LATEST NEWS

लेजेन्ड 90 की आयोजक समिति ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात कर जर्सी भेंट की तथा प्रतियोगिता में आंमत्रित किया

रायपुर लेजेन्ड 90 क्रिकेट लीग दिनांक 06 फरवरी 2025 से 18 फरवरी 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रिय क्रिकेट स्डेडियम में आयोजित की जा रही है। लेजेन्ड 90 किकेट लीग अंर्तराष्ट्रिय स्तर की लीग है जिसका आयोजन पूर्व में श्रीलंका सहित अनेक देशों में हुआ है। इस वर्ष उक्त लीग के आयोजन का सम्मान भारत को प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता में अनेक राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहें है, जिनमें कीस गेल, डेविड वार्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यू वेड, मोइन अली, एरोन फींच, तिसारा परेरा, रॉबीन उथ्थपा, दिनेश कार्तिक, शॉन मार्श, मार्टिन गप्टिल, केदार जाधव, बेन डंक, साकिब अल हसन, तथा डेनियल किश्यचन आदि सम्मिलित हैं। इसी तारतम्य में आज दिनांक 05 फरवरी 2025 को लेजेन्ड 90 की आयोजन समिति के सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से मुलाकात की। लेजेन्ड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री तरुणेश सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री महोदय को छत्तीसगढ़ वारीयर्स टीम की 21 नंबर (मुख्यमंत्री महोदय के जन्मतिथि के अनुसार) की जर्सी भेंट की तथा प्रतियोगिता हेतु विशेष निमंत्रण दिया। साथ ही परिहार जी ने मुख्यमंत्री जी का प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री तरुणेश परिहार जी के अतिरिक्त आयोजन समिति से श्री बलविन्दर सिंह एवं श्री राहुल भदौरीया (संचालक स्र्पोट्स मिंट), श्री सदन घोष (संचालक यारों), श्री गौरव बत्रा, श्री राजीव सोनी आदि उपस्थित रहे।

रायगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने किया रोड शो, चाय बेचने वाले महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के पक्ष में जनता से मांगा वोट

रायगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ नगर निगम में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए महापौर प्रत्याशी चाय वाले जीवर्धन चौहानसहित अन्य वार्ड प्रत्याशियों के लिए रोड शो किया. इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की. मुख्यमंत्री साय दोपहर करीब दो बजे रायगढ़ पहुंचे, जहां सत्तीगुड़ी चैक से उनका रोड शो शुरू हुआ. रोड शो में भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान, प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चैधरी, और जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान भी गाड़ी में उनके साथ मौजूद थे. यह रोड शो गद्दी चैक, सुभाष चैक होते हुए रामनिवास टाकीज चैक तक पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री साय का रोड शो शहीद चैक होते हुए मिनी माता चैक पहुंचा, जहां उन्हें केले से तौला गया. वहीं महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान में रुककर उन्होंने चाय भी बनाई. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेशभर में भाजपा की जीत निश्चित है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल का फायदा नगरीय निकाय चुनाव में मिलेगा और नगरीय निकाव चुनाव में तीसरे इंजन की सरकार बन रही है. रोड शो के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज से प्रदेश में हमारा नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है और कोरबा से इसकी शुरूआत हुई है. वहां सभा हुई और उसके बाद यहां दूसरा कार्यक्रम था. रायगढ़ हमारा पुराना क्षेत्र है, यहां की जनता ने आशीर्वाद देकर मुझे 20 सालों तक सांसद बनाया. जब भी मै यहां आता हूं भावुक हो जाता हूं. भारतीय जनता पार्टी यहां से जीवर्धन चौहान को प्रत्याशी बनाया है. जीवर्धन आज भी अपनी आजीविका चाय बेचकर चलाते हैं. आज हमने इनकी चाय पी जो बहुत ही मीठी थी. उससे भी मीठी जीवर्धन चौहान की जुबान है. रायगढ़ में महापौर चुनाव के अलावा वार्डो में भाजपा की जीत होगी क्योंकि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छल करते आई है. 2018 विधानसभा चुनाव में 36 वादा लेकर ये लोग सरकार में आये, यहां की जनता से उन्हें बहुत बड़ा जनादेश दी थी. लेकिन इन्होंने पांच साल में जनता को छलने का ही काम किया. इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की जनता ने 11 में से 10 सीट जीताई और अब यही हाल नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का होना है. 13 महीने में भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा किया है और पूरे प्रदेश की जनता का विश्वास जीतने का काम किया है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विकास के मुद्दों पर भी भाजपा चुनाव लड़ती है. जनता के दुख दर्द में साल भर खड़ा रहती है. हमारे प्रधानमंत्री का नारा भी है सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास और सबका प्रयास, 13 महीनों में ही चहुंमुखी विकास हुआ है.

ऑनलाइन ठगी के लिए मप्र से आए थे म्यूल खाता बेचने, दो आरोपियों के साथ खरीददार गिरफ्तार

भिलाई ऑनलाइन ठगी के लिए म्यूल अकाउंट बेचने के लिए मध्यप्रदेश के अनूपपुर से आए दो आरोपित और एक खरीदार को स्मृति नगर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को जिले में होने वाले वीआइपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने लाज में रुके लोगों की चेकिंग की थी। इसी दौरान तीनों आरोपित पकड़े गए। उनके खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को स्मृति नगर के लैंडमार्क लॉज की चेकिंग के दौरान तीन आरोपित मिले। लॉज के रजिस्टर में अनूपपुर के रहने वाले संजय जायसवाल के रुकने की एंट्री थी। जब रूम में जाकर चेक किया गया, तो वहां से तीन लोग मिले। पुलिस ने वहां रुके कुरवा गांव, सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम हाल निवास दीनदयाल कॉलोनी जुनवानी निवासी 28 साल के सुनील कुमार विश्वकर्मा, सेक्टर-13 सी कॉलोनी राज नगर जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश निवासी संजय जायसवाल (38) और रामनगर वार्ड पांच दुर्गा मंदिर जिला अनूपपुर हाल निवास महिंद्रा शो रूम के पास मनेंद्रगढ़ एमसीबी निवासी राजेश जायसवाल (32) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने ऑनलाइन ठगी के लिए म्यूल अकाउंट खरीदी बिक्री के संबंध में भिलाई आने की बात स्वीकार की। आरोपितों से पांच मोबाइल, चेक बुक, एटीएम, पासबुक और खाता से संबंधित सभी दस्तावेज और मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट जब्त की गई है। जबकि आरोपितों के पास वे ही पासबुक, चेकबुक के साथ ही वो मोबाइल थे, जिनके गुम होने की उन्होंने शिकायत की थी। उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि वो खाता संजय जायसवाल के नाम पर था। संजय और राजेश जायसवाल, कवर्धा निवासी सुनील विश्वकर्मा से अपने खाते को तीन लाख में बेचने के लिए आए थे। मौके से पकड़े गए सुनील विश्वकर्मा ने खाता खरीदने के बाद दिल्ली के ठग को उसकी जानकारी दी थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि इस खाते में संदिग्ध लेन-देन भी हुआ था।  

मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मतदान के दिन छुट्टी देने की मांग को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को लिखा पत्र

रायपुर छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर मतदान के दिन मंत्रालय सहित रायपुर क्षेत्र में स्थित सभी शासकीय कार्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की है. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत ने कहा, रायपुर क्षेत्र में 11 फरवरी को मतदान होना है. इस दिन नगरीय निकाय क्षेत्रों में छुट्टी घोषित है. मंत्रालय और अन्य नवा रायपुर स्थित कार्यालय नगरीय निकाय क्षेत्र से बाहर है. मंत्रालय एवं अन्य कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी नगरीय निकाय क्षेत्र के निवासी मतदाता हैं, इसलिए मतदान के दिन मंत्रालय सहित नवा रायपुर अटल नगर के कार्यालयों में भी अवकाश घोषित किया जाए. छुट्टी होने से अधिकारी-कर्मचारी अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे.

बिलासपुर उच्च न्यायालय ने घरेलू हिंसा मामले में देवर-देवरानी पर लगे आरोप को किया खारिज, नाम हटाने के दिए निर्देश

बिलासपुर  बिलासपुर उच्च न्यायालय में आज घरेलु हिंसा मामले में सुनवाई हुई. जिसमें देवर विशाल और उनकी पत्नी पर लगे घरेलू हिंसा के आरोपों को खारिज कर दिया गया है. कोर्ट ने नोटिस जारी कर दोनों का नाम हटाने के निर्देश दिया है. मामले में शिकायकर्ता ने पति के साथ देवर और देवरानी पर घरेलु हिंसा करने का आरोप लगाया था. कई आवेदन खारिज होने के बाद आज हाईकोर्ट से दोनों को राहत मिली है. दरअसल, बिलासपुर नगर निगम में कार्यरत विकास चौरसिया और सिम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ जागृति तिवारी, दोनों पहले से तलाकशुदा है. मुलाकातों के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया. दोनों ने दूसरी शादी रचा ली. लेकिन कुछ समय के बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई. आए दिन झगड़े होते रहते थे. जिसके बाद जागृति  ने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट में पति विकास के साथ देवर-देवरानी पर घरेलु हिंसा का आरोप लगते हुए परिवाद प्रस्तुत किया. कोर्ट ने नोटिस मिलने के बाद शिकायतकर्ता के देवर विशाल ने आवेदन जमा किया. जिसमें बताया गया कि वह और उनकी पत्नी दोनों पुणे में रहते हैं. माता के निधन की दुखद खबर मिलने पर बिलासपुर गए थे. इसके अलावा सालभर में बमुश्किल ही बिलासपुर जाना होता है. हमने किसी भी प्रकार की प्रताड़ना में शामिल नहीं हैं. लेकिन जेएमएफसी ने आवेदन खारिज कर दिया. इसके बाद सेशन कोर्ट से भी विशाल की अपील खारिज हो गई. दो अपील खारिज होने के बाद  पीड़ित विशाल ने एडवोकेट के माध्यम से हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन प्रस्तुत किया. जिसमें कोर्ट को बताया गया कि घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 12 – 2 में स्पष्ट है कि जब संयुक्त रूप से रहते हुए साझा गृहस्थी होती है तब इस प्रकार का अपराध दर्ज हो सकता है. और इस मामले में दोनों ही आरोपी सुदूर पुणे में रहकर नौकरी करते हैं. उनका बिजली बिल और आधार कार्ड भी महारष्ट्र का है. पूरे मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने शिकायकर्ता जागृति तिवारी को नोटिस जारी कर विशाल और उनकी पत्नी का नाम कार्रवाई से हटाने का निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री साय बोले – कांग्रेस के घोषणा पत्र भाजपा के ‘अटल संकल्प पत्र’ का कॉपी-पेस्ट

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के ‘अटल संकल्प पत्र’ का कॉपी-पेस्ट बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर पिछले नगरीय निकाय चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि निश्चित रूप पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. अरविंद केजरीवाल के 10 साल के छल को जनता जान चुकी है. भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है. लोगों ने मोदी जी के काम को देखा है.

कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज राजीव भवन रायपुर में घोषणा पत्र जारी किया, जिसका नाम “जन घोषणा पत्र” दिया गया है. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. जानिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या है खास     तालाबों का संरक्षण व सौंदर्यीकरण की विषेश पहल की जाएगी।     घाटों एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाए जाएंगे।     शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था की जाएगी।     महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।     सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था की जाएगी।     श्रद्धांजली राशि योजना के तहत बीपीएल कार्डधारियों को 2000 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए दिया जाएगा।     निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।     सम्पत्तिकर, समेकितकर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।     आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है वहां सुविधा दी जाएगी।     मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।     प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी।     प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा।     नगरीय निकाय द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा।     यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जाएगा।     शहर को धुल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।     पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी एवं स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा।     चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जाएगा एवं वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय के लिए उचित स्थान दिया जाएगा।     विकास कार्य में पारदर्शिता सामूहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकायों के अध्यक्षों के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिए गए अधिकार वापस करते हुए प्रत्येक भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा।     कन्या विवाह के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।     सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू करेंगे।     शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने के लिए धारणा अधिकार दिया जाएगा।     सभी को पात्रतानुसार वृध्दा, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जाएगा।     सभी सरकारी स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।     सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण।     स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन देंगे।     जन्म-मृत्यु एवं मैरिज सर्टीफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान की जाएगा।     युवाओं को रोजगार देने के लिए सभी निकाय क्षेत्रो में यूथ हब बनाया जाएगा।     महिला स्वसहायता समूहो को रोजगार देने विशेष पहल।     सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करेंगे।     कांग्रेस शासित सभी निकायों में जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया जाएगा।     संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर पर भूगतान करने पर विषेश छूट प्रदान की जाएगी।     सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जाएगा।     प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जाएगा।     नगरों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाया जाएगा।  

कवर्धा में 20 लाख रुपए की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा आबकारी विभाग और कवर्धा पुलिस की संयुक्त टीम को शराब तस्करी मामले में बड़ी सफलता मिली है. 20 लाख रुपए से अधिक की शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मध्यप्रदेश से बड़ी मात्रा में शराब ट्रक में भरकर आ रही थी. जिसे नगरीय निकाय चुनाव में खपाए जाने की आशंका जताई जा रही है. यह मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में शराब भरकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रही है. आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात नाकेबंदी कर शराब तस्कर को पकड़ा. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश जमरे और इंदौर का रहने वाला बताया. ट्रक पर MP09GH5531 नंबर लिखा हुआ था. पुलिस को चेकिंग में ट्रक में से 393 पेटी देसी शराब और 100 पेटी अंग्रेजी शराब मिली. आरोपी राजेश जामरे को धारा 34(1)क, 34(2) 36,59 (क) के तहत गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

13 साल की बालिका को डरा धमका कर बड़े पापा ने किया दुष्कर्म, आरोपी को 25 साल की सजा

कोरबा रिश्ते में बड़े पापा ने 13 साल की बालिका को डरा धमका कर दुष्कर्म किया। मामले में अपर सत्र न्यायाधीश ने बड़े पिता को 25 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। घटना सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र में 8 जनवरी 2022 की है। यहां रहने वाले एक वाहन चालक के घर में रह कर उसके छोटे भाई की 13 साल की बेटी पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां वाराणसी में रहती है।     बालिका की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि 5 जनवरी 2022 की सुबह करीब पांच बजे उसकी जेठानी मॉर्निंग वॉक पर गई थी। इस बीच बड़े पिता ने जबरदस्ती करते हुए जान से मार देने की धमकी देकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। उसने यह कह कर धमकाया कि यदि वह इसकी जानकारी मां को देगी, तो वह आत्महत्या कर लेगा।     इस डर से बालिका ने किसी से कुछ नहीं कहा और स्कूल चली गई। वहां गुमशुम देख कर एक शिक्षिका ने उससे पूछताछ की। इस पर उसने घटना की जानकारी दी। शिक्षिका ने घटना की जानकारी अपनी मां को देने बालिका से कहा। इसके बाद बालिका ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी।     बालिका की मां ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में पति के देहांत होने पर उसने स्वजन के साथ वाराणसी में रहने का फैसला किया। उस वक्त बड़े पिता ने बेटी का लालन पालन करने की जिम्मेदारी ली। इसके लिए उसने बाल कल्याण समिति में आवेदन लगाया था और समिति ने विधिवत उसे बड़े पिता के सुपुर्द किया। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज महिला की शिकायत पर पुलिस ने विवेचना के बाद दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। विशेष मामले की सुनवाई अपर सेशन न्यायाधीश एफटीएससी (पाक्सो) डॉ. ममता भोजवानी के समक्ष हुई। इस दौरान आरोपित के विरुद्ध साक्ष्य प्रस्तुत किया गया। न्यायाधीश ने सुनवाई उपरांत बड़े पापा को 25 वर्ष का सश्रम कारावास एवं दो हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड जमा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई। लोक अभियोजक सुनील कुमार मिश्रा ने शासन की ओर से पैरवी की।

कानन पेंडारी जू में बर्ड फ्लू का खतरा: बाघ और तेंदुआ को नहीं मिलेगा चिकन, सीजेडए के निर्देश के बाद रोकी सप्लाई

बिलासपुर कानन पेंडारी जू में बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। इसे देखते हुए जू प्रबंधन ने सावधानी बरतना शुरू कर दिया है। इसमें सबसे पहले बाघ, तेंदुआ और शेर को आहार में दिए जाने वाले चिकन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा पक्षियों की देखभाल भी खास जतन से की जा रही है। सेनेटाइजेशन के साथ केज की नियमित सफाई की जा रही है। बर्ड फ्लू का प्रकोप देश के कई हिस्सों में फैल चुका है। जू में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी और जानवर रहते हैं, जो बर्ड फ्लू जैसी संक्रामक बीमारियों के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं। लिहाजा, चिकन, मुर्गे और अन्य पक्षियों की मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक था। यह कदम पक्षियों के संपर्क में आने से रोकने के लिए उठाया गया है, ताकि महामारी का प्रसार न हो सके। प्रबंधन का मानना है कि इस कदम से बर्ड फ्लू के फैलाव को नियंत्रित किया जा सकेगा और जीव-जंतुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो पाएगी। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की तरफ से यह कदम जू के पक्षियों और अन्य जीवों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। बर्ड फ्लू का प्रकोप देश के कई हिस्सों में फैल चुका है। इसके कारण वन्यजीवों और पालतू पक्षियों में बीमारी का खतरा बढ़ गया है। प्रतिदिन 26 किलो चिकन होता है सप्लाई कानन पेंडारी जू मांसाहारी वन्य प्राणियों के लिए आहार तालिका बनी हुई है। इसके तहत प्रत्येक बुधवार को 225 चिकन वन्य प्राणियों को दिया जाता है। अन्य दिनों में मटन देने का नियम है। हालांकि, जू में कुछ उम्रदराज बाघ और तेंदुआ हैं। जिन्हें आहार में चिकन ही दिए जाते हैं। इनके लिए प्रतिदिन 26 किलो चिकन आता है। पर बर्ड फ्लू को देखते हुए जू प्रबंधन ने इन्हें चिकन की जगह आहार में मटन देने का निर्णय लिया है। पर्यटकों से भी अपील इसके अलावा जू प्रबंधन आने वाले पर्यटकों से भी सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। उन्हें सलाह दे रहे हैं कि वह किसी भी पक्षी के शव को न छुएं और न ही किसी प्रकार का मांस खरीदें। इसके साथ ही कानन पेंडारी जू के अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया जाए। इसके अलावा स्थिति को भी लगातार मॉनीटर किया जाए। बर्ड फ्लू को देखते हुए कानन पेंडारी में सावधानी बरती जा रही है। इसमें वन्य प्राणियों को चिकन देने पर रोक लगाया गया है। वहीं पक्षियों के केज की सफाई के साथ विशेष निगरानी भी कराई जा रही है। – संजय लूथर, प्रभारी अधीक्षक, कानन पेंडारी जू

भाजपा ने छत्तीसगढ़ी और हिन्दी में लॉंच किया थीम सॉंग घर-घर में कमल खिलाएंगे

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना थीम सॉन्ग “घर-घर में कमल खिलाएंगे” लॉन्च किया. विधायक अनुज शर्मा ने हिंदी और छत्तीसगढ़ी में गीत को अपना स्वर दिया है. भाजपा का थीम सॉंग लॉंच करते समय विधायक अनुज शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद थे. इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि निकाय चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी. जनता का विश्वास हमारे साथ हैं. उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय को भ्रष्टाचार का अड्डा मानकर कांग्रेस ने काम किया है. जब कांग्रेस आरोप पत्र लगा रही थी तो हमने घोषणा पत्र जारी कर दिया. हमारे प्रचार का तरीका अलग है. कभी संगीत, डिजिटल, कला के माध्यम से प्रचार करने का हमारा तरीका है. गीत के जरिए बताएंगे विजन भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि गीत के माध्यम से हम अपने विज़न को बतायेंगे. कांग्रेस के भ्रष्टाचार को भी गीत के माध्यम से बतायेंगे. उन्होंने भाजपा को संगठन आधारित पार्टी तो कांग्रेस को नेताधारी पार्टी बताया. प्रेस वार्ता के दौरान अनुज शर्मा ने थीम सॉंग को सुनाया. इन गानों से काम नहीं चलने वाला बीजेपी के थीम सॉंग पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी के पास कहने के लिए कुछ नहीं रह गया है. जनता समझ चुकी है कि बीजेपी मूर्ख बना रही है. एक साल में बीजेपी ने कोई काम नहीं किया, अब भगवान का नाम लेकर गाना बजाकर जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं. इन गानों से काम नहीं चलने वाला है, जनता सब समझती है.

निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी तत्परता से कार्य करें: राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह

रायपुर आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने आज जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मॉडल कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कमिशनिंग की तिथि, सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव हेतु ईवीएम मशीनों की कमिशनिंग प्रक्रिया तथा मशीनों के परिवहन की व्यवस्था का भी संज्ञान लिया। अधिकारियों ने बताया कि मशीनों की जांच के बाद  स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता से कार्य करें और सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करें। इस निरीक्षण के दौरान कमिश्नर डोमन सिंह, आई जी सुंदरराज पी., राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, नोडल अधिकारी पुलिस ओ पी पाल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर जुनेजा को शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि अशोक जुनेजा ने अपनी दीर्घ सेवाअवधि के दौरान पुलिस बल को अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत उपस्थित थे।

अवैध रेत उत्खनन कर नदियों को चीरते हुए रोजाना हजारों ट्रिप खुलेआम निकाली जा रही रेत, कभी भी गिर सकता है करोड़ों की लागत से बना पुल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध रेत उत्खनन कर नदियों को चीरते हुए रोजाना हजारों ट्रिप खुलेआम रेत निकाली जा रही है, जिससे शासन को लाखों और करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है. इसके साथ ही लगातार रेत उत्खनन होने के कारण करोड़ों की लागत से बने पुल के गिरने का खतरा भी मंडरा रहा है, जिससे बड़ी जान-माल की हानि हो सकती है. बता दें कि जिले के कोलेबिरा से सिलपहरी मार्ग पर सोन नदी और खुज्जी नदी पर रात-दिन सैंकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों में रेत भर भरकर इन नदियों को रेत माफियाओं ने छलनी तो कर ही दिया है. साथ ही इस मार्ग पर लगभग 5 करोड़ की लागत से बना पुल (ब्रिज), जिसे आवागमन के लिए साल भर पहले ही चालू किया गया था, इसका पिलर क्षतिग्रस्त होने की संभावना है. पुल के आसपास यदि रेत उत्खनन नहीं रोका गया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. रेत माफियाओं ने पुल के पिलर के चारों तरफ रेत और मिट्टी निकाल लेने के कारण पुल के फाउंडेशन को कमजोर होने से गिर भी सकता है. यहां के स्थानीय निवासियों द्वारा इस मामले की शिकायत जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी को भी की गई है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि ग्राम कोलबिरा में 2 पुल हैं, जिसमें प्रतिदिन कई व्यक्तियों द्वारा रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जिससे पुल गिरने की कगार में है. रेत के उत्खनन से पुल के आसपास बहुत गहराई हो चुकी है, जिसमें गिरकर किसी की भी जान जा सकती है. कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई करने की शिकायत की गई है. शिकायत पहले भी की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और खनिज विभाग चैन की नींद सोया हुआ है. कार्यालय लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग ने भी कलेक्टर को पत्र लिखकर बताया है कि कोलबिरा सिलपहरी मार्ग पर सोन नदी और खुज्जी नदी पर बने ब्रिज का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी इंजीनियर के द्वारा किया गया था, जिसमें पाया गया कि पुल UPSTREAM और DOWNSTREAM से 100 मीटर की दूरी पर रेत उत्खनन होना पाया गया है, जिससे पुल की नींव क्षतिग्रस्त हो रही है. पुल के 300 मीटर तक के दायरे में रेत उत्खनन को तत्काल बंद करने के लिए कलेक्टर को कार्रवाई करने की बात कही गई है.

घोषणा पत्र को लेकर मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव में फिलहाल तमाम राजनीतिक दलों का फोकस घोषणा पत्र पर है. राजनीतिक दल के छोटे-बड़े तमाम नेता बयान तो दे ही रहे हैं, अब इस जंग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा भी कूद गए हैं. उन्होंने अटल बिहारी के नाम पर कसे गए तंज पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को चुनौती दी कि वे अपने घोषणा पत्र संस्थापक एओ ह्यूम को समर्पित करना चाहिए. पंकज कुमार झा ने सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि कांग्रेस ने ‘अटल विश्वास पत्र’ में अटलजी के नाम पर सवाल उठाया है. यह उनकी खिसियाहट के अलावा और कुछ नहीं है. भाजपा को अपने संस्थापक अध्यक्ष भारत रत्न अटलजी पर गर्व है. अटलजी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भी हैं. उनके शताब्दी वर्ष पर स्वाभाविक ही घोषणा पत्र उन्हें समर्पित किया गया है. कांग्रेस के पास आज अगर ऐसे किसी चेहरे का अकाल है, तो वह क्या नाम रखेगी भला? इसके साथ ही वे कांग्रेस को सुझाव देते हैं कि कांग्रेस को भी अपने घोषणा पत्र का नाम अपने संस्थापक एलन ऑक्टावियो ह्यूम को समर्पित करना चाहिए. कांग्रेस अपने इतिहास के दो ओक्टावियो (ह्यूम और क्वात्रोकी) को हमेशा भूल जाती है. यह अच्छी बात नहीं! कांग्रेस ने 2019 के निकाय चुनाव में भी घोषणा पत्र जारी किया था. सारे निकायों पर कब्जा करने के बावजूद उन घोषणाओं को क्यों कचरे के डब्बे में डाल दिया, यह भी उसे बताना चाहिए.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet