LATEST NEWS

निश्चित रूप से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, 10 वर्षों तक आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता के साथ धोखा किया : CM विष्णुदेव

रायपुर  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. मतदान के बाद एक्जिट पोल के रुझान सामने आने लगे. जिसमें सत्ता परिवर्तन के संकेत देखने को मिल रहे हैं. इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है. उन्होंने निश्चित ही दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने की बात कही है. CM ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दिल्ली के चुनाव के एग्जिट पोल को देखते हुए देश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ है. उन्होंने कहा कि इस बार निश्चित रूप से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, क्योंकि 10 वर्षों तक आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है.

राजधानी रायपुर से एक बड़ी खुशखबरी आई, पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज को M.Ch. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी कोर्स को मिलीं 3 सीटें

रायपुर  राजधानी रायपुर से एक बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य द्वारा संचालित पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (पं. जेएनएम) मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत क्षेत्रीय कैंसर संस्थान के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग को M.Ch. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के सुपर-स्पेशलाइजेशन कोर्स की तीन सीटें मिली हैं। ऐसा करने वाला मध्य भारत का पहला मेडिकल इंस्टीट्यूट इसके साथ ही, पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज मध्य भारत का पहला सरकारी मेडिकल संस्थान बन गया है जहाँ यह विशेष कोर्स शुरू किया जा रहा है। यह मध्य भारत के लोगों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से एक पत्र मिला है। इस पत्र में लिखा है, ‘केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) को निर्देश दिया है कि वह मेडिकल कॉलेज रायपुर के क्षेत्रीय कैंसर संस्थान के अंतर्गत M.Ch. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के सुपर-स्पेशलाइजेशन कोर्स की तीन सीटों के लिए अनुमति पत्र (LoP) जारी करे।’ इसी सत्र से शुरू होगा कोर्स यह महत्वपूर्ण कोर्स इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू हो जाएगा। यह ध्यान देने योग्य है कि कैंसर विभाग में पहले से ही स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम M.D. (रेडियोथेरेपी) की 6 मान्यता प्राप्त सीटें चल रही हैं। अब M.Ch. कोर्स के जुड़ने से कैंसर के इलाज में और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। पिछले साल किया था आवेदन NMC सेल के अध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल ने बताया कि इस सुपर-स्पेशलाइजेशन कोर्स को शुरू करने के लिए पिछले साल की शुरुआत में आवेदन किया गया था। कुछ कमियों का हवाला देते हुए NMC ने LoP जारी नहीं किया था। कॉलेज ने कमियों को दूर करते हुए दो बार पूर्ण समीक्षा की अपील की। पिछले हफ्ते सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. आशुतोष गुप्ता को NMC के निर्देशानुसार अपना पक्ष रखने के लिए व्यक्तिगत रूप से NMC नई दिल्ली भेजा गया था। कैंसर रोगियों को मिलेगी सुविधाएं डॉ. गुप्ता ने कहा कि यह मध्य भारत का पहला सरकारी मेडिकल संस्थान है जहां यह विशेष कोर्स शुरू किया जा रहा है। इस कोर्स के शुरू होने से सर्जरी की आवश्यकता वाले कैंसर रोगियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। राज्य को सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में सुपर-स्पेशलिस्ट मिलेंगे। मेडिकल स्नातकोत्तर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए नए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यह कोर्स युवा डॉक्टरों के लिए एक सुनहरा अवसर है।

सुकमा विस्फोटक के साथ एक इनामी सहित दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सुकमा  केरलापाल थाना क्षेत्रान्तर्गत 1 इनामी नक्सली सहित 2 नक्सलियों को विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है। जिले में चलाया जा रहे नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत थाना केरलापाल से जिलाबल एवं कैंप परिया से छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन, नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए ग्राम सिरसेट्टी, गड़गड़पारा व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। पुलिस ने घेराबंदी कर नक्सलियों को पकड़ा सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि फोर्स एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए सिरसेट्टी में गई। जवान जब सर्च ऑपरेशन के दौरान सिरसेट्टी और गड़गड़पारा इलाके में पहुंचे तो उनको दो लोग संदिग्ध हालत में मिले। छत्तीसगढ़ पुलिस बल और केरलापाल थाना पुलिस की टीम ने ललकारा। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। फोर्स ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से बम मिला। पकड़े गये नक्सलियो से 1 नग टिफिन आईईडी बम वजनी 3 किग्रा., 2 नग डेटोनेटर, 10 मीटर कोर्डेक्स वायर बरामद किया गया। बम प्लांट करने की थी साजिश  पुलिस की पूछताछ में दोनों माओवादियों ने ये स्वीकार किया कि वो नक्सली संगठन से जुड़े हुए हैं। गश्त पर निकली पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के लिए बम लगाने की उनकी योजना थी। पकड़े गए दोनों नक्सलियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पूरे बस्तर में माओवादियों के खात्मे के लिए एंटी नक्सल ऑपरेशन जोर शोर से चलाया जा रहा है। फोर्स के बढ़ते दबाव के चलते बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर भी कर रहे हैं।  

भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार आमजन को नि:शुल्क सुविधाएं दे रही, अब परिजनों संग खेल रहा है नैतिक

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार आमजन को नि:शुल्क तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दे रही है। राज्य में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के जरिए सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं मदरसों में बच्चों की स्क्रीनिंग कर उन्हें जन्मजात बीमारियों से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में हनुमानगढ जिले के पीलीबंगा स्थित गांव 41-एलएलडब्ल्यू निवासी 3 वर्षीय नैतिक के दिल का सफल ऑपरेशन जयपुर के नारायणा हॉस्पीटल में किया गया है। ऑपरेशन के बाद अब बच्चा बिलकुल स्वस्थ है और परिजनों और बच्चों के साथ खेल रहा है। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर श्री कानाराम के निर्देशन में स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी के तहत आरबीएसके के तहत खण्ड पीलीबंगा के गांव 41-एलएलडब्ल्यू के रहने वाले  3 वर्षीय बच्चे नैतिक के दिल में छेद का ऑपरेशन गत 26 दिसम्बर को किया गया। डॉ. शर्मा ने बताया कि बचपन से ही नैतिक के दिल में छेद था, जिसकी वजह से वह हमेशा बीमार रहता था। इससे उसका शारीरिक विकास भी नहीं हो रहा था। डॉ. शर्मा ने बताया कि बच्चों की स्क्रीनिंग में पता लगा कि नैतिक का शारीरिक विकास नहीं हो पा रहा है। नैतिक की चिकित्सकीय जांच में पता चला कि उसके दिल में छेद है, जिसकी वजह से उसकी सांस फूल जाती है और वह अक्सर बीमार ही रहता है। आरबीएसके टीम ने नैतिक के पिता श्री मंगतराम से बात की और बच्चे की बीमारी के बारे में  जानकारी दी। बच्चे के पिता ने भी बच्चे की अक्सर बीमार रहने की पुष्टि की। आरबीएसके टीम ने बताया कि बच्चे का इलाज आरबीएसके के तहत राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क किया जाएगा। परिजनों की मंजूरी के बाद नैतिक को ऑपरेशन  के लिए जयपुर के नारायणा हॉस्पीटल में भेजा गया, जहां गत 26 दिसम्बर  को नैतिक का ऑपरेशन  किया गया। ऑपरेशन के बाद 30 दिसम्बर  को नैतिक को नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किया गया। कुछ दिन  बाद नैतिक को डिस्चार्ज कर दिया गया। अपने गांव पहुंचने के बाद नैतिक अब बिल्कुल स्वस्थ है। नैतिक का ऑपरेशन करवाने में पीलीबंगा बीसीएमओ डॉ. मनोज अरोड़ा, डीईआईसी सुनील शर्मा, आरबीएसके टीम के डॉ. श्री प्रकाश, फार्मासिस्ट गुरदयाल, प्रदीप एवं अन्य चिकित्साकर्मियों का सहयोग रहा। नैतिक के पिता श्री मंगतराम ने बताया कि वह ईट-भट्टे पर  मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाते हैं। दिल में छेद का महंगा ऑपरेशन करवाना उनके बस के बात नहीं थी। उन्होंने आरबीएसके के तहत नैतिक का नि:शुल्क आपरेशन करवाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद दिया है।

राजधानी के VIP रोड पर आधी रात को बड़ा सड़क हादसा, पुलिस ने युवती और उसके साथी हो हिरासत में लिया

रायपुर  छत्तीसगढ़ की राजधानी के VIP रोड पर आधी रात को बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसके तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ।घायलों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कार सवार रशियन युवती ने हंगामा किया। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज घटना के अनुसार, तेज रफ्तार कार में एक युवक और एक रशियन युवती सवार थे, जो दोनों नशे में धुत थे। कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उन्हें मेकाहारा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने युवती और उसके साथी हो हिरासत में लिया हादसे के बाद, रशियन युवती ने मौके पर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे और कार में सवार युवक को हिरासत में लिया। दोनों नशे में होने के कारण पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवक और रशियन युवती के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आइफा अवार्ड के सम्बंध में पर्यटन सचिव की अध्यक्षता में तैयारी बैठक 7 फरवरी को

जयपुर 7 से 9 मार्च तक  जयपुर एक्जीबिशन ऐंड कन्वेंशन सेंटर, सीतापुरा में होने वालें आइफा फेस्टिवल व अवार्ड समारोह में राजस्थान पर्यटन विभाग की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा इस मंच के माध्यम से राज्य के प्रमुख पयर्टन स्थलो की वैश्विक ब्रांडिंग के लिए पयर्टन सचिव श्री रवि जैन पर्यटन भवन में 7 फरवरी सायं 4 बजे सम्बंधित विभागों व एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक लेंगे।

छत्तीसगढ़ में आज विद्यासागर महाराज के समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह

डोंगरगढ़  चंद्रगिरि तीर्थ में आयोजित विनयांजलि समारोह में अमित शाह शामिल हुए। इस समारोह में CM साय भी मौजूद है। 18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। तिथि के अनुसार उनके समाधि को आज 6 फरवरी 2025 को एक वर्ष पूर्ण हो रहे है और एक वर्ष पूर्ण होने पर चंद्रगिरी ट्रस्ट की ओर से 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी का मंदिर है, प्रज्ञागिरि और चंद्रगिरि जैसे धार्मिक स्थल और विद्यासागर महाराज जी की समाधि के बाद यह क्षेत्र अब महातीर्थ बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई बड़े नेता यहां विद्यासागर महाराज से मुलाकात कर चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आचार्य विद्यासागर की तस्वीर वाला 100 रुपए का स्मृति सिक्का भी जारी कर सकते हैं। 18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। तिथि के अनुसार उनके समाधि को आज 6 फरवरी 2025 को एक वर्ष पूर्ण हो रहे है और एक वर्ष पूर्ण होने पर चंद्रगिरी ट्रस्ट की ओर से 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विशेष डाक टिकट भी जारी किए जा सकते हैं जैन समाज के मुताबिक अमित शाह भारतीय डाक विभाग की ओर से विशेष डाक टिकट और लिफाफे भी जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि 18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर चंद्रगिरी ट्रस्ट द्वारा 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महातीर्थ बन चुका है डोंगरगढ़ डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी का मंदिर है, प्रज्ञागिरि और चंद्रगिरि जैसे धार्मिक स्थल और विद्यासागर महाराज जी की समाधि के बाद यह क्षेत्र अब महातीर्थ बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई बड़े नेता यहां विद्यासागर महाराज से मुलाकात कर चुके हैं। संयम का रास्ता दिखाया विद्यासागर महाराज ने समाज को देशभक्ति और संयम का रास्ता दिखाया। राष्ट्र संत विद्यासागर महाराज का जीवन राष्ट्रभक्ति और जनसेवा को समर्पित रहा। उनके द्वारा स्थापित कई सामाजिक प्रकल्प आज भी डोंगरगढ़ में सक्रिय हैं। स्कूल और गौशाला संचालित जैन समाज के मुताबिक क्षेत्र में स्थित प्रतिभा स्थली स्कूल बेटियों की शिक्षा के प्रति उनकी विशेष प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ आवासीय स्कूल है। इसके अतिरिक्त, चंद्रगिरी तीर्थ में हथकरघा उद्योग और एक विशाल गौशाला भी संचालित है, जो उनकी सामाजिक दृष्टि को प्रतिबिंबित करते हैं।  

छत्तीसगढ़ पुलिस के मुखिया बने IPS अरुणदेव गौतम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौजन्य भेंटसे

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौतम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नागरिक सुरक्षा और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के समुचित उपयोग, जनसहभागिता और अनुशासित पुलिसिंग के माध्यम से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को  सुदृढ़ किए जाने पर बल दिया। 1991-92 बैच के आईपीएस ऑफीसर अरुणदेव गौतम ने छत्तीसगढ़ पुलिस का मुखिया बनकर जनपद को गौरवान्वित किया है। जैसे ही यह खबर उनके पैतृक गांव अभयपुर में पहुंची, पूरा गांव जश्न में डूब गया। कहीं सुंदरकांड का पाठ तो कहीं मिठाई बंटनी शुरू हो गई। ग्रामीणों ने खुशी में आतिशबाजी छुड़ाई। डीजीपी के ओहदे तक पहुंचे अरुणदेव गौतम पांच भाई व एक बहन हैं। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर के भाई हैं। उनके तीन बड़े भाइयों में से सबसे बड़े भाई गिरजाशंकर सिंह गौतम इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। वहीं दूसरे नंबर के भाई दयाशंकर सिंह गांव में रहकर खेती-किसानी का कार्य करते हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात के दौरान मौजूद पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा से कहा कि आपने बहुत मेहनत करके काम किया है. नए डीजीपी से हमको उम्मीद है. हम अपेक्षा रखते हैं कि 2026 मार्च तक नक्सलवाद समाप्त होगा. इसमें कोई संदेह नहीं है. जश्न में डूबा पूरा गांव वहीं तीसरे नंबर के भाई अनिल कुमार सिंह रिटायर्ड क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी हैं। इसके अलावा उनके एक छोटे भाई जनमेजय सिंह हैं, जो सामाजिक सेवा व राजनीति में सहभागिता निभा रहे हैं। सबसे छोटी बहन साधना सिंह हैं। डीजीपी बनने की सूचना जैसी गांव पहुंची पूरा गांव जश्न में डूब गया। बड़े भाई दयाशंकर सिंह, जन्मेजय सिंह, गिरिजाशरण सिंह, मुन्ना सिंह, केके सिंह, अनिल सिंह, तन्मय, अचल, गब्बू, पुष्पेंद्र, आदित्य प्रताप सिंह गौतम, प्रीतम सिंह, विजयशंकर तिवारी, मोतीलाल यादव, साधू सिंह, मलखान, उर्मिला, वंदना, अंशिका, अनन्या, अविरल व दिव्यांशी गौतम ने आतिशबाजी छुड़ाकर सभी का मुंह मीठा कराया। दूरभाष पर नवनियुक्त डीजीपी ने कहा कि वह प्रयागराज के लेटे हनुमानजी के अनन्य भक्त हैं और मंगलवार को ही उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी मिल गई। कब कहां प्राप्त की शिक्षा आठवीं तक- अभयपुर गांव के परिषदीय स्कूल में नौंवी व दसवीं– सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कालेज रामबाग प्रयागराज इंटरमीडिएट- जीआइसी प्रयागराज स्नातक– इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज परास्नातक– जेएनयू नई दिल्ली पूर्व सदर विधायक के बहनोई हैं डीजीपी छत्तीसगढ़ के डीजीपी बने अरुणदेव गौतम पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह के बहनोई हैं। डीजीपी का विवाह वर्ष 1994 में ज्योति गौतम के साथ कानपुर बर्रा में हुआ था। इसके दो पुत्र में बड़ा पुत्र अक्षत गौतम भुवनेश्वर में प्रवक्ता है, वहीं छोटा पुत्र डा. तन्मय गौतम विलासपुर सरकारी अस्पताल में चिकित्सक है। धनुष-बाण व सुखबग्घी में माहिर थे अरुण गांव के प्राइमरी स्कूल में सहपाठी रहे कृष्णकुमार सिंह, शीतलदीन निषाद ने बचपन की यादें साझ़ा करते हुए कहते हैं कि अरुण बचपन में रुसाह की धनुष बनाते थे और हम लोग सरई की तीर बनाकर खूब खेलते थे।

जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए संचालित पानी बचाओ अभियान का सकारात्मक असर

रायपुर जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए संचालित पानी बचाओ अभियान का सकारात्मक असर अब बालोद जिले में दिखने लगा है। डौंडी विकासखंड के ग्राम छिंदगांव के आदिवासी कृषक श्रवण कुमार के लिए यह अभियान आर्थिक रूप से अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। पूर्व में ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने वाले श्रवण कुमार ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग के मार्गदर्शन से इस बार अपनी 02 एकड़ भूमि में मक्का की खेती की। इससे उन्हें 88,200 रुपये की शुद्ध आमदनी हुई, जो धान की तुलना में दोगुनी है। किसान श्रवण कुमार ने बताया कि मक्का उत्पादन पर कुल 11,800 रुपये का खर्च आया, जिसमें खाद, बीज और अन्य व्यवस्थाएं शामिल थीं। वहीं, मक्का की बिक्री से 1 लाख रुपये की आमदनी हुई, जिससे उन्हें 88,200 रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। इसके विपरीत, गर्मी के मौसम में धान की खेती में ज्यादा लागत और पानी अधिक लगता है और उसकी तुलना में लाभ कम होता है। मक्के की खेती से न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई, बल्कि पानी की खपत भी अत्यंत कम रही, जिससे भूजल संरक्षण में भी मदद मिली। इसके अलावा, मक्के के अवशेष खेतों में सड़ाने से मिट्टी की उर्वरता में सुधार हुआ, जिससे खरीफ सीजन में धान का उत्पादन प्रति एकड़ 3-4 क्विंटल बढ़ गया। इस सफलता से प्रेरित होकर श्रवण कुमार ने इस वर्ष भी रबी सीजन में मक्का की खेती करने का निर्णय लिया है। किसान श्रवण कुमार ने जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित पानी बचाओ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की प्रेरणा से वे धान के स्थान पर अन्य फसलों की खेती के लिए प्रेरित हुए हैं, जिसका लाभ भी मिला है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति होगी, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

हल्बी या गोंडी बोली में लिखा जाएगा संग्रहालय का नाम, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण की स्मृति में नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के समीप निर्माणाधीन जनजातीय संग्रहालय का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस संग्रहालय में अंग्रेजी हुकुमत के दौरान हुए जनजातीय विद्रोहों की झांकी का निर्माण किया जा रहा है। आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने निर्माणाधीन संग्रहालय का आज निरीक्षण किया और संग्रहालय निर्माण की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने संग्रहालय के शेष कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों, ठेकेदारों और क्यूरेटर का एक दल बनाकर एक-एक गैलेरी का कार्य उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि संग्रहालय के आस-पास जल जमाव की स्थिति निर्मित न हो, इस पर विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने मुख्यद्वार के पास वाटर फॉउटेन भी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने संग्रहालय का नाम हल्बी एवं गोंडी बोली में भी अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संग्रहालय के भीतर लगने वाली दुकानों को ट्राइफेड को दिए जाने के संबंध में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संग्रहालय परिसर सौर ऊर्जा से उत्पन्न विद्युत से जगमगा सके, इसे ध्यान में रखते हुए सोलर प्लांट स्थापना की जाए। इस अवसर पर आदिम जाति विकास विभाग के आयुक्त श्री पदुम सिंह ऐल्मा सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की जन्म तिथि वाली 21 नंबर जर्सी भेंट कर किया आमंत्रित

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की और उन्हें प्रतियोगिता में आमंत्रित किया। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 6 फरवरी से 18 फरवरी तक लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। इस अवसर पर लीजेन्ड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुणेश सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री साय को छत्तीसगढ़ वॉरियर्स टीम की 21 नंबर की विशेष जर्सी भेंट की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय की जन्म तिथि 21 फरवरी है, इसको ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ वॉरियर्स टीम 21 नंबर की यह विशेष जर्सी भेंट की गई है। लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग का आयोजन इस वर्ष भारत में पहली बार किया जा रहा है। 06 फरवरी से 18 फरवरी 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। यह लीग अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन पूर्व में श्रीलंका सहित विभिन्न देशों में हो चुका है। इस भव्य प्रतियोगिता में क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यू वेड, मोइन अली, आरोन फिंच, तिसारा परेरा, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक, शॉन मार्श, मार्टिन गप्टिल, केदार जाधव, बेन डंक, शाकिब अल हसन और डेनियल क्रिश्चियन जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान लीजेन्ड 90 के सीईओ तरुणेश सिंह परिहार ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी और छत्तीसगढ़ में इस ऐतिहासिक आयोजन के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर बलविंदर सिंह, राहुल भदौरिया (संचालक स्पोर्ट्स मिंट), सदन घोष (संचालक यारों), गौरव बत्रा और राजीव सोनी भी उपस्थित रहे। इस अंतरराष्ट्रीय लीग के आयोजन से छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों को दुनिया के शीर्ष क्रिकेटरों को अपने प्रदेश में खेलते देखने का शानदार अवसर मिलेगा। साथ ही, यह आयोजन राज्य में क्रिकेट के विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री की क्रिकेट प्रेमियों से अपील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्रिकेट प्रेमियों से लीजेंड 90 क्रिकेट लीग के आयोजन में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। रायपुर में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लीग में देश-विदेश के नामचीन क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में खेल अधोसंरचना को बेहतर करने के लिए अनेक निर्णय लिए हैं। ओलंपिक पदक विजेताओं को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। बस्तर में हमने बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया, जिसमें एक लाख 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ में क्रिकेट संबंधी अधोसंरचना को बढ़ाने के लिए भी हम प्रतिबद्ध हैं।  शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भविष्य में भी क्रिकेट के रोमांचक मैच लगातार देखने मिलेंगे।

सीजीपीएससी ने भर्ती के लिए साल 2021 में मंगवाए गए थे आवेदन, तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं

रायपुर सरकारी कॉलेजों में 30 विषयों के लिए 595 पदों पर प्रोफेसरों की भर्ती होनी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने भर्ती के लिए साल 2021 में आवेदन मंगवाए गए थे। लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। बता दें कि 2021 में जब यह भर्ती निकली थी, तब विभिन्न तरह के विवादों की वजह से भर्ती की प्रक्रिया स्थगित हो गई थी। फिर कुछ नियमों में बदलाव कर पिछले वर्ष अगस्त-सितंबर में आवेदन मंगवाए गए। दिसंबर 2024 में दस्तावेज सत्यापन शुरू हुए। 13 विषयों के हो गए हैं। एलाइड विषय नहीं होने के कारण 17 विषयों के दस्तावेज सत्यापन की तिथि नहीं आई है। एलाइड विषय तय हो गए हैं, लेकिन सीजीपीएससी ने अभी तक दस्तावेज सत्यापन के लिए तिथि घोषित नहीं की है। आचार संहिता के कारण हो रही देरी प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव होने के कारण आचार संहिता लगी हुई है। इस कारण से फरवरी में दस्तावेज सत्यापन होना मुश्किल है। दस्तावेज सत्यापन में हो रही देरी की वजह से साक्षात्कार में भी देरी होगी। प्रदेश के सरकारी कालेजों में शिक्षा सत्र 2025-26 में भी प्रोफेसरों की नियुक्ति होगी या नहीं, इस पर संशय है। बताते चलें कि राज्य में 335 शासकीय कॉलेज हैं। यहां प्रोफेसर के 760 पद स्वीकृत हैं और सभी खाली हैं। राज्य निर्माण के बाद पहली बार सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसरों की सीधी भर्ती होगी। इन विषयों का हो चुका है दस्तावेज सत्यापन पहले चरण में 10 से 17 दिसंबर 2024 तक 13 विषयों का दस्तावेज सत्यापन हो चुके हैं। इसमें अंग्रेजी, माइक्रोबायोलॉजी, लोक प्रशासन, प्राचीन भारतीय इतिहास, बायोटेक्नोलॉजी, सैन्य विज्ञान, ज्योतिष, दर्शन शास्त्र, मानव शास्त्र, इतिहास, संस्कृत, विधि और गृह विज्ञान। इन विषयों का होना है दस्तावेज सत्यापन प्रोफेसर भर्ती के लिए जिन 17 विषयों का दस्तावेज सत्यापन होना है, उनमें राजनीति विज्ञान, हिंदी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, भौतिकी, गणित, रसायन, वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, भूगर्भ शास्त्र, वाणिज्य, मनोविज्ञान, वेद और सूचना प्रौद्योगिकी शामिल हैं। प्रोफेसर भर्ती के लिए 2021 में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चयन के लिए दो चरण हैं। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी और दूसरे चरण में साक्षात्कार होगा। लिखित परीक्षा 300 अंकों की और साक्षात्कार 30 अंकों का है। कुल 595 पदों के लिए 1,546 दावेदार हैं। दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र और अपात्र की लिस्ट जारी होगी। माना जा रहा है कि कई उम्मीदवार अपात्र हो सकते हैं। उम्मीदवारों की संख्या कम होने से लिखित परीक्षा होने की संभावना कम है। इसलिए माना जा रहा है कि भर्ती के लिए सिर्फ साक्षात्कार होगा।

अनुमति नहीं मिलने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक के समर्थन में निकाली ट्रैक्टर रैली

बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव में मतदान से पहले प्रदेश का सियासी पारा हाई है. न्यायधानी बिलासपुर में जिला प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ट्रैक्टर रैली निकाली. नगर निगम बिलासपुर के कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक के समर्थन में यह रैली निकली गई. जिसमें विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रैली को अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के इशारे पर जिला प्रशासन के काम करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही एडीएम, एसडीएम और एएसपी को तत्काल हटाने की मांग की है. बता दें कि आज सकरी से सिरगिट्टी तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्रैक्टर रैली प्रस्तावित था. हालांकि जिला प्रशासन ने इस अनुमति को देने से मना कर दिया था.

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, 3 युवकों की मौत, इलाके में शोक की लहर

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई हैई, जबकि एक घायल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह घटना कुरुद थाना क्षेत्र के कॉलेज मोड़ के पास घटी है. घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के अनुसार, घटना कुरुद थाना क्षेत्र के चर्रा गांव की है. चार नाबालिग लड़के ट्रैक्टर के इंजन पर सवार होकर तेज रफ्तार से कृषि महाविद्यालय की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने ट्रैक्टर को कट मारने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा इतना भयावह था कि तीन लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक लड़का घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है. हादसे के बाद सवाल यह उठ रहा है कि आखिर नाबालिगों को ट्रैक्टर चलाने की अनुमति कैसे मिली? ट्रैक्टर की चाबी उन्हें किसने दी? क्या वाहन मालिक ने लापरवाही बरती?

लेजेन्ड 90 की आयोजन समिति के सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री साय से मुलाकात की

रायपुर लेजेन्ड 90 क्रिकेट लीग दिनांक 06 फरवरी 2025 से 18 फरवरी 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रिय क्रिकेट स्डेडियम में आयोजित की जा रही है। लेजेन्ड 90 क्रिकेट लीग अंर्तराष्ट्रिय स्तर की लीग है जिसका आयोजन पूर्व में श्रीलंका सहित अनेक देशों में हुआ है। इस वर्ष उक्त लीग के आयोजन का सम्मान भारत को प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता में अनेक राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहें है, जिनमें कीस गेल, डेविड वार्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यु वेड, मोइन अली, एरोन फींच, तिसारा परेरा, रॉबीन उथ्थपा, दिनेश कार्तिक, शॉन मार्श, मार्टिन गप्टिल, केदार जाधव, बेन डंक, साकिब अल हसन, तथा डेनियल किश्यचन आदि सम्मिलित हैं। इसी तारतम्य में आज दिनांक 05 फरवरी 2025 को लेजेन्ड 90 की आयोजन समिति के सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से मुलाकात की । लेजेन्ड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुणेश सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री महोदय को छत्तीसगढ़ वारीयर्स टीम की 21 नंबर (मुख्यमंत्री महोदय के जन्मतिथि के अनुसार) की जर्सी भेंट की तथा प्रतियोगिता हेतु विशेष निमंत्रण दिया। साथ ही परिहार जी ने मुख्यमंत्री जी का प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। तरुणेश परिहार जी के अतिरिक्त आयोजन समिति से बलविन्दर सिंह एवं राहुल भदौरीया (संचालक स्र्पोट्स मिंट), सदन घोष (संचालक यारों), गौरव बत्रा, राजीव सोनी आदि उपस्थित रहे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet