LATEST NEWS

बेखौफ क्रिकेट खेलने लेकिन शांत बने रहने से टी20 में सफलता मिली : रहाणे

मुंबई कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू टी20 में मिली सफलता का श्रेय शांत रहते हुए बेखौफ क्रिकेट खेलने को दिया। रहाणे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सत्र में 164.56 की स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाये जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलते हुए भी कामयाबी हासिल की थी। स्किलहब आनलाइन गेम्स फेडरेशन के ब्रांड दूत रहाणे ने यहां मंगलवार को कहा, ‘‘मैं हमेशा पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने की सोचता था। पिछले दो तीन साल से हालांकि मैने आजादी के साथ बेखौफ क्रिकेट खेलने पर जोर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यही करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन अपनी प्रक्रिया भी नहीं छोड़ी है। अपने स्वाभाविक खेल को बरकरार रखा है।सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेरा प्रदर्शन अच्छा था जिससे काफी आत्मविश्वास मिला।’’ रहाणे ने कहा, ‘‘यह अपने खेल पर भरोसा करके वर्तमान में रहने और शांतचित्त रहने के बारे में है। मैने हमेशा अपने खेल में सुधार और उसका पूरा मजा लेने पर जोर दिया।’’ चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया पर चार विकेट से मिली जीत के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि भारत फाइनल में पहुंच गया है। मैं टीम को बधाई देता हूं और मुझे यकीन है कि वे फाइनल में अच्छा खेलेंगे। अतीत को भुलाकर वर्तमान पर फोकस करते हुए ही भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया।’’  

न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 363 रनों का लक्ष्य रखा, करना होगा रिकॉर्ड रन चेज

लाहौर आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 363 रनों का लक्ष्य रखा है। अगर दक्षिण अफ्रीका को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचना है तो उसे यह रिकॉर्ड रन चेज करना होगा। यहां से जीतने वाली टीम दुबई में भारत के साथ फाइनल मैच खेलेगी। बता दें कि दोनों ही टीमें आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मुकाबलों में छाप छोड़ने में सफल नहीं रही हैं। ऐसे में दोनों के पास के यह मौका है कि वह इस धब्बे से छुटकारा पाएं। करना होगा रिकॉर्ड रन चेज न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 363 रनों का लक्ष्य रखा है। अगर दक्षिण अफ्रीका को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचना है तो उसे यह रिकॉर्ड रन चेज करना होगा। इससे पहले अंतिम ओवर में माइकल ब्रेसवेल लुंगी एन्गिडी की गेंद पर रिकल्टन के हाथों कैच आउट हो गए थे।

खराब फॉर्म से जूझ रही यूपी वारियर्स के लिये मुंबई इंडियंस के खिलाफ अस्तित्व का मुकाबला

लखनऊ खराब फॉर्म से जूझ रही यूपी वारियर्स को महिला प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यूपी वारियर्स के खिलाफ हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। लगातार दो मैच हार चुकी यूपी वारियर्स की प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदें इसी मैच पर टिकी है। उसे इकाना स्टेडियम पर पिछले मैच में गुजरात जाइंट₨स ने बड़े अंतर से हराया। 81 रन से मिली हार ने उन्हें तालिका में सबसे नीचे धकेल दिया और रनरेट भी गिरा दिया। अब दो ही मैच बचे हैं और उन्हें लगातार तीसरी हार से बचना होगा। लखनऊ में डब्ल्यूपीएल के पहले मैच में बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करके गुजरात जाइंट्स को पांच विकेट पर 186 रन तक पहुंचाया जो इस सत्र का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में बल्लेबाजों की मददगार पिच पर वारियर्स के बल्लेबाज पूरी तरह नाकाम रहे। जॉर्जिया वोल को तीसरे नंबर पर भेजने का उनका प्रयोग भी नाकाम रहा और दस ओवर के भीतर टीम ने छह विकेट 48 रन पर गंवा दिये। शीर्ष छह में से एक ही बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंच सकी। वेस्टइंडीज की चिनेले हेनरी ने 14 गेंद में 28 रन बनाकर टीम को सौ रन के पार पहुंचाया लेकिन पूरी टीम 105 रन पर आउट हो गई। हेनरी ने अब तक इस सत्र में 209 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 138 रन बनाये हैं और वह तेजी से रन बनाने में कामयाब रही हैं।यूपी की टीम वोल को फिर पारी की शुरूआत करने भेज सकती है। मध्यक्रम में ग्रैस हैरिस की भूमिका अहम होगी। कप्तान दीप्ति शर्मा का बल्ला अभी तक खामोश ही रहा है जिन्हें मोर्चे से अगुवाई करनी होगी। मुंबई इंडियंस की स्थिति बेहतर है जो छह अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। उसके पास शीर्ष पर पहुंचकर फाइनल में सीधे जगह बनाने का मौका है। डब्ल्यूपीएल में शीर्ष टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीम एलिमिनेटर खेलती हैं। मुंबई को अभी तीन मैच और खेलने है लिहाजा उसकी नजरें शीर्ष पर पहुंचने पर लगी होंगी। इसके लिये कप्तान हरमनप्रीत कौर को अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलना होगा। नेट स्किवेर ब्रंट को भी प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। टीमें : यूपी वारियर्स: दीप्ति शर्मा (कप्तान), अंजलि सरवानी, चमारी अथापथु, उमा छेत्री, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुशी गोयल, क्रांति गौड़, ग्रेस हैरिस, चिनेले हेनरी, पूनम खेमनार, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्रा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, गौहर सुल्ताना, साइमा ठाकोर, दिनेश वृंदा। मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यस्तिका भाटिया, नादिन डि क्लार्क, संस्कृति गुप्ता, साइका इशाक, शब्निम इस्माइल, जिन्तिमनी कलिता, जी कमालिनी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, सत्यमूर्ति कीर्तना, अमेलिया केर, अक्षिता माहेश्वरी, हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नैट स्काइवर ब्रंट, पारुनिका सिसोदिया और क्लो ट्रायोन। मैच का समय : शाम 7.30 से।  

चैंपियंस लीग: बार्सिलोना और बेनफिका के बीच रोमांचक मुकाबले की तैयारी

मैड्रिड स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना बुधवार को चैंपियंस लीग के अंतिम-16 के पहले चरण के मुकाबले के लिए लिस्बन में पुर्तगाली क्लब बेनफिका का सामना करेगा। यह मैच ग्रुप चरण में हुई रोमांचक भिड़ंत के दो महीने बाद खेला जा रहा है, जिसमें बार्सिलोना ने शानदार वापसी करते हुए 5-4 से जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में बार्सिलोना 3-1 और 4-2 से पीछे था, लेकिन अंतिम पलों में राफिन्हा के गोल ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। बार्सिलोना के कोच हांसी फ्लिक की टीम जनवरी के अंत से जबरदस्त फॉर्म में है और वर्तमान में स्पेनिश लीग में शीर्ष पर है। टीम के पास एटलेटिको मैड्रिड पर एक अंक और रियल मैड्रिड पर तीन अंकों की बढ़त है। रविवार को बार्सिलोना ने रियल सोसिएदाद को 4-0 से हराया। इस मुकाबले में 17वें मिनट में विपक्षी डिफेंडर एरिट्ज़ इलुस्टोंडो के रेड कार्ड के बाद बार्सिलोना ने आसानी से जीत हासिल की। इस दौरान फ्लिक ने पाउ कुबर्सी, पेड्री, राफिन्हा, डैनी ओल्मो और रोनाल्ड अराउजो को आराम दिया, जबकि डिफेंडर इनिगो मार्टिनेज पूरे मैच में बेंच पर रहे। बुधवार के मुकाबले में पेड्री, राफिन्हा और डैनी ओल्मो की वापसी तय मानी जा रही है, जबकि फ्रेंकी डी जोंग के मिडफील्ड में मार्क कासाडो की जगह खेलने की संभावना है। बेनफिका के कोच ब्रूनो लैगे को कई खिलाड़ियों की चोटों की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अलेक्जेंडर बाह, रेनेटो सांचेस, मनु सिल्वा और टियागो गोविया इस मुकाबले से बाहर हैं। इसके अलावा, अनुभवी विंगर एंजेल डि मारिया भी मांसपेशियों की चोट के कारण बाहर हो सकते हैं। डि मारिया की गैरमौजूदगी बेनफिका के लिए एक बड़ा झटका होगी, क्योंकि उनकी तकनीकी क्षमता बार्सिलोना की हाई-प्रेसिंग और ऑफसाइड ट्रैप को भेदने में मदद कर सकती थी। हालांकि पिछली बार की तरह इस मैच में दोनों टीमों से आक्रामक खेल की उम्मीद नहीं की जा रही है, लेकिन बेनफिका ने यह साबित किया है कि वह बार्सिलोना के खिलाफ गोल कर सकती है। वहीं, फ्लिक ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी रणनीति में कोई बदलाव नहीं करेंगे। बार्सिलोना और बेनफिका के बीच यह मुकाबला फुटबॉल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों टीमें अगले हफ्ते बार्सिलोना में होने वाले दूसरे चरण के मुकाबले से पहले बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी।  

प्राग मास्टर्स : प्रज्ञानानंदा ने शैंकलैंड से ड्रॉ खेला

प्राग ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और अराविंद चिदंबरम प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में छठे दौर के बाद संयुक्त बढत बनाये हुए हैं। प्रज्ञानानंदा को अमेरिका के सैम शैंकलैंड ने ड्रॉ पर रोका जबकि अराविंद ने वियतनाम के कुआंग लीम ली के साथ अंक बांटे। अब उनके छह में से चार अंक हैं। टूर्नामेंट में पहली बार आज सारे मुकाबले ड्रॉ पर छूटे। चीन के शीर्ष वरीयता प्राप्त वेइ यि, नीदरलैंड के अनीश गिरि, जर्मनी के विंसेंट केमेर और कुआंग लीग तीन अंक लेकर अगले स्थान पर हैं। उनसे आधा अंक पीछे चेक गणराज्य के एंगुयेन थाइ दाइ वान और डेविड नवारा, तुर्किये के गुरेल एडिज और शैंकलैंड हैं। तीन दौर अभी बाकी हैं और अगले दो में प्रज्ञानानंदा को सफेद मोहरों से खेलना है जबकि अराविंद को एक ही मुकाबला सफेद मोहरों से खेलना है। सातवें दौर में प्रज्ञानानंदा का सामना वेइ यि से जबकि अराविंद की टक्कर अनीश से होगी।  

दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल का संन्यास का फैसला

चेन्नई भारत के महान टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने बुधवार को घोषणा की कि चेन्नई में इस महीने के आखिर में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट पेशेवर खिलाड़ी के रूप में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) टूर्नामेंट 25 से 30 मार्च तक खेला जायेगा। 42 वर्ष के शरत कमल ने कहा, ‘‘मैने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट चेन्नई में खेला था और आखिरी भी चेन्नई में ही खेलूंगा। यह पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा।’ शरत ने राष्ट्रमंडल खेलों में छह स्वर्ण पदक जीते हैं जबकि एशियाई खेलों में दो कांस्य अपने नाम किये। पिछले साल पेरिस में पांचवां और आखिरी ओलंपिक खेलने वाले इस दिग्गज ने कहा, ‘‘मैने राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में पदक जीते हैं। ओलंपिक पदक मैं नहीं जीत सका।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि मैं आने वाली युवा प्रतिभाओं के जरिये अपना सपना पूरा कर सकूंगा।’’  

चैंपियंस ट्रॉफी में उमरजई के ऑलराउंड प्रदर्शन से नंबर 1 ऑलराउंडर बने, गिल शीर्ष वनडे बल्लेबाज बने रहे

दुबई अफगानिस्तान के उभरते सितारे अजमतुल्लाह उमरजई ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अपने शानदार अभियान का समापन आईसीसी वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचकर किया है। महज 25 साल की उम्र में उमरजई ने अपने ही साथी अनुभवी मोहम्मद नबी को पछाड़कर नंबर 1 स्थान हासिल किया है, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है। चैंपियंस ट्रॉफी में उमरजई के ऑलराउंड प्रदर्शन, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ पहला पांच विकेट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अर्धशतक शामिल है, ने उन्हें करियर के सर्वोच्च 296 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंचा दिया। उनका प्रभाव ऑलराउंडर चार्ट तक ही सीमित नहीं था – उन्होंने टूर्नामेंट में 126 रन बनाकर बल्लेबाजी रैंकिंग में भी 12 पायदान की छलांग लगाई और 24वें स्थान पर पहुंच गए। भारत के अक्षर पटेल ऑलराउंडर श्रेणी में एक और उल्लेखनीय सुधार करते हुए 17 पायदान की छलांग लगाकर 13वें स्थान पर पहुंच गए, जिन्होंने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 194 रेटिंग अंक दर्ज किए। भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 पर बने हुए हैं, जबकि उनके साथी विराट कोहली दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईसीसी रैंकिंग के नवीनतम अपडेट में बल्लेबाजों के बीच भी महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया। लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ सनसनीखेज 177 रन बनाने वाले अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 13 पायदान चढ़कर शीर्ष 10 में 10वें स्थान (676 रेटिंग अंक) पर पहुंच गए। एक अन्य हाई प्रोफाइल दिग्गज कीवी केन विलियमसन ने भी आठ पायदान चढ़कर 29वें स्थान पर जगह बनाई। गेंदबाजी विभाग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वे तीन पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान (649 रेटिंग अंक) पर पहुंच गए हैं। वे केवल श्रीलंका के महेश थीक्षाना और दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज से पीछे हैं। भारत के मोहम्मद शमी ने भी अपना प्रदर्शन जारी रखा है। वे तीन पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के मार्को जेनसन (नौ पायदान ऊपर 18वें स्थान पर) और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर (13 पायदान ऊपर 19वें स्थान पर) ने भी लंबी छलांग लगाई है।  

शरत कमल के 20 साल के करियर पर लगा पूर्ण विराम, अचानक किया संन्यास का ऐलान, हो गए भावुक

मुंबई  भारत के महान टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने बुधवार को घोषणा की कि चेन्नई में इस महीने के अंत में होने वाला डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। यह टूर्नामेंट 25 से 30 मार्च तक खेला जाएगा। 42 वर्षीय शरत ने कहा, “मैंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट चेन्नई में खेला था और अब यहीं पर मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा। यह पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर मेरा आखिरी मुकाबला होगा।” एक करियर जो प्रेरणा बना शरत कमल ने अपने दो दशक लंबे करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में सात स्वर्ण पदक और एशियाई खेलों में दो कांस्य पदक जीते। पिछले साल पेरिस ओलंपिक में उन्होंने पांचवीं और आखिरी बार भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां वह उद्घाटन समारोह में भारत के संयुक्त ध्वजवाहक भी थे। 6 बार के गोल्ड मेडलिस्ट हैं कमल शरत ने राष्ट्रमंडल खेलों में छह स्वर्ण पदक जीते हैं जबकि एशियाई खेलों में दो कांस्य अपने नाम किये. पिछले साल पेरिस में पांचवां और आखिरी ओलंपिक खेलने वाले इस दिग्गज ने कहा, ‘मैने राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में पदक जीते हैं. ओलंपिक पदक मैं नहीं जीत सका. उम्मीद है कि मैं आने वाली युवा प्रतिभाओं के जरिये अपना सपना पूरा कर सकूंगा.’ 20 साल के सफर को किया याद शरत कमल ने कहा, ‘चलिए 40 साल पहले की बात करते हैं, जब मैं दो साल का था. तब मैंने पहली बार अपने हाथ में रैकेट पकड़ा था, मुझे नहीं पता था कि यह मेरा सबसे लंबा साथी बन जाएगा. मैं इसे पूरी तरह से छोड़ नहीं रहा हूं, लेकिन यह निश्चित रूप से बड़ी भीड़ के सामने बड़ी टेबल पर हमारे लिए अंत है. अपने बंदना और रैकेट को थोड़ा आराम देने का समय आ गया है. इस खेल ने मुझे जो खुशियाँ, प्यार, दर्द, सबक और सभी लोगों का दिया है, उसके लिए मैं शब्दों से परे आभारी हूँ. हर छोटी-बड़ी चीज़ हमेशा मेरे साथ रहेगी.’ ओलंपिक पदक का सपना अधूरा अपने करियर के अंत की घोषणा करते हुए शरत ने कहा, “मैंने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीते, लेकिन ओलंपिक पदक हासिल नहीं कर सका। मुझे उम्मीद है कि आने वाली युवा प्रतिभाएं मेरा यह सपना पूरा करेंगी।” शरत वर्तमान में आईटीटीएफ (अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ) रैंकिंग में दुनिया के 42वें नंबर के खिलाड़ी हैं और भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले टेबल टेनिस खिलाड़ी भी। इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक संदेश शरत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक लंबा संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने करियर के लिए आभार व्यक्त किया और नए चरण में खुद को फिर से तलाशने का वादा किया। उन्होंने लिखा, “मैं यह नहीं कह रहा कि मैं पूरी तरह से खेल छोड़ रहा हूं, लेकिन यह निश्चित रूप से दर्शकों की भीड़ के सामने बड़ी टेबल पर खेलने का अंत है। अब मेरे ‘बंदाना’ और ‘रैकेट’ को थोड़ा आराम देने का समय है।” दो साल की उम्र से शुरू हुआ सफर शरत ने अपने संदेश में उस समय को याद किया जब उन्होंने महज दो साल की उम्र में पहली बार रैकेट पकड़ा था। उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानता था कि यह मेरा सबसे लंबे समय तक चलने वाला साथी बन जाएगा। इस खेल ने मुझे खुशी, प्यार, दर्द और सबक दिया है। हर छोटी चीज हमेशा मेरे साथ रहेगी।” एथलीट आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में नई भूमिका शरत वर्तमान में भारतीय ओलंपिक संघ के एथलीट आयोग के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा, “यह कल्पना करना कठिन है कि जब मैं टेबल टेनिस नहीं खेलूंगा, तो जीवन कैसा होगा। लेकिन ऐसा होगा ही।”

भारत के लिए हार्दिक पंड्या की चोट बनी चिंता का कारण, फ़ाइनल से पहले लगा झटका

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की और लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले भारत 2013 और 2017 के फाइनल में भी पहुंच चुका था। हालांकि, फाइनल से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर आई है—स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए हैं और उनका फाइनल मुकाबले में खेलना अब संशय में है। हार्दिक पंड्या की चोट बनी चिंता का कारण भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन विराट कोहली ने किया, जिन्होंने 98 गेंदों में 84 रन बनाकर भारत की जीत सुनिश्चित की। रोहित शर्मा (28), श्रेयस अय्यर (45), अक्षर पटेल (27), केएल राहुल (42*) और हार्दिक पंड्या (28) ने भी अहम योगदान दिया। हार्दिक पंड्या ने मात्र 24 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। लेकिन 47वें ओवर में रन लेते समय उनकी एड़ी मुड़ गई, जिससे वह चोटिल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल ने रन लेने से मना किया, जिसके बाद हार्दिक वापस लौटते समय चोटिल हो गए। वह कुछ देर तक लंगड़ाते रहे और अब यह देखना होगा कि वह फाइनल मुकाबले के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह चार अलग-अलग ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले पुरुष कप्तान बन गए हैं।     ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023)     ODI वर्ल्ड कप (2023)     T20 वर्ल्ड कप (2024)     ICC चैंपियंस ट्रॉफी (2025) भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया—चैंपियंस ट्रॉफी नॉकआउट में हेड-टू-हेड     1998 क्वार्टर फाइनल – भारत ने 44 रन से जीता (ढाका)     2000 क्वार्टर फाइनल – भारत ने 20 रन से जीता (नैरोबी)     2025 सेमीफाइनल – भारत ने 4 विकेट से जीता (दुबई) ICC ODI टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड     सचिन तेंदुलकर – 10     ग्लेन मैक्ग्रा – 8     रोहित शर्मा – 8     विराट कोहली – 7 अब भारतीय टीम की नज़र फाइनल मुकाबले पर है, लेकिन हार्दिक पंड्या की चोट को लेकर संशय बरकरार है। फाइनल में उनकी उपलब्धता पर जल्द ही अपडेट दिया जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर के कहा- आप कोहली पर दबाव नहीं बना सकते

नई दिल्ली गेंदबाज अक्सर एकदिवसीय क्रिकेट में विराट कोहली को बांधने के लिए संघर्ष करते हैं और ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर के अनुसार, इसका एक प्रमुख कारण स्ट्राइक रोटेट करने की उनकी बेजोड़ क्षमता है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की सेमीफाइनल जीत के बाद एगर ने कोहली की 84 रन की पारी को खेल प्रबंधन में “मास्टरक्लास” बताया, और इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे अंतराल ढूंढने और स्कोरबोर्ड को चालू रखने की उनकी क्षमता दबाव बनाना लगभग असंभव बना देती है।   एगर ने कहा, ‘उन्हें गेंदबाजी करने का यह निराशाजनक हिस्सा है। बात यह नहीं है कि वह बाउंड्री से कितना नुकसान करता है – बात यह है कि आप उस पर दबाव नहीं बना सकते। जब तक गेंद वास्तव में घूम नहीं रही हो तब तक आपको ऐसा कभी महसूस नहीं होता कि आप उसके ऊपर हैं। और आपको एकदिवसीय क्रिकेट में इस तरह की बहुत सारी पिचें नहीं मिलती हैं।’ कोहली की 98 गेंदों में 84 रन की पारी भारत के लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका रही क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 264 रन को 4 विकेट शेष रहते ही पार कर लिया। स्ट्रोकप्ले से अधिक, स्कोरबोर्ड को चालू रखने की उनकी क्षमता ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को निराश किया। कोहली की पारी विकेटों के बीच दौड़ में मास्टरक्लास थी। उनके 84 रनों में से 64 रन एकल और दो रनों से आए, जो अनावश्यक जोखिम उठाए बिना पारी को आगे बढ़ाने की उनकी क्षमता का प्रमाण है। एगर ने बताया कि स्पिन के खिलाफ कोहली की तकनीक, विशेष रूप से गेंद को पूरी तरह से रखने की उनकी क्षमता, उन्हें गेंदबाजी करने के लिए सबसे कठिन बल्लेबाजों में से एक बनाती है। उन्होंने कहा, ‘उसके पास आपकी सर्वश्रेष्ठ गेंद को हिट करने की शानदार क्षमता है – मध्य स्टंप के शीर्ष पर, थोड़ा दूर घूमती हुई – बल्ले का चेहरा दूसरों की तुलना में थोड़ा अधिक समय तक पकड़कर। वह इसे आखिरी सेकंड में खोलता है और इसे कवर-पॉइंट गैप में मारता है। ऐसा करने में वह शायद दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है, और उस पर दबाव बनाना बहुत मुश्किल है।’

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का लिया फैसला

लाहौर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरे सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम में एक बदलाव देखने को मिलेगा। मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर कहा, ‘हमें पहले बल्लेबाजी करनी होगी, विकेट अच्छा लग रहा है, थोड़ा सूखा लग रहा है। अपने देश की कप्तानी करना सौभाग्य की बात है और हमारे लिए यह अच्छा क्रिकेट खेलना है। हमें वही टीम मिली। पिछला मैच विदेशी परिस्थितियों में था, हमने यहां त्रिकोणीय श्रृंखला में कुछ मैच खेले हैं। अच्छा क्रिकेट खेलने और उन पर दबाव बनाने की कोशिश करूंगा। टेम्पा बावुमा ने टॉस के बाद कहा, हम ज्यादा चिंतित नहीं हैं लेकिन प्राथमिकता बल्लेबाजी को होती। बस एक बदलाव, मैं खुद को काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। हमने सेमीफाइनल और फाइनल से सीख ली है।’ हमें महत्वपूर्ण क्षणों में जीत हासिल करनी होगी।’ हम बहुत काम कर रहे हैं, बहुत आत्मविश्वास है, सेमीफाइनल होने के बावजूद यह हमारे लिए एक और खेल है। पिच रिपोर्ट लाहौर ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दो पूर्ण खेलों की मेजबानी की है और पिच ने बल्लेबाजी के लिए अनुकूल सतह प्रदान की है। विशाल स्कोर के लिए आदर्श, अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरे गेम में 600 से अधिक रन का संयुक्त स्कोर बनाया गया था। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 351 रनों का पीछा किया और पिच के सेमीफाइनल के लिए इन विशेषताओं को बनाए रखने की संभावना है। मौसम एक्यूवेदर ऐप ने लाहौर में साफ आसमान और धूप वाले दिन की भविष्यवाणी की है, जो पिछली परिस्थितियों से अलग है, जब अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच रद्द हो गया था। पूरे दिन तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

स्‍टीव स्मिथ ने भारत से हार के बाद छोड़ा वनडे क्रिकेट? संन्‍यास का ऐलान कर खुद खोल दिया चौंकाने वाले फैसले का राज

दुबई  ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत से मिली हार के बाद संन्यास का फैसला किया है। उन्होंने भारत से हार के बाद हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस तरह का कोई बयान नहीं दिया था, लेकिन एक दिन बाद ही उन्होंने यह फैसला लेकर हर किसी को चौंका दिया। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल थे। डॉन ब्रैडमैन के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में शामिल किए जाते थे। मौजूदा मशहूर फैब-फोर में उनका नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। स्टीव स्मिथ लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलना चाहते हैं स्टीव स्मिथ ने अपना आखिरी वनडे मैच भारत के खिलाफ खेला। दुबई में भारत से 4 विकेट से मिली हार के बाद उनकी टीम का चैंपियंस ट्रॉफी अभियान समाप्त हो गया। स्मिथ टेस्ट और टी20 चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। माना जाता है कि वह लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनना चाहते हैं। ओलंपिक में टी20 फॉर्मेट से क्रिकेट खेला जाएग। 35 वर्षीय स्मिथ ने दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में हार के बाद अपने फैसले के बारे में टीम के साथियों को बताया और आज कहा कि ऐसा लगता है कि अब खेल छोड़ने का सही समय आ गया है। ‘अपने क्रिकेट करियर के हर मोमेंट का मजा लिया, अब 27 की तैयारी का वक्त’ स्मिथ ने अपने बयान में कहा- यह एक शानदार सफर रहा है और मैंने इसके हर मिनट का आनंद लिया है। बहुत सारे अद्भुत पल और शानदार यादें रही हैं। दो विश्व कप जीतना एक शानदार उपलब्धि थी, साथ ही कई शानदार साथियों ने इस यात्रा को साझा किया। अब लोगों के लिए 2027 के वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू करने का एक शानदार अवसर है, इसलिए ऐसा लगता है कि यह सही समय है। टेस्ट क्रिकेट अभी भी प्राथमिकता है और मैं वास्तव में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, सर्दियों में वेस्टइंडीज और फिर घर पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मुझे अभी भी उस मंच पर योगदान देने के लिए बहुत कुछ करना है। स्टीव स्मिथ का क्रिकेट करियर स्मिथ ने अपने वनडे करियर का अंत 170 मैचों के साथ किया, जिससे वह 50 ओवर के प्रारूप में देश के 16वें सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले पुरुष खिलाड़ी और 12वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 64 एक दिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी की, जिसमें जीत का प्रतिशत 50 प्रतिशत रहा, जिसमें पूर्णकालिक कप्तान के रूप में अपने पहले वर्ष में इंग्लैंड और भारत के खिलाफ सीरीज जीत, चैपल-हैडली ट्रॉफी और कैरिबियन में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज पर त्रिकोणीय सीरीज जीत (दोनों 2016 में) शामिल हैं। स्टीव स्मिथ कमाल के कप्तान थे, गजब का रिकॉर्ड है उन्होंने 2023-24 के घरेलू समर के दौरान कप्तान के रूप में कमिंस की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज पर 3-0 से क्लीन स्वीप करने में मदद की। स्मिथ ने 43.28 की औसत और 86.96 प्रति 100 गेंदों पर स्ट्राइक रेट के साथ 5800 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 35 अर्द्धशतक शामिल हैं और 2016 में एससीजी में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर 164 रन रहा।ऑस्ट्रेलिया के 11 खिलाड़ियों में से जिन्होंने अधिक वनडे रन बनाए हैं, केवल विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (स्ट्राइक रेट 97.26) और एडम गिलक्रिस्ट (96.89) ने ही इतनी तेजी से ऐसा किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह 2015 में ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप जीतने वाले अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे, जहां उन्होंने एमसीजी में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में विजयी चौका लगाया था। 2023 में जब उन्होंने निर्णायक मैच में मेजबान देश भारत को हराया था। स्मिथ का वनडे रिकॉर्ड स्मिथ ने अपना वनडे करियर  170 मैचों के साथ समाप्त किया. वह सबसे ज्‍यादा वनडे मैच खेलने वाले ऑस्‍ट्रेलिया के 16वें पुरुष खिलाड़ी और 12वें सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.. उन्होंने 64 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी की, जिसमें जीत का प्रतिशत 50 प्रतिशत रहा, जिसमें फुल टाइम कप्तान के रूप में अपने पहले ही साल में इंग्लैंड और भारत के खिलाफ सीरीज जीत, चैपल-हैडली ट्रॉफी और कैरिबियन में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज पर त्रिकोणीय श्रृंखला जीत (दोनों 2016 में) शामिल हैं. हाल ही में उन्होंने 2023-24 के घरेलू समर के दौरान कप्तान के रूप में कमिंस की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप करने में मदद की. स्मिथ ने 43.28 की औसत और 86.96 की स्ट्राइक रेट से 5800 रन बनाए, जिसमें 12 सेंचुरी और 35 हाफ सेंचुरी शामिल हैं. स्टीव स्मिथ का वनडे करियर     170: मैच     154: पारी     5800: रन     164: उच्च स्कोर     43.28: औसत     86.96: स्ट्राइक रेट     12: शतक     35: अर्द्धशतक

आज फिर से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर देखने को मिलेगी, सचिन की टीम के सामने होगी वॉटसन की सेना

नई दिल्ली अगर आप सच्चे क्रिकेट फैन हैं तो आपने इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मैच को मिस नहीं किया होगा। अगर आपने इस मैच को मिस कर दिया है तो आज फिर से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। 4 मार्च को जहां चेज मास्टर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में थे तो 5 मार्च को उनके आदर्श सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया के सामने होंगे। इस तरह लगातार दो दिन इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच का मजा भारतीय क्रिकेट फैंस को मिलने वाला है। दरअसल, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आज यानी 5 मार्च को इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 में भिड़ने वाले हैं। ये लीग रिटायर्ड क्रिकेटरों की टी20 लीग है। इस टी20 लीग का 9वां लीग मैच इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में एक तरफ सचिन तेंदुलकर होंगे तो दूसरी तरफ उनको टक्कर देने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन होंगे। सचिन तेंदुलकर इंडिया मास्टर्स के कप्तान हैं, जबकि शेन वॉटसन ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। इंडिया मास्टर्स ने इस सीजन तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों ही मैचों में टीम को जीत मिली है। इंडिया मास्टर्स ने पहले मैच में श्रीलंका, दूसरे मैच में इंग्लैंड और तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को हराया है। अब सामना भारत का ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अब तक दो मैच इस टूर्नामेंट में खेले हैं और दोनों ही मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में ये मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम को हराया है। टीमें इस प्रकार हैं: इंडिया मास्टर्स टीम: अंबाती रायुडू (विकेट कीपर), सचिन तेंदुलकर (कप्तान), इरफान पठान, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह मान, स्टुअर्ट बिन्नी, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन, राहुल शर्मा, सौरभ तिवारी, नमन ओझा, सुरेश रैना, विनय कुमार और शाहबाज नदीम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स टीम: शेन वॉटसन (कप्तान), शॉन मार्श, बेन डंक (विकेटकीपर), डेनियल क्रिश्चियन, नाथन रियरडन, बेन कटिंग, पीटर नेविल, नाथन कूल्टर-नाइल, जेवियर डोहर्टी, बेन हिल्फेनहॉस, बेन लॉफलिन, कैलम फर्ग्यूसन, ब्राइस मैकगेन, जेसन क्रेजा और जेम्स पैटिंसन

चैंपियंस ट्रॉफी २०२५ – न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 363 टारगेट दिया: ये चैंपियंस ट्रॉफी का हाईएस्ट टोटल

Champions Trophy 2025 – New Zealand set a target of 363 for South Africa: This is the highest total in the Champions Trophy लाहौर। चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग कर रही है। 49 ओवर के बाद टीम का स्कोर 349/5 है। ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर हैं। डेरिल मिचेल 49 रन पर ऑलआउट हुए। उन्हें लुंगी एनगिडी ने कगिसो रबाडा के हाथों कैच कराया। उन्होंने विल यंग (21 रन) को भी आउट किया। टॉम लैथम (4 रन) को कगिसो रबाडा ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने रचिन रवींद्र (108 रन) को भी आउट किया। केन विलियम्सन (102 रन) को वायन मुल्डर ने लुंगी एनगिडी के हाथों कैच कराया। यह मैच जीतने वाली टीम 9 मार्च को भारत से दुबई में फाइनल मुकाबला खेलेगी।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धोकर पाकिस्तान को दिया एक और जख्म, चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई में

दुबई भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब भारतीय टीम को दुबई में ही फाइनल मुकाबला खेलना होगा। ऐसे में एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड PCB को बड़ा झटका लगा है। पहले 23 फरवरी को टीम को इस टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था और और इस इवेंट से पाकिस्तान को ही बाहर कर दिया है। दूसरे सेमीफाइनल लाहौर में आखिरी मुकाबला होगा, जिसमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टक्कर होने वाली है। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, वो 9 मार्च को टीम इंडिया के साथ फाइनल खेलने दुबई में आएगी। पाकिस्तान टीम के बाद अब बोर्ड भी टूर्नामेंट से हुआ बाहर? दरअसल, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। लेकिन, यह पूरा टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जा रहा है। भारत के सभी मुकाबले दुबई में रखे गए, जबकि बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान के तीन स्टेडियम कराची, लाहौर और रावलपिंडी में करने का फैसला लिया गया। वहीं, पहले सेमीफाइनल और फाइनल (यदि भारत जीता) तो दुबई में फिक्स्ड किया गया था। इस फैसले को अब भारतीय टीम ने सही कर दिया है और फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसका मतलब यह है, कि पाकिस्तानी आवाम को पटाखे जलाने का मौका नहीं मिलने वाला है। पाकिस्तान के अब इस टूर्नामेंट से बाहर होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आने लगी है। पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 48.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिए। बल्लेबाजी करते हुए एक बात फिर से विराट कोहली ने धमाकेदार 84 रनों की पारी खेली। जिसके चलते भारतीय टीम आसानी से इस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हुई। वहीं इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम की ओर से भी कई रिकॉर्ड बने, साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी कई कीर्तिमान अपने नाम कर डाले. भारत अब तक नौ में से पांच संस्करणों में चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुका है, उसके बाद वेस्टइंडीज (3 फाइनल) का नंबर आता है. 265 ICC ODI टूर्नामेंट नॉकआउट में ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ किसी टीम द्वारा सफलतापूर्वक पीछा किया गया सबसे बड़ा टारगे भी है. पिछली बार अहमदाबाद में CWC 2011 क्वार्टर फाइनल में 261 रन भारत ने चेज किया था. – रोहित शर्मा चारों ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान बन गए हैं ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023) ODI वर्ल्ड कप (2023) T20 वर्ल्ड कप (2024) ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी (2025) -किसी एक वेन्यू पर बिना हारे सबसे ज्यादा वनडे जीत 10 – न्यूजीलैंड, डुनेडिन 9 – भारत, दुबई (10 मैच, 1 बराबर) 7 – भारत, इंदौर 7 – पाकिस्तान, हैदराबाद (नियाज स्टेडियम, पाकिस्तान) चैम्प‍ियंस ट्रॉफी नॉकआउट में IND vs AUS 44 रन से जीता, ढाका, 1998 क्वार्टर फाइनल 20 रन से जीता, नैरोबी, 2000 क्वार्टर फाइनल 4 विकेट से जीता, दुबई, 2025 सेमीफाइनल चैम्प‍ियंस ट्रॉफी नॉकआउट में सबसे सबड़ा टारगेट चेज 282 – साउथ अफ्रीका vs इंग्लैंड, ढाका, 1998 क्वार्टर फाइनल 265 – न्यूजीलैंड vs भारत, नैरोबी, 2000 फाइनल 265 – भारत vs बांग्लादेश, एजबेस्टन, 2017 सेमीफाइनल 265 – भारत vs ऑस्ट्रेल‍िया, दुबई, 2025 सेमीफाइनल ICC ODI टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड 10 – सचिन तेंदुलकर 8 – ग्लेन मैकग्राथ 8 – रोहित शर्मा 7 – विराट कोहली इस मैच में उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। आईए उन 10 बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं। 1. ICC इवेंट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में कमाल करते हुए 84 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के बाद वो ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 24 अर्धशतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन के अब तक 23 अर्धशतक थे। 2. ICC नॉकआउट में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के सामने 84 रन बनाकर विराट कोहली अब आईसीसी टूर्नामेंट में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। ऐसा आज तक किसी भी बल्लेबाज ने करके नहीं दिखाया है। 3. ICC रन चेज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर विराट कोहली ने एक बार फिर से रनों का पीछा करते हुए धमाल मचा दिया। उन्होंने 84 रनों की लाजवाब पारी खेलकर ICC टूर्नामेंट के रन चेज में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 4. ICC ODI टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर किंग कोहली अब ICC ODI टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाजवाब मैच विनिंग पारी खेलकर उन्होंने यह कारनामा कर दिया है। 5. ODI चेज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी विराट कोहली बन चुके हैं। 159 इनिंग्स में उनके नाम 69 रन चेज में हाफ सेंचुरी आई है। 6. चेज करते हुए ODI में 8000 रन विराट कोहली को रन चेज करते हुए एक अलग ही रंग में देखा जाता है। ऐसा एक बार फिर उन्होंने करके दिखाया है। अब वो ODI क्रिकेट में 8000 रन चेज करके बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। 7. भारत के लिए चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन भारत के लिए विराट कोहली ICC चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 17 मैचों की 17 पारियों में उनके बल्ले से 746 रन आए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। 8. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच विराट के नाम विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी भी बन चुके हैं। अब उनके नाम कुल 336 कैच दर्ज हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने 1 कैच लपका। 9. भारत के लिए नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा M.O.M ICC नॉकआउट मैच में विराट कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनके नाम अब इस … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet