LATEST NEWS

कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी मिलते ही गदगद हुए रहाणे, इतने साल बाद फिर जुड़ा कनेक्शन

कोलकाता  तीन बार की विनर और डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को IPL 2025 के लिए अपना कप्तान बनाया है. उपकप्तानी की जिम्मेदारी ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को सौपी गई है, जिन्होंने बीते सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे अजिंक्य रहाणे केकेआर ने पिछले साल नवंबर में आईपीएल मेगा नीलामी में रहाणे को उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में साइन किया था. इस बीच वेंटकेश अय्यर 23.75 करोड़ रुपये के साथ केकेआर की सबसे बड़ी खरीद बने थे. रहाणे पिछले सीजन में केकेआर के सफल कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे, जिन्हें रिटेन नहीं किया गया था और फिर नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया. KKR की कप्तानी मिलने के बाद क्या बोले रहाणे KKR की कप्तानी मिलने के बाद अजिंक्य रहाणे काफी खुश नजर आए। कप्तानी मिलने के बाद रहाणे ने फैंस को भरोसा दिया है कि वो इस सीजन टाइटल को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे। कप्तानी मिलने पर रहाणे ने कहा, आईपीएल में सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्हें लगता है कि उनके पास एक बेहतरीन और काफी संतुलित टीम है। वो सभी के साथ काम करने और ट्रॉफी को डिफेंड करने की चुनौती लेने के लिए उत्सुक हैं। IPL में रहाणे का बैटिंग रिकॉर्ड पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे का आईपीएल में बल्लेबाज के तौर पर रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 185 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 30.14 की औसत और 123.43 की स्ट्राइक रेट से 3761 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतकीय और 30 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। उनकी गिनती आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में की जाती है। रहाणे आईपीएल में अब तक राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। रहाणे को 1.50 करोड़ में खरीदा अजिंक्य रहाणे पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम से खेले थे. फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. ऐसे में आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता फ्रेंचाइजी ने रहाणे को बेस प्राइस पर ही खरीदा है. उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये रही थी. दूसरी ओर वेंकटेश अय्यर हैं, जो लगातार केकेआर टीम के साथ बने हुए हैं. हालांकि फ्रेंचाइजी ने पिछली बार वेंकटेश को भी रिलीज कर दिया था, लेकिन मेगा ऑक्शन में दोबारा खरीद लिया. कोलकाता फ्रेंचाइजी ने वेंकटेश को दोबारा खरीदने के लिए 23.75 करोड़ रुपये खर्च किए. इस समय टीम में वेंकटेश ही सबसे महंगे प्लेयर हैं. 36 साल के रहाणे ने IPL में अब तक 185 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने 30.14 की औसत से 4642 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.42 रहा. उन्होंने 2 शतक और 30 अर्धशतक जमाए हैं. श्रेयस की कप्तानी में चैम्पियन बनी थी केकेआर पिछले सीजन में कोलकाता टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ने संभाली थी. उनकी कप्तानी में ही टीम ने IPL 2024 का खिताब भी जीता था. यह केकेआर टीम का तीसरा आईपीएल खिताब रहा. मगर फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया. ऐसे में मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने 26.75 करोड़ की बोली लगाकर श्रेयस को खरीदा और टीम का कप्तान भी बनाया. IPL 2025 के लिए कोलकाता का स्क्वॉड अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), सुनील नरेन  रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्किया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनीत सिसोदिया, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक. दूसरी बार KKR के लिए खेलेंगे अजिंक्य रहाणे आपको बता दें कि, यह दूसरी बार होगा, जब रहाणे KKR के लिए खेलते हुए दिखेंगे। इससे पहले कोलकाता ने 2022 सीजन से पहले रहाणे को खरीदा था। उस सीजन उन्हें सिर्फ सात मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें वह केवल 133 रन ही बना सके। अगले सीजन, वह चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए और वहां उन्होंने 172.49 की स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए। उस साल चेन्नई खिताब जीतने में भी कामयाब रहा था। उस पूरे सीजन में रहाणे ने टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में अहम भूमिका निभाई थी। रहाणे को ही क्यों बनाया गया कप्तान केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने यह घोषणा करते हुए कहा, ‘हम अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी को पाकर बहुत खुश हैं. एक लीडर के रूप में वह अपने साथ अनुभव और परिपक्वता लेकर आते हैं. साथ ही, वेंकटेश अय्यर केकेआर के लिए एक फ्रैंचाइजी खिलाड़ी रहे हैं और उनमें नेतृत्व के कई गुण हैं. हमें विश्वास है कि वे हमारे खिताब की रक्षा का अभियान शुरू करने के लिए दोनों आपस में अच्छा तालमेल बिठाएंगे.’ ओपनिंग मैच खेलेगी KKR केकेआर अपने टाटा आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत शनिवार 22 मार्च को अपने घर- ईडन गार्डंस स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सीजन के पहले मैच से करेगी. कप्तान की भूमिका स्वीकार करते हुए रहाणे ने कहा, ‘आईपीएल में सबसे सफल फ्रैंचाइजी में से एक केकेआर का नेतृत्व करने के लिए कहा जाना सम्मान की बात है. मुझे लगता है कि हमारे पास एक बेहतरीन और संतुलित टीम है. मैं सभी के साथ काम करने और अपने खिताब की रक्षा करने की चुनौती लेने के लिए उत्सुक हूं.’

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से 25 साल बाद लिया बदला, क्या ऑस्ट्रेलिया से भी ले पाएगी वर्ल्ड कप का बदला ?

दुबई रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में धमाल कर रही है. टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में शान से एंट्री की है. अब भारतीय टीम को अपना सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में ही खेलना है. यह मुकाबला ग्रुप-बी में दूसरे नंबर पर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ होगा. भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला रविवार (2 मार्च) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला. जिसमें टीम इंडिया ने 44 रनों से जीत दर्ज की. गंभीर का मास्टर स्ट्रोक रहे वरुण चक्रवर्ती इस मैच में भारतीय कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित ने एक ‘मास्टर स्ट्रोक’ चला. यह प्लेइंग-11 में राइट हैंड लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की एंट्री कराना था. इसके लिए उन्हें तेज गेंदबाज हर्षित राणा को बाहर बैठाना पड़ा. यह बड़ा जोखिम भरा ‘मास्टर स्ट्रोक’ रहा, क्योंकि यह टीम पर उलटा भी पड़ सकता था. वरुण के अलावा प्लेइंग-11 में 3 स्पिनर और भी थे. यह रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल रहे. मगर गंभीर का यह ‘मास्टर स्ट्रोक’ सही साबित हुआ. वरुण चक्रवर्ती ने लेग स्पिन का ऐसा चक्रव्यूह बनाया कि पूरी न्यूजीलैंड टीम इसमें फंसकर ढेर हो गई. अब सेमीफाइनल से पहले टेंशन में कंगारु टीम वरुण चक्रवर्ती ने इस मुकाबले में 10 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 42 रन देकर 5 विकेट झटके. उन्होंने इस दौरान ओपनर विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, कप्तान मिचेल सेंटनर और मैट हेनरी को शिकार बनाया. इस तरह वरुण ने ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर से लेकर निचेल क्रम तक को ढहाने का काम किया. वरुण के इस प्रदर्शन को देखकर ऑस्ट्रेलियाई टीम की टेंशन बढ़ गई होगी, क्योंकि सेमीफाइनल में उसी को भारतीय टीम का सामना करना है. इस प्रदर्शन से यह तो तय है कि सेमीफाइनल में वरुण का खेलना पक्का है. यदि गेंदबाजी में कोई बदलाव होता है तो कुलदीप यादव को आराम दिया जा सकता है, मगर वरुण की जगह पक्की मान सकते हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी के डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/52 जोश हेजलवुड Vs न्यूजीलैंड, एजबेस्टन 2017 5/42 वरुण चक्रवर्ती Vs न्यूजीलैंड, दुबई 2025 5/53 मोहम्मद शमी Vs बांग्लादेश, दुबई 2025 भारत ने न्यूजीलैंड से 25 साल बाद लिया बदला भारत आखिरी बार 25 साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. ये मैच केन्या के नैरोबी में खेला गया था, जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए थे. उस मैच में कप्तान सौरव गांगुली ने शानदार 117 रनों की पारा खेली थी, लेकिन न्यूजीलैंड ने क्रिस क्रेन्स की नाबाद 102 रनों की पारी के बदौलत भारत के 264 रनों के लक्ष्य को 49.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया, और भारत खिताब जीतने से चूक गया. वरुण ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने वरुण चक्रवर्ती डेब्यू के बाद सबसे तेजी से यानी सबसे कम वनडे मैचों में 2 बार 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले स्टुअर्ट बिन्नी ने यह उपलब्धि हासिल की थी, जिन्होंने 3 वनडे में मैचों में ही 2 बार 5 विकेट ले लिए थे. जबकि वरुण का यह दूसरा ही वनडे मैच था. चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में भी ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक ही मैच में दो गेंदबाजों ने 5-5 विकेट झटके हों. इस मुकाबले में पहले न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने 5 विकेट लिए थे. इसके बाद वरुण ने 5 विकेट अपने नाम कर लिए. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत की न्यूजीलैंड पर पहली जीत 1998 से शुरू हुई चैंपियंस ट्रॉफी के अब तक 8 सीजन हो चुके हैं, पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाला मौजूदा टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी का 9 सीजन है. इतने साल गुजर जाने के बाद भी भारत और न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में सिर्फ दो बार आमने सामने हुए हैं. पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल मैच में, जहां भारत को हार का सामना करना पड़ा था, और दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप मैच में, जहां न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा. चैम्पियंस ट्रॉफी में बेस्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज 5/36 रवींद्र जडेजा Vs वेस्टइंडीज, द ओवल 2013 5/42 वरुण चक्रवर्ती Vs न्यूजीलैंड, दुबई 2025 5/53 मोहम्मद शमी Vs बांग्लादेश, दुबई 2025 4/38 सचिन तेंदुलकर Vs ऑस्ट्रेलिया, ढाका 1998 4/45 जहीर खान Vs जिम्बाब्वे, कोलंबो 2002 चैम्पियंस ट्रॉफी के बाकी बचे मुकाबले: 4 मार्च- सेमीफाइनल-1, भारत Vs ऑस्ट्रेलिया, दुबई 5 मार्च- सेमीफाइनल-2, न्यूजीलैंड Vs साउथ अफ्रीका, लाहौर 9 मार्च- फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा) 10 मार्च- रिजर्व डे भारत का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला इस जीत का मतलब है कि भारत ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा और अब उसका सामना मंगलवार (4 मार्च) को दुबई में पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो 2023 वनडे विश्व कप फाइनल का रीमैच है. इस वर्ल्ड कप एक भी मैच न हारने वाली भारतीय टीम फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारकर खिताब गंवां दी थी, लेकिन भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर हिसाब बराबर करना चाहेगी. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार (5 मार्च) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच 2015 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच का रीमैच होगा, जिस मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था.

2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दावा ‘मजबूत’ है: आईओसी के अध्यक्ष पद के दावेदार सेबेस्टियन

नई दिल्ली भारत ने आईओसी के भावी मेजबान आयोग को 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए पहले ही आशय पत्र सौंप दिया है जो वैश्विक खेल की शीर्ष संस्था के साथ महीनों की अनौपचारिक बातचीत के बाद एक महत्वाकांक्षी योजना में पहला ठोस कदम है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष पद के दावेदार सेबेस्टियन को का मानना है कि 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दावा ‘मजबूत’ है लेकिन कई अन्य देशों के इस दौड़ में शामिल होने से प्रतिस्पर्धा कठिन होगी। भारत ने आईओसी के भावी मेजबान आयोग को 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए पहले ही आशय पत्र सौंप दिया है जो वैश्विक खेल की शीर्ष संस्था के साथ महीनों की अनौपचारिक बातचीत के बाद एक महत्वाकांक्षी योजना में पहला ठोस कदम है। को ने ‘पीटीआई’ से विशेष साक्षात्कार में कहा, मेरी पृष्ठभूमि को देखते हुए मेरे यह कहने से आपको हैरानी नहीं होगी कि मैं बहुत खुश हूं कि भारत वैश्विक खेल और विशेष रूप से ओलंपिक आंदोलन के लिए प्रतिबद्ध है। मुझे यह सुनकर बहुत खुशी हुई। पर यह बहुत प्रतिस्पर्धी होगा। क्योंकि इसमें सिर्फ एक ही बोलीदाता नहीं होगा, लेकिन भारत इसे बहुत मजबूत दावा बना सकता है। पोलैंड, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, कतर, हंगरी, तुर्कीये, मैक्सिको और मिस्र उन अन्य देशों में शामिल हैं जिन्होंने 2036 ओलंपिक की मेजबानी की इच्छा व्यक्त की है। 2036 खेलों के मेजबान देश का 2026 से पहले पता नहीं चलेगा।लेकिन यह निश्चित है कि नए आईओसी प्रमुख के 20 मार्च के चुनाव के विजेता की अध्यक्षता के दौरान मेजबान का चयन किया जाएगा। आईओसी अध्यक्ष के रूप में चुनाव लड़ने वाले सात उम्मीदवारों में उन्हें सबसे आगे माना जा रहा है। 68 वर्षीय को दो बार ओलंपिक 1500 मीटर के स्वर्ण पदक विजेता हैं। उन्होंने भारत को सलाह देते हुए कहा कि अगर उसे 2036 ओलंपिक की मेजबानी का अधिकार नहीं मिलता है तो उसे ओलंपिक आयोजित करने की अपनी महत्वाकांक्षा को खत्म नहीं करना चाहिए। को ने कहा, बहुत से शहरों ने बोली लगाई और लेकिन उनकी बोली स्वीकार नहीं हुई। दिलचस्प बात यह है कि जब लंदन ने 2005 में (2012 चरण के लिए) बोली हासिल की थी, तो उसने पेरिस को हराया था। हम सभी अभी पेरिस ओलंपिक खेलों (2024) में गए थे। रियो उन शहरों में से एक था जो 2012 की बोली के लिए शुरुआती मूल्यांकन से आगे नहीं बढ़ पाया था। और ब्रिटेन के तुरंत बाद उनके पास 2016 में बोली थी। इसलिये यह किसी भी तरह से कहानी का अंत नहीं है। और बोली लगाने से मिली विरासत भी एक बहुत मजबूत विरासत है।  

टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर करीब 135 रन, केन विलियमसन अब भी डटे

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का टारगेट दिया है. टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर करीब 135 रन बना लिए हैं. केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी. टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने रचिन रवींद्र का विकेट सस्ते में गंवा दिया. रवींद्र (6) को हार्दिक पंड्या ने अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया. फिर दूसरे ओपनर विल यंग भी वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए. इससे न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 49 रन हो गया.

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का दिया टारगेट, श्रेयस अय्यर के बाद हार्दिक पंड्या की ताबड़तोड़ पारी

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का टारगेट दिया है. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. वहीं हार्दिक पंड्या ने 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी.  भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले पावरप्ले में तीन विकेट गंवाए. भारत को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया. उप-कप्तान शुभमन गिल 2 रन बनाकर तेज गेंदबाज मैट हेनरी की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. फिर छठे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (15) भी पुल शॉट मारने की कोशिश में काइल जेमिसन की गेंद पर विल यंग के हाथों लपके गए. इसके बाद विराट कोहली के रूप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा, जो हेनरी की बॉल पर कैच आउट हुए. कोहली का कैच ग्लेन फिलिप्स में हवा में डाइव मारते हुए लिया. कोहली ने दो चौके की मदद से 11 रन बनाए. इसके बाद अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 98 रनों की पार्टनरशिप हुई. इस दौरान श्रेयस ने 75 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. मौजूदा टूर्नामेंट में श्रेयस ने लगातार दूसरी बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया. पार्टटाइम स्पिनर रचिन रवींद्र ने अक्षर पटेल को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. अक्षर ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. अक्षर के आउट होने के समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 128 रन था. यहां से केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर 44 रनों की पार्टनरशिप की. श्रेयस पूरी तरह लय में दिख रहे थे और वो शतक की ओर बढ़ने लगे थे. लेकिन तेज गेंदबाज विलियम ओरोर्के ने उनकी पारी का खात्मा कर दिया. श्रेयस ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 98 गेंदों पर 79 रन बनाए. फिर केएल राहुल (23) और रवींद्र जडेजा (16) ने सेट होने के बाद अपने विकेट गंवा दिए. राहुल को मिचेल सेंटनर ने अपनी फिरकी में फंसाया, वहीं जडेजा को मैट हेनरी ने चलता किया. हार्दिक पंड्या ने कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स लगाकर भारतीय टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. हार्दिक ने 4 चौके और दो छक्के की मदद से 45 गेंदों पर 45 रन बनाए. हार्दिक आखिरी ओवर में आउट हुए. हार्दिक के बाद भारत ने मोहम्मद शमी का भी विकेट गंवाया. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए.

बतौर कप्तान रोहित शर्मा का अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारतीय टीम वनडे में लगातार 13वीं बार टॉस हारी

दुबई भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का 12वां मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मैच में टॉस होते ही भारतीय टीम वनडे में लगातार 13वीं बार टॉस हार गई है। इस शर्मनाक रिकॉर्ड में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का योगदान सबसे ज्यादा रहा है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम का टॉस हारने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान भारत 13वीं बार टॉस हारा है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने कुल तीन मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में रोहित टॉस हार गए हैं। हालांकि दोनों मैच में टीम को जीत नसीब हुई है। बतौर कप्तान रोहित शर्मा लगातार 10वीं बार वनडे में टॉस हार चुके हैं। इसके साथ ही उनका नाम एक अनचाहे रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। रोहित से ज्यादा बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम दर्ज है। लारा अक्टूबर 1998 से मई 1999 तक कुल 12 बार टॉस हारे थे। वहीं पीटर बोरेन मई 2011 से अगस्त 2013 तक 11 बार टॉस हार चुके हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा नवंबर 2023 से मार्च 2025 तक कुल 10 बार टॉस गंवा चुके हैं। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से भारतीय टीम का टॉस हारने का सिलसिला शुरू हुआ है और अभी तक जारी है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2023 में आखिरी बार वनडे में टॉस जीता था, जिसके बाद कुल 13 बार टॉस हुए हैं और भारतीय टीम ने सभी टॉस गंवाए हैं। 2023 में वनडे विश्व कप के बाद भारत ने तीन वनडे सीरीज खेली है और इन सीरीज में सभी टॉस हारे हैं। इस दौरान केएल राहुल ने भी टीम की कमान संभाली थी।

रचिन रविंद्र ने न्यूजीलैंड ने को बड़ी सफलता दिलाई, अक्षर पटेल 42 रन बनाकर हुए हुए आउट

दुबई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच लीग चरण का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 6 ओवर के अंदर ही दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। शुभमन गिल सात गेंद में दो रन और रोहित शर्मा 17 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। 300वां वनडे मैच खेलने उतरे विराट कोहली 14 गेंद में 11 रन ही बना सके। ग्लेन फिलिप्स ने उनका शानदार कैच लपका। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किए हैं। न्यूजीलैंड टीम में डेवोन कोंवे की जगह डेरिल मिचेल को शामिल किया गया है। भारत ने हर्षित राणा को आराम देकर स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को उतारा है। रचिन ने दिलाई बड़ी सफलता रचिन रविंद्र ने न्यूजीलैंड ने को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने अक्षर पटेल को कैच आउट करवाया। अक्षर 61 गेंद में 42 रन ही बना सके।

भारत की शुरुआत ख़राब, पावरप्ले में खोए 3 विकेट, शुभमन-रोहित के बाद कोहली भी चलते बने

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है. भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर करीब 30 रन है. अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारत को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया. उप-कप्तान शुभमन गिल 2 रन बनाकर तेज गेंदबाज मैट हेनरी की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. फिर छठे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा भी पुल शॉट मारने की कोशिश में काइल जेमिसन की गेंद पर विल यंग के हाथों लपके गए. इसके बाद विराट कोहली के रूप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा, जो हेनरी की बॉल पर कैच आउट हुए. कोहली का कैच ग्लेन फिलिप्स में हवा में उड़ते हुए लिया.

विदर्भ ने केरल को पहली पारी के बढ़त के आधार पर हराकर जीता रणजी ट्रॉफी खिताब, बना विजेता

नागपुर केरल और विदर्भ के बीच नागपुर में खेले गया यह मुकाबला पांचवें और अंतिम दिन ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन विदर्भ ने केरल को पहली पारी के बढ़त के आधार पर मात दी और इस घरेलू टूर्नामेंट का चैंपियन बनने में सफल रहा। विदर्भ ने फाइनल में कर्नाटक को हराकर रणजी ट्रॉफी खिताब जीत लिया है। कर्नाटक और विदर्भ के बीच नागपुर में खेले गया यह मुकाबला पांचवें और अंतिम दिन ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन विदर्भ ने कर्नाटक को पहली पारी के बढ़त के आधार पर मात दी और इस घरेलू टूर्नामेंट का चैंपियन बनने में सफल रहा। विदर्भ का यह तीसरा रणजी ट्रॉफी खिताब है। करुण और नालकंडे चमके विदर्भ ने इससे पहले 2017-18 और 2018-19 में खिताब जीता था। यह पिछले साल वर्षों में विदर्भ का तीसरा खिताब है। विदर्भ ने पहली पारी में दानिश मालेवार के 153 रन और करुण नायर के 86 रनों की मदद से 379 रन बनाए थे, लेकिन केरल की टीम ने पहली पारी में कप्तान सचिन बेबी के 98 रनों की पारी के बावजूद 342 रन बनाए। इस तरह विदर्भ ने पहली पारी में 37 रनों की बढ़त हासिल की। विदर्भ के लिए दूसरी पारी में करुण नायर ने शतक लगाया और 135 रनों की पारी खेली। वहीं, दर्शन नालखंडे ने नाबाद 51 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 375 रन बनाए। जैसे ही नालकंडे ने अर्धशतक लगाया, मैच समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। विदर्भ की दूसरी पारी विदर्भ ने अंतिम दिन 249/4 स्कोर के आगे खेलना शुरू किया। करुण नायर ने 132 और कप्तान अक्षय वाडकर ने चार से आगे खेलना शुरू किया। करुण हालांकि, अपने स्कोर में सिर्फ तीन रन का ही इजाफा कर सके और उन्हें आदित्य सरवटे ने पवेलियन भेजा। इसके कुछ देर बाद ईडेन एप्पल ने ने हर्ष दुबे को आउट किया जो चार रन बनाकर आउट हुए। फिर सरवटे ने आदित्य (25) को आउट कर विदर्भ को सातवां झटका दिया।  अक्षय कार्नेवर और नालकंडे ने आठवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की जिससे विदर्भ का स्कोर 300 के पार पहुंचा। कार्नेवर हालांकि 70 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए और फिर सरवटे ने नचिकेत भुटे (3) को अपना शिकार बनाकर विदर्भ के नौ विकेट गिरा दिए। अंत में नालकंडे के अलावा यश ठाकुर आठ रन बनाकर नाबाद रहे। केरल की ओर से सरवटे ने चार विकेट झटके, जबकि निधेश, जलज सक्सेना, एप्पल, बासिल और अक्षय चंद्रन को एक-एक विकेट मिला।  

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने BCCI के खिलाफ उगली आग, कहा- IPL का बायकॉट कर दो

नई दिल्ली क्रिकेट की सबसे ग्लैमरस और वित्तीय रूप से सबसे बेस्ट टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल है। 2008 में इस लीग की शुरुआत हुई थी और इसके बाद से लगातार दुनिया के हर कोने से शीर्ष क्रिकेटर आईपीएल में खेलने के लिए आते हैं। दुनिया की अन्य कोई क्रिकेट लीग इतनी एक्साइटेड नहीं है, जितनी ये लीग है। हालांकि, पाकिस्तान और पाकिस्तान के क्रिकेटर इससे हमसे आलोचक रहे हैं, क्योंकि आईपीएल में उनके खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलता और वे किसी भी तरह भारत से पैसे नहीं कमा पाते। इसके अलावा कुछ पूर्व क्रिकेटरों का ये भी मानना है कि आईपीएल की वजह से ही पाकिस्तान की क्रिकेट बर्बाद हुई है। यही कारण है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने दुनिया के अन्य देशों से इस लीग को बायकॉट करने की मांग की है। इंजमाम ने खिलाड़ियों के एक्सचेंज के तरीकों में असंतुलन की आलोचना की और आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की प्रतिबद्धताओं का पुनर्मूल्यांकन करने का आह्वान किया। वे चाहते हैं कि भारतीय खिलाड़ी भी अन्य लीगों में खेलें। इसके लिए विदेशी बोर्ड बीसीसीआई पर दबाव बनाएं। पाकिस्तान की मीडिया के शो ‘चैंपियंस ट्रॉफी हंगामा’ में इंजमाम ने एक उल्लेखनीय विसंगति की ओर इशारा किया है। भारतीय खिलाड़ी किसी अन्य लीग में नहीं खेलते, लेकिन अन्य टीमों के खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं। उन्होंने कहा, “हर देश का हर एक टॉप प्लेयर आईपीएल खेलने आता है, लेकिन कोई भी भारतीय खिलाड़ी दूसरे देशों की किसी भी लीग में नहीं खेलता। अब से हर बोर्ड को अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में भेजना बंद कर देना चाहिए। अगर आप अपने प्लेयर्स को रिलीज नहीं करते किसी भी लीग में खेलने के लिए तो दूसरे बोर्ड को भी तो स्टांस लेना चाहिए ना?” बता दें कि पाकिस्तान के क्रिकेटर शुरुआत में इस टूर्नामेंट में खेले थे, लेकिन भारत में बढ़ती पाकिस्तान परस्त आतंकवादी घटनाओं के कारण पाकिस्तान को पूरी तरह से बैन कर दिया गया।

भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर, न्यूजीलैंड ने जीत टॉस, भारत पहले बल्लेबाजी करेगा, हर्षित राणा की जगह टीम में वरुण चक्रवर्ती

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी. मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए… इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम एक बदलाव हुआ. तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई. दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में डेरिल मिचेल की वापसी हुई. ऐसे में सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को इस मैच से बाहर बैठना पड़ा. भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी. न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जेमिसन, विलियम ओरोर्के. चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था. इसमें कीवी टीम को जीत मिली थी. कुल मिलाकर दोनों टीमों के बीच अब तक 118 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 60 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 50 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा. सात मैचों का नतीजा नहीं निकला, जबकि एक मुकाबला टाई भी रहा.  

भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड का मुकाबला करने उतरेगी तो एक पुराना जख्म भी ताजा होगा, अब मैच जीतकर पुराना हिसाब चुकता करेगा

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड का मुकाबला करने उतरेगी तो एक पुराना जख्म भी ताजा होगा। वाकया साल 2000 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी का है। तब न्यूजीलैंड और भारत की टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने थीं। उस मैच में कीवी टीम ने भारत के अरमानों पर पानी फेरते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया था। अब भारत चाहेगा कि आज का मैच जीतकर 24 साल पुराना वह हिसाब चुकता कर ले। क्या हुआ था 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला नैरोबी में खेला गया था। तब इसका नाम आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट था। उस वक्त भारत के कप्तान थे सौरव गांगुली और न्यूजीलैंड की कमान स्टीफन फ्लेमिंग के हाथ में थी। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत के लिए ओपनिंग करते हुए सचिन और गांगुली की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 141 रन जोड़े थे। लेकिन सचिन के रनआउट होने के बाद टीम इंडिया लड़खड़ा गई। सौरव गांगुली के शतक के बावजूद भारत छह विकेट पर 264 के स्कोर तक ही पहुंच सका था। कीवी टीम ने क्या किया 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। कीवी टीम को मात्र छह के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद 82 रन तक पहुंचते-पहुंचते वह अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों को खो चुकी थी। लग रहा था कि भारतीय टीम चैंपियन बन जाएगी। लेकिन उसके दो प्रमुख ऑलराउंडर क्रिस क्रेन्स और क्रिस हैरिस मैदान में जम गए। क्रिस क्रेन्स ने नाबाद रहते हुए 102 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, क्रिस हैरिस ने भी 46 रन बनाए थे। भारत की तरफ से वेंकटेश प्रसाद ने तीन, अनिल कुंबले ने दो और सचिन तेंदुलकर ने एक विकेट झटका था। जहीर खान और अजीत अगरकर को कोई सफलता नहीं मिली थी। वनडे में हालिया मुकाबले अगर भारत और न्यूजीलैंड के हालिया मुकाबलों की बात करें तो वनडे में दोनों टीमें 2023 विश्वकप के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं। तब भारत ने न्यूजीलैंड को आसानी से शिकस्त दे डाली थी। मुंबई में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम के विशाल स्कोर को न्यूजीलैंड की टीम हासिल नहीं कर सकी थी। हालांकि उससे पहले 2019 में वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कीवी टीम ने भारत का दिल तोड़ दिया था। इंग्लैंड में खेले गए इस मुकाबले में हार ने भारत की हसरत तोड़ दी थी।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : आज का मुकाबला विराट कोहली का 300वां वनडे इंटरनेशनल मैच

 नई दिल्ली जब टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने अंतिम लीग चरण के मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, तो यह मुकाबला विराट कोहली का 300वां वनडे इंटरनेशनल मैच होगा। वे ऐसा करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शतक जड़ने वाले विराट कोहली फॉर्म में हैं और ऐसे में वे अपने 300वें इंटरनेशनल मैच को भी यादगार बनाना चाहेंगे, लेकिन इससे पहले जान लीजिए कि उन्होंने इस फॉर्मेट में कौन-कौन सी उपलब्धि अपने नाम की हुई है। विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और इसके साथ ही उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उनके वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़ों को देखकर हर कोई यही कहता है कि विराट को यह फॉर्मेट सबसे ज्यादा पसंद आता है। इस फॉर्मेट में विराट ने कई सालों तक ना टूटने वाले रिकॉर्ड बनाए हैं और वे चेजमास्टर कहे जाते हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली अब तक खेले 299 वनडे मैचों में 58.20 की औसत और 93.41 की स्ट्राइक रेट से 14,085 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 है। वह कुमार संगकारा (404 मैचों में 25 शतकों के साथ 14,234 रन) और सचिन तेंदुलकर (463 मैचों में 18,426 रन) के बाद इस प्रारूप में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और भारत के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में हैं। दिल्ली में जन्मे विराट कोहली 51 शतकों के साथ वनडे इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हुए हैं। उन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान अपने आदर्श सचिन को पीछे छोड़ा था। उस मैच को देखने के लिए सचिन भी पहुंचे थे। 100 से अधिक वनडे पारी खेलने वाले बल्लेबाजों में विराट का बल्लेबाजी औसत अब तक का सबसे बेहतरीन है। अगर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 30 से ज्यादा पारियों के हिसाब से देखा जाए तो वे नीदरलैंड के रेयान टेन डोशेट (32 पारियों में 67.00 की औसत से 1,541 रन) और शुभमन गिल (52 पारियों में 62.13 की औसत से 2,734 रन) उनसे आगे हैं। इतना ही नहीं, विराट ने लगातार अच्छे स्कोर बनाने की आदत बना ली है और अपने करियर के मील के पत्थर की ओर बढ़ रहे हैं और वह वनडे में 8,000 रन (175 पारी), 9,000 रन (194 पारी), 10,000 रन (205 पारी), 11,000 रन (222 पारी), 12,000 रन (242 पारी), 13,000 रन (287 पारी) और 14,000 (299 पारी) रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी हैं। विराट कोहली को चेज मास्टर कहा जाता है, क्योंकि वह सफल रन-चेज के दौरान 105 मैचों में की 99 पारियों में 89.59 की शानदार औसत और 96.74 की स्ट्राइक रेट से 24 शतक और 25 अर्धशतक के साथ 5,913 रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2012 के एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 183 रनों की पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत की ओर बढ़ते हुए यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक हैं। उन्होंने 50 ओवर के विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया हुआ है, जिसमें उन्होंने 2023 में ब्रैडमैन की तरह 95.62 की औसत और 90.31 की स्ट्राइक रेट से 765 रन बनाए थे, जिसमें 11 पारियों में तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल थे। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड भी मिला था। विराट ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह पारियों में 186 की औसत, तीन शतक और एक अर्धशतक के साथ 558 रन बनाकर एकदिवसीय द्विपक्षीय सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। एकदिवसीय मैचों में अपने अपार योगदान के लिए विराट कोहली को 2011-20 में ICC ODI प्लेयर ऑफ द डिकेड और 2012, 2017, 2018 और 2023 में ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी मिला है, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा जीत गए सबसे अधिक आईसीसी अवॉर्ड हैं। कप्तान के रूप में 95 एकदिवसीय मैचों में विराट ने टीम इंडिया को 65 मैचों में जीत दिलाई है। 27 मैच भारत हारा था, एक मैच टाई रहा था और दो मैच बेनतीजा रहे थे।

आज भारत की न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंत, भारत की प्लेइंग 11 में हो सकता है 1 बदलाव

दुबई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम आखिरी लीग मैचआज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इसके बाद भी यह मैच महत्वपूर्ण होगा। इस मैच के नतीजे से यह तय होगा कि ग्रुप ए की अंक तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर कौन होगा। इससे तय होगा कि सेमीफाइन में भारत किससे भिड़ेगा और न्यूजीलैंड का किससे सामना होगा। भारतीय टीम इस मैच में 1 बदलाव के साथ उतर सकती है। तेज गेंदबाजी विभाग में बदलाव हो सकता है। न्यूजीलैंड की टीम में पांच बाएं हाथ के बल्लेबाज की मौजूदगी और पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान मोहम्मद शमी की पिंडली में आई मामूली परेशानी के कारण भारतीय टीम प्रबंधन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को खिला सकता है। शुक्रवार के अभ्यास सत्र में इसके संकेत मिले तो पंजाब के इस तेज गेंदबाज के शमी की जगह लेने की पूरी संभावना है। शमी लंबे समय तक चोट से दूर रहने के बाद हाल ही में भारतीय टीम में लौटे हैं। अर्शदीप ने 13 ओवर फेंके अर्शदीप ने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में ट्रेनिंग ली और पूरे रनअप के साथ 13 ओवर फेंके, जबकि शमी ने कम रनअप के साथ केवल 6-7 ओवर फेंके। वह पूरी ताकत से गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान शमी ने पारी का तीसरा ओवर फेंकने के तुरंत बाद फिजियो से अपने दाहिने पैर का उपचार करवाया था। शुक्रवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज से पता चलता है कि भारत महत्वपूर्ण सेमीफाइनल से पहले शमी को एक बहुत जरूरी ब्रेक दे सकता है। गेंदबाजी लाइनअप में बदलाव के संकेत मीडिया से बातचीत में केएल राहुल इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थे कि भारत प्रलोभन के बावजूद विजयी संयोजन में बदलाव करेगा या नहीं, लेकिन सहायक कोच रेयान डोएशेट ने बाद में शाम को संकेत दिया कि गेंदबाजी लाइनअप में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है। इसके अलावा पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए यह बड़ा मैच होगा। यह उनका 300वां वनडे मुकाबला होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें। भारत की संभावित प्लेइंग 11 रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह। भारतीय टीम में हर कोई फिट, बदलाव की उम्मीद कम : केएल राहुल भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम ग्रुप स्टेज मैच के लिए मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा दोनों ही उपलब्ध होंगे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान शमी मुश्किल में दिखे थे और उन्होंने अपना कोटा पूरा नहीं किया था। रोहित को भी हैमस्ट्रिंग में समस्या महसूस हुई थी। हालांकि भारतीय टीम एक हफ्ते के लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर उतरने वाली है। राहुल ने कहा, “मुझे इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन इतना पता है कि हर कोई ठीक है। मुझे जहां तक पता है किसी के भी मैच मिस करने की चिंता नहीं है। शायद आज की ट्रेनिंग के बाद हमें अधिक जानकारी मिलेगी।” भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। इस मैच के दो दिन बाद यानि 4 मार्च को भारत को अपना सेमीफाइनल मैच खेलना है। लगातार पड़ रहे मैचों के बीच क्या भारतीय टीम किसी खिलाड़ी को आराम देने वाली है? तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत, स्पिनर वरूण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। क्या आखिरी लीग मैच में उन्हें उतारा जा सकता है? यह पूछने पर राहुल ने कहा ,”मैं नेतृत्व समूह का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन मुझे यकीन है कि इसका लालच तो होगा। मैं इस स्थिति में पहले रहा हूं जब आपके पास खिलाड़ियों को आजमाने का मौका होता है। लेकिन मुझे नहीं पता कि यह चैंपियंस ट्रॉफी में होगा या नहीं। हमें सेमीफाइनल से पहले एक ही दिन का ब्रेक मिला है। अभी छह दिन का ब्रेक है और हम चाहते हैं कि सभी खिलाड़ियों को मौका मिले। यह मेरा विचार है, लेकिन पता नहीं कल शायद कुछ और हो।” विकेटकीपर राहुल को पता है कि उनके कारण ऋषभ पंत को बाहर बैठना पड़ रहा है। ये बात उनके दिमाग में चलती रहती है, लेकिन राहुल का कहना है कि इससे उनके खेलने के तरीके पर कोई असर नहीं पड़ता। राहुल ने कहा, “दबाव तो रहता ही है, मैं झूठ नहीं बोलूंगा। वो एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और हम सभी ने देखा है कि वो क्या कर सकते हैं। वो कितने आक्रामक हो सकते हैं और कितनी तेजी से मैच का रुख बदल सकते हैं। टीम के लिए भी हमेशा एक लालच रहता है चाहे जो भी कप्तान हो या कोच हो कि या तो उन्हें खिलाएं या मुझे। ये हमेशा चलता रहता है। लेकिन मेरे लिए अगर मुझे मौका दिया जाता है, तो मैं यही देखता हूं कि मैं टीम के लिए क्या सबसे अच्छा कर सकता हूं। “मैं ऋषभ से मुकाबला करने की कोशिश नहीं कर रहा हूं और ना ही उनकी तरह खेलने की कोशिश करता हूं। जब उन्हें मौका मिलेगा तो वो भी किसी और की तरह खेलने की कोशिश नहीं करेंगे। उन्हें उनके खेल और टीम को जो योगदान दे सकते हैं उसकी वजह से चुना जाता है और मेरे साथ भी वही बात लागू होती है। इसलिए मैं अपने खेल से चिपका रहता हूं और वही करने की कोशिश करता हूं जो मुझे सबसे अच्छा आता है।”  

करनैल सिंह स्टेडियम में आज से बहुप्रतीक्षित टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला खेली जायेगी

नयी दिल्ली भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की बधिर टीमों के बीच आज से नई दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में बहुप्रतीक्षित टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला खेली जायेगी। इस त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) की ओर से किया जा रहा है। भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की अंतरराष्ट्रीय बधिर क्रिकेट टीमें दो से आठ मार्च तक होने वाली श्रृंखला में भाग लेंगी। त्रिकोणीय श्रृंखला के बाद, भारतीय बधिर क्रिकेट टीम 10 से 12 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय पुरुष चयन समिति द्वारा चुनी गयी भारतीय बधिर क्रिकेट टीम की अगुवाई वीरेंद्र सिंह करेंगे। टी-20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल होने मैच से होगी और इसमें छह लीग मैच खेले जायेंगे। त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल आठ मार्च को होगा। इस अवसर पर आईडीसीए के अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा, “ यह त्रिकोणीय सीरीज विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह खेल की सच्ची भावना को प्रदर्शित करती है और तीन प्रमुख क्रिकेट देशों की बधिर क्रिकेट टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होगा। मेरी ओर से भी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनायें। मैं विशेष रूप से हमारी भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन देखने के लिये उत्साहित हूं। यह हमारे खिलाड़ियों के लिये टीम को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के रूप में स्थापित करने का बड़ा अवसर है। ” भारतीय बधिर टीम इस प्रकार है: वीरेंद्र सिंह (कप्तान), उमर अशरफ (विकेट कीपर), अभिषेक सिंह, आकाश सिंह, यशवंत नायडू, संजू शर्मा, संतोष कुमार मोहपात्रा, कुलदीप सिंह, विवेक कुमार, सुदर्शन ई, कृष्णा गौड़ा (विकेटकीपर), एम. श्रमित, सिबुन नंदा, अंकित जांगिड़ और शरीक मजीद।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet