। आखिरी ओवर की शुरुआत से ठीक पहले अय्यर शशांक के पास पहुंचे और उनसे कुछ बात की। आखिर उन्होंने पार्टनर से क्या कहा, इसका खुलासा खुद शशांक ने मैच के बाद किया। उन्होंने बताया कि अय्यर ने आखिरी ओवर शुरू होने से पहले उनसे कहा कि मेरी सेंचुरी की फिक्र मत करना, टीम के लिए जितना अधिक से अधिक रन बटोर सकते हो, इस पर फोकस करना। शशांक ने भी अपने कप्तान को निराश नहीं किया और उनके भरोसे पर खरे उतरे। उन्होंने पूरा ओवर खेला और गुजरात के गेंदबाज मोहम्मद सिराज की ऐसी धुलाई की कि वह याद रखेंगे। आखिरी ओवर में शशांक का धूमधड़ाका गुजरात की तरफ से आखिरी ओवर लेकर आए मोहम्मद सिराज। लेकिन श्रेयस अय्यर की हौसलाफजाई के बाद शशांत को जैसे अलग ही मूड में थे। एक के बाद एक उन्होंने सिराज की गेंदों को सीमारेखा से बाहर पहुंचाना शुरू कर दिया। 4,2,4,4,4,4…बीच में एक वाइड भी। इस तरह शशांक आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स के खाते में 23 रन जोड़ दिए। उन्होंने मात्र 16 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 44 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। दूसरे छोर पर श्रेयस अय्यर शतक 97 रनों पर नाबाद खड़े रहे। पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। बाद में जब शशांक से अय्यर का शतक नहीं पूरा हो पाने को लेकर सवाल किया गया तो उनका जवाब था, ‘हां, ये अच्छा कैमियो था। लेकिन श्रेयस को देखकर मुझे और प्रेरणा मिली। ईमानदारी से कहूं तो श्रेयस ने पहले बॉल से ही मुझे कह रखा था कि मेरे शतक की परवाह मत करना। सिर्फ गेंद को देखो और उसके हिसाब से खेलो।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने कोशिश की और ये सुनिश्चित किया कि मैं बाउंड्री लगा लगाऊं। जब आप उस नंबर पर बैटिंग करते हैं तो ये भी मुमकिन है कि आप हमेशा अच्छे से हिट नहीं कर पाए। मुझे पता है कि मैं कौन से शॉट खेल सकता हूं। मैंने अपनी ताकत पर फोकस किया न कि उन चीजों पर जिनको मैं नहीं कर सकता।’ पंजाब ने मैच को 11 रनों से जीत लिया। 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 232 रन ही जुटा सकी। जीटी ने जिस तरह से लक्ष्य का पीछा किया और करीब तक पहुंची, वो बताता है कि पंजाब की टीम ने अगर आखिरी ओवर में 23 रन नहीं बटोरी होती तो ये मैच उनकी हाथ से लगभग फिसल ही जाता।

आज गुवाहटी में होगा मुकाबला, राजस्थान रॉयल्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स मैच के लिए पिच रिपोर्ट क्या कहती है?

नई दिल्ली IPL 2025 का छठा मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। गुवाहटी में ये मुकाबला खेला जाएगा, जिसे राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड कहा जाता है। गुवाहटी में राजस्थान की टीम पिछले दो सीजन से कम से कम दो-दो मुकाबले खेल रही है। इस बार भी टीम दो होम गेम यहां खेलने वाली है। इनमें से एक मुकाबला तो आज ही होना है, जबकि दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके से 30 मार्च को शेड्यूल है। हालांकि, आप यहां जान लीजिए कि राजस्थान रॉयल्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स मैच के लिए पिच रिपोर्ट क्या कहती है? क्या बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होगी या गेंदबाज कहर बरपाएंगे? गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहां 4 मुकाबले अब तक आईपीएल के खेले गए, जिनमें पहले बल्लेबाजी करते हुए दो टीमें जीती हैं। वहीं, एक मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती है। एक मैच बेनतीजा रहा है। पहली पारी का औसत स्कोर आईपीएल में इस मैदान में 135 रहा है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़े भी इस मैदान के लगभग इसी तरह के हैं, जहां सात मैचों के बाद पहली पारी का औसत स्कोर 137 है। ऐसे में यहां हाई स्कोरिंग मैच शायद ही देखने को मिले। वहीं, अगर बात गेंदबाजी की नजरिए से करें तो यहां पेसर्स हावी रहते हैं, लेकिन स्पिनरों को भी अच्छी खासी मदद इस पिच से मिलने की उम्मीद है। आईपीएल का सैंपल साइज यहां छोटा है, लेकिन फिर भी 66.67 फीसदी विकेट पेसर्स को मिले हैं और स्पिनरों को 33.33 फीसदी विकेट मिले हैं। टी20आई क्रिकेट में पेसर्स को 52.63 और स्पिनर्स को 47.37 फीसदी विकेट मिले हैं। इससे कहा जा सकता है कि इस पिच पर गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिलने की पूरी संभावना है। बल्लेबाज रनों के तरसते हुए नजर आ सकते हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 खिलाड़ियों में तीन भारतीय और पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 में चार भारतीय

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 5 मुकाबले हो चुके हैं। सभी टीमों ने एक-एक मैच खेल लिया है। इन पांच मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में कौन आगे है और पर्पल कैप पर किसका कब्जा है? ये जान लीजिए। आने वाले समय में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस दिलचस्प होती जाएगी। हालांकि, पांच मैचों के बाद अच्छी बात यह है कि ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 खिलाड़ियों में तीन भारतीय हैं। पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 में चार भारतीय हैं। IPL 2025 के ऑरेंज कैप की रेस की बात करें तो टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनमें ईशान किशन शतक के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 106 रनों की पारी खेली थी। दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं। श्रेयस ने 97 रन गुजरात के खिलाफ बनाए। लिस्ट में तीसरा नाम निकोलस पूरन का है, जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ 75 रनों की पारी खेली। चौथे नंबर पर लिस्ट में तीसरे भारतीय साई सुदर्शन हैं। उन्होंने 74 रन पंजाब के खिलाफ बनाए। पांचवें पायदान पर मिचेल मार्श हैं। उन्होंने 72 रनों की पारी खेली। IPL 2025 ऑरेंज कैप की रेस में शामिल खिलाड़ी 1. ईशान किशन – 106 रन IPL 2025 की पर्पल कैप की रेस की बात करें तो इसमें शीर्ष पर नूर अहमद हैं, जो इस बार चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 विकेट निकाले थे। इसके अलावा टॉप 5 में जो अन्य चार खिलाड़ी हैं उनको 3-3 विकेट ही मिले हैं। इनमें खलील अहमद, क्रुणाल पांड्या, आर साई किशोर और विग्नेश पुथुर का नाम शामिल है। सभी खिलाड़ियों ने एक-एक मैच ही खेला है। IPL 2025 पर्पल कैप की रेस में शामिल खिलाड़ी 1. नूर अहमद – 4 विकेट 3. क्रुणाल पांड्या – 3 विकेट 4. आर साई किशोर – 3 विकेट 5. विग्नेश पुथुर – 3 विकेट

PBKS की पहली जीत के बाद कप्‍तान Shreyas Iyer ने किया बड़ा खुलासा; दो गेंदबाजों की खूब की तारीफ

अहमदाबाद यह हाई-स्कोरिंग मैच आखिरी ओवर तक बेहद संघर्षपूर्ण रहा, जहां हर गेंद पर खेल का रुख बदलता नजर आया, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने अंतिम क्षणों में शानदार प्रदर्शन कर गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत छीन ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी (97 रन) की बदौलत 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उनकी इस धमाकेदार पारी में शानदार स्ट्रोकप्ले देखने को मिला, जिससे टीम को मजबूत आधार मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार शुरुआत की और ऐसा लग रहा था कि वे आसानी से लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे, लेकिन मैच के अंतिम ओवरों में विजय कुमार वय्शक ने कसी हुई गेंदबाजी कर खेल का पूरा समीकरण बदल दिया। उनके सटीक यॉर्कर और बेहतरीन लाइन-लेंथ के आगे गुजरात के बल्लेबाज दबाव में आ गए और अंततः पूरी टीम 232 रन ही बना सकी, जिससे पंजाब ने 11 रन से मुकाबला जीत लिया। इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए और गुजरात को 244 रन का विशाल लक्ष्य दिया। श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए, लेकिन वह अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए। श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों पर 97 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में पांच चौके और नौ छक्के जड़े। वहीं, शशांक सिंह ने नाबाद 44 रन की तेजतर्रार पारी खेली। शशांक सिंह ने मात्र 16 गेंदों में 44 रन ठोकते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए। प्रियांश आर्य ने 47 रन की उपयोगी पारी खेली, जिससे पंजाब किंग्स ने विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन (74) और जोस बटलर (54) ने शानदार पारियां खेलीं, जिससे एक समय ऐसा लग रहा था कि गुजरात आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगा। दोनों बल्लेबाजों की मौजूदगी में गुजरात की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन पंजाब किंग्स ने आखिरी ओवरों में जबरदस्त वापसी करते हुए मैच का रुख पलट दिया। साई सुदर्शन ने 41 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने पांच चौके और छह गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं, जोस बटलर ने 33 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे। पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर को उम्‍दा पारी खेलने के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अय्यर ने केवल 42 गेंदों में 5 चौके और 9 छक्‍के की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। उन्‍हें शशांक सिंह का अच्‍छा साथ मिला, जिन्‍होंने केवल 16 गेंदों में 6 चौके और दो छक्‍के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 81 रन की अविजित साझेदारी हुई। अपनी पारी से खुश श्रेयस अय्यर ने प्‍लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड लेने के बाद प्रसारणकर्ता से बातचीत में कहा, ‘उत्‍साहित हूं। पहले ही मैच में नाबाद 97 रन बनाने से अच्‍छा महसूस हो रहा है। ईमानदारी से कहूं तो इससे बेहतर एहसास नहीं कुछ। मेरे लिए जरूरी था कि आगे आकर परिस्थितियों में खुद को ढालना। मैंने पहली गेंद पर चौका जमाया, जिससे काफी विश्‍वास बढ़ा।’ एक शॉट ने सब बदल दिया कगिसो रबाडा की गेंद पर फ्ल‍िक के जरिये जो छक्‍का जमाया, मेरे ख्‍याल से वहां से पूरी तरह लय बदल गई। पिच में थोड़ा अतिरिक्‍त उछाल भी था। हमने परिस्थितियों में जल्‍द खुद को ढाल लिया। आपने देखा कि शशांक ने केवल 16 या 17 गेंदों में 44 रन ठोक दिए। हमने देखा कि ओस आ गई है तो हम जानते थे कि दृश्‍य बदलेंगे। अच्‍छी बात है कि हम अपनी रणनीति में कामयाब रहे। नए नियम से मिली मदद श्रेयस अय्यर ने अपने दो गेंदबाजों विजयकुमार वैशाक और अर्शदीप सिंह की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा, ‘वैशाक मजेदार किरदार हैं। उनके पास कई मिश्रण हैं, जिसके कारण उनका एटीट्यूड शानदार है। उनकी सोच बहुत अच्‍छी है। उन्‍हें बाहर से देखकर बहुत खुशी हुई।’ पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान ने कहा, ‘मेरे ख्‍याल से अर्शदीप ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। उसने कहा कि गेंद थोड़ी रिवर्स स्विंग हो रही है तो लार लगाने से मदद मिलेगी। हम सफल रहे। सीजन शुरू होने से पहले हमने कोई कमी नहीं छोड़ी। सभी अपनी मानसिकता के साथ आए। मैदान में सभी ने हिस्‍सा लिया और फैसले लेने में अपनी दिलचस्‍पी दिखाई।

गुजरात को दिया पंजाब ने 244 का टारगेट, कप्तान अय्यर शतक से चूके

अहमदाबाद. आज आईपीएल 2025 का पांचवां मैच गुजरात टाइटंस (जीटी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हैं। पीबीकेएस ने जीटी को 244 रनों का लक्ष्य दिया है। पंजाब ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 243 रन बटोरे। श्रेयस अय्यर (97) अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए। शशांक सिंह 44 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टोइनिस बने साई के शिकार पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। साई किशोर ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस का शिकार किया। उन्होंने 15 गेंदो में 20 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल हैं। स्टोइनिस ने अय्यर (64*) के संग पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की पार्टनरशिप की।

केएल राहुल और अथिया को दिल्ली कैपिटल्स ने भावुक ‘बेबी सेलिब्रेशन’ किया, घर आई नन्ही परी

इंदौर क्रिकेट फैंस के लिए यह दिन बेहद खास रहा, जब दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। यह मैच अंत तक रोमांच से भरा रहा है। डीसी की जीत ने इसे यादगार बना दिया, लेकिन खुशियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। उसी शाम, एलएसजी के कप्तान केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने अपनी बेटी का स्वागत किया, जिसने इस दिन को और खास बना दिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस दोहरी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए एक भावुक ‘बेबी सेलिब्रेशन’ किया।   डीसी की जीत का रोमांच मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को कांटे की टक्कर में हराया। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने इस जीत को अपनी कप्तानी का रोलर-कोस्टर अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि “अब तैयार रहें। मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा। उतार-चढ़ाव आएंगे। अक्षर ने बल्लेबाजों के आक्रामक खेल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले साल से ही ऐसा ट्रेंड शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले छह ओवरों में हमें लगा कि हमने ज्यादा रन दे दिए। कुछ कैच भी छूटे। ऐसा लग रहा था कि वे 240 रन बना लेंगे, लेकिन हमने वापसी की। आशुतोष ने जीता मैन ऑफ द मैच मैच के हीरो रहे आशुतोष ने अपना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड अपने मेंटर शिखर धवन को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि “विप्रज ने शुरू में शानदार अटैक किया। मैं गेंद को ठीक से हिट नहीं कर पा रहा था। मैंने उसे हिट करते रहने के लिए कहा। वह दबाव में भी शांत रहा। यह अवॉर्ड मैं अपने मेंटर शिखर पाजी को देना चाहता हूं। आशुतोष ने पिछले सीजन के अनुभवों से सीख लेते हुए कहा कि पिछले साल मैं कुछ करीबी मैच फिनिश नहीं कर पाया था। पूरे साल मैंने इस पर ध्यान दिया। मुझे भरोसा था कि अगर मैं आखिरी ओवर तक खेलूंगा, तो कुछ भी हो सकता है।  

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का पांचवां गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। 2022 की आईपीएल विजेता टीम गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन में आठवें पायदान पर अपना सफर खत्म किया था। गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को पिछले साल अपनी टीम का कप्तान बनाया था। अब पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम का कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया है। अगर बात करें आईपीएल में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो दोनों टीमों के बीच 5 बार भिड़ंत हो चुकी है। इन मैचों में गुजरात की टीम ने 3 बार जीत हासिल की है, जबकि पंजाब की टीम ने दो बार जीत हासिल की है। 

डीसी और एलएसजी के बीच खेला गया, मैच के बाद तीन यार मिले और बैठकर हंसी-मजाक किया, फैंस बोले- गलत टीम में हो भाई

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच खेला गया। डीसी ने विशाखापट्टनम के मैदान पर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली डीसी ने तीन गेंद बाकी रहते 210 रनों का टारगेट चेज किया। डीसी वर्सेस एलएसजी मैच के बाद तीन यार मिले और बैठकर हंसी-मजाक किया। यह यार हैं, पंत, अक्षर और कुलदीप यादव। स्पिनर कुलदीप दिल्ली का हिस्सा हैं। पिछले सीजन तक पंत ने डीसी ने कमान संभाली थी। पंत की जब कुलदीप और अक्षर से मुलाकात हुई तो अलग याराना दिखा। पंत ने कुलदीप की एक शॉट को लेकर खिल्ली उड़ाई। डीसी ने मंगलवार को दिलचस्प वीडियो शेयर किया। बता दें कि पंत ने 2016 में दिल्ली फ्रेंचाइजी की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। वह 2024 तक दिल्ली का हिस्सा रहे और फिर एलएसजी में चले गए। एलएसजी ने पंत को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। पंत, कुलदीप और अक्षर के वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने पंत को लेकर कमेंट किया, ”गलत टीम में हो भाई।” दूसरे ने कहा, ”पंत का दिल अब भी दिल्ली के लिए धड़कता है, चाहे वह किसी भी टीम से खेलें।” अन्य ने लिखा, ”आईपीएल एकमात्र ऐसी लीग है, जहां खिलाड़ी मैच के बाद मिलते हैं और खेल पर चर्चा करते हैं। ऐसा लग रहा कि जैसे हम स्कूल के दिनों में वापस लौट गए। मैच के बाद यह देखकर अच्छा लग रहा।” मैच की बात करें तो दिल्ली ने ‘इम्पैक्ट सब’ आशुतोष शर्मा की सूझबझ से खेली गई 31 गेंद में नाबाद 66 रन की तू्फानी पारी के दम पर एलएसजी को मात दी। आशुतोष ने शाहबाज अहमद की गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और इतने ही छक्के जड़े। आशुतोष और विप्रज निगम (39 रन) ने सातवें विकेट के लिए 22 गेंद में 55 रन की साझेदारी की। अंतिम चार ओवर में जीत के लिए 42 रन की जरूरत थी। हालांकि, 17वें ओवर की पहली गेंद पर राठी की कैरम बॉल लेग साइड पर फ्लिक करने के प्रयास में विप्रज कैच आउट हो गए। दूसरे छोर पर साथ नहीं मिलने के बावजूद आशुतोष अंत तक डटे रहे और अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया। डीसी ने इससे पहले निकोलस पूरन (75 रन) और मिचेल मार्श (72 रन) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत आठ विकेट पर 209 बनाए।

आईपीएल में डेब्यू के बाद यह नाम हर क्रिकेट प्रेमी की जुबां पर, विपराज निगम ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से जीता दिल

नई दिल्ली विपराज निगम…कल तक इस नाम को बहुत कम ही लोग जानते थे। लेकिन आईपीएल में डेब्यू के बाद यह नाम हर क्रिकेट प्रेमी की जुबां पर है। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आशुतोष शर्मा ने कमाल किया। लेकिन उससे पहले विपराज ने अपने पहले ही मैच में जो धमाल किया, उसे कम आंकना भूल होगी। अपने डेब्यू मैच ऑलराउंड प्रदर्शन से विपराज छा गए हैं। पहले तो उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर एडेन मारक्रम को चलता कर बड़ा झटका दिया। विपराज ने निकोलस पूरन को भी चलता कर दिया होता, लेकिन समीर रिजवी ने प्वॉइंट पर कैच छोड़ दिया। गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी विपराज ने अपना दम दिखाया और 15 गेंद में 39 रनों की धुआंधार पारी खेल डाली। जमकर की धुलाई विपराज निगम 13वें ओवर में आए, जब आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे ट्रिस्टन स्टब्स आउट होकर पवेलियन जा चुके थे। इसके बाद दिल्ली की उम्मीदें भी डूबने लगी थीं। लेकिन विपराज के इरादे कुछ और ही थे। शुरू में वह थोड़े सतर्क दिखे, लेकिन 14वें ओवर में उन्होंने गियर बदल लिया। रवि बिश्नोई के इस ओवर में विपराज ने दो चौके और एक छक्का लगाया। अगला ओवर करने आए शाहबाज नदीम को भी विपराज ने एक चौके और एक छक्के के लिए भेजा। इसके बाद 16वें ओवर में भी दो चौके लगाए। 15 गेंदों पर 39 रन बनाने के बाद विपराज आउट हो गए, लेकिन तब तक वह सुनिश्चित कर चुके थे कि जरूरी नेट रन रेट का दबाव आशुतोष शर्मा पर हावी न होने पाए। कौन हैं विपराज विपराज निगम की उम्र 20 साल है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। विपराज लेग स्पिन ऑलराउंडर हैं। मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपए में खरीदा था। उन्होंने यूपी टी-20 लीग में अपने प्रदर्शन से अच्छी छाप छोड़ी थी। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में वह सुर्खियों में आए। विपराज ने यहां पर सात से थोड़ी सी ज्यादा इकॉनमी से आठ विकेट हासिल किए। पहले भी किया है कमाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान विपराज बहुत ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। लेकिन आंध्र प्रदेश के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। रिंकू सिंह के साथ बैटिंग करते हुए विपराज ने 8 गेंद में 27 रन की पारी खेली थी। दोनों ने मिलकर उत्तर प्रदेश को जीत दिलाई थी। इसके अलावा सीजन से पहले दिल्ली के इंट्रा स्क्वॉड मैच में विपराज ने 29 गेंदों में 54 रन बनाए थे, जिसमें सात चौके और दो छक्के थे।

आशुतोष शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स के जबड़े से छीनी जीत, अब बना नई सनसनी

नई दिल्ली दो साल पहले घरेलू क्रिकेट में एक युवा खिलाड़ी ने सबसे तेज फिफ्टी जड़कर सनसनी मचा दी थी। 2023 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी। रेलवे बनाम अरुणाचल प्रदेश का मैच। रेलवे की तरफ से खेलते हुए एक लड़के ने गर्दा मचा दिया। सिर्फ 11 गेंदों में पचासा ठोक डाला। किसी भी भारतीय बैटर की सबसे तेज हाफ सेंचुरी। लड़के का नाम आशुतोष शर्मा। वही जिसने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए सोमवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के जबड़े से जीत छीन ली। आईपीएल में शर्मा की ये कोई पहली आतिशी पारी नहीं है। पिछले सीजन में भी उन्होंने बल्ले से धूम-धड़ाका किया था लेकिन तब उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स नहीं, बल्कि पंजाब किंग्स थी। दिल्ली के हाथ इस हीरे के लगने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। 2023 में मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके जबरदस्त प्रदर्शन ने पंजाब किंग्स के बैटिंग कोच संजय बांगर का ध्यान खींचा था। नतीजा ये हुआ कि आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने आशुतोष शर्मा को 20 लाख की बेस प्राइस में खरीद लिया। इस तरह शुरू हुआ शर्मा का आईपीएल सफर। पिछले सीजन में जब भी उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला, उन्होंने भुनाने में कोई कोताही नहीं बरती। बल्ले से एक अलग ही छाप छोड़ी। 17 गेंद में 31 रन, 15 गेंदों में नाबाद 33, 16 गेंद में 31 रन…ये आंकड़े उनके विध्वंसक रूप की गवाही दे रहे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में तो शर्मा ने महज 28 गेंदों में 61 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान 2 चौके जड़े और 7 छक्के उड़ाए लेकिन कसर रह गई। टीम को जिता नहीं पाए। इसके बाद आया 2025 का आईपीएल ऑक्शन। ‘कौड़ियों’ के भाव में मिले आशुतोष शर्मा को पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया। उनके लिए बोली की शुरुआत की आरसीबी ने। राजस्थान रॉयल्स भी शर्मा को लेना चाहती थी, लिहाजा वह भी कूद गई बोली में। उन्हें लेने के लिए टीमों में जैसे होड़ मच गई। दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में कूद गई तो उन्हें रिलीज करने वाली पंजाब किंग्स भी बोली में शामिल हो गई। आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने 3.8 करोड़ की बोली लगाकर आशुतोष शर्मा को खरीद लिया। अब शर्मा अपनी दिलेर पारी से टीम को रोमांचक जीत दिलाकर आईपीएल 2025 की नई सनसनी बनकर उभरे हैं। उन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए। आशुतोष शर्मा ने सोमवार को लखनऊ के खिलाफ असंभव सी दिख रही जीत को संभव कर दिखाया। लखनऊ ने जीत के लिए 210 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में दिल्ली के 7 रनों पर ही 3 विकेट गिर चुके थे। 13वें ओवर तक 6 विकेट जा चुके थे। उसके बाद शर्मा और विपराज निगम के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई लेकिन 17वें ओवर की पहली गेंद पर ही निगम आउट हो गए। तब दिल्ली का स्कोर था 7 विकेट परप 168 रन। अगले ओवर में स्टार्क भी आउट हो गए। आखिरी 2 ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 22 रन की दरकार थी लेकिन 19वें ओवर में कुलदीप यादव के रूप में नौवां विकेट भी गिर गया। टीम का स्कोर था 192 रन। एक छोर से आशुतोष शर्मा अकेले किला लड़ा रहे थे। याद के आउट होते ही अब आखिरी जोड़ी मैदान में थी। जीत के लिए 9 गेंदों में 18 रन चाहिए थे। लखनऊ की जीत तय दिख रही थी लेकिन आशुतोष ने कमाल कर दिया। 3 गेंद शेष रहते ही छक्के के साथ टीम को जीत दिला दी।

आईपीएल के 18वें सीजन का ये 5वां मैच आज, पहला मैच खेलने उतरेगी गुजरात और पंजाब की टीम

नई दिल्ली गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स आज आईपीएल 2025 का अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेंगी। आईपीएल के 18वें सीजन का ये 5वां मैच है। गुजरात ने एक बार खिताब जीता है, जबकि पंजाब किंग्स नए कप्तान की अगुआई में नए सीजन की शुरुआत करना चाहेगी। कप्तान के तौर पर शुभमन गिल के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा, लेकिन गुजरात की टीम अपने घर पर कमाल की क्रिकेट खेलती रही है। ऐसे में पंजाब के लिए यहां चुनौती भरा सफर होगा। इस मैच में दोनों की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, ये जान लीजिए। सबसे पहले बात मेजबान गुजरात टाइटन्स की करते हैं, जिसमें कुछ नए चेहरे शामिल हुए हैं। शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत जोस बटलर करेंगे। ग्लेन फिलिप्स मध्य क्रम में होंगे। स्पिनर में राशिद खान का साथ वॉशिंगटन सुंदर देंगे। कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज पेस बॉलिंग में होंगे। इस तरह टीम हर मोर्चे पर मजबूत है। क्या मैदान पर भी खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करेंगे? ये देखने वाली बात होगी। पंजाब किंग्स की बात करें तो कप्तान से लेकर ऑलराउंडर तक पूरी टीम बदली-बदली नजर आएगी। श्रेयस अय्यर कप्तान हैं, लेकिन इस बार सवाल ये होगा कि ओपन कौन करेगा। एक तो प्रभसिमरन होंगे, दूसरे क्या मार्कस स्टोइनिस होंगे? ये देखना दिलचस्प होगा। पंजाब किंग्स काफी मजबूत लग रही है, क्योंकि उनके पास ऑलराउंडर से लेकर पेसर और स्पिनर सब दमदार हैं। मोटी-मोटी कीमत पर पंजाब किंग्स ने खिलाड़ियों को खरीदा है, क्योंकि उनके पास सबसे बड़ा पर्स था। दोनों टीमों का 18वें सीजन में यह पहला मुकाबला है। जीटी और पीबीकेएस की शाम साढ़े सात बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत होगी। टॉस सात बजे होगा। जीटी की कमान स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में है। जीटी पिछले सीजन में आठवें स्थान पर रही थी। वहीं, पंजाब का नेतृत्व श्रेयस अय्यर करेंगे। अय्यर आईपीएल के सफल कप्तानों में शामिल हैं। उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने पिछले साल ट्रॉफी जीती थी। हालांकि, खिताब जीतने के बावजूद केकेआर ने अय्यर को रिटेन नहीं किया। अय्यर की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने 2020 में फाइनल में जगह बनाई थी। अब अय्यर की नजर पंजाब को पहला खिताब जिताने पर होगी। गिल को इसलिए चाहिए 29 रन जीटी कैप्टन शुभमन गिल टी20 क्रिकेट में 4,500 रन पूरे करने के करीब हैं। उन्हें यह आंकड़ा छूने के लिए 29 रनों की जरूरत है। हेड-टू हेड रिकॉर्ड आईपीएल में गुजरात और पंजाब के बीच कुल 5 पांच खेले गए हैं। जीटी ने तीन और पीबीकेएस ने दो मैचों में जीत हासिल की। गुजरात ने पिछले साल पंजाब के खिलाफ आखिरी मैच में तीन विकेट से विजयी परचम फहराया था। गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिध कृष्णा और मोहम्मद सिराज पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, नेहल वढेरा/प्रियांश आर्य, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल

लखनऊ के मुंह से आशुतोष-विपराज ने छीनी जीत, आखिरी पांच ओवरों में पलट दी हारी हुई बाजी, पंत हुए मायूस

 नई दिल्ली  आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने हैरतअंगेज बल्लेबाजी करते हुए सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के मुंह से जीत छीन दिल्ली कैपिटल्स को दे दी। इन दोनों की तूफानी पारियों के दम पर दिल्ली ने आईपीएल-2025 के अपने पहले मैच में लखनऊ को 1 विकेट से हरा दिया। दिल्ली को जीत के लिए 210 रन चाहिए थे। उसने अपने पांच विकेट 65 रनों पर ही खो दिए थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने कुछ लड़ाई लड़ी। हालांकि वह 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर 113 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। यहां से आशुतोष और विपराज ने जो अटैकिंग बैटिंग की है उसने सभी को हैरान कर दिया और दिल्ली को वहां से जीत दिलाई जहां से किसी को उम्मीद नहीं थी। ये दिल्ली की लखनऊ के खिलाफ रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 30 गेंदों पर 75 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें छह चौके और सात छक्के शामिल रहे। उनके अलावा मिचेल मार्श ने 36 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली जिसमें छह चौके और इतने ही छक्के जड़े। दिल्ली के लिए कोई भी मार्श और पूरन वाला काम नहीं कर सका। नहीं मिली अच्छी शुरुआत दिल्ली के पास जैक फ्रेसर मैक्गर्क और फाफ डु प्लेसी की सलामी जोड़ी है। ये दोनों अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने दिल्ली का पूरा गेम बिगाड़ दिया। नीलामी में ठाकुर को किसी ने नहीं खरीदा था। मोहसिन खान के चोटिल होने के बाद वह टीम में आए और इस मैच में खेले। पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने मैक्गर्क (1) को बड़ोनी के हाथों में कैच कराया। इसके बाद उन्होंने अभिषेक पोरेल को पवेलियन की राह दिखाई। वह खाता तक नहीं खोल सके। समीर रिजवी को एम सिद्धार्थ ने अपना शिकार बनाया और दिल्ली को तीसरा झटका दिया। अक्षर और डुप्लेसी भी फेल उम्मीद अब डुप्लेसी और कप्तान अक्षर से थी। दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स मार उम्मीद भी जगाई। ज्यादा तेजी दिखाने के चक्कर में अक्षर, दिग्वेश राठी का शिकार बने। अक्षर ने 11 गेंदों पर 22 रन बनाए जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। रवि बिश्नोई ने डुप्लेसी को डेविड मिलर के हाथों कैच करा दिल्ली तो पांचवां झटका दिया। डुप्लेसी ने 18 गेंदों पर 29 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को रास्ते पर लाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ज्यादा आगे नहीं जा सके। सिद्धार्थ की गेंद ने उनके डंडे उड़ा दिए। स्टब्स ने 22 गेंदों पर 34 रन बनाए। आशुतोष और विपराज निगम ने बांधा दिल्ली की टीम ने अभी भी हार नहीं मानी थी। आशुतोष शर्मा और विपराज निगम तेजी से रन बना टीम को जीत दिलाने की कोशिश में लगे हुए थे। इन दोनों ने 22 गेंदों पर 55 रन जोड़े। तभी 16वें ओवर के बाद टाइम आउट हुआ और इसके बाद पहली गेंद पर विपराज गलत शॉट खेल दिग्वेश का शिकार बने। उन्होंने 15 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। 18वें ओवर की पहली गेंद पर बिश्नोई ने स्टार्क को आउट कर दिल्ली को आठवां झटका दिया। आशुतोष ने 18वें ओवर की आखिरी तीन गेंद पर छक्का, चौका और छक्का मार एक बार फिर दिल्ली को मैच में ला दिया। आखिरी दो ओवरों में दिल्ली को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे। कुलदीप 19वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मार तीसरी गेंद पर रन आउट हो गए। चौथी गेंद पर दो रन लेकर आशुतोष ने अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर आशुतोष ने छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई। लखनऊ का तूफान इससे पहले, पहली पारी खेलने उतरी लखनऊ ने विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में तूफान ला दिया। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की जोड़ी ने टीम को तेज शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने 46 रन जोड़े। विपराज निगम ने मार्करम को आउट कर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 15 रन बनाए। इसके बाद आया असली तूफान। मार्श और पूरन ने फिर दिल्ली के गेंदबाजों की अच्छे से खबर ली। मार्श ने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने टीम का स्कोर 133 रनों तक पहुंचा दिया। मुकेश कुमार ने मार्श को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट कर लखनऊ को दूसरा झटका दिया। उनके बाद आए कप्तान पंत खाता तक नहीं खोल सके। हालांकि, पूरन एक छोर से मार रहे थे और लग रहा था कि लखनऊ आसानी से 230 के पार जाएगी। पूरन को मिचेल स्टार्क ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड कर लखनऊ को चौथा झटका दिया। यहां से फिर दिल्ली ने वापसी की। मिलर ने पहुंचाया 200 पार दिल्ली ने फिर बडोनी (4), ठाकुर (0), शाहबाज अहमद (9) के विकेट जल्दी खो लिए और यहां लगने लगा कि लखनऊ अब 200 के पार भी नहीं जा पाएगी। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर रवि बिश्नोई भी आउट हो गए और उनके रूप में लखनऊ ने अपना आठवां विकेट खोया। आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने दो छक्के मार टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। दिल्ली के लिए स्टार्क ने तीन विकेट लिए। कुलदीप के हिस्से दो विकेट आए। निगम और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।

मैदान में बांग्लादेश के पूर्व कप्तान की छाती में उठा दर्द, आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे

ढाका बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को अस्पताल में एडिमट कराया गया है. तमीम ने ढाका प्रीमियर लीग (DPL) 2025 के मैच में फील्डिंग के दौरान सीन में दर्द की शिकायत की. यह वाकया सोमवार 24 मार्च को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब शिनपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच मैच के दौरान हुआ. सूत्रों ने बताया कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की हालत गंभीर है. इस मुकाबले में तमीम मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब की कप्तानी कर रहे थे. तमीम को लेकर ये अपडेट 36 साल के तमीम टॉस के लिए मैदान पर उतरे, लेकिन शिनपुकुर की पारी के दौरान फील्डिंग करते समय उन्हें असहजता महसूस हुई. इसके बाद उनके इलाज के लिए मेडिकल टीम पहुंची और उन्हें ढाका ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर भी बुलाया गया. हालांकि, तमीम की हालत गंभीर थी और वो हेलीकॉप्टर में चढ़ने की हालत में नहीं थे. ऐसे में उन्हें ढाका की बजाय स्थानीय फाजिल तुन्नेस अस्पताल ले जाया गया. फाजिल तुन्नेस अस्पताल सावर शहर में स्थित है, जो ढाका डिवीजन के अंतर्गत आता है. मोहम्मडन स्पोर्टिंदग क्लब के अधिकारी तारिकुल इस्लाम ने इंडिया टुडे से कहा, ‘तमीम फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत इतनी अच्छी नहीं है कि उसे विमान से ढाका ले जाया जा सके.’ ढाका प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में तमीम शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वो इस सीजन में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सात मैचों में 73.60 की औसत और 102.50 के स्ट्राइक-रेट से 368 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल हैं. बता दें कि तमीम इकबाल ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. तमीम ने जुलाई 2023 में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया. तमीम ने बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी मैच सितंबर 2023 में खेला. तमीम ने 2007 वर्ल्ड कप में भारत को दिया था दर्द तमीम इकबाल ने फरवरी 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया. उसी साल वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की जीत में उन्होंने मैच जिताऊ अर्धशतक बनाया था. तमीम इकबाल ने बांग्लादेश के लिए 70 टेस्ट मैचों में 38.89 के एवरेज से 5134 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 31 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं 243 वनडे इंटरनेशनल में तमीम के नाम पर 36.65 की औसत से 8357 रन दर्ज हैं. वनडे इंटरनेशनल में तमीम इकबाल ने 14 शतक और 56 अर्धशतक लगाए. तमीम ने 78 टी20 इंटरनेशनल में 24.08 के एवरेज से 1758 रन बनाए. टी20 इंटरनेशनल में तमीम के नाम पर 1 शतक और सात अर्धशतक दर्ज हैं. तमीम इकबाल अपने देश के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं. बांग्लादेश के एकदिवसीय कप्तान के रूप में तमीम का जीत प्रतिशत मशरफे मुर्तजा से थोड़ा अधिक है. तमीम ने बांग्लादेश को अपनी कप्तानी में 37 में से 21 मुकाबले जिताए. साल 2017 में तमीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भी बांग्लादेश की कप्तानी की थी.  

एमएस धोनी स्टंपिंग देख मंत्रमुग्ध हुए मैथ्यू हेडन

चेपॉक महेंद्र सिंह धोनी ने 43 साल की उम्र होने के बावजूद रविवार को चेपॉक में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में जिस तरह की फुर्ती दिखाकर मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया उसे देखकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन मंत्रमुग्ध हो गए। स्टार स्पोर्ट्स के अनुसार धोनी ने स्टंपिंग को महज 0.12 सेकेंड में अंजाम दिया। धोनी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। उन्होंने पांच साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल खिताब दिलाने के बाद वह अपनी इस टीम की तरफ से केवल एक खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं।   धोनी ने रविवार को एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जब उन्होंने नूर अहमद की गेंद पर तुरंत गिल्लियांं उड़ा दी और सूर्यकुमार को वापस पवेलियन भेज दिया। हेडन ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के टी20 टाइम आउट पर कहा, ‘धोनी बहुत आक्रामक विकेटकीपिंग कर रहे थे। उन्होंने गजब की फुर्ती दिखाई। मेरे कहने का मतलब है कि नूर अहमद लेग साइड में गेंदबाजी कर रहे थे और ऐसे में स्टंपिंग करना बहुत मुश्किल होता है।’ उन्होंने कहा, ‘हालांकि, सूर्यकुमार के खिलाफ तब उनकी स्टंपिंग बहुत शानदार थी। इतनी तेज टाइमिंग, हाथों से दिखाया गया शानदार कला। उन्होंने गेंद पर नजर बनाए रखा। वह अब भी पहले की तरह ही खेल रहे हैं।’ वहीं, नूर अहमद ने भी धोनी की तारीफ की। सीएसके के इस चाइनामैन स्पिनर ने कहा, ‘उनकी स्टंपिंग सबसे अच्छी थी। स्टंप के पीछे माही भाई जैसे किसी व्यक्ति का होना बहुत अच्छा लगता है। यह मेरे लिए बहुत बड़ा फायदा है। सूर्यकुमार का विकेट मेरा पसंदीदा विकेट था।’ 300 से ज्यादा दिनों के बाद माही ने मैदान पर वापसी की। आईपीएल 2024 के बाद वह पहली बार कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेलते दिखे। हालांकि, धोनी मैच में दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके, लेकिन वह नाबाद पवेलियन लौटे। धोनी को सीएसके ने अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया है। माही के लिए आईपीएल कमिटी ने नियमों में बदलाव किया था।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet