LATEST NEWS

महाकुंभ में भावानंद पीठ गणमुक्तेश्वर का जगदगुरु द्वाराचार्य के पद पर छत्तीसगढ़ के अभिरामदास महाराज को किया प्रतिष्ठित

रायपुर प्रयागराज महाकुंभ में दिगंबर अखाड़े ने छत्तीसगढ़ के वेदांत ज्योतिषाचार्य संतश्री अभिरामदास जी महाराज को भावानंद पीठ गणमुक्तेश्वर का जगदगुरु द्वाराचार्य के पद पर प्रतिष्ठित किया. उल्लेखनीय है कि अभिराम दास सारे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध कथा वाचक हैं, जिनके छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार के साथ अन्य प्रदेशों में भी शिष्य हैं. अभिरामदास महाराज ने लोगों को व्यसनमुक्त कराकर सद्मार्ग में लाकर उनके जीवन को परिवर्तित किया है. अभिराम दास महाराज केवल गंगा जल का ही पान करते हैं. लोगों को शास्त्रों की गूढ़ बातों को बताकर नियम और संयम में प्रवेश कराकर अध्यात्म की ओर प्रेरित किया है, जिससे उनका शिष्य परिवार पूरे प्रदेश में फैला हुआ है.

नपा अध्यक्ष प्रत्याशी, आठ पार्षद प्रत्याशियों सहीत 14 बागी नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

बलरामपुर भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने पर एक बागी नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी और आठ पार्षद प्रत्याशियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया है. भाजपा की गाज सबसे पहले बलरामपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए लड़ रहे बागी प्रत्याशी नरेश खलखो पर गिरी है. जिन्हें छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है. इसके अलावा बलरामपुर नगर पालिका परिषद से वार्ड 7 से बागी प्रत्याशी रिमी कुमारी और वार्ड 12 से प्रत्याशी अमित गुप्ता (मन्टू ), रामानुजगंज नगर पालिका परिषद् के वार्ड 7 से बागी प्रत्याशी राकेश कश्यप, वाड्रफनगर नगर पंचायत वार्ड 09 से बागी प्रत्याशी सुरेश साकेत, कुसमी नगर पंचायत के वार्ड 10 से बागी प्रत्याशी राहुल गुप्ता, राजपुर नगर पंचायत से वार्ड 09 से बागी प्रत्याशी प्रभात रंजन त्रिपाठी, 11 से बागी प्रत्याशी सहदेव भगत और 15 से बागी प्रत्याशी जानकी देवी को तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है.

पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या

बीजापुर तर्रेम थाना क्षेत्र के बुड़गीचेरु के दो निर्दोष ग्रामीणों की रविवार रात नक्सलियों ने हत्या कर दी है। इस संबंध में पुलिस ने अब तक कोई अधिकृत पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि बुड़गीचेरु के राजू कारम व मुन्ना माडवी को नक्सलियों ने घर से अगवा कर लिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। स्वजन ने इसकी सूचना तर्रेम थाना में दी है। सूत्रों ने बताया कि थाना से पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि बुड़गीचेरु गांव बस्तर में सबसे ताकतवर नक्सल संगठन दक्षिण बस्तर डिवीजन के प्रभाव क्षेत्र में आता है। यहां नक्सलियों के देश की इकलौती बटालियन की भी सक्रियता है। पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में सुरक्षा बल ने 10 से अधिक नए कैंप स्थापित कर नक्सलियों को बैकफुट पर धकेला है। इसके अलावा यहां लगातार अभियान कर पिछले एक माह में लगभग 30 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। इसी बात की बौखलाहट में नक्सली अब ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं, ताकि अपना वर्चस्व बनाए रख सके।

हेरोइन तस्करी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 15.09 ग्राम हेरोइन बरामद

रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटीबंध इलाके से हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 15.09 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,50,900 रुपये आंकी गई है. थाना आमानाका के पुलिस सूत्रों के मुताबिक 2 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि टाटीबंध स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नु (30) को पकड़ लिया. प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नु पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी साकरे मुर्गी फार्म, टाटीबंध, रायपुर बताया. तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से दो सफेद प्लास्टिक पॉलिथीन में 15.09 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई. मौके पर ही फॉरेंसिक जांच करवाई गई, जिसमें पुष्टि हुई कि यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन है.  पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर पंचनामा तैयार किया. साथ ही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह इस अवैध कारोबार में कितने समय से लिप्त था और उसके अन्य साथी कौन-कौन हैं.

आईपीएस अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ पुलिस में डीजीपी का सौंपा गया प्रभार

रायपुर 1992 बैच के आईपीएस अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ पुलिस में डीजीपी का प्रभार सौंपा गया है. डीजीपी के पद पर पूर्ण नियुक्ति तक अरुण देव गौतम प्रदेश के पुलिस प्रमुख के तौर पर कामकाज देखेंगे. डीजीपी अशोक जुनेजा सेवानिवृत्त हो गए हैं. नियमत: डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल जुलाई 2024 में खत्म हो रहा था, लेकिन उनके रिटायरमेंट के ठीक पहले केंद्र सरकार ने उन्हें छह महीने के लिए एक्सटेंशन दे दिया था. डीजीपी के पद पर पूर्ण नियुक्ति से पहले आईपीएस अरुण देव गौतम को जिम्मेदारी सौंपी गई है. नए डीजीपी के नाम पर केंद्र सरकार से मुहर लगने के बाद औपचारिक तौर पर नए डीजीपी की घोषणा की जाएगी. माना जा रहा है कि अरुण देव की पूर्णकालिक डीजीपी के तौर पर विधिवत ताजपोशी हो जाएगी. अरुण देव गौतम का परिचय किसान परिवार से ताल्लुकात रखने वाले अरुण देव उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अभयपुर गांव के रहने वाले है. उनका जन्म 2 जुलाई 1967 को हुआ. वे पांच भाई और एक बहन हैं. उन्होंने आठवीं तक की स्कूली शिक्षा अपने गांव के ही सरकारी स्कूल से की. फिर आगे की पढ़ाई के लिए अपने बड़े भाई के पास प्रयागराज आ गए. राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद से दसवीं और बारहवीं पूरी करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से आर्टस लेकर बीए और फिर राजनीति शास्त्र में एमए किया. जेएनयू से किया एमफिल इलाहाबाद में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के दौरान उनके कई दोस्तों ने यूपीएससी क्लियर कर लिया. इसको देखते गौतम ने ठान लिया कि वे भी देश की सबसे बड़ी इस प्रतियोगी परीक्षा पास करेंगे. मन में संकल्प लेकर वे जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली दाखिला ले लिया. वहां से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून में एमफिल की डिग्री हासिल की. इसके बाद पीएचडी करना प्रारंभ किया. यूपीएससी परीक्षा में पहली बार असफल रहने के बाद अरुण देव गौतम ने ध्येय की प्राप्ति के लिए पढ़ाई में सब कुछ झोंक दिया. और दूसरी बार मे आईपीएस सलेक्ट हो गए. सात जिलों के रहे एसपी अरुण देव गौतम यूपीएससी निकालकर 1992 बैच के आईपीएस बने. 12 अक्टूबर 1992 को उन्होंने आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की. उन्हें पहले मध्यप्रदेश कैडर एलॉट हुआ था. प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर उनकी जबलपुर में पोस्टिंग हुई. फिर वे बिलासपुर के सीएसपी बने. बिलासपुर के बाद एसडीओपी कवर्धा और फिर एडिशनल एसपी भोपाल बने. मध्य प्रदेश पुलिस की 23वीं बटालियन के कमांडेंट भी रहे. एसपी के रूप में पहला जिला उनका राजगढ़ रहा.

डीपीसी की बैठक में एडीजी जीपी सिंह को डीजी बनाने की हुई अनुशंसा, जल्द आधिकारिक आदेश होगा जारी

रायपुर कैट के रास्ते सेवा बहाली के बाद आज जीपी सिंह एडीजी से डीजी भी प्रमोट हो गए. अशोक जुनेजा के रिटायर होते ही डीजीपी के एक रिक्त पद के लिए आज डीपीसी की बैठक हुई. इसमें एडीजी जीपी सिंह को डीजी प्रमोट करने की अनुशंसा की गई. इस संबंध में आधिकारिक आदेश जल्द जारी किया जाएगा. राज्य में डीजी के दो कैडर और दो एक्स कैडर पोस्ट हैं, इनमें अशोक जुनेजा, पवन देव, अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता थे. जीपी सिंह की बहाली के बाद इस बात पर संशय की स्थिति बन गई थी कि उन्हें डीजी प्रमोट कैसे किया जाए? तब अशोक जुनेजा के एक्सटेंशन की भी चर्चा चल रही थी. यदि एक्सटेंशन दिया जाता तब की सूरत में हिमांशु गुप्ता को डिमोट करने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं होता. चूँकि, अशोक जुनेजा रिटायर हो गए, इस लिहाज से डीओपीटी ने रिक्त होने वाली एक कैडर पोस्ट के लिए राज्य शासन को डीपीसी करने के निर्देश दिए थे. आज डीपीसी की बैठक में जीपी सिंह को डीजी प्रमोट करने की अनुशंसा कर दी गई.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : समय खत्म होने के बाद नामांकन जमा नहीं हो सकेगा तो कांग्रेसी नेता ने किया हंगामा

गौरेला पेंड्रा मरवाही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन गौरेला में एक कांग्रेसी नेता की दबंगई का मामला सामने आया है. कांग्रेस नेता गजरूप सिंह सलाम ग्राम पंचायत मेढूका में बने एआरओ कार्यालय पहुंचे और निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी पंच पद के लिए अपने किसी समर्थक का नामांकन जमा करने चुनाव अधिकारी पंचायत सचिव पर दबाव बनाने लगे. जब उन्हें पंचायत सचिव ने बताया कि समय बीत गया है और नामांकन जमा नहीं हो सकेगा तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और गाली गलौच देते हुए सबको देख लेने की धमकी देने लगे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि गजरूप सिंह सलाम के भाई की पत्नी नेहा सलाम को कांग्रेस ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से अपने प्रत्याशी बनाए जाने का समर्थन भी दिया है. वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कांग्रेसी नेता किस प्रकार देख लेने की धमकी दे रहे हैं. इतना ही नहीं अपने भाई की पत्नी के जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का दावा करते हुए अधिकारियों को देख लेने की चेतावनी दे रहे हैं. वहीं वहां मौजूद पुलिस के जवान कुलदीप चतुर्वेदी ने हंगामा मचाने वाले नेता को अपने साथ गौरेला थाना ले गए. शिकायत नहीं होने पर कांग्रेस नेता को चेतावनी देकर छोड़ा इस मामले में अभी तक कोई शिकायतकर्ता के नहीं होने के कारण कांग्रेस नेता को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है. इस मामले में एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलने पर थाने से कांग्रेस नेता को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है. वहीं नेताजी के हंगामे की सोशल मीडिया में जमकर चर्चा हो रही है.

चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर को एम.सी.एच. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की 03 सीटों की मंजूरी

रायपुर  पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के कैंसर विभाग (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) को राष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (चिकित्सा शिक्षा -1) ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) को निर्देशित किया है कि चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विषय में सुपर स्पेशलाइजेशन पाठ्यक्रम (एम.सी.एच.) के लिए 03 सीटों की स्वीकृति प्रदान की जाए। इससे यह महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ किया जा सकेगा। प्रदेश में कैंसर उपचार को मिलेगा नया आयाम उल्लेखनीय है कि चिकित्सा महाविद्यालय के कैंसर विभाग में पहले से एम.डी. (रेडियोथेरेपी) की 6 मान्यता प्राप्त सीटें पहले से संचालित की जा रही हैं। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विषय में सुपर स्पेशलाइजेशन पाठ्यक्रम की स्वीकृति के बाद अब प्रदेश के कैंसर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी। मध्य भारत का पहला शासकीय चिकित्सा संस्थान बना रायपुर मेडिकल कॉलेज, जहां विशेष पाठ्यक्रम होगा संचालित महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी और सर्जिकल आंकोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि रायपुर मेडिकल कॉलेज मध्य भारत का पहला शासकीय चिकित्सा संस्थान है, जहां यह विशेष पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। महाविद्यालय के एन.एम.सी. सेल के चेयरमैन डॉ. अरविंद नेरल ने बताया कि गत वर्ष इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन कुछ कमियों के कारण एन.एम.सी. ने एल.ओ.पी. (लेटर ऑफ परमिशन) जारी नहीं किया था। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इन कमियों को दूर कर दो बार पुनर्विचार के लिए अपील की गई। हाल ही में एन.एम.सी. के निर्देशानुसार सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. आशुतोष गुप्ता को व्यक्तिगत रूप से नई दिल्ली भेजा गया, जहां स्टाफ, अधोसंरचना, उपकरण, क्लिनिकल सुविधाओं और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की गई। संतोषजनक मूल्यांकन के बाद एन.एम.सी. ने एम.सी.एच. पाठ्यक्रम की स्वीकृति प्रदान की। कैंसर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं एम.सी.एच. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी पाठ्यक्रम के शुरू होने से:  कैंसर के मरीजों को उन्नत शल्य चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश को सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के सुपर-विशेषज्ञ मिलेंगे। चिकित्सा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और शोध के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के कैंसर रोगियों को अत्याधुनिक उपचार की सुविधा मिलेगी और चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर कैंसर उपचार और शोध के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।

मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर किया हमला, एक की मौत, 3 घायल

बलरामपुर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना रामानुजगंज के अटल चौक पर हुई, जहां अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा, लोग खुद को बचाने इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों के हमले से बच नहीं सके. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान सुरेश गुप्ता उम्र 52 वर्ष रामानुजगंज निवासी के रूप में हुई है. वहीं तीन घायल हैं. सभी घायलों का रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. मधुमक्खीयों के हमले से शहर वासियों में दहशत का माहौल है.

ACB का फर्जी आईडी कार्ड लेकर लोगों और ट्रैफिक पुलिस को बेवकूफ बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के नाम पर लोगों और ट्रैफिक पुलिस को बेवकूफ बनाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह आरोपी फर्जी आईडी कार्ड लेकर घूम रहा था. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा. फर्जी आईडी कार्ड जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा ने बताया कि सोमवार को यातायात पुलिस का नेहरू नगर में चेकिंग प्वाइंट लगा था. ट्रैफिक पुलिस के जवान और अधिकारी वाहनों को चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान एक फिगो कार (CG 05 AB 7335) को रोकने का प्रयास किया तो चालक आगे बढ़ने लगा. जब आगे पुलिस कर्मियों ने उसे घेरा तो उसने कार को रोका और पुलिसवालों को धमकाने लगा. उसने खुद को एसीबी का अधिकारी बताया और पुलिस कर्मियों को फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाया. पुलिस कर्मियों ने आईडी कार्ड की फोटो एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा को भेजी. जांच में पाया गया कि वो आईडी कार्ड फर्जी है. फर्जी ईडी के अधिकारी बनकर गिराेह ने व्यापारी को लगाया था चूना वाहन चालक ने अपना नाम सन्नी जैन निवासी शांति नगर सुपेला निवासी बताया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस को गुमराह करने के अपराध की श्रेणी होने पर उसके वाहन को जब्त किया और उसे जेल भेजा. बता दें कि इससे पहले भी दुर्ग जिले में फर्जी ईडी के अधिकारी बनकर एक गिरोह ने दुर्ग के बड़े व्यापारी को 2 करोड़ रुपए का चूना लगाया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सीआरपीएफ के 3 जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से अब नक्लसियों की कमर टूटने लगी है. मुठभेड़ में मिल रही विफलताओं से माओवादियों में बौखलाहट है. इसलिए जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सली लगातार आईईडी प्लांट कर रहे हैं. आज पुरंगेल के जंगल में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हो गए. इसकी पुष्टि बस्तर रेंज आईजी पी सुंदरराज ने की है. घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है.   जानकारी के मुताबिक, संयुक्त टीम के साथ हीसीआरपीएफ 231 बटालियन के जवान सोमवार सुबह  सर्चिंग पर निकले थे.  किरंदुल थाना क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गांव के जंगलों में नक्सलियों ने आज आईईडी ब्लास्ट किया. जिसकी चपेट में आने से एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया. साथ ही दो और जवानों को मामूली चोट आई हैं. घायल जवान प्रमोद कुमार का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है. क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है. घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है. घायल जवान का अस्पताल में इलाज जारी एयरलिफ्ट कर IED ब्लास्ट में घायल दो जवानों को रायपुर लाया गया है. यहां एक निजी अस्पताल में जवान का इलाज जारी है.  अस्पताल के प्रबंधन निदेशक डॉ. सुनील खेमका ने कहा कि जवानों को यहां लाया गया है, एक और जवान को जल्द ही यहां भर्ती किया जाएगा. घायल जवान प्रमोद कुमार के पैर में चोटें आई हैं, हम उनका ऑपरेशन करेंगे. दूसरे जवान विजय कुमार को मामूली चोटें आई हैं.”

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ने वाला बयान देकर सरगुजा से लेकर बस्तर तक मचा दी सनसनी

अम्बिकापुर नगरीय निकाय चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत अपने बयानों से सियासी हलचल मचाए हुए हैं. कोरबा में कार्यकर्ताओं से तस्करों को चप्पल मारने वाले बयान लोगों के जहन से उतरा नहीं कि अंबिकापुर में टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ने वाला बयान देकर सरगुजा से लेकर बस्तर तक सनसनी मचा दी है. नगरीय निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशी के प्रचार के लिए अंबिकापुर पहुंचे डॉ. चरणदास महंत ने टीएस सिंहदेव की मौजूदगी में आम सभा को सम्बोधित किया. इसके बाद मीडिया से चर्चा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि अब हम सब लोग साथ रहेंगे. महाराज (टीएस सिंहदेव) की अगुवाई में चुनाव लड़ेंगे. निश्चित रूप से (अगली बार) हमारी सरकार बनेगी.

धमतरी में सेठिया ज्‍वेलर्स पर इनकम टैक्स का छापा, 4 गाड़ियों में पहुंचे अफसर

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इनकम टैक्स (IT) की टीम ने छापा मारा है. इतवारी बाजार स्थित सेठिया ज्‍वेलर्स की दुकान पर अफसर दस्तावेजों की जांच कर रहे. बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद छानबीन की जा रही है. इस कार्रवाई में धमतरी और रायपुर की टीम शामिल है. छापे के दौरान ज्वेलर्स के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों के घरों पर भी छानबीन की जा रही है. मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे रायपुर पासिंग की चार गाड़ियां सेठिया ज्वेलर्स में पहुंची, जिसमें 12 से 13 अधिकारी थे. इसमें महिला अधिकारी भी शामिल हैं. धमतरी इनकम टैक्स ऑफिस से भी अधिकारी साथ हैं. कुछ अधिकारी नीचे ज्वेलरी शॉप में और कुछ ऊपर निवास में छानबीन कर रहे. जांच के बाद हो सकता है बड़ा खुलासा एक गाड़ी मैत्री विहार कॉलोनी स्थित उनके निवास पर पहुंची, जहां से संचालक को वाहन में बिठाकर दुकान लाया. बताया जा रहा है कि जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है. इस संबंध में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है. खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी उनके परिवार में रायपुर में एक शादी थी, जहां पर बड़ा तामझाम किया गया था. उसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने विधायक पर गोली मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

गौरेला पेंड्रा मरवाही नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार में सभी प्रत्याशी जोर-शोर से लगे हुए हैं. प्रचार के दौरान मरवाही में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने मरवाही के भाजपा विधायक प्रणव मरपच्ची पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत मरवाही थाने में की है. वहीं विधायक मरपच्ची ने आरोप को झूठा बताया है. जानकारी के मुताबिक, मरवाही नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय पार्षद पद के उम्मीदवार संतोष केंवट के पक्ष में राजू चंद्रा और रामेश्वर सोनी चुनाव कर रहे थे. इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को धमकी दी. निर्दलीय प्रत्याशी के साथी राजू चंद्रा ने मरवाही थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि चुनाव प्रचार के दौरान मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची उनके पास आए और बोला कि बहुत गिलास छाप में चुनाव प्रचार कर रहे हो, बंद कर दो ये सब नहीं तो गोली से मार दूंगा. वहीं इस मामले में विधायक प्रणव मरपच्ची ने आरोप से इनकार करते हुए इसे झूठा बताया है.  

7 साल बाद अश्लील सीडी कांड में रायपुर कोर्ट में सुनवाई शुरू

रायपुर अश्लील सीडी टेंपरिंग कर उसमें पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री का चेहरा लगाने के मामले की 7 साल बाद आज रायपुर कोर्ट में फिर से सुनवाई शुरू होगी। कोर्ट ने सीडी कांड के सभी 6 आरोपियों को पेशी के लिए समंस जारी किया है। इस मामले में सीबीआई ने 25 सितंबर 2018 को चार्जशीट पेश की थी, लेकिन उसके बाद से किसी पर भी आरोप तय नहीं हुआ है इसलिए कोर्ट में पहले आरोप पत्र पर बहस होगी। उसके बाद सुनवाई शुरू होगी। पिछले करीब 7 साल से सीडी कांड की सुनवाई रुकी थी। सीबीआई ने राज्य में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद केस दिल्ली ट्रांसफर के लिए अर्जी लगाई थी, क्योंकि उसमें तत्कालीन सरकार के प्रभावशाली लोगों के नाम भी थे। सीबीआई की अर्जी दिल्ली की कोर्ट में विचाराधीन रही। इस वजह से फैसला ही नहीं हुआ कि केस की सुनवाई कहां होगी। पिछले माह दिल्ली की कोर्ट ने फैसला किया है कि केस ट्रांसफर नहीं होगा। यानी अब रायपुर की सीबीआई स्पेशल कोर्ट केस की सुनवाई होगी। उसके बाद केस डायरी दिल्ली से रायपुर कोर्ट भेजी गई है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 4 फरवरी का समंस जारी किया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet